Breaking

Thursday, February 25, 2021

February 25, 2021

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG गैस के दाम

आम आदमी की जेब को बड़ा झटका, एक महीने में तीसरी बार बढ़े LPG गैस के दाम

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है।

बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
 
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।
बता दें वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं।
देश में एलपीजी की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है। देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं। हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे। वहीं, फरवरी 2021 में 50 रुपये का दिल्‍ली के लोगों को झटका लगा है।
February 25, 2021

नवविवाहिता की फंदे से गला घोंटकर हत्या; पति समेत 4 के खिलाफ केस

दहेज हत्या का आरोप:शादी के 3 महीने में ही नवविवाहिता की फंदे से गला घोंटकर हत्या; पति समेत 4 के खिलाफ केस

पलवल : हरियाणा के पलवल जिले में दहेज के लोभियों ने नवविवाहिता का गला फंदे से घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों ने गुरुवार सुबह अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी।
पुलिस जांच अधिकारी ब्रह्मपाल ने बताया कि भुलवाना गांव निवासी सुरेश चंद ने शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपनी बेटी रश्मि का विवाह 27 नवंबर 2020 को अहरवां गांव निवासी बलराम के साथ किया था। लेकिन शादी के अगले दिन से ही पति बलराम, ससुर ज्ञान सिंह, सास सत्यवती व देवर मनीष दहेज में कार की मांग को लेकर रश्मि को परेशान करने लगे थे। पिता का आरोप है कि करीब 20 दिन पूर्व उसकी बेटी को उक्त लोगों ने मारा पीटा तो वे उसे मायके ले आए।
17 फरवरी को ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि वे अब उसे परेशान नहीं करेंगे तो उसे आकर ले गए। 23 फरवरी को रश्मि ने फोन किया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तो पिता ने कहा कि हम सुबह आएंगे और समझा देंगे। पिता ने आरोप लगाया है कि 24 फरवरी को शाम करीब 5 बजे जब वह और उसका बेटा रश्मि की ससुराल पहुंचे तो पति, सास और देवर उसकी बेटी को जमीन पर गिराकर मार रहे थे।
पति ने रस्सी से उसका गला दबाया हुआ था तथा ससुर पास ही खड़ा हुआ देख रहा था। यह देखकर उसने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। रश्मि की भी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन गुरुवार दोपहर तक भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
February 25, 2021

पानीपत में कांग्रेस की पद यात्रा:डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का जुलूस, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- किसानों पर सरकार की दोहरी मार

पानीपत में कांग्रेस की पद यात्रा:डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का जुलूस, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- किसानों पर सरकार की दोहरी मार

पानीपत : हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को पानीपत में पैदल यात्रा निकाली। लालबत्ती पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कांग्रेसी बाजारों में निकल गए। मुख्य बाजारों में यात्रा के बाद वापस लाल बत्ती पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई से आम जनता के त्रस्त होने के साथ इसे किसानों पर दोहरी मार बताया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है और सब्सिडी घटती जा रही है। महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। मध्यम और उच्च वर्गीय लोगों का भी बजट बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। किसान पहले ही अपनी मांगों को लेकर तीन महीने से सड़कों पर बैठा है। ऐसे में डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसान की लागत बढ़ रही है। जबकि सरकार फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी तक नहीं दे रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता त्रस्त है।
ठेले पर बाइक रख विरोध जताते कांग्रेसी,ठेले पर रखी बाइक
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताने के लिए कांग्रेसियों ने बाइक को ठेले पर रख लिया। पैदल यात्रा के दौरान बाइक को ठेले पर लेकर ही घूमे।
कांग्रेस की पैदल यात्रा के दौरान जाम में फंसे वाहन।

दो घंटे जाम में फंसे रहे लोग

कांग्रेस की पद यात्रा का कार्यक्रम 11 बजे था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के न पहुंचने के कारण पद यात्रा डेढ़ बजे शुरू हो पाई। कांग्रेसी 11 बजे ही लाल बत्ती पर जुटने शुरू हो गए। जिससे जाम लगने लगा। हाईवे की करनाल जाने वाले मार्ग पर करीब 4 किलोमीटर तक जाम लग गया। लोगों ने शहर के अंदर से निकलने का प्रयास किया तो कुछ ही देर शहर के अन्य रास्ते भी जाम हो गया। जिससे जाम फंसे लोग बिलबिला उठे।
February 25, 2021

ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया

ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया

जींद : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शैडो चिल्ड्रन रिसर्च सेंटर फॉर थिएटर एंड टीवी के द्वारा किए जा रहे नुक्कड़ नाटकों पोषण अभियान का समापन सफीदों के साहनपुर व धर्मगढ़ में किया गया। गांवो में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों का भरपूर समर्थन मिला। सफीदों खंड की सीडीपीओ सुमित्रा लाठर ने नौ टीमों का चयन किया और नाटक के द्वारा अभियान के संदेश पोषण अभियान एक जनआंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया। ऑन थिएटर ग्रुप द्वारा पिल्लूखेड़ा खंड के गांवों में नाटकों का मंचन किया गया। जिला  कार्यक्रम अधिकारी रामरती चहल ने कहा कि सभी टीमों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रीति कुंडू ने कहा कि इन नाटकों के माध्यम से पोषण अभियान का जो संदेश देने का प्रयास किया गया है वो सफल होगा। सीडीपीओ सुमित्रा लाठर ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पोषण अभियान के प्रचार, प्रसार और महिलाओं में खून की कमी, स्वच्छता, कुपोषण, मां का दूध, पौष्टिक भोजन का प्रभावशाली ढंग से प्रचार प्रसार किया गया है। नाटकों का निर्देशन सुनीता भाटी ने किया। कलाकारों में कपिल, गौतम, सत्यराज, महाबीर, लोक कलाकार व एकतारा वादक बलवान, ढोलक पर मासूम, हारमोनियम पर प्रवीन, रिषी, धुलाराम, दीपक आदि कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरा। 
February 25, 2021

27 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर सकते है कृषि मशीनों के खरीद बिल: सहायक कृषि अभियंता

27 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर सकते है कृषि मशीनों के खरीद बिल: सहायक कृषि अभियंता

जींद 25 फरवरी : सहायक कृषि अभियंता विजय कुन्डू ने बताया कि समैम स्कीम के अन्तर्गत विगत 31 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन मांगे गये थे, ऑनलाईन आवेदन करने वाले सभी किसानों के आवेदन कृषि विभाग द्वारा स्वीकार कर लिए गए है , ऐसे सभी किसान जिन्होंने मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाया है व जिनके पास स्वयं का ट्रैक्टर है वे सभी किसान हलका पटवारी द्वारा सत्यापित भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज सहित, हरियाणा सरकार द्वारा अधिकृत विक्रेता से कृषि यंत्र खरीदकर 27 फरवरी तक बिल, ई- वे बिल, स्वयं घोषणा पत्र व कृषि यंत्र के साथ फोटो www.agriharyanacrm.com पोर्टल पर अपलोड करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों के दस्तावेजों में त्रुटि या कोई कमी पाई गई तो उन किसानों को अनुदान का लाभ नहीं दिया जाएगा। किसानों को अपने सम्बन्धित मूल दस्तावेज व फोटो प्रति कृषि यंत्र भौतिक सत्यापन के समय प्रस्तुत करने होंगे। कृषि विभाग द्वारा सभी जिलों में 28 फरवरी तथा एक मार्च को इन कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन खण्ड स्तर पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि अभियंता कार्यालय जींद में सम्पर्क कर सकते है। भौतिक सत्यापन के दौरान किसान अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता बूक, ट्रैक्टर की वैध आरसी, ऑनलाईन फार्म की कॉपी, शपथ पत्र, मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पंजीकरण की कॉपी, जमीन से सम्बन्धित पटवारी की रिपोर्ट अवश्य लेकर आना अनिवार्य है।
February 25, 2021

लड़ेंगे कोरोना से -जीतेंगे कोरोना से : डॉ. भोला

लड़ेंगे  कोरोना से -जीतेंगे कोरोना से : डॉ. भोला

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल ,अर्बन  एस्टेट, जींद के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे  सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी जी ने कहा कि कोरोना पूरे समाज के लिए एक अभिशाप है जिसे हमारे जैसे स्वयंसेवकों  के परस्पर सहयोग से ही हराया जा सकता है एवं समाज में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के प्रचार प्रसार में  महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं l  हमारे विद्यालय की तरफ से भी इस कोरोना काल की भयंकर विश्व त्रासदी में लाखों स्वनिर्मित मास्क न केवल जींद क्षेत्र में बांटे गए अपितु देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए भी भेजे गए, जिसके लिए सेना द्वारा विशेष  प्रशस्ति पत्र के द्वारा विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया गया जोकि हम सभी के लिए बड़े ही गर्व का विषय है एवं हमें भविष्य में भी इस प्रकार की  विपरीत परिस्थितियों में समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए ताकि एनएसएस के वास्तविक उद्देश्य को पूरा किया जा सके l   
इस अवसर पर स्वयंसेवकों को" कोरोना एक अभिशाप " विषय पर संबोधित करते हुए सामान्य अस्पताल से उप सिविल सर्जन, डॉक्टर राजेश भोला ने बताया कि कोरोनावायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिस के संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है जिसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है अपितु महत्वपूर्ण सावधानियां  अपनाते हुए इसे हराया जा सकता है l अब काफी हद तक इस बीमारी पर काबू पाया जा चुका है जिसके लिए आम नागरिकों द्वारा प्रशासन को दिया गया सहयोग काबिले तारीफ है l अतः आप सभी स्वयंसेवकों का भी यह कर्तव्य बनता है की आप खुद भी सावधानी बरतें एवं अपने आसपास के क्षेत्र में भी बरती जाने वाली सावधानियों का प्रचार प्रसार करें ताकि कोरोना को हम मिलकर जड़ मूल से नष्ट कर सकेंl  सायं कालीन  सत्र में जिला रेडक्रॉस सोसायटी  से श्री वीरेंद्र बिरौली द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार एवं होम नर्सिंग से संबंधित क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया lइस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुंडू ,श्रीमती सरिता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
February 25, 2021

हरियाणा के विधायक बलराज के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

ट्रैक्टर परेड में शामिल MLA पर एक्शन:खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेने वाले हरियाणा के विधायक बलराज के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

रोहतक / हाँसी : हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के घर और ससुराल समेत 40 ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापे मारे हैं। बलराज 26 जनवरी को दिल्ली में हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड शामिल हुए थे। वो पहले दिन से ही किसान आंदोलन में शामिल रहे हैं।​ बलराज ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया था। साथ ही टीकरी बॉर्डर पर किसान रसोई शुरू की।
रोहतक के महम से निर्दलीय विधायक बलराज के जिन ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है, उनमें सेक्टर-14 स्थित उनका घर, हांसी स्थित ससुराल भी शामिल है। अधिकारियों ने अभी छापे के संबंध में कुछ नहीं कहा है।
हांसी स्थित बलराज कुंडू की सास का घर। इनकम टैक्स की टीम यहां भी गुरुवार सुबह पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 6 बजे बलराज की सास के घर पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची। एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ टीम पहुंची है। घर पर विधायक की सास मैना देवी मौजूद हैं। विधायक के रोहतक, दिल्ली और गुड़गांव स्थित दफ्तरों और दूसरे ठिकानों पर भी महकमे की टीमें मौजूद हैं।
(खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेकर सुर्खियों में आए थे*
बलराज हरियाणा की खट्‌टर सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान कर सुर्खियों में आए थे। कुंडू ने कहा था कि वह भ्रष्ट सरकार को समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री से अपना समर्थन वापस लेते हैं। कुंडू ने पूर्व की भाजपा सरकार में सहकारिता मंत्री रहे मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। इसी विवाद के चलते उन्होंने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था।
बलराज ने आरोप लगाया था कि मनीष ग्रोवर ने शुगर मिल से शीरे का घोटाला किया था। रोहतक नगर निगम में भी भ्रष्टाचार किया। उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी शिकायत दी थी, जिस पर विज ने एक SIT गठित की थी।

कुंडू की समर्थन वापसी से भी नहीं पड़ा सरकार पर कोई फर्क

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें, जजपा को 10, निर्दलीय 7, इनेलो को 1, हलोपा को 1 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी। भाजपा ने निर्दलीय 7 और जजपा के 10 विधायकों के साथ मिलकर 57 के आंकड़े के साथ सरकार बनाई थी। कुंडू के समर्थन वापसी के बाद सरकार के पास 56 विधायक रह गए। हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। ऐसे में कुंडू के समर्थन वापस लेने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
हांसी में इनकम टैक्स विभाग की टीम के साथ एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का काफिला था।
February 25, 2021

किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता : पुष्पा खत्री

किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता : पुष्पा खत्री

जींद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस के तत्वावधान में चल रहे हैल्थ एवं वैलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला किशोरावस्था स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पा ने रीप्रोडक्टिव हैल्थ एंड एचआईवी एड्स पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसमें 50 अध्यापक- अध्यापिकाओं ने अपनी प्रतिभागीता की। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय का सांझा कार्यक्रम है जिसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना निश्चित है। जिला जींद के विद्यालयों के 2-2 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है जिसमें एक महिला अध्यापक का होना आवश्यक है इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर, किशोरियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी देना है। किशोरावस्था में अधिकतर छात्र-छात्राएं किसी भी विषय में सही निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं जो उनके जीवन के लिए घातक सिद्ध होता है। इस प्रशिक्षण का टारगेट यही है कि किशोर छात्र-छात्राएं अपने उद्देश्य से भटकें ना तथा अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को स्वयं निपटाने में कुशल साबित हों। इस प्रशिक्षण में 11 माड्यूल पर चर्चा की गई है जो छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समाज के प्रति दायित्व, माता-पिता के प्रति कर्तव्य तथा देश के प्रति सेवा भावना को जागृत करना है। प्रथम सत्र में डा. पुष्पा ने सभी अध्यापकों को रीप्रोडक्टिव हैल्थ तथा एचआईवी एवं एड्स से किशोर-किशोरियों को कैसे जागरूक करना है, यह सिखाया तथा पूर्ण जानकारी दी। दूसरे सत्र के प्रारंभ में पूनम यादव विषय विशेषज्ञ एससीईआरटी गुरुग्राम ने हिंसा और चोट के खिलाफ  सुरक्षा विषय पर छात्रों के लिए क्या-क्या आवश्यक है,  कैसे हिंसा से बचें ,चाहे वह मानसिक पीड़ा हो या शारीरिक या सामाजिक उसे कैसे सुरक्षा करें इस पर चर्चा की। संस्थान के प्राचार्य नवीन नारा ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से हमारे किशोर एवं किशोरियों के लिए लाभदायक होगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. सुरेंद्र गौड ने बताया कि यह प्रशिक्षण समूचे जिले के 650 अध्यापक-अध्यापिका को दिया जाना है जो अपने-अपने विद्यालय के हैल्थ अंबेसडर बनेंगें। 
February 25, 2021

हरियाणा ओपन बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में छाए जींद के पहलवान

हरियाणा ओपन बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में छाए जींद के पहलवान

नशे से दूर रहें खिलाड़ी, तभी आगे बढ़ेगा हरियाणा : डा. भोला
जींद : ( संजय तिरँगाधारी )हरियाणा ओपन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जींद की कमांडो जिम के खिलाडिय़ों ने पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई हे। जींद पहुंचने पर नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशी खान-पान की तरफ  ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। दूध दही का खाना, नंबर वन हरियाणा के नारे को सार्थक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल की किशारोवस्था में देखने को मिल रहा है कि नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा बीड़ी, सिगरेट, शराब, हुक्का का सेवन अधिक कर रहे हैं। नशे की लत कोई भी हो, सबसे बुरी होती है। 
युवाओं को शपथ लेनी चाहिए कि वह न तो नशा करेंगे और न ही दूसरे लोगों को करने देंगे। इसके अलावा जंक फूड का प्रचलन आज तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से आह्वड्ढान किया कि वह बाडी बिल्डिंग में अपनी पहचान बनाएं। कमांडो जिम के संचालक महेंद्र ने बताया कि हाल ही में आयोजित प्रतियोगिताओं के विभिन्न वर्ग में खिलाडिय़ों ने टॉप टेन सूची में नाम दर्ज करवाया। रवि ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने 60 किलो, विक्रम 65 में, वतन 85 में मिस्टर हरियाणा ओपन बॉडी बिल्डिंग चैंपिनशिप के अलग-अलग भार वर्ग की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज करवाया। इससे पहले वर्ष 2018-19 में विक्रम ने मिस्टर हरियाणा में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा साल 2017 में मिस्टर जींद भी रहा था। 2018 में मास्टर चैम्पियनशिप करनाल में गोल्ड मेडल जीता था। जिम के संचालक महेंद्र कमांडो भी खुद आल इंडिया पुलिस मिस्टर इंडिया चैंपियनशिप में टाप टेन में सूची दर्ज करवाई है। इस मौके पर गोपाल, विकास आदि लोग मौजूद रहे।
February 25, 2021

कभी भी गलत दिशा में अपने वाहन को नहीं चलाना चाहिए : राजेश कुमार

कभी भी गलत दिशा में अपने वाहन को नहीं चलाना चाहिए : राजेश कुमार

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में एनएसएस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जींद ट्रैफिक पुलिस के एस एच ओ राजेश कुमार पहुंचे और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जितेन्द्र कुमार NSS कोऑर्डिनेटर ने की । उन्होंने प्रोग्राम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह हमें हमेशा सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए हमें हमेशा ध्यान पूर्वक चलना चाहिए।
कभी भी गलत दिशा में अपने वाहन को नहीं चलाना चाहिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और नियंत्रण के साथ चलाना चाहिए ।चौराहों पर लगे सुरक्षा के संकेतों को ध्यान में रखना चाहिए और हमेशा रेड लाइट पर रुकना चाहिए। पुलिस को देखकर कभी भी उलटी दिशा में वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है गाड़ी चलाते समय हमेश सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और अपने कागजात पूरे रखने चाहिए सुरक्षा के नियमों का पालन करने के साथ-साथ हमें दूसरों को भी के बारे में जानकारी देनी चाहिए। गाड़ी चलाते समय हमेशा संयम और समझदारी का प्रयोग करना चाहिए और सुरक्षा के नियमों का कभी भी उल्लंघन नहीं करना चाहिए क्योंकि सरकार यह नियम जनता की सुरक्षा के लिए ही बनाती है दो पिया वाहन और और गाड़ी चलाते समय जो नियम सरकार ने बनाए हैं उनका हमेशा पालन करना चाहिए और उनके बारे में सतर्क रहना चाहिए हमें अपने वाहनों के कागज हमेशा पूरे रखने चाहिए जैसे कि दुवा प्रति हेलमेट इंश्योरेंस आरसी पैरों में जूते पहनने चाहिए इस प्रोग्राम का संचालन डॉक्टर संदीप कर रहे  थे विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोड सुरक्षा के जो नियम है वह सरकार आम आदमी की सुरक्षा के लिए ही बनाती है हमें उन नियमों का हमेशा अच्छे से पालन करना चाहिए और लोगों को सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक भी करना चाहिए क्योंकि जान है तो जहान है ऐसा करके हम अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचाते हैं ।
वाहन चलाते समय कभी भी गलत दिशा गलत मुड़ना ऐसा नहीं करना चाहिए किसी भी दिशा में मोड़ने के लिए हमें हमेशा संकेतों का ध्यान रखना चाहिए और पीछे आ रहे वाहन को सही संकेत देना चाहिए अपने कागजात हमेशा पूरे रखने चाहिए कभी भी दूसरे वाहन को गलत तरीके से ओवरटेक नहीं करना चाहिए वाहन चलाते समय गति का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आराम से अपने वाहन को चलाना चाहिए व  एसoएचoओo राजेश को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विश्वविध्यालय के तीनो यूनिटों के पी ओ डॉ संदीप पुरवा डॉक्टर नवीन लडवाल और डॉ सुनीति मौजूद रहे।
February 25, 2021

जींद का मोस्ट वांटेड बदमाश विक्की गिरफ्तार , हथियारों सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जींद का मोस्ट वांटेड बदमाश विक्की गिरफ्तार , हथियारों सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे   

जींद : जींद शहर थाना क्षेत्र में लगातार अपराध फैलाने वाले मोस्ट वांटेड जुलानी निवासी विक्की को सीआईए ने रात को जयंती देवी मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, एक डोगा गन बरामद की है। सीआईए टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से 17 केस दर्ज हैं। 
सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि रात को टीम को सूचना मिली थी कि पटियाला चौक के पास से व्यक्ति की लाइसेंसी डोगा बंदूक छीनने का आरोपी जयंती देवी मंदिर नहर पुल के पास खड़ा है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास तीन पिस्तौल, एक डोगा बंदूक व गन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जुलानी निवासी विक्की के तौर पर बताई।सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि  आरोपी विक्की के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट समेत 13 मामले शहर थाना पुलिस में दर्ज हैं। इसके अलावा दो मामले सदर थाना क्षेत्र, एक जुलाना थाना व एक बादड़ा थाने में दर्ज है। आरोपी पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। 
February 25, 2021

रोहतक रोड को भिवानी रोड से जोड़ने वाले अंडर पास के कार्य को शुरू करवाने के लिए रेलवे महानिदेशक को ज्ञापन सौपा

रोहतक रोड को भिवानी रोड से जोड़ने वाले अंडर पास के कार्य को शुरू करवाने के लिए रेलवे महानिदेशक को ज्ञापन सौपा

जींद : जयति जयति हिन्दू महान संगठन के सदस्यों ने भिवानी रोड से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क पर अंडर पास के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाने हेतु जींद पहुंचे रेलवे के उत्तरीय महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर संगठन के प्रदेश संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि इस मिनी बाई-पास के बनने से भिवानी रोड के लोगों को सीधा सीधा लाभ पहुंचेगा यहां के लोगों को सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे में समय कम लगेगा जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाई जा सकती है । भिवानी रोड बाई पास से बस स्टैंड की दूरी आधी रह जाएगी इस अंडर पास के बनने से भिवानी रोड फाटक व देवी लाल चौक वाली फाटक पर लगने वाला जाम बिल्कुल ही कम हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट अगर दोबारा शुरू होता है इससे आस पास की 9 कालोनियों व इसमें रहने वाले लगभग 25 हजार लोग सीधे शहर से जुड़ जाएंगे । इस अंडर पास के बनने से भिवानी रोड रोहतक रोड, गोहाना रोड व सफीदों रोड सीधा जुड़ जाएगा जिससे यहां जाने वाले लोगों के समय की बचत होगी । यह मिनी बाई पास शहर की जीवन रेखा के रूप में काम करेगी इस अंडर पास के बनने से जीवन सरल हो जाएगा, समय की बचत होगी और भिवानी रोड पर लगने वाले लम्बे जाम से मुक्ति मिलेगी,शहर में लगने वाला जाम भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
इस मौके पर अतुल चौहान ने बताया उनके संगठन के सदस्य द्वारा घर घर जाकर हजारों हस्ताक्षर की प्रति भी उत्तरी रेलवे महाप्रबंधक को सौपी गई है । इस मौके पर रेलवे महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा इस मौके पर रवि चौपड़ा, आनंद ईसा,मनोज भट्ट,अशोक सोदा,तरुण मग्गू,विजेंदर नागर,अंगद, गोगी,रवि,सोमबीर,दिनेश बड़ाला,अमित हिन्दू आदि सदस्य मौजूद रहे ।
February 25, 2021

जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम, मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरा शेड्यूल

जल्द निपटा लें बैंक के जरूरी काम, मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली : फरवरी का महीना खत्म होने को है अगले महीने यानी मार्च  के लिए टाल रखा है तो एक बार कैलेंडर पर नजर जरूर दौड़ा लें। क्योंकि हो सकता है कि जिस दिन आप बैंक जाने की सोच रहे हैं उस दिन बैंक पर ताला जड़ा मिल जाए। इसलिए बेहतर होगा कि एडवांस में ये जान लिया जाए कि मार्च में किसकिस दिन बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक RBI के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक मार्च में होली और महाशिवरात्रि को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इनमें 5 मार्च 11 मार्च 22 मार्च 29 मार्च और 30 मार्च को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार भी बैंक बंद रहेंगे। यानी कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
छुट्टियों के अलावा बैंक कर्मचारियों के 9 संगठनों का शीर्ष निकाय UFBU ने सार्वजिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित प्राइवेटाइजेशन के विरोध में 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल  का ऐलान किया है।

बताते चलें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने बजट भाषण  में विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का ऐलान किया है।
सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के विरोध में बैंकिंग यूनियनों Banking unions ने हड़ताल की बात कही है।

मार्च माह की शुरुआत के साथ ही नए वित्त वर्ष 202122 का आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में छुट्टियों के चलते बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं।
आरबीआई का कहना है कि राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलगअलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।5 मार्च 2021 चापचर कुट के उपलक्ष्य में मिजोरम में छुट्टी। 11 मार्च 2021 महाशिवरात्री। 22 मार्च 2021 बिहार दिवस। 29 और 30 मार्च 2021 होली की छुट्टी।
February 25, 2021

जींद के युवक ने की पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, काफी दिनों से था बीमार

जींद के युवक ने की पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, काफी दिनों से था बीमार

जींद : नूहं मेवात में डयूटीरत आईटीआई अनुदेशक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जींद के गांव ढांडा खेड़ी का रहने वाला है। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बडा बीड वन में बीती रात पेड से फांसी के फंदे पर एक युवक लटकता देखा गया। नजदीक ही उसकी बाइक खड़ी हुई थी। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फांसी के फंदे से उतार सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गांव ढांडा खेड़ी निवासी अमित (26) के रूप में हुई। अमित मंगलवार दोपहर बाद अपने पिता बरकत अली से मेडिकल करवाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
मृतक के पिता ने बताया कि अमित लगभग दो साल पहले नूंह आईटीआई में अनुबंध आधार पर इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक के पद पर नियुक्त हुआ था। दस फरवरी को वह घर छुट्टी आया था। पिछले तीन चार दिन से उसकी तबीयत खराब थी। छुट्टी आगे बढ़वाने के लिए वह मेडिकल करवाने की बात कहकर घर से निकला था। अमित की शादी लगभग सात माह पहले हुई थी। अमित ने यह कदम क्यों उठाया यह भी समझ से परे है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
शहर थाना के जांच अधिकारी वजीर ने बताया कि मृतक को परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
February 25, 2021

हरियाणा में एक साल में बढ़ गए 5 लाख मतदाता, देखे सभी जिलों की डिटेल

हरियाणा में एक साल में बढ़ गए 5 लाख मतदाता, देखे सभी जिलों की डिटेल

चंडीगढ़ : भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) द्वारा प्रदेश के सभी 22 ज़िलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की ताजा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2021 की योग्यता तिथि के आधार पर संशोधित (अपडेट) किया गया जिसे बीती 15 जनवरी 2021 को प्रकाशित कर सार्वजनिक किया गया। फाइनल मतदाता सूचियों के अनुसार हरियाणा में अब कुल 1 करोड़ 89 लाख 17 हजार 901 मतदाता है जिनमें से 1 लाख 9 हजार 579 सर्विस ( फौज/सेना आदि में कार्यरत) मतदाता हैं।
बहरहाल, इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने चुनाव आयोग के आंकड़ों का अध्ययन कर बताया कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा हलकों में से गुडगाव जिले का बादशाहपुर विधानसभा सभा हलका मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से प्रदेश में सबसे बड़ा हलका है जिसमे वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 4 लाख 3 हजार 399 है जबकि इस आधार पर महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल विधानसभा हल्का प्रदेश में सबसे छोटा है जहां बादशाहपुर के आधे से भी कम अर्थात 1 लाख 46 हजार 452 मतदाता हैं।
हेमंत ने प्रदेश के जिलेवार एवं हलकेवार मतदाताओं की संख्या का गहन अध्ययन करने के बाद बताया कि प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या जो अप्रैल-मई,2019 में हुए अर्थात पिछले 17 वीं लोक सभा आम चुनावो में 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 थी और जो अक्टूबर, 2019 में अर्थात पिछले हरियाणा विधानसभा आम चुनावो में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 हो गई थी, अब गत सवा वर्ष में यह संख्या पांच लाख बढ़ गई है।
प्रदेश के 22 जिलो में सबसे अधिक मतदाता फरीदाबाद में 15 लाख 65 हज़ार 561 जबकि सबसे कम चरखी दादरी जिले में 3 लाख 85 हज़ार 888 हैं। पंचकूला जिले में यह संख्या 4 लाख 762, अम्बाला जिले में 8 लाख 76 हज़ार 799, यमुनानगर जिले में 8 लाख 53 हज़ार 754 हैं, कुरुक्षेत्र में 7 लाख 29 हजार 523 ,कैथल में 7 लाख 86 हज़ार 149 है, करनाल में 11 लाख 25 हज़ार 759 , पानीपत में 8 लाख 56 हजार 608 हैं, सोनीपत में 11 लाख 17 हजार 745 हैं, जींद में 9 लाख 66 हजार 94, फतेहाबाद में 6 लाख 86 हजार 149, सिरसा हलके में यह 9 लाख 60 हजार 800, हिसार में 12 लाख 72 हज़ार 441, भिवानी में 8 लाख 30 हज़ार 570 , रोहतक में 8 लाख 2 हज़ार 636 , झज्जर में 7 लाख 58 हजार 891, महेंद्रगढ़ में 6 लाख 94 लाख 667, रेवाड़ी में 6 लाख 88 हजार ५२४, गुरुग्राम में 12 लाख 32 हजार 58, मेवात में 5 लाख 63 हजार 570 और पलवल में 6 लाख 53 हजार 374 है।
हेमंत ने यह भी बताया कि वर्तमान 22 जिलों में सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र हिसार जिले में सात है जबकि फरीदाबाद और सोनीपत में यह छः-छः हैं, करनाल, जींद और सिरसा में पांच पांच, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र,कैथल, पानीपत, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम में चार -चार, फतेहाबाद, मेवात, रेवाड़ी और पलवल में तीन- तीन एवं पंचकूला और चरखी दादरी में दो-दो विधानसभा हलके हैं।
February 25, 2021

हरियाणा में ब्लास्ट, पटाखा फैक्ट्री में धमाके से हड़कंप, 1 की मौत, कई घायल

हरियाणा में ब्लास्ट, पटाखा फैक्ट्री में धमाके से हड़कंप, 1 की मौत, कई घायल

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में ज़ोरदार धमाका हुआ जिसके चलते एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं, सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। मजीरों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर है। तीनों मजदूर 100 प्रतिशत झुलसे हैं।

आपको बता दें, जिले के घोघड़ीपुर गांव के समीप पटाखा फैक्ट्री में देर शाम जोरदार धमाका हुआ। मशीन से निकली चिंगारी से हादसा होने का अंदेशा है। घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। इस मामले की जांच मधुबन थाना पुलिस कर रही है। इस हादसे में बिहार निवासी विजय कुमार (25), पांडी शिवम (28) और विजय (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जिस फैक्ट्री में आग लगी उसके समीप एक गत्ते की फैक्टरी भी है। लोगों ने बताया की वह घर पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें एक आवाज़ सुनाई दी धमाके की आवाज़ ऐसी थी जैसे कोई बम फटा हुआ हो। जब घर से बाहर निकले तो पता चला पास के पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और अफरा तफरी मची थी। कुछ समय बाद दमकल विभाग की गाड़ियों की आवाज सुनाई देने लगी। 

फैक्टरी मालिक का फैक्टरी से अलग करीब 300 मीटर की दूरी पर सड़क पर गोदाम भी है। वहां पर वह पटाखे बेचता है लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुंदर लाल गुप्ता के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस है या पटाखे बनाने का। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि यह फैक्टरी कई सालों से है और इसमें 20 से ज्यादा लोग काम करते थे। 
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि फैक्टरी में धमाका होने के करीब दो घंटे बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां गेट पर ताला लगा मिला और फिर वापस लौट गई। इस बड़े हादसे में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई है। फैक्टरी में धमाका होने के बाद मजदूरों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके तुरंत बाद मालिक ने फैक्टरी के मेन गेट पर ताला लगवा दिया और फरार हो गया। मालिक अस्पताल भी नहीं पहुंचा। यह फैक्टरी लाइसेंसी थी या अवैध रूप से चल रही थी। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। जांच के लिये डीसी ने कमेटी का गठन किया है।

पिछले साल कुंजपुरा की पटाखा फैक्टरी में आग से एक मजदूर की मौत हुई थी। इससे अलग जिले में कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही हैं। वहीं करीब दो वर्ष पहले शिव कॉलोनी क्षेत्र में पोटाश कूटते वक्त धमाका होने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इन घटनाओं के बाद भी सख्ती नहीं की। 
मधुबन थाना प्रभारी संजीव मलिक ने कहा कि  घोघड़ीपुर के समीप पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। फैक्टरी किसी सुंदर लाल के नाम है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं करनाल के डीसी निशांत कुमार ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके को लेकर एक कमेटी का गठन कर दिया है। मामले की गहना से जांच कराई जाएगी कि फैक्टरी के मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था कि नहीं, इससे अलग फायर सेफ्टी इंतजाम थे कि नहीं। इन सभी की गहनता से जांच कराई जाएगी।
February 25, 2021

हादसे में कारोबारी का परिवार खत्म; साले के दो बच्चों की भी मौत, वृंदावन से लौट रहा था परिवार

डिवाइडर तोड़ कार पर पलटा था टैंकर:यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कारोबारी का परिवार खत्म; साले के दो बच्चों की भी मौत, वृंदावन से लौट रहा था परिवार

जींद : उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घटी सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक मिल मालिक का परिवार ही खत्म हो गया। यह परिवार जींद जिले के सफीदों से ताल्लुक रखता था और बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन धाम गया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मिल मालिक के साले के दो बच्चे और ड्राइवर की भी मौत हो गई है। घटना के बाद रिश्तेदार शवों को लेने मथुरा पहुंच गए हैं।
*UP के मथुरा में बड़ा हादसा*:यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर कार पर पलटा टैंकर; 7 की मौत, जिसमें से 4 एक ही परिवार के
मंगलवार देर रात मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर इनोवा कार पर पलट गया। हादसे में इनोवा सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा नौझझील इलाके के माइल स्टोन 68 के पास हुआ। तेज रफ्तार टैंकर (नंबर HR 69-3433) नोएडा की तरफ से आ रहा था, जो अनियंत्रित होकर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर आ गया और HR 33 D 0961 नंबर की कार पर पलट गया।
पलटे टैंकर से निकलकर डीजल सड़क पर फैल गया, लेकिन गनीमत रही कि उससे कोई हादसा नहीं हुआ।
राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही DM नवनीत चहल और SSP गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं हादसे में पलटे टैंकर से निकलकर डीजल सड़क पर फैल गया, लेकिन गनीमत रही कि उससे कोई हादसा नहीं हुआ। क्योंकि रिफाइनरी की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

*मृतकों में ये शामिल*

मृतकों में जींद जिले के सफीदों कस्बा निवासी मिल मालिक मनोज गर्ग (45), उनकी पत्नी बबीता (40), बेटा अभय (18) और हेमंत (16) शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान मनोज गर्ग के साले सफीदों निवासी मुकेश की पुत्री हिमांगी (14), मुकेश का पुत्र मनु (10) और चालक राकेश (39) के रूप में हुई है। मनोज गर्ग तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई शिवचरण (52) ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। मझले भाई सतीश (46) हैं। तीनों की अरुणोदय फीड मिल नाम से पोल्ट्री फीड की फैक्ट्री है।

Wednesday, February 24, 2021

February 24, 2021

मेयर से SDO ने कहा- आप सरकार को बदनाम कर रही हैं; इसे अखबार में छपवा देना, मेरा कुछ नहीं होगा

नगर निगम में अफसर की बदसलूकी:फरीदाबाद की मेयर से SDO ने कहा- आप सरकार को बदनाम कर रही हैं; इसे अखबार में छपवा देना, मेरा कुछ नहीं होगा

फरीदाबाद : बेलगाम हो चुके फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों को भी ठेंगा दिखाने लगे हैं। उन्हें न तो सरकार का कोई डर है, न ही किसी प्रकार की कार्रवाई का। एक दिन पहले ही निगम कमिश्नर ने सदन की बैठक से पहले सभी निगम पार्षदों को डिप्लोमेसी डिनर पार्टी देकर उनके गिले शिकवे दूर करने का प्रयास किया था। अगले दिन SDO मेयर सुमन बाला पर इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने अपनी गलती मानने के बजाय मेयर पर ही सरकार को बदनाम करने का आरोप लगा डाला।
हैरानी की बात ये कि उक्त अधिकारी ने पब्लिक की मौजूदगी में मेयर से बदसलूकी की और बगैर समस्या का समाधान किए वापस लौट गया। निराश होकर मेयर भी मौके से चली गई। निगम अधिकारी की इस बदसलूकी से परेशान होकर मेयर ने शहरी स्थानीय निकाय के मुख्य सचिव और नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर उक्त अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

*विवाद का ये है मामला*

मेयर सुमन बाला को शिकायतें मिली थी कि NIT-5 सेंट जोसफ स्कूल के सामने नगर निगम द्वारा 7.50 लाख रुपए की लागत से बनवाया गया शौचालय गंदा रहता है। उसमें न तो टैप लगा है और न ही पानी की व्यवस्था की गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को मेयर सुमन बाला मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गई। उसी समय SDO सुरेंद्र खट्टर भी पहुंच गए। मेयर ने जब शौचालय की हालत देखी और कहा कि निगम इतना पैसा खर्च कर रहा है तो उसकी ठीक से देखभाल क्यों नहीं हो रही है।
इस दुर्दशा को देखकर पब्लिक हमें, सरकार को और निगम अधिकारियों को गाली देती है। मेयर के इतना कहते ही SDO आग बबूला हो गए और उन्होंने मेयर से कहा कि आप बेवजह प्रोपेगेंडा कर रहे हो। सरकार को आप बदनाम कर रहे हो। छपवा देना अखबार में इसे। मेरा कुछ नहीं होता। इतना कहकर SDO वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। हैरानी की बात ये है कि मौके पर पब्लिक खड़ी थी और निगम अधिकारी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए थे। पब्लिक का कहना था कि जब निगम अधिकारी मेयर की नहीं सुन रहा तो आम जनता से कैसा व्यवहार करता होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है।

*मेयर ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा पत्र*

मेयर सुमन बाला ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय की हालत देखने पहुंची थीं। जब शौचालय की हालत देखकर SDO से सवाल जवाब किया गया तो उन्हें गुस्सा आ गया और वह अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बगैर समस्या का समाधान कराए गायब हो गए। ये हरकत निगम सदन की अवमानना के दायरे में आती है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। वहीं इस बारे में जब SDO से संपर्क करके उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
February 24, 2021

योजना:स्टेडियम या कोचिंग से संबंधित परेशानी को लेकर ऐप पर शिकायत या सुझाव दे सकेंगे खिलाड़ी

योजना:स्टेडियम या कोचिंग से संबंधित परेशानी को लेकर ऐप पर शिकायत या सुझाव दे सकेंगे खिलाड़ी

चंडीगढ़ : अब प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल से संबंधित हर इवेंट की जानकारी समय पूर्व मिलने लगेगी। खेल विभाग एक ऐप बना रहा है, इसमें खेल से संबंधित ताजातरीन जानकारी खिलाड़ियों तक हर समय उपलब्ध होती रहेगी। खेल नीति की पूरी डिटेल भी इसी ऐप में डाली जाएगी। ताकि किसी खिलाड़ी को पहले से पता हो कि वह जिस खेल में भविष्य तलाश रहा है, उसमें किस तरह की सुविधाएं उसे मिल सकती हैं।
यही नहीं हर प्रकार के खेलों के सभी इवेंट की जानकारी खिलाड़ियों को पहले से मिलने लगेगी। जिन खिलाड़ियों को स्टेडियम या कोचिंग से संबंधित किसी तरह की दिक्कत है तो वे इसी ऐप पर अपनी शिकायत या सुझाव भी दे सकेंगे। बाद में इसी ऐप के साथ खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अवार्ड्स को भी जोड़ने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।
अब तक दूर दराज में रहने वाले खिलाड़ियों को मालूम नहीं हो पता कि कब किस जिले में किस आयु वर्ग की कौन सी खेल प्रतियोगिता होने जा रही है। अब ऐप पर भविष्य में होने वाले सभी इवेंट के बारे में अपडेट किया जाएगा। यही नहीं जो इवेंट हो चुके होंगे, उनकी पूरी जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इनमें न केवल राष्ट्रीय बल्कि राज्य स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के खेलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि खिलाड़ियों को उसी अनुसार तैयारी करने का मौका मिल सके।
ऐप से बड़े खेलों के ताजा अपडेट भी मिलते रहेंगे, ऑलिंपिक, कॉमनवेल्थ और अंतरराष्ट्रीय पदक पदक विजेता खिलाड़ियों का ब्यौरा भी मिलेगा। कहां पर कौनसी प्रतियोगिता हो रही है और उसके नतीजे क्या हैं। इसकी जानकारी भी मिलेगी। विभाग की योजना है कि इस तरह की पूरी जानकारी ऐप पर 31 मार्च से पहले होगी।
-संदीप सिंह, खेल मंत्री, हरियाणा।
February 24, 2021

बस में रिश्तेदारी जा रही महिला के बैग से जेवरात व नकदी चोरी

बस में रिश्तेदारी जा रही महिला के बैग से जेवरात व नकदी चोरी

जींद :( संजय तिरँगाधारी )जींद से बस में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रही महिला के बैग से जेवरात समेत पर्स चोरी होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी महिला सोनम रानी ने बताया कि वह बस में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में असंध जा रही थी। उसने अपने बैग को बस में रखा हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से उसका पर्स चोरी कर लिया। उसके पर्स में सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी थी। जब उसने अपने बैग को संभाला तो उसके अंदर से पर्स व जेवरात गायब मिले। जांच अधिकारी एचसी मनजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पर्स चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
February 24, 2021

हरियाणा सरकार बनाना चाहती है जींद को स्मार्ट सिटी, लेकिन सड़कें खोल रहीं पोल

हरियाणा सरकार बनाना चाहती है जींद को स्मार्ट सिटी, लेकिन सड़कें खोल रहीं पोल 

जींद : जींद को हरियाणा सरकार स्मार्ट सिटी बनाना चाहती है लेकिन यहां की सड़कें सारे दावों की पोल खोल रहीं हैं। जींद से नगूरां के बीच शाहपुर गांव के पास सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। करीब एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल रहा, जिससे वाहन पलटते-पलटते बच रहे हैं। किसी भी दिन इन गड्ढों में बड़ा हादसा भी हो सकता है। 

जींद से चंडीगढ़ जाने वाले इस मार्ग पर बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। यह सड़क एनएचएआइ के अधीन है। जींद में एनएचएआइ का दफ्तर ही नहीं है, इसलिए यह सड़क रामभरोसे है। शाहपुर गांव के युवा वकील सोमदत्त रेढू ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, युवा मंडल कंडेला के प्रधान और युवा विकास समिति हरियाणा के संयोजक बिट्टू कंडेला ने कहा कि जींद-कैथल रोड पर अमरेहड़ी और शाहपुर गांव में सड़क टूटी हुई है। इससे सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। 

शुगर मिल से वाया कैर खेड़ी और रूपगढ़ से बड़ौदी गांव तक भी कई जगह सड़क टूटी पड़ी है। नेशनल हाईवे ही नहीं, लिक रोड की हालत भी काफी खस्ता हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन को जल्द इन सड़कों की दशा सुधारनी चाहिए ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। दिनेश कंडेला ने बताया कि रूपगढ़ से बड़ौदी मार्ग पर पुलिस पूरी तरह से टूट चुकी है। इस रास्ते से स्कूल बसें तक गुजरती हैं, जिस कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है।
February 24, 2021

बाप-बेटे पर हमला करने के आरोप में दो नामजद

बाप-बेटे पर हमला करने के आरोप में दो नामजद

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )गुरथली गांव में 16 फरवरी की रात को पिता पुत्र पर लाठी व गंडासों से हमला करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव के ही रामसिंह व उसके पिता मिथूसिंह को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में गुरथली निवासी निर्मल ने बताया कि वह 16 फरवरी की रात को गांव में ही थे। इस दौरान गांव के ही रामसिंह व उसके पिता मिथूसिंह ने उस पर व उसके पिता राजेंद्र पर लाठी व गंडास से हमला कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। जांच अधिकारी एएसआई रोहताश ने बताया कि पिता पुत्र पर हमला करने के आरोप में गांव के रामसिंह व उसके पिता मिथूसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
February 24, 2021

शिविर में 38 ने किया रक्तदान-जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

शिविर में 38 ने किया रक्तदान-जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मंगलवार को नागरिक हस्पताल की टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी सुनीता दुग्गर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपनिदेशक एवं जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी एमजेडआर बदर ने शिरकत की।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुनीता दुग्गर ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। रेडक्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 38 युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें रैडक्रॉस सोसाईटी जींद के कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा द्वारा अब तक 47 बार रक्तदान किया जा चुका है। सहायक सचिव सुरेन्द्र श्योराण द्वारा 17 बार, दिनेश कुमार फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा 19 बार, एमएजे सिद्दकी ने 8 बार व प्रदीप कुमार द्वारा 19 बार रक्तदान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वी प्लस यू के बीआईओ अतुल व जिला रैडक्रॉस सोसयटी द्वारा रैडक्रॉस भवन में दी जाने वाली प्राथमिकता सहायता प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदान कैम्प में कोविड-19 के नियमों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया। जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रतिदिन प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक सहायता के साथ- साथ स्वैच्छिक रक्तदान करने बारे जागरूक किया गया।
February 24, 2021

रणदीप सुरजेवाला बोले- टीजीटी इंग्लिश की भर्ती रद्द करना युवाओं के साथ बड़ा धोखा

रणदीप सुरजेवाला बोले- टीजीटी इंग्लिश की भर्ती रद्द करना युवाओं के साथ बड़ा धोखा 

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा टीजीटी इंग्लिश (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के 1,035 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द करने को प्रदेश के युवाओं और छात्रों के साथ बड़ा धोखा बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस फैसले को तुरंत वापिस लेने की मांग की है। सुरजेवाला ने कहा कि टीजीटी इंग्लिश अध्यापकों के लिए अभ्यर्थियों की वर्ष 2015 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसके लिए लिखित परिक्षा सात फरवरी 2016 को हुई और 3 सितम्बर 2016 को परिणाम घोषित किया गया। उसके बाद स्क्रूटिनी और उसके बाद 5 व 6 अक्टूबर, 2020 को इंटरव्यू हुए, लेकिन अब भर्ती की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे आज रद्द कर दिया गया, जिसने इस भर्ती में पास अभ्यर्थियों के भविष्य को पूरी तरह से अंधकारमय कर दिया है। टीजीटी इंग्लिश की भर्ती रद्द करना न केवल लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के साथ धोखा है, बल्कि उन सरकारी स्कूलों के अंग्रेजी भाषा के छात्रों के साथ भी धोखा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले यह सरकार वर्ष 2015 में ही विज्ञापित पीजीटी संस्कृत के 626 पदों पर निकली भर्ती को रद्द कर चुकी है। सुरजेवाला ने कहा कि छह साल पहले भाजपा सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों से फॉर्म के नाम पर पैसे वसूले, फिर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से 6 साल तक खिलवाड़ किया और अब भर्ती ही रद्द कर दी है। यह युवा विरोधी सरकार षड्यंत्र रचकर सरकारी स्कूलों और उनमें पढ़ने वाले लाखों छात्रों के भविष्य के साथ- साथ सरकारी नौकरियों और युवाओं को पूरी तरह से खत्म करने पर तुली हुई है। यह सरकार की विफलता का सीधा उदाहरण है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी दर पहले ही पूरे देश में सबसे अधिक है। प्रदेश में उद्योग धंधे चौपट हैं। हरियाणा की खट्टर- चौटाला सरकार द्वारा पहले तो सरकारी नौकरियां विज्ञापित नहीं की जाती, फिर सालों-साल तक विज्ञापित नौकरियों के लिखित/इंटरव्यू नहीं होते, उसके बाद लिखित परीक्षा में पेपर लीक होते हैं और अन्य नौकरियों में परिणाम घोषित होने के सालों-साल बाद भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी जाती।