Breaking

Monday, September 14, 2020

September 14, 2020

तांत्रिक ने 12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

तांत्रिक ने 12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

सोनीपत : हाल ही में अंधविश्वास से जुड़ा एक और मामला सोनीपत शहर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक बच्ची के साथ तंत्र क्रिया करने वाले व्यक्ति ने यौनाचार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। बच्ची के पिता को जैसे ही मामले का पता लगा तो उसने सिटी थाना पुलिस से जाकर शिकायत दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि बच्ची की मां उसे व्यक्ति के पास लेकर गई थी। पुलिस ने मुकदमा  दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

इस केस के मद्देनजर सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी तंत्र क्रिया करने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आ गई थी। जिसके संपर्क में आकर उसने उसे भी घर से निकाल दिया था। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी जनवरी माह में उसकी 12 साल की बेटी को लेकर व्यक्ति के पास गई थी।

वहां उस व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ छेडख़ानी करते हुए उसके साथ यौनाचार किया था। उसकी बेटी ने खुद इस मामले की जानकारी उसे दी। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के साथ शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके पास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
September 14, 2020

उपमुख्यमंत्री ने पीपली लाठीचार्ज पर दिया बड़ा ब्यान

उपमुख्यमंत्री ने पीपली लाठीचार्ज पर दिया बड़ा ब्यान

गुरुग्राम :( विनीता ) कृषि अध्यादेशों और किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पीपली लाठीचार्ज को निंदनीय बताते हुए कहा कि वहां पर उन लोगों के विरुद्ध जांच होनी चाहिए, जिन्होंने पहले रोका और फिर उन्हीं ने अनुमति देने का काम किया।
वहीं कृषि अध्यादेश को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी कोई भी अध्यादेश जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार तीन अध्यादेश लेकर आई है, जिसके अंदर किसान की फसल एमएसपी पर उसी तरीके से खरीदी जाएगी जैसे कि अब खरीदी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अध्यादेश के बाद इस व्यवस्था पर कोई भी बदलवा देखने को नहीं मिलेगा। दुष्यंत चौटाला रविवार को गुरुग्राम जिले के गांव भोड़ा कलां में पूर्व विधायक गंगाराम के पौत्र मोहित कुमार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने गांव में ही महेश चौहान के निवास पर जन समस्याएं सुनी और मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की।
'कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है'– वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशों से किसान को बहुत नुकसान होगा, जबकि इसके विपरीत इन अध्यादेशों से किसान की बचत पहले से भी ज्यादा होगी और हमारा मंडी का सिस्टम भी धराशायी नहीं होगा।

किसानों को होगा फायदा- उन्होंने स्पष्टतौर पर कहा कि बार-बार सरकार सरसों और नरमे फसलों की खरीद के लिए निजी खरीददारों के पीछे जाती थी, उनको मोनिटर करती थी। इन अध्यादेशों में ऐसे लोगों को छूट दी गई है कि अगर वे मंडी एरिया से बाहर यदि अपनी फसल खरीदते और बेचते हैं तो मार्केट फीस के अंतर्गत ही काम करना पड़ेगा।
September 14, 2020

ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी राज्यों में शादियों में 100 मेहमानों को छूट देने की पीएम से मांग

ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी राज्यों में शादियों में 100 मेहमानों को छूट देने की पीएम से मांग

गुरुग्राम : ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मांग की है कि देश के सभी राज्यों में शादियों में मेहमानों की संख्या 100 की जाए। क्योंकि कई राज्यों की सरकारों ने अभी भी शादियों  में मेहमानों की संख्या 50 है। मात्र 50 मेहमानों की संख्या में लोग बैंक्वेट हॉल आदि बुक कराने में परहेज करते हैं। हरियाणा  समेत कई राज्यों में सरकार ने शादियों में 100 मेहमानों  की संख्या निर्धारित कर दी है। 21 सितम्बर 2020 से यह नियम लागू होगा।
ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव (प्रशासनिक) अनिल राव का कहना है कि आज भी राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य में यदि शादी का प्रबंध करना है तो 50 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों को नहीं बुला सकते। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि इन चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके नियम को लागू करें।
उन्होंने कहा कि शादियों का एक सीजन होता है। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल-मई जून-जुलाई में शादियां नहीं हो सकीं। अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर में शादियों का सीजन नहीं होता। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक किसी भी बैंक्वेट वाले ने या शादियों से जुड़े हुए किसी भी व्यापारी ने 1 रुपये का भी काम नहीं किया है। 25 नवंबर 2020 से अगला सीजन आ रहा है।
September 14, 2020

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ऑफलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करवाई गई

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ऑफलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करवाई गई

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा ऑफलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करवाई गई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह सोलंकी  ने बच्चों के प्रैक्टिकल विषय को ध्यान में रखते हुए उनके उज्जवल भविष्य व उचित मूल्यांकन हेतु ऑफलाइन प्रैक्टिकल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान विषय की पढ़ाई में प्रैक्टिकल परीक्षा का महत्व उतना ही है जितना की थ्योरी परीक्षा का होता है ,प्रैक्टिकल परीक्षा को ऑनलाइन करवाने पर विद्यार्थी गुणवत्ता का सही आकलन नहीं किया जा सकता। अतः प्रोफेसर राजेश पुनिया के निर्देशन पर विद्यार्थियों के बौद्धिक विषय में प्रगति के सटीक आकलन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य परीक्षक के तौर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से डॉ सज्जन मौजूद रहे। विश्वविद्यालय से आंतरिक परीक्षा के तौर पर डॉ निशा ने बताया कि कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते परीक्षा का आयोजन किया गया ।इस मौके पर मौजूद भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जसवीर दलाल ने मौजूद विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं व सोशल डिस्टेंसिंग के लाभो से अवगत कराया ।भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर अमित कुमार व  अन्नू मोर उक्त मौके पर मौजूद रहे और प्रैक्टिकल परीक्षा में अपना योगदान दिया। लैब अटेंडेंट धनंजय पटेल  द्वारा प्रयोगशाला के सभी उपकरणों को सैनिटाइज किया गया।
September 14, 2020

जब बीच बाजार भिड़ गई लड़कियों की गैंग, देखिये तस्वीरें

जब बीच बाजार भिड़ गई लड़कियों की गैंग, देखिये तस्वीरें

पंचकूला : मोहाली की प्रमुख मार्केट फेज- 3बी2 में कार सवार लड़कियों के दो ग्रुपों में किसी बात को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो गया। झगड़ा इतनी बढ़ गई कि एक ग्रुप की लड़कियां अपनी कार से उतर का दूसरी कार में सवार युवतियों को बाहर खींचने का तक का प्रयास करने लगी। वहीं दूसरी ओर कार से खींचने वाली युवतियों को उनकी दोस्त ही ऐसा करने से मना करती हुई भी नजर आ रही है। फिर जब युवतियों का गुस्सा शांत हुआ तो वे गुस्से में कुछ बड़बड़ाते हुए अपनी कार की ओर चली गई। जब लड़कियों के बीच ये सब हो रहा था तो इस दौरान मार्केट के लोगों का इस घटना को देखने के लिए जमावड़ा लग गया।

बता दें कि कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से अभी तक पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इससे मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह घटना कब की है इसका भी कोई पता नहीं चल पाया,  लेकिन यह तय है कि यह मार्केट में ही हुई है।

वायरल वीडियो में देखें तो जिस अंदाज में तीन लड़कियां कार सवार दो लड़कियों में से ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती को खींचने और जोर-जोर से चिल्ला रही थी, उससे लग रहा है कि आपस में किसी बात पर दोनों लड़कियों में जबरदस्त लड़ाई झगड़ा हो रहा है। बता दें कि शहर की यह मार्केट सबसे फेमस है और यहां पर अमीर घरों के लड़के अपनी महंगी कार के साथ सुबह व शाम गेड़ी लगाते हुए नजर आते रहते है।
September 14, 2020

बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्वाइंट (बीआरएपी) को सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए

बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्वाइंट (बीआरएपी) को सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 14 सितंबर- हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने विभागाध्यक्षों को बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्वाइंट (बीआरएपी) को सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। साथ ही, जो विभाग राज्य के औसत प्वाइंट से कम हैं, उन्हें भी 7 दिन के अंदर अंदर अपनी कार्यप्रणाली में तेज़ी लाने के  निर्देश दिए।
श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा आज यहां जिला व्यापार सुधार कार्य योजना (डीबीआरएपी) के कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। बैठक में कुल 33 विभागों की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा,  खाद्य एवं आपूर्ति ,  खनन, गृह, एचएसआईआईडीसी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग को अपने प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।
श्रीमती अरोड़ा ने भी निर्देश दिए कि बिजनेस रिफार्म के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें व सभी सेवाओं को आनलाइन माध्यम से निर्धारित समय सीमा में दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए, सभी विभाग अपनी लंबित सेवाओं को राईट टू सर्विस के तहत अधिसूचित करें।
उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूप से सुधार कार्य योजना के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करें।
बैठक में स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्वाइंट्स पर सुधार की आवश्यकता है उसे 7 दिन के अंदर अंदर पूरा किया जाए।
बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्वाइंट के तहत जिला स्तर पर 213 बिन्दुओं को तथा राज्य स्तर पर 301 बिन्दुओं को कार्यान्वित किया जाना है। राज्य स्तर पर बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्वाइंट का 62 प्रतिशत और जिला स्तर पर 52 प्रतिशत कार्यान्वयन हो चुका है।
बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव  ए.के. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य विभागों के प्रशासनिक सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
September 14, 2020

कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत 17 सितंबर 2020 को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत 17 सितंबर 2020 को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।

चंडीगढ़,14 सितंबर- हरियाणा के कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत 17 सितंबर 2020 को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान आने वाली अमावस्या को अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालु एकत्रित होते हैं। इस बार यह अमावस्या 17 सितंबर 2020 को है। कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन ने अमावस्या के दिन तक उक्त दोनों तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालुओं के एकत्रित होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है, इसलिए श्रद्घालुओं से अपील की गई है कि वे अपने व दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कुरुक्षेत्र व पेहवा में एकत्रित न हों।
September 14, 2020

रेवाड़ी देश में टॉप-10 में हुआ शॉर्टलिस्ट

रेवाड़ी देश में टॉप-10 में हुआ शॉर्टलिस्ट

रेवाडी : ( पंकज कुमार ) जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड में देश के जिलों में रेवाड़ी जिला टॉप-10 में जनभागीदारी बनकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कैटेगरी में शार्ट लिस्ट हुआ है। फाइनल रिजल्ट का अभी इंतजार है। 11 सितंबर को स्क्रीन कमेटी के सामने डीसी यशेन्द्र सिंह प्रेजेंटेशन दे चुके है, फाइनल रिजल्ट में पहले या दूसरे नंबर पर रेवाड़ी आता है तो रेवाड़ी के लिए गौरव की बात होगी।
कर्म को सफलता का राज मानने वाले डीसी यशेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला को एक ओर उपलब्धि प्राप्त होने जा रही है। डीसी यशेन्द्र सिंह अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते है। प्रशासन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में उन्हें महारत हासिल है। उनकी नजर में कर्म ही सर्वाधिक प्रधान है।

यशेन्द्र सिंह ने रेवाड़ी में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिससे रेवाड़ी के प्रशासन को लोकप्रिय और अत्यधिक कुशल बनाया जा सका। देशभर के 724 जिलों में फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2020 के आधार पर 50 लोकप्रिय अधिकारियों में डीसी यशेन्द्र सिंह को शख्सियत श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ। फरवरी-2020 में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सक्षम परीक्षा में रेवाड़ी को रैंक एक हासिल हुआ। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में हरियाणा के सार्वजनिक सेवाएं देने में अंत्योदय सरल में भी रेवाड़ी पहले नंबर पर रहा।
बतौर जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान आम जनता को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें बेस्ट परफॉमेंस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी प्रशासनिक सूझबूझ की वजह से रेवाड़ी में सड़क हादसों में करीब 40 प्वाइंट की कमी आयी और सेक्स रेसो यानी लिंगानुपात 2016 में 870 थी जो 2020 में बढकर अब तक 921 हो गई है। यशेन्द्र सिंह ने रेवाड़ी जिले में युवाओं में अनुशासन और सेहतमंद जीवन के लिए स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ राष्ट्र रन फॉर यूथ राष्ट्रीय युवा दिवस मैराथन का आयोजन करवाया, जिसमें करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। रेवाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण स्वच्छता अवार्ड 2019 मिला है। 
September 14, 2020

सीएम आज पहुचेंगे चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर कोरोना से ठीक होने के बाद गुड़गांव में रह रहे थे, आज चंडीगढ़ जाएंगे

सीएम आज पहुचेंगे चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर कोरोना से ठीक होने के बाद गुड़गांव में रह रहे थे, आज चंडीगढ़ जाएंगे

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पहुंच रहे हैं। कोरोना होने के बाद से वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि सीएम मनोहर लाल को 10 सितंबर को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी मिल गई थी। एहतियात के तौर पर सीएम गुड़गांव में ही रह रहे थे। वे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं इसलिए दोबारा चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। सीएम के चंडीगढ़ आने से विभागीय बैठकों का दौर बंद पड़ा था वह फिर से शुरू हो जाएगा।

बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें रात में ही गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। वहां उनका उपचार चला और 10 सितंबर को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो छुट्टी दे दी गई थी लेकिन डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन की सलाह दी थी। इस वजह से सीएम गुड़गांव में ही रह रहे थे।

प्रदेश में कोरोना मरीज 93 हजार के पार

प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की दर से पॉजिटिव रेट में 0.5 फीसद का इजाफा हुआ है, जबकि दोगुने मामलों की अवधि एक दिन नीचे खिसककर 29 से 28 दिन पर आ गई है। हालांकि, पॉजिटिव रेट 77 फीसद के पर स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में 2526 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 93 हजार को पार कर गया। 319 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 276 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 43 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 93 हजार 641 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें से 72 हजार 587 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 20 हजार 79 केस एक्टिव हैं।

ये है प्रदेश की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1490034 पर पहुंच गया है, जिसमें 1389712 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6681 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.31 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.52 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 28 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 58 हजार 778 पर पहुंच गया है। कोरोना से 975 (पुरूष 683 व महिला 92) मौतों से मृत्युदर 1.04 फीसद पर पहुंच गई है।

September 14, 2020

इनेलो को लगा बड़ा झटका, राव मंजीत सिंह जेजेपी में शामिल

इनेलो को लगा बड़ा झटका, राव मंजीत सिंह जेजेपी में शामिल


रेवाडी:( पंकज कुमार )  जननायक जनता पार्टी को रेवाड़ी जिले में और मजबूती मिली है। रविवार को इनेलो समेत अन्य पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की। जिले के मजबूत नेता एवं इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव राव मंजीत सिंह जैलदार ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। राव मंजीत सिंह के धारूहेड़ा स्थित निवास स्थान पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए नेता को जेजेपी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
इसी तरह इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गर्ग भी अपने समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। वहीं महावीर चौपड़ा, नरेश शर्मा ने बीएसपी छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इनके अलावा मुख्य रूप से जेजेपी में शामिल होने वाले राजेश सैनी, सतबीर कोसलिया, कपिल, मुकेश खातोदिया, संदीप यादव, धर्मवीर यादव, अंकुर दीक्षित आदि है।
जेजेपी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता राजकुमार रिढाऊ, जेजेपी के जिला प्रधान  रामफल कोसलिया, धर्मपाल देशवाल, रमन यादव, श्याम सुंदर सभरवाल, नवीन रंगा, मनोज देशवाल, मलखान सिंह, विमला चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
September 14, 2020

रोजगार देने के लिए एमईएससी ने शुरू की है वर्चुअल जॉब फेयर

रोजगार देने के लिए एमईएससी ने शुरू की है वर्चुअल जॉब फेयर

चंडीगढ़ : मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्‍स काउंसिल (एमईएससी) द्वारा आयोजित विद्यादान वर्चुअल कार्निवाल का शानदार समापन हुआ। अंतिम दिन एमईएससी द्वारा द वर्चुअल जॉब फेयर और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (www.creativewarriors.co.in) की शुरुआत की गई।
इसका मकसद युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ रोजगार उपलब्‍ध कराना है। समापन के वक्‍त बतौर एमईएससी के चेयरमैन और हिन्‍दी सिनेमा के शोमैन फिल्‍म निर्माता सुभाष घई ने सभी प्रतिभागियों और पैनालिस्‍ट का आभार व्‍यक्‍त करते हुए भविष्‍य में इस तरह के और आयोजन करने की बात कही और सीईओ मोहित सोनी से इस तरह के जज्‍बे के साथ रचनात्‍मक भारत के निर्माण के लिए आगे कदम उठाने को कहा। उन्‍होंने कहा कि लर्निंग मैनेजमेंट और विद्यादान नए भारत के निर्माण में मील का पत्‍थर साबित होगा।
September 14, 2020

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास , जानिए क्या -क्या रहा खास ?

इनेलो प्रदेश  कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास , जानिए क्या -क्या  रहा खास ?

कुरुक्षेत्र: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। केंद्र की सरकार द्वारा कृषि पर लाए गए तीन अध्यादेशों समेत हरियाणा में बढ़ती बेरोज़गारी पर इनेलो नेता ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की हमारा देश कृषि प्रधान देश है जिसकी 70 फ़ीसदी आबादी खेती पर निर्भर है। देश का कोई भी प्रदेश ऐसा नहीं है जो आर्थिक सतर पर खेती पर निर्भर ना हो। अगर देश की अर्थव्यवस्था को किसी ने बचाया है तो वो सिर्फ़ किसान है।
कोरोना महामारी के दौरान लाकडाउन के कारण देश में सारे उधोग और काम धंधे ठप हो गए थे सिर्फ़ कृषि ही एक ऐसा क्षेत्र था जिसने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई जिस कारण देश की जीडीपी माइनस में होते हुए भी कृषि में क़रीब साढ़े तीन फ़ीसदी की बढ़ोतरी रही। फिर भी किसानों को कैसे बर्बाद किया जाए उस के लिए सरकार तीन अध्यादेश ले आई जो की किसानों का डेथ वॉरंट है। इससे जमाख़ोरी बढ़ेगी और एग्रीमेंट में कोई डिस्प्यूट हो गया तो उसकी ना कोई दलील होगी और ना ही कोई अपील होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री को केंद्र की सरकार को चिट्ठी लिखनी चाहिए की हरियाणा प्रदेश का किसान इन अध्यादेशों का विरोध कर रहा है इसलिए उन्हें लागू ना किया जाए।

उन्होंने स्वामीनाथन रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर सरकार स्वामीनाथन का पूरा फ़ार्मूला लागू कर दे तो किसानों को फ़ायदा होगा और आधा अधूरा लागू करने से किसानों को नुक़सान है।आज मक्का का एमएसपी क़रीब 1850 रुपए प्रति क्विंटल है लेकिन बाज़ार में 600-800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है वहीं बाजरा का एमएसपी 2100 रुपए प्रति क्विंटल है लेकिन बिक रहा है 800-900 प्रति क्विंटल।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा की इस से ज़्यादा शर्म की बात क्या होगी की पुरे प्रदेश ने देखा कैसे बेक़सूर किसानों को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया लेकिन प्रदेश के गृहमंत्री नें बेशर्मी से कहा कि लाठीचार्ज हुआ ही नहीं। मुख्यमंत्री को ऐसे नाकाबिल मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और और उनके ख़िलाफ़ मुक़दमे दर्ज करके अंदर करना चाहिए जिसने लाठीचार्ज के आदेश दिए थे।
उन्होंने कहा कि 18 सितम्बर से 21 सितम्बर तक बरोदा हलके के दौरे पर हैं तब तक किसानों पर लगाए गए झूठे मुक़दमे अगर सरकार वापिस नहीं लेती है तो 23 सितम्बर से 22 के 22 ज़िलों पर इनेलो धरना प्रदर्शन करेगी तथा उपायुक्तों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए कोंग्रेस और अन्य विपक्षी विधायकों को भी निमंतरण देंगे कि आप अगर किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो हमारे साथ इस मुहिम का साथ दो।

इनेलो नेता ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा की बड़ी हैरानी की बात है कि हुड्डा का एक भी बयान इन अध्यादेशों के ख़िलाफ़ नहीं आया। कोंग्रेस नें केंद्र में इन अध्यादेशों का विरोध तक नहीं किया। कोंग्रेस की दस प्रदेशों में सरकार है और उन्हें चाहिए था की सभी दस प्रदेशों में एक दिन का विधान सभा का सत्र बुलाते और एक लाइन का प्रस्ताव पास करते कि कोंग्रेस शाशित प्रदेश में इन अध्यादेशों को लागू नहीं करेंगे। लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया।
चौधरी देवीलाल की विरासत पर उन्होंने कहा की उनकी विरासत वो अपने चारों बेटों को दे गए थे लेकिन राजनीतिक विरासत उन्होंने चौधरी ओम् प्रकाश चौटाला को सौंपी थी क्यूँकि वो जानते थे की उनकी जन कल्याणकारी नीतियों को अगर कोई आगे बढ़ा सकता है तो वो सिर्फ़ और सिर्फ़ ओम् प्रकाश चौटाला बढ़ा सकते है। इनेलो पार्टी चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चौधरी देवीलाल का फ़ोटो लगा कर लोगों को बहकाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं जिन्होंने अपने आप को भाजपा के पास गिरवी रखा हुआ है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भी जननायक रखा है जबकि वो तो जयचंदों की पार्टी है।
हरियाणा में बढ़ती बेरोज़गारी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि सरकार की ग़लत नीतियों के कारण आज हरियाणा बेरोज़गारी में प्रथम स्थान पर आ गया है। अगर आज इनेलो की सरकार प्रदेश में होती तो बेरोज़गारी नहीं रोज़गार देने में हरियाणा पुरे देश में पहले नम्बर पर होता।
उन्होंने कहा कि हर साल इनेलो 25 सितम्बर को ताऊ देवीलाल की जयंती एक बड़ी रैली करके मानती थी अब क्यूँकि कोरोना महामारी के चलते लाखों लोगों की भीड़ इकठा नहीं हो सकती इसलिए जहां जहां भी ताऊ देवीलाल की मूर्ति लगी है सभी वहाँ जाकर फूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धा अर्पित करें।
September 14, 2020

रावण पर कोरोना का साया:दशहरे से 3 माह पहले शुरू होता था पुतला निर्माण का कार्य, इस बार कारोबार से जुड़े परिवारों के सामने रोजगार का संकट

रावण पर कोरोना का साया:दशहरे से 3 माह पहले शुरू होता था पुतला निर्माण का कार्य, इस बार कारोबार से जुड़े परिवारों के सामने रोजगार का संकट

रोहतक : कोरोना के कोप ने उत्सवों का उल्लास छीन लिया है। शारदीय नवरात्र से शुरू हो रहे त्योहारी माहौल का जोश शहर से गांव तक गायब है। श्रीरामलीला मंचन व दशहरा मेला को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इससे संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोग भी असमंजस में हैं। बाबरा मोहल्ला निवासी राजू 'रावण वाला' इसकी बानगी भर हैं। 40 वर्षों में डेढ़ हजार से अधिक रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बना चुके इस कलाकार के पास इस वर्ष एक भी पुतले का ऑर्डर नहीं हैं। जबकि गत वर्ष दशहरे पर रावण का पुतला ले जाते वक्त 38 श्रीरामलीला समितियों की ओर से वर्ष 2020 में करीब 60 पुतला बनाने की सहमति दी गई थी। तय मसौदे के अनुसार उनको ढाई से तीन महीने पहले पुतला निर्माण का बयाना मिल जाता था। लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा।

पुश्तों से पुतले बनाने का काम संभाले परिवार

बकौल राजू रावण वाला रावण का पुतला निर्माण उनका पुश्तैनी पेशा है। पिता श्रीराम प्रसाद व ताऊ शेर सिंह दशहरे पर पुतले का कार्य करते थे। 6 वर्ष की उम्र से वह भी काम में हाथ बंटाया करते। चालीस साल से खुद की कारीगरी की बदौलत रावण-कुंभकर्ण व मेघनाद का पुतला बनाते आ रहे हैं। लेकिन आज की जैसी परिस्थितियां कभी नहीं आईं। जब एक भी पुतला बनाने का आर्डर नहीं मिला हो।

3 माह पहले शुरू होता था निर्माण

राजू रावण वाला ने बताया कि पुतला निर्माण से जुड़े सामान व उपकरण 6 महीने पहले से जुटाने पड़ते हैं। वह सब जुटा भी लिया गया है। हर हाल में 3 महीने पहले पुतलों का ढांचा निर्माण प्रारंभ कर दिया जाता था। दशहरा से पहले अंतिम 30 दिन 24 घंटे पुतला निर्माण का काम चलता रहा है। दोनों बेटे संजय कुमार व कृष्णकांत, बहुएं और पत्नी राजबाला और -बेटी-दामाद से भी मदद लेने पड़ती थी।

उत्सव के लिए प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार

रोहतक शहर सहित लाखनमाजरा, कलानौर, महम, सांपला, गोहाना, बहादुरगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, दुजाना, कोसली आदि क्षेत्रों में रामलीला व दशहरा उत्सव का आयोजन करने वाली समितियों के लिए राजू रावण वाला पुतला बनाते रहे हैं। इन समितियों की ओर से फोन आने का सिलसिला जारी है। लेकिन सबको प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार है।

रावण-कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले का घटेगा कद

राजू ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार दशहरा पर्व का संक्षिप्त रूप देखने को मिल सकता है। ऐसी दशा में पुतले भी विस्तार में नहीं बनेंगे। हो सकता है कि रावण-कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले का कद घट जाए। कुछ समितियों से बातचीत में यह विचार आया है।

पुतला निर्माण के दौरान रोज होती है रावण की पूजा

राज रावण वाला ने बताया कि पुतला निर्माण से ही परिवार के साल भर का खर्च जुटाते थे। लेकिन इस बार आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ऊपर से 10 दिन पहले फिसलकर गिर गए। उनके बांए पैर में घुटने के नीचे फ्रैक्चर हो गया। पुतला निर्माण के दिनों में विद्वान रावण की सुबह-शाम पूजा करते हैं। इसकी वजह अपनी रोजी-रोटी का जरिया बताते हुए जल्दी ही हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई।
September 14, 2020

पति ने लोहे काटने वाली गलाइंडर रखी गर्दन पर, फिर क्या हुआ आगे पढ़े

पति ने लोहे काटने वाली गलाइंडर रखी गर्दन पर, फिर क्या हुआ आगे पढ़े

नारनौल : रेलवे स्टेशन के बाद बड़ा बाग में यूपी से आई दंपत्ति में रविवार शाम आपसी झगड़ा  हो गया। इस झगड़े के बीच पति ने दरवाजा बंद कर लोहा काटने वाले गलाइंटर मशीन से खड़े-खड़े गर्दन काट ली। पूरा कमरा खून से सन गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के मुताबिक बड़ा बाग के पास थर्माकॉल व कागज के गिलास-कप तैयार करने की फैक्ट्री है। इस पर काम करने वाले मजदूर लॉकडाउन होने की वजह से वापस यूपी घर लौट गए थे।
रविवार को ही वहां से वापस काम पर एक दंपत्ति  अपनी 10 माह की बेटी के साथ लौटी थी। शाम को किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी को साइड में धक्का मारा और कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया। कमरे के अंदर लोहे के काटने की ब्लैड टाइप में गलाइंडर को बिजली से चलाया और खड़े-खड़े गर्दन पर रखकर उसे काट ली। इसके बाद वहीं मौके पर मौत हो गई।
इस घटना के बाद कमरे में चारों ओर खून के छीटें बिखर गए। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक माधोसिंह पुत्र लखनसिंह यूपी के गांव गोहरा का रहने वाला है। वह 10 माह की बेटी व पत्नी अंजना के साथ रविवार ही नारनौल लौटा था।
September 14, 2020

खतरनाक मैसेज:आपका व्यक्तित्व किस नेता से मिलता है, 5 साल बाद कितनी दौलत होगी,

खतरनाक मैसेज:आपका व्यक्तित्व किस नेता से मिलता है, 5 साल बाद कितनी दौलत होगी, 10 साल बाद कितना बड़ा मकान होगा, इस तरह लुभावने मैसेज पर क्लिक करवाकर ठग बैंक खाते पर डाल रहे डाका

करनाल : पुलिस के पास 28 शिकायतों में सामने आया -ठग मैसेज पर क्लिक करवाकर लोगों का डाटा करते हैं चोरी, फिर उन्हीं तथ्यों पर बातचीत कर विश्वास बनाकर करते हैं ठगी

