Breaking

Wednesday, February 24, 2021

February 24, 2021

गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं जानकारी देंगे अधिकारी

गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं जानकारी देंगे अधिकारी

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूर-दराज गांव के लोगों तक पहुंचे ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अंत्योदय का सपना साकार हो सके। बनवारी लाल यहां प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला कल्याण अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महीने में दो दिन किसी भी गांव में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है । ऐसा न हो कि जानकारी के अभाव में लोग उनका लाभ उठा पाने से वंचित रह जाएं । डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सही व्यक्ति को योजनाओं का हर हाल में लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाने की बात भी उन्होंने कही और लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। 
उन्होंने कहा कि गांव में प्रवास के दौरान सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों को साथ लेकर लोगों के बीच जाएं और उन्हें योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें। बैठक के दौरान अधिकारियों को अपने कार्यालय में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को दर्शाने वाले बोर्ड लगाने और उनका फोटो मुख्यालय भेजने के लिए भी कहा गया। बैठक में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीकरण योजना, डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग से सम्बंधित संस्थाओं एवं सोसायटियों को वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना, अत्याचारों से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, कानूनी सहायता, पंचायतों को प्रोत्साहन आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
February 24, 2021

किसान आंदोलन:40 लाख ट्रैक्टर बैरिकेड तोड़ संसद जाएंगे, इंडिया गेट के पार्कों में करेंगे खेती: टिकैत

किसान आंदोलन:40 लाख ट्रैक्टर बैरिकेड तोड़ संसद जाएंगे, इंडिया गेट के पार्कों में करेंगे खेती: टिकैत
नई दिल्ली : कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को पगड़ी संभाल दिवस मनाया, जिसमें मंचों पर किसान अपने-अपने क्षेत्र की पगड़ी पहन कर पहुंचे। कुंडली बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। अब बुधवार को किसान देशभर में तहसील और जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दमन विरोधी दिवस मनाएंगे।
वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को राजस्थान के सीकर में महापंचायत में संसद मार्च का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि 40 लाख ट्रैक्टर लेकर संसद जाएंगे। ट्रैक्टर ही किसान का टैंक है। ट्रैक्टर चलेंगे, बैरिकेड टूटेंगे और हम संसद पर तिरंगा लहराएंगे। दिल्ली की घेरेबंदी होगी और इंडिया गेट के पास जो पार्क हैं, उनमें किसान ट्रैक्टर चलाकर खेती करेंंगे।
इसकी तारीख का ऐलान जल्द संयुक्त मोर्चा करेगा। लोग तेल भरवाकर ट्रैक्टर तैयार रखें। अब हलक्रांति होगी। खेती में प्रयोग होने वाले सभी औजार लेकर संसद पर जाएंगे। इसमें 6 सिंगा और 12 सिंगा (जेली) भी होगी।
*किसानों से कहा: ट्रैक्टर में तेल भरवा कर रखें, जल्द मोर्चा बताएगा तारीख*

बठिंडा में लक्खा पहुंचा मंच पर

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में बठिंडा के महाराज गांव में आयोजित किसान महारैली में देखा गया। इस दौरान किसानों ने मंच से चेतावनी दी कि यहां दिल्ली पुलिस आई तो उसका घेराव किया जाएगा। यह गांव प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। वहीं मंच से लक्खा ने कहा कि अब आंदोलन इतना बड़ा है कि पुलिस किसी को अरेस्ट नहीं कर सकती। अगर पंजाब में किसी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस आती है और पंजाब पुलिस उस टीम का सहयोग करती है तो उसके जिम्मेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। लक्खा पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए ईनाम रखा है।

*गोदाम तोड़कर बनाएंगे गोशाला*

राकेश टिकैत ने कहा कि ये जो बड़े-बड़े गोदाम अडानी और बाकियों के बने हुए हैं, ये तोड़े जाएंगे। इसकी तारीख का ऐलान भी मोर्चा ही करेगा। सब तैयारी रखो। उन्होंने कहा कि इन गोदामों को या तोड़ेंगे या फिर इनकी जगह गोशाला बनाएंगे। अनाज को हम तिजोरी में बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भी चलाएगा और फसल की कटाई भी करेगा। कोई भी किसान फसल नष्ट न करे।

आंदोलन में फिर लौटे वीएम सिंह

26 जनवरी की हिंसा के बाद सड़क से उठकर आंदोलन समाप्त करने वाले किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम. सिंह ने मंगलवार को अपनी यूनियन की बैठक की और यूपी में गांव स्तर पर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई। इस दौरान सिंह ने कहा कि मैंने ये कभी नहीं कहा कि आंदोलन से हट रहा हूं। हमने कहा था कि हम उस स्वरूप से हट रहे हैं। अब नए स्वरूप से वापस आ रहे हैं। हमारा मानना है कि गांव-गांव में आंदोलन पहुंचेगा तो फायदा होगा।

पगड़ी किसान की शान: मोर्चा

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि एक समय में पगड़ी किसान की शान होती थी, लेकिन सरकार उस पगड़ी को फांसी बना रही है। किसानी पहले से ही बहुत गहरे संकट से गुजर रही है। अब ये तीनों कानूनों का लागू होना और एमएसपी का ना मिलना, इस संकट को और बढ़ाएगा। इससे किसानी बुरी तरह बर्बाद हो जाएगी। इस दौरान मोर्चे के सदस्यों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए टकराव की भी निंदा की।
February 24, 2021

डिप्टी सीएम का निशाना:पंजाब और राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से वैट कम करवाएं हुड्डा

डिप्टी सीएम का निशाना:पंजाब और राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से वैट कम करवाएं हुड्डा

चंडीगढ़ : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले ही प्रस्ताव दे चुके हैं कि अगर उत्तर भारत के अन्य राज्य वैट की दर कम करते हैं तो हरियाणा भी वैट कम करने को तैयार है। पंजाब और राजस्थान से हरियाणा कम वैट लेता है। दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा वहां के मुख्यमंत्रियों से वैट कम करवाएं।
February 24, 2021

किसान की मौत:कुंडली व टिकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत दो किसानों की तबीयत बिगड़ने से माैत

किसान की मौत:कुंडली व टिकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत दो किसानों की तबीयत बिगड़ने से माैत

बहादुरगढ़ : टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में 26 नवंबर से ही डटे धरनारत पंजाब के 58 वर्षीय किसान निर्भय सिंह की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
हालांकि की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद चल सकेगा। मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द का रहने वाला किसान निर्भय सिंह शुरू से धरने में शामिल था। उधर, कुंडली पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नदहोर का रहने वाला मंगल सिंह (40) लंगर सेवा कर रहा था। सोमवार रात सीने में दर्द होने पर सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
February 24, 2021

एक और मौका:2019 में भर्ती ग्रुप-डी कर्मियों को विभाग और पोस्ट बदलने का मौका देगी प्रदेश सरकार

एक और मौका:2019 में भर्ती ग्रुप-डी कर्मियों को विभाग और पोस्ट बदलने का मौका देगी प्रदेश सरकार

चंडीगढ़ : राज्य में 2019 में भर्ती हुए 18218 ग्रुप-डी कर्मचारियों में उन्हें एक बार फिर पोस्ट और विभाग बदलने का मौका दिया जाएगा, जो अपने विभाग और जगह से संतुष्ट नहीं है। कुछ ग्रुप-डी कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उनकी एजुकेशन के हिसाब से कुक, बारबर, काबलर आदि की पोस्ट मैच नहीं करती है।
हालांकि सरकार ने कहा है कि 2018 कैडर है, जिसे नहीं बदला जा सकता। परंतु इन कर्मचारियों की सुविधा के लिए उन्हें पोस्ट और विभाग बदलने का मौका दिया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी विभागों के एचओडी के दिशा-निर्देश दिए हैं। ट्रांसफर के लिए एक से 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एचओडी की स्वीकृति लेने की भी जरूरत नहीं है। ट्रांसफर पर कर्मचारियों को टीए-डीए नहीं मिलेगा।
February 24, 2021

हरियाणा के स्कूलों में एक साल बाद लौटेंगे छोटे बच्चे, तीसरी से पांचवीं तक होगी पढ़ाई

हरियाणा के स्कूलों में एक साल बाद लौटेंगे छोटे बच्चे, तीसरी से पांचवीं तक होगी पढ़ाई

चंडीगढ़ : आज हरियाणा के सरकारी व निजी प्राइमरी स्कूलों में रौनक लौट रही है। तीसरी से पांचवीं की भी कक्षाएं शुरू करने से पहले गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी 3 घंटे ही लगेंगी। स्टूडेंट्स को स्कूल में आने से पहले अपने माता-पिता की लिखित अनुमति स्कूल हेड या कक्षा अध्यापक को जमा करवानी होगी।

वहीं सरकार के आदेशों पर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बारे में एसओपी के साथ ही लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने की इजाजत के बाद तीसरी से पांचवीं कक्षा के स्कूल खोलने की इजाजत दी गई है।
स्कूलों को सरकार की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों और कोविड नियमों के लिए बना गए एसओपी का पालन करना होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षाएं 3 घंटे लगेंगी। वहीं जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं उनके लिए सुविधा जारी रहेगी।

सख्ती: कोविड पॉजिटिव मिलने पर 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा स्कूल

शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर पढ़ाई दौरान कोई भी स्टूडेंट कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी कक्षा के पूरे विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
वहीं पॉजिटिव स्टूडेंट की सूचना स्कूल हेड द्वारा प्रबंधन समिति के सहयोग से उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। वहीं स्कूल परिसर में कक्षाओं के स्तर के अनुसार अलग-अलग विंग में बांटा जाएगा। वहीं पीने के पानी की बोतल विद्यार्थी अपने साथ लेकर आएंगे। एक बैंच पर एक ही छात्र को बैठाया जाएगा।

कोविड नियमों का पालन करना जरूरी| सरकार की हिदायतों के मुताबिक स्कूल कोविड नियमों का पालन करते हुए ही खोले जाएंगे। स्कूलों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही सभी नियमों का पालन करना स्कूल हेड की जिम्मेदारी रहेगी। स्कूलों में मुख्य गेट पर तापमान की जांच, सेनेटाइजेशन, उचित दूरी, साफ-सफाई, मास्क अनिवार्य, शौचालयों की सफाई, समय-सारणी व सभी कर्मचारियों, अध्यापकों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

कमरों को कराया गया सेनेटाइज

सैक्टर 4/7 राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा ने बताया कि कक्षा तीसरी से 5वीं तक के छात्र आज से स्कूल आना शुरु कर देंगे। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। क्लासरूम को सैनिटाइज कराया गया है, जिससे कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सामाजिक दूरी व फेस मास्क का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उनका कहना है कि उनके स्कूल में तीसरी से 5वीं तक के करीब 970 बच्चे हैं। अभिभावकों को सूचना भी भेजी जा रही है कि वे लिखित में अनुमति लेकर आएं कि वे अपनी स्वेच्छा से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। उसी के बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया जा सकेगा।
February 24, 2021

SDO सुरेंद्र खट्टर को विभाग ने किया सस्पेंड, जानिये क्या है मामला ?

SDO सुरेंद्र खट्टर को विभाग ने किया सस्पेंड, जानिये क्या है मामला ?

फरीदाबाद : फरीदाबाद नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर को महापौर सुमन बाला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित किया गया है।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय की ओर से बुधवार शाम इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं।
नगर निगम पार्षद बुधवार को इस मुद्दे पर महापौर के आवास पर एकत्र हुए थे और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गुस्सा जाहिर किया था।
बता दें कि मंगलवार को महापौर सुमन बाला स्वच्छ भारत मिशन(एसबीएम)के एसडीओ सुरेंद्र खट्टर के साथ पांच नंबर क्षेत्र में शौचालयों की दशा का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं।

शौचालयों में न पानी था और न ही सीवर कनेक्शन जोड़ा गया था। इस पर महापौर सुमन बाला ने एसडीओ सुरेंद्र खट्टर से जवाब मांगा, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
February 24, 2021

अशोक तंवर करेंगे नए मोर्चे का करेंगे ऐलान, यह दिन हुआ निश्चित

अशोक तंवर करेंगे नए मोर्चे का करेंगे ऐलान, यह दिन हुआ निश्चित 

नई दिल्ली :  करीब डेढ़ साल से राजनीतिक वनवास झेल रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अब अपना नया मोर्चा बनाने वाले हैं। 25 फरवरी को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अशोक तंवर इसका ऐलान करेंगे। तंवर के करीबी सूत्रों के मुताबिक देश के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर यह मोर्चा सक्रिय रहेगा। 

दरअसल पिछले करीब 17 माह से फ्रीलांस राजनीति कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर की सियासत से फ्रीलांस का टैग अब हटने जा रहा है। सिरसा से पूर्व सांसद और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने अब खुद का एक सियासी फ्रंट बनाने का निर्णय ले ही लिया है। सूत्रों के अनुसार 25 फरवरी को वह अपने नए मोर्चे का ऐलान करेंगे और इसको लेकर वे 25 से अधिक शहरों में वैबीनार के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ जुड़ेंगे और मोर्चे के नाम की भी घोषणा करेंगे। 25 फरवरी को दिल्ली के  कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इस संबंध में एक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें स्वयं अशोक तंवर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में कार्यक्रम होंगे। दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम करने के पीछे उनकी राष्ट्रीय राजनीति में नए मोर्चा की मौजूदगी का अहसास करवाने की सोच है।

गौरतलब है कि डा. अशोक तंवर ने छात्र नेता के रूप में सियासत में दस्तक दी। वे कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन एनएसयूआई के सचिव और अध्यक्ष रहे। बाद में वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। साल 2009 में उन्होंने सिरसा लोकसभा सीट से इनैलो के डा. सीताराम को करीब 35001 वोटों से हराया। 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव वे हार गए। फरवरी 2014 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।  2019 के विधानसभा चुनावों में अशोक तंवर ने उनके समर्थकों को टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर न केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया था, बल्कि कांग्रेस को ही अलविदा कर दिया था। अपना फायदा देखने की बजाए समर्थकों के लिए कुर्बानी देने वाले अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराने में अहम रोल अदा किया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अशोक तंवर नई पार्टी का गठन करेंगे। लेकिन अशोक तंवर अभी तक सार्वजनिक मंचों पर अलग पार्टी बनाने की बात से इंकार करते रहे हैं।

अब नया मोर्चा बनाकर वह राष्ट्रीय राजनीति के अनुभव, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते बने अपने संबंधों को नए सिरे से तराशने जा रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस के वह 5 साल 8 महीने तक प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उनका फोकस केवल हरियाणा न होकर राष्ट्रीय राजनीति पर रहेगा। इस मोर्चा के मैदान में उतरने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। विशेष बात ये भी है कि यूं तो इस मोर्चे को सामाजिक मोर्चे का नाम दिया जाएगा मगर बाद में इसे राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक अशोक तंवर द्वारा बनाए जा रहे इस मोर्चे का मकसद राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा है। इसके साथ ही जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया जाने वाला यह मोर्चा होगा। इस मोर्चे में अच्छी छवि के लोगों को जोड़ा जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा, जिसमें बड़े घरानों से जुड़े राजनेताओं की बजाए आम जनता के लोग होंगे। 25 फरवरी को मोर्चा की स्थापना कर दी जाएगी। इसके नाम की घोषणा भी 25 फरवरी को ही होगी। तंवर समर्थकों का कहना है कि कोविड-19 को देखते हुए फैसला किया गया है कि ज्यादा भीड़ एक जगह न बुलाई जाए, इसलिए दिल्ली-चंडीगढ़ के साथ साथ हरियाणा के कुछ जिलों व अन्य राज्यों में भी उसी दिन होने वाले कार्यक्रमों से अशोक तंवर लाइव जुड़ेंगे और उनसे मोर्चे की रूपरेखा व नामकरण को लेकर विचार करने के बाद मोर्चे का ऐलान करेंगे।

हरियाणा की राजनीति में अशोक तंवर की पहचान युवा दलित नेता की है। आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दबाव में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तंवर को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था और कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा गया था। इसके बाद अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। करीब डेढ़ साल बाद नया मोर्चा बना कर तंवर दोबारा अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं। 

गौरतलब है कि हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने जेजेपी को अपना समर्थन दिया था और जब नतीजे आए थे तो जननायक जनता पार्टी को 12 सीटें ही मिली थीं। हालांकि पार्टी हरियाणा के किंग मेकर के तौर पर उभरी।
February 24, 2021

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:अगर जन्म प्रमाणपत्र में बच्चे का नाम अपडेट नहीं है तो 31 दिसंबर 2024 तक करा सकते हैं, सरकार ने लागू किया नया नियम

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:अगर जन्म प्रमाणपत्र में बच्चे का नाम अपडेट नहीं है तो 31 दिसंबर 2024 तक करा सकते हैं, सरकार ने लागू किया नया नियम

फरीदाबाद : किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल अथवा घर पर पैदा होने वाले बच्चों का नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है।

सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके बच्चों का नाम अभी तक जन्म प्रमाण पत्र में नहीं चढ़ पाया है

अगर आपके बच्चे का नाम उसके जन्म प्रमाणपत्र में अपडेट नहीं है तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र में नाम चढ़वाने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 कर दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
अभी तक जन्म प्रमाण पत्र के लिए लोगों को चंडीगढ़ तक धक्के खाने पड़ते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा एक खास बात यह है कि नई सुविधा नगर निगम में ही मिलेगी। अभिभावकों को सिर्फ जरूरी कागजात उपलब्ध कराने होंगे। नगर निगम जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नोडल अफसर राजेंद्र दहिया ने कहा कि जिन लोगों ने अपने बच्चों के प्रमाण पत्र मेंं नाम नहीं चढ़वाया है, उन्हें सरकार ने मौका दिया है तो फायदा उठाएं।
बता दें कि किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल अथवा घर पर पैदा होने वाले बच्चों का नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। क्योंकि बगैर प्रमाण पत्र के स्कूलों में दाखिले नहीं होते। अब अन्य बहुत से कार्याें के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य हो गया है। वैसे तो अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों का रिकार्ड खुद ब खुद नगर निगम के रिकार्ड में आ जाता है। लेकिन उसमें सिर्फ अस्पताल का नाम, जन्मदिन, मां और बाप का नाम ही लिखा होता है। बच्चे का नाम नहीं होता, इसी के लिए नई सुविधा दी गई है।
February 24, 2021

6 करोड़ 71 लाख रुपये बिल था बकाया, बिजली निगम ने काटा थानेसर नप कार्यालय का कनेक्शन

6 करोड़ 71 लाख रुपये बिल था बकाया, बिजली निगम ने काटा थानेसर नप कार्यालय का कनेक्शन

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र बिजली विभाग ने सोमवार को थानेसर नगर परिषद कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। नप कार्यालय में जनरेटर से बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा गया। सायं पांच बजे तक भी नप का बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ पाया। दरअसल थानेसर नगर परिषद पर बिजली विभाग की दोनों डिवीजन का 6 करोड़ 71 लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। इसमें से एक करोड़ रुपये अकेले डिवीजन नंबर दो में नप के नाम खड़ा है। बिजली विभाग इस बिल को लेकर पहले भी नप को नोटिस भेज चुका है। बार-बार नोटिस के बाद भी जब नप ने बिल अदा नहीं किया तो विभाग ने थानेसर नगर परिषद के कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद नप अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बारे डिवीजन नंबर एक के एसडीओ अभिषेक बाली ने बताया कि थानेसर नगर परिषद कार्यालय और स्ट्रीट लाइट का 6 करोड़ 71 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। इसके संबंध में नप को कई बार नोटिस भेजे गए। मगर बिल का भुगतान नहीं हुआ। इसके चलते नगर परिषद के कार्यालय का कनेक्शन काटा गया है। स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा नहीं गया है। यदि जल्द ही बिल नही भरा गया तो स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।
February 24, 2021

जींद में इन कर्मचारियों को पिछले चार माह से नहीं मिला वेतन, कार्यालय में जड़ा ताला

जींद में इन कर्मचारियों को पिछले चार माह से नहीं मिला वेतन, कार्यालय में जड़ा ताला

जींद : जिले के नरवाना मार्केट कमेटी के आउटसोर्सिग पर लगे कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर कार्यालय के गेट को ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बार-बार अपनी शिकायत मार्केट कमेटी के सचिव को दी है, लेकिन अधिकारी हमारी समस्या को गंभीर न लेकर झूठे आश्वासन दे रहे थे। जिससे तंग होकर आज तालाबंदी करके उन्हे अपनी आवाज उठानी पड़ी। 

कर्मचारियों ने कहा कि वे ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन अब वेतन न मिलने से हमारे परिवारों में आर्थिक संकट बढ़ गया है। जब ठेकेदार के पास फोन किया जाता है, तो वह कोई जवाब नहीं देता। जिससे साफ हो जाता है कि ठेकेदार व मार्केट कमेटी के अधिकारी मिलीभगत करके हम कर्मचारियों के हक की कमाई भी खुद ही खाना चाहते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब कर्मचारी विरोध करते हैं तो उनका वेतन रोक लिया जाता है। सरकार व प्रशासन भी इस प्रकार की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता। 

वहीं ताला लगने की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी के अकाउंटेंट नवीन कुमार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सचिव ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधिकारियों से बात कर ली है। जल्द ही सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों ने ताला खोल दिया।  

नरवाना के एसडीएम सुमित सिहाग ने कहा कि मार्केट कमेटी में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को वेतन किन कारणों से नहीं मिल रहा, इसके बारे में सचिव से जानकारी ली जाएगी। कर्मचारियों को एजेंसी से पूरा वेतन दिलवाया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
February 24, 2021

सरकारी स्कूलों में अभी भी नहीं बनेगा मिड-डे मील, शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश

सरकारी स्कूलों में अभी भी नहीं बनेगा मिड-डे मील, शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश

कैथल : राजकीय स्कूलों में अभी मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) नहीं बनेगा। स्कूलों में प्राइमरी व अपर प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को सूखा राशन ही दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक सूखा राशन ही देने के लिए निर्देश दिए हैं।

इसके लिए शिक्षा विभाग ने बजट भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सूखा राशन वितरण सही तरीके से करने के लिए निर्देश दिए गये है। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा रही है।
वहीं शिक्षा विभाग ने तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए हरी झंडी दे दी है। 24 फरवरी बुधवार से राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाएं लगेंगी।

स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है। शिक्षा विभाग फैसले के मुताबिक मिड डे मील भी घर पर ही मिलेगा। इसके लिए स्कूल स्टाफ बच्चों के घर जाकर मिड डे मील बांटेगा। साथ ही राशन पकाई के पैसे बच्चों के खाते में डलवाएं जाएंगे।
इस बावत शिक्षा निदेशक मौलिक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं। यह काम भी 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे तक विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। ये मिलेगी राशि स्कूलों में प्राइमरी कक्षा के बच्चों को 4.97 रुपये प्रतिदिन व अपर प्राइमरी के लिए 7.45 रुपये प्रति विद्यार्थी दी जाती है। इसी के साथ सूखा राशन के अतिरिक्त प्राइमरी व अपर प्राइमरी के बच्चों मिल्क पाउडर भी दिया जाएगा।

प्राइमरी के प्रत्येक बच्चे को पांच किलो 50 ग्राम गेहूं तथा चार किलो 50 ग्राम चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं राशन पकाने के 44 रुपये 80 पैसे भी बच्चे के खाते में जमा करवाने होंगे। इसी तरह मिडिल के बच्चों को प्रति छात्र आठ किलो 25 ग्राम गेहूं तथा छह किलो 75 ग्राम चावल देने होंगे।

कैथल के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि 67.1 रुपये राशन पकाने का शुल्क खाते में जमा करवाना होगा। राशन बंद पैकेट में ही बच्चों को वितरण करना होगा। आदेश मिले हैं निदेशालय ने अभी स्कूलों के विद्यार्थियों को 31 मार्च माह तक सूखा राशन ही देने के आदेश मिले हैं। इसके बारे में स्कूलों को अवगत करवा दिया गया है।
February 24, 2021

अब बिजली के बढ़ गए बिल, जिनका पहले 1500 आता था अब उनका 1800 आएगा

अब बिजली के बढ़ गए बिल, जिनका पहले 1500 आता था अब उनका 1800 आएगा

चंडीगढ़ : डीएचबीवीएन व यूएचबीवीएन ने लॉकडाउन में प्रदेशवासियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया। बिजली निगम निगमों ने उपभोक्ताओं की सब्सिडी में मिलने वाली 100 यूनिट घटा दी। नए टैरिफ प्लान के हिसाब से उपभोक्ताओं के पास अब बिल पहुंचने से खलबली मची है।

उपभोक्ताओं को हर माह 200 यूनिट यानी 60 दिन में 400 यूनिट तक सब्सिडी मिलती थी। जिसे घटाकर प्रतिमाह 150 यूनिट और 60 दिन के हिसाब से 300 यूनिट कर दिया है। करीब 5 माह के बाद नवंबर के यह बिल जब उपभोक्ताओं के पास आए तो लोग निगमों में शिकायत लेकर पहुंचने लगे। डीएचबीवीएन ने यह नया टैरिफ प्लान 1 जून 2020 से लागू किया था। रिवाइज रेट पर एरियर लिया जा सकता है।

गणना से समझिए… 530 यूनिट के पहले 1683 बनते थे, अब 1989 बनेगा

1. पुराने टैरिफ के हिसाब 530 यूनिट 60 दिन में खपत करने पर 1683 रुपये बनते हैं। इसमें पहली 400 यूनिट का 50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से रेट लगता था। बाद की 130 यूनिट का 5.25 रुपये लगता है। जिसमें एनर्जी चार्जेज 1683 रुपये बनते थे। जिसमें यूनिट का दस प्रतिशत ईडी यानी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और एफएसएस प्रति यूनिट 37 पैसे और एमटैक्स एफएसए जमा एनर्जी चार्जेज का दो प्रतिशत लगेगा। ये अतिरिक्त चार्जेज उपभोक्ताओं को देने होते हैं।
नए टैरिफ के हिसाब से 530 यूनिट 60 दिन में खपत करते हैं ताे 1989 रुपये बनेगा। गणना के हिसाब से इसमें पहली 300 यूनिट के 2.50 रु. यानी 750 रुपये। 200 यूनिट के 5.25 रु. के हिसाब से 1050 और 30 यूनिट के 6.30 रु. के हिसाब से 189 रु. बनता है जिनका टोटल 1989 रु. बनता है। जिसमें यूनिट का दस प्रतिशत ईडी यानी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी और एफएसएस प्रति यूनिट 37 पैसे और एमटैक्स एफएसए जमा एनर्जी चार्जेज का 2% लगेगा।

सेल सर्कुलर नंबर डी 25/2018 पुरानी सब्सिडी में क्या थे टैरिफ रेट

यूनिट स्लैब प्रति यूनिट
वाइज रेट रुपये में
0 से 100 -2.00
0-400 -2.50
401-500- 5.25
501-1000- 6.30
1001-1600 -7.10

नोट : पुराने टैरिफ में सब्सिडी तो 400 यूनिट तक ही मिलती थी। परंतु इसमें कंडीशन ये थी कि जिस उपभोक्ता की दो माह में 1000 यूनिट तक आएंगी उन्हें ही 400 यूनिट तक सब्सिडी का बेनिफिट मिलता था। (60 दिन के अनुसार)

सेल सर्कुलर नंबर डी 14/2020 नए टैरिफ के अनुसार रेट (60 दिन)
यूनिट स्लैब प्रति यूनिट
वाइज रेट रुपये में
0-100 -2.00
101 200 -2.50
0-300 -2.50
301-500- 5.25
501-1000- 6.30
1001-1600- 7.10
1600 से ज्यादा कोई लाभ नहीं

नोट : नए टैरिफ प्लान में सब्सिडी मिलेगी 300 यूनिट तक। पुराने में 400 यूनिट तक मिलती थी।

*जानिए… 530 यूनिट पर बढ़ जाएगा कितना बिल*

इन दोनों उदाहरणों के हिसाब से नए बिल में 312 रुपये प्रति उपभोक्ता को हर बिल के साथ अतिरिक्त पैसा देना होगा।

*ये है कनफ्यूजन… इसे समझकर करें दूर*
पहले उपभोक्ता के पास जो बिल भेजा जाता था उसके कॉलम में सब्सिडी दर्शायी जाती थी। क्योंकि यूनिट कैलकुलेशन में बिना सब्सिडी का टैरिफ लगता था। अब जो नया बिल पहुंच रहा है उसमें फिलहाल यह कॉलम तो है मगर टैरिफ में सब्सिडी को मर्ज किया गया है। यह सब्सिडी 300 यूनिट तक उपभोक्ता को मिलेगी।
February 24, 2021

9 दिन पहले हुई शादी, अब दुल्हन हुई रफूचक्कर, पति ने बताया कि…

9 दिन पहले हुई शादी, अब दुल्हन हुई रफूचक्कर, पति ने बताया कि…

भिवानी : भिवानी से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरानी में डाल दिया। यहां एक दुल्हन की महंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि वो अपने पति को छोड़कर फरार हो गई । सारी उम्र साथ रहने की जो कस्में खाई थी उसे भूल दुल्हन कहां गई इसका किसी को पता नहीं है।
पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के मुगल सराय के बल्वा गांव की रहने वाली पूजा माथुर से 12 फरवरी को हुई थी। दोनों ने साथ रहने के वादे किए थे सात फेरे लेकर एक दुसरे के दुख सुख में रहने की बात कही थी लेकिन दूल्हे की दुल्हन 9 दिन में ही चली गई।
बताया जा रहा है 21 फरवरी को युवती ससुराल वालों को बिना बताए चली गई थी। उसके पति राजकुमार ने तलाश की पर कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में दी गई। अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
February 24, 2021

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनिल विज ने की मुलाकात, जानिये क्या रही वजह ?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनिल विज ने की मुलाकात, जानिये क्या रही वजह ?

नई दिल्ली : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में मुलाकात की है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

दिल्ली में आज गृहमंत्री अनिल विज जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान माना जा रहा है कि प्रदेश के राजनीतिक हालात और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई है।
किसानों का प्रदेश में आंदोलन जोर पकड़ रहा है और प्रदेश के कई इलाकों में अब किसानों ने अपनी फसल नष्ट करनी शुरु कर दी है। ऐसे में किसान आंदोलन को लेकर सरकार की पूरी नजर है।
वहीं गृहमंत्री अनिल विज ने आज डीजीपी मनोज यादव के कार्यकाल पूरा होने के मामले में भी आपत्ति जताई थी। उनका एक लैटर मीडिया के सामने आया है जिसमें उन्होंने सवाल उठाए हैं।
February 24, 2021

मालिश करते हुए मासूम की हुई मौत, बाद में महिला घर से भागी, अब बताया ये…

मालिश करते हुए मासूम की हुई मौत, बाद में महिला घर से भागी, अब बताया ये…

पानीपत : पानीपत में दर्दनाक घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया। यहां एक महिला से उसके बच्चे की उस समय मौत हो गई जब वह उसकी मालिश कर रही थी कि अचानक बच्चे की हड्डी टूट गई जिससे उसकी मौत हो गई।  इस सदमें के कारण महिला अपने पति को छोड़कर घर से भाग गई और तनाव में आ गई।
बेसुध हालत में मिली इस महिला ने बताया कि वह सोनीपत के बड़ी एरिया में किराये के मकान में रहती है। जिस दौरान वह बच्चे की मालिश कर रही थी कि तभी तीन महिने के मासूम की हड्डी टूट गई जिससे उसकी मौत हो गई | पति की मार के डर के कारण वह घर से निकल गई। उसने बताया कि लोग पति को दोषी ना ठहराएं इसके लिए भी वह घर से भागी | पानीपत पुलिस ने सोनीपत पुलिस को सूचना दी और महिला के पति को भी पानीपत बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि महिला समालखा के करहंस में मिली थी और उसके हाथ में मृत बच्चा था समालखा पुलिसकर्मी सुखमपाल ने महिला को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन उस दौरान महिला ने कुछ नहीं बताया।  जिसके बाद उसे जिले के वन स्टाप सेंटर में काउंसलिंग के लिए भेजा गया। जिसके बाद उसने अपनी पहचान बताई।

पुलिस के मुताबिक महिला का रूनु बाला है और मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है व उसका पति सोनीपत में एक कंपनी में काम करता है। दोनों की एक संतान थी। जिसकी मालिश के दौरान मौत हो गई।
February 24, 2021

सोशल मीडिया बना रहा है कानून, पोस्ट डालने से पहले बतानी होगी ये बात

सोशल मीडिया बना रहा है कानून, पोस्ट डालने से पहले बतानी होगी ये बात

अभी तक मीडिया हाउस और टेक कंपनियां ही सोशल मीडिया रेगुलेशन के दायरे में आते थीं, लेकिन अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी रेगुलेशन के दायरे में आएंगे। इंफ्लुएंसर को अब कोई भी पोस्ट करने से पहले बताना होगा कि वह पोस्ट एक आम पोस्ट है या प्रमोशनल। ऐसे में किसी भी कंपनी या प्रोडक्ट को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट करना अब आसान काम नहीं रह जाएगा।

एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) इस मामले में पारदर्शिता लाने के लिए जल्द ही दिशानिर्देश जारी करने जा रही है। दिशानिर्देश के मसौदे के मुताबिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को किसी ब्रांड या प्रोडक्ट के प्रमोशन से जुड़ी सामग्री के बारे में अपने पोस्ट में पूरी जानकारी देनी होगी।
अगले महीने इस पर मुहर लग सकती है, हालांकि दिशानिर्देश को अमलीजामा पहनाने से पहले इस पर देश की जनता की राय भी ली जाएगी।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए दिशानिर्देशों के प्रस्तावित मसौदे में कहा गया है कि विज्ञापन वाले पोस्ट में डिसक्लोजर लेबल हाइलाइट करने होंगे। यह कंटेंट में ऊपर होना चाहिए, ताकि लोगों को पहली नजर में ही पता चल जाए कि यह पोस्ट आम पोस्ट है या प्रमोशनल। प्रस्ताव में कहा गया है कि डिसक्लोजर लेबल्स किसी प्लेटफॉर्म पर डाले गए कंटेंट की पहली दो पंक्तियों में नजर आने चाहिए। एएससीआई के अप्रूव्ड लेबल्स में ऐड, कोलैब, प्रोमो, स्पॉन्सर्ड या पार्टनरशिप शामिल हैं। सोशल मीडिया पर ऐड कंटेंट डालने वाले को इन्हीं में से किसी एक का इस्तेमाल करना होगा।
भारत में 543-1,087 करोड़ रुपये का है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का बाजार
डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी एडलिफ्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का बाजार सालाना 543-1,087 करोड़ रुपये के बीच है। देश में हर रोज सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इंफ्लुएंसर का बाजार भी तेजी से बढ़ेगा।
February 24, 2021

पशु अस्पताल में रिश्वत पर चलता ये काम, पशु चिकित्सक और सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पशु अस्पताल में रिश्वत पर चलता ये काम, पशु चिकित्सक और सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


 मेवात : मृतक पशु का हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर फिरोजपुर झिरका स्थित पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक और उसके साथी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने सोमवार को धर दबोचा।
पशु अस्पताल में इतने कुछ लोग समझ पाते, इससे पहले ही विजिलेंस विभाग की टीम उक्त आरोपी डॉक्टर योगेंद्र सागवान और सहकर्मी मंगल राम को अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अब्दुल रशीद निवासी पाठखोरी ने जिला उपायुक्त को शिकायत देकर पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर पशु हेल्थ कार्ड बनाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त मेवात को शिकायत में बताया कि वह गत 15 से 20 दिन तक लगातार विभाग में मृतक पशु हेल्थ कार्ड बनाने को लेकर चक्कर काट रहा है लेकिन उक्त अधिकारी बिना लेनदेन के काम करने को तैयार नहीं है।
जिस पर उपायुक्त मेवात ने एक टीम गठित कर उक्त अधिकारी के खिलाफ दबिश देने का आदेश दिए।  जैसे ही विजिलेंस विभाग की टीम के सादे कपड़ों में तैनात अधिकारियों के साथ उक्त अब्दुल मजीद ने रुपए पशु चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारी के हाथों में पाउडर लगे रुपए दिए। विजिलेंस की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

*क्या कहते हैं विजिलेंस अधिकारी वीर सिंह*

विजिलेंस अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि पाठ खोरी निवासी अब्दुल रशीद की शिकायत पर जिला उपायुक्त के आदेश पर टीम ने यह कार्रवाई की है कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।
February 24, 2021

लंबे किसान आंदोलन के लिए किसान तैयार : पालवां

लंबे किसान आंदोलन के लिए किसान तैयार : पालवां 

जींद : खटकड़ टोल पर किसानों का धरना 60वें दिन भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बनाए गए कार्यक्रम के अनुसार पगड़ी संभाल दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सरदार मलिक सिंह चीमा ने की। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महिला, पुरूष, युवा किसानों ने रोष प्रकट किया। पगड़ी पहन कर किसान धरना स्थल पर पहुंचे। अंग्रेजो में शासन में किसानों के हकों के लिए पगड़ी संभाल आंदोलन करने वाले भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। 24 फरवरी को दमन दिवस किसान मनाएंगे। राष्ट्रपति के नाम किसानों द्वारा ज्ञापन जींद पहुंच कर डीसी जींद के माध्यम से भेजा जाएगा।   
खटकड़ टोल पर किसान धरने पर पगड़ी संभाल दिवस पर पगड़ी पहन कर पहुंचे किसान
भाकियू प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि अंग्रेजों के समय जो किसान आंदोलन सरदार अजीत सिंह ने किया था वो काफी लंबा चला था। किसान आंदोलन कितना ही लंबा चले इसको लेकर मन बना चुके है। बुधवार को दमन विरोधी दिवस मनाते हुए डीसी जींद को ज्ञापन सौंपेंगे। जो मामले दर्ज हुए है उन्हें वापिस ले, दमन की नीतियां सरकार छोड़े सहित अन्य मांग इसमें शामिल होगी। 26 फरवरी को युवा जागरूक दिवस मनाया जाएगा। यह आंदोलन युवाओं का आंदोलन बन चुका है। युवाओं की इस दिन मंच का संचालन, अध्यक्षता करेंगे। 27 फरवरी को गुरू रविदास की जयंती, चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।   इस मौके पर दलीप सिंह चीमा, फूल सिंह श्योकंद, बलविंद्र सिंह, दलविंद्र सिंह, सुभाषा गौत्तम, सतीश नंबरदार, राकेश खटकड़, राजा दरियावाला, विजय लाठर, बिजेंद्र सिंधु, दिलबाग, रामकुमार झांज, जयप्रकाश, कमरजीत, अनीष, महीपाल, रोहताश नगूरां, कपूर सिंह, नफे सिंह ईगराह, पनमेश्वरी, कृष्णा, कमला जुलानी, गीता, बिमला, सुखदेई, रतनी, केलो, कैप्टन वेदप्रकाश, राजेंद्र बाबर मौजूद रहे।  
February 24, 2021

टीबी की जानकारी देने वाले को सरकार देती है 500 रुपए प्रोत्साहन राशि

पॉलीक्लीनिक में मनाया निक्षाय दिवस

-क्षय रोग के लक्ष्णों, उपाय व उपचार की दी जानकारी
-टीबी की जानकारी देने वाले को सरकार देती है 500 रुपए प्रोत्साहन राशि
जींद :( संजय तिरँगाधारी ) स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को पॉलीक्लीनिक में निक्षाय दिवस मनाया गया। इसमें मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ आमजन को टीबी रोग के लक्ष्णों, बचाव व स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डा. मनजीत सिंह ने की जबकि जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संदीप लोहान ने टीबी रोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है जो हवा और सांस से फैलता है। जब कोई टीबी का मरीज खांसता या छींकता है तो उससे निकलने वाले कणों के संपर्क में आने से टीबी हो सकता है।
टीबी का एक प्रमुख लक्षण है खांसी। अगर आपको तीन हफ्ते से ज्यादा समय से खांसी हो तो इसे नजरअंदाज न करें। खांसी में खून आना, सीने में दर्द या सांस लेने और खांसने में दर्द होना, लगातार वजन कम होना, चक्कर आना, रात में पसीना आना, ठंड लगना, भूख न लगना इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने बताया कि टीबी का इलाज पूरी तरह मुमकिन है। सरकारी अस्पतालों और डॉट्स सेंटरों में इसका फ्री इलाज होता है। सबसे जरूरी है कि इलाज टीबी के पूरी तरह ठीक हो जाने तक चले। बीच में छोड़ देने से बैक्टीरिया में दवाओं के खिलाफ  प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है और इलाज काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि आम दवाएं असर नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि टीबी की जानकारी देने वाले को सरकार द्वारा 500 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने टीबी मरीजों की समस्याएं सुनी और एआईसी किट प्रदान की। 
इस मौके पर डा. श्याम सुंदर, डा. संदीप, डा. रिंकी, कोमल देशवाल, नरेश, संदीप, पूजा, मुकेश, सुमन, नीलम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Tuesday, February 23, 2021

February 23, 2021

जिलास्तरीय महिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन-निडानी ने सफीदों, एकलव्य स्टेडियम जींद ने गुरूकुल खेड़ा को हराया

जिलास्तरीय महिला जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन -निडानी ने सफीदों, एकलव्य स्टेडियम जींद ने गुरूकुल खेड़ा को हराया 

जींद : राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के प्रांगण में चल रही जिला स्तरीय महिला, पुरूष जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में खिलाडिय़ों ने जीत के लिए पसीना बहाया। मुख्य अतिथि के तौर पर राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना प्रिंसिपल आईएस लाखलान ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सुधीर खटकड़ ने की। दीनबंधु सर छोटूराम कबड्डी अकदमी उचाना एवं बेद कौर बराह खुर्द के बीच हुए मुकाबले में दीनबंधु सर छोटूराम कबड्डी अकदमी उचाना कांटे के मुकाबले 4 अंकों से जीती। बड़ौदा ने बीएसएम निडानी को 8 अंकों से हराया। सेमी फाइनल मुकाबले में गुरूकुल खेड़ा का मुकाबला एकलव्य स्टेडियम जींद के बीच हुआ। एकलव्य स्टेडियम जींद ने मुकाबला जीता। दूसरे सेमी फाइनल में सीबीएसएम निडानी ने सफीदों को एक तरफा मुकाबले में 27 अंकों से हराया। 
लाखलान ने कहा कि खेलों को लेकर बेटियों का रूझान बढ़ रहा है। कबड्डी के खेल में भी अब बेटियों आगे आ रही है। बेटियों ने इस खेल में अंंतराराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती है। आज खेल में भी निरंंतर बेटियों को अभिभावक प्रेरित कर रहे है जो भविष्य में अच्छे संकेत है। इस मौके पर धर्मराज कोच, पूर्व चेयरमैन बलबीर सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, तेग सिंह, अजमेर कोच, सुखबीर कुमार, अनिल, विक्रम कंदोला मौजूद रहे।  
February 23, 2021

हरियाणा में खाप के चौधरियों को विश्वास दिलाएगी बीजेपी, कृषि कानूनों के गिनाएगी फायदे

हरियाणा में खाप के चौधरियों को विश्वास दिलाएगी बीजेपी, कृषि कानूनों के गिनाएगी फायदे

चंडीगढ़ :  कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में विपक्ष की पार्टियां किसानों को कृषि कानून के नुकसान बता रही हैं तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाएगी और इसके लिए हरियाणा सरकार किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे खाप के चौधरियों को साधेगी। इसके लिए भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता, नेता, मंत्री और विधायक खाप, गोत्र, पाल के चौधरियों सहित उन प्रबुद्ध नागरिकों के पास भी जाएंगे जिनकी बात समाज के लोग सुनते हैं।
दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की, जिसमें ये फैसला लिया गया। आपको बता दें कि किसान आंदोलन को 3 महीने का वक्त हो चुका है। तीन महीने से दिल्ली की तीन सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में पंजाब और हरियाणा के किसान सबसे अधिक हैं।

बता दें कि पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। 21 मार्च को आम आदमी पार्टी किसान महासम्मेलन करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे और सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।