Breaking

Wednesday, January 13, 2021

January 13, 2021

180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया : डॉ .भोला

180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया : डॉ .भोला

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) डीसी डा. आदित्य दहिया व सीएमओ डा. मनजीत सिंह के निर्देशानुसार अधिक से अधिक सैंपलिंग को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैंपलिंग के लिए पहुंची। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डा. मोनिका, डा. भुवनेश के नेतृत्व में टीम ने 180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया। यहां छात्राओं को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि हर हाल में कोराना महामारी को फैलने से रोका जाए। इसी उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक-एक कर्मचारी लगा हुआ है। उन्होंने छात्राओं को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
स्कूल प्रिंसीपल रीटा अरोड़ा ने भी छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे अहम बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग करना है। यदि घर में कोई कोरोना संक्रमित हो जाए तो उसे इस महामारी के जोखिम के बारे में समझाएं और उन्हें खुद को अलग करने के लिए मना लें। उन्हें अलग करने के लिए मजबूर न करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें, लेकिन उनसे स्नेह और प्यार से बात करें। उन्हें अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के साथ संक्रमण से निपटने में मदद करें। वहीं गुनगुने पानी पीने की आदत को अपन दिनचर्या में शुमार करें। अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें। इस मौके पर अध्यापिका वीना, वंदना, सुमन, मित्तल, राज बंसल, रामपाल, प्रयागराज, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एलटी रोहताश, सुरजीत, डीईओ विनय, प्रिंस, मुकेश, भूपेंद्र, मधुराज मौजूद रहे।

Tuesday, January 12, 2021

January 12, 2021

सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टैस्ट करवाना जरूरी : सतेन्द्र त्रिपाठी

सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टैस्ट करवाना जरूरी : सतेन्द्र त्रिपाठी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने कक्षा 11 व 12 में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया। विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह टेस्ट सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने आई हुई डॉक्टर्स की टीम को सर्वश्रेष्ठ कोरोना योद्धा बताया जो अपना जीवन खतरे में डालकर औरों की जीवन की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों के व्यवसाय को सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय बताया तथा कोरोना संकट के समय की जारी डॉक्टरों की सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की विद्यालय प्रशासन ने पहले भी पूरे स्टाफ का दो बार कोरोना टेस्ट अगस्त व सितंबर माह में करवाया था। आज 120 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक साथ कोविड टेस्ट हुआ है। उन्होंने कहा विद्यालय के सभी कक्षों एवं वाहनों को भी प्रतिदिन सैनिटाइज करवाया जाता है। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को कोरोना टेस्ट करवाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के आग्रह पर नागरिक अस्पताल, जींद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रवि राणा व उनकी टीम के 8 अन्य साथियो ने विद्यालय में आकर कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचने के सूत्र दिए। उन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना अतिआवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हाथों को बार-बार धोना चाहिए तथा चेहरे व आंखों पर हाथों से टच नहीं करना चाहिए। विद्यालय समिति के डायरेक्टर  सरत अत्री, विकास शर्मा व बलवान जी ने विद्यालय द्वारा किए गए इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यह टेस्ट अति आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Thursday, January 7, 2021

January 07, 2021

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री सुखराम विश्नोई द्वारा किए गए हस्ताक्षर

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री द्वारा हस्ताक्षरित ग्लोबल ग्रीन अवार्ड
जींद : सोमनाथ नक्श्त्रा वाटिका ट्रस्ट राजस्थान द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें पुरे भारत में अलग अलग जगह पर धरातल पर काम करने वाली म्हान विभूतियों को सम्मानीत किया गया। जिसमें हरियाणा के जींद शहर के युवा समाज सेवी शुभम जयहिंद का भी नाम दर्ज हुआ और ग्लोबल ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल ग्रीन अवार्ड पर राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री सुखराम विश्नोई द्वारा हस्ताक्षर किए गए। शुभम जयहिंद हरियाणा के  जींद शहर के सबसे कम उम्र के युवा समाज सेवी हैं जो पिछले पांच साल से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा व शिक्षा सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करवा रहें हैं और अब जरूरतमंद बच्चों के लिए जींद शिक्षा भवन का निर्माण कर रहें हैं जो पुरे हरियाणा के लिए अपने आप में एक मिशाल कायम करेगी और जातिवाद के खिलाफ कार्य कर रहें हैं जिनके चलते शुभम जयहिंद को सोमनाथ नक्श्त्रा वाटिका ट्रस्ट जयपुर द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड दिया गया हैं। शुभम जयहिंद को पहले भी राष्ट्रीय सतर के काफी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

Saturday, January 2, 2021

January 02, 2021

भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों का मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया

भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों का मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया 

:जींद शिक्षा भवन का भूमि 3 जनवरी को किया जाएगा 

:एक रुपया एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरआत हरियाणा के मशहूर गायक गगन हरियाणवी करेंगे 

जींद  : ( संजय तिरंगाधारी ) जींद शिक्षा सहयोग समिति द्वारा 3 जनवरी को जींद शिक्षा भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों कीं मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया। जिसमें कुश तीर्थ-कुचराना कलां,  काया सौधन तीर्थ-कसुहन,वंश मुल्क तीर्थ-बरसौला,भूतेश्वर तीर्थ-जींद (रानी तालाब, एकहंस तीर्थ-इक्कस,सनिहित तीर्थ-रामराये,पुष्कर तीर्थ-पौंकरी खेड़ी,सोम तीर्थ-पिंडारा,बराह तीर्थ-बराह खुर्द,हटकेश्वर तीर्थ-हाट,जमदगनी तीर्थ-जामनीं एवं बाल्मीक मंदिर, जींद गुरुद्वारा ,गाव ईगराह के साधु आश्रम से भूमि पूजन के लिए एकत्रित कीं गई मिट्टी।जींद शिक्षा भवन के भूमि पूजन में इन तीर्थ स्थानों व मँदिरो कीं मिट्टी से भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम कीं अध्यक्षता सुभाष गर्ग (घी-चीनी वाले करेंगे। संस्थान के चैयरमैन शुभम जयहिंद ने बताया कीं कार्यक्रम में कृष्ण मिडा विधायक जींद, सतीश राज देशवाल प्रमुख समाज सेवी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। "एक रुपया-एक ईंट" शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरआत हरियाणा के मशहूर गायक गगन हरियाणवी द्वारा कीं जाएगी।अभिषेक बंसल,विनोद जैन,सुमित जैन,राजीव सैनी,अनिल पातलान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

Monday, December 28, 2020

December 28, 2020

चार दुल्हा-दुल्हन मिले नाबालिग, शादियां रूकी ।

चार दुल्हा-दुल्हन मिले नाबालिग, शादियां रूकी ।

मौके पर ब्यान दर्ज करती जांच टीम ।
जीन्द  :( संजय तिरंगाधारी )  जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी टीम ने गांव हाडवा में चार नाबालिग बच्चों के करवाए जा रहे विवाहों को रूकवाया है। विभाग द्वारा परिजनों से लिखित में चारो बच्चों के बालिग होने तक शादी नहीं करने का बयान लिए गए हैं। 
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव हाडवा में चार सगी बहनों की शादी करवाई जा रही है जिसमें छोटी दो लड़कियां नाबालिग हैं और गांव पाबडा जिला हिसार से आये चारों दुल्हों में से दो दुल्हे भी नाबालिग हैं । सूचना मिलते ही सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एसआई राजबीर, सिपाही ओमप्रकाश, आरती, नीलम पिल्लूखेडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि बारात आई हुई थी। इस पर टीम ने यहां वर व वधु के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो बारात में हडकंप मच गया। मौके पर लड़के पक्ष ने जो कागजात दिए गए तो उसमें दोनों छोटे लडके नाबालिग मिले जबकि एक लड़की की उम्र 16 वर्ष व दूसरी लड़की की उम्र 14 वर्ष मिली। इस पर टीम ने शादी न करने के लिए दोनों पक्षों को समझाया व कहा कि लड़कियों की उम्र 18 वर्ष व लड़कों की उम्र 21 वर्ष  पूरी होने के बाद ही उनकी शादी करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गए और शादी को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने लिखित बयान दर्ज करवाए कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था और गलती से ऐसा कर रहे थे लेकिन अब वह अपने बच्चों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे और बारात सिर्फ बड़ी दो दुल्हनों को लेकर वापिस लौट गई । 

Wednesday, December 16, 2020

December 16, 2020

'सरकार के जुल्म के खिलाफ', सिंघु बॉर्डर के पास संत बाबा राम सिंह ने खुद को मारी गोली, मौत

सुसाइड नोट के मुताबिक, संत बाबा राम सिंह ने किसानों पर सरकार के जुल्म के खिलाफ आत्महत्या की है. बाबा राम सिंह किसान थे और हरियाणा एसजीपीसी के नेता थे. 

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर किसानों के धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली. जिस वजह से उनकी मौत हो गई है. उन्होंने सिंघु बॉर्डर के पास आत्महत्या की है. बाबा राम सिंह करनाल के रहने वाले थे. उनका एक सुसाइड नोट भी सामने आया है.

उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उनके हक के लिए आवाज बुलंद की है. सुसाइड नोट के मुताबिक, संत बाबा राम सिंह ने किसानों पर सरकार के जुल्म के खिलाफ आत्महत्या की है. बाबा राम सिंह किसान थे और हरियाणा एसजीपीसी के नेता थे.



संत बाबा राम सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि किसानों का दुख देखा. वो अपना हक लेने के लिए सड़कों पर हैं. बहुत दिल दुखा है. सरकार न्याय नहीं दे रही. जुल्म है. जुल्म करना पाप है, जुल्म सहना भी पाप है.

संत बाबा राम सिंह आगे लिखते हैं कि किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ कुछ नहीं किया. कइयों ने सम्मान वापस किए. यह जुल्म के खिलाफ आवाज है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.


संत बाबा राम सिंह की मौत पर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है. राहुल गांधी ने बाबा राम सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं. मोदी सरकार क्रूरता की हर हद पार कर चुकी है.



राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि. कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा कि कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं. मोदी सरकार क्रूरता की हर हद पार कर चुकी है. जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लो. 

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के कारण अभी तक कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं. सोमवार को दो, मंगलवार को एक किसान और अब बुधवार को संत बाबा राम सिंह की मौत हुई है. सोमवार की देर रात को पटियाला जिले के सफेद गांव में एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें दिल्ली से धरना देकर लौट रहे दो किसानों की मौत हो गई थी. 

मंगलवार को सिंघु बॉर्डर के उषा टॉवर के सामने एक किसान की मौत हो गई. मृतक किसान की पहचान गुरमीत निवासी मोहाली (उम्र 70 साल) के रूप में हुई. 

21 दिनों से जारी है आंदोलन

कृषि कानूनों के खिलाफ 21 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार और किसानों में कई दौर की वार्ता हो चुकी. सभी बेनतीजा रहीं. किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं. वहीं, सरकार संशोधन करने को तैयार है, लेकिन किसान इस प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं. 

वहीं, बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सरकार को लिखित में जवाब दिया गया. किसान मोर्चा ने सरकार से अपील की है कि वो उनके आंदोलन को बदनाम ना करें और अगर बात करनी है तो सभी किसानों से एक साथ बात करें. 

उधर, किसान आंदोलन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने कहा है कि वो किसान संगठनों का पक्ष सुनेंगे, साथ ही सरकार से पूछा कि अबतक समझौता क्यों नहीं हुआ. अदालत की ओर से अब किसान संगठनों को नोटिस दिया गया है. अदालत का कहना है कि ऐसे मुद्दों पर जल्द से जल्द समझौता होना चाहिए. अदालत ने सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाने को कहा है, ताकि दोनों आपस में मुद्दे पर चर्चा कर सकें.



Tuesday, December 15, 2020

December 15, 2020

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर, मेदांता अस्पताल में किया जा सकता है शिफ्ट

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर, मेदांता अस्पताल में किया जा सकता है शिफ्ट

रोहतक : प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत स्थिर है। अनिल विज का पीजीआई में इलाज चल रहा है। कोरोना से संक्रमित अनिल विज को रविवार को प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी। सूत्रों की माने तो उन्हें मेदांता में शिफ्ट करने की तैयारी है। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री को हल्का बुखार भी था। चिकित्सकों ने उनके सभी जरूरी टेस्ट किए। अनिल विज को ऑक्सीजन भी दी जा रही है। साथ ही हो सकता है उन्हें मंगलवार को दोबारा प्लाजमा थैरेपी दी जाए। क्योंकि एक बार प्लाजमा थैरेपी देने के बाद 24 से 48 घंटे में दूसरी बार थैैरेपी दी जाती है। 

टीम की निगरानी में विज

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमण होने के बाद निगरानी के लिए पीजीआईएमएस के वार्ड-24 में भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उनसे मिलने अस्पताल में कोई ना आएं। स्वास्थ्य मंत्री के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया गया है जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। मेदांता के डॉक्टरों की देखरेख में दी गई थैरेपी बता दें कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के इलाज के लिए गठित मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम में एम्स के डायरेक्टर, मेदांता अस्पताल से डॉ. सुशीला, पीजीआई के पीसीसीएम विभाग के एचओडी व स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी व मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीके कत्याल सहित एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों को शामिल किया गया है। मेदांता अस्पताल की कोविड-19 एक्सपर्ट डॉ. सुशीला रविवार को स्वास्थ्य मंत्री का हेल्थ अपडेट लेने पहुंची थी। सभी चिकित्सकों ने एम्स के डायरेक्टर से फोन पर संपर्क कर प्लाज्मा थैरेपी दिए जाने पर चर्चा की। जिसके बाद सभी ने सहमति जताई और शाम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सवा घंटे तक चली प्रक्रिया के जरिए प्लाज्मा थैरेपी दी गई l
December 15, 2020

सुप्रीम सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी कैडेट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

सुप्रीम सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी कैडेट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे स्वच्छता को लेकर जागृति अभियान चलाया गया जिसमें एनसीसी के कैडेट्स द्वारा परिसर में सफाई अभियान, श्रमदान, जागरूकता रैली, पार्कों की सफाई, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व साथ ही स्वच्छता का मानव जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने कहां की हमें अपने आसपास का वातावरण साफ सुथरा रखना चाहिए और विद्या के मंदिरों में स्वच्छता का अपना एक महत्व है क्योंकि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ दिमाग का विकास होता है उन्होंने स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन से लेकर रोजमर्रा की अनेक आवश्यकताओं को वृक्ष पूरा करते हैं अपने जीवन काल में प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स,स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे विद्यालय की प्रबंधक समिति के चेयरमैन सरत अत्री, विकास शर्मा मौजूद रहे।

Saturday, December 12, 2020

December 12, 2020

हरियाणा के मशहूर कलाकार करेंगे एक रुपया -एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरूआत : शुभम जयहिंद

जींद शिक्षा भवन का भूमि पूजन एवं एक रुपया-एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं कि जाएगी शुरुआत 

:11तीर्थों कीं मिट्टी द्वारा किया जाएगा भूमि पूजन, हरियाणा के मशहूर कलाकार करेंगे एक रुपया -एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरआत 

जींद : जींद शिक्षा सहयोग समिति जरूरतमंद बच्चों कीं शिक्षा के लिए जींद शिक्षा भवन का निर्माण करने जा रही हैं जिसमें जरूरतमंद बच्चों कीं शिक्षा के लिए वर्ग चलाए जाया करेंगे। संस्था के चेयरमैन शुभम जयहिंद द्वारा बताया गया कीं  जींद शिक्षा भवन का भूमि पूजन एक जनवरी को नए साल वाले दिन किया जाएगा। इस शिक्षा के मंदिर का भूमि पूजन 11 तीर्थों कीं मिट्टी से किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान एक रुपया-एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरुआत कीं जाएगी जो कीं हरियाणा के मशहूर कलाकार  गगन हरियाणवी करेंगे। इस मुहिम से समाज के बड़े -बड़े उध्योगपतियों, समाज सेवी, अधिकारीयो एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा । जींद शहर में ऐसा भवन पहली बार बनने जा रहा हैं जो जरूरतमंद बच्चों कीं शिक्षा के लिए बड़े स्तर पर कार्य करेगा । जींद शिक्षा सहयोग समिति पिछले पांच साल से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं शिक्षा सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं। संस्थान  अभी 500 से ज्यादा बच्चों को शिक्षित कर चुका हैं। 

Friday, December 11, 2020

December 11, 2020

बाल महोत्सव में सुप्रीम स्कूल ने मारी बाजी

बाल महोत्सव में सुप्रीम स्कूल ने मारी बाजी

जींद : (संजय तिरँगाधारी ) बाल भवन द्वारा आयोजित ऑनलाइन बाल महोत्सव 2020 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिला स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें  सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की छात्रा वंशिका ने भाषण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान करके विद्यालय का नाम रोशन किया इससे पूर्व भी जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हमारे प्रतिभाशाली छात्र अनेक वर्षों से कला, संगीत व अन्य क्षेत्रो में पुरस्कार अर्जित करके जींद नगर का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते आए हैं बच्चों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इस बात की चिंता में विद्यालय की प्रबंधक समिति व डायरेक्टर शरत अत्री दिन रात चिंतन करते रहते हैं इस मौके पर वंशिका के अभिभावकों को विशेष रूप से बधाई दी।

Monday, December 7, 2020

December 07, 2020

मनुष्य जन्म सद कर्मो का फल होता है: स्वामी आर्यवेश

मनुष्य जन्म सद कर्मो का फल होता है: स्वामी आर्यवेश

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जनहित  विकास  परिषद हरियाणा द्वारा अंतरराष्ट्रीय समाज सेवा दिवस को पर्यावरण मित्र एवं वृद्ध सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता स्वामी आर्यवेश जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की मनुष्य जन्म सद कर्मो का फल होता है। मानव जाति मे जन्म लेकर सदा अच्छे कार्य करने चाहिए। ताकि ये जीवन सफल हो सके। हमे अपने बुजर्गो की सेवा करनी चाहिए उनके विचारों को अमल करना चाहिए यही सच्ची सेवा है। संस्था  के  संयोजक  केवल सिंह  जुलानी  ने  बताया की इस तरह के  कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों एवं बुजुर्गो का विशेष सम्मान किया गया है ताकि समाज मे जागरूकता आए। कार्यक्रम में सहदेव समर्पित  सूर्यदेव आर्य, वीरेंद्र आर्य,  धर्मराज जागलान व वीरेन्द्र  कौशिक  ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर  बडे बुजुर्गों  व जरूरतमंदो को सम्मान  स्वरूप कंबल भेंट किए गए  दस उन लोगों  को भी सम्मानित  किया जिन्होंने त्रिवेणी  लगाई  है । इस अवसर पर सत्यवान सांगवान, जयवीर झांज कला, हरपाल मोर, वीरेंद्र कौशिक, मगल सिंह गिल, देवेंद्र आर्य, रविन्द्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

Sunday, December 6, 2020

December 06, 2020

-कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा कि भाजपाई नेता किसान को आज देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग, खालिस्तानी, चीन और पाकिस्तान का षड्यंत्र बताने की कर रहे गंदी राजनीति

-कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा कि भाजपाई नेता किसान को आज देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग, खालिस्तानी, चीन और पाकिस्तान का षड्यंत्र बताने की कर रहे गंदी राजनीति 

कैथल : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज हरियाणा की भाजपा-जजपा और केंद्र की मोदी सरकार इतनी अत्याचारी व अहंकारी बन चुकी है कि जहाँ उन्होंने एक तरफ भारत के अन्नदाताओं के रास्ते में पत्थर लगाए, कटीले तार और वॉटर केनन से स्वागत किया। दूसरी तरफ कोरोना योद्धाओं स्वास्थ्य कर्मियों के साधारण से समूह पर जिसमें महिलाएं भी हैं उनपर लाठियाँ बरसाई जा रही है। ये है नए भारत का आज का परिदृश्य। जहाँ सरकार विरोधी प्रदर्शन राष्ट्रविरोधी बन जाता है। भाजपा और जजपा की सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का कोई हक नही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला आज कैथल में कई शादी समारोह में शामिल हुए और अपने निवास किसान भवन पर कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। 
सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष में होते हुए अपने आपको किसान हितैषी होने का स्वांग रचने वाले राजनाथ सिंह व भाजपा के नेता आज चुप क्यों बने बैठे हैं? या फिर सत्ता में आने से पहले सिर्फ किसान अन्नदाता और अब कुर्सी पाने के बाद किसान से क्या वास्ता ये सच साबित हो चुका है। अन्नदाता एक सप्ताह से भीषण ठंड में दिल्ली की चौखट पर बैठे हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि किसान-मज़दूर मोदी सरकार से भीख नही माँग रहा बल्कि अपनी मेहनत की क़ीमत माँग रहा है। लेकिन भाजपाई नेता किसान को आज देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग, खालिस्तानी, चीन और पाकिस्तान का षड्यंत्र बताने की गंदी राजनीति कर रहे हैं। किसानों पर षडयंत्र की बजाय उनको उनका अधिकार दीजिए। 
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों का किसानों के प्रति दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा बहुत ही शर्मनाक है। क्या अब अन्नदाताओं को किसान होने और दिखने का सर्टिफ़िकेट भी मोदी सरकार से लेना पड़ेगा?ये किसान-मज़दूरों के प्रति भाजपाई दुर्भावना का जीता जागता सबूत है। ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजहठ त्यागिये,राजधर्म मानिये। अन्नदाता की सुनें,काले क़ानूनों को निरस्त करें। याद कीजिए कि इतिहास ने कभी अहंकार को माफ़ नहीं किया है।
December 06, 2020

पीजीआई कोरोना ट्रायल सवालों के घेरे में, तीसरे चरण के ट्रायल के लिए वालंटियर बनने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित

पीजीआई कोरोना ट्रायल सवालों के घेरे में 

चंडीगढ़। पीजीआई रोहतक में वालंटियर को लगने वाली कोरोना की वैक्सीन संदेह के घेरे में आ गई है। दरअसल कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए वालंटियर बनने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और अंबाला कैंट के एक सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।विज ने पिछले कुछ दिन में उनसे मिलने वालों से अपील की है कि वे भी कोरोना का टेस्ट करवाएं।  

गौर रहे कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में बतौर वॉलंटियर इंजेक्शन लगवाने वाले विश्व के पहले मंत्री बने हैं। रोहतक पीजीआई के एक्सपर्ट डाक्टरों की निगरानी में अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में अनिल विज को वैक्सीन इंजेक्ट की गई थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज के संक्रमित होने पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'गृहमंत्री जी, आपके कोरोना संक्रमित होने का समाचार मिला। मुझे विश्वास है कि आप अपनी दृढ़शक्ति से इस बीमारी को जल्द मात देंगे। ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

बता दें कि बीते 20 नवंबर को विज को कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए पहला टीका लगाया गया था। विज ने खुद ही कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए वालंटियर बनने की इच्छा जताई थी। 20 नवंबर को हरियाणा में कोवाक्सिन का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया था। इस दौरान अनिल विज को पहला टीका लगाया गया था। विज के साथ 200 वालंटियर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।

बताया गया कि 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। बता दें कि भारत बायोटेक कंपनी आईसीएमआर के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन कोवाक्सिन का निर्माण कर रही है। पीजीआई रोहतक देश के उन तीन सेंटर्स में से है जहां तीसरे चरण के ट्रायल का टीका लगाया गया। कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 90 प्रतिशत कारगर होगी।  

Saturday, December 5, 2020

December 05, 2020

प्रोपर्टी को लेकर बाप तथा बेटे के बीच का विवाद एक बार फिर से शहर थाना पहुंचा

प्रोपर्टी को लेकर बाप तथा बेटे के बीच का विवाद एक बार फिर से शहर थाना पहुंचा

जींद : मुख्य बाजार में प्रोपर्टी को लेकर बाप तथा बेटे के बीच का विवाद एक बार फिर से शहर थाना पहुंचा है। गत एक नवंबर को पहले भी बेटे द्वारा अपने पिता को दुकान से निकालने का प्रयास किया। मजबूरन पिता को शहर थाना पुलिस को शिकायत देनी पड़ी और एसडीएम कोर्ट में भी न्याय को दिला कर याचिका डाली। बेटे की ज्यादती यही खत्म नहीं हुई और उसने एक बार फिर वीरवार रात को अपने ही पिता की दुकान को शटर से सील करवा दिया ताकि उसका पिता दुकान न खोल सके। शुक्रवार को फिर से पिता शहर थाना में न्याय की गुहार के लिए पहुंचा है। 
जींद के मेन बाजार में मौजूद बेटे प्रदीप ज्वैलर्स व उनके पिता दौलरात राम के बीच प्रोपर्टी (दुकान की छोटी सी जगह) को लेकर विवाद हो रहा है। गत एक नवंबर को उनके द्वारा बेटे के खिलाफ शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई थी। शिकायत में पिता द्वारा पुलिस से मार्मिक अपील भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांधी नगर निवासी दौलत राम भोला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो मेन बाजार में ज्वैलर्स का काम करते हैं और उनकी दुकान दौलतराम भोला एंड संस के नाम से उनके बेटे प्रदीप भोला की दुकान के पास ही है। गत एक नवंबर को जब वो अपनी दुकान पर काम कर रहे थे तभी उसका बेटा प्रदीप, उसकी पत्नी सविता व उसके बेटे विशाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और अभद्र गालियां देनी शुरू कर दी। इस मामले में शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस की मदद से उनकी दुकान खुलवाई गई। अब उसका बेटा प्रदीप एक बार फिर ज्यादती पर उतर आया और वीरवार रात को वैल्डिंग वाले को बुला कर उसकी दुकान के शटर को ही सली करवा दिया गया ताकि वो अपनी दुकान न खोल सके। प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार को जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनकी दुकान वैल्डिंग से सील मिली। उन्होंने एक बार फिर से शहर थाना प्रभारी को मामले से अवगत करवाया तो उनके बेटे ने पत्नी के बीमार होने का हवाला दिया गया जबकि खुद वो दुकान खोले बैठे हुए हैं। उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन से गुहार लगाई है कि तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को खुलवाया जाए। 
December 05, 2020

किसान आंदोलन का 10वां दिन सरकार और किसानों के बीच 5वें दौर की बातचीत आज,8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान

किसान आंदोलन का 10वां दिन सरकार और किसानों के बीच 5वें दौर की बातचीत आज,8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान


नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन शनिवार को 10वें दिन भी जारी हैं। आज दोपहर 2 बजे से सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 5वें दौर की बातचीत होगी। इससे पहले किसानों ने शुक्रवार को कहा कि अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो वे 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर कब्जे की भी चेतावनी दी है। शुक्रवार को किसानों की मीटिंग के बाद उनके नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने कहा- आने वाले दिनों में दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी ब्लॉक करेंगे। किसान संगठन पहले ही कह चुके हैं कि 5 दिसंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे।

170 से ज्यादा किसान बीमार, कोरोना टेस्ट के लिए तैयार नहीं

टिकरी-कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे 170 से ज्यादा किसान बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। यहां लगे कैंपों में हजारों किसान दवा ले रहे हैं। अपील के बावजूद किसान कोरोना टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। तीन किसानों की मौत हो चुकी है। समर्थन देने पहुंचे महम विधायक बलराज कुंडू कोरोना पॉजिटिव मिले। हरियाणा भाकियू के प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया- किसानों से अपील कर रहे हैं कि तबीयत खराब होते ही चेकअप करवा कर दवाई लें। जिन्हें बुखार है, वे कोरोना टेस्ट भी कराएं। करीब एक हजार किसान दवा ले चुके हैं।

Friday, December 4, 2020

December 04, 2020

नगर निगम चुनाव: विधानसभा चुनाव में पंचकूला-अम्बाला में भाजपा ने जीती थीं शहरी सीटें, सोनीपत पर कांग्रेस का कब्जा,निगम चुनाव में दोनों पार्टियों में टक्कर

नगर निगम चुनाव: विधानसभा चुनाव में पंचकूला-अम्बाला में भाजपा ने जीती थीं शहरी सीटें, सोनीपत पर कांग्रेस का कब्जा,निगम चुनाव में दोनों पार्टियों में टक्कर

चंडीगढ :  तीन नगर निगमों की शहरी सरकार के चुनावों में इस बार मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच होगा। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी सिंबल पर लड़ने का फैसला लिया है। बरोदा उपचुनाव से उत्साहित कांग्रेस अब भाजपा से सीधे मुकाबले के लिए ताल ठोक दी है। विधानसभा की इन तीनों शहरी सीटों पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने थी। पंचकूला को छोड़कर बाकी दोनों सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के वोटों में काफी अंतर था।
अम्बाला में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। पंचकूला-अम्बाला से भाजपा जीती तो सोनीपत पर कांग्रेस का कब्जा रहा। जजपा-इनेलो की जमानत ही नहीं बची थी। करीब 15 साल में कांग्रेस ने भजनलाल के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए पंचकूला नगर परिषद का अप्रत्यक्ष हुआ चुनाव सिंबल पर लड़ा था।

*तीनों शहरी सीटों पर विस में किसे कितने वोट मिले*
पंचकूला मे पिछला विधानसभा चुनाव 61537 मतों के साथ भाजपा ने जीता,जबकि दूसरे नंबर पर 55904 मतों के साथ कांग्रेस रही, इनेलो को 2342 व जजपा को नोटा से कम 676 वोट मिले थे।

अम्बाला मे भाजपा 64,896 वोट लेकर पहले नंबर पर थी, 20 हजार 91 वोटों के साथ कांग्रेस तीसरे और 5711 वोट लेकर जजपा चौथे नंबर पर रही। इनेलो लड़ा नहीं। यहां कांग्रेस-भाजपा में 34 हजार वोटों का अंतर था।

सोनीपत मे कांग्रेस ने 79,438 वोट लिए थे,दूसरे नंबर पर भाजपा को 46,560 वोट मिले थे,जबकि जजपा को 835 व इनेलो को नोटा से कम 549 वोट ही मिले थे।

*भाजपा ने किया होमवर्क पूरा,कांग्रेस का शुरू*
भाजपा सीनियर नेताओं को प्रभारी व सह प्रभारी बना चुकी है। प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा होमवर्क कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने अकेले सोनीपत के चुनाव की सलाहकार समिति में चार विधायकों शामिल किए हैं। इनमें विधायक जगबीर सिंह मलिक, सुरेंद्र पंवार, जयवीर वाल्मीकि, कुलदीप वत्स के अलावा पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा समेत अन्य शामिल हैं। इस कमेटी में कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाया है। इधर, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का कहना है कि रणनीति के लिए अभय चौटाला के साथ जल्द बातचीत होगी।

Wednesday, December 2, 2020

December 02, 2020

मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज,वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज,वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने जा रहे पंजाब यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर ढिल्लों समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे पंजाब के किसानों को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा खालिस्तानी कहे जाने का विरोध कर रहे थे। इसी के विरोध में बुधवार को पंजाब यूथ कांग्रेस ने मनोहर लाल के चंडीगढ़ स्थित आवास के घेराव का एलान किया था। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार दोपहर सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास की तरफ कूच किया लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सीएम आवास तक नहीं पहुंचने दिया। पुलिस ने पहले ही सड़क पर बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उसके बाद कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस का आरोप है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया।
December 02, 2020

स्मार्ट मीटर पर प्रीपेड बिलिंग की सुविधा 26 नवम्बर, 2020 से पूरे प्रदेश में शुरू कर दी गई है।

हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने बिजली को प्रीपेड रूप में देने की तैयारी पूरी कर ली है। अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ता प्रीपेड तौर पर अपना बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। स्मार्ट मीटर पर प्रीपेड बिलिंग की सुविधा 26 नवम्बर, 2020 से पूरे प्रदेश में शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ, 02 दिसम्बर - हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने बिजली को प्रीपेड रूप में देने की तैयारी पूरी कर ली है। अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ता प्रीपेड तौर पर अपना बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। स्मार्ट मीटर पर प्रीपेड बिलिंग की सुविधा 26 नवम्बर, 2020 से पूरे प्रदेश में शुरू कर दी गई है। प्रीपेड सुविधा देने में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित हो गया है। निगमों ने करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और फरीदाबाद आदि शहरों में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 11 जुलाई, 2018 को ईईएसएल के साथ एमओयू साईन किया था। ईईएसएल ने एलएंडटी फर्म के साथ एक समझौता किया है जो हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है।

बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्री-पेड कनेक्शन लेने पर कोई भी ए. सी. डी. (एडवांस ) नहीं देनी होगी और साथ ही मीटर रीडिंग लेने का झंझट भी खत्म होगा । उपभोक्ताओं को महीने के मौजूदा बिजली बिल की एसओपी पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ता मोबाईल एप के माध्यम से अपने अकाउंट बैलेंस को चैक कर सकते हैं जिसके लिए प्ले स्टोर/एप्प स्टोर से "यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर" और "डीएचबीवीएन" मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं । मोबाईल एप से उपभोक्ता सीधे काल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और नए कनैक्शन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 20 किलोवाट तक के लोड वाले घरेलू, गैर घरेलू व औद्योगिक श्रेणी के मौजूदा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिलिंग सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत में सुधार कर बिजली बिलों में बचत कर सकेंगे। मौजूदा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने पोस्ट-पेड बिलिंग को प्रीपेड बिलिंग में बदलवाने के लिए अपने संबंधित बिजली कार्यालय या डिस्कॉम कॉल सेंटर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निगमों द्वारा अभी तक करनाल, पंचकूला, पानीपत और गुरुग्राम आदि शहरों में लगभग 2.25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क लिए मौजूदा पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदल दिया है। उन्होंने आगे बताया कि यदि उपभोक्ता अपने खाते को रिचार्ज करने में असफल रहता है तो बैलेंस खत्म होने के 48 घंटों के भीतर कनैक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ता को आखिरी रिचार्ज की राशि 30, 20 और 10 प्रतिशत रह जाने पर शेष बैलेंस संबंधी एसएमएस प्राप्त होगा।
December 02, 2020

रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, किसान को कर रहा था परेशान

रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, किसान को कर रहा था परेशान

कैथल : कैथल में विजिलेंस की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हलका पटवारी पर आरोप है कि उसने इंतकाल के नाम पर गांव प्यौदा के एक व्यक्ति से ढाई हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसमें एक हजार रुपये वह पहले ले चुका था और बाकि 1500 रुपये लेते हुए वह धरा गया। पटवारी का नाम मनजीत है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हलका पटवारी मनजीत उसे कई महीने से तंग कर रहा था। बार-बार चक्कर कटवा रहा था। वह जायज काम के लिए भी रिश्वत मांग रहा था। इंतकाल में कई तरह की कमियां बताकर उससे प्रताड़ित कर रहा था। इसके चलते उसने विजिलेंस का सहारा लिया।

विजिलेंस की टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि हमें प्यौदा गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पटवारी मनजीत वसीयत के इंतकाल का इंतकाल जारी करने के नाम पर उससे ढाई हजार रुपये मांग रहा है। 1000 रुपये पहले ही उन्होंने पटवारी को दे दिए थे और शेष 1500 रुपये देने बकाया थे।

इसलिए उसने विजिलेंस की टीम से संपर्क किया और उनसे पाउडर लगाकर रखे गए नोट लेकर पटवारी को दिए। जैसे ही उसको नोट दिए तो विजिलेंस की टीम ने रेड की और देखा तो रंगे हुए पैसे उस पर मिले। हाथ धुलवाए थे तो पानी लाल हो गया।

विजिलेंस इंस्पेक्टर ने कहा कि हमने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इसका मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा और नियम के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। सुरेश कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
December 02, 2020

गिर जाएगी हरियाणा की खट्टर सरकार? खाप पंचायतों ने किया ये बड़ा ऐलान

गिर जाएगी हरियाणा की खट्टर सरकार? खाप पंचायतों ने किया ये बड़ा ऐलान


जींद। खाप महापंचायतों ने हरियाणा की खट्टर सरकार को गिराने के सारे इंतजाम कर लिए हैं। जींद जिले में 40 खापों की महापंचायत हुई। इस महापंचायत में कई अहम फैसले लिए गए। महापंचायत में खाप ने फैसला लिया कि वो हरियाणा सरकार को गिराने के लिए मुहीम की शुरुआत करेगी। बता दें कि बीजेपी की सरकार के पास हरियाणा में पूर्ण बहुमत नहीं है। जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हरियाणा के खट्टर सरकार चल रही है।

खाप महापंचायत के नेताओं ने ऐलान किया है कि जिन विधायकों ने सरकार को समर्थन दिया हुआ है उन पर समर्थन वापिस लेने के दबाव बनाया जाएगा। हर एक खाप इन विधायकों से जाकर मुलाकात करेगी। पहले शान्ति से विधायकों से अपील की जाएगी और अगर वो नहीं मानें तो उनकी गांवों में एंट्री बैन कर दी जाएगी।

खापों के प्रतिनिधि दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुके है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर तरह से आंदोलन में खापें मदद करेंगी। खापों ने कहा की केंद्र सरकार तानाशाही की और बढ़ रही है। खापों ने एलान किया कि अगर जरुरत पड़ी तो पूरे हरियाणा से एक खाप महापंचायत का भी आयोजन हो सकता है।

जींद में हुई इस महापंचायत में बिनैन खाप, हिसार की सतरोल खाप, चहल खाप, सोनीपत की दहिया खाप, दाडन खाप, माजरा खाप, कंडेला खाप, पंघाल खाप, सहारण खाप, नांदल खाप, ढुल खाप, पंचग्रामी खाप, चौगामा खाप, किनाना 12 खाप, नोगामा खाप, जाट महासभा और अन्य कई खाप शामिल हुईं।

Tuesday, November 17, 2020

November 17, 2020

गोवंश पर फायरिंग:निर्मल सिंह के बचाव में आई चित्रा बोलीं- पिता किसान पुत्र हैं, वे बचपन से ही गोसेवा कर रहे

गोवंश पर फायरिंग:निर्मल सिंह के बचाव में आई चित्रा बोलीं- पिता किसान पुत्र हैं, वे बचपन से ही गोसेवा कर रहे

यूपी के बेहट थाने में चौधरी पर दर्ज हुआ है गोवंश पर फायरिंग करने का मामला

अम्बाला : हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर यमुना क्षेत्र में गायों पर फायरिंग के आरोप में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर बेहट थाने में केस दर्ज होने के बाद उनकी बेटी चित्रा सरवारा बचाव में आईं।
सोमवार को वीडियो के जरिये बयान जारी किया। उसमें कहा-निर्मल सिंह की पृष्ठभूमि गांव से है और बचपन से ही वह गाय-भैंसों के बीच रहे हैं। उनके स्टड फार्म में इस समय 100 से ज्यादा घोड़े व 50 से ज्यादा गाय पल रही हैं। फार्म हरियाणा-यूपी बार्डर पर बेलगढ़ में है। वहां कसाई घर है, जहां जानवरों का आघात हो जाता है। इन्हें बचाने के लिए वह पहले से ही लड़ाई लड़ रहे हैं।
*फार्म से पहले 24 फिर 5 गाय चोरी हो गईं थी। एक बार गाय चोरी की कोशिश हुई तो पथराव तक हुआ।* निर्मल सिंह पशुओं को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, न कि उन्हें मारने की। पुलिस मामले में जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सभी के सामने आ जाएगी। जिस क्षेत्र में यह घटना बताई जा रही है, वहां निर्मल सिंह वर्षों से गए तक नहीं।
जिस एक्ट में केस दर्ज हुआ उसे इसी साल योगी सरकार ने सख्त बनाया| यूपी के गांव बरथा कोरसी निवासी माम हुसैन ने बेहट थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 नवंबर को गोवंश को लेकर यमुना के पास चराने गया था।
गोवंश यमुना में पानी पी रहा था तभी हरियाणा की तरफ निर्मल सिंह 5 साथियों के साथ आए और गोवंश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वहां पर उस समय उसकी तीन गाय थी। दो गायों का पता नहीं लगा। वहीं एक घायल गोवंश को वह घर ले गया था।
बेहट पुलिस ने 14 नवंबर को निर्मल सिंह और अन्य के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5, 8 के तहत 14 नवंबर को केस दर्ज किया था। इस अधिनियम को इसी साल यूपी की योगी सरकार ने बदलाव करते हुए सख्त किया है।

*गोवंश का मालिक बोला- पहले भी मारा था तब 40 हजार दिए थे*

गोवंश को गोली मारने की घटना के बाद बेहट पुलिस और गोरक्षक मौके पर पहुंचे थे। वहां की एक वीडियो वायरल हो रही है। उसमें गोवंश का मालिक माम हुसैन कह रहा है कि इससे पहले भी उसके पशु को गोली मारी गई थी तब 40 हजार रुपए मुआवजा दिया था।
चर्चा है कि अब फिर फैसले की बात चल रही है। बेहट थाना प्रभारी का कहना है कि जांच चल रही है। गोली लगने से गोवंश घायल हुआ है।
November 17, 2020

सरकारी कर्मचारी संघ की चेतावनी:26 को करेंगे हड़ताल, सरकार हुई सख्त; विभागों को दिन में दो बार देनी होगी हाजिरी रिपोर्ट

सरकारी कर्मचारी संघ की चेतावनी:26 को करेंगे हड़ताल, सरकार हुई सख्त; विभागों को दिन में दो बार देनी होगी हाजिरी रिपोर्ट

चंडीगढ़ : हरियाणा के सर्व कर्मचारी संघ ने 26 नवंबर को हड़ताल करने की घोषणा की है। इस पर प्रदेश सरकार ने भी सख्त रवैया अपना लिया है। प्रदेश सचिव ने एक सर्कुलर जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि सभी विभाग 26 नवंबर को कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करें। विभाग अध्यक्षों को 12 बजे और 4 बजे, दो बार हाजिरी रिपोर्ट पेश करनी होगी। लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित न हों, इसकी व्यवस्था करने को भी कहा गया है।
बता दें कि हड़ताल के लिए संघ सदस्यों ने कमर कस कली है। केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गठित सात टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। ये टीमें कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित हैं। सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही, इसलिए कर्मचारियों में रोष है।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें


*पुरानी पेंशन बहाल की जाए।*

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति वापस ली जाए।*

*नियमितीकरण की नीति बनाई जाए।*

*डीए और एलटीसी पर लगाई रोक हटाई जाए।*

*जनतांत्रिक अधिकारों को बहाल किया जाए।*

*कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए।*

*बैकलॉग को विशेष भर्ती करके पूरा किया जाए।*

*पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन दी जाए।*

*प्री-मेच्योर रिटायरमेंट आदेश वापस लिए जाएं।*

*श्रम कानूनों में किए गए बदलाव पर रोक लगाई जाए।*

*सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।*

*एक्सग्रेसिया रोजगार नीति में लगाई गई शर्तों को हटाया जाए।*

*नई भर्तियों में पांच अंक की कटौती का आदेश वापस लिया जाए।*

*नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जाए।*

*पहले से नौकरी में लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।*

*नियमित होने तक समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए।*

*वर्कलोड व जनसंख्या के आधार नए पद सृजित कर नियमित भर्ती की जाए।*

*ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में आवश्यकता एवं सुझावों के मुताबिक संशोधन किया जाए।*

*डीसी रेट व अनुबंध पर लगे पार्ट टाइम, आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।*

एसीपी, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट को कुशलता के आधार पर तय करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
November 17, 2020

कक्षाएं शुरू:निदेशालय ने जारी की गाइडलाइन, कॉलेजों में लगेंगी नियमित कक्षाएं, माता-पिता से लाना होगा अनुमति पत्र

कक्षाएं शुरू:निदेशालय ने जारी की गाइडलाइन, कॉलेजों में लगेंगी नियमित कक्षाएं, माता-पिता से लाना होगा अनुमति पत्र

जींद : उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर कॉलेजों में कक्षाएं लगाने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब नियमित से कॉलेजों में कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों को अपने *माता-पिता से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लाना होगा।*
उसके बाद ही कॉलेज में कक्षाएं लगाने की अनुमति विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके अलावा कॉलेज में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को एंट्री दी जाएगी, जो मास्क लगाकर आएंगे। बिना मास्क आने वाले विद्यार्थियों की एंट्री नहीं होगी। विद्यार्थी चाहे तो पानी की बोतल भी साथ ला सकेंगे। इसके अलावा कॉलेजों को सेनिटाइज कराने का काम किया जा रहा है। साथ ही तापमान चेक करने के लिए स्क्रीनिंग मशीनों की व्यवस्था कर ली गई है।
सोशल डिस्टेंस का पालन करके कॉलेजों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए सभी कॉलेज प्रिंसिपल और विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। कॉलेजों को कोविड-19 के नियमों के तहत कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि अब भी कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति नाममात्र की है। कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन क्लासेज भी लगाई जा रही है।

*प्रतिदिन की हाजिरी करनी होगी अपलोड*

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को निर्देश जारी किए हैं कि अब संबंधित कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों की हाजिरी ईआरपी पोर्टल पर दोपहर तीन बजे तक प्रतिदिन अपलोड करेंगे। इससे पता चल सकेगा कि कॉलेज में कितने विद्यार्थी प्रतिदिन आ रहे हैं।

*जल्द बनाया जाएगा स्टूडेंट अटेंडेंस पोर्टल* : 

उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जल्द ही स्टूडेंट अटेंडेंस पोर्टल पर भी लांच किया जाएगा। इस पर छात्रों की हाजिरी भरी जा सकेगी।

पहले दिन छात्र संख्या कम थी

कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। पहला दिन होने के कारण छात्र संख्या कम थी, लेकिन मंगलवार से नियमित कक्षाएं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए लगाई जाएंगी। छात्राओं को आने से पहले उन्हें माता-पिता से अनुमति पत्र लाने को कहा गया है, जिसे ग्रुपों में भेज दिया गया है। डॉ. मंजूलता रेढू, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज, पिल्लूखेड़ा।

November 17, 2020

गीता ज्ञान संस्थानम तैयार हो रहा:जिले में होगा विश्व का पहला गीता म्युजियम, 10 करोड़ से नजर आएगा

गीता ज्ञान संस्थानम तैयार हो रहा:जिले में होगा विश्व का पहला गीता म्युजियम, 10 करोड़ से नजर आएगा गीता और महाभारत के साथ कुरुक्षेत्र का इतिहास

कुरुक्षेत्र : कुरु भूमि की पहचान महाभारत युद्ध व गीता उपदेश स्थली के रूप में विश्वभर में है लेकिन अब कुरुक्षेत्र की एक और पहचान बन रही है। कुरुक्षेत्र संग्रहालयों की नगरी भी होगा।
शहर में एक और संग्रहालय बनने जा रहा है। खास बात यह है कि गीता पर विश्व में यह पहला संग्रहालय होगा। इसमें जहां विश्वभर की दुर्लभ गीता पांडुलिपियों का संग्रह होगा। वहीं यह वर्चुअल वर्ल्ड भी होगा जिसमें होलोग्राफिक इमेज, लाइटिंग, प्रोजेक्शन लाइट व मैपिंग से पर्यटकों को महाभारत की धरा पर होने का अहसास होगा।

*दस करोड़ से तैयार होगा म्युजियम* 

ब्रह्मसरोवर किनारे निर्माणाधीन गीता ज्ञान संस्थानम में ही इस संग्रहालय का निर्माण होगा जिस पर बिल्डिंग समेत 10 करोड़ रुपए खर्च आएगा। बता दें कि संस्थानम के लिए सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से करीब साढ़े 9 एकड़ जगह जीओ गीता परिवार को दी हुई है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अगुवाई में जीओ गीता परिवार गीता ज्ञान संस्थानम का निर्माण करा रहा है। इसमें संत रामपाल समेत कई संतों व मौजिज लोगों, संस्थाओं ने भी आर्थिक सहयोग किया है। गौरतलब है कि आरएसएस संघ संचालक मोहनभागवत, सीएम मनोहरलाल आदि ने ही सरकार के पिछले प्लान में इसकी नींव रखी थी।
संस्थान में एक मिनी संग्रहालय का प्रपोजल पहले से था लेकिन अब यहां भव्य संग्रहालय बनाने की योजना है जिस पर काम भी शुरू हो गया है।
संस्थान से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस संग्रहालय का निर्माण संस्था अपने स्तर पर कराएगी जिस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसमें एक लाइब्रेरी और फूड कोर्ट भी होगा।

*गीता जयंती पर शुभारंभ*

गीता संग्रहालय के निर्माण पर अब तेजी से काम चल रहा है। हालांकि अभी पहले चरण में मिनी संग्रहालय तैयार होगा। 2021 में इसके विस्तारीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। संस्थान का लक्ष्य है कि मिनी संग्रहालय का इस गीता जयंती पर शुभारंभ हो जाए।
संस्थान सदस्य विजय नरूला व केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक यह विश्व में गीता का एकमात्र व अनोखा संग्रहालय होगा। संस्थान अपने खर्च पर इसे तैयार करवा रहा है।

*वर्चुअल वर्ल्ड से महाभारत का अहसास*

जहां एक तरफ दुर्लभ गीता संग्रह होगा वहीं इसमें वर्चुअल वर्ल्ड से महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास से पर्यटक रूबरू होंगे। इसमें नई तकनीकों से महाभारत, कुरुक्षेत्र का इतिहास, गीता उपदेश आदि पर प्रकाश डाला जाएगा।
इसके लिए होलोग्राफिक इमेज, लाइटिंग वर्ल्ड, प्रोजेक्शन लाइट, प्रोजेक्शन मैपिंग, थियेट्रिकल ड्रामा, मिनी थियेटर आदि शामिल होंगे।

*विश्व में गीता का पहला संग्रहालय होगा*

संग्रहालय में जहां कई खासियत होंगी वहीं यह विश्व में गीता पर पहला संग्रहालय होगा। संग्रहालय में जहां विश्वभर से दुर्लभ गीता पांडुलिपियों को जुटाया जाएगा। वहीं इसमें एंटिक वस्तुओं का भी संग्रह होगा।
इसे लेकर संस्थान की कमेटी भी सक्रिय है जोकि घूम-घूम कर गीता एवं एंटिक वस्तुओं को जुटाएगी। खास बात यह है कि इसमें गीता, कुरुक्षेत्र से संबंधित वस्तुओं का ही संग्रह होगा।
November 17, 2020

रैंजर द्वारा दिपावली पर्व पर *"हमारी दिवाली आपके नाम"*

रैंजर द्वारा दिपावली पर्व पर *"हमारी दिवाली आपके नाम"

जींद : हिन्दुस्तान स्काउट्स / गाईडस जिला जीन्द की कार्यकारिणी टीम  जिला सचिव  वेदपाल सुबेदार , DOC डा. सुशील आर्य के नैत्रीत्व में रोवर / रैंजर टीम ईन्चार्ज गौतम सत्यराज  और सभी रोवर / रैंजर द्वारा दिपावली पर्व पर *"हमारी दिवाली आपके नाम"* अभियान के अन्तर्गत जिले की गरिब बस्तियों मे वर्द्ध और दिव्यांग लोगो के साथ मिलकर त्यौहार मनाया । इस दोरान मिठाई बांटी गई और बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को पुस्तक और पैन उपहार स्वरूप दिये गये । जिले के साथ साथ गांव ढिगाना के ग्रामीण क्षेत्र मे भी मिठाई बाटंकर और पुस्तक बांटकर इस अभियान को पुरा किया गया । इसी के साथ साथ सभी सेवादारों ने मिलकर  पर्यावरण सरक्षण हेतु पटाखे न जलाने और प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने की शपत ली । जिले की रोवर/रैंजर टीम नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य के साथ लगातार सेवा कार्य करती रहती है । इस अवसर पर रैंजर लवीका , सुमन , प्रिया , शितल , रोवर नवीन , दीपक , आशिष , मनोज, आदि मौजूद रहे।
November 17, 2020

किसानों की समस्या:शुभारंभ होने के बाद 7 दिन में महज 12 घंटे ही चल पाई शुगर मिल, किसान हुए परेशान

किसानों की समस्या:शुभारंभ होने के बाद 7 दिन में महज 12 घंटे ही चल पाई शुगर मिल, किसान हुए परेशान

जींद : शुगर मिल गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत में ही जवाब दे गया है। 7 दिन पहले शुगर मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद महज 12 घंटे ही शुगर मिल में गन्ना पेराई का काम हो सका। अब पिछले कई दिनों से शुगर मिल में गन्ना पेराई का कार्य बंद पड़ा है।
शुगर मिल अधिकारियों द्वारा रोजाना किसानों को आश्वासन दिया जाता है कि आज मिल में गन्ना पेराई शुरू जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। अनेक किसान शुगर मिल में गन्ना लेकर फंसे हुए हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसान गन्ना डालकर खेत में गेहूं की बिजाई करने से भी वंचित हो गए हैं।
समस्या को लेकर सोमवार को अनेक किसान डीसी डाॅ. आदित्य दहिया से मिलने जींद पहुंचे। किसानों का कहना था कि कई दिन बीत जाने के बाद मिल की तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो पाई है। इससे वे काफी परेशान हैं।
10 नवंबर को शुगर मिल में गन्ना पेराई का सत्र शुरू हुआ था। शुभारंभ होने के कुछ घंटे बाद ही आई तकनीकी दिक्कत के बाद गन्ना पेराई का काम बंद हो गया था। शुगर मिल प्रबंधन का कहना है कि टरबाइन में आई दिक्कत के कारण गन्ना पेराई का काम बंद हुआ है। इसको ठीक करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो पाई है।

*सवाल... पहले क्यों नहीं हुआ मेंटेनेंस वर्क*

गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ होते ही टरबाइन में आई दिक्कत से साफ है कि शुगर मिल प्रबंधन पेराई सत्र शुरू होने से पहले मेंटेनेंस वर्क किया ही नहीं। यदि शुगर मिल प्रबंधन समय रहते मेंटेनेंस वर्क करता तो इतने लंबे समय तक पेराई सत्र के शुरू होने के बाद शुगर मिल बंद नहीं रहती।

*टरबाइन काे ठीक करने के लिए लगे हैं इंजीनियर*

टरबाइन में तकनीकी दिक्कत आई हुई है। इसको ठीक करने के लिए इंजीनियर लगे हुए हैं। उम्मीद है कि देर रात तक आई दिक्कत दूर हो जाएगी और उसके बाद मिल में गन्ना पेराई का काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।
राजेश खोथ, एमडी शुगर मिल जींद।

November 17, 2020

हरियाणा में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, देखिये अपडेट

हरियाणा में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, देखिये अपडेट

हिसार : हरियाणा में एक दिन की बारिश और तूफान के बाद अब मौसम खुश्क रहने की संभावना है। अगले चार दिनों में मौसम खुश्क रहेगा, हालांकि ठंड बढने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 16 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी जिससे किसानों को काफी नुकसान भी हुआ था, लेकिन अब मौसम खुश्क रहेगा।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग की तऱफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलाने से रात्रि के समय तापमान में गिरावट  सुबह सुबह हल्की धुंध संभाविता है। मौसम विभाग ने यह अनुमान 20 नवंबर तक का जारी किया है।

इधर किसानों की फसलों की बिजाई के वक्त बारिश और ओलावृष्टि ने चिंता भी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं सरसों उत्पादक किसानों को ज्यादा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। गेंहू उत्पादक किसानों को भी इस ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।
November 17, 2020

एजुकेशन अपडेट:23 अंक में पास होंगे विद्यार्थी, बोर्ड ने फाॅर्मेट बना स्कूलों में भेजा

एजुकेशन अपडेट:23 अंक में पास होंगे विद्यार्थी, बोर्ड ने फाॅर्मेट बना स्कूलों में भेजा

सोनीपत : कोरोना काल में प्रभावित हो रही स्कूली शिक्षा को देखते हुए सीबीएसई ने विद्यार्थियों ने बड़ी राहत दी है। अब विद्यार्थियों को पास होने के लिए 70 मार्क्स के सब्जेक्ट में केवल 23 मार्क्स चाहिए और जो विषय 80 मार्क्स के हैं उनमें विद्यार्थियों को पास होने के लिए 26 मार्क्स से पास हो जाएंगे।
सीबीएसई की ओर से आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए पैटर्न भी तैयार कर दिया है, जिसे अब स्कूल विद्यार्थियों संग सांझा कर रहे हेँ। बोर्ड परीक्षा फरवरी में होनी प्रस्तावित है। बोर्ड ने सिलेबस कम करने के लिए हर सब्जेक्ट में 4 से 5 चैप्टर कम कर दिए हैं।

9वीं से 12वीं तक हाजिरी पूरी नहीं

सरकार ने नौवीं से 12वीं तक स्कूल खोले जाने की घोषणा तो कर दी, लेकिन अधिकांश स्कूलों में एक भी दिन पूरी हाजिरी नहीं हो सकी। जिस कारण लगातार विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
यहां विद्यार्थी संग टीचर भी परेशान है, क्योंकि पहले स्कूल में पढ़ाई उसके बाद जो विद्यार्थी नहीं आ सके उनके लिए ऑनलाइन क्लास। इस पर भी अधिकांश स्कूलों को आज भी पूरी फीस भी नहीं मिल सकी है। जिससे स्टाफ की सैलरी भी प्रभावित हो रही है।

*ऑनलाइन पढ़ाई में भी होगा मूल्याकंन*

10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल सब्जेक्ट को छोड़कर 20 मार्क्स का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यार्थियों को पास होने के लिए आंतरिक मूल्यांकन में 6 मार्क्स लाना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक स्कूल को 12वीं के मार्क्स पेटर्न की सूची उपलब्ध करवा दी है। 12वीं में केवल बिना प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट में ही 20 मार्क्स का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा, इसमें मैथ आदि सब्जेक्ट शामिल होंगे।
November 17, 2020

गौरक्षकों पर हमला:तस्करों ने गौरक्षकों पर चलाई गोलियां, पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

गौरक्षकों पर हमला:तस्करों ने गौरक्षकों पर चलाई गोलियां, पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

पलवल :  गाड़ी में गायों को ले जा रहे तस्करों को जब गौरक्षकों ने रोकने का पऱ्यास किया तो उन्होंने गोलियां चलाईं। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन कॉलोनी निवासी शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली कि धौज गांव निवासी गाड़ी मालिक बड्डल, भीमसीका गांव निवासी चालक आबिद, सिटोरवास निवासी स्वरूप, आलमपुर निवासी जावेद व कल्ली टाटा-407 में गायों को भरकर ले जाने वाले हैं। इसके बाद वह अपने साथी मनोज, सुनील, महेश, प्रेम व मोहित के साथ स्यारोली गांव के निकट पहुंच गए और नाकाबंदी कर दी।
November 17, 2020

नगर निगम चुनाव:5 नगर निगमों में जल्द बनेंगे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर

नगर निगम चुनाव:5 नगर निगमों में जल्द बनेंगे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर

चंडीगढ़ : प्रदेश के पांच नगर निगमों में जल्द ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाए जाएंगे। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने करनाल, यमुनानगर, हिसार, रोहतक, पानीपत नगर निगम के आयुक्तों को दोनों पदों के लिए तुरंत प्रभाव से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पांचों नगर निगमों में 16 दिसंबर 2018 को मेयर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव हुए थे। 27 दिसंबर 2018 को विजेता मेयर की नोटिफिकेशन जारी हो गई थी।
नियमानुसार मेयर चुनाव के 60 दिन के अंदर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जरूरी है। कभी कोरोना तो कभी अन्य चुनाव के चलते नगर निगमों में अब तक यह पद खाली हैं।

Monday, November 16, 2020

November 16, 2020

हिन्दुस्तान स्काउट्स / गाईड द्वारा चलाया *"हमारी दिवाली आपके नाम"* अभियान

हिन्दुस्तान स्काउट्स / गाईड द्वारा चलाया *"हमारी दिवाली आपके नाम"* अभियान

हिन्दुस्तान स्काउट्स / गाईडस जिला जीन्द की कार्यकारिणी टीम  जिला सचिव श्री वेदपाल सुबेदार , DOC डा. सुशील आर्य के नैत्रीत्व में रोवर / रैंजर टीम ईन्चार्ज गौतम सत्यराज  और सभी रोवर / रैजर  द्वारा दिपावली पर्व पर *"हमारी दिवाली आपके नाम"* अभियान के अन्तर्गत जिले की गरिब बस्तियों मे वर्द्ध और दिव्यांग लोगो के साथ मिलकर त्यौहार मनाया । इस दोरान मिठाई बांटी गई और बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को पुस्तक और पैन उपहार स्वरूप दिये गये । जिले के साथ साथ गांव ढिगाना के ग्रामीण क्षेत्र मे भी मिठाई बाटंकर और पुस्तक बांटकर इस अभियान को पुरा किया गया । इसी के साथ साथ सभी सेवादारों ने मिलकर  पर्यावरण सरक्षण हेतु पटाखे न जलाने और प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने की शपत ली । जिले की रोवर/रैंजर टीम नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य के साथ लगातार सेवा कार्य करती रहती है । इस अवसर पर रैंजर लवीका , सुमन , प्रिया , शितल , रोवर नवीन , दीपक , आशिष , मनोज, आदि मौजूद रहे।

Sunday, November 15, 2020

November 15, 2020

खट्‌टर की तबीयत बिगड़ी:सांस में तकलीफ के बाद शिमला IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जांच के बाद कहा- मैं अब ठीक हूं

खट्‌टर की तबीयत बिगड़ी:सांस में तकलीफ के बाद शिमला IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जांच के बाद कहा- मैं अब ठीक हूं

चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद वे स्वास्थ्य जांच कराने के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। थोड़ी देर बाद अस्पताल से बाहर निकले खट्‌टर ने खुद को स्वस्थ बताया।

शुक्रवार को हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात

मनोहर लाल खट्‌टर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी। शनिवार को उनका हरियाणा लौटने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का रूटीन चेकअप किया गया है। उनकी सभी रिपोर्ट ठीक है। बता दें कि मनोहर लाल खट्‌टर अगस्त में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
November 15, 2020

जहरीली शराब केस:साइंस इंडस्ट्री में मुंबई से आता है केमिकल एसआईटी आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना

जहरीली शराब केस:साइंस इंडस्ट्री में मुंबई से आता है केमिकल एसआईटी आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना

अम्बाला : सोनीपत में जहरीली शराब के मामले में अम्बाला से गिरफ्तार किए गए साइंस कारोबारी विजय कुमार और मनीष को एसआईटी पूछताछ के बाद मुंबई ले गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि 3400 लीटर (यानि 17 ड्रम) एथनॉल समेत सप्लाई हुआ केमिकल मुंबई से मंगवाया गया था। आरोपियों के पास अम्बाला में केमिकल स्टोरेज का लाइसेंस भी नहीं मिला है।
ऐसे में ऑथोराइज्ड डीलर की बजाए सीधे एथनॉल बेचने वाले कारोबारियों को पकड़ने के लिए एसआईटी मुंबई पहुंच चुकी है। केमिकल के एक ऑथोराइज्ड डीलर ने बताया कि एथनॉल खरीदने के लिए कोई लाइसेंस की जरूरत नहीं है। एक मध्यम साइंस यूनिट में एक से दो लीटर एथनॉल की जरूरत होती है। यदि खपत से अधिक मात्रा में एथनॉल की स्टोरेज साइंस इकाई में करनी है तो पेट्रोल पंप की तरह इसका स्टोरेज लाइसेंस लेना जरूरी है।
अम्बाला में करीब तीन ऑथोराइज्ड डीलर हैं जिन्होंने लाइसेंस ले रखा है। सभी साइंस कारोबारी इन्हीं डीलर से एथनॉल खरीदते हैं। लेकिन आरोपी मनीष के साथ जब सोनीपत के नैनातितारपुर गांव स्थित अवैध शराब की फैक्ट्री के मालिक नरेश उर्फ नेशी ने संपर्क किया तो अपनी मोटी कमीशन के साथ एथनॉल सप्लाई करने की डील हो गई थी। इसके बाद साइंस कारोबारी विजय कुमार के साथ मिलकर सोनीपत में एथनॉल सप्लाई करने का खेल खेला गया। आरोपी मनीष के परिजनों ने गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की है।
केमिकल एक्सपर्ट बोले - एथनॉल का लेबोरेटरी में होता है ज्यादा इस्तेमाल, दूसरे कामकाज में बहुत कम
केमिकल एक्सपर्ट का कहना है कि पेट्रोल की ज्वलनशीलता बढ़ाने के लिए भी उसमें एथनॉल डाला जाता है। हरियाणा में पेट्रोल में 5 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की अनुमति है, वहीं उत्तर प्रदेश में 10 प्रतिशत। एथनॉल मिलाने पर पेट्रोल में आक्टेन वैल्यू 2.5 प्रतिशत और ऑक्सीजन की क्षमता 3 प्रतिशत बढ़ जाती है। इससे पेट्रोल इंजन में 100 प्रतिशत जलता है। निकलने वाला धुआं भी कम प्रदूषण करता है। सरकार ने एथनॉल की कीमत 38 रुपए प्रति लीटर निर्धारित की हुई है। लेबोरेटरी यूनिट में एथनॉल का ज्यादा इस्तेमाल होता है। साइंस कारोबारी भी अपने कारोबार की आड़ में एथनॉल ज्यादा मात्रा में खरीदता था और उसे जहरीली शराब तैयार करने के लिए अवैध शराब फैक्टरी मालिक को सप्लाई कर देता था।
November 15, 2020

