Breaking

Thursday, June 10, 2021

June 10, 2021

हरियाणा के CRPF जवान की दूसरे जवान ने गोली मार की हत्या, फिर खुद को गोली मार दी जान, जानें वजह

हरियाणा के CRPF जवान की दूसरे जवान ने गोली मार की हत्या, फिर खुद को गोली मार दी जान, जानें वजह

नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों के बीच हुए छोटे से विवाद का अंजाम बहुत ही भयानक हुआ। आवेश में आकर एक जवान ने दूसरे को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों जवान 190वीं बटालियन के थे। मामले की जानकारी मिलने पर चतरा के एसपी ऋषव कुमार झा व सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए।


मृतक जवानों की पहचान हरियाणा के जिला पानीपत के इसराना के ग्राम मांडी रवींद्र कुमार और राजस्‍थान अजमेर को घुघरा पुलिस स्टेशन के नजदीक के रहने वाला कालुसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों जवान झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित कोविड-19 आइसोलेशन भवन में नियुक्त थे।
जानकारी के अनुसार रसोइया रवींद्र कुमार और संतरी कालूराम गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कालूराम गुर्जर ने अपनी राइफल से पहले रवींद्र को गोली मारी फिर खुद को मार ली। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया है।
June 10, 2021

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें किन शहरों में दिखाई देगा असर और क्या बरतें सावधानी!
नई दिल्ली :  साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी गुरुवार को है। सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। आज लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिस कारण दिन में सूर्य ग्रहण के समय कई देशों में रिंग ऑफ फायर का नजारा भी देखने को मिलेगा। वलयाकार ग्रहण के दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य के करीब 94 फ़ीसदी हिस्से को पूरी तरह से घेर लेती है जिस कारण इस दौरान सूर्य हीरे की अंगूठी की तरह चमकता दिखाई देता है।

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 1:00 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा जबकि शाम 6 बजकर 40 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का भारत में असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। एम पी बिरला तारामंडल के निर्देशक देवीप्रसाद दुरई ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शाम 5 बजकर 52 मिनट पर जबकि लद्दाख के उत्तरी हिस्सों में 6 बजकर 15 मिनट सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश दिबांग वन्य जीव अभ्यारण के पास सूर्य ग्रहण के समय खगोलीय घटना को भी देखा जा सकता है। भारत के अलावा सूर्य ग्रहण का असर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया की बड़े क्षेत्र में देखा जा सकता है। हालांकि अधिकांश देशों में सूर्य ग्रहण का असर आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार पूर्वाहन 11 बजकर 42 मिनट पर आंशिक सूर्यग्रहण होगा और अपराहन 3 बजकर 30 मिनट से वलयाकार का रूप लेना शुरू करेगा जबकि शाम करीब 5:00 बजे तक आकाश में सूर्य आग की अंगूठी की तरह दिखाई देगा।

ज्योतिर्विद पंडितों के अनुसार, ग्रहण शब्द ही अपने आप में नकारात्मक है। ज्योतिषी की माने तो ग्रहण कहीं भी लगे, आपके इलाके में उसका असर हो या न हो लेकिन उसका प्रभाव मानव के ऊपर पड़ता ही है। इसलिए ग्रहण के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहण के समय में शुभ कार्य करने से बचें। भोजन न बनाएं , धारदार वस्तुओं का प्रयोग न करें। ग्रहण काल के दौरान सोने से बचें। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें. दातुन न करें । ग्रहण के समय बालों में कंघी करने से भी बचें। आज लगने वाले ग्रहण के दौरान खास तौर पर वृष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज न्याय के देवता भगवान शनि का जन्म हुआ था। जिस कारण आज शनि जयंती भी मनाई जाती है। आज ही के दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है।
June 10, 2021

हरियाणा के आईटीआई पास विदेशों में कर सकेंगे नौकरी : मूलचंद

हरियाणा के आईटीआई पास विदेशों में कर सकेंगे नौकरी : मूलचंद

डीसी रेट से कम देने वाली एजजेंसियां होंगी ब्लैक लिस्ट

चण्डीगढ़ : हरियाणा में आईटीआई करने वाले युवा अब अपने हुनर के हिसाब से विदेशों में भी नौकरियां हासिल कर सकेंगे। आईटीआई पास युवाओं के कौशल विकास के मकसद से विदेशी एजेंसियों की मदद ली जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को यहां विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ऐसी एजेंसियों द्वारा संबंधित देश के मानदंडों के हिसाब से आईटीआई पास आउट युवाओं को अल्पावधि प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनका टेस्ट लेकर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इससे टेस्ट पास करने वाले युवा उस देश में जाकर रोजगार हासिल कर सकेंगे और वहां की स्थाई नागरिकता भी हासिल कर सकेंगे।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हर साल एक लाख लोगों के अंत्योदय के लक्ष्य की तर्ज पर प्रदेश में ऐसे परिवारों के एक लाख बच्चों की पहचान करके उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, परिवहन विभाग में चालक प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने के लिए विभाग से बात की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को कम वेतन देने, ईएसआई और ईपीएफ जैसे मामलों में किसी भी तरह की कोताही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसी एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के तहत आईटीआई में कार्यरत कर्मचारियों का ईएसआई, ईपीएफ जमा करवाना वह यह सुनिश्चित करना कि किसी कर्मचारी को डीसी रेट से कम वेतन न मिले, संबंधित प्रिंसीपल की जिम्मेवारी है।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने कहा कि एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को कम वेतन देने से जुड़ी शिकायतों की जांच करवाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकारी आईटीआई बहादुरगढ़ के तत्कालीन प्रिंसीपल द्वारा बरती गई अनियमिताओं के लिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 172 सरकारी और 242 निजी आईटीआई के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को दस्तकार प्रशिक्षण योजना के तहत कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सत्र 2020-21 के दौरान सरकारी आईटीआई में 2521 व्यवसाय यूनिट्स में 55,100 सीटों जबकि प्राइवेट आईटीआई में 1436 व्यवसाय यूनिट्स 30,900 से अधिक सीटें दाखिले के लिए जारी की गई।
इस दौरान यह भी बताया गया कि सत्र 2020-21 में सरकारी व प्राइवेट आईटीआई में 86,000 से अधिक दाखिला सीटों के समक्ष लगभग 62,600 प्रशिक्षणार्थियों ने दाखिला लिया। इस समय 414 सरकारी व प्राइवेट आईटीआई में 1,24,200 से अधिक सीटें स्वीकृत हैं। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित कुल 35 सरकारी आईटीआई स्वीकृत की गई हैं जिनमें से 13 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 14 का कार्य प्रगति पर है और 8 का कार्य अभी शुरू होना है।

इस दौरान विभाग तथा हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बैठक में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राज शेखर वुंडरू, महानिदेशक पी.सी.मीणा और हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक अनंत प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।
June 10, 2021

हरियाणा रोडवेज की दिल्ली, चंडीगढ़ समेत लंबे रूटों की बस सेवाएं शुरू

बड़ी राहत- हरियाणा रोडवेज की दिल्ली, चंडीगढ़ समेत लंबे रूटों की बस सेवाएं शुरू, जानिए कैसे करें टिकट बुक ?

रोहतक : हरियाणा में अब रोडवेज रफ्तार पकड़ने लगी है। कोरोना संक्रमण काल में बंद पड़ी रोडवेज बसों का पहिया फिर से घूमने लगा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

दरअसल हरियाणा में लॉक डाउन के चलते रोडवेज बसों को बंद किया गया था, सभी रोडवेज डिपो पर कुछ बसें ही चल रही थी, लेकिन अब बसों की सेवा को बहाल किया जा रहा है।


अब हरियाणा के जिला मुख्यालयों पर बसों की सेवाओं को शुरू कर दिया गया है, वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और पड़ोसी राज्यों में भी बसों की सेवा शुरू होने लगी है।
प्रदेश के सिरसा, हिसार, रोहतक, जींद, अम्बाला, पंचकूला, रेवाड़ी, नारनौल, गुरूग्राम, पलवल, फरीदाबाद समेत सभी बस डिपुओं से लंबे रूटों की बसों का संचालन धीरे धीरे शुरू हो रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा से दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब के कई जगहों की बस सेवाएं शुरू कर दी है।

बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग और समय सारिणी के लिए आप हरियाणा रोडवेज परिवहन निगम की ऑनलाइन टिकटिंग बुकिंग सेवा पर जाकर देख सकते हैं।
रोडवेज बसों में सफर के लिए यात्रियों को नियमों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। बसों में फिलहाल 50 फीसदी सवारियां ही बैठा रहे हैं वहीं फेस मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी होगा। बसों में यात्रा करने से पहले यात्रियों का टेम्प्रेचर चेक किया जाएगा।

आपको बता दें कि लॉकडाउन में कुछ राहत के साथ ही लंबे रूटों पर बसों के आवागमन के लिए यात्रियों की डिमांड को देखते हुए प्रशासन ने इन बसों को आने-जाने के लिए मंजूरी प्रदान की है। लेकिन इन बसों में यात्रा करने के साथ ही कुछ जरूरी निर्देशों की पालना करना होगा। जो यात्री बिना मास्क के बस में सफर करते मिलेगा, उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा।
June 10, 2021

शिक्षा विभाग हरियाणा व जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र को नाेटिस

 शिक्षा विभाग हरियाणा व जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र को नाेटिस
 कूरुक्षेत्र : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने विजडम वर्ल्ड स्कूल, कुरुक्षेत्र की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा व जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र को 30 जून के लिए नाेटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में स्कूल ने याचिका दायर कर स्कूल फीस का भुगतान न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उसके अधिकार पर शिक्षा विभाग द्वारा कोई आदेश जारी न करने की मांग की गई है। कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता स्कूल कुरुक्षेत्र में वर्ष 2011 में स्थापित किया गया था और वर्तमान में 250 से अधिक शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारी कार्यरत हैं। कोविड -19 के परिणामस्वरूप सरकार ने सभी स्कूलों को 2020-21 के लिए शुल्क में वृद्धि नहीं करने और ट्यूशन शुल्क के अलावा कोई शुल्क नहीं लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। दिशानिर्देश के अनुपालन में याचिकाकर्ता स्कूल ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक शुल्क जमा करने पर स्थगित कर दिया और खुद को ट्यूशन फीस बढ़ाने से परहेज किया।
फीस मामले में हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में साफ कहा था कि ट्यूशन शुल्क तभी लिया जा सकता है जब छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा दी जा रही हो व आगे निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी और शिक्षक उस वेतन के हकदार होंगे जो वे लॉकडाउन से तुरंत पहले प्राप्त कर रहे थे। स्कूल ने अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए कई रिमाइंडर दिए । स्कूल ने वित्तीय समस्या का सामना कर रहे अभिभावकों से सहानुभूति विचार के लिए स्कूल से संपर्क करने की भी अपील की। लेकिन जिन अभिभावकों ने फीस नहीं जमा करवाई और न ही स्कूल में कोई संर्पक किया, स्कूल ने उनके बच्चों का नाम काटने का नोटिस जारी कर दिया। लेकिन स्कूल के इस आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाम न काटने का आदेश जारी कर दिया। स्कूल ने अब हाई कोर्ट में शिक्षा विभाग को इस मामले में हस्तक्षेप न करने का आदेश देने की मांग की है।
June 10, 2021

पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया फिर कोर्ट में बयान से मुकरी युवती

पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया फिर कोर्ट में बयान से मुकरी युवती
 रोहतक : सांपला में एक युवती ने तीन लोगों के खिलाफ पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। बाद में वह कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान से मुकर गई। युवती ने कहा कि परिवार के दबाव में उसने केस दर्ज करवाया था, उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। कस्बे की रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि कंसाला निवासी युवक और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि 5 जून की रात 11 बजे आरोपितों ने उसके साथ गांव में दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन महिला को कोर्ट में ले जाया गया तो वहां वह बयान से मुकर गई। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने बयान दिए हैं कि उसने परिवार के दबाव में केस दर्ज करवाया था। अब केस खारिज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
June 10, 2021

मानहानि नोटिस से पीजीआई में मचा हड़कंप

मानहानि नोटिस से पीजीआई में मचा हड़कंप
 रोहतक : काफी दिनों से शांत चल रही पीजीआई का पारा फिर चढ़ गया है। इस बार हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरसी सिवाच के मानहानि नोटिस ने हड़कंप मचा दिया। डॉ. सिवाच ने छवि को नुकसान पहुंचाने, मानसिक, शारीरिक, आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए 5 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। उन्होंने हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत 26 लोगों को यह नोटिस भिजवाया है। नोटिस में लिखा है कि 15 दिन में सार्वजनिक माफी मांगें या 5 करोड़ रुपये का हर्जाना देने के लिए तैयार रहें। डॉ. सिवाच के वकील ने यह नोटिस 5 जून को रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भिजवा दिया है। दरअसल मामला खानुपर मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है
डॉ. सिवाच यहां डायरेक्टर थे। 2016 में पीजीआई में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष के पद पर आ गए थे। उनके डायरेक्टर रहने की अवधि के दौरान करीब 25 तरह के आरोप लगाकर जांच की गई थी। पहली जांच के आधार पर उन्हें सस्पेंड कर दिया था, विभागाध्यक्ष का पद भी छीन लिया गया था। दूसरी जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। आरोप निराधार पाए जाने पर अब उन्होंने मानहानी का दावा ठोक दिया है। नोटिस काे लेकर हेल्थ यूनिवर्सिटी के बड़े अधिकारी को फोन किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।  इस तरह के आरोप लगे थे : डॉ. सिवाच पर सबसे बड़ा आरोप खानपुर मेडिकल कॉलेज में बिना क्वालिफाई और बिना इंटरव्यू के भर्ती करने का था। इसके साथ-साथ एडवरटाइज मेंट में क्वालिफिकेशन बदलने का आरोप भी था। कॉलेज में कॉपरेटिव मैस खोलने की भी जांच की गई थी। इसके अलावा कोड ऑफ कंडक्ट में वेटिंग लिस्ट की नर्सों को अपॉइंट करवाने और होली व दिवाली पर रुपये इकट्ठे करने जैसे करीब 25 आरोपों की जान की गई थी। डॉ. सिवाच के अनुसार इन आरोपों को लेकर किसी ने कोई शिकायत तक नहीं की थी।
 जांच : डॉ. आरसी सिवाच 2011 से 2016 तक खानपुर मेडिकल कॉलेज के निदेशक थे। 2016 में उन्होंने पीजीआई में हड्डी रोग विभाग अध्यक्ष के पद पर ज्वाइन कर लिया था। बाद में उन पर कई आरोप लगे और डॉ. आरबी सिह से जांच करवाई गई। यह जांच 2016-17 में चली। इसके आधार पर कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने उन्हें 2018 में सस्पेंड कर दिया और विभागाध्यक्ष का पद भी छीन लिया गया। डॉ. सिवाच का आरोप है कि जांच हो रही थी लेकिन उनके बयान तक दर्ज नहीं किए गए। इसके बाद पूर्व सेशन जज आरपी भसीन ने डेढ़ साल तक आरोपों की जांच के बाद 121 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की और डॉ. सिवाच पर लगाए सभी 25 आरोप निराधार पाए गए। फरवरी में फिर एचओडी : फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के बाद रेगुलर जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट फरवरी में आ गई। क्लीन चिट मिली तो डॉ. सिवाच ने करीब दो साल बाद फिर से फरवरी 2021 में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष के पद पर ज्वाइन कर लिया। अब उन्होंने मानहानी का दावा किया है। पूरे मामले में एनाटोमी के विभागाध्यक्ष डॉ. एपीएस बतरा, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस पूनिया और पीजीआईएमएस के एमई ब्रांच के अधीक्षक महेंद्र सिंह को बतौर गवाह पेश किया। नोटिस में डॉ. सिवाच का आरोप है कि सभी ने दस्तावेजों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।

Wednesday, June 9, 2021

June 09, 2021

WhatsApp से कॉल कर चिकित्सक से मांगे 50 लाख रुपये, न देने पर देख लेने की धमकी

WhatsApp से कॉल कर चिकित्सक से मांगे 50 लाख रुपये, न देने पर देख लेने की धमकी
कुरुक्षेत्र :  शहर के एक निजी अस्पताल के एक चिकित्सक से इंटरनेट कॉल करके 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पैसे ना देने पर इंटरनेट पर कॉल करने वाले आरोपी ने चिकित्सक को देख लेने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने चिकित्सक को धमकी है कि अंजाम अच्छा नहीं होगा, बशर्ते कि वह अपने परिवार को संभाल कर रखे। इस धमकी के बाद चिकित्सक ने इंटरनेट से कॉल करके धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक निजी अस्पताल के डाक्टर को एक युवक ने व्हाटसएप पर इंटरनेट कॉल करके रुपये की मांग की है। कॉल करने वाले युवक ने अपने आप को लारेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया। चिकित्सक ने इंटरनेट कॉल कर रहे युवक को जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो युवक ने चिकित्सक को देख लेने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में चिकित्सक डॉ. अजय ने बताया कि विक्रम नाम के एक युवक ने उन्हें व्हाटसएप पर इंटरनेट कॉल करके रुपये की मांग की। उसने युवक को रुपये देने से मना कर दिया तो इसके बाद युवक ने अपने आप को लारेंस बिश्नोई गु्रप का सदस्य बताते हुए उसे देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं कॉल करने वाले युवक ने चिकित्सक को कहा कि अब वह उसे कॉल नहीं करेगा, बल्कि आप ही उसे कॉल करेंगे। इसके बाद इंटरनेट कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। थाना कृष्णा गेट प्रभारी सुनील वत्स ने दूसरी कॉल आने की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने दोबारा से कॉल करके चिकित्सक से पैसे की मांग की। युवक के खिलाफ केस दर्ज सुभाष मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इंटरनेट से चिकित्सक के व्हाटसअप पर कॉल करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
June 09, 2021

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमला वर्मा का निधन

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमला वर्मा का निधन
यमुनानगर : हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निधन हो गया है। वर्मा पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद जिले में शोक की लहर फैल गई। शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने शोक जाहिर किया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री डॉ. कमला वर्मा कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में आ गई थी । कोरोना को हराने के बाद उनके शरीर पर सूजन आ गई। वहीं चेहरे पर सूजन थी। वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। प्रदेश भाजपा की सबसे पहले बनी अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉक्टर कमला वर्मा भाजपा की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं । आपातकाल के दौरान वे जेल मेें भी रही । 1977 में वे यमुनानगर से चुनाव जीती थी । तब उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था । वहीं इसके अलावा दो बार उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया । पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे संवाद किया था । हालांकि वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
June 09, 2021

पंचकूला के लिए सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा

पंचकूला के लिए सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा
https://twitter.com/cmohry/status/1402154616628813835?s=19

 चंड़ीगढ़ ; हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारवार्ता कर अहम घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने पंचकूला मेट्रो पोलिटन डेवलपेंट ऑथोरिटी की घोषणा की। उन्होंने ने कहा पीएमडीए के तहत विकास किया जाएगा। शिक्षा हब के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। वहीं पर्यटन के लिहाज से पंचकूला को और विकसित किया जाएगा। सड़कों का जाल बनाया जाएगा एयरपोर्ट को पंचकूला से सीधा जोड़ा जाए इसको लेकर काम किया जा रहा है। इस दौरान ने सीएम ने कहा, पंचकूला के विकास को लेकर नई योजना हमने 2018 में बनानी शुरू की थी आज ट्राइसिटी में मोहाली दूसरे नम्बर पर है अब हम पंचकूला को अब आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा मोरनी को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा । मोरनी के लिए सड़कोंको चौड़ा करके कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। चंडीगड़ के इर्द गिर्द एक रिंग रोड़ बनाने के लिए परियोजना आगे बढ़ रही है जिसे पीडब्ल्यूडी बनाएगी। रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से पिंजौर के एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है यहां से एयर टैक्सी की व्यवस्था कि जा सके। टाउन कंट्री प्लानिंग की जो योजनाएं पंचकूला के लिए थी उसमें हो शुल्क था वह ज्यादा था अब ई डीसी और एडीसी को लगभग 1 तिहाई कम किया गया है।
June 09, 2021

सरकार को प्राइवेट स्कूलों की सहायता के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र करनी चाहिए : डी.डी. विद्यार्थी

