Breaking

Tuesday, January 19, 2021

January 19, 2021

आर्थिक संकट के कारण 17 शिक्षक नौकरी से हटाए -जींद के एसडी स्कूल का है मामला

आर्थिक संकट के कारण 17 शिक्षक नौकरी से हटाए -जींद के एसडी स्कूल का है मामला

जींद, 18 जनवरी : शहर की शिक्षण संस्था एसडी स्कूल ने आर्थिक संकट के चलते 17 शिक्षकों को बिना नोटिस दिए नौकरी से हटा दिया गया है। नौकरी से हटाए शिक्षक सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा से मिले और उन्हें बगैर नोटिस दिए रिलीव करने के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचे पीजीटी गणित अध्यापक प्रदीप कुमार, टीजीटी नीलम, पीजीटी हिंदी पूजा शर्मा, टीजीटी ज्योति शर्मा, पीजीटी हिंदी रानी देवी, संतोष रानी, किरण देवी, सोमवती देवी, रानी देवी, संतोष रानी, किरण देवी, शीलवंती, क्लर्क सीमा ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से लगातार अध्यापन का कार्य बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब रिलीव किया जा रहा है। इस दौरान उनका कार्य पूरी तरह से संतोषजनक रहा है। मैनेजमेंट और बच्चों को शिक्षण कार्य को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी गई है। नीलम ने बताया कि सभी शिक्षकों को मैनेजमेंट द्वारा प्रस्ताव पारित करके एक जनवरी 2019 को नियमित कर दिया था। इस दौरान अध्यापकों ने बार-बार मैनेजमेंट से ज्वाइनिंग लेटर की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें बहाना बना कर टाला जाता रहा। अब उन्हें बिना नोटिस और बिना कुछ कारण ही रिलीव कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 में कोरोना के कारण नियमित कक्षाएं बंद हो गई थी। परंतु सरकार के निर्देशानुसार उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रखा। इस अवधि में उन्हें आधी सेलरी दी गई। अब प्रबंधन समिति के प्रधान लक्ष्मीनारायण बंसल की मौत के बाद बेवजह नौकरी से निकाल दिया है। अब तक उनका पीएफ भी नहीं काटा गया है।
क्लर्क सीमा ने बताया कि वह एसडी स्कूल जींद में शिक्षक व गैर शिक्षक पद पर 5 साल से काम कर रहे हैं। इस दौरान उनका काम संतोषजनक रहा है। उन्होंने मैनेजमेंट और बच्चों को शिकायत का कोई मौका नहीं दिया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें नौकरी पर बहाल करवाने और बकाया वेतन भी दिलवाने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी मदन चौपड़ा ने शिक्षकों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सुशील जैन को सौंपी है। अधिकारी सुशील जैन स्कूल प्रबंधक सीमिति पदाधिकारियों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
-आधी रह गई छात्र संख्या, घाटे में है संस्था : कार्यकारी प्रधान प्रबंधन समिति के प्रधान लक्ष्मीनारायण बंसल की हाल ही में हुई मौत के बाद कार्यकारी प्रधान बने श्यामलाल बंसल ने बताया कि स्कूल में छात्र संख्या चार हजार से घटकर दो हजार रह गई है। कोरोना की वजह से काफी विद्यार्थियों की फीस भी नहीं आई। संस्था घाटे में है। स्टाफ का महीने का वेतन 12 लाख रुपये बनता है। जबकि फीस दो लाख रुपये जमा होती है। एेसे में जितने स्टाफ की जरूरत है, उतना ही रखा जाएगा। संस्था कोई नई भर्ती नहीं कर रही है। अगर नई भर्ती होगी, तो हटाए गए कर्मचारियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

फ़ोटो-एसडीएम राजेश कुमार से मिलती बर्खास्त टीचर  

-बीईओ को सौंपी जांच : मदन चोपड़ा-
एसडी स्कूल के स्टाफ सदस्य उनसे मिलने आए थे। उन्हें हटाया गया है। इस मामले में संस्था के सदस्यों से बात की तो वह आए बाहर थे। इस मामले में बीईओ सुशील जैन को जांच दी गई है। संस्था सदस्यों व हटाए गए स्टाफ को बैठाकर मामला सुलझाया जाएगा।


January 19, 2021

जींद शहर में फाटक नंबर ए 2 बी कई माह के लिए हुई बंद

जींद शहर में फाटक नंबर ए 2 बी कई माह के लिए हुई बंद

-वाहन चालकों, राहगिरों की बढ़ी परेशानी, आरओबी निर्माण बना कारण  


जींद, 18 जनवरी : शहर में पुराने रोहतक बाइपास पर जेल के पीछे पानीपत रेलवे लाइन पर स्थित फाटक नंबर ए 2 बी को रेलवे द्वारा आगामी आदेशों तक कई माह के लिए स्थाई तौर पर बंद कर दिया है। इस कारण लोगों एवं वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।  फाटक बंद करने का कारण यहां हो रहे आरओबी निर्माण को बताया गया गया। इस आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने में कई माह का समय लगेगा।
 फाटक पर तैनात गेट मैन सुशील कुमार ने बताया कि दिल्ली से सीआरएस का लेटर आया हुआ है। यहां आरओबी का कार्य चल रहा है। रलवे के अधिकारियों के आदेश पर यह फाटक बंद किया गया। आगामी आदेशों तक यह फाटक बंद रहेगा। फाटक बंद होने के बाद अब इस मार्ग से जींद शहर में प्रवेश करने के लिए कोर्ट के पीछे न्यू कृष्णा कालोनी व एंपलाईज कालोनी से होकर गुजरने वाली सडक़ पर वाहनों की संख्यां बढ़ गई है। वहीं, फाटक बंद होने के कारण खासकर उन वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है, जो जिले से बाहर से इस रास्ते आ रहे हैं। 
फोटो कैप्शन : जींद शहर में बंद की रेलवे फाटक नंबर ए 2बी


January 19, 2021

अब मिस्ड कॉल देकर पाएं बिजली निगम की सुविधा

अब मिस्ड कॉल देकर पाएं बिजली निगम की सुविधा

चंडीगढ़ -उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 70870-19636 नंबर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 70821-02200 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने बिजली बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर ऑनलाइन माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान होगा

चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट सर्विस शुरू की गई है। जिसके तहत उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से मिस्ड कॉल करने पर मैसेज के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक करके उपभोक्ता अपना बिजली बिल डाउनलोड व उसका भुगतान कर सकते हैं।
बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 70870-19636 नंबर पर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 70821-02200 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने बिजली बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर ऑनलाइन माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। मिस्ड कॉल की सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली मीटर एकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। इसके अलावा उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर भी अपडेट कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली निगम की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी और मिस्ड कॉल अलर्ट सुविधा प्राप्त करने से पहले बिजली उपभोक्ता को आधार अपडेट करवाना होगा तभी उपभोक्ता को सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल के लिए मीटर रीडर और बिल डिलिवरी का इंतजार नहीं करना होगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और फरीदाबाद आदि शहरों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए 26 नवम्बर, 2020 से प्रीपेड बिलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। प्री-पेड कनैक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी जमा नहीं करवानी पड़ेगी।  उपभोक्ताओं को महीने के मौजूदा बिजली बिल पर नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी तथा मीटर रीडिंग का झंझट भी खत्म होगा। उपभोक्ता मोबाईल ऐप के माध्यम से अपने अकाउंट बैलेंस को चैक कर सकते हैं जिसके लिए प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से यूएचबीवीएन स्मार्ट मीटर और डीएचबीवीएन स्मार्ट मीटर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।  
हरियाणा के बिजली वितरण निगम वैश्विक कोरोना महामारी के काल में उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल से संबंधित सूचना उपलब्ध करवाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
January 19, 2021

निजी हैसियत में बुलाई थी बैठक : चढूनी

निजी हैसियत  में बुलाई थी बैठक : चढूनी

नई दिल्ली : सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति ने हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा कल अनेक राजनैतिक दलों के साथ की गई बैठक से जुड़े विवाद पर चर्चा की
-गुरनाम सिंह ने समिति के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए लिख कर बताया कि कल की बैठक उन्होंने अपनी निजी हैसियत  में बुलाई थी। इस बैठक का सयुंक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। यह एहसास करते हुए उन्होंने समिति को भरोसा दिलाया कि वो इस आंदोलन के दौरान भविष्य में किसी राजनैतिक बैठक में नहीं जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के साथ थे, है और रहेंगे।
-समिति ने इस स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए यह फैसला किया कि अब इस विवाद को समाप्त किया जाए। यह ऐतिहासिक आंदोलन जिस मोड पर है उसमे एकता और अनुशासन सर्वोपरि है। लोगों के सहयोग से यह आंदोलन किसान संगठन ही यहां तक लेकर आए हैं और किसान संगठन ही इसे मुकाम तक लेकर जाएंगे। कोई भी संगठन या पार्टी अपने तौर पर इस आंदोलन को समर्थन देने को स्वतंत्र हैं, लेकिन आंदोलन सीधे किसी पार्टी से रिश्ता नहीं रखेगा
--जारीकर्ता--
डॉ दर्शन पाल, शिव कुमार कक्काजी, जगजीत सिंह डल्लेवल, बलबीर सिंह रजेवल, हन्नन मौला, योगेंद्र यादव
January 19, 2021

हरियाणा में शिक्षक ने छात्राओं से की गंदी हरकतें, व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज

हरियाणा में शिक्षक ने छात्राओं से की गंदी हरकतें, व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज

अंबाला : हरियाणा में गुरु शिष्या के रिश्ते को फिर से एक शिक्षक ने शर्मसार किया है। जिला अंबाला के एक पीजी कॉलेज में एक ही क्लास की तीन छात्राओं ने शिक्षक पर गलत ढंग से छूने और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दिल की बात कहने और अतिरिक्त कक्षा लगाने के बहाने बुलाने के आरोप लगाए हैं। पांच दिन पहले छात्राओं ने इसकी शिकायत की थी। कॉलेज प्रिंसिपल ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय आंतरिक जांच कमेटी का गठन कर दिया है।  

अभी इस समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी भी नहीं थी कि आरोपी शिक्षक ने कॉलेज की जांच कमेटी के खिलाफ ही थाने में शिकायत दे दी। आरोप लगाए कि जांच कमेटी के एक सदस्य ने मेरा गला पकड़ा, गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। इस तरह यह मामला छावनी के सदर थाने पहुंच गया। शिकायत के बाद कॉलेज जांच कमेटी के चारों सदस्यों को थाने बुलाया। यहां तीन घंटे पूछताछ चली। पूछताछ में जांच कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आरोप लगाने वाले शिक्षक के खिलाफ हम छेड़खानी मामले में जांच कर रहे हैं। साथ ही जांच कमेटी ने छात्राओं की शिकायत भी थाने में सौंप दी है।

इस मामले में कॉलेज प्रिंसिपल का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, आरोपी शिक्षक ने भी न फोन उठाया न ही कॉलेज पहुंचा है। मामले की जांच के लिए प्रिंसिपल ने कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया। इसमें इंचार्ज अंजू जगपाल, डॉ. अतुल यादव, बलजिंद्र कौर और मनीष कुमार शामिल हैं। इसके अलावा मास कम्यूनिकेशन विभाग के अध्यक्ष राकेश शर्मा को विशेष तौर पर बुलाया गया।

कैंट थाना के  इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि हमने सभी को थाने बुलाया था। जांच कमेटी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्राओं ने छेड़खानी की शिकायत दी थी, हम उसकी जांच कर रहे हैं। तफ्तीश के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।  वहीं कॉलेज की आंतरिक जांच कमेटी की इंचर्ज अंजू जगपाल ने कहा कि यह कॉलेज का आंतरिक मामला है। इसमें प्रिंसिपल ही सही जानकारी दे पाएंगे। हमें जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। हमने उनको अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
January 19, 2021

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फ़ैसला

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फ़ैसला

-चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर सील,बैरीकेड लगाकर बॉर्डर को किया गया सील
-किसानों के ट्रेक्टर मार्च को लेकर उठाया क़दम
January 19, 2021

हरियाणा पुलिस की ’नो योर केस‘ में 1.66 लाख ने जाना केस स्टेटस

हरियाणा पुलिस की 'नो योर केस' में 1.66 लाख ने जाना केस स्टेटस

चंडीगढ़, 18 जनवरी - पुलिस कार्याें में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का समावेश करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई जा रही "नो योर केस" योजना के तहत वर्ष 2020 में 1.66 लाख से अधिक नागरिकों ने संबंधित पुलिस थानों व चैकियों में जाकर अपने केस की मौजूदा स्थिति की जानकारी हासिल की।  
           अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस  योजना के तहत गत वर्ष जनवरी से दिसंबर के बीच 89353 लोगों ने पुलिस थानों में अपनी शिकायतों की प्रगति बारे रिर्पोट हासिल की जबकि 76864 लोगों ने उनके द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की।
           कोविड महामारी के बावजूद, ये आंकड़े सीधे तौर पर हरियाणा पुलिस की पारदर्शी और सार्वजनिक-उन्मुख पुलिसिंग पहल के प्रति जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि "नो योर केस" योजना से मामलों एवं शिकायतों के समयबद्ध निपटान के साथ-साथ पुलिस-पब्लिक इंटरेक्शन को और बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

फरीदाबाद में सर्वाधिक लोगों ने ली सटीक जानकारी

           योजना के तहत जानकारी प्राप्त करने वालों को ब्योरा साझा करते हुए श्री विर्क ने बताया कि जिला फरीदाबाद में सर्वाधिक 30,135 नागरिकों ने सीधे जांच अधिकारियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायतों और आपराधिक मामलों की प्रगति बारे जानकारी ली। इसी प्रकार, गुरुग्राम और पलवल जिलों में केस संबंधी जानकारी प्राप्त करने वालों का आंकडा क्रमशः 20,527 और 18,502 दर्ज किया गया। 

अंतिम शनिवार/रविवार को जान सकते है केस स्टेटस

          एडीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत, सभी पर्यवेक्षी अधिकारी, स्टेशन हाउस अधिकारी, जांच अधिकारी और एमएचसी अपने संबंधित पुलिस स्टेशनों/इकाइयों में आगंतुकों/शिकायतकर्ताओं को नवीनतम स्थिति की जानकारी देने के लिए मौजूद रहते हैं। प्रत्येक माह अंतिम शनिवार और रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक "नो योर केस" दिवस के रूप में तय किया गया है। पूरी कवायद संबंधित पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में की जाती है और साथ ही पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा योजना की मासिक प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी भी की जाती है।
000

Monday, January 18, 2021

January 18, 2021

सरपंच एसोसिएशन ने धरने को दिया दान

सरपंच एसोसिएशन ने धरने को दिया दान

नरवाना (जींद), 18 जनवरी : बदोवाल टोल प्लाजा पर धरने के दौरान नरवाना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सैंथली तथा ब्लॉक उझाना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र मंटा के साथ विभिन्न गांवों के सरपंच पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया। 
गांव रसीदां के सरपंच देवेंद्र मंटा ने कहा कि उनका किसान आंदोलन के लिए चल रहे धरने को समर्थन हैं। जिसके लिए दोनों ब्लॉकों के सरपंच धरने को निजी कोष से चंदा देते हैं। उन्होंने कहा कि किसान की बदौलत ही देशवासी का पेट भरता है, इसलिए सरकार को तीनों कृषि कानून वापिस लेने चाहिए।
January 18, 2021

किसान आंदोलन को लेकर महिलाओं की हुंकार -खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर महिलाओं ने निकाला

किसान आंदोलन को लेकर महिलाओं की हुंकार 

-खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर महिलाओं ने निकाला मार्च

- महिलाओं ने गीतों व भजनों से जमकर निकाली भड़ास

-स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धरने पर पहुंचने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर सोमवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। महिलाओं ने दोनों टोल पर मार्च निकाला। दोनों स्थानों पर 26 दिसंबर से तीन कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। 
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को खटकड़ टोल पर आयोजित किसान दिवस पर महिलाओं ने धरने की अध्यक्षता की तो मंच संचालन भी महिलाओं ने ही किया। अध्यक्षता परमेश्वरी देवी ने की तो मंच संचालन किसान एकता महिला सेल की जिलाध्यक्ष सिक्किम सफा खेड़ी ने की। 
सुबह से ही आस-पास के गांवों से सैंकड़ों महिलाएं ने रंग बिरंगी ड्रैसे पहनकर और ट्रैक्टर चला चलाकर टोल टैक्स पर पहुंचनी शुरू हो गई थी। यहां महिलाओं ने रंग बिरंगी ड्रैसों में लोक गीतों पर डांस भी किया। तिरंगे के साथ सैंकड़ों महिलाओं ने मार्च निकालने के साथ-साथ महिलाओं ने पीटी शो भी किया। 
सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि अपने हकों की इस लड़ाई को किसान संयम, अनुशासन से लड़ की जीतेंगे। आज दिल्ली बॉर्डर पर 50 दिन से ज्यादा किसानों को अपने हकों के लिए धरना देते हुए है। अनुशासन से धरना चल रहा है। जो भी किसान मोर्चा के नेता आदेश करेंगे। उन आदेशों को किसान वर्ग मनेगा।  किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि हजारों की संख्या में महिलाओ ने महिला दिवस मनाया। लाखों की संख्या में महिलाएं 26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी और काले कानून वापिस करवा कर लौटेगी। महिला पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही है। 
इसी कड़ी में बदोवाल टोल प्लाजा पर चल रहे 25वें धरने पर महिलाओं का भारी जनसमूह उमड़ा। धरने पर पहुंचने वाली महिलाओं मेें जबरदस्त जोश देखने को मिला। धरने पर शामिल होने के लिए विभिन्न गांवों से महिलाएं खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंची। मंच संचालन गांव दनौदा की डिंपल ने बड़े ही बढिय़ा ढंग से किया। महिलाएं गांव बदोवाल, सच्चाखेड़ा, बेलरखां, गुरूसर, भीखेवाला, ईस्माइलपुर, दनौदा, बडनपुर, डिंडोली, फरैण खुर्द, फरैण कलां, सिंहमार पत्ति नरवाना, मोरपत्ति नरवाना आदि से 1500 की संख्या में पहुंची। गांवों से आई महिलाएं दामन-कुर्ता के देशी पहनावे में आई और उनके द्वारा भजनों व गीतों से नाच-गाकर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। गांव बेलरखां से आई महिला सन्नी ने अपने जोशीले भाषण से धरने पर शामिल महिलाओं व पुरूषों को झझकोर कर दिया। धरने पर गायक कलाकार नरेश श्योराण ने रागनियों के माध्यम से किसानों की दुर्दशा को बयां किया। गांव बदोवाल की बेटी मंजू ने भारत माता पर गीत गाकर तालियां बटोरी, वहीं गुरूसर से प्रीति, ईस्माइलपुर से कंकन मोर ने भाषण दिया। महिलाओं ने कहा कि ये तीन कृषि कानून को वे किसी भी तरह से लागू नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उनको कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भी खुलकर चुनौती दी, जिस पर लोगों ने समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि यह आंदोलन कितना भी लंबा क्यों न चले, वे पीछे हटने वाली नहीं हैं। 

-ट्रैक्टर चलाकर आने वाली महिलाएं सम्मानित-

किसान महिला दिवस पर गांवो से ट्रैक्टर चलाकर बद्दोवाल टोल पर आने वाली महिलाओं को बदोवाल टोल संघर्ष समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें गांव गुरूसर से प्रीति, दबलैन से कविता, कमलजीत, माया, ईस्मालपुर से निर्मला, भीखेवाला से भतेरी, सुनीता, चांदनी, बेलरखां से अंगूरी, डूमरखां कलां से मानसी तथा दनौदा से रेखा शामिल रही।
January 18, 2021

किसानों की ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- - प्रवेश कैसे-कौन करेगा या नहीं करेगा, ये पुलिस तय करे

किसानों की ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-- प्रवेश कैसे-कौन करेगा या नहीं करेगा, ये पुलिस तय करे

नई दिल्ली, 18 जनवरी। नए कृषि कानूनों पर किसानों का आंदोलन विस्तार रूप लेता जा रहा है। जहां इन कानूनों पर किसानों की सरकार से बातचीत चल रही है, वहीं यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा हुआ है| इधर अब किसान आंदोलन के जत्थे ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की हुई है। जिस पर दिल्ली पुलिस ने ऐतराज जताया है और वह ट्रैक्टर रैली पर अवरोध लगवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दर पर पहुंच गई है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में किसानों के 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।
वहीँ, सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को इस मामले पर थोड़ी देर की सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली में प्रवेश का सवाल कानून-व्यवस्था का विषय है और दिल्ली में कौन आएगा या नहीं, कौन मार्च करेगा या धरना देगा। इसे दिल्ली पुलिस को तय करना है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रशासन को क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह कोर्ट नहीं तय करेगा। इधर केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इस दौरान कहा कि किसानों की ट्रैक्टर रैली अवैध होगी और इस दौरान दिल्ली में 5000 लोगों के प्रवेश की संभावना है।फिलहाल किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा।

किसान ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़े…

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च निकलेगा और जरूर निकलेगा। यह अब रुक नहीं सकता। 26 जनवरी को हम दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च करेंगे। ज्ञात रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई हुई है जो कि आंदोलनकारी किसानों से मसले के हल को लेकर बातचीत करेगी, लेकिन किसान इस कमेटी के विरोध में हैं और वह कमेटी से बातचीत नहीं करना चाहते। वहीं, कमेटी के सदस्य भूपिंदर सिंह मान ने खुद को कमेटी से अलग कर लिया है।
January 18, 2021

हरियाणा सहित इन राज्यों में चेतावनी जारी, कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार

हरियाणा सहित इन राज्यों में चेतावनी जारी, कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार

नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्त भारत में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली के साथ साथ हरियाणा में कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट किया गया है। आज सुबह सोमवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों में बारिश अगले दो से तीन घंटे के अंदर हो सकती है। आज सुबह उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है। उत्तर भारत में शीत लहर और ठंड का दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोग सामना कर रहे हैं। 

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भयंकर शीतलहर के असर में आने वाले दिनों में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 1.8 डिग्री है। वहीं हिसार हिमाचल से ज्यादा ठंडा रहा है। वहीं झारखंड के लोगों को अगले 4 दिनों के बाद ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 18-19 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिल्ली में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर कोहरे की चादर दिख रही है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत को जल्द ही कंपकंपाती ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन जम्मू में 22 जनवरी के बाद बर्फबारी के आसार हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह घने कोहरे से साथ शुरू हुई। इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जनवरी तक कोहरा सताएगा, हालांकि तापमान बढ़ने से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। यह दोनों मौसमी सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ों पर असर डालेंगे। जिससे मौसम में बदलाव आएगा। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 7-8 जनवरी के बाद से समूचे उत्तर भारत में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के कारण ही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं निरंतर चल रही हैं। जिससे लोग शीतलहर के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। 

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। अगले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे हो चला है। ऐसे में घना कोहरा छाने की उम्मीद है।
January 18, 2021

तीन दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानें अपने शहर का भाव

तीन दिन बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानें अपने शहर का भाव

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। लगातार तीन दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज डीजल की कीमत में 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो, वहीं पेट्रोल की भी 23 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।


आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। दिल्ली में डीजल 75.13 और पेट्रोल 84.95 रूपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 78.72 और पेट्रोल 86.39 रूपए प्रति लीटर है। मुंबई में में डीजल 81.87 और पेट्रोल 91.56 रूपए प्रति लीटर है। चेन्नई में में डीजल 80.43 और पेट्रोल 87.63 रूपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
January 18, 2021

जींद में ताबड़तोड़ चली गोलियां, बेखौफ बदमाशों ने फैलाई दहशत

जींद में ताबड़तोड़ चली गोलियां, बेखौफ बदमाशों ने फैलाई दहशत

जींद:  जींद में अपराध चरम पर है। बतादें कि बदमाशों में पुलिस का बिलकुल भी खौफ नहीं है। बताना लाजमी है कि जींद जिले में बदमाश दिनदहाड़े लोगों में दहसत पैदा कर रहे है। दरअसल गांव किलाजफरगढ़ में चाय की दुकान के बाहर फायरिग करके दहशत फैलाने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपित ने खुलासा किया कि फायरिग करने के दौरान उसके दो साथी भी मौजूद थे। उन्होंने ढाबा पर उनके नाम की दहशत बनाने के लिए फायरिग की थी।
गांव किलाजफरगढ़ निवासी मुकेश ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई अनिल ने प्रिया कला फैक्ट्री के सामने चाय की दुकान की हुई है। उसका छोटा भाई अपनी गर्भवती पत्नी को पीजीआइ रोहतक में दिखाने के लिए गया हुआ था। इसलिए चाय की दुकान उसने खोल ली। सुबह के समय धुंध ज्यादा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी दुकान के सामने बाइक को रोक लिया। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाल ली और उसे लहराने लगा और फैक्ट्री के गेट के सामने गोली चला दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया था।
 पुलिस जांच में गांव असरफगढ़ निवासी सचिन का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सचिन ने बताया कि 10 जनवरी को वह अपने दोस्त गांव रामराये निवासी ऋषि व गांव किलाजफरगढ़ निवासी गोविदा के साथ फैक्ट्री के साथ लगते ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। वहां पर पहुंचने के बाद उन्होंने आरोपित ऋषि ने ढाबा संचालकों पर दहशत फैलाने के लिए फायरिग कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपित ऋषि व गोविदा की तलाश कर रही है।
January 18, 2021

जींद में हेल्थ वर्करों में वैक्सीन को लेकर डर , नहीं लगवा रहे टीका ?

जींद में हेल्थ वर्करों में वैक्सीन को लेकर डर , नहीं लगवा रहे टीका ?

जींद : देश के अलग -अलग राज्यों के अलग -अलग जिलों में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। बतादें कि हरियाणा का जींद जिला एक बार फिर से पीछे रह गया है। बताना लाजमी है कि हर जिले में एक वैक्सीनेशन सेंटर पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगना होता है ,लेकिन जींद जिले में पहले ही दिन हजारों कमिया सामने आ गई है। बतादें कि जींद जिले में पहले दिन 100 लोगों को टीका नहीं लग पाया। दरअसल जींद जिले के स्वस्थ कर्मचारियों में कोरोना वैक्सीन को लेकर भय भी सामने आ रहा है,जिसको लेकर आज टीका लगवाने के आदेश दिए गए है। 
कोरोना महामारी से जंग लड़ने के लिए सोमवार को तीन बूथों पर 300 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी हैं उनको रविवार को ही मैसेज भेज दिए गए। मैसेज में कर्मचारियों को वैक्सीन लगने स्थान व समय के बारे में अवगत करवाया गया है। सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है। पहले दिन के अभियान में जो कर्मचारी वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए हैं उनको दोबारा मौका दिया जाएगा।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. गोपाल गोयल ने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने तीन ट्रायल करके वैक्सीन को बनाया गया है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन से हल्का बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द आदि हो सकता है। ऐसे मामूली लक्षण किसी भी वैक्सीन को लगाने पर हो सकते हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना महामारी से वैक्सीनेशन करके ही जीता जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। उन्होंने पहले दिन खुद ही वैक्सीन लगवाई है और उनके सिर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में जींद जिला प्रदेशभर में फिसड्डी रहने पर डीसी डा. आदित्य दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान सॉफ्टवेयर में कुछ कमियां रही और जिन हेल्थ वर्करों को शनिवार को वैक्सीन लगनी थी, उनके पास मैसेज नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा नरवाना में पहली वैक्सीन लैब टेक्नीशियन सुल्तान को लगी थी और उसको चक्कर आ गए थे। इसके चलते दूसरे कर्मचारियों में वैक्सीन को लेकर भ्रांति फैल गई। इसके चलते वहां पर 100 हेल्थ वर्कर्स में से केवल 30 को वैक्सीन लग पाई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में 30 आंगनबाड़ी वर्करों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बजाय वहां पर नारेबाजी कर दी।
 आंगनबाड़ी वर्करों के विरोध के चलते दूसरे कर्मचारी भी वैक्सीन लगवाने से पीछे हट गए और वहां पर 100 में से 51 हेल्थ वर्करों ने ही वैक्सीन लगवाई। जबकि जिला मुख्यालय पर शुरुआत में को-विन एप में चलने में दिक्कत रही। जहां पर कुछ हेल्थ वर्करों ने गंभीर बीमारी व महिला कर्मचारियों ने गर्भवती बताकर वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया। सेक्टर आठ में पॉली क्लीनिक में बनाए गए बूथ पर 100 में से 76 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। इसके चलते जींद जिले में केवल 52 फीसदी हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लग पाई और जींद जिला वैक्सीन लगवाने के मामले में मेवात से भी पिछड़ गया। डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान जो खामियां सामने आई है उनको दूर कर दी है। पहले चरण में जिले में 4900 के करीब हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
January 18, 2021

भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर लगे बड़े आरोप, संयुक्त किसान मोर्चा ने बातचीत कमेटी के किया बाहर

भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर लगे बड़े आरोप, संयुक्त किसान मोर्चा ने बातचीत कमेटी के किया बाहर

नई दिल्ली : किसान आंदोलन के दौरान पहली बार संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसानों में फूट नजर आई। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की किसान आंदोलन में कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। दरअसल गुरनाम सिंह पर सियासी जोड़-तोड़ के बडे आरोप लगे हैं। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने चढूनी से दूरी बना ली है।

रविवार को मीटिंग में हरियाणा भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी पर आंदोलन को राजनीति का अड्डा बनाने, कांग्रेस समेत राज नेताओं को बुलाने व दिल्ली में सक्रिय हरियाणा के एक कांग्रेस नेता से आंदोलन के नाम पर करीब 10 करोड़ रुपए लेने के गंभीर आरोप लगे। आरोप था कि वह कांग्रेसी टिकट के बदले हरियाणा सरकार को गिराने की डील भी कर रहे हैं। चढू़नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

किसान नेता शिव कुमार कक्का

बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया कि बैठक में मोर्चा के सदस्य उन्हें तुरंत मोर्चे से निकालना चाहते थे। लेकिन आरोपों की जांच को 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई जो 20 जनवरी को रिपोर्ट देगी। उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा चढूनी के राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से नाराज हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने भाकियू के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी पर कार्रवाई करते हुए किसान मोर्चा की कमेटी और केंद्र सरकार से बात करने वाली कमेटी से बाहर कर दिया।


गुरनाम सिंह चढूनी पर आरोप है कि वह कांग्रेस नेताओं के लगातार संपर्क में है और उनसे मुलाकात तय कर रहे हैं। गुरनाम सिंह की तरफ से 22 और 23 तारीख की एक किसान संसद का आयोजन किया गया है, जिसमें कृषि कानूनों के विरोध करने वाले कांग्रेस और आप समेत विपक्ष के पूर्व विधायकों सांसदों पूर्व सांसदों को बुलाया गया है। इस किसान संसद के लिए भी संयुक्त किसान मोर्चा से इजाजत नहीं ली गई है।

बताया जा रहा है कि कल भी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरनाम सिंह की तरफ से एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कृषि कानूनों का विरोध करने वाले विपक्षी विधायकों पूर्व विधायकों, सांसदों पूर्व सांसदों को बुलाया गया था, इस कार्यक्रम की इजाजत भी से किसान मोर्चा से नहीं ली गई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरनाम सिंह चढूनी का राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है। उनकी पत्नी बलविंदर कौर ने आम आदमी पार्टी से 2014 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 में खुद गुरनाम सिंह चढूनी लाडवा से विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ चुके हैं।
January 18, 2021

कोरोना के टीकाकरण का नया शेड्यूल, अब हर राज्य के लिए दिन तय, देंखे लिस्ट

कोरोना के टीकाकरण का नया शेड्यूल, अब हर राज्य के लिए दिन तय, देंखे लिस्ट

दिल्ली : कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने अब हर राज्य के लिए टीकाकरण के दिन तय कर दिए हैं। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है कि दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े। पहले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हफ्ते में चार दिन टीके लगाने की सलाह दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा में सबसे कम दो दिन और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक हफ्ते में छह दिन टीके लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय में अपर सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले हफ्ते में चार दिन टीकाकरण अभियान चलाने की सलाह दी गई थी ताकि दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका प्रतिकूल असर नहीं पड़े। अब इसमें बदलाव किया गया है। आंध्र प्रदेश में छह दिन तो मिजोरम में हफ्ते में पांच दिन टीके लगाए जाएंगे।

नए शेड्यूल के अनुसार उत्तर प्रदेश में गुरुवार, शुक्रवार, हिमाचल प्रदेश में सोमवार, मंगलवार, बिहार में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, हरियाणा में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, जम्मू-कश्मीर में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, झारखंड में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, मध्य प्रदेश में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवा,  पंजाब में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, राजस्थान में सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, उत्तराखंड में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, बंगाल में सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, चंडीगढ़ में मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, छत्तीसगढ़ में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और महाराष्ट्र में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को टीके लगाए जाएंगे।

मनोहर अगनानी ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जबकि, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में हफ्ते में चार दिन टीके लगाए जाएंगे। झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और बंगाल में भी हफ्ते में चार दिन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन टीके लगाए जाएंगे।

अगनानी ने बताया कि टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन छह राज्यों में 17,072 लाभार्थियों को टीके लगाए गए। इस तरह अब तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें से सिर्फ 447 लोगों पर ही इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के मामले सामने आए हैं। प्रतिकूल मामलों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी जैसी स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं देखने को मिली हैं।

अगनानी ने कहा कि रविवार होने के चलते सिर्फ छह-आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु में टीकाकरण अभियान चलाया गया और 553 सत्रों में कुल 17,072 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अभियान के पहले दिन यानी शनिवार को 2,07,229 लोगों को टीका लगाया गया था। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 21,291 लोगों को टीका लगाया गया है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 18,412, महाराष्ट्र में 18,328, बिहार में 18,169, ओडिशा में 13,746, कर्नाटक में 13,594 और गुजरात में 10,787 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

उल्‍लेखनीय है कि टीकाकरण के पहले दिन स्‍वा‍स्‍थ्‍य क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों ने भी वैक्‍सीन लगवाई थी। इन लोगों में एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, भाजपा सांसद महेश शर्मा और बंगाल के मंत्री निर्मल माजी शामिल रहे। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण में मामूली या हल्‍के प्रतिकूल प्रभावों जैसे कि बुखार, सिरदर्द आदि को लेकर डरने की जरूरत नहीं है।

भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन नामक दो टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी दी गई है। कोवैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई है। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बनाया है।

इस बीच भारत बायोटेक ने कहा है कि यदि उसकी कोविड वैक्सीन लेने के बाद किसी पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है तो वह पीडि़त व्यक्ति को मुआवजा देगी। भारत बायोटेक ने स्वदेशी कोवैक्सीन विकसित की है। सरकार ने इस वैक्‍सीन की 55 लाख डोज खरीदी हैं जिसका टीकाकरण में इस्तेमाल हो रहा है।

Sunday, January 17, 2021

January 17, 2021

जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने की पदाधिकारियों की घोषणा दो दर्जन से ज्यादा संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिया गया स्थान

जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल  ने की पदाधिकारियों की घोषणा दो दर्जन से ज्यादा संस्थाओं के प्रतिनिधियों को  दिया गया स्थान

जीन्द : जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने वर्ष 2021-22 के लिए संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। दो दर्जन से ज्यादा संस्थाओं के पदाधिकारियों को संगठन में स्थान दिया गया है।

गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद् जीन्द के संरक्षक एवं प्रयास संस्था के चेयरमैन मुकेश शर्मा को संरक्षक, अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद् के प्रधान राजकुमार भोला को महासचिव, बाल धमार्थ अस्पताल जीन्द के प्रधान ईश्वर गोयल व संकल्प एक परिवर्तन संस्था के प्रधान बीएस गर्ग को सलाहकार, एडवोकेट दर्शन ढाण्डा व एडवोकेट सुरेश गोयल को कानूनी सलाहकार, रोटरी मिड टाऊन जीन्द के प्रधान व जैन धमार्थ अस्पताल के प्रमुख आर्थो चिकित्सक डा. बनीश गर्ग को चिकित्सा प्रमुख, प्रमुख शिक्षाविद व यूनिवर्सल सोशल आर्गेनाईजेशन के प्रधान रामधन जैन को व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया गया है।

गोयल ने बताया कि शाईनिंग स्टार फाऊण्डेशन के अध्यक्ष मनजीत भौंसला व साड़ी एसोसिएशन जीन्द के प्रधान सावर गर्ग को वरिष्ठ उप प्रधान, युवा कल्याण सभा के प्रधान सज्जन सैनी व अग्रोहा धाम जीन्द के प्रधान व उत्सव होटल के अशोक गोयल को उप प्रधान नियुक्त किया गया है। मेन बाजार एसोसिएशन के पवन बन्सल को कोषाध्यक्ष, संस्कार भारती जीन्द के कोषाध्यक्ष राजेश भारद्वाज व युवा मित्र मण्डल जीन्द के प्रधान पवन सिंगला को सचिव बनाया गया है।

इन्टरनेशन वेलफेयर सोसाईटी के उप प्रधान संजय चुघ व अनाज मण्डी एसोसिएशन के मनोज कहानोरिया को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी व संत कबीर महासभा के पीआरओ सूबे सिंह को पीआरओ नियुक्त किया गया है। करियाणा एसोसिएशन जीन्द के प्रधान मनीष नगूरां व पालिका बाजार से रजत सिंगला को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।

गोयल ने बताया कि लोक सेवा परिषद् के पूर्व संयोजक विनोद शर्मा व दिगम्बर जैन महासमिति जीन्द के प्रधान गौरव जैन को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। जांगड़ा समाज से मनोज जांगड़ा व फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से सुशील धनाना को कार्यालय सचिव, मुस्लिम समाज से इमरान खान व फर्नीचर एसोसिएशन से सुन्दरी गर्ग को कार्यालय सह सचिव नियुक्त किया गया है। व्यवस्था सह प्रमुख की जिम्मेवारी कपड़ा एसोसिएशन से सोनू जैन को दी गई है।

सैनी समाज से जयभगवान सैनी व हांसी रोड़ एसोसिएशन से सुभाष गर्ग को सह सचिव नियुक्त किया गया है। उप सचिव की जिम्मेवारी सुरेश चौहान, अनिल यादव, राजेश गोयल व गोपाल जिन्दल को दी गई है। संयुक्त सचिव के तौर पर विपुल, गोविन्द गुप्ता,  जयभगवान, बजरंग व जतिन जिम्मेवारी सम्भालेंगे।
January 17, 2021

हरियाणा की बेटी ने चूमा सफलता का शिखर ,बनी राज्य की बेस्ट पावर लिफ्टर

हरियाणा की बेटी ने चूमा सफलता का शिखर ,बनी राज्य की बेस्ट पावर लिफ्टर

हिसार :  एक बार फिर हरियाणा की बेटी ने नाम रोशन का दिया है। बताना लाजमी है कि ये एक मजदूर की बेटी है जिन्होंने अपना माँ -बाप ही नहीं बल्कि पुरे हरियाणा का सिर गर्व से ऊपर कर दिया है। पानीपत में 14 और 15 जनवरी को हुई राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भिवानी की मंजूरानी हरियाणा की बेस्ट प्लेयर बनी हैं। बतादें कि मंजूरानी के पिता ताराचंद और मां सुनीता देवी के साथ खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।

मंजू के पिता मजदूरी करते हैं और बेटी खेलों में उपलब्धि हासिल करे, इसके लिए हर संभव बेटी के लिए मदद करते हैं। मंजूरानी के नाम इससे पहले भी कई उपलब्धियां हैं। इनमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 2019 में कांस्य पदक जीता था। भिवानी में 2019 में हुई नॉर्थ इंडिया में भी यह खिलाड़ी बेस्ट प्लेयर रह चुकी है। दरअसल इस महिला खिलाड़ी ने यह खिताब जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम रह कर हासिल किया है। गांव भाखरा न निवासी इस खिलाड़ी ने 63 किलो भार वर्ग में 490 किलो वजन उठा कर कीर्तिमान स्थापित किया।
January 17, 2021

आज चार राज्यों के किसान निकालेंगे संविधान पदयात्रा,प्रधानमंत्री निवास का करेंगे घेराव

आज चार राज्यों के किसान निकालेंगे संविधान पदयात्रा,प्रधानमंत्री निवास का करेंगे घेराव

रोहतक : लगातार चल रहा किसान आंदोलन अब बढ़ता जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ किसानों ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बताना लाजमी है कि चार राज्यों के किसान आज दिल्ली को कूच करेंगे। चार राज्य (राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली) के किसान आज दिल्ली कूच करेंगे। सत्याग्रह के तहत संविधान पद यात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास का घेराव करते हुए धारा 197 के तहत नितिन गडकरी पर मुकदमा चलाने कि मांगे की जाएगी। यह बात रमेश दलाल अध्यक्ष भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने कही। वे शनिवार को गांव हुमायुंपुर में धरनास्थल पर किसानों को संबोधित कर रहे थे।

रमेश दलाल ने कहा कि किसानों की कीमती जमीनों का सरकार ने अधिग्रहण किया है, जो कानून गलत है। इसको लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार से किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों पर आरोप लगाते हैं कि किसान संविधान और संसद को नहीं मानते। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उच्च अधिकारियों की त्रुटि और गोलमाल पकड़ी गई है इन जन सेवकों द्वारा संसद में बनाए गए किसानों के हक के कानून का उल्लंघन किया गया है। रमेश दलाल ने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि संविधान और संसद को नहीं मानने वाले जन सेवकों को सजा दिलवाए और किसानों के मुआवजे को बढ़वाएं।
January 17, 2021

चंडीगढ़ के एक पेड़ पर लटक रही है लाश, सूचना पर तुरंत मौके को दौड़ी पुलिस

चंडीगढ़ के एक पेड़ पर लटक रही है लाश, सूचना पर तुरंत मौके को दौड़ी पुलिस

चंडीगढ़  : शहर में जहां पेड़ पर लाश लटकने के कई मामले सामने आ चुके हैं वहीं एक बार फिर यहां एक पेड़ पर से एक लाश लटकी हुई पाई गई है। लाश एक शख्स की है जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच अंदाजी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की पूरी शिनाख्त कर रही है कि ये लाश के रूप में यह शख्स कौन है कहाँ का है और ये पेड़ से खुद लटका है या लटकाया गया है। पुलिस मामले में हर पहलू पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इतंजार कर रही है जिसके आने पर हत्या या आत्महत्या का मामला क्लियर हो जाएगा।
बतादें कि, यह लाश शहर के थाना सारंगपुर क्षेत्र में पेड़ से लटकी हुई मिली है। लोगों ने लाश को पेड़ पर लटके हुए देखा और उनमें हड़कम्प मच गया जिसकी सूचना लोगों ने फौरन पुलिस को दी।वहीं जैसे ही सूचना पुलिस को मिली वह फौरन मौके के लिए निकली और मौके पर पहुंचकर लाश को पेड़ से नीचे उतारकर उसे सेक्टर 16 अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि लाश  एक शख्स की है जिसकी उम्र 30 से 35 के बीच की लग रही है। लाश की अभी ज्यादा पहचान नहीं हो पाई है जो कि जारी है। वहीं लाश की हालत के हिसाब से वह 4 से 5 दिन पुरानी है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबकुछ क्लियर हो पायेगा। पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत जंगल एरिया में पेड़ से एक शव लटक रहा है। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी।
January 17, 2021

आंदोलन में दो और आंदोलनकारी किसानों की थम गई सांसें

आंदोलन में दो और आंदोलनकारी किसानों की थम गई सांसें

हिसार : लगातार चल रहा किसान आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन किसानों की सांसे लगातार रूकती जा रही है। उसके बाबजूद भी सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है। दरअसल कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एक और किसान की मौत होने का मामला सामने आया है।

तबीयत बिगड़ने अथवा हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है। असल कारण का खुलासा पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच शनिवार को दो और किसानों की मौत हो गई है। एक किसान की बहादुरगढ़ में तो दूसरे की हिसार के बरवाला में मौत हुई है। बरवाला में किसान की अचानक मौत होने से ट्रैक्टर मार्च को बीच में ही समाप्त कर दिया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक बोहर सिंह के परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, शुक्रवार को 83 वर्षीय किसान जगीर सिंह की मौत हो गई थी। शनिवार को स्वजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। अब तक हुई मौत के सभी मामलों में पीड़ित परिवारों की ओर से सरकार से मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की जा रही है।

Saturday, January 16, 2021

January 16, 2021

हुडडा के सैक्टर 8 स्थित पोलीक्लीनिक से की कोविड-19 राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरूआत

हुडडा के सैक्टर 8 स्थित पोलीक्लीनिक से की कोविड-19 राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरूआत

जींद 15 जनवरी  : (संजय कुमार )  डीसी डॉ० आदित्य दहिया व डीआईजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने शनिवार को हुडा सैक्टर 8 स्थित पोलीक्लीनिक में कोविड-19 टीकाकरण सैशन साइट का शुभारंभ किया। कोविड-19 टीकाकरण सैशन साइट पोलीक्लीनिक सेक्टर-8 में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह अस्पताल कर्मी आशा रानी ने सबसे पहले टीका लगवाकर टीकाकरण सैशन की शुरूआत की।
                       डॉ० आदित्य दहिया ने कहा कि आज से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जिला व प्रदेश के लोगों को कोरोना से मुक्ति मिलें। उन्होंने कहा कि  केन्द्र सरकार द्वारा किए गए अथक प्रयासों से ही बहुत की कम समय में कोविड वैक्सीन नागरिकों को उपलब्ध हो पाई है। सरकार के आदेशों की पालना में भारतीय वैज्ञानिकों व डॉक्टरों की टीम ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से कोविड वैक्सीन कार्य का शुभारंभ किया है, जिससे कोरोना महामारी से नागरिकों को निश्चित रूप से निजात मिलेगी।
           उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में 3०० स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है और टीकाकरण के साथ साथ कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना जैसे फेस मास्क पहनना, उचित  दूरी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील भी नागरिकों से की। उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला में नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिन-रात मेहनत की है। डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के लिए फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचें। सरकार व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइनों की पालना करें। राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व अस्पताल कर्मी आशा रानी ने  कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। इसके उपरांत डीसी ने अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी प्रकार की कोई आवश्यक चीज की कमी है तो उसे तुरंत बताए ताकि समय रहते उसको पूरा किया जा सके ।  सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ० पालेराम कटारिया ने उपायुक्त व डीआईजी का स्वागत करते कोविड वैक्सीन के कार्य की विस्तृत जानकारी दी और नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में अवगत करवाया। कोविड-19 टीकाकरण सत्र के दौरान मुख्य द्वार पर एक सुरक्षा कर्मी को खड़ा किया गया, जिसके पास पंजीकृत पात्र व्यक्तियों की लिस्ट थी। उसके द्वारा नाम का मिलान करके उसको टीकाकरण वाले कमरे में भेजा गया। उसके बाद वैक्सीनेशन ऑफिसर द्वारा लाभार्थी की आईडी की जांच करने के बाद डॉ० द्वारा उसका टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को 3० मिनट के लिए विशेषज्ञो की निगरानी में कक्ष में रखा गया, ताकि किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। टीकाकरण करने के बाद लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र दिया गया, जिसमें टीकाकरण की दूसरी डोज जो 28 दिन बाद लगेगी की तिथि वर्णित है। सीएमओ डॉ०मंजीत ने कहा कि यह टीका असाध्य रोगियों ,स्तनपान करवाने वाली माताओ को,गर्भवति महिला व 18 वर्ष से कर्म उम्र के बच्चों को नही लगेगा। 
January 16, 2021

हरियाणा में रिश्वत लेते पकडे गए दो डॉक्टर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हरियाणा में रिश्वत लेते पकडे गए दो डॉक्टर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डॉक्टर को धरती का भगवान माना गया है लेकिन अगर यही भगवान मौत का सौदा करने लगें तो आम इंसान कहां जाये। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टरों को रिश्वत देते रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामला मरीज की मौत का है, जिसकी निजी अस्पताल में जांच चल रही है। इस जांच को रफा दफा करने की एवज में ही डील की गई थी। इस डील के तहत 5 लाख रुपये देते हुए दोनों डॉक्टरों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने के बाद दोनों के खिलाफ सेक्टर-17 बैलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक आरोपी BK अस्पताल का और दूसरा निजी अस्पताल का संचालक बताया जा रहा है। SGM नगर निवासी नवीन कुमार की मां कुछ महीने पहले बीमार थी। उन्हें चिमनी बाई धर्मशाला के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। बेटे नवीन ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है।
उन्होंने अस्पताल के खिलाफ जांच के लिए CM विंडो और CMO को शिकायत दी थी। CMO ने BK अस्पताल में कार्यरत डॉ. नवदीप सिंघल को इसकी जांच सौंपी थी। अब डॉ. नवदीप और आरोपी निजी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश उन पर शिकायत वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे है। उन्होंने उन्हें 5 लाख रुपये बतौर रिश्वत देने की पेशकश भी की। इन्हीं 5 लाख रुपयों को नवीन को देते हुए दोनों डॉक्टरों को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टरों ने पीड़ित नवीन को BK अस्पताल के CMO ऑफिस में बुलाया था और वहीं पर 5 लाख देने की पेशकश की थी। दोनों डॉक्टरों ने जैसे ही नवीन को पैसे दिए विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों डॉक्टरों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर भेज दिया गया है।
January 16, 2021

जींद में भाई ने ले ली भाई की जान, मामूली कहासुनी में कुल्हाड़ी से काटा

जींद में भाई ने ले ली भाई की जान, मामूली कहासुनी में कुल्हाड़ी से काटा 

जींद : जींद के अलेवा थाना के अन्तर्गत संडील गांव में कल रात को 2 नशेड़ी भाइयों के बीच हुई कहासुनी मेें एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। जानकारी मिलने पर मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम प्रभारी धमेंद्र, अलेवा थाना प्रभारी रामकुमार दहिया व नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा ने घटना का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर महीपाल मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने मृतक कुलदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है जहां आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


मिली जानकारी के अनुसार गांव संडील निवासी कुलदीप (35) का अपने बड़े भाई महिपाल से कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों आपस में झगड़े हुए गांव के शमशान घाट पहुंच गए। जहां पर महिपाल ने अपने भाई कुलदीप की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिस पर कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों भाई शराब के आदी हैं।
मृतक कुलदीप अविवाहित था, जबकि बड़ा भाई महिपाल विवाहित है। कुलदीप अपनी भाभी के साथ झगड़ा करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। कल रात को कुलदीप ने अपनी भाभी के साथ झगड़ा किया, जिस पर महिपाल की अपने छोटे भाई से कहासुनी हो गई। दोनों भाई आपस में झगड़ते हुए शमशान घाट पहुंच गए और वहां पर महिपाल ने कुलदीप की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
मृतक तथा आरोपित के माता, पिता की मौत पहले हो चुकी है। बड़ी बहन शादीशुदा है और अपनी ससुराल रहती है। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना प्रभारी रामकुमार, सीन आफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा ले शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक की बहन बिमला की शिकायत पर बड़े भाई महिपाल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
अलेवा थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि मृतक तथा आरोपित की बड़ी बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे दोनों भाईयों के बीच झगड़ा होना बताया जा रहा है। दोनों शराब पीने के आदी थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी मौके से फरार है जिसको जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
January 16, 2021

साजिश के तहत पति ने की थी पत्नी की हत्या, बताई ऐसी वजह

साजिश के तहत पति ने की थी पत्नी की हत्या, बताई ऐसी वजह

पानीपत : पानीपत जिला में हुए पूजा मर्डर केस में सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित शूटिंग एकेडमी के संचालक निजामपुर के विकास को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपित विकास ने कूबूल कर लिया है कि पत्नी पूजा की हत्या की है। वे पत्नी का पसंद नहीं करता था। स्वजनों ने उसे जबरन चार दिसंबर को ससुराल सोनीपत के चिड़ाना भेज दिया और वे पूजा को घर ले आया।

इसके बाद भी पत्नी बार-बार टोकती थी कि किसी से फोन पर बात न किया करो। बुधवार शाम को साजिश के तहत विकास सैर करने के बहाने खेत की तरफ ले गया और गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के जेवर छिपाकर लूट का ड्रामा कर दिया कि तीन बाइकों से आए छह बदमाशों ने पूजा की हत्या कर दी। उस पर भी चाकू से वार कर मोबाइल फोन, अंगूठी और चेन लूट ली।

रिमांड के दौरान आरोपित विकास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और जेवर बरामद किए जाएंगे। अगर इस हत्याकांड में और किसी की मिलीभगत मिली तो गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि चिड़ाना गांव के संजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी छोटी बहन पूजा को ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

दहेज न लाने पर आरोपितों ने बहन की हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने आरोपित पति विकास, ससुर चरण सिंह, सास सतवंती और देवर रिकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रखा है।
January 16, 2021

हरियाणा में वकील की पत्नी का घर में घुसकर किया मर्डर, गोलियां दागी

हरियाणा में वकील की पत्नी का घर में घुसकर किया मर्डर, गोलियां दागी

फ़तेहाबाद : प्रदेश में लगातार बढ़ता क्राइम अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने लगा है | ताजा मामला फतेहाबाद के टोहाना का है जहां अज्ञात बदमाश ने एडवोकेट चिमनलाल गोयल की धर्मपत्नी की आज गोली मारकर हत्या कर दी| बताया जा रहा है कि मृतका कुसुमलता रेलवे रोड स्थित पुरानी अनाजमंडी के बाहर अपने मकान में अकेली थी। तभी अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और मृतका पर हमला कर दिया।

इस दौरान कुसुमलता ने अपने आपको बचाने का काफी प्रयास किया। वह घर के स्टोर रूप में भी छिपी, लेकिन कातिल ने यहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी| जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए और अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की आखिर बदमाश ने इस खुनी वारदात को अंजाम क्यों दिया।

Friday, January 15, 2021

January 15, 2021

जींद जिले को 10540 कोरोना की वेक्सीन मिली

जींद जिले को 10540 कोरोना की वेक्सीन मिली

 जींद : लंबे समय से पूरा भारत कोरोना की वेक्सीन का इंतजार कर रहा था वो

 दिन आ ही गया ही शनिवार को कोरोना की वेक्सीन लगनी सुरु  की

 थी आज कोरोना की वेक्सीन का दूसरा दिन है और जींद हॉस्पिटल के

 सीनियर अधिकार डॉक्टर राजेश भोला ने बताया की जब से कोरोना

 की  वेक्सीन जींद में आई है तो लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिला है  और हर रोज 100 स्वास्थ्य

 कर्मचारियों को लगाई जा रही है कोरोना वेक्सीन लगने के बाद 30

 मिनट तक उस कर्मचारी को डॉक्टर की निगरानी में रहना होगा और 28

 दिन के बाद फिर दूसरा टिका लगेगा और अभी तक किसी भी कर्मचारी को

 कोई दिक्कत नही हुई है  जींद जिले को 10540 कोरोना की वेक्सीन मिली

 थी और जब ये वेक्सीन जींद पहुची तो जैसे नई नवेली दुल्हन की गाड़ी में

 फूल लगते तो ऐसे ही कोरोना वेक्सीन के गाड़ी को सजाया गया था और

 पूजा आरती के साथ कोरोना वेक्सीन के टीके लगाने की सुरवात हुई थी
January 15, 2021

जींद के होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

जींद के होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

जींद : जींद में क्राइम चरम पर है। शहर के एक निजी अस्पताल के एक कम्पाउंडर द्वारा  नारनौंद उपमंडल के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत युवती ने जींद महिला थाने में दी है, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को हांसी महिला थाने में ट्रांसफर किया गया है। हांसी महिला पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुखार के चलते जींद के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थी। वहां पर जींद जिले के शाहपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह कंपाउंडर था। उसने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बात करने लगा। कुछ दिन बाद किसी काम से जींद गई हुई थी तो वह बहला-फुसलाकर जींद के एक होटल में ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो ले लिए। उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसको जींद के उसी होटल में कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। 
कुछ दिन पहले वह जींद बस स्टैंड पर खड़ी थी तो वहां पर भूपेंद्र एक गाड़ी लेकर आया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह जींद के एक मंदिर में थी और शादी के कपड़े पहने हुई थी। भूपेंद्र के साथ तीन उसके दोस्त थे जिनको वह नहीं जानती। जींद महिला पुलिस ने युवती के बयान पर शाहपुर निवासी भूपेंद्र व उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 328, 354सी, 354डी, 376(2)(एन), 420, 506, 34 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
January 15, 2021

16 जनवरी तक मौसम में होगा बदलाव, धुंध बढ़ने के आसार

16 जनवरी तक मौसम में होगा बदलाव, धुंध बढ़ने के आसार

चंडीगढ़ : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कोहराम है। ठंड की वजह से ठिठुरन बनी हुई है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम गई है बावजूद इसके मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफदरजंग में आज सुबह 5.30 बजे तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में उसी समय पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल में कल न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस वहीं रात में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चौधरी चरण सिंह हरियाण कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार प्रदेश में मौसम 16 जनवरी तक खुश्क रहेगा। आगामी दिनों में दिन के तापमान में बढोतरी और उत्तरी पश्चिमी ठंड़ी हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली -एनसीआर के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश ,बिहार, पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाके, असम और त्रिपुरा में सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। सामान्य से भी नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा सकता है। IMD के मुताबिक, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे व लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ बूंदाबांदी के भी आसार जताए हैं।
January 15, 2021

IAS टॉपर प्रदीप सिंह समेत पांच को मिला हरियाणा कैडर, देंखे लिस्ट

IAS टॉपर प्रदीप सिंह समेत पांच को मिला हरियाणा कैडर, देंखे लिस्ट

चंडीगढ़ : यूपीएससी की परीक्षा में पूरे देश में पहला रैंक हासिल कर आईएएस टॉपर बने सोनीपत जिला के प्रदीप सिंह को गृह राज्य अर्थात हरियाणा कैडर अलॉट कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा में 56वां रैंक प्राप्त करने वाले रेवाड़ी के निवासी पंकज यादव को हरियाणा कैड़र मिला है। इनके साथ ही 48वां रैंक हासिल करने वाले महाराष्ट्र के दीपक बाबूलाल करवा, 58वा रैंक हासिल करने वाले तमिलनाडु केसी जयाशरधा और दिल्ली के हर्षित कुमार को भी हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है।

आईएएस टॉपर प्रदीप सिंह
इस बारे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार कि गत वर्ष हरियाणा के 11 सफल उम्मीदवारों का आईएएस में फाइनल चयन हो पाया था। प्रदीप और पंकज को हरियाणा, जबकि बाकी 9 को अलग अलग राज्य कैडर अलॉट हुए हैं। चौथा रैंक हासिल करने वाले हिमांशु जैन को मध्य प्रदेश कैडर, 35 वां रैंक लेने वाली कंचन को गुजरात, 72वे रैंक वाली चंद्रिमा अत्री को बिहार कैडर, 86वे रैंक वाली मधुमिता को ओड़िशा कैडर, 184वे रैंक वाले परीक्षित खटाना को उत्तर प्रदेश कैडर, 258वे रैंक वाले फरमान अहमद खान को आंध्र प्रदेश कैडर, 284वे रैंक वाले ओजस्वी को पंजाब कैडर, 288वे रैंक वाले अभिषेक कुमार को आंध्र प्रदेश कैडर एवं 289वे रैंक वाले दीपक सैनी को उत्तराखंड कैडर अलॉट हुआ है।
IAS पंकज यादव
हेमंत ने बताया कि गत वर्ष 16 सितम्बर को केंद्रीय कार्मिक विभाग ने देश के सभी 25 राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में उन्हें उनके राज्य के संबंध में अलॉट किए गए नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों की सम्बंधित कैटेगरी सहित कुल संख्या अर्थात आउटसाइडर-इनसाइडर और उनकी जाति/वर्ग अनुसार जानकारी दी गयी थी। इस पत्र में हरियाणा राज्य को कुल 5 नव नियुक्त आईएएस अधिकारी मिलने थे, जिनमें से 3 आउटसाइडर थे जो सभी अनारक्षित वर्ग से होंगे। जिसमें वर्ष 2019 से लागू  ई.डब्ल्यू.एस (आर्थिक रूप से कमजोर) कैटेगरी भी शामिल थे। वहीं अलॉट शेष 2 इनसाइडर अर्थात हरियाणा के निवासियों की रिक्तियों का विषय है।


इस वर्ष इनमें से एक ओ.बी.सी (अन्य पिछड़े वर्ग) एवं एक एससी (अनुसूचित जाति) से थी। इस प्रकार हरियाणा को केंद्र सरकार द्वारा जो पांच नव नियुक्त आईएएस अधिकारी अलॉट किए जाने थे, उसमें से तीन आउटसाइडर यानि दूसरे राज्यों के निवासी, जबकि दो इनसाइडर यानि हरियाणा के निवासी होने थे। हालांकि वो आरक्षित वर्ग से होने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा निवासी आईएएस टॉपर प्रदीप सिंह, जो सामान्य जाति से है, उन्हें अपना गृह राज्य हरियाणा कैडर को सामान्य परिस्थितियों में हरियाणा कैडर नहीं मिल सकता था।


सितम्बर, 2017 से केंद्र सरकार द्वारा प्रभावी मौजूद आईएएस कैडर आबंटन पॉलिसी के अनुसार अगर किसी राज्य को आबंटित आईएएस रिक्तियों में से इनसाइडर कोटे से कोई योग्य नवनियुक्त आईएएस अधिकारी उपलब्ध न हो पाता, तो एक निर्धारित प्रक्रिया द्वारा उक्त रिक्ति को आउटसाइडर कोटे से भरा जाता है।

 
अब यह देखने लायक है कि कोई हरियाणा निवासी जनरल वर्ग के आईएएस अर्थात इनसाइडर अनारक्षित रिक्ति न होते हुए भी प्रदीप सिंह को हरियाणा कैडर कैसे अलॉट हुआ? इस सम्बन्ध में उन्होंने कार्मिक विभाग में एक आरटीआई याचिका भी दायर की है। नौ वर्ष पूर्व भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2011 के फाइनल परिणाम, जो वर्ष 2012 में घोषित हुआ, में हरियाणा निवासी एक महिला शेना अग्रवाल ने पूरे देश में पहला रैंक हासिल कर आईएएस 2012 टॉपर बनी, लेकि उस वर्ष केंद्र द्वारा निर्धारित आबंटन में हरियाणा के लिए एक भी इनसाइडर अनारक्षित रिक्ति नहीं थी, जिस कारण शेना को हरियाणा कैडर नहीं मिल सका एवं वर्तमान में वह पंजाब कैडर में आईएएस है।


15 वर्ष पूर्व हरियाणा की एक और महिला मोना प्रुथी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2005 में टॉप कर आईएएस 2006 टॉपर बनी। उन्हें हरियाणा कैडर अलॉट हो गया था। वर्तमान में मोना बीते सवा दो वर्षो से भारतीय चुनाव आयोग में डेपुटेशन पर हैं। सिविल सर्विस परीक्षा-2017 से सम्बंधित रोचक मामले के बारे में हेमंत ने बताया कि हरियाणा निवासी अनु कुमारी ने फाइनल परीक्षा में सम्पूर्ण देश में दूसरा स्थान तो प्राप्त किया एवं उस वर्ष हरियाणा में एक अनारक्षित इनसाइडर रिक्ति भी थी, लेकिन फिर भी उन्हें गृह राज्य नहीं मिल पाया। चूंकि वह निर्धारित समय पर अपनी पसंद का जोन यूपीएससी को नहीं सौंप पाई थी। हालांकि उनका दावा था कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ी होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पायी थी।
IAS अनु कुमारी
अपना गृह राज्य कैडर न मिलने के कारण अनु ने पहले केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, दिल्ली में याचिका डाली, जहां उसे राहत नहीं मिली। जिसके बाद वह दिल्ली हाईकोर्ट गई। जहां उनकी अर्जी स्वीकार कर ली गयी। हालांकि इस निर्णय के विरूद्ध केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट गई. जहां अप्रैल, 2019 में शीर्ष कोर्ट ने अपील स्वीकार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। जिसके फलस्वरूप अनु वर्तमान में केरल कैडर की आईएएस हैं। वहीं अनु से एक स्थान नीचे तीसरे रैंक पर रहे सचिन गुप्ता को हरियाणा कैडर अलॉट हो गया एवं वर्तमान में वह अम्बाला शहर में एसडीएम तैनात हैं।

Wednesday, January 13, 2021

January 13, 2021

180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया : डॉ .भोला

180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया : डॉ .भोला

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) डीसी डा. आदित्य दहिया व सीएमओ डा. मनजीत सिंह के निर्देशानुसार अधिक से अधिक सैंपलिंग को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैंपलिंग के लिए पहुंची। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, डा. मोनिका, डा. भुवनेश के नेतृत्व में टीम ने 180 छात्राओं के सैंपल लिए और जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया। यहां छात्राओं को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया गया। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि हर हाल में कोराना महामारी को फैलने से रोका जाए। इसी उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक-एक कर्मचारी लगा हुआ है। उन्होंने छात्राओं को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
स्कूल प्रिंसीपल रीटा अरोड़ा ने भी छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सबसे अहम बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग करना है। यदि घर में कोई कोरोना संक्रमित हो जाए तो उसे इस महामारी के जोखिम के बारे में समझाएं और उन्हें खुद को अलग करने के लिए मना लें। उन्हें अलग करने के लिए मजबूर न करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें, लेकिन उनसे स्नेह और प्यार से बात करें। उन्हें अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के साथ संक्रमण से निपटने में मदद करें। वहीं गुनगुने पानी पीने की आदत को अपन दिनचर्या में शुमार करें। अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें। इस मौके पर अध्यापिका वीना, वंदना, सुमन, मित्तल, राज बंसल, रामपाल, प्रयागराज, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एलटी रोहताश, सुरजीत, डीईओ विनय, प्रिंस, मुकेश, भूपेंद्र, मधुराज मौजूद रहे।

Tuesday, January 12, 2021

January 12, 2021

सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टैस्ट करवाना जरूरी : सतेन्द्र त्रिपाठी

सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना टैस्ट करवाना जरूरी : सतेन्द्र त्रिपाठी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने कक्षा 11 व 12 में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया। विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह टेस्ट सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने आई हुई डॉक्टर्स की टीम को सर्वश्रेष्ठ कोरोना योद्धा बताया जो अपना जीवन खतरे में डालकर औरों की जीवन की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों के व्यवसाय को सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय बताया तथा कोरोना संकट के समय की जारी डॉक्टरों की सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की विद्यालय प्रशासन ने पहले भी पूरे स्टाफ का दो बार कोरोना टेस्ट अगस्त व सितंबर माह में करवाया था। आज 120 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का एक साथ कोविड टेस्ट हुआ है। उन्होंने कहा विद्यालय के सभी कक्षों एवं वाहनों को भी प्रतिदिन सैनिटाइज करवाया जाता है। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को कोरोना टेस्ट करवाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के आग्रह पर नागरिक अस्पताल, जींद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रवि राणा व उनकी टीम के 8 अन्य साथियो ने विद्यालय में आकर कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचने के सूत्र दिए। उन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना अतिआवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हाथों को बार-बार धोना चाहिए तथा चेहरे व आंखों पर हाथों से टच नहीं करना चाहिए। विद्यालय समिति के डायरेक्टर  सरत अत्री, विकास शर्मा व बलवान जी ने विद्यालय द्वारा किए गए इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यह टेस्ट अति आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Thursday, January 7, 2021

January 07, 2021

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला ग्लोबल ग्रीन अवार्ड

राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री सुखराम विश्नोई द्वारा किए गए हस्ताक्षर

हरियाणा के शुभम जयहिंद को मिला राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री द्वारा हस्ताक्षरित ग्लोबल ग्रीन अवार्ड
जींद : सोमनाथ नक्श्त्रा वाटिका ट्रस्ट राजस्थान द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें पुरे भारत में अलग अलग जगह पर धरातल पर काम करने वाली म्हान विभूतियों को सम्मानीत किया गया। जिसमें हरियाणा के जींद शहर के युवा समाज सेवी शुभम जयहिंद का भी नाम दर्ज हुआ और ग्लोबल ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल ग्रीन अवार्ड पर राजस्थान के पर्यावरण मन्त्री सुखराम विश्नोई द्वारा हस्ताक्षर किए गए। शुभम जयहिंद हरियाणा के  जींद शहर के सबसे कम उम्र के युवा समाज सेवी हैं जो पिछले पांच साल से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा व शिक्षा सम्बन्धित सामग्री उपलब्ध करवा रहें हैं और अब जरूरतमंद बच्चों के लिए जींद शिक्षा भवन का निर्माण कर रहें हैं जो पुरे हरियाणा के लिए अपने आप में एक मिशाल कायम करेगी और जातिवाद के खिलाफ कार्य कर रहें हैं जिनके चलते शुभम जयहिंद को सोमनाथ नक्श्त्रा वाटिका ट्रस्ट जयपुर द्वारा ग्लोबल ग्रीन अवार्ड दिया गया हैं। शुभम जयहिंद को पहले भी राष्ट्रीय सतर के काफी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

Saturday, January 2, 2021

January 02, 2021

भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों का मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया

भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों का मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया 

:जींद शिक्षा भवन का भूमि 3 जनवरी को किया जाएगा 

:एक रुपया एक ईंट शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरआत हरियाणा के मशहूर गायक गगन हरियाणवी करेंगे 

जींद  : ( संजय तिरंगाधारी ) जींद शिक्षा सहयोग समिति द्वारा 3 जनवरी को जींद शिक्षा भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन के लिए 11 तीर्थों कीं मिट्टी एवं जल एकत्रित किया गया। जिसमें कुश तीर्थ-कुचराना कलां,  काया सौधन तीर्थ-कसुहन,वंश मुल्क तीर्थ-बरसौला,भूतेश्वर तीर्थ-जींद (रानी तालाब, एकहंस तीर्थ-इक्कस,सनिहित तीर्थ-रामराये,पुष्कर तीर्थ-पौंकरी खेड़ी,सोम तीर्थ-पिंडारा,बराह तीर्थ-बराह खुर्द,हटकेश्वर तीर्थ-हाट,जमदगनी तीर्थ-जामनीं एवं बाल्मीक मंदिर, जींद गुरुद्वारा ,गाव ईगराह के साधु आश्रम से भूमि पूजन के लिए एकत्रित कीं गई मिट्टी।जींद शिक्षा भवन के भूमि पूजन में इन तीर्थ स्थानों व मँदिरो कीं मिट्टी से भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम कीं अध्यक्षता सुभाष गर्ग (घी-चीनी वाले करेंगे। संस्थान के चैयरमैन शुभम जयहिंद ने बताया कीं कार्यक्रम में कृष्ण मिडा विधायक जींद, सतीश राज देशवाल प्रमुख समाज सेवी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। "एक रुपया-एक ईंट" शिक्षा के नाम अभियान कीं शुरआत हरियाणा के मशहूर गायक गगन हरियाणवी द्वारा कीं जाएगी।अभिषेक बंसल,विनोद जैन,सुमित जैन,राजीव सैनी,अनिल पातलान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।