चालान नहीं कोरोना से डरें:पुलिस ने बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे, कोई बोला- मैं सरपंच तो किसी ने खुद काे बताया जज का रीडर

चालान नहीं कोरोना से डरें:पुलिस ने बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे, कोई बोला- मैं सरपंच तो किसी ने खुद काे बताया जज का रीडर

अम्बाला : काेराेना की रफ्तार दाेबारा तेज हाेनी शुरू हाे गई है। पुलिस ने बाजाराें में नाकाबंदी कर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ मास्क न पहनने वाले लाेगाें के भी चालान किए। जैसे ही महिला थाना पुलिस की टीम सिटी कपड़ा मार्केट में सब इंस्पेक्टर जसविंद्र काैर के नेतृत्व में चालान काटने लगी ताे लाेगाें ने बहाने गिनाने शुरू कर दिए। कई ने ताे अपने-अपने पद के बारे में भी पुलिस काे बताया। एक व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना था।
जब पुलिस ने राेककर उसका चालान किया ताे वह खुद काे सरपंच बताने लगा, लेकिन पुलिस ने 500 का चालान कर ही जाने दिया। यही नाके पर ही दूसरा व्यक्ति बिना मास्क मिला। पुलिस ने चालान करना शुरू किया ताे वह खुद काे राजपुरा में सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) का रीडर बताने लगा। इसी तरह पुलिस ने कई महिलाओं और युवाओं काे भी बिना मास्क के राेका। दाे युवकाें ने अपनी गलती मानी और उन युवाओं ने पुलिस के सामने उठक-बैठक कर माफी मांगी। पुलिस ने तब उन्हें जाने दिया।
महिला थाना से सब इंस्पेक्टर जसविंद्र काैर ने बताया कि पुलिस ने दुकानदाराें काे भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने कर्मचारियाें और ग्राहकाें काे भी मास्क पहनने, साेशल डिस्टेसिंग अपनाने के लिए कहे। पुलिस नियम ताेड़ने वालाें के चालान करेगी। उनके साथ टीम में हेड कांस्टेबल नवदीप, एलसीटी वर्षा, महिला कांस्टेबल परमजीत माैजूद रहे।

शहर में कई जगह पुलिस तैनात

पुलिस ने मानव चाैक, अग्रसेन चाैक, इंकाे चाैक, जंडली पुल के नीचे नाका लगाया। कई जगहाें पर मास्क न पहनने वालाें के चालान किए गए। सिटी कपड़ा मार्केट में भारी वाहन भी मार्केट के अंदर जा रहे थे। इसे रोकने के लिए भी पुलिस तैनात की।

*सभी सेंटर पर बिजली कर्मियों की ड्यूटी लगाई*

दिवाली में बिजली सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए निगम ने सभी सेंटर पर कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई है। निगम एसई आरके खन्ना ने बताया कि निगम ने बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। कर्मचारियाें की सभी सेंटर पर ड्यूटी लगाई गई है।
November 15, 2020

शिक्षा:शोधार्थियों के लिए अनलॉक के पहले फेज में 16 से खोलेगी एमडीयू विवि, 23 से शुरू होगा दूसरा चरण

शिक्षा:शोधार्थियों के लिए अनलॉक के पहले फेज में 16 से खोलेगी एमडीयू विवि, 23 से शुरू होगा दूसरा चरण

रोहतक : एमडीयू में शोधार्थियों के लिए 16 नवंबर से विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश के बारे में एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की गई है। एमडीयू के डीन, एकेडमिक एफेयरस प्रो. एके राजन ने बताया कि पहले चरण में 16 नवंबर से साइंस व टैक्नोलॉजी विषयों के डे-स्कॉलर्स शोधार्थियों को विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों की प्रयोगशालाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
दूसरे चरण में 23 नवंबर से साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विषयों के हॉस्टलर्स शोधार्थियों को कैंपस में प्रयोगशालाओं में शोध कार्य के लिए प्रवेश दिया जाएगा। डीन प्रो. राजन ने कहा कि हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी व यूजीसी के दिशा-निर्देशों का कैंपस प्रवेश मामले में पूरा पालन किया जाएगा। यह एसओपी एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी डिजीटल लर्निंग के तहत ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

*24 काे जारी हाेगी मेरिट सूची*

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने 10 अगस्त से संचालित किए जा रहे ऑनलाइन शिक्षण कार्य का फीडबैक लिया। इस ऑनलाइन बैठक में विभागाध्यक्षों ने ऑनलाइन कक्षाओं बारे फीडबैक दिया।प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष ये सुनिश्चित करे कि किसी भी विद्यार्थी की शैक्षणिक दिक्कत को प्राथमिकता से दूर करें। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 16 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि है। 24 नवंबर को प्रवेश सूची (मेरिट लिस्ट) जारी की जाएगी।

प्रवेश के लिए जारी होगी एसओपी

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने 16 नवंबर के उपरांत एमडीयू कैंपस में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों के शोधार्थियों को विभागीय प्रयोगशालाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) विश्वविद्यालय प्रशासन जारी करेगा। विश्वविद्यालय में परीक्षा समेत विविध शैक्षणिक गतिविधियों पर इस ऑनलाइन बैठक पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के प्रारंभ में डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एके राजन ने बैठक की कार्य सूची प्रस्तुत की। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु, डीन ऑफ फैकल्टीज, विभागाध्यक्ष, विवि अधिकारी शामिल हुए।
November 15, 2020

सीजन:इस बार दिवाली पर मिठाइयों में दिखे क्वालिटी के साथ नये एक्सपेरीमेंट; काजू पान, मैंगो पेठा और मलाई चाप को ग्राहकों ने किया खूब पसंद

सीजन:इस बार दिवाली पर मिठाइयों में दिखे क्वालिटी के साथ नये एक्सपेरीमेंट; काजू पान, मैंगो पेठा और मलाई चाप को ग्राहकों ने किया खूब पसंद

हिसार : त्योहार के माैके पर खुशियाें का मजा दाेगुना करती है मिठास। बिना मिठाई के त्योहार अधूरी है, क्योंकि दिवाली पर अपनों को मिठाई बांटना ही इसे अपनों का त्योहार बनाता है। हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पर मिठाई की खरीदारी के लिए दुकानदारों ने खास व्यवस्था की। सभी दुकानों के बाहर बड़े पंडाल नजर आए। मिठाइयां खरीदने के लिए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। शहर की कुछ मिठाई की दुकानों पर इतनी भीड़ रही जिसकी वजह से स्वाइप मशीन की लिमिट तक पूरी हो गई। वहीं इस बार बंगाली स्वीट्स लोगों के लिए नए टेस्ट के रूप में उभरी। मिठाई विक्रेताओं ने भी क्वांटिटी की बजाय क्वालिटी पर जोर दिया। इस बार मिठाई में दुकानदारों के कुछ नए एक्सपेरिमेंट्स भी नजर आए जिसका ग्राहकों ने दिल खोलकर स्वागत भी किया।

*काजू में दिखी सबसे ज्यादा वैरायटी, काजू समोसा रहा खास*

अर्बन एस्टेट टू स्थित सैनी स्वीट्स के संचालक शिव कुमार ने बताया कि इस बार काजू से बनी मिठाइयां ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। जिसमें काजू बाइट्स, काजू रोल, काजू खसखस, काजू पान, काजू हनी ड्यू, काजू जलेबी खास रही। इसके साथ ही मिक्स्ड मिठाई को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इसके साथ ही पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित बीकानेर में भी काजू समोसा की खास वैरायटी दिखाई दी। दुकानदार शिव कुमार ने कहा कि आजकल लोग स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क हैं इसलिए शुगर फ्री खजूर पान और अंजीर से बनी मिठाइयों की भी बढ़िया बिक्री हुई।

*स्वीट्स की शॉप पर ग्राहकों का क्वालिटी पर रहा फोकस*

जिंदल चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स के संचालक सचिन ने बताया कि इस बार माल उतना ही तैयार हुआ ही जितना बिक सके। पुष्पा काॅम्प्लेक्स के पास स्थित बीकानेर स्वीट्स पर मोती सिंह ने बताया कि इस बार सारी मिठाइयां देसी घी में ताजा तैयार की जा रही है। साथ ही कुछ नए एक्सपेरिमेंट भी नजर आए जिसके चलते विद्युत नगर स्थित सैनी स्वीट्स में मैंगो पेठा, प्योर ड्राई फ्रूट लड्डू, केसर बाइट, मक्खन वड़ा नजर आया तो अर्बन स्टेट टू स्थित सैनी स्वीट्स में काजू पान, बादाम बटर स्कॉच और चेन टोस्ट भी खास पसंद किया गया।

*मलाई चाप और संदेश में खास वैरायटी*

इस बार शहर ने बंगाली मिठाइयों को ज्यादा पसंद किया। इसके चलते लगभग सभी दुकानों पर मलाई चाप और चॉकलेट मलाई चाप की अच्छी सेल रही। अर्बन एस्टेट टू स्थित सैनी स्वीट्स में संदेश की चार वैरायटीज मौजूद रही। इसके साथ स्पंज रसगुल्ला, राजभोग, चम-चम बढ़िया सेल हुई।