Breaking

Tuesday, February 8, 2022

February 08, 2022

हरियाणा में पहली से नौवीं तक खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान, देखिये शेड्यूल

हरियाणा में पहली से नौवीं तक खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान, देखिये शेड्यूल

चंडीगढ़ : हरियाणा में अब स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरु हो गई है। प्रदेश में दसवीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है वहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी सौ फीसदी हाजिरी शुरु कर दी गई है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में पहली से नौंवी तक की कक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षाओं में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में भेजना चाहते हैं वो भेज सकते हैं लेकिन कक्षाएं आनलाइन भी चलती रहेंगी।
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में राज्य सरकार कई प्रतिबंधों से पहले ही ढील दे चुकी है। अब हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने अब पहली से नौवीं तक के स्कूल भी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दसवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को पहली फरवरी से खोला जा चुका है।

शिक्षा वभाग के निदेशक जे गणेशन की ओर से पहली से नौवीं तक के बच्चों को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के पास भेजा है। इसमें 10 फरवरी से स्कूलों को खोलने की सिफारिश की गई  थी।
वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा भी लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। प्राइवेट स्कूल संचालक सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं। 
उन्होंने सोमवार से स्कूल खोलने का ऐलान भी किया था लेकिन सरकार की सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो सका। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दो-टूक कहा, सरकार के फैसला लेने से पहले अगर कोई प्राइवेट स्कूल संचालक स्कूल खोलता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
February 08, 2022

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ उठाएं महिला उद्यमी, शत प्रतिशत ब्याज होगा माफ

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ उठाएं महिला उद्यमी, शत प्रतिशत ब्याज होगा माफ 
चरखी दादरी : हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए महिला विकास निगम के ऋणों के बकाया ब्याज को माफ करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना शुरू की है। इसके तहत महिला लाभार्थी मूल ऋण की पूरी बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या 6 किश्तों में एक जून, 2022 तक लौटाती है तो उसका सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि यह योजना उन ऋण लेने वाली महिलाओं को कवर करेगी जिनका ब्याज 31 मार्च 2019 को निगम को भुगतान के लिए बकाया है। योजना 31 मार्च 2019 को डिफॉल्ट रूप से मूल राशि पर लागू होगी, उसके बाद भुगतान की गई मूल राशि शामिल नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ऋण लेने वालों को 6 महीने के भीतर इसका लाभ उठाने की अनुमति दी जाएगी।यदि बकाया मूल राशि को एकमुश्त या किश्तों में छह महीने के भीतर चुका दिया जाता है तो वह लाभार्थी महिला ब्याज की 100 फीसदी छूट के लिए पात्र होगी।. कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छूट का लाभणी को बकाया मूलधन की अंतिम किश्त के भुगतान के समय दिया जाएगा। ब्याज में छूट केवल उन्हीं कर्जदारों को दी जाएगी, जो 6 माह के भीतर पूरी बकाया मूल का भुगतान कर देंगी। योजना के लाभार्थी कम से कम एक वर्ष के अंतराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण अग्रिम ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना छह महीने तक मान्य होगी और किसी भी आधार पर या किसी न्यायालय के मामले या मध्यस्थता के बहाने योजना की मान्यता अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया की हरियाणा महिला विकास निगम की णी लाभार्थी को लाभ देने की इस प्रक्रिया में सरकार को कोई फायदा नहीं है, फिर भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने यह स्कीम लागू की है। गीता सहारण ने सभी महिला उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। यह योजना सीमित समय के लिए है। ऐसे में बिना देरी सौ फीसदी ब्याज माफी योजना का लाभ उठाना चाहिए।
February 08, 2022

हरियाणा सरकार ने नकारे बुजुर्गों की पेंशन रोकने के आरोप

हरियाणा सरकार ने नकारे बुजुर्गों की पेंशन रोकने के आरोप, एक-दो दिन में खातों में भेजे जाएंगे रुपये

