Breaking

Friday, November 6, 2020

November 06, 2020

खर्राटे ले रहे प्रशासनिक पुतले के साथ दुकानदार उतरे सड़क पर बंद रहा रोहतक रोड - अधिकारियों के आश्वासन के बाद मानें दुकानदार

 सड़क पर बंद रहा रोहतक रोड, अधिकारियों के आश्वासन के बाद मानें दुकानदार

जींद :(संजय तिरँगाधारी) सड़क की दुर्दशा के चलते जींद विकास संगठन और फर्नीचर एसोसिएशन के आहवान पर गुरुवार को रोहतक रोड़ पूर्ण बन्द रहा। एक भी दुकान खुली नजर नहीं आई। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बन्द करके रोहतक रोड़ बाईपास से ताऊ देवीलाल चौक तक कुम्भकर्णी प्रशासन की एक झांकी के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन का नेतृत्व जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल के साथ-साथ फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान राकेश सिंघल ने किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और काफी भीड़ उमड़ी। जहां व्यापारियों और आमजन की पूरी भागीदारी रहीं वहीं महिलाओं में भी जोश नजर आया। प्रदर्शन में कईं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, नगर पार्षद, प्रमुख चिकित्सक इत्यादि ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। 

वाहन पर खर्राटे भर रहा था प्रशासनिक पुतला

प्रदर्शन में आगे-आगे कुम्भकर्ण रूपी प्रशासन का पुतला एक वाहन पर लेटा हुआ जोर-जोर से खर्राटे भरता चल रहा था। पीछे पीछे बैण्ड-बाजे और ढोल-ढमाके वाले चल रहे थे जो कुम्भकर्णी प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहे थे। जिस वाहन पर आदम कद से बड़े साईज का पुतला खर्राटे भरता हुआ लेटा हुआ जा रहा था उस वाहन पर एक एसी भी लगा था। वाहन पर एक स्लोगन लिखा हुआ था, जिसमें लिखा था कि जींद में रोहतक रोड़ की दुर्दशा से जनता मर रही है और सरकार एयर कंडीशनर की हवा में कुम्भकर्णी नींद सो रही है। जागो सरकार जागो का एक स्लोगन लिखा फ्लैक्स भी झांकी के साथ लगाया गया था। यह दिखाने का प्रयास किया गया कि सरकार और प्रशासन एसी कमरों में सो रहे हैं और रोहतक रोड की परेशान जनता सड़क की दुर्दशा से मर रही है।

सीटीएम और डीएसपी पहुंचे

दुकानदारों के बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। प्रशासन का अमला-झमला प्रदर्शन के साथ चल रहा था। डीएसपी कप्तान सिंह और जींद के सीटीएम प्रदर्शनकारियों की आवाज सुनने ताऊ देवीलाल चौक पर पहुंचे। यहां प्रशासन ने जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंघल और अन्य प्रतिनिधियों से बातचीत की। प्रशासन ने जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया लेकिन प्रदर्शनकारी इस पर मानने को तैयार नहीं हुए।  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जीन्द के डीसी से कम किसी अधिकारी से बातचीत नहीं करेंगे। राजकुमार गोयल ने कहा कि हमारी 5 प्रमुख मांगे है। 24 घण्टे के अन्दर बातचीत होनी चाहिए। सीटी मर्जिस्टेट ने जींद के डीसी से बातचीत की और बताया कि जल्द ही डीसी से बातचीत करा दी जाएगी। 

खर्राटे ले रहे प्रशासनिक पुतले के साथ दुकानदार उतरे,24 घण्टे के अन्दर जीन्द के डीसी से होगी बातचीत

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि प्रशासन ने 24 घण्टों के अन्दर जीन्द के डीसी से मिलवाने का आश्वासन दिया है। अगर जीन्द के डीसी आश्वस्त करते है तो ठीक है नहीं तो अगले आन्दोलनों की श्रंखला का ऐलान कर दिया जाएगा। जिसमें आने वाली दिवाली को रेत की दिवाली के रूप में मनाने का फैसला भी लिया जा सकता है। गोयल ने कहा कि हम रोहतक रोड रूपी रेत के रेगिस्तान से मिठाई के डिब्बों में रेत भर भरकर प्रशासन को पहुंचाने का काम करेंगे। डिब्बों पर लिखा होगा कि आप सब सहपरिवार दिवाली की इस रेत रूपी मिठाई को अवश्य खाएं। इसके अलावा रोहतक रोड़ पर एक लघु सचिवालय बनाकर भी हम प्रशासन की आंखे खोलने का काम करेंगे। यहां कुर्सी-मेज लगा दी जाएगी और हम प्रशासन से प्रार्थना करेंगे कि मात्र 24 घण्टे के लिए यहां लघु सचिवालय के सभी अधिकारियों को उड़ते रेत के बीच बैठाने का काम करें। इस प्रकार के कईं आन्दोलनों की घोषाणा की जा सकती है।
November 06, 2020

शराब का जहरीला कारोबार:पति की माैत के बाद पत्नी ने जारी रखा अवैध शराब का काराेबार, ठेके से 30 से 40% सस्ती बेचती थी बोतल

शराब का जहरीला कारोबार:पति की माैत के बाद पत्नी ने जारी रखा अवैध शराब का काराेबार, ठेके से 30 से 40% सस्ती बेचती थी बोतल

पानीपत : जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने धनसोली गांव की सोनिया को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शराब पीने से बीमार हुए इंद्रसिंह और रमेश से पूछताछ के बाद हुई। दोनों ने ही पुलिस को बताया कि सोनिया अवैध शराब बेचती है। उसी से शराब लेकर मृतकों ने शराब पी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सोनिया ने पति राजेश की मौत के बाद अवैध शराब के कारोबार को संभाला।

राजेश अवैध शराब के कारोबार के साथ आए दिन शराब पीता था। डेढ़ साल पहले उसकी मौत हो गई। उसके छोटे-छोटे दो बेटे हैं। सोनिया ठेके से 30 से 40 प्रतिशत सस्ते दाम पर बाेतल देती थी। 24 घंटे में कभी भी कोई शराब खरीद लेता है। जो देसी बोतल ठेके पर 150 रुपए में मिलती है वह सोनिया 80 से 100 रुपए में दे देती थी। उसको नंगला पार और आसपास के गांव के ठेकेदार शराब की सप्लाई देने के लिए आते थे।
सोनिया के अलावा गांव में दो लोग और अवैध शराब बेच रहे थे। पुलिस गांव से करीब 10 लोगों को उठाया है। सोनिया को देर शाम जेल भेज दिया गया। एसपी मनीषा चौधरी ने पूरे जिले में अवैध शराब पर विशेष अभियान चलाया। 10 घंटे में पुलिस ने छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। 17 एफआईआर दर्ज हुई। वहीं समालखा के राक्सेड़ा में भी सर्च अभियान चलाया गया। कई घरों में रेड की गई।

7 मौत की जांच होगी

धनसोली के 4 लोगों के पोस्टमार्टम हुए। इनका जिक्र एफआईआर में है। लेकिन 3 अन्य मौत भी जहरीली शराब से जोड़कर देखी जा रही हैं। एसपी ने कहा कि 4 मौत के अलावा राणा माजरा के शिव कुमार और नंगला पार के सुशील और मेहर सिंह की मौत की सूचना मिली है। उनके परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शवों के अंतिम संस्कार कर दिए। उन तीनों मौत की भी पुलिस जांच करेगी कि उनकी मृत्यु का क्या कारण रहा है। एसपी ने कहा कि अवैध शराब की पूरी चेन को खत्म करने के लिए एसआईटी काम कर रही है। सोनीपत में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। पानीपत एसआईटी सोनीपत पुलिस के टच में हैं।

आईजी तक से कंप्लेंट, नहीं रुकी अवैध बिक्री

शराब ठेकेदार सोनू नरवाल ने कहा कि आईजी तक से शिकायत की। धनसौली और कुरार के 4 लोग अवैध रूप से नकली शराब बेच रहे हैं। एक माह पहले तो सनौली थाना पुलिस को नकली शराब बेचने का वीडियो दिया तब पुलिस ने चालान काटा। ठेकेदार ने कहा कि सिवाह से यमुना बेल्ट तक नकली शराब बन भी रही है ।

शराब पीने के बाद सीने में जलन, उखड़ने लगी थीं सांसें

धनसौली में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला बुधवार शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया था। पहली मौत शाम 4 बजे 35 साल के इस्लाम की हुई। फिर, रात 12 बजे 34 साल का बिजेंद्र चल बसा। गुरुवार तड़के 4 बजे 61 साल के सतपाल की मौत हो गई। इसके बाद सुबह 7 बजे 75 साल के बलबीर की। इसके बाद ग्रामीणों को जहरीली शराब से मौत होने की कड़ी मिली।

मजदूरी का काम करने वाले इस्लाम को घर पहुंचते ही हुई उल्टी, 18 घंटे में मौत

चिनाई आदि की मजदूरी करने वाला धनसौली का 35 साल का इस्लाम। मंगलवार रात करीब 9 बजे घर पहुंचा था। भाई वकील ने बताया कि वह नशे की हालत में था। उसे उल्टी हुई। सीने में जलन और सांस लेने में दिक्कत बताई। उसके बाद सो गया। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तबीयत बिगड़ गई। कमर में दर्द, सिर में दर्द और उल्टी हो रही थी तो प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजेंद्र की फूल रही थीं सांसें, बुधवार रात उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

खेतीबाड़ी करने वाला धनसौली का 34 साल का बिजेंद्र। बुधवार दोपहर 12 बजे पत्नी कविता ने देवर रविंद्र बताया कि भाई की तबीयत खराब है। सांसें फूल रही थीं। सीने में जलन थी। रविंद्र ने बताया कि वह तत्काल ही उसे लेकर सनौली स्थित निजी अस्प्ताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने भर्ती करने से मना कर दिया। वहां से हैदराबादी अस्पताल फिर रात को असंध रोड बालाजी अस्पताल ले गया। जहां रात 12 बजे मौत हो गई।

तड़के 4 बजे एकदम से अकड़ गया था शरीर, खाट पर लिटाते ही सांसें हुई बंद

धनसौली के 61 साल के सतपाल। बुधवार दोपहर बकरी चराने गए। साथी ने पत्नी सुरेश को फोन कर कहा कि तबीयत बिगड़ गई है, ले जाओ। छाती में दर्द व उल्टी की शिकायत थी। भतीजे संदीप ने बताया कि पैसे का इंतजाम करते-करते रात के 9 बज गए। फिर सनौली प्राइवेट अस्पताल ले गए। दवा दिलाकर रात में ले आए। तड़के 4 बजे सतपाल बाथरूम के लिए उठे तो बाहर ही बैठ गए। खटिया पर लिटाते ही सांसें बंद हो गईं।

ग्रामीण बोले- पुलिस शिकायत करने पर भी नहीं आती थी, अब गाड़ियां घूम रहीं

मृतक सतपाल के बेटे जोगिंदर व भतीजे संदीप के साथ ही ग्रामीण तेजबीर, जोगिंदर, चंद्रभान, जयभगवान, हवा सिंह, हरसिंह, कृष्ण, सुरेश, अनिल आदि ने कहा कि आज तो सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां गांव में घूम रही हैं। अगर शिकायत पर भी इसी तरह से पुलिस सक्रिय होती तो गांव में इतने शव एक साथ नहीं जलते। गांव के मुख्य रास्ते पर बने शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे रवि ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना शराब की 20 बोतल तक बिकती हैं। लेकिन बुधवार को सिर्फ 9 बोतलें ही बिकीं। गांव में ही लोगों को सस्ते में शराब मिलती है।
November 06, 2020

विधानसभा सत्र:अभय बोले- 32 शहरों में 30 हजार रजिस्ट्रियां गलत हुईं, दुष्यंत का जवाब- एक नहीं, तीन साल की करा रहे जांच

विधानसभा सत्र:अभय बोले- 32 शहरों में 30 हजार रजिस्ट्रियां गलत हुईं, दुष्यंत का जवाब- एक नहीं, तीन साल की करा रहे जांच

चंडीगढ़ : विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने रजिस्ट्री घोटाले से लेकर ओवरलोडिंग और केंद्रीय कृषि कानूनों पर सरकार को घेरा। रजिस्ट्री घोटाले पर चाचा अभय चौटाला और भतीजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला में तीखे तीर चले। इनेलो विधायक अभय ने ध्यानाकार्षण प्रस्ताव में आरोप लगाया कि प्रदेश के 32 शहरों में 30 हजार से ज्यादा गलत रजिस्ट्रियां हुईं।
डिप्टी सीएम ने लिखित जवाब में एक जगह गड़बड़ी नहीं होने तो दूसरी जगह 7-ए के तहत गड़बड़ी भी स्वीकार कर रहे हैं। अधिकारी भी मान रहे हैं कि पैसा ऊपर तक देना पड़ता है। अधिकारी कहते हैं कि मंत्री ने तो यहां तक कहा है कि जब उनका आदेश न आए तब तक रजिस्ट्री नहीं करनी है। पंचकूला में ऐसा मामला आया है। सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा- वे दूसरों की बात करते हैं। यदि गलत रजिस्ट्री का ठेका लेकर घूमते हैं तो निंदा करनी चाहिए। सरकार ने बदलाव किए हैं और इससे कई सदस्यों को दुख हो रहा है। कांग्रेस से किरण चौधरी, वरुण चौधरी, बिशनलाल सैनी आदि ने भी रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के मामले उठाए। उन्होंने भी इसकी जांच कराने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कई अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की है। अभी 2017 से अब तक हुई रजिस्ट्रियों की जांच करा रहें हैं। पिछले साल अक्टूबर की बजाए इस साल राज्य रेवन्यू मिला है।

जींद में होगी पशुओं की सर्जरी, एक्सरे मशीन भी लगेगी

लाला लाजपतराय पशु विश्वविद्यालय द्वारा जींद में पशु विज्ञान सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर में पशुओं के उपचार के साथ-साथ उनकी सर्जरी भी हो सकेगी। इस सेंटर में एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध रहेगी। जींद विधायक डॉ़ कृष्ण लाल मिढ्ढा ने प्रश्नकाल के दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जयप्रकाश दलाल के सामने यह मुद्दा उठाया।
बर्खास्त पीटीआई और एमबीबीएस की फीस बढ़ने के मामले में भी गूंजे
सदन में बर्खास्त पीटीआई का मामला भी उठा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि उन्हें बहाल किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने के प्रस्ताव का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे तो गरीब परिवारों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पाएंगे।

कृषि कानूनों पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट

केंद्रीय कृषि कानूनों पर 15 मिनट के लिए कांग्रेस ने वाॅकआउट किया। आखिर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस पर शुक्रवार को चर्चा की जाएगी। विपक्ष ने सत्र की अवधि को लेकर सवाल उठाए तो गुप्ता ने कहा कि बिजनेस ही कम है। संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष ने कृषि कानूनों पर किसानों को बहकाने का काम किया है।

आंध्रप्रदेश की स्टडी करेंगे, फिर पुरी की तर्ज पर गड़ेंगे खंभे

हरियाणा में तेज आंधी और तूफान से बिजली के खंभों को गिरने और तारों के टूटने की स्टडी कराई जाएगी। चूंकि आंध्र प्रदेश के पुरी में काफी तेज तूफान आता है। खंभों के गिरने और बिजली की तारें टूटने की काफी कम घटनाएं हैं। प्रदेश के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों का एक दल पुरी में जाकर स्टडी करेगा। बिजली मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में ही तूफान व आंधी की वजह से 71 हजार 185 खंभे गिरे हैं।

ओवरलोडिंग-स्टोन क्रेशर के मामले में कार्रवाई पर पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक

सदन में विपक्ष ने सरकार को ओवरलोडिंग वाहनों और स्टोन क्रशर को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई पर घेरा। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि इसमें बड़ा खेल हो रहा है। उन्होंने बताया पिछले वित्त वर्ष 28 हजार 199 ओवरलोड वाहनों के चालान किए 104 करोड़ 34 लाख रुपए जुर्माना वसूला। 164 एफआईआर भी दर्ज की हैं। जब मंत्री जवाब नहीं दे पाए तो मोर्चा सीएम मनोहर लाल ने संभाला। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई नाम हैं तो बता दें। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस पर हुड्‌डा ने कहा कि सरकार को घोटाले में शामिल अधिकारियों के नाम बताने में परेशानी ही क्या है।

खेलो इंडिया को लेकर कोई फीस नहीं: संदीप सिंह

खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पंचकूला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया-2021 गेम्स को लेकर किसी खिलाड़ी से सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खेल विभाग द्वारा खेलो हरियाणा मोबाइल एप शुरू किया जाएगा। खिलाड़ी डाउनलोड कर देख सकेंगे कि उनके आसपास कौन सा स्टेडियम है।

Thursday, November 5, 2020

November 05, 2020

विधानसभा सत्र में जींद के विकास को लेकर सवाल उठाएंगे विधायक कृष्ण मिड्डा -विकास परियोजनाओं को लेकर कुल 12 सवाल पूछेंगे

विधानसभा सत्र में जींद के विकास को लेकर सवाल उठाएंगे विधायक कृष्ण मिड्डा विकास परियोजनाओं को लेकर कुल 12 सवाल पूछेंगे

जींद :( संजय तिरँगाधारी )
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र वीरवार से शुरू हो रहा है। इसमें जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्णलाल मिड्ढा द्वारा एक बार फिर जींद विधानसभा क्षेत्र की अनेक समस्याओं व मांगों को लेकर सरकार से जवाब तलबी की जाएगी। उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में कुल 12 प्रश्र पूछे गए हैं। यह सभी प्रश्र जींद की विकास योजनाओं को लेकर हैं।  
गौरतलब है कि विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कार्यालय में जींद शहर में लुवास विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर की मांग की है जिसके बारे में तारांकित प्रश्न्न वीरवार को की कार्यवाही में शामिल किया गया है। विधायक द्वारा पूछा गया है कि क्या लुवास विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर खोले जाने का कोई विचार सरकार के विचाराधीन है। अगर है तो यह कब तक खोले जाने की संभावना है। वहीं जींद शहर के नहरी जल पर आधारित पेयजल सप्लाई हेतु विधायक ने सरकार से जवाब तलबी की है तथा विधायक ने सरकार से पूछा है कि मुख्यमंत्री घोषणा में लेटलतीफी के क्या कारण रह हैं। जींद शहर में ऑटो मार्केट के निर्माण बारे में सरकार से जवाब-तलबी भी की गई है तथा मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी बारे भी सरकार से प्रश्न पूछा गया है। 
विधायक डा. कृष्ण ड्ढिा ने कहा कि जींद शहर तथा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों उद्योग को जींद की तरफ  आकर्षित करने के लिए तथा युवाओं के रोजगार की व्यवस्था करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके बारे में भी सदन के पटल पर प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि  जींद में उद्योग स्थापित करके जींद को एक विकसित शहर के रूप में पहचान दी जाए। जींद की जनता की आवाज को जोर-शोर से उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

November 05, 2020

हरियाणा में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकले आवेदन

हरियाणा में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर निकले आवेदन

चंडीगढ़ : हरियाणा में युवाओ के लिए के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है बतादे कि जूनियर इंजीनियरिंग समेत कई पदों पर आवेदन निकले है। दरअसल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरीज डिवीजन में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट / जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गौरतलब है कि जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट- IV के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55%अंकों के साथ केमिकल / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग / इंस्ट्रूमेंटेशन / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना ज़रूरी है ।जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट- IV की शैक्षणिक योग्यता जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50%अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री/ इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स पास होना चाहिए । वहीं  अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 45% अंकों के साथ बीएससी होना चाहिए ।आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए । तो इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 अक्टूबर से 07 नवंबर 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं । कुल 110 पदों पर आवेदन निकले हैं । ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2020 शाम 5 बजे तक है। दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड-कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2020 है । लिखित परीक्षा की तिथि 29 नवंबर 2020 है । लिखित परीक्षा के परिणाम की तिथि 18 दिसंबर 2020 है । दरअसल चयन लिखित परीक्षा, स्किल / प्रोफिसिएन्सी / फिजिकल टेस्ट (SPPT) के आधार पर किया जाएगा ।
November 05, 2020

राजा की कोठी के समीप महिला को गोली मारने के आरोप में तीन किए गिरफ्तार

राजा की कोठी के समीप महिला को गोली मारने के आरोप में तीन किए गिरफ्तार अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )
राजा की कोठी के समीप रविवार को महिला को गोली मारने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, ताकि अन्य वारदातों की पूछताछ की जा सके। वारदात में प्रयुक्त किया गया मोटरसाइकिल व हथियार भी पुलिस को अभी बरामद करना है।
जुलानी गांव निवासी विक्की पुत्र जयदेव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी सास पूजा राजा की कोठी के पास खुद के मकान में नीरज वासी धनाना के साथ रहती थी। रविवार को दोपहर करीब 2ः30 बजे साले गौरव के साथ मकान के बाहर गली में चारपाई पर बैठी थी। कुछ अन्य महिलाएं भी थी। गौरव मकान के अन्दर चला गया। उसी समय मोटर साईकिल पर दो नौजवान लडके हेल्मेट पहने आए, इनमें से एक ने मुहं पर कपडा लपेटा हुआ था। एक लडका मोटर साईकिल स्टार्ट करके खडा हो गया और दूसरे व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तोल से सीधी गोली पूजा को मारी। शोर मचाने पर दोनों लडके मोटरसाईकिल पर मौका से भाग गए। पूजा को पीजीआई रोहतक में दाखिल किया गया।विक्की के बयान के आधार पर थाना सदर जींद में में भादसं की धाराओं 307/120बी/34 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया।पुलिस ने सोनू पुत्र सतबीर उर्फ चीनी वासी सूरा जिला झझर, देवेन्द्र उर्फ सीटू पुत्र राजेन्द्र वासी लंगरपुर, कुलदीप पुत्र भीम सिहं वासी गिरावड जिला रोहतक को महिला को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।पकडने में कामयाबी हासिल की है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बतलाया कि पिछले 15 सालों से पूजा के साथ मेरा भाईचारा बना हुआ है। मेरे भानजे की शादी पूजा की लडकी के साथ हुई थी। लगभग 2/2.5 महीने पहले पूजा ने मेरे साथ झगडा किया व और मुझे किसी झुठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के कारण 1 नवंबर को साथी देवेन्द्र व सोनू के साथ जींद आ गया, मैंने देवेन्द्र व सोनू को पूजा की हत्या करने के लिये उसके घर पर भेजा था। वहां पर इन्होंने पूजा के सिर में गोली मार दी। उसके बाद तीनों शहर से भाग गए।
*-वर्जन-*
सदर थाना प्रबंधक दिनेश कुमार ने बतलाया कि आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व मोटरसाइकिल को बरामद किया जाएगा। अन्य किसी का वारदात में संलिप्ता पाये जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

November 05, 2020

पेंशनधारकों के लिए अलर्ट! नहीं किया ये काम तो रुक जाएगी पेंशन

पेंशनधारकों के लिए अलर्ट! नहीं किया ये काम तो रुक जाएगी पेंशन

नई दिल्ली : अगर आप पेंशनर हैं और आपका लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पेंशनधारकों को पेंशन पाने के लिए हर साल नवंबर में अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी अपने जिंदा होने का प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता है।  पहले पेंशनभोगियों को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर हर साल यह सर्टिफिकेट जमा कराना होता था, लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सीनियर सिटिजन के लिए घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की सुविधा शुरू की है। 

इस साल ऑफलाइन माध्यम से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तिथि 31 दिसंबर तक है, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से आप साल में किसी भी समय लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं।  सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख से एक साल तक के लिए यह लाइफ सर्टिफिकेट वैलिड रहेगा।  आपको बता दें कि देशभर में करीब 64 लाख लोग साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र जमा कराते हैं। 

आप अपना प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए सबसे पहले लाइफ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन पेंशन डिस्बर्सिंग बैंक, उमंग ऐप या कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए सबमिट किया जा सकता है। उसके बाद डिजिटल सर्टिफिकेट लेने के लिए सबसे पहले पेंशनर्स को यूनीक प्रमाण ID लेना होगा।  यह ID पेंशनर्स के आधार नंबर और बायोमीट्रिक के जरिए जेनरेट किया जाता है। 

पहली बार यह ID जेनरेट करने के लिए लोकल सिटिजन सर्विस सेंटर जा सकते हैं जहां आधार ट्रांजैक्शन किया जाता है।  इसके अलावा आप पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी की किसी ब्रांच में भी जा सकते हैं। पेंशनर्स को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर और पेंशन अकाउंट नंबर देने के साथ बायोमीट्रिक भी देना होगा।  सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक एकनॉलेजमेंट SMS आएगा। इसी में आपका प्रमाण ID भी होगा। 

प्रमाण ID जेनरेट करने के बाद आपको पेंशन डिस्बर्सिंग एजेंसी को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं है।  आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in पर जाकर डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। एजेंसी पोर्टल से भी जीवन प्रमाण पत्र हासिल कर सकती है।  पेंशनर्स Umang App के जरिए मोबाइल या सिस्टम पर भी लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सकते हैं। 

Umang App पर लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए गूगल प्लेस्टोर से उमंग ऐप (Umang App) डाउनलोड करें।  ऐप खुलने पर इसमें जीवन प्रमाण सर्व‍िस सर्च करें।  इसके बाद अपने मोबाइल से biometric device कनेक्ट करें। जीवन प्रमाण सर्विस के अंदर दिए गए General Life Certificate के टैब पर क्लिक करें।  यहां पर पेंशन प्रमाणीकरण टैब में आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर दिखेगा।  दोनों चीजें सही हैं तो जेनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। अपने मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को निर्धारित जगह पर भरें और सबमिट करें।  इसके बाद अपने बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करें।  फिंगरप्रिंट मिलने के साथ ही ड‍िज‍िटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा। सर्टिफिकेट देखने के लिए व्‍यू सर्टिफिकेट पर क्लिक करें। आधार नंबर की मदद से इसे देखा जा सकता है। 
November 05, 2020

विधानसभा सत्र आज:कृषि कानूनों, शराब और रजिस्ट्री घोटालों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

विधानसभा सत्र आज:कृषि कानूनों, शराब और रजिस्ट्री घोटालों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, सरकार ने कहा-हम चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का सत्र आज शुरू होगा। इसके पूरी तरह हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष केंद्रीय कृषि कानूनों के साथ शराब और रजिस्ट्री घोटाले को लेकर सरकार को घेरने को तैयार है। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के आवास पर विधायक दल की बैठक करेगी। इधर, यह भी लगभग तय हो गया है कि कांग्रेस और इनेलो की ओर से कृषि कानूनों को लेकर दिए गए प्राइवेट मेंबर बिल विधानसभा सत्र में नहीं लाया जाएगा। हालांकि कांग्रेस के कई विधायकों ने यह प्रस्ताव दिया है। ऐसे में कांग्रेस बिल के अलावा अपना प्रस्ताव पेश करने का भी दावा करेगी।
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का कहना है कि सभी मुद्दे विधानसभा में उठाए जाएंगे। हमने कृषि कानूनों को लेकर प्रस्ताव भी दिया हुआ है। जबकि इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि प्राइवेट मेंबर दिया हुआ है, उसे लाना चाहिए। सरकार को इस पर चर्चा करानी चाहिए। हम बताएंगे कि कैसे यह बिल गलत है। दूसरी तरफ कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसान व किसानी के लिए वे कहीं भी चर्चा को तैयार हैं, चाहे वह विधानसभा सदन हो या बाहर। वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष में दमखम नहीं है और न ही विपक्ष का ऐसा किरदार है कि वो सरकार को कुछ कह सके।

कोरोना पॉजिटिव विधायक और कर्मचारी नहीं कर सकेंगे एंट्री

कई विधायक कोराेना संक्रमण की वजह से विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे। बड़खल विधायक सीमा त्रिखा जहां अभी पॉजिटिव होने के बाद निगेटिव तो हो चुकी हैं। परंतु स्वास्थ्य अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। इसी प्रकार झज्जर से विधायक गीता भुक्कल भी कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित हुई हैं। जबकि गुड़गांव विधायक सुधीर सिंगला और कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, विधानसभा में बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। खास बात यह है कि जो पूर्व में पाॅजिटिव होने के बाद निगेटिव हो चुके हैं और वे स्वस्थ हैं तो उन्हें रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

बेंचों पर लगेगी प्लास्टिक शील्ड

सदन में विधायकों को सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाया जाएगा। सभी बेंच के आगे प्लास्टिक की शील्ड लगाई गई है, ताकि बोलते वक्त किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैले। सभी के लिए मास्क अनिवार्य किया है। प्रश्नकाल में जहां विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएंगे। वहीं, शून्यकाल में ताजा घटनाक्रम पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।
November 05, 2020

निकिता तोमर मर्डर केस:निकिता के घर पहुंचे यूपी के विधायक संगीत सोम, बोले- ये लव नहीं आतंकी जेहाद है

निकिता तोमर मर्डर केस:निकिता के घर पहुंचे यूपी के विधायक संगीत सोम, बोले- ये लव नहीं आतंकी जेहाद है

फरीदाबाद : यूपी के सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम बुधवार को फरीदाबाद में निकिता तोमर के घर पहुंचे। करीब 30 मिनट तक निकिता के पिता मूलचंद और भाई नवीन से घटना पर विस्तार से बात की। सोम ने इस जघन्य हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि जब तक हत्यारों को फांसी नहीं मिल जाती, पूरा देश न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा।
निकिता के परिवार वालों के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे संगीत सोम कहा कि निकिता बेटी ने अपनी परम्परा को झुकने नहीं दिया। उसने जो बलिदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। हमारी माताएं-बहनें पहले से ही मुगलों के खिलाफ जौहर करती आयी हैं। निकिता ने लड़ाई लड़कर समाज का नाम रोशन किया है। आगे से ऐसा जेहाद न हो हम लोग ठोस प्रयास कर रहे हैं। हमें पूरी संतुष्टि तब होगी, जब हत्यारा तौसीफ और उसका दोस्त रेहान फांसी के फंदे पर झूलेंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि ये लव जेहाद नहीं, बल्कि आतंकी जेहाद है। यही आतंकवाद है। इसे अब देश से जाना ही होगा। हमारी सरकारें इस तरह के जेहादियों को देश से भगाकर ही दम लेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मेवात आज मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। हरियाणा सरकार से बात करके ऐसे जेहादियों को सबक सिखाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की जाएगी। यूपी की योगी सरकार जेहादियों का सर्वनाश करने के लिए सख्त कानून लाने जा रही है।

*यह था घटनाक्रम*

फरीदाबाद में रह रहे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के परिवार की 21 साल की बेटी निकिता बी-कॉम थर्ड ईयर की छात्रा थी। 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले के अनुसार इकतरफा प्यार में नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का चचेरा भाई तौसीफ निकिता का अपहरण करना चाहता था। दोस्त रेहान की मदद से कार में अपहरण की कोशिश की। बचने की कोशिश में निकिता को तौसीफ ने गोली मार दी थी।
पुलिस तौसीफ, रेहान और पिस्तौल उपलब्ध कराने वाले एक अन्य मददगार अजरुद्दीन को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में SIT जांच कर रही है। सरकार ने इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में किए जाने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में निकिता की एक सहेली इकलौती चश्मदीद गवाह है। उसके भी बयान दर्ज हो चुके हैं।
November 05, 2020

किसान आज करेंगे चक्का जाम:जिले में 6 जगह 12 से शाम 4 बजे तक चार घंटे नेशनल हाईवे को जाम करने का ऐलान

किसान आज करेंगे चक्का जाम:जिले में 6 जगह 12 से शाम 4 बजे तक चार घंटे नेशनल हाईवे को जाम करने का ऐलान

सिरसा : केंद्र सरकार से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने आज जिला में 6 जगह रोड जाम रखने का ऐलान किया है। जिसके तहत नेशनल हाइवे साहुवाला प्रथम, मुसाहिबवाला, चोपटा, ऐलनाबाद, बुढ़ी मेडी व खुइयां मलकाना टोल के पास दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किसान सड़कों पर उतरेंगे। जहां जाम लगाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। जिससे सिरसा को पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व पड़ोसी जिलों से जोड़ने वाले रास्ते बाधित होंगे।

उधर जिला प्रशासन ने आंदोलन को लेकर पहले से मोर्चा संभाल लिया है। कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 5 डीएसपी, 16 इंस्पेक्टर व 650 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। जबकि वाहनों के रूट डायवर्ट करने की योजना भी है। ताकि वाहन चालकों को दिक्कतें पेश न आएं। किसान संगठनों ने आज चक्का जाम आंदोलन में शामिल होने का फैसला लिया है। जबकि इससे पहले कुछ स्थानों पर किसान आंदोलनरत हैं। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में धरनारत हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान समस्त किसान गुरुवार को जिला में 6 जगहों पर रोड जाम करेंगे।
सुबह से किसान निर्धारित 6 प्वाइंटों पर एकत्रित होना शुरू हो जाएंगे। जहां 4 घंटों तक वाहनों का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा। आगामी 7 नवंबर को जिला के रानियां में बिजली मंत्री के कार्यक्रम का विरोध किसानों की ओर से किया जाएगा। सरकार से पारित तीनों कृषि अध्यादेशों के वापस नहीं लिए जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उधर आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है। जगह-जगह नाकाबंदी करने की तैयारी रात्रि से हो गई।

*पुलिस रहेगी अलर्ट*

आंदोलन के मध्यनजर 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिनमें तहसीलदार श्रीनिवास, अनिल कुमार बीडीपीओ सिरसा, तहसीलदार रानियां जितेंद्र कुमार, उप तहसीलदार डबवाली ओमवीर, कालांवाली एसडीएम निर्मल नागर, सिरसा कार्यकारी अभियंता कमलदीप राणा, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीएचओ रघुवीर सिंह, डीएचबीवीएन डबवाली से दुल्लाराम वर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग डबवाली से तरूण गर्ग, राजकीय महिला कॉलेज रानियां से प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार, बीडीपीओ नाथूसरी चोपटा से विवेक कुमार, बीईओ ओढ़ां से हरमेल सिंह, एसडीईओ ऐलनाबाद वेदप्रकाश, डीएफएससी सिरसा सुरेंद्र सैनी, एसडीओ पंचायती राज बड़ागढ़ा सुधीर मोहन, कालांवाली उप तहसीलदार रामनिवास, एसडीओ रोड़ी जल सेवाएं मंडल सिरसा से जगबीर सिंह, सीडीपीओ डबवाली कविता रानी, तहसीलदार चुनाव सिरसा हनुमान दास, सीएमआरजे मिठ्‌ठी सुरेरां प्राचार्य रणजीत सिंह, एसडीओ रोड़ी जल सेवाएं मंडल सिरसा से लखविंद्र सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा से संत कुमार को तैनात किया गया है।

*रोड जाम को रहेगा समर्थन*

राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि उनके साथी संगठन जिला में तीन जगह रोड जाम में शामिल होंगे। जिसमें साहुवाला प्रथम, खुइयां मलकाना, मिठ्‌ठी सुरेरां आंदोलन को समर्थन होगा। जबकि मुसाहिबवाला, नाथूसरी चोपटा व बुढ़ीमेड़ी में रोड जाम बारे जानकारी नहीं है।
मुख्यालय से बसें नहीं चलाने के कोई निर्देश नहीं आए हैं, इसलिए बसों का संचालन होता रहेगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद मांगी जाएगी। इसके अलावा 8 रोडवेज बसें जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई हैं।-आरएस पूनिया, जीएम रोडवेज डिपो, सिरसा।
November 05, 2020

लव-जिहाद मामला:खोल लव जिहाद का आरोपी राहुल खान सूरत में पकड़ा, नाबालिग नहीं मिली; एसआईटी सूरत पहुंची

लव-जिहाद मामला:खोल लव जिहाद का आरोपी राहुल खान सूरत में पकड़ा, नाबालिग नहीं मिली; एसआईटी सूरत पहुंची

रेवाड़ी : ( पंकज कुमार ) खोल खंड के गांव बासदूदा से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के लव-जिहाद मामले में आरोपी राहुल खान को सूरत में राउंड-अप कर लिया गया है। हालांकि नाबालिग उसके साथ नहीं मिली है, जिससे कई संभावनाएं खड़ी हाे गई हैं। राजस्थान-गुजरात में दबिश दे रही एसआईटी की टीम भी आरोपी के सूरत में पकड़े जाने के बाद वहां रवाना हो गई है। गुरुवार को टीम आरोपी को अपनी हिरासत में लेने के बाद आगामी पूछताछ करेगी। उधर, मामले में हिंदू संगठन के पदाधिकारी बुधवार को भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

*आरोपी की गुजरात में होने की थी संभावना*

लव जेहाद के इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जांच एसआईटी काे साैंप दी गई थी, जिसके बाद गठित एसआईटी मामले को सुलझाने में पूरी ताकत से जुटी हुई है। पुलिस के पास आरोपी के राजस्थान या गुजरात में होने के इनपुट थे, जिसके आधार पर एसआईटी की दो टीमों को राजस्थान व गुजरात में भेजा हुआ है। गुजरात गई टीम सूरत से काफी दूर के जिलों में गई।
वहां पर गुजरात पुलिस के सहयोग से आरोपी को डिटेक्ट करने में जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार शाम को आरोपी को सूरत में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी के हिरासत में आने की जानकारी मिलने के बाद गुजरात के साथ राजस्थान गई टीम भी सूरत पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात को एसआईटी टीम वहां पर पहुंची है जिसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

*नाबालिग तक पहुंचना चुनौती*

पुलिस ने आरोपी को सूरत से पकड़ा है लेकिन उसके साथ नाबालिग नहीं मिली है। नाबालिग नहीं मिलने के कारण पुलिस के लिए यह सफलता अभी आधी-अधूरी है इसलिए अब बड़ी चुनौती नाबालिग को ही बरामद करना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के राउंड अप होने के बाद एसआईटी द्वारा पूछताछ की जाएगी जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
नाबालिग को ले जाने के आरोपी को सूरत में हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद हमारी एसआईटी की टीम सूरत रात तक पहुंच जाएगी। फिलहाल आरोपी के साथ नाबालिग नहीं मिली है। टीम की पूछताछ के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। -अभिषेक जोरवाल, एसपी।
November 05, 2020

हरियाणा की हवा हुई खराब:जींद में इमरजेंसी के हालात, एक्यूआई 554 पर पहुंचा

हरियाणा की हवा हुई खराब:जींद में इमरजेंसी के हालात, एक्यूआई 554 पर पहुंचा; 4 जिलों में प्रदूषण गंभीर और 9 जिलों में खतरनाक स्तर पर

चंडीगढ़ : हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जींद में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 554 पर पहुंच गया। यह प्रदूषण का बेहद गंभीर व इमरजेंसी स्तर माना जाता है। अम्बाला में यह 452, दादरी में 434, फतेहाबाद में 406, सोनीपत में 400 रहा, जो गंभीर है। 9 शहरों में यह 300 से ऊपर रहा, जो बहुत खराब स्तर है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश गढ़िया के अनुसार, जहां एक्यूआई 400 पार जा चुका है, वहां स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों के लिए यह खतरनाक स्थिति है।
कहां कितना रहा एक्यूआई

शहर एक्यूआई

जींद554,अम्बाला452,दादरी434,फतेहाबाद406,सोनीपत400,सिरसा390,पानीपत374,यमुनानगर369,कैथल362,हिसार350,करनाल343,फरीदाबाद331,रेवाड़ी299,भिवानी268,गुड़गांव296,रोहतक267,नूंह244,पंचकूला241,नारनौल179,पलवल157

(एक्यूआई माइक्रोग्राम में)

3 दिन में 350 जगह जली पराली, अब तक 6459 फायर लोकेशन
प्रदेश में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक 350 जगह पराली जली। दो नवंबर को 134, तीन नवंबर को 139, चार नवंबर को 77 जगह फसल अवशेष जले हैं। 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कुल 6459 जगह फसल अवशेष जल चुके हैं।

*अभी हवा व बारिश के आसार नहीं, स्मॉग से राहत मुश्किल*

मौसम विभाग के अनुसार, अभी हवा या बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में कुछ दिन स्मॉग से राहत मिलना मुश्किल है। रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 26.8 डिग्री पर आ गया।
November 05, 2020

खरीफ फसल भुगतान:11 हजार करोड़ रुपए का माल खरीदा, 5 हजार करोड़ पेंडिंग, सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- यह बर्दाश्त नहीं

खरीफ फसल भुगतान:11 हजार करोड़ रुपए का माल खरीदा, 5 हजार करोड़ पेंडिंग, सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- यह बर्दाश्त नहीं


चंडीगढ़ : प्रदेश के किसानों से 11 हजार करोड़ रुपए की खरीफ फसलें सरकार खरीद चुकी है। अब तक 6 हजार करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि किसानों की 5 हजार करोड़ रुपए की राशि पेंडिंग है। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। किसानों का भुगतान समय पर न होने पर सीएम ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। किसानों की फसलों का भुगतान 72 घंटे के अंदर किया जाए।
सीएम ने आदेश दिए कि दिवाली से पहले सभी किसानों का भुगतान किया जाए। अब एक सप्ताह में पूरा भुगतान होने की उम्मीद है। वहीं, बैठक में मौजूद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसीएस पीके दास ने बताया कि रोजाना करीब 600 करोड़ रुपए की राशि जारी हो रही है। 3 नवंबर तक प्रदेश में 4.89 लाख टन बाजरा और 50.78 लाख टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। इस पर सीएम ने कहा कि खरीद एजेंसी, आढ़तियों व बैंकर्स की तरफ से विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। जे फार्म व आई फार्म का मिलान खरीद प्रक्रिया का आंतरिक मामला है। उनका मिलान बाद में हो सकेगा, लेकिन फसल का भुगतान होना जरूरी है।

*आई फार्म की मंजूरी ऑनलाइन मिलेगी*

मुख्यालय स्तर के अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि धान खरीद के लिए एच फार्म से लेकर जे फार्म, गेट पास, आई फार्म के सृजन होने से लेकर मंडी से वेयरहाउस तक उठान और आई फार्म की स्वीकृति प्रक्रिया ऑनलाइन हो। एच फार्म जारी होने के एक सप्ताह के अंदर या आई फार्म स्वीकृत होने के 72 घंटों में किसान को खरीद की अदायगी हो जाए। मंडी बोर्ड के सचिव से लेकर आढ़ती, मिलर, ट्रांसपोर्टर हर किसी की जिम्मेदारी तय होगी।

खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

अब खरीद प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। हर प्रकार की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। किस दिन एच फार्म, जे फार्म, गेट पास व आई फार्म जारी हुआ। जिला प्रबंधक या बैंकर्स को ऑनलाइन भुगतान के लिए पे-नाउ क्लिक करना होगा।

55 लाख टन फसल खरीदी

खरीफ फसलों में 38 लाख एकड़ में धान, 18 लाख एकड़ में कपास, 12 लाख एकड़ क्षेत्र में बाजरा, 2.40 लाख एकड़ क्षेत्र में गन्ना है। मंडियों में धान व बाजरा आ रहा है। 55 लाख टन से अधिक धान व बाजरा खरीद हो चुकी है।

*14 को जारी टोकन की वैधता 18 तक बनी रहेगी*

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसानों को टोकन 14 नवंबर को दीपावली के दिन जारी किए जा चुके हैं, उनकी वैधता 16, 17 व 18 नवंबर तक बनी रहनी चाहिए। किसानों को नए सिरे से टोकन देने की जरूरत नहीं होगी। इससे किसानों को दिक्कत भी नहीं होगी।

Wednesday, November 4, 2020

November 04, 2020

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से आप सबको करवाचौथ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं


सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से आप सबको करवाचौथ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से आप सबको करवाचौथ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
November 04, 2020

करवा चौथ आज:रात 8 बजकर 17 मिनट के बाद सुहागिनें कर सकेंगी चांद के दर्शन, कैंची, चॉपर और चाकू का प्रयोग करने से बचें महिलाएं


करवा चौथ आज:रात 8 बजकर 17 मिनट के बाद सुहागिनें कर सकेंगी चांद के दर्शन, कैंची, चॉपर और चाकू का प्रयोग करने से बचें महिलाएं



जींद : इस बार सुहागिनों का सबसे बड़ा और महापर्व करवा चौथ बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग में मनाया जाएगा। सुहागिनें इस महापर्व को उत्साह और उल्लास से बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। बाजार में करवा व अन्य पूजन सामान की दुकानें सजी हुई हैं। वहीं महिलाएं मंगलवार को मेहंदी लगवाने में व्यस्त दिखी। शहर के गोहाना रोड पर  मेहंदी लगाने वालों की स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ रही। वहीं ज्योतिष के मुताबिक बुधवार रात को करवा चौथ के चांद के दर्शन रात 8 बजकर 17 मिनट के बाद ही हो पाएंगे।
विशेष पूजन का साढ़े 5 बजे का मुहूर्त
श्री वक्तानन्द आश्रम के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य जसवंत शास्त्री ने बताया कि कथा व पूजन के लिए शाम साढ़े 5 बजे से 7 बजे तक विशेष समय है। इस समय पूजा करने से सुहागिनों को अधिक फल मिलेगा।
पूर्ण निर्जला व्रत रखने से मिलेगा अच्छा फल
ज्योतिषाचार्य जसवंत शास्त्री ने कहा कि इस व्रत के दौरान महिलाओं को किसी भी तेजधार चीज का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसमें चाकू, छूरी, सिलाई मशीन, कैंची व चॉपर आदि का प्रयोग करने से परहेज करना चाहिए। यानिकी किसी भी ऐसी चीज का प्रयोग न करें, जिससे किसी चीज को काटा जा सकता है। यह अशुभ होता है। महिलाओं को पूर्ण निर्जला व्रत रखना चाहिए, जिससे इसका अधिक अच्छा फल मिले। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह अपनी जरूरत के हिसाब से एक बार चाय पी सकती हैं।
*महिलाओं ने व्रत को लेकर की खरीदारी*
बुधवार के व्रत के चलते महिलाओं का सजने संवरने का सिलसिला रहा। जिसके चलते बाजार में ब्यूटी पार्लरों, मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शहर के चार मरला कॉलोनी बाजार में 10 से ज्यादा मेहंदी आर्टिस्ट मेहंदी लगाने वाले थे, जिनके पास महिलाओं की भीड़ रही। देर रात 12 बजे तक महिलाएं मेहंदी लगवाती रही। वहीं करवा खरीददारी भी की।


November 04, 2020

अब दुकानों पर नहीं मिलेगी खुली सिगरेट और बीड़ी,लगा प्रतिबंध ?

अब दुकानों पर नहीं मिलेगी खुली सिगरेट और बीड़ी,लगा प्रतिबंध ?


नई दिल्ली : सिगरेट और बीड़ी पीने वालो के लिए बुरी खबर सामने आयी है। दरअसल अब दुकानों पर सिगरेट और बीड़ी खिले में नहीं मिलेगी। सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि एक महीने बाद यानी एक दिसंबर से राजधानी में बीड़ी-सिगरेट को खुला बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। इसके बाद पान-गुटखा की दुकानों पर कोई ग्राहक एक-दो सिगरेट नहीं खरीद सकेगा। इसका उद्देश्य युवाओं और स्कूली छात्रों तक सिगरेट जैसे उत्पादों को न पहुंचने देने की कोशिश बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पैकेट के 85 फीसदी भाग पर चित्रों में लिखी जानकारी के साथ शब्दों में भी इसके उपभोग से नुकसान की जानकारी होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, पैकेट पर ऐसी हेल्पलाइन नंबर का छपा होना भी अनिवार्य है जिससे अगर कोई व्यक्ति तंबाकू उत्पादों का उपभोग छोड़ना चाहे तो उस पर संपर्क कर सके। वहीं राज्य तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर बीएस चरन ने अमर उजाला को बताया कि सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रॉडक्ट्स एक्ट, 2003  के सेक्शन 7 के नियमों के अनुसार तंबाकू उत्पादों को ग्राहक के हाथ में जाने वाले हर पैकेट पर इसके उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी छपी होना अनिवार्य है। डॉक्टर बीएस चरन के मुताबिक, एक-दो सिगरेट या बीड़ी के बेचने पर इन पर यह जानकारी अंकित करना संभव नहीं होता। यही कारण है कि खुदरा में एक-दो सिगरेट की खरीदी कर इसे पीने वालों तक तंबाकू उत्पादों के खतरे की जानकारी नहीं पहुंंच पाती। यही कारण है कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि एक दिसंबर से खुले में बीड़ी-सिगरेट के बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ये नियम गुटखा उत्पादों के लिए भी समान रूप से प्रभावी हैं।
November 04, 2020

तीन लोगों के खिलाफ घातक बीमारी से ग्रस्त लोगों का बीमा करवा बीमे के रूपए हड़पने का केस दर्ज

तीन लोगों के खिलाफ घातक बीमारी से ग्रस्त लोगों का बीमा करवा बीमे के रूपए हड़पने का केस दर्ज


जींद : अलेवा पुलिस ने डिप्टी मैनेजर नई दिल्ली की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ घातक बीमारी से ग्रस्त लोगों का बीमा करवा बीमे के रूपए हड़पने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले की जांच हिसार की एसटीएफ की स्पेशल टीम कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर वासु पवार डिप्टी मैनेजर हेल्थ एंड पीए इंवेस्टिगेशन एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी ब्रांच आफिस सेकेंड फलोर 26 पूसा रोड़ करोल बाग न्यू मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली ने बताया कि एक गैंग द्वारा कैंसर, दिल का रोग व गुर्दे के रोग से ग्रस्त लोगों की पहचान की जा रही है। इस गैंग में हिसार की धर्मखेड़ी निवासी सुनील, हरि नगर नरवाना निवासी सलीम व कैथल के किठाना निवासी मनोज शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त गैंग के लोगों द्वारा बीमारी से ग्रस्त लोग जो बीमारी के कारण अंतिम सांस लेने के करीब होने वाले की पहचान की जा रही थी। गैंग के लोगों द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर रोगी के परिवार के लोगों से संपर्क कर भरोसे में लेकर पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे है। इसके बाद ऐसे लोग बीमारी से ग्रस्त लोागों का विभिन्न इंशयोरेंस कंपनियों के माध्यम से बीमा कराते थे। कंपनी ने इसकी भनक लगने के  बाद अपने स्तर पर इसकी जानकारी लेने के बाद पता चला कि इस गैंग में शामिल लोगों  द्वारा पुलिस, डाक्टरों व वकीलों के माध्यम से घातक बीमारी से हुई मौत को सड़क दुर्घटना या किसी अन्य बीमारी से मौत के कागजात तैयार कराते है। फ र्जी कागजात तैयार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा मृतक के परिवार के लोगों के साथ मिलकर बीमे के रूपए हड़प रहे है।  पुलिस ने डिप्टी मैनेजर हेल्थ एंड पीए इंवेस्टिगेशन एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी नई दिल्ली की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ घातक बीमारी से ग्रस्त लोगों का बीमा करवा बीमे के रूपए हड़पने का केस दर्ज किया है।


November 04, 2020

स्टैनो अप्रेंटिस के लिए मांगे आवेदन -डीएफएससी कार्यालय में एक वर्ष के लिए होगा शिक्षण प्रशिक्षण समय


स्टैनो अप्रेंटिस के लिए मांगे आवेदन -डीएफएससी कार्यालय में एक वर्ष के लिए होगा शिक्षण प्रशिक्षण समय


जींद : जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक क्षेत्रिय कार्यालय में हिन्दी तथा अग्रेंजी स्टैनो एक वर्ष के लिए सरकार की हिदायतानुसार 9 शिक्षु, शिक्षुता अप्रेंटिस पर लगाए जाने है। जिसके लिए इच्छूक आवेदक/शिक्षु 9 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से 16 नवम्बर 2020 सांय 5 बजे तक www.apprenticeshipindia.org पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने दी।


November 04, 2020

पंचकूला में पुलिसकर्मियों और खनन माफिया की हिंसक झड़प, 16 पुलिसकर्मी घायल


पंचकूला में पुलिसकर्मियों और खनन माफिया की हिंसक झड़प, 16 पुलिसकर्मी घायल




पंचकूला : पंचकूला के रत्तेवाली गांव में पुलिस की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां पर हमले में 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें तीन महिला कर्मचारी और 13 पुरुष कर्मचारी शामिल हैं जिन्हे पंचकूला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुबातिक पंचकूला के रत्तेवाली गांव में खनन की जमीन पर खनन होने का विरोध करीब हफ्ते भर से गांव वासियों द्वारा किया जा रहा था। जिसके चलते पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को मोर्चा संभाला और गांव वासियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच गांव वासियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

दरअसल, पंचकूला प्रशासन की ओर से रत्तेवाली गांव में माइनिंग को लेकर खनन के लिए जमीन अलॉट की गई थी। वहीं इस जमीन पर खनन होने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। जिसके चलते मंगलवार को सुबह पंचकूला पुलिस फोर्स को गांव में लगाया गया।

वहीं जब पुलिस ने ग्रामीणों को खनन की जमीन से हटाना चाहा, तो ग्रामीणों ने पंचकूला पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों के बीच इस झड़प में करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। डीसीपी मोहित हाडा ने बताया कि मामले को लेकर 14 असामाजिक तत्वों को राउंडअप किया गया है।

घटना में होमगार्ड हरकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, गुरदीप, हरियाणा पुलिस के एएसआई जगदीश, हेड कॉन्स्टेबल रोशन लाल, प्रमोद, सोनू कुमार, कॉन्स्टेबल दलबीर सिंह, अंकित और सतीश कुमार घायल हुए हैं। घायल मुलाजिमों को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे।

*यह है मामला-*
रत्तेवाली नदी में ठेकेदार ने 10 फुट खुदाई की मंजूरी लेकर 30 से 40 फुट खुदाई की थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढों में पानी भर दिया गया। इसमें गिरने से एक पशु की मौत भी हो गई थी। नियमों को दरकिनार कर 30 से 40 फुट खुदाई करने से गुस्साए ग्रामीण पहले भी धरने पर बैठे थे। इस कारण प्रशासन ने खनन लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया था।

कुछ ही दिन बाद प्रशासन ने जुर्माना वसूल कर सस्पेंड लाइसेंस को बहाल कर दिया और ठेकेदार की पूरी टीम रत्तेवाली नदी में खनन करने पहुंच गई। इसकी जैसे ही भनक ग्रामीणों को लगी उन्होंने इकट्ठा होकर खनन रुकवा दिया।
November 04, 2020

381 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

381 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स:अम्बाला के बाद प्रदेश में कैथल की हवा सबसे जहरीली, शाम होते ही छाने लगता है स्मॉग, आखों में हो रही जलन



कैथल : वातावरण में फैला हुआ स्मॉग जिस कारण आम आदमी की आंखों में जलन व अस्थमा के मरीजों को हो रही परेशानी। स्मॉग से ढका हुआ गांव।
प्रदूषण के मामले में कैथल ने औद्योगिक क्षेत्र कहलाने वाले फरीदाबाद, पानीपत और गुरुग्राम को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में अम्बाला के बाद कैथल की हवा सबसे जहरीली हो गई है। कैथल का एयर क्वालिटी इंडेक्स 381 दर्ज किया गया है जो सिर्फ 390 अम्बाला से कम है। जबकि गुरुग्राम का 275, फरीदाबाद का 321 और पानीपत का 324 दर्ज किया गया है।
धान का कटोरा कहे जाने वाले जिलों में भी कैथल की हवा सबसे जहरीली है। जबकि कुरुक्षेत्र में एक्यूआई का स्तर 367, जींद में 316, करनाल का 260 है। जबकि पूरे प्रदेश में यमुनानगर की हवा सबसे स्वच्छ है और वहां का एक्यूआई सिर्फ 83 दर्ज किया गया है। हवा जहरीली होने से शाम होते ही आसमान में स्मॉग छाने लगा है और जलन महसूस होने लगी है।
बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को 0 से 50 तक ही सही माना गया है। एक्यूआई का स्तर इससे ज्यादा होने पर यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाया है। विशेष तौर पर अस्थमा व हार्ट के मरीजों को सीधे प्रभावित करता है। कैथल में एक्यूआई का स्तर किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं और बुजुर्गों व बीमार व्यक्ति को इस स्थिति में घरों से बाहर निक लने से बचना या फिर मास्क लगाकर बाहर निकलना चाहिए।
November 04, 2020

बरोदा में कितना हुआ मतदान, देखिये सरकारी आकंड़े


बरोदा में कितना हुआ मतदान, देखिये सरकारी आकंड़े




गोहाना : बरोदा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। 10 नवंबर को यहां पर नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले अब ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। बरोदा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ हालांकि दो चार जगहों पर ईवीएम में खराबी से थोड़ा मतदान में दिक्कत आई लेकिन सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
November 04, 2020

भर्ती मामला:स्वास्थ्य अधिकारियों पर अपने नजदीकियों को नौकरी देने के आरोप, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

भर्ती मामला:स्वास्थ्य अधिकारियों पर अपने नजदीकियों को नौकरी देने के आरोप, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब




पानीपत : सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दिसंबर 2019 में हुई भर्ती पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गांव हथवाला की एक अभ्यार्थी ने इस भर्ती पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत गृह मंत्री सहित 6 अधिकारियों काे भेजी है। इसी शिकायत पर एसीएस ने एनएचएम निदेशक को दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने योग्य अभ्यार्थियों को दरकिनार कर अपने उन नजदीकियों को नौकरी दी है जिनके कागजात भी फर्जी है। इसके अलावा एएनएम और जीएनएम की भर्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंनें सीएचसी और पीएचसी पर अपनी मर्जी से बाहरी अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी है, जबकि नियमानुसार स्थानीय अभ्यार्थियों को प्राथमिकता मिलनी थी। ये मामला भी हाई कोर्ट पहुंच चुका है।

*एएनएम और जीएनएम की भर्ती पर भी सवाल*

सिविल अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम और जीएनएम भर्ती भर्ती होनी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार स्थानीय अभ्यर्थियों को इसमें प्राथमिकता मिलनी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव आट्टा और महावटी में इन शर्तों का उल्लंघन किया गया।

*हाई कोर्ट में भी पहुंचा मामला*

एएनएम और जीएनएम भर्ती में घोटाले की शिकायत लेकर एक अन्य युवक ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वह मंजूर हो गई है। इसमें भी सिविल सर्जन डीजी हेल्थ एनएचएम निदेशक आदि को पार्टी बनाया गया है। इस संबंध में कोर्ट की ओर से *नोटिस भी जारी हुआ है।*
भर्ती के उस वक्त मैं नहीं था
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच डीसी ने सीटीएम को सौंपी है। उन्हें ही रिपोर्ट तैयार कर एनएचएम निदेशक और डीजी हेल्थ को भेजनी है। यह उनके समय का मामला नहीं है। वह उस वक्त पानीपत जिले के सिविल सर्जन नहीं थे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
November 04, 2020

सीएम फ्लाइंग टीम ने पकड़ा गिरोह:ओवरलोड वाहन चालकों से शेयर करते थे चेकिंग टीम की लोकेशन, एसडीएम ऑफिस का रीडर और चपरासी भी शामिल, 3 गिरफ्तार


सीएम फ्लाइंग टीम ने पकड़ा गिरोह:ओवरलोड वाहन चालकों से शेयर करते थे चेकिंग टीम की लोकेशन, एसडीएम ऑफिस का रीडर और चपरासी भी शामिल, 3 गिरफ्तार



कुरुक्षेत्र : सीएम फ्लाइंग ने लाडवा में ओवरलोड वाहन चालकों को आरटीए चेकिंग टीम की रेकी कर लोकेशन शेयर करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेकी कराने के लिए युवकों को बाकायदा वेतन पर रखा हुआ है। इस गिरोह में लाडवा एसडीएम कार्यालय का प्रवाचक (रीडर) व चपरासी भी शामिल हैं। आरोपी के फोन में 20 से अधिक ग्रुप बने नजर आए, जिनमें वॉयस मैसेज व अन्य मैसेज के जरिए जानकारी दी जा रही थी। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ग्रुप एडमिन, उसके साथी व लाडवा एसडीएम कार्यालय के चपरासी को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क पूरे हरियाणा में फैला है।

*चेकिंग टीम निकली तो पीछे-पीछे बाइक पर चल पड़ा युवक*

उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित की गई। रेडिंग पार्टी कुरुक्षेत्र सचिवालय में खड़ी हुई। जैसे ही आरटीए कुरुक्षेत्र की गाड़ी निकली तो एक युवक बाइक पर गाड़ी के पीछे-पीछे चल दिया। बाइक सवार युवक कुछ दूर जाकर मोबाइल पर बात करने लगा। बाइक सवार युवक उमरी चौक पर खड़ी आई-20 कार के चालक से बातचीत करने लगा। एक टीम ने बाइक चालक को पकड़ना चाहा तो वह भागने लगा। साथ ही आई-20 कार सवार भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार व दो कार सवारों को दबोच लिया। बाइक चालक की पहचान अजराना खुर्द कुरुक्षेत्र वासी जसप्रीत उर्फ जस्सा के तौर पर हुई। आरोपी ने बताया कि वह ज्योतिनगर वासी अमरजीत के पास 10 हजार रुपए महीने के हिसाब से काम करता है।
वह आरटीए व एसडीएम चेकिंग टीम की मूवमेंट की जानकारी अमरजीत को देता है। अमरजीत उन सूचनाओं को ट्रांसपोर्टर तक पहुंचाता है। आई-20 कार से ग्रुप को चलाने वाले एडमिन ज्योतिनगर वासी अमरजीत को भी दबोच लिया। अमरजीत का मोबाइल कब्जे में लेने पर पूरे प्रदेशभर के ग्रुप उसमें पाए गए। पुलिस ने अमरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, इंद्री के डब्ल्यू, मोहित, एसडीएम का प्रवाचक मनजीत व चपरासी प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरजीत, जसप्रीत व लाडवा एसडीएम कार्यालय के चपरासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। जांच डीएसपी रविंद्र तोमर को सौंपी है।

*ये मिले ग्रुप*

सतनाम वाहे गुरु जी, सुल्तान हेल्पलाइन, सुल्तान रोहतक, राजबाई हेल्पलाइन, एडमिन सोनीपत वासी राजबाई, जय माता दी, जयमाता दी करनाल, कोलकता नाइट राइडर्स, वाहेगुरु जी, सतनाम श्री वाहेगुरु, लाडी कैथल।

*चेकिंग स्टाफ कर्मियों से सेटिंग की बात कबूली*

आरोपी अमरजीत ने पूछताछ में बताया कि उसकी चेकिंग टीम के कुछ कर्मचारियों के साथ भी सेटिंग है। कोई गाड़ी चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विभागीय कर्मचारियों को पैसे देकर बिना चालान के ही गाड़ी को छुड़वा देता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया लाडवा एसडीएम कार्यालय के प्रवाचक (रीडर) मंजीत व चपरासी प्रवीण को पैसे देकर कई बार गाड़ियां छुड़वाई हैं।
November 04, 2020

जांच:श्मशान घाट पर दो दिन में पहुंचे 17 शव, मौत का कारण पता नहीं, शराब से जान जाने की आशंका


जांच:श्मशान घाट पर दो दिन में पहुंचे 17 शव, मौत का कारण पता नहीं, शराब से जान जाने की आशंका



सोनीपत : शहर की कई कॉलोनियों में मंगलवार को 9 लोगों की मौत हुई। मृतकों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने सभी का अंतिम संस्कार कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने बताया कि किसी ने कोई सूचना व शिकायत नहीं दी है। महलाना चौक के पास श्मशान घाट में दो दिन में 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में सोमवार को 8 और मंगलवार को 9 शव आए।
मरने वालों में इंडियन काॅलोनी, मयूर विहार, शास्त्री काॅलोनी, रामनगर, प्रगति नगर सहित अन्य कॉलोनियों के रहने वाले हैं। मृतकों परिजनों ने इस बारे में कोई कारण नहीं बताया, लेकिन खुफिया तंत्र ने श्मशान घाट से जानकारी ली है।

*नशे से पहले भी हुई मौत*

शहर में नशे से पहले भी मौत हुई हैं। कुछ दिन पहले हुडा ग्राउंड में एक युवक की नशे से मौत हुई थी। इसको लेकर जब पड़ताल की तो दिल्ली कैंप में नशे की जड़ गहरी होने की बात सामने आई थी, हाल में जो मौत हुई उनका कारण क्या रहा इसकी पुष्टि नहीं हुई। यह जांच का विषय है।
पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को नहीं जानकारी, मृतकों के परिजनों ने भी नहीं बताया मौत का कारण
केस-1 : अशोक निवासी इंडियन काॅलोनी ने बताया कि उसके भाई विनोद की अचानक मौत हुई। भाई शराब कभी-कभी पीता था। हाल में शराब कहा से लाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं। सोमवार शराब पी थी। सुबह उठा तो चक्कर आ गए। इसके बाद मौत हुई। इंडियन कॉलोनी में हाल में कई युवकों की मौत होने का उसे पता चला है। केस-2 : सुरेश निवासी इंडियन काॅलोनी ने बताया कि उसके पिता मुकेश कुमार दिल्ली स्वास्थ विभाग में अधिकारी थे। सोमवार दोपहर में अचानक उसे चक्कर आने के बाद उन्हें उल्टियां हुईं और पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केस-3 : मयूर विहार निवासी कर्मवीर दहिया ने बताया कि मृतक भूखड़ उनका पड़ोसी था। वह शराब पीता था। मंगलवार को उसकी अचानक मौत हो गई। केस-4 : शास्त्री कॉलोनी निवासी जयसिंह मलिक ने बताया कि भाई सतीश को टीबी थी। बीमारी के कारण उनकी मौत हुई। पहले शराब पी लेते थे, लेकिन अब नहीं पीते थे। उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

*पहले श्मशान भूमि पर 2 से 3 शव आते थे*

शहर के महलाना रोड स्थित शिव मुक्ति धाम पर पहले रोजाना औसतन 2 से 3 शव आते थे, लेकिन पिछले दो दिन में अचानक से यहां शवों की संख्या बढ़ गई है। श्मशान स्थल पर पिछले दो दिनों में 17 शव आए।
परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया
लोगों की मौत को लेकर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली। जिनकी मौत हुई उनका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अगर किसी को कोई संशय है तो पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। संदीप कुमार, सिटी थाना प्रभारी सोनीपत।

Tuesday, November 3, 2020

November 03, 2020

फ्यूचर मेकर के मालिकों पर बड़ी कार्यवाही, 18 एकड़ धान की फसल भी काट ले गए ED वाले

फ्यूचर मेकर के मालिकों पर बड़ी कार्यवाही, 18 एकड़ धान की फसल भी काट ले गए ED वाले

फतेहाबाद : 18 एकड़ में खड़ी धान की फसल को ईडी के अधिकारी मशीन से कटवा ले गए। दरअसल फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी बंसीलाल के खेतों में सोमवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में दिल्ली से आए थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अधिकारी भारी पुलिस सुरक्षा के साथ गांव टिब्बी में एमडी बंसीलाल के खेतों पर पहुंचे। अधिकारी ने कंबाइन मशीन से करीब 18 एकड़ में खड़ी धान की फसल कटा ले गए।

फसल कटाई के बाद उपरोक्त जमीन पर भविष्य में फैसला न आने तक किसी के दखल पर ईडी ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें  कि फ्यूचर मेकर के चार हजार करोड़ से अधिक के फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई महीने पहले कंपनी के सीएमडी राधेश्याम, एमडी बंसीलाल, अन्य पदाधिकारियों और उनके परिजनों व सहयोगियों के नाम 511 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और बैंक खातों को अटैच किया था।

ईडी ने कंपनी के एमडी बंसीलाल टिब्बी व उसके कई सहयोगियों की फतेहाबाद में करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया था। हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में अटैच हुई चल-अचल संपत्तियों में आवासीय जमीन, कृषि योग्य जमीन, कोठी आदि शामिल हैं।

ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल के दो अलग-अलग फार्म हाउस पर खड़ी धान की फसल को कंबाइन मशीन से निकाल कर ले गए हैं । ये फसल करीब 18 एकड़ जमीन में खड़ी थी। ईडी ने कई महीने पहले अटैच किया हुआ था। मगर एमडी के परिजनों ने जमीन में धान की खेती कर रखी थी।

अब सोमवार को ईडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अटैच हुई जमीन से फसल की कटाई करा ली। थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने सोमवार को फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल के खेतों में फसल कटने को लेकर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। उपरोक्त जमीन एवं संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है।
November 03, 2020

25 दिन एडवांस आई सर्दी:पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में उतरी ठंड

25 दिन एडवांस आई सर्दी:पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में उतरी ठंड

चंडीगढ़ : इस बार प्रदेश में सर्दी करीब 25 दिन एडवांस आई है। सोमवार को हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 8.9 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। यह शिमला से 1.3 डिग्री, धर्मशाला से 2.3 डिग्री अधिक ठंडा रहा।
शिमला में पारा 10.2 डिग्री, धर्मशाला में 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पानीपत में ठंड का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 4 दिन में तापमान 4 डिग्री गिरकर 11 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 2009 में न्यूनतम तापमान नवंबर माह में सबसे कम 11.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि ऐसा मौसम 1980 के दशक में होता था। उस समय की तरह इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही अच्छी ठंड होने लगी है। इसका प्रमुख कारण लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण का स्तर कम होने से हवा का शुद्ध होना है।
वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर-पश्चिम हवाएं ठंड को मैदानों की ओर खींच लाई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडक और गहराएगी। 24 घंटे बाद रात का पारा 2-3 डिग्री तक कम हो सकता है।
November 03, 2020

विवाद पर बयान:उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- चंडीगढ़ और हाईकोर्ट पर पंजाब अपना हक छोड़े, फिर हम भी सोचेंगे

विवाद पर बयान:उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- चंडीगढ़ और हाईकोर्ट पर पंजाब अपना हक छोड़े, फिर हम भी सोचेंगे

रोहतक : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अलग राजधानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ और हाईकोर्ट को लेकर पंजाब के सामने एक ऑफर रखा है।
दुष्यंत चौटाला का कहना है कि अगर पंजाब चंडीगढ़ और हाईकोर्ट पर अपना हक छोड़ दे तो हरियाणा भी इस पर विचार कर सकता है। अगर अकेले हरियाणा हक छोड़े तो इससे कोई फायदा नहीं होगा। दोनों ही राज्यों को अपनी अलग-अलग राजधानी बनानी चाहिए और चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बना देना चाहिए। यह सबसे बेहतर उपाय है।
बता दें कि उप मुख्यमंत्री हरियाणा दिवस के मौके पर रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया।
November 03, 2020

लव जिहाद:15 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने दर्ज कराया केस; आरोप- मुस्लिम लड़का बहलाकर ले गया

लव जिहाद:15 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने दर्ज कराया केस; आरोप- मुस्लिम लड़का बहलाकर ले गया

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खोल थाना के अंतर्गत क्षत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय हिंदू नाबालिग लड़की लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर ले गया है।
परिवार की शिकायत पर 11 अक्टूबर को खोल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन 21 दिन बीतने के बावजूद पुलिस युवक-युवती को ढूंढने में नाकाम है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने दोनों को ढूंढने के लिए कई टीमों का गठन किया हुआ है। लेकिन बेटी के न मिलने से परिवार के सब्र का बांध टूट रहा है।
लापता लड़की की मां ने बताया कि आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है और वह उसके देवर की जेसीबी मशीन पर बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। ऐसे में आरोपी युवक का उनके घर काफी आना-जाना था। लेकिन 10 अक्टूबर को वह गायब हो गया और उनकी बेटी भी लापता है।
युवती की मां ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी असंतुष्टता जाहिर की और कहा कि वह थाने के चक्कर काट-काट थक गई है। उसकी लड़की का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। पता नहीं लड़की कहां है? उसके साथ क्या हुआ? कुछ समझ नहीं आ रहा है।
वहीं खोल थाना इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने युवक-युवती की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हुई हैं, जो छापा मार रही हैं। लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से भी गुहार लगा चुका है।
November 03, 2020

सड़क की दुर्दशा को लेकर पांच नवंबर को बंद रहेगा रोहतक रोड

सड़क की दुर्दशा को लेकर पांच नवंबर को बंद रहेगा रोहतक रोड उड़ती धूल को लेकर दुकानदार जताएंगे रोष

जींद: फर्नीचर एसोसिएशन व जींद विकास संगठन ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से पांच नवंबर को रोहतक रोड बन्द करने का फैसला लिया है। इस दिन इस रोड के दुकानदार रोष प्रकट करने के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे और रोहतक रोड़ बाईपास से लेकर चौधरी देवीलाल चौक तक प्रदर्शन करेंगे। 
सोमवार को दुकानदारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंघल ने की। बैठक में रामधन, विजय सैनी, अमित जैन, राजू सैनी, अंकित, सुरेन्द्र गर्ग, जसवंत लाठर, आशु सिंगला, मनीष गर्ग, सतीश शर्मा, रोहित, पवन गर्ग, धर्मपाल, संजय गर्ग, लाजपत, मुकेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजकुमार गोयल ने कहा कि बाईपास से लेकर चौधरी देवीलाल चौक तक रोहतक रोड पूरी तरह से बदहाल है। पूरी सड़क टूट कर उबड़-खाबड़ हो चुकी है। यहां रेत के गुब्बार है। पूरा रोड़ रेगिस्तान बन चुका है। 24 घण्टे रेत के गुब्बार उड़ते रहते है जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां के लोग नरक की जिन्दगी जी रहे है। दो साल से यहां के वाशिंदे करीबन 2 किलोमीटर लम्बी इस सड़क की दुर्दशा से परेशान है। लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। 
राकेश सिंघल ने कहा कि जीन्द विधानसभा उपचुनाव के दौरान फर्नीचर एसोसिएशन ने इस बदहाल के चलते किसी भी पार्टी को वोट न देने का फैसला किया था। उस समय मुख्यमन्त्री ने आश्वासन दिया था कि चुनाव खत्म होते ही सड़क बनवा दी जाएगी, लेकिन यह वायदा भी वायदा ही रहा। इस बदहाल सड़क की वजह से दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। कईं लोग जान गवां चुके है। हर रोज यहां वाहन धंस रहे है। उड़ रहे रेत को रोकने के लिए प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किए है, जिसके चलते यहां के लोगो को आंखो और सांस की बिमारी होने लगी है। दो साल से न तो प्रशासन और न ही सरकार के जूं तक रेंग रही।
राजकुमार गोयल ने कहा कि प्रशासन और सरकार कुम्भकर्ण की नींद सोए हुए है। उन्हें नींद से जगाने के लिए 5 नवंबर को रोहतक रोड बंद का ऐलान किया गया है। 5 नवम्बर को सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी।

November 03, 2020

स्कूल खोले गए:राजकीय स्कूलों में 25 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे कक्षा लगाने, निजी स्कूल नहीं खुले

स्कूल खोले गए:राजकीय स्कूलों में 25 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे कक्षा लगाने, निजी स्कूल नहीं खुले

करनाल : *केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार* सोमवार को 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोले गए। लेकिन राजकीय स्कूल में ही 20 से 25 प्रतिशत ही विद्यार्थी अाए। कोचिंग सेंटरों पर भी विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। विद्यार्थियों का अभी शिक्षण संस्थानों में कम आने का मुख्य कारण दिवाली के त्योहार नजदीक आना है। इसके अलावा अभी लोगों में काेरोना का डर बना हुआ है।
इसलिए अभिभावक बच्चों को भेजने में डरे हुए हैं। कोरोना के इस दौर में विद्यार्थी की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। विद्यार्थियों को घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा प्राइवेट व सरकारी स्कूलों द्वारा भेजी जा रही है। कोरोना के चलते कई माह बाद रेलवे रोड पर राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं स्कूलों में पहुंचीं। छात्रा स्वाती, नेहा व अंजलि ने बताया कि अभिभावक की सहमति से स्कूल में प्रवेश किया है सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का ध्यान रखकर अपनी पढ़ाई को पूरा करेंगे। स्कूल के प्रिंसिपल मोहिंद्र सिंह नरवाल ने बताया कि स्कूलों में उनी विद्यार्थियों की एंट्री की जा रही है जो लिखित में अभिभावकों से स्कूल आने की सहमति दी गई है। वहीं, प्राइवेट स्कूल नहीं खुले।

*कॉलेजों में 15 नवंबर तक ऑनलाइन ही चलेगी कक्षाएं*

दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को खोलने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को पत्र जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अभी कॉलेजों में आॉनलाइन पढ़ाई शुरू करनी होगी। 16 नवंबर से कॉलेज भी खोले जा सकते है।

*कॉलेजों व विद्यार्थी इन बातों का रखेगें विशेष ध्यान*

कॉलेजों में विद्यार्थी इन बातों का रखेगें विशेष ध्यान सभी छात्र और कर्मचारी एक चेहरा पहने हुए कॉलेजों में पहुंचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। खासकर जब कक्षा में, या समूहों में कोई भी गतिविधि करना, प्रयोगशालाओं में या पुस्तकालयों में पढ़ना। छात्रों को यह सुनिश्चित करना और जागरुक करना कि वे दूसरों के मास्क को आदान-प्रदान न करे। इसके अलावा अन्य सावाधानियां बरतने की जरूरत है।

बसताड़ा के महिला कॉलेज में पांच नवंबर तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

जीटी रोड बसताड़ा स्थित महिला कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है। छात्राएं कॉलेज पहुंचकर दाखिला ले रही हैं। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, पिछले सत्र के मुकाबले इस बार दाखिलों की संख्या में इजाफा हुआ है। छात्राएं आने वाली पांच नवंबर तक प्रवेश ले सकती हैं। एडमिशन लेने के लिए छात्राओं को कॉलेज में आना होगा। जहां पर उनके शैक्षणिक दस्तावेज चेक किए जाएंगे। बसताड़ा में महिला कॉलेज बनने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां का रूझान कॉलेज की ओर बढ़ा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि छात्राओं की संख्या भी पिछले साल के मुकाबले पचास प्रतिशत बढ़ी है। कॉलेज प्रबंधन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 100 से ज्यादा छात्राओं ने विभिन्न स्ट्रीम में एडमिशन लिया है। बीए में 65 छात्राओं, बीकॉम में 30 तथा बीएससी प्रथम वर्ष में 10 छात्राओं के एडमिशन हो चुके हैं।
November 03, 2020

त्योहार:करवाचौथ पर बाजारों में रौनक, ब्यूटी पार्लर्स में महिलाओं की दिखी भीड़

त्योहार:करवाचौथ पर बाजारों में रौनक, ब्यूटी पार्लर्स में महिलाओं की दिखी भीड़

जींद : करवाचौथ के लिए बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। मेकअप और मेहंदी आर्टिस्ट की स्टॉलों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए बुकिंग जारी है। इनमें विशेष पैकेज देकर महिलाओं को लुभाया जा रहा है। वहीं बाजार में करवा और पूजा सामग्री की खरीदारी भी जोरों पर चल रही है। कोरोना से उभर रहे बाजारों में करवाचौथ पर खासी रौनक दिखाई दे रही है।

वहीं करवाचौथ को लेकर भी नए-नए आइटम बाजार में आए हैं। सुहागिनें दुकानों पर ऐसी पूजा की थाली सजवा रही हैं जिसमें पति-पत्नी का फोटो छपा है। इस विशेष पूजा थाली में चार बर्तन थाली, गिलास, लोटा और छलनी है। इसकी कीमत 500 रुपए है। इसके अलावा दुकानों पर डिजाइनर साड़ियां, ज्वैलरी और चूड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। इन पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एनआईटी एक नंबर स्थित मेहंदी आर्टिस्टों की स्टॉल पर महिलाओं की खूब भीड़ है।
मेहंदी आर्टिस्ट सोनू के अनुसार एक हाथ पर मेहंदी के लिए 150 और दोनों पर हाथ पर मेहंदी लगवाने के लिए 250 रुपए लिए जा रहे हैं। इस समय अरेबिक स्टाइल की मेहंदी का ट्रेंड चल रहा है। बांबे स्टाइल, जयपुरी और राजस्थानी स्टाइल को भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। वहीं मेहंदी को आकर्षक दिखाने के लिए टैटू भी बनाए जाते है। बुधवार को होने वाले करवा चौथ के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए बुकिंग हो चुकी है।

November 03, 2020

बरोदा उपचुनाव:जींद के एसपी, बबीता फौगाट और डीएसओ के खिलाफ दी शिकायत

बरोदा उपचुनाव:जींद के एसपी, बबीता फौगाट और डीएसओ के खिलाफ दी शिकायत

गोहाना/रोहतक : कांग्रेस नेता सोमवार को लघु सचिवालय में बरोदा उपचुनाव के ऑब्जर्वर और बरोदा विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार से मिले। उन्होंने ऑर्ब्जवर को जींद के एसपी ओपी नरवाल, हरियाणा महिला विकास कारपोरशन की चेयरपर्सन बबीता फौगाट, जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) रमेश हुड्डा और एक गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ शिकायत दी।
कांग्रेस नेताओं ने इन अधिकारी, गैस संचालक पर आचार संहिता का उल्लंघन करने और भाजपा केप्रत्याशी योगेश्वर दत्त के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा, सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व ललित नागर व अन्य नेता सोमवार उपमंडलीय परिसर में पहुंचे। आरोप लगाया कि एसपी ओपी नरवाल गांव कथूरा में है। वे ग्रामीणों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनवा रहे हैं।
इसी तरह से बबीता फौगाट भी उच्च पद कार्यरत है। वहीं, जिला खेल अधिकारी रमेश हुड्डा पर आरोप है कि 26 अक्टूबर को खेल मंत्री संदीप सिंह आए तो उन्होंने खेल प्रशिक्षकों को कार्यक्रम में आने के आदेश दिए थे। एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। इधर, रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बरोदा में भाजपा की ओर से फ्री सिलेंडर बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। कई गांवों से शराब और रुपए बांटने की खबरें आ रही हैं। हुड्डा ने कहा कि खुद भाजपा उम्मीदवार ने लोगों में सिलेंडर बांटने की बात कबूल की है। इसलिए चुनाव आयोग को शिकायत दी है।
November 03, 2020

हुड्डा का आरोप:बराेदा में लोगों को बांटे जा रहे सिलेंडर, शराब और रुपए, चुनाव आयोग करे कार्रवाई

हुड्डा का आरोप:बराेदा में लोगों को बांटे जा रहे सिलेंडर, शराब और रुपए, चुनाव आयोग करे कार्रवाई

रोहतक : बीजेपी-जेजेपी ने बरोदा उप-चुनाव में वोटिंग से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसीलिए वो वोट हासिल करने के लिए सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं।
ये कहना है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। बरोदा में कई जगह सिलेंडर, शराब और रुपये बांटने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि बरोदा में पक्की हार सामने देखकर बीजेपी ऐसे ओछे हथकंडे अपना रही है।
सरकारी संरक्षण में शराब, रुपये और गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। ख़ुद बीजेपी उम्मीदवार ने लोगों में सिलेंडर बांटने की बात मानी है।
ऐसे में चुनाव आयोग को मौन तोड़ते हुए तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि उपचुनाव में बरोदा की जनता किसी सरकारी प्रलोभन में फंसे बिना मुद्दों के आधार पर वोट करेगी। उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया।