kissan protests
September 01, 2021
महम में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध, किसानों और पुलिस में झड़प
महम में भाजपा के कार्यक्रम का विरोध, किसानों और पुलिस में झड़प
रोहतक : महम नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक लेने पहुंचे भाजपा सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा का आंदोलनकारी किसानों ने जमकर विरोध किया। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर महम छावनी में तब्दील हो गया है। इस कार्यक्रम का जैसे ही किसानों को पता चला वे सक्रिय हो गए। काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी महम अनाजमंडी कर पास एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारी किसान भाजपा कार्यालय के निकट पहुंच गए। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के बाहर किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेड्स हटा दिए। इस दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच कई बार झड़प भी हुई।