Breaking

Thursday, March 4, 2021

March 04, 2021

12वीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची, डिलीवरी बॉय ने कैच कर बचाई जान

12वीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची, डिलीवरी बॉय ने कैच कर बचाई जान

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डिलीवरी बॉय का कारनामा छाया हुआ है। इस डिलीवरी बॉय ने दो साल की बच्ची की जान बचाने का काम किया है। दरअसल, वियतनाम में दो साल की बच्ची 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने वाली थी।  लेकिन न्गुयेन नागॉस नामक इस डिलीवरी बॉय ने उसकी जान बचा ली।
न्गुयेन की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।  न्गुयेन की उम्र 31 साल की है औऱ वो अपनी कार में सामान की डिलीवरी करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। तभी उन्हें एक बच्ची की रोती हुई आवाज सुनाई दी।

न्गुयेन के मुताबिक डिलीवरी के दौरान उन्होंने देखा की एक बच्ची बालकनी पर रोते हुए लटक गई वह एकदम गिरने ही वाली थी । तभी वह अपनी कार से निकले और पास की एक इमारत पर चढ़ गए ताकि लड़की को लपकने के लिए उचित स्थान खोज सकें।

इस दौरान जब बच्ची गिरने लगी तो न्गुयेन ने अपनी सूझबूझ से बच्ची को कैच कर लिया और कोशिश की बच्ची सीधे मुंह के बल नीचे ना गिरे। न्गुयेन ने कहा, ‘सौभाग्य से बच्ची मेरी गोद में आ गिरी और मैंने जल्दी से उसे गले लगा लिया, फिर जब उसके मुंह से खून रिसता देखा, तो मैं बहुत डर गया था।’

बच्ची को नेशनल चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कूल्हे में चोट आई है, लेकिन वह ठीक हो जाएगी । अब बच्ची की जान बचाने के बाद से न्गुयेन काफी खुश हैं।
वहीं न्गुयेन की इस बहादुरी की लोग भी काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग न्गुयेन को सुपरहीरो कहकर पुकार रहे हैं।

 
March 04, 2021

जेजेपी विधायक को गांव में बुलाने पर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग में सात लोग घायल

जेजेपी विधायक को गांव में बुलाने पर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग में सात लोग घायल

जींद : हरियाणा के जींद के सिवाहा गांव में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सरपंच के परिवार के 4 सदस्यों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जींद के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के सरपंच वेदपाल ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को दादा खेड़ा के भंडारे में जुलाना से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक अमरजीत ढांडा को बुलाया गया था। इस दौरान गांव के युवाओं ने किसान आंदोलन के चलते जजपा विधायक का विरोध किया। कार्यक्रम समापन के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।


इस मामले को लेकर गांव में कई दिनों से पंचायतें हो रही थीं। बुधवार को सरपंच के परिवार के अशोक, कुलविंद्र, राहुल और सतीश बाइक पर पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित दुकान से गांव आ रहे थे। रास्ते में गांव के सुनील, देवीलाल, धर्मबीर, सचिन, अनूप और रौनक पहले से बैठे मिले।



इन लोगों ने सरपंच के परिवार के लोगों पर पहले गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें कामयाब नहीं होने पर फायरिंग कर दी। अशोक गोली लगने से घायल हो गया। संघर्ष के दौरान सरपंच पक्ष के चारों सदस्यों समेत दूसरे पक्ष के देवीलाल, सचिन और रौनक भी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

इस फायरिंग में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर जींद की डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
March 04, 2021

मालिक को अगवा कर बेची करोड़ों की कोठी, फिल्मी कहानी से कम नहीं है पूरी वारदात, ऐसे हुआ खुलासा

मालिक को अगवा कर बेची करोड़ों की कोठी, फिल्मी कहानी से कम नहीं है पूरी वारदात, ऐसे हुआ खुलासा

चंडीगढ़ : एक व्यक्ति का अपहरण कर फर्जी कागजात के जरिए उसकी करोड़ों की कोठी बेचने का मामला सामने आया है। लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच की तो वारदात किसी फिल्म से कम नहीं थी। वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर-37 की है। इस आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में चंडीगढ़ निवासी पत्रकार संजीव महाजन और प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब-चंडीगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अरविंद सिंगला और चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी का भाई सतपाल डागर भी आरोपियों में शामिल हैं।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कोठी मालिक राहुल मेहता की बीमारी का फायदा उठाकर पहले उनसे जान-पहचान बढ़ाई। फिर मारपीट कर कोठी की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया।

खाली कागजात व चेक पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में ले गए और यातनाएं दीं। फिर मानसिक बीमार बताकर भुज (गुजरात) के एक आश्रम में छोड़ आए। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो तीन अधिकारियों की एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने राहुल मेहता को ढूंढ निकाला।
पीड़ित के दर्ज बयान के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी संजीव महाजन, प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता, खलिंदर सिंह कादियान, शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, सौरभ गुप्ता, सतपाल डागर, बाउंसर सुरजीत सिंह, शेखर और दलजीत सिंह के खिलाफ अपहरण, यातनाएं, फर्जी कागज तैयार करना, डराना व धमकाने सहित 15 गंभीर धाराओं में सेक्टर- 39 थाने में मामला दर्जकर लिया। बता दें कि बाउंसर सुरजीत की मार्च 2020 में हत्या हो चुकी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर-37 ए स्थित कोठी नंबर 340 में राहुल मेहता रहते हैं। उनके पिता वेद प्रकाश मेहता, मां और भाई मोहित मेहता की मौत हो चुकी है। आरोपियों को पता था कि राहुल अपनी कोठी के अकेले वारिस हैं और बीमार रहते हैं। साल 2017 अप्रैल/मई में पत्रकार संजीव महाजन, सुरजीत बाउंसर, सुखबीर उर्फ बिट्टू जबरन राहुल के घर में घुस गए और कोठी की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया। इस दौरान मारपीट कर उन्हें यातनाएं दी गईं।

साथ ही आरोपी अरविंद सिंगला व खलिंदर सिंह कादियान के पक्ष में एक पावर ऑफ अटार्नी तैयार करवा दी, जिसमें प्रॉपर्टी के स्थानांतरण की शक्तियां भी दी गई थीं। उसके बाद आरोपियों ने चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के सब रजिस्ट्रार के सामने फर्जी राहुल मेहता नाम के व्यक्ति को खड़ा कर प्रॉपर्टी सौरव गुप्ता के नाम पर करा दी। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस दिन प्रॉपर्टी ट्रांसफर हुई थी, उस दिन राहुल चंडीगढ़ में नहीं थे। पुलिस ने इस बारे में दस्तावेज भी पेश किए हैं।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपियों ने जब कोठी मालिक राहुल मेहता से सभी कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए तो उन्हें गुजरात के एक फार्म हाउस में ले गए। एक महीने तक वहां रखा। फार्म हाउस में रहने वाले अब्दुल करीम ने बाद में उन्हें भुज स्थित रामदेव सेवा आश्रम में दाखिल करा दिया। इस दौरान संजीव महाजन का बाउंसर दोस्त सुरजीत भी साथ था।
सुरजीत ने राहुल को अपनी मौसी का लड़का बताया था और कहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। साथ ही यह भी कहा था कि चंडीगढ़ में उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है, इसलिए उसे कुछ दिन के लिए आश्रम में रख लें। दो से तीन महीने बाद वह उन्हें लेने आ जाएगा। लेकिन इसके बाद वह गया ही नहीं। आश्रम की देशभर में कई शाखाएं हैं। आश्रम प्रबंधन अपने मरीजों को देश की अलग-अलग शाखाओं में शिफ्ट करता रहता है। इस दौरान राहुल मेहता दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान के आश्रम में भी रहे।
पुलिस ने बताया कि कोठी में किराए पर रहने वाले प्रदीप रतन ने साल 2017 में शिकायत दी थी कि राहुल मेहता गायब हैं और उन्हें शक है कि इस मामले में आरोपी संजीव महाजन व अन्य लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस के तत्कालीन अफसरों ने शिकायत दबा दी। उसके बाद दिसंबर 2020 में दोबारा प्रदीप रतन ने पुलिस को शिकायत दी।
चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए एएसपी साउथ श्रुति अरोड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच के दौरान पत्रकार संजीव महाजन से जब राहुल के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दिल्ली के आश्रम में हैं। इसके बाद पुलिस दिल्ली स्थित आश्रम पहुंची और जांच को आगे बढ़ाया। दो महीने की जांच में पुलिस ने राहुल मेहता को खोज निकाला और उनके बयान के आधार पर यह कार्रवाई की।

एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इससे जुड़े सारे तथ्य तलाशे जा रहे हैं। सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस संजीदगी से केस की पड़ताल में जुटी है।
March 04, 2021

कठिन परिश्रम व योग से सफलता निश्चित

*कठिन परिश्रम व योग से सफलता निश्चित*

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद मे कॉविड के नियमों का पालन करते हुए एक काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनिरिंग एंड टेक्नोलॉजी के काउंसलिंग व योग एक्सपर्ट आचार्य पवन ने बच्चों से बातचीत के सत्र में कहा कि कामयाबी और कामयाब इंसान बनने के लिए हमे अपने समय का सही उपयोग अपनी शिक्षा के लिए करना चाहिए।
 हमें किस दिशा में प्रयास करना है और हमारी ऊर्जा कहा लगानी चाहिए। इसका खास ख्याल हमें अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान निश्चित कर लेना चाहिए। जीवन में जो भी कुछ करना है उसका लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए व साथ मे आये प्रोफेसर संदीप ने बताया कि उन्हें अपने समय और अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए । जिससे निश्चित रूप से सफलता आपको मिलेगी इस अवसर पर  प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने भी बच्चों को संबोधित किया और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरत अत्रि, बलवान,विकास मौजूद रहे।
March 04, 2021

मौसम का बदला मिजाज, हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम का बदला मिजाज, हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना

हिसार : एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम के बदलाव के साथ -साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि अगले तीन घण्टों में यमुनानगर, अम्बाला,पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत जिलों में व इस  के आसपास के क्षेत्रों  में  तेज हवायों व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की  बारिश की संभावना। साथ ही राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदल गया है।  

अब फरवरी माह के शुरुआती दिनों में भी पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बुधवार को शाम के समय कई राज्यों में बादल छाने लगा और ठंडी हवाएं चलने लगी। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज से 8 फरवरी तक उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन गई है। इस कारण न सिर्फ बारिश होगी बल्कि अगले 24 घंटे में शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना है।

Wednesday, March 3, 2021

March 03, 2021

शिक्षित महिलाएं समाज में ला सकती है बड़ा सकारात्मक बदलाव : रामरती

महिला घरेलु हिंसा रोकथाम को लेकर आयोजित हुआ जागरूकता सेमीनार

महिला घरेलु हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए वाद- विवाद प्रतियोगिता भी हुई आयोजित

शिक्षित महिलाएं समाज में ला सकती है बड़ा सकारात्मक बदलाव : रामरती

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी रामरती ने कहा कि शिक्षित महिलाएं समाज में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। श्रीमती रामरती मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए के सभागार में महिला घरेलु हिंसा की रोकथाम को लेकर आयोजित एक सेमीवार को सम्बोन्धित कर रही थी।
      महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी ने सम्बोन्धन में आगे कहा कि अगर समाज को सही मायने में तेजी से विकास करना है तो हर महिला को शिक्षित होना होगा और बच्चों को अच्छे संस्कार हर हाल में देने होंगे। शिक्षा विकास का आधार होता है। महिला अगर शिक्षित होती है तो वह अपने खुद का जीवन तो संवारती ही है साथ ही पूरे परिवार को भी आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को पूर्ण रूप से रोकने के लिए महिलाओं को ही पहल करनी होगी, यह कार्य अच्छी शिक्षा प्राप्त करके ही किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से यह भी कहा कि वे स्मार्ट फोन में जो समय व्यर्थ गवाती है उस समय का सुदपयोग बच्चों को दादी- नानी की संस्कार युक्त कहानियां सुनाने में करें।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के दो अलग- अलग समूह बनाकर घरेलु हिंसा, महिला उत्पीडऩ, समाज के विकास में मीडिया का रोल व आधुनिक समाज से सामाजिक कुरीतियों का मिटाने में संस्कृति के महत्व विषयों पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने इन विषयों पर खुलकर अपने विचार रखें जो हर व्यक्ति के लिए काफी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरक साबित हुए। वाद- विवाद प्रतियोगिताओं में  दोनों पक्षों की प्रतिभागी महिलाएं इस निष्कर्ष पर पहुंचती नजर आई कि अत्याचारों को खत्म करने के लिए कभी दबे नहीं, दबाएं नहीं और अत्याचार के खिलाफ अवाज उठाते रहें। महिलाओं ने यह भी माना कि समाज में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ रहा है, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही है। समाज के विकास में मीडिया के योगदान पर इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि मीडिया का समाजोत्थान में बहुत बड़ा योगदान होता है।
सात मार्च तक लगातार आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम : जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। सात मार्च तक हर रोज लगातार महिला सहशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक मार्च को महिला सुरक्षा को सेमीनार का आयोजन किया गया था। आज महिला गोष्ठी का आयोजन हुआ है। तीन मार्च को महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चार मार्च को आलू चम्मच रेस करवाई जाएगी। पांच मार्च को फिटनैस व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने के लिए बैठक का आयोजन होगा। छह मार्च को पौधा रोपण अभियान चलाया जाएगा तथा सात मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा भी तैयार की जा रही है।
बैस्ट वक्ताओं को किया गया सम्मानित :  वाद- विवाद प्रतियोगिता में महिला कॉलेज की छात्राओं के पक्ष की और से मीनु गोयत को बैस्ट वक्ता के अवार्ड से नवाजा गया। इस पक्ष में छात्रा ज्योति चौधरी, सवानी, विशाखा, प्राची, श्वेता ने भाग लिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पक्ष की और से पूनम देवी बैस्ट वक्ता रही। इस पक्ष में प्रवीण कुमारी, संतोष, अंजू देवी, मीना, नीलम तथा सरोज देवी ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुहिता दुग्गर ने भी कार्यक्रम को सम्बोन्धित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ सुमित्रा लाठर समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
March 03, 2021

6 को एक मंच पर होंगे भूपेंद्र हुड्डा, बीरेंद्र सिंह-आरजीएम कॉलेज उचाना में करेंगे पुस्तक का विमोचन

6 को एक मंच पर होंगे भूपेंद्र हुड्डा, बीरेंद्र सिंह -आरजीएम कॉलेज उचाना में करेंगे पुस्तक का विमोचन

जींद ( उचाना ) : 6 मार्च को राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के सभागार में दादा हरद्वारी सिंह श्योकंद पुस्तक विमोचन कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह होंगे। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन साहित्य सेवी संगठन द्वारा किया जाएगा। नरेंद्र श्योकंद, सुमेर सिंह पालवां ने बताया कि दादा हरद्वारी सिंह श्योकंद और उनका रचना संस्कार के नाम से पुस्तक लिखी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. अविनाश कुमार चावला करेंगे। मुख्य वक्ता बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर, रोहतक के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विश्व बंधु होंगे। हरद्वारी सिंह श्योकंद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाना है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के नाते में दादा लगते है।

Tuesday, March 2, 2021

March 02, 2021

राष्ट्रीय मानव विकास दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप दी चेतावनी

बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित नहीं कि तो 15 मार्च से शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना

-राष्ट्रीय मानव विकास दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप दी चेतावनी
जींद : (  संजय तिरँगाधारी ) : रानी तालाब पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करते हुए सोमवार को राष्ट्रीय मानव विकास दल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसकी अगुआई प्रधान चांद प्रकाश सैनी व उपप्रधान कमल चौहान ने सयुंक्त तौर पर की।
राष्ट्रीय मानव विकास दल की ओर से डीसी के नाम उनके पीए प्रवीन परुथी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रानी तालाब जींद पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य पिछले काफी समय से अधूरा पड़ा है। इस संबंध में अनेक बार दलित संगठन डीसी महोदय को मिल चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित करने का कार्य जल्द  शुरू नहीं किया गया तो अन्य दलित संगठनों के साथ मिलकर 15 मार्च से निर्माणाधीन मूर्ति के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में धर्मपाल सिंहमार, राजकुमार सरोहा एडवोकेट, वजीर मेहरा, सतपाल अठवाल व सुखीराम धनौरी आदि थे।
March 02, 2021

सरस्वती की जलधारा के लिए तीन गांवों के किसानों ने दी जमीन

सरस्वती की जलधारा के लिए तीन गांवों के किसानों ने दी जमीन

चण्डीगढ : - हरियाणा के खेल एवं युवा मामलेे राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि सरस्वती नदी के प्रवाह को लेकर सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।  इसके लिए यमुनानगर जिले के तीन गांवों के किसानों ने दादूपुर नलवी के तीन किलोमीटर तक की भूमि सरकार को देने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह से आज चण्डीगढ स्थित निवास पर यमुनानगर जिले के किसानों का प्रतिनिधिमण्डल मिला। सरदार संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा में सरस्वती नदी की धारा लगातार सालभर बहे और किसानों को इसका पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री का भी यह विजन है कि सरस्वती नदी का प्रवाह निरंतर चलता रहे। इसके लिए स्यालवा, झाड़ चन्दना व उंचा चंदना सहित 3 गांवों के किसानों ने खुद आगे आकर सरकार को भूमि देने की पहल की है। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत कर किसानों की जायज मांगों पर चर्चा करेंगे।

*क्षेत्र में जलस्तर बढ़ेगा*

खेल मंत्री ने कहा कि सरस्वती नदी से किसानों की आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन दादूपुर नलवी के लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में इस नदी का प्रवाह नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का सरकार को भूमि देने के लिए स्वयं आगे आना सरकार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दादूपुर नलवी नहर का पानी सरस्वती नदी से जुड़ेगा तो इस क्षेत्र में जलस्तर स्तर भी बढ़ेगा।
अब जलधारा में कोई बाधा नहीं रहेगी
किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि यमुनानगर के इन तीन गांवों की लगभग 60 एकड़ भूमि पर लिंक नहर न बनने के कारण सरस्वती नदी के प्रवाह में बाधा आ रही थी। इसलिए किसानों ने आगे आकर जमीन देने के लिए रुचि दिखाई है तथा दादूपुर नलवी नहर का यह क्षेत्र सरस्वती नदी से जुडऩे से अब सरस्वती नदी की जलधारा में कोई बाधा नहीं रहेगी। किसानों का कहना है कि अपनी आने वाली पीढिय़ों को जल उपलब्ध कराने के लिए वह हर प्रकार का त्याग करने को तैयार हैं। सरस्वती नदी के धरातल पर आने से उनके क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के अन्य जिलों में भी पानी की समस्या दूर होगी। प्रतिनिधि मण्डल में सुभाष चौहान, रामपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, तेलू भगत, महावीर सिंह, वेदपाल, कवंरपाल, इन्द्रजीत, जोगेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह महल आदि शामिल थे।
March 02, 2021

जींद में दो सगे भाईयों की पानी के हौद में डबूने से मौत, महज 4 और ढाई साल के थे मासूम

जींद में दो सगे भाईयों की पानी के हौद में डबूने से मौत, महज 4 और ढाई साल के थे मासूम

जींद : जींद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर दो भाईयों की पानी के लिए बने हौद में डूबने से मौत हो गई है। दोनों की उम्र महज 4 और ढाई साल थी।जानकारी के मुताबिक जींद के गंगोली गांव की यह घटना है। घर के लोग अपने गांव में व्यस्त थे, तभी घर में पशुओं के पानी पीने के लिए बने हौद में दो भाई डूब गए।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई पहले आंगन में खेल रहे थे और खेलते खेलते पानी के हौद की तरफ चले गए। परिजनों की उन पर नजर नहीं पड़ी और दोनों डूब गए।
घटना के बाद प्रवीण ने बताया कि उसका चार वर्षीय बेटा लक्ष्य, ढाई वर्षीय दत्त घर के आंगन में खेल रहे थे। उसकी मां और पत्नी दूसरी मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी। अचानक दोनों बच्चे खेलते हुए पशुओं के लिए बनाए गए पानी के हौद के पास चले गए। न जाने दोनों कब पानी में गिर गए।
जब थोड़ी देर बाद मां नीचे आई तो दोनों में से कोई भी दिखाई नहीं दिया। ढूंढते-ढूंढते हौद की तरफ गई तो दोनों बच्चे डूबे मिले।

दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए पिल्लूखेड़ा के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। परिजनों के मुताबिक प्रवीन के दो ही बच्चे थे। दोनों ही भगवान ने एक साथ छीन लिए।
March 02, 2021

सोनीपत में सड़क हादसा:गोहाना में बस से उतरते ही दो युवकों को ट्रक ने रौंदा; मौके पर मौत, एक घर जा रहा था तो दूसरा घर से आया था

सोनीपत में सड़क हादसा:गोहाना में बस से उतरते ही दो युवकों को ट्रक ने रौंदा; मौके पर मौत, एक घर जा रहा था तो दूसरा घर से आया था


मृतक मंजीत का फाइल फोटो। वह रेलवे में कर्मचारी था और छुट्‌टी लेकर अपने घर जा रहा था।
सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव चिड़ाना बस स्टॉप पर हुआ। रोडवेज बस से उतरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगने से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवकों को रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतक संजीत का फाइल फोटो। वह तीन महीने की छुट्‌टी मनाकर घर से लौटा था।

SHO सदर थाना कर्मजीत सिंह के मुताबिक, मृतकों की पहचान 25 साल के संजीत और 32 साल के मंजीत के रूप में हुई है। संजीत बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला था। वह गांव चिड़ाना में एक फैक्ट्री में काम करता था और तीन महीने बाद घर से लौटा था। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर आ रहा था कि पहुंचने से पहले उसके साथ हादसा हो गया। मंजीत सोनीपत के गांव श्यामड़ी का निवासी है। वह रेलवे विभाग में ग्रुप डी का कर्मचारी था और पंजाब के ब्यास में तैनात था। वह छुट्‌टी लेकर घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।
March 02, 2021

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईबी में अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के कार्यकाल बढ़ाने के आदेश पर विवाद अब खत्म हो गया है। अब गृहमंत्री अनिल विज की चली है और मनोज यादव को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

मनोज यादव आईबी में एक साल तक अतिरिक्त निदेशक पद पर सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान में वह एक्सटेंशन पर हैं, लेकिन यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन किसी भी प्रदेश में डीजीपी के लिए दो साल तक है।
इसी गाइडलाइन को आधार बनाते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने सरकार को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र लिख दिया था। डीजीपी मनोज यादव से अनिल विज खफा भी चल रहे थे।
लिहाजा वे प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति चाहते हैं। अनिल विज ने गृह सचिव राजीव अरोड़ा को नए नामों का पैनल भेजने के लिए पत्र भी लिख दिया था।
केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल पूरा होने से पहले तीन नाम का पैनल भेजना होता है लेकिन हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद अनिल विज ने दिसंबर में पैनल भेजने के लिए पत्र लिखा था लेकिन सरकर ने डीजीपी को अग्रिम आदेश तक एक्सटेंशन दे दी थी।
March 02, 2021

जींद में मामूली बात पर दो जगह चली गोली, दो भाइयों सहित 3 घायल, रोहतक पीजीआई रेफर

जींद में मामूली बात पर दो जगह चली गोली, दो भाइयों सहित 3 घायल, रोहतक पीजीआई रेफर 

जींद :  सोमवार को जींद में अलग अलग दो जगह गोलियां चलीं जिसमे दो जुड़वां भाइयों सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों जगह फायरिंग बहुत ही मामूली बातों को लेकर हुई है। 
पहले मामले में जींद के खरकरामजी गांव में क्रिकेट मैच में नहीं खेलने देने पर विवाद इस कद्र बढ़ा कि जो जुड़वा भाइयों 24 वर्षीय विकास व विक्रम को गोली मार दी। दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के अनुसार खरकरामजी गांव में सोमवार शाम को क्रिकेट का मैच करवाया गया था। मैच में गांव की दो टीम ए व बी खेल रही थीं। आरोप है कि टीम ए में विक्रम व विकास खेल रहे थे, जबकि आरोपी दूसरी टीम में खेल रहा था। दीपक ने नागरिक अस्पताल में पुलिस को बताया कि आरोपी दूसरी टीम का था। वह आउट हो चुका था और फिर से उनकी टीम में खेलना चाहता था। इस पर उसे मना कर दिया गया। 
शाम के समय मैच समाप्त होने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर विक्रम व विकास को गालियां दी। इस पर विक्रम-विकास व दो-तीन अन्य लोग उलाहना देने आरोपी के घर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब यह लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसके पिता को उलाहना दिया तो आरोपी ने लाठी-बिंडों से हमला कर दिया। इस पर उलाहना देने गए लोगों ने बचाव किया तो आरोपी ने अपने पिस्तौल से गोली चला दी। यह विक्रम के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और बंदूक से फायर किया, यह गोली विकास की पीठ में लगी। दोनों को गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 
वहीं नागरिक अस्पताल पहुंचे सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर विक्रम व विकास को गोली मारने के आरोप हैं, उस पर पहले भी 25-30 केस दर्ज हैं। इनमें कई केस जानलेवा हमला करने के भी आरोप हैं। वहीं आरोपी पर भी कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। 
नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि विक्रम व विकास के पिता सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और दो साल पहले उनकी मौत हुई थी। फिलहाल विक्रम व विकास दोनों भाई मछली पालन का काम करते हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची है। वहीं पुलिस पार्टी को गांव में भी भेजा गया है। वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर  देर रात करीब साढ़े नौ बजे झांझ गांव में एक शादी समारोह में गोली चलने से पोंकरी खेड़ी गांव निवासी सुखबीर घायल हो गया। घायल को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Monday, March 1, 2021

March 01, 2021

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला

2024 से पहले हरियाणा में हो जाएंगे चुनाव : ओमप्रकाश चौटाला
बहादुरगढ़ : रविवार को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता मेहर सिंह राठी के पौत्र के सगाई समारोह में शामिल होने के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर पहुंचे पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश के हालात को देखकर लगता है कि जनता को 2024 तक चुनाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके अनुसार आज 36 बिरादरी के लोग कृषि आंदोलन के माध्यम से तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के लगाए हुए इनेलो रूपी पौधे को सभी कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से मेहनत करके सींचा है। इनेलो आज उनकी बनाई नीतियों पर चलते हुए किसानों का हर संभव साथ दे रही है और आगे भी देती रहेगी। इनेलो ने हमेशा किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है। जबकि भाजपा सरकार किसान, कमेरे, व्यापारियों को बर्बाद कर रही है। किसानों के पतन के लिए तीन काले कृषि कानून बनाए गए हैं, जिसका लगातार किसान विरोध कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार आने के बाद किसानों के हित में कानून बनाए जाएंगे ताकि इस देश व प्रदेश को अन्न देने वाले किसान को सुविधा हो सके। सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को शीघ्र मानते हुए इन तीनों काले कानूनों को वापस ले।
March 01, 2021

