Breaking

Tuesday, November 30, 2021

November 30, 2021

प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले : डॉ. सुशील गुप्ता

प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले : डॉ. सुशील गुप्ता
नई दिल्ली : डॉ सुशील गुप्ता सह प्रभारी हरियाणा प्रदेश आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,अनिल विज गृहमंत्री व डीजीपी को जींद में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बारे में शिकायत पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जो 10 लाख की फिरौती दी गई थी अभी तक उसके सारे मुजरिम नहीं पकड़े गए हैं। इसी दौरान एक व्यापारी की  हत्या कर दी गई। श्याम सुंदर जो ठेकेदारी का काम करता था । दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की वारदात करके आराम से चले जाते हैं। पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाएम श्याम सुंदर के घर पर शोक में शिरकत करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के अंदर व्यापारियों से सरेआम फिरौती मांगी जा रही हैं। यदि कोई फिरौती  नहीं देता तो उसका मर्डर कर दिया जाता है। मौजूदा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है । जो स्वस्थ प्रशासन नहीं दे पा रही जिससे व्यापारियों में भय का वातावरण बना हुआ है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को किसी दूसरे स्टेट में शिफ्ट करना पड़ेगा। हरियाणा के अंदर गुंडाराज बढ़ जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री से हम मांग करते हैं कि वह जल्द से जल्द एक अच्छा निर्णय लें और लोगों के अंदर भय का माहौल खत्म करें। जींद विधानसभा आम आदमी पार्टी ने  मीटिंग करके अपराधियों को जल्द पकड़ने का आह्वान किया है व श्याम सुंदर के लिए 2 मिनट का मौन रखकर के श्रद्धांजलि दी गई। 10 लाख की फिरौती लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की गई । इस मीटिंग में शामिल आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी वह सामान्य सदस्य शामिल हुए और मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष तरसेम गोयल, आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री ईश्वर दास गोयल एडवोकेट, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन , रोहित जैन , सचिव राजेश यादव धर्मवीर देशवाल , पालाराम, धीरज गुप्ता, मनोज भेरू खेड़ा, आशीष विद्यार्थी, विंग के प्रधान रमन गुप्ता, दीपक आर्य, पवन शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद थे।
November 30, 2021

खट्टर -जेजेपी गठबंधन सरकार से जनता का मोह भंग : कमाण्डो रामेश्वर

खट्टर -जेजेपी गठबंधन सरकार से जनता का मोह भंग : कमाण्डो रामेश्वर  
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) ÷आम आदमी पार्टी जींद विधानसभा महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने राज नगर कॉलोनी  वार्ड नंबर 7 के  रामफल ढांडा ने  सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी व जन हितैषी नीतियों की वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र जींद में भी आम आदमी पार्टी में उनके नेतृत्व में काफी लोग शामिल हो रहे हैं।   

जींद हल्का आम आदमी पार्टी ने विशेष रुप से इस प्रोग्राम में पधारे पश्चिमी जोन अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद् सदस्य लक्ष्य गर्ग तथा कमांडो रामेश्वर श्योराण का विशेष रूप अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में लक्ष्य गर्ग व कमांडो रामेश्वर श्योराण की अनुमति से डॉ. रजनीश जैन ने शामिल होने वाले लोगों को पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करने का काम किया।                                
जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी गरीबों ,मजदूरों , किसानों व 36 बिरादरी की पार्टी है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी फ्री बिजली, पानी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं , शिक्षा फ्री, बस सेवा फ्री , मेट्रो सेवा मिलनी चाहिए। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा जो टैक्स के रूप में लिया जाता है। उसे सरकार को जन सुविधाओं पर अरविंद केजरीवाल जी की तरह जनता का पैसा जनता पर खर्च करना चाहिए।              
कमांडो रामेश्वर श्योराण जोन संगठन मंत्री ने कहा कि इतनी काफी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना यह दिखाता है की पार्टी का ग्राफ हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता धरातल पर अरविंद केजरीवाल व डॉ सुशील गुप्ता सह प्रभारी हरियाणा के पद चिन्हों पर चलते हुए जनसमस्याओं व जन मुद्दों को आगे आकर पार्टी वर्कर्स को उठाना चाहिए । प्रदेश के आम आदमी के लिए कार्य करना चाहिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और परेशानियों का हल करने का काम करें।     
यह जॉइनिंग पार्टी के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू की अनुशंसा व सहमति से की गई।  इस कार्यकर्ता जॉइनिंग प्रोग्राम का सफल संचालन व वक्तव्य डॉ गणेश कौशिक द्वारा किया गया। शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से रामफल,  विपिन, मीरा ,ज्योति , अंकुश, राजेश ढांडा मुख्य रूप से शामिल हुए। 
इस अवसर पर जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल, विधानसभा संगठन मंत्री आईडी गोयल, महिला सचिव रिचा उपाध्यक्षा, शीला बंसल ,मीडिया प्रभारी सोनिया, धीरज गर्ग, धर्मवीर यादव आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
November 30, 2021

साध संगत ने मानवता भलाई के 135 कार्यो का दोहराया संकल्प, जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र किए वितरित

बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज के अवतार दिवस पर पुरानी आईटीआई मैदान में नामचर्चा का आयोजन

साध संगत ने मानवता भलाई के 135 कार्यो का दोहराया संकल्प, जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र किए वितरित
रोहतक ÷ डेरा सच्वचा सौदा सिरसा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज के अवतार दिवस पर रोहतक जोन द्वारा पुरानी आईटीआई मैदान में नामचर्चा का आयोजन किया गया। साध संगत ने मानवता भलाई के 135 कार्यो का संकल्प लिया और जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। रोहतक जिला ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों ने बताया कि प्रतिवर्ष बेपरवाह शाह मस्ताना महाराज का बड़ी धूमधाम से साध संगत द्वारा अवतार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि साध संगत ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान की पावन शिक्षा पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग भी नामचर्चा में शामिल हुए। दरअसल डेरा सच्चा सौदा हमेशा ही मानवता की भलाई के लिए प्रयारत है, चाहे रक्तदान, अंगदान, नशे के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता करना शामिल है। कोविड़19 को ध्यान में रखते हुए संगत ने नामचर्चा में मास्क, सेनेटाइजिंग और सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्यान रखा। साध संगत ने पूज्य गुरू जी द्वारा रचित ग्रंथो में से कविराजो द्वारा लगाए भजनों और पूज्य गुरू जी के अनमोल वचनों को ध्यान मग्न होकर सुना। नामचर्चा में साध संगत ने सतगुरू को हाजऱि नाजिर मानते हुए हाथ खड़े करके आश्वाशन दिया कि सतगुरू के प्रति हमेशा अटूट प्रेम और विश्वास जी नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास रखेंगे। इस नामचर्चा दरबार से संदीप अन्नू इन्सां, राजेंद्र इन्सां चीका, विजय इन्सां जींद, गुरदीप इन्सां, रमेश वर्मा इन्सां, फौजी धर्मवीर इन्सां, ओमपाल इन्सां, बहन निर्मल इन्सां, संतोष इन्सां, आशा इन्सां, शशि इन्सां प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Tuesday, November 23, 2021

November 23, 2021

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत परंतु जंग अभी बाकी :-कमांडो श्योराण

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत परंतु जंग अभी बाकी :-कमांडो श्योराण
नई दिल्ली : कमांडो रामेश्वर श्योराण पश्चिमी जोन संगठन मंत्री और प्रवक्ता आप हरियाणा प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है।  किसान आंदोलन में लगातार संघर्ष करने वाले कमांडो श्योराण ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े अत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है। किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।

Friday, November 19, 2021

November 19, 2021

मोदी ने अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए लिया कृषि बिल वापसी का फैसला

मोदी ने अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए लिया कृषि बिल वापसी का फैसला:- कमांडो रामेश्वर श्योराण पश्चिमी जोन संगठन मंत्री और प्रवक्ता आप हरियाणा

हिसार : पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है।  आज सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल वापिस लेने का ऐलान कर दिया किसानों से माफी मांगी और इसी महीने के अंत में होने वाले शीत कालीन सदन में इनको वापिस वापिस कर लेंगे।    किसान आंदोलन में लगातार संघर्ष करने वाले कमांडो श्योराण ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े हत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है।
किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।
November 19, 2021

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत : डॉ. रजनीश जैन

तीन कृषि बिल वापसी का ऐलान किसानों की जीत : डॉ. रजनीश जैन

जींद , ( संजय कुमार ) ÷ पिछले लगभग एक साल से किसान दिल्ली बॉर्डर के चारों तरफ सडकों पर अपने हकों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे है। 
 आज सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल वापिस लेने का ऐलान कर दिया किसानों से माफी मांगी और इसी महीने के अंत में होने वाले शीत कालीन सदन में इनको वापिस वापिस कर लेंगे। 
जींद विधानसभा महिला विंग अध्यक्षा डॉ . रजनीश जैन ने कहा कि जब किसान अपनी मांग के लिए दिल्ली की तरफ चले तो केंद्र सरकार ने किसानों पर बड़े हत्याचार किए थे। जो माफी लायक नहीं है। किसानों को आतंकवादी, पाकिस्तानी,जैसे शब्दों की संज्ञा दी गई तो कभी आन्दोलनजीवी कहा गया। केंद्र सरकार और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हमेशा किसानों के साथ हठधर्मिता से निर्णय लिया, लेकिन हम अन्नदाता अपना बड़ा दिल दिखाते हुए मोदी को माफ करेंगे। लेकिन जब तक कृषि बिल वापसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है। और MSP गारंटी कानून नहीं बनता है। साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापिस नहीं होते हैं। हम घर वापसी नहीं करेंगे। आम आदमी पार्टी हमेशा अन्याय के विरोध में आम जनता के साथ खड़ी है।

Wednesday, November 17, 2021

November 17, 2021

कंगना के खिलाफ 'आप' ने थाने में दी शिकायत

कंगना के खिलाफ 'आप' ने थाने में दी शिकायत                
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ कंगना रनौत के खिलाफ जींद में आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने शहर थाना जींद में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत की है। शिकायत आम आदमी आम आदमी पार्टी यूथ विंग के अध्यक्ष विक्रम चहल व कार्यकारिणी ने दी।अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक लाभ सिंह सिद्धू ने की। यह है जानकारी डॉ गणेश कौशिक जिला प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि जींद के युवा अध्यक्ष विक्रम चहल ने कहा की देश में राष्ट्रवाद की परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने शहीदों के सम्मान में अपशब्द कहे। भारत सरकार द्वारा पदम श्री से सम्मानित किए जाने के उपरान्त एक समाचार पत्र के इंटरव्यू में देश की आजादी को लेकर के अभद्र टिप्पणी की कि देश की आजादी तो साल 2014 में मिली है और जो आजादी पहले मिली है वह तो भीख थी। कंगना रनौत का यह बयान हर देशवासी को आहत करने वाला व स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाला है। इस तरीके के बयान से देश में तनाव फैलाने की कोशिश की गई। यूथ विंग  विधानसभा आप पार्टी ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाने की शिकायत जींद शहर थाना में दी। यूथ विंग भर्त्सना करती है हाल ही में कंगना रनौत को पदम श्री दिया गया वह सरकार से वापस लेने का काम किया जाए।                  आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि कंगना रनौत का यह बयान हमारे संविधान के खिलाफ और भारत देश के हर नागरिक को ठेस पहुंचाने वाला है। कंगना रनौत के खिलाफ भारत सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। देश की आजादी को लेकर के इस प्रकार के इंटरव्यू देना ,ध्यान देना सिद्ध करता है कि बीजेपी की सोच अराजक व देशभक्तों के खिलाफ है। इस मौके पर जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल, डॉ गणेश कौशिक , जोगिंदर ,अंकित ,नकुल, अंकित बड़ौदा आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Monday, November 15, 2021

November 15, 2021

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
रोहतक :  सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने जिला विकास भवन में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया। इस सम्मान समारोह में एक्साइज सुप्रिडेंट रोहित शर्मा, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, रणबीर बड़वासनी, कलाकार राघवेंद्र मलिक, रामकेश जीवनपुर, अमित समचाना, जनक बाप्पोड़ा,  समाज सेवी कुलवंत जैन और डॉ भूषण कथूरिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिंद केसरी बाली शर्मा, स्वर कोकिला मीनाक्षी पांचाल और गजेंद्र फोगाट को संस्था ने विलक्षणा कला एवं संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया। दर्शना कुमारी के मंच संचालन ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सुलक्षणा अहलावत ने बताया कि समाजहित में कार्य कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को उजागर करके अन्य लोगों को प्रेरित करना ही इस सम्मान समारोह का मकसद था। डॉ सुलक्षणा ने बताया कि कई राज्यों की लगभग 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 
      
केरल निवासी डॉ रम्या, उत्तर प्रदेश निवासी डॉ ज्योति रानी, राजस्थान निवासी संजीव बेदी, दिल्ली निवासी मंजू शर्मा, पंजाब निवासी डॉ विनोद, सोनीपत निवासी प्रदीप अत्रि, प्रमोद कुमार  सहित 21 लोगों को विलक्षणा समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार आर एस माथुर, चन्द्र शेखर मेहता तथा राजेश शर्मा को निष्पक्ष एवं बेबाक पत्रकारिता के लिए विलक्षणा बुलंद आवाज से सम्मानित किया गया। 

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। राजकुमार के सांस्कृतिक दल ने हरियाणवी नृत्य से सभी दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। संस्था की संस्थापिका डॉ सुलक्षणा की बेटी विलक्षणा ने हरियाणवी नृत्य से वहां उपस्थित सभी विभूतियों का मन मोह लिया।

Sunday, November 14, 2021

November 14, 2021

इनरव्हील क्लब ने बाल दिवस बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया : डॉ रजनीश जैन

इनरव्हील क्लब ने बाल दिवस बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया : डॉ रजनीश जैन 
जींद: ( संजय कुमार ) ÷ इनरव्हील क्लब जींद ने बाल दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों की स्पोर्ट्स मीट करवाई एवं उन्हें पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रजनीश जैन की  इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य वर्धन हेतु स्पोर्ट्स मीट रखी गई जिसमें रेस , हर्डल रेस एवं अन्य गेम्स रखे गए ।इन खेलों में  विजेता रहने वाले बच्चों को क्लब द्वारा पुरस्कार दिए गए। डॉ रजनीश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है एवं उसका क्या महत्व है तथा यह भी बताया कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों  पर भी ध्यान देना है। जिससे उनका शरीर स्वस्थ हो सके तथा उन्हें स्वच्छता का भी ध्यान रखना है। स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे टपरिवास कॉलोनी से आते हैं। इसलिए डॉक्टर रजनीश जैन ने उन्हें कहा कि वे अपने घर के आस-पास कूड़ा करकट ना इकट्ठा होने दें ,रोज सुबह उठकर दांतों पर ब्रश करें , रोज नहाए एवं साफ धुले हुए कपड़े पहनें। डॉ रजनीश जैन ने उन्हें करोना एवं डेंगू के बारे में भी बहुत विस्तार से बताया और उन्हें इन बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया। स्कूल में उपस्थित डेढ़ सौ के लगभग सभी बच्चों को क्लब द्वारा एक स्वस्थ किट दी गई। जिसमें तेल ,साबुन ,शैंपू, ब्रश ,टूथपेस्ट इत्यादि थे , ताकि वह अपने दिन की शुरुआत सफाई एवं अच्छे स्वास्थ्य के साथ कर सके एवं कीट के साथ साथ होने चॉकलेटस और टॉफियां भी दी गईं । डॉक्टर रजनीश जैन ने मुख्य अध्यापक ,सभी स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों का को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों  सरोज गर्ग , लता जैन एवं अनिता सैनी ने शिरकत की।

Thursday, November 11, 2021

November 11, 2021

बीजेपी-जेजेपी पार्टी के दिन अब लद चुके हैं : कमांडो रामेश्वर श्योराण

बीजेपी-जेजेपी पार्टी के दिन अब लद चुके हैं : कमांडो रामेश्वर श्योराण
जींद : ( संजय कुमार ) ÷आम आदमी पार्टी कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की मीटिंग बुधवार को सफीदों रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई। मुख्य अतिथि संयोजक पश्चिमी जोन एवं राष्ट्रीय सदस्य लक्ष्य गर्ग,  संगठन मंत्री रामेश्वर श्योराण कमांडो पश्चिमी जोन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक की शोभा बढ़ाई।पार्टी के पश्चिमी जोन संयोजक लक्ष्य गर्ग ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को का आह्वान करते हुए कहा संगठन को मजबूत बनाएं और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा निर्देश दिए वार्ड स्तर व पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर लोगों के दुख दर्द लोगों की समस्याएं दूर करवाने का काम करें। चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े कितने ही आंदोलन करने पड़े। प्रेस प्रवक्ता डॉक्टर गणेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की  विशेष अतिथि के रूप में विराजमान कमांडो रामेश्वर श्योराण ने कहा की बीजेपी सरकार के दिन अब लद चुके हैं। दिनों दिन बढ़ती महगाई किसानों की समस्या की तरफ हरियाणा सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। सरकार बिल्कुल भी जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।    
जिला प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने कहां की उन्होंने जींद जिले में संगठन की एक मजबूत टीम तैयार कर दी है और जींद जिले के समस्याओं के लिए लड़ेंगे तथा संघर्ष करेंगे। उन्होंने संगठन को जींद जिले में और मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। 
जींद विधानसभा महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की जींद में एक सशक्त टीम खड़ी कर दी है तथा वे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर मेडिकल कैंप नि:शुल्क लगाती हैं। इस अवसर पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष व संगठन मंत्री मौजूद थे। विशेष रुप से जींद विधानसभा के अध्यक्ष तरसेम गोयल भी उपस्थित थे। अन्य उपस्थित होने वालों में संगठन मंत्री आईडी गोयल अध्यक्ष, वीरेंद्र आर्य उचाना अध्यक्ष, अनिल सुद्कैन, युवा अध्यक्ष विक्रम चहल, अध्यक्ष वेद प्रकाश बेनीवाल , सुधीर गर्गज़ राजेश यादव, पाला रामज़ महावीर शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tuesday, November 9, 2021

November 09, 2021

सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर आप पार्टी में हुए शामिल : गणेश कौशिक

सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर आप पार्टी में हुए शामिल : गणेश कौशिक
जींद ; (संजय कुमार ) ÷ सामाजिक कार्यकर्ता अमर माथुर ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। अमर माथुर को डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने पार्टी की टोपी पहना कर उन्हें सम्मान दिया। कौशिक ने आगे कहा की अमर माथुर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पार्टी में उनके आने से पार्टी का ग्राफ जींद में बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहां की आम आदमी पार्टी जिले में जन सुविधाएं उपलब्ध करवाने टूटी-फूटी सड़कों , हाइजीनिक पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाने, सीवर व्यवस्था ठीक करवाने , सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की, ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करवाने के लिए लड़ाई लड़ेगी व संघर्ष करेगी। जनमानस की समस्याओं को दुरुस्त व ठीक करवाने के लिए यही एक पार्टी है जो जींद जिले में जन मुद्दों को उठा रही है।
November 09, 2021

गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक

*गंदा व मिट्टी युक्त पानी व सीवर की समस्या से ग्रस्त है जींद : गणेश कौशिक*                       
जींद :  जींद शहर में जन सुविधाओं का सर्वथा अभाव है जो थोड़ी बहुत जन सुविधाएं हैं। वह भी समस्या से ग्रस्त है। जन सुविधाओं के नाम पर नकारा ट्रैफिक व्यवस्था टूटी फूटी सड़कें, गंदा पानी , पीने योग्य पानी न होना व सीवर की समस्या जगह-जगह गंदगी के कूड़े के ढेर लगता है कि प्रशासन व नगर परिषद गहरी नींद सोया हुआ है।
विकास के नाम पर भी जींद ठेंगा दिखा रहा है। उक्त विचार आप पार्टी के मीडिया प्रभारी व संयोजक सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन जींद डॉ. गणेश कौशिक ने व्यक्त किए।                          
उन्होंने विशेष तौर पर शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कि गंदा व  मिट्टी वाला पानी तथा सीवरों के ओवरफ्लो की समस्या को ले करके कहा कि 1990 में जब से शिव कॉलोनी के साथ लगता हुआ
 न्यू हाउसिंग बोर्ड बना है। तभी से यह समस्याएं भयंकर रूप लेती जा रही है
 मौजूदा कई दिनों से गंदा व मिट्टी से लबालब पानी आ रहा है। पानी बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। इससे बीमारी फैलने का भी खतरा है। सीवर की समस्या भी विकराल रूप ले चुकी है। जींद की अन्य कॉलोनियों का भी यही हाल है। पूरा जींद इस समस्या से ग्रस्त है। जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार इसकी शिकायत भी दी गई। लेकिन यह विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। और जनता की जन समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है ।प्रशासन को अविलंब   लोगों को बीमार करने वाली समस्या का समाधान का समाधान तुरंत करना चाहिए। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन इसकी पुरजोर मांग करती है।अन्यथा आप पार्टी इस गंभीर समस्या का निदान करवाने के लिए संघर्ष करेगी।आम आदमी की तकलीफों को उजागर करने का काम करेगी।

Monday, November 8, 2021

November 08, 2021

भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा

देश की जनता त्राहि--त्राहि कर रही है भाजपा की निकम्मी सरकार काग़ज़ी योजनाएं बनाने में लगी है- दीपा शर्मा
पंचकूला : हमारे देश और प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आज हर आमजन चाहे वह किसी वर्ग का है भाजपा को कोसता नजर आ रहा है। यह कहना महिला कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश महासचिव दीपा शर्मा का है।दीपा शर्मा ने संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि जहां एक  तरफ भाजपा सरकार कृषि कानून के जरिए किसान और किसानी को खत्म करने पर तुले है। जबरदस्ती अमल में लाए गए इन कानूनों को लेकर लगभग 10 महीने से किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन इस देश के संवेदनहीन प्रधानमंत्री देश विदेशों में जाकर वाहवाही बटोरने में लगे हैं। देश की जनता गर्त में जा रही है और हमारे प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छवि बनाने में लगे हैं।बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भोजन वस्तु से जुड़ी चीजों के मूल्य आसमान को छूने लगे हैं आम आदमी लाचार नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ यदि कमाई की बात करें तो इन सरकारों ने  रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। दीपा शर्मा ने कहा कि पूंजीवादी इस सरकार ने पूरे देश को कारपोरेट के हाथों बेच दिया है। देश की हालत इस समय बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि हम अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं।  शर्मा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और भाजपा की निकम्मी सरकार कागजी योजनाओं में उलझी हुई है।

Sunday, October 31, 2021

October 31, 2021

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक

टैक्सी यूनियन ने डॉ. गणेश कौशिक को बनाया गया संरक्षक व मार्गदर्शक 
जींद , (सजंय कुमार ) ÷ जींद के स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर यूनियन की एक मीटिंग हुई। जिसमें डॉ. गणेश कौशिक जिला प्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी जींद आप आदमी पार्टी को यूनियन का संरक्षक व मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।  संयोजक टैक्सी यूनियन पवन रोहिल्ला ने कहा कि गणेश कौशिक ने यूनियन को पहले भी निस्वार्थ बहुत सहयोग किया है और उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमारे छोटे-मोटे समस्याओं व  तकलीफों को दूर करवाने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ गणेश कौशिक ने कहा की वे यूनियन की समस्याओं, तकलीफों को हल करवाने में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वैसे भी आप पार्टी गरीबों ,मजदूरों व आम आदमी के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया की चाहे उन्हें उनकी मांगों के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे।तन मन धन से यूनियन की सहायता करने का काम करेंगे। इस मीटिंग में पवन कुमार, हरि ओम, फिरोज खान, कृष्ण ,नरेंद्र सिंह, मोहन, राजा, मोनू, कृष्ण चहल,  रमेश कुमार, नरसिंह आदि अनेक पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद थे।   गौरतलब है कि टैक्सी यूनियन जींद के  पदाधिकारी पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

Saturday, October 30, 2021

October 30, 2021

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की

मीडिया क्लब जींद ने कार्यकारिणी की घोषणा की
--सुरेंद्र कुमार बने मीडिया क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान
जींद : ( संजय कुमार ) ÷हरियाणा बुलन्द न्यूज  शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया क्लब जींद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार केके जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान सतीश जागलान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। 
इसमें सुरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, सन्नी मघु, सतेंद्र पंडित, धर्मबीर, ज्ञान सैनी को उपप्रधान, सुनील मराठा को महासचिव, जोगेंद्र दूहन को सहसचिव, नरेंद्र कुंडू को कोषाध्यक्ष, कुलदीप संधु को प्रैस सचिव बनाया गया। इसके अलावा जसमेर मलिक, राजकुमार गोयल, केके जैन, दलेर सिंह, दिलबाग अहलावत, रमेश सिंगरोहा, अशोक छाबड़ा को मार्गदर्शन मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण बंसल, राधेश्याम, प्रदीप घोघडिय़ां, दिनेश शर्मा, राजेश जागलान, ललित कुमार, विपिन ग्रोवर, रश्मि, फूल कुमार फोर को शामिल किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि मीडिया क्लब सदस्यता के लिए दस नवंबर तक का समय बढ़ाया जाए। सभी मौजूद सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके अलावा सभी सदस्यों को दुर्घटना बीमा करवाने, आईडी कार्ड जारी करने तथा 16 नवंबर को प्रैस दिवस मनाने पर भी विचार किया गया।

Friday, October 29, 2021

October 29, 2021

क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा


क्यों न इस बार की दीवाली पर एक नया विचार करें : दीपा शर्मा
 दोस्तों को मिलें तो बिना गिफ्ट के मिलें।                   
    पंचकूला : ये भी क्या परम्पराएँ हम शुरू कर बैठे की तुम मेरे यहाँ आना तो गिफ्ट लेते आना और फिर मैं तेरे यहाँ जाऊंगा तो गिफ्ट लेता जाऊंगा। बड़ी बड़ी कंपनियां चांदी काट रही है और मध्यम वर्ग डिब्बों के रेट उलट पलट रहा है की किस दोस्त को क्या देना है, कौन सा रिश्तेदार कितनी हैसियत का है। कोई दोस्त महंगा गिफ्ट देता है तो उसको गिफ्ट भी महंगा ही वापिस करना होगा और कोई हल्का दोस्त तो गिफ्ट भी हल्का दे दो और कभी कभी तो पिछले वर्षो के गिफ्ट ही दे देते हे। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, टी.वी और सभी तरह की मीडिया आपको ये बताने पर लगा है की कितना कितना सामान कहाँ कहाँ बेचा जा रहा है।* 
*ये खबरे नहीं है दोस्तों ये आपका दिमाग घुमाने की साजिश है की आपको लगे सारी दुनिया लगी है, सामान खरीदने में आप रह गए पीछे। इस साल इस विचार पर काम करे, दीवाली को दीवाला न बनाए। क्योकि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जनता के पास आज खाने के भी लाले पड़ रहे है।दिन पर दिन रसोई क़ा समान,डीजल/पेट्रोल के रेट बढ़ रहे है कोई किसी की सुनता नही सरकार कानों में रुई लगाकर बैठी है।गरीब जनता पिस रही है।मध्यम वर्गीय लोग फिर भी जैसे तैसे गुजरा कर रहे है लेकिन उन लोगो का क्या जो फटेहाल जीवन जी रहे है रहने को घर नही खाने को अन्न नही शरीर पर कोई कपड़ा नही।ऐसे लोगों का भी हम सभी को सोचना चाहिए।इस पहल में आप हमारा सहयोग करेंगे तो देश मे हम गरीब जनता के लिए कुछ कर पाएंगे।
      इस साल हम दोस्ती को सेलिब्रेट करें। प्यार को सेलिब्रेट करें।
*मेरा ये एक सुझाव है की  आप सभी प्रबुद्ध जन कुछ छोटे छोटे गिफ्ट्स जैसे बिस्कुट ,लड्डू, फ्रूटी, मोमबती, कपडे/गर्म कपड़े,कम्बल इत्यादि उन गरीब बच्चों में बांटे जो आपको आते जाते टुकर टुकर देखते रहते है। यही सच्ची दिवाली होगी।*
*मेरे जैसे सामान्य इंसान की ये राय है अगर आपको अच्छी लगे तो -- --*
* तो आइए इस समाज को बदलने में हमारी सहायता करें। लाओ नए विचार और शुरुआत करो अगर कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो।

Thursday, October 28, 2021

October 28, 2021

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने आप पार्टी की जिला ईकाई के माध्यम से सरकार को  अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन : डॉ .रजनीश जैन                            
जींद :( संजय कुमार ) ÷ जींद सचिवालय के बाहर चल रहे आंगनवाड़ी वर्कर्स के धरने पर  आम आदमी पार्टी की महिला जींद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अनशन धरने में आंगनवाड़ी वर्कर्स को जूस पिलाया। महीनों से चल रहे धरने व अनशन को जायज ठहराते हुए धरने को जारी करवाते हुए उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया । सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा की हरियाणा सरकार गूंगी बहरी सरकार है। इसमें गरीब व आम आदमी की तकलीफों को सुनने वाला कोई भी नहीं है। आंगनवाड़ी वर्कर्स महीनों से यहां बैठे हुए हैं। बढ़ती हुई महंगाई में इनको अपने घर चलाने मुश्किल हो चुके हैं सरकार को चाहिए की इनके मानदेय को उच्चतम से उच्चतम स्तर तक बढ़ाएं तथा इन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं जो इन्होंने मांग पत्र में मांगी है सरकार को उन्हें अविलंब मानना चाहिए। प्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक ने कहा है कि आप पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं करती बल्कि आम लोगों,  गरीबों -मजदूरों के हितों लिए लड़ना व आवाज उठाना आम आदमी पार्टी का धर्म ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने आगे कहा की जींद विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी जींद के लोगों की भलाई के लिए वह कल्याण के लिए बढ़कर काम करेगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स जिला प्रधान राजबाला , सचिव उमावंती, उर्मिला, अनीता, बबीता , सविता, लक्ष्मी , कृष्णा आंगनवाड़ी वर्कर्स के इन  पदाधिकारियों ने सैकड़ों वर्कर्स के माध्यम से डॉ. रजनीश जैन को अपनी मांगों की एक प्रति ज्ञापन सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपा।डॉ. रजनीश जैन ने उन्हें आश्वासन व विश्वास दिलवाया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। 

Monday, October 25, 2021

October 25, 2021

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने डॉक्टर सुशील गुप्ता हरियाणा के  सह प्रभारी  के निर्देशानुसार व  जिला जींद पार्टी अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू की अनुशंसा  से पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा  की इन सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल व डॉक्टर सुशील गुप्ता की जन हितेषी आम आदमी के कल्याणकारी नीतियों में अपनी आस्था जताई है ,पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला , कृष्ण ,फिरोज, राजेंद्र सिंह ,धर्मपाल, सुमेर सिंह, बलजीत सिंह, सजंय, सोनू कुमार ,कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Sunday, October 24, 2021

October 24, 2021

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद ( संजय कुमार ) ÷स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक ने पार्टी में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया।पार्टी में  शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला, कृष्ण, फिरोज, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, सुमेर सिंह , बलजीत सिंह , संजय, सोनू कुमार , कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Monday, October 18, 2021

October 18, 2021

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला
पंचकूला : सीबीआई की विशेष अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच आरोपियों को लेकर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। रंजीत हत्याकांड में राम रहीम सहित पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
*राम रहीम को दो मामलों में पहले से सजा*
वहीं, इससे पहले गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।
ध्यान रहे कि, हाल ही में अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित कुल पांच लोगों को को दोषी करार दिया था। जिसके बाद अदालत में सजा के फैसले को लेकर सुनवाई की गई थी लेकिन अदालत ने सजा पर फैसला सुनाने की तारीख 18 अक्टूबर मुकर्रर की।
*रंजीत सिंह हत्याकांड मामला*
बता दें कि कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
October 18, 2021

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला
जींद- ( संजय कुमार ) ÷जींद के गांव ढिगाना में हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल एवं सत्यराज लोक कला सदन  ढिगाना के संयुक्त तत्वाधान में नौ दिवसीय मनोहरी सांझी उत्सव का आज समापन हो गया इस मौके पर जींद नागरिक हस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर राजेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा प्रसिद्ध लोक कलाकार रविशंकर शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की इसके साथ साथ शिक्षाविद जोगिंदर मोर और हिसार से आई सांझी बनाओ विशेषज्ञ संगीता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही 9 दिन तक चले इस सांझी उत्सव में गांव की महिलाओं और लड़कियों ने अपनी अपनी सांझी भी बनाई गई सांझी भी प्रदर्शनी में लगाई गई 20 साँझीयो में से सांझी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार इशिका, द्वितीय पुरस्कार शीतल, तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिया ने जीता और हरीश कुमार ने सांत्वना पुरस्कार जीता हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से सांझी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी इशिका को 31 सौ रुपए द्वितीय पुरस्कार जीतने वाली शीतल को 21 सौ तथा तृतीय पुरस्कार विजेता कुमारी प्रिया को 15सौ रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले हरीश कुमार को 11सौ रुपए की नकद राशि वह समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया इस सांझी प्रतियोगिता में गांव की जिस महिलाओं ने भाग लिया था प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ बाकी की 21 महिलाओं को कला परिषद की ओर से 500,500 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ राजेश भोला ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की लोक कला संस्कृति जो पराई होती जा रही है को जिंदा रखने की दिशा में जो सांझी उत्सव का आयोजन किया है वह अपने आप में एक मिसाल है और युवा पीढ़ी जबकि विरासत को भूल चुकी है। उनको संस्कृति से अवगत कराने की यह पहल सरकार का अहम प्रयास है वही कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध लोक कलाकार रवि शंकर शर्मा ने बताया कि हरियाणा कला परिषद व हरियाणा सरकार की ओर से समय-समय पर हरियाणा की लोक कला संस्कृति और विरासत को नई युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में समय-समय पर इस तरह के आयोजन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करवाए जा रहे हैं, ताकि हरियाणा के लोक कला संस्कृति जो आज लुप्त होती जा रही है को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की विरासत को जिंदा रखने वाले वरिष्ठ कलाकारों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाने के साथ-साथ लोक विधाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कर रही है इस मौके पर गांव के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य एवं सांझी माता के गीत गाकर उत्सव को मनमोहक बना दिया 10 दिन तक चले इस सांझी उत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना रहा। आए दिन पास पास के गांव से महिलाएं एवं लोगों की भारी भीड़ इस सांझी उत्सव को देखने पहुंचती रही है। सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास को ग्रामीणों ने युवा पीढ़ी तक पुरानी विरासत को जिंदा रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Friday, October 15, 2021

October 15, 2021

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने  असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष
जींद ÷ ( संजय कुमार ) ÷ नरवाना रोड पर समिति के 25 वे वार्षिक अन्न वितरण समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से पी सी जैन की अध्यक्षता में असमर्थ महिला कल्याण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके 40 असमर्थ महिलाओं को 100 मण गेहू दिया गया ।   मुख्य अतिथि नगराधीश जींद (CTM)डॉ दर्शन यादव व वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी   एम. एस डॉ राजेश भोला ने शिरकत की।डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी को समिति को सर्वसम्मति से आगामी 3 साल के लिए प्रधान चुना गया। इसके अतरिक्त तेलू राम शर्मा, सुखबीर अत्री को उपप्रधान , मोहनलाल अत्री, हवा सिंह यादव, रामभगत कौशिक जोगिंदर सिंह पाहवा, ,सूबेदार राम सिंह, को महामंत्री पंडित राम निवास शर्मा को कोषाध्यक्ष पंडित राहुल अहिरका को सह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव व किरण यादव को ऑडिटर एडवोकेट अनिल गौतम, एडवोकेट गगनदीप बैरागी को कानूनी सलाहकार मास्टर बलवान बैरागी, मास्टर रामकेश को स्टेज सेक्टरी बलवीर राम शर्मा ,सोहनलाल सचदेवा, सरदार गुरचरण सिंह , सरदार टहल सिंह ,ईश्वर अत्री ,जगवीर वालदा,  को सगठन सचिव सतपाल आर्य, सुभाष बैरागी ,वेदपाल शर्मा, ताराचन्द चौपड़ा,सोमदत्त गालव को प्रचार सचिव चुना गया। इस मौके  पर  समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन ने कहा कि समिति का कार्य बड़ा ही सहरानीय रहा।समारोह के वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी  एम. एस डॉ. राजेश भोला ने अन्न दान को प्राण दान कहा। समिति के प्रधान डॉ धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि समिति अब तक समिति से पंजीकृत 2481 महिलाओं को  2481 क्विंटल गेहूं के अतिरिक्त कुछ श्रद्धालुओं द्वारा  सैकड़ो असमर्थ महिलाओं को उनके व्यक्तिगत पैसे रजाईयां ,जूते ,चपल ,शालें व  बहुत सा घरेलू समान उपलब्ध करवा चुकी है।