Breaking

Thursday, September 17, 2020

September 17, 2020

पांडू पिंडारा के मेले पर लगाया था प्रतिबंध, फिर भी उड़ीं धारा 144 की धज्जियां

पांडू पिंडारा के मेले पर लगाया था प्रतिबंध, फिर भी उड़ीं धारा 144 की धज्जियां

जींद : ( गौतम सत्यराज ) कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा ठोस एतिहातिक कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में अमावस्या के अवसर पर 17 सितम्बर को सरकार ने ब्रह्मसरोवर पर स्नान करने वालों पर रोक लगा दी थी। इसी के तहत जींद के पांडू पिंडारा तीर्थ स्थल पर अबकी बार मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्रद्धालुओं व लोगों को मेलों में पहुंचने से रोकने के लिए जिला की सीमाओं पर पुलिस द्वारा नाके लगाए गए थे। 

जिलाधीश डॉ आदित्य दहिया द्वारा मना किए जाने के बाद भी पांडू पिंडारा अमावस्या का मेला लगा लेकिन अबकी बार वो भीड़ नज़र नहीं आई जो हर बार नज़र आती थी, क्योंकि इस बार पांडू पिंडारा लगने वाले मेले में अधिक लोग इकट्ठा न हो, इसके लिए वहां धारा 144 भी लागू की गई थी। इसलिए कोई भी व्यक्ति पांडू पिंडारा तीर्थ स्थल पर न पहुंचे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस मेले में श्रद्धालु फिर नज़र आए। 
थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाए। हां पर धारा-144 की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्व आई पी सी की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

तड़के से ही श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान तथा पिंडदान शुरू कर दिया जो मध्यान्ह के बाद तक चलता रहा। इस मौके पर दूर दराज से आएं श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया तथा सूर्यदेव को जलार्पण करके सुख समृद्धि की कामना की।  श्रद्धालु पांडू पिंडारा तीर्थ पर स्नान के लिए पहुंचे यहां पर महिलाएं भी स्नान करने के लिए पहुंची थी | लेकिन यहां पर महिला पुलिस महिलाओ को स्नान करने से मना करती नज़र आई | 
September 17, 2020

रणदीप सुरजेवाला बोले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सत्ता का आनंद ले रहे

रणदीप सुरजेवाला बोले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सत्ता का आनंद ले रहे


चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। इसलिए पांच-पांच सालों से नतीजे घोषित नहीं किए जा रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की औलाद होती तो उन्हें पता चलता कि जब एक पढ़ा लिखा बच्चा जब घर बैठा होता है। तो उसके मां-बाप के मन पर क्या बीतती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरियों पर ग्रहण लगा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सत्ता का आनंद ले रहे हैं। वही प्रदेश का की बेरोजगारी दर बढ़कर 34 फीसदी हो गई है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि यदि हरियाणा की सरकार हकीकत में युवा हितेषी है तो अगले 1 महीने में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन और पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी परिणामों को घोषित कर दे और नई भर्तियों पर लगी रोक को भी हटा ले। 
September 17, 2020

सैलून मालिक असलम खान पर 12 वीं की छात्रा के अपहरण का आरोप , हॉस्टल संचालिका ने करवाई थी दोस्ती

सैलून मालिक असलम खान पर 12 वीं की छात्रा के अपहरण का आरोप , हॉस्टल संचालिका ने करवाई थी दोस्ती

पानीपत : पानीपत की एक 12वीं पास छात्रा के अपहरण का आरोप सैलून संचालक असलम खान पर लगा है। छात्रा के पिता ने सैलून संचालक असलम खान और हॉस्टल संचालिका पर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पानीत के सेक्टर 13-17 थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित पिता एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12वीं की पढ़ाई के बाद जुलाई 2019 में नीट की तैयारी के लिए दिल्ली गई थी। वह दिल्ली में एक हॉस्टल में रुकी हुई थी।
शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को बेटी को नीट की परीक्षा दिलाने के बाद घर लेकर आया था। बेटी ने घर आकर बताया कि हॉस्टल संचालिका शालू ने उसे साउथ एक्स में स्थित एक सैलून संचालक असलम खान से मिलवाकर दोस्ती करवाई थी।
छात्रा ने परिजनों को बताया कि असलम ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसे नशीला चीज खिलाकर अश्लील फोटो बनाए थे। उसके बाद असलम अश्लील फोटो नेट पर डालने की धमकी देता था।
September 17, 2020

एग्जाम:एमए व बीए मॉस कम्युनिकेशन के चौथे व छठे सेमेस्टर की हुईं परीक्षाएं

एग्जाम:एमए व बीए मॉस कम्युनिकेशन के चौथे व छठे सेमेस्टर की हुईं परीक्षाएं

बिना थर्मल स्कैनिंक और मास्क के परीक्षा केंद्रों में नहीं मिला प्रवेश

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में एग्जाम शांतिपूर्वक तरीके से चल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ स्टूडेंट्स का भी प्रतिदिन परीक्षा से पहले थर्मल स्कैनर से तापमान चेक किया जा रहा है। सीडीएलयू में एमए मॉस कम्युनिकेशन के चौथे सेमेस्टर का ट्रेडिशनल मीडिया, क्रिएटिव राइटिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल व बीए माॅस कम्युनिकेशन के छठे सेमेस्टर का स्पोर्ट्स जर्नालिज्म व टीवी प्रोडक्शन का पेपर हुआ। सीडीएलयू कैंपस से संबंधित कॉलेजों में कोई भी एग्जाम नहीं हुआ।

सीडीएलयू में परीक्षाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। परीक्षार्थियों को बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद हाथों को सेनिटाइज किया जा रहा है। हालांकि कॉलेजों में संक्रमण को लेकर आइसोलेशन रूम भी बनाया गया है।

अगर कोई स्टूडेंट्स में कोरोना के लक्ष्ण दिखाई देते हैं तो उसका आइसोलेशन रूम में एग्जाम लिया जाएगा। फिलहाल एग्जाम दौरान ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। बुधवार को हुई सीडीएलयू की परीक्षा दौरान उड़नदस्तों की टीमों ने निरीक्षण किया। परीक्षाओं के मद्देनजर यूनिवर्सिटी के गेटों पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। जो भी परीक्षा दौरान यूनिवर्सिटी में प्रवेश करता है तो उसकी पूरी डिटेल रजिस्टर में नोट की गई।

September 17, 2020

मिशन एडमिशन:कला संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन, इवनिंग शिफ्ट में 250 सीटों पर 20 ही आवेदन

मिशन एडमिशन:कला संकाय में सबसे ज्यादा आवेदन, इवनिंग शिफ्ट में 250 सीटों पर 20 ही आवेदन

कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी। स्टूडेंट्स साइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने में गलतियां कर रहे है। जहां उनके ऑब्जेक्शन प्रतिदिन लग रहे हैं। बीच-बीच में साइट न चलने से शिक्षकों को भी सर्वर पर लोड ज्यादा होने पर आवेदन करने में समस्या आ रही है।

बुधवार तक राजकीय कॉलेजों में 3400 से ज्यादा आवेदन पहुंचे। जबकि 661 डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन भी पूरी हो चुकी है। विद्यार्थियों द्वारा साइट पर डॉक्यूमेंट गलत अपलोड पर 40 ऑब्जेक्शन लगे हैं। स्टूडेंट्स को ठीक करने के लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है। राजकीय नेशनल कॉलेज में इवनिंग शिफ्ट में 250 सीटों पर मात्र 25 ही आवेदन आए हैं। वहीं इस बार स्टूडेंट्स मेडिकल, नॉन मेडिकल व काॅमर्स में रुचि न दिखाकर ज्यादातर आर्ट्स में आवेदन कर रहे हैं। विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन के बाद 26 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। मेरिट लिस्ट लगने के बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।

शिक्षक वर्क फ्रॉम होम से निपटा रहे सभी काम, ऑब्जेक्शन को करवा रहे ठीक


उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने पर सर्वर पर लोड ज्यादा होने के चलते दाखिला प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। ऐसे में शिक्षक वर्कफ्रॉम होम भी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। लगातार स्टूडेंट्स के टच में रहकर उनके आवेदनों पर लगे ऑब्जेक्शनों को ठीक करवाने में लगे हुए हैं। ताकि दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते समय विद्यार्थियों को परेशानी न हो। सर्वर पर लोड ज्यादा होने के चलते विद्यार्थियों को आवेदन करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। विद्यार्थी कैफे व फोटोस्टेट दुकानों पर जाकर फार्म अपलोड करवाने में लगे हुए हैं। कैफे संचालक भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने में गलतियां कर रहे हैं। विद्यार्थी भी अपना खुद का मोबाइल नंबर न देकर अन्य लोगों का नंबर दे रहे हैं।

3400 हुए आवेदन, 661 की हुई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन


विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही कॉलेजों पर शिक्षकों के पास पहुंच रहे हैं। शिक्षक भी तुरंत प्रभाव से वेरिफिकेशन करने में लगे हुए हैं। राजकीय नेशनल कॉलेज में 2335 विभिन्न विषयों के आवेदन आए। जबकि राजकीय महिला कॉलेज में 1035 आवेदन छात्राओं ने किया है। डिंग मंडी कॉलेज में 110 दाखिले हुए। कॉलेजों में लगभग 40 आवेदनों पर ऑब्जेक्शन लगा है। दोनों कॉलेजों में 661 से ज्यादा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुके हैं। जबकि राजकीय नेशनल कॉलेज में इवनिंग सत्र में 250 सीटों पर मात्र 25 ही आवेदन आए हैं। जिससे शिक्षक भी चिंता में हैं।

चैटबोट पर जानकारी प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स


उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्टूडेंट्स की हेल्प के लिए 7419444449 नंबर जारी किया गया है। इस पर एडमिशन व कॉलेज से संबंधित जानकारी के लिए प्राप्त होगी। स्टूडेंट्स 10 विषयों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। डीएचई की ओर से वाट्सएप चैटबोट जारी किया है। राजकीय महिला कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया की नोडल अधिकारी शिवानी छाबड़ा ने बताया कि चैटबोट पर स्टूडेंट्स एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित जानकारियां हासिल कर रहे हैं।

सर्वर पर लोड ज्यादा होने से प्रक्रिया धीमी


राजकीय नेशनल कॉलेज में स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इस बार स्टूडेंट्स इवनिंग सत्र की सीटों में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे। इवनिंग में 250 बीए आर्ट्स की सीटें हैं, लेकिन मात्र 25 ही आवेदन अभी तक आए हैं। कॉलेज में 250 से ज्यादा वेरिफिकेशन प्राप्त हुए थे। जिन्हें वेरिफिकेशन कर दिया गया है। सर्वर पर लोड होने पर भी आवेदन प्रक्रिया धीमी चल रही है। -विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, एडमिशन प्रक्रिया, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।

September 17, 2020

विरोध:तीनों अध्यादेशों के समर्थन में ट्रैक्टर से लघु सचिवालय पहुंचे किसान; इधर, 10वें दिन भी धरने पर डटे किसान

विरोध:तीनों अध्यादेशों के समर्थन में ट्रैक्टर से लघु सचिवालय पहुंचे किसान; इधर, 10वें दिन भी धरने पर डटे किसान

केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के विराेध के बाद अब किसान अध्यादेश के समर्थन में भी आ गए हैं। अनाज मंडी में जहां सरकार विराेधी किसानाें का धरना दूसरे दिन भी जारी है। वहीं किसान सभा ने कल उचाना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चाैटाला के कार्यालय का घेराव करने का फैसला किया है। बुधवार काे किसान उत्पादक संघ, प्रगतिशील किसान संगठन तथा सहकारी किसान संगठन के बैनर तले बुधवार को किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचे।

किसानों ने तीनों अध्यादेशों का समर्थन करते हुए कानून का रूप दिए जाने की मांग की। सरकार समर्थित किसानों का कहना है कि यह अध्यादेश किसानों को अपना उत्पाद देश भर में कहीं भी बेचने का अवसर देते हैं और किसानों की आर्थिक आजादी के लिए उठाया गया सही कदम है। स्थानीय मंडियों में अपने उत्पाद बेचें, चाहे प्रदेश में या पूरे देश में कहीं भी, किसानाें के लिए देश के बाजार खोल दिए गए हैं। इधर, सचिवालय और अनाज मंडी में किसानों का धरना जारी

तीन अध्यादेशाें के खिलाफ लघु सचिवालय के बाहर तथा अनाज मंडी में किसानाें का धरना चल रहा है। सचिवालय में 10 दिन से चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान सूबेसिंह बूरा व हनुमान जौहर ने की। धर्मवीर कंवारी तथा बलराज बिजला ने किया। उपायुक्त के बुलावे पर किसान सभा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शमशेर सिंह नम्बरदार के नेतृत्व में मिला तथा स्पेशल गिरदावरी की मांग की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

उधर, अनाज मंडी में भारतीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पिपली रैली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज एवं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के विरोध में नई अनाज मंडी में जारी धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आज के धरने को समिति के जिला प्रधान बबलू खरड़ ,काला कनोह, दिलबाग हुडडा, सोमबीर भगाना, कृष्ण किरमारा, ईश्वर सहरावत, सुखवीर कापड़ा, दलबीर खोखा, भागीरथ नंबरदार खरड़, नरसी ढाका, जिले सिंह माैजूद थे।

किसान हितों के लिए अभय चौटाला की ललकार को गंभीरता से ले सरकार : लोहान

किसान हितों के लिए विधायक अभय सिंह चौटाला की ललकार को सरकार गंभीरता से ले। अगर सरकार किसानों पर अत्याचार करने से बाज नहीं आई तो इनेलाे सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगा। यह बात इनेलाे के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर लोहान ने आज यहां जारी बयान में कही। लाेहान ने कहा कि अभय सिंह चौटाला खुले मंच से प्रदेश व केंद्र सरकार को चेतावनी दे चुके हैं। इसलिए प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए।

September 17, 2020

विवाद:बाइक सवारों ने पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर किया हमला, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच रही पुलिस

विवाद:बाइक सवारों ने पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर किया हमला, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच रही पुलिस

फतेहाबाद। हाथों में लाठियां लेकर हमला करते हुए युवक।


गांव काजलहेड़ी के पास बने एक धर्मकांटा में कार्यरत तीन युवकों पर बाइक सवार कुछ युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले की घटना धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया।

गांव काजलहेड़ी के पास बिश्नोई धर्मकांटा बना हुआ है। दो दिन पहले रात को तीन- चार बाइक पर सवार होकर कुछ युवक धर्मकांटा पर पहुंचे। सभी के हाथ में लाठियां थी। इस दौरान एक युवक धर्मकांटा से बाहर निकल आया और पानी पीने लगा तो धर्मकांटा में लगे दो युवक बाइक पर आए व लाठियां लेकर खड़े युवकों ने उनके साथ हमला कर दिया।

इसके बाद हमलावर धर्मकांटा के अंदर घुसकर युवकों पर हमला करते रहे। कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिया। यह सारा मामला धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बड़ोपल चौकी इंचार्ज शादीराम ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि धर्मकांटा वालों के साथ युवकों की आपसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे का जानते भी है। मामले की जांच जारी
September 17, 2020

हरियाणा के शिक्षा मंत्रीकंवर पाल काेराना से ठीक होकर लौटे घर

हरियाणा के शिक्षा मंत्रीकंवर पाल काेराना से ठीक होकर लौटे घर

\

यमुनानगर : हरियाणा के शिक्षा व वन मंत्री चौ. कंवरपाल  अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं । उन्हें अस्पताल से छूट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने दी। 
उन्होंने बताया की कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिये अभी मंत्री जी किसी से नहीं मिल पाएंगे और अपने घर पर ही अगले 10 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहेंगें। उन्होने बताया की बुधवार को शक्षिा मंत्री की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट मिली है । जिसके बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आपको अवगत करवा दे की कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री कंवरपाल की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट मिली थी। जिसकी उन्होने स्वयं ही सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना दी थी। उसी दिन से शिक्षा मंत्री का अस्पताल मे उपचार चल रहा था।
 
September 17, 2020

रोष:शारीरिक शिक्षकों ने शहर में जुलूस निकाल सेवा बहाली की मांग उठाई

रोष:शारीरिक शिक्षकों ने शहर में जुलूस निकाल सेवा बहाली की मांग उठाई

नौकरी बहाली की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते पीटीआई शिक्षक व अन्य।

हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने बुधवार काे अपनी बहाली के समर्थन में शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व राजपाल पीटीआई अध्यापक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धरने का लगातार सभी जनसंगठनों द्वारा समर्थन मिल रहा है। सभी वर्ग सरकार की नीतियों से नाखुश हैं।

आज प्रत्येक वर्ग अपना हक प्राप्त करने के लिए सड़काें पर है, लेकिन सरकार मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही है। राजेश ढांडा, वीरेंद्र घनघस, सुखदर्शन सरोहा, दिलबाग जांगड़ा, बलवान डीपीई, राजेश श्योराण, विनोद सांगा, सोमदत्त शर्मा आदि ने कहा कि वे अपनी बहाली लगातार संघर्ष करते आ रहे रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बहाल नहीं करती है उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो प्रतिवर्ष दो लाख नौकरियां का लालच देकर सत्ता में आई थी उसके विपरीत सरकार जो नौकरी लगे हुए थे उनको हटाने का कार्य कर रही है। सरकार को चाहिए कि वो 1983 पीटीआई की नौकरी को बहाल करे।

सभी कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार पीटीआई की सुध नहीं लेती है तो वे अपने आंदोलन को तेज कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। बुधवार काे क्रमिक अनशन पर विनोद सांगा, बिजेंद्र चौहान, कर्मजीत, राजेश बंसल थे। इस अवसर पर जरनैल पीटीआई, जोगेंद्र पीटीआई, राजपाल तंवर, पिंकू तंवर, महेंद्र सिंह, राकेश मलिक, नीलम, सरोज रानी, विनोद वैद्य, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

September 17, 2020

मिशन एडमिशन : गुरुग्राम विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी

मिशन एडमिशन : गुरुग्राम विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी

गुरुग्राम: गुरुग्राम विश्वविद्यालय  में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कट ऑफ  जारी कर दी गई है। यूजी पाठ्यक्रमों में बीटेक, बीपीटी, एमबीए-5 वर्ष व एमकॉम -5 वर्ष में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में आए छात्रों द्वारा फीस  भरने के बाद तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
एमबीए 5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 86.40 प्रतिशत पर कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 80 प्रतिशत, एससी कैटगरी के लिए 73.60 कट ऑफ रही। एमकॉम 5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 86.2 कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 85.2, एससी कैटगरी के लिए 80.2 प्रतिशत पर कट ऑफ रही।
बीटेक के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 91.2 प्रतिशत पर कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 87, एससी कैटगरी के लिए 80 प्रतिशत पर कट ऑफ रही। बीपीटी के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 80.4 प्रतिशत पर कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 75.8 प्रतिशत पर, एससी कैटगरी के लिए 60 प्रतिशत पर कट ऑफ रही।
दूसरी लिस्ट के बाद बीपीटी की 60 सीटों में से 12 सीट के लिए तीसरी लिस्ट जारी की गई है वहीं एमबीए-5 वर्ष की 40 सीटों में से 10 सीटों पर तीसरी कट ऑफ जारी की गई है। वहीं एमकॉम-5 वर्ष की 40 सीटों में से 8 सीटों पर तीसरी लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट गुरुग्राम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। चयनित छात्र 18 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी लिस्ट के बाद भी अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो ऑपन एडमिशन के आधार पर इच्छुक विद्यार्थियों के पास एडमिशन लेने का आखिरी मौका होगा। वहीं पीजी कोर्सेस के लिए एडमिशन फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है।
September 17, 2020

एचएयू:422 ने दी स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा, एक हफ्ते में आएगा रिजल्ट

एचएयू:422 ने दी स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा, एक हफ्ते में आएगा रिजल्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को स्नातकोत्तर व पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का चौथा व अंतिम चरण आयोजित किया। इसमें 422 परीक्षार्थी शामिल हुए और 242 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं को चार चरणों में आयोजित किया था, जिसका अंतिम चरण 16 सितंबर को संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के चलते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए किया गया।

कोरोना का असर नजर आया

परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि कोरोना के चलते इसका सीधा असर परीक्षार्थियों की संख्या पर पड़ा है। इन परीक्षाओं के लिए कुल 3468 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन कोरोना के चलते केवल 2133 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1335 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के चौथे चरण में पीएचडी के कृषि एवं व्यवसाय प्रबंधन, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य व गृह विज्ञान कार्यक्रमों और स्नातकोत्तर के मत्स्य विज्ञान एवं समाजशास्त्र के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 664 उम्मीदवारों को शामिल होना था, जबकि 422 उम्मीदवार ही शामिल हो पाए।

September 17, 2020

रोष:दुकानदारों के विरोध के बाद पुलिस को साथ ले हटवाया अतिक्रमण, आज सफाई अभियान चलाएंगे

रोष:दुकानदारों के विरोध के बाद पुलिस को साथ ले हटवाया अतिक्रमण, आज सफाई अभियान चलाएंगे

सिरसा। पुलिस सुरक्षा के बीच बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नप टीम। कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद करके नप टीम के खिलाफ रोष भी जताय

नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहले दिन दुकानदारों की ओर विरोध जताए जाने के बाद शहर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र की अगुवाई में टीम ने सदर बाजार, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार में अभियान चलाया गया। जिसके तहत बाजारों में अवैध रूप से किए अतिक्रमण को हटाया। दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया गया। वहीं आज शहर में स्पेशल सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें समाजसेवी युवा व सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे।

इस अभियान का आगाज टाऊन पार्क व ऑटो मार्केट से होगा। जिसके तहत शहर में सफाई की जाएगी, वहीं पॉलीथिन इस्तेमाल को रोकने बारे आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे सार्वजनिक स्थलों में पौधरोपण किया जाएगा। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक धमेंद्र, पवन कुमार की अगुवाई में टीम ने बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मास्क न लगाने व पॉलीथिन इस्तेमाल करने पर एक एक चालान किया।

जबकि मंगलवार को दुकानदारों ने नगर परिषद के अभियान का विरोध कर दिया था। इस दौरान विरोध स्वरूप दुकानें बंद करके नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए थे। उधर बुधवार को बाजारों में सुबह सवेरे से ही दुकानदारों ने सामान दुकानों में ही रखा और बाजार खुले खुले नजर आए।

निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे अपना सामान अंदर ही रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। जिला प्रशासन के सहयोग से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के सहयोगी बनें। ताकि शहर को साफ सुथरा और पॉलीथिन मुक्त बनाया जा सके।

September 17, 2020

हरियाणा की राजनीति:जजपा नेता रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना विधायक के बगावती सुर,

हरियाणा की राजनीति:जजपा नेता रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना विधायक के बगावती सुर

हरियाणा की राजनीति:जजपा नेता रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना विधायक के बगावती सुर, बोले- सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष जैसा माहौल बना रहे

पानीपत8 मिनट पहले

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और टोहाना विधानसभा के पूर्व विधायक सुभाष बराला (बायें), टोहाना से जजपा के मौजूदा विधायक देवेंद्र बबली।
टोहाना विधायक देवेंद्र बबली बोले- सीएम, डिप्टी सीएम तक पहुंचा चुका हूं बात, कोई सुनवाई नहीं
उन्होंने कहा- डिप्टी सीएम की पहले इतनी लोकप्रियता थी लेकिन अब वो रेत की तरह खिसक रही

हरियाणा सरकार में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी में बगावती सुर एक बार फिर उठने लगे हैं। पिछले दिनों खुलकर पार्टी में विरोध कर चुके नारनौंद हल्के के विधायक रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना हल्के से विधायक देवेंद्र सिंह बबली भी उनकी राह पर चल पड़े हैं। बबली ने खुलकर अपनी पार्टी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे सरेआम बयान दे रहे हैं कि सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा। आज ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष जैसा माहौल बनाया जा रहा है।

ये कहा बबली ने

बबली ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज ऐसे हालात हैं कि अपनी विधानसभा में भी जनता की समस्या के लिए आवाज उठाने पर भी काम नहीं होता। आम आदमी के काम तो कहां होंगे, खुद विधायक के आवाज उठाने पर भी काम नहीं होता। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या माहौल है।

बबली ने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर कामों में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इसको लेकर मैं डिप्टी सीएम और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से करीब 2 से 3 घंटे की मीटिंग कर चुका हूं। इसके साथ-साथ सीएम खट्टर से मुलाकात कर चुका हूं, विधानसभा में मुद्दा उठा चुका हूं, संबंधित विभाग के मंत्री तक बात पहुंचा चुका हूं लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सत्ता में रहते हुए भी विपक्ष जैसा माहौल बनाया जा रहा है। बबली ने कहा कि स्थिति बद से बदतर है। सिस्टम में सुधार की जरूर है।

बबली ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आज इतना विरोध हो रहा है, उन्हें इसके कारण तलाशने चाहिए। सांसद रहते हुए दुष्यंत चौटाला ने बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया लेकिन अब लोकप्रियता रेत की तरह खिसक रही है।

बराला को हराकर सत्ता में आए थे बबली

देवेंद्र सिंह बबली टोहाना विधानसभा में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हराकर सत्ता में आए थे। राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि बबली मंत्री पद के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे हैं। वहीं चर्चाएं सुभाष बराला को लेकर भी हैं कि पूर्व विधायक उनके कामों में एक बड़ी अड़चन हैं। हालांकि खुलकर एक दूसरे पर बोलने में बबली भी हिचकते हैं और सुभाष बराला भी चुप्पी साधे हुए हैं।

September 17, 2020

खेत-खलिहान:किसान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक जिले की 14 मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे बाजरा

खेत-खलिहान:किसान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक जिले की 14 मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे बाजरा

अनाजमंडी में आई कपास की आवक। हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करेंगी खरीद

जिले में एक अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होगी। इस बार जिले में 8 की बजाय किसान 14 मंडियों में 2150 रुपये समर्थन मूल्य पर बाजरा की बिक्री कर पाएंगे। जिले में इस बार हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन बाजरा की सरकारी खरीद करेगी। अभी सरकार की तरफ से बाजरा खरीद के लिए नियम व शर्तें जारी नहीं की है। जिले में बाजरा की सरकारी खरीद के लिए हैफेड व एचडल्ब्लूसी एजेंसी को अधिकृत किया गया है। जिले की 9 मंडियों में हैफेड व 5 मंडियों में एचडब्ल्यूसी की तरफ से बाजरे की खरीद की जाएगी। इसके लिए मार्केट कमेटी व संबंधित खरीद एजेंसियों ने बाजरे खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगभग 42 हजार किसानों ने पोर्टल पर बाजरे बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकृत करवाया है। बाजरा खरीद 15 नवंबर तक चलेगी।

पहले इन शर्तों पर हुई थी बाजरा की खरीद


किसानों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष मंडियों में एक किसान से एक बार में आठ क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 40 क्विंटल तक बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर की गई थी।
जिस गांव का शेड्यूल होता था उसी गांव के किसानों की बाजरा की फसल खरीदी जाती थी।
पिछली साल बाजरा बिक्री के लिए किसानों को जमीन की फर्द, आईडी आदि किसी भी तरह के कागज की जरूर नहीं थी। केवल किसान को जिस मोबाइल पर खरीद से संबंध मैसेज आया है वह मोबाइल लेकर मंडी में पहुंचना था और मोबाइल में मैसेज को पढ़ने के बाद ही कमेटी के अधिकारी उक्त किसान को गेट पास जारी करते थे। इस बार अभी तक सरकार की तरफ से बाजरे खरीद प्रक्रिया के संबंध में एंजेसियों व मार्केट कमेटी को नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। हालांकि अगले एक सप्ताह में यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार पहले की तरह ही मंडियों में बाजरा की खरीद करेगी या कोई नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।

पहले की तरह शेड्यूल से हो सकती है खरीद

बाजरा की खरीद के लिए अभी नियम, शर्तें व शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी एजेंसियां सरकार के निर्देश पर बाजरा की खरीद कर सकती है। पिछले वर्ष की तरह ही प्रतिदिन गांव के हिसाब से बाजरे बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों को संबंधित मंडियों में फोन कॉल कर शेड्यूल के अनुसार बुलाया जाएगा। ताकि किसानों को मंडियों में भीड़ जमा न होने पाए और उन्हें बाजरे बिक्री में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले की तरह ही किसानों को बाजरे ब्रिक्री के दिन मंडी में टोकन उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

तय की हैं मंडी-एजेंसियां

जिले में बाजरा की खरीद के लिए अभी मंडियां व खरीद एजेंसियां तय की गई है। खरीद प्रक्रिया के शेड्यूल, नियम व शर्तों के बारे में अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो पाएगा कि खरीद पहले की तरह होगी या कोई परिवर्तन होगा।- नवीन कुमार, हैफेड अधिकारी।


September 17, 2020

विरोध:फसलों के मुआवजे को लेकर किसानों ने घेरा बिजली मंत्री का आवास, 20 को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

विरोध:फसलों के मुआवजे को लेकर किसानों ने घेरा बिजली मंत्री का आवास, 20 को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

फसलों के खराबे की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाए जाने व किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने की मांगों के समर्थन में संघर्षरत किसानों ने बुधवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास का घेराव कर दिया। किसान खेती किसानी के प्रतीक हल को भी साथ उठाए हुए थे। किसानों ने 20 मिनट तक सरकार विरोधी नारे लगाकर रोष जताया।

गुस्साए किसानों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई, तो आगामी 20 सितंबर को नेशनल हाइवे जाम किया जाएगा और 30 को जिलाभर में 115 जलघरों की टंकियों पर चढ़ने की चेतावनी किसानों ने सरकार को दी। जिसके बाद प्रदर्शन करते हुए किसान दोपहर सवा एक बजे वापस लघु सचिवालय में धरनास्थल पहुंचे। सफेद मक्खी, उखेड़ा व अत्यधिक बारिश से फसलों के खराबे का उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से जिला के किसान लघु सचिवालय में धरनारत हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों किसान धरनास्थल पर एकत्रित हुए।

वहीं हटाए गए पीटीआई शिक्षकों ने भी किसानों का समर्थन किया। जहां से खेती किसानी के प्रतीक हल को उठाकर 12 बजे किसान रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय से बिजली मंत्री के आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान बरनाला रोड के एक साइड जाम की स्थिति बन गई, दूसरी तरफ से वाहनों को निकालना पड़ा। उधर प्रशासन ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह आवास के बाहर किसानों के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। आंदोलनकारी किसानों का काफिला कॉलोनी की गली से होते हुए दोपहर साढ़े 12 बजे मंत्री आवास के समक्ष पहुंचा। जहां किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि किसान विरोधी तीन अध्यादेश के खिलाफ पिपली में किसान रैली रोकने को सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई। आंदोलनकारी किसानों की पहली मांग यह है कि मुख्यमंत्री पिपली लाठीचार्ज मामले में किसानों से माफी मांगे। किसानों को खराब फसलों का शतप्रतिशत मुआवजा दिया जाए, अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसानों ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाली 20 सितंबर को किसान नेशनल हाइवे जाम करेंगे और 30 सितंबर को जिलाभर में 115 जलघर की टंकियों पर चढ़कर किसान विरोध स्वरूप आंदोलन को तेज करेंगे। यह आंदोलन किसान आखिरी सांस तक जारी रखेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

किसानों की तीन मुख्य मांगें

किसानों की तीन मुख्य मांगों में फसलों के खराबे की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए, पीड़ित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए, ट्यूबवैल कनेक्शन तुरंत जारी किए जाएं, हरियाणा के बजट में खेती किसानी को 50 फीसदी हिस्सा दिया जाए और पिपली किसान रैली में हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर मुख्यमंत्री किसानों से माफी मांगे सहित मांगे शामिल हैं।

मुआवजे की मांग को लेकर तेज होगा आंदोलन


अखिल भारतीय स्वामी नाथन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकल पचार ने बताया कि जिला में उखेड़ा रोग, सफेद मक्खी व बरसाती जलभराव से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। फसल खराबे की स्पेशल गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा किसानों को दिलाने की मांग को लेकर समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान बेमियादी धरना में शामिल होते हैं। जिसमें सरकार से फसल बीमा से रहित किसानों को भी मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई गई है। इससे पहले वर्ष 2017 में कॉटन फसल खराबा की एवज में किसानों को बड़ा आंदोलन करना पड़ा था। बीमा क्लेम जारी नहीं होने से आंदोलनरत गुस्साए 4 किसान गांव रूपावास में जलघर की 50 फुट उंची टंकी पर चढ़ गए थे। जिसके बाद सरकार ने आश्वासन देकर किसानों को उतारा था। वहीं किसानों को करीब 197 करोड़ से ज्यादा बीमा क्लेम राशि जारी हुई थी।
September 17, 2020

नाराजगी:रेलवे की निजीकरण योजना से कर्मी होंगे बेरोजगार, यूनियन जताएगी विरोध : बाजवा

नाराजगी:रेलवे की निजीकरण योजना से कर्मी होंगे बेरोजगार, यूनियन जताएगी विरोध : बाजवा

चरणजीत सिंह बाजवा निजीकरण रोकने के लिए नाॅर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन मना रही जन जागरण सप्ताह

नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल सचिव चरणजीत सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार रेलवे को निजी हाथों में बेच रही है जिस कारण करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। यूनियन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बाजवा ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीते वर्ष आईआरडीसी के माध्यम से कई व्यवस्था प्राइवेट हाथों में सौंपी गई थी। प्राइवेट कंपनी ने 87 लोगों को नौकरी पर रखा था, मगर लॉकडाउन में कर्मचारियों को निकाल दिया गया।

अब 15 लोग ही काम कर रहे हैं। इसी तरह कैंट स्टेशन पर सफाई कार्य में लगे ठेकेदार के 90 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। लॉकडाउन में अम्बाला रेल मंडल ने ट्रेनों का परिचालन न होने के बावजूद बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 145 करोड़ रुपए ज्यादा आय अर्जित की है। फिर भी सरकार निजीकरण कर रही है। यूनियन इसका विरोध में 14 से 19 सितंबर तक जन जागरण सप्ताह मना रही है।

यूनियन की गिनवाई मांगें

1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते को रिलीज किया जाए, एनपीएस के स्थान पर गारंटेड पेंशन बहाली की जाए, रेलवे में आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए, मल्टी स्किलिंग के नाम पर रेलवे कर्मियों की संख्या कम करने की साजिश पर रोक लगाई जाए, एलडीसीई भर्ती के लिए 10 प्रतिशत पदों पर ट्रैकमैन, पाॅइंटमैन आदि को प्रोन्नत किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाई गई।
September 17, 2020

शिक्षा:केयू में अब ऑनलाइन भरे जाएंगे यूजी व पीजी के प्राइवेट फॉर्म

शिक्षा:केयू में अब ऑनलाइन भरे जाएंगे यूजी व पीजी के प्राइवेट फॉर्म

यूनिवर्सिटी में नवंबर व दिसंबर 2020 सत्र के फ्रेश प्राइवेट छात्रों के सभी यूजी एवं पीजी कोर्स के परीक्षा फार्म केवल ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय में फ्रेश प्राइवेट छात्रों के ऑफलाइन फार्म अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्राइवेट छात्रों के ऑनलाइन फार्म भरने के लिए पोर्टल खुलने की सूचना जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी।

बता दें कि कि यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर की रेगुलर और रिअपीयर परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी केयू प्रशासन ने बढ़ा दी है। केयू के लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि दिसंबर 2020 में आयोजित यूजी एवं पीजी की ओड सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार यूजी एवं पीजी ओड सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 अक्टूबर की गई है । इसके साथ ही प्राइवेट विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे जाने से अब विद्यार्थियों को दूर-दराज के क्षेत्रों से यूनिवर्सिटी में आने की कोई जरूरत नहीं रहेगी।
September 17, 2020

कुरुक्षेत्र:ग्रुप-डी कर्मियों को डेपुटेशन पर नियुक्ति के विरोध में उतरी ग्रामसचिव एसोसिएशन

प्रदेश स्तरीय बैठक कर सरकार को 30 तक फैसला वापस लेने का दिया अल्टीमेटम

पंचायत विभाग में ग्राम सचिव पद पर ग्रुप डी व अन्य कर्मचारियों की दो साल के लिए डेपुटेशन पर नियुक्ति के फैसले के विरोध में ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा उतर आई है। बुधवार को पिपली रोड स्थित निजी होटल में एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार को फैसला वापस लेने के लिए 30 सितम्बर तक का अल्टीमेटम दिया है।

साथ ही ई-मेल के जरिए डिप्टी सीएम व पंचायत विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला व पंचायत विभाग के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है। मांग की कि पंचायत विभाग में डेपुटेशन से नियुक्ति को लेकर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन वह दो साल की बजाय नियमित होनी चाहिए ताकि कार्य सुचारू रूप से चले। इसके साथ ही ग्रुप-डी के कर्मियों की ग्राम सचिव के पद पर नियुक्त भी तर्क संगत नहीं है। एसोसिएशन ने कहा है अगर 30 सितंबर तक उनकी मांगो पर संज्ञान नहीं लिया, तो प्रदेशभर के ग्राम सचिव आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विभाग को बर्बाद करने पर तुली सरकार : प्रदेशाध्यक्ष

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष नरेश धनखड़ ने कहा सरकार डेपुटेशन की बजाय नियमित भर्ती करे ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले, लेकिन सरकार नियमित भर्ती की बजाय पंचायत विभाग को बर्बाद करने पर तुली है। हर रोज नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। दो साल के लिए दूसरे विभागों से डेपुटेशन पर नियुक्ति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से डेपुटेशन पर नियुक्ति के लिए सभी विभागों से 30 सितम्बर तक आवेदन मांगे हैं, इसके बाद पेपर लेकर उन्हें पंचायत विभाग में ग्राम सचिव पद पर लगाया जाएगा।

प्रदेश भर के ग्राम सचिव सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंडू ने आरोप लगाया उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पंचायत विभाग व ग्राम सचिवों के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कानूनी सलाहकार महेश परमार, प्रदेश सचिव सुभाष मलिक, पिपली ब्लॉक प्रधान, संदीप, अमित, मुकेश, गणेश व पिहोवा प्रधान राजेश दहिया सहित प्रदेश भर से ग्राम सचिव मौजूद रहे।
September 17, 2020

राजनीति:गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर से करेगी कांग्रेस आंदोलन का शंखनाद : हुड्डा

राजनीति:गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर से करेगी कांग्रेस आंदोलन का शंखनाद : हुड्डा

किसानों पर लाठीचार्ज के बाद से राजनीति गर्माती जा रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी किसानों में फूट डालने और मुद्दे को भटकाने की कोशिश में लगी है। किसान नेताओं से बात करने की बजाए उन्हें बार-बार बेइज्जत और गिरफ्तार किया जा रहा है। किसान की आवाज को लाठियों से दबाया जाता है।

सरकार गुमराह करने के लिए बार-बार किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का बता रही है। यह किसानों का आंदोलन है। वहीं अभय चौटाला के बयान पर कहा कि खुद अभय चौटाला भाजपा से मिले हैं। यदि तीनों अध्यादेश वापस नहीं लिए तो कांग्रेस कोरोना काल के बाद आंदोलन करेगी। इसका शंखनाद गीता उपदेशस्थली ज्योतिसर से किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ हरमोहिंदर चठा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री जयप्रकाश, विधायक आफताब अहमद, विधायक बीबी बतरा, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, मेवा सिंह, वरुण मुलाना, अमित सिहाग, मामण खान,शकुंतला खटक, सुरेन्द्र पवार, जयबीर वाल्मीकि, बलबीर वाल्मीकि, कुलदीप वत्स, बीएल सैनी, सुभाष देशवाल, इलियास मोहमद, मेहर सिंह रामगढ़, नरेंद्र शर्मा निंदी, विवेक महता विक्की, अमित गर्ग शैंकी, सुभाष पाली, फतेहसिंह खेड़ी रामनगर, ईश्वर वाल्मीकि, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
September 17, 2020

दो साल पुरानी मर्डर की गुत्थी सुलझी:लूट के लिए कर्नल की मां को मार डाला था, शराब के नशे में उगली वारदात, 3 गिरफ्तार

दो साल पुरानी मर्डर की गुत्थी सुलझी:लूट के लिए कर्नल की मां को मार डाला था, शराब के नशे में उगली वारदात, 3 गिरफ्तार

12 जुलाई 2018 को महेश नगर के अजीत नगर में रहने वाले कर्नल संदीप सिंगला की 73 वर्षीय मां उषा सिंगला घर मृत मिली थी। जांच में सामने आया था कि लूट के इरादे से हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले को अनट्रेस मान चुकी थी। अब 26 महीने बाद डिटेक्टिव स्टाफ ने मामला सुलझा लिया है और तीन आरोपियों बब्याल के नवीन उर्फ नोनी, धीरज उर्फ सुक्खा व साहिल बग्गन को गिरफ्तार कर लिया है।

इस ब्लाइंड मर्डर के गुत्थी सुलझने की कहानी रोचक है और संयोग भी जुड़ा है। जिस डिटेक्टिव स्टाफ ने मामला सुलझाया है उसके इंचार्ज इंस्पेक्टर अजायब सिंह महिला की हत्या के वक्त महेश नगर थाना प्रभारी थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मामले को रफा-दफा हुआ मान चुके थे और शराब के नशे में दफन हुए राज को उगल बैठे। असल मे उषा सिंगला की हत्या के बाद बदमाशों के हाथ में जो नकदी व गहने लगे थे, उनके बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसकी खलिश उनके मन में थी, जो नशे के दौरान सामने आ गई। इसकी मुखबरी पुलिस को लग गई और 26 महीने पुराने मामले की परतें खुल गईं।

कर्नल की मां की हत्या के मामले में गिरफ्तार धीरज उर्फ सुक्खा मोती बाग के अरोड़ा मोबाइल कम्युनिकेशन संचालक गाैरव अरोड़ा के पिता 60 वर्षीय लखबीर चंद की हत्या के मामले में पहले ही जेल में बंद है। वशिष्ठ नगर के लखबीर चंद को 9 जून 2020 की रात को लूट के इरादे से चोटें मारी थी। बाद में अस्पताल में मौत हो गई थी। धीरज को प्राेडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। नोनी को 2 दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया। जबकि बुधवार को गिरफ्तार साहिल बग्गन काे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्या के समय कर्नल राजस्थान में पोस्टेड थे, मां घर में अकेली थी

जब यह हत्या हुई तब कर्नल संदीप सिंगला राजस्थान में पोस्टेड थे, जबकि उनकी मां उषा सिंगला महेश नगर के अजीत नगर में मकान नंबर 14 में अकेली रहती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन में रैकी कर ऐसे बुजुर्गों का पता लगाते थे जो अकेले रहते हैं। उषा सिंगला की जानकारी जुटाने के बाद तीनों आरोपी घर में घुसे और बुजुर्ग को बेड पर ही बांध दिया था। आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ-पांव बांध कर, मुंह में कपड़ा और आंखों में मिर्ची डाल दी थी। उसके बाद सिर पर चोट मारी थी। जिसके बाद आरोपी मकान से करीब 10,500 रुपए, चांदी के सिक्के व दस्तावेज वाला बैग ले गए थे।

इंस्पेक्टर अजायब सिंह के मुताबिक आरोपियों ने पैसा आपस में बांट लिया था। चांदी के सिक्के करीब 50 हजार रुपए में बेच दिए थे। 12 जुलाई को पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने रात 9:30 बजे उनके घर के शेड में सीमेंट के कट्‌टे रखने के लिए दरवाजा खटखटाया था। जब दरवाजा नहीं खोला तो जाली के दरवाजे से झांका तो बेड पर शव दिखा था। पड़ोसी दीपक बवेजा के बयान पर थाना महेश नगर में केस दर्ज किया गया था। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि जिले में नए तैनात हुए एसपी राजेश कालिया ने आते ही डिटेक्टिव स्टाफ काे अनट्रेस केसाें पर काम करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सेना के कर्नल की मां की हत्या का मामला ट्रेस किया गया है।

निराश हो चुके थे डिटेक्टिव स्टाफ ने किया सराहनीय काम : कर्नल

मेरे मन में निराशा थी कि मेरी मां के हत्यारों का पता नहीं चल पाया, लेकिन 2 दिन पहले ही मुझे पुलिस से पता चला कि आराेपी पकड़े गए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज अजायब सिंह, टीम में शामिल खुशी राम व अन्य सदस्यों ने जो सराहनीय कार्य किया है वे इसको लेकर वह उच्चाधिकारियाें से भी बात करेंगे। अभी चंडीमंदिर में ही तैनात हूं। उस वक्त मैं राजस्थान में था। कर्नल संदीप सिंगला

September 17, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस पर लगेगी चित्र प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिवस पर लगेगी चित्र प्रदर्शनी

जींद : ( सत्यराज ) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर भाजपा कार्यालय मे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित युवा व्यंग चित्रकार संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक द्वारा निर्मित व्यंग चित्र की प्रदर्शन लगाई जाएगी जिसमें अनेक जनकल्याणकारी जनहितैषी योजनाओं को रेखा चित्रों के माध्यम से आम जनमानस तक नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिखाया जाएगा।

 जिसमें उज्ज्वला योजना, पढ़ता भारत बढ़ता भारत, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, भारत के विश्व मैत्री, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों को चित्र के माध्यम से दिखाया जाएगा।

 प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार मोर करेंगे मोदी जी की योजनाओं पर आधारित यह चित्र प्रदर्शनी प्रदेश की पहली प्रदर्शनी होगी जो उनके जन्म दिवस पर लगाई जाएगी इससे पूर्व भी दीपक कौशिक भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को लेकर अनेक पुस्तकें लिख चुके हैं जो सुबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा उनका विमोचन किया गया है।  दीपक द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रशंसा मुख्यमंत्री कई बार कर चुके हैं यह प्रदर्शनी सरकार की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है ताकि लोग अधिक से अधिक भाजपा की नीतियों को समझ सके और उनका लाभ उठा सकें यह प्रदर्शनी 18 तारीख को भाजपा जिला कार्यालय में लगाई जाएगी।

September 17, 2020

पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राजबीर शर्मा अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल

पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राजबीर शर्मा अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल

- सफीदों में जेजेपी को मिली और मजबूती
- पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राजबीर शर्मा अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल
- जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया स्वागत

 
चंडीगढ़16 सितंबर : सफीदों हलके से 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रह चुके राजबीर शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए राजबीर शर्मा व उनके समर्थकों को जेजेपी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
 
सफीदों हलके से राजबीर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सरपंच व पूर्व सरपंच आदि जेजेपी के साथ आए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विशेष सहायक महेश चौहान आदि मौजूद रहे।
 
जींद जिले से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी राजबीर शर्मा ने 2019 में क्लास-1 की सरकारी नौकरी छोड़कर सफीदों विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर पहला चुनाव लड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 से 2000 तक भारतीय नौसेना में बतौर जेसीओ (इंजिनियर) पद पर नौकरी की। इसके पश्चात उन्होंने 2019 तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) में असिस्टेंट एक्सईन, एक्जीक्यूटिव इंजिनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पदों पर कार्य किया।
 
राजबीर शर्मा के साथ मुख्य रूप से जेजेपी में शामिल होने वालों में से सरपंच भुरान राजाराम शर्मा, पूर्व सरपंच रामनिवास सिवानामाल, पूर्व सरपंच राजेंद्र हाट, ब्राह्मण समाज के हलका प्रधान सुलतान सिंह, कैप्टन रामकरण कुंडू, भैयाराम शर्मा, रामनिवास आदि पूर्व सैनिक व सफीदों हलके के मौजिज लोग थे। इस अवसर पर पार्टी के सफीदों से हलका बलजिंद्र सरड़ा, अशोक भारद्वाज मोरखी, रामा शर्मा मुआना, कंवर पाल राणा, जेजेपी के युवा प्रदेश प्रचार सचिव अनिल कुंडू, युवा प्रदेश सचिव बीरेंद्र सेखों, संदीप आदि भी रहे।   
 
पार्टी में शामिल हुए राजबीर शर्मा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों पर गठित जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की व्यवहार कुशलता व कार्यशैली से प्रभावित होकर जेजेपी के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारियां दी जाएगी उसे वे बखूबी निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
September 17, 2020

पीपीई किट सप्लाई में गड़बड़ी का मामला:हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए 30 हजार किट रिजेक्ट कीं, दिल्ली और नोएडा बेस कंपनी पर मामला दर्ज

पीपीई किट सप्लाई में गड़बड़ी का मामला:हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए 30 हजार किट रिजेक्ट कीं, दिल्ली और नोएडा बेस कंपनी पर मामला दर्ज

अम्बाला : हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लि. (एचएमएससीएल) को पीपीई किट सप्लाई करने में गड़बड़ी सामने आई है। नोएडा की फर्म ऑर्चिड कॉर्पोरेट सर्विस इंडिया प्रा. लि. को 30 हजार किट 1200 रु. प्रति पीस के हिसाब से सरकार को सप्लाई करने का टेंडर मिला था। डिस्ट्रीब्यूटर ने सैंपल के तौर पर अम्बाला कैंट की माइक्रो टेक्निक फर्म में बनी पीपीई किट पास कराई। कंपनी ने अम्बाला की फर्म के साथ 775 रुपए प्रति पीपीई किट के हिसाब से 30 हजार किट तैयार कराने का सौदा किया था।
कंपनी ने अम्बाला की फर्म से 4,800 किट ही ली, बाकी किटें दूसरी फर्मों की सप्लाई कर दी गईं। यह गड़बड़ी सामने आने के बाद जहां एचएमएससीएल ने किटों को रिजेक्ट करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर को एक माह के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया। वहीं, अम्बाला की फर्म के संचालक विकास जैन ने ऑर्चिड कॉर्पोरेट के डायरेक्टर नवीन चौहान व सुरेश गुप्ता के अलावा विजय शर्मा, दानिश शर्मा पर महेशनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। डिस्ट्रीब्यूटर दिल्ली व नोएडा में कंस्ट्रक्शन वर्क करती है।
एचएमएससीएल ने मार्च में 8.80 लाख पीपीटी किट खरीदने के टेंडर निकाले थे। 4 अप्रैल को ऑर्चिड कॉर्पोरेट को टेंडर अलॉट हुआ। डिस्ट्रीब्यूटर ने टेक्निकल बिड में अम्बाला की फर्म का सैंपल रखा था, जो सर्टिफाइड हो गया। माइक्रो टेक्निक फर्म के संचालक विकास जैन ने शिकायत में कहा, 'ऑर्चिड कंपनी ने हमें 30 हजार किट (गलब्ज, एन-95 मास्क, शूज कवर, चश्मे) तैयार करने का ऑर्डर दिया। हमने 18 अप्रैल को 4800 किट की सप्लाई एचएमएससीएल के करनाल स्थित वेयरहाउस में कर दी। डिस्ट्रीब्यूटर ने करीब 35 लाख रु. का भुगतान किया।
उसके बाद आगे कोई भुगतान नहीं किया। इसी बीच हमें एचएमएससीएल की तरफ से लेटर मिला, जिसमें लिखा था कि क्वालिटी इश्यू के चलते सरकार ने हमारे द्वारा तैयार 30 हजार पीपीटी किट की खेप को रिजेक्ट कर दिया है। हमने दस्तावेजों के साथ सरकार को स्पष्ट किया कि हमारी तरफ से तो 4,800 किट ही सप्लाई हुई हैं। तब जाकर खुलासा हुआ कि डिस्ट्रीब्यूटर ने दूसरी जगहों से सब स्टैंडर्ड पीपीई किट लेकर सप्लाई कर दी थीं।'
September 17, 2020

रक्त की आपूर्ति मानव रक्त से ही पूरी की जा सकती है : डॉ. भोला

रक्त की आपूर्ति मानव रक्त से ही पूरी की जा सकती है : डॉ. भोला

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) संत महावीर जैन ट्रस्ट द्वारा बुधवार को नागरिक अस्पताल नरवाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुख्यअतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने शिरकत की जबकि एसएमओ नरवाना डा. देवेंद्र बिंदलिश, रेडक्रॉस सचिव राजपकपूर सूरा व समाजसेवी राजकुमार भोला रहे। शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगा कर हौंसला बढ़ाया गया। शिविर में ६६ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 
डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदाता अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाता है, इससे भारत की समृद्ध एवं संस्कारवान संस्कृति के दर्शन होते है। अबतक दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा रक्त का कोई भी विकल्प नहीं ढूंढा जा सका है। इसलिए रक्त की आपूर्ति मानव रक्त से ही पूरी की जा सकती है। उन्होंंने युवाओं का आह्वान किया कि वो रक्तदान अवश्य करें। एसएमओ नरवाना डा. देवेंद्र बिंदलिश, रेडक्रॉस सचिव राजपकपूर सूरा ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा मानव को अपने जीवन में रक्तदान कर पुण्य कमाना चाहिए। इससे बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान से शरीर पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम वर्ष में एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। दान किया गया रक्त ७२ घंटे की अवधि में बिना किसी अतिरिक्त खुराक के स्वयं पूरा हो जाता है और दान की गई रक्त की चंद बूंदे किसी जरूरतमंद मरीज और घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकती है। इस अवसर पर शीशपाल गुलाड़ी, डा. अश्वनी शर्मा, गुरुदेव सिंह, शमशेर सिंह मौजूद रहे।
September 17, 2020

हरियाणा के कोरोना मरीजों के लिए बुरी खबर, चंडीगढ़ पीजीआई का इलाज से इंकार

हरियाणा के कोरोना मरीजों के लिए बुरी खबर, चंडीगढ़ पीजीआई का इलाज से इंकार 

चंडीगढ़ : उत्तर हरियाणा के कोरोना मरीजों के बुरी खबर है कि चंडीगढ़ पीजीआई हरियाणा के कोरोना मरीजों का इलाज नहीं करेगा।  दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पीजीआई चंडीगढ़ ने भी इलाज करने से मना कर दिया है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद ऐसे हालात बने हैं। 
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों को फिट रखने के लिए क्वारंटीन सेंटर सहित सभी जगहों पर इलाज किया जा रहा है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि लगातार मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण यह मीटिंग में फैसला हुआ है। पंचकूला के अलावा किसी भी जिले के कोरोना मरीज का अब चंडीगढ़ इलाज नहीं करेगा।
पंचकूला में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। पंचकूला में 15 दिनों के अंदर तीन हजार से अधिक केस सामने आ गए हैं। इस तरह के हालात में पंचकूला में भी वेंटिलेटर की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर  ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। मरीज का इलाज भी किया जा रहा है। मरीज तेजी से रिकवर भी कर रहे है।
September 17, 2020

अतिक्रमण रुकवाने पहुंचे फोरेस्ट अधिकारी को फंदा लगाकर मारने का प्रयास, नाजुक हालात के चलते नारनौल रेफर, सरपंच समेत 6 लोगाें पर लगाया आरोप

अतिक्रमण रुकवाने पहुंचे फोरेस्ट अधिकारी को फंदा लगाकर मारने का प्रयास, नाजुक हालात के चलते नारनौल रेफर, सरपंच समेत 6 लोगाें पर लगाया आरोप

नारनोल : कालबा गांव में अतिक्रमण रुकवाने पहुंचे फोरेस्ट अधिकारी को अतिक्रमणकारियों ने फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया, परंतु राहगीरों ने बीच-बचाव किया तो जानलेवा वारदात टल गई। हमले में घायल दो अधिकारियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां रेंज अधिकारी को सांस लेने में परेशानी होने पर नारनौल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने पीड़ितों के बयान लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़ित रेंज अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि वे नायन गांव में फोरेस्ट रकबे का निरीक्षण करके नांगल चौधरी लौट रहे थे। कालबा गांव के पास सड़क किनारे 4-5 लोग विभाग की जमीन को मिट्टी से समतल करके वहां अतिक्रमण कर रहे थे। अधिकारियों ने कार्रवाई का अल्टीमेटम देते हुए अतिक्रमण प्रक्रिया बंद करने के निर्देश दिए तो आरोपी सरपंच व अन्य लोगों का गुस्सा उबाल खा गया। उन्होंने सरकारी गाड़ी की घेराबंदी करके अधिकारी व कर्मचारियों को नीचे उतार लिया।
आरोप है कि सरपंच व दो अन्य लोगों ने तौलिये का फंदा बनाकर उनके गले में डाल दिया और दोनों तरफ से तौलिये को खींचने लगे। दम घुटने की वजह से पीड़ित अधिकारी जमीन पर गिर गया। इसी दौरान कुछ राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुष्परिणामों का हवाला देकर बीच-बचाव किया। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी शांत नहीं हुए और गांव से 2-3 लोग और बुला लिए। अब उन्होंने लाठी और डंडों से हमला बोल दिया। वारदात में एक डिप्टी रेंजर के सिर, हाथ, छाती व अन्य शारीरिक अंगों पर गंभीर चोट लगी हैं। रेंजर रजनीश को नाक, गर्दन, दांत में फ्रैक्चर होने की आशंका है। नाजुक हालात को देखते हुए चिकित्सक अविनाश पूनिया ने पीड़ितों को नारनौल रेफर कर दिया। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने कालबा गांव की सीमा में दुबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी है। चिकित्सकों की एमएलआर रिपोर्ट मिलने के बाद थाना प्रभारी राजकरण ने केस दर्ज करने तथा तत्परता पूर्वक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वारदात की सूचना मिलते ही जिला फोरेस्ट अधिकारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले घायल अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की है। हमले में दो अधिकारी बाल-बाल बचे हैं। वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। नांगल चौधरी ब्लॉक में रजनीश की नियुक्ति करीब 7-8 साल से है। अवैध खनन व पेड़ों की कटाई रोकने में उनकी अहम भूमिका रही है, जिस कारण उन पर कालबा गांव की पहाड़ी में पहले भी हमला हो चुका। जैनपुर, आंतरी, बायल में भी रेंज अधिकारी विभिन्न परेशानियों का सामना करते रहे हैं। अब अतिक्रमण रुकवाने की कार्रवाई पर जानलेवा हमला होना चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
थाना इंचार्ज राजकरण ने बताया कि कालबा गांव के सरपंच व महिलाओं समेत 5-6 अन्य लोगों ने फोरेस्ट टीम पर हमला कर दिया। शिकायत और एमएलआर रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी लोग वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। बंद करने के निर्देशों पर हमला व जानलेवा जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है।
September 17, 2020

21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल? जानें सरकार ने क्या कहा

21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल? जानें सरकार ने क्या कहा

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी की वजह से देश भर में स्कूल ,कॉलेज बंद कर दिए गए थे , हालांकि अब  स्कूल ,कॉलेज खोलने पर केंद्र तथा राज्य सरकारें विचार -विमर्श कर रही है। ऐसा मन जा रहा था कि 21 सितंबर से  स्कूल ,कॉलेज खोल दिए जायेंगे। आपको बतादे कि 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाएं नहीं खुलेंगी। संस्थाओं को खोलने पर फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। बता दें कि अभी प्रदेश में ऑनलाइन व वर्चुअल कक्षाएं चल रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 10 व 12 के लिए दूरदर्शन यूपी और कक्षा 9 व 11 के लिए स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से कक्षाएं चला रहा है और हफ्ते कक्षाओं का टाइमटेबल तय किया जाता है। वहीं कक्षा 8 तक के लिए व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से कक्षाएं चलाई जा रही हैं। चूंकि अब यूपी में भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम चल रहा है तो इससे संबंधित शैक्षणिक सामग्री कई रूपों में है और उसे शिक्षकों से लेकर विद्यार्थियों तक को बढ़ाया जा रहा है।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अभिभावकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए हम स्कूल खोलने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करेंगे। कोरोना संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। तीन-चार दिनों में हम मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके इस पर फैसला लेंगे। केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाओं को परामर्श के लिए खोलने का सुझाव दिया है।
September 17, 2020

छोटी काशी की 51 हस्तियों को मिलेगा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

छोटी काशी की 51 हस्तियों को मिलेगा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

20 सितंबर को भिवानी के के.सी.एम. आर्मी सी.सकेंडरी स्कूल में होगा सम्मान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक व समाज सेवा क्षेत्र में सराहनीय योगदान पर मिलेगा सम्मान

भिवानी: प्रदेश स्तर पर सराहनीय उपलब्धियों के लिए सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन व सिंथेसिंस संस्थान जिले के 51 प्रिंसिपल को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान समारोह 20 सितंबर रविवार को के.सी.एम. आर्मी सी. सकेंडरी स्कूल भिवानी में सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण व राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ संयुक्त रुप से करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर भिवानी-महेन्द्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ होंगे। मंहत चरण दास जी के सानिध्य में होने वाले इस सम्मान समारोह में बीआरसीएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डा. एस. के. सिन्हा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा व सभी खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहेगी। यह जानकारी देते हुए प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सिंथेसिंस संस्थान के निदेशक आशीष पुनियां, राह क्लबों के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सैनी व राह क्लबों के वरिष्ठ पदाकारी अजय श्योराण ने बताया कि इस सम्मान समारोह में आदर्श सीनियर सकेंडरी स्कूल बुुआनीखेड़ा के प्राचार्य ताराचन्द्र यादव, सीटी सीनियर सकेंडरी स्कूल बुआनीखेड़ा के प्राचार्य जितेन्द्र शर्मा, बीआरसीएम पब्लिक स्कूल विद्याग्राम बहल के प्राचार्य राहुल धामा, श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल बहल की प्राचार्या सुनीता चौहान, सर्वाेदय सीनियर सकेंडरी स्कूल सेरला, बहल के प्राचार्य सोमबीर जागड़ा, भारती हाई स्कूल के प्राचार्य रामअवतार शर्मा, स्कूल जी लिट्रा वैली स्कूल की प्राचार्या अल्कालाइन माथुर, आदर्श हाई स्कूल बड़सी के प्राचार्य श्याम सुन्दर अग्रवाल, सोहन लाल इंटरनेशनल स्कूल जुई कलां की प्राचार्या सुश्री योगेश फोगाट, जीनियस सीनियर सकेंडरी स्कूल ढिगावां के प्राचार्य धर्मबीर पूनिया, आईडियल इंटरनेशनल स्कूल सिंघानी के प्राचार्य अशोक सांगवान, आर्य सीनियर सकेंडरी स्कूल ढिगावां मंडी के प्राचार्य राजबीर दहिया, के.सी.एम. आर्मी सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य मनमोहन चावला, हालुवासिया विद्या विहार सीनियर सकेंडरी के प्राचार्य गोपाल कौशिक, रामगोपाल विद्या दर्पण सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य विनोद शर्मा, श्रीमती फूला देवी गल्र्ज सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य आत्मप्रकाश गांधी, सेंट जेवियर स्कूल भिवानी के प्राचार्य एम.डी. माजिद, डी.ए.वी. सेंचुरी स्कूल भिवानी की प्राचार्या श्रीमति जगदीप कौर, बिट्स इंटरनेशनल सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी की प्राचार्या सुनिता सिंह, बी.के. सीनियर सकेंडरी स्कूल बुआनीखेड़ा के प्राचार्य विजय जागड़ा, टी.आई.टी. सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य डी.पी. कौशिक, दिशा इंटरनेशनल स्कूल लोहारु के प्राचार्य राकेश शर्मा, दक्ष इंटरनेशनल स्कूल ढिगावां के प्राचार्य जोगेन्द्र सांगवान, हेरिटेज पब्लिक स्कूल गोकुलपुरा के प्राचार्य सुभाष चन्द्र, ईशरवाल पब्लिक स्कूल ईशरवाल के प्राचार्य श्री मुकेश पिलानिया, शीशुु भारती सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य कर्ण मिर्ग, बी.पी.एस. सीनियर सकेंडरी स्कूल भिवानी के प्राचार्य जोगेन्द्र भारद्वाज, महाराजा अग्रसेन सीनियर सकेेंडरी स्कूल तोशाम के प्राचार्य सूबेसिंह, सी.पी.पी.एस. सीनियर सकेंडरी स्कूल पालवास मोड़-भिवानी की प्राचार्या सुमन श्योराण, आदर्श विद्या मंदिर पालवास भिवानी के प्राचार्य शमशेर सिंह, विद्यवान इंटरनेशनल स्कूल बिद्यवान के प्राचार्य पवन कुमार, रा.व.मा.वि. लोहारु के प्राचार्य कर्णसिंह, रा.क.व.मा.वि. धनाना के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह, रा.व.मा.वि. मुढाल खुर्द के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह, रा.क.व.मा.वि. मित्ताथल के प्राचार्य जगमोहन शर्मा, रा.व.मा.वि. नंदगांव के प्राचार्य युद्वबीर सिंह, रा.क.व.मा.वि. तालु के प्राचार्य राकेश कुमार जैन, रा.व.मा.वि. गोलागढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सैनी, रा.व.मा.वि. बारवास के प्राचार्य डा. हीरा लाल सांगवान, रा.व.मा.वि. गोलागढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह सैनी, रा.व.मा.वि. नावा राजगढ़ के प्राचार्य सत्य प्रकाश बंसल, रा.व.मा.वि. मढ़ाना के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह,रा.व.मा.वि. सांगवान के प्राचार्य शलेष यादव, रा.क.व.मा.वि. चांग के प्राचार्य ओमप्रकाश आर्य, रा.व.मा.वि. कुसूभी की प्राचार्या श्रीमति सविता घणघस, रा.व.मा.वि. किरावड़ के प्राचार्य राजमल, रा.क.व.मा.वि. बहल के प्राचार्य जयवीर सिंह बैनीवाल, एस.के.एम. रा.व.मा.वि. भिवानी के प्राचार्य शिव कुमार, रा.व.मा.वि. खरक कलां के प्राचार्य सुखबीर सिंह, रा.व.मा.वि. सिंघानी के प्राचार्य रुघुबीर जागड़ा व रा.व.मा.वि. सांगा के प्राचार्य निहाल सिंह को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
------------------
खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान:-
भिवानी जिले में शिक्षा विकास में योगदान के लिए जिले के सभी सात ब्लॉकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें तोशाम की खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र कांता, सिवानी के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपाल सांगवान, बहल के खण्ड शिक्षा अधिकारी परमान्द, लोहारु के खण्ड शिक्षा अधिकारी धूप सिंह, भिवानी के खण्ड शिक्षा अधिकारी तकदीर सिंह ग्रेवाल, बुआनीखेड़ा के प्राचार्य सुख पाल सिंह परमार व कैरु के खण्ड शिक्षा अधिकारी पवन दलाल को सम्मानित किया जाएगा।
September 17, 2020

प्रदेशभर से पदाधिकारियों ने लिया भाग:सीएमआर पॉलिसी के विरोध में राइस मिलर्स का ऐलान न तो रजिस्ट्रेशन कराएंगे और न ही पीआर धान खरीदेंगे

प्रदेशभर से पदाधिकारियों ने लिया भाग:सीएमआर पॉलिसी के विरोध में राइस मिलर्स का ऐलान न तो रजिस्ट्रेशन कराएंगे और न ही पीआर धान खरीदेंगे

कैथल : सरकार द्वारा खरीदी गई धान की कस्टम मिलिंग करने को लेकर प्रदेश के राइस मिलर अब 2020-21 की पॉलिसी के विरोध में हो गए हैं। बुधवार को हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले कैथल में हुई राज्यस्तरीय मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तब तक न तो राइस मिलर रजिस्ट्रेशन कराएंगे और न ही सीजन में पीआर धान की खरीद करेंगे।
इसमें प्रदेशभर से पदाधिकारियों ने भाग लिया। इससे पहले कुरुक्षेत्र में दोनों की एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक में नई पॉलिसी के विरोध में एकजुट होने पर सहमति बनाई गई है। पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के चेयरमैन एवं कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि सरकार मिलर्स को चोर बता रही है । अब प्रदेश के सभी 1338 राइस मिलों के मिलरों ने नई पॉलिसी का विरोध किया है और कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराएगा।
सरकार अपनी धान खुद खरीदे और मिलों में स्टोर कराए। सरकार को एडवांस में चावल देने को भी वे तैयार हैं। एजेंसियों के मापदंड एक जैसे होने चाहिए। महासचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि बॉर्डर पर जो मंडियां हैं पोर्टल हरियाणा के साथ-साथ इनके भी खोले जाएं। जिला प्रधान सचिन मित्तल ने कहा कि होल्डिंग चार्ज की एक जैसी पॉलिसी बने और मिल मालिकों के बकाया का सरकार जल्द भुगतान कराए। पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि एग्री बेस्ड इंडस्ट्री आज बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। ऑनलाइन के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है।
मीटिंग में एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अमरजीत छाबड़ा, राजेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, सचिन मित्तल, प्रवीण बंसल, अमरजीत चीका, सतीश कंसल, सुशील गुप्ता, महेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश जैन, अंकित मिगलानी, रमेश सिंधवानी, जयभगवान, महाबीर सिंगला, तरसेम गर्ग, नरेश होडल, प्रवीण खिजराबाद, अशोक कालड़ा नारायणगढ़ समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सीएमआर के रुके हुए चार्जेज व बिल तुरंत जारी हों: छाबड़ा

छाबड़ा ने बताया कि उनकी मांगों में इस वर्ष 2019-20 के सीएमआर के रुके हुए चार्जेज व बिल तुरंत जारी करना, एफडी पहले टन पर 7 लाख, उसके बाद 3 लाख प्रति टन करना, जीरी के बदले कोई प्रॉपर्टी गिरवी नहीं लेना, जीरी 17 प्रतिशत नमी की सरकार द्वारा मंडी से खरीद कर मिलो तक पहुंचाना, मिलर्स से बारदाना पहले की तर्ज पर 50 प्रतिशत ही लिया जाए, जबकि सरकार पूरा बारदाना पहले ही मिलर्स से मांग रही है। इसके अलावा वर्षों से मिलर को प्रति क्विंटल धान की मिलिंग पर मात्र 10 रुपए मिल रहे हैं, जबकि लेबर समेत अन्य खर्चे बढ़ रहे हैं।
ऐसे में मिलिंग के रेट प्रति क्विंटल 100 रुपए किए जाएं।, जीरी का मंडियों से सैंपल लेकर कस, टुकड़ा , डैमेज व डिस्कलर की मात्रा 5-5 प्रतिशत निर्धारित किया जाए, हरियाणा में होल्डिंग/ इंट्रेस्ट चार्जेज की एक ही पॉलिसी बनाना, जब एक बार धान खरीद के बाद दिसंबर में सभी मिलर्स की पीवी हो जाती है उन्हें इसके लिए बार-बार तंग न किया जाए। मिलों की कैपेसिटी के लिए मिलों से एफीडेविट लेना या टैरिफ कमीशन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार माना जाए, कोरोना के मद्देनजर इस बार सीएमआर का समय 30-9-21 निर्धारित करना, जो मंडियां बॉर्डर पर हैं।
उनके साथ लगते दूसरे राज्यों के किसानों का रजिस्ट्रेशन हरियाणा के किसानों के साथ ही शुरु करना, हरियाणा के सभी 1338 राइस मिलों को सीएमआर के अंतर्गत जीरी मिलना, चावल के मॉयश्चर कट के एवज में चावल देने को मिलर तैयार हैं। तथा एफसीआई में कांटा होने के बाद गाड़ी निर्धारित समय मे डंप होना। उन्होंने कहा कि जब तक कोई भी पीआर जीरी की किसी भी प्रकार की खरीद नहीं करेगा जब तक एसोसिएशन का सीएमआर पर फैसला न होगा।