सोशल साइट्स पर राम, लक्ष्मण, भरत, विभीषण, रावण समेत तमाम सेलिब्रिटी में अपना व्यक्तित्व देखने के मैसेज छोड़ने के पीछे साइबर अपराधियों की नजर आपके बैंक बैलेंस पर है। आपकी पर्सनल जानकारी चोरी करके उसका मिसयूज कर सकते हैं। लोगों का ध्यान एप की तरफ करने के लिए सवाल भी ऐसे बनाते हैं, जिसमें आमजन इच्छा जताए। आपका व्यक्तित्व किस नेता से मिलता है। 5 साल बाद कितनी दौलत होगी। 10 साल बाद कितना बड़ा मकान होगा, ये सब सोशल साइट्स पर एप के जरिए शेयर कर रहे हैं। चंद मिनट की खुशी, लाइक्स और कमेंट की लालच आपके बैंक बैलेंस और निजी जानकारियों पर भारी पड़ सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट ऐसे लिंक से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। पुलिस के पास जनवरी से अब तक 28 शिकायतें आ चुकी हैं।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधी सक्रिय हैं और यह अपनी आईडी फेक रखते हैं, जो ट्रेस करना भी बड़ा मुश्किल है। साइबर अपराधी आजकल विभिन्न एप में रामायण के पात्र का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। सोशल साइट्स की एप में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर यह बताने का दावा करते हैं कि रामायण में आपका पात्र कौन सा है। क्लिक करने के बाद आगे लोकेशन, फ्रेंड लिस्ट, प्रिफरेंसेस आदि के साथ ही कई बार मोबाइल की गैलरी तक एक्सेस करने की परमिशन अनजाने में दे देते हैं। यहीं से हैकर आपका डेटा चुराकर धोखाधड़ी या उसे बेचने का काम करते हैं।

पुलिस की जांच : पर्सनल जानकारी चोरी करके तथ्यों पर करते हैं बातचीत

पुलिस के पास अब तक पहुंची 28 शिकायतों में सामने आया है कि वह मैसेज पर क्लिक करवाते हैं। साइबर सेल टीम बताती है कि इससे उनकी पर्सनल डिटेल अपराधियों तक पहुंच जाती है। वह उन्हीं डॉक्यूमेंट्स पर बात करते हैं। इससे आमजन को लगता है कि यह आदमी सही है। इसके पास सही जानकारी है। इसलिए उसके बताए अनुसार पॉइंटों पर क्लिक करते जाते हैं। फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं। लोगों के करीब 44 लाख रुपए निकल चुके हैं। यह पैसा आने की कोई उम्मीद नहीं है।

फनी एप जैसे लिंक पर क्लिक करने से बचें : एसपी

फनी एप जैसे लिंक पर क्लिक करने से बचें। कभी भी अपनी फोटो एवं पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें। यदि कोई गेम खेल रहे हैं तो उसके लिए अलग से ईमेल आईडी बनाएं। इसमें अपने पर्सनल डिटेल्स आदि नहीं होनी चाहिए। ओटीपी नंबर किसी को न बताएं। बैंक की तरफ से भी ग्राहक को कोई कॉल नहीं जाता। आमजन अपराधियों की बातों में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।

धोखाधड़ी : बैंक अकाउंट्स से निकाल लिए एक लाख रुपए

नीलोखेड़ी गांव के युवक धर्मबीर ने बताया कि उसकी सोशल साइट्स पर आ रहा था कि पिछले जन्म में आप क्या थे। उसने उसको क्लिक करने पर आगे से आगे सवाल आते गए और वह जवाब में यश और नो करता गया। 10 मिनट के इस खेल में उसके अकाउंट्स से एक लाख रुपए अपराधियों ने दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसने ओटीपी नंबर दिया, उसने समझा कि पिछला जन्म का पता चलेगा। पुलिस ने इस केस में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
September 14, 2020

प्रदेश के 4281 को-एजुकेशन वाले स्कूलों में महिला शिक्षक नहीं, बाल संरक्षण आयोग ने की ट्रांसफर नीति में बदलाव सिफारिश

प्रदेश के 4281 को-एजुकेशन वाले स्कूलों में महिला शिक्षक नहीं, बाल संरक्षण आयोग ने की ट्रांसफर नीति में बदलाव सिफारिश

चंडीगढ़ : राज्य के को-एजुकेशन वाले स्कूलों में महिला शिक्षक न होने से छात्राओं को परेशानियां आ रही हैं। हिसार जिले के एक स्कूल में छात्रा के साथ पिछले साल हुई छेड़छाड़ के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से शिक्षा विभाग से स्कूलों में महिला शिक्षकों को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। इसमें खुलासा हुआ कि राज्य के को-एजुकेशन वाले 4281 स्कूलों में एक भी महिला शिक्षक नहीं है। इनमें करीब 3700 मिडल और प्राइमरी स्कूल शामिल हैं।
आयोग के पास पहुंची 1370 गर्ल्स स्कूलों की रिपोर्ट में 186 स्कूलाें में एक भी महिला शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। 122 ऐसे स्कूल हैं, जिनमें सिर्फ एक-एक महिला शिक्षक हैं। अब इस मामले में आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने सरकार को चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। ट्रांसफर पाॅलिसी में बदलाव करना होगा, क्योंकि ज्यादातर दिक्कत मिडल व प्राइमरी स्कूलों में हैं। कक्षा छठी से आठवीं और नौवीं-दसवीं को टीजीटी शिक्षक ही पढ़ाते हैं।
लड़कों से ज्यादा लड़कियां
राज्य के को-एजुकेशन वाले स्कूलों में लड़कों से ज्यादा संख्या लड़कियां की है। राज्य में 14 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। इनमें 10,55,580 लड़कियां पढ़ती हैं। जबकि लड़कों की संख्या 9,91,581 है।
को-एजुकेशन वाले इन स्कूलों में महिला शिक्षक नहीं

जिला महिला
शिक्षक नहीं अम्बाला 173, भिवानी 245, चरखी दादरी 93, फरीदाबाद 57, फतेहाबाद 216, गुड़गांव 123, हिसार 213 , झज्जर 133 , जींद 189, कैथल 202, करनाल 232, कुरुक्षेत्र 266 , महेंद्रगढ़ 331, नूंह 511 ,पलवल 231, पंचकूला 88, पानीपत 61, रेवाड़ी 169, रोहतक 26

महिला टीचरों की कमी नहीं, नीति में बदलाव की जरूरत: ज्योति
हरियाणा में महिला टीचर की कमी नहीं है। साल 2014 के बाद प्रदेश में टीचर की नियुक्तियां हुई है। ट्रांसफर पॉलिसी में मनचाहे स्टेशन मिलने से कुछ स्कूलों में महिला टीचर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। आयोग ने सुझाव दिया है कि ट्रांसफर पॉलिसी में परिवर्तन किया जाए, ताकि हर स्कूल में महिला टीचर की नियुक्ति हो सके। -ज्योति बैंदा, चेयरपर्सन, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग।
September 14, 2020

टोना-टोटके के चक्कर में मां ने 8 साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, पलवल ले जाकर की हत्या, शव फार्म हाउस के पीछे फेंका

टोना-टोटके के चक्कर में मां ने 8 साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, पलवल ले जाकर की हत्या, शव फार्म हाउस के पीछे फेंका

पलवल : टोना-टोटके के चक्कर में मां ने अपनी 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर शव पलवल के गांव बघौला में बने एक फार्म हाउस के पीछे फेंक दिया। घर में किसी को शक न हो, इसलिए बेटी के गायब होने का बहाना बनाया। पति के साथ मुजेसर थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी तो पुलिस को शक हुआ।
जब घर के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की तो महिला अपनी बेटी को ले जाते नजर आई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यूपी के प्रतापगढ़ जिला निवासी राजेश कुमार फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में परिवार संग किराए पर रहते हैं। इनके 3 बच्चे हैं। 2 बेटे व एक 8 साल की बेटी।
राजेश प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गुरुवार शाम ड्यूटी से आए तो पत्नी रानी ने बताया कि बेटी लापता है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह टोना-टोटके व प्रेत आत्मा में विश्वास करती है। 2001 से उसमें प्रेतात्मा आती है। उसने अंधविश्वास के चलते हत्या की है। एक माह पहले भी बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारने का प्रयास किया था।
September 14, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज का मामला: सत्ता पक्ष भी एक सुर नहीं, विपक्ष हमलावर- डिप्टी सीएम ने की जांच की मांग, विज कह चुके- बिना लाठीचार्ज हुए जांच कैसी

किसानों पर लाठीचार्ज का मामला: सत्ता पक्ष भी एक सुर नहीं, विपक्ष हमलावर- डिप्टी सीएम ने की जांच की मांग, विज कह चुके- बिना लाठीचार्ज हुए जांच कैसी

















पंचकूला में सरकार की कमेटी किसानों से मिली, केंद्रीय मंत्री से मिलवाने का दिया भरोसा 15 से 19 तक जिला मुख्यालयों में देंगे धरना, फिर भी मांगें न मानीं तो 20 को करेंगे रोड जाम


जींद : पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां जहां सरकार पर हमलावर हैं, वहीं सत्ता पक्ष के नेता व मंत्रियों के बयानों में भी मतभेद नजर आ रहे हैं। भाजपा के कुछ नेता घटना की निंदा कर रहे हैं तो कुछ बचाव में हैं। मामले काे निपटाने के लिए तीन सांसदों की गठित कमेटी ने भी किसानों को शांत करने का प्रयास शुरू किया है। रविवार को पंचकूला में कमेटी ने किसानों से फिर बातचीत की है।
यहां फैसला लिया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री से मिला जाएगा, ताकि किसानों की जो भी बात है। वह स्पष्ट हो जाए, जबकि दूसरी तरफ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि वहां पर उन लोगों के विरुद्ध जांच होनी चाहिए, जिन्होंने पहले रोका और फिर उन्हीं ने अनुमति देने का काम किया। जबकि दूसरी तरफ प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज कह चुके हैं कि जब लाठीचार्ज नहीं हुआ है तो किसकी जांच कराई जाए। उनका तर्क है कि यदि कहीं लाठीचार्ज होता तो कहीं ने कहीं कोई वीडियाे जरूर सामने आता, एमएलआर भी कटती। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। इधर, विपक्ष तीन सांसदों की गठित कमेटी पर सवाल उठा रहा है।
मंगलवार को बिल पेश होने से पहले मंत्री से करेंगे मुलाकात
पंचकूला में कुछ किसान नेताओं के साथ सांसद धर्मबीर सिंह के साथ सांसद बृजेंद्र सिंह व नायब सैनी ने किसान नेताओं से बातचीत की। इसके बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि किसानो से जो बात हुई है, उससे सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को अवगत कराया जाएगा। मंगलवार को किसानों से जुड़ा यह बिल संसद में पेश होना है। इसलिए कमेटी का प्रयास है कि उससे पहले कृषि मंत्री से मुलाकात कर ली जाए। धर्मबीर सिंह का कहना है कि किसानों को अध्यादेश के बारे में पूरी तरह जानकारी ही नहीं दी गई है।

गुरनाम बोले- 27 सितंबर से शुरू की जाएगी किसान रथ यात्रा

जींद की जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप और अन्य संगठनों ने फैसला बड़ा लिया। गुरनाम सिंह ने बताया कि मीटिंग में फैसला लिया कि भाकियू केंद्र सरकार के अध्यादेशों के खिलाफ 15 से 19 सितंबर तक हर जिले के मुख्यालयों पर धरने देंगे। फिर भी किसानों की मांग नहीं मानी तो 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेश के सभी रोड 3 घंटे के लिए जाम कर दिए जाएंगे। अगर सरकार फिर भी हमारी बात नहीं सुनेगी तो 27 सितंबर से किसान रथ यात्रा निकाली जाएगी।

भाकियू की 2 मांगें : अध्यादेश लाने से पहले संशोधन जरूरी

गुरनाम सिंह ने बताया कि हमारी मुख्य दो मांगे हैं अगर सरकार अध्यादेश लागू करना चाहती है तो उसमें दो संशोधन किया जाए, फसल की बिक्री समर्थन मूल्य के आधार पर की जाए, अगर कोई समर्थन मूल्य से कम फसल खरीदेगा, तो उसको दंडित करने का कानून बनाया जाए, जब कोई प्राइवेट एजेंसी फसल की खरीददारी करेगी तो उसके भुगतान की जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए। मीटिंग में कई किसान यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार ने कोई अध्यादेश जारी नहीं किया: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों से संबंधित कोई भी अध्यादेश जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार तीन अध्यादेश लेकर आई है, जिनके तहत किसान की फसल एमएसपी अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उसी तरीके से खरीदी जाती रहेगी जैसे कि अब खरीदी जा रही है, इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हुड्‌डा बोले- सिर्फ किसानों को गुमराह करने को बनाई कमेटी

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने बीजेपी की 3 सांसदों वाली कमेटी पर सवाल पर ही सवाल उठाए हैं। तीन अध्यादेश पर चर्चा के लिए बनाई गई कमेटी का मकसद सिर्फ किसानों को गुमराह करना है। इस कमेटी के पास ना कोई संवैधानिक शक्ति है और ना ही कोई राजनीतिक इच्छा शक्ति। अगर इसके पास कोई शक्ति है तो उसे सबसे पहले किसानों पर लाठी चलाने और चलवाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। कमेटी को फौरन किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने चाहिए। एक तरफ सरकार किसानों को मुकदमों का डर दिखाकर दबाने में लगी है।

खेमका बोले- किसानों की पेमेंट आढ़तियों के जरिए, समझ से परे

हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बात रख चर्चा में रहने वाले सीनियर आईएएस अशोक खेमका भी इस मामले में कूद गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- पंजाब-हरियाणा में धान एवं गेहूं की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर आढ़तियों को एक साल में लगभग 2,000 करोड़ कमीशन सरकारी खजाने से मिलता है। किसानों का भुगतान सीधे नहीं, बल्कि आढ़तियों के मार्फत किया जाता है। कुछ बातें समझ से परे होती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर आढ़तियों को मिलने वाले कमीशन को लेकर निशाना साधा है।
September 14, 2020

शव के दो दावेदारों ने अटकाई पोस्टमार्टम प्रक्रिया, जानें क्यों

शव के दो दावेदारों ने अटकाई पोस्टमार्टम प्रक्रिया, जानें क्यों

जींद : ( गौतम सत्यराज )बाजरान मोहल्ले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। पत्नी होने का दावा कर रही महिला ने एक व्यक्ति पर लाखों रुपये की राशि हड़पने से लगे सदमे को मौत का कारण बताया तो मृतक के भाइयों ने पत्नी  का दावा करने वाली महिला को मृतक की पत्नी मानने से मना कर दिया। मृतक के वारिसों को लेकर पुलिस को भी पापड़ बेलने पड़े। मामला वकीलों तक भी पहुंचा। आखिरकार पुलिस ने मृतक के भाई तथा पत्नी होने का दावा करने वाली महिला की सहमति से शव का पोस्टमार्टम  करा उसके भाइयों के हवाले कर दिया। मूलत गांव अंटा हाल आबाद बाजरान मोहल्ला निवासी सुभाष (74) की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कागजात प्रक्रिया को शुरु किया तो एक 32 वर्षीय महिला ने खुद को उसकी पत्नी बताया। साथ ही महिला ने नरवाना रोड निवासी रवि पर आरोप लगाया कि रवि उसके पति को दो गाडिय़ां दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ले गया था। न तो रवि ने गाड़ी दिलाई और न ही राशि को वापस लौटाया। जिसके सदमे से उसके पति की मौत हो गई।

वहीं, सूचना मिलने पर मृतक का भाई नरेंद्र व अन्य परिजन भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सुभाष की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अकेला था। महिला से शादी करने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लगभग आठ माह पहले एक महिला और उसके भाई से शादी का दावा कर रही थी। महिला तथा मृतक के भाई द्वारा वारिस होने का दावा करने को लेकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। महिला से शादी से संबंधित दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन मांगा गया। शादी रजिस्ट्रड नहीं थी लेकिन प्रोटेक्शन के दस्तावेज जरूर थे। बताया जाता है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसे एक 12 वर्षीय लड़का भी है। पहले पति को तलाक देने के बाद वह सुभाष के साथ रह रही थी। यहां तक की अधिवक्ता भी दावे दस्तावेजों के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचे। आखिरकार पुलिस ने महिला के ब्यानों की बजाए मृतक के भाई नरेंद्र के ब्यान लिए और शिनाख्त तथा गवाह के तौर पर महिला को भी शामिल किया। साथ ही शव मृतक के भाई को सौंपने का निर्णय लिया गया। जिस पर महिला ने भी सहमति जताई। आठ घंटों की जहदोजहद के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आए हुए थे। उनकी सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम करा मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
September 14, 2020

माता की चौकी लगाने वाली निकली ड्रग तस्कर

माता की चौकी लगाने वाली निकली ड्रग तस्कर

करनाल : वह हर रविवार को अपने घर पर माता की चौंकी लगाती थी? आसपास के गांवों और कस्बों में ये खबर फैल चुकी थी कि माता के पास असीम शक्तियां  है। उसके पास लोगों की समस्याओं का निदान है। अगर किसी के पास संतान नहीं है तो परमजीत कौर उसे माता के भेष में उपाय बताती थी? किसी के घर लड़ाई-झगड़ा है तो माता उसका भी उपाय बताती थी? सास-बहु पति-पत्नी के न जाने कितने झगड़े के केस इस माता के दरबार में आते थे? माता सिर हिला कर झूमती और बताती कि उनके घर में भूतों का साया है। फिर एक दिन माता के बारे में पुलिस  को ऐसी खबर मिली कि पुलिस भी सन्न रह गई। मुखबर ने सूचना दी कि परमजीत कौर माता के भेष में ड्रग तस्करी करती है। बस फिर पुलिस ने रेकी शुरू की। 12 सितंबर को जब परमजीत कौर उर्फ माता नशे की खेप के साथ खेड़ी शर्फ अली गांव के पास मौजूद थी तो पुलिस ने जाल बिछा कर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने इस तथाकथित माता के पास से एक किलो 220 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने इस महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। रिमांड के दौरान पुलिस ने स ती से पूछताछ की तो माता ने तमाम राज उगल दिए। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे की खेप पंजाब से लाती थी और असंध तथा आस-पास के गांवों और कस्बों में इसकी सप्लाई करती थी। सफीदों के रापुरा में रहने वाली परमजीत कौर ने सनसनीखेज खुलासा ये भी किया कि हर रविवार जब वह चौंकी लगाती थी तब बड़ी संख्यामें नशा करने वाले उससे नशे की पुडिय़ा लेकर जाते थे और अच्छी कीमत दे कर जाते थे। इससे उसके घर का गुजारा अच्छा चलता था।
September 14, 2020

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीनों अध्यादेशों पर यह लिया फैसला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को क्या सौंपी कमान

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीनों अध्यादेशों पर यह लिया फैसला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को क्या सौंपी कमान

