Breaking

Saturday, February 20, 2021

February 20, 2021

सुरक्षा मांगने गए प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानेंं क्याें

सुरक्षा मांगने गए प्रेमी जोड़े को हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, जानेंं क्याें


चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की मांग खारिज करते हुए प्रेमी जोड़े को 25,000 रुपये जुर्माना लगाने का भी आदेश दिया है।फरीदाबाद के प्रेमी जोड़े ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि उन्होंने प्रेम विवाह किया है और उनकी साथ रहने की इच्छा है। आरोप लगाया गया था कि लड़की के परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ हैं और लड़के के खिलाफ उन्होंने आईपीसी की धारा 346 (गुप्त रूप से, गलत ढंग से कैद में रखना) के तहत झूठी एफआइआर दर्ज कराई है। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि दोनों वयस्क हो चुके हैं । प्रेमी जोड़े ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 29 जनवरी 2021 को शादी की है। रिकार्ड में दर्ज दस्तावेजों के अनुसार, लड़की शादी की तारीख से एक हफ्ते पहले, यानी 23 जनवरी, 2021 को वयस्क हो चुकी थी। कोर्ट के सामने जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में, उन्होंने आधार कार्ड की कापी कोर्ट में पेश की। 
 हाईकाेर्ट ने जब सभी दस्तावेज देखे तो पाया कि लड़की को वयस्क साबित करने के लिए जन्म तिथि में हेरफेर किया गया है। लड़की के आधार कार्ड की टाइप की गई कापी पर उसकी जन्मतिथि 23 जनवरी, 2003 बताई गई थी। जबकि जज ने नोट किया कि आधार कार्ड की फोटोकापी में केवल लड़की के जन्म का साल है और पूरी तारीख नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि टाइप्ड कापी में हेरफेर किया गया है ताकि कोर्ट को ये लगे की दोनों याचिकाकर्ता वयस्क हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं द्वारा इस तरह की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उनको फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि यह मामला सुरक्षा देने के लिए उपयुक्त नहीं है। कोर्ट ने याचिका को 25,000 रुपए के जुर्माने के साथ खारिज करने का भी आदेश जारी किया।
February 20, 2021

अमेजन से ब्लूटूथ मंगाकर वापस करना पड़ा महंगा, खाते से गायब हो गए 20 लाख रुपये

अमेजन से ब्लूटूथ मंगाकर वापस करना पड़ा महंगा, खाते से गायब हो गए 20 लाख रुपये


नारनौल : नारनौल पुरानी सराय मोहल्ले की एक महिला को ऑनलाइन मंगवाया गया ब्लूटूथ वापस करना बड़ा महंगा पड़ा। महिला के बैंक खाते से करीब 20 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए हैं। इसका पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज करने उपरांत जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के पति राजेश कश्यप ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा कश्यप ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं और उन्होंने अमेजन कंपनी की साइट पर मोबाइल फोन के लिए एक ब्लूटूथ का ऑर्डर किया था, जो करीब चार हजार रुपये का था। उक्त ब्लूटूथ की डिलीवरी होने उपरांत जब उसे इस्तेमाल किया तो उसमें कुछ कमियां लगी, जिस पर उन्होंने ब्लूटूथ को वापस कर दिया। वापस करने पर एक फोन आया कि ब्लूटूथ के पैसे किस अकाउंट में डालने हैं। सीमा कश्यप ने उक्त अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाता संबंधी जानकारी दी जिसके बाद खाते से 20 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

*रुपये निकलने की जानकारी पाकर पत्नी हो गई बीमार* 

जब सीमा कश्यप बैंक गई और पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। कश्यप ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत बेहद खराब हो गई। हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और एमआरआई तक करानी पड़ी है। अब वह उपचाराधीन है। साइबर ब्रांच का लिया जा रहा सहयोग जब बैंक खाते से रुपए निकलने की पुष्टि हो गई तो राजेश कश्यप ने सिटी पुलिस से संपर्क किया और लिखित में एक शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में साइबर क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है, जिसने उक्त मोबाइल नंबर एवं खाता से हुए लेन-देन की जानकारी खंगालना शुरू कर दिया है। जिस नंबर से कॉल आई, वह ­झारखंड का सीमा कश्यप के जिस मोबाइल फोन नंबर पर ब्लूटूथ की राशि वापस अदा करने के लिए फोन आया था, पुलिस जांच में वह फोन नंबर ­झारखंड का होना बताया जा रहा है। उक्त फोन की लोकेशन व एड्रेस के आधार पर पुलिस अब ­झारखंड जाकर ठगी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में है। सिटी थाना इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। उस पर कार्रवाई की जा रही है और साइबर क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है।
February 20, 2021

राजस्थान के खाटू धाम में फाल्गुनी मेला 17 मार्च से, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा यह काम

राजस्थान के खाटू धाम में फाल्गुनी मेला 17 मार्च से, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा यह काम

नारनौल : राजस्थान के खाटूधाम में लगने वाला बाबा श्रीश्याम का फाल्गुनी मेला इस वर्ष 17 मार्च से 26 मार्च तक लगेगा। इस बार बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जानी हो अन्यथा वे दर्शन करने से वंचित रह जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मेले को लेकर मंदिर कमेटी आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। वहीं मेले में जाने से पहले श्रद्धालुओं को मंदिर की वेबसाईट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कराना होगा। मेला कमेटी ने इस बार बाबा ध्वज लेकर आने पर भी पाबंदी लगाई है। बता दे कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष मेले के आयोजन को लेकर श्रीश्याम बाबा मंदिर कमेटी व सीकर जिला प्रशासन ने कई बदलाव किए हैं। इसलिए इन बदलावों के बारे में श्रद्धालुओं का जानना बहुत जरूरी है, तभी वे बाबा के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन की ओर से किए गए बदलाव के अनुसार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं को श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर कमेटी की वेबसाइट पर पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। कमेटी के अनुसार मेले में 17 से 26 मार्च तक रोजाना लगभग 35 हजार श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इन श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले करवाई गई कोरोना नेगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लेकर जानी होगी। कमेटी ने कहा कि फर्जी जांच रिपोर्ट लाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालु जल्द से जल्द मोबाइल या कम्प्यूटर से मंदिर की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा लें। 

*लगाए जाएंगे 450 स्थाई व अस्थाई बेरिकेट्स*

 इस बारे में एसडीएम दातारामगढ़ अशोक कुमार रणवां ने बताया कि खाटू श्याम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए 125 काउंटर लगाए जाएंगे। जिनमें श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य की जांच करवाकर मेले में जाने की इजाजत दी जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काउंटरों पर 300 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इसके अलावा मेले में 17 मेडिकल टीमें भी लगाई जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 लाख पानी के पाउच उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं 450 स्थाई व अस्थाई बेरिकेट्स लगाए जाएंगे। मेले मे वैक्शीनेशन किए हुए कर्मचारी व 18 वर्ष से ऊपर आयु के स्काउट्स सेवाएं देंगे। इसके अलावा मेले पर नजर रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। झूले व भंडारे लगाने पर रोक मेले में अग्निशमन, क्रेन व जिगजैग सहित तमाम व्यवस्थाएं प्रशासन व पुलिस की देखरेख में होगी। मेले में इस बारे झांकी, दुकानें, झूले व भंडारे लगाने पर रोक रहेगी। वहीं धर्मशाला में भी व्यक्ति सिर्फ तीन दिन ही रूक सकेगा। इसके अलावा एकादशी को निकलने वाली बाबा श्याम की रथयात्रा आयोजन सिर्फ मंदिर परिसर में ही किया जाएगा।
February 20, 2021

सिटी पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 2 जोड़े

सिटी पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 2 जोड़े

-पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 5 को किया गिरफ्तार


जींद /नरवाना : सिटी पुलिस ने शुक्रवार को मेला ग्राऊंड अनाज मंडी के पास सुंदरपुरा रोड पर बने एक निजी होटल में छापेमारी कर 2 युवकों व 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने चारों युवक-युवतियों के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से मेला ग्राऊंड अनाज मंडी के पास सुंदरपुरा रोड पर स्थित राज होटल में गलत काम करवाए जाने की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को भी होटल में गलत काम होने की सूचना मिली जिसपर उन्होंने एक पुलिस पार्टी तैयार की जिसमें महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल में एक नकली ग्राहक बना कर भेजा और एक युवती के साथ बातचीत होने के बाद नकली ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मी ने पुलिस पार्टी को इशारा कर दिया और पुलिस ने होटल में पहुंच कर 2 कमरों में 2 युवक व 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि सिटी पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर व पकड़े गए 2 युवक व 2 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
February 20, 2021

दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव को दिखाए काले झंडे-किसान सेवा केंद्र में हंगामा

दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव को दिखाए काले झंडे

-किसान सेवा केंद्र में हंगामा


जींद :( संजय तिरँगाधारी ) उचाना अनाज मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव जगदीश सिहाग को शुक्रवार को किसानों ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। किसानों के लामबंद होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। 
उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव जगदीश सिहाग शुक्रवार को उचाना में किसान सेवा केंद्र में जेजेपी के अस्थायी कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। इसकी सूचना किसानों को पहले से ही थी। युवा किसान रामनिवास करिसंधु ने पहले ही ऐलान कर रखा था कि सिहाग को काले झंडे दिखाए जाएंगे। उनके आने की सूचना मिलते ही काफी किसान वहां पर पहुंच गए और रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। जेजेपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि निजी सचिव राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विरोध कर रहे किसानों ने इसकी सूचना खटकड़ टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों को दे दी। जिस पर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर काफी किसान जेजेपी कार्यालय पर पहुंच गए। किसानों के लामबंद होने की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों को शांत किया। किसानों की भीड़ के कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही निजी सचिव वहां से निकल चुके थे। किसानों का कहना था कि जब डिप्टी सीएम किसानों के हक की आवाज नहीं उठा सकते तो उन्हें यहां पर राजनीति करने का भी कोई अधिकार नहीं है। जेजेपी तथा भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों का विरोध करने का निर्णय लिया हुआ है। अगर राजनीतिक गतिविधियां होंगी तो माहौल भी खराब हो सकता है। जगदीश सिहाग ने कहा कि किसान उनके पास आये तो उनको चाय पूछी, किसानों का वो सम्मान करते हैं। किसी के साथ कोई कहासुनी नहीं हुई। कार्यकर्ताओं की जयादा भीड थी हो सकता है कि ऎसे में किसी का आपस में हाथ लग गया होगा। यहाँ ड्यूटी उनकी उपमुख्यमंत्री ने लगाई है।
February 20, 2021

हरियाणा में विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन

हरियाणा में विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन, आगे पढ़ें


चंडीगढ़ : हरियाणा साहित्य अकादमी  द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल  द्वारा इन सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रुपये) हेतु दिल्ली निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. कमल किशोर गोयनका का, वर्ष 2018 के लिए दिल्ली निवासी वरिष्ठ लेखक एवं समालोचक डॉ. सुरेश गौतम तथा वर्ष 2019 के लिए चंडीगढ़ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक माधव कौशिक का चयन किया गया है। 
डॉ अमित अग्रवाल ने आगे बताया कि महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 5 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. पूर्णचन्द शर्मा, वर्ष 2018 के लिए भी रोहतक निवासी मधुकांत तथा सोनीपत निवासी डॉ. संतराम देशवाल एवं वर्ष 2019 के लिए फरीदाबाद निवासी डॉ. सुदर्शन रत्नाकर एवं गुरुग्राम निवासी श्रीमती चन्द्रकांता का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रामफल चहल, वर्ष 2018 के लिए करनाल निवासी डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा तथा सिरसा निवासी डॉ. शील कौशिक तथा वर्ष 2019 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. लालचन्द गुप्त मंगल का चयन किया गया है। 
इसी प्रकार,बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए करनाल निवासी डॉ. अशोक भाटिया तथा कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. दिनेश दधीचि, वर्ष 2018 के लिए सिरसा निवासी डॉ. रूप देवगुण तथा डॉ. राजकुमार निजात एवं वर्ष 2019 के लिए करनाल निवासी गुलशन मदान तथा गुरुग्राम निवासी डॉ. घमण्डीलाल अग्रवाल का चयन किया गया है। लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए अंबाला निवासी विकेश निझावन ,वर्ष 2019 के लिए कैथल निवासी सुरेश जांगिड का चयन किया गया है। पण्डित लखमीचन्द सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी रामफल गौड़ का चयन किया गया है। जनकवि मेहर सिंह सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. महासिंह पुनिया, वर्ष 2018 के लिए रेवाड़ी निवासी सत्यवीर नाहडिय़ा तथा वर्ष 2019 के लिए पानीपत निवासी डॉ. बालकिशन शर्मा एवं कैथल निवासी डॉ. राजेन्द्र बडग़ूजर, का चयन किया गया है। 
 हरियाणा गौरव सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए दिल्ली निवासी डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी तथा वर्ष 2018 के लिए विनोद बब्बर का चयन किया गया है। हरियाणा गौरव सम्मान हरियाणा में जन्में ऐसे साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है, जो हरियाणा से बाहर रहकर साहित्य साधना द्वारा हरियाणा को गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य अल्हड़ हास्य सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए फरीदाबाद निवासी मनजीत सिंह एवं वर्ष 2018 के लिए नई दिल्ली निवासी महेन्द्र शर्मा तथा वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. अशोक बत्रा का चयन किया गया है। श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2 लाख रुपये) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रोहिणी अग्रवाल तथा हिसार निवासी डॉ. शमीम शर्मा, वर्ष 2018 के लिए चंडीगढ़ निवासी धीरा खण्डेलवाल एवं वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी कमलेश मलिक तथा करनाल निवासी डॉ. ज्ञानी देवी का चयन किया गया है। स्वामी विवेकानन्द स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान वर्ष 2017 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. ज्योति, वर्ष 2018 के लिए कैथल निवासी डॉ. राजेश भारती तथा वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी डॉ. शिवा का चयन किया गया है।
February 20, 2021

ड‍्यूटी पर श्रीनगर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े फौजी को एंबुलेंस ने राेंदा

ड‍्यूटी पर श्रीनगर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े फौजी को एंबुलेंस ने राेंदा


हिसार : उकलाना मंडी ( हिसार) गांव मिर्चपुर निवासी सैनिक बीरेंद्र की निजी एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बीरेंद्र इस समय श्रीनगर में तैनात था और 19 फरवरी को उसे अपनी छुट‍्टी पूर्ण करके श्रीनगर लौटना था। वह एक गाड़ी कर सुरेवाला चौक आ गए जहां से बीरेंद्र को श्रीनगर के लिए बस पकड़नी थी। सुरेंद्र ने बताया कि वह और बीरेंद्र सुरेवाला चौक पर लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर पंहुचे और बीरेंद्र अपना सामान फुटपाथ पर रखकर बस का इंतजार करने लगा। इतने में सुरेवाला चौक से निजी एंबुलेंस ने बीरेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एंबुलेंस उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। राहगीरों की मदद से बीरेंद्र को हिसार के नागरिक अस्पताल ले गया जहां पर चिकित्सकों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।  

*2009 में सेना में भर्ती हुआ था बीरेंद्र*

42 वर्षीय बीरेंद्र वर्ष 2009 में फौज में भर्ती हो गया था। वह 15 जनवरी को एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। उसकी छुट्टियां 15 फरवरी को पूरी हो गई थी। लेकिन बीमारी की वजह से वह 18 फरवरी को श्रीनगर जाने के लिए वीरवार रात को करीब 10 बजे अपने गांव के ही राजपाल की गाड़ी किराए पर कर सुरेवाला मोड़ पर जाने के लिए निकल लिए थे। गाड़ी चालक राजपाल उनको वहां पर छोड़कर वापस अपने गांव आ गया था। करीब एक बजे फोन आया कि फौजी वीरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कोहरे के कारण एक एंबुलेंस चालक ने सड़क पर खड़े बीरेंद्र को सीधी टक्कर मार दी और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। हिसार कैंट से सूबेदार जगतार सिंह के नेतृत्व में उनके शव को उनके पैतृक गांव में लाया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसके बड़े बेटे अमन ने मुखाग्नि दी इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
February 20, 2021

शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर की थी युवती की हत्या

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम:कोर्ट ने युवक को सुनाई उम्रकैद की सजा, शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर की थी युवती की हत्या



हिसार : शादी से इनकार करने पर चाकू से गोदकर युवती की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे 12000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वारदात हरियाणा के हिसार जिले में अंजाम दी गई है। दोषी की पहचान भिवानी के तालु हाल रेलवे कॉलोनी वासी नवीन के रूप में हुई थी। 15 फरवरी को ही नवीन को ADJ डॉ. पंकज की अदालत ने दोषी करार दिया था।
ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स स्थित फूड हब कैफे में रेलवे कॉलोनी वासी पूजा की हत्या की गई थी। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 12 सितंबर 2017 को रेलवे में प्वाइंट मैन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ हाल रेलवे कॉलोनी वासी शिव लाल की शिकायत पर नवीन के विरुद्ध हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस को शिवलाल ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी पूजा राजकीय कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी।
नवीन उसे परेशान करता था। पूजा ने बताया था कि नवीन तंग कर रहा है। तब मैंने उसे समझाया था कि मेरी बेटी को परेशान मत कर। कुछ दिन तक तो ठीक रहा। वारदात से कुछ दिन पहले बेटी ने बताया कि नवीन मुझे शादी करने के लिए कह रहा है। कहता है कि शादी नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। मैंने फिर नवीन को समझाया था। उसने मुझे भी कहा कि आप मेरी शादी करवा दो नहीं तो मार डालूंगा।

हत्या की वारदात के बाद मौके पर बैठा दोषी। -फाइल फोटो


12 सितंबर 2017 को मुझे सूचना मिली कि फूड हब कैफे में पूजा की नवीन ने हत्या कर दी है। शादी से इनकार करने पर पूजा को नवीन ने मारा था। इस मामले में नवीन ने फर्द इंसाफ में कबूला था कि पूजा को चाहता था। इसलिए उसके साथ शादी करना चाहता था। पर, वह बार-बार मना कर रही थी। इसलिए उसे मारने का मन बना लिया था। योजना बनाकर घर से बैग में चाकू डालकर ले गया था। पूजा को फूड हब कैफे में ले जाकर 30-40 मिनट बात की। उससे शादी करने के लिए कहा और उसने मना कर दिया था। तब उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर डाली थी। वारदात के बाद नवीन को मौके पर धरदबोचा था।
February 20, 2021

जींद के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी, युवक को बंधक बना पीटा, पीजीआई रेफर

जींद के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी, युवक को बंधक बना पीटा, पीजीआई रेफर


जींद : जींद सिटी के पटवार भवन में पटवारी की गुंडागर्दी सामने आई है। इकनोमिक बैकवर्ड क्लास सर्टिफिकेट बनवाने गए युवक की कहासुनी के चलते बेरहमी से पिटाई की गई। युवक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की गई।
जबकि पटवारी का कहना है कि युवक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दरियावाला निवासी अमित शुक्रवार को पटवार भवन में इकनोमिक बैकवर्ड क्लास का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हलका पटवारी प्रवीन के पास पहुंचा था। पटवारी ने दो दिन की छुट्टी कहते हुए सोमवार को आने की बात कही। 
अमित ने पटवारी से मना करने का कारण पूछा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची, जिसमे अमित को चोटे आई। सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने अमित के हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अमित ने आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद पटवारी व उसके साथियों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और डंडों से उसकी पिटाई की। 
वहीं पटवारी प्रवीन ने बताया कि युवक सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहुंचा था, जिसका पांच दिन का प्रोसेस होता है। युवक को सोमवार को आने के लिए कहा था, जिस पर दुर्व्यवहार पर उतर आया और उसके साथ हाथापाई की। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक को पीजीआई रेफर किया गया है। पीडि़त युवक के परिजनों ने आपसी सुलह की बात भी कही है, फिर भी युवक के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
February 20, 2021

कैंटर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर, 3 गंभीर घायल, 31 लाख कैश बरामद

बाल-बाल बचीं जिंदगियां:करनाल में उचाना बाइपास पर कैंटर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर, 3 गंभीर घायल, 31 लाख कैश बरामद


करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर उचाना बाइपास पर हुए सड़क हादसे में 3 जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो और कैंटर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह पिचक गई। वहीं, उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते उचाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हाईवे पर बने पार्क अस्पताल में पहुंचाया। वहीं जांच पड़ताल के दौरान स्कॉर्पियो से 31 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ है। इस कैश के बारे में घायलों से पूछताछ की गई।
SHO बलजीत सिंह के अनुसार, पूछताछ में घायलों ने बताया कि वे पंजाब के रहने वाले हैं और कंबाइन लेने जा रहे थे। इस दौरान दिल्ली से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को जब्त करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
February 20, 2021

हरियाणा में पेंशनधारक जल्दी जमा करवाए ये जरूरी दस्‍तावेज, नहीं तो कट सकती है पेंशन

हरियाणा में पेंशनधारक जल्दी जमा करवाए ये जरूरी दस्‍तावेज, नहीं तो कट सकती है पेंशन




चंडीगढ : हरियाणा के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है। समाज कल्‍याण विभाग ने हरियाणा में पेंशन धारकों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। अगर पेंशनधारकों ने संबंधित दस्‍तावेजों को नहीं जमा करवाया तो उनकी पेंशन बंद हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा व अन्य सभी प्रकार की पेंशन लेने वाले लाभार्थियों को जिला समाज कल्याण विभाग में अपना परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा करवाना होगा। अगर किसी भी पेंशन लाभार्थी ने जिला समाज कल्याण विभाग में तय समय सीमा पर अपना परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा नहीं करवाया तो उन लाभार्थियों को पेंशन से हाथ धोना पड़ सकता हैं।

जिला समाज कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से जिला कार्यालय से पेंशन लेने वाले सभी लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की फोटोकापी 28 फरवरी तक जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विभाग के कार्यालय में 28 फरवरी शाम पांच बजे से पहले दोनों दस्तावेजों की फोटोकापी जमा करवानी अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों के दोनों दस्तावेज समय पर विभाग में जमा हो जाएंगे। सिर्फ उनकी ही पेंशन भविष्य में चालू रहेगी। अन्य सभी लाभार्थियों की पेंशन तुरंत प्रभाव से जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से रद कर दी जाएगी।


विभाग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 909 पेंशन धारक है। इनमें सबसे अधिक पेंशन धारक बुजुर्ग 83 हजार 102 है। इसके बाद 31 हजार विधवा पेंशन धारक है।

कुरुक्षेत्र की जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेशभर के सभी जिलों में पेंशनधारकों को परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड जमा करवाने के निर्देश जारी हुए है। जिसके तहत ही सभी पेंशनधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर दोनों दस्तावेजों को 28 फरवरी तक जमा करवाने का संदेश भेजा जा चुका है।
February 20, 2021

लंबा चलेगा किसान आंदोलन, अब गर्मी की तैयारी में पहुंच रहे कूलर, फ्रिज और वाटर कूलर, देखिये तस्वीरें

लंबा चलेगा किसान आंदोलन, अब गर्मी की तैयारी में पहुंच रहे कूलर, फ्रिज और वाटर कूलर, देखिये तस्वीरें




नई दिल्ली : कृषि कानूनों को लेकर हो रहे किसान आंदोलन का प्रदर्शन स्थल रहा सिंघु बॉर्डर पर जहां एक बार 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद सुनसान हो गया था, वहां अब फिर से रंग जमने लगा है। किसान अपने ट्रैक्टर और ट्राली लेकर धरनास्थल पर लौट रहे हैं।


वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों ने अपनी ट्रालियों में पंखे और छोटे कूलर भी लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन स्थल पर सुनसान हुए पंडाल, लंगर और मंच की रौनक फिर से लौटने लगी है। ठंड के बाद गर्मी से बचने के लिए भी किसानों ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ठंड के चलते हर जगह से बंद किए गए पंडाल को खोला जा रहा है, ताकि ताजी हवा लोगों को मिलती रहे और गर्मी से राहत मिल सके। किसानों को हर समय ठंडा पानी मिलता रहे इसके लिए हर जत्थे में ठंडे पानी के जार और ठंडे पानी की बोतलें पहुंचाने की व्यवस्था शुरू हो गई है।

यूनाइटेड सिख एनजीओ के डायरेक्टर प्रीतम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि गर्मी के चलते किसानों ने अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों में कूलर और लटकने वाले पंखे लगाना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान हमारे पास कूलर और पंखों की मांग लेकर पहुंच रहे हैं।


हमारी टीम ने किसानों को पंखे और छोटे कूलर उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे करना शुरू कर दिया हैं। सर्वे पूरा होने के बाद हम किसानों को पंखे और कूलर उनके जत्थों के लिए उपलब्ध करवाएंगे।
हरियाणा के किसान नेता रविंद्र राणा ने अमर उजाला से कहा हम लोगों ने करीब एक हजार छोटे कूलर अपने स्तर पर मंगवाए हैं। अगले सप्ताह तक सभी कूलर सिंघु बॉर्डर तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद हम महिलाओं और बुजुर्गों के जत्थों में सबसे पहले इसे लगवाएंगे। इसके बाद ट्रैक्टर और ट्राली में अन्य किसानों को देंगे।

जहां तक पानी का सवाल है हम लोग हजारों छोटी पानी की बोतलें रोज आम लोगों और किसानों के बीच बांट रहे है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी पानी की बोतलें ज्यादा संख्या में मंगवाकर लोगों में बांटेंगे, ताकि पानी के कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

प्रदर्शन स्थल पर दोबारा से किसानों की भीड़ बढ़ने के बाद सभी जगह की लंगर सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसके अलावा जगह-जगह किसानों के जत्थों को भी पहले की तरह खाना खिलाना शुरू कर दिया है। किसानों के स्वास
February 20, 2021

मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलटी, रेल मार्ग बाधित रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है

महेंद्रगढ़ : मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलटी, रेल मार्ग बाधित रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


.
 महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलट गई। जिसके कारण रेलमार्ग बाधित हो गया। वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी और टेक्नीशियन रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं। वहीं रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार मालगाड़ी के आगे इंजन व कुछ डिब्बे और पीछे के डिब्बे सेफ है, आप बीच के करीब 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 

वहां की पटरी भी उखड़ गई। किस्मत अच्छी रही कि यह मालगाड़ी थी, कुछ अगर सवारी गाड़ी होती तो हादसा बड़ा होता। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह डबल डेकर डिब्बे की मालगाड़ी काठुवास से सामान भरकर बांद्रा जाने के लिए निकली थी। इस मालगाडी की ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की टीम अभी मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी है। गाड़ी पलटने की मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Friday, February 19, 2021

February 19, 2021

भाई बना भाई का हत्यारा:अंबाला में कूड़ा बीन रहे दो लड़कों में कहासुनी, एक ने बीयर की

भाई बना भाई का हत्यारा:अंबाला में कूड़ा बीन रहे दो लड़कों में कहासुनी, एक ने बीयर की बोतल तोड़ दूसरे का काट दिया गला; PGIMER में मौत


अम्बाला : अंबाला में एक नाबालिग लड़के के द्वारा अपने भाई की जान ले लेने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दोनों भाई कूड़ा बीनते-बीनते किसी बात पर बहस पड़े। इसी बीच एक ने बीयर की बोतल तोड़ी और उससे भाई का गला काट दिया। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ PGIMER रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
मामला जिले के कस्बा मुलाना का है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता धर्मा ने बताया कि उसका 21 साल का बेटा अवतार कबाड़ से निकले सामान को बेच परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार को वह कबाड़ बीनने टंगैल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान पर गया था। वहां चचेरा भाई भी पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

*टूटे बोतल से गर्दन पर किए दो वार*

इस पर चचेरे भाई ने बीयर की बोतल तोड़कर अवतार की गर्दन पर दो वार कर दिए। अवतार की गर्दन की नस कट गई और वह लहूलुहान होकर चिल्लाने लगा। पता चलने के बाद परिवार के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। यहां से उसे मुलाना MM मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाने को कहा गया। वहां से PGIMER रेफर कर दिया गया। वहां रात में उसकी मौत हो गई।
उधर, सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में मुलाना के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया है और साथ नाबालिग को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
February 19, 2021

खुशखबरी- केंद्र सरकार ने इनकी पेंशन में की ढाई गुना बढ़ोतरी, ऐसे मिलेगा फायदा

खुशखबरी- केंद्र सरकार ने इनकी पेंशन में की ढाई गुना बढ़ोतरी, ऐसे मिलेगा फायदा


नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। कोरोना संकट के चलते पुरानी दर (17 फीसदी) पर महंगाई भत्ता (डीए) दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्दी डीए पर राहतभरा फैसला ले सकती है।

हालांकि डीए पर फैसला लेने से पहले नौकरी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में परिवार को मिलने वाली पेंशन में ढाई गुना इजाफा कर दिया गया है। यानी कि अब अधिकतम सीमा 45 हजार न होकर 1.25 लाख रुपये हो गई है। सातवें वेतन आयोग के आधार पर अब पेंशन मिलेगी। इससे पहले छठें वेतन आयोग में 45 हजार रुपए अधिकतम पेंशन की व्यवस्था थी।

केंद्रीय कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) पैनल के बाहर के प्राइवेट अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में ईलाज करवाने पर भी मेडिक्ल क्लेम मिल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी राहत दी है।

संसद में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में हाल में संसद में जानकारी भी दी है। अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है तो उनके परिवार के सदस्यों ( मृत कर्मचारी पर निर्भर) के जीवन यापन के लिए यह पेंशन दी जाती है।
February 19, 2021

सिस्टम की लाश!:चूहों ने फ्रीजर में रखे किसान के पार्थिव शरीर का पैर-आंख कुतरी, हडि्डयां दिखने लगीं

सिस्टम की लाश!:चूहों ने फ्रीजर में रखे किसान के पार्थिव शरीर का पैर-आंख कुतरी, हडि्डयां दिखने लगीं


सोनीपत : टिकरी बॉर्डर के आंदोलनकारी किसान की मौत के अगले दिन सोनीपत में गुरुवार को शव की बेकद्री और सिविल अस्पताल की मरी हुई व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। मोर्चरी के फ्रीजर में सुरक्षित रखे अन्नदाता के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन दंग रह गए।
उन्होंने देखा कि चूहों ने शव को चेहरे से लेकर पैर तक बुरी तरह कुतर दिया था। शरीर खून से भीगा हुआ था और पैरों की दिख रहीं हड्डियां घोर लापरवाही बयां कर रही थीं। दरअसल, गांव बैंयापुर के रहने वाले 70 वर्ष के किसान राजेंद्र सरोहा की बुधवार को मौत हो गई थी। उनके बेटे प्रदीप ने बताया कि मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फ्रीजर में रखवाया गया था।

अन्नदाता के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन दंग रह गए।

गुरुवार की सुबह वह पहुंचे तो देखा कि फ्रीजर में शव से खून निकला हुआ था। आंख व पैर के पास गहरे जख्म थे। बताया गया है कि शव गृह का हाल ही में एक्सटेंशन हुआ है। फ्रीजर 4 से 8 किए गए हैं। लेकिन इसमें चूहे कहां से आए, यह किसी को पता नहीं है। सवाल यह भी है कि शव चूहों ने कुतर दिया और निगरानी करने वाले को पता भी नहीं चला।
परिजनों का हंगामा, कमेटी बनी

गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया तब सिविल सर्जन डॉक्टर जसवंत पूनिया व पीएमओ डॉक्टर जयभगवान पहुंचे।

मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है, ताकि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।
February 19, 2021

मामी के साथ रात को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा फौजी भांजा, दोनों ने जहर निगलकर दी जान

मामी के साथ रात को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा फौजी भांजा, दोनों ने जहर निगलकर दी जान


भिवानी : मामी और भांजे ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। वारदात हरियाणा के जिला भिवानी के जुई थाना क्षेत्र की है। वहीं मृतक भांजा जिला सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरमाना का निवासी था। जानकारी के अनुसार मामी भांजे के जहर निगल लेने के बाद दोनों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जूई निवासी 35 वर्षीय विवाहिता मनोज देवी को उसके घर में ही रात को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में 23 वर्षीय प्रेमी भांजे अमित के साथ पकड़ लिया था। अमित भारतीय सेना का जवान था।

जिसके बाद लोक लाज के चलते दोनों ने गुरुवार सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जाता है कि महिला की हालत बिगड़ी तो सैनिक उसे खुद किसी वाहन में डालकर रोहतक पीजीआइ पहुंचा। वहां पर महिला की मौत हो गई। उसके कुछ देर बार ही जहर खाए हुए अमित की भी हालत बिगड़ी तो वह महिला के शव को पीजीआइ छोड़कर खुद पीजीआइ के पास ही एक निजी अस्पताल में जाकर दाखिल हो गया।
उसने खुद ही अपने परिजनों व महिला के घर फोन कर घटना की सूचना दी। दोनों के परिजन जब तक रोहतक पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। जुई कलां थाना पुलिस भी रोहतक पहुंची। पुलिस ने रोहतक पीजीआइ में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए।

फरमाना निवासी अमित महिला के पति का भांजा था और अक्सर अपने मामा के घर आता जाता था। इस दौरान उसकी अपनी मामी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका को तीन बच्चे हैं जबकि भांजा अविवाहित था।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की उम्र 35 साल और उसके प्रेमी की उम्र 23 साल है। प्रेमी सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरमाना का निवासी था, जो भारतीय सेना में था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। वह प्रेमिका मामी से मिलने के लिए जूही थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया, जिसके कुछ समय बाद दोनों ने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।
February 19, 2021

टिकैत की दो टूक:चुनाव में किसी दल का न समर्थन न विराेध, हमें समर्थन दे ताे हर्ज नहीं पर उसे मंच नहीं

टिकैत की दो टूक:चुनाव में किसी दल का न समर्थन न विराेध, हमें समर्थन दे ताे हर्ज नहीं पर उसे मंच नहीं


हिसार : किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदाेलन में अनेक राजनीतिक दल और नेता भी भागीदारी कर रहे हैं। लेकिन उनकी ओर से आगामी चुनाव में न ताे किसी पार्टी काे समर्थन दिया जाएगा और न ही किसी का विराेध किया जाएगा।
आंदाेलन और धरने के दौरान यदि किसी पार्टी का नेता समर्थन करता है ताे उसमें काेई हर्ज नहीं हैं। वह गुरुवार शाम काे सेक्टर 16-17 में किसान नेता रणदीप लाेहचब के आवास पर पत्रकाराें से रूबरू थे। हरियाणा में अभय चाैटाला के इस्तीफे और कांग्रेस नेताओं के किसान आंदाेलन के समर्थन पर बाेलते हुए टिकैत ने कहा कि यह फैसला राजनीतिक दलाें द्वारा अपने अपने स्तर पर लिया जा रहा है।

किसान आंदाेलन के दाैरान किसी पार्टी के नेता विशेष काे मंच से बाेलने की इजाजत कतई नहीं है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार काे केवल बड़े औद्योगिक घरानाें और व्यापारियाें काे चिंता ज्यादा है। किसान आंदाेलन में जाट समाज की प्रमुख भागीदारी हाेने के सवाल का जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि यह प्रॉपेगैंडा सत्तादल का फैलाया हुआ है। इस आंदाेलन में देश और प्रदेश की 36 बिरादरी के लाेग शामिल है। सभी जाति वर्ग बढ़चढ़ हिस्सा ले रहा है।
पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामाें पर बाेलते हुए कहा कि यह परिणाम वहां की जनता ने सुनाया है। आने वाले राज्याें के चुनाव में स्थानीय मतदाता इसी तरह अपना निर्णय सुनाएंगे। इस माैके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, दिलबाग सिंह हुड्डा, राजेंद्र अार्य राेड, संदीप राेड एडवाेकेट, साहिल जामिनी, शमशेर आर्य, जेपी ज्याणी सहित कई लोग माैजूद रहे।
February 19, 2021

लाइव क्लास के दौरान रोमांटिक हो गई पत्नी, फिर जो हुआ वो हो गया कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो

लाइव क्लास के दौरान रोमांटिक हो गई पत्नी, फिर जो हुआ वो हो गया कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो


नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो के वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है। इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में ऑफिस के सामान्य कामों से लेकर मीटिंग तक घर से ही अटेंड की जा रही हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घर से ऑफिस की लाइव कॉन्फ्रेंस अटेंड कर रहा है। तभी उसकी पत्नी आकर उसे किस (Kiss) करने की कोशिश करने लग जाती है। वह शख्स पीछे हटकर उसे बताता है कि वह ऑन एयर है। यह सुनकर उसकी पत्नी हंसने लग जाती है और शख्स फिर से मीटिंग में व्यस्त हो जाता है। आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने वीडियो शेयर कर लिखा- वर्क फ्रॉम होम के नुकसान।

कोरोना काल  में कई भारतीय कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की गई है। बहुत लोगों के लिए यह कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है। इस वजह से कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही वीडियो में मौजूद शख्स के साथ भी हुआ। शायद पत्नी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि पति लाइव कॉन्फ्रेंस में है और न ही पति को मालूम रहा होगा कि पत्नी उसी समय रोमांटिक होगी।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिक्स रिएक्शंस मिल रहे हैं। 13 फरवरी 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक ढाई हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट्स में कुछ लोगों ने इन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स का प्रोफेसर बताया है। कुछ यूजर्स शख्स को काफी सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि उनकी पत्नी इतनी रोमांटिक है।
February 19, 2021

शराब और रजिस्ट्री घोटालों की जांच सीबीआई से हो : अभय सिंह चौटाला

शराब और रजिस्ट्री घोटालों की जांच सीबीआई से हो : अभय सिंह चौटाला

-आरोप लगाया कि सभी सरकारी विभागों में दलाली के बगैर कोई काम नहीं होता

-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बताया भाजपा एजेंट


चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर जमकर हमले बोले। साथ मे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी भाजपा एजेंट की संज्ञा दी।
गुरुवार को इनेलो कार्यालय में उन्होंने पूर्व विधायक जसविंदर संधू के पुत्र गगनदीप संधू को घरवापसी करवाते हुए इनेलो में शामिल किया। उन्होंने कहा कि जितना सम्मान उन्हें पहले मिला था उससे भी ज्यादा सम्मान देंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया की प्रभारी रेनू राणा को भी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस-जेजेपी और बीजेपी को छोडक़र आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल किया। 
इनेलो नेता ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान नौ बड़े घोटाले किए गए जिसमें सिर्फ दो घोटालों की जांच की गई। एक रजिस्ट्री घोटाला और दूसरा शराब घोटाला। उन्होंने कहा कि उनकी मांग शुरू से ही इन घोटालों की जांच सीबीआई से करने की रही है लेकिन सरकार ने लीपापोती करते हुए इनकी जांच सीबीआई को नहीं दी। रजिस्ट्री घोटाले पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि जांच में तीन सौ से ज्यादा लोग दोषी पाए गए हैं। इस घोटाले में विभाग का मंत्री भी शामिल है। तहसीलदारों की नियुक्ति दलालों द्वारा पैसे लेकर की गई। शराब घोटाले में भी सरकार ने लीपापोती करते हुए एसआईटी के बजाय एसईटी द्वारा जांच की गई जिसके पास कोई अधिकार नहीं थे। इससे साफ साबित होता है कि मुख्यमंत्री आबकारी मंत्री को बचाना चाहते थे। जहां एसईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करनी चाहिए थी उसकी बजाय जांच विजिलेंस को सौंप दी गई जिसका मुखिया आईपीएस अफसरी श्रीकांत जाधव को बनाया गया। जाधव की रिपोर्ट में जो जानकारी उनके पास है उसके अनुसार जांच में दो प्रमुख लोगों के नाम सामने आए हैं, एक ईटीओ आनंद मलिक और दूसरा मीनू बेनिवाल, जिन्होंने पैसे लेकर अधिकारियों की नियुक्ति करवाई। जिनकी नियुक्ति करवाई उन्होंने जाधव के सामने यह सब स्वीकार किया और लिखित में देने से मना कर दिया और उन्हें मीनू बेनिवाल द्वारा उनकी हत्या करवाए जाने की आशंका जाहिर की।  इनेलो नेता ने दोबारा से दोहराया कि इन घोटालों की जांच सीबीआई से करवाई जाए ताकि जो असली दोषी हैं उनको पकड़ा जा सके। 
इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश में सरकार जमकर लूट मचा रही है। कोई भी सरकारी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें बगैर कमीशन लिए काम हो रहा हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कि मुख्यमंत्री ने जब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की मीटिंग बुलाकर ठेकेदारों से पूछा कि काम करने में कोईदिक्कत तो नहीं आ रही, तब वहां मौजूद ठेकेदारों ने कहा कि उन्हें पांच प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। वैसे ही पंचायती राज में कोई भी ठेका लेना हो तो दो प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।
उनके इस्तीफे से किसानों पर पडऩे वाले असर पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तीन मार्च को ऐलनाबाद में किसान महापंचायत होगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वहां पर तिल फैंकने तक की भी जगह नहीं मिलेगी। उस दिन उनके इस्तीफे के मायने का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पुलिस के घेरे में निकलते हैं। पुलिस सुरक्षा के बगैर भाजपा के मंत्री घर से बाहर नहीं निकल सकते। अब लोग उन्हें शादी तो दूर दुख में भी अपने घर नहीं आने देंगे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी खाप का नहीं है और न ही किसी जाति का है, यह आंदोलन पूरी दुनिया का आंदोलन है। विदेशों में भी किसान इस आंदोलन के पक्ष में एकत्रित हो रहे हैं। भाजपा इस आंदोलन को जाति विशेष से जोडक़र लोगों को बांटना चाहती है जबकि गुज्जर, ब्राह्मण, राजपूत, यादव सभी जाति के लोग आंदोलन में मदद कर रहे हैं। 
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के इस्तीफे को उनके पिता अजय चौटाला द्वारा अपनी जेब में रखने के बयान पर बोले कि अजय चौटाला तो अब जेल में है, तो क्या इस्तीफा भी जेल में ले गए हैं? उन्होंने सरकार की गठबंधन पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी थी, लेकिन उतनी ही तेजी से उसका अंत भी हो गया है।
पत्रकारों द्वारा पीजीटी संस्कृत टीचर की नियुक्ति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को संस्कृत अध्यापकों को नियुक्ति देनी चाहिए थी। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है उसके बावजूद सरकार ने नई नोटिफिकेशन जारी कर दी जो कि सरासर गलत है। 
किसान संगठनों द्वारा आज किए गए रेल रोको को पूर्ण सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का समर्थन किसान संगठनों के साथ था। उन्होंने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव को जानबूझकर टालने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता ने नकार दिया है उनके पास पंचायत चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवार तक नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार अगर आज पंचायत के चुनाव करवाती है तो उन्हें पांच प्रतिशत वोट भी नहीं मिलेंगे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबंधी एक अन्य सवाल पर उन्होंने बीजेपी को बचाने के लिए इस्तीफा दिया है, का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सब आपके सामने है इसका सीधा और साफ प्रमाण है कि भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा के चुनाव में सुभाष चंद्रा को जिताने के लिए अपना बैलेट पेपर खाली छोड़ दिया था। उनके विधायकों के पैन की स्याही बदलवाकर वोट कैंसिल करवाए थे। इसके एवज में भाजपा ने अहसान चुकाते हुए राज्यसभा चुनाव में दिपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया और दिपेंद्र को चुनाव जितवाया। विधानसभा सत्र में भी जहां नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें कृषि कानूनों पर चर्चा के दौरान बहस करनी चाहिए थी वहीं कांग्रेस प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने पर अड़ी रही और सदन से वॉकआउट कर चले गए थे जिससे साफ जाहिर होता है कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा सत्र में भी भूपेंद्र हुड्डा कोई चर्चा नहीं करेंगे और विधानसभा में हंगामा करके बाहर आ जाएंगे।
February 19, 2021

मसीहा बनकर पहुंचे हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी-विधवा पूनम के तीन-तीन बच्चों की सालाना फीस

-- मसीहा बनकर पहुंचे हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी

-विधवा पूनम के तीन-तीन बच्चों की सालाना फीस की अदायगी कर किताबें भी कराई उपलब्ध
-सभी के लिए प्रेरणादायक कारगुजारी
जींद : बेरोजगारी के साथ पति की लंबी बीमारी और फिर मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी थी। विधवा हुए मात्र 10 दिन ही हुए थे कि कोरोना काल के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भी साल के अंतिम दिनों में एक फरवरी से खुल गए। रोजी-रोटी के लिए तीन लड़कियों सहित चार बच्चों का बोझ शहर के बुलबुल होटल के पीछे रहने वाली 30 वर्षीय पूनम पर आ पड़ा। ऊपर से तीन बच्चों का स्कूल दाखिला और फीस के तौर पर करीब 50 हजार रुपया की अदायगी कैसे होगी, इस चिंता में वह घुटने लगी। मायका व अन्य रिश्तेदार भी कोई ऐसा नहीं है कि उसकी कोई मदद कर सके। भगवान की मेहर ऐसी हुई कि रोजी-रोटी के लिए पड़ौसी आगे आये तो बच्चों की स्कूल फीस के लिए मोहल्ले के कुछ लोगों ने एसडी स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। प्रबंधन इस बात पर राजी हो गया कि किसी तरह आधी फीस लगभग 16 हज़ार रुपए तीनों बच्चों की जमा कर दी जाए। अब 16 हज़ार रुपया जमा कौन कराए, यह भी संकट था। इस मामले की जानकारी किसी तरह शहर की सामाजिक संस्था हेल्प ए मिशन के पदाधिकारियों के पास पहुंची। संस्था के प्रधान रजनीश क्वात्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी मनोज कुमार, राकेश तनेजा, हरमीत सिंह, सचिन, आकाश नारंग व अमित अरोड़ा आदि एसडी स्कूल प्रबंधन से मिले। आर्थिक संकट से जूझ रहे एसडी स्कूल की प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान श्याम लाल बंसल से मिले। मामले को सही आंकलन कर और हेल्प के मिशन संस्था के पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने भी करीब चार हज़ार रुपए फीस में कम कर दिए। 
गुरुवार को जब संस्था हेल्प के मिशन के पदाधिकारी पीयूष गर्ग ने 12 हजार रुपए का चेक सौंपा तो विधवा पूनम इसलिए भावुक हो गई कि भगवान किसी न किसी रूप में मदद करता है। उसने कहा कि हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी उसके लिए भगवान का प्रतिनिधि बनकर पहुंचे। पूनम की तीन-तीन बच्चों की फीस की चिंता तो दूर हो ही गई साथ मे संस्था ने बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया।
-सेल्यूट है हेल्प ए मिशन को-
शहर की प्राचीन भूतेश्वर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान देशराज अरोड़ा ने कहा कि हेल्प ए मिशन संस्था के सभी सदस्यों का यह कार्य अति सराहनीय है अन्य के लिए प्रेरणादायक है। इस नेक कार्य के लिए सेल्यूट करता हूं।
फ़ोटो-एसडी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र राणा को पूनम के तीनों बच्चों की फीस संबंधी चेक सौंपते हेल्प ए मिशन संस्था के पदाधिकारी पीयूष गर्ग
February 19, 2021

कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है : डॉ . भोला

कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है : डॉ . भोला


जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) नागरिक अस्तपाल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कोविशिल्ड की दूसरी वैक्सीन वीरवार को लगवाई। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के न जाए और कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखे। यदि आपके हाथ किसी सतह के संपर्क में आते हैं तो उनको भी 20 सैकेंड तक धोया जाए। कम से कम दो मीटर की दूरी आपस में बनाकर रखी जाए और चेहरे को मास्क से ढक कर रखें। इन चीजों का अनुसरण करने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। 
उन्होंने कहा कियदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें व चिकित्सक की सलाह लें। कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है। कोरोना से बचाव के लिए मुंह, नाक व आंखों को बार-बार न छुएं। खांसते वक्त अपने नाक, मुंह को रूमाल या टिसू से अवश्य ढक्के। तेज बुखार, सुखी खासी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। यदि आपको क्वारंटाइन किया गया है तो निर्धारित अवधि तक बाहर न निकलें। इस प्रकार आप अन्य लोगों को भी संक्रमण से बचाने में सहायक होंगे। यदि आपने नियमों का पालन किया है तो आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। डा. भोला ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस को वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए। 
February 19, 2021

दूल्हे ने मां की इच्छा को पूरी करने के लिए किया ये अनोखा काम, चौंक गई दुल्हन

दूल्हे ने मां की इच्छा को पूरी करने के लिए किया ये अनोखा काम, चौंक गई दुल्हन


जींद : दूल्हे की मां की इच्छा थी कि उसका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर दहलीज पर लाए। बेटे ने मां की इच्छा को पूरा करते हुए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। गांव दबलैन निवासी स्व. गंगा सिंह की पत्नी सुमित्रा ने अपने बेटे विकास से कहा था कि उसकी इच्छा है कि वो उसकी पुत्रवधु को हेलीकॉप्टर से उसकी दहलीज पर आए।

बुधवार को उसका बेटा विकास उसकी अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर गांव पहुंचा तो सुमित्रा खुशी से झूम उठी। एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले विकास ने बताया कि उसकी मां की सिर्फ एक ही इच्छा थी जो आज उसने पूरी कर दी। जिसके बाद वह बेहद खुश है।

वहीं जैसे ही दूल्हा दूल्हन का हेलीकॉप्टर गांव में पहंचा को लेकर हेलीकॉप्टर व दूल्हन को देखने के लिए गलियों व अपने घरों में छतों पर चढ़ गए। गांव दबलैन के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मौका है कि जब गांव का कोई युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया है।

वहीं, दुल्हन गांव राखी खास निवासी सिमरन ने बताया उसे अंदाजा नहीं था कि वह अपनी ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। सिमरन ने कहा कि वह इस पल को हमेशा याद रखेगी। बता दें कि विकास मोर के एक्सपोर्ट का कारोबार भारत के अलावा दूसरे देशों में भी है।
February 19, 2021

अजय चौटाला फिर पहुंचे तिहाड़ जेल, अगले सप्ताह जाएंगे ओपी चौटाला

अजय चौटाला फिर पहुंचे तिहाड़ जेल, अगले सप्ताह जाएंगे ओपी चौटाला


नई दिल्ली : जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ़ अजय चौटाला बुधवार को वापस तिहाड़ जेल में लौट गए। वहीं, इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला अगले सप्ताह तिहाड़ लौटेंगे। आपको बता दें कि जेबीटी भर्ती मामले में दोनों 10 साल की सजा काट रहे हैं।

कोरोना की वजह से चौटाला पिता-पुत्र का करीब एक साल जेल से बाहर निकल गया। महामारी के कारण देशभर की जेलों से बड़ी संख्या में कैदियों व बंदियों को पैरोल व फरलो पर बाहर भेजा गया था। जेल प्रशासन के आदेशों पर बुधवार शाम अजय चौटाला ने तिहाड़ में समर्पण कर दिया।


हरियाणा की जेलों में भी 23 फरवरी से पैरोल व फरलो पर गए कैदियों व बंदियों की जेल में वापसी होगी। हरियाणा में 9 चरणों में कैदियों को जेलों में वापस लिया जाएगा। इतने चरण इसीलिए रखे गए हैं ताकि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न हो।

सभी कैदियों व बंदियों के कोरोना टेस्ट के बाद ही जेल में भेजा जा रहा है। जेल से बाहर आने के बाद इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने अपने पोतों के शादी समारोह में भी भाग लिया और परिवार व समाज के दूसरे कार्यक्रमों में भी उन्होंने शिरकत की। वहीं, अजय ने जजपा की कई बैठकों में हिस्सा लिया।
जेल जाने से पहले भी बुधवार को उन्होंने नयी दिल्ली में जजपा के छात्र संगठन इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया।