Thursday, September 17, 2020
haryana news
September 17, 2020
चरखी दादरी : सीएम फ्लाइंग द्वारा पकड़े गए दलाल प्रदीप यादव सहित रजिस्ट्रेशन क्लर्क सुनीता देवी व लाइसेंस क्लर्क मोहित कुमार पिछले ढाई महीने से रुपये लेकर लोगों के घर बैठे डीएल और आरसी बनाकर दे रहे थे। लॉकडाउन के दौरान कार्य बंद था इसलिए ढाई महीने से हररोज पहले से 200 डीएल व आरसी की ज्यादा फाइलें उनके पास आ रही थी। पुलिस गिरफ्त में आए प्रदीप व सुनीता देवी का बुधवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसके बाद सुनीता देवी को सुनारिया जेल में हिरासत के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रदीप यादव को कोरोना रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं तीसरा आरोपी मोहित फरार हो चुका है जिसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लॉकडाउन में डीएल व आरसी का कार्य बंद था जो 1 जुलाई से दोबारा शुरू हुआ था। ऐसे में अब हररोज करीब 800 डीएल व 800 आरसी की फाइलें जमा हो रही हैं। जबकि लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में हर रोज करीब 500-500 फाइलें जमा होती थी। वहीं दलाल द्वारा हररोज 5 से 7 फाइलें जमा करवाई जा रही थी। इस एक फाइल जमा करने पर क्लर्क को करीब 1500 रुपये मिलते थे। यानि प्रतिदिन एक क्लर्क को 8 से 10 हजार रुपये मिलते थे। इतने ही रुपये दलाल प्रदीप भी हररोज बचा लेता था।
एसडीएम कार्यालय में लाइसेंस क्लर्क मोहित कुमार का सोमवार को ही तबादला बाढड़ा कर दिया गया था। जिसे मंगलवार को अपना कार्यभार बाढड़ा में संभालना था। उसी दिन मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने गांव चांगरोड निवासी दलाल प्रदीप यादव को दबोच लिया था। इसकी भनक लगते ही लाइसेंस क्लर्क मोहित ने बाढड़ा में अपना कार्यभार भी नहीं संभाला और फरार हो गया। पुलिस ने दलाल प्रदीप यादव के खुलासा करने के तुरंत बाद रजिस्ट्रेशन क्लर्क चंपापुरी निवासी सुनीता देवी को तो दबोच लिया था। मगर मोहित अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपये लेकर दलालों के कहने पर डीएल व आरसी तैयार करने वाली सुनीता देवी लॉकडाउन से पहले डीसी ऑफिस में कार्यरत थी। वहीं मोहित बाढड़ा में कार्यरत था। लॉकडाउन के बाद जैसे ही कार्यालय खुले मोहित को बाढड़ा से दादरी लाइसेंस क्लर्क का कार्यभार दिया गया था और सुनीता देवी को रजिस्ट्रेशन क्लर्क का कार्य भार। दोनों लॉकडाउन के बाद ही इन अहम पदों पर नियुक्त हुए थे। जिन्होंने यह कार्यभार मिलते ही दलालों से सांठगांठ कर रिश्वत लेकर डीएल व आरसी बनाना शुरू कर दिया।
लाइसेंस क्लर्क मोहित कुमार फरार हो चुका है। जिसे दबोचने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। दादरी सीआईए, स्पेशल स्टॉफ और सिटी थाना पुलिस। वहीं रजिस्ट्रेशन क्लर्क को न्यायालय में पेश कर सुनारिया जेल भेज दिया गया है। दलाल प्रदीप यादव का कोरोना सेंपल दिलाकर उसे क्वारेंटाइन करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।-रामसिंह बिश्नोई, डीएसपी।
Labels:
Crime News,
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 17, 2020
किसान दो फाड़:कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लागू करवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान संगठन, ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
किसान दो फाड़:कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लागू करवाने के लिए सड़कों पर उतरे किसान संगठन, ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भिवानी : किसानों से जुड़े तीन अध्यादेशों के समर्थन में बुधवार को नया जोश नई क्रांति किसान एकता संगठन के बैनर तले किसान उत्पादक संघ ने शहर में प्रदर्शन किया और भारत सरकार से कृषि से जुड़े तीनों अध्यादेशों को लागू करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये अध्यादेश किसानों के हित में है और कुछ लोग भोले-भाले किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर लघु सचिवालय में उक्त संगठन से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा।
बुधवार को नया जोश नई क्रांति किसान एकता संगठन के बैनर तले अनेक किसान हुड्डा पार्क के सामने एकत्रित हुए। वहां से किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान सरकार की तरफ से लाए गए तीनों अध्यादेशों को किसान हित में बताया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान संगठन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि जो अध्यादेश सरकार लागू कर रही हैं वे किसान हित में है। इन अध्यादेशों से किसानों को बाजार मिलेगा और किसान अपनी फसल का भाव स्वयं तय कर सकेगा। किसान जहां चाहे वहां अपनी फसल, सब्जी इत्यादि बेच सकेगा। किसान को इन अध्यादेशों से किसान बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा इन अध्यादेशों से मंडी व्यवस्था पर व एमएसपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दल किसानों को बरगला रहे हैं। एक अक्टूबर से किसान के बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो रही है, जो किसान विरोधी ताकतों के मुंह पर तमाचा है।
किसान उत्पादक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि जो लोग किसानों को बहका कर राजनीति करना चाहते है, उनके बहकावे में किसान नहीं आएगा और ये तीनों अध्यादेशों से देश का किसान मजबूत होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रगतिशील किसान संगठन के प्रधान कुलदीप, सहकारी किसान संगठन प्रधान सत्यवान, किसान उत्पादक संघ के प्रधान रमेश, नया जोश नई क्रांति किसान एकता संगठन के प्रधान सज्जन भैरा, अनिल सांगवान, पृथ्वी, दीपक, दाना नम्बरदार, जयवीर, राजबीर मिताथल, रामचंद्र, नंदकिशोर, संदीप, वीरेंद्र, वीरसिंह, ईश्वर सिंह, इन्द्र सिंह, जिले सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
Labels:
Agri News,
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 17, 2020
गमगीन माहौल में गांव में जली एक साथ दो चिताएं
हांसी-जींद रोड दर्दनाक हादसा:दौड़ लगाने गए सात बच्चों को आई-20 कार ने टक्कर मारी, बंपर में फंस गया एक बच्चे का सिर, 87 मीटर दूर तक घसीटकर ले गई गाड़ी, 2 की मौत, 5 घायल
हांसी : क्षेत्र के गांव शेखपुरा में बुधवार तड़के 5 बजे हुए हादसे में दाे किशाेराें की माैत हाे गई। गांव के ही 9-10 किशाेराें का समूह सेना में भर्ती हाेने के लिए हांसी-जींद राेड पर प्रैक्टिस करता है। आर्मी में भर्ती हाेने की चाह में सभी किशाेर पांच महीने से तैयारी कर रहे थे। सुबह पहले वह रेस लगाते थे और बाद में व्यायाम करते थे। सभी करीब डेढ़ से दाे घंटे के वर्कआउट के बाद ही घर जाते थे। हालांकि उनकी उम्र अभी सेना में भर्ती हाेने की नहीं है लेकिन सेना में भर्ती हाेने का सपना लिए वह पांच महीने से तैयारी कर रहे थे।
बुधवार सुबह भी राेज की तरह राहुल पंवार, पारस, अभिषेक, अंकित गुर्जर, अंकित पंवार, प्रिंस पंघाल, जस्सू सभी सुबह पांच बजे अपने तय शेड्यूयल के हिसाब से हांसी-जींद रोड पर पहुंच गए थे। दो साथी लेट थे तो उनकी इंतजार कर रहे थे। वह एक फैक्ट्री के पास बैठकर उनका इंतजार कर रहे थे कि तेज रफ्तार आ रही एक आई 20 कार ने सभी काे टक्कर मार दी। प्रिंस पंघाल व जस्सू को हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां दाेनाें की मौत हो गई।
राहुल पंवार, अंकित गुर्जर, अंकित पंवार को हांसी के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। एक अन्य किशोर पारस को हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अभिषेक को मामूली चोटे आईं। वहीं हादसे काे एक दूसरी एंगल से भी देखा जा रहा है। ग्रामीणाे का कहना है कि गांव में काेई भी खेल स्टेडियम नहीं है जिसके कारण बच्चाें काे राेड पर एक्सरसाइज करने के लिए जाना पड़ता है। गांव वासी मुकेश लादी व बंटी यादव ने बताया कि स्टेडियम बनाने की मांग काफी पुरानी है। लेकिन अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
प्रिंस का सिर गाड़ी के अगले पहिए व बंपर के बीच में फंस गया था। गाड़ी चालक प्रिंस को अपने साथ करीब 87 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसके बाद गाड़ी में सवार एक व्यक्ति बाहर आया और उसने प्रिंस के सिर को बाहर निकाला। एक किशोर ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की। जिसको गाड़ी में सवार व्यक्ति धक्का दे गए और मौके से फरार हो गए। हमने एंबुलेंस को सूचना दी। इसी दौरान वहां से खाली एंबुलेंस गुजर रही थी। जिससे एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को हम वहां से लेकर आए।-जैसा मृतक जस्सू के चाचा रमेश ने बताया।
गमगीन माहौल में गांव में जली एक साथ दो चिताएं
हांसी-जींद रोड पर शेखपुरा में बुधवार सुबह 5 बजे हुए दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण हादसा स्थल की ओर दौड़ पड़े। सेना में भर्ती होने का सपना लिए गांव के दो किशोरों ने हादसे में दम तोड़ दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों की एक साथ चिताएं जलीं। अंतिम संस्कार के समय सभी की आंखें नम थीं।
हादसे में घायल राहुल ने बताया- कुछ समझ नहीं आया, जब होश आया तो सारे साथी लहूलुहान पड़े थे
हम सभी आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। पिछले 4-5 महीने से रोज सुबह रोड के किनारे दौड़ लगाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे घर से आ रहे थे। मैं, पारस, अभिषेक, अंकित, अंकित पंवार, प्रिंस पंघाल रोड के किनारे आ चुके थे। हमारे दो साथी शुभम व रितिक नहीं आए थे। हम उनका इंतजार कर रहे थे। हम वहां एक फैक्ट्री के बाहर बैठे हुए थे व आपस में बात कर रहे थे। तभी एक तेज स्पीड में गाड़ी आई और हमें टक्कर मार दी। कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मैं बेहोश हो गया था। जब होश में आया तो देखा की सभी साथी लहूलुहान पड़े थे। सभी को चोटें लगी हैं और खून बह रहा है। मेरी बाजू गाड़ी के नीचे आ गई। हथेली टूट गई। गाड़ी वाला वहां पर नहीं था। हमारे जो साथी लेट आए थे, उन्होंने हमें देखा और गांव वालों को बुलाया। अस्पताल में लेकर आए और उपचार के लिए दाखिल करवाया। बाद में पता लगा कि दो साथियों की मौत हो गई है। हम सब आर्मी में भर्ती होना चाहते थे। हमसे छोटी उम्र के भी हैं जो हमारे साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। -जैसा घायल राहुल ने बताया।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 17, 2020
कैथल : बिना इंडिकेटर सड़क किनारे खड़े ट्रक की चपेट में में आने से सरपंच की मौत
कैथल : बिना इंडिकेटर सड़क किनारे खड़े ट्रक की चपेट में में आने से सरपंच की मौत
कैथल : मंगलवार को देर रात्रि कैथल कुरुक्षेत्र मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवा सरपंच की मौत हो गई। युवक की पहचान सोलुमाजरा गांव के सरपंच बिट्टू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलुमाजरा गांव का 26 वर्षीय सरपंच बिट्टू किसी काम से अपने बाइक पर सवार होकर कैथल से गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक टीक के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक वहां पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के पीछे किसी भी तरह की इंडिकेटर व लाइट नहीं थी। इंडिकेटर व लाइट न होने ना होने के कारण कि उसे ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। बाइक ट्रक के नीचे घुसने के चलते बिट्टू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।
सूचना मिलते ही कैथल पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सरपंच की मौत का समाचार सुनते ही गांव में मातम छा गया। वह अपने पीछे एक बेटा, पत्नी व अपने माता पिता को छोड़ गया है। गौरतलब है कि सोलु माजरा गांव में हुए चुनाव में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 26 वर्षीय युवा बिट्टू को सरपंच बनाया था। बिट्टू के पिता ज्ञान सिंह हरियाणा रोडवेज में कार्यरत हैं। मिलनसार स्वभाव के चलते सरपंच ने कम आयु में ही अपनी विशेष पहचान बना ली थी। युवा सरपंच की मौत होने के चलते गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और लोगों के चूल्हे नहीं जले।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 17, 2020
अब चंडीगढ़ जाना हुआ आसान:कोरोना के चलते बंद पड़ी हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ जाना हुई शुरू, अभी दिल्ली में नहीं मिली एंट्री
अब चंडीगढ़ जाना हुआ आसान:कोरोना के चलते बंद पड़ी हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ जाना हुई शुरू, अभी दिल्ली में नहीं मिली एंट्री
चंडीगढ़ : कोरोना के चलते चंडीगढ़ में बंद की गई हरियाणा रोडवेज की एंट्री खोल दी गई है। बुधवार से हरियाणा रोडवेज की बसें चडीगढ़ के लिए जाना शुरू हो गई हैं। चंडीगढ़ में बाहर से आने वाली बसों को अनुमति नहीं थी। जिस कारण दूसरे राज्यों की बसें चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर पा रही थी। पंचकूला तक ही बसें जा रही थी, लेकिन अब चंडीगढ़ परिवहन विभाग ने बसों की एंट्री को अनुमति दे दी है, लेकिन शर्त रखी है कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सेनिटाइजेशन की व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं यात्रियों के चेहरे पर मास्क लगा होना चाहिए। आज से ज्यादा बसें दौड़ेंगी
रोडवेज बसें अब अधिक संख्या में दौड़ेंगी। आज से 700 और बसों का आवागमन शुरू हो जाएगा, यानि रोडवेज की 2300 बसें सड़कों पर उतर जाएंगी। हरियाणा रोडवेज का 22 मार्च को लॉकडाउन के साथ ही आवागमन बंद हो गया था। जून महीने में अनलॉक-1 में सरकार ने 600 बसों के साथ अंतर जिला बस सेवा शुरू कर दी थी। फिलहाल रोडवेज द्वारा 1600 बसें चलाई जा रही हैं।
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में अभी नहीं जाएंगी रोडवेज बसें
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फिलहाल हरियाणा राज्य परिवहन की बसें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर नहीं जाएंगी। वहां की सरकारों से अभी अनुमित नहीं मिली है। दिल्ली को लेकर भी अभी फैसला नहीं हो पाया है। 17 सितंबर को दिल्ली सरकार के साथ बैठक है। उसमें ही निर्णय होगा।
प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति
हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 98 हजार 622 पहुंच गया है। मंगलवार को कोरोना की वजह से प्रदेश में 26 मरीजों की जान चली गई। इस समय 329 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 272 ऑक्सीजन के सहारे तो 57 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। एक्टिव मरीजों की बात की जाए तो प्रदेश में 20430 मरीज हैं। राहत की बात ये है कि मंगलवार को 2454 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 77166 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1536665 पर पहुंच गया है, जिसमें 1431486 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6548 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.45 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 78.24 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 27 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 60 हजार 618 पर पहुंच गया है। कोरोना से 1026 (पुरूष 719 व महिला 307) मौतों से मृत्युदर 1.04 फीसद पर पहुंच गई है।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 17, 2020
खेत-खलिहान:किसान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक जिले की 14 मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे बाजरा
खेत-खलिहान:किसान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक जिले की 14 मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे बाजरा
भिवानी : जिले में एक अक्टूबर से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होगी। इस बार जिले में 8 की बजाय किसान 14 मंडियों में 2150 रुपये समर्थन मूल्य पर बाजरा की बिक्री कर पाएंगे। जिले में इस बार हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन बाजरा की सरकारी खरीद करेगी। अभी सरकार की तरफ से बाजरा खरीद के लिए नियम व शर्तें जारी नहीं की है। जिले में बाजरा की सरकारी खरीद के लिए हैफेड व एचडल्ब्लूसी एजेंसी को अधिकृत किया गया है। जिले की 9 मंडियों में हैफेड व 5 मंडियों में एचडब्ल्यूसी की तरफ से बाजरे की खरीद की जाएगी। इसके लिए मार्केट कमेटी व संबंधित खरीद एजेंसियों ने बाजरे खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगभग 42 हजार किसानों ने पोर्टल पर बाजरे बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकृत करवाया है। बाजरा खरीद 15 नवंबर तक चलेगी।
पहले इन शर्तों पर हुई थी बाजरा की खरीद
किसानों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष मंडियों में एक किसान से एक बार में आठ क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 40 क्विंटल तक बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर की गई थी।
जिस गांव का शेड्यूल होता था उसी गांव के किसानों की बाजरा की फसल खरीदी जाती थी।
पिछली साल बाजरा बिक्री के लिए किसानों को जमीन की फर्द, आईडी आदि किसी भी तरह के कागज की जरूर नहीं थी। केवल किसान को जिस मोबाइल पर खरीद से संबंध मैसेज आया है वह मोबाइल लेकर मंडी में पहुंचना था और मोबाइल में मैसेज को पढ़ने के बाद ही कमेटी के अधिकारी उक्त किसान को गेट पास जारी करते थे। इस बार अभी तक सरकार की तरफ से बाजरे खरीद प्रक्रिया के संबंध में एंजेसियों व मार्केट कमेटी को नई गाइडलाइन जारी नहीं की है। हालांकि अगले एक सप्ताह में यह स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार पहले की तरह ही मंडियों में बाजरा की खरीद करेगी या कोई नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।
पहले की तरह शेड्यूल से हो सकती है खरीद
बाजरा की खरीद के लिए अभी नियम, शर्तें व शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी एजेंसियां सरकार के निर्देश पर बाजरा की खरीद कर सकती है। पिछले वर्ष की तरह ही प्रतिदिन गांव के हिसाब से बाजरे बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों को संबंधित मंडियों में फोन कॉल कर शेड्यूल के अनुसार बुलाया जाएगा। ताकि किसानों को मंडियों में भीड़ जमा न होने पाए और उन्हें बाजरे बिक्री में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले की तरह ही किसानों को बाजरे ब्रिक्री के दिन मंडी में टोकन उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
तय की हैं मंडी-एजेंसियां
जिले में बाजरा की खरीद के लिए अभी मंडियां व खरीद एजेंसियां तय की गई है। खरीद प्रक्रिया के शेड्यूल, नियम व शर्तों के बारे में अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो पाएगा कि खरीद पहले की तरह होगी या कोई परिवर्तन होगा।- नवीन कुमार, हैफेड अधिकारी।
Labels:
Agri News,
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
Wednesday, September 16, 2020
Kurukshetra News
September 16, 2020
दो गुटों के झड़प में युवक की हत्या:पहले हुआ झगड़ा, फिर कार से बाइक को मारी टक्कर तो सड़क पर गिरे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
दो गुटों के झड़प में युवक की हत्या:पहले हुआ झगड़ा, फिर कार से बाइक को मारी टक्कर तो सड़क पर गिरे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
दुर्घटनाग्रस्त बाइक को उठाता पुलिसकर्मी, कुरुक्षेत्र में दो गुटों के बीच झगड़े में छात्र को घर लौटते समय मारी टक्कर,झगड़ा होने पर घर से साथियों ने फोन कर था बुलाया, 6 युवकों पर हत्या का केस दर्ज
बुधवार देर शाम युवकों के दो गुटों के बीच झड़प में एक युवक की हत्या हो गई। झगड़े के बाद घर लौटते समय वाल्मीकि चौक के पास युवक व उसकी साथी की बाइक को दूसरे गुट के युवकों ने पीछे से कार से टक्कर मारी जिससे युवक सड़क पर जा गिरे। एक युवक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी जख्मी हो गया।
मृतक की शिनाख्त कमोदा वासी 22 वर्षीय संदीप वासी कमोदा के रूप में हुई। संदीप बीपीआर कॉलेज में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। सूचना एसएचओ केयूके थाना आदर्श सूरज चावला की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर युवक वहां से खिसक चुके थे। घायल की शिकायत पर पुलिस ने करीब 6 युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को युवकों के दो गुटों के बीच शहर के सेक्टर 17 में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी।
संदीप के साथियों ने फोन कर उसे भी शहर बुलाया। दिन में संदीप कमोदा स्थित घर पर था। बारवा वासी उसका दोस्त हरप्रीत उसे अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र लेकर आया। यहां उसके अन्य साथी भी मिल गए। इसी बीच सेक्टर 17 में इनकी कुछ दूसरे युवकों के साथ नोकझोंक हुई। हरप्रीत के मुताबिक शहर में एक गुट उनके साथियों को परेशान कर रहा था। संदीप परशुराम कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। दोनों सेक्टर 17 में खाने-पीने के लिए पहुंचे थे। यहीं पर अन्य मित्र भी आए हुए थे। इसी दौरान वहां कुछ और युवक पहुंचे। ये युवक उनके साथ उलझ गए। रात करीब 9 बजे झगड़ा बढ़ता देख वे लोग वहां से निकल गए।
चौक पर मारी टक्कर, ट्रक की चपेट में आया युवक
बताया कि जैसे ही वे लोग वाल्मीकि चौक के नजदीक पहुंचे तो इसी बीच पीछे आ रही कार युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर दे मारी। मोटरसाइकिल को हरप्रीत चला रहा था जबकि संदीप पीछे बैठा था। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इसी बीच सड़क पर गिरा संदीप सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि हरप्रीत भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी राजकुमार वालिया, थाना प्रभारी सूरज चावला, एएसआई कर्मबीर की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी।
Labels:
Crime News,
haryana news,
Kurukshetra News
Location:
India
Poltical News
September 16, 2020
सुविधा:प्रदेश में ई संजीवनी की शुरुआत, निशुल्क परामर्श ले सकेंगे मरीज
सुविधा:प्रदेश में ई संजीवनी की शुरुआत, निशुल्क परामर्श ले सकेंगे मरीज
चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में ई-संजीवनी ओपीडी के नाम से स्टे होम ओपीडी की शुरुआत की गई है। इससे राज्य के मरीज स्वयं को ई-संजीवनी पर पंजीकृत कर नि:शुल्क ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के फलस्वरूप अन्य बीमारियों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
केंद्र सरकार ने ई-संजीवनी ओपीडी की शुरुआत की है। इसी सेवा को हरियाणा में भी शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत अभी तक करीब एक हजार से अधिक मरीजों ने इससे लाभ उठाया है। राज्य के सभी मरीजों को यह सुविधा पूरी तरह से फ्री दी जा रही है। इसके लिए मरीजों को ई-संजीवनी ओपीडी ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद टोकन नंबर जनरेट होगा।
राज्य का कोई भी मरीज अपने स्थान से ही वीडियो कॉल या लाइव चैट के माध्यम से चिकित्सक के साथ जुड़ सकता है। इसके लिए लैपटॉप, डेस्कटॉप या एंड्रॉइड स्मार्ट फोन का उपयोग कर डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त करने की सुविधा होगी। इस प्लेटफॉर्म पर मरीज अपनी सभी रिपोर्ट को अपलोड कर डॉक्टर से बीमारी और उसके उपचार संबंधी जानकारी ले सकता है। इसके बाद डॉक्टर अपने मरीज को लैब टेस्ट या दवाई की पर्ची भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा, जो चिकित्सा के लिए हरियाणा की सभी अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मान्य होगी।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news,
Poltical News
Location:
Haryana, India
Poltical News
September 16, 2020
विधायक बलराज कुंडू के बिगड़े बोल, कहा-अनिल विज कंगना के प्यार में पागल
विधायक बलराज कुंडू के बिगड़े बोल, कहा-अनिल विज कंगना के प्यार में पागल
हिसार : महम के विधायक बलराज कुंडू ने हाल ही में अनिल विज को लेकर विवादित बयान दे दिया है। कुंडू ने कहा है कि अनिल विज दिल के मरीज हो चुके हैं। वो कंगना रनौत के प्यार में पागल हो गये हैं। उन्हें कंगना की चिंता ज्यादा है, किसान की नहीं। कुंडू ने प्रदेश के गृह मंत्री को लेकर यह बड़ा बयान हिसार के बालसमंद क्षेत्र में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया।
कुंडू से जब पूछा गया कि पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि लाठी चार्ज हुआ ही नहीं, तब कुंडू ने ये कड़ी टिप्पणी की। इससे पहले कुंडू बालसमंद में पिछले 7-8 दिनों से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे।
बोले- हरियाणा में अंधी-बहरी सरकार- हरियाणा सरकार के बारे में कुंडू ने कहा कि ये अंधी-बहरी सरकार वहीं काम करती है, जहां सरकार का स्वार्थ सिद्ध होता हो। कुंडू ने चेतावनी दी कि वो किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और सरकार को यह याद रखना चाहिए कि किसानों के साथ ज्यादती करने वालों को अन्नदाता तख्तों ताज के लायक नहीं छोड़ते।
भाकियू के महासचिव ने कही ये बात- इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह हुडा ने कहा कि किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई उनकी सुध लेने नहीं आया है। किसानों को गिरादावरी करवाकर मुआवजा देने की छोटी सी मांग के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को ये याद रखना चाहिए कि किसान अपनी पर आ गया तो सरकार को समझ नहीं आयेगी।
जल्द किया जाएगा बड़ा आंदोलन- युवा किसान नेता संदीप ने इस मौके पर कहा कि नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि वो जिस कुर्सी पर बैठे हैं वो जनता ने ही दी है। वो कुर्सी पर बैठाना जानते हैं तो गिराना भी जानते हैं। आज वो भाजपा नेता कहां गये जो सत्ता में आने से पहले अपने कुर्ते उतारकर किसानों को साथ खड़े होने का ढोंग करते थे। सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जायेगा जो चंडीगढ़ तक पहुंचेगा।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news,
Poltical News
Location:
Haryana, India
Poltical News
September 16, 2020
किसानों के समर्थन में उतरी इनेलो, 24 से जिलेवार होंगे रोष प्रदर्शन, देखें लिस्ट
किसानों के समर्थन में उतरी इनेलो, 24 से जिलेवार होंगे रोष प्रदर्शन, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचारविमर्श कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों एवं पीपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज झूठे मुकदमों के विरोध में इनेलो पार्टी द्वारा पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ये रोष प्रदर्शन चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में किए जाएंगे।
राठी ने पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने की जिलेवार अनुसूची जारी करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 24 सितम्बर को अम्बाला व यमुनानगर में रोष प्रदर्शन करने से होगी। उसके बाद 26 सितम्बर को कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर को करनाल , 29 सितम्बर को सोनीपत, 30 सितम्बर को पलवल, 1 अक्तूबर को मेवात, 3 अक्तूबर को झज्जर, 5 अक्तूबर को सिरसा, 6 अक्तूबर को फतेहाबाद, 7 अक्तूबर को कैथल, 8 अक्तूबर को जींद, 9 अक्तूबर को हिसार और 10 अक्तूबर को भिवानी में आखिरी प्रदर्शन किया जाएगा। बचे हुए जिलों में रोष प्रदर्शन की अनुसूची इन 14 जिलों में प्रदर्शन करने के बाद जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी ताऊ देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है और यह पार्टी उनकी नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण थी। इनेलो हमेशा किसान, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ती रही है और हमेशा लुटेरों के खिलाफ कमेरों के हक की आवाज बुलंद करती रही है। पिपली में किसानों के साथ हुए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया जो कि बेहद निंदनीय है।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news,
Poltical News
Location:
Haryana, India
haryana news
September 16, 2020
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश:अवैध खनन पर अब ड्रोन की हाेगी नजर, पहाड़ों की तलहटी में फिल्म सिटी बनाएगा हरियाणा
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश:अवैध खनन पर अब ड्रोन की हाेगी नजर, पहाड़ों की तलहटी में फिल्म सिटी बनाएगा हरियाणा
चंडीगढ़ : हरियाणा में अवैध खनन को रोकने के लिए अब और शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए अब ड्रोन से खनन पर नजर रखी जाएगी। सीएम मनोहर लाल ने खनन विभाग को ड्रोन खरीदने के निर्देेश दिए हैं। ताकि पल-पल की जानकारी अधिकारियों को मिल सके। मंगलवार को अधिकारियों के साथ मंथन में सीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं। कोरोना को हराने के बाद सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में आते ही अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीएम ने धान खरीद प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों को तेजी से तैयारी करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक किसान से यह पूछा जाए कि वे आढ़ती के माध्यम से या सीधे पैसा लेना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में किसानों की उपज की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
हरियाणा सरकार पहाड़ों की तलहटी में फिल्म सिटी विकसित करेगी। इसके लिए पिंजौर का चयन किया गया है। पिंजौर में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए सीएम ने अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अपने पहले कार्यकाल में फिल्म निर्माण पॉलिसी बनाई थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त जगह है। शूटिंग के लिए हरियाणा में कई सुंदर स्थान हैं। हरियाणा फिल्म नीति में भी सार्वजनिक और निजी-साझेदारी से प्रदेश में फिल्म सिटी विकसित करने की बात कही गई है ताकि सिनेमा जगत से जुड़े लोग एक ही स्थान से काम कर सकें।
बंद पड़े एग्रो मॉल हो सकते हैं जल्द शुरू
हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पंचकूला, करनाल, सोनीपत व रोहतक सहित कई शहरों में बनाए गए एग्रो मॉल को शुरू करने के लिए भी योजना बनाने को कहा है। ये मॉल बने हुए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रयोग में नहीं लाए जा सके। मॉल में किसानों द्वारा उनके उत्पाद बेच पाना संभव नहीं है। ऐसे में अब सरकार इसका कोई और हल निकालेगी ताकि इन्हें चलाया जा सके। सीएम ने कहा कि परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम को एचआरएमएस के साथ जोड़ा जाए। पीपीपी राज्य सरकार की एक अनूठी पहल है।
इसके तहत राज्य में हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की जा रही है। पीपीपी यह सुनिश्चित करेगा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लोगों को उनके घर द्वार पर मिले। सीएम ने संपत्ति संबंधी कार्यों में लोगों की सुविधा के लिए राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में संपत्ति आईडी तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एचएसआईआईडीसी और एचएसवीपी के कार्यों की भी समीक्षा की और इनके राजस्व (प्राप्तियों) को और बढ़ाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।
मरीजों की सुविधाओं के लिए हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम
सभी सिविल सर्जन एक सिस्टम यानी जिला कंट्रोल केंद्र स्थापित करेंगे ताकि समय पर उपचार उपलब्ध हो और मरीजों को किसी भी प्रकार का इंतजार न करना पड़े। साथ ही सभी जिलों में उपलब्ध कमरों, मरीजों व होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे मरीजों की जानकारी मिल सके। इस केंद्र के लिए अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। मरीजों को समय पर आक्सीजन व दवाईयां की उपलब्ध कराई जाएंगी। मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल एक टीम के रूप में कार्य करें। निकट भविष्य में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमें और मेहनत करने की आवश्यकता है। यह निर्देेश मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के नोडल अधिकारियों, मेडिकल कालेज के निदेशकों, सभी जिला सिविल सर्जनों एवं प्रधान मेडिकल आफिसरों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन पर समीक्षा बैठक के दौरान दिए। चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों का पोस्ट कोरोना फोलोअप भी सुनिश्चित करें।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 16, 2020
केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ बनेगा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी हर साल
केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ बनेगा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी हर साल
चंडीगढ़ : कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ ऑरबिटल रेल कॉरिडोर बिछाने के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। प्रदेश सरकार ने इसकी डीपीआर केंद्र को भेजी थी। यह प्रोजेक्ट हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़कर समय की बचत कराते हुए ट्रांसपोर्ट की लागत भी कम करेगा। इससे न केवल एनसीआर, बल्कि समूचे हरियाणा के लोगों को फायदा मिलेगा। केंद्रीय रेलवे व शहरी मंत्रालय के अलावा इस परियोजना में प्रदेश सरकार की ओर से गठित हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का भी अहम रोल होगा।
प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
दोहरी विद्युतीकरण ब्रॉड गेज लाइन के लिए एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ दिल्ली की तरफ 50 मीटर स्ट्रीप निर्धारित की गई है। एनसीआर के मास्टर प्लान में भी इसे अनुमोदित किया है। इससे दिल्ली के व्यस्त रेलवे नेटवर्क से छुटकारा मिलेगा। यह दिल्ली से शुरू होने वाले व हरियाणा से गुजरने वाले सभी रेलमार्गों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्ट करेगा। इससे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। केएमपी के साथ 5 आधुनिक शहरों के साथ इंडस्ट्री, लॉजिस्टिब हब, गोदाम बनाने की भी सरकार की योजना है।
कॉरिडोर पर 19 स्टेशन होंगे
कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण हरियाणा को सीधे जोड़ेगा। इससे पलवल, मानेसर, सोहना, फर्रुखनगर, खरखौदा और सोनीपत सहित कई शहर कनेक्ट होंगे। इस पर 19 स्टेशन होंगे। इनमें 14 नए स्टेशन होंगे। इनमें न्यू पृथला, सिलानी, सोहना, धुलावत, चांदला डुंगरवास, मानेसर, न्यू पाटली, बाढ़सा, देवरखाना, बादली, मांडोठी, जसौर खेड़ी, खरखौदा, किरडी व तारकपुर शामिल होंगे। वर्तमान पलवल स्टेशन व डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पृथला यार्ड से इसकी कनेक्टिविटी होगी।
कुछ ऐसा होगा कॉरिडोर
*121.74 किमी. लंबी होगी रेलवे लाइन।*
*5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।*
*5617 करोड़ रुपए से ज्यादा आएगी लागत।*
*20 हजार लोग हर रोज रेल यातायात का लाभ उठाएंगे इस कॉरिडोर के बनने से।*
*5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी हर साल।*
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
Poltical News
September 16, 2020
लीपापोती नहीं, समस्याओं के स्थायी समाधान चाहिए : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा
लीपापोती नहीं, समस्याओं के स्थायी समाधान चाहिए : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा
कैथल, 15 सितंबर: महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कलायत विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के दृष्टिïगत पंचायत एवं ड्वैलपमेंट विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर वर्तमान समय में चल रही योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की तथा भविष्य की योजनाओं व विकास कार्यों की रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों के क्रियांवयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लीपापोती से काम नहीं चलेगा, बलिक समस्याओं का स्थाई समाधान होना चाहिए। आम जन से जुड़े सभी विकास कार्यांे को प्राथमिकता से पूरा करें। कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण आंचल में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौपालों, सड़कों, गलियों, तालाब, लाइब्रेरी, महिला चौपाल, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल राशन कार्ड, कम्युनिटी हॉल और व्यायामशालाओं आदि के पुनर्निर्माण व नव निर्माण से सम्बंधित कार्यों को गति देकर पूरा करें ताकि आम जन को इसका सीधा लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुख्य ध्येय है कि आम जन को सुशासन व्यवस्था मिले। इसके लिए अधिकारियों को ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। क्षेत्र के जितने भी विधायक या अन्य जन प्रतिनिधि आम जन के कार्यों के लिए जब भी दूरभाष पर सम्पर्क करें तो उसे प्राथमिकता देकर पूरा करवाएं। कार्य क्षेत्र में जाकर चल रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहें और जो कार्य पूर्ण हो जाएं, उसकी विस्तृत रिपोर्ट भी देना सुनिश्चित करें। अपनी कार्यशैली को सकारात्मक बनाते हुए जितने भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में तालाबों के कारण ऑवर फ्लो की समस्या नहीं होनी चाहिए। भविष्य को देखते हुए प्लान बनाया जाए कि जिन गांवों में इस प्रकार की संभावित समस्या होने का अंदेशा है, वहां पर पूर्व में ही पूरे इंतजाम कर लिए जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।
राज्यमंत्री ने कलायत नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरपालिका भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जो भी कार्य इस समय चल रहे हैं, उन्हें तेज गति से पूरा करना सुनिश्चित करें। कोरोना महामारी के कारण पिछले दिनो कुछ विलंब हुआ है, परंतु अब अधिकारी कार्यों को जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए लगभग 8 करोड़ 89 लाख स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपये से विभिन्न गलियों, चौपालों, सामुदायिक केंद्रों आदि का निर्माण किया जा चुका है। इसी प्रकार एचआरडीएफ योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 90 लाख की राशि में से लगभग 1 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि स्पैशल ड्वैलपमैंट स्कीम के तहत लगभग 2 करोड़ 9 लाख के विकास कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत लगभग 57 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के कई गांवों के विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 60 लाख स्वीकृत करवाए गए हैं, जल्द ही सभी जगह विकास कार्य मुकम्मल किए जाएंगे। कलायत शहरी क्षेत्र के वार्डों में लगभग 7 लाख रुपये से विभिन्न पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। लोगों के सामुहिक कामों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जा रहा है। क्षेत्र की किठाना से गुलियाणा, राजौंद से बीरबांगड़ा, खेड़ी सिम्बलवाली से किछाना, कैलरम से बालू, चौशाला से खरक पांडवा, खेड़ी शेरखां से कलासर, बड़सीकरी से कमालपुर आदि सड़कों को जल्द ही दुरुस्त करवाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से काम करें और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम संजय कुमार, तुषार ढांडा, विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, बीडीपीओ रोजी, फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता केके बाटला, वरुण, वीपी नैन, राजेश जोशी, आशा मुआल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news,
Poltical News
Location:
Haryana, India
Jind Bulletin News
September 16, 2020
एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा ने नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला को ज्ञापन सौंपा
एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा ने नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला को ज्ञापन सौंपा
जींद : ( संजय तिरँगाधारी )एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एनएचएम कर्मियों ने नए एग्रीमेंट लैटर में संशोधन करवाने की मांग की और शोषणकारी बिंदू व वेतन जारी किए जाने की गुहार लगाई। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनके मांग पत्र को सीएमओ के माध्यम से मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा को भेज दिया जाएगा।
संघ के जिला प्रधान अमित लडवाल ने डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारी कोरोना महामारी में सीमित सुरक्षा साधनों के बावजूद भी अग्रिम पंक्ति में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान सेवा देते हुए सैंकडों कर्मचारी संक्रमित भी हुए हैं। जबकि एक कर्मचारी शहीद भी हुआ है। सरकार द्वारा घोषित दोगुणा वेतन लेने को सबसे पहले इन्ही कर्मियों ने मना किया था ताकि सरकार पर कोई अतिरिक्त भार न पड़े। प्रदेश में रक्त की कमी को देखते हुए एनएचएम कर्मचारियों ने दो हजार यूनिट रक्तदान भी किया था। बावजूद इसके अधिकारीगण कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्रवाई करना तो दूर अनुबंध के लिए एग्रीमेंट की शोषणकारी शर्तें लगा दी गई हैं। जिसके विरोध में एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया है। जब तक ये शोषणकारी बिंदू एग्रीमेंट से नहीं हटाए जाते हैं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि अनुबंध नवीनीकरण की सभी शोणकारी बिंदू शर्तें हटाई जाएं। एनएचएम कर्मचारियों को भी सर्वशिक्षा अभियान के कर्मचारियों की तरह सातवें वेतन व भत्तों का लाभ दिया जाए। एनएचएम कर्मियों को वेतन एकमुश्त दिया जाए। सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। एनएचएम कर्मचारियों को आंदोलन अवधि को डयूटी पीरियड मानते हुए वेतन जारी किया जाए। सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं। इस मौके पर सुनील, कुलदीप, राजकुमार, अमित, अजय आदि मौजूद रहे।
Location:
Haryana, India
Tuesday, September 15, 2020
haryana news
September 15, 2020
सिरसा : सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत
सिरसा : सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत
सिरसा : सिरसा जिले में सड़क हादसे में देसूजोधा पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की मौत हो गई है। वो रात के समय कहीं जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हिसार के चौधरीबास के रहने वाले कृष्ण कुमार पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी सिरसा के देसूजोधा पुलिस चौकी में बतौर इंचार्ज के तौर पर थी। रात के समय वो ऐलनाबाद गए थे और जब वापस लौट रहे थे तब रास्ते में उनकी कार गांव गोरीवाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 15, 2020
चरखी दादरी: सीएम फ्लाइंग की कोर्ट परिसर छापेमारी
चरखी दादरी: सीएम फ्लाइंग की कोर्ट परिसर छापेमारी
चरखी दादरी : सीएम फ्लाइंग की कोर्ट परिसर छापेमारी की। यह कार्रवाई आरसी व लाइसेंस बनाने वाले दलालों के ठिकानों पर की गई। सैंकड़ों की संख्या में आरसी, लाइसेंस व नंबर प्लेट जब्त किए।
सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में खुफिया विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। टीम रिकार्ड की जांच कर रही हैं।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 15, 2020
चेकिंग के नाम पर रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
चेकिंग के नाम पर रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
करनाल : करनाल में तीन पुलिसवालों को चेकिंग के नाम पर रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। उनकी इस करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे करनाल के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया तक पहुंचा दिया। एसपी ने वीडियो के आधार पर पीसीआर इंचार्ज समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। वहीं मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस मेरठ से पंजाब जा रही थी। पीसीआर-13 के इंचार्ज एएसआई गोविंद, हेड कांस्टेबल पवन और सिपाही विनोद ने बस को रुकवा लिया। उन्होंने बस के कागजात की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के बहाने उन्होंने बस चालक से रिश्वत ले ली।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी बस में बैठी सवारी ने बना लिया। उन्होंने इस वीडियो को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया तक पहुंचा दिया। वीडियो पहुंचते ही एसपी ने कार्रवाई की और तीनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया। अब मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
Labels:
Crime News,
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 15, 2020
खुशखबरी- अब कुंवारे लड़के-लड़कियों के रिश्ते करवाएगी सरकार, जानिये कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
खुशखबरी- अब कुंवारे लड़के-लड़कियों के रिश्ते करवाएगी सरकार, जानिये कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
चंडीगढ़ : हरियाणा में अब कुंवारों के लिए सरकार खास सुविधा लेकर आई है। अब कुंवारे लड़के लड़कियों के रिश्ते करवाने में भी सरकार मदद करेगी। इसके लिए सरकार ने मिलन पोर्टल शुरु किया है जिस पर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कर अपनी पंसद के वर वधू की तलाश की जा सकती है।
2014 के विधानसभा चुनाव में एक चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा नेता ने हरियाणा के कुंवारे युवाओं के लिए यूपी बिहार से दुल्हनियां लाने की बात कही थी। इस बयान के बाद काफी दिनों तक चर्चा भी रही थी और कुंवारे लोगों को भाजपा नेता के इस बयान के बाद काफी उम्मीद भी जगी थी, लेकिन उसके बाद इस पर कुछ नहीं हुआ।
अब प्रदेश सरकार वास्तव में ही कुंवारे लोगों के रिश्तों के लिए मदद करने की तैयारी में है। इसके लिए मिलन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में खुले कॉमन सर्विस सेंटर CSC पर रजिस्ट्रेशन करवाकर मनपंसद वर वधू की तलाश पूरी की जा सकती है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से संचालित सीएससी के माध्यम से शादी के लिए मनपसंद रिश्ता ढूंढ़ने वाले ग्रामीणों के लिए ग्रामीण मेट्रोमोनी (मिलन) पोर्टल शुरू किया गया है। यदि परिवार के किसी सदस्य या खुद की शादी के लिए मनपसंद रिश्ता नहीं मिल रहा है तो आपकी सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
प्रदेश में चार दिन में 286 युवाओं ने इस प्लेटफार्म पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें 259 आवेदकों की प्रोफाइल एक्टिव है, जबकि पंजीकरण कराने वाले 27 लोगों ने पूरी जानकारी अभी तक नहीं दी है। इन आवेदकों में 271 युवक और 15 युवतियां हैं।
क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ?
*पंजीकरण के लिए https://milan.csc-services.in/ पर क्लिक करें*
*इसके पंजीकरण के लिए यूजर आईडी बनानी होगी।*
*जिस परिवार ने पंजीकरण करवाना है उनके मोबाइल पर ओटीपी आएगा*
*इसके बाद आवेदक युवक-युवकी प्रोफाइल देख सकेंगे*
*क्या-क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्स ?*
*पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय युवक या युवती को अपना एक फोटो देना पड़ेगा जो प्रोफाइल में दिखेगा।*
*साथ ही पांच एमबी की एक वीडियो भी अपलोड करनी पड़ेगी जिसमें वह अपनी पूरी जानकारी देंगे।*
*इस पोर्टल पर जन्मतिथि, जन्म का समय, कद, रंग, व्यवसाय, शैक्षणिक योग्यता, आय, सालाना कमाई और पूरे परिवार की जानकारी अपलोड करनी पड़ेगी।*
*उसके बाद ही आवेदक का पंजीकरण होगा और एक आइडी बनेगी।*
*आवेदन के लिए युवती की उम्र 18 साल और युवक की उम्र 21 साल होनी अनिवार्य है।*
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India
haryana news
September 15, 2020
मंत्री जेपी दलाल की बैंकर्स से अपील, आत्मनिर्भर हरियाणा पोर्टल पर ऋण संबधित समस्याओं का करें जल्दी निपटान
मंत्री जेपी दलाल की बैंकर्स से अपील, आत्मनिर्भर हरियाणा पोर्टल पर ऋण संबधित समस्याओं का करें जल्दी निपटान
चंडीगढ़ : हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने बैंकर्स से आह्वान किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्घ क्षेत्रों के लिए आरंभ किए गए आत्मनिर्भर हरियाणा पोर्टल पर ऋण के लिए प्राप्त आवेदनों का निपटान प्राथमिकता आधार पर करें।
मंत्री दलाल ने गत दिनों चण्डीगढ़ में विविध विषयों पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा की उप समिति की बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह आह्वान किया।
उन्होंने राज्य के लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक सहित जिलों के अन्य अग्रणी बैंकों से भी आह्वान किया कि वे पशु किसान क्रेडिट कार्ड, आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना, मुद्रा (शिशु) ऋण दर में अंतर(डीआरआई) तथा एमएसएमई पुन: प्राप्ति ब्याज लाभ योजनाओं को भी प्राथमिकता दें और अधिक से अधिक आवेदकों को कार्ड उपलब्ध करवाएं।
Labels:
Haryana Bulletin News,
haryana news
Location:
Haryana, India

