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से नई कृषि नीति के तहत तीन अध्यादेश लेकर आई है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। ये बात प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आज रोहतक में मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन,वाइस चेयरमैन,किसान मोर्चा,सहकारिता प्रकोष्ठ के साथियों के साथ किसान चर्चा कार्यक्रम में कही। धनखड़ ने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के साथ खड़ी है। मंडी पहले भी थी,आज भी है और आगे भी रहेगी। एमएसपी पर किसानों के दाने-दाने की खरीद भी होगी। अध्यादेशों पर किसान  बिंदुवार अपने सुझाव दें क्योंकि, यह अभी महज अध्यादेश है। अध्यादेशों को कानून का रूप तब मिलेगा,जब किसानों के सुझाव भी इसमें शामिल होंगे।


विपक्ष के लोग राजनीति चमकाने के लिए शंका का वातावरण बना रहे हैं। अध्यादेशों से न तो मंडी व्यवस्था पर असर पड़ने वाला है और न ही एमएसपी पर असर पड़ना है। मंडी के बाहर की व्यवस्था एफपीओ और प्रगतिशील किसानों के लिए बनाई गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया वे गांव-गांव जाकर लोगों को इन अध्यादेशों की पूरी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें तथा विपक्ष द्वारा जनता में इन अध्यादेशों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का पर्दाफाश करें। इस दौरान वे अध्यादेशों के संदर्भ में आम जनता के सुझाव भी लेंगे l वही दूसरी तरफ मार्किट कमेटी के वाइस चेयरमैन मंडियों में जाकर व्यापारियों से बात करेंगे और उनसे भी सुझाव लेंगे l जिन्हें संसद में बहस के दौरान इन अध्यादेशों में शामिल किया जाएगा। 

 ओमप्रकाश धनखड़ शहर के एक निजी बैंकेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेशों को लाने का मकसद यही है कि कृषि के क्षेत्र में ढांचागत सुधार लाया जा सके और किसानों को उनकी फसल का लाभदायक मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि तीन अध्यायदेशों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि इन अध्यादेशों से न तो मंडी की व्यवस्था समाप्त होगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त किया जाएगा। हर हाल में किसान को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। एक प्रकार से किसान को खुले बाजार में अपनी उपज बेचने की आजादी दी गई है। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेश के मुताबिक किसानों को अपनी पसंद के बाजार में कृषि उत्पाद बेचने की छूट मिलेगी। साथ ही किसान अपनी पसंद के बाजार में उपज बेच पाएंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को हमेशा प्राथमिकता देते हुए किसान हितैषी निर्णय लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों से न तो मंडियां बंद होगी, न ही सरकारी खरीद बंद होगी तथा न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त किया जाएगा। सरकार द्वारा मंडियों को और बढ़ाया जाएगा तथा सरकारी खरीद भी पहले की भांति जारी रहेगी एवं सरकार द्वारा किसानों के ।
September 14, 2020

महाराष्ट्र सरकार vs कंगना रनौत पर क्या बोले हरियाणा के गृहमंत्री

महाराष्ट्र सरकार vs कंगना रनौत पर क्या बोले हरियाणा के गृहमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर से कंगना रनौत के मामले में तोड़फोड़ की भरपाई करने के लिए खुलकर वकालत कर रहे हैं। उपद्रवी किसी की तोड़ फोड़ करते हैं तो उसकी कीमत उपद्रवियों से वसूली जाती है । उसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने गुंडागर्दी करते हुए #कंगना_रनौत की सम्पत्ति की जो तोड़फोड़ की है उसकी कीमत भी महाराष्ट्र सरकार से वसूल की जानी चाहिए ।
September 14, 2020

कुछ इस तरह जन्मदिन मनाएंगे भूपेंद्र सिंह हुड‍्डा

कुछ इस तरह जन्मदिन मनाएंगे भूपेंद्र सिंह हुड‍्डा

चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा  ने इस बार अपना जन्मदिन अलग अंदाज़ में मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने तमाम कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि इसबार पार्टी दफ्तर या दिल्ली आवास पर आकर केक कटिंग समारोह करने की बजाए जन्मदिन पर अपने-अपने इलाक़ों में ज़रूरतमंदों को मास्क और सेनिटाइज़र बांटें। हुड्डा ने कोरोना महामारी के चलते ये फ़ैसला लिया है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में भीड़ जुटाने से जितना बचा जा सके, उतना सही है। क्योंकि कोरोना का प्रकोप फिलहाल ना कम हुआ और ना ही ख़त्म हुआ है। लेकिन आमतौर पर देखा जा रहा है कि लोगों ने अब बीमारी को हल्के में लेना शुरू कर दिया है। कुछ लोग लापरवाही भी बरतने लगे हैं। इसलिए ज़रूरी है कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी तरह का समारोह आयोजित करने की बजाए, मास्को व सेनिटाइज़र बांटकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करें।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार कोरोना को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। पूरी दुनिया में हम दूसरे नंबर पहुंच चुके हैं। करीब 1 लाख केस रोज़ सामने आ रहे हैं। मजबूरी में देश और प्रदेशवासियों को अब कोरोना के साथ रहना सीखना होगा। ऐसे में लोग सरकार के भरोसे ना रहकर, ख़ुद जितना एहतियात बरतेंगे, उतना सही रहेगा। सभी को कोशिश करनी चाहिए कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं, मेरे हरियाणा वासी भाई हुक्के और ताश भी अभी परहेज करें, सोशल डिस्टेंसिंग रखने की कोशिश करें, बार-बार हाथों को धोएं और घर से बाहर निकलते हुए मास्क और सेनिटाइज़र ज़रूर साथ रखें। प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग मास्क और सैनिटाइज़र पर ख़र्च करने की स्थिति में नहीं हैं। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे लोगों के बीच ये दोनों चीज़ें बांटेंगे तो ये कार्यकर्ताओं की तरफ से जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा। 15 सितंबर को हर साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता दिल्ली आवास पर बधाई देने के लिए पहुंचते हैं। कई कार्यकर्ता गुलदस्ते और केक भी लेकर आते हैं। सभी साथ मिलकर केक कटिंग सेरेमनी करते हैं। लेकिन कोरोना के चलते नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि वो इस बार जन्मदिन हर बार की तरह नहीं समारोह का आयोजन करके नहीं मनाएंगे।
September 14, 2020

गांवों में विकास परिजनाओं के उद‍्घाटन करते समय क्या बोले राज्यमंत्री अनूप धानक

गांवों में विकास परिजनाओं के उद‍्घाटन करते समय क्या बोले राज्यमंत्री अनूप धानक

चंडीगढ़: हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि राज्य सरकार समाज के गरीब वर्गों के समान विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। राज्यमंत्री आज हिसार जिला के विभिन्न गांवों में विकास परियोजनाओं  के उदघाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री अनूप धानक ने गांव लितानी में चंदर प्रधान की ढाणी की दो गलियों तथा छिंपी चौपाल का उदघाटन किया। उन्होंने गांव दौलतपुर में अनुसूचित जाति चौपाल तथा गांव चमारखेड़ा में सनियाना-भूना रोड पर जगदीश धायल की ढाणी की सडक़ का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय सरल केंद्र खोले हैं और डीबीटी  को लागू किया है। इतना ही नहीं, पर्ची न खर्ची बल्कि काबिलियत पर भर्ती के मूलमंत्र पर चलते हुए युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज मां-बाप को अपने बच्चों की नौकरी के लिए न तो राजनेताओं के पीछे घूमना पड़ता और न ही जमीन बेचनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने देश में पहली बार परिवार पहचान पत्र बनाने की पहल की है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को विशिष्ट पहचान नंबर व पहचान पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। परिवार के प्रत्येक सदस्य को उसकी आयु व योग्यता के आधार पर बिना आवेदन स्वत: ही योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
यह योजना हरियाणा के लोगों के लिए क्रांतिकारी योजना साबित होगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल में अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
September 14, 2020

हादसा : बहादुरगढ़ मे तेल की मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, 24 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आया, हालत गंभीर

हादसा : बहादुरगढ़ मे तेल की मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, 24 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आया, हालत गंभीर

बहादुरगढ़ : रेलवे ट्रैक पार करने के लिए रविवार को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 के बीच में खड़ी तेल की मालगाड़ी गाड़ी की छत पर एक युवक चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्टेज की ओएचई लाइन की रेंज में आते ही उससे जोरदार करंट का झटका लगा जिससे वह जमीन पर आ गिरा। इसमें उसके सिर में भी चोटें आई। धमाके की आवाज सुनते ही रेलवे व जीआरपी अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उक्त युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 के बीच में तेल टैंकरों के साथ मालगाड़ी खड़ी हुई थी। उसी दौरान बामनौली निवासी संदीप जो कि फिलहाल लाइन पार में ही रह रहा है वह रेलवे ट्रैक पार करने के लिए तेल वैगन पर लगी सीढ़ियों से ऊपर चढऩे लगा।
रेलवे ट्रैक के ऊपर से 25 हजार हाई वोल्टेज लाइन का करंट प्रवाहित है। अचानक वह ओएचई लाइन की जद में आ गया। इसके चंद सैकंडों में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते युवक जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में युवक झुलस गया। सूचना पाकर जीआरपी अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। झुलसे युवक को यहां से तुरंत इलाज के लिए सामने अस्पताल में लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया।
युवक के बारे में पता लगने के बाद उसके परिजन को भी घटना से अवगत कराया गया। अभी यह नहीं पता चल सका है कि वह किस काम से यहां आया था। जीआरपी अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।
September 14, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज मामला:भाजपा के तीन सांसदों की कमेटी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी; इधर किसान नेता चढूनी बोले- कुछ किसान संगठन आंदोलन को बेचना चाहते हैं

किसानों पर लाठीचार्ज मामला:भाजपा के तीन सांसदों की कमेटी डैमेज कंट्रोल करने में जुटी; इधर किसान नेता चढूनी बोले- कुछ किसान संगठन आंदोलन को बेचना चाहते हैं

करनाल : भारतीय किसान यूनियन की रैली में हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशन पर गठित तीन सांसदों की कमेटी ने शनिवार को रोहतक और करनाल में किसानों से बातचीत की। रविवार को पंचकूला में किसानों से बातचीत करेगी। कमेटी का कहना है कि वे किसानों के सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को बताएंगे। वहीं, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने इसे सरकार की साजिश बताया और कहा कि सरकार आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। यहां कृषि में सुधार के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए तीन अध्यादेशों का किसान विरोध कर रहे हैं।

ये कहा है किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने

गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जो तीन सांसदों की कमेटी बनाई है, वो एक ठकोसला है, एक छल है। कमेटी अंजान किसानों से राय लेकर रिपोर्ट देंगे। आक्रोशित आंदोलन को दबाने के लिए ये एक षड़यंत्र है। चढूनी ने कहा कि मैं ओपी धनखड़ से पूछना चाहता हूं कि 14,15 सितंबर को संसद का सैशन आ रहा है। उसमें इन तीनों अध्यादेशों को कानून बनाने के लिए प्रस्ताव रख दिया है। चार दिन के अंदर कमेटी क्या काम कर देगी।
सबसे पहला मेरा सवाल है धनखड़ साहब ईमानदारी से काम करना चाहते हैं तो संसद के इस सत्र में सबसे पहले इन अध्यादेश को निकाला जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सीधे तौर पर सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है। किसानों से आह्वान है कि आंदोलन को किसी भी हालत में न दबने दे। इसे राजनीतिक आंदोलन नहीं होने दिया जाएगा।

चढूनी ने किसान संगठनों से कहा कि वे आंदोलन को न बेचें

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कुछ चीजें सामने आ रही हैं कि कुछ किसान संगठन आंदोलन को सरकार को बेचना चाहते हैं। सरकार को जो बात करनी है, वो सीधे हमारे साथ करे। वो मान्य होगी। कुछ सरकारी संगठनों से बात करके सरकार इस आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं, चढूनी ने अपने किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के पीछे लगा दिया है। ताकि उनके संगठन की पहचान हो सके।
केंद्र सरकार के इन अध्यादेश का विरोध कर रहे हैं किसान

*पहले कानून के मुताबिक हर व्यापारी केवल मंडी से ही किसान की फसल खरीद सकता था। अब व्यापारी को इस कानून के तहत मंडी के बाहर से फसल खरीदने की छूट मिल जाएगी।*

*अनाज, दालों, खाद्य तेल, प्याज, आलू आदि को जरूरी वस्तु अधिनियम से बाहर करके इसकी स्टॉक सीमा समाप्त कर दी गई है।*

*सरकार कांट्रेक्ट फॉर्मिंग को बढावा देने की बात कह रही*
September 14, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज:इनेलो नेता अभय चौटाला बोले- किसानों को लूटने का फार्मूला है कृषि अध्यादेश

किसानों पर लाठीचार्ज:इनेलो नेता अभय चौटाला बोले- किसानों को लूटने का फार्मूला है कृषि अध्यादेश

कृषि अध्यादेश को वापिस लेने का 10 दिन का अल्टीमेटम अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कुरुक्षेत्र : कृषि अध्यादेशों का विरोध जता रहे किसानों पर लाठियां भांजने का मामला गरमाता जा रहा है। इनेलो ने केंद्र व प्रदेश सरकार को कृषि अध्यादेश वापस लेने का 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 23 सितम्बर से इनेलो प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की शुरूआत करेगी और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस को चिट्ठी लिखी जाएगी कि यदि वे किसान हितैषी हैं तो उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हों। सभी किसान नेताओं के साथ निर्दलीय विधायकों को भी प्रदर्शन का आमंत्रण भेजा जाएगा। यह फैसले रविवार को झांसा रोड पर स्थित निजी पैलेस में इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की प्रधान महासचिव अभय चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए।

अध्यादेश को बताया किसानों को लूटने का फार्मूला

इनेलो के प्रधान महासचिव तथा ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों को लूटने का फार्मूला है। कांट्रेक्टिंग फार्मिंग से किसान बड़ी कंपनियों का बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा। तीनों अध्यादेश किसान को कमजोर करने वाले हैं और सरकार का मकसद कृषि को बर्बाद करना है। क्योंकि जब कोरोना काल के दौरान उद्योग धंधे बंद थे तो कृषि से ही अर्थव्यवस्था का पहिया घूम रहा था। यदि किसान कृषि न करता थो अर्थव्यवस्था में 24 फीसद की बजाय 50 फीसद की गिरावट आती।

गठबंधन पर साधा निशाना

अभय चौटाला ने भाजपा की गठबंधन सरकार को लूट गिरोह करार देते हुए कहा कि किसानों को मंडियों में लूटा जा रहा है। मक्के का समर्थन मूल्य 1850 रुपये है, लेकिन वह 900 रुपये में बेचने पर मजबूर हो रहा है। कृषि अध्यादेशों में सी-2 का फार्मूला नहीं बल्कि ए-2 का फार्मूला लागू किया गया है।

अंगुली कटा कर शहीद होना चाहते हैं हुड्डा

अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा उंगली कटा कर शहीद होना चाहते हैं। हुड्डा को तीनों अध्यादेश के खिलाफ विधानसभा के सदन में काम रोको प्रस्ताव लाते। जो सदन तीन दिन का था वो घंटे में हुड्डा व कांग्रेस की मिलीभगत से समाप्त हो गया। उन्होंने 12 ध्यानकर्षण प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे। जिसमें सबसे पहला कृषि अध्यादेशों के खिलाफ था।
September 14, 2020

करनाल : मरने से पहले फेसबुक पर लिखा कि मैं सुशांत सिंह की तरह फेमस नहीं, मुझे पता है मुझे जस्टिस भी नहीं मिलेगा

मरने से पहले फेसबुक पर लिखा कि मैं सुशांत सिंह की तरह फेमस नहीं, मुझे पता है मुझे जस्टिस भी नहीं मिलेगा

 करनाल : करनाल में एक युवक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट डालकर फांसी  का फंदा लगा लिया। उसने सुसाइड का जिम्मेदार करनाल के एक शोरूम मालिक को बताया। सुसाइड नोट में लिखा कि मैं सुशांत सिंह की तरह फेमस नहीं, मुझे पता है मुझे जस्टिस भी नहीं मिलेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शांति नगर कालोनी निवासी अमनदीप एक कार कंपनी के शोरूम  में काम करता था। उसने शनिवार शाम को पहले एक पेज का सुसाइड नोट अपनी फेसबुक पर डाला। इसके बाद घर में ही फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब तक अमनदीप को देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Sunday, September 13, 2020

September 13, 2020

शाहाबाद:जजपा विधायक बोले-एसपी को किया था फोन, न करें लाठीचार्ज

शाहाबाद:जजपा विधायक बोले-एसपी को किया था फोन, न करें लाठीचार्ज


किसान आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष भाजपा और जजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। तीन अध्यादेश को सरकार किसानों के हित में बता रही है। अब जजपा विधायक रामकरण काला ने चुप्पी तोड़ी। पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने उस दिन एसपी को फोन कर कहा था कि किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए।

क्योंंकि अपनी बात रखने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। किसान रैली के माध्यम से अपनी बात रखकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिपली में किसानों के साथ जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। चोटिल हुए किसानों का हर तरह का सहयोग किया जाएगा। विधायक शाहाबाद में किसानों की पिपली रैली को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विधायक ने कहा कि वह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से सिफारिश करेंगे कि पिपली रैली के बाद किसानों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि दो दिनों में मदनपुर रेलवे फाटक से गुमटी व मदन-मोहनपुर का रास्ता खुलवा दिया जाएगा।
September 13, 2020

दर्दनाक हादसा:खरड़ से बदायूं जा रहा 9 लाेगाें से भरा बस की साइड लगने से पलटा, 1 बच्चे समेत 4 की मौत, 3 गंभीर

खरड़ से बदायूं जा रहा 9 लाेगाें से भरा ऑटो बस की साइड लगने से पलटा, 1 बच्चे समेत 4 की मौत, 3 गंभीर

जीटी राेड पर किंगफिशर होटल के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो काे थाने लेकर जाती पुलिस।
जीटी रोड पर किंगफिशर के पास शनिवार तड़के साढ़े 3 बजे हादसा, बस चालक फरार

माेहाली के खरड़ से 462 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहे 2 परिवारों के 4 बच्चों समेत 9 लाेगाें से भरा ऑटो अम्बाला में जीटी रोड पर बस की साइड लगने से पलट गया। शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुए इस हादसे में ऑटो सवार 1 बच्चे समेत 4 लोगों की माैत हाे गई, जबकि एक महिला व उसके 2 बच्चाें काे पीजीआई रेफर किया गया है। बाकी 2 लाेग भी चाेटिल हुए हैं। बस चालक मौके से भाग निकला। बदायूं के फैजगंज के रहने वाले इसरार की शिकायत पर थाना बलदेव नगर में लापरवाही से हादसे में जान लेने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इसरार ने पुलिस काे बताया कि वह अपने दोस्त बरेली के खजरीया गांव के रहने वाले रामअवतार के परिवार के साथ बदायूं के रहने वाले ऑटो चालक हरिओम के ऑटो को किराये पर लेकर शुक्रवार रात ढाई बजे खरड़ से निकले थे। अभी 47 किलाेमीटर ही रास्ता तय किया था कि करीब साढ़े 3 बजे अम्बाला में जीटी रोड पर किंगफिर होटल के नजदीक ओबराय पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई बस ने उनसे आगे निकलने के लिए लापरवाही से क्रॉस किया।
बस के एकाएक कट मारने से ऑटो को साइड लगी और वह पलट गया। बस चालक भाग निकला। हादसे में उसकी पत्नी साबरी, बहन नसरीन, बेटियां गुलफसा व इन्सा को गंभीर चोटें अाईं। उसे खुद बांई बाजू पर चोट लगी। उसके पड़ोसी राम अवतार सिंह, उसकी पत्नी कविता व 2 लड़कों 5 साल के प्रांशु व 3 साल के हिमांशु को भी काफी चोटें आईं।
राहगीरों ने उन सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी 23 वर्षीय पत्नी साबरी, 22 वर्षीय बहन नसरीन, 2 वर्षीय बेटी इन्सा व दोस्त राम अवतार ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। उसकी बड़ी बेटी गुलफसा की दाहिनी टांग में फ्रेक्चर आया है। वहीं, ड्यूटी डॉक्टर ने राम अवतार की पत्नी कविता व उसके दोनों बच्चों को गंभीर चोटों के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि बस की पेट्रोल पंप व आगे हाईवे पर पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जाएगी।


