Breaking

Saturday, June 19, 2021

June 19, 2021

डॉक्टरों से हिंसा पर केंद्र का राज्यों को पत्र

डॉक्टरों से हिंसा पर केंद्र का राज्यों को पत्र
नई दिल्ली: डॉक्टरों के साथ हिंसा के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक विस्तृत समीक्षा करके यह सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है कि संशोधित महामारी रोग अधिनियम के कार्यान्वयन के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा व भलाई के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे अपने पत्र में कहा कि कि स्वास्थ्य कर्मियों की हर मोर्चे पर कोविड-19 प्रबंधन में सबसे अहम भूमिका है।
हाल ही में असम, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत कुछ जगहों से डॉक्टरों, स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों तथा अन्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की खबरें आईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाकये हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों के मनोबल को प्रभावित करते हैं जिन्होंने कोविड-19 प्रबंधन में सभी चुनौतियों के खिलाफ अनुकरणीय प्रतिबद्धता दिखाई।
बता दें , कुछ दिन पहले असम के होजई जिले में डॉक्टर पर हमले के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इस पत्र में आईएमए ने शाह से स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक प्रभावी और मजबूत कार्रवाई को मंजूरी देने का अनुरोध किया गया था।
बता दें कि असम के होजई जिले में फुलताली मॉडल अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद पुरुषों के एक समूह द्वारा एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर हमला किया गया था। जिसके बाद से राज्य के डॉक्टरों में नाराजगी देखी गई। वहीं आईएमए ने भी घस घटना की कड़ी निंदा की थी।
June 19, 2021

दिल्ली में मुलाकातें, हरियाणा में चर्चा गर्म

दिल्ली में मुलाकातें, हरियाणा में चर्चा गर्म : सीएम मनोेहर लाल दूसरे दिन भी दिल्ली में रहे सक्रिय, गृह मंत्री अनिल विज लौटे
चंडीगढ़ :  सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की केंद्रीय नेताओं के साथ में मुलाकातों का दौर जारी रहा, वहीं राजधानी हरियाणा में चर्चाओं का दौर गर्म रहा। सीएम गुरुवार की देर शाम को जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर प्रदेश की सियासत, किसान आंदोलन और छहः सौ दिन पूरे होने सहित कईं तरह की जानकारी साझा की थी। वहीं, शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल दिल्ली में व्यस्त रहें उन्होंने दो केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावडेकर और गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ में मुलाकात की कुछ अन्य नेताओं के साथ भी मुलाकात के बाद शनिवार को दोपहर बाद ही उनकी वापसी होगी। उधर, एक दिन पहले दिल्ली पहुंचे हरियाणा के गृह एवं सेहत मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद में वापस लौट आए हैं। 
मंत्रीमंडल विस्तार और फेरबदल जैसी चर्चाओं को पंख लगे सीएम और गृहमंत्री के अचानक ही दिल्ली जाने और वहां पर वरिष्ठ नेताओं के साथ में मुलाकातों के दौर के साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार और फेरबदल जैसी चर्चाओं को पंख लग गए हैं। एक दिन पहले और शुक्रवार को भी चर्चाओं का दौर जारी था। कुल मिलाकर सीएम द्वारा गत दिवस हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल सत्यदेव आर्य के साथ में मुलाकात, उसके पहले दिल्ली दौरा सभी बातों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, विज के भी दिल्ली जाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल में विस्तार और राज्य के सियासी हालात को लेकर हाईकमान ने फीडबैक ले लिया है। जिसके बाद में जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
बता दें कि सीएम हरियाणा ने गुरुवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत के साथ में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान अंबाला सीट से सांसद और राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया भी मौजूद थे। इसके अलावा सीएम ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ उनके आवास पर बैठक की है। कुल मिलाकर शुक्रवार की रात और शनिवार को दिल्ली में सीएम कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ में मुलाकात कर विचार मंथन करने की तैयारी में हैं। जिसके काऱण राज्य में कईं तरह की चर्चाओं को पंख लग गए हैं। मंत्रीमंडल में अभी दो मंत्रियों के पद खाली पड़े हुए हैं, जिसमें एक भाजपा के हिस्से और दूसरा पद जजपा गठबंधन के पास में जाना है। इन दोनों ही पदों पर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह कईं मायनों में अहम होगा। 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर लौटे विज गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बीती रात मिले थे। विज राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ में लंबी चर्चा के बाद में शुक्रवार को दोपहर बाद हरियाणा अंबाला अपने आवास के लिए निकल गए थे। विज वैसे, तो बीती रात ही इसे निजी और शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन राजधानी चंडीगढ़ में इसको लेकर कईं तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि विज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश के सियासी माहौल, किसान आंदोलन के साथ-साथ कईं विषयों को लेकर लंबी चर्चा की है। शुक्रवार को कुछ नेताओं के साथ में निजी मुलाकात के बाद में वे हरियाणा लौट आए हैं। 

 छह सौ दिनों पर पीसी के बाद में दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना वीरवार को मनोहरलाल सरकार की ओर से राजधानी चंडीगढ़ में छह सौ दिन पूरे हो जाने को लेकर पीसी आयोजित की गई थी। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सरकार के कामकाज को लेकर मीडिया को विस्तार से जानकारी दी थी। इस पीसी में राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा मंत्रीमंडल के अधिकांश मंत्री मौजूद रहे थे। इसके बाद में सीएम जहां अपने स्पेशल विमान से दिल्ली गए थे। वहीं, अचानक ही हरियाणा के गृह एवं सेहत मंत्री विज भी सड़क मार्ग से दिल्ली गए थे। विज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकातकी, तो वहीं सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
June 19, 2021

श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस हर रोज चलेगी

श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस हर रोज चलेगी
रोहतक : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आने के बाद रेलवे यातायात को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब रोज चलेगी। इसका ठहराव रोहतक जंक्शन पर भी होगा। इस रेलगाड़ी में रोहतक से हर रोज करीब 200 से 250 यात्री सफर करते है। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर को 12.30 पर चलकर 2.30 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद वह आगे भठिंडा जाएगी। पहले गंगा नगर इंटरसिटी रेलगाड़ी सप्ताह में दो दिन ही चलती थी। भठिंडा से चलकर सोमवार व बुधवार को रोहतक जंक्शन पर आती थी। वहीं वापसी में दिल्ली से भठिंडा की ओर मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलती थी। 200 से 250 यात्री करते हैं सफर
कोरोना संक्रमण के कारण श्रीगंगानगर इंटरसिटी रेलगाड़ी को एक सप्ताह में दो बार चलाया जा रहा था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस रेलगाड़ी को रेलवे ने हर रोज के लिए शुरू कर दी है। इस रेल गाड़ी में रोहतक से करीब 200 से 250 यात्री सफर करते है। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधमपुर-कोटा ट्रेन का रोहतक जंक्शन पर ठहराव गर्मियों में यात्रियों के लिए चलाई जा रही उधमपुर-कोटा स्पेशल ट्रेन का रोहतक जंक्शन पर ठराव दिया गया। यह ट्रेन कोटा से चलाई है। इस ट्रेन का ठहराव रोहतक जंक्शन पर दिया गया है। उधमुपर जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन रोहतक से पकड़नी पड़ेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस अब चलेगी हर रोज : बीएस मीणा अन्य रेलगाड़ियों को लेकर जो कोई निर्देश समय-समय पर रेलवे की ओर से मिलेंगें, उस हिसाब से यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। फिलहाल गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल दो दिन ही चलती थी। अब हर रोज यह ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। - बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक
June 19, 2021

स्विस बैंक में भारतीयों ने जमा किए रिकॉर्ड 20 हजार करोड़, लोग बोले-अब अन्ना-रामदेव कहाँ छुपे हैं ?

स्विस बैंक में भारतीयों ने जमा किए रिकॉर्ड 20 हजार करोड़, लोग बोले-अब अन्ना-रामदेव कहाँ छुपे हैं ?
नई दिल्ली : कोरोना काल में जहां कई भारतीय परिवार ऐेसे थे जिनका रोजगार समाप्त हो गया। कई भारतीय घर ऐसे थे जहां खाने पीने तक का संकट छा गया था।
लॉकडाउन ने एक तरह से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को आर्थिक रुप से तोड़ कर रख दिया था तो वहीं कई लोग ऐसे थे जिन्होंने किसी तरह से स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों की मदद से अपनी और अपने परिजनों का पेट पाला।
भारतीय अर्थव्यवस्था को भी इस दौर ने बड़ा झटका लगा लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं वो कुछ दूसरा पक्ष ही दिखा रहे हैं।
गुरुवार को स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने एक आंकड़ा जारी किया, उसके मुताबिक वर्ष 2020 में स्विस बैंकों में सबसे ज्यादा रकम भारतीयों और भारतीय कंपनियों के जमा हुए हैं।
कोरोना के दौर में कई ऐसे भारतीय अमीर थे जिनके धन दौलत में भारी वृद्धि हुई और इनमें से बड़ी संख्या में अमीरों ने अपने पैसे स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा किए।
केंद्रीय बैंक स्विट्जरलैंड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वहां के बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा किए गए रकम में भारी बढोतरी हुई है और अब यह रकम 2.55 अरब स्विस फ्रैंक यानी कि 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। ये आंकड़ा पिछले 13 वर्षों में सर्वाधिक है।
सवाल उठता है कि जो नरेंद्र मोदी विदेशी बैंकों से काला धन लाने के नाम पर सत्ता में आए थे, उन्हीं के शासन काल में स्विस बैंकों में धन राशि जमा करने का रिकॉर्ड बन गया।
केंद्रीय बैंक, स्विट्जरलैंड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में स्विस बैंकों में भारतीयों की 6625 करोड़ रुपये जमा थे। वर्ष 2020 में यह बढ़कर 20,706 करोड़ रुपये हो गई।
इसमें 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा कस्टमर डिपॉजिट…… 13,500 करोड़ रुपये बॉन्ड, सिक्योरिटीज व अन्य वित्तीय विकल्पों से, 3100 करोड़ रुपये दूसरे बैंकों के माध्यम से, 16.5 करोड़ रुपये ट्रस्ट के जरिए जमा हुए हैं।
इसके पहले स्विस बैंकों में ऐसा ही रिकॉर्ड 2006 में भी बना था। उस दौरान स्विस बैंकों में भारतीयां की जमा राशि लगभग 6.5 अरब स्विस फ्रैंक्स थी। हालांकि ये आंकड़ा बाद के दिनों में गिरने लगा।
अगर वर्ष 2011, 2013 और 2017 को छोड़ दिया जाए तो स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों अथवा कंपनियों द्वारा जमा की जाने वाली धन राशि में गिरावट देखने को मिली।
मालूम हो कि इस आंकड़े में भारतीय नागरिकों के सभी तरह के फंड्स को संलग्न कर रिपोर्ट जारी किया जाता है।
ये आंकड़े स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों के काले धन की राशि को नहीं दर्शाते हैं, अर्थात ये पूरे आंकड़े कानूनन रुप से जमा धन राशि की है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को देश के सामने यह बताना चाहिए कि कैसे कोरोना की महामारी में इतने व्यापक पैमाने पर देश का पैसा स्विस बैंकों में जमा हो गया क्योंकि काला धन वापस लाने के नाम पर ही देश की जनता ने उन्हें बहुमत दिया था।
वहीं इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता यश मेघवाल ने अन्ना हजारे और बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि

https://twitter.com/YashMeghwal/status/1405762537191215108?s=20

 “साल 2020 में स्विस बैंक में जमा भारतीयों का काला धन 20,000 करोड़ रुपया बढ़ गया है, हैरत की बात नहीं कि अन्ना हज़ारे और लाला रामदेव दोनो मुँह छुपाए बैठे हैं।”
June 19, 2021

पौकरीखेड़ी हत्याकांड की जांच करने पहुंचे एडीजीपी संदीप

पौकरीखेड़ी हत्याकांड की जांच करने पहुंचे एडीजीपी संदीप
-9 साल पहले हुआ था मां-बेटे का कत्ल
-हाईकोर्ट के निर्देश पर एसआईटी कर रही जांच
जींद : ( संजय कुमार ) गांव पोकरी खेड़ी में अगस्त 2012 को हुए मां-बेटा हत्याकांड की गुत्थी 9 साल बाद भी नहीं सुलझ पाई है। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को रोहतक रेंज में तैनात एडीपीजी संदीप खिरवाल गांव में पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक एडीजीपी गांव में रहे और महिला सुमित्रा के ससुर व आसपास के लोगों से घटना संबंधित जानकारी ली। गौरतलब है कि 20 अगस्त 2012 को पोकरी खेड़ी गांव में फौजी केवल सिंह की पत्नी सुमित्रा व 15 वर्षीय बेटे विजय का रात को मर्डर कर दिया गया था। मर्डर किसने किया और इसके पीछे किसका हाथ है, इसका नौ साल बाद भी पुलिस इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई। बाद में सीआरपीएफ में तैनात उसके पति केवल सिंह ने सीबीआई की जांच की मांग को लेकर वर्ष 2016 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सितंबर 2019 में हाईकोर्ट ने इस मामले में एडीजीपी संदीप खिरवाल के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया और तीन माह में जांच करने के निर्देश दिए। एसआइटी ने बाद में हत्या का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम की भी घोषणा की, लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में लाकडाउन लगने के चलते एसआइटी जांच नहीं कर पाई और हाईकोर्ट में भी इसकी सुनवाई टलती रही। अब एसआइटी को 30 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसलिए एडीजीपी संदीप खिरवाल अपनी टीम के साथ गांव पोकरीखेड़ी में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
*-एएसपी नीतीश अग्रवाल भी एसआइटी में शामिल-*
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि डबल मर्डर के मामले में गठित की गई एसआइटी प्रमुख एडीजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवाल ने पोंकरीखेड़ी पहुंच गवाहों से बातचीत की है व वारदात स्थल को जांचा है। इस एसआइटी में सफीदों के एएसपी नितिश अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
June 19, 2021

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI में हुआ निधन

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI में हुआ निधन, कोरोना निगेटिव आने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
चंडीगढ : महीने भर कोरोना से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह  जिंदगी की जंग हार गए हैं।

इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं।

बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई है।

इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे।
चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है। अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में बताया है ”मिल्खा सिंह 3 जून को PGIMER अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा।

अंततः वे कोरोना नेगेटिव आ गए। हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल ICU में भर्ती कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11।30 बजे वे स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है”

आपको बता दें कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह साल 1960 में हुए रोम ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में चौथे स्थान पर रहे थे।
June 19, 2021

हड़ताल पर रहे निजी अस्पतालों के चिकित्सक

हड़ताल पर रहे निजी अस्पतालों के चिकित्सक 
जींद : ( संजय कुमार ) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  के राष्ट्रीय आह्वान पर सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक जिले में हड़ताल पर रहे। इसके चलते सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। चिकित्सक रानी तालाब के पास नेहरु पार्क में एकत्रित हुए और यहां धरना देते हुए रोष सभा की। बाद में एसडीएम दलबीर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। निजी अस्पतालों के दोपहर बाद दो बजे तक बंद रहने से मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रही।
नेहरु पार्क में आइएमए के महासचिव डा. सुशील मंगला ने बताया कि पिछले काफी समय से चिकित्सकों पर हमले हो रहे हैं और आइएमए द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान की जाए लेकिन सरकार द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। कोरोना काल के दौरान जब भी चिकित्सकों पर हमले हुए तो उस समय केंद्र सरकार ने केवल कानून में थोड़ा बदलाव कर दिया जो सिर्फ महामारी के दौरान लागू रहेगा। उन्होंने मांग की कि इसे एक केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए। इससे मरीज के तिमारदारों द्वारा चिकित्सकों पर हमला किए जाने पर तुरंत केस दर्ज किया जाए। सभी चिकित्सकों के संस्थानों को सुरक्षित संस्थान घोषित किया जाए। चिकित्सकों की सुरक्षा के मानक तय किए जाएं। चिकित्सकों पर हमला किए जाने के मामलों की जांच फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए। वरिष्ठ चिकित्सक व राज्य प्रतिनिधि डा. प्रमोद बंसल, आइएमए प्रधान डा. अजय गोयल ने कहा कि आइएमए चाहती है कि मेडिकेयर कानून को केंद्रीय कानून बना दिया जाए ताकि यह कानून आईपीसी की धारा के तहत आ सके। इसके अलावा बाबा रामदेव को उनके द्वारा किए गए बयान को लेकर गिरफ्तार किया जाए। बाद में चिकित्सकों ने मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम दलबीर सिंह को सौंपा। 
इस मौके पर डा. मदनलाल गेरा, डा. सत्यवान, डा. सुभाष, डा. अनिल, डा. मनोज, डॉ सोनल सिंघल, डा. कंवरसेन गोयल, डा. रमेश, डा. कुलदीप, डा. सुरेश जैन, डा. राकेश, डा. चमन सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
फ़ोटो-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते चिकित्सक
June 19, 2021

भूपेंद्र हुड्डा का सीएम को जवाब : आप जिसे मेरी राजनीतिक पीड़ा बता रहे, वो हर प्रदेशवासी का दर्द

भूपेंद्र हुड्डा का सीएम को जवाब : आप जिसे मेरी राजनीतिक पीड़ा बता रहे, वो हर प्रदेशवासी का दर्द 
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर जिसे मेरी राजनीतिक पीड़ा बता रहे हैं, वो हर हरियाणवी की मानवीय पीड़ा है। हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस बात की पीड़ा है कि जिस हरियाणा को हमने साढ़े नौ साल की कड़ी मेहनत से देश का नंबर वन राज्य बनाया था, उसे बीजेपी के कुशासन ने देश के फिसड्डी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा और बीजेपी-जेजेपी सरकार में हुए इस नकारात्मक विकास पर हर प्रदेशवासी को पीड़ा महसूस हो रही है। बहरहाल हरियाणावासी भी आपकी तरह एक-एक दिन गिनकर निकाल रहे। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि सत्ता में बैठे हुए लोगों को प्रदेश के ये हालात देखकर पीड़ा नहीं होती। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें प्रदेश के किसानों की हालत देखकर पीड़ा होती है। क्योंकि वो 7 महीने से अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। नवंबर-दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड झेलने के बाद किसान जून की चिलचिलाती गर्मी झेलने को मजबूर हैं। यह पूरे देश के लिए पीड़ादायक है। उन्हें इस बात की पीड़ा है कि आज हरियाणा के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

 https://twitter.com/BhupinderSHooda/status/1405870986948276226?s=19

 देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है और अपराध व नशे के चंगुल में फंस रहा है। जो राज्य कभी दूसरे प्रदेशों के लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम था, वो आज खुद के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार भले ही आंखें मूंदकर बैठी हो। लेकिन एक हरियाणवी, एक राजनीतिज्ञ, जिम्मेदार विपक्ष और एक इंसान होने के नाते उन्हें रोज-रोज होने वाली हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, फिरौती, चोरी और अपहरण की वारदातों को देखकर पीड़ा होती है। CM जिसे मेरी राजनीतिक पीड़ा बता रहे हैं, वो हर हरियाणवी की मानवीय पीड़ा है। जिस हरियाणा को 9.5 साल की कड़ी मेहनत से देश का No.1 राज्य बनाया, उसे BJP के कुशासन ने फिसड्डी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। क्या सत्ता में बैठे लोगों को प्रदेश के हालात देखकर पीड़ा नहीं होती? — Bhupinder S 
Hooda (@BhupinderSHooda) June 18, 2021 
https://twitter.com/BhupinderSHooda/status/1405870986948276226?s=19
June 19, 2021

हिसार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

हिसार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे 

हिसार : तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शुक्रवार को हिसार दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले का विरोध किया और एयरपोर्ट चौक पर उनके काफिले को काले झंडे दिखाए गए। विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। डिप्टी सीएम के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आंदोलनकारी वहां से चले गए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सेक्टर-13 में अपनी नानी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को पहुंचना था। आंदोलनकारियों के विरोध को देखते दुष्यंत चौटाला के दौरे को गुप्त रखा गया था। मीडिया तक को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसी बीच आंदोलनकारियों को भनक लग गई कि दुष्यंत चौटाला सेक्टर-13 में पहुंच चुके हैं और इसके बाद वे हिसार एयरपोर्ट से आएंगे, जहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आंदोलनकारियों का अनुमान था कि दुष्यंत चौटाला अर्बन एस्टेट स्थित अपने आवास पर भी आएंगे, लेकिन कुछ देर इंतजार करने पर उन्हें पता चला कि दुष्यंत एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। इस पर वे एयरपोर्ट पहुंच गए। संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह नम्बरदार की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों ने एयरपोर्ट चौक पर दुष्यंत के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की व उनकी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।

Friday, June 18, 2021

June 18, 2021

हरियाणा के इस जिले में बनेगा बाईपास और फोरलेन, 400 करोड़ की राशि मंजूर

हरियाणा के इस जिले में बनेगा बाईपास और फोरलेन, 400 करोड़ की राशि मंजूर, जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
चंडीगढ़ : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भिवानी जिला में बाईपास व फोरलेन के लिए लगभग 400 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। बाईपास व फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरु की जाएगी, जिसके बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-709 पर गांव ढिगावा में बाईपास का निर्माण करवाया जाएगा, जिसके लिए 40 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। यह बाईपास करीब साढ़े तीन किमी लंबा है। यह मार्ग लोहारू से पिलानी और बाढड़ा से ढिगावा-बहल और राजगढ़ राजस्थान को जाता है। फोरलेन और बाईपास निर्माण के लिए शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि गांव लोहानी के अंदर से लोहारू जाने वाले एनएच-709 मुख्य मार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा, जिसके लिए 8 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, इससे भी वाहन चालकों के साथ-साथ ग्रामीणों को राहत मिलेगी। गांव जुई में भी एनएच-709 करीब ढ़ाई कि.मी. लंबे सडक मार्ग को चैड़ा करके फोरलेन किया जाएगा, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 
कृषि मंत्री ने बताया कि लोहारू में चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय दादरी मोड़ से न्यू बस स्टैंड आरओबी तक कारपेटिंग व सौंदर्यकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी प्रकार से लोहारू में रेलवे लाईन पर आरओबी निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरु कर दिया जाएगा, इस पर लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत आएगी भिवानी शहरवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए न्यू सरकुलर रोड़ के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरु होगी। उन्होंने बताया कि रोहतक रोड़ से हांसी रोड़ पर तिगड़ाना मोड़ तक के रिंग रोड़ के लिए 150 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिससे भूमि अधिग्रहण की जाएगी। यह रिंग रोड़ मार्ग करीब 13 कि.मी. लंबा है। इसी रिंग रोड़ को तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड़ एनएच-709 में मिलाया जाएगा, जिसकी भूमि अधिग्रहण के लिए 75 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है, यह सडक मार्ग करीब 10.45 कि. मी. लंबा है। उन्होंने बताया कि भिवानी शहर में ही रेवाड़ी-हिसार रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा, जिसके लिए 65 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।
June 18, 2021

रेलवे अंडर पास पर वाटर शैड बनवाने की डीसी को सौंपी सूची

रेलवे अंडर पास पर वाटर शैड बनवाने की डीसी को सौंपी सूची
जींद  : ( संजय कुमार ) जिले भर में रेलवे अंडर पास में पानी भरकर बरसात के समय लोगों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए जजपा के युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू नैन तथा जिला कार्यालय सचिव ने डीसी डॉ आदित्य दहिया को अंडर पास की सूची सौंपी। इस कार्य के लिए पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला प्रधान कृष्ण राठी से अंडर पास वाले गांवों की सूची मांगी थी। इन्होंने बताया कि जिले में एक दर्जन रेलवे अडंर पास है। जहां पर पिछले कई वर्षों से बरसात के समय में पानी भरकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इन अंडर पास का पानी कई-कई दिनों तक भरा रहता है।
इसको देखते हुए जननायक जनता पार्टी ने सभी अंडर पास पर वाटर शैड बनवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में जितने भी अंडर पास हैं। इनका एस्टीमेट बनवाने के लिए डीसी के माध्यम से संबंधित विभागों को यह काम शीघ्र करवाकर देने के लिए सौंपा है। डीसी को दिए गए वाटर शैड में जुलाना शहर,
खरकरामजी, सिवाहा, चाबरी, घसो खुर्द, उचाना मंडी के नजदीक, गुरथली से सुरजाखेड़ा, कालवन से सुलहेड़ा, धमतान से हरनामपुरा, लौन, धरौंदी, मोहलखेड़ा, मोरखी, बुढाखेडा से मलार, होशियारपुरा, बहादुरगढ़ से रोजला, भड़ताना से लुदाना, भंभेवा से सिवानामाल, सफीदों शहर, बरसोला व जींद के अंडर
पास पर वाटर शैड बनवाने के लिए सूची सौंपी है।
June 18, 2021

विवाहित मुस्लिम युवती को पति ने बोला तीन बार तलाक, देवर ने किया दुष्कर्म

विवाहित मुस्लिम युवती को पति ने बोला तीन बार तलाक, देवर ने किया दुष्कर्म
-ससुराल पक्ष के चार नामजद
जींद : ( संजय कुमार ) एक मुस्लिम युवती के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। देवर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके पति ने उसके मायके जाकर 3 बार तलाक बोला। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरवाना सदर थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में मुआना हाल आबाद सफीदों की राजीव कालोनी के सलीम के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस दान-दहेज से खुश नहीं थे। बार-बार उसे और ज्यादा दहेज लाने को लेकर पेरशान किया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके पति सलीम, सास अंगूरी, ससुर शेरदीन और देवर जामिल ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि उसके देवर ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके पति ने उसके मायके में 3 बार तलाक कहा। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, दुष्कर्म करने और 3 बार तलाक बोलने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
June 18, 2021

सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का ओलंपिक में चयन

सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का ओलंपिक में चयन

सिरसा :  हॉकी खिलाड़ी सविता पूनियां का ओलंपिक में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। सविता के चयन पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिजन भी इस बार टीम से उम्मीद लगाए बैठे हैं। सविता पूनियां के पिता महेंद्र पूनियां ने कहा कि यह गर्व का विषय है। उन्होंने सविता के साथ-साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि इस बार भारतीय टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछली बार 2016 में 36 साल बाद महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी। सविता बोली पापा मेरा चयन हो गया, बाकी बाद में बात करूंगी महेंद्र पूनिया ने बताया कि करीबन पौने 6 बजे सविता ने फोन कर उन्हें ओलंपिक में चयन होने की सूचना दी। सविता ने सिर्फ फोन पर इतनी सूचना देते हुए कहा कि बाकी बातें फुरर्सत में करूंगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सविता पूनियां बैंगलुरू में ओलंपिक के लिए चल रहे कैंप में हिस्सा ले रही है।
June 18, 2021

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पर हैबतपुर के ग्रामीणों की तालाबंदी, चार घंटे जाम लगाया

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पर हैबतपुर के ग्रामीणों की तालाबंदी, चार घंटे जाम लगाया

-गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर हर लामबंद

जींद : ( संजय कुमार ) समीपवर्ती हैबतपुर के ग्रामीणों ने वीरवार सुबह निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पर ताला जड़ दिया और जाम लगा दिया। जाम लगाए ग्रामीणों का कहना था कि गांव की समस्याओं की तरफ प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि यहां बनने वाले मेडिकल काॅलेज के लिए गांव ने ही 24 एकड़ जमीन मुफ्त में दी थी। जाम करीब 4 घंटे रहा। अधिकारियों के अश्वान के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीण हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
 ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे। 
गांव में जो गंदे पानी की निकासी थी वो इसी जमीन पर होती थी। जिस समय जमीन दी थी उस समय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि गांव में सीवरेज लाइन दबाई जाएगी और उसका कनेक्शन शहर की सीवरेज लाइन से कर दिया जाएगा। प्रशासन ने गांव में सीवर की लाइन को डलवा दी, लेकिन एक साल हो चुका है कि इस लाइन का कनेक्शन शहर की लाइन से नहीं किया गया है। जाम लगने की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार अजय सैनी सहित कई अधिकारी भी मौका पर पहुंचे हैं, जिन्होंने गांव जाकर गलियों का मुआयना किया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिला उपायुक्त से मिलकर समस्या का निदान करा देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे 4-5 बार डीसी से मिल चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। तहसीलदार ने मौके पर कहा कि आज ही समस्या के निदान पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
June 18, 2021

पुलिसकर्मियों पर वसूली के आरोप मामले में हाईकोर्ट ने जींद के एसपी से मांगी रिपोर्ट

पुलिसकर्मियों पर वसूली के आरोप मामले में हाईकोर्ट ने जींद के एसपी से मांगी रिपोर्ट


चंडीगढ़ : सन्देश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले की जांच के मामले में पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी से रुपए वसूलने के आरोपों पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जींद के एसपी से रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस एजी मसीह ने 2 सप्ताह का समय देते हुए एसपी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर-48 निवासी इति सिंह उर्फ तनीषा सिंह ने धोखाधड़ी और इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने समझौते के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपया वसूल लिया। जींद निवासी अजय और सुरेश ने पुलिस में शिकायत दी थी कि विदेश भेजने के नाम पर उनसे तनीषा, राजवीर वर्मा और दीपक ने 16,20,000 रुपए ठग लिए।
June 18, 2021

ग्रामीण अब किसान आंदोलनकारियों को खदेड़ने पर अड़े

ग्रामीण अब किसान आंदोलनकारियों को खदेड़ने पर अड़े 

बहादुरगढ़ : टिकरी बॉर्डर पर गांव कसार के मुकेश मुद्गल काे जिंदा जलाकर मारने के मामले में किसानों ने रोड जाम कर जमकर विरोध जताया। आरोप है कि किसान आंदोलन में आए चार किसानों ने अपने पंडाल के पास व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन किसानों के प्रति नर्म व बहादुरगढ़ के ग्रामीणों के प्रति उदासीन रहा।
गुरुवार दोपहर को नाराज ग्रामीणों ने 5 घंटे शव सड़क के बीच में रख जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने किसानों को बहादुरगढ़ से भगाने की घोषणा कर दी। इस बीच माैके पर पहुंचे एसडीएम हितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों काे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया, लेकिन किसी ने एक न सुनी।
ग्रामीण डीसी व एसपी काे माैके पर बुलाने की मांग का रहे थे। ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग के साथ किसानों की झोपड़ियों को गांव से 4 किलोमीटर दूर ले जाने की मांग की। मृतक परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी व बेटे की शिक्षा के साथ आर्थिक सहायता व परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। डीसी श्याम लाल पुनिया ने मांगें सरकार तक पहुंचा देंगें।
*सरकार-प्रशासन से ग्रामीणों की 3 मांगें*
1.किसानों की झोपड़ियों को बॉर्डर से हटाकर 4 किमी दूर शिफ्ट किया जाए
2.मृतक युवक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए
3.मृतक के बेटे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद, परिवार को सुरक्षा दी जाए
*ग्रामीणों का आरोप- शाम होते ही आंदोलनकारियों की झोपड़ियों के अंदर सजाई जाती है शराब नशे की महफिल*
टिकरी बाॅर्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में बाईपास पर कसार गांव के पास सैकड़ों आंदोलनकारियों ने ट्राॅलियों व झोपड़ियों को घरनुमा बना रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही झोपड़ियों में शराब की महफिल सजती है। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच किसानों के साथ बैठकर मुकेश शराब पी रहा था।
आरोप है कि दो किसानों ने नशा होने पर मुकेश पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। माना जा रहा कि पेट्रोल भी वहीं पर साथ में लगते एचपी पंप से लाया गया था। वहीं, डीएसपी पवन ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसी कसार गांव के लाेगाें ने किसान आंदाेलन के लिए जुटाया था चंदा, किसानों के लिए पहुंचाया था दूध-पानी

डीसी श्यामलाल पुनिया और एसपी राजेश दुग्गल ने ग्रामीणों को समझाया कि उनकी मांगें सरकार तक पहुंचा दी जाएंगी। आरोिपयों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कसार के ग्रामीणों ने आंदोलनकारी किसानों को तुरंत प्रभाव से बहादुरगढ़ खाली करने को कहा है। किसानों का कहना है कि शुरू में किसानों के आंदोलन में कसार गांव में काफी चंदा एकत्र करके दिया था। किसानों के लिए दूध व पानी के साथ गांव के पास शौचालय तक की व्यवस्था की थी। आरोप लगाया कि अब किसानों के पंडालों में 24 घंटे नशे का काम होता है।
छह माह से गांव के महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। यहां हर रोज रात के समय किसान शराब व नशा करके गाने बजाते हैं। रातभर विवाद व झगड़ों में गालियां की आवाजें आती रहती है। शाम पांच बजे ग्रामीण हाईवे पर मुकेश के शव को लेकर बैठे थे, लेकिन प्रशासन ग्रामीणों को यह आश्वासन तक नहीं हो पाया कि आंदोलनकारी को बहादुरगढ़ से बाहर भेजा जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ में उद्योग धंधों व व्यापार को मिट्टी में मिलाने वाले बहादुरगढ़ के युवाओं को मुफ्त शराब व नशे की गिरफ्त में डाल वाले आंदोलनकारियों के बीच में बैठे असामाजिक तत्वों को पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बाहरी आंदोलनकारी तुरंत प्रभाव से बहादुरगढ़ को छोड़ दे।
June 18, 2021

संजय बोले- अब BJP का नारा है, सुल्तान अंसारी हमारा है

रामजन्मभूमि घोटाले में फंसे तिवारी और अंसारी, संजय बोले- अब BJP का नारा है, सुल्तान अंसारी हमारा है
नई दिल्ली : बड़ी दिलचस्प बात है कि जिस मजहब के मानने वाले लोगों को लेकर भाजपाई अक्सर सोशल मीडिया पर उटपटांग भाषा का इस्तेमाल किय करते थे, आज उसी सुल्तान अंसारी के बचाव में भाजपा आईटी सेल से लेकर उनके सारे नेता उतर चुके हैं।
सुल्तान अंसारी वही प्राॅपर्टी डीलर हैं जिनका नाम अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि घोटाले में सामने आया है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सुल्तान अंसारी के बचाव में भाजपा समर्थकों के सामने आने पर तंज कसते हुए कहा है कि 


“दुर्भाग्य तो देखिए अब भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की साख बचाने का जिम्मा प्राॅपर्टी डीलर सुल्तान अंसारी के कंधे पर आ गया है”
संजय सिंह ने आगे कहा- BJP का नारा है, सुल्तान अंसारी हमारा है। #चंदा_चोर_चम्पत
मालूम हो कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मंदिर के पास 12 हजार 80 वर्ग मीटर की दो करोड़ रुपये कीमत वाली जमीन को 18 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के मामला सामने आने के बाद से ही देश भर में चर्चाआंे का बाजार गर्म है।
इस मामले में सबसे ज्यादा सवाल जमीन की खरीदारी करने वाले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और इसकी बिक्री करने वाले मोहम्मद सुल्तान अंसारी पर खड़े हो रहे हैं।
सुल्तान अंसारी अयोध्या के नामी गिरामी प्राॅपर्टी डीलर हैं। वहीं चंपत राय के बारे में कहा जा रहा है कि राम जन्मभूमि के इर्द गिर्द जमीन खरीदने के फैसले वो अकेले ही करते है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जो जमीन 18.5 करोड़ रुपये में खरीदी है, उसे बेचने वालों में सुल्तान अंसारी के साथ ही उनके पार्टनर रवि मोहन तिवारी का भी नाम शामिल है।
सुल्तान अंसारी ने मीडिया को बताया है कि 2011 में उन्होंने यह जमीन दो करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह एकदम खरा सौदा है। इसमें कोई हेराफेरी जैसी बात नहीं है।
अंसारी ने बताया कि ट्रस्ट को मार्केट से भी कम रेट में जमीन दी गई है। अंसारी के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर भक्तों की टोली उनके समर्थन में उतर आई है।
इसे भगवान राम की कृपा ही कही जा सकती है कि जिन भाजपा और संघ समर्थकों की दिन की शुरुआत ही मुसलमानों को अपशब्द बोलने से शुरु होती थी,
अब वह उसी मजहब के मानने वाले प्राॅपर्टी डीलर सुल्तान अंसारी के कसीदे पढ़ रहे हैं। उसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट दे रहे हैं और उसे सच्चा हिंदुस्तानी बता रहे हैं।
June 18, 2021

अभय बोलें- कोरोना काल में मंत्रियों ने दौरा कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ा

अभय बोलें- कोरोना काल में मंत्रियों ने दौरा कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ा
यमुनानगर : प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसमें सीएम व सीएमओ के भी लिप्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता। तभी तो शराब व रजिस्ट्री घोटाले की जांचों को अभी तक सीएम द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलता है, उसे एक बार निलंबित कर कुछ दिन बाद बहाल कर मनचाही पोस्टिंग दे दी जाती है। इससे बढ़ा भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं हो सकता।
आज प्रदेश सरकार का 600 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है पर सरकार के पास बताने के लिए एक भी विकास का काम ऐसा नहीं है, जिससे जनता को लाभ मिला हो। यह दावा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में किया।
अभय चौटाला ने कहा कि कोरोना के लिए पानीपत व हिसार में खोले गए विशेष अस्पतालों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपए की लागत से बने इन अस्पतालों में कोई मरीज इलाज कराने नहीं गया क्योंकि इनमें कोई सुविधा नहीं थी। योग्य चिकित्सकों की नियुक्त न होने से लोगों को अधिक पैसे खर्च निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सराकर ने कोरोना के पीक में मंत्रियों के दौरे तय किए। इनकी सुरक्षा के लिए एक स्थान पर भारी पुलिस जुटाई, वहीं किसान विरोध करने के लिए जुटे। आरोप लगाया कि इस तरह से सरकार ने कोरोना कंट्रोल करने के स्थान पर इसे बढ़ाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि क्वालिटी शिक्षा का दावा करने वाली इस सरकार ने प्रदेश के करीब डेढ़ हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। इससे गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों के करीब 4 लाख बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी है।
बगैर परीक्षा पास किए गए दसवीं के बच्चों की नीति पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे मेधावियों को निराशा हुई है। वहीं सरकार बार-बार भर्तियां रद्द कर रही है, लेकिन जिन युवाओं से फार्म भरते समय फीस ली जाती है उसे वापस नहीं किया जा रहा। इस तरह से रोजगार के नाम पर युवाओं से लूट की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सीएम हर रोज रोजगार बढ़ाने के दावे तो करते हैं, लेकिन वास्तव में युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। इन सब मुद्दों में विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता सरकार को घेरने के स्थान पर अपनों को ही घेरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो में संगठन का काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों की मांगों को मांगकर इस आंदोलन को समाप्त कराए। उनके साथ में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, श्माम सिंह राणा, प्रकाश भारती व अश्वनी दत्ता भी मौजूद रहे।
June 18, 2021

सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:सीएम-डिप्टी सीएम बताएं बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन क्यों

सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:सीएम-डिप्टी सीएम बताएं बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन क्यों

चंडीगढ : कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गठबंधन सरकार के 600 दिन पूरे करने पर बड़े-बड़े कसीदे पढ़े हैं। सीएम और डिप्टी सीएम बताएं कि बेरोजगारी दर में हरियाणा हिंदुस्तान में पहले नंबर पर क्यों? अपराध में हरियाणा पहले नंबर पर क्यों, सात माह से लाखों किसान हरियाणा की सड़कों पर, टीकरी और सिंधु बॉर्डर पर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर क्यों हैं।
इधर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के कार्यकाल के 600 दिन पूरे होने पर कहा कि इस सरकार की सभी घोषणाएं खोखली साबित हुई हैं। सरकार ने अपने 600 दिन के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश को कई वर्षों पीछे धकेल दिया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार में वो सब कुछ हुआ है जो नहीं होना चाहिए था। जितनी ज्यादा बेरोजगारी इस गठबंधन सरकार में हुई, वो हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं देखी गई।
यमुनानगर में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के 600 दिनों में भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और प्रदेश पर कर्जा बढ़ाया है। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से फेल रही है। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए अस्पतालों में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।
June 18, 2021

हरियाणा में 12 लाख गरीब परिवारों को 600 करोड़ का पैकेज

हरियाणा में 12 लाख गरीब परिवारों को 600 करोड़ का पैकेज


रेहड़ी-फड़ी वाले, रिक्शा-ऑटो चालकों, मजदूरों को पांच-पांच हजार नकद

तीन लाख बीपीएल दुकानदारों को 150 करोड़ रुपये की मदद

आशा वर्कर्स व एनएचएम कर्मियों को मिलेंगे पांच-पांच हजार
चंडीगढ : हरियाणा सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह सौ दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छह सौ करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 600 दिनों की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों पर बुकलेट भी जारी की और कई अहम योजनाओं का जिक्र भी किया।
 इस बार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित हुए गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये की नकद मदद का ऐलान सीएम ने किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर ही कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन टोकन के तौर पर कई परिवारों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर विधिवत रूप से इसकी शुरूआत भी कर दी।
निर्माण कार्यों से जुड़े मिस्त्रियों व मजदूरों, गैर-पंजीकृत श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी वालों, रिक्शा व आटो चालकों के अलावा अन्य गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये सरकार आर्थिक मदद के रूप में देगी। इस योजना का लाभ 12 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। सरकार इन परिवारों को एकमुश्कत 600 करोड़ रुपये की मदद देगी। इसी तरह से तीन लाख बीपीएल कैटेगरी के दुकानदारों को भी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद के तौर पर सीएम ने 150 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।
 स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आशा वर्करों के अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के 22 हजार कर्मियों को भी 5-5 हजार रुपये की मदद मिलेगी। इस योजना पर सरकार 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रदेश के सभी बीपीएल व गरीब परिवारों को मिलने वाला राशन दीपावली तक मुफ्त देने का ऐलान भी सीएम ने किया। यहां बता दें कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के लिए इस योजना का ऐलान किया था। हरियाणा के बीपीएल परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री चौ़ रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री अनूप धानक तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह मौजूद रहे।

Thursday, June 17, 2021

June 17, 2021

कपास उत्पादक किसानों के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी की जारी

कपास उत्पादक किसानों के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी की जारी


सोनीपत : उत्तर भारत में गर्मी के लफेड़ों ने आमजन को परेशान कर दिया हैं। हाल के दिनों में मानसून दस्तक देता दिखाई दे रहा हैं। जिसको लेकर कृषि विभाग की तरफ से कपास उत्पादकों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। किसानों को जहां जड़ गलन रोग के प्रति सचेत रहने और सफेद मक्खी की साप्ताहिक निगरानी करने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त किसानों को कपास की सिंचाई को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई हैं। ताकि उन्हें फसल में किसी प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े। बता दें कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत सोनीपत जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने इस बार धान की बजाए कपास की फसल उगाई है। मानसून सीजन में कपास की फसल में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का डर रहता है। इससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में कृषि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों को गाइडलाइन जारी करके सम्भावित रोगों से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है।
कृषि विभाग धान की खेती को छोड़कर कपास या अन्य फसल उगाने पर मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत प्रति एकड़ 7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों ने जल संरक्षण की मुहिम को मजबूत करने के लिए जिले में धान की खेती छोडकर कपास की खेती करनी शुरू की है। जिले में करीब 6 हजार हैक्टेयर भूमि में कपास उगाई गई है। मानसून सीजन में जड़ गलन रोग, पत्ती मरोड़ रोग, सफेद मक्खी एवं हरा तेला का प्रकोप बढ़ने की सम्भावना अधिक रहती है। कृषि विभाग की एडवाइजरी में किसानों को कहा गया है कि बीमारी से सूखे हुए पौधों को उखाड़ दे, ताकि बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को कपास के साथ भिड़ी की खेती न करने की भी सलाह दी है। इससे रस चूसने वाले कीड़ों की संख्या अधिक हो जाती है। किसानों ने जल संरक्षण की मुहिम में सहयोग देना शुरू कर दिया हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने कपास की खेती को उगाया हैं। जून माह में कपास की खेती में होने वाली गतिविधियों व रोग प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मानसून भी दस्तक दे सकता है। किसानों का आह्वान है कि वे कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने से पहले दवाई से संबंधित पूरी जानकारी ले। ताकि फसल का नुकसान का सामना न करना पड़े। - अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
June 17, 2021

शहर की कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती गायब

शहर की कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती गायब
जींद : शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती हुई लापता हो गई। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर की एक कालोनी के व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तरप्रदेश के बेहराइच जिले के गांव भोपतपुर का रहने वाला है और वह फिलहाल शहर की एक कालोनी में रहता है। उसका यूपी स्थित अपने गांव में भी आना जाना रहता है। पिछले दिनों वह यूपी में अपने गांव चला गया। पीछे से गत 24 मई की रात को उसकी 19 वर्षिय बेटी बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई। वह अपने गांव से गत 12 जून का वापस आया और अपनी बेटी की हर जगह व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उसे कहीं छिपाया हुआ है। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई नीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।