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

पूर्व मंत्री कविता जैन का दादरी में विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

चरखी दादरी : जैन मंदिर में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। किसानों ने तीनों कृषि बिलों के विरोध में कविता जैन को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने किसी तरह किसानों की भीड़ को समारोह स्थल से दूर किया। रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कविता जैन दादरी में एक समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। किसानों को कविता जैन के आगमन की खबर लगी तो समारोह स्थल के समीप एकत्रित हो गए। कविता जैन की गाड़ी समारोह स्थल के समीप पहुंची तो किसानों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए और उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा बड़ी मुश्किल से जैन को वहां से निकाला। किसान नेता राजू मान ने कहा कि किसान 3 महीनों से कृषि बिलों के विरोध में सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। मगर भाजपा नेता आज भी राजनीति चमकाने के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने हैं। इनको किसानों के हितों से सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा या जजपा नेता दादरी में प्रवेश करेगा उसका विरोध किया जाएगा। बता दें कि फोगाट व सांगवान खाप ने कृषि बिलों के विरोध में भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार कर प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। कुछ गांव के बाहर तो पोस्टर लगा रखे हैं।
March 01, 2021

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे?

रोहतक : जी 23 कांग्रेस में उन नेताओं का धड़ा है जो राहुल गांधी के ही खिलाफ हैं। राहुल गांधी की महत्वाकांक्षाएं इन नेताओं की राह में आड़े आ रही हैं क्योंकि इन नेताओं का कांग्रेस से पुराना नाता है। इतना पुराना जितना इंदिरा गांधी का रहा है और ऐसे में ये नेता हर हाल में चाहते हैं पार्टी उनके अनुसार ही चले। हालांकि इस बात के काेई प्रमाण नहीं हैं कि सोनिया गांधी की असल राय क्या है लेकिन सुनने में आता है कि सोनिया गांधी नहीं चाहती कि ये नेता पार्टी छोड़ें लेकिन क्या होगा ये भविष्य के गर्भ में हैं। फिलहाल तो जी 23 चर्चा में है और इसमें कांग्रेस के नेताओं के सिर पर सजी केसरिया पगड़ी है। जम्मू में ये पगड़ी कांग्रेस के नेताओं के सिर चढी तो सियासत भी सिरे चढने लगी है।

गुलाब नबी आजाद के नेतृत्व में ये कांग्रेसी नेता चाहते हैं पार्टी उनसे किनारा करने की सोचें भी ना। अगर इन नेताओं के जनाधार को खंगाला जाए तो केवल एक नेता ऐसे हैं जिनका जमीन पर वजूद है। बाकी नेताओं ने या तो लोकसभा के रास्ते संसद का मुंह ही नहीं देखा या देखा भी तो बहुत कम बार। केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनमें से इकलौते ऐसे नेता हैं जो हरियाणा में अपना दमखम रखते हैं और अपनी निगाहें एक बार फिर से मुख्यमंत्री के पद पर गड़ाए बैठे हैं लेकिन तकलीफ वही पुरानी है जो सबकी है? राहुल गांधी को वो पसंद नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा का राजनीतिक करियर भी देखना है इसलिए जिस राज्यसभा को वो बारात के घोड़ों की जगह कहते थे मौका लगते ही अपने बेटे को वहां फिट कर दिया।
अब जी 23 के बहाने कई सवाल निकलते हैं? क्या कांग्रेस दो फाड़ होगी? हालांकि ये कोई नई बात नहीं है ज्यादतर पार्टियां कांग्रेस से ही तो निकली हैं? अब सवाल ये है कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई पार्टी बनाएंगे? इस पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार का इतिहास देखा जाए तो चाहे जैसा भी वक्त रहा हो उन्होंने कांग्रेस से दूर जाकर राजनीति करने का साहस कभी नहीं जुटाया है? इस विधानसभा चुनाव से पहले भी नहीं जब हुड्डा ने एक बड़ी रैली ये संकेत देने के लिए जुटाई थी कि वो नई पार्टी भी बना सकते हैं। दरअसल इस डर के पीछे बडी वजह खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं। आज उनकी जो हालत है वो कभी चौधरी भजनलाल की हुआ करती थी और इसका फायदा उठाकर वो मुख्यमंत्री बने और चौधरी भजनलाल को हजकां बनानी पडी।
March 01, 2021

HPSC में दो सदस्यों के पद एक साल से खाली

HPSC में दो सदस्यों के पद एक साल से खाली

चंडीगढ़ : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में चेयरमैन अध्यक्ष के अतिरिक्त कुल आठ सदस्यों में से दो सदस्यों के पद पूरे एक वर्ष से रिक्त पड़े हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती हुड‍्डा सरकार ने अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में 1 मार्च 2014 को नीलम सिंह और राजेश वैद को आयोग का सदस्य लगाया था जिनका छः वर्षों का कार्यकाल एक वर्ष पूर्व पूरा हो गया। हालांकि मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार द्वारा इनके स्थान पर दो नए सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है। अब इस विलम्ब के पीछे राजनीतिक कारण हैं या प्रशासनिक, यह देखने लायक है। हालांकि चार माह पूर्व 22 अक्टूबर 2020 को आयोग के तत्कालीन चेयरमैन से रंजीत कुमार पचनंदा, जो पश्चिम बंगाल कैडर के 1983 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं, का कार्यकाल पूर्ण होने के साथ ही खट्टर सरकार ने आलोक वर्मा, जो 1989 बैच हरियाणा कैडर के आईएफएस (भारतीय वन सेवा ) अधिकारी हैं, उन्हें चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया था। वहीं पंचनदा को पिछले माह 5 फरवरी को हरियाणा विद्युत् नियामक आयोग (एचईआरसी ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बहरहाल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस विषय पर बताया कि संविधान के अनुच्छेद 316 (2 ) के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति के छः वर्षों तक या उनकी आयु के 62 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, तक होता है। उन्होंने बताया की वर्ष 1976 से पहले हालांकि आयु की यह सीमा 60 वर्ष होती थी. हालांकि पचनंदा को 25 जुलाई, 2019 को आयोग का चेयरमैन लगाया गया परंतु इसके सवा वर्ष बाद ही उनकी आयु अक्टूबर, 2020 में 62 वर्ष हो गई थी, इसलिए उनका कार्यकाल पूर्ण हो गया। उन्होंने बताया कि हालांकि वर्तमान चेयरमैन वर्मा 23 अक्टूबर 2024 तक एचपीएससी के अध्यक्ष पद पर रह सकेंगे। ज्ञात रहे कि संघ लोक सेवा आयोग में चेयरमैन और सदस्यों का कार्यकाल हालांकि नियुक्ति के छः वर्षों तक या आयु के 65 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, तक होता है।
हुड‍्डा सरकार ने कर दिए थे 12 सदस्य हेमंत ने बताया कि हालांकि हरियाणा में पूर्व हुड‍्डा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में वर्ष 2008 में सशोधन कर आयोग में सदस्यों की संख्या तत्कालीन 8 से बढ़कर 12 कर दी थी परन्तु वर्ष 2012 में दोबारा उनमें संशोधन कर इस संख्या को घटाकर 6 कर दिया था। जुलाई 2013 में हुड्डा सरकार द्वारा मनबीर भड़ाना को आयोग के चेयरमैन लगाया गया जो पूरे छः वर्ष तक इस पद पर रहे। हालांकि जून, 2015 में भाजपा सरकार ने फिर से आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी थी और सबसे पहले डॉ. कुलबीर छिकारा और डॉ. वंदना शर्मा को सदस्य नियुक्त किया। फिर अगस्त, 2016 में नीता खेड़ा और जय भगवान गोयल और फिर मई, 2017 में सुरेंद्र सिंह और दिसंबर, 2017 में डॉ. पवन कुमार को सदस्य नियुक्त किया।
March 01, 2021

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

कोटपुतली मार्ग के पैचअप के लिए साढे 4 करोड़ रुपए केवल ऊंट के मुंह में जीरे के समान : राव दान सिंह

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : इस सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, देश-प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और आए दिन सामने आ रहे घोटाले इनकी कार्यशैली को दर्शाते हैं। इस सेशन में इन सभी मुद्दों के साथ हम उतरेंगे। हर दिन कॉल अटेंशन मोशन या एडजर्नमेंट मोशन रखा जाएगा। अब देखना यह रहेगा कि उन पर चर्चा करने के लिए सरकार हमें कितना मौका देती है। यह बात महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह ने कही। 

राव ने  कहा कि आज आम आदमी, मजदूर किसान, व्यापारी, दुकानदार हर आदमी इस सरकार से परेशान है। किसानों के इस आंदोलन के कारण एक निर्दलीय विधायक ने न केवल सरकार से समर्थन वापस लिया बल्कि रिजाइन कर दिया। बहुत से विधायक किसानों में जाकर किसानों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं और चंडीगढ़ जाकर किसानों को भूल जाते हैं और सरकार की वाहवाही करते हैं। इस सेशन में कांग्रेस पार्टी यह साफ कर देगी कि कौन विधायक सरकार के साथ है और कौन किसानों के साथ।
अहीरवाल बेल्ट के नेता राव दान सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर वह इस सरकार से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। क्योंकि भिवानी से राजस्थान को जोड़ने वाला कोटपुतली मार्ग को 148 बी के नाम से कांग्रेस ने 4 लाइन डिक्लेअर किया था। आज इन्होंने दादरी से थोड़ा आगे जाकर इसे खत्म कर दिया। मंदौला से लेकर नारनौल तक रोड की इतनी बुरी बदहाली है कि यहां उड़ने वाली मिट्टी के कारण बहुत से लोग टीवी जैसी गंभीर बीमारी का पीड़ित हो गए। सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा बैठे। लेकिन सरकार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि हम या तो इसे नेशनल हाईवे रहने देंगे या फिर स्टेट हाईवे बना कर इसे अपनी तरफ से पूरा करेंगे। लेकिन अफसोस है कि इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। इस सरकार ने इतने बड़े रोड के पैचअप के लिए केवल साढे 4 करोड रुपए सैंक्शन किए। जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यह अहीरवाल बेल्ट के प्रति लगाव और सोच को दर्शाता है। राव ने अहीरवाल बेल्ट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश के मंत्री बनवारी लाल की कार्यशैली को भी और असंतोषजनक बताया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या www.haryanabulletinnews.com फिर टेलीग्राम पर Haryana Bulletin News सर्च करें।) 
March 01, 2021

कोर कमेटी का फैसला:मोर्चे की बैठक अब 2 को, आज पंजाब की यूनियन करेंगी मीटिंग, तीसरे चरण के कार्यक्रमों की सहमति अटकी

कोर कमेटी का फैसला:मोर्चे की बैठक अब 2 को, आज पंजाब की यूनियन करेंगी मीटिंग, तीसरे चरण के कार्यक्रमों की सहमति अटकी

बहादुरगढ़ : तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर मजदूर किसान एकता दिवस मनाया। इस दौरान नगर कीर्तन भी निकाला गया। वहीं, सोनीपत-गोहाना रोड पर किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 35 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर-ट्राॅली शृंखला बनाई, लेकिन मोर्चे की तरफ से बॉर्डर कूच के आह्वान का असर दिखाई नहीं दिया।
शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी के 7 सदस्यों ने बैठक की। इसमें आंदोलन के तीसरे चरण को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद 28 फरवरी को होने वाली मोर्चे की बैठक को स्थगित कर दिया गया, जो 2 मार्च को होगी। रविवार को अब पंजाब की यूनियनों की बैठक होगी।
सूत्रों के अनुसार मोर्चा तीसरे चरण के कार्यक्रमों पर आम सहमति नहीं बना पा रहा है। मोर्चे के सामने सबसे बड़ा चैलेंज अपने नेताओं को बॉर्डर पर मीटिंग में बुलाना है। किसान नेता अब भी अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिसके चलते मोर्चे की बड़ी बैठक नहीं हो रही है और आगे के कार्यक्रमों पर फैसला नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मोर्चा वार्ता व समाधान को लेकर भी कुछ प्लान कर रहा है। इसकी चर्चा कोर कमेटी की बैठक में हुई। अगर रविवार को पंजाब की यूनियनें कार्यक्रमों व इस प्लान पर मुहर लगाती हैं तो 2 मार्च को मोर्चे की बड़ी बैठक करके सभी की इन पर सहमति ली जाएगी।
14 और किसानों को मिली जमानत, अब तक 78 आ चुके बाहर, मोर्चे ने मदद के नाम पर पैसा न देने की अपील की
*दिल्ली सीपी को ई-मेल से भेजा जवाब* : दिल्ली पुलिस की तरफ से अलग-अलग संगठनों के लोगों को 26 जनवरी हिंसा के मामले में नोटिस भेजे हुए हैं। इनके जवाब को लेकर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। इसके बाद मोर्चे की तरफ से इन सभी नोटिस का एक संयुक्त जवाब ईमेल के माध्यम से दिल्ली सीपी को भेजा गया है, जिसमें मोर्चे ने कहा है कि नोटिस में जो आरोप लगाए गए हैं वे गलत हैं, हमने कोई नियम नहीं तोड़ा।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक में जो नियम तय हुए थे, हमने उनकी पालना की। हम तय रूट पर चले और व्यवस्था के लिए वालिंटियर भी लगाए थे। कुछ अन्य संगठन अलग रूट पर गए और हमें जैसे ही पता चला तो हमने परेड को वहीं रोक दिया। मोर्चे ने अपने जवाब में पुलिस के नोटिस को पूरी तरह गलत बताया है।
March 01, 2021

4 घंटे ऑपरेशन करके निकाला एक क्विंटल कचरा, न गाय बची और न गर्भ में पल रहा बच्चा

हमारी जरूरत बन रही गौवंश की मौत:फरीदाबाद में 4 घंटे ऑपरेशन करके निकाला एक क्विंटल कचरा, न गाय बची और न गर्भ में पल रहा बच्चा

फरीदाबाद : हमारी रोजमर्रा की जरूरत में शामिल प्लास्टिक कितना घातक है, इसका अंदाजा फरीदाबाद की एक घटना से सहज ही लग सकता है। यहां डॉक्टर ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद एक गाय के पेट से करीब एक क्विंटल कचरा निकाला। इसमें 71 किलो तो सिर्फ पॉलीथिन ही था। इसके अलावा कंकड़, पत्थर, कांच और कील भी निकली। बावजूद इसके न तो गाय की जान बची और न ही उसके पेट में पल रही एक और नन्ही जान।
बेसहारा पशुओं की देखरेख करने वाली संस्था PFA के संचालक रवि दुबे ने बताया कि NIT-5 फरीदाबाद में एक गाय को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसे फरीदाबाद के देवआश्रय अस्पताल ले जाया गया। यहां वह दर्द के कारण अपने पेट पर लात मार रही थी। इसके बाद उसका एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। टेस्ट में गाय के पेट के अंदर हानिकारक पदार्थों के होने की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू की गई। पेट में कचरे की वजह से गाय को इन्फेक्शन हो गया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
दुबे ने बताया कि हर साल 7 से 8 गाय की सर्जरी अपने अस्पताल में कराते हैं। इसमें गाय के पेट से 40 से 50 किलो तक पॉलिथीन निकलती है। इसके अलावा कंकड़-पत्थर, पेंच, कांच और कील भी निकलती है।
*पॉलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील*

पशुओं के डॉक्टर अतुल मौर्य, डॉ. महेश कुमार वर्मा और डॉ. सुनील कुमार का कहना कि यदि हमें पशुओं और पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। ये हर जीव के लिए खतरा है। घर से निकलते वक्त लोग साग-सब्जी के टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर फेंकने की बजाय एकत्र करके किसी जानवर के आगे खुला डाल दें तो ज्यादा ठीक रहेगा।