सरकार को प्राइवेट स्कूलों की सहायता के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र करनी चाहिए : डी.डी. विद्यार्थी
जींद : ( संजय कुमार ) सरकार को प्राइवेट स्कूलों की सहायता के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र करनी चाहिए क्योंकि लॉकडाउन के कारण फीस न आने से स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं, लाखों अध्यापकों का वेतन दिया नहीं जा सका है जिससे रोजगार सहित होते हुए भी बेरोजगारी का अनुभव कर रहे हैं, यह मांग हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने सरकार के सामने रखी है I  उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करके सरकार से अपील की है कि वह अनेक वर्गों की अनेक तरह की योजनाएं सहायता के रूप में घोषित कर रहे हैं, परंतु प्राइवेट स्कूलों की अनदेखी हो रही है I  प्राइवेट स्कूल के टीचर बिना किसी सहायता के मजदूरों से भी निम्न श्रेणी का जीवन जीने पर बाध्य हैं क्योंकि जिन स्कूलों में वह काम करते हैं वहां स्कूल मालिक स्कूलों के किस तरह ना देने के कारण आर्थिक तंगी के हाल में हैं अधिकतर स्कूलों ने बैंक से लोन लेकर स्कूल निर्माण किया है और बसें भी बैंक लोन से ही ले रखी हैं जिनकी किस्ते भी देनी पड़ती हैं I  दूसरी तरफ स्कूल बंद होने के बाद भी बिजली और पानी के बिल देने पड़ रहे हैं I  बसें चल नहीं रही हैं परंतु उनके ड्राइवर कंडक्टर नौकरी की आशा में बैठे हुए हैं I  सरकार को चाहिए की प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों और छोटे कर्मचारी सबका विश्लेषण करवाएं तथा उसके आधार पर स्कूलों को आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करे I  इस समय स्कूल जहां आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे हैं, वहां अभिभावकों का गुस्सा भी उन्हें झेलना पड़ रहा है क्योंकि अभिभावकों का तर्क है कि जब स्कूल ही नहीं खुल रहा तो हम फीस क्यों दें ? स्कूल चलाना या तो स्कूल मालिकों की जिम्मेवारी है या सरकार की जिम्मेदारी है।
डॉ. विद्यार्थी के अनुसार यदि सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो शिक्षा क्षेत्र अनेकों वर्ष पीछे चला जाएगा I  जिसका सीधा-सीधा असर समाज और विकास पर पड़ेगा I  उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि संकट की घड़ी में वे स्कूलों की मजबूरी समझें तथा मिलजुल कर कोई ऐसा रास्ता निकालें जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा ना पड़े। इसके लिए सरकार को पहल करते हुए अपने कल्याणकारी छवि का परिचय देना चाहिए I  सरकार पहले कदम के रूप में स्कूलों के बिजली पानी के बिल माफ कर सकती है I  इसके पश्चात बैंकों के द्वारा दिया गया स्कूलों को लोन की किश्तें स्थगित की जा सकती हैं तथा टीचर्स और कर्मचारियों के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सरकार को स्कूलों को राहत देनी चाहिए I
June 09, 2021

बोर्ड परीक्षाएं रद होने के बाद अंकों को लेकर चिंता बढ़ी

बोर्ड परीक्षाएं रद होने के बाद अंकों को लेकर चिंता बढ़ी
बहादुरगढ़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी कोविड संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाएं निरस्त कर दिया है। अब सबकी निगाहें मार्किंग फार्मूले पर टिकी हुई है। ऐसा लगता है कि 12वीं में भी 10वीं की भांति आंतरिक परीक्षा के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मेधावियों को बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत अच्छे नहीं आने का अंदेशा है। ऐसे में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ आईआईटी, जेईई, नीट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

दरअसल, आईआईटी, सिविल सेवा, जेईई आदि की तैयारी के साथ ये छात्र 12वीं पास करने के बाद दिल्ली, कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ जैसे टॉप विश्वविद्यालयों में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) के लिए जाते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए केंद्रित रहने वाले छात्र 11वीं और 12वीं के आंतरिक मूल्याकंन की परीक्षाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। मौजूदा वक्त में जहां एट्रेंस और मेरिट पर बहस चल रही है। वहीं छात्रों के लिए इतनी ही राहत है कि सभी बोर्ड के वरीयता तय करने का फार्मूला एक जैसा ही होगा। हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि एंट्रेस या मेरिट दोनों ही मामलों में मेधावी बच्चों को फायदा होने के आसार कम है। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त होने और मार्किंग के आधार पर रिजल्ट घोषित करने की घोषणा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों की नींद उड़ा दी है। छात्र-छात्राएं आंतरिक परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन किए जाने की संभावना को लेकर जहां काफी चिंतित हैं। वहीं आईआईटी, नीट, जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी पर फोकस रखना चाहिए।
ऐसे समय में अगर परीक्षा कराई जाती, तो कोरोना का खतरा अधिक रहता। पढ़ाई पर फोकस अधिक देने वाले छात्र जरूर कुछ निराश होंगे, लेकिन सरकार का फैसला स्थिति को देखते हुए स्वागत योग्य है। हालांकि निर्णय लेने में एक महीने की देरी की गई। समय पर लिया गया निर्णय अभिभावकों के लिए ठीक रहता। आईआईटी, नीट और जेईई की परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को माइंडसेट तैयार करने में वक्त लगता है। - अनिल हुड्डा, अध्यापक बेशक शिक्षक के नजरिए व प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर यह पीड़ादायी है। क्योंकि बोर्ड परीक्षा का निर्णय पूरे शैक्षणिक जीवन में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हालांकि बच्चा काबिल है, तो परीक्षा रद होने के बाद भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेगा। स्टूडेंट्स 12वीं के बाद टॉप के कॉलेज में एडमिशन के लिए जाते है। उन्हें फोकस रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। कोविड के खतरे के बीच परीक्षाएं रद करना विद्यार्थियों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी था।  *महिमा छिल्लर, अध्यापिका*

हमारी तैयारी पूरी थी। यदि परीक्षा होती तो हमारे नंबर और भी अच्छे आते, इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पता नहीं कैसे अंक मिलेंगे। आगे की पूरी पढ़ाई अब नंबरों पर ही अटकी है। दसवीं-बारहवीं के अंक पूरे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हालांकि कोविड को देखते हुए सरकार ने सही फैसला ही लिया होगा। परीक्षाओं को बार-बार स्थागित करने से बेहतर है कि रद कर दिया। - मेघना राठी, छात्रा बारहवीं परीक्षा को लेकर हमारी तैयारियां पूरी थी। उम्मीद थी कि जुलाई के पहले सप्ताह में परीक्षाएं होंगी मगर रद हो गई। सुरक्षा कारणों के चलते पेपर रद हुए यह तो ठीक है, लेकिन अब नंबरों को लेकर चिंता शुरू हो गई है। भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अब इंट्रेस पर ध्यान देंगे। बहरहाल, सभी के हित में ही सरकार का निर्णय है। परीक्षा होती तो मन को काफी तसल्ली मिलती। 
*चिराग छिल्लर, छात्र बारहवीं*

Tuesday, June 8, 2021

June 08, 2021

मौसम साफ होने के बाद दिन का दो और रात का चार डिग्री बढ़ा तापमान

मौसम साफ होने के बाद दिन का दो और रात का चार डिग्री बढ़ा तापमान
पानीपत : मंगलवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंचेगा, 12 व 13 जून को राहत के आसार
पानीपत में मौसम साफ होने के बाद दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को सुबह से ही खिली धूप ने गर्मी बढ़ाई। दिन बढ़ने के साथ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हालांकि सुबह के समय पूर्वी हवाओं ने कुछ राहत दिलाई, लेकिन तेज धूप ने आंखें ढकने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 और 13 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।
यास तूफान और हवाओं के चक्रवात के कारण बीते दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नौ तपा में भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाई थी। अब तूफान और हवाओं के चक्रवात का असर खत्म हो गया है। जिस कारण रोजाना दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। पूर्वी हवा चलने से उमस बढ़ रही है।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिन का तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है। जबकि रात का तापमान स्थिर बने रहने की उम्मीद है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है। जिस कारण मैदानी इलाकों पर भी होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 और 13 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। जिस कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। जिससे लोगों को दो दिन गर्मी से राहत मिलेगी।
June 08, 2021

सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर ने कुचला, मौत

सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर ने कुचला, मौत
सोनीपत : केएमपी पर बीसवां मील के पास सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक मूलरूप से बिहार के जिला खगरिया के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार केएमपी पर काम करने के बाद रात दस बजे सड़क पर मजदूर सो गए थे। रविवार रात साढ़े 11 बजे के करीब पानी के टैंकर ने कुचल दिया। हादसे के बाद साथी मजदूर दोनों मजदूरों को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे वहां से सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान एक मजदूर की सामान्य अस्पताल तो दूसरे की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
June 08, 2021

ब्लैक फंगस से बचाव के इंजेक्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी

ब्लैक फंगस से बचाव के इंजेक्शन के नाम पर ऑनलाइन ठगी

कोरोना संक्रमण के चलते हुए ब्लैक फंगस से बचाव के इंजेक्शन की एवज् में अटेली के एक व्यक्ति से करीब 62470 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित के पुत्र द्वारा शिकायत देने पर अटेली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गत तीन मई को राजेश गर्ग के छोटे भाई की 36 वर्षीय पत्नी पार्षद सुनीता देवी की कोरोना से असामयिक मौत हो गई थी। उसके बाद पार्षद के परिवार में दूसरे लोग संक्रमित हो गए थे। मृतका के जेठ राजेश कुमार गर्ग भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे और वह मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में उपचाराधीन रहे थे। प्राथमिकी दर्ज करवाने वाले पीड़ित के पुत्र मुकुल गर्ग ने दर्ज शिकायत में बताया कि पिता राजेश गर्ग ब्लैक फंगस से पीड़ित होने के बाद गुरुग्राम अस्पताल में भर्ती थे। उनके उपचार में हमें एक ऐसे इंजेक्शन की आवश्यकता थी, जो ब्लैक फंगस रोग उपचार में काम आता है। यह इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध न होने पर हमने हर जगह तलाश की। हम परिवार के लोग घर मेें एक मौत तथा दूसरे सदस्य संक्रमित होने के बाद ज्यादा परेशान थे। इसलिए बहुत ज्यादा इंक्वारी नहीं कर सके। बस दिल में एक ही इच्छा थी कि किसी तरह इनको बचाया जा सके। इंजेक्शन के लिए हरियाणा सरकार के लिए भी फॉर्म जमा कर दिया था, लेकिन फिर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए टीका मांगने के लिए एक ट्वीट पोस्ट किया।

पीड़ित के पुत्र मुकुल गर्ग ने बताया कि ट्वीट करने पर किसी ने हमसे हमारे मोबाइल नंबर मांगे। मोबाइल नंबर देने पर एक फोन आया और उन्होंने खुद को फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के पास राधे मेडिकॉज से बोल रहा है। उनका कहना था कि उनके पास इंजेक्शन है, लेकिन एडवांस पेमेंट करनी होगी। उन्होंने एक बैंक खाता नंबर दिया और उसमें हमने 62470 रुपये गूगल फोन एप से भेज दिए। उन्होंने बताया कि रुपये खाते में भेजने उपरांत अब उनका फोन लगातार बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि रुपये भेजने से पहले उन्होंने हमें इंजेक्शन की फोटो दिखाई थी, लेकिन अब न तो इंजेक्शन मिला है और न ही रुपये मिल रहे हैं। पुलिस ने मुकुल गर्ग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा मोबाइल नंबरों एवं बैंक खाता के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है
June 08, 2021

स्मार्ट कार्ड को पैनकार्ड से लिंक करवाएं, नहीं तो आप का कार्ड हो जाएगा बंद

स्मार्ट कार्ड को पैनकार्ड से लिंक करवाएं, नहीं तो आप का कार्ड हो जाएगा बंद

रोहतक : पूर्व सैनिक कैंटीन के मैनेजर कर्नल एसएस सांगवान ने बताया कि सभी कैंटीन स्मार्ट कार्ड धारकों को अपने स्मार्ट कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक करवाना होगा अन्यथा 31 अगस्त के बाद आपका स्मार्ट कार्ड काम नहीं करेगा। इसलिए सभी पूर्व सैनिक और उनके आश्रित यह कार्य जल्द करवा लें।

कर्नल सांगवान ने कहा कि कैंटीन में आते समय अपना पेनकार्ड साथ लेकर आए और इसे स्मार्ट कार्ड से लिंक करवाये । कैंटीन में आने से पहले अपना लिक्वर व ग्रोसरी का बुकिंग कराएं। बिना बुकिंग के कैंटीन में प्रवेश नहीं मिलेगा।बिलों का भुगतान केवल एटीएम द्वारा ही होगा । कर्नल सांगवान का कहना है कि एडीएलआर के फार्म वीरवार और शुक्रवार को ही मिलेंगे और जमा किये जाएंगे।

गौरतलब है सीएसडी कैंटीन में हजारों भूतपूर्व सैनिक व उनका परिवार नियम के अनुसार खरीदारी करते हैं जो उन्हें केवल कैशलैस माध्यम से मिलती है। अब जिनका कैंटीन कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं होगा उन्हें सामान व मदिरा पांच लेनदेन के बाद आबंटित नहीं की जाएगी।
June 08, 2021

पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, 21 जून से सभी को मुफ्त टीका

पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, 21 जून से सभी को मुफ्त टीका

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने दो बड़े ऐलान किए। पहला कि सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा। दूसरा कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि हममें से कई लोगों ने अपने परिजनों और परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। बीते 100 साल में आई ये सबसे बड़ी महामारी है, त्रासदी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी।
मोदी ने कहा कि आज ये फैसला लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 फीसदी काम था, उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था दो हफ्ते में लागू की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
: मोदी ने कहा कि मैं एक और बड़े फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। पिछले साल जब लॉकडाउन लगाना पड़ा तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को 8 महीने तक मुफ्त राशन दिया गया। दूसरी वेव के कारण मई और जून के लिए भी ये योजना बढ़ाई गई। आज सरकार ने फैसला लिया है कि इस योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ उसका साथी बनी है। नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा। मेरे किसी भी गरीब भाई-बहन को, उसके परिवार को भूखा नहीं सोना पड़ेगा।

*प्राइवेट हॉस्पिटल 150 रुपए सर्विस चार्ज ही ले सकेंगे*
देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे। भारत सरकार सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। गरीब, निम्न मध्यम वर्ग, उच्च वर्ग। भारत सरकार के अभियान में वैक्सीन मुफ्त ही लगेगी। जो व्यक्ति मुफ्त वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, प्राइवेट अस्पताल में लगवाना चाहते हैं। प्राइवेट अस्पताल देश में बन रही वैक्सीन में 25 फीसदी वैक्सीन ले सकेंगे। प्राइवेट अस्पताल एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे। इसकी निगरानी का काम राज्य सरकारों के पास रहेगा।

*वैक्सीन सुरक्षा कवच की तरह*
लड़ाई में वैक्सीन सुरक्षा कवच की तरह है। पूरी दुनिया में वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां गिनी-चुनी हैं। अभी हमारे पास भारत में बनी वैक्सीन नहीं होती तो भारत जैसे विशाल देश में क्या होता। पिछले 50-60 साल का इतिहास देखेंगे तो पता चलेगा कि भारत को विदेशों से वैक्सीन हासिल करने में दशकों लग जाते थे। वैक्सीन का काम पूरा हो जाता था, तब भी हमारे देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हो पाता था। पोलियो, स्मॉल पॉक्स, हैपेटाइटिस बी की वैक्सीन के लिए देशवासियों ने दशकों तक इंतजार किया था।

*वैज्ञानिकों ने दिखा दिया कि भारत किसी से पीछे नहीं*
हमारे देश के वैज्ञानिकों ने ये दिखा दिया कि भारत बड़े-बड़े देशों से पीछे नहीं है। आज जब बात कर रहा हूं तो देश में 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। हमारे यहां कहा जाता है कि विश्वासेन सिद्धि यानी हमारे प्रयासों से सफलता तब मिलती है जब हमें स्वयं पर विश्वास होता है। हमें पूरा विश्वास था कि हमारे वैज्ञानिक बहुत ही कम समय में वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर लेंगे। इसी विश्वास के चलते जब हमारे वैज्ञानिक अपना रिसर्च वर्क कर रहे थे, तभी हमने तैयारियां कर ली थीं। मोदी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में जब कोरोना के कुछ हजार केस थे, तभी हमने वैक्सीन टास्क फोर्स का गठन कर दिया था। भारत के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को हर तरह से सपोर्ट किया। वैक्सीन निर्माताओं को क्लीनिकल ट्रायल में मदद की गई। रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए जरूरी फंड दिया गया। हर स्तर पर सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली।
 
 
June 08, 2021

डूबने से मासूम की मौत

बच्ची को टब में बैठाकर फोन पर बात करने लगा पिता, डूबने से मासूम की मौत

जींद :  जींद में पिता की जरा सी लापरवाही के चलते 11 माह की मासूम बच्ची की जान चली गई। दरअसल जींद शहर की इंप्लाइज कॉलोनी के रहने वाले विक्रम ने रविवार को अपनी 11 माह की बेटी अर्चना को नहलाने के लिए खाली टब में बैठा दिया, इस दौरान फोन पर किसी का कॉल आया तो वो बात करते हुए घर से बाहर चला गया।

इसी बीच पास वहां खेल रहे 4 साल के बेटे चिराग ने अचानक टब में पानी चला दिया। कुछ देर तक किसी के ना पहुंचने पर वह मासूम उस टब में डूब गई। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां रेखा वहां पहुंची तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थी। रेखा के शोर मचाने पर परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे और मासूम को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई। उसने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बच्ची की टब में डूबने से मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
June 08, 2021

ठूस-ठूसकर सवारी भर UP से पानीपत आ रही प्राइवेट बसें

ठूस-ठूसकर सवारी भर UP से पानीपत आ रही प्राइवेट बसें
पानीपत : प्राइवेट बस संचालकों ने कोरोना को मजाक बना दिया है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 3 मई से सरकार ने दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य राज्यों में रोडवेज बसों के आने-जाने पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद प्राइवेट बस संचालक बसों में सवारियों को ठूस-ठूसकर बेरोक-टोक UP से हरियाणा और हरियाणा से यूपी में प्रवेश कर रहे हैं। पानीपत रोडवेज निगम का कहना है कि ये बसें प्राइवेट बस संचालकों ने कोरोना को मजाक बना दिया है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 3 मई से सरकार ने दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य राज्यों में रोडवेज बसों के आने-जाने पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद प्राइवेट बस संचालक बसों में सवारियों को ठूस-ठूसकर बेरोक-टोक UP से हरियाणा और हरियाणा से यूपी में प्रवेश कर रहे हैं। पानीपत रोडवेज निगम का कहना है कि ये बसें उनके अड्‌डे से नहीं चल रही।

पानीपत समेत पूरे प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हुई। जिसके चलते दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा। बाजार, मॉल, शिक्षण संस्थान समेत बसों का संचालन भी सिमित किया गया। 3 मई से दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य प्रदेशों में रोडवेज बसों का आवागमन बंद कर दिया गया।

फिलहाल UP और उत्तराखंड के लिए पानीपत से रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। सामान्य दिनों में पानीपत से UP को अलग-अलग जिलों के लिए रोजाना 35 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन अब रोडवेजे बसों का संचालन बंद है। जिसका फायदा प्राइवेट बस संचालक उठा रहे हैं। UP के शामली से पानीपत और पानीपत से शामली के लिए बिना रोक-टोक प्राइवेट बस चल रहीं हैं।

ठूस-ठूसकर भरी जा रही सवारी
अवैध रूप से प्राइवेट बसों को दूसरे राज्यों में संचालन के साथ इन बसों में कोरोना के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन से पहले बसों में आधी सवारी बैठाने का नियम था, लेकिन अब लॉकडाउन में ही प्राइवेट बसों में 80 तक सवारी भरी जा रही हैं। जिससे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है।

रोडवेज बस स्टैंड से नहीं चल रहीं प्राइवेट बसें
रोडवेज निगम के ट्रैफिक मैनेजर कर्मवीर ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। प्राइवेट बसों के अवैध संचालन को रोकने की जिम्मेदारी RTA की है।उनके अड्‌डे से नहीं चल रही।

पानीपत समेत पूरे प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हुई। जिसके चलते दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा। बाजार, मॉल, शिक्षण संस्थान समेत बसों का संचालन भी सिमित किया गया। 3 मई से दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य प्रदेशों में रोडवेज बसों का आवागमन बंद कर दिया गया।

फिलहाल UP और उत्तराखंड के लिए पानीपत से रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। सामान्य दिनों में पानीपत से UP को अलग-अलग जिलों के लिए रोजाना 35 रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन अब रोडवेजे बसों का संचालन बंद है। जिसका फायदा प्राइवेट बस संचालक उठा रहे हैं। UP के शामली से पानीपत और पानीपत से शामली के लिए बिना रोक-टोक प्राइवेट बस चल रहीं हैं।

ठूस-ठूसकर भरी जा रही सवारी
अवैध रूप से प्राइवेट बसों को दूसरे राज्यों में संचालन के साथ इन बसों में कोरोना के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन से पहले बसों में आधी सवारी बैठाने का नियम था, लेकिन अब लॉकडाउन में ही प्राइवेट बसों में 80 तक सवारी भरी जा रही हैं। जिससे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है।

रोडवेज बस स्टैंड से नहीं चल रहीं प्राइवेट बसें
रोडवेज निगम के ट्रैफिक मैनेजर कर्मवीर ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड से प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। प्राइवेट बसों के अवैध संचालन को रोकने की जिम्मेदारी RTA की है।
June 08, 2021

राम रहीम की जिद के आगे बेबस हुई सरकार, हनीप्रीत पहुंची गुरूग्राम!!

राम रहीम की जिद के आगे बेबस हुई सरकार, हनीप्रीत पहुंची गुरूग्राम!!
गुरुग्राम : रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कोरोना हो गया है। जिन्हें उपचार के लिए गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यहां कोरोना वार्ड में दाखिल किया गया है।
सूत्रों की मानें तो राम रहीम कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को याद कर रहा है। वो हनीप्रीत से मिलना चाहता है और इसके लिए उसने मेदांता में हंगामा भी किया है। जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत से मिलने की जिद पर अड़े राम रहीम ने अस्पताल में हंगामा किया है। वो हनीप्रीत से मिलना चाहता है, वो अपना इलाज प्राइवेट वार्ड में कराना चाहता है। फिलहाल जेल और पुलिस प्रबंधन ने सरकार को रिपोर्ट भेजी।

जिसके बाद ये तय होगा कि राम रहीम का इलाज कहां और कैसे होगा। वहीं सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत गुरमीत राम रहीम से मिलने के गुरूग्राम पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना पाजिटिव मरीज से किसी भी दूसरे व्यक्ति को आसानी से मिलने नहीं दिया जाता तो फिर भी गुरमीत राम रहीम तो रेप के दोषी हैं उसके बावजूद सरकार ने हनीप्रीत को उनसे कैसे मिलने दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से इस पर कोई अधिकारिक ब्यान नहीं आया है और ना ही इस खबर की पुष्टि की गई है।
June 08, 2021

शादी का दबाव बनाने व छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

शादी का दबाव बनाने व छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या


सोनीपत : शहर के सेक्टर-14 में एक युवती ने युवक के जबरन शादी का दबाव बनाने व छेड़छाड़ से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी परिवार के लोगों ने बिहार में तय कर दी थी। जिसके बाद युवक की प्रताड़ना ज्यादा बढ़ गई थी। युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-15 में किराए पर रहता है। उसकी पांच बेटी व एक बेटा है। उसकी 19 वर्षीय बेटी सेक्टर-14 स्थित एक घर में सफाई का काम करती थी और उसी घर में रहती थी। उसके बेटे ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार को उन्हें मामले का पता लग तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को शमी नाम का युवक कई माह से परेशान कर रहा था। वह उसकी बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी बेटी ने बताया था कि शमी उसे रास्ते में रोकता था और फोन काल करके बदतमीजी करता था। वह उसकी बेटी को परेशान करने लगा। उसने कई बार छेडखानी भी की। जिसके बारे में बेटी ने बताया तो उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिहार में तय कर दिया था बेटी का रिश्ता, उसके बावजूद तंग कर रहा था आरोपित व्यक्ति ने बताया कि जब उन्हें आरोपित शमी द्वारा बेटी को तंग किए जाने का पता लगा तो उन्होंने बेटी का रिश्ता बिहार में तय कर दिया था। उसकी अगले माह शादी होने वाली थी। जिसके वह टिकट बुक करा रहे थे। इसकी भनक आरोपित युवक को लग गई। उसने लडकी को धमकाया कि किसी कीमत पर वह शादी नहीं होने देगा। उसको बिहार से वापस ले आएगा।

Monday, June 7, 2021

June 07, 2021

ईमानदारी : ढाबा मालिक ने रुपये के भरा लावारिस बैग पुलिस को सौंपा

ईमानदारी  : ढाबा मालिक ने रुपये के भरा लावारिस बैग पुलिस को सौंपा
अंबाला :  ईमानदारी अभी जिंदा है। ढाबा मालिक महेंद्र पाल रैना ने इस बात को सच साबित किया है। लाल कुर्ती बाजार में शेरे पंजाब ढाबा चलाने वाले महेंद्र पाल ने बताया कि बीते रोज उसके ढाबे में कोई करीब दो लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छोड़ गया था। अब उसने यह बैग पुलिस के हवाले कर ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। महेंद्र पाल रैना, भाजपा के वरष्ठि नेता अमरजीत सिंह और ललित चौधरी ने गृहमंत्री अनिल विज के सामने थाना पड़ाव प्रभारी देवेंद्र कुमार को पैसों से भरा बैग हवाले किया। विज ने ढाबा मालिक की ईमानदारी की प्रशंसा की। महेंद्र पाल ने बताया कि शुक्रवार रात को किसी व्यक्ति का बैग उनके ढाबे पर छूट गया था जिसकी जांच की तो पाया कि उसमें लगभग दो लाख रुपए पड़े हुए हैं। महेंद्र पाल ने अपने स्तर पर बैग मालिक की तलाश की लेकिन उन्हें व्यक्ति का पता नहीं चला और उन्होंने बैग को संभाल कर अपने पास रख लिया। लंबे इंतजार के बाद कोई भी बैग लेने नहीं आया। इसी वजह से उसने पुलिस को यह बैग सौंपने का निर्णय लिया। गृह मंत्री अनिल विज ने ढाबा मालिक महेंद्र पाल की इमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी की यह मिसाल दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा है।
June 07, 2021

गर्भवती को गोद में उठा दौड़ता रहा पति, पैदा होते ही दम तोड़ गई बच्ची

गर्भवती को गोद में उठा दौड़ता रहा पति, पैदा होते ही दम तोड़ गई बच्ची
जिले : का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के बीच बच्चों पर बढ़ते खतरे को देख तमाम सुविधाएं जुटाने के दावे कर रहा है। लेकिन रविवार को हुई घटना पूरे सिस्टम और उसकी क्षमता और समर्पण पर सवाल खड़े कर रही है।

कैलाश कॉलोनी के दंपती को सुविधाओं के अभाव और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण अपनी बच्ची को खोना पड़ा है। आरोप है कि प्रसूता को पहले सिविल अस्पताल में गंभीर हालत में होने के बाद भी चिकित्सक संभालने नहीं आया। पीजीआई जाने लगे तो एंबुलेंस काफी देर से मिली। किसी प्रकार पीजीआई पहुंचे तो वहां प्रसूता के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हुआ।

डिलीवरी के तुरंत बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। कैलाश कॉलोनी के होमगार्ड सोनू ने पीजीआई थाना में सिविल अस्पताल और पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ उसके बच्चे की जान लेने के आरोप में शिकायत दी है। दोनों संस्थान के जिम्मेदार अब इसमें कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
June 07, 2021

किसानों व प्रशासन के बीच नहीं बनी बात, प्रदेशभर में थानों का घेराव करेंगे किसान

किसानों व प्रशासन के बीच नहीं बनी बात, प्रदेशभर में थानों का घेराव करेंगे किसान

फतेहाबाद : टोहाना जजपा विधायक देवेंद्र बबली के साथ शनिवार को किसानों का समझौता होने के बाद अब किसानों व प्रशासन के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है। गिरफ्तार दो किसानों की रिहाई और मुकदमें वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार रातभर सदर थाने का घेराव जारी रखा। किसान रातभर थाने में भजन-कीर्तन और रागनियों गाते रहे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत सहित प्रदेश के किसान नेता व क्षेत्र के किसान रात को थाना परिसर में ही जमीन पर सोये। रविवार को सुबह भयंकर गर्मी के चलते किसानों द्वारा सदर थाना में टेंट लगा दिया गया। टोहाना हलके के किसानों ने थाने के बाहर भोजन का लंगर सहित चाय, पानी, शर्बत तथा तरबूज की स्टाले लगाकर प्रदर्शनकारियों के लिए व्यवस्थाएं की। प्रशासन द्वारा रात को ही सदर थाना के पास अस्थाई शौचालय, पानी के टैंक तथा सुबह सफाई की व्यवस्था का कार्य नप कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग के निर्देश पर किया गया। उधर किसानों ने ऐलान कर दिया है कि अगर पुलिस प्रशासन किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं लेता तो तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। प्रशासन के साथ रविवार को भी किसान नेताओं युद्धवीर सिंह व योगेंद्र यादव की 4 घंटे हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी है। किसान नेताओं ने कहा कि 7 जून को चार जिलों फतेहाबाद, हिसार, सिरसा व जींद के भारी संख्या में किसान टोहाना पहुंचकर पड़ाव डालेंगे वहीं प्रदेशभर के अन्य जिलों में भी किसान थानों का घेराव करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को देर सांय जजपा विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच बलियाला विश्राम गृह परिसर में हुई एक घंटे की बैठक में विधायक द्वारा खेद व्यक्त करने पर विवाद खत्म हो गया था। विधायक के निजी सचिव व कार चालक की तरफ से किसानों पर दो मामले दर्ज करवाए गए थे। विधायक द्वारा उन मामला को वापस लेने पर सहमति बन गई थी, जबकि एक मामला 2 जून को प्रशासन द्वारा विधायक बबली का घेराव करने जा रहे लोगों पर बनाया गया था। इस मामले में 27 किसानों ने गिरफ्तारी दी थी, जिसमें 25 को रिहा कर दिया था, जबकि 2 लोगों जिसमें रवि आजाद व विकास सीसर को जेल भेज दिया गया है। इनकी रिहाई और केस वापस लेने की मांग को लेकर किसान आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
 बातचीत के बेनतीजा रहने पर किसानों ने प्रशासन व सरकार पर जिद्द पर अड़ने का आरोप लगाया।राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि सरकार उन्हें हल्के में ले रही है, इसलिए किसानों को अपना दूसरा रूप दिखाना पड़ेगा। उन्होंने का कि टोहाना प्रशासन चिकनी-चुपड़ी बातें करके टाईम पास कर रहा है। उन्होंने किसानों को आह्वान किया कि अब तैयार हो जाए, अब आर-पार की लड़ाई होगी। अब वे टोहाना को जीत कर ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि वह बातचीत के रास्ते से ही समाधान का प्रयास करते आ रहे है। पहला मामला विधायक बबली से निपट गया था, लेकिन दूसरा मामला सरकार है, जिसे रात 11 बजे से लेकर अढाई बजे तक की गई बातचीत में भी प्रयास किया गया था। रविवार को भी बातचीत जारी रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन गलत फहमी है कि किसान एक-दो दिन में स्वयं ही यहां से उठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम यहां से बिना मामला निपटाये जाने वाले नहीं है। उन्होंने एक फिल्म का गीत सुनाते हुए कहा कि तेरी जुल्फों से जुदाई तो नहीं मांगी थी, कैद मांगी थी, रिहाई तो नहीं मांगी थी।

Sunday, June 6, 2021

June 06, 2021

योगेंद्र यादव बोले- BJP सिर्फ वोट से मतलब रखती है

योगेंद्र यादव बोले- BJP सिर्फ वोट से मतलब रखती है इसलिए चुनाव में हराना होगा, बंगाल को यूपी में दोहराना होगा

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार अब तीनों कृषि बिलों को लेकर बुरी तरह से घिर गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहे योगेंद्र यादव ने भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हरवाने की चेतावनी दी है।
एक साक्षात्कार के दौरान योगेंद्र यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर केंद्र सरकार ने तीनों कृषि बिल वापस नहीं लिए तो भाजपा का यूपी और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में वही हश्र होगा जो पश्चिम बंगाल में हुआ।
योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान आंदोलन तब तक चलता रहेगा तब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि बिल वापस नहीं ले लेती।
योगेंद्र ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हमें अलग अलग बातों में उलझाना चाहती है लेकिन हमारे लिए कृषि बिलों को वापस लेने और एमएसपी का मुद्दा महत्वपूर्ण है।
योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार हमारी बातें मान ले तो हम उठकर अपने घर चले जायेंगे।
एंकर द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अब माना जाए कि किसान आंदोलन अपने असल मकसद से हटकर सिर्फ भाजपा के विरोध पर आकर टिक गई है।
इस पर योगेंद्र यादव ने कहा कि ये सरकार न तो संविधान की भाषा समझती है, न किसानों की भाषा समझती है, न अर्थशास्त्र की भाषा समझती है, न इंसानियत की भाषा समझ आती है. इस सरकार को केवल चुनाव, वोट और सत्ता की भाषा समझ आती है,
इसलिए मजबूरी में हमें बंगाल में भाजपा का विरोध जैसा कदम उठाना पड़ा और अब भी अगर ये कृषि बिलों को वापस नहीं लेते हैं तो हमें मजबूरन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी ऐसा करना पड़ेगा. हमें आंदोलन करने का कोई शौक है क्या?
मालूम हो कि आज कृषि कानून से जुड़े अध्यादेश के आने का एक साल पूरा हुआ है और किसान आंदोलन अब भी जारी है। आज किसानों ने इस अध्यादेश के 01 वर्ष पूरे होने पर सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाया।
इस मौके पर किसानों ने देश के अलग अलग हिस्सों में कृषि अध्यादेश की प्रतियां जलाई और विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों ने हाथों में काला झंडा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान 189 दिनों से अब तक डटे हुए हैं।
June 06, 2021

खट्टर सरकार को किसानों ने दी चुनौती, बोले- दम है तो गिरफ्तार करे, देखते हैं जेल में कितनी जगह है

   

खट्टर सरकार को किसानों ने दी चुनौती, बोले- दम है तो गिरफ्तार करे, देखते हैं जेल में कितनी जगह है
नई दिल्ली : हरियाणा के टोहाना में जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद की वजह से हरियाणा सरकार एक बार फिर किसान संगठनों के निशाने पर आ चुकी है।
जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा विधायक देवेंद्र बबली से बैठक की है। दरअसल खट्टर सरकार द्वारा इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जाने लगी है।
दूसरी तरफ से विधायक देवेंद्र बबली और किसान संगठन अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
मामला ये है कि विधायक देवेंद्र बबली और किसानों में 1 जून को अस्पताल में आई नई एक्स-रे मशीनों के उद्घाटन को लेकर विवाद हुआ था।
किसानों ने विधायक देवेंद्र बबली पर गाली गलौज करने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इस कड़ी में किसानों ने रोष जलूस भी निकाला और एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया।
इस कड़ी में किसान नेताओं द्वारा जजपा विधायक देवेंद्र बबली से माफी की मांग की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि अगर 6 जून तक किसानों से माफ़ी नहीं मांगी गई। तो 7 जून को जेलों का सभी पुलिस थानों का घेराव किया जायेगा।
अब भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट कर हरियाणा सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने लिखा है कि सरकार को किसान को जेल में डालने का इतना ही शौक है। तो सरकार अपनी जेल तैयार करें। हम सुबह गिरफ्तारी के लिए टोहाना आ रहे हैं। देख लेंगे सरकार के पास कितने जेलें हैं।
आपको बता दें कि कुछ लोगों द्वारा विधायक देवेंद्र बबली के आवास का घेराव भी किया है। जिसके बाद पुलिस ने कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को भी टोहाना थाने का घेराव किया गया है।