Breaking

Sunday, June 6, 2021

June 06, 2021

हिसार हादसा- मृतक पति पत्नी की हुई पहचान, पोता सुरक्षित, कैंटर से टकराई थी बाइक

हिसार हादसा- मृतक पति पत्नी की हुई पहचान, पोता सुरक्षित, कैंटर से टकराई थी बाइक
हिसार : बाइक पर सवार एक दंपति और 3 वर्षीय पोते को शनिवार शाम को एक कैंटर ने टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई व पोते को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन दोनों की पहचान न होने कारण इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा था। अब दोनों की पहचान हो गई है व अस्पताल में भर्ती मृतक दंपति के पोते की हालत में भी सुधार हो रहा है।

यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के जिला हिसार के अग्रोहा मार्ग पर गांव खेदड़ के पास हुआ। मृतकों की पहचान जिला फतेहाबाद के गांव भोडा निवासी 50 वर्षीय नेकी राम व उसकी 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक नेकी राम अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ गांव खेदड़ की गोशाला में 2-3 वर्ष से काम कर रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव भोडा गया था। एक दिन वहां रुकने के बाद  शनिवार को दोपहर बाद नेकी राम पत्नी सुमित्रा व पोते रजत को बाइक पर बैठाकर वापिस खेदड़ गोशाला आ रहा था। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैंटर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
June 06, 2021

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
 गुरुग्राम : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम रविवार को एक बार फिर से उपचार के लिए जेल से बाहर लाया गया है। हालांकि इससे पूर्व उन्हें मेडीकल जांच के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया था। जहां से उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया है।वहीं सरकार द्वारा गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने पड़े हैं। संभावना है कि गुरमीत राम रहीम के समर्थकों को उनकी तबीयत खराब का पता चलने पर भारी संख्या में समर्थक गुरूग्राम में ना पहुंच जाए।

बता दें कि पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला देते हुए राम रहीम ने अपना उपचार किसी अच्छे अस्पताल में कराए जाने की इजाजत मांगी थी। जिसे देखते हुए रोहतक की सुनारिया जेल प्रशासन ने सरकार की इजाजत लेकर गुरमीत राम रहीम को मेडिकल लीव प्रदान की है। जिसके बाद उन्हें रोहतक के ही पीजीआई मेें जांच के लिए भेजा गया था। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में रैफर कर दिया। वहीं आज रविवार को गुरमीत राम रहीम सेहत की जांच के लिए मेदांता पहुंचा है।
उल्लेखनीय है कि राम रहीम की पिछले दिनों भी पीजीआई रोहतक में जांच हुई थी। जहां पर उन्हें फिट पाया गया था। इस बार पीजीआई के डॉक्टर्स के परामर्श के बाद ही उन्हें मेदांता लाया गया है। वहीं इससे पूर्व गुरमीत राम रहीम को उनकी बिमार मां से मिलने के लिए दो दिन की पैरोल मिली थी। जिसके बाद राम रहीम गुरूग्राम अपनी मां से मिलने पहुंचे थे पर सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें उसी रात को वापिस जेल भेज दिया गया था।


संभावना यही है की इस बार भी जल्द से जल्द उन्हें जेल लेकर आया जायेगा। दरअसल गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करना सरकार के लिए बड़ी मुसीबत है। यह इसलिए की उनके समर्थकों की संख्या अधिक है तथा फिलहाल सरकार को किसानों के आंदोलन तथा कोरोना से भी निपटना पड़ रहा है।

Friday, June 4, 2021

June 04, 2021

पंजाब में सनी देओल की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, लिखा- जो ढूंढकर लाएगा उसे ईनाम दिया जाएगा

पंजाब में सनी देओल की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, लिखा- जो ढूंढकर लाएगा उसे ईनाम दिया जाएगा

चण्डीगढ़ : कांग्रेस शासित पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिससे पहले राज्य में सियासी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। एक तरफ कांग्रेस खेमे के दिग्गज नेताओं में तनातनी का माहौल बना हुआ है। तो दूसरी तरफ अब भाजपा नेता सनी देओल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है।
खबर के मुताबिक, अमृतसर में कैप्टन सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे।
इसके बाद अब गुरदासपुर से सांसद और भाजपा नेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगने लगे हैं।
बताया जाता है कि पठानकोट के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं।
जिसमें लिखा गया है कि “गुमशुदा की तलाश। जिस किसी को भी सनी देओल मिले। वो यूथ कांग्रेस पठानकोट से संपर्क करें और उचित इनाम हासिल करें।”
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर यूथ कांग्रेस द्वारा लगवाए गए हैं। इस मामले में यूथ कांग्रेस महासचिव वरुण कोहली ने पोस्टर जारी किए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सनी देओल का संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लेकिन वह अपने मायानगरी मुंबई में बिजी चल रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि ऐसे वक्त में जहां उन्हें जनता की मदद करने के लिए उनकी जान बचाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में होना चाहिए था। वह अपने घर में दुबके हुए हैं।
इसके साथ ही यूथ कांग्रेस महासचिव ने भाजपा नेता सनी देओल पर उनके संसदीय क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल ने गुरदासपुर की जनता के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब वह जनता के बीच बहुत कम नजर आते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा नेता सनी देओल ने कृषि कानून का भी समर्थन किया था। जिसे लेकर पंजाब के लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर देखा गया था।
June 04, 2021

हरियाणा के साढ़े 7 लाख से ज्यादा प्राइवेट टीचरों पर मंडराया रोजी रोटी का संकट, स्कूल पड़े हैं बंद

हरियाणा के साढ़े 7 लाख से ज्यादा प्राइवेट टीचरों पर मंडराया रोजी रोटी का संकट, स्कूल पड़े हैं बंद

चंडीगढ़ : हरियाणा में करीब साढे सात लाख निजी टीचरों पर रोजी रोटी का संकट मंडरा गया है। पिछले लंबे समय से स्कूल बंद पड़े हैं और ज्यादातर स्कूल टीचरों को उनकी सैलरी नहीं मिल पा रही है, ऐसे में इन टीचरों को अपना घर गुजारा चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीब 18 हजार निजी स्कूल संचालित हैं और इनमें 7.5 लाख से अधिक शिक्षक काम करते थे। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के लिए व ट्यूशन क्लास देने के लिए जो कोचिंग खुले हुए थे वो अलग हैं। ये सभी शिक्षक व कोचिंग संचालक अपनी रोजी-रोटी के लिए अब दूसरे कामों में लगे हैं।
कोरोना काल में बंद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के कारण शिक्षण कार्य का कई वर्षों की अनुभव रखने वाले ये शिक्षक अब खेती कर रहे हैं, दूकान चला रहें हैं, कोई सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर है।
वहीं इस मामले में स्कूल संचालकों का कहना है कि बंद स्कूलों के चलते पिछले सवा साल से बच्चों की फीस ही पूरी नहीं मिल रही है तो कैसे शिक्षकों का पूरा वेतन चुकाएं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने मांग की है कि सरकार को निजी स्कूलों से जुड़े शिक्षकों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
June 04, 2021

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर मनाया रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर मनाया रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन

-वृद्ध आश्रमों, अस्पतालों, गरीब बस्तियों में पहुंचे कार्यकर्ता, बांटे फल, पिलाई लस्सी व मिठाईयां

-नरवाना में गौधन को खिलाया हर चारा, किया हवन

-गांवों में चलाया सेनिटेशन अभियान

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) वीरवार को अपने नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन मनाने जिलेभर के कार्यकर्ताओं की फौज समाजसेवा करने मैदान में उतरी। कांग्रेस कार्यकर्ता वृद्ध आश्रमों, अस्पतालों, गरीब बस्तियों में पहुंचे, जहां फल, लस्सी व मिठाईयां बांटी वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने सुरजेवाला के स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।
जींद की राम कॉलोनी, वृद्ध आश्रम, नागरिक अस्पताल व सब्जी मंडी में कांग्रेस से जुड़े अंशुल सिंगला, रघबीर भारद्वाज, कमल चौहान, पार्षद दिनेश मिन्नी, रणबीर पहलवान, नरेश भनवाला, परवीन ढिल्लो, संदीप सांगवान, वीरेंद्र जागलान, रजनीश जैन, राजपाल पुनिया आदि पहुंचे और फल व मिठाईयां वितरित की।
पार्षद दिनेश मिन्नी ने सुबह-सवेरे ही सब्जी मंडी में स्टाल लगाकर राहगीरों को लस्सी पिलाई। उसके बाद उन्होंने नागरिक अस्पताल में भी लस्सी का वितरण किया। राम कॉलोनी में पार्षद सुमेर पहलवान, संदीप सांगवान, प्रवीण ढिल्लो, राजपाल पुनिया व अभिषेक जैन आदि ने मिठाईयां व फल गरीबों में वितरित किये। जींद के वृद्ध आश्रम में पूर्व जिला पार्षद रणबीर पहलवान व नरेश भनवाला अपने साथियों के साथ वृद्ध आश्रम पहुंचे और फल वितरित कर आशीर्वाद हासिल किया। पार्षद रणबीर पहलवान ने जुलाना कस्बे में सेनिटेशन अभियान भी चलाया।
जींद के नागरिक अस्पताल में अंशुल सिंगला, रघबीर भारद्वाज, विरेन्द्र जागलान, विरेंद्र राय चंदवाला, अशोक मलिक, पार्षद दिनेश मिनी, लाजवन्ती ढिल्लो, नरेश बीबीपुर, कमल चौहान व रामफल कुंडू आदि ने फल वितरित किये। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर मनजीत, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गोपाल और डॉक्टर रमेश पंचाल आदि भी मौजूद रहे।
अहिरका गांव व बड़ौदी में कांग्रेस नेता वज़ीर ढांडा ने गलियों में सेनिटेशन अभियान चलाया। उन्होंने मिठाईयां बांट कर भगवान से रणदीप सुरजेवाला के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

*- गायों को हरा चारा खिलाया किया गया हवन-*

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्म दिन पर वीरवार को गायों को चारा खिलाया गया। परिवार के सदस्यों ने सुरजेवाला भवन में हवन करवाया और बाद में मरीजों को फल वितरित किए। सुबह सुरजेवाला भवन में एक हवन करवाया, जिसमें सिर्फ 
रणदीप सुरजेवाला की माता विद्या देवी के साथ परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इसमें सुरजेवाला की लंबी आयु और अच्छे स्वस्थ्य की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गायों को 
चारा खिलाया। शहर के नागरिक अस्पताल, आस्था व होली अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह सुरजेवाला, मनजीत सिंह 
सुरजेवाला, मंडी के पूर्व प्रधान जियालाल गोयल, नप के पूर्व प्रधान भारतभूषण व कैलाश सिंगला, एडवोकेट सुशील कौशिक, अनिल आर्य, स. देवेंद्र मंटा रसीदां, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, नप के उपप्रधान राजू पार्षद, मंडी के पूर्व प्रधान जयदेव बंसल, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, लौन गांव के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह नैन, पूर्व पार्षद रोहताश सिंगला, मंडी के पूर्व सचिव सज्जन सिंगला, प्रवीण मित्तल, प्रवीण शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कुलवंत नैन, रामफल नैन, कांग्रेस व्यापार सैल के 
कैशियर भारत अग्रवाल, राजपाल बनवाला, वीरेंद्र बेलरखा, डॉ. शमशेरसिंह नैन, सचिन कौशिक सहित 
काफी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुरजेवाला को लंबी उम्र की शुभकामनाएं और बधाई दी।
June 04, 2021

सरकार माने या ना माने लेकिन 2024 में किसानों को नहीं करना पड़ेगा आंदोलन-राकेश टिकैत

-सरकार माने या ना माने लेकिन 2024 में किसानों को नहीं करना पड़ेगा आंदोलन-राकेश टिकैत

-भाजपा वालों की आत्मा व जमीर दोनों मर चुके हैं-गुरनाम सिंह चढूनी

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के समझाने पर उझाना गांव के किसान ने समाप्त किया अपना तप



जींद /नरवाना ( संजय कुमार ) भारतीय जनता पार्टी को जो हाल पश्चिम बंगाल में हुआ वहीं हाल उत्तर प्रदेश भी होगा। क्योंकि जब चुनाव होगा तो किसान प्रत्यासियों के पास जाएगें। जो प्रत्यासी सरकार के पक्ष में रहेगा वो किसान व मजदूरों से जाएगा और किसानों के पक्ष में होगा किसान आंदोलन की ताकत उसके साथ होगी। इसलिए जिस भी पार्टी के घोषणा पत्र में तीनों नए कृषि कानूनों को सही ठहराया जाएगा, किसान उसका सुपड़ा साफ करने का काम करेगें। यह चेतावनी संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उझाना गांव में आयोजित सम्मान समारोह के  दौरान दी। उन्होंने कहा कि जो नेता हमसे डरे हुए हैं। हमें उनके पिछे नहीं भागना है। लेकिन जब वे अपनी राजनीति चमकाने का काम करें तो उसका विरोध भी जरूरी है। टिकैत ने कहा कि यूपी के पंचायतों के चुनाव में जो हाल भाजपा वालों का हुआ है। उससे भी बुरा हाल विधानसभा चुनाव में होगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि रहीं आंदोलन की सफलता की बात तो किसान सफल होने तक आंदोलन करेगें और हमें विश्वास है कि 2024 के बाद किसान आंदोलन नहीं करेगें, क्योंकि तब तक तीनों नए कृषि कानून रद्द होगें और एमएसपी पर गांरटी कानून बनकर तैयार हो जाएगा। गौरतलब है कि उझाना गांव में पिछले 6 दिनों से आग के दूनों के बीच बैठकर तप रहा था। जिसे मनाने संयुक्त किसान मार्चा के सदस्य उझाना गांव में पहुंचे थे और किसान नेताओं ने तपस्वी किसान को मना भी लिया। इसके बाद रामभज के हौंसले की मिशाल दी और उन्हे पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले तपस्वी किसान को कंधों पर बैठाकर तप स्थल से मंच तक लाया गया। किसान रामभज ने कहा कि हम किसान शांति से आंदोलन चला रहे हैं लेकिन सरकार हमें कदम कदम पर तंग करती है। जिससे तंग आकर उसने तप शुरू किया था। लेकिन किसान आंदोलन के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश का पालन करना मेरे के लिए सर्वोपरी है। इस मौके पर उझाना खाप के पदाधिकारियों सहित आसपास गांवों के लोग उपस्थित रहे। किसान नेता सत्यवान नैन, आजाद पालवां, सिक्किम, राजेश अम्बरसर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उझाना गांव के लोगों द्वारा समारोह में पहुंचे सभी नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

-हरियाणा निभा रहा छोटे भाई की भूमिका- दलेवल

आंदोलन में हरियाणा निभा रहा है छोटे भाई की जिम्मेदारी:-किसान नेता जगजीत दलेवाल ने कहा कि किसान आंदोलन जब पंजाब से शुरू हुआ तो हरियाणा के रास्ते दिल्ली की तरफ बढा तो पंजाब व दिल्ली के बीच बसे हरियाणा के किसान मजदूरों ने पंजाब के छोटे भाई जिम्मेदारी निभाते हुए पंजाब के साथ दिल्ली कूच किया और रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाने का काम किया। दलेवाल ने कहा कि हरियाणा के लोग गुस्से में जल्दी आते हैं। इसिलिए नेता जानबूझ हरियाणा के किसानों इलाकों में आकर किसानों को उकसाते हैं। लेकिन हमें धैर्य नहीं खोना है क्योंकि हमारी गुस्से का फायदा सरकार उठा सकती है। इसलिए जिस तरह 6 महिने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चला आगे भी इसी प्रकार चलाते रहें।

-भाजपा का जमीर व आत्मा मर चुकी है- गुरनाम सिंह चढूनी 

 किसान आंदोलन के चलते हमारे 100-100 साल के बुजुर्गों पर सरकार द्वारा लाठियां बरसाकर उन्हे लहुलुहान किया जा रहा है। जिससे साफ हो जाता है कि भाजपा की आत्मा व जमीर दोनों मर चुके हैं। लेकिन हमारे बुजुर्गों का इतना हौंसला है कि वे सरकार को अपने लठ से जवाब दे सकती है। लेकिन आंदोलन के अनुशासन के लिए किसान सरकार की लाठियां खाने के लिए भी तैयार है और सरकार को भी ये पता चल चुका है कि किसान लाठी से डरने वाला नहीं है। इसे किसी दूसरी चाल से तोड़ा जाए। चूढनी ने कहा कि सरकार के हर हथकंडे को हमें समझना पड़ेगा और उसका तोड़ निकालकर उसे तहस नहस करना पडेगा, तभी इस आंदोलन में हमारी जीत होगी।
-बदोवाल टोल प्लाजा पर भी पहुंचे राकेश टिकैत:-बदोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि हमें चुनाव के दौरान अपनी पावर दिखानी होगी। क्योंकि अब यूपी, पंजाब, उतराखंड क ई प्रदेशों में चुनाव होने वाले है। सरकार चुनाव की तैयारी करेगी दूसरी तरफ हम सरकार को सबक सिखाने की तैयारी करेगें। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों के हितों की रक्षा करने की जिम्मेवारी हरियाणा, पंजाब व यूपी की है। इसलिए हमें हर मोर्चे पर सरकार को नाकाम साबित करना है। और मौजूदा व भविष्य में आने वाली सरकार को ये बताना है कि जो किसानों का नहीं वो कहीं का भी नहीं। टोल पर पहुंचने पर धरना कमेटी द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया और ये आश्वासन दिया गया कि दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा जो भी आदेश जारी करेगा हम किसान आधी रात को ही उसे पूरा करेगें।
June 04, 2021

किसानों की रिहाई को लेकर फतेहाबाद में प्रदर्शन

किसानों की रिहाई को लेकर फतेहाबाद में प्रदर्शन, विधायक देवेन्द्र बबली का पुतला फूंका


फतेहाबाद : टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली के निवास का घेराव करने जा रहे किसानों की गिरफ्तारी से खफा किसानों ने आज फतेहाबाद में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने विधायक देवेन्द्र बबली का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता मनदीप सिंह नथवान व कल्याण सिंह धांगड़ ने कहा कि किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझ कर किसानों को उकसाने का काम कर रही है। जब किसानों ने किसी भी कार्यक्रम में भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध करने की घोषणा कर रखी है तो इन दलों के नेता जानबूझ किसानों से टकराने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक देवेन्द्र बबली ने जिस तरह से किसानों से गाली-गलौच किया गया, यह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। देवेन्द्र बबली को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
किसान नेताओं ने बताया कि बढ़ईखेड़ा में गत दिवस विधायक निवास का घेराव करने जा रहे 26 किसानों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उन्हें फतेहाबाद के सदर थाने में लाया गया था। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान सदर थाने में पहुंच गए और धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी और गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग की। इस पर रात को ही एडीसी व डीएसपी थाने में पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उक्त अधिकारियों ने किसानों को रिहा करने का आश्वासन देते हुए उन्हें सदर थाना परिसर को खाली करने को कहा।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान थाने के बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार 26 में से 23 किसानों को तो रिहा कर दिया जबकि तीन किसानों विकास सीसर, रवि आजाद और प्रदीप समैण को नहीं छोड़ा गया। इस पर सुबह करीब 5 बजे किसानों ने सदर थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस कर्मचारियों न तो बाहर आने दिया और न ही अंदर जाने दिया। जब किसानों को विकास व रवि आजाद को जेल भेजे जाने व तीसरे किसान बारे कोई सूचना न देने पर रोष फैल गया और किसानों ने प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और विधायक देवेन्द्र बबली का पुतला फूंका। सूचना मिलते ही संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के 9 सदस्यीय मैम्बर अभिमन्यु कोहाड़ भी फतेहाबाद पहुंचे और किसानों की रिहाई की मांग की। किसानों ने कहा कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। संयुक्त किसान मोर्चा आगे जो भी फैसला लेगा, उसी अनुसार आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रहलाद भारूखेड़ा सिरसा, ओमप्रकाश हसंगा, रविन्द्र हिजरावां, भगवंत पाल अहरवां, संदीप सिवाच, सतीश सिधानी, कर्मजीत सालमखेड़ा सहित काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विधायक निवास घेराव मामले में इन किसानों पर हुई कार्रवाई : गांव बढ़ईखेड़ा में विधायक देवेन्द्र बबली आवास का घेराव करने के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने 26 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने विकास कुमार सीसर निवासी सिसर जिला हिसार, सतीश कुमार निवासी सिधानी, जाखल, जसपाल सिंह साधनवास, सोमवीर सिंह कन्हड़ी, मोनू गंदली खुर्द, हर्षदीप सिंह मोठ जिला हिसार, साहिल निवासी भगाना, धर्मबीर जांडली खुर्द, दीपू निवासी उमरा हिसार, जगतार तलवाड़ा, नरेश निवासी ब्याना खेड़ा हिसार, पत्रकार पवन गिल समैण, राजेन्द्र निवासी शिमला जिला कैथल, सुनील निवासी रामगढ़ पड़वा जिला कैथल, अमित निवासी श्यामसुख, रवि ब्यानाखेड़ा, दशरथ निवासी धापड़ जिला हिसार, मनदीप मलिक निवासी उमरा जिला हिसार, अमित निवासी जांडली खुर्द, सुधीर निवासी सिगवान खास, काला निवासी कनोह जिला हिसार, कुलदीप निवासी खरड़, प्रदीप निवासी समैण, अमित निवासी खेड़ी जालम, रवि आजाद निवासी बहल जिला भिवानी, दिनेश निवासी खैरमपुर जिला हिसार के खिलाफ 107/151 के तहत कार्रवाई की गई है।
June 04, 2021

बारह वर्षीय किशोरी चार माह की गर्भवती मिली

बारह वर्षीय किशोरी चार माह की गर्भवती मिली,अस्पताल में दवा लेने पहुंची तो हुआ खुलासा

यमुनानगर :  रादौर क्षेत्र के एक गांव में बारह वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। किशोरी का परिवार पिछले करीब पांच साल से यूपी के जिला सहारनपुर के एक गांव से यहां आया था। किशोरी के गर्भवती होने की बात उस समय पता चली जब वह अपनी मां के साथ सरकारी अस्पताल में पेट दर्द होने पर पहुंची। अस्पताल में किशोरी की जांच की गई तो वह करीब चार माह की गर्भवती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि करीब 12 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। चैकअप करने वाली महिला डॉक्टर को उसके द्वारा बताए जा रहे लक्षण देकर शक हुआ। शक को पुख्ता करने के लिए उन्होंने उसे पेशाब टेस्ट करवाने के लिए कहा। जब पेशाब टेस्ट की रिपोर्ट आई तो बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। तभी उन्होंने चाइल्ड लाईन को फोन पर सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचित किया। अब किशोरी को सिविल अस्पताल यमुनानगर भेजा गया है। उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्या निर्णय लिया जाता है यह वहीं पर निर्धारित होगा। थाना प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है। किशोरी व उसके परिजनों के ब्यानों के आधार पर ही मामलें में कार्रवाई होगी। महिला थाना पुलिस ही मामलें में ब्यान दर्ज करेगी।
June 04, 2021

ओवरलोड ट्रक चालकों को एसआईटी टीम की लोकेशन भेजता एक पकड़ा

ओवरलोड ट्रक चालकों को एसआईटी टीम की लोकेशन भेजता एक पकड़ा, ऐसे चलता था पूरा खेल

यमुनानगर : एसआईटी की टीम ने जठलाना क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अधिकारियों की रैकी कर रहे ग्रुप के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने रैकी करने के कई सबूत बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपित से उसके अन्य साथियों व उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। एसआईटी की टीम गत शाम जठलाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्षेत्र में सूचना लीक हो गई और वाहन चालकों को सूचना मिल गई। जिसके बाद ओवरलोड ट्रकों के चालक अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर रुक गए। एसआईटी टीम के सदस्य विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्हें उनके मुखबर ने सूचना दी कि इधर-उधर छिपे ओवरलोड वाहन चालक कुछ देर बाद गाड़ियों को लेकर जाएंगे। जिसके बाद एसआईटी की टीम इधर-उधर हो गई। रात्रि के तीन बजे उनके पास दोबारा मुखबर की सूचना आई कि ओवरलोड़ गाड़ियां एक बार फिर से सड़कों पर चलनी शुरू हो गई हैं।
तभी टीम मौके पर पहुंची और चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। इस दौरान आरटीए की टीम को भी बुलाया गया। इसी बीच वहां पर एक अमन कुमार नाम का युवक पहुंच गया और ट्रकों को पकड़ने का कारण पूछने लगा। पुलिस ने उससे उसकी पहचान के बारे में जानकारी मांगी तो वह कहासुनी करने लगा। पुलिस नेआरोपित को पकड़ लिया और उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की। मोबाइल जांच में पता चला कि आरोपित अमन रैकी ग्रुप का सरगना है। पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपित से दो डायरी और उसकी करेटा कार भी कब्जे में ले ली गई है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में गंभीर जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Thursday, June 3, 2021

June 03, 2021

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने को नागरिक अस्पताल में भेंट किये चित्र

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने को नागरिक अस्पताल में भेंट किये चित्र

जींद : ( संजय कुमार )  संस्कार भारती जींद ईकाई सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में तैयार किए गए चित्रों को वीरवार नागरिक अस्पताल जींद को भेंट किया गया। सीएमओ डा. मनजीत सिंह, एमएस डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डा. रमेश पांचाल, डा. सीमा वशिष्ठ ने इन चित्रों का अवलोकन किया और इसे नागरिक अस्पताल के लिए बेहद कारगर बताते हुए कहा कि यह चित्र कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करेंगे। अभी भी कई लोगों में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह के संशय हैं, जिन्हें इन चित्रों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। इन चित्रों को नागरिक अस्पताल में लगाया जाएगा ताकि यहां आने वाले मरीज व उनके तीमारदार वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक हो सकें। संस्कार भारती के प्रांत चित्रकला प्रमुख दीपक कौशिक व सोल सपिरीट सोसायटी के सचिव नवीन, मोहित बब्बर, सुमित कुमार, नितिन ने बताया कि गत 30 मई को बाल भवन में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसमें चित्रकारों द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन केा बढ़ावा देने के लिए चित्र बनाए गए थे। आज ये चित्र नागरिक अस्पताल को सौंपे गए हैं ताकि यहां आने वाले लोग वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक हों। 
इस मौके पर ड्राइंग टीचर जोगिंद्र मोर, राजेश पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
June 03, 2021

हरियाणा में इस माह डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल, जानें कारण

बीपीएल परिवारों को झटका : हरियाणा में इस माह डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल, जानें कारण

चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बीपीएल राशन कार्ड धारकों को डिपो पर दिया जाने वाला सरसों का तेल बंद कर दिया है। जून माह में बीपीएल परिवारों को डिपो पर सरसों का तेल नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में फ़ूड एंड सप्लाई विभाग ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हैफेड के पास सरसों का तेल ना होने के कारण जून माह में तेल नहीं दिया जाएगा। बता दें कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों को हर महीने दो लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर प्रति परिवार की दर से उपलब्ध कराया जाता है। हरियाणा में इस महीने राशन डिपुओं पर 11 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सरसों का तेल नहीं मिल सकेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अगले आदेशों तक राशन डिपुओं में सरसों का तेल नहीं देने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में एएवाई (गुलाबी कार्ड) राशन कार्डों की संख्या दो लाख 48 हजार 134 और बीपीएल (पीला कार्ड) के आठ लाख 92 हजार 744 राशन कार्ड हैं जिन्हें रियायती दरों पर सरसों तेल दिया जाता है।
June 03, 2021

केंद्र सरकार की दिल्ली से हरियाणा में आंदोलन को शिफ्ट करवाने की चाल: राकेश टिकैत

केंद्र सरकार की दिल्ली से हरियाणा में आंदोलन को शिफ्ट करवाने की चाल: राकेश टिकैत

कहा : जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते जारी रहेगा आंदोलन
जींद / उचाना : संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहे किसान आंदोलन को जींद के आस-पास शिफ्ट करवाना चाहती है। दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा किसानों का धरना वहीं पर जारी रहेगा। जो केंद्र सरकार की चाल है उसको कामयाब नहीं होने देंगे। हम दिल्ली को किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। हरियाणा में आंदोलन चल रहा है। टोलों के पास आंदोलन किसान धरना देकर चला रहे है जो जारी रहेगा लेकिन दिल्ली के बॉर्डरों पर जो धरने किसान आंदोलन के चल रहे है वो यहां शिफ्ट नहीं होने देंगे।
किसानों पर दर्ज मामलों पर टिकैत ने कहा कि ये ही चाल है। ये 10 हजार किसानों पर भी मामले दर्ज कर सकते है। हम आंदोलन का मूवमेंट यहां शिफ्ट नहीं करेंगे। आंदोलन यहां पर भी चलेगा और आंदोलन वहां पर भी चलेगा। आंदोलन दिल्ली से उठ कर यहां नहीं आएगा जो केंद्र सरकार की मंशा है। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल कम से कम एक काम तो कर सकते है कि केंद्र सरकार को एक चिट्ठी तो भेज ही सकते कि हरियाणा की जनता की आवाज है जो तीनों कृषि कानून रद्द करवाना चाहती है।  
टोहाना पुलिस द्वारा पकड़े गए किसानों को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जो पकड़े गए वो हमारे ही बच्चे है वो विधायक के आवास का घेराव करने चले गए होंगे। सब आंदोलन का ही हिस्सा है वो हमारे है हम उन्हें समझाएंगे। 2022 में होने वाले यूपी के चुनाव पर टिकैत ने कहा कि कुछ माह पहले यूपी में चुनाव पंचायत के 3050 सीट पर थे इसमें से 642 सीटों पर बीजेपी जीती। जब इन्होंने कोई काम किया ही नहीं हारेंगे तो ही। गन्ने की उत्तर प्रदेश में मुख्य फसल है आज भी 23 हजार करोड़ रुपए बकाया है। 5 जून को पूरे देश में तीनों कृषि कानूनों को बने एक साल होने पर भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के आवास के बाहर प्रतियां तीनों कानूनों की किसान जला कर रोष प्रकट करेंगे। इस मौके पर सतबीर पहलवान, बिजेंद्र सिंधु, जयप्रकाश, हरिकेश मौजूद रहे।
June 03, 2021

महंगाई पर बोले टिकैत- ये सरकार ‘किम जोंग उन’ की तरह है, कोई खिलाफ में बोलेगा तो सजा मिलेगी

महंगाई पर बोले टिकैत- ये सरकार ‘किम जोंग उन’ की तरह है, कोई खिलाफ में बोलेगा तो सजा मिलेगी

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौर में भी मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का किसान संगठन खुलकर विरोध कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत इस कड़ी में लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं।
उन्होंने कई मौकों पर यह साफ कर दिया है कि किसान आंदोलन लंबा चलता रहेगा। अगर करोना काल के दौरान मोदी सरकार इस तरह के किसान विरोधी कानून बना सकती है तो इन्हें वापस भी ले सकती है।
अब एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि आज देश की सत्ता में बैठी सरकार अपने खिलाफ एक शब्द सुनना बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। लेकिन यही सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी और एमएसपी पर कानून भी बनाएगी।
दरअसल राकेश टिकैत ने ट्विटर के जरिये मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई का मुद्दा भी उठाया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “महंगाई इतनी बढ़ी है। अगर किसी ने सरकार के खिलाफ आवाज उठा दी तो उसको सजा मिलेगी। राजा के खिलाफ़ बोलना मतलब सजा का हकदार है वो। राजा हैं क्या ये? ये तो किम जोंग उन बन रहे हैं कि दूसरा कोई बोल ही न सके।”
इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार अगर अपनी जिद पर अड़ी है तो किसान संगठन भी कम नहीं है।
हम भी इन कृषि कानूनों को हटवाने के लिए लंबा आंदोलन चला सकते हैं। भले ही यह आंदोलन फिर साल 2024 तक ही क्यों ना चले। सरकार के खिलाफ शुरू की गई इस लड़ाई में किसान ही जीतेंगे।
उनका कहना है कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा साबित होंगे। जब तक इन्हें रद्द नहीं किया जाता। यह आंदोलन चलता रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने के मौके पर किसान संगठनों द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया था। पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में इस दिन मोदी सरकार का खुलकर विरोध किया गया था।
June 03, 2021

चढूनी का बड़ा ऐलान हरियाणा के सभी थानों का घेराव 7 जून को

एमएलए देवेंद्र बबली तथा किसानों के विवाद में चढूनी का बड़ा ऐलान हरियाणा के सभी थानों का घेराव 7 जून को

सोनीपत : टोहाना में मंगलवार को हुए जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। दस असल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने समाचार लिखे जाने से कुछ मिनट पहले ही घोषणा की है कि विधायक देवेंद्र बबली किसानों से माफी मांगे या प्रशासन उस पर दंगे भडक़ाने और किसानों से गाली गलोज करने का मामला दर्ज करे। ऐसा नहीं करने पर 7 जून को हरियाणा में प्रदेश के सभी थानों का 11 बजे से 1 बजे तक घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद हमारी मांगें नहीं मानी तो 10 और 11 जून को टोहाना के हर गांव में विधायक देवेंद्र बबली की शव यात्रा निकाली जाएगी और उसके शव का दहन उसी के गांव में किया जाएगा। अब देखना ये है कि गुरनाम चढूनी की इस घोषणा के बाद सरकार और जेजेपी विधायक का रूख क्या होगा क्योंकि किसानों ने तो अपना रूख सपष्ट कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात विधायक देवेंद्र बबली के चालक और निजी सचिव की शिकायतों पर पुलिस ने 9 किसानों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि किसानों की तरफ से भी शिकायत दी गई थी लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं बुधवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। टोहाना के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के बाहर हजारों किसानों का जमावड़ा लग गया। जहां पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंचे थे। उन्होंने जहां मुख्य मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखी हैं। वहीं मंच से कहा कि विधायक और किसानों के बीच हुए मामले को लेकर किसानों पर जो मामले दर्ज किए गए हैं। वह वापस लिए जाएं। विधायक या तो किसानों के पास आकर माफी मांगे या फिर प्रशासन विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। ऐसा नहीं होने पर किसान आगामी रणनीति बनायेंगे। हालांकि बुधवार को टोहाना में प्रदेश के कई जिलों से पुलिस बल व कई डीएसपी को बुलाया गया था।
June 03, 2021

हरियाणा में अनलॉक को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, बोले- अब अपनाएंगे ये फॉर्मूला

हरियाणा में अनलॉक को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, बोले- अब अपनाएंगे ये फॉर्मूला
अम्बाला : अंबाला से बीएस गुलयानी की रिपोर्ट
हरियाणा में जारी अनलॉक को लेकर भी आज प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा ब्यान दे डाला। विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर लोग लापरवाह हुए और स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों को नजर अंदाज किया तो दी गई ढील भी वापिस ली जा सकती है।

विज ने हरियाणा में आने वाले दिनों में लॉक डाउन बढ़ाने या और छूट देने के सवाल के जवाब में बताया कि अनलॉक बढ़ाना या कम करना अब लोगों के हाथ में है, क्योंकि लोग अगर नियमों की पालना करेंगे तो केस नहीं बढ़ेंगे।

https://youtu.be/LVQRX4FiScM

उन्होंने कहा कि अगर पालन नही किया गया तो केस बढ़ेंगे । ऐसे में अगर केस बढ़ गए तो दी गई सुविधाओं को वापिस लेने पर भी विचार करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में लॉकडाउन को 7 जून तक बढाया गया है। इसमें काफी छूट दी गई है और दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। वहीं शॉपिंग कॉप्लेक्स भी शर्तों पर खोलने की मंजूरी दी गई है।

 
June 03, 2021

राम रहीम के साथ क्या हुआ?

राम रहीम के साथ क्या हुआ? 
रोहतक : यौन शोषण और हत्या जैसे मामले में हरियाणा स्थित रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुरूवार को पीजीआई  लाया गया। बताया जाता है कि राम रहीम की गुरूवार सुबह अचानक से तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद करीब 7 बजे जेल प्रशासन राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में पीजीआई रोहतक लाया। जहां राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच कर उपयुक्त उपचार किया गया। इसके बाद जेल प्रशासन राम रहीम को वापस जेल ले आया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम ने पेट में तेज दर्द और घबराहट होने की शिकायत की थी। बतादें कि, इसके पहले 12 मई को भी राम रहीम को पीजीआई रोहतक  लाया गया था। तब भी राम रहीम की तबियत बिगड़ी हुई थी। वहीं, इसके बाद राम रहीम को पैरोल भी दी गई थी। दरअसल, राम रहीम ने अपनी बीमार मां के पास जाने के लिए पैरोल मांगी थी। राम रहीम तो 21 दिन की पैरोल मांग रहा था लेकिन उसे सिर्फ 48 घंटे की ही पैरोल दी गई थी। हालांकि, पैरोल की समयसीमा से पहले ही राम रहीम को वापस जेल ले आया गया था।
असल में राम रहीम को लेकर जेल प्रशासन कोई चूक नहीं होने देना चाहता है। ज्ञात रहे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साल 2017 से ही जेल में बंद है।पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को पहले साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था और उसे 20 साल की सजा दी थी। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में भी राम रहीम को दोषी पाया गया और फिर उसे उसे उम्रकैद की सजा हुई।
June 03, 2021

भाजपा सरकार के लिए प्रदेश की जनता के हित और सुख सुविधा व स्वास्थ्य ही सर्वोपरि हैं : राजू मोर

भाजपा सरकार के लिए प्रदेश की जनता के हित और सुख सुविधा व स्वास्थ्य ही सर्वोपरि हैं : राजू मोर
जींद : ( संजय कुमार ) कोरोना के चलते पिछले 3 सप्ताह के ज्यादा समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार ने सावधानी स्वरूप लॉक डाउन की अवधि सात जून तक बढ़ा दी है, लेकिन इसके साथ ही दुकानें खुलने की समय अवधि भी बढ़ाकर तीन बजे तक कर दी है ताकि आमजन को दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं मिलने में कोई समस्या नहीं आए। ये बात सोमवार को भाजपा जींद जिला अध्यक्ष राजकुमार (राजू मोर) भाजपा जिला कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को खोलने का उचित तरीका भी यही है यदि अचानक पूरी छूट दे दी जाए तो सड़कों पर, बाजारों में, दुकानों पर भीड़ उमड़ आती और फिर से संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बना रहता।
हालांकि इस बार लॉकडाउन में पिछले वर्ष जैसी दिक्कतें लोगों को नही आई और आवश्यक वस्तुएं लोगों को उपलब्ध हो सके सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी। 
भाजपा राजू मोर ने कहा कि अब लॉक डाउन में ढील दी जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और यदि लोगों ने भी अपना दायित्व समझकर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने व भीड़ बढ़ाने से परहेज किया तो संभव है कि प्रदेश सरकार सात जून के बाद अनलॉक की तरफ और बढ़े । उन्होंने कहा कि विचारणीय है कि हमने लॉकडाउन में मिली छूट का दुरुपयोग नहीं किया इसलिए दुकान खुलने की समय अवधि भी बढ़ाई गई ।
किसी भी सरकार के लिए अपने प्रदेश के निवासियों का हित और सुख सुविधाओं ही सर्वोपरि होती हैं लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने था । संक्रमितो की संख्या प्रदेश में कम हो रही है पर कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, यदि जरा सी असावधानी हुई और हमने सावधानी नही रखी तो कोरोना को फिर से अनियंत्रित होने में देर नहीं लगेगी। इसलिए अनावश्यक बाहर ना निकले भीड़ से बचें बचाव के निर्देश का पालन करें।
उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने की अपील की ताकि शीघ्र ही कोरोना परास्त हो सके। उन्होंने बताया कि8 जून के अंत तक देश मे वैक्सीन की 9 करोड़ डोज का उत्पादन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के साथ बड़े ही सुलझे हुए तरीके निपटा, ऑक्सीजन का का उत्पादन देश मे अब 10 गुणा ज्यादा है। कोरोना पीड़ित लोगों को कोरोना मेडिकीट व आक्सीज की होम डिलीवरी की गई और अभी भी सरकार लगातार प्रयासरत है।
भाजपा जींद कार्यालय से उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें, मास्क लगाकर रखें, हाथों को सेनेटाइज करते रहें या धोते रहें। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार फील्ड में मास्क व सेनेटाइजर के वितरण के काम मे लगे हैं और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं ।
इस अवसर उनके साथ सह जिला मीडिया प्रभारी मनीष बबलू गोयल, कार्यालय सचिव नरेन्द्र शर्मा, जिला विस्तारक सुशील बाल्याण, अनिल शर्मा, संदीप गोस्वामी, मुकेश लूदाना आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
June 03, 2021

भाजपा संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने जिला पदाधिकारियों को बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

भाजपा संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने जिला पदाधिकारियों को बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
जींद : ( आरती शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रमुख जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें भाजपा जींद जिला प्रभारी व हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि जिला अध्यक्ष राजू मोर ने बैठक की अध्यक्षता की। संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने पदाधिकारियों को पार्टी के आगामी कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए व पार्टी द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यो की समीक्षा की। जींद भाजपा द्वारा चलाई गई सेवा रसोई के माध्यम से हस्पतालों में दाखिल कोरोना मरीजों को भोजन, फल व दूध आदि वितरण के अलावा कोरोना से बचाव हेतु किये जा रहे मास्क, सेनेटाइजर व कोरोना से बचाव हेतु बांटे जा रहे पत्रकों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओ को पार्टी व सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर से जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भी नागरिकों का कोरोना महामारी के कारण निधन हुआ है, उनकी याद में उनकी आत्मिक शांति के लिए पार्टी ने 5 जून को पौधारोपण करने का निर्णय लिया है, ये पौधारोपण पूरे जिले में प्रत्येक गांव और बूथ स्तर पर किया जाएगा।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विरेन्द्र खोखरी व सह प्रभारी मनीष बबलू गोयल, जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, जगदीश उझाना, जिला विस्तारक सुशील बाल्याण समेत जिला के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
June 03, 2021

बैंक जून से ज्यादा जुलाई में भी बंद रहने वाले हैं, देखिए छुट्टीयों पूरी लिस्ट

बैंक जून से ज्यादा जुलाई में भी बंद रहने वाले हैं, देखिए छुट्टीयों पूरी लिस्ट
नई दिल्‍ली :  बैंक में जून में इस बार कम छुट्टियां हैं लेकिन जुलाई से फिर से बैंक छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा। ग्राहक को जून 2021 में बैंकिंग कामकाज निपटाने में खास परेशानी नहीं होगी। बैंक सिर्फ 3 दिन बंद रहेंगे, वह भी चुनिंदा शहरों में। इसके अलावा जो छुट्टी पड़ेगी, वह शनिवार और इतवार की नियमित छुट्टी होगी। RBI के बैंक हॉलिडे कलेण्डर के मुताबिक जून में बैंकों में कामकाज सामान्‍य रहेगा। अगले महीने 15, 25 और 30 जून को चुनिंदा शहरों में बैंक बन्द रहेंगे।
इनमें 15 जून को Aizwal और Bhubaneswar में छुट्टी होगी। इसके अलावा 25 जून को जम्‍मू और श्रीनगर में बैंक बन्द रहेंगे। 30 जून को भी Aizwal में छुट्टी होगी। इसके अलावा दो शनिवार और चार संडे पड़ रहे हैं।
वहीं जुलाई 2021 में बैंकरों को कुल मिलाकर 9 अतिरिक्‍त छुट्टी मिलेगी। हालांकि इनमें कुछ छुट्टी ही कॉमन हैं यानि पूरे देश में एकसाथ बैंक बंद होंगे। कुछ छुट्टी राज्‍यों के हिसाब से हैं। इनके अलावा 6 दिन शनिवार और रविवार को बैंक बन्द रहेंगे। यानि करीब 15 दिन छुट्टी पड़ेगी।
*बैंक बन्द लिस्ट*
6 जून- रविवार (वीकली हॉलिडे)
12 जून- दूसरा शनिवार (बैंक बंद रहते हैं)
13 जून- रविवार (वीकली हॉलिडे)
15 जून- मिथुन संक्रांति और रज पर्व (एजवल-मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद)
20 जून- रविवार (वीकली हॉलिडे)
25 जून- गुरु हरगोविंद जी की जयंती (जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद)
26 जून- दूसरा शनिवार (वीकली हॉलिडे)

27 जून- रविवार (वीकली हॉलिडे)
30 जून- रेमना नी (एजवल में छुट्टी)
Door Step Banking
Covid Mahamari के कारण बैंकों ने Door Step Banking भी शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को घर पर ही Cash Mangane से लेकर दूसरे Banking Kamkaj हो जा रहे हैं।
क्‍या सर्विस मिल रही

– नकद मंगाना (On call pick up)

– नकद सुपुर्दगी (Beat pick up)

– Cheque पिकअप

– Form 15 H लेना

– ड्राफ्ट मंगवाना

– मियादी जमा सूचना मंगवाना

– जीवन प्रमाणपत्र लेना (Life certificate)

– KYC दस्तावेज

ऐसे मंगाएं घर पर कैश

अपने Bank में इस सर्विस के रजिस्‍ट्रेशन के बाद ऐप पर जो सर्विस चाहिए उसे चुन लें।

Cash Withdrawal का ऑप्‍शन सेलेक्ट करें।

पिकअप/ड्रॉप के लिए घर का एड्रेस डालना होगा।

पते के 10 किलोमीटर के दायरे में बैंक की शाखा होनी चाहिए।
June 03, 2021

खिलाडी पदक लाओ, सरकार देगी प्रोत्साहन राशि : गजेंद्र फौगाट

खिलाडी पदक लाओ, सरकार देगी  प्रोत्साहन राशि : गजेंद्र फौगाट
’मनोहर लाल ने दिए सभी  ओलंपियन को पांच-पांच  लाख
-मुख्यमंत्री के आदेश पर ओलंपिक परिवारों से मिलने पहुंचे सरकार के ओएसडी फौगाट
जींद : ( संजय कुमार ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को  6 करोड  रुपये देने की घोषण की है।
ये बात प्रदेश सरकार के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कही । वे आज जींद के गांव निडानी पहुंचे और ओलंपियन कुश्ती की खिलाडी अंशु मालिक  के घर जाकर उनके परिवार से मिले और उनको बधाई दी। ये एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती दल के चीफ  कोच व ओलम्पियन पहलवानों को ट्रेनिंग दे रहे कुलदीप मलिक भी उनके साथ उपस्थित थे
इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी ओलंपियन खिलाडियों को बधाई दी। उसी कडी में मुझे आज उनके घरद्वार  जाकर उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला है। 
इस अवसर पर फौगाट ने ’खेल निदेशक पंकज नैन आईपीएस से दूरभाष पर अंशु मालिक व उनके पिता की बात भी करवाई।  खेल निदेशक से अंशु के पिता धर्मवीर मालिक ने बात की और विजेता खिलाडियों के लिए  प्रोत्साहन के रूप में दी गई 5 लाख रुपयं की अग्रिम राशि के लिए खेल विभाग के निदेशक व मुख्यमंत्री का आभार जताया।
 गजेंद्र फौगाट ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया की  प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड रुपए इनाम राशि देने की घोषणा की है, जिससे सभी ओलंपियन व उनके परिवार उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सभी ओलंपिक परिवारों ने इस बात के लिए प्रदेश सरकार की खेल नीति की सराहना की व कहा कि हरियाणा प्रदेश की इस खेल नीति को भारत के अन्य प्रदेशों को भी अपनाना चाहिए ताकि उन प्रदेशों के खिलाड़ी भी उत्साहित होकर भारतवर्ष के लिए मेडल ला सकें।
फौगाट ने अंशु को खेल मंत्री द्वारा भेजा प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश का युवा आज गांव गांव में उत्साह से खेल की तैयारी में लगा हुआ है । इस कड़ी में इसी वर्ष होने वाले ओलंपिक व खेलो इंडिया के आयोजन से भी युवाओं के उत्साह में अजाफा होगा।
उन्होंने कहा कि इस बार खेलो इंडिया की हरियाणा प्रदेश मेजबानी करेगा व इसमे देश के होनहार 8 हजार खिलाडी भाग लेंगे।
 इस अवसर पर टीम के डोपिंग टेस्ट एक्सपर्ट किम जोंग, खेल विशेषज्ञ राजनारायण, जगदीप शर्मा, विशेष सचिव नवीन लाम्बा समेत अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
June 03, 2021

जब वोट लेने होते है तब ही इनको नजर आते है किसान : चढूनी

जब वोट लेने होते है तब ही इनको नजर आते है किसान : चढूनी
कहा : 5 जून को जलाएंगे पूरे देश में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां
जींद /उचाना :टोहाना के जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली द्वारा टोहाना में हुए उनके विरोध पर दिए बयॉन पर संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जब इनको वोट लेने होते है तो तब इनको किसान नजर आते है। जब इनका मतलब निकल जाता है तो पता नहीं क्या-क्या बोलते है। टोहाना विधायक देवेंद्र बबली द्वारा जो किसानों को भद्र शब्द बोल कर अपने मानसिक स्तर का परिचय दिया है। हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। किसानों को दी गई गालियों पर प्रशासन को चाहिए कि जेजेपी टोहाना विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करें। किसानों को देवेंद्र बबली द्वारा गालियां निकाल कर उनको भड़काने का काम किया है। बुधवार को वे पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चढूनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा, जजपा के नेता अगर किसी कार्यक्रम में आते है तो उनका विरोध जारी रहेगा। अब इसको पूरे देश में करेंगे। जो कृषि के काले कानून केंद्र सरकार लेकर आई है, उनको एक साल 5 जून को होगा। इस दिन पूरे देश में किसान इन काले कानूनों की प्रतियां सभी भाजपा एवं उसके सहयोग दलों के नेताओं के घरों के आगे जलाएंगे।
बीते दिनों बनाई गई फेडरेशन पर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि फेडरेशन क्या है जो संगठन अभी तक आंदोलन में शामिल नहीं है उन सभी संगठनों को एकत्रित करके फेडरेशन बनाई है। हम सब किसान मोर्चा के नीचे काम करते रहेंगे। अब यूपी में भी टोलों पर धरने शुरू हो गए है। हम यूपी, उत्तराखंड के किसान भी जैसे हरियाणा में आंदोलन हो रहा है यहां भी बीजेपी की सरकार है वहां भी बीजेपी की सरकार है उनके विधायकों, मंत्रियों का विरोध करना शुरू करें। ये जहां भी जाते है वहां इनका विरोध काले झंडे, नारे लगाकर करें। पूरे देश में इनका विरोध शुरू कर देना चाहिए। 
इस मौके पर आजाद पालवां, अनूप खटकड़, रामनिवास करसिंधु, मेवा सिंह मौजूद रहे।