September 13, 2020

ज्योतिसर:घराड़सी में दादा खेड़ा पर पार्क निर्माण फिर शुरू

ज्योतिसर:घराड़सी में दादा खेड़ा पर पार्क निर्माण फिर शुरू

घराड़सी | पार्क निर्माण का कार्य फिर से शुरू करवाने पहुंचा पुलिस बल।

शनिवार पुलिस की उपस्थिति में गांव घराडसी मे दादा खेड़ा पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया। 8 सितंबर को दादा खेड़ा के निर्माण कार्य वाली जगह पर भैंस का मृत कटड़ा दबाने की घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति के चलते दादा खेड़ा पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया था। गांव घराड़सी के सरपंच राजेंद्र सिंह द्वारा इस कार्य को शुरू करने के लिए प्रशासन से पुलिस प्रोटक्शन की मांग की थी।
इसके बाद शनिवार को पुलिस ने गांव घराड़सी पहुंचकर निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवा दिया है। इस कार्य के लिए जयवीर रंगा नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख में पुलिस बल घराड़सी गांव पहुंचा जिसके बाद पार्क निर्माण का कार्य दोबारा शुरू हुआ है। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया गांव घराड़सी में दादा खेड़ा के साथ लगती पंचायती जमीन से पिछले दिनों पंचायत द्वारा नाजायज कब्जा हटाया गए थे।
इस जमीन को दादा खेड़ा के साथ मिलाकर चारदीवारी व पार्क निर्माण का कार्य शुरू किया था, लेकिन कुछ लोगों ने यहां पर भैंस कटरा दबाकर इस निर्माण को रोकने का प्रयास किया। जिनमें से दो महिलाओं और एक पुरुष पर पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व धार्मिक भावनाओं को आहत करने के तहत केस दर्ज किया था। तब से यहां पर निर्माण कार्य रुका हुआ था। पंचायत ने तनावपूर्ण स्थिति के चलते दोबारा निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था। इसके चलते आज यहां पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार जयवीर रंगा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाया गया।
September 13, 2020

प्लाट के विवाद में डॉक्यूमेंट राइटर की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या

प्लाट के विवाद में  डॉक्यूमेंट राइटर की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या

प्लाट के विवाद में  डॉक्यूमेंट राइटर की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या अमरहेड़ी गावं में रविवार दोपहर बाद हुई घटना


जींद, 13 सितंबर (संजय तिरँगाधारी )
शहर से सटे अमरहेड़ी गांव में रविवार देर शाम प्लाट की नींव भरते समय हुए विवाद में डॉक्यूमेंट राइटर संजीव गोयल (52) की हत्या कर दी गई, जबकि उसका भतीजा पीयूष लाठी-डंडों से हुई पिटाई में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को नामजद कर 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह होगा।
अर्बन इस्टेट निवासी संजीव गोयल पुरानी कचहरी स्थित डॉक्यूमेंट राइटर का काम करता था। वर्ष 2014 में उसने गांव अमरहेड़ी निवासी सावित्री से 270 गज का प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के बाद सावित्री के परिवारवालों ने उस जमीन पर अपना हक जताया। इसके बाद जमीन के दावे को लेकर अदालत में मामला चलता रहा। बाद में संजीव गोयल के पक्ष में अदालती फैसला आया। रविवार को संजीव गोयल प्लाट की नींव भरने के लिए मजदूरों को लेकर गया था। सुबह नींव भरने का काम शुरू किया तो इसी दौरान महिला के परिवार से प्रेम और सतीश करीब 10-12 लोगों के साथ वहां पर पहुंचे। इस दौरान संजीव गोयल के साथ कहासुनी होने के बाद सभी देख लेने की धमकी देकर चले गए थे। दोपहर बाद प्रेम, सतीश और उनकी मां संतोष लगभग 10-12 लोगों को साथ लेकर वहां पर पहुंच गए और आते ही संजीव गोयल व उसके भतीजे पीयूष पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह दोनों बूरी तरह से घायल हो गए। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने संजीव गोयल को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे अंकित के बयान पर सदर थाना पुलिस ने सतीश, प्रेमराज, रविंद्र, हजारी, हजारी का लड़का और उनकी मां संतोष को नामजद कर 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
September 13, 2020

प्रवेश परीक्षा:एचएयू में 543 परीक्षार्थियों ने स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षा दी, 337 रहे अनुपस्थित


:एचएयू में 543 परीक्षार्थियों ने स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षा दी, 337 रहे अनुपस्थित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को बेसिक साइंस की पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का तीसरा चरण आयोजित किया। प्रवेश परीक्षा में 543 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षाओं को चार चरणों में आयोजित किया जाना है, जिसका तीसरा चरण 12 सितंबर को आयोजित किया गया।
जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के चलते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले सेनेटाइज कराया गया था और सामाजिक दूरी व मास्क का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई।

कुलपति ने लिया जायजा

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह व कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया और ड्यूटी कर्मचारियों को शांतिपूर्वक परीक्षा करवाने की अपील की। स्नातकोत्तर अधिष्ठाता प्रोफेसर आशा क्वात्रा ने बताया कि स्नातकोत्तर व पी.एच.डी. की परीक्षाओं का अंतिम चरण 16 सितम्बर को होगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.के. पाहुजा ने बताया कि कोरोना को महामारी के चलते इसका सीधा असर परीक्षार्थियों की संख्या पर भी पड़ रहा है। इन परीक्षाओं के लिए कुल 3448 ने विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें स्नातकोत्तर व पी.एच.डी. के कोर्स शामिल हैं। परीक्षा के तीसरे चरण में बेसिक साइंस की पी.एच.डी. के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 880 उम्मीदवारों को शामिल होना था, जबकि 543 उम्मीदवार ही शामिल हो पाए।
केंद्र व राज्य सरकार की जारी हिदायतों को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें कृषि महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय, इंदिरा चक्रवर्ती गृह विज्ञान महाविद्यालय और मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय शामिल हैं। इन चार केंद्रों पर 41 कमरे जिनमें हॉल भी शामिल हैं, निर्धारित किए गए थे ताकि सामाजिक दूरी व सेनेटाइजेशन की पूरी तरह से पालना की जा सके।

September 13, 2020

मांग:वार्ड-31 चत्तरगढ़पट्टी में नहीं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, रेलवे बाउंड्री में कूड़ा फेंक रहे लोग

वार्ड-31 चत्तरगढ़पट्टी में नहीं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, रेलवे बाउंड्री में कूड़ा फेंक रहे लोग

नगर परिषद द्वारा पूरे शहरभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन नगर परिषद द्वारा कचरा कलेक्शन की व्यवस्था न किए जाने और कचरे का निपटान न किए जाने के कारण रेलवे काॅलोनी से सटे वार्ड नंबर-31 में कचरे को रेलवे एरिया में फैंका जा रहा है। जिसके कारण पूरा एरिया कचरे से अट गया है और इसकी बदबू दूर-दूर तक जाती है। बंद चत्तरगढ़पट्टी रेलवे फाटक रोड के एक ओर मिनी बाईपास है और दूसरी ओर रेलवे का एरिया।

इस कालोनी में नगर परिषद की ओर से कचरा एकत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग अपने घरों का कचरा रेलवे दीवार के उस ओर फेंक देते है। इसके साथ ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा भी गली में सफाई करने के बाद कचरे को रेलवे एरिया में ही डाल दिया जाता है, चूंकि कचरे के निपटान के लिए कोई विकल्प ही नही रखा गया है। इस काॅलोनी से ही रेलवे स्टेशन को जाने के लिए रास्ता है। जहां कचरे के विशाल ढेर लगे है। जिस पर आवारा पशु और सुअर विचरते रहते है। गंदगी के कारण आसपास के लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है।
नवोदय विद्यालय के मुख्य मार्ग पर लगा कचरे का ढेेर से परेशानी

आईटीआई व नवोदय रोड के मुख्य मार्ग पर लोगों ने कूड़ा करकट फैंककर आधी से ज्यादा सड़क को रोक रखा है। जिस कारण राहगीरों और पड़ोसी घरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासी डॉ रणवीर सिंह, सेवक सिंह, डॉ भाल सिंह, दर्शन कुमार का कहना है कि इस रोड पर रहने वाले व आसपास के लोग कूड़ा करकट व गोबर खाली पड़े प्लाटों में फेंक देते हैं।
जो कि बढ़ते बढ़ते रोड तक आ जाते हैं। जिस कारण धीरे धीरे आने जाने का रास्ता रुक जाता है और गंदगी फैलने से दुर्गंध आने लगती है। इसी प्रकार जलघर व डाकघर के पास, गौशाला व जोहड़ के निकट, सर्विस रोड के साथ, खंड शिक्षा अधिकारी,आईटीआई रोड, कालांवाली रोड व ख्योवाली रोड सहित गांव के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं।