Breaking

Sunday, March 7, 2021

March 07, 2021

फर्जीवाड़ा:सेना भर्ती के लिए युवाओं को दी जा रही थी फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट, SMO को शक हुआ तो बड़ा सच आया सामने

फतेहाबाद में चल रहा था फर्जीवाड़ा:सेना भर्ती के लिए युवाओं को दी जा रही थी फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट, SMO को शक हुआ तो बड़ा सच आया सामने

फ़तेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां सेना भर्ती के लिए युवाओं को फर्जी कोरोना जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही थी। मामले की खुलासा तब हुआ, जब रिपोर्ट देखकर SMO को शक हुआ। रतिया निवासी दो युवक SMO डॉ. भरत के पास रिपोर्ट साइन कराने पहुंचे थे तो उन्हें रिपोर्ट की बनावट और उस पर हुए काउंटर सिग्नेचर देखकर शक हुआ।
इसी शक के आधार पर जब उन्होंने युवकों से सख्ती से बातचीत की तो उन्होंने एक फोटोस्टेट वाले के बारे में बताया। फिर SMO ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने उक्त फोटोस्टेट की दुकान पर छापा मारा। इस छापामारी में कोरोना रिपोर्ट बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
पुलिस टीम ने तुरंत उन दस्तावेजों समेत लैपटॉप और प्रिंटर जब्त कर लिया। SMO की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी फोटोस्टेट दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी की दुकान को भी सील कर दिया गया है। अब उससे पूछताछ जारी है। उसके बाद ही मामले में बनती आगे की कार्रवाई की जाएगी।
March 07, 2021

आंधी से कोहराम - राहत नही, मचाई तबाही, लाखों का हुआ नुकसान

आंधी से कोहराम - राहत नही, मचाई तबाही, 

लाखों का हुआ नुकसान 

शनिवार देर रात आई आंधी ने कहर बरपाते हुए सफीदों के क्षेत्र में काफी तबाही मचाई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। तूफान से अंटा गाँव मे बने मेटीस स्कुल की दिवार गिर गई , पानीपत स्टेट हाईवे पर सफेदे व अन्य पेड़ गिर गए। जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा पहुंची। पेड़ो के साथ साथ बिजली के खम्बे घिरने से  इलाकों की बिजली सारी रात बाधित रही। 

मिली जानकारी के अनुसार देर रात आई आंधी से मेटीस स्कुल की दिवार गिर गई , जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है | गनीमत रही कि दिवार के आस पास कोई व्यक्ति मोजूद नही था जिससे किसी तरह के जान माल का नुकसान नही हुआ | अंटा गाँव के सरपंच सोमबीर ने हरियाणा बुलेटिन न्यूज़ के प्रतिनिधि को बताया कि देर रात आई आंधी से स्कुल की दिवार व कई पेड़ व बिजली के खम्बे टूट गये जिस कारण सारी रात बिजली भी बाधित रही | वही तेज आंधी से खेतों मे किसानों की  गेहू की फसल गिर गई जिससे किसानो को लाखो का नुकसान हुआ है | सोमबीर ने जिला प्रसाशन से गाँव व  आस पास की स्पेशल गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करने की अपील की |

तेज आंधी किसानो के लिए राहत नही तबाही मचा गई ,  जिससे खेतों मे खड़ी गेहू की फसल गिर गई जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है | सफीदों व पिल्लूखेड़ा के बड़े क्षेत्र में इस आंधी व हल्की बरसात ने गेहूं की बालियों को जमीन से सटा दिया है। इसके चलते अब गेहूं फसल की कटाई में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। एक अनुमान के अनुसार बीते दिनों समय से पहले हुई अत्यधिक गर्मी व तेज आंधी के चलते फसलों में 10 से 15 प्रतिशत उत्पादन गिरने की संभावना है।
किसान अजमेर सिंह व विजय ने बताया कि तेज आंधी व हल्की बरसात ने गेहूं की बालियों को जमीन से सटा दिया है तथा जो बालियां कच्ची रह गई थी, वे अब हवा व धूप न लगने के कारण मोटा दाना नहीं दे पाएंगी। उन्होंने बताया कि फसल गिरने के कारण मशीन या हाथ से कटाई में दिक्कत आएगी, जिससे उनकी फसल कटाई की लागत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज डीजल, खाद-बीज महंगा हो गया है। ऊपर से प्रकृति की मार उनके खेतों में पड़ी है, इससे उन्हें खासा नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि तेज गर्मी व आंधी से बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उनके लिए मुआवजे की व्यवस्था करवाई जाए।

गेहूं की फसल अप्रैल के पहले सप्ताह में लगभग कटाई की स्थिति में आने को थी। जो बालियां अभी हरी थी, किसान उनके पकने व बालियों में गेहूं मोटा होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन प्रकृति की मार ने लगभग तैयार हो चुकी फसल को नुकसान पहुंचाने का काम किया।

Saturday, March 6, 2021

March 06, 2021

इस्तीफा देकर सभी बहरूपियों को बेनकाब कर दिया: अभय सिंह चौटाला

इस्तीफा देकर सभी बहरूपियों को बेनकाब कर दिया: अभय सिंह चौटाला

हिसार / नारनौंद : नारनौंद के गांव राखी में बारह खाप के निर्माणाधीन चबूतरे पर बारह खाप द्वारा किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया। वहाँ मौजूद किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी अभय चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा देकर ताऊ देवीलाल की बलिदानी परंपरा को आगे बढ़ाया है ।
महापंचायत में आए किसानों को सम्बोधित करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस कोरोना काल में एक राजनीतिक कमेटी बनाई थी जिसका सदस्य उन्हें भी बनाया गया था और उन्होंने सरकार को सुझाव दिया था कि हरियाणा के किसान की फसल का एक-एक दाना बिना किसान को परेशान किए खरीदा जाए लेकिन हरियाणा सरकार ने कोरोना की आड़ में 9 बड़े घोटाले किए और केंद्र सरकार ने 3 काले कृषि कानून बनाए। 26 जनवरी 2021 को किसान अपने ट्रैक्टरों पर सवार होकर 3 कृषि कानूनों को वापिस कराने के लिए गए थे लेकिन केंद्र सरकार ने उसको भी बदनाम करने का काम किया।
इनेलो नेता ने कहा कि 1965 से पहले मंडी व्यवस्था नहीं थी। लाल बहादुर शास्त्री जी ने मण्डी व्यवस्था और एमएसपी लागू करवाकर किसानों को राहत दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले वायदे किए थे की प्रधानमंत्री बनते ही पहली कलम से किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे, कृषि लागत से 1.5 गुणा मूल्य दिया जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही अपने किए वायदों से मुकर गए और किसानों को मारने के लिए 3 काले कृषि कानून लागू कर दिए । हरियाणा विधानसभा में जब 3 कृषि कानून लागू करने के लिए लाए गए तो कांग्रेस पार्टी के विधायक इसका विरोध करने की बजाय विधानसभा से वॉकआउट कर गए । मैंने उसी दिन यह फैसला कर लिया था कि मैं ऐसी विधानसभा का हिस्सा नहीं रहूंगा जहां किसानों का अपमान किया गया हो। कुछ लोग कटाक्ष कर रहे थे की उंगली कटाकर शहीद होने का ड्रामा कर रहे हैं लेकिन मैंने इस्तीफा देकर सभी बहरूपियों को बेनकाब कर दिया है।
इनेलो नेता ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा की इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए यदि एक घर से 2 लोगों को जाना पड़े तो हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। किसान किसी के साथ कभी छेडख़ानी नहीं करता लेकिन सरकार ने किसानों के साथ छेडख़ानी की है। मैं भगवान से आशा करता हूं कि सरकार को सद्बुद्धि दे जिससे सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों को राहत दे। उन्होंने कहा की जो 25 लाख रुपए बारह खाप चबूतरे के निर्माण के लिए देने की पहले घोषणा की थी, वे एक महीने के अंदर अंदर मिल जायेंगे। स्थानीय पत्रकारों ने प्रश्न करते हुए पूछा की दिल्ली के बॉर्डरों पर कुछ लोग किसानों के आंदोलन से परेशान हैं और कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं के जवाब में कहा की वो आरएसएस के लोग हैं ।
इस महापंचायत में मुख्य रूप से रवि आजाद युवा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, कुमारी पूनम पंडित, कुमारी राकेश श्योराण (गायक कलाकार लोहारू से),  श्री राज सिंह मोर, श्री रणबीर लोहान प्रदेश प्रवक्ता इनेलो, अजय हुड्डा, विकास सीसर, सुरेश कोथ, मंजीत करोड़ा, सतबीर सिसाय, राजीव राजा हसनगढ़, रामफल जांगड़ा प्रधान बारह खाप, मास्टर राजकुमार राखी, रमेश श्योराण जिला पार्षद सहित हजारों किसान नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
March 06, 2021

8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा

100 वाँ दिन, 2 मार्च 2021 संयुक्त किसान मोर्चा ने आज सिंघू बॉर्डर पर एक आम बैठक आयोजित की।  आगामी दिनों की कार्रवाई के कार्यक्रम के रूप में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:

 नई दिल्ली - 6 मार्च 2021 को, दिल्ली बोर्डर्स पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन हो जाएंगे।  उस दिन दिल्ली व दिल्ली बोर्डर्स के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी होगी।  यह सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच जाम किया जाएगा।  यहां टोल प्लाजा को टोल फीस जमा करने से भी मुक्त किया जाएगा।  शेष भारत में, आंदोलन को समर्थन के लिए, और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए, घरों और कार्यालयों पर काले झंडे लहराए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारियों को उस दिन काली पट्टी बांधने के लिए भी आह्वान किया है।
- 8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा।  देश भर के सभी सयुंक्त किसान मोर्चे के धरना स्थल पर 8 मार्च को महिलाओ द्वारा संचालित होंगे। इस दिन महिलाएं ही मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता होंगी।  एसकेएम ने उस दिन महिला संगठनों और अन्य लोगों को आमंत्रित किया कि वे किसान आंदोलन के समर्थन में इस तरह के कार्यक्रम करें और देश में महिला किसानों के योगदान को उजागर करें।

 - केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च 2021 को 'निजीकरण विरोधी दिवस' का समर्थन करते हुए सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। एसकेएम इस दिन को 'कॉरपोरेट विरोधी' दिवस के रूप में देखते हुए ट्रेड यूनियनों के इस आह्वान का समर्थन करेगा, और एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
- जिन राज्यों में अभी चुनाव होने वाले है, उन राज्यो में SKM भारतीय जनता पार्टी (BJP) की किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों को दंडित करने के लिए जनता को एक अपील करेगा।  एसकेएम के प्रतिनिधि भी इस उद्देश्य के लिए इन राज्यों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

- SKM पूरे भारत में एक "MSP दिलाओ अभियान" शुरू करेगा।  अभियान के तहत, विभिन्न बाजारों में किसानों की फसलों की कीमत की वास्तविकता को दिखाया जाएगा, जो मोदी सरकार व एमएसपी के झूठे दावों और वादों को उजागर करेगा।  यह अभियान दक्षिण भारतीय राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शुरू किया जाएगा।  पूरे देश में किसानों भी इस अभियान में शामिल किए जाएंगे
- डॉ दर्शन पाल
*सयुंक्त किसान मोर्चा*
March 06, 2021

कलयुगी माँ ने गूगल पर सर्च किया मर्डर करने का तरीका, फिर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

कलयुगी माँ ने गूगल पर सर्च किया मर्डर करने का तरीका, फिर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

फरीदाबाद :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि एक माँ ने अपने ही बेटे का क़त्ल करने के लिए पहले गूगल पर तरीका धूणा उसके बाद अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतर दिया। दरअसल ये पूरा खौफनाक मामला फरीदाबाद का बताया जा रहा है। बता दें कि गांव भैंसरावली में 10 वर्षीय बच्चे यक्ष की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मां को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
क्राइम ब्रांच का दावा है कि रंजन देवी ने हत्या से दो दिन पहले गूगल पर सर्च किया था कि चुन्नी से गला कसकर हत्या कैसे करें। इस बेहद पेचिदा मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ कोई सबूत नहीं लग रहे थे। रंजन देवी और उसके परिवार वाले यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हत्या उसने की है। ऐसे में क्राइम ब्रांच बुरी तरह उलझ गई थी। क्राइम ब्रांच को उस रात रंजन देवी के कमरे में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के निशान नहीं मिले। ऐसे में शक की सुई हर बार रंजन देवी पर जाकर टिकती।
आखिर क्राइम ब्रांच ने रंजन देवी की गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाली। उससे ही क्लू मिला और यही रंजन देवी की गिरफ्तारी का आधार बना। सर्च हिस्ट्री के आधार पर ही पहले मंगलवार को एक दिन की रिमांड ली। इसके बाद बुधवार को अदालत से एक दिन की रिमांड बढ़वाई। इस मामले में हत्या के कारण पर पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पा रही। सूत्रों के अनुसार रंजन देवी के किन्हीं वजहों से अवसाद में होने की बात सामने आई है। रंजन देवी उच्च शिक्षित है। उसने एमए और जेबीटी की हुई है।
20 फरवरी को रंजन देवी के ससुर लच्छी राम की शिकायत पर तिगांव थाने में यक्ष की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। दर्ज मुकदमे के अनुसार रंजन देवी का पति बाहर गया हुआ था। रात में वह बड़े बेटे यक्ष और आठ वर्षीय छोटे बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी। उसने बताया कि रात में दो नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने यक्ष की चुन्नी से गला कसकर हत्या कर दी। बदमाशों द्वारा रंजन देवी के कुंडल और चुटकी लूटकर ले जाने की बात भी मुकदमे में कही गई थी। क्राइम ब्रांच ने रंजन देवी की निशानदेही पर कुंडल और चुटकी उसके कमरे में बेड के पीछे से बरामद कर लिए हैं।
March 06, 2021

फरीदाबाद में 50 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस ने शुरू की जांच

फरीदाबाद में 50 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस ने शुरू की जांच; शिकायकर्ता पार्षदों को बुलाकर ली मामले की जानकारी, नगर निगम से तलब किए कागजात

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के नगर निगम के 40 वार्डों में से 10 वार्ड में बगैर काम के ठेकेदार को की गई 50 करोड़ रुपए की अदायगी की जांच अब विजिलेंस के पास पहुंच गई है। विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है। गुरुवार को विजिलेंस के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता निगम पार्षदाें को बुलाकर घोटाले से संंबंधित जानकारी ली। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही ठेकेदार को हुए भुगतान से संबंधित कागजात तलब करेगा।
साथ ही इस भुगतान में जो तत्कालीन नगर निगम अधिकारी शामिल थे, उन्हें भी नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर ये जांच विजिलेंस ने शुरू की है। बता दें कि करीब 7 महीने पहले निगम पार्षदों ने इस घोटाले को उजागर किया था। जब निगम स्तर पर इसकी जांच शुरू हुई तो अकाउंट विभाग में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। निगम और स्थानीय पुलिस की जांच में बात सामने आई कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।
*घोटाले का ये है पूरा मामला*
निगम पार्षद दीपक चौधरी ने अकाउंट ब्रांच से 2017 से 2019 तक हुए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। उन्होंने पूछा था कि किस फंड से किस ठेकेदार को कितनी पेमेंट हुई। दीपक चौधरी ने बताया कि उनके वॉर्ड में 27 ऐसे कार्य हुए हैं, जिनमें 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेमेंट दिखाई गई है। कामों में नालियों की रिपेयरिंग, इंटरलॉकिंग टाइलें लगाना और स्लैब लगाने को दिखाया गया। वहां कोई काम ही नहीं हुआ है। जब उन्होंने दूसरे वॉर्डों के पार्षदों के कार्यों के बारे में पूछा तो वहां भी यही बात सामने आई। ऐसे 10 वार्ड सामने आए, जहां काम नहीं हुआ और ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। पार्षद का कहना है कि कुल 10 वार्डों में करीब 50 करोड़ का विकास दिखाकर ठेकेदार ने गबन किया है।
*जनरल फंड से की गई थी पेमेंट*
बता दें कि नगर निगम की आर्थिक हालत बेहद खराब है। जनरल फंड का इस्तेमाल छोटे-मोटे खर्चे और कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए किया जाता है। विकास कार्यों के लिए तो जनरल फंड में पैसा ही नहीं बचता है तो विकास कार्य कैसे होंगे। लेकिन साल 2017 से 2019 के बीच में 40 से 50 करोड़ रुपए की पेमेंट जनरल फंड से हुई है।
*सदन ने जांच का प्रस्ताव पास करके भेजा था*
नवंबर 2020 में हुई नगर निगम की बैठक में मुद्दा उठा था। तब सभी निगम पार्षदों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास करके सरकार के पास मामले की विजिलेंस जांच कराने के लिए भेजा था। उस वक्त निगम अधिकारियों ने 10 दिन में जांच रिपोर्ट सदन के सामने पेश करने का भरोसा दिया था, लेकिन रिपोर्ट का आज तक खुलासा नहीं हुआ। पिछले दिनों मेयर सुमन बाला ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार से आए पैसों की विजिलेंस जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र भेजा था। माना जा रहा है कि लगातार निगम मेें भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए सरकर ने इसकी जांच विजिलेंस से कराने का निर्णय लिया।
*शिकायतकर्ता पार्षद ने विजिलेंस को दी जानकारी*
गुरुवार को नगर निगम पार्षद एवं शिकायतकर्ता दीपक चौधरी, महेंद्र सरपंच, दीपक यादव और सुरेंद्र अग्रवाल को विजिलेंस के DSP कैलाश ने सेक्टर 17 स्थित अपने कार्यालय में बुलाया और घोटाले से संबंधित जानकारी ली। जल्द ही निगम से ठेकेदार को हुई पेमेंट के संबंध में रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2017 से 2019 तक नगर निगम में तैनात अधिकारियों को नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस मामले में कई बड़े निगम अधिकारियों तक जांच की आंच पहुंच सकती है।
March 06, 2021

आशा वर्कर्स के नारों से गूंजा पानीपत का सिविल अस्पताल, मांगों को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन

आशा वर्कर्स ने मांगा हक:आशा वर्कर्स के नारों से गूंजा पानीपत का सिविल अस्पताल, मांगों को लेकर CMO को सौंपा ज्ञापन

पानीपत : आशा वर्कर्स ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। पानीपत में आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष सुमन, जिला सचिव सुशीला व पिंकी और सीटू पदाधिकारी सुनील दत्त के नेतृत्व में आशा वर्कर्स इक्ट्‌ठा हुईं। उन्होंने सिविल अस्पताल की OPD के सामने मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद CMO के माध्यम से निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मांगपत्र भेजा।
ये हैं प्रमुख मांगें
रिकॉर्ड चेक करने के नाम पर आशा वर्कर्स लीडर्स को प्रताड़ित और दंडित न किया जाए

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मृतक आशा कविता के परिवार को 50 लाख का बीमा दिया जाए

आठ एक्टिविटी का काटा गया 50% तुरंत लागू हो

4000 रुपए जोखिम भत्ता देने के साथ, कोविड-19 के लिए प्रोत्साहन राशि का 50% दिया जाए

गंभीर रूप से बीमार व दुर्घटनाग्रस्त आशा को पैनल पर अस्पतालों में इलाज की सुविधा दें

आशाओं को ग्राम स्तरीय कर्मचारी बनाकर पक्का होने तक सरकार का न्यूनतम वेतन दिया जाए

आशा को हेल्थ वर्कर का दर्जा मिले

2018 के नोटिफिकेशन को तत्काल लागू करें

आशा के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल हो
March 06, 2021

हरियाणा सरकार ने स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर लगाई रोक, कहा- घर से करें ऑनलाइन पढ़ाई

हरियाणा सरकार ने स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर लगाई रोक, कहा- घर से करें ऑनलाइन पढ़ाई
चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी मोबाइल फोन नहीं ला सकेंगे। सरकार ने मोबाइल लाने पर रोक लगा दी है। जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करनी है, वे घर से ही करेंगे। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने विभाग को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में कोई भी विद्यार्थी मोबाइल नहीं ला सकेगा। उन्होंने बुधवार को विभाग की कई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने विभाग में लंबित पड़े भर्ती के मामलों में तेजी लाने को कहा है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि भर्तियों में जो भी कानूनी पेचीदगियां आड़े आ रही हैं, उनका निराकरण जल्द किया जाएगा। विभाग में रिक्त पड़े ग्रुप डी के पदों पर भर्ती करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के तबादलों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
136 मॉडल संस्कृति स्कूलों में से 122 स्कूलों के लिए सीबीएसई से मान्यता ली जा चुकी है। कोविड के कारण निजी स्कूलों के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। इनमें नौवीं कक्षा के विद्यार्थियो की संख्या अधिक है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी बैठक में चर्चा की गई। मंत्री ने नई शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू करने के लिए बनाई गई कमेटियों की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि नीति को मंजूर कराया जा सके।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बैठक के बाद कहा कि जेबीटी की संख्या पूरी है। पीजीटी की भर्ती के लिए एचएसएससी को लिखा है। टीजीटी की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं स्कूल आने वाले बच्चों का तापमान स्कूल के बाहर जांच रहे हैं। जिनका तापमान ज्यादा आता है, उन बच्चों को स्कूलों में नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर से ही घरों को भेज दिया गया। 2154 बच्चे ऐसे थे, जिनका तापमान अधिक निकला। शिक्षा मंत्री ने कहा अभी विभाग में स्वीपर, माली, चपरासी के 6822 पद खाली हैं।
March 06, 2021

बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

दिनदहाड़े दो छात्रों की हत्या:गोहाना में ड्रेन नंबर 8 के पास बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

गोहाना : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े दो छात्रों की हत्या कर दी गई। दोनों छात्रों को गोलियां मारी गईं। एक की मौत मौके पर ही हो गई गई थी, वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
बताया जा रहा हे कि वारदात रंजिश के तहत अंजाम दी गई। मृतकों की पहचान गांव रभड़ा निवासी रोहित और SP माजरा के रहने वाले साहिल के रूप में हुई है। दोनों गोहाना में बहुतकनीकी संस्थान के छात्र थे। गुरुवार सुबह जब वे संस्थान जाने के लिए गोहाना पहुंचे तो ड्रेन नंबर 8 के बाद हमलावरों ने उन पर फायरिंग की।
इस गोलीबारी में रोहतक को करीब 5 गोलियां लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया। साहिल को करीब तीन गोलियां लगीं, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बताया।
ASP निकिता खट्‌टर ने बताया कि घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हमलावर बाइक पर सवार थे और यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस की कार्रवाई जारी है, जल्दी ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। परिजनोें से बात करके रंजिश के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
March 06, 2021

ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 2 महिलाओं की मौत; कर्मचारी बंधक बनाए

नूंह में हादसे पर बवाल:ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को कुचला, 2 महिलाओं की मौत; कर्मचारी बंधक बनाए

नूंह में हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकल और आसपास जमा ग्रामीणों की भीड़।
मेवात : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी ने एक बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं बच्ची की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर दिया। कई घंटे बाद छोड़ा गया।

घटनास्थल पर पलटी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हुआ है।

घटना जिले के दोहा तोड़िया इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम मोहम्मद बास गांव की रजनी पुत्री खेमचन्द, हंसवती पत्नी कन्हैया लाल अपने परिजन के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में नोगांवां जा रही थी। जब उनकी बाइक दिल्ली-अलवर मार्ग पर दोहा मोड़ पर पहुंची तो उनको ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने कुचल दिया, इसमें दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे युवक और बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सड़क दुर्घटना से गुस्साए मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और जाम लगा दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भीड़ से ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। ढाई-तीन घंटे बाद काफी पुलिस पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकालने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
March 06, 2021

हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं, 7 मार्च से हो सकती है बारिश

हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं, 7 मार्च से हो सकती है बारिश 

हिसार। हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में कड़ी धूप तो रात के समय उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंडक हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च तक दिन के तापमान में आमतौर पर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में लगातार बदलता मौसम बीमार भी कर सकता है। 

बता दें हरियाणा में एक तरफ जहां दिन का पारा बढ़ रहा है, वहीं तीन दिन से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक घटा है। बुधवार को नारनौल में यह 8.5 डिग्री था। जो 27 फरवरी को 18.2 डिग्री तक पहुंचा था।  दिन का तापमान नारनौल में फिर से 34.5 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। 

मौसम विभाग का कहना है कि 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने का भी पूर्वानुमान है. 6-7 मार्च को पंजाब में भी हल्की बारिश की संभावना है। 
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन अधिकतम पारा कुछ बढ़ सकता है, लेकिन रात के तापमान में स्थिरता रह सकती है।  दो दिन बाद पारा दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हरियाणा में बारिश हो सकती है। 

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो मौसम की मेहरबानी पर ही गेहूं का उत्पादन निर्भर होगा। रात का तापमान घटने से गेहूं की फसल को दिक्कत नहीं होगी। पिछले दिनों तापमान बढ़ने से दाने का साइज प्रभावित हो सकता था। यदि 10 दिन मौसम साथ दे तो गेहूं का बंपर उत्पादन हो सकता है। देश में 109.24 मिलियन टन उत्पादन संभव है। 

Friday, March 5, 2021

March 05, 2021

सात गांवों को विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे 20-20 लाख रुपए

सीईओ ने कहा:सात गांवों को विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे 20-20 लाख रुपए

जींद : जिला परिषद के सीईओ दलबीर सिंह ने डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ योजना के कार्यों की समीक्षा की

जिला परिषद के सीईओ दलबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित सभी सातों गांवों को विकास कार्यों के लिए 20-20 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। योजना के तहत जिले के मांडी खुर्द, कालता, कटवाल, खेड़ी तलौड़ा, डिंडोली, बहादुरपुर और सुरजाखेड़ा गांव का चयन किया हुआ है।
इन गांवों में अनुसूचित जाति के लोगों की जनसंख्या 50 प्रतिशत होने के कारण इन गांवों काे इस योजना में शामिल किया गया है। उन्हाेंने यह जानकारी स्थानीय डीआरडीए के सभागार में आयोजित हुई अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सीईओ ने कहा कि इन गांवों में विकास कार्यों को लेकर 10-10 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। यानि सात गांवों में 21 विकास कार्यों के लिए कुल मिलाकर 70 लाख रुपए की राशि दी गई है। अब तक 13 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। पांच विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है और शेष तीन विकास कार्यों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
अब तक हुए विकास कार्यों पर 57 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इस योजना के तहत गलियों का निर्माण करवाना, कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करवाना और कूड़ा-कर्कट का प्रबंधन करवाने को लेकर शेड आदि बनवाना है। यही नहीं, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्यूबवेल भी इसी योजना के तहत लगवाए जा रहे हैं। बैठक में डीडीपीओ समेत संबंधित खंडों के बीडीपीओ व इस योजना से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
March 05, 2021

भैंस ले गए व्यापारी, नहीं दी बकाया राशि

पुलिस ने केस किया दर्ज:भैंस ले गए व्यापारी, 

नहीं दी बकाया राशि


जींद : भैंस लेकर उसकी बकाया राशि न देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ओम नगर निवासी दीपक ने पुलिस में शिकाय दी है कि उसकी भैंसों की डेयरी है और भैंस की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 28 सितंबर 2020 को हैदराबाद में दुर्गे यादव निवासी ओमल्ड बावनपल्ले बान नगर कॉलोनी हैदराबाद और बिहार के जिला समस्तीपुर ब्लाक माऊदी नगर गांव बेरी बिशनपुर निवासी पवन मिले।
दोनों ने उसे विश्वास में ले लिया और कहा कि वह उसे 20 भैंस दे और राशि नकद ले ले। उसने उन पर विश्वास कर लिया और उन्होंने एक लाख 70 हजार रुपए उसे दे दिए। उसने 8 अक्टूबर 2020 को 19 लाख 80 हजार रुपए की 20 भैंस अमरहेड़ी रोड से लोड करके हैदराबाद में भेज दी।
उसके बाद जब उसे 10 नवंबर 2020 को दुर्गे यादव को फोन किया तो उसने पवन द्वार राशि देने की बात कही। जब उसने पवन से संपर्क किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। बाद में पता चला कि पवन बिहार भाग गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुर्गे यादव और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
March 05, 2021

लाटरी की पर्ची निकलवाने के नाम पर सोने की अंगूठी और दो हजार ठगे

लाटरी की पर्ची निकलवाने के नाम पर सोने की अंगूठी और दो हजार ठगे

-सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हुआ ठगी का शिकार
जींद : सैनी मोहल्ला निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश से लाटरी की पर्ची निकलवाने के नाम पर 2 अज्ञात युवक 2 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठग कर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात 2  युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सैनी मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में कैथल जिले के रोहेड़ा गांव में जा रहा था। जब वह किसी वाहन के इंतजार में पुरानी सब्जी मंडी अमरहेड़ी रोड पर खड़ा था तो इसी दौरान वहां पर एक स्कूटी सवार युवक आया और पटियाला चौक का रास्ता पूछने लगा। इसी समय वहां पर एक लडक़ा और आया उसने स्कूटी सवार से लाटरी की पर्ची निकालने के बारे में कहा तो उसने 10 रुपये दिए और उसको बदले में 100 रूपये दे दिए। इसके बाद उसने मेरे को कहा कि आप भी लाटरी निकलवा लो। इस पर उन्होंने भी 10 रुपये दिए तो उसने पर्ची निकालकर कहा कि ताऊ आपके 1400 रुपये निकले हैं, लेकिन उसने खुले पैसे नहीं होने की बात कही और अपने साथ स्कूटी पर बैठा लिया और नहर पुल के पास चले गए और वहां पर स्कूटी वाले लडकों ने पैसे देने के लिए कहा तो उसने दूसरे लडक़े से लॉटरी लेने के लिए कहा। इस पर अंंगूठी उतार कर उसको देने के लिए कहा तो साथी लडक़े ने अपनी अंगूठी दी और बाद में उसने उसकी भी अंगूठी उसको दिलवा दी। इसी दौरान दोनों लडक़े स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। शहर थाना प्रभारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में अज्ञात 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
March 05, 2021

लेनदेन में दंपत्ति ने पिलाया जहरीला पदार्थ, केस दर्ज

लेनदेन में दंपत्ति ने पिलाया जहरीला पदार्थ, केस दर्ज

जींद : पैसे देने के बहाने घर बुलाकर करनाल निवासी एक युवक को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बोहतवाला गांव निवासी हॉल आबाद अर्बन एस्टेेट सेक्टर 11 में रहने वाले गुरदीप व उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में करनाल निवासी मुनीष ने बताया कि उसका और गुरदीप का पिछले काफी समय से लेन देन चल रहा था। 25 फरवरी को वह गुरदीप के घर पैसे लेने के लिए गया तो वहां पर उनके बीच लेने देन पर विवाद हो गया। इसमें गुरदीप ने उसको पकड़ लिया और उसकी पत्नी सुनीता कोई जहरीला पदार्थ घर के अंदर से लेकर आई और उसके मुंह में डाल दिया। इसके बाद वह बेसूध हो गया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अर्बन इस्टेट के सेक्टर 11 निवासी गुरदीप व उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
March 05, 2021

जींद में सेना भर्ती के लिए युवाओं से कोरोना जांच हेतु लिए थे 500, अब मिलेंगे वापिस

जींद में सेना भर्ती के लिए युवाओं से कोरोना जांच हेतु लिए थे 500, अब मिलेंगे वापिस 


जींद : अपनी जरूरत के लिए कोरोना जांच कराने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नौकरी ज्वाइन करने, विदेश जाने या अन्य जरूरत के लिए कोरोना जांच अब मुफ्त में होगी। पहले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग उनसे 500 रुपये ले रहा था, लेकिन अब कोरोना जांच के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सेना भर्ती को आए युवाओं से 500-500 रुपये वसूलने के बाद मामला उठने पर स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए डिप्टी सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जांच के लिए ली गई फीस भी वापस की जाएगी। 
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल 

पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सेना भर्ती के लिए आए करीब तीन सौ युवाओं से कोरोना जांच के नाम पर 500-500 रुपये लिए गए थे। यह मामला उठने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मंथन किया था। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जिसमें सामने आया कि पिछले साल सितंबर में जिन लोगों को अपनी जरूरत के लिए कोरोना जांच करानी थी, उनसे स्वास्थ्य विभाग ने 1600-1600 रुपये फीस ली थी। अक्तूबर में यह घटाकर 1200 रुपये कर दी थी। इसके बाद दिसंबर में यह फीस 500 रुपये कर दी गई थी। काफी लोग ऐसे थे, जिनको छुट्टी के बाद अपनी नौकरी ज्वाइन करनी थी, उनको कोरोना जांच कराना अनिवार्य था। इसके अलावा नई नौकरी ज्वाइन करने, विदेश जाने या फिर निजी दफ्तरों में भी लोगों से कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है।

मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग 500 रुपये जांच के नाम पर फीस ले रहा था। 24-25 फरवरी को सेना में भर्ती के लिए कोरोना जांच कराने आए युवाओं के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपना रिकार्ड खंगाला तो स्वास्थ्य निदेशालय से एक पत्र मिला, जिसमें कोरोना जांच फ्री करने के आदेश थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन युवाओं के 500-500 रुपये लौटाने का निर्णय लिया है। डॉ. रमेश पांचाल ने अब इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना फीस के रुप में लगभग पांच लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। अब इस श्रेणी के लोगों को फीस लौटाई जाएगी। 

जिन युवाओं ने कोरोना जांच के लिए पैसे दिए हैं, वह अपना ओपीडी कार्ड, कोरोना जांच रिपोर्ट तथा 500 रुपये की रसीद दिखाकर पैसे वापस ले सकते हैं। डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि पहले युवाओं के नाम दर्ज करके उनकी संख्या 100 से अधिक होने पर अस्पताल से पैसे निकाले जाएंगे, क्योंकि यह पैसे अब ट्रेजरी में जमा हो चुके हैं। इसके बाद इन युवाओं को फोन करके बुलाया जाएगा और पैसे वापस दिए जाएंगे। 
जींद सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा कि समय-समय पर सरकार की तरफ से आई गाइड लाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए पैसे लिए हैं। फिलहाल 500 रुपये जांच के लिए लेने के निर्देश थे। अब सरकार की तरफ से आई नई गाइड लाइन के अनुसार कोरोना जांच के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
March 05, 2021

अकेले किसान नहीं हर कमेरे वर्ग की लड़ाई है यह आंदोलन- डॉक्टर संतोष दहिया

अकेले किसान नहीं हर कमेरे वर्ग की लड़ाई है यह आंदोलन- डॉक्टर संतोष दहिया 

जींद : राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सर्वजातीय महिला खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ संतोष दहिया ने जारी प्रेस वार्ता में बताया कि देशभर से  महिला किसानों और उनके हकों के लिए काम करने वाली महिलाओं ने कृषि बिलों को देश विरोधी मानते हुए किसान आंदोलन में महिलाओं ने चूल्हे चौके  के साथ साथ धरने व अन्य संघर्षी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित की है। सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने  किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खेतों में काम करते हुए बड़ी हुई हूं और आज जब खेती पर सबसे बड़ा संकट है। तो इसे टालने के लिए महिलाओं का आगे आना भी स्वाभाविक है। महिलाएं सदियों से खेती कर रही हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कृषि परंपरा का बोझ पुरुषों के साथ ही महिलाओं के कंधों पर भी है। लेकिन ना तो कभी उनके योगदान को चिन्हित किया गया और न ही इसका महत्व समझा गया। हालांकि पिछले कुछ सालों में कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2010-2011 की कृषि जनगणना के मुताबिक ग्रामीण महिला श्रमिकों में से 75 फीसदी कृषि कार्य में लगी हैं। देश की महिलाओं की सबसे बड़ी आबादी खेती से जुड़ी है और उनके अधिकार भी सुनिश्चित किए जाने चाहिएं। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का महिला किसानों पर भी सीधा असर पडऩा स्वाभाविक है। सरकार को टालमटोल का रवैया अविलंब त्यागते हुए कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कभी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ा है। किसान आंदोलन में भी महिलाओं की सहभागिता अतुलनीय है।
महिलाएं घर परिवार और सड़क के संघर्ष दोनों की जिम्मेवारी मजबूती से निभा रही है हमें एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी अपने अधिकारों के लिए हमें दूसरी ताकतों का मुंह  ताक ने की बजाय अपने बाजू में बल पैदा करना होगा। यदि महिलाओं के अधिकारों पर चोट की गई तो अबला से बला बनने से भी वह पीछे नहीं हटेगी । महिलाएं इस समन्वय के साथ आगे बढ़ेंगी तो आधी आबादी को अपना पूरा हक हासिल करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। देश में खेती से जुड़े 50 फ़ीसदी से अधिक कार्यों में महिलाएं शामिल है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक 23 वर्षों में खेती-किसानी से संबंधित 3लाख 53 हजार 802 किसानों ने आत्महत्या की है। जबकि इस समय अवधि में 50 हजार 188 महिला किसान की मौतें हुई हैं खेती किसानी करने वालों की जिंदगी  एक ऐसी डगर पर चलती है कि जरा सा से चलते ही कोई न कोई फंदा उनका गला करने को तैयार रहता है यह लड़ाई केवल किसान की नहीं बल्कि यह लड़ाई हर उस कमेरे वर्ग की है जोकर माफ कर दो वक्त की रोटी खा पाता है सरकार को जनभावना के अनुरूप तीनों कृषि कानून रद करने का निर्णय लेना चाहिए। किसानों को राष्ट्र विरोधी कहकर बदनाम करना बंद होना चाहिए।
March 05, 2021

सिवाहा खून खराबे पर किसानों का जजपा विधायक पर निकाला गुस्सा-खटकड़ टोल प्लाजा पर पुतला फूंककर सरकार को चेताया

सिवाहा खून खराबे पर किसानों का जजपा विधायक पर निकाला गुस्सा


-खटकड़ टोल प्लाजा पर पुतला फूंककर सरकार को चेताया 
                                    -मुख्यमंत्री अपने मंत्री और विधायकों को रोकने का करें काम 
जींद /उचाना : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े हुए अन्नदाताओं ने सत्ता पक्ष के विधायकों के खिलाफ पूरी गंभीरता से मोर्चा संभाल लिया हैं। गांव सिवाहा में जजपा विधायक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के कारण उपजे विवाद के चलते खटकड़ टोल प्लाजा पर गुरूवार को अन्नदाताओं ने भारी रोष दिखाया। किसानों ने जुलाना के जजपा विधायक अमरजीत ढांडा का पुतला फूंकते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अन्नदाताओं के आंदोलन को औच्छे तरीकों से दबाने और कुचलने की मंशा किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष विकास सफाखेड़ी और खेड़ाखाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि अगर जुलाना विधायक गांव सिवाहा में नहीं जाते तो वहां खून-खराबा कतई नहीं होता। कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाताओं में इस कद्र रोष भरा पड़ा है कि जब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ही नहीं होने दिया तो विधायक कुछ भी। किसान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल इस बात को समझे कि वोटों से इंसान नहीं बनता, जमीर से इंसान बनता हैं। इसलिए मुख्यमंत्री, हरियाणा के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को साफ निर्देश दें कि किसी गांव में जाने की कुचेष्ठा ना करें। अगर सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक गांव में जाते है तो इससे भाजपा सरकार की मंशा साफ हो जाएगी कि वह जानबूझकर खून-खराबा करा रही हैं।
March 05, 2021

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेस करेगी हंगामा

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेस करेगी हंगामा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। बजट सत्र को लेकर बृहस्पतिवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। यह सत्र 16 मार्च तक चलने की संभावना है। इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस के सभी विधायकों ने आज सरकार को घेरने के मुद्दे पर रणनीति बनाई वहीं भाजपा और जजपा ने अलग-अलग बैठकों का आयोजन करके विपक्ष पर पलटवार की योजना बनाई।
मानसून सत्र की तरह इस बार भी बजट सत्र का आयोजन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर द्वारा बुधवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विधानसभा सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। पहले ही दिन सरकार और विपक्ष में टकराव होने के आसार हैं। कांग्रेस ने शोक प्रस्तावों के बाद ही किसान आंदोलन के समर्थन व तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया हुआ है। इस मुद्दे पर बड़ी बहस हो सकती है। बजट सत्र से पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष से कई बड़े मुद्दे छीन लिए हैं।
: सत्र से पहले मुख्यमंत्री कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री खुद ही विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। कांग्रेस ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा उठाने की प्लानिंग की हुई थी लेकिन राज्यपाल की मुहर के तुरंत बाद सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने कृषि कानूनों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव व प्राइवेट मेम्बर बिल भी दिए हुए हैं। भाजपा ने इसका भी जवाब पहले ही तैयार किया हुआ है।

 माना जा रहा है कि अगर यह मुद्दा फिर से सदन में उठा तो खट्टर आंकड़ों के साथ कांग्रेस को ही घेरेंगे। वे तो विपक्ष के नेता पर यह आरोप भी लगा चुके हैं कि हुड्डा अपने समय के 38 हजार करोड़ रुपये के कर्ज को ही छुपा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकारी नौकरियों का भी पूरा डाटा लेकर सीएम सदन में पहुंचेंगे। उन्होंने अब तक हुई सरकारी भर्तियों की पूर्व की सरकारों के साथ तुलनात्मक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। खट्टर सरकार अभी तक 80 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
*शराब घोटाले व मौतों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस*

कांग्रेस विधायकों द्वारा जहरीली शराब से 47 लोगों की मौत और अवैध शरा बिक्री का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी दिया हुआ है। इससे पहले ही सीएम ने कथित शराब घोटाले व जहरीली शराब मामले में गठित एसआईटी व एसईटी की रिपोर्ट पर काम करने का जिम्मा मुख्य सचिव विजय वर्धन को सौंप दिया है। ऐसे में विपक्ष को इसका सदन में यही जवाब मिलने वाला है।
*सदन में नहीं होगा इनेलो का कोई विधायक*

कृषि कानूनों के मुद्दे पर इस्तीफा दिए जाने के बाद अभय चौटाला किसान आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। अभय सिंह चौटाला की कमी बजट सत्र में खलेगी। 2019 में वे इनेलो के अकेले विधायक जीते थे। किसान आंदोलन के समर्थन में अभय ने ऐलनाबाद से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अकेले होने के बाद भी वे पूरी सरकार पर भारी पड़ते थे। कई मुद्दों में वह कांग्रेस के 30 विधायकों से भी अधिक आक्रामक व तथ्यों के साथ अपनी आवाज बुलंद करते थे। वहीं कालका विधायक प्रदीप चौधरी की भी सदस्यता जाने के चलते इस बार विधानसभा में स्पीकर, सीएम व मंत्रियों सहित विधायकों की कुल संख्या 88 रहेगी।
March 05, 2021

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत  

जींद : मजदूरी के लिए मुनीम के साथ बाइक पर घर से निकले आसन निवासी सुभाष की निडानी गांव के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सडक़ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में धड़ौली निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह गोरखनाथ भट्टा गोहाना रोड जींद पर मुनीम के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार को आसन निवासी सुभाष को गांव से उसकी बाइक पर बैठाकर भट्ठे पर जा रहे थे। जब वह निडानी गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक तेज रफ्तार से आया और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसमें सुभाष उछल कर सडक़ पर जा गिरा और कार असंतुलित होकर खेतों में उतर गई। टक्कर लगने से सुभाष गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां पर एंबुलेंस को बुलाकर सुभाष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि सडक़ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
March 05, 2021

बदमाश बाली झपटकर भागा; सूचना दी तो पुलिस बोली- हमारा एरिया नहीं है

पानीपत की ये कैसी पुलिस:एक गली छोड़ पुलिस खड़ी रही, दूसरी गली में बदमाश बाली झपटकर भागा; सूचना दी तो पुलिस बोली- हमारा एरिया नहीं है

पानीपत : शहर में तीन दिन से लगातार महिलाओं से बाली लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों के पकड़ने के बजाय एरिया को लेकर गंभीर है। चांदनी बाग थाना क्षेत्र के साई बाबा चौक पर बाइक सवार बदमाश ने महिला से बाली लूट ली। पास ही गली में खड़ी पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने अपना एरिया न होने की बात कहकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। जिसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकला। लूट के बाद भागता बदमाश CCTV कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
साई बाबा चौक निवासी रजत कक्कड़ ने बताया कि वह दुकान चलाते हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे उनकी मां राजरानी घर के बाद खड़ी पड़ोसी महिलाओं से बातें कर रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी माता के बायें कान की बाली लूट ली। उन्होंने शोर मचाकर कुछ दूरी तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला।
पास की गली में लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पकड़ा हुआ था। उस समय वहां पुलिस मौजूद थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने अपना एरिया न होने की बात कहकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद उन्होंने चांदनी बाग थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया।
*आता-जाता कैमरे में कैद हुआ बदमाश*
रजत ने बताया कि बदमाश बाली लूटता हुआ तो नहीं दिख रहा, लेकिन गली में आता और जाता हुआ दिख रहा है। रात का समय और बाइक की लाइट जली होने के कारण उसका नंबर नहीं दिख रहा। उन्होंने CCTV की फुटेज पुलिस को सौंपी हैं।
March 05, 2021

दुष्यंत ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लव जिहाद शब्द रहित बिल का समर्थन करेंगे

धर्मांतरण विरोधी बिल लाए जाने की तैयारी:दुष्यंत ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए लव जिहाद शब्द रहित बिल का समर्थन करेंगे

चंडीगढ़ : बजट सत्र के अंतिम दिन राज्य सरकार धर्मांतरण विरोधी बिल लाए जाने की तैयारी में है। लेकिन विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी जजपा ने बिल पर सवाल उठाए हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिल में लव जिहाद शब्द के इस्तेमाल पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा, ‘यदि सरकार महिला सुरक्षा के लिए लव जिहाद शब्द रहित बिल लाती है तो वे उसका समर्थन करेंगे।’ दुष्यंत ने पार्टी की अल्पसंख्यक विंग की बैठक में कार्यकर्ताओं से लव जिहाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर चर्चा भी की है।
March 05, 2021

कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र:51 गावों के किसानों ने धनखड़ को सौंपा कृषि कानूनों का समर्थन पत्र

कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र:51 गावों के किसानों ने धनखड़ को सौंपा कृषि कानूनों का समर्थन पत्र

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से गुरुवार को पंचकूला में प्रदेश के 51 गावों के किसान मिलने पहुंचे। ये किसान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र देने आए थे। किसानों ने अपने-अपने गांव से सौ-सौ किसानों के लिखित समर्थन की कॉपी प्रदेशाध्यक्ष को सौंपते हुए कृषि कानूनों पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को स्मृति रूप में एक हल और सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि किसान इन कानूनों के फायदों को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
March 05, 2021

अभय चौटाला ने विज पर साधा निशाना, बोले- सरकार में नहीं चल रही तो छोड़ दें मंत्रिमंडल

हरियाणा सरकार पर निशाना:अभय चौटाला ने विज पर साधा निशाना, बोले- सरकार में नहीं चल रही तो छोड़ दें मंत्रिमंडल

सिरसा : इनेलाे राष्ट्रीय महासचिव अभय चाैटाला ने एक बार फिर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उनके निशाने पर गृह मंत्री अनिल विज रहे। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर विज की उनकी ही सरकार में नहीं चल रही तो मंत्रिमंडल छोड़कर बाहर आ जाना चाहिए।
इसके साथ ही यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का सिर्फ दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेजेपी के नेताओं को लोग अब अपने गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं। इसलिए उनके नेता असम और कोलकाता में जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी बहिष्कार के डर से हरियाणा सरकार पंचायती चुनाव करवाने में देरी कर रही है।
हरियाणा के युवाओं को हरियाणा की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के सवाल के जवाब में अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कोई नई इंडस्ट्री तो आ नहीं रही और न ही रोजगार के संसाधन पैदा किए जा रहे हैं। चौटाला ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसलों की कटाई की चिंता ना करें। कटाई वे खुद कंबाइन भेजकर करवा देंगे। किसान आंदोलन को रुकने नहीं देना है।