Breaking

Tuesday, October 6, 2020

October 06, 2020

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर:किसान करेंगे घेराव: उप मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के आवासों से 100 मीटर दूर बनेगा सुरक्षा चक्र

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर:किसान करेंगे घेराव: उप मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के आवासों से 100 मीटर दूर बनेगा सुरक्षा चक्र

सिरसा : केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पास किए गए तीन कृषि बिलों के विरोध में आज प्रदेशभर के किसान संगठन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास का घेराव करके बीजेपी से समर्थन वापस लेने की मांग करेंगे। किसानों के प्रदेशस्तरीय घेराव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
सुरक्षा को लेकर तमाम प्रबंध सोमवार को ही पूरे कर लिए गए हैं। हिसार रेंज के आईजी संजय सिंह ने सिरसा पहुंचकर सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की। डीसी एसपी ने उनके समक्ष पूरी रणनीति के बारे में जिक्र करते हुए प्रबंधों की जानकारी दी। किसानों को कोठी तक नहीं पहुंचने देने के लिए स्पेशल प्रबंध किए गए हैं।
प्रशासन की रणनीति मुताबिक किसानों को डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री की कोठी से 100 मीटर दूर ही रोका जाएगा। इसके लिए मुख्य केंद्र बरनाला रोड स्थित बाबा भूमणशाह चौक को बनाया गया है। सुरक्षा के लिए डीसी ने 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनकी निगरानी में 2 हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। जिनमें 10 डीएसपी और 28 इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। किसानों को हर हालत में बाबा भूमणशाह चौेक से आगे नहीं जाने देने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

10 रोडवेज बसें, एम्बुलेंस रहेगी अलर्ट मोड पर

डीसी की ओर से इमरजेंसी सेवा के 10 रोडवेज बस, क्रेन, फायर बिग्रेड और एंबुलेंस बाबा भूमणशाह चौक के आसपास तैनात रखने के आदेश दिए हैं। यहीं पर पुलिस की ओर से वाटर कैनन, वज्र वाहन सहित दंगा नियंत्रण करने वाले उपकरण मौजूद रहेंगे। डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री की कोठी के दोनों तरफ पुलिस की घेराबंदी रहेगी। इस रोड का ट्रैफिक बंद रहेगा। इस रूट को डायवर्ट कर दिया जाएगा।

पंजाबी और हरियाणवी कलाकर भी आएंगे

किसान नेता भारूखेड़ा ने बताया कि प्रदेशभर से किसान संगठनों के नेता और किसान हजारों की संख्या में सिरसा में जुटेंगे। इनके साथ साथ पंजाबी कलाकर हरभजन मान, दीप सिंह सहित अन्य हरियाणवी कलाकर भी समर्थन में आ रहे हैं। भारूखेड़ा ने बताया कि व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए स्पेशल वालिंटीयर तैयार किए गए हैं। वहीं किसानों के लिए गुरुद्वारा से लंगर व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है।

डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री आवास में नहीं होंगे

भले ही किसान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह की कोठी का घेराव करने आ रहे हैं, मगर उन्हें यहां कोई नेता नहीं मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि अगर ज्ञापन सौंपना है तो किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल आकर ज्ञापन सौंप सकता है। यहां बता दें डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री दोनों चंडीगढ रहेंगे। अजय चौटाला भी यहां नहीं है।
17 किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने मीटिंग में लिया हिस्सा, सुबह दशहरा ग्राउंड में होंगे एकत्रित
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं बिजली मंत्री के घेराव कार्यक्रम को लेकर स्थानीय दशहरा ग्राउंड में सोमवार की सुबह एक बैठक हुई, जिसमें किसान यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में घेराव कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की गई और वालंटियरों की ड्यूटियां लगाई गई।
हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि देशभर में किसान आज केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आ चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्र के तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ 17 किसान संगठनों द्वारा सिरसा में 6 अक्तूबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में पंजाबी गायक दीप संधू, हरभजन मान सहित दो दर्जन हस्तियां भी किसानों के समर्थन में पहुंच रही हैं। कार्यक्रम को लेकर युवा किसानों में भारी उत्साह है।

बाबा भूमण शाह चौक से रूट होगा डायवर्ट : एसपी

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। इस घेराव से शहर की बाकी गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। केवल बाबा भूमणशाह चौक से रूट डायवर्ट होगा। बाकी सारे बाजार खुले रहेंगे। प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग बाइपास से दशहरा ग्राउंड में एंट्री करेंगे। सभी चौक पर पुलिस तैनात रहेगी।
October 06, 2020

खेती बचाओ यात्रा:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा आज हरियाणा आएगी, जुलूस रोकने को पुलिस रहेगी तैनात

खेती बचाओ यात्रा:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा आज हरियाणा आएगी, जुलूस रोकने को पुलिस रहेगी तैनात

चंडीगढ़ : कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर पर चल रही 'खेती बचाओ यात्रा' के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब यह यात्रा हरियाणा में एक ही दिन की होगी। पंजाब से यात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे देवीगढ़ बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 1:15 बजे पिहोवा में स्वागत होगा।
1:45 बजे सरस्वती खेड़ा से यात्रा पिहोवा मंडी पहुंचेगी। 2:45 बजे नुक्कड़ मीटिंग होगी। शाम 5:30 बजे कुरुक्षेत्र में नुक्कड़ मीटिंग होगी। यहीं से यात्रा का समापन होगा। पहले 2 दिन की यात्रा व करनाल में समापन था। इसलिए सरकार ने दोनों जिलों में पुलिस की 6-6 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।
कुरुक्षेत्र में अम्बाला रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार व करनाल में आईजी भारती अरोड़ा की ड्यूटी थी। यात्रा की वीडियोग्राफी भी होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर व सीआईडी चीफ के साथ मीटिंग के बाद कहा कि राहुल को जुलूस के साथ हरियाणा में नहीं घुसने दिया जाएगा। केवल 100 लोग ही उनके साथ रह सकते हैं। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने दोनों जिलों के डीएम से यात्रा की परमिशन ली है। रैली की परमिशन नहीं है।
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर पर चल रही 'खेती बचाओ यात्रा' के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब यह यात्रा हरियाणा में एक ही दिन की होगी। पंजाब से यात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे देवीगढ़ बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 1:15 बजे पिहोवा में स्वागत होगा।
1:45 बजे सरस्वती खेड़ा से यात्रा पिहोवा मंडी पहुंचेगी। 2:45 बजे नुक्कड़ मीटिंग होगी। शाम 5:30 बजे कुरुक्षेत्र में नुक्कड़ मीटिंग होगी। यहीं से यात्रा का समापन होगा। पहले 2 दिन की यात्रा व करनाल में समापन था। इसलिए सरकार ने दोनों जिलों में पुलिस की 6-6 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।
कुरुक्षेत्र में अम्बाला रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार व करनाल में आईजी भारती अरोड़ा की ड्यूटी थी। यात्रा की वीडियोग्राफी भी होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर व सीआईडी चीफ के साथ मीटिंग के बाद कहा कि राहुल को जुलूस के साथ हरियाणा में नहीं घुसने दिया जाएगा। केवल 100 लोग ही उनके साथ रह सकते हैं। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने दोनों जिलों के डीएम से यात्रा की परमिशन ली है। रैली की परमिशन नहीं है।
सीएम बोले- किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा में आने से रोका नहीं जाएगा। लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
October 06, 2020

HSVP में प्लॉट आवंटन में धांधली:जमीन कम बता रद्द किया आवेदन, 11 साल बाद सीएम से एक की मंजूरी ले अलॉट किए 8 प्लॉट

HSVP में प्लॉट आवंटन में धांधली:जमीन कम बता रद्द किया आवेदन, 11 साल बाद सीएम से एक की मंजूरी ले अलॉट किए 8 प्लॉट

पानीपत : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लॉट आवंटन में बड़ी धांधली सामने आ रही है। ऑस्टीज कोटे में अलॉटमेंट का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। अफसरों ने मिलीभगत कर ऑस्टीज कोटे में सेक्टर-12 में प्लॉट अलॉट किए दिए, जबकि आवेदन सेक्टर-18 के लिए किए गए थे।
गाैरतलब है कि सीएम ने रिसालू की एक महिला कमला देवी के नाम से 500 वर्ग गज का एक प्लॉट देने की स्वीकृति दी, अफसरों ने इसकी आड़ में 5 और लोगों को सेक्टर-12 में फर्जी तरीके से प्लॉट अलॉट कर दिए। 2019 में अलॉटमेंट भी 2007-08 की रेट पर कर एचएसवीपी को 15.40 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया।
पूर्व पार्षद जोगेंद्र स्वामी की शिकायत पर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक पंकज यादव ने एचएसवीपी के मुख्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी अफसर संजय शर्मा से खुद जांच करने को कहा है। इसमें भी मुख्य रूप से तत्कालीन ईओ योगेश रंगा पर ही आरोप हैं। इस केस में रिसालू के हिस्सेदारों में से संजय और उनकी मां रोशनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने एचएसवीपी के ईओ समेत संबंधित पटवारियों व अफसरों को नोटिस भी जारी किया है।
अफसर-दलाल कमाते हैं
सेक्टर-12 में 2007-08 में रेट 6439 रुपए प्रति वर्ग गज थी। 2018-19 में रेट 63,000 रुपए प्रति वर्ग गज थी। 6439 रुपए की रेट के एचएसवीपी से विभाग को 1.75 करोड़ रुपए मिले। वर्तमान रेट 63,000 रुपए पर देते तो एचएसवीपी को 17.15 करोड़ रुपए मिलते। इस तरह से 15.40 करोड़ रुपए बच गए। यहीं कमाई होती है।
केस का ताजा स्टेटस
हाईकोर्ट में केस चल रहा है। 10 दिसंबर को अगली सुनवाई है। ईओ सहित केस से जुड़े पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा- 2008 में जमीन कम होने के कारण आवेदन रद किया तो फिर 2019 में जमीन कैसे बढ़ी कि कमला देवी के नाम प्लॉट अलॉट कर दिया।
डायरेक्शन पर दिए प्लॉट
ऊपर से मिले डायरेक्शन के पर ही 8 प्लॉट अलॉट किए गए। कोई धांधली नहीं हुई है। सेक्टर-18 की जगह सेक्टर-12 में क्यों प्लॉट दिया, यह भी कमेटी के लोग बता सकते हैं। मैं कमेटी में था, लेकिन याद नहीं। रेट भी 2007-08 का ही लेने का आदेश था। -योगेश रंगा, तत्कालीन ईओ, एचएसवीपी, पानीपत
अलॉटमेंट में ये 6 तरह की अनियमिताएं बरतने का लगाया आरोप

सीएम ने कमला को 500 वर्ग गज का प्लॉट देने की मंजूरी दी। अफसरों ने 302.50 वर्ग गज के दो प्लॉट कमला देवी को अलॉट करने के साथ 5 और लोगों को 6 प्लॉट अलॉट कर दिए। अफसरों ने 2007-08 की रेट पर अलॉट कर 15.40 करोड़ का नुकसान पहुंचाया।

कमला, जसबीर आदि ने सेक्टर-18 के लिए आवेदन दिए थे, अफसरों ने शहर के सबसे महंगे सेक्टर-12 में 8 प्लॉट अलॉट कर दिए। यहां भी धांधली हुई।

16 मई 2019 को प्लॉट अलॉट किए गए। 25 दिनों के बाद ही री-अलॉट कर दिए गए। कमला देवी के नाम 16 मई को जो प्लॉट अलॉट हुआ वह 13 जून को ही मॉडल टाउन के सतबीर के नाम से री-अलॉट कर दिया गया। जसबीर को जो प्लॉट अलॉट हुआ वह 13 जून को ही उग्राखेड़ी के सुरेंद्र के नाम री-अलॉट कर दिया गया।

नियमों के तहत किसी खेवट में जितने जमीन देने वाले हैं। उनमें से सिर्फ एक आवेदन कर सकता है, लेकिन प्लॉट के अलॉटमेंट में सभी हिस्सेदारों के नाम होंगे। इनमें ऐसा नहीं हुआ। कमला देवी के केस में रिसालू के संजय व मां रोशनी हाईकोर्ट चली गईं। जिस केस में हाईकोर्ट ने अफसरों से जवाब मांगा है।

मिनी ड्राॅ एचएसवीपी के राेहतक प्रशासक के यहां होता है। आरटीआई से मिली सीडी के आधार पर पता चला है कि वहां हुए ड्रॉ में अलॉटी शामिल ही नहीं थे। उनकी जगह पर प्रॉपर्टी डीलर शामिल थे, जो पहले ही प्लॉट ले चुके थे।

जिसका आवेदन 2008 में रद्द किया, उसके लिए अनुमति लेकर किया गाेलमाल
जिसका आवेदन 2008 में रद्द किया, उसके लिए अनुमति लेकर किया गाेलमाल16 मई 2019 को एचएसवीपी ने सेक्टर-12 में कमला देवी, जसबीर मलिक सहित 6 लोगों को 8 प्लॉट अलॉट कर दिए। आरोप है कि सीएम ने 1 मार्च 2019 को सिर्फ कमला देवी के नाम से 500 वर्ग गज का एक प्लॉट देने की स्वीकृति दी। एचएसवीपी के अफसरों ने इसी लेटर की आड़ में 5 और लोगों को प्लॉट अलॉट कर दिए।
यहीं मामला विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला ने उठाया था। एचएसवीपी ने 2008 में कमला देवी का आवेदन यह कहकर रद कर दिया कि उसकी एक्वायर जमीन का रकबा कम है। लेकिन अफसरों ने 11 साल बाद 2019 में फर्जी तरीके से कमला देवी के नाम सीएम से स्वीकृति ले ली।
October 06, 2020

सीएम मनोहरलाल ने किया दौरा:किसान ने कहा- मैसेज सिस्टम बंद हो, सीएम बोले- नहीं होगा

सीएम मनोहरलाल ने किया दौरा:किसान ने कहा- मैसेज सिस्टम बंद हो, सीएम बोले- नहीं होगा

करनाल : सीएम मनोहरलाल ने सोमवार सुबह करनाल नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। मंडी में आ रही परेशानी को लेकर किसानों ने सीएम के सामने नाराजगी जाहिर की। किसानों ने कहा कि मंडी में पोर्टल चल नहीं रहा है और गेट पास मिलते नहीं हैं। कई दिन मंडी में धान बिकने का इंतजार करना पड़ता है।
मैसेज सिस्टम बंद करवा दो। सीएम ने तल्ख लहजे में जवाब दिया कि मैसेज सिस्टम बंद नहीं होगा। यहां मेला नहीं लगाना है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शेड्यूल के अनुसार जीरी लाएं। फिर भी 25 प्रतिशत किसान बगैर शेड्यूल के भी आ सकते हैं।
सीएम ने बड़ौता निवासी किसान रणबीर की धान की नमी तीन बार चेक करवाई, जिसमें 19 प्रतिशत नमी पाई गई। उस ढेरी की अपने सामने बोली करवाई। सरकारी बोली 1888 रुपए से शुरू हुई। बोली के समय मिलर ने 1890 रुपए प्रति क्विंटल का रेट लगाया, जिससे किसान को 2 रुपए प्रति क्विंटल का मुनाफा हुआ। दूसरी ढेरी भी इसी किसान की थी, जिसमें नमी पहली बार 20 प्रतिशत, दूसरी बार 19.5 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत पाई गई। इस पर सीएम ने किसान को सलाह दी कि धान को एक दिन और सूखा लें, अच्छा रेट मिलेगा।
मार्केट कमेटी के कार्यालय में आढ़ती-राइस मिलर्स, मंडी सेक्रेटरी, खरीद एजेंसियों की मीटिंग ली। किसानों को आ रही परेशानी को समझा। सीएम ने पोर्टल बंद होने की समस्या को गंभीर समझते हुए इससे दो दिन में सुधार करवाने का भरोसा दिया। यदि पोर्टल न चले तो मेन्युअल गेट पास काट दिए जाए। बाद में इसे ऑनलाइन कर दें।
मुख्यमंत्री का राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान विनोद गोयल ने मिलिंग के रेट 10 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए किए जाने पर धन्यवाद किया। सीएम के साथ बैठक में मंडी प्रधान रजनीश चौधरी, लेखराज गोयल, बग्गा सिंह, विजय ठक्कर, निशांत राणा, ईलम सिंह, डीएफएससी राठी उपस्थित रहे।
तीन कानून आने वाले समय के लिए बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी धान को सुखाकर लगाएं, मंडियों में भीड़ से बचें, व्यवस्था को बनाएं, किसी के बहकावे में न आएं।
तीन कानूनों के परिणाम आने वाले समय में बेहतर होंगे और विरोध करने वालों को अपने आप जवाब मिल जाएगा। विरोध करने वालों ने पिछले 60 सालों से किसानों के हित की नहीं सोची। किसानों ने कहा कि सीएम साहब मंडी में जिस प्रकार से बोली आप ने करवाई है इस तरह से जिला प्रशासन बोली नहीं करवाता है।
मंडी सेक्रेटरी 2 मशीन रखें, ताकि रीडिंग सही दें
मुख्यमंत्री ने सरकारी खरीद एजेंसियों, आढ़तियों को निर्देश दिए कि वे अच्छी क्वालिटी की नमी जांच मशीन रखें, जोकि सही रीडिंग दे। उन्होंने मंडी सचिव सुंदर कांबोज को कहा कि वे एक की बजाए दो मशीन अपने पास रखें, ताकि किसान का संदेह दूर करने के लिए क्रॉस चेकिंग करवाई जा सके।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और कहा कि पोर्टल से संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इस बार पोर्टल पर कपास, बाजरा व मक्का की खरीद के बारे में भी शेड्यूल दिया गया है।
19% नमी में दो किलो अतिरिक्त देना होगा धान
मुख्यमंत्री नेे कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए 17% की बजाए 19% तक की नमी वाली धान खरीदी जा रही है, लेकिन किसानों को चाहिए कि वे धान को सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि बिना शेड्यूल के किसान मंडियों में धान लेकर आ रहे हैं, उन्हें आढ़तियों की सलाह से गेट पास दिए जाएं।
जिस ढेरी में नमी 19 प्रतिशत मिलेगी उसको प्रति क्विंटल दो किलोग्राम अतिरिक्त धान देना होगा। किसानों ने कहा कि यूपी के किसानों का हरियाणा की मंडी में आने से रोक लगाई है, लेकिन रात को पुलिस प्रति ट्रैक्टर-ट्राली 500 से 1000 रुपए लेकर आने देते हैं।
October 06, 2020

ऑटो यूनियन का फैसला, 15 की बजाए 10 रुपये लेंगे किराया

ऑटो यूनियन का फैसला, 15 की बजाए 10 रुपये लेंगे किराया

हिसार : कोरोना संक्रमणकाल में 50 फीसदी तक बढ़ाए गए ऑटो किराया  को यूनियन ने वापस ले लिया है। ऑटो से अब गंतव्य पर जाने के लिए 15 रुपये की बजाए 10 रुपये ही देने होंगे। ऑटो यूनियन के लिए गए फैसले के अनुसार बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक 10 रुपये ही किराया देना होगा, हालांकि आजाद नगर और गंगवा तक का किराया 15 रुपये होगा।
गौर हो कि हिसार शहर में लॉक डाउन खुलने के बाद ऑटो चालकों ने रेट बढ़ा दिया था। कई जगहों पर 15 रुपये से 20 रुपये किराया कर दिया था। लेकिन अब पूरे शहर में प्रति सवारी 10 रुपये ही ऑटो में किराया देना होगा। इसी तरह इंडस्ट्रीयल एरिया के पास पुल तक किराया 10 रुपये होगा तो सातरोड जाने वालों को किराया 15 तो कैंट जाने वाले यात्रियों को किराया 20 रुपये देना होगा। इस जगहों का पहले किराया 20 रुपये तय किया गया था।
बेशक यूनियन का तर्क है कि कोरोना काल में लोगों की आय पर असर पड़ने की वजह से किरायों में कटौती की गई है। मगर किराया कम होने की एक वजह सिटी बसों को भी माना जा रहा है। सिटी बसों भी किराया पांच से दस रुपये है। हिसार में सिटी बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ऐसे में शहर में ऑटो के जरिए सफर करने वाले अनेक लोगों का रूझान सिटी बसों की ओर हो गया था। 

Sunday, October 4, 2020

October 04, 2020

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा:राहुल हजार बार आएं हरियाणा, पर पंजाब से जुलूस नहीं लाने देंगे; यहां 100 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकते

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा:राहुल हजार बार आएं हरियाणा, पर पंजाब से जुलूस नहीं लाने देंगे; यहां 100 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकते


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी खुद आना चाहते हैं तो हजार बार हरियाणा में आएं, इस पर कोई एतराज नहीं। यदि वे पंजाब से जलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।

कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इससे पहले दो बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है और उन्हें राज्य में घुसने नहीं दिया गया। विज ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल के लिए अलग है। हम पीसफुल स्टेट हैं और हमें लोगों के हितों का ध्यान रखना है।
October 04, 2020

टाउन पार्क के पास की घटना:महिला को भगाने का आरोप लगाकर युवक को अर्धनग्न करके पीटा, पीटने का वीडियो भी किया वायरल

टाउन पार्क के पास की घटना:महिला को भगाने का आरोप लगाकर युवक को अर्धनग्न करके पीटा, पीटने का वीडियो भी किया वायरल

टाउन पार्क के समीप शुक्रवार देर शाम को कुछ लोगों ने एक युवक को अर्धनग्न करके जमकर धुनाई की। आरोप लगाया कि महिला को भगाकर ले गया है। करीब 15-20 मिनट तक युवक के साथ महिला पक्ष के लोग मारपीट करते रहे। आखिरकार पीसीआर मौके पर पहुंची। युवक का बचाव करके उसे व महिला पक्ष के लोगों को अपने साथ अर्बन एस्टेट चौकी लेकर चली गई। वहां पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर बाद समझौता हो गया।

बता दें कि इस घटना का वीडियो तक वायरल है जिसमें लड़के को महिला के परिचित अर्धनग्न करके पीट रहे हैं। इस मामले में अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि महिला दो-तीन दिन से लापता थी। वह सिरसा की रहने वाली है। लड़का सातरोड का रहने वाला है। वह इस लड़के साथ रह रही थी। इसकी भनक महिला पक्ष काे लगी तो टाउन पार्क के पास उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लड़के की धुनाई कर दी थी। दोनों पक्षों को काबू करके चौकी में लेकर आए थे। यहां उन्होंने शिकायत देने की बजाए आपस में मामला सुलझाकर समझौता कर लिया।
October 04, 2020

बची जान:मोबाइल चलाने से टोका तो छोटी बहन ने नहर में लगाई छलांग, दूसरी ओर खड़े बच्चे ने शोर मचाया फिर उसके पिता ने नहर पार कर किशोरी को बचाया

बची जान:मोबाइल चलाने से टोका तो छोटी बहन ने नहर में लगाई छलांग, दूसरी ओर खड़े बच्चे ने शोर मचाया फिर उसके पिता ने नहर पार कर किशोरी को बचाया

बच्ची को बचाने वाले दिनेश
जान बचाने वाले दिनेश बोले- एक महिला बार को बचाने में रहा था विफल, इस बार बचाने की ठान ली थी

भाई ने मोबाइल चलाने से टोका तो छोटी बहन ने बाडीमाजरा पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान नहर के दूसरी ओर मंदिर आए बच्चे की डूबती किशोरी पर नजर पड़ गई और शोर मचा दिया। बच्चे का पिता तुरंत नहर में कूद गया और 50 सेकंड में तैरकर नहर पार कर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विष्णुनगर निवासी महिला ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है, जिसे घर पर ज्यादा मोबाइल चलाने पर उसके भाई ने टोका था। इसी बीच वह घर से निकल गई। इसके बाद फोन आया कि बेटी ने नहर में छलांग लगा दी थी, जिसे बचा लिया गया है।

नहर के बीच दो बार सांस टूटी, पर हार नहीं मानी

डूबती किशोरी को नहर से सुरक्षित बाहर निकालने वाले दिनेश ने बताया कि बाडीमाजरा पुल के दूसरी तरफ मंदिर गए थे। जहां उसके 8 साल के बेटे कार्तिक ने किशोरी को नहर में डूबते देख लिया। कार्तिक के शोर मचाने पर नहर में डूबती किशोरी को देख वह नजर में कूद गया। नहर पार कर वहां पहुंचे, जहां किशोरी डूब रही थी। इस बीच उनकी खुद की दो बार सांस टूटी। लेकिन इससे पहले भी नहर में डूबती एक महिला को बचाने में वह विफल रहे थे, इसलिए इस बार किशोरी को बचाने की ठान कर ही नजर में कूदे थे और बचाकर रहे।
October 04, 2020

विधायक दे रहे ऑनलाइन एग्जाम:देशभर में चल रही परीक्षा कैंसिल करने की मांग, 72 साल के विधायक दो बार पास होने के बाद तीसरी बार दे रहे एमएम की परीक्षा

विधायक दे रहे ऑनलाइन एग्जाम:देशभर में चल रही परीक्षा कैंसिल करने की मांग, 72 साल के विधायक दो बार पास होने के बाद तीसरी बार दे रहे एमएम की परीक्षा

राज्य की सियासत में चर्चित नाम- 71 वर्षीय ईश्वर सिंह। कैथल जिले के गुहला-चीका से विधायक। तीसरी बार एमए कर रहे हैं। इन दिनों ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। वह भी तब जब स्टूडेंट बिना परीक्षा के ही प्रमोट करने की मांग कर रहे हैं। ईश्वर सिंह का प्रयास जितना प्रेरक व रोचक है, उतनी ही प्रभावी कहानी है उनकी पढ़ाई की। बात 1978 की है जब वे पहली बार विधायक बने। फिर 1979 में भजन लाल सरकार में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद मिला। कुछ ही दिनों में उन्होंने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि तब वे महज 10वीं पास थे। उन्हीं के शब्दों में जानते हैं उनकी कहानी।

नई पीढ़ी को संदेश: परेशानियों से न भागें, एग्जाम देकर डिग्री लें, बिना एग्जाम तो कोरोना की डिग्री होगी आपकी नहीं

मैं पिहोवा से 5 कोस दूर स्कूल पैदल ही जाता था। उस समय दसवीं के बाद मैंने 1968 में जेबीटी कर ली। फिर राजनीति में आ गया और 1979 में स्व. भजन लाल मुतो मैं सभी को फेस नहीं कर पाया, क्योंकि मेरे सामने बोर्ड के डायरेक्टर और मेंबर आदि सभी ज्यादा पढ़े-लिखे थे। मुख्यमंत्री थे और उन्होंने मुझे शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बना दिया। तब बोर्ड भिवानी में नहीं चंडीगढ़ में होता था। मैंने चेयरमैन पद पर तीन महीने मुश्किल से निकाले। पहली मीटिंग तो जैसे-तैसे निकाली। फिर जब दूसरी मीटिंग आई झे लगा कि मैं इस पद के लिए डिजर्व नहीं करता, क्योंकि मुझे चेयरमैन मेरी योग्यता के कारण नहीं बल्कि इसलिए बनाया गया है कि मैं एक एमएलए हूं।

मुझे यह अच्छी नहीं लगी कि मैं केवल दसवीं पास होते हुए दसवीं-बारहवीं के छात्रों और पूरे प्रदेश की शिक्षा को लेकर प्लानिंग करूं। इसलिए मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। मैं रोज सोचता था कि कैसे खुद को योग्य बनाऊं। फिर जब 1982 में मेरा विधायक का समय पूरा हुआ तो मैंने 33 वर्ष की उम्र में 1983 में 11वीं की पढ़ाई प्रैप से शुरू की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से। फिर 37 वर्ष की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। बीए के बाद 39 वर्ष की उम्र में एमए की हिस्ट्री से। जब मैं पेपर दे रहा था तो उस समय के वीसी मेरे पास आए और बोले कि क्या कर रहे हो आप तो मैंने उनको अपनी पूरी कहानी बताई और कहा कि मुझे अपना अधूरापन पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि आपको तो एलएलबी करनी चाहिए। फिर मैंने लॉ करने की ठान ली और तीन साल उसमें लगाए। 42 की उम्र में लॉ करने के बाद मैंने 6 महीने कुरुक्षेत्र में वकालत भी की। मैं अब भी बार का मेंबर हूं। इसी दौरान मैं राज्यसभा से एमपी बन गया। जब मैं पहले ही दिन राज्यसभा में गया तो पहली सीढ़ी पर पैर रखते ही मेरे सामने सारा सीन आ गया। मैंने खुद में सोचा कि अगर यह सब नहीं करता तो आज मुझे कोई यहां पर गेटकीपर भी नहीं लगाता। मेरे एमपी बनने में मेरी एजुकेशन का बड़ा हाथ है। इसके बाद नेशनल कमीशन ऑफ शेड्यूल कास्ट में सदस्य बन गया। इसमें तीन साल काफी काम किया।

जब मैं 2015 में कमीशन में था तो मेरे पास दो जज दोस्त आए। उन्होंने कहा कि हमने एलएलएम पास कर ली है। फिर मैंने खुद से प्रश्न किया कि क्या इस समय मैं एलएलएम कर सकता हूं। मैंने फिर 67 साल की उम्र में एलएलएम भी पास की। इसके बाद मैं फिर से सक्रिय राजनीति में आ गया और 2019 में चुनाव जीतकर विधायक बन गया। अब कोरोना के कारण जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो मैंने सोचा कि इस खाली समय का सही प्रयोग किया जाए। इसलिए मैंने तीसरी एमए करने की सोची। इसलिए मैंने एमए पॉलिटिकल साइंस के लिए आवेदन कर दिया। दूसरी एमए मैंने पब्लिक एड से कर रखी है।

अभी मैं ऑनलाइन एग्जाम दे रहा हूं। काफी बच्चे मांग कर रहे थे कि एग्जाम नहीं होने चाहिए और ऐसे ही डिग्री दी जाए। ऐसे युवाओं को मैं कहना चाहता हूं कि जो भी आपके पास हो वो आपकी मेहनत का होना चाहिए, मुफ्त का नहीं। बिना एग्जाम दिए डिग्री मिलती तो वो आपकी नहीं बल्कि कोरोना की डिग्री कही जाती। मैंने ये डिग्री कोई नौकरी के लिए नहीं की बल्कि मैं बताना चाहता हूं कि कोई भी आदमी किसी भी स्थिति में पढ़ सकता है, बस मन में ठान लेने की जरूरत है।

जब मैंने लॉ की तो उस समय कॉलेज में बच्चे सीटियां मारते थे और मेरा उनसे कोई मेल नहीं होता था। मैं क्लास के बाद अपने टीचरों से नोट्स आदि लेकर जाता था। मेरे लिए सबसे बड़ी दिक्कत राजनीति और पढ़ाई में समन्वय बनाकर रखना था। दिन में पब्लिक से मिलता हूं और अपने काम देखता हूं, फिर रात को पढ़ाई करता हूं। सोने के लिए मुझे 4 घंटे ही चाहिए होते हैं।'
October 04, 2020

टीवी पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क:ढोंगी ने 12वीं में अच्छे अंक का झांसा दे छात्रा को फंसाया, 8 तोले जेवर लेकर हो गया फरार

टीवी पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क:ढोंगी ने 12वीं में अच्छे अंक का झांसा दे छात्रा को फंसाया, 8 तोले जेवर लेकर हो गया फरार

टीवी पर बाबा का विज्ञापन देखकर प्रेमजाल में फंसी 12वीं की छात्रा अपनी बुआ के 8 तोले सोने के जेवरात बाबा को दे बैठी। उसने 12वीं में अच्छे नंबर जाने के