Breaking

Thursday, November 12, 2020

November 12, 2020

बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी विदाई, शहीद की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों युवा

बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी विदाई, शहीद की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों युवा








भिवानी : दार्जलिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान पवन कुमार को बुधवार को उनके पैतृक गांव दिनोद में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी और उनको सुपुर्द-ए- खाक किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से उपमंडल अधिकारी ना.महेश कुमार व उप पुलिस अधीक्षक सदर वीरेंद्र सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह भी दिनोद पहुंचे और शहीद पवन कुमार को नमन किया। इससे पहले बीएसएफ वाहन में तिरंगे में लिपटे शहीद पवन कुमार के पार्थिव शरीर को गांव के चारों तरफ घुमाया गया। गांव दिनोद निवासी बलवान सिंह के पुत्र बीएसएफ जवान पवन कुमार दार्जलिंग में तैनात थे। तैनाती के दौरान ही उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

बुधवार को बीएसएफ के वाहन में शहीद पवन कुमार का पार्थिव शरीर सुबह करीब नौ बजे भिवानी शहर में पहुंचा। यहां से हजारों युवाओं के काफिले के साथ उनको गांव दिनोद ले जाया गया। शहीद पवन अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा, पवन तेरा नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारों के साथ बीएसएफ का वाहन गांव दिनोद में पहुंचा।

गांव में प्रवेश करने के साथ ही पवन कुमार के पार्थिव शरीर पर ग्रामीणों ने फूलों की बरसात कर उनको नमन किया। इसके बाद बीएसएसफ की गाड़ी को गांव के चारों तरफ घुमाया गया।

इस दौरान भी हजारों युवाओं ने पवन कुमार की शहादत को नमन किया। पवन को नमन करने वालों की भीड़ इतनी अधिक थी कि गांव के चारों तरफ से घर तक पहुंचने में एक घंटा से भी ज्यादा समय लगा। गलियों में सैंकड़ों महिलाओं, बच्चों व नौजवानों ने पवन कुमार पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीएसएफ वाहन के आगे-आगे युवाओं की गाड़ी चल रही थी, जिस पर बंदेमातरम, मेरा रंग दे बसंती चौला और संदेश आते हैं आदि देशभक्ति गीत चल रहे थे। हर बच्चे, बूढ़े और जवान में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही है। गांव के चारों तरफ घूमने के पश्चात पवन कुमार के पार्थिव शरीर को उनके घर पर ले जाया गया।

गांव दिनोद से कोहाड़ जाने वाले सडक़ मार्ग पर तालाब के पास पवन कुमार के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिल्ली से छावला कैंप से आई बीएसएफ की टुकड़ी ने शहीद पवन कुमार को अपने शस्त्र झुकाकर व हवा में गोली दागकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, जिला सैनिक बोर्ड से कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह, गांव के सरपंच राजपाल सिंह, जिला पार्षद मनोज यादव, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, हरि सिंह सांगवान, दिलबाग सिंह नीमड़ी, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, पूर्व सरपंच विनोद कुमार, सूबेदार अतर सिंह, मन्नू नंबरदार, एडवोकेट राजेश जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पवन कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।



 
November 12, 2020

हरियाणा सरकार 2 हजार रिटेल आउटलेट खोलेगी, जानें कब होगा शुभारंभ

हरियाणा सरकार 2 हजार रिटेल आउटलेट खोलेगी, जानें कब होगा शुभारंभ

चंडीगढ़ : युवाओं को उद्यमी के तौर पर विकसित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रिटेल एक्सपेंशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेशभर में 2000 रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार की सोच अंत्योदय की भावना के अनुरूप हरियाणा के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रिटेल आउटलेट स्थापित करने के संबंध में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में कृषि मंत्री  जे पी दलाल व सहकारिता मंत्री बनवारी लाल भी उपस्थित थे। बैठक में प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से आमंत्रित एजेंसी का चयन किया गया।

प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 और शहरी क्षेत्र में 500 रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार द्वारा आउटलेट तैयार करके युवाओं को दिए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए फ्रेंचाइजी पॉलिसी में प्रावधान भी किया जाएगा।
November 12, 2020

जींद में महिला ने चार साल तक लगातार रेप करने का लगाया आरोप, पति की हो चुकी है मौत

जींद में महिला ने चार साल तक लगातार रेप करने का लगाया आरोप, पति की हो चुकी है मौत

जींद : जींद के एक सेक्टर की महिला ने एक शख्स पर चार साल तक जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 42 वर्षीय महिला का आरोप है कि सोमनाथ मंदिर के पास रहने वाले कर्मबीर ने उसके साथ चार सालों तक ज्यादती कर दुष्कर्म किया और अब उसे छोड़ दिया है।

महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद आरोपी कर्मबीर के साथ उसकी जान पहचान हो गई थी, जिसके बाद आरोपी उसके साथ मेलजोल बढ़ाकर उसके पास आने जाने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कर्मबीर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । आरोपी ने महिला को प्रलोभन देकर करीब चार साल तक अपने घर में रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। अब पीड़िता को घऱ से निकाल दिया।

इस मामले में महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला और पुरुष रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब महिला ने अपने साथी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

November 12, 2020

दरार:पत्नी और बेटी को दी जान से मारने की धमकी, महिला ने कहा- पति का मेरी बहन की बेटी से है अवैध संबंध

दरार:पत्नी और बेटी को दी जान से मारने की धमकी, महिला ने कहा- पति का मेरी बहन की बेटी से है अवैध संबंध

पानीपत :पत्नी से विवाद के कारण जेल में रह चुके आरोपी पति ने पत्नी और बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने पत्नी के वॉट्सऐप पर अवैध हथियार के साथ फोटो भी भेजी है। इस संबंध में आरोपी की पत्नी ने एसपी मनीषा चौधरी से पति की शिकायत की है। इसके बाद एसपी के आदेश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी सगी बहन की बेटी के साथ उसके पति का अवैध संबंध है। विरोध करने पर पति रोजाना उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने पति के खिलाफ 14 अगस्त को केस दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी हाल में ही जेल से बाहर आया है।
महिला ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उसके पति ने अवैध हथियार के साथ मेरे वॉट्सऐप पर फोटो भेजी। वॉट्सऐप में मुझे और 11 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बताया कि पहले भी वह उसे और बेटी को अपराधी नीरज बवाना के नाम से डराता रहा है। फिलहाल, महिला अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि उसका पति न तो ससुराल में रहने देता है और न ही कोई खर्च देता है।

पिता का दिलाया मकान भी बेच दिया

महिला ने बताया कि शादी के बाद वह पति के साथ किराए के मकान में रही थी। तब महिला ने अपने पिता से कहकर दत्ता कॉलोनी में करीब 60 गज का मकान लिया। आरोप है कि मकान बेचने के लिए उसके पति ने एडवांस लिया और गायब हो गया। कुछ दिन बाद मात्र 4.30 लाख रुपए में मकान बेच दिया।

*महिला ने कहा- बेटे को भी मेरे खिलाफ कर दिया*

महिला का 14 साल का बेटा अपने पिता के साथ रहता है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन से वह मायके में है। तब बेटी के गर्म कपड़े नहीं लाई थी। अब कपड़े लेने ससुराल पहुंची तो बेटे ने दरवाजा तक नहीं खोला। बेटे ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली और मुझ पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट तक नहीं खुला था। पुलिस ने गेट खुलवाकर बेेटी के कपड़े दिलाए और बेटे को समझाया।
November 12, 2020

दीपावली उत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

*दीपावली उत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

जींद :( संजय तिरँगाधारी ) सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीन्द में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपावली उत्सव को मनाया साथ ही दीप सज्जा करके स्वदेशी की सोच को आगे बढ़ाया विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली भारत का प्रसिद्ध त्योहार है आपसी भाईचारे प्रेम वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के आगमन पर दीपोत्सव हम दिवाली के रूप में मनाते हैं यह हिंदू सनातन परंपरा के लिए गौरव का विषय है और इस पर्व को बालक अपनी कलात्मक क्षमता के साथ विद्यालय में अपनी रंगोली व अन्य माध्यमों से प्रस्तुति देकर अपने गुणों का विकास कर रहे हैं विद्यालय समय समय पर ऐसे आयोजन करता है जिसमें बालकों के  बौद्धिक वैचारिक रचनात्मक दृष्टिकोण को बढ़ाया जा सके इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति सरत अत्री ने सभी अध्यापकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

November 12, 2020

वकील पर 50 हजार रुपए लेने का आरोप:दिन में बिना एफआईआर एडवोकेट को हिरासत में लेने पर वकीलों का कैंट थाने में हंगामा, शाम को एफआईआर दर्ज

वकील पर 50 हजार रुपए लेने का आरोप:दिन में बिना एफआईआर एडवोकेट को हिरासत में लेने पर वकीलों का कैंट थाने में हंगामा, शाम को एफआईआर दर्ज

अम्बाला : एसडीएम कार्यालय परिसर से बुधवार सुबह 11 बजे कैंट पुलिस एडवोकेट कमल धाम को उनके चेंबर ले गई। बिना किसी एफआईआर या नोटिस के वकील को कई घंटे तक थाने में बैठाए रखने की बात फैली तो बार एसोसिएशन के प्रधान इकबाल सिंह व निवर्तमान प्रधान रोहित जैन के नेतृत्व में काफी वकील कैंट थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। शाम को 5:30 बजे लिखित में सूचना दी गई कि वकील के खिलाफ आपराधिक साजिश (धारा 120बी) और जबरदस्ती वसूली ( धारा 384) का केस दर्ज किया है।
बीडी फ्लोर मिल के पीछे लक्ष्मी नगर निवासी रमेश सैनी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एडवोकेट धाम पर रजिस्ट्री की एवज में 50 हजार की वसूली करने का आरोप है। शिकायत में सैनी ने खुद को भाजपा वर्कर बताया है। एडवोकेट धाम ने कहा कि वह तो शिकायतकर्ता को जानते तक नहीं और पुलिस ने भी पूरा मामला नहीं बताया है। बार के निवर्तमान प्रधान रोहित जैन ने कहा कि वकील नियम और कानून की पालना करता है।
इसलिए उसे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस देकर जांच के लिए बुलाना चाहिए था। पुलिस ने ऐसा न करके उन्हें बंधक बनाकर थाने में धमकाया। वकीलों के विरोध के बाद डीएसपी कैंट रामकुमार थाने में पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे। यदि वकील दोषी पाया गया तो 100 आदमियों के बीच से भी गिरफ्तार करके ले आएंगे। डीएसपी के आश्वासन के बाद वकीलों के साथ आरोपी वकील भी थाने से चला गया।

शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री की तारीख व एसडीएम व तहसीलदार के नाम का खुलासा नहीं किया

बेटे गौरव सैनी की फैक्ट्री लगाने को लेकर एक प्लाॅट छोटा खुड्डा में खरीदा था। विक्रेता से इकरारनामा होने पर पैसे का इंतजाम करके तहसीलदार ऑफिस गए। जहां बताया गया कि प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। बाहर बैठे डीड राइटर के जरिए रजिस्ट्री हो जाएगी। बाहर एडवोकेट कमल धाम ने कहा कि सरकारी खर्च के अलावा 50 हजार रुपए लगेंगे, बिना पैसे दिए रजिस्ट्री नहीं होगी। मैंने वकील को कहा कि मैं भाजपा का वर्कर हूं, पैसे क्यों दूं। वकील ने बिना पैसे रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। फैक्ट्री शुरू करनी थी, इसलिए मजबूरी में धाम को 50 हजार रुपए दिए। पैसे देने के बाद प्लाॅट की रजिस्ट्री हुई। पैसे वसूलने की शिकायत तत्कालीन एसडीएम और तहसीलदार को करनी चाही तो सुनवाई करने की बजाय डरा दिया। अब गृहमंत्री अनिल विज को यह बात बताई तो मंत्री ने तहसीलदार को जांच के लिए आदेश दिए हैं। -जैसा शिकायतकर्ता रमेश सैनी ने एफआईआर में लिखवाया

सवा साल पहले हुई रजिस्ट्री, तब दर्शन बिश्नोई तहसीलदार व सुभाष सिहाग एसडीएम थे

बताया जा रहा है कि जिस रजिस्ट्री का एफआईआर में जिक्र है, वह करीब सवा साल पहले की है। तब कैंट में दर्शन बिश्नोई तहसीलदार थे और सुभाष सिहाग कैंट के एसडीएम। बिश्नोई अब एचसीएस प्रमोट होकर जगाधरी में एसडीएम हैं जबकि सिहाग 11 दिन पहले रिटायर हो चुके हैं। बताते हैं कि रजिस्ट्री के बाद इंतकाल में दिक्कत आने से मामला बढ़ा। बुधवार को इस मामले में मंत्री अनिल विज ने कई अधिकारियों पर नाराजगी जताई, उसी के बाद पुलिस ने इतनी तेजी दिखाई कि एफआईआर से पहले ही वकील को थाने ले गई।

*मैंने 4 साल में किसी को नहीं धमकाया: सिहाग*

मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी। मैंने 4 साल के कार्यकाल में किसी को डराया-धमकाया नहीं। पता नहीं अब किस आधार पर मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगा रहा है। सुभाष सिहाग, रिटायर्ड एसडीएम

*जब रजिस्ट्री हो गई तो क्या मामला रह गया: बिश्नोई*

ऐसा कोई मामला मेरी नॉलेज में नहीं है। वैसे भी रजिस्ट्री होने के बाद क्या मामला रह जाता है? मुझे याद नहीं कि कोई ऐसा व्यक्ति शिकायत लेकर मुझे मिला था। दर्शन बिश्नोई, तत्कालीन तहसीलदार (वर्तमान में एसडीएम जगाधरी)
November 12, 2020

आवागमन हुआ बाधित:हर्बल पार्क की लाइन से लीक हुआ पानी, दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क की मिट्टी 10 फीट तक धंसी, रास्ता किया बंद

आवागमन हुआ बाधित:हर्बल पार्क की लाइन से लीक हुआ पानी, दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क की मिट्टी 10 फीट तक धंसी, रास्ता किया बंद

जींद : मिनी बाईपास पर बने अंडरपास के नजदीक उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा बनाई गई सड़क के नीचे से मिट्टी 10 फीट तक धंस गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। मिट्टी धंसने का कारण नजदीक हर्बल पार्क में नहरी पानी सप्लाई के लिए बनाए गए मैनहोल में लीकेज हो रहा है।

मिट्टी धंसने की सूचना नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सत्यवीर और जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सतीश नैन, नगर परिषद के एमई भूपेंद्र अहलावत मौके पर पहुंच गए। अधिकारी एक-दूसरे पर इसका दोष डालते रहे और इस हादसे से अंजान बनते दिखे। हादसे न हो, इसके लिए रोड को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।
सोमवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा यहां पर सड़क बनाने का काम किया गया था। इससे पहले यहां कुछ माह पूर्व नगर परिषद ने 29 फीट गहराई पर बरसाती पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। लंबे समय से नगर परिषद का काम पूरा हो चुका था और उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनानी थी। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने यहां पर सड़क बनाने का काम किया था, लेकिन 48 घंटे में ही अंडरपास के पास बनी सड़क धंस गई। नजदीक ही हर्बल पार्क में नहरी पानी सप्लाई के लिए मैनहोल बनाया गया था।
इस मैनहोल को नगर परिषद द्वारा अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन दबाने के चलते हटाया गया था। दोबारा नगर परिषद ने इसका निर्माण भी कराया था, लेकिन बुधवार को मैनहोल की लाइन लीक हो गई और धीरे-धीरे पानी मिट्टी में रिसता चला गया। इसके बाद सड़क के नीचे की मिट्टी धंस गई और यहां पर गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत यह थी कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह लाइन हमारी नहीं : एसडीओ

अंडरपास के पास जो मैनहोल बना है, वहां से नहरी पानी हर्बल पार्क को सप्लाई होता है। यह हर्बल पार्क के अधिकारी ही बता सकते हैं कि लीकेज कैसे हुई? सतीश नैन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, जींद।

पाइप डालने का काम पूरा, पीडब्ल्यूडी बना रहा सड़क

हमारा पाइप लाइन डालने का काम कुछ माह पहले पूरा हो चुका है। 29 फीट में कुछ मिट्टी नीचे जाती है। अब यहां पीडब्ल्यूडी सड़क बना रहा है। मिट्टी को पानी मिला होगा, तभी वह धंस गई है। यह काम पीडब्ल्यूडी देखेगा। भूपेंद्र अहलावत, एमई, नगर परिषद, जींद।

*जिस विभाग की गलती, उसे दिया जाएगा नोटिस*

दो दिन पहले ही सड़क बनाई थी, लेकिन मैनहोल में पानी लीकेज के कारण मिट्टी बैठ गई। इसमें जिस विभाग की गलती होगी, उसे नोटिस जारी किया जाएगा और यह काम उसी से करवाया जाएगा। सत्यवीर, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
November 12, 2020

बरोदा उपचुनाव पर सीएम-डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया:पूरे वोट मिलते तो 80 हजार होते

बरोदा उपचुनाव पर सीएम-डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया:पूरे वोट मिलते तो 80 हजार होते: मनोहर लाल, दुष्यंत ने कहा- दोनों पार्टियां लड़ीं, तभी 50 हजार मिले

चंडीगढ : बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी की हार के बाद सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पानीपत में मीडिया से बात की। जजपा के सहयोग के सवाल पर सीएम ने कहा कि यदि पूरे वोट मिलते तो हमारे प्रत्याशी के 80 हजार तक वोट होते। लेकिन किसी पार्टी या आदमी के कहने से पूरा वोट ट्रांसफर नहीं होता। स्वाभाविक है कि पोलराइजेशन होती है तो वोट थोड़ा इधर-उधर होता है।
एक पार्टी जिसे पूरा वोट मिलता है, उसके कहने पर हर आदमी ट्रांसफर हो जाए, ऐसा कभी नहीं होता। हालांकि कुछ लाभ जरूर मिलता है। पिछली बार हमारे 37 हजार वोट थे। इस बार 50 हजार से ज्यादा हैं। वहीं, जजपा का वोट भाजपा को नहीं शिफ्ट हाेने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा 50 हजार से अधिक वोट मिलने का मतलब है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। यह तो कांग्रेस की सीट थी। अगर गठबंधन की होती और हम हार जाते तो कह सकते थे कि जनता ने सपोर्ट नहीं किया।
November 12, 2020

राजनीति:निगम चुनाव में फीडबैक ले भाजपा की तर्ज पर सिंबल पर प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस

राजनीति:निगम चुनाव में फीडबैक ले भाजपा की तर्ज पर सिंबल पर प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस

चंडीगढ : बरोदा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अब शहरी सरकार के चुनाव सिंबल पर लड़ सकती है। हालांकि कांग्रेस जल्दबाजी से फैसला लेने के मूड में नहीं है। इसलिए सबसे पहले अंबाला और पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए फीडबैक लेने को एक-एक सलाहकार समिति का गठन किया है।

यह समिति क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनसे बातचीत करेगी और सिंबल पर चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर भी चर्चा करेगी। समिति चर्चा से सामने आने वाली रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को सौंपेंगी। जिसके बाद ही सिंबल पर चुनाव लड़ने या न लड़ने का आखिरी निर्णय होगा।
अंबाला और पंचकूला कुमारी सैलजा के परंपरागत संसदीय क्षेत्र में ही आते हैं। इसलिए उन्होंने सबसे पहले यहीं पर ही कार्यकर्ताओं और लोगों की नब्ज टटोलने के लिए समितियां बनाई है। हालांकि इनके साथ ही सोनीपत नगर निगम के भी चुनाव होने हैं। इधर, भाजपा नगर निगमों के चुनाव पहले से ही सिंबल पर लड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर वह अपने अधिकृत प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। सिंबल पर लड़े पिछले पांच नगर निगमों के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी।
पूर्व में हुए पांच नगर निगमों के चुनाव के वक्त तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी सिंबल पर ही कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने के पक्ष में थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने अभी समितियों का गठन किया है। ये समितियों उम्मीदवारों से लेकर सिंबल पर चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर भी लोगों से चर्चा करेगी। जो फीडबैक आएगा, उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। वे इस बारे में फैसले को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे।
November 12, 2020

गौरक्षकों पर हमला:गाड़ी में भरकर गायों को ले जा रहे तस्करों ने गौरक्षकों पर की फायरिंग

गौरक्षकों पर हमला:गाड़ी में भरकर गायों को ले जा रहे तस्करों ने गौरक्षकों पर की फायरिंग

फरीदाबाद : आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 में बुधवार सुबह गौरक्षकों और तस्करों का आमना सामना हो गया। बचने के लिए तस्करों ने फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़ फरार होने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। उसमें सात गाएं भरी हुई थीं। इसमें से एक की मौत हो गई। गौरक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज कर लिया है।

तस्कर महेंद्रा पिकअप गाड़ी में आए थे। ये गाड़ी पलवल में शहजाद के नाम से पंजीकृत है। बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे महेंद्रा पिकअप में 4-5 गौतस्कर सेक्टर 62 आशियाना के पास सड़कों के किनारे बैठी गायों का उठाकर डाल रहे थे। तभी गौरक्षा युवा वाहिनी के सदस्य अशोक बाबा, हेमंत, विकास शर्मा, पंकज, पवन बैसला आदि वहां पहुंच गए।

Wednesday, November 11, 2020

November 11, 2020

हाईकोर्ट ने 816 चयनित आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को दिया बड़ा झटका, भर्ती रद

हाईकोर्ट ने 816 चयनित आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को दिया बड़ा झटका, भर्ती रद

चंडीगढ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 816 चयनित आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को बड़ा झटका देते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश पर मोहर लगा दी है जिसके तहत सिंगल बेंच ने भर्ती को रद करने का आदेश दिया था।
याचिका दाखिाल करते हुए विनोद कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट की खंडपीठ को बताया कि हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग ने आर्ट एंड क्रफ्ट शिक्षकों के 816 पदों केलिए 2006 में आवेदन मांगा था। इसके अनुरूप बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचे। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। जुलाई 2008 में परीक्षा की तारीख तय की गई और इसके बाद इंटरव्यू की तारीखें तय की गई। इस सब के बीच एक बार फिर से आयोग ने फैसला बदल लिया और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पदों से 8 गुना आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का निर्णय लिया।

हैरानी की बात यह रही कि आयोग ने एक बार फिर से अपने निर्णय को बदल लिया और सभी आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाने का निर्णय लिया। सिंगल बेंच ने भर्ती में असफल रहे आवेदकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका मंजूर कर भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से आयोजित करने के आदेश दिए थे। इस आदेश को अब खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी थी। खंडपीठ ने कहा कि इस मामले में सिंगल बेंच के आदेश में कोई खामी नजर नहीं आती है। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को राहत नहीं दी जा सकती है। इस बीच याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से अपील की कि जब तक नई भर्ती नहीं हो जाती है तब तक उन्हें काम करने की अनुमति दी जाए। हाईकोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया। 
November 11, 2020

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई

चण्डीगढ़ : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर, नगर निगम सदस्यों, नगर परिषद व नगरपालिका सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा में संशोधन करते हुए खर्च सीमा में बढ़ोतरी की है। अब मेयर के लिए अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 22 लाख रुपये होगी, जोकि पहले 20 लाख रुपये थी। इसी प्रकार, नगर निगम सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5.50 लाख रुपये, नगर परिषद के सदस्यों के लिए 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.30 लाख रुपये और नगरपालिका सदस्यों के लिए 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.25 लाख रुपये कर दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार या उनके चुनाव एजेंट द्वारा चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा और परिणाम घोषित होने से 30 दिनों के अंदर खर्च का ब्यौरा जिला उपायुक्त के पास जमा कराना होगा। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समया‌वधि में चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश करने में असफल होता है तो आयोग उसे अयोग्य घोषित कर सकता है और उम्मीदवार आदेश जारी होने की तिथि से 5 साल तक के लिए आयोग्य घोषित रह सकता है।
उम्मीदवार स्वयं या उसके अधिकृत चुनाव एजेंट द्वारा नामांकन पत्र भरने से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने वाले दिन तक चुनाव से संबंधित सभी खर्चों के लिए अलग से खाता रखना होगा। कुल खर्च उपरोक्त सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार या उसके चुनाव एजेंट द्वारा उपरोक्त सीमा से अधिक खर्च करने के मामले में किसी भी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
November 11, 2020

पटाखा विक्रेताओं को ड्रा के माध्यम से दिए लाइसेंस

पटाखा विक्रेताओं को ड्रा के माध्यम से दिए लाइसेंस

अंबाला : उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली के पर्व पर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही पटाखा विक्रेता पटाखों के स्टाल लगा सकते हैं। निर्धारित मापदण्डों के मुताबिक यदि कोई अन्य पटाखों  को बेचता हुआ पाया गया तो उसका लाइसेंस रद किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिन पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं वे ही प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर पटाखों को बेच सकते हैं। यदि नियमों की अवहेलना हुई तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित का लाइसेंस रद किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त अपने कार्यालय में पटाखा विक्रेताओं के अस्थाई स्टालों का ड्रा निकालने के दौरान विक्रेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मौके पर पटाखा विक्रेताओं को जो नियम हैं उनकी अनुपालना करने के बारे भी उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने इस मौके पर बताया कि पटाखों के संबध में उच्च न्यायलय व एनजीटी काफी सख्त है। उन द्वारा समय-समय पर इस विषय को लेकर आदेश भी जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली में तो वायु प्रदूषण के चलते वहां पर पटाखों को बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एनजीटी के मापदंडों के तहत यदि किसी भी जिले में एयर क्वालिटी पूअर हुई तो तुरंत वहां पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी विक्रेताओं को स्पष्ट कहा कि निर्धारित मापदंडों के तहत जिले में यदि एयर क्वालिटी पूअर पाई गई तो यह लाइसेंस रद माने जाएंगे। इन सब बातों का पटाखा विक्रेता विशेष तौर पर ध्यान रखें। नियमों की पालना शत प्रतिशत होनी चाहिए।
उपायुक्त की अध्यक्षता में 24 स्टाल विक्रेताओं के ड्रा निकाले गए तथा इसके अलावा 6 वेटिंग के भी ड्रा निकाले गए। यह ड्रा इसलिए निकाले गए यदि 24 स्टाल विक्रेताओं में से कोई स्टाल नही लगाना चाहता तो वेटिंग वाले विक्रेताओं को इसकी अनुमति दी जाएगी। ड्रा का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया तथा उपस्थित विके्रताओं से पर्ची के माध्यम से यह प्रक्रिया की गई और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
November 11, 2020

लूट, डकैती हत्या, हत्या के प्रयास व पुलिस हिरासत से भागने के अपराधों में वांछित अपराधियों पर 25/25 हजार रूपये ईनाम घोषित

लूट, डकैती हत्या, हत्या के प्रयास व पुलिस हिरासत से भागने के अपराधों में वांछित अपराधियों पर 25/25 हजार रूपये ईनाम घोषित।

जींद : पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने पुलिस अधीक्षक जीन्द डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल के निवेदन पर जीन्द, कैथल, भिवानी व अन्य जिलों में लूट, डकैती हत्या, हत्या के प्रयास व पुलिस हिरासत से भागने के अपराधों में वांछित अपराधी 1 सुनील उर्फ षिला पुत्र रामफल वासी खरकरामजी, 2 नवीन उर्फ बब्बल पुत्र चुडिया राम वासी पाई जिला कैथल, 3 संजीत उर्फ संचिन पुत्र संजय वासी बिटाना जिला सोनीपत व 4 षिवम पुत्र सतीश वासी शामलो कलां जिला जीन्द को पकडवाने या सुचना देने पर 25000-25000 रूपये प्रत्येक पर इनाम घोषित किया है। सुचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। उपरोक्त में से किसी भी अपराधी की सुचना ए.एस.पी.  अजीत सिहं शेखावत आई.पी.एस. मोबाईल नम्बर 8814011505, सी.आई.ए स्टाफ जीन्द 8814011510, डिटैक्टिव स्टाफ जीन्द 8814011558, सी.आई.ए. स्टाफ नरवाना 8814011553, सी.आई.ए. स्टाफ सफिदों 8814011593 या एस.एच.ओ. सदर 8814011512, एस.एच.ओ. जुलाना 8814011520 व एस.एच.ओ. शहर नरवाना 8814011516 को दे सकते हैं।
November 11, 2020

आईपीएल 2020 हरियाणा की नजर से रिव्यू:1.29 करोड़ में 1 विकेट लेने वाले सबसे महंगे कमिंस के मुकाबले चहल ने महज साढ़े 28 लाख की औसत की रेट से चटकाए विकेट

आईपीएल 2020 हरियाणा की नजर से रिव्यू:1.29 करोड़ में 1 विकेट लेने वाले सबसे महंगे कमिंस के मुकाबले चहल ने महज साढ़े 28 लाख की औसत की रेट से चटकाए विकेट

नई दिल्ली : आईपीएल का 13वां सीजन खत्म हो गया है। विजेता भले ही मुंबई इंडियंस टीम रही हो, पर हरियाणा ने भी झंडे कम नहीं गाड़े। हमारे महज 9 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों में थे, पर उम्दा प्रदर्शन के चलते वे चर्चा में रहे। नीलामी में जिन तीन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा बोली लगी थी, उनसे तुलना करें तो हरियाणा के कम कीमत वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा।
1.29 करोड़ रुपए की दर से विकेट वाले सबसे महंगे रहे कमिंस के मुकाबले जींद के युजवेंद्र चहल ने महज साढ़े 28 लाख की औसत रेट से विकेट चटकाए। फरीदाबाद के राहुल तेवतिया ने जहांं अपने पदर्शन से सभी को चौंकाया तो करनाल के नवदीप सैनी सबसे तेज भारतीय गेंदबाज रहे। दिल्ली की टीम में शामिल मोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे तो अमित मिश्रा 3 मैच के बाद ही चोटिल होकर बाहर हो गए।
इस बार की सबसे महंगी बोली वाले खिलाडि़यों का प्रदर्शन
1. पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई पेसर। इन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 14 मैचों में 12 विकेट लिए। इनका 1 विकेट लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए का पड़ा।
2. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा। 13 मैचों में 108 रन बनाए। इनका एक रन लगभग पौने दस लाख रुपए का पड़ा।
3. क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लिए। ऐसे में इनका एक विकेट 90 लाख से अधिक का पड़ा।

*यजुवेंद्र*: टॉप 4 गेंदबाजों में स्थान

जींद के यजुवेंद्र चहल। आरसीबी के सबसे बड़े विकेट टेकर। प्राइस 6 करोड़। 15 मैच में 21 विकेट झटके। सीजन में विकेट लेने में चौथे व इंडियन गेंदबाजों में दूसरे क्रिकेटर। इनका एक विकेट 28.57 लाख रुपए का पड़ा।
*नवदीप सैनी*: सबसे तेज फेंकी
करनाल के नवदीप सैनी। आरसीबी में 3 करोड़ में खरीदा था। इन्होंने भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज 149.3 किमी प्रति घंटा की स्पीड वाली गेंद डाली। 13 मैचों में 6 विकेट लिए। 3 पारियों में 27 रन बनाए। 1 विकेट 50 लाख की पड़ी।
*तेवतिया*: 255 रन व 10 विकेट
फरीदाबाद के राहुल तेवतिया। पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के मारकर राजस्थान को जीत दिलाई। 14 मैचों में 10 विकेट लिए। 11 पारियों में 255 रन बनाए। एक रन 1.17 लाख व 1 विकेट 30 लाख की पड़ी।
*दीपक हुड्डा*: किफायती खिलाड़ी
रोहतक के दीपक हुड्डा पंजाब से अंतिम 7 मैच खेले। 50 लाख रुपए थी कीमत। 5 पारियों में 101 रन बनाए। इनका एक रन केवल 49504 रु. का पड़ा। 4 पारियों में नॉट आउट रहे। बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर 101 रहा।
*1 खिलाड़ी उतरा ही नहीं, एक चोटिल*
*शहजाद अहमद*: मेवात में जन्म। आरसीबी से 2 मैच खेले। बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। 2 विकेट झटके। इनका 1 विकेट 20 लाख रुपए का पड़ा।
*हर्षल पटेल*: जन्म गुजरात में हुआ, पर रणजी हरियाणा से खेलते हैं। दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा था। 5 मैच में 3 विकेट लिए। एक विकेट 6.66 लाख रु. का पड़ा।
*अमित मिश्रा*: हरियाणा की रणजी टीम के कप्तान रहे मिश्रा को दिल्ली ने 4 करोड़ रु. में खरीदा था।3 मैचों में 3 विकेट लिए। 80% से कम खेले, फीस से पैसे कट सकते हैं।
*जयंत यादव*: दिल्ली से हैं, हरियाणा से रणजी खेलते हैं। इनका प्राइस 50 लाख रुपए था। मुंबई सेे 3 मैच खेले। एक विकेट लिया।
*मोहित शर्मा*: हरियाणा के मोहित शर्मा दिल्ली की टीम में थे। एक ही मैच खेले। इनका प्राइस 50 लाख रुपए था और इस एक मैच में भी केवल 1 ही विकेट ले पाए।
November 11, 2020

पुलिस की कार्रवाई:नाबालिग की कार की टक्कर से मारे गए आलोक गुप्ता की मौत के मामले में, आइओ व एसएचओ सस्पेंड

गुरुग्राम : सड़क दुर्घटना में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आलोक गुप्ता की मौत मामले में पुलिस आयुक्त ने डीएलएफ फेज़ 2 थाना प्रभारी अमन बेनीवाल व जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरि ओम को निलंबित किया है। पुलिस आयुक्त केके राव ने यह कार्यवाही जांच अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा मामले में आईपीसी की धारा 308 न जोड़ने पर की है।
धारा जुड़वाने के लिए मृतक आलोक गुप्ता की पत्नी मिहिका व भाई अनुराग गुप्ता के साथ सैकड़ो लोगों ने शंकर चौक से साइबर सिटी तक प्रदर्शन किया था। दरअसल, 23 अगस्त की सुबह साइबर सिटी में एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर आ गई थी। यह कार दूसरी तरफ से हार्ले डेविडसन बाइक पर जा रहे निजी कंपनी के सीएफओ आलोक गुप्ता की बाइक से टकरा गई थी।
इस घटना में आलोक ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने व दुर्घटना में हुई मौत के लिए आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच में सामने आया था कि गाड़ी नाबालिग चला रहा था जिसने शराब पी हुई थी।
इस मामले की मृतक आलोक की पत्नी व भाई समेत अन्य परिजन नाबालिग के पिता पर भी केस दर्ज करने व मामले में आईपीसी की धारा 308 जोड़ने की मांग कर रहे थे। इस मांग को नजरअंदाज करने पर परिजनों के साथ सैकड़ो लोग शंकर चौक पर एकत्र हुए थे जिन्होंने धारा 308 ईजाद किए जाने की मांग की थी।

आयुक्त ने धारा 308 जोड़ने के भी निर्देश दिए

मृतक की पत्नी मिहिका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में खानापूर्ति करने के लिए दुर्घटना की साधारण धाराएं जोड़ी थी। मामले में कई बार थाना प्रभारी व जांच अधिकारी से मिलने के बाद भी इसमें आईपीसी की धारा 308 को नही लगाया गया। इस पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की थी।
मामले में सोमवार देर शाम पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी अमन बेनीवाल समेत जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरि ओम को निलंबित किया है। इस केस में आयुक्त ने धारा 308 जोड़ने के भी निर्देश दिए है।
November 11, 2020

राजनीति:पंचकूला और अम्बाला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, शैलजा ने जारी की सदस्यों की सूची

राजनीति:पंचकूला और अम्बाला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, शैलजा ने जारी की सदस्यों की सूची

चंडीगढ़ : बरोदा उपचुनाव के परिणाम के साथ कांग्रेस और राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगमों की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने पंचकूला व अम्बाला नगर निगम चुनाव को लेकर सलाहकार समितियों का गठन किया है। पार्टी महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि दोनों जिलों में शीघ्र नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं।
पंचकूला की समिति में पूर्व संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक प्रदीप चौधरी, प्रताप चौधरी और जलमेघा दहिया को शामिल किया गया है, जबकि अम्बाला की समिति में पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, विधायक वरुण चौधरी, किरण बाला जैन, हरजिंद्र पूनिया व तरुण चुघ को सदस्य बनाया गया है।

*नगर निकायों के चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई*

चुनाव आयोग ने मेयर, नगर निगम सदस्यों, नगर परिषद व नगरपालिका सदस्यों के लिए चुनाव खर्च सीमा में बढ़ोतरी की है। अब मेयर के लिए अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 22 लाख रुपए होगी, जो पहले 20 लाख थी। निगम सदस्यों के लिए 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5.50 लाख रुपए, नप के सदस्यों के लिए 3 लाख रुपए से बढ़ा 3.30 लाख रुपए और नपा सदस्यों के लिए 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.25 लाख रुपए की है। परिणाम घोषित होने से 30 दिनों के अंदर खर्च का ब्योरा डीसी के पास जमा कराना होगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवार को 5 साल अयोग्य घोषित हो सकता है।
November 11, 2020

सरकार का बड़ा फैसला:खत्म होंगे रोडवेज कर्मियों पर दर्ज एस्मा केस, 250 की होगी पदोन्नति, यार्ड मास्टर के 82 पद स्वीकृत

सरकार का बड़ा फैसला:खत्म होंगे रोडवेज कर्मियों पर दर्ज एस्मा केस, 250 की होगी पदोन्नति, यार्ड मास्टर के 82 पद स्वीकृत

चंडीगढ़ : रोडवेज की 18 दिनों की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर एस्मा के तहत दर्ज किए गए मुकद्दमे वापस होंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से सभी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी को पत्र लिखा जा चुका है। मंगलवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें एस्मा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी यूनियनों की ज्यादातर मांगों को पूरा किया जा चुका है।
कोविड-19 महामारी की वजह से सबकुछ प्रभावित हुआ है, नहीं तो अब तक रोडवेज के बेड़े में 867 नई बसें और शामिल हो सकती थी। अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों पर विचार किया जा रहा है। दिसंबर तक लगभग 250 पदोन्नतियां और की जाएंगी। बस में कंडक्टर के लिए 52 नंबर जबकि स्टाफ के लिए एक नंबर सीट निर्धारित की गई है।
विभाग में यार्ड मास्टर के 82 पद स्वीकृत किए गए हैं। कर्मचारियों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी गई है। दूसरे राज्यों में बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक की जमानत के बारे में भी कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा। विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाजिर, ड्यूटी क्लर्क और बिल्डिंग क्लर्क को छह महीने में बदलने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर ने कहा कि बिना परमिट की बसों के बारे में यूनियन नेता उन्हें बता सकते हैं जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
November 11, 2020

एचबीएसई परीक्षा:उत्तरपुस्तिका में स्टूडेंट्स ने लिखे अजब-गजब नोट, कोई दे रहा सुसाइड की धमकी, तो किसी ने लिखा- फेल हुआ तो नहीं हो पाएगी शादी

एचबीएसई परीक्षा:उत्तरपुस्तिका में स्टूडेंट्स ने लिखे अजब-गजब नोट, कोई दे रहा सुसाइड की धमकी, तो किसी ने लिखा- फेल हुआ तो नहीं हो पाएगी शादी

हिसार : 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित हुए एचबीएसई के ओपन, री-अपीयर व एडिशनल सब्जेक्ट के 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग में अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैँ। विद्यार्थियों ने आंसर शीट पर न केवल प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं, बल्कि एग्जामिनर्स के लिए विभिन्न बातें लिखकर एक विशेष नोट भी साथ भेजा है। कोई विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका के साथ नोट लिखकर फेल किए जाने पर सुसाइड करने तक की धमकी दे रहा है तो कोई शादी न होने का डर सता रहा है। विद्यार्थियों द्वारा आंसर शीट में ये सब बातें लिखे जाने को बोर्ड अध्यक्ष ने गलत बताया है। उनकी ये गलती भारी भी पड़ सकती है।

*सामाजिक के पेपर में सबसे ज्यादा मिल रहे केस*

मॉडल टाउन स्थित राजकीय स्कूल में मार्किंग कर रहे एक शिक्षक ने बताया कि ऐसे मामले सबसे अधिक सामाजिक के पेपर में देखने को मिल रहे हैं। विद्यार्थी न केवल सुसाइड करने की धमकी दे देते हैं बल्कि शिक्षकों को काफी कुछ गलत शब्द भी लिख देते हैं। फेल होने पर भाई की शादी में काफी मुश्किल हुई, मेरी दो बहनें हैं। अगर मैं भी फेल हो गया तो मेरी भी शादी नहीं होगी। इसलिए मुझे पास कर दो। यह एक नोट विज्ञान के एक पेपर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी द्वारा लिखा गया।

*विद्यार्थी के खिलाफ बन सकती है यूएमसी*

विद्यार्थी नासमझी में ये गलती कर देते हैं जो उनके लिए काफी भारी पड़ सकती है। यदि कोई विद्यार्थी ऐसा लिखता है तो एग्जामिनर चाहे तो उसके खिलाफ यूएमसी बना सकता है। यह करना गलत है।
बच्चों में एग्जाम को लेकर एक डर बना हुआ है। जिसके कारण वे इस तरह की बातें लिख देते हैं। जोकि गलत है। उन्हें समझाना कि मेहनत व खुद पर विश्वास रखें।'' -डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
बच्चों का भविष्य केवल अंकों व पास या फेल पर निर्धारित नहीं है। अंकों से बढ़कर है काबिलियत को निखारना। बच्चों को खुद समझना होगा। अभिभावकों को भी यह समझने की जरूरत है कि वे बच्चों पर पास होने का दबाव न बनाएं।'' -कुलदीप सिहाग, डीईओ, हिसार।
November 11, 2020

जींद शिक्षा भवन निर्माणाधीन

*🇮🇳जींद शिक्षा भवन निर्माणाधीन🏛️*
*जींद शिक्षा सहयोग समिति द्बारा  जरूरतमंद बच्चो की शिक्षा के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा।*
*🔹हमारा उदेश्य एक शिक्षित समाज की स्थापना करना है।* 
*🙏🏻भवन निर्माण के लिए आप रेती, बजरी, सीमेंट, सरिया एवं सहयोग राशि दान स्वरूप संस्था मे दे सकते है।*
🌐website : www.jsss.org.in 
☎Helpline : +91-7777052205
📲whatsapp : +91-7777021102
➖➖➖➖➖➖➖➖
*🏛CANARA BANK* 
Jind shiksha sahyog samiti
A/c :- 2767101008520
IFSC Code :- CNRB0002767
➖➖➖➖➖➖➖➖
*👉🏻नोट: जो साथी भवन निर्माण के लिए सहयोग करना चाहता है वो संस्था के हेल्पलाइन पर या संस्था के बैंक खाते मे जमा करवा सकते है।*

*बहुत जल्द जींद शिक्षा भवन कीं भूमि पूजन🙏🏻 कीं तिथि आप सभी के बीच होगी।*
November 11, 2020

मर्डर केस:कांग्रेस के नेता विकास चौधरी की हत्या में शामिल 50 हजार का इनामी ढेर

मर्डर केस:कांग्रेस के नेता विकास चौधरी की हत्या में शामिल 50 हजार का इनामी ढेर

गुरुग्राम : मंगलवार अलसुबह नौरंगपुर तावडू इलाके में क्राइम ब्रांच और बदमाशों में मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की मौत हो गई। एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश की पहचान गैंगस्टर रोहित निवासी कांकरौला के रूप में हुई है। जबकि घायल बदमाश भी 25 हजार रुपए का ईनामी है। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर कौशल की गिरफ्तारी के बाद गैंग का संचालन रोहित ही कर रहा था।
वहीं, एनकाउंटर के दौरान एक अन्य गैंगस्टर सतेंद्र पाठक को भी गोली लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुड़गांव पुलिस ने संदीप गाड़ोली के बाद इस एन्काउंटर में गुड़गांव में इस मुठभेड़ के बाद रोहित को ढेर किया है। हालांकि अभी कई बदमाश हैं, जिनकी पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। इनमें सूबे गुर्जर हिट लिस्ट में हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों स्विफ्ट डिजायर कार में थे। सूचना पर पुलिस ने कार को घेर लिया। इस बीच गुरुग्राम पुलिस क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश रोहित मारा गया, जबकि फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि दोनों बदमाशों को घायल होने के बाद सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई।

कुख्यात गैंगस्टर कौशल के बाद बढ़ता जा रहा था रोहित का आतंक

एसीपी क्राइम प्रीतपाल का कहना है कि पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट में थे। इस वजह से उनका बचाव हो गया। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 10 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। पटौदी इलाके में कुछ महीने पहले ही एक व्यक्ति के ऊपर रोहित ने गोलियां चलाई थी। रोहित ज्ञात गैंगस्टर राजेश भारती गैंग का भी प्रमुख सदस्य रहा था। रोहित को अपराध की दुनिया में लोग लंबू के नाम से जानते थे।

फरीदाबाद में हुई थी कांग्रेस नेता की हत्या शामिल था गैंगस्टर रोहित

कुछ महीने पहले ही रोहित ने बिलासपुर इलाके में एक कारोबारी के ऊपर 50 गोलियां चलाई थीं। इन दोनों हत्याकांड में भी बदमाश शामिल रहा था। ऐसे में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। यही वजह है कि रात 2 बजे मिली सूचना के बाद नौरंगपुर-बार गुर्जर क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी की थी। सुबह 3 बजे हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से पांच-पांच गोलियां चलाई गई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए, जबकि पुलिस कर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट होने से बच गए।

Tuesday, November 10, 2020

November 10, 2020

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया:2 बार तीन तलाक और हलाला की शिकार हुई पत्नी, आठ आरोपियों पर केस

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया:2 बार तीन तलाक और हलाला की शिकार हुई पत्नी, आठ आरोपियों पर केस

जिले में एक महिला दो बार तीन तलाक व दो बार हलाला की शिकार हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। जिसकी शादी 14 अप्रैल 2012 को नूंह शहर में रहने वाले अब्दुल समी उर्फ ख्वाजा पुत्र रफीक अहमद के साथ हुई। पीड़िता ने पुलिस शिकायत दी कि ससुराल पक्ष दहेज को लेकर मारपीट व परेशान कर रहे थे।

दहेज में स्कॉर्पियों गाड़ी व 5 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। 2017 में पति अब्दुल समी ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मेरी मौजूदगी में पिता को फोन पर तीन बार तलाक बोलकर कर तलाक दे दिया। इसके बाद मायके पहुंचने पर सास, ससुर, देवर, ननद, नन्देव घर पर आए और कहा कि अभी तलाक नहीं हुआ। पिता से कहा कि अपनी बेटी (पीड़िता) को बड़कली निवास पर भेज दो। बड़कली निवास पर पहुंचने पर रात को नन्देव जावेद कमरे में घुस गया और दुष्कर्म किया।

सुबह इस बारे सास, ननद आदि को बताया तो कहा कि तुम्हारा नन्देव के साथ हलाला के तौर पर निकाह कराया। अब इस बारे किसी को नहीं बताना। भविष्य में फिर इस तरह की घटना नहीं होगी। पीड़ि kता ने कहा कि बड़कली निवास पर 4 महीने तक घर के अंदर कैद रखा। फिर ससुराल नूंह में लेकर आए और ससुर ने पति के साथ पुन: निकाह पढ़ाया।

फिर दोबारा ऐसा ही हुआ। वहीं इस मामले में सिटी थाना नूंह ने पीड़िता की शिकायत पर पति अब्दुल समी उर्फ ख्वाजा, ससुर डॉ रफीक अहमद, सास जाकरा, देवर भावदीन, ननद तमन्ना, यासमीन निवासी नूंह शहर, ननद साहिना, नन्देव जावेद निवासी बडक़ली के खिलाफ 5 नवंबर को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
November 10, 2020

गुरुग्राम में एनकाउंटर:पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर रोहित; दो पुलिसकर्मी समेत तीन गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम में एनकाउंटर:पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर रोहित; दो पुलिसकर्मी समेत तीन गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम के गुर्जर इलाके में मंगलवार सुबह हुए एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर 23 साल का रोहित उर्फ लंबू मारा गया। वहीं एक अन्य गैंगस्टर सत्येंद्र पाठक और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कौशल की गिरफ्तारी के बाद गैंग का संचालन रोहित ही कर रहा था। पुलिस को कई साल से उसकी तलाश में थी। फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में रोहित वांछित था।

घेराबंदी के बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग


कुछ महीने पहले ही रोहित ने बिलासपुर इलाके में एक कारोबारी के ऊपर फायरिंग की थीं। इस बीच मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों गैंगस्टर सफेद रंग की स्विफ्ट कार से घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने दोनों को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोलीबारी में रोहित मौके पर ही मारा गया, वहीं सत्येंद्र के पैर में गोली लग गई। फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया कि एनकाउंटर में दोनों तरफ से 10 राउंड फायरिंग हुई है। रोहित गैंगस्टर राजेश भारती गैंग का प्रमुख सदस्य भी रहा था। रोहित को अपराध की दुनिया में लोग लंबू के नाम से जानते थे।
November 10, 2020

बाल-बाल बचीं जिदंगियां:बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, तैयार और कच्चा माल जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान

बाल-बाल बचीं जिदंगियां:बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, तैयार और कच्चा माल जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान


बाल-बाल बचीं जिदंगियां:बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग, तैयार और कच्चा माल जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान

बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में से उठता धुंआ

फैक्टरी में कारीगर नहीं आए थे, इसलिए अभी काम शुरू नहीं हुआ था
आग बुझाने को रोहतक और झज्जर से भी बुलाई गई फायर ब्रिगेड

हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में मंगलवार को फुटवियर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। क्योंकि फैक्टरी में रखा तैयार और कच्चा माल दोनों जलकर राख हो गया है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ।

सेक्टर-17 हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना एवं विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा विकसित किया गया है। इसी सेक्टर के प्लाट नंबर 271 में एक्सिओन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फुटवियर फैक्टरी चल रही थी। मंगलवार की सुबह इस फैक्टरी में अचानक आग लग गई।

गनीमत रही कि उस वक्त फैक्टरी में कोई कारीगर नहीं था, क्योंकि अभी काम शुरू नहीं हुआ था। वरना बड़ा हादसा होता और कई जानें जातीं। लेकिन आग लगने से फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी।

आग लगने की खबर लोगों ने दमकल विभाग को दी। मालिक आकाश बंसल भी मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ियों न मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना ऊपर की मंजिल में भी आग लग सकती थी।

आग बुझाने में आसपास रहने व काम करने वाले लोगों ने भी सहयोग किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि बहादुरगढ़ से ही आई फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां कम पड़ गई। ऐसे में फिर रोहतक और झज्जर से भी गाड़ियां बुलाई गईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
November 10, 2020

हरियाणा उपचुनाव परिणाम LIVE:बरोदा में मतगणना जारी 15वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त, इंदुराज 7831 वोटों से आगे; योगेश्वर दत्त पिछड़े

हरियाणा उपचुनाव परिणाम LIVE:बरोदा में मतगणना जारी


हरियाणा के 33वीं विधानसभा बरोदा का सिरमौर चुनने के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा-जजपा गठबंधन से पहलवान योगेश्वर दत्त, कांग्रेस से इंदुराज नरवाल, इनेलो से जोगेंद्र मलिक, लोसुपा से राजकुमार सैनी सहित 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब इंदुराज जीतेंगे या योगेश्वर दत्त यह दोपहर तक तय हो जाएगा।

इस बार बरोदा उपचुनाव केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि तीनों पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। कई दिग्गज नेताओं का कद भी तय होगा। कांग्रेस जीती तो हुड्‌डा पिता पुत्र की साख बची रहेगी। बरोदा हलका पहले इनेलो का गढ़ था, लेकिन 2009 से इस पर कांग्रेस का राज है। लेकिन बरोदा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अगर कांग्रेस प्रत्याशी जीतते हैं तो हुड्‌डा का रुतबा बढ़ेगा।

15 वे राउंड के बाद

कांग्रेस : 45779

भाजपा : 37948

इनेलो : 4092

लोसपा : 4435

पहले राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 1020 वोटों से आगे चल रहे थे। 2595 वोट इंदुराज नरवाल को, 202 जोगेंद्र मलिक को, 1575 योगेश्वर दत्त को, 14 इंद्र सिंह को और 250 राजकुमार सैनी को मिले। 27 नोटा हुए और कुल 4710 वोटों की गिनती हुई।

दूसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 672 वोटों से आगे चल रहे थे। 5322 वोट इंदुराज नरवाल को, 4660 योगेश्वर दत्त को, 899 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 701 मिले। 61 नोटा हुए और कुल 11827 वोटों की गिनती हुई।

तीसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2049 वोटों से आगे चल रहे थे। 8708 वोट इंदुराज नरवाल को, 6659 योगेश्वर दत्त को, 1100 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 991 मिले। 84 नोटा हुए और कुल 17792 वोटों की गिनती हुई।

चौथे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2843 वोटों से आगे चल रहे थे। 11504 वोट इंदुराज नरवाल को, 8661 योगेश्वर दत्त को, 1280 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1138 मिले। 100 नोटा हुए और कुल 22968 वोटों की गिनती हुई।

पांचवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3206 वोटों से आगे चल रहे थे। 14942 वोट इंदुराज नरवाल को, 11736 योगेश्वर दत्त को, 1780 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1439 मिले। 145 नोटा हुए और कुल 30422 वोटों की गिनती हुई।

छठे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3842 वोटों से आगे चल रहे थे। 17827 वोट इंदुराज नरवाल को, 13985 योगेश्वर दत्त को, 2065 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1582 मिले। 159 नोटा हुए और कुल 36048 वोटों की गिनती हुई।

सातवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 20834 वोट इंदुराज नरवाल को, 15617 योगेश्वर दत्त को, 2369 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2719 मिले। 189 नोटा हुए और कुल 42224 वोटों की गिनती हुई।

आठवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 23554 वोट इंदुराज नरवाल को, 17652 योगेश्वर दत्त को, 2584 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2870 मिले। 208 नोटा हुए और कुल 47416 वोटों की गिनती हुई।

नौंवे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 8191 वोटों से आगे चल रहे थे। 28169 वोट इंदुराज नरवाल को, 19978 योगेश्वर दत्त को, 2886 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3054 मिले। 245 नोटा हुए और कुल 54959 वोटों की गिनती हुई।

10वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9117 वोटों से आगे चल रहे थे। 31723 वोट इंदुराज नरवाल को, 22606 योगेश्वर दत्त को, 3153 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3279 मिले। 263 नोटा हुए और कुल 61722 वोटों की गिनती हुई।

11वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 10330 वोटों से आगे चल रहे थे। 35301 वोट इंदुराज नरवाल को, 24971 योगेश्वर दत्त को, 3241 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3548 मिले। 293 नोटा हुए और कुल 68117 वोटों की गिनती हुई।

12वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9483 वोटों से आगे चल रहे थे। 37614 वोट इंदुराज नरवाल को, 28131 योगेश्वर दत्त को, 3550 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3561 मिले। 320 नोटा हुए और कुल 74111 वोटों की गिनती हुई।

13वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9553 वोटों से आगे चल रहे थे। 40727 वोट इंदुराज नरवाल को, 31174 योगेश्वर दत्त को, 3732 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3817 मिले। 344 नोटा हुए और कुल 80698 वोटों की गिनती हुई।

14वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9938 वोटों से आगे चल रहे थे। 43409 वोट इंदुराज नरवाल को, 33471 योगेश्वर दत्त को, 4092 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3899 मिले। 365 नोटा हुए और कुल 86185 वोटों की गिनती हुई।

इसलिए आई उपचुनाव की नौबत

दरअसल, 12 अप्रैल 2020 को बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक श्रीकृष्ण हुड्‌डा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लगातार तीसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

ये 14 प्रत्याशी हैं मैदान में


योगेश्वर दत्त, भाजपा
इंदुराज नरवाल, कांग्रेस
जोगेंद्र मलिक, इनेलो
राजकुमार सैनी, लोसुपा
इंद्र सिंह, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
सुमित चौधरी, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
सोनू चोपड़ा, भारतीय जनराज पार्टी
कमलजीत, निर्दलीय
गुलशन, निर्दलीय
प्रवीन कुमार, निर्दलीय
रामफल शर्मा, निर्दलीय
शक्ति सिंह हुड्डा, निर्दलीय
संत धर्मवीर चोटीवाला, निर्दलीय
सरोजबाला, निर्दलीय

Monday, November 9, 2020

November 09, 2020

प्रेम विवाह करने पर दो समुदाय में तनाव, डर के मारे कई लोग कर गए गांव से पलायन

प्रेम विवाह करने पर दो समुदाय में तनाव, डर के मारे कई लोग कर गए गांव से पलायन

कैथल : पाई क्षेत्र के गांव तितरम में दो समुदाय में प्रेम विवाह  के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुये कैथल के एस डी एम संजय कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र सिंह सांगवान ने दोनों समुदाय की एक बैठक ली और भाईचारा बनाये रखने की अपील की।
गौरतलब है कि गांव के दलित समुदाय के लड़के ने राजनीतिक रसूख रखने वाले एक स्वर्ण समुदाय की लड़की को भगाकर उससे चंडीगढ़ के पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में शादी कर ली। बाद में इस प्रेमी जोडे़ ने न्यायालय से अपनी सुरक्षा मांगते हुए कैथल  के सेफ हाऊस में शरण ली है।
शादी से दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुये एसडीएम संजय कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सांगवान ने दोनों समुदायों की बैठक तितरम थाना में ली। उन्होंने बताया की अब लड़का लड़की अपनी मर्जी से विवाह कर सकता है।

इस बारे में कानून बन गया है। जिस कारण कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। इस पर गांव में शांन्ति तो बनी हुई है, परन्तु स्थिति तनावपूर्ण है। दलित समुदाय के करीब आध दर्जन लोग अपने घरों को ताला लगाकर गांव छोड़कर चले गये।
*स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस की नियुक्ति लगाई गई है : थाना प्रभारी*
तितरम थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति ठीक है और गांव में शान्ति बनाये रखने के लिये पी सी आर व पुलिस की स्थायी डयूटी लगाई गई है। गांव छोड़कर जाने की उनके पास कोई सूचना नही है। एक आध कोई इधर उधर चला भी गया होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस पल-पल पर नजर बनाए हुए है।
November 09, 2020

जहरीली शराब मामला : कच्चा माल लेकर आने वाले को भी किया गिरफ्तार

जहरीली शराब मामला : कच्चा माल लेकर आने वाले को भी किया गिरफ्तार

सोनीपत : जहरीली व अवैध शराब के तस्करों व सप्लायरों  पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। खरखौदा में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी के लिए कच्चा माल लेकर आने व तैयार माल सप्लाई करने के आरोपी संतनगर के मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वह भी शराब तस्करी में यूपी में पकड़ा जा चुका है। वहीं नैना ततारपुर में जहरीली शराब बनाने के आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से जहरीली शराब के सप्लायर व अवैध शराब तस्करों को भी पकड़ा गया है।
खरखौदा की आदर्श नगर कालोनी के एक मकान में केमिकल से शराब बनाने के मामले में खरखौदा पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव थाना कलां के मोहित को पकड़ा है। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड 6 स्थित संत नगर में रहता है। इससे पहले पुलिस ने मूलरूप से खांडा फिलहाल आदर्श नगर निवासी अंकित को केमिकल से शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

शराब फैक्टरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खरखौदा पुलिस ने 4 नंवबर की रात को पकड़ा था। अंकित की गिरफ्तारी के बाद अब मोहित को पकड़ा गया था। आरोप है कि मोहित ही कच्चा माल लेकर आता था। जिससे अंकित शराब तैयार करता और मोहित उसे सप्लाई करता था।
वह धारुहेड़ा से शराब तैयार करने का सामान लेकर आए थे। वह धारुहेड़ा से खाली बोतल, ढ़क्कन, सील मशीन, बोतल पर चस्पा करने के लिए रैपर लेकर आया था। जांच में आया है कि मोहित पहले यह धंधा धारुहेड़ा में करता था। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी इससे पहले वर्ष 2017 में अवैध शराब की गाड़ी समेत शामली में पकड़ा था। तब कई दिन तक जेल में रहा था। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने खरखौदा में अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा पहली नवंबर से ही शुरू किया था।
November 09, 2020

मुख्यालय ने मांगी इन्हांसमेंट रिकेलकुलेशन प्रक्रिया पूरी हुई सेक्टरों की फाइनल रिपोर्ट

मुख्यालय ने मांगी इन्हांसमेंट रिकेलकुलेशन प्रक्रिया पूरी हुई सेक्टरों की फाइनल रिपोर्ट

हिसार : एचएसवीपी मुख्यालय ने इनहांसमेंट रिकेलकुलेशन प्रकिया पूर्ण कर चुके सेक्टरों की फाइनल  रिपोर्ट मांगी है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री जल्द ही ऑल सेक्टर रेजिडेनटस वेलफेयर एसोसिएशन से बैठक करेंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि एचएसवीपी मुख्यालय ने पाचों जोनल एडमिनिस्ट्रेटर कार्यालयों से रिकेलकुलेशन प्रकिया पूर्ण कर चुके सभी सेकटरों की रिकार्ड क्रास वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रिपोर्ट मांगी है। सभी जोनल कार्यालयों को 9 नवम्बर तक सेकटरों की फाइनल रिपोर्ट भेजनी है।
यदि जोनल स्तर पर रिकार्ड क्रास चेक के बाद कोई त्रुटि नहीं मिली तो जो सीटें जोनल कमेटी व सीए फर्म की स्वीकृति के बाद एचएसवीपी मुख्यालय पहुंची हुई हैं। उन्हे अन्तिम माना जाएगा। हिसार जोन के सेकटरों की रिकेलकुलेशन प्रकिया मार्च माह में पूर्ण हो चूकी है।

वत्स ने बताया कि एसोसिएशन व एचएसवीपी के बीच ब्याज दरों को लेकर विवाद है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार रिकेलकुलेशन प्रकिया के दौरान का ब्याज नहीं लगना चाहिए लेकिन एचएसवीपी नियमों का सरे-आम उल्लंघन कर रिकेलकुलेशन प्रकिया के दौरान का 15 प्रतिशत ब्याज सेकटरवासियों से वसूलना चाहता है। इसी विवाद के कारण दो अक्टूबर को राशि अपडेट का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
हालांकि बाद दो व तीन अक्टूबर को सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिकेलकुलेशन प्रकिया के दौरान का ब्याज नहीं लगाने की सहमति बनी थी। लेकिन एचएसवीपी द्वारा पुन: ब्याज दरों को लागू कर फाइल सीएम की स्वीकृति के लिए भेजी है।
एसोसिएशन के ऐतराज के बाद सीएम ने इस फाइल को स्वीकृति नहीं दी है। जल्द इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बैठक करेंगे। वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर पिछले तीन वर्ष में सात बैठकें हो चुकी है तथा नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर रिकेलकुलेशन प्रकिया अब अन्तिम चरण में पहुंची है। उम्मीद है कि लम्बे समय से संघर्षरत सेक्टरवासियों को जल्द न्याय मिलेगा।
November 09, 2020

कृषि कानूनों पर आक्रोश जारी:हरियाणा के किसान कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, योगेंद्र यादव बोले- सरकार को एकजुटता से देंगे जवाब

कृषि कानूनों पर आक्रोश जारी:हरियाणा के किसान कल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, योगेंद्र यादव बोले- सरकार को एकजुटता से देंगे जवाब

यमुनानगर : स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि किया कि 9 नवंबर को हरियाणा के 34 किसान संगठन करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और 26 -27 नवंबर को पूरे देश के किसान दिल्ली में डेरा डालेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर के लगभग 500 किसान संगठनों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन किया है और पूरे देश में एक साथ एक जैसा आंदोलन होगा।
रविवार को यमुनानगर में मीडिया से रूबरू हो योगेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब का किसान आंदोलन सबको दिखाई दे रहा है, लेकिन देश भर में आंदोलन हो रहे हैं। हरियाणा में भी 5 नवंबर को लगभग सभी जगह सड़कें जाम की गई। उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में एक जैसा आंदोलन होगा। देशभर के 500 किसान संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ जुड़ चुके हैं। सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली हुई है। 9 नवंबर को किसान मुख्यमंत्री के करनाल आवास पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब किसानों को पराली के नाम पर 5 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना किए जाने की घोषणा की गई है। अब किसान सरकार के इन नियमों का एकजुटता से जवाब देंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के एमएसपी समाप्त होने पर अपने पद से त्यागपत्र देने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में धान की 1509 वैरायटी पर एमएसपी नहीं मिला, क्या सरकार ने बाजरा पर एमएसपी दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए, क्योंकि हरियाणा में कई जगह एमएसपी पर फसल नहीं बिकी है। अब पूरे देश के किसान एक साथ आंदोलन करेंगे और 26 नवंबर को दिल्ली में किसान आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
November 09, 2020

करनाल में दो सड़क हादसे:ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी स्कूटी, खड़े ट्रक से टकराई कार; एक की मौत-दो घायल

करनाल में दो सड़क हादसे:ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी स्कूटी, खड़े ट्रक से टकराई कार; एक की मौत-दो घायल

करनाल : करनाल में शनिवार रात और रविवार सुबह दो सड़क हादसे हुए हैं। इनमें से रात के हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बड़ी मुश्किल खंड-खंड हुई कार की बॉडी से निकालकर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना में स्कूटी पर सवार दो लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

तरावड़ी के हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते आसपास के लोग।


नई अनाज मंडी तरावड़ी के रहने वाले संजीव ने बताया कि उसके पिता राजकुमार तरावडी के राइस मिल में खाना बनाया करते। रविवार शाम को होटल में ड्यूटी के दौरान घर से सूचना मिली कि पिता और उनके दोस्त चेतन जैसी नडाना रोड पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी स्कूटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जब संजीव मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी थी।

नेशनल हाईवे पर करनाल शहर के इलाके में क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल चालक को निकालने की जुगत में लगे लोग।

उधर इससे पहले शनिवार देर रात नेशनल हाईवे पर करनाल शहर के इलाके में एक कार खड़े ट्रक में घुस गई। इसके बाद कार का चालक अंदर बुरी तरह से फंस गया, जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। वहां उसका उपचार जारी है, वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
November 09, 2020

नहीं हो रहा बिजली उत्पादन:प्रदेश में बिजली की डिमांड घटने से थर्मल की सातों यूनिट बंद, खाली बैठे हैं कर्मी

नहीं हो रहा बिजली उत्पादन:प्रदेश में बिजली की डिमांड घटने से थर्मल की सातों यूनिट बंद, खाली बैठे हैं कर्मी

चंडीगढ़ :  राज्य सरकार के हरियाणा के सभी थर्मल प्लांट इस वक्त बंद हो गए हैं। कहीं भी बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। अब डिमांड के अनुसार सप्लाई बाहर से हो रही है। जिसमें प्राइवेट कंपनियों से लेकर सेंट्रल प्लांटों में राज्य का शेयर शामिल है। फिलहाल मौसम बेहतर है और बिजली की खपत कम हो गई। इसलिए बिजली निगम ने प्रदेश के थर्मल की सभी सातों यूनिट बंद कर दी है।
इनमें पानीपत प्लांट की तीन यूनिट, हिसार और यमुनानगर की दो-दो यूनिट शामिल है। राज्य में इस मौसम में करीब 6300 मेगावॉट बिजली की डिमांड है। जबकि राज्य सरकार के पास हरियाणा के थर्मल प्लांटों और बाहर से मिलने वाली कुल 11,948 मेगावॉट इंस्टॉल की क्षमता है।

प्रदेश में बिजली की स्थिति


हरियाणा में 11948 मेगावॉट बिजली इंस्टॉल की क्षमता है। इसमें 2582 मेगावॉट का उत्पादन हरियाणा के थर्मल प्लांटों में होता है। इसके अलावा 846 मेगावॉट भाखड़ा से मिलती है।

3020 मेगावॉट सेंट्रल पावर शेयर यूनिट से आता है। 5500 मेगावॉट बिजली प्राइवेट कंपनियों से हरियाणा खरीद रहा है।

फिलहाल 7200 मेगावॉट बिजली की जरूरत है। उत्पादन से सस्ती बिजली खरीद पर सरकार को पड़ती है।

अधिकांश यूनिट बंद है। क्योंकि डिमांड कम है। हमारे पास करीब 12 हजार मेगावॉट की क्षमता है। बिजली की कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
रणजीत सिंह, बिजली मंत्री।
November 09, 2020

शादियों का शौकीन NRI दूल्हा रोहतक से गिरफ्तार, चौथी पत्नी ने करवाया था केस

शादियों का शौकीन NRI दूल्हा रोहतक से गिरफ्तार, चौथी पत्नी ने करवाया था केस

टोहाना : शादियों के एक शौकीन के खिलाफ चौथी पत्नी ने दहेज की शिकायत की थी जिसके बाद आरोपी एनआरआई को अमेरिका से लौटते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टोहाना पुलिस इसके बाद आरोपी NRI को रोहतक से टोहाना लेकर पहुंची थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी NRI नरेश कुमार ने तीन शादी पहले कर रखी थी और चौथी शादी फरवरी 2019 में की थी। इसके बाद आरोपी के साथ पत्नी रोहतक में रहने लगी थी।

महिला का आरोप है कि जरूरत के नाम पर एनआरआई और उसके परिवार ने सारा पैसा, जेवरात ले लिए और पैसे की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने इसी साल 26 जनवरी को महिला की शिकायत पर रोहतक निवासी नरेश व उसके पिता अजीत पर धारा 420, 498ए, 406, 323, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी नरेश के साथ उसकी मुलाकात 30 नवंबर 2018 को हुई थी। उसके बाद आरोपी नरेश ने उसे जींद बुलाया था। उस दौरान आरोपी ने अपनी पहली शादी के बारे में बताया था।

पीड़िता ने बताया कि 8 फरवरी 2019 को नरेश ने फोन किया कि वह उससे शादी करना चाहता है। 18 फरवरी को शादी फाइनल कर दी गई। 18 फरवरी 2019 को शादी के बाद वह नरेश के साथ रोहतक चली गई। एक महीने बाद वहां से नरेश अमेरिका चला गया और उसके बाद फोन तक नहीं उठाए।
टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि अमेरिका से रोहतक पहुंचे एनआरआई नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने उस पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
November 09, 2020

बाइक के आगे व पीछे थे दो अलग-अलग नंबर, अनाज मंडी से बच्चा चुराने की फिराक में थे बाइकर्स

बाइक के आगे व पीछे थे दो अलग-अलग नंबर, अनाज मंडी से बच्चा चुराने की फिराक में थे बाइकर्स

 भिवानी : अनाज मंडी में रविवार देर शाम बच्चा उठाने की फ़िराक़ में बाइक  पर घूम रहे युवकों को मंडी के दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।फ़िलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अनाज मंडी में कुछ युवक बाइक पर सवार होकर बार बार चक्कर काट रहे थे।दुकानदारों को पता चला कि युवक बच्चे उठाने की फ़िराक़ में हैं।
इस पर दुकानदारों ने जब युवकों को पकड़ा तो उनकी बाइक पर भी आगे पीछे की तरफ़ लगी हुई नंबर प्लेट के नंबर भी अलग अलग थे।जब दुकानदारों ने युवकों से पूछताछ की तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा इस पर दुकानदारों ने अनाज मंडी चौकी ले गए।फ़िलहाल पुलिस दुकानदारों द्वारा पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
November 09, 2020

दहशत फैलाने की साजिश:निकिता केस में आवाज बुलंद करने वाले हिंदू नेता को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- Ak-47 से नजर रख रहे

दहशत फैलाने की साजिश:निकिता केस में आवाज बुलंद करने वाले हिंदू नेता को पाकिस्तान से मिली धमकी, कहा- Ak-47 से नजर रख रहे

फ़रीदाबाद : फरीदाबाद में रविवार को लव जिहाद जैसे मुद्दों और निकिता हत्याकांड को उठाने वाले एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। अनुज के मुताबिक उन्हें पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आई है। इसमें उन्हें गालियां दी गई हैं और निकिता हत्याकांड सहित लव जिहाद के मुद्दे से दूर रहने के लिए धमकाया गया है। ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही फोन कॉल करने वाले ने कहा है कि उसके आदमी Ak-47 लेकर दिल्ली NCR में घूम रहे हैं, उनकी नजर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज के ऊपर है।
बता दें कि बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर निवासी अनुज कुमार हिंदू संगठन सामाजिक समरसता गतिविधियों के जिला संयोजक हैं। 26 अक्टूबर को लव जिहाद के कारण छात्रा निकिता तोमर की कांग्रेसी विधायक के चचेरे भाई तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर उन्होंने निकिता के समर्थन में लव जिहाद का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को दोपहर पौने 1 बजे उनके मोबाइल नंबर पर पाकिस्तान के नंबर +92--3055276064 से कॉल आई। फोन करने वाले ने पहले तो अनुज को खूब गालियां दी और लव जिहाद का विरोध न करने की धमकी दी। उसने ये भी कहा कि उसके गुर्गे दिल्ली एनसीआर में एके-47 लेकर घूम रहे हैं। उनकी नजर हिंदू संगठन के उन कार्यकर्ताओं पर है, जो लव जिहाद का विरोध कर रहे हैं। यदि इसका विरोध बंद नहीं किया तो परिवार समेत गोलियों से भून दिया जाएगा।
अनुज ने बताया कि उन्होंने साइबर क्राइम सेल को अपनी शिकायत दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस बारे में एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई की जरूरत होगी वह खुद उनके साथ रहेंगे। ऐसे सिरफिरों को उनकी सही जगह पर पहुंचाने का काम करेंगे। हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और कोई आधिकारिक जवाब देने से बच रही है।