 चंडीगढ़ : हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन रोकने के आरोपों को नकारते हुए प्रदेश सरकार ने कहा कि पिछले सात साल में ना केवल सामाजिक पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी की है बल्कि पेंशन भोगियों की संख्या भी 2015 के मुकाबले दोगुनी हो गई है। वर्ष 2015 में 15,55,440 लाभार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती थी और जबकि आज लाभार्थियों की संख्या 28,57,529 हो गई है और पेंशन एक हजार से बढकर ढाई हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन समय पर दी जा रही है और पेंशन को खत्म नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जिन्हें अभी पेंशन नहीं मिली है आगामी एक दो दिनों में उनके खातों में पेंशन का पैसा आ जाएगा। वर्ष 2013-14 में हरियाणा में 1000 रुपये पेंशन मिलती थी जिसे 2014-15 में 1200 रुपये, 2015-16 में 1400 रुपये, 2016-17 में 1600 रुपये, 2017-18 में 1800 रुपये, 2018-19 में 2000 रुपये, 2019-20 में 2250 रुपये और 2020-21 में 2500 रुपये किया गया। हरियाणा में वर्तमान में बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दी जा रही है जो कि अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है। हरियाणा की अपेक्षा कांग्रेस शासित पंजाब में बुजुर्गों को केवल 1500 रुपए पेंशन मिलती है। दिल्ली में बुजुर्गों को करीब 2000 रुपये बतौर पेंशन मिलते हैं। वहीं राजस्थान में यह पेंशन 750 से 1000 रुपये तक है। प्रवक्ता ने बताया कि सीएम मनोहर लाल का कहना है कि अब प्रदेश में 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था पेंशन खुद ब खुद लग जाएगी। जिन लोगों के पास जन्मतिथि का कोई साक्ष्य नहीं है, उनकी जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली पर सरकार जल्द विचार करेगी।

Saturday, February 5, 2022

February 05, 2022

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया बसंत पंचमी
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें बच्चों व अध्यापकों ने पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिक्षक रीना, अनिता ढांडा, ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया व मुकेश मालिक, किरण शर्मा, रेमन ने गीतों के माध्यम से बसंत का गुणगान किया। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है और विद्या की देवी माँ सरस्वती का जन्म होता है, बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दिन सभी पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इस मौके कक्षा बाहरवीं की छात्रा तम्मन्ना, गरिमा, प्रिया ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शरत अत्री ने कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे हमारी बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस दौरान यज्ञ का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गई। संगीत अध्यापक मोहित बब्बर द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विकास शर्मा बलवान शर्मा,उप-प्राचार्य राजकुमार शर्मा, करुणा शर्मा व समस्त स्टाफ व बच्चों ने कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए मां सरस्वती का वंदन कर आशीर्वाद लिया।

Wednesday, February 2, 2022

February 02, 2022

आम आदमी विरोधी है बीजेपी सरकार का बजट : डॉ गणेश कौशिक

आम आदमी विरोधी है बीजेपी सरकार का बजट : डॉ गणेश कौशिक                
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ बजट कर्मचारी , व्यापारी, किसान, मजदूर विरोधी है।मध्यमवर्ग को भी गंभीरता से नहीं लिया। सरकार बजट में लगातार तीन वर्षों से रु2,50000 रुपए की इनकम स्लैब रखकर आम आदमी पर महंगाई के साथ-साथ अंधाधुंध टैक्स वसूल कर दोहरी मार मार रही है। आज व्यापारी, कर्मचारी, किसान व मजदूर सभी परेशान व दुखी हैं। टैक्स स्लैब में बदलाव ना करना टैक्स स्लैब की लिमिट 500000 न करना, महंगाई और गरीबी को और बढ़ाना ही है बल्कि व्यापारियों से भी भारी जीएसटी टैक्स ले करके तथा बढ़ी हुई इनकम टैक्स रेशो वसूल करके व्यापार और उद्योग धंधों की भी कमर तोड़ी जा रही है। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह बजट इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाला है। उक्त विचार डॉ गणेश कौशिक प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी ने प्रकट किए।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को उनके बकाया भुगतान व भत्ते भी सरकार नहीं दे रही है ,उल्टे टैक्स की सीमा यथावत रखकर 3 वर्षों से कर्मचारियों को भी रुलाया जा रहा है। बजट में किसानों के हितों का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया है। किसानों ने लगातार 1 साल तक आंदोलन किया। किसानों का बजट में ध्यान न रख कर किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी विरोधी है। आदमी को अपने परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

Thursday, January 27, 2022

January 27, 2022

अकाली दल, कांग्रेस से त्रस्त पंजाब की जनता आप पार्टी को सत्ता में लाने का बना चुकी है मन : लक्ष्य गर्ग

अकाली दल, कांग्रेस से त्रस्त पंजाब की जनता आप पार्टी को सत्ता में लाने का बना चुकी है मन : लक्ष्य गर्ग

 आप नेता ने कहा : कांग्रेस ने देश और पंजाब दोनों को लूटा, अब कांग्रेस की विदाई का समय आया
जींद  : ( संजय कुमार ) ÷ आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिम जोन के प्रभारी लक्ष्य गर्ग ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और आने वाली 10 मार्च को आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाएगी और भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी को लेकर काम किया गया है, उससे पंजाब की जनता बेहद प्रभावित है। अकाली दल और कांग्रेस जैसी भ्रष्ट सरकारों से त्रस्त पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। वे आज जींद के एक निजी स्कूल में  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ आप जिलाध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ,जिला मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक, जींद  महिला विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन , जींद अध्यक्ष तरसेम गोयल, उचाना अध्यक्ष अनिल सूदकैन, जींद संगठन मंत्री ईश्वर दास गोयल एडवोकेट , रामसिंह परदेसी अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ जींद , महिला उपाध्यक्ष शीला बंसल, नरवाना से महेंद्र गर्ग, जींद से पाला राम ,राजेश ढांडा , कृष्ण, अशोक ढांडा , रामेहर , राज कपूर, सफीदों से प्रवीण ,दीपक भांबू, सुरेश पवार, राजेश यादव, धर्मवीर यादव, सहित अनेक नेतागण मौजूद रहे।
आप नेता लक्ष्य गर्ग ने जींद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिला जींद हरियाणा का दिल है। जींद में आम आदमी पार्टी का संगठन  मजबूत है। जींद के बहुत लोगों की आस्था केजरीवाल सरकार की जन हितेषी जनहितकारी नीतियों में है।  जींद के अनेक लोग व अनेक कार्यकर्ता भी पंजाब चुनाव में भाग ले रहे हैं। जींद के लोगों की पंजाब में बहुत रिश्तेदार हैं। वे उनसे 20 फरवरी को पंजाब में होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी का साथ देने की अपील करें ताकि पंजाब को विकास की गति को तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब बदलाव का समय है। आम आदमी पार्टी ने नई राजनीति को देश में स्थापित करके दिखाया है। आम लोगों को राजनीति में लाकर अरविंद केजरीवाल ने एक नई पहल की है। जिसका देशभर में उन्हें समर्थन मिल रहा है। पंजाब के अलावा गोवा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ रही है और वहां भी उसे पूरा समर्थन मिल रहा है। 
उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनावों में हरियाणा के आप कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल और कांग्रेस दोनों को देख चुके हैं। इन पार्टियों ने सरकारों ने पंजाब को कर्ज के बोझ तले दबा दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिस कारण वहां के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। पंजाब में सत्ताधारी दलों की शह से ही नशा फल-फूल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब को नशामुक्त करने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि चण्डीगढ़ में पार्टी को मिली जीत एक ट्रेलर थी। पंजाब की जनता 10 मार्च को असली फिल्म रिलीज करेगी और पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में भाजपा ने अपनी पॉवर का दुरूपयोग किया। लेकिन पंजाब की जनता भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि वहां उनका कोई षडयंत्र कामयाब नहीं हो पाएगा। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब दोनों को लूटा है। हाल ही में सीएम चन्नी के रिश्तेदारों के घर छापों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन छापों से सीएम चन्नी बौखला गए हैं। एक ईमानदार नेता को ऐसी कार्रवाई से घबराने की बजाय उसका सामना करना चाहिए। उनकी बौखलाहट साफ करती है कि पंजाब से कांग्रेस की विदाई का समय आ चुका है। क्योंकि राजनीतिक पार्टियों की यहां पर कथनी और करनी में अंतर है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आलाकमान द्वारा लक्ष्य गर्ग जॉन अध्यक्ष को जोन के सभी जिलों जींद के अलावा हिसार ,फतेहाबाद आदि जिलों में प्रेस के माध्यम से हरियाणा लोगों से पंजाब चुनाव भागीदारी करने की अपील का जिम्मा सौंपा हुआ है। हरियाणा के लोगों में भी पंजाब चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।

Monday, January 24, 2022

January 24, 2022

व्यापारी वर्ग शामिल हो रहा आप पार्टी में शामिल : डॉ. रजनीश जैन

व्यापारी वर्ग शामिल हो रहा आप पार्टी में शामिल : डॉ. रजनीश जैन
 जींद : ( संजय कुमार ) ÷ जींद विधानसभा महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन की अध्यक्षता में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नितिन जैन एवं उनकी धर्मपत्नी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ रजनीश जैन ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला ओर कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। आम आदमी ही आने वाले समय में सरकार बनाने एवं चलाने वाला है। नितिन जैन ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार से व्यापारी वर्ग परेशान है और वो बदलाव चाहता है और विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को ही देखता है। वह तन- मन -धन से आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे। नितिन जैन का ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का व्यापार है। इस अवसर पर डॉ रजनीश के साथ आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष शीला बंसल भी मौजूद रही।

Sunday, January 23, 2022

January 23, 2022

सरकार बताए कब होगी किसान की आय दोगुनी : दीपा शर्मा

सरकार बताए कब होगी किसान की आय दोगुनी : दीपा शर्मा
पंचकूला : सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा शर्मा ने भाजपा सरकार से सीधा सवाल पूछते हुए कहा कि 2022 शुरु हुए तीन हफ्ते बीत गये हैं, सरकार ये बताए की किसान की आमदनी दोगुनी कब होगी? उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी दोगुनी होना तो दूर की बात है, उसका कर्जा और खर्चा दोगुना हो गया है। बढ़ती महंगाई ने किसानों और आम गरीब की कमर तोड़ दी है। डीजल, खाद, बीज, कृषि उपकरण आदि महंगे होने से खेती की लागत बढ़ गयी। किसान की आमदनी बढ़ने की बजाय घट गयी है। डीजल का भाव दोगुना हो गया। खाद के कट्टे का भाव दोगुना हो गया। बाजार में खाद्यान्नों की कीमत रोज नये रिकार्ड बना रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का लागत भाव भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। पुलिस थानों में खाद बंटवाने की नौबत आ गयी है। भाजपा राज में किसान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई की मार झेल रहे किसान को सबसे बड़ा दुःख इस बात का है कि जो टमाटर बाजार में 100 रुपये किलो तक बिका। ये टमाटर कोई प्रधानमंत्री के ड्राईंगरुम में पैदा नहीं हुआ, बल्कि उसी किसान के खेत में पैदा हुआ था जिसे अपने खाने के लिये बाजार से 100 रुपये किलो का टमाटर खरीदना पड़ा। जब किसान के खेत में टमाटर था तो उसे किसी भाव नहीं खरीदा गया, इससे दुःखी किसानों ने अपना टमाटर ट्रालियों में भरकर सड़कों पर फेंक दिया। कांग्रेस सरकार में धान 5000-6000 रुपया कुंतल बिका, उसका दोगुना 10000-12000 रुपया होता है; गेहूं 1600 रुपये कुंतल बिका, जिसका दोगुना 3200 रुपये कुंतल होता है; हमने जब सरकार छोड़ी तब गन्ना 311 रुपया कुंतल था, इसका दोगुना 622 रुपया कुंतल का भाव कब होगा?दीपा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। 8 वर्ष हो गये, इस हिसाब से 16 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे। 16 करोड़ रोजगार का मतलब है कि हर घर में 1 रोजगार। लेकिन भाजपा सरकार ने हर तीसरे हरियाणवी को बेरोजगार बनाकर छोड़ दिया है। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर 34.1% हरियाणा में है। हरियाणा में घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट का राज चल रहा है। भर्तियों के नाम पर पेपर लीक, परीक्षा रद्द, फर्जीवाड़ा और घूसखोरी चल रही है। अब तो भाजपा ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार, किसान की दोगुनी आमदनी और हर व्यक्ति के खाते में 15 – 15 लाख रुपये देने का जिक्र तक बंद कर दिया है।

Friday, December 31, 2021

December 31, 2021

नई पीढ़ी के लिए चित्रकार रच रहे हैं इतिहास

नई पीढ़ी के लिए चित्रकार रच रहे हैं इतिहास: अद्वित्य गणनायक

12500 वर्ग फुट लंबे कैनवस को रंग रहे हैं देश के 250 चित्रकार
चंडीगढ : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में 25 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक कला महाकुंभ का आयोजन नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस महाकुंभ में देशभर के 250 चित्रकार अपनी चित्रकारी से 12500 स्क्वेयर फुट के कैनवस पर आजादी के उन वीर क्रांतिकारी योद्धाओं व अनेक ऐसी घटनाएं जो आजादी के दौरान भारत में हुई और इतिहास में कहीं ना कहीं छूट गई उन घटनाओं व ऐसे क्रांतिकारियों का चित्रण नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट चितकारा विश्वविद्यालय में करवा रही है , ताकि हम उन घटनाओं में उन क्रांतिकारियों को जान सकें और समझ सकें। जिन्होंने भारत माता की बेड़ियां तोड़ने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली। इस चित्रकला कार्यशाला में हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात के 250 चित्रकार अपनी कला साधना के माध्यम से उन वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं। यह भारतीय कला के इतिहास में पहली बार ऐसा बड़ा आयोजन हो रहा है। जिसके उद्देश्य कला एवं कलाकार और भारत के अनेक वीर सपूतों की जीवन गाथा से लेकर अनेक घटनाओं को कैनवस व कलर के माध्यम से एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिस का दृश्य अद्भुत एवं स्मरणीय और मन को शांति देने वाला है। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वित्य गणनायक ने बताया कि यह सारे चित्र 26 जनवरी को राजपथ पर प्रदर्शित होंगे। जिन का अवलोकन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस आयोजन में हरियाणा की टीम जींद से दीपक कौशिक,सुमित कुमार, अमित कुमार,विकास रोहिल्ला, नवीन मरीचि, मोहित बब्बर, प्रदीप कुमार, यशुदास अपनी कलाकृतियां बना रहे हैं।
 संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक ने बताया कि इसमें हरियाणा से जुड़ी अनेक घटनाओं संस्कृत व आध्यात्मिक धरोहर को बड़ी बखुबी से चित्रकार चित्रित कर रहे हैं। जिसमें हांसी की लाल सड़क, हर्षवर्धन का किला, कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर, गीता का उपदेश, राव तुला राम व अनेक क्रांतिकारियों के चित्र बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए कला के माध्यम से यह महाकुंभ इतिहास लिख रहा है। और जो कलाकार इस महाकुंभ में अपने चित्रों के माध्यम से रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ चित्र बना रहे हैं। यह अपने आप में स्मरणीय है।
 नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि चित्रकार अपनी तूलिका के माध्यम से एक बार फिर इतिहास लिख रहे हैं यह आयोजन देशभर में कला कुंभ के नाम से चल रहे हैं ताकि देश की कोई भी ऐसी घटना ना छूटे और अनेक गुमशुदगी में खोए हुए उन क्रांतिवीरों को हम आने वाली पीढ़ी के लिए चित्रों के माध्यम से हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचित करा सकें इस महाकुंभ का यही उद्देश्य है और देशभर के चित्रकारों द्वारा बनाई गई चित्रकारी अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड होगी साथ ही यह 75 किलोमीटर के कैनवस पर पेंटिंग बनाई जाएगी।

Wednesday, December 29, 2021

December 29, 2021

तहसील कार्यालय की रजिस्टरी क्लर्क 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ी

*तहसील कार्यालय की रजिस्टरी क्लर्क 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ी*

*ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करने की एवज में मांग रही थी रिश्वत*
*जींद* : सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार को तहसील कार्यालय में रजिस्टरी क्लर्क को ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव हैबतपुर निवासी बलबीर ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसकी ब्लड रिलेशन में जमीन ट्रांसफर होनी थी। जिसकी रजिस्टरी करवाई जानी थी। रजिस्टरी करवाए जाने की एवज में रजिस्टरी क्लर्क ज्योति 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। जिसके आधार पर
विजिलेंस के निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जुलाना के बीडीपीओ अमित कुमार को नियुक्त किया गया। जबकि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीम में सब इंस्पेक्टर अनिल, एएसआई बलजीत को भी शामिल किया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को दो-दो हजार के दस नोट डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउउर लगा कर दे दिए। योजना केमुताबिक शिकायतकर्ता ने नोटों को कार्यालय में रजिस्टरी कलर्क ज्योति को सौंप दिया। इशारा मिलते ही छापामार दल ने ज्योति को पकड़ लिया। तालाशी लिए जाने पर दराज से रिश्वत राशि भी बरामद हो गई। सतर्कता विभाग ने बलबीर की शिकायत पर रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Tuesday, December 28, 2021

December 28, 2021

कंचन ने जेबीएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन टॉप किया

*कंचन ने जेबीएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन टॉप किया*     
जींद : जुलाना हल्के के जेबीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का बीएड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कंचन शर्मा ने प्रथम व द्वितीय वर्ष के अंकों को मिलाकर के कुल 77.10% प्राप्त कर कॉलेज में अव्वल नंबर लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं एक कीर्तिमान स्थापित किया। 

गौरतलब है कि कंचन ने पिछले वर्ष भी कॉलेज टॉप कर अव्वल स्थान पर आई थी। ज्ञात हो की यह मेधावी छात्रा अपने पूर्ववर्ती विभिन्न कोर्सेज की परीक्षाओं में भी अव्वल आती रही है। कंचन की इस उपलब्धि पर अनेकों बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Sunday, December 26, 2021

December 26, 2021

अनवर अहमद को आप पार्टी के ग्राम सेवक का पदभार सौंपा गया

*अनवर अहमद को आप पार्टी के ग्राम सेवक का पदभार सौंपा गया*
जींद : ( संजय तिरँगाधारी )÷ स्थानीय सेवासदन मार्केट मे आम आदमी पार्टी जिला जींद के प्रधान लाभ सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ता जॉइनिंग प्रोग्राम हुआ।            डॉ गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ नेता राजकुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। लाभ सिंह सिद्धू व गणेश कौशिक ने शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की कैप व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करने का काम किया। पार्टी के जुझारू नेता दलबीर कौशिक, आप पार्टी नेत्री सुनीता देवी भी उपस्थित थे ।    
शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी में आस्था व विश्वास व्यक्त  किया । शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से अंकुर, विनोद कुमार, अंकित कुमार, अनिल कुमार, भूपी, अनवर आदि युवा कार्यकर्ता शामिल हुए । इस अवसर पर अनवर अहमद को ग्राम सेवक का कार्यभार भी सौंपा गया।

Saturday, December 25, 2021

December 25, 2021

खिलौने, टॉफी, चॉकलेट दे 500 बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाए ग्रीन एस फोर्स विंग के सेवादार :

खिलौने, टॉफी, चॉकलेट दे 500 बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाए ग्रीन एस फोर्स विंग के सेवादार :
जींद, 25 दिसंबर ( संजय तिरँगाधारी ) ÷ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की पावन प्रेरणा और रहनुमाई में जींद ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए शनिवार को झुगियों में रह रहे छोटे छोटे 500 बच्चों को 'Smile on Innocent Face' मुहिम के अंतर्गत खिलौने, टॉफी, चॉकलेट आदि वितरित किए। इस दौरान बच्चों के परिजनों ने सेवादारों का आभार व्यक्त किया और डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे कार्यो की जमकर सराहना की। 
शहर की झुग्गी झोपड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा जी के भाई डॉ राजन चिलाना जी ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरक्त करके इस नेक कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जिस तरह से मानवता हित के लिए काम कर रहे है, वह अपने आप में एक मिशाल है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे भगवान का रूप होते हैं और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा आज Smile On Innocent Face मुहिम के अंतर्गत बच्चों को खिलौने, टॉफी, चॉकलेट इत्यादि वितरित कर सीधे तौर पर भगवान को खुश करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही वास्तव में भगवान को खुश करने के समान है और प्रत्येक व्यक्ति को यह कार्य करना चाहिए। साथ ही जींद जिले की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफयर फोर्स विंग ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के 135 कार्यो के संकल्प को भी दोहराया। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए लगातार गर्म वस्त्र, फल व राशन वितरित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर आत्माराम इन्सां, ताऊ जगदीश इन्सां, धर्मपाल इन्सां, सतबीर इन्सां, लखमी इन्सां, ईश्वर इन्सां, वृद्धिचन्द इन्सां, अशोक इन्सां, प्रेम बंसल इन्सां, कृष्ण इन्सां, रामफल इन्सां, पवन इन्सां, श्यामलाल इन्सां, सूरज इन्सां, हवासिंह इन्सां, देवप्रभु इन्सां, ऋषभ इन्सां, मजनू इन्सां, जितेंद्र सिंह इन्सां, प्रमिला इन्सां, मुन्नी इन्सां, कमलेश इन्सां, गीता इन्सां, कोमल इन्सां, माया इन्सां, काजल इन्सां, निशु इन्सां, सुनीता इन्सां, बबीता इन्सां, आशा इन्सां, ज्योति इन्सां, शांति इन्सां, रोशनी इन्सां आदि उपस्थित रहे। 

आज Smile On Innocent Face मुहिम के तहत झुग्गी झोपड़ियों में अति जरूरतमंद बच्चों को खिलौने, टॉफी, चॉकलेट आदि वितरित किए गए हैं। क्योंकि ये ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक आभाव के कारण इन वस्तुओं से अनजान रहते हैं इसलिए आज पूज्य गुरूजी की प्रेरणा से ब्लॉक जींद के ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग और ब्लॉक की संगत ने आज इन छोटे छोटे 500 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सार्थक प्रयास किया है।
(कुलदीप इन्सां, ब्लॉक भंगीदास, जींद)
---------------------------------------------------
कहते हैं कि छोटे बच्चे भगवान का रूप होते हैं और आज इसी कड़ी में इन अति जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 135 मानवता भलाई के कार्यों में से एक कार्य जिसमें छोटे बच्चों के मासूम चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का कार्य ब्लॉक के सेवादारों के सहयोग से किया गया है और आगे भी इसी तरह से मानवता भलाई के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
आत्माराम इन्सां, जींद

Thursday, December 23, 2021

December 23, 2021

आप पार्टी जिला जींद ईकाई ने दिया आंगनबाड़ी वर्कर्स को समर्थन

आप पार्टी जिला जींद ईकाई ने दिया आंगनबाड़ी वर्कर्स को समर्थन                   
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ सचिवालय के बाहर आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर के अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन को जिला आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया। उनके साथ यह लड़ाई लड़ने का संघर्ष करने का वादा किया। प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के निर्देशानुसार हर जिले में आंगनवाड़ी वर्कर्स को समर्थन  देने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इनकी मांगे जायज हैं। खट्टर सरकार ने इन्हें बढ़ा हुआ वेतन दिया है और ना ही इन्हें एरियर दिया है और इनसे बेगार का काम भी लिया जाता है। कोई चिकित्सीय सुविधा नहीं दी जाती। जबकि केजरीवाल सरकार दिल्ली में आंगनवाड़ी वर्कर्स को अन्य सुविधाओं के साथ ₹16000 की तनख्वाह भी देती है।उन्होंने आवाहन किया कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी सरकार लाने का काम करें तथा आम आदमी पार्टी जिला जींद आपकी मांगे जायज मानती हैं और आप के आंदोलन का समर्थन करती है।   
महिला विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन  ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर काफी समय से धरने पर बैठे हैं। सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही । सरकार को इनकी मांगे तुरंत प्रभाव से मान लेनी चाहिए। उन्होंने इन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहायता करने का वचन दिया। रजनीश जैन के साथ बहुत सारी महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं। मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने कहा कि जिला जींद आम आदमी पार्टी इनकी मांगों के समाधान के लिए  संघर्ष करेगी व इनका साथ देगी। विधानसभा अध्यक्ष तरसेम गोयल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इनकी मांगे जायज हैं और सरकारने समाधान निकालना चाहिये।
इस अवसर पर जुलाना पार्टी विधान अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य , जींद संगठन मंत्री आईडी गोयल एडवोकेट,  जींद टैक्सी यूनियन अध्यक्ष  पवन रोहिल्ला, वरिष्ठ नेता राजकुमार नरवल, राजेश कुमार, सुनील कुमार ,कुलदीप सिंह ,धीरज गुप्ता ,धर्मवीर , शीला बंसल ,रिचा,  सोनिया रानी आदि अनेकों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Thursday, December 16, 2021

December 16, 2021

चौधरी मित्रसेन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत

चौधरी मित्रसेन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत
जींद ( संजय तिरँगाधारी ) ÷ चौधरी मित्रसेन आर्य की जयंती पर इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में चौधरी मित्रसेन  की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किए गए और हवन करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ,अध्यापकों प्राचार्य व डायरेक्टर यज्ञ में शामिल होकर पूर्णाहुति के साथ प्रातः कालीन कार्यक्रम को सफल बनाया। और चौधरी मित्रसेन को पुष्प अर्पित किए। 
इंडस ग्रुप के डायरेक्टर सुभाष श्योराण ने बताया कि चौधरी मित्रसेन हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और रहेंगे। हम सब उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करेंगे।
उनका सपना शिक्षा का अधिक से अधिक विस्तार करना था। तत्पश्चात एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को चौधरी मित्रसेन के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई । इसके बाद रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जिसमें पोस्टर मेकिंग , स्लोगन प्रतियोगिता ,ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जींद शहर के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और बहुत ही सुंदर सुंदर कलाकारी प्रदर्शित की। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने का जुनून झलक रहा था। इंडस ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर प्रवीण परूथी ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्शिया ,दूसरे स्थान पर निशु ओर तीसरे स्थान पर वंशिका रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सृष्टि, दूसरे स्थान पर कुश ओर तीसरे स्थान पर प्रशांत रहा। ड्राईंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नक्ष ,दूसरे स्थान पर भूमिका ओर तीसरे स्थान पर हर्षा रही।
डायरेक्टर प्रवीण परुथी व प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सभी प्रतिभागियों का प्रांगण में आने पर धन्यवाद किया और बताया कि हम समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाते रहेंगें।

Saturday, December 11, 2021

December 11, 2021

मेले व फ़न फेयर का आयोजन कोरोना के भय को दूर क

मेले व फ़न फेयर का आयोजन कोरोना के भय को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है : डॉ .भोला
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ हुड्डा ग्रांउड में हरियाणा उत्सव मेले का  शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर सामान्य अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला सपरिवार उपस्थित हुए। उनके साथ पत्नी सीमा भोला, पिता दौलतराम, विनोद कुमार व कमलेश ने यज्ञ में आहूति डाली। मेले के संचालक सुखबीर भुक्कल ने बताया कि कोरोना काल के दौरान लोग अपने घरों में कैद थे। अब लोग अपने घरों से बाहर निकलना शुरु हो गए है। इसलिए इस तरह के मेले व फन फेयर का आयोजन लोगों को कोरोना के भय से मुक्त रखने में और स्वस्थ रहने में मदगार साबित होगी। क्योंकि ऐसे मेलों में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचकर झूलों का आंनद ले सकता है और साथ सामान की खरीददारी भी कर सकता है। भुक्कल ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना भी मेले में की जाएगी। मेले के अंदर मास्क पहनकर ही इंट्री करवाई जाएगी और मुख्य गेट पर ही लोगों के हाथ सेनेटाइज करवाए जाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगाए जिसको लेकर झूलों की भी एक दूसरे से उचित दूरी रखी गई है। 
मुख्यअतिथि डा. राजेश भोला ने बताया कि इस तरह के आयोजन लोगों की तनावूपर्ण जिंदगी और कोरोना महामारी से बाहर निकलने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि अच्छी बात है कि इस तरह के मेलों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना की जा रही है। जिसमें मनोजरंजन के साथ बचाव के तरीकों का अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला संचालक इस मेले से होने वाली आमदनी से एक लाख पौधे भी वितरित करेंगे जोकि बहुत ही नेक व सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए नियमों की पालना करें। इस मौके पर जितेंद्र, अशोक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, December 9, 2021

December 09, 2021

इनरव्हील क्लब जीन्द द्वारा जरूरतमंद मजदूर ,महिलाओं एवं बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किए गए

इनरव्हील क्लब जीन्द द्वारा जरूरतमंद मजदूर ,महिलाओं एवं बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किए गए 
जींद ÷ ( संजय तिरँगाधारी ) इनरव्हील क्लब जींद द्वारा सर्दियों  के मौसम को देखते हुए गर्म वस्त्र ,शॉल, जैकेट आदि वितरित किए गए।  डॉक्टर रजनीश जैन ने बताया कि उनका क्लब जरूरतमंदों को समय अनुसार मदद करता रहता है। कभी राशन से, कभी गरीब कन्याओं को विवाह में मदद करके, कभी तो सर्दियों में उनके जरूरत के अनुसार वस्त्र आदि एकत्रित करके वितरित करके। ताकि सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। डॉ. रजनीश जैन ने सुंदरपुर भट्ठे पर लोगों को सर्दी से बचने के उपाय भी बताएं और उन्हें यह बताया कि किस तरह का खानपान रखें ताकि सर्दियों में बीमार ना पड़ें। उनके साथ  प्रेम दलाल भी वस्त्र वितरण के दौरान साथ रही। क्लब एडिटर डॉक्टर सीमा मलिक ने बताया कि उनका क्लब इस तरह से समय-समय पर चीजें वितरित करता रहता है, जो घरेलू आवश्यकता की होती हैं एवं अन्य सामान भी  जरूरतमंद लोगों को वितरित करता रहता है ताकि सब लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें।
December 09, 2021

पूर्व सांसद के परिवार के सदस्यों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

*पूर्व सांसद के परिवार के सदस्यों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*   
जींद :  जींद के अर्बन एस्टेट में स्वर्गीय किशन सिंह सागवान सांसद के परिवार से सुनीता देवी व राजकुमार नरवाल ,समाजिक कार्यकर्ता दलबीर कौशिक व युवा कार्यकर्ता संजीव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने पार्टी कैप सभी को पहनाकर पार्टी में शामिल करने का काम किया। कौशिक ने कहा की आम आदमी पार्टी जन हितेषी और जनहित के कार्य करने वाली पार्टी है और केवल  जींद में ही नहीं पूरे हरियाणा में  आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। 
उन्होंने आगे कहा  की जींद जिले मे उनका जनसंपर्क अभियान जोरों पर है तथा आम आदमी आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है ,शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को भी पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

Wednesday, December 1, 2021

December 01, 2021

केजरीवाल टीम अब आम जनता की हर लड़ाई को जमीन पर लड़ेगी — कमांडो रामेश्वर श्योराण

केजरीवाल टीम अब आम जनता की हर लड़ाई को जमीन पर लड़ेगी — कमांडो रामेश्वर श्योराण 
हिसार :  जिले के गांव हैबतपुर तहसील नारनौंद जिला हिसार में मेडिकल कैंप लगा। जहां गांव की महिलाओं को फ्री में दवाई और चेकअप मुहैया करवाकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की तरह मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर एक शुरुआत की। 
जिसमे महिला रोग विशेषज्ञ डा रजनीश जैन महिला अध्यक्ष जींद ने महिलाओं का चेकअप किया और फ्री दवाई बांटी। सैंपल लिए गए और दिक्कतों का समाधान किया। 
 सैंकड़ों महिलाओं ने इस कैंप का फायदा उठाया। दवाई ली और इस तरह की एक अनोखी शुरुआत की सभी ने तारीफ की और गांव की महिलाओं ने इस की तारीफ करते हुए कहा कि हमे उम्मीद नहीं थी कोई इस तरह से भी गांव की सुध लेगा। 
 डा. रजनीश ने कहा कि हम हमेशा इसी तरह जमीन से जुड़कर जरूरतमंद तबके के लिए काम करते रहेंगे और जल्द ही केजरीवाल की टीम को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता  के नेतृत्व में मजबूत करते रहेंगे।