Breaking

Saturday, May 22, 2021

May 22, 2021

खेत में बने कमरे में चोरी-छिपे बेच रहा था शराब

खेत में बने कमरे में चोरी-छिपे बेच रहा था शराब, 432 बोतल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जींद (संजय तिरँगाधारी ): हरियाणा के जिला जींद के गांव खरकरामजी में एक शख्स खेतों में बने कमरे में चोरी-छिपे शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से शराब की 432 बोतल बरामद की गई है। वहीं एक अन्य मामले में आरोपी ने कमरे में ही एक अवैध शराब की भट्टी बना रखी थी, जहां से के साथ भारी मात्रा में लाहन बरामद की गई है।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जींद सदर थाना की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए सिंधवी खेड़ा गांव में मौजूद थी। उनको गुप्त सूचना मिली कि अनिल वासी खरकरामजी अपने खेत में बने कमरे में अवैध शराब बेच रहा है। जिस सूचना पर टीम द्वारा मौके पर जाकर रेड की गई व आरोपी अनिल को काबू करके उसके कब्जे से 432 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर जींद में कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि थाना सदर के अंतर्गत पुलिस चौकी सीआरएसयू इंचार्ज मोनिका देवी ने गुप्त सूचना के आधार पर गावं असरफगढ़ से नाजायज शराब बनाते हुए चलती भट्टी सहित आरोपी सुरेन्द्र वासी असरफगढ़ को काबू करके उसके कब्जे से 60 लीटर लाहण बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर जीन्द में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
(हरियाणा की खबरें फेसबुक, ट्विटर ,टेलीग्राम ,इंस्टाग्राम ,यूट्यूब पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर ( www.haryanabulletinnews.com सर्च करें।)


May 22, 2021

मध्य प्रदेश से नशा खरीद कर पंजाब व हरियाणा में करता था सप्लाई

मध्य प्रदेश से नशा खरीद कर पंजाब व हरियाणा में करता था सप्लाई

कैथल : सीआईए-टू पुलिस ने एक अंतराज्जीय नशा तस्करी रैकेट को भंडाफोड़ कर ड्रेन पुल चीका रोड कैथल के पास से एक बंद बॉडी आयशर कैंटर चालक को काबू किया है। वहीं कैंटर की बॉडी अंदर स्पेशल तौर पर नशा तस्करी के लिए तैयार करवाए गए गुप्त केबिन से करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य का 128 किलो 600 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक प्रदीप कुमार की टीम सरकारी गाड़ी पर रात्रीकालीन गश्त दौरान ड्रेन पुल चीका रोड़ कैथल के पास मौजूद थी। गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा यहीं पर नाकाबंदी करके कैथल साइड से आने वाले बंद बॉडी आयशर कैंटर की विशेष तौर पर निगरानी करनी शुरू की गई। जहां कुछ समय बाद कैंटर नंबर एचआर38आर-7691 के चालक सोहन लाल उर्फ मोनी निवासी अगौंध हाल निवासी चीका को काबू कर लिया गया
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा दी गई सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष रात्रि समय संदिगध कैंटर व चालक की नियमानुसार कार्रवाई तहत तलाशी ली गई। जिसके दौरान बंद बॉडी का लॉक खुलवाने उपरांत बंद बॉडी अंदर मात्र 8 पुराने टायर पड़े मिले। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो जांच के दौरान बंद बॉडी कैंटर अंदर लोहे की चद्दर वैल्ड करवा कर एक गुप्त केबिन बने होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस द्वारा बंद बॉडी के उपर से तिरपाल हटाकर चेक करने उपरांत लोहा प्लेट पर दो नट लगे हुए मिले। दोनों नटों को खोलकर उपरी लोहा प्लेट हटाने उपरांत उक्त गुप्त केबिन के अदंर खुले तौर पर भरा गया डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसको जांच के दौरान डोडा पोस्त को 7 कट्टों में भरकर वजन किया गया तो तस्कर के कब्जे से करीब 6.5 लाख रुपये मूल्य का 128 किलो 600 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। 

थाना शहर में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे सीआईए-टू पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक दलशेर सिंह द्वारा गिरफ्तार करके डोडा पोस्त व कैंटर को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आयशर कैंटर के मालिक गुरमीत सिंह उर्फ मीतु निवासी अगौंध के द्वारा नशे की तस्करी करने के लिए अपने उपरोक्त आयशर कैंटर की खुली बॉडी उतरवा कर बंद बॉडी लगवाई गई। इसके दौरान बॉडी के अगले हिस्से में लोहे की चद्दर वैल्ड करवा कर गोपनीय केबिन तैयार करवाया गया था। गुप्त केबिन में कैंटर बॉडी की अगली साइड बाई तरफ अंदर रखे नशे की निकासी के लिए विशेष जगह बनाई गई थी। नशे की तस्करी करने के लिए आरोपी गुरमीत द्वारा कैंटर पर माहिर चालक मोहन लाल को बतौर चालक नियुक्त किया हुआ था, जो मध्य प्रदेश से नशा खरीद कर पंजाब व हरियाणा में नशा सप्लाई का धंधा करते थे।
May 22, 2021

स्ट्राइड का रिकार्ड मेनटेन नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर सील, कई जगह की गई जांच

स्ट्राइड का रिकार्ड मेनटेन नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर सील, कई जगह की गई जांच

रेवाडी : कोरोना वायरस के साथ उभरकर निकलने ब्लैक फंगस को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं मिलने पर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर की टीम ने तीन मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इसके अलावा भी काफी सारे मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। टीम की कार्रवाई से दिनभर मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। तीन दिन पहले ही प्रशासन ने बगैर डॉक्टर की प्रिस्क्रप्शिन के उसकी बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को रिकार्ड मेनटेन रखने का आदेश दिया था। इसमें लापरवाही बरतने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ एफआईआर दर्ज करने की भी बात की थी। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि कुछ मेडिकल स्टोर पर स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं रखा जा रहा है। कुछ इसकी बिक्री अब भी कर रहे है। इसके बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान सुबह ही शहर के मेडिकल स्टोर पर जांच करने के लिए निकले। सबसे पहले विराट अस्पताल के साथ औम मेडिकल स्टोर व उसके सामने पारस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान स्ट्राइड का स्टोक चेक किया तो दोनों ही मेडिकल स्टोर पर स्टाक मेनटेन नहीं मिला। उसके बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं उसके बाद यह टीम कसौला चौक पर श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां भी स्ट्राइड का स्टोक मेनटेन नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही और भी कई मेडिकल स्टोर पर जांच की गई, जहां स्टॉक मेनटेन मिला

डीसी ने लाइसेंस रद्द के साथ दी थी एफआईआर की चेतावनी कोरोना के बीच ब्लैक फंगस के रूप में सामने आई नई चुनौती से निपटने के लिए कुछ दिन से सरकार के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने मैडिकल स्टोर संचालकों को 18 मई को आदेश दिया था कि संकटकाल में दवाओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला में अब बगैर डॉक्टर की सलाह प्रिस्क्रप्शिन के स्टेरॉयडस की बिक्री नहीं होगी। जिले में कोई भी मैडिकल स्टोर बगैर डॉक्टर की प्रिस्क्रप्शिन के स्ट्राइड बेचते पाये जाने पर लाईसैंस रद्द करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराने के आदेश दिए थे। तीन संदिग्ध केस आ चुके सामने कोरोना के बीच जिले में ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध केस सामने आ चुके है। तीनों ही केस 18 मई को सामने आए थे। उसके बाद तीनों को हायर सेटर रेफर कर दिया गया था। इसके अलावा भी कुछ ऐसे मरीज सामने आए है, जो कोविड से ठीक होने के बाद आंखों में जलन या सूजन से परेशान है। हालांकि अभी तक जिले में ब्लैक फंगस का कोई कंफर्म केस नहीं है।
May 22, 2021

जींद में ओवरचार्जिंग की शिकायत पर बालाजी अस्पताल पर छापा

जींद में ओवरचार्जिंग की शिकायत पर बालाजी अस्पताल पर छापा

जींद : रोहतक रोड स्थित बाला जी अस्पताल में उपचाराधीन मरीज से ओवरचार्जिंग की शिकायत पर काला बाजारी रोकने के नोडल अधिकारी एवं रोडवेज महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार सायं छापेमारी की। टीम ने यहां उपचार करवा रहे कोविड मरीजों का डाटा एकत्रित किया और रिकार्ड को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही यहां मरीजों को दी जा रही दवाओं की भी सूची भी तैयार की गई। टीम द्वारा जांच के बाद ही रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की बात कही है। बाला जी अस्पताल में कोविड मरीजों का उपचार किया जाता है। निजी अस्पताल कोविड-19 उपचार की एवज में ज्यादा रुपये न वसूलें, इसके लिए दाम निर्धारित किए गए हैं लेकिन निजी चिकित्सालयों की मनमानी मरीजों तथा परिजनों पर अक्सर भारी पड़ जाती है। इसी के चलते अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के परिजन ने डीसी को शिकायत दी थी कि बाला जी अस्पताल में कोविड उपचार के नाम पर ओवरचार्जिंग की जा रही है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा, नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. रघुवीर पूनिया, जिला औषधि नियंत्रक डा. मनदीप मान तथा आईएमए महासचिव डा. सुशील मंगला की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल रिकार्ड, इंडोर फाइल, इंडो रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, लैब रजिस्टर, डेली डायरी आदि रिकार्ड को कब्जे में ले लिया। टीम द्वारा यहां पाया गया कि कोविड के कुल 36 मरीज भर्ती हैं। टीम ने मरीजों की दी जाने वाली दवा संबंधित रिकार्ड भी टीम ने कब्जे में लिया। इसके साथ ही यहां न तो स्वास्थ्यकर्मी पीपी किट पहने मिले और न ही उपचार संबंधित अन्य सुविधाएं पाई गई।
अप्रैल से अबतक भर्ती सभी मरीजों से की जाएगी पूछताछ ओवरचार्जिंग को लेकर टीम ने सख्ती भरा रूख अपनाया है। टीम द्वारा अप्रैल माह से अबतक जितने भी कोविड मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है सभी से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान यह जांचा जाएगा कि निजी अस्पताल द्वारा इन मरीजों से कोविड उपचार के नाम पर कहीं ओवरचार्जिंग तो नहीं की गई है। यदि ऐसा पाया जाता है तो अस्पताल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आईएमए ने किए हैं रेट निर्धारित आईएमए महासचिव डा. सुशील मंगला ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आईएमए ने जिले में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए रेटों में 20 प्रतिशत की कटौती की हुई है। साथ ही सिटी स्कैन की कीमत में भी काफी कमी की गई है। सिटी स्कैन जहां चार हजार रुपये में किया जा रहा था जिसकी फीस अब घटा कर 2800 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा उपचार खर्च में भी कटौती की गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि यह सेवा का समय है। अस्पताल रिकार्ड को कब्जे में ले जांच शुरू : जीएम जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कोविड उपचार के नाम पर बालाजी अस्पताल में ओवरचार्जिंग की जा रही है। शिकायत के आधार पर अस्पताल में छापेमारी कर रिकार्ड को कब्जे में लिया है। इसके अलावा मरीजों को दी जा रही दवाओं की भी डिटेल तैयार करवाई गई है। उपचाराधीन मरीजों व ठीक होकर जा रहे मरीजों से ओवरचार्जिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
May 22, 2021

करोना माहामारी के चलते गांव निडानी को किया गया सेनेटाइज

करोना माहामारी के चलते गांव निडानी को किया गया सेनेटाइज


जींद : करोना माहामारी के चलते आज बराह मण्डल के गांव निडानी, पड़ाना में गांव को सेनेटैज किया है महामारी से निपटने के लिए जो भी प्रयास संभव है वे किए जा रहे हैं इस कार्य को करने में लगे हर व्यक्ति का मैं तह दिल से शुरु गुजर हूं। कार्य करवाने में बराह मण्डल के अध्यक्ष श्री महावीर पाथरी जी मण्डल के महामंत्री दलबीर सिंह पड़ाना, वरिष्ट उपाध्यक्ष हरकेश शर्मा जी गांव निडानी के ग्राम सचिव श्री रामनिवास नेहरा जी जो की आपने पद की जिम्मेदारी को अच्छे से निभा रहे हैं। बड़ी ही ईमानदारी के साथ कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।गांव निडानी के  समशेर सिंह जी आपनी सूझ बूझ से गांव में बीमारी की रोक थाम के लिए कार्य कर रहे है।
May 22, 2021

करोना महामारी में आपनी सेवा दे रहे बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता

करोना महामारी में आपनी सेवा दे रहे बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता


जींद : बराह मण्डल के बीजेपी महामंत्री दलबीर सिंह पड़ाना ने बताया की मण्डल के अध्यक्ष  महावीर पाथरी के आदेशा अनुसार उनके मण्डल के 25 गांव में इस करोना महामारी से बचने के लिए जो टीम बनाई गई थी वह टीम आपने कार्य पर तैनात हैं। हर दिन हर समय इस कार्य में लगे मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश शर्मा ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष आनंद शर्मा जी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रामदुलारी  आपनी जिमेवरी को बड़ी ही सान से निभा रहे हैं।ओर जिस भी व्यक्ति को मास्क, सेनेटाइज कुछ दवाइयों की जरूरत होती है उनको देने का कार्य करते हैं मण्डल के हर गांव के ग्राम सचिव को फोन करके या उनसे मिलकर गांव को सेनेटैज करने का कार्य भी तेजी से कर रहे हैं। कुछ गांव की पंचायतें इस काम के लिए तैयार नहीं हैं उस गांव में मण्डल के कार्यकर्ता आपनी सेवा दे रहे हैं।
May 22, 2021

ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला तो खेतों में पेड़ों के नीचे जा बैठा युवक

ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला तो खेतों में पेड़ों के नीचे जा बैठा युवक

तीन दिन में कोरोना को हराया


पानीपत : कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर मिल पाना मुश्किल हो रहा है और बिना ऑक्सीजन के लोगों की जान जा रही है। लेकिन पानीपत के एक युवक ने प्राकृतिक ऑक्सीजन पाकर कोरोना को मात दी है।
जी हां, पानीपत के नंगला गांव निवासी प्रदीप कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। प्रदीप कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। करीब दस दिन पहले प्रदीप कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

प्रदीप कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आईसोलेट किया गया था, लेकिन कुछ समय में ही प्रदीप की तबीयत बिगड़ने लगी और ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। प्रदीप को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
ऑक्सीजन लेवल घटता देख प्रदीप के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कई जगह हाथ पैर मारे लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला जिसके बाद प्रदीप कुमार अपने खेतों में पेड़ों के नीचे जा बैठे।

खेतों में प्रदीप कुमार ने रोजाना 8 से 10 घंटे तक पेड़ों के नीचे गुजारे, परिजनों ने प्रदीप का खाना खेतों में ही पहुंचा दिया। तीन दिन में वहां पर प्रदीप की ऑक्सीजन लेवल सामान्य हो गया। धीरे धीरे सीने का दर्द भी सही हो गया।
इसके बाद जब प्रदीप को लगा की उसकी सेहत में काफी सुधार है और उसको किसी प्रकार की अब दिक्कत नहीं है तो उसके बाद प्रदीप ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

आर्य डिग्री कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट के हैड डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था। डॉक्टरों की सलाह पर दवाई लेने के साथ सभी ने अधिकतर समय खेतों और पेड़ों के नीचे बिताया।
May 22, 2021

जींद के प्रख्यात सारंगी वादक मजीद खां का निधन

जींद के प्रख्यात सारंगी वादक मजीद खां का निधन


जींद : ( संजय कुमार ) जिले के शाहपुर गांव निवासी प्रख्यात सारंगी वादक मजीद खां साहब के निधन पर सर्व रंगकर्मी लोक कलाकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सरस्वती कला मंच जुलाना के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को हरियाणवी लोक कला जगत की एक महान तर्कशक्ति बताया है। रविशंकर शर्मा ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है उन्होंने बताया कि मजीद खान साहब जिनकी आयु 87 वर्ष थी ने सारंगी वादन में प्रदेश में देश के कोने कोने तक हर हरियाणवी संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इन्हे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता मजीद हालांकि बहुत गरीब थे मगर गरीब होते हुए भी एक लंबा संघर्ष करते हुए अपने कला के हुनर के माध्यम से लोक कला संस्कृति के लिए लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले उनके बड़े सुपुत्र साधु राम की भी कोरोना के कारण मौत हो गई और परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं रहा , जिसके चलते मजीद खान का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसलिए वे सरकार से मांग करते हैं कि मजीद खां के परिवार के साथ साथ और देश के उन सभी कलाकारों को चिकित्सा सुविधा वह आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाए। जो बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई सालों से सर्व रंगकर्मी लोक कलाकार संघ हरियाणा के लोक कलाकारों को जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया है और वे बूढ़े हो चुके हैं।
उनका स्वास्थ्य बीमा आर्थिक मदद पेंशन सुविधा वरिष्ठ खिलाड़ियों की तर्ज पर वरिष्ठ कलाकारों के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने वह नियमित तौर पर कार्यक्रम उपलब्ध करवाने जैसी मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से करते आ रहे हैं । तीन प्रमुख मांगों में संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी से बैठकर विरासत को जिंदा रखने की प्रमुख मांग की थी मगर आज तक कोई भी कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया। आज जबकि लगभग डेढ़ साल से प्रदेश के कलाकार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं जिन्हें कोई भी स्वास्थ्य सुविधा वह आर्थिक मदद सरकार से नहीं मिली इसलिए संघ सरकार से मांग करता है कि पूर्ण काल के चलते वरिष्ठ कलाकारों के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा एवं आर्थिक सुविधा जल्द से जल्द दी जाए। ताकि प्रदेश के कलाकार जो आज कठिन दौर से गुजर रहे हैं । उनको मदद मिल सके लोक कलाकार संघ के कलाकारों ने स्वर्गीय मजीद खां साहब को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धांजलि भी दी और 2 मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, अंकित शर्मा, गौतम सत्यराज, दीपक आर्य, मनीषा नागर, सुमन ढिल्लो , सत्यवान रोहिल्ला, ज्योति प्रजापत, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
May 22, 2021

किसान को थमा दिए 10-10 रुपए के 17 हजार के सिक्के

किसान को थमा दिए 10-10 रुपए के 17 हजार के सिक्के 

पहले जमा कराने को कहा, अब खड़े कर दिए हाथ


जींद / सफीदों : बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक अजीबोगरीब कारनामा किया गया है। मामला हरियाणा में जींद जिले के सफीदों में सामने आया। शहर में महात्मा गांधी रोड पर बैंक की शाखा है। जहां एक किसान को 10-10 रुपए के 17 हजार रुपए के सिक्के थमा दिए गए और अब वापस जमा करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पीड़ित किसान ने प्रशासन और बैंक अधिकारियों को मामले की शिकायत देकर इंसाफ देने और कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित किसान गांव मलार निवासी वजीर ने बताया कि उसकी फसल की करीब एक लाख रुपए की पेमेंट बैंक में आई थी। वह पेमेंट निकलवाने गया तो बैंक ने उसे 17 हजार रुपए के 10-10 रुपए के सिक्के थमा दिए। उसने कहा कि वह इनका क्या करेगा तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि अभी ले जाए। अगर नहीं चलते तो बैंक में वापस जमा कर देना।
काफी कोशिशों के बाद भी इतने सिक्के किसी ने नहीं लिए तो वह बैंक में जमा कराने आया। लेकिन बैंक कर्मियों ने कहा कि वह एक साथ इतने सिक्के जमा नहीं कर सकते। हर रोज 1000 के सिक्के जमा कराएं। उसने कहा कि कोरोना काल चल रहा है और सख्ती के कारण रोज आना-जाना संभव नहीं। हर रोज 1000 जमा कराने यानी उसे लगातार 17 दिन आना पड़ेगा।
किसान ने बताया कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है और न ही बैंक में कोई सहयोग कर रहा है। इसलिए उसने अधिकारियों को मामले की शिकायत दी है।
May 22, 2021

पंचकूला के इस अस्पताल पर लगा महामारी में मुनाफाखोरी का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई जांच कमेटी

पंचकूला के इस अस्पताल पर लगा महामारी में मुनाफाखोरी का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई जांच कमेटी


पंचकुला : 18 मई को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के पारस अस्पताल को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि अस्पताल कोविड मरीजों से मनमानी फीस वसूल रहा है। ऐसे अस्पतालों के लाइसेंस रद्द होने चाहिए । अब इस पूरे मामले में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लिया है.. अनिल विज ने विधानसभा स्पीकर की चिट्ठी पर एक कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आईएएस डॉ. शालीन (महानिदेश, चिकित्सा शिक्षा विभाग) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी में डॉ. वीके बंसल (अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) और वित्त विभाग के मुख्य लेखा अधिकारी स्तर का एक अधिकारी शामिल होगा.. गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के पारस अस्पताल पर लोगों से इलाज के कई गुना पैसे वसूलने का खुलासा किया था। विधानसभा स्पीकर ने कहा था कि इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगे, जिसमें ऐसे असपतालों का लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
May 22, 2021

ऑक्सीजन देने से मना किया, कंपनी मालिक एवं कर्मचारियों पर केस दर्ज

ऑक्सीजन देने से मना किया, कंपनी मालिक एवं कर्मचारियों पर केस दर्ज

सोनीपत ; बहालगढ़ स्थित दिव्या एयर प्रोडेक्ट कंपनी के खिलाफ कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन देने से मना करने के साथ ही कंपनी के मालिक व कर्मियों पर सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर राई थाना में कंपनी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक मामले में सोनीपत जिलाधीश की तरफ से शिकायत पत्र दिया गया है तो दूसरे मामले में एसआई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। राई थाना पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। डीसी श्यामलाल पूनिया की तरफ से राई थाना में शिकायत भेजी गई है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए दिव्या एयर प्रोडक्ट कंपनी से ऑक्सीजन मुहैया करानी थी। इसके लिए डीसी ने आदेश जारी कर 3 मई को राई औद्योगिक क्षेत्र के एजीएम ऋषि चौहान की कंपनी में ड्यूटी लगाई थी। बाद में एजीएम ऋषि चौहान ने डीसी को 8 मई को पत्र भेजकर सूचित किया था कि दिव्या एयर प्रोडक्टस कंपनी में फर्म संचालक की तरफ से ऑक्सीजन देने से इंकार कर दिया है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने प्लांट के खिलाफ राई थाना में शिकायत दी। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद उसके आधार पर प्लांट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
एसआई ने दर्ज कराया अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा एसआई गगनदीप सिंह ने राई थाना की बहालगढ़ चौकी में पुलिस को बताया था कि वह एसपी के आदेश पर अपनी टीम के साथ 29 अप्रैल को दिव्या ऑक्सीजन प्लांट पर सुरक्षा के तैनात थे। यहां पर बीडीपीओ राजेश ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। उन्होंने बताया कि उस रात प्लांट के दो कर्मचारी आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब वह उनका बीच बचाव करने लगे तो एक कर्मचारी ने उनका गला पकड़ लिया था और गाली-गलौज की थी। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना था और अन्य कर्मियों को बुला लिया था। इसी बीच दिव्या ऑक्सीजन प्लांट का मालिक राजबीर दहिया व उसका बेटा अभिषेक दहिया वहां पहुंच गए थे।
उन्होंने एसआई गगनदीप सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजेश के गाली-गलौज व साथ हाथापाई की। दोनों ने उसके हाथ पकड़कर उसे प्लांट से बाहर धकेलते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। एसआई गगनदीप सिंह की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने राजबीर दहिया व उनके बेटे अभिषेक दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत मिली : दिव्या एयर प्रोडक्ट के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत आई थी। जिसके आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
May 22, 2021

हरियाणा सरकार की बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

हरियाणा सरकार की बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, लिया ये फैसला


पंचकुला : हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कोरोना संक्रमण काल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसमें बिजली उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा।
आदेश के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं को बिजली के बिल अदा करने के लिए 3 मई 2021 से 24 मई 2021 तक का वक्त दिया गया था, अब वो उपभोक्ता बिना किसी चार्ज के 3 जून 2021 तक अपने बिल जमा करवा सकेंगे।
May 22, 2021

हरियाणा में ताउते का प्रभाव : रोहतक समेत कई जिलों में हुई बारिश

हरियाणा में ताउते का प्रभाव : रोहतक समेत कई जिलों में हुई बारिश

हिसार : प्रदेश के कई जिले में ताउते तूफान का प्रभाव देखने को मिला। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। बारिश यह सिलसिला प्रदेश के रोहतक, हिसार जींद, झज्जर समेत कई जिलों में रुक-रुककर चलता रहा। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं लोगों को अनेक क्षेत्रों में जलभराव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही ताउते चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अलर्ट जारी किया था। ओर 21 मई को बारिश की संभावना जताई थी। ताउते तूफान के कारण मई माह में हुई बरसात कपास व गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। ऐसे में दोनों फसलों की ग्रोथ अब बेहतर होगी। वहीं हरे चारे की फसल ज्वार को भी फायदा पहुंचा है। इसके अतिरिक्त जो किसान खेतों में सिंचाई करके फसलों की बिजाई करने की योजना बना रहे थे, उन किसानों का भी अब सिंचाई का खर्च कम हो गया है। यही नही मौसम ठंडा होने से बीज बेहतर ढंग से उग पाएगा। हालांकि कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि धान जैसी फसल की अभी रोपाई न करे।
May 22, 2021

जींद में छापा मारने गई टीम से मारपीट, मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज

जींद में छापा मारने गई टीम से मारपीट, मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज



जींद : स्टेरायड की दवाइयां बेचने के मामले में छापा मारने गई टीम के साथ भड़ताना गांव स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने मारपीट की। टीम के कागजात छीन लिया गया। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ड्रग इंस्पेक्टर मनदीप मान ने पुलिस को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 19 मई की रात को डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार, लैब सहायक विक्रम के साथ मैसर्ज दीया मेडिकल स्टोर आर्य चौक गांव भड़ताना में जांच के लिए गया था। वहां ड्रग कास्मेटिक एक्ट 1940 व नियम 1945 में दिए गए प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।
वहां मौजूद अनिल सांगवान ने अपने आपको दुकान का प्रोपराइटर कम रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बताया। वह स्टेरायड दवाओं के खरीद बिक्री का रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर रहा। जबकि बिना डॉक्टर के पर्चे के विभिन्न प्रकार की दवाएं बेच रहा था। इसके साथ ही वह अवैध रूप से एलोपैथिक दवाओं की प्रेक्टिस करता पाया गया। इसके चलते टीम ने दुकान को सील कर दिया तथा दुकान की चाबी एक सीलबंद लिफाफे में बंद करके उसको दे दी गई। कार्रवाई के बाद टीम जाने लगी तो उसने गांव के लोगों को बुला लिया। उन लोगों ने टीम के साथ मारपीट की और कार्रवाई से संबंधित सभी कागजात छीन कर जान से मारने की धमकी दी।
May 22, 2021

5जी से कोरोना फैलने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए आदेश

मुख्य सचिव ने DC व SP को 5जी से कोरोना फैलने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए आदेश


चण्डीगढ़ : जब से 5G टेस्टिंग चल रही से तब से कोरोना बढ़ने की अफवाहे भी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते हरियाणा सरकार 5जी से कोरोना फैलने की अफवाहों को लेकर सतर्क हो गई है। ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने वीरवार रात  सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआइ) के पत्र पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 5G से कोरोना होने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और टेलीकाम इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिख कर यह निर्देश दिए हैं।इस पत्र में 5जी टेस्टिंग की अफवाहों के बाद टेलीकॉम टावरों को पहुंचाए गए नुकसान का जिक्र करते हुए, इसे तुरंत रोकने को कहा गया है।
यूपी के बाद हरियाणा ने भी 5जी से कोरोना होने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का हवाला देते हुए मुख्य सचिव ने लिखा है कि 5जी से कोरोना नहीं फैलता।

Friday, May 21, 2021

May 21, 2021

राम रहीम को इस जगह लेकर गई है पुलिस, बीमार मां से इलाज के लिए मिली है पैरोल

राम रहीम को इस जगह लेकर गई है पुलिस, बीमार मां से इलाज के लिए मिली है पैरोल


गुरुग्राम : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को आज सुबह सवा छह बजे सुनारिया जेल से पैरोल दे दी गई है। वो अब 48 घंटे के लिए बाहर रहेंगे। राम रहीम को गुरुग्राम के मानेसर इलाके में एक फार्म हाउस पर पहुंचाया गया है। यह फार्म हाउस किसी जानकार का बताया जा रहा है। वहीं इसी फार्म हाउस में राम रहीम की मां भी रहेंगी। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी राम रहीम को सुनारिया जेल से पैरोल मिल गई है। पुख्ता सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 48 घंटे के लिए पैरोल दी गई है। इस दौरान उनके साथ पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। बताया जा रहा है कि राम रहीम से पैरोल के वक्त गुरुग्राम में रखा जाएगा।

बताया जा रहा है कि राम रहीम को पैरोल के बाद गुरुग्राम लेकर जाया गया है। जहां पर उनकी मां को भी बुलाया गया है। आपको बता दें कि राम रहीम ने इस बार इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी जिसमें बीमार मां के इलाज का हवाला दिया गया था।

आपको बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को बीते साल 24 अक्टूबर को एक दिन की गुपचुप तरीके से पैरोल दी गई थी। इसके लिए भारी सुरक्षा तैनात की गई थी और बताया जा रहा है कि राम रहीम को गुरुग्राम के अस्पताल में अपनी मां के पास लेकर गए थे। वहां पर पूरा दिन रहने के बाद शाम को ही जेल में वापस लाया गया था।

गौरतलब है कि राम रहीम पैरोल के लिए कई बार याचिका लगा चुका है। अपनी मां की बीमारी और इलाज का हवाला देते हुए कई बार पैरोल मांगी गई है लेकिन अभी तक पैरोल नहीं मिल सकती है। लेकिन एक दिन की छुट्टी 24 अक्टूबर को दी गई थी।

 
 

Wednesday, May 19, 2021

May 19, 2021

सिरसा में बीपीएल कार्ड धारकों को बड़ी राहत

सिरसा में बीपीएल कार्ड धारकों को बड़ी राहत, मिलेगी आर्थिक सहायता, जानिये कैसे ?

सिरसा : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सिरसा ने बी पी एल कार्ड धारकों को राहत दी है। कोरोना संक्रमित हो चुके बीपीएल परिवारों को निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए राज्य सरकार पांच हजार रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता देगी। सात दिनों के इलाज के लिए अधिकतम 35 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।
यह राशि इंडोर ट्रीटमेंट लेने के लिए कोविड अस्पताल को सीधे जारी की जाएगी, जोकि बिल में कटौती हो जाएंगे। इसके साथ ही होम आइसोलेट रहकर इलाज लेने वाले बीपीएल परिवार को राज्य सरकार पांच हजार रुपये की सहायता देगी। यह स्कीम पांच मई से प्रदेशभर में लागू हो गई है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए संक्रमित मरीज की कोविड रिपोर्ट, सीटी स्कैन, एक्स रे, परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड इत्यादि को कोविड अस्पतालों में जीएमडीए पोर्टल के माध्यम से अपलोड करना होगा। सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक योजना का लाभ प्रदेश के सामान्य परिवारों को भी दिया गया है।
सामान्य परिवारों को चिकित्सा सुविधा के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आर्थिक सहायता उपलब्ध रहेगी। उन्हें भी अधिकतम सात दिनों के इलाज के लिए राशि मुहैया करवाई जाएगी।
सिरसा के नागरिक अस्पताल के सी एम ओ मनीष बंसल ने बताया की राज्य सरकार ने प्रदेश के बीपीएल परिवारों के कोरोना संक्रमित होने पर आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की गई है। योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे बीपीएल परिवारों को प्रतिदिन के हिसाब से पांच हजार रुपये की राशि जारी होगी। अधिकतम सात दिन तक इलाज के लिए राशि मिलेगी।
यह राशि सीधे कोविड अस्पताल को जारी होगी, जोकि बिल में से कटौती हो जाएंगे। इसके अलावा होम अाइसोलेट बीपीएल परिवार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
May 19, 2021

घर में घुसकर पहले बड़ी बहन से किया दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो भी बनाई

घर में घुसकर पहले बड़ी बहन से किया दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो भी बनाई

सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत के एक गांव में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने दो विवाहित बहनों से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए। महिला थाना पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गोहाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी हुई है। इनमें से बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवक 25 अप्रैल की रात को दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए थे।
दोनों ने उसे दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। इसके बाद चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पांच दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा दीवार फांद कर उनके घर में घुसे और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दोनों बहनों ने डर के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया लेकिन उन्होंने सोमवार को परिजनों को सब कुछ बता दिया। महिला थाना गोहाना की एसएचओ सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
May 19, 2021

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करना पड़ा भारी

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के नाम से फर्जी ट्वीट करना पड़ा भारी
अम्बाला  : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के नाम पर फर्जी ट्वीट करने के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की गिरफ्तारी अंबाला, जबकि दूसरे को यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तेजली जगाधरी निवासी रोहित पुत्र जितेंद्र और टूंडला निवासी प्रहलाद पुत्र मामचंद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार को पंचकूला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
 गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज ने कुछ दिन पहले पुलिस बताया था कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित किया। फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस मामले में अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद साइबर क्राइम टीम आरोपितों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपियो से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने फर्जी ट्वीट क्यों बनाया।
May 19, 2021

सीएम मनोहर लाल माफी मांगे अन्यथा कार्यवाई करे राज्यपाल--कांग्रेस

सीएम मनोहर लाल माफी मांगे अन्यथा कार्यवाई  करे राज्यपाल--कांग्रेस
-हिसार घटना की निंदा करते हुए कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
जींद : ( संजय कुमार ) कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार घटना पर माफी मांगे या फिर उनके खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम सीटीएम दर्शन एफव को ज्ञापन सौंपा। खट्टर या 
ज्ञापन देने वालों में मुख्यतया युवक कांग्रेस के जिला प्रधान अमनदीप बेलरखं, प्रमोद सहवाग, रणबीर पहलवान, प्रदीप गिल, प्रो. रमेश सैनी, ज्योति ग्रोवर व पार्षद नरेश सैनी, ऋषिपाल सिहाग शामिल थे। 
सीटीएम दर्शन यादव को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि  16 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोविड-19 के सभी नियमों को ताक पर रखकर हिसार में एक अस्थाई कोविड-19 हस्पताल का उदघाटन करने गए थे। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने वैसे तो कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में लॉकडाउन व धारा 144 लगाई हुई है, परंतु प्रदेश के मुखिया ही स्वयं कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही कानून के खिलाफ कार्य करेंगे तो प्रदेश की जनता को कोविड-19 की पालना के लिए कैसे बाध्य कर पाएंगे।
ज्ञापन में राज्यपाल को याद दिलाया कि आपको ज्ञात है कि देश का किसान पिछले 6 महीने से भी अधिक समय से मोदी सरकार द्वारा थोपे गए कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से लगातार संघर्ष कर रहा है। हमारे अन्नदाता की आवाज को न तो केंद्र की सरकार सुन रही है और ना ही हरियाणा की भाजपा- जजपा सरकार। हरियाणा का किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और परेशान है। ऐसे में स्वाभाविक है कि प्रदेश के किसान ने अपनी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए 16 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हिसार में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया,  परंतु प्रदेश की तानाशाही सरकार के इशारे पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर बर्बरता पूर्ण तरीके से पेलट गन, लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों व महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के अन्नदाता के साथ किए गए ऐसे घिनौने कृत्य और मुख्यमंत्री द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने की घोर निंदा करती है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल  धारा 144 का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। मांग की गई कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सार्वजनिक रूप से इस बर्बर कृत्य के लिए माफी मांगे व कृषि विरोधी तीन काले कानून जल्द से जल्द रद्द किए जाएं।

Tuesday, May 18, 2021

May 18, 2021

कोरोना काल में पशुधन का भी रखें पूरा ख्याल, जानिए विशेषज्ञों की राय

कोरोना काल में पशुधन का भी रखें पूरा ख्याल, जानिए विशेषज्ञों की राय


करनाल : कोरोना संकट के इस काल में पशु पालक अपने पशुधन का भी चौकसी के साथ पूरा ध्यान रखें। उन्हें घर में ही मौजूद पोषक आहार दें और वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए ख़ूब पानी पिलाते रहें। 

पशुपालकों को मौजूदा हालात के मद्देनजर यह अहम सलाह वरिष्ठ पशु चिकित्सक और निसिंग पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. तरसेम राणा ने दी है। महामारी के दौर में कोरोना से खुद को बचाने और पशुओं की भी उचित देखभाल के उपायों पर चर्चा करते हुए डा. राणा ने जोर दिया कि ऐसे मौसम में अपनी देखभाल करने के साथ-साथ मवेशियों का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में हरे चारे का अभाव हो जाने से पशुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि हरा चारा उपलब्ध न हो तो घर और खेत में जो उपलब्ध हो, उसी से काम चलाया जाए। पशुओं को खूब पानी पिलाएं और सूखे चारे के साथ तेल या घी के साथ आटे का पेड़ा बनाकर दो-तीन दिन के अंतराल पर दिया जाए। यह पशुओं का पेट ठीक रखने में मदद करेगा। 
डा. तरसेम ने बताया कि जिस मौसम में हरा चारा अधिक होता है, उसी समय किसानों को उसे कम चारे वाले दिनों के लिए अचार बनाकर रख लेना चाहिए। क्षेत्र में अनेक उन्नतिशील किसान अब अपने स्तर पर अचार तैयार करने लगे हैं। यह अचार बाज़ार में भी आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने की विधि बहुत जटिल नहीं है और अधिक से अधिक किसानों को इसे अवश्य सीखना चाहिए।

*अवश्य कराएं मवेशियों का बीमा*


डा. तरसेम ने मवेशियों का बीमा कराने पर जोर देते हुए कहा कि सभी किसानों को अपने पशुधन का बीमा अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पशु बीमा का प्रीमियम मात्र 100 रुपये होता है। दूध की उपलब्धता के अनुसार पशुओं के बीमे की राशि तय की जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि 20 लीटर तक दूध देने वाला पशु हो तो 80000 रुपये तक का बीमा हो सकता है। बीमा हो जाने पर इसकी एक प्रति किसानों को भी दे दी जाती है। उन्होंने पशुओं का पेट ठीक रखने के लिए ज्वार का अचार बनाने की सलाह दी।

*एनडीआरआइ ने भी जारी की एडवायजरी*


कोरोना काल में कायम संवेदनशील स्थिति को देखते हुए करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की ओर से भी एडवायजरी जारी की जा चुकी है। इसमें पशुओं और विशेष रूप से दुधारू मवेशियों का ध्यान रखने से जुड़ी बहुपयोगी जानकारी दी गई है। इसका विस्तृत ब्यौरा एनडीआरआइ की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जबकि पशुपालकों के सवालों, समस्याओं और शंकाओं का समाधान करने के लिए हैल्पलाइन फोन सेवा भी शुरू की गई है।
 
May 18, 2021

पौली गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन-गांव को किया गया सील,

पौली गांव को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

-गांव को किया गया सील, पुलिस रहेगी तैनात

जींद/जुलाना :( संजय तिरँगाधारी ) जुलाना क्षेत्र के गांव पौली को प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। गांव को चारों तरफ से सील किया गया है। गांव में पुलिस बल भी तैनात रहेगा और नियमों का सख्ती से पालन करवाएगा। सोमवार को दोपहर बाद थाना प्रभारी समरजीत गांव में पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। नाकों पर डीएसपी धर्मबीर ने भी दौरा किया। डीएसपी धर्मबीर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण घरों में रहें और अपने मुंह पर मास्क लगाएं। समय समय पर हाथों को धोएं। डीएसपी ने कहा कि गांव में मुनादी करवाई जाए ताकि लोग सामुहिक रूप से हुक्का और ताश ना खेंले। पौली गांव में एक माह में 13 मौतें हो चुकी हैं और पांच केस एक्टिव हैं। प्रशासन द्वारा घर घर जाकर सर्वे भी किया गया है और गांव में सैनिटाइज भी करवाया गया है। अब गांव को चारों ओर से सील कर दिया गया है। गांव के एक नाके पर पुलिस तैनात रहेगी तो अन्य पर ग्रामीण मोर्चा संभालेंगे।
-वर्जन-
गांव को प्रशासन के निर्देशानुसार चारों ओर से सील किया गया है। गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। गांव के नाकों पर ग्रामीणों को तैनात किया गया है जहां पर मास्क व सैनिटाइजर भी रखे गए हैं। नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
सुंदर सिंह, सरपंच पौली।
May 18, 2021

जुलाना के 38 गांवों छह गांवों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड

जुलाना के 38 गांवों छह गांवों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड

-मालवी में 16 तो ब्राह्मणवास गांव में छह मौतें होने के बाद प्रशासन आया हरकत में


जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जुलाना खंड के 38 गांवों में से छह गांवों में प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड गांव के स्कूलों में बनाए गए हैं। इनमें 56 बेड लगाए गए हैं। गांवों में कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए आशा वर्करों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों में बेड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी मरीज दाखिल नहीं हुआ है हालांकि प्रशासन द्वारा आइसोलेशन वार्डों में सैनिटाइजर, मास्क व भाप देने की मशीन स्टीमर भी लगाई गई है, लेकिन ऑक्सीजन की कोई भी सुविधा अभी तक किसी भी गांव में नहीं की गई है। प्रशासन द्वारा गांवों में सर्वे किया जा रहा है। सर्वें के आधार पर ही सैंपलिंग की जाएगी। पौली, नंदगढ़, लिजवाना कलां, मालवी, शामलो कलां व किनाना में प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। जिनमें 10 बेड एक गांव के हिसाब से लगाए हैं। क्षेत्र के गांव मालवी के सरपंच रामकला जांगड़ा ने बताया कि गांव में दो कोरोना संक्रमितों सहित 16 लोगों की मौत एक माह में हो चुकी है। गांव में प्रशासन ने अभी तक सैनिटाइज भी नही करवाया है हालांकि गांव के सरकारी स्कूल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है, लेकिन यहां पर मरीजों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। गांव में सर्वे किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर गांव ब्राह्मणवास में भी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक गांव में प्रशासन द्वारा कोई भी सर्वे तक नहीं किया गया है और न ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
-वर्ज़न-
गांवों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर खंड के छह गांवों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड का इंचार्ज ग्राम सचिव को बनाया गया है और आशा वर्कर की ड्यूटी भी लगाई गई है। गंभीर मरीजों को सीएचसी में दाखिल करवाया जाएगा। गांवों में सर्वे का काम लगातार जारी है।
शक्ति सिंह, बीडीपीओ जुलाना
May 18, 2021

सीड पेस्टीसाइड व फर्टिलाइजर एसोसिएशन प्रधान पवन डाहौला के कोरोना संक्रमितों की मदद में बढ़े हाथ

सीड पेस्टीसाइड व फर्टिलाइजर एसोसिएशन प्रधान पवन डाहौला के कोरोना संक्रमितों की मदद में बढ़े हाथ 

-अपनी ओर से 400 ऑक्सीजन मास्क व 50 ऑक्सीमिटर किये भेंट

जींद :( संजय तिरँगाधारी ) सीड पेस्टीसाइड एंड फर्टीलाइजर के प्रधान पवन गर्ग ने सोमवार को नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. बिमला राठी से मुलाकात कर अपनी ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता काे लेकर 400 ऑक्सीजन मास्क, 50 ऑक्सीमीटर सहित दूसरा जरूरी सामान दिया। अस्पताल प्रशासन की तरफ से एसएमओ डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डा. संतलाल, डा. चंद्रमोहन, डा. प्रदीप मौजूद रहे। एसएमओ डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। उनके द्वारा दिया गया सहयोग मरीजों को उपचार में काफी लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय अस्पताल का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन पर काम कर रहा है। डा. राजेश भोला ने कहा कि संस्था द्वारा जो सामान उपलब्ध करवाया गया है, वह चिकित्सा में सहायता तो देगा ही साथ ही मरीजों को भी इससे फायदा होगा।
May 18, 2021

घर में घुसकर कैंची से हमला कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर कैंची से हमला कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

-विगत 31 मार्च को दिया गया था वारदात को अंजाम

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) विगत 31 मार्च को पिल्लूखेड़ा मंडी के एक घर मे घुसकर कैंची से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
इसी 31 मार्च को को थाना पिल्लुखेडा में सूचना मिली कि कुलदीप वासी मण्डी पिल्लुखेडा व उसकी पत्नी लडाई-झगडा में लगी चोटों के कारण गंभीर घायल है। दोनों को रोहतक पीजीआई रैफर किया हुआ है। इस सुचना पर पुलिस द्वारा कुलदीप की पत्नी के बयान पर छेडछाड करने, लडाई-झगडा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद 14 मैं को ईलाज के दौरान कुलदीप की पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद कुलदीप ने अपने बयान में बताया कि पड़ौसी विजय वासी पिल्लुखेडा मण्डी मेरी पत्नी की तरफ गंदे इशारे करता था। इस कारण वह अपनी पत्नी के साथ 30 मार्च को विजय के घर उलाहना देने के लिए गये थे। इसी से खफा होकर 31 मार्च को दोपहर समय करीब 2ः30 बजे विजय व उसका साथी साहिल एक मोटरसाईकिल पर आये। उस समय मेरी पत्नी छत पर थी व मैं नीचे काम कर रहा था।
विजय अपने हाथ में कपडे काटने की कैंची लेकर अन्दर आया और साहिल अपने मोटर साईकिल पर बाहर खडा था। विजय ने घर आते ही मेरे उपर कैंची से ताबडतोड वार किए। शोर सुन कर जब मेरी पत्नी नीचे आई तो विजय ने उस पर भी कैंची से हमला कर दिया, जिसकी 14 मई को मौत हो गई। इस आधार पर थाना पिल्लु खेडा में आरोपी विजय व साहिल के खिलाफ घर में घुस कर कैंची से हमला करने व उसमें लगी चोटों के कारण मौत होने पर मुकदमा में धारा 302 भी दर्ज कर ली गई।
थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि एक आरोपी विजय वासी पिल्लुखेडा को नई अनाज मण्डी पिल्लुखेडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदातल में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया है।