Breaking

Saturday, March 5, 2022

March 05, 2022

खिलाडी छात्रा कूदी ट्रेन के सामने, सुसाइड नोट में लिखा: कोच सेक्स के लिए बना रहा दबाव

खिलाडी छात्रा कूदी ट्रेन के सामने, सुसाइड नोट में लिखा: कोच सेक्स के लिए बना रहा दबाव
 
अम्बाला : हरियाणा में एक खिलाडी छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। अंतिम संस्‍कार के बाद सुसाइड नोट मिला। उसमें छात्रा ने लिखा था कि कोच को मैं भाई जैसा मानती थी। उसने अश्‍लील फोटो के दम पर सेक्स करने का दबाव बनाया था। इस वजह छात्रा ने जान दे दी थी। मामला अम्बाला का है।

26 फरवरी को बीए प्रथम वर्ष में पढऩे वाली छात्रा अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मोहड़ी गांव के पास शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूद गई थी। स्वजनों को सुसाइड नोट मिला। पता चला कि बेटी का कोच प्रिंस अश्लील फोटो के दम पर शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। स्वजनों की शिकायत पर जीआरपी थाना अंबाला छावनी में केस दर्ज कर आरोपित प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सुसाइड नोट में छात्रा ने अपना नाम लिखते हुए कहा मुझे माफ कर दो। मैं अब और नहीं जी सकती। बस मेरे से नहीं सहा जाता है। मेरी जो फोटो प्रिंस के फोन में है इसलिए उसने जो कुछ मुझे करने के लिए बोला मैं करती गई। मैंने प्रिंस के ऊपर विश्वास इसलिए किया मैं उसे भाई मानती थी। पर मुझे नहीं पता था कि उसकी गंदी नजर है। जब मेरे पास मेरी इज्जत ही नहीं बची तो में जी कर भी क्या करूंगी। इस दाग के साथ मैं नहीं जी पाऊंगी। मेरी मौत का जिम्मेवार प्रिंस मोहड़ी है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उन्हें ये भी जानकारी मिली है कि 24 फरवरी को उसकी बेटी और आरोपित के बीच बातचीत भी हुई थी। इस आडियो को आरोपित ने 25 फरवरी को वायरल कर दिया और इसकी जानकारी जब छात्रा को लगी तो वह काफी डर गई थी। उसने इस संबंध में सारी जानकारी अपनी बुआ को फोन पर दी थी।
आरोपित को जीआरपी ने बुधवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपित को छात्रा के सुसाइड की जानकारी थी इसलिए उसने अपने मोबाइल पर रिकार्ड की गई अश्लील फोटो व आडियो को डिलीट कर दिया था ताकि वह पकड़ में न आ सके और इस मामले से बच सके। जांच अधिकारी राजकुमार ने कहा कि प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा, उसकी बुआ और आरोपित के मोबाइल को कब्जे में लिया है। राइटिंग के मिलान के लिये सुसाइड नोट को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
March 05, 2022

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब गाड़ी के शीशे पर 2 चीजें लगाना अनिवार्य

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब गाड़ी के शीशे पर 2 चीजें लगाना अनिवार्य
नई दिल्ली : वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। अब वाहनों के विंडस्क्रीन पर फिटनेस प्रमाणपत्र और मोटर वाहन पंजीकरण का चिन्ह दिखाना अनिवार्य हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को एक मसौदा अधिसूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है। इस प्रकार जितनी जल्दी हो, अपने वाहन के अगले शीशे पर दोनो जानकारियां दर्ज करें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  के निर्देशन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी मसौदा अभिसूचना के अनुसार, वाहन के विंडस्क्रीन पर दिनांक, माह और वर्ष के प्रारूप में फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता की सूचना देनी होगी। इसके अलावा मोटर वाहन का पंजीकरण चिह्न भी निर्धारित तरीके से वाहनों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि भारी माल, यात्री वाहनों, मध्यम माल, यात्री वाहनों और हल्के मोटर वाहनों के मामले में इसे विंड स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर नीले रंग की पृष्ठिभूमि में पीले रंग में टाइप एरियल बोल्ड स्क्रिप्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। इसी तरह ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट और क्वाड्रिक साइकिल में यदि विंड स्क्रीन फिट है तो स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर सूचना प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल के मामले में इसे वाहन के साफ दिखाई देने वाले हिस्से पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे टाइप एरियल बोल्ड स्क्रिप्ट में नीले रंग की पृष्ठभूमि पर पीले रंग में प्रदर्शित किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह सूचना सार्वजनिक कर दी है।
March 05, 2022

पांच एकड़ से कम भूमि वालों का होगा मुफ्त ईलाज, अनिल विज ने की घोषणा

पांच एकड़ से कम भूमि वालों का होगा मुफ्त ईलाज, अनिल विज ने की घोषणा
 
चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत बीपीएल परिवारों सहित अन्य गरीब परिवारों को इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव है।

ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम या उसके बराबर है और पांच एकड़ से कम की भूमि है, उनको आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अनिल विज बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि भारत के वित्त मंत्री ने बजट भाषण में लिए लगभग 10 करोड़ गरीब एंव कमजोर परिवारों को कवर करने, पांच लाख रुपये प्रति परिवार का द्वितीय एंव तृतीय श्रेणी के स्वास्थ्य लाभ हेतु बजट आवटित करने तथा प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एनएचपीएस) को शुरू करने की घोषणा की। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की संकल्पना की, जो हमारे राष्ट्र के स्वास्थ्य सेवाओं के परिदृश्य को बदलने की क्षमता के साथ एक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा योजना है।

अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 14 अगस्त 2018 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रायल भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के साथ चिकित्सा अधिकारियों की आंतरिक टीम के साथ आश्वासन माडल पर आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर चुकी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की बजाय राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सेवा योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना को लागू करने के तरीकों पर विचार चल रहा है।

Friday, March 4, 2022

March 04, 2022

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

यूक्रेन पर हमला बोलकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन चारो तरफ से घिरे नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देश जहां उनके खिलाफ हो गए हैं तो खुद रूस  के कई लोग भी पुतिन को बुरा बता रहे रहे हैं, उनका विरोध कर रहे हैं। लेकिन पुतिन के विरोध की इस कड़ी में अब तो हद ही हो गई है। पुतिन पर अब इनाम रख दिया है और कहा गया है कि पुतिन को जिंदा पकड़कर लाओ या मुर्दा... इनाम दिया जाएगा। 


दरअसल, रूस के रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन (अब अमेरिका में) जिसका नाम एलेक्स कोन्याखिन बताया जाता है, उसने पुतिन पर इनाम की घोषणा की है
 इनाम की रकम बहुत ही ज्यादा है। बिजनेसमैन ने पुतिन पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है यानि भारत के रूपए के हिसाब से 7.5 करोड़ रुपये के आसपास। 
*पोस्टर जारी किया....*

बतादें कि, बिजनेसमैन ने पुतिन पर इनाम की घोषणा करते हुए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया है । जिसमें पुतिन की फोटो लगी हुई है फोटो के ऊपर लिखा है-  'Wanted: Dead or Alive' इसके बाद फोटो के नीचे लिखा गया है - Vladimir Putin For Mass Murder' ... यानि सामूहिक हत्या के लिए पुतिन को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने पर इनाम दिया जाएगा। 

पुतिन का घोर विरोधी बिजनेसमैन ....

बिजनेसमैन पुतिन का घोर विरोधी है| बिजनेसमैन का कहना है कि पुतिन ने संवैधानिक दायरों का उल्लंघन किया है और सत्ता में जबरन अपनी धौंस जमा रहे हैं| बिजनेसमैन ने कहा कि यूक्रेन पर पुतिन द्वारा इस युद्ध के विरोध में अब मैं उसे 1,000,000 डॉलर का भुगतान करने का वादा करता हूं, जो अपने संवैधानिक कर्तव्य का पालन करते हुए पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करके पकड़ेगा|

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है| लेकिन रूस का कहना है कि उसके 500 के आसपास सैनिकों की ही जान गई है|
यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

पुतिन की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर....

इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है| इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है।
March 04, 2022

प्लाईवुड के गोदाम से सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान की गई सामान की बरामदगी

*प्लाईवुड के गोदाम से सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान की गई सामान की बरामदगी।*
जींद : ( संजय कुमार) -पुलिस की टीम द्वारा कौशिक नगर जींद के एक गोदाम से सामान चोरी करने के मामले में एक के बाद एक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विकास वासी राजनगर जींद व आरोपी मनीष वासी जैन नगर जींद  को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान व आरोपी अशोक वासी हैबतपुर जींद की 3 दिन के रिमांड के दौरान गोदाम से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी अशोक पेशे से रिक्शा चालक है जिसने अन्य आरोपियों की मदद से सामान की चोरी करके अपनी रिक्शा के जरिए कई अलग अलग जगह लेजाकर कुछ सामान बेच दिया था और कुछ हैबतपुर में बने मकान में छुपाकर रखा हुआ था।।
शहर के अर्बन स्टेट निवासी प्रशांत कुमार ने 20 फरवरी 2022 को थाना शहर जींद में दी शिकायत में दी हुई थी कि रानी तालाब के पास दिल्ली प्लाईवुड के नाम से बनी उसकी दुकान के गोदाम कोशिक नगर जींद में रखी प्लाई बोर्ड, फेवीकोल व एलुमिनियम की सीढ़ियां चोरी कर लिए गए।उसने बताया कि कैथल रोड जींद का रहने वाला विकास गर्ग काफी समय से उनके यहां मुनीम का काम करता है और उन्हें शक है कि उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस द्वारा थाना शहर जींद में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।
*थाना शहर जींद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार* ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच अधिकारी राजवीर सिंह द्वारा मामले की तह तक जाकर चोरी के इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों विकास वासी राजनगर जींद व मनीष वासी जैन नगर जींद को गिरफ्तार कर  दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था आरोपी मनीष के कब्जे से ₹15000 व विकास के कब्जे से फेवीकोल की 20 किलो की बाल्टी, प्लाई व एलुमिनियम की एक सीडी बरामद की गई थी। उनसे पूछताछ के बाद आरोपी अशोक का नाम सामने आया जिसे भी गिरफ्तार कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया जिस दौरान आरोपी अशोक से गहनता से पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर 61 प्लाईबोर्ड, 20 किलो फेविकोल की 4 बाल्टी, 25 हजार रुपए व उसके गांव हैबतपुर में बने उसके मकान से 15 प्लाई बोर्ड, 14 बाल्टी फेवीकोल व उसका मोटरसाइकिल रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।
March 04, 2022

अवैध देशी पिस्तौल सहित युवक काबू

*अवैध देशी पिस्तौल सहित युवक काबू।*

*शस्त्र अधिनियम के तहत मामला किया गया दर्ज।*

*आरोपी के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर, 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद।*
जींद  : पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी में अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को दो अवैध असला के साथ काबू किया। जिसके कब्जा में अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर, 32 बोर व दोनों में अलग अलग दो जिंदा कारतूस लोड पाए गए। आरोपी विजय उर्फ जडेजा वासी लिजवाना खुर्द को असला सहित काबू कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।

*जुलाना थाना प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह* ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जुलाना पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए शामलो कलां बस अड्डा पर मौजूद थे के मुख्य सिपाही सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली कि विजय उर्फ जडेजा वासी लिजवाना खुर्द अवैध हथियार लिए हुए हैं जो इस वक्त गोसाई खेड़ा रोड पर शामलो कलां सरकारी स्कूल मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर मुख्य सिपाही सुनील ने अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से मौके पर पहुंचकर आरोपी विजय को काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके द्वारा लिए हुए पिट्ठू बैग से 2 अवैध देसी पिस्तौल बरामद किए गए। जो 315 बोर पिस्तौल से एक जिंदा कारतूस व 32 बोर के पिस्तौल से एक जिंदा कारतूस 32 बोर मैगजीन में लोड किए हुए थे, बरामद किए गए। आरोपी को उसका लाइसेंस/परमिट पेश करने के लिए कहा गया तो वह उसका लाइसेंस पेश नही कर सका।
आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।
March 04, 2022

भारतीय ज्योतिषी की रूस-यूक्रेन पर 16 महीने पहले की भविष्यवाणी हुई सच, कारगिल युद्ध पर भी सही निकली थी बात

भारतीय ज्योतिषी की रूस-यूक्रेन पर 16 महीने पहले की भविष्यवाणी हुई सच, कारगिल युद्ध पर भी सही निकली थी बात
Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन में चारों तरफ सिर्फ तबाही नजर आ रही है। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था, तो रूस को लगा था कि युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन यूक्रेनी सेना भी इसका डटकर मुकाबला कर रही है। दुनिया की फेमस भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने रूस के बारे में एक भविष्वाणी की थी, जिसमें बताया था कि रूस के आगे कोई नहीं टिकेगा, वह सच होती नजर आ रही है। उसी तरह भारत के एक ज्योतिषी ने भी 16 महीने पहले ही यूरोप में युद्ध की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हो गई है। उन्होंने इस भविष्यवाणी को एक पुस्तक में लिखा था, जिसकी फोटो काफी वायरल हो रही है। ये ज्योतिषी कौन हैं, उन्होंने क्या भविष्यवाणी की, युद्ध का क्या कारण था, इस बारे में आगे जानेंगे। 


*कौन हैं रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी करने वाले भारतीय ज्योतिषी*
रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी करने वाले भारतीय ज्योतिषी का नाम पंडित इंदु शेखर शर्मा है, जो कि पंजाब के कुराली (ग्रेटर मोहाली) के रहने वाले हैं। उन्होंने 16 महीने पहले यूरोपीय देशों में युद्ध की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने ये भविष्यवाणी अक्टूबर 2020 में प्रकाशित हुई किताब 'वार्षिक ज्योतिषीय भविष्यवाणी' (पंचांग) में पब्लिश हुई थी। 80 वर्षीय पंडित इंदु शेखर शर्मा का परिवार पिछले 95 वर्षों से इस बुक को पब्लिश कर रहा है। 


’यूरोपीय देशों का वार्षिक राशिफल’ नाम की इस पुस्तक में उन्होंने भविष्यवाणी की थी "26 फरवरी से 7 अप्रैल 2022 के बीच मकर राशि में शनि और मंगल की उपस्थिति के परिणामस्वरूप युद्ध होगा। इससे दुनिया की शांति भंग हो सकती है। उन्होंने जो भविष्यवाणी की थी, वो इस किताब के पेज नंबर 54 पर प्रिंट थी, जिसकी फोटो काफी शेयर की जा रही है। 
*ग्रहों के कारण हुआ युद्ध*

पंडित इंदु शेखर शर्मा का कहना है कि मकर राशि में शनि और मंगल सहित 2 ग्रहों की उपस्थिति के कारण हमेशा संघर्ष होता है। भारत की राशि मकर है, जो अधिक मजबूत है। इसलिए भारत बीच का रास्ता अपना रहा है और विवाद में शामिल नहीं हुआ। यह संघर्ष मार्च के मध्य तक चल सकता है, लेकिन अगर नाटो और अमेरिका जैसे देशों ने हस्तक्षेप नहीं किया तो यह लंबा खिंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इससे भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर कम से कम असर पड़ेगा। 

*बेटे ने की यूक्रेन से MBBS*

पंडित इंदु शेखर शर्मा के बेटे आशुतोष शर्मा ने भी यूक्रेनी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री ली है। उनका परिवार वार्षिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियों की पुस्तक को 2 भाषाओं यानी संस्कृत और हिंदी में पब्लिश कर रहा है। 2020 तक यह पुस्तक उर्दू भाषा में भी प्रकाशित होती थी। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, जब पंडित इंदु शेखर शर्मा की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने कारगिल युद्ध के अलावा लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की भविष्यवाणी की थीं, जो सच साबित हुई थीं। 
*पंजाब और यूपी चुनाव के बारे में की भविष्यवाणी*

पंडित इंदु शेखर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में भविष्यवाणी की है कि पंजाब में जनादेश भंग हो सकता है। हालांकि उनका दावा है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। 10 मार्च, 2022 को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों में पंडित इंदु शेखर के अनुसार 2 सबसे बड़ी पार्टियां आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल हो सकती हैं।
March 04, 2022

ISSF World Cup 2022: भारतीय महिलाओं ने किया कमाल, 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में जीता गोल्ड

ISSF World Cup 2022: भारतीय महिलाओं ने किया कमाल, 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में जीता गोल्ड मेडल 
 खेल : भारतीय महिला निशानेबाज  निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया है। मिस्र में आयोजित वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत की इन 3 महिलाओं ने फाइनल मैच में 16 का स्कोर किया और शानदार निशाना लगाते हुए भारत को दूसरा गोल्ड और कुल तीसरा पदक हासिल करवाया है। अब इसी के साथ भारत दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल के साथ कुल तीन पदक लेकर अंक तालिका में सबसे ऊपर है। भारत की इन महिलाओं ने क्वॉलिफिकेशन राउंड 2 में 574 का स्कोर किया और खिताबी मुकाबले में एंट्री कर ली। 
भारतीय खिलाड़ी ईशा, निवेता समेत रुचिता की तिकड़ी क्वॉलिफिकेशन राउंड 1 में भी 856 के स्कोर के साथ सबसे ऊपर मौजूद रही। 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया पहला 'Gold Medal' इससे पहले ओलंपियन सौरभ चौधरी, गौरव राणा समेत केदारलिंग बालाकृष्णा की तिकड़ी पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था। इस दौरान टीम इंडिया छह के स्कोर के साथ चौथे नंबर पर काबिज रही। श्रेया अग्रवाल, आयुषी गुप्ता समेत राजश्री संचेती की टीम महिला 10 मीटर एयर राइफल के टीम स्पर्धा में क्वालिफिकेशन राउंड 2 में 7वें नंबर पर रही और आगे पहुंचने में ना कामयाब रही।
March 04, 2022

एक ने बाइक चोरी की, दूसरा थोड़ी दूर खड़ा रहा, दोनों गिरफ्तार

एक ने बाइक चोरी की, दूसरा थोड़ी दूर खड़ा रहा, दोनों गिरफ्तार

चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद
जींद : ( संजय कुमार) -जींद पुलिस ने चोरी की वारदातों को रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। जिनकी पहचान जॉनी वासी कमाचखेड़ा व सचिन वासी वार्ड न. 5 जुलाना के रूप में की गई है।

दिनांक 01.03.2022 को बिहार के जिला लखीसराय के गांव किरणपुर के रहने वाले रवि ने थाना जुलाना में दी शिकायत में बताया कि वह जुलाना में पंजाबी धर्मशाला के पीछे किराएदार के तौर पर पिछले 3/4 साल से रह रहा है। 1 मार्च को उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर रंग काला अपने कमरे के आगे खड़ी की हुई थी वह अंदर खाना बना रहा था कि उसी समय मोटरसाइकिल स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी उसने बाहर जाकर देखा तो कोई अनजान लड़का उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। जिस शिकायत पर थाना जुलाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई।

 *जुलाना थाना प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह* ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह द्वारा इस मामले की जांच करते हुए चोरी के आरोपी जॉनी वासी कमाच खेड़ा व सचिन उर्फ छोटा वासी जुलाना को काबू किया गया। पूछताछ पर पता चला कि दोनों आरोपी इस वारदात में शामिल थे एक मोटरसाइकिल को लेकर भागा तथा दूसरा थोड़ी दूरी पर खडा था। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।
March 04, 2022

सीआईए जींद की टीम ने सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को किया काबू

सीआईए जींद की टीम ने सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को किया काबू।*

10600 रुपए की सट्टा राशी बरामद

जींद : सीआईए जींद ने अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इंचार्ज अनूप सिंह के नेतृत्व में कारवाई करते हुए इंद्रा कॉलोनी जींद से सट्टा की खाईवाली करते हुए एक युवक को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 10600 रुपए की राशी बरामद की गई है । पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण वासी इंदिरा कॉलोनी जींद के रूप में हुई है। 
*सीआईए जींद इंचार्ज अनूप सिंह* ने बताया कि अपराधों की रोकथाम हेतु उनकी टीम एसडी स्कूल मोड रानी तालाब जींद मौजूद थी कि एएसआई जलोरा सिंह को सूचना मिली कि प्रवीण वासी इंदिरा कॉलोनी जींद सर्राफा बाजार के अंदर राजू ज्वेलर्स के साथ लगती गली में सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सीआईए की टीम ने तुरंत रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। सीआईए टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, एक पेन व 10600 रुपए की सट्टा राशी बरामद हुई।
आरोपी प्रवीन के खिलाफ थाना शहर जींद में मामला दर्ज करके आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है ।
March 04, 2022

जींद में पार्किंग बनाने, नरवाना में सर्विस रोड बनाने का आदेश, एनएचएआई अफसरों को फटकार

जींद में पार्किंग बनाने, नरवाना में सर्विस रोड बनाने का आदेश, एनएचएआई अफसरों को फटकार

जींद डीसी डॉ. मनोज कुमार ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

अधिकारी सडक़ों पर सांकेतिक चिन्ह लगवाना करें सुनिश्चित
जींद : ( संजय कुमार) ÷ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई के अधिकारी केवल सडक़ निर्माण की औपचारिकता तक ही सीमित न रहकर मार्ग पर होने वाली दूर्घटनाओं से बचने के लिए जरूरत अनुसार सांकेतिक चिन्हों को लगाएं ताकि दुर्घटनाओंं पर अंकु श लगाया जा सके । यह निर्देश उपायुक्त ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोन्धित करते हुए दिए ।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अक्सर राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोलटैक्स देकर चलने वाले वाहन चालकों के मन में यह विश्वास होता है कि  इस सडक़ पर दूर्घटना होने का अंदेशा न के बराबर है और सडक़ पर गड्डे होने व सांकेतिक चिन्हों की कमी आदि होने की वहज से वाहन निर्धारित गति पर चलते हुए भी दूर्घटनाग्रस्त हो जाते है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि  वाहन चालकों से कम्पनी द्वारा जो टोल टैक्स लिया जाता उसको लेकर कम्पनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं दी जा रही है अथवा नियम बनाए गए है, उनकी एक कॉपी सम्बन्धित एसडीएम को भिजवाना सुनिश्चित करें। जिले में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समुचित उपाए किए जाए साथ ही चिहिन्त स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करवाई जाएं और रेलिंग, साईन बोर्ड तथा स्पीड ब्रेकर भी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपरिषद के ईओ को निर्देश दिए कि वे सडक़ के किनारे रेहड़ी लगाने वाले व्यक्तियों के लिए अलग से स्थान चिन्हित करें, अगर फिर भी कोई व्यक्ति आदेशों की उल्लघंना करता है तो उसका चालान करना सुनिश्चित करें ताकि यातयात की व्यवस्था सुगम हो सके।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी सडक़ पर गड्डे है उनकी रिपोर्ट जल्द भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सडक़ों को दुरूस्त करवाया जा सके। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाना में लघु सचिवालय के सामने सर्विस रोड़ बनाए जाए और नरवाना में कैथल से नरवाना व नरवाना से हिसार रोड़ पर आने - जाने वाले वाहनों को गलत साईड से जाना पड़ता है, इन दोनों सडक़ों को सुगम बनाने के लिए अधिकारी ठोस कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।
उपायुक्त डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि शहर में जगह चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था बनवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए उपायुक्त ने जींद एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश भी दिए । उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए बिजली के पोल लगाने से पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तालमेल अवश्य कर लें ताकि सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी ना हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ सडक़ सुरक्षा बारे जो मीटिंग हुई थी उसमें मुख्यमंत्री द्वारा जो निर्देश जारी किए गए थे उनको त्वरित आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी वाहन चालक शहर में बिना पार्किंग के सडक़ पर वाहन खड़ा करता है तो उसका चालान करना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय- समय पर चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए जागरूक करते रहे और गलत दिशा में चलने वाले, शीट बैल्ट का प्रयोग न करने वाले, वाहन को चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने वाले ऐसे वाहनों का चालान करना सुनिश्चित करें ताकि वाहन दुर्घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में अवैध पार्किंग के  वाहन खड़े करने वाले चालकों को समझाएं अगर फिर भी चालक अवेहलना करता है तो उसका चालान करना सुनिश्चित करें ताकि शहर में यातायात सुगम बना रहे। सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और सडक़ों पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपाय को साझा करने का कार्य ट्रैफिक पुलिस का होता है। ट्रैफिक पुलिस सडक़ पर लगातार नियमो का पालन करने के साथ गाडय़िों को दिशा निर्देश देता है। इस अवसर पर जींद के एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश, जिला नगर आयुक्त  मेजर गायत्री अहलावत, उचाना के एसडीएम राजेश कोथ, आरटीए प्रतिक हुड्डा, नगराधीश अमित कुमार, नरवाना के एसडीएम सुरेन्द्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डॉ. किरण सिंह, एमडी शुगर मिल प्रवीण कुमार,जीएम रोड़वेज गुलाब सिंह, डीएसपी धर्मबीर खर्ब , डीएसपी जितेन्द्र खटकड़ समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
March 04, 2022

हरियाणा में अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा गोवंश, सरकार ने बनाई यह याेजना

हरियाणा में अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा गोवंश, सरकार ने बनाई यह याेजना 

चंडीगढ़ :  हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राज्य में बेसहारा गोवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ा जाएगा और हमारा लक्ष्य है कि जितनी भी गाय बेसहारा हैं उनके लिए गौशाला बनाई जाए। इसी कड़ी में राज्य सरकार चिंतित है और इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान बेसहारा पशुओं के संबंध में लाए प्रस्ताव के बारे में अपना वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की वजह से तरह-तरह की समस्याएं किसानों को आ रही है इस समस्या से निपटने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ऐसे बेसहारा पशुओं के संबंध में हमारी सरकार ने कानून लाने का काम भी किया है लेकिन आज लोग गायों को अपने घर रखने की बजाए सड़कों पर छोड़ रहे हैं लेकिन लोगों को सरकार के इस प्रयास के साथ अपनी ओर से भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गौवंश व अन्य बेसहारा पशुओं के लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं। बेसहारा पशुओं के लिए गौ अभ्यारण, नंदी शालाएं खोलने का काम किया गया है और गौशालाओं में गायों को एकत्रित कर भेजने का काम किया गया है। इसी प्रकार, गौ सेवा आयोग गठन किया गया तथा 4.5 लाख गौवंश को गौशालाओं में भेजा गया है। सरकार ने एक नीति बनाई है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था 1000 रूपए प्रति एकड़ प्रति साल के तहत भूमि लेकर गौशाला संचालित कर सकता है। पंचकूला में स्थापित गौशाला में गौबर से खाद बनाने का काम किया गया है और इसी प्रकार, इस गौशाला में नेचुरल पेंट बनाने का काम भी किया गया है। भारतीय गैस प्राधिकरण द्वारा गैस खरीदने के लिए विभिन्न समझौते किए गए हैं।  राज्य में 600 गौशाला उन्होंने बताया कि राज्य में 600 गौशाला चल रही हैं और इनमें 4.5 लाख गौवंश को रखा गया है तथा इसी प्रकार, एक लाख बेसहारा गोवंश को गौ शालाओं में रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें प्राकृतिक खेती का जिक्र करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में भी गौवंश बहुत योगदान हैं और सरकार इस ओर अग्रसर है कि इस पर एक नीति तैयार की जाए ताकि खाद का पैसा बचे और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा सकें। दलाल ने कहा कि वर्ष 2014 से 2022 के दौरान गौशालाओं का बजट दोगुना किया गया हैं। दलाल ने कहा कि इसी तरह लाखों कुत्तो का स्टरलाईजेशन किया गया है। चारा आदि देने के लिए आगे आएं लोग हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के लोगों से आहवान करते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं के रखरखाव के लिए सरकार तो व्यवस्था कर ही रही है लेकिन चारा इत्यादि देने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है जिस में गौचारण के लिए स्थान हो, भोजन की व्यवस्था हो, इसके लिए संस्थाएं भी आगे आएं इसी प्रकार अन्य पशुओं के पालन की सामाजिक व्यवस्था भी होनी चाहिए इससे लोगों को पुण्य भी मिलेगा।
March 04, 2022

जींद प्रशासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द कैरियर काऊसलिंग सैंटर बना रहा है बच्चों का उज्जवल भविष्य

जींद प्रशासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द कैरियर काऊसलिंग सैंटर बना रहा है बच्चों का उज्जवल भविष्य

ग्रामीण आंचल की कविता ने नेट की परीक्षा की
जीन्द : ( संजय कुमार ) ÷ग्रामीण आंचल की कविता ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द कैरियर काऊसलिंग सैंटर से शुरुआती तैयारी करके राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की। छात्रा कविता ने जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व नगराधीश अमित कुमार को एक ही सत्र में नेट व एचटेट की परीक्षा पास होने पर मिठाई खिलाई। इस पर उपायुक्त ने छात्रा को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित सैंटर के लिए बेहतर व उचित स्थान निश्चित करवाया जायेगा ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतियोगिक परिक्षाओं की तैयारी बेहतर हो सकें, इसके लिए उचित कदम उठायें जाएगें। सीटीएम अमित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित सैंटर से अध्यन कर विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं में  राष्ट्रीय व राज्य स्तर की परीक्षा पास कर रहें हैं। नेट परीक्षा पास छात्रा कविता ने बताया कि सैंटर से अभी तक विभिन्न विभागों में 32 छात्र स्थाई नौकरी व 28 छात्र विभिन्न परीक्षा पास कर चुके है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित सैंटर में हर वर्ग के छात्र को नि:शुल्क प्रतियोगिक परीक्षा की तैयारी व काऊसलिंग के साथ संस्कार दिये जाते है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों के लिए सैंटर से हर विषय की तैयारी करवाने के साथ, विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन क्लास व लेक्चर देने से अपने आप में आत्मविश्वास बढ़ता जाता है। करोना काल में भी ऑनलाइन क्लासों के द्वारा परीक्षा की तैयारी होती रहीं। इस अवसर पर राजीव, साहिल, पूजा, गीता व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहें।
March 04, 2022

फतेहाबाद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, घर में मचा कोहराम, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

फतेहाबाद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, घर में मचा कोहराम, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार 

भूना (फतेहाबाद) :  खंड भूना के गांव बोस्ती के 25 वर्षीय सैनिक मनदीप कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शहीद हाे गए हैं। अभी तक मृत्यु के कारणों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। सैनिक का पार्थिव शरीर वीरवार की देर रात्रि को टोहाना पहुंचने की सूचना मिली है। सैनिक का शुक्रवार को गांव बोस्ती में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक की मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे बोस्ती गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिक के घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव बोस्ती निवासी एवं सैनिक के बड़े भाई संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि को उनके पास मोबाइल फोन पर सूचना मिली थी कि उसके भाई मनदीप की मौत हो गई है। मनदीप जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ड्यूटी पर था। मृत्यु कैसे और कहां हुई, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।  अविवाहित था मनदीप गांव मतलोढा हाल आबाद बोस्ती निवासी स्वर्गीय रामपाल सेन के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें मनदीप को छोड़कर सभी शादीशुदा हैं। मनदीप वर्ष 2019 में प्रादेशिक सेना में भर्ती हो गया था। वह पिछले कई महीनों से जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ड्यूटी पर तैनात था। मनदीप व संदीप के बीच बुधवार की शाम को करीब पांच बजे मोबाइल फोन पर बात भी हुई थी। संदीप ने मनदीप को कहा था कि आपका रिश्ता देख रहे हैं और जल्द शादी करेंगे। फोन पर मनदीप ने कहा कि पहले भूना या बरवाला में कोई प्लाट देख लो और एक कोठी बनाएंगे और फिर शादी करूंगा। दोनों भाइयों की हंसते-हंसते अभी देर तक बातचीत हुई थी। देर रात्रि को आए फोन के बाद संदीप और उसके पूरे परिवार का हाल बेहाल बना हुआ है। संदीप बोस्ती गांव में हेयर ड्रेसर का काम करता है। संदीप व मनदीप के पिता रामपाल का करीब 6 साल पहले निधन हो गया था।
 *सैनिक की डेड बॉडी आने के बाद मौत के कारण की होगी पुष्टि :*
 एसएचओ भूना थानाध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर जय भगवान सिंह ने बताया कि बोस्ती गांव के सैनिक मनदीप कुमार की डेड बॉडी आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग जाएगा। फिलहाल की सूचना के अनुसार सैनिक मनदीप की जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मृत्यु हुई है।
March 04, 2022

गुरूग्राम में डेरा सच्चा सौदा का सफाई महा अभियान 6 मार्च 2022 को

*गुरूग्राम में डेरा सच्चा सौदा का सफाई महा अभियान 6 मार्च 2022 को*

*सिरसा* : डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत एक बार फिर गुरु द्रोण नगरी गुरुग्राम को स्वच्छता की सौगात देने जा रही है। पूज्य गुरु जी के यहां प्रवास की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी 
6 मार्च को गुरूग्राम में सफाई महा अभियान चलाएंगे। बता दें कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 21 दिन गुरूग्राम में प्रवास किया। साध-संगत को पूज्य गुरू जी के दर्शनों का बेसब्री से इन्तजार था। लेकिन साध-संगत को पूज्य गुरू जी के दर्शन नहीं हो पाए। साध-संगत ने गत 28 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति को आग्रह किया था कि पूज्य गुरू जी जिस नगर में रूके हम उस नगर के दर्शन करना चाहते हैं और पूज्य गुरू जी के वहां प्रवास की खुशी में सफाई महा अभियान चलाना चाहते हैं। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने गुरूग्राम प्रशासन से 6 मार्च को गुरूग्राम में सफाई महा अभियान चलाने की अनुमति मिली है। 
गौरतलब है कि इससे पहले पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ मुहिम के तहत 17 दिसंबर 2011 में गुरुग्राम को 3 लाख से अधिक सेवादारों द्वारा 7 घंटे में गंदगी मुक्त किया गया था। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, पुरी, कोटा, गुरूग्राम, सरसा, जोधपुर, कोटा, हौंशगाबाद, पुरी (उड़ीसा), हिसार, ऋषिकेश, गंगा जी व हरिद्वार, अजमेर, पुष्कर, रोहतक, फरीदाबाद, नरेला (दिल्ली), करनाल, कैथल, नोएडा, नई दिल्ली, सीकर (राज.), अलवर, दौसा, सवाईमाधोपुर (राज.),  श्योपुर (मध्य प्रदेश), टोंक (राज.), देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुम्बई, पानीपत, जयपुर, करनाल सहित देश 32 बड़े शहरों में सफाई महा अभियान चला चुकी है।

Thursday, March 3, 2022

March 03, 2022

पीएनबी बैंक की दीवार तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी काबू

पीएनबी बैंक की दीवार तोडकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी काबू

सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हुआ खुलासा

जींद : जुलाना में पीएनबी बैंक की शाखा में चोरी की मंशा से घुसा आरोपी जींद पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान जुलाना के वार्ड नं05 के रहने वाले दीपक के तौर पर की गई है। आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।

28 फरवरी 2022 को थाना जुलाना में पीएनबी बैंक शाखा जुलाना के मैंनेजर आशीष श्योकंद ने जुलाना मंडी चौकी में शिकायत में बताया कि उसे बैंक के चपरासी ने सूचना दी कि 2 दिन से सरकारी छुट्टी के बाद सोमवार को सुबह वह बैंक में पहुंचा तो बैंक की दीवार टुटी हुए थी जो किसी अज्ञात द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था जो थाना जुलाना में बैंक मैंनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया व पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की गई।
थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह ने इस संबंध में बताया कि जुलाना के पीएनबी बैंक में दीवार तोडकर चोरी का प्रयास करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसके बाद अनुसंधानकर्ता मुख्य सिपाही लखविन्द्र सिंह द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें आरोपी दीपक की पहचान की गई। आरोपी दीपक को काबू कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
March 03, 2022

अभय सिंह चौटाला ने युक्रेन में भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाईन नम्बर

अभय सिंह चौटाला ने युक्रेन में भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाईन नम्बर

नई दिल्ली : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे हुए भारत के सभी नागरिकों एवं छात्रों को किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए तो आप सभी कीव (यूक्रेन)में रहने वाले मेरे अजीज मित्र कुलदीप कुमार जी से सम्पर्क कर सकते हैं। यथासम्भव सभी तरह की मदद की जाएगी। सम्पर्क:
+380933888880
+380674477666
मेरा सम्पर्क : 9808200007
March 03, 2022

हरियाणा में ऑफलाइन होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, HBSE ने जारी की डेट शीट, जानें पूरी प्रक्रिया

हरियाणा में ऑफलाइन होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, HBSE ने जारी की डेट शीट, जानें पूरी प्रक्रिया
भिवानी :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित करने का फैसला किया है। जिसके लिए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर जगबीर मलिक ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की रेगुलर, कंपार्टमेंट, ओपन की परीक्षाएं 30 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। 
इन परीक्षाओं में सभी प्रकार के परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 6 लाख 68 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इनमें 10वीं कक्षा के रेगुलर व ओपन के कुल तीन लाख 78 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा में दो लाख 90 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 12वीं की परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल तक तथा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। 
सभी परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक एक ही सत्र में आयोजित होंगी। अबकी बार परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए दो पेपरों के बीच में पर्याप्त छुट्टियां दी गई हैं। चेयरमैन ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में लगभग 1700 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं तथा 250 उड़नदस्तों का गठन नकल रोकने के लिए किया जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी। 
उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों की परीक्षा संचालन के बारे में बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके स्कूल में ही बनाए गए हैं, जहां वे पढ़ते थे। इसके अलावा जो विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, वे किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो उनकी परीक्षा उनके प्रार्थना पत्र पर बाद में ली जा सकेंगी। वर्तमान में हो रही परीक्षाओं में 40 प्रतिशत अंक सब्जेक्टिव, 40 प्रतिशक अंक ओब्जेक्टिव होंगे। इस प्रकार 80 अंकों की परीक्षा तथा 20 प्रतिशत अंक इंटरनेल एसेसमेंट के होंगे।
March 03, 2022

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने नकली पुलिसकर्मी बन नीलकंठ पहुंचा युवक, ऐसे आया पकड़ में

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने नकली पुलिसकर्मी बन नीलकंठ पहुंचा युवक, ऐसे आया पकड़ में 
रादौर ( यमुनानगर ) :  पुलिस की वर्दी पहनकर नीलकंठ जल चढ़ाने गए घरौंडा के युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को गुरूवार के दिन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने गुमथला चौकी प्रभारी सुरेश कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। गुमथला चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि टीम के साथ चौकी के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। तभी एक उत्तराखंड नंबर की बुलेट बाइक पर एक युवक यमुनानगर की ओर से आ रहा था। जिसने पुलिस की वर्दी डाली हुई थी और चश्मा लगाया हुआ था। लेकिन उसने पैरों में स्पोटर्स शूज डाले हुए थे। साथ ही वर्दी पर दोनों ओर डोरियां लगी हुई थी। जबकि दोनों ओर डोरियां केवल कर्मचारी के पास असला होने की स्थिति में लगी होती हैं। उसके पहनावे को देखकर उस पर शक हुआ तो उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि उसे नीलकंठ में घूमने जाना था और उसके पास बाइक के पूरे कागज नहीं थे। उसे रास्ते में कोई रोके नहीं और उसका रौब भी लोगों पर बना रहे, इसलिए उसने यह योजना बनाई। तब उसने मधुबन से पहले पुलिस की वर्दी खरीदी और साथ में एक प्लास्टिक की पिचकारी वाली गन भी ली। तब वह अपनी बाइक पर घूमने निकल गया। शिवरात्रि के मौके पर नीलकंठ में जल चढ़ाकर वापिस लौट रहा था और पकड़ में आ गया।
March 03, 2022

हरियाणा के किसान दोबारा फ्री करवाएंगे टोल, भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार की भी दी चेतावनी

हरियाणा के किसान दोबारा फ्री करवाएंगे टोल, भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार की भी दी चेतावनी

जींद : जींद के खटकड़ टोल प्लाजा किसान समिति ने फसल खराबा मुआवजा को लेकर तलख तेवर कर लिए हैं। टोल प्लाजा समिति ने दो टूक कहा है कि अगर आठ मार्च तक फसल खराबा मुआवजा नहीं मिला तो नौ मार्च को खटकड़ टोल प्लाजा पर पक्का धरना शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही टोल को भी फ्री कर दिया जाएगा और जेजेपी तथा भाजपा के किसी भी नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। फसल खराबा मुआवजा में देरी होने पर वीरवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर किसानों की संयुक्त बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता खेडा खाप के प्रधान सतबीर खेड़ा ने की। लगभग दो घंटे तक चली किसानों की बैठक में सरकार निशाने पर रही। किसानों का कहना था कि सरकार जानबुझकर फसल खराबा मुआवजा को लटका रही है। फसल खराब के कारण किसानों को पहले ही काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है। जिसके चलते किसानों का धैर्य भी जवाब दे रहा है। जिसे किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। आखिर में किसानों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर आठ मार्च तक किसानों के खातों में फसल खराबा मुआवजा राशि नहीं आई तो नौ मार्च से खटकड़ टोल प्लाजा पर जिलाभर के किसान पक्का धरना शुरू कर देंगे। साथ ही टोल प्लाजा को भी फ्री करवा दिया जाएगा। पूरे जिले में किसान आंदोलन की तरह भाजपा तथा जेजेपी नेताओं को नहीं घुसने दिया जाएगा। भारी बारिश से फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान काबिलेगौर है कि पिछले सीजन में भारी बारिश के चलते फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा था। जिसकी स्पेशल गिरदावरी कर नुकसान का आंकड़ा भेज दिया गया था। बावजूद इसके लम्बा समय बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला। इस मौके पर कृष्ण, नरेंद्र, प्रदीप, अनीश, राकेश, मेवा, माया, ओमप्रकाश, अनिता समेत काफी संख्या में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। खेडा खाप के प्रधान सतबीर खेड़ा ने कहा कि बारिश के दौरान फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। जिसकी स्पेशल गिरदावरी भी हो चुकी है। नुकसान का आंकलन सरकार को भेजा जा चुका है। बावजूद इसके मुआवजा राशि को लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठ मार्च तक का अल्टीमेटम सरकार को दे दिया गया है। नौ मार्च से पक्का धरना खटकड़ टोल प्लाजा पर शुरू कर दिया जाएगा और जो निर्णय लिए गए उन्हें लागू कर दिया जाएगा।
March 03, 2022

सीएम बोले- 10 साल पुराने ट्रैक्टर को NCR में बैन नहीं होने देंगे, केंद्र से करेंगे बातचीत

सीएम बोले- 10 साल पुराने ट्रैक्टर को NCR में बैन नहीं होने देंगे, केंद्र से करेंगे बातचीत 
चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए जारी नीति में ट्रैक्टर को शामिल नहीं किया जाए, इसके लिए केन्द्र सरकार से बातचीत की जाएगी और कोई न कोई बीच का रास्ता निकाल लिया जाएगा। पिछली बार भी हमने एनजीटी से ट्रैक्टर को बाहर करवाया था। मुख्यमंत्री विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर आरम्भ हुई चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यूक्रेन में फंसे हरियाणा के छात्रों के बारे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भी मुंबई एयरपोर्ट पर 9 विद्यार्थी पहुंचे हैं।  सरकार की ओर से इन विद्यार्थियों को मुंबई से दिल्ली तक की हवाई यात्रा की टिकट तथा एक-एक हजार नकद राशि देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मुम्बई, दिल्ली, चण्डीगढ़, फरीदाबाद में हैल्प डैस्क बनाए गए हैं। सभी उपायुक्तों को व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों के परिवारों से सम्पर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। फरीदाबाद मण्डलायुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के 1784 युवाओं की सूची विदेश मंत्रालय से मिली थी, जिसमें से 83 हमारे प्रदेश से नहीं हैं। कुल 1701 हरियाणा के युवाओं में से 683 को वापस लाया जा चुका है। यूक्रेन में लगभग 150 विद्यार्थी शेष हैं, उन्हें बॉर्डर पर आने के लिए कहा गया है। इन सभी को सकुशल वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार एवं भ्रष्टाचार में शामिल व्यक्तियों के नाम हर बार सदन में लिए जाते हैं, पुख्ता प्रमाण नहीं देते। पिछली बार हमने इसे हल्के में लिया परंतु इस बार ऐसे विधायकों के खिलाफ संसदीय कार्यमंत्री के माध्यम से गैर जिम्मेदाराना बयान देने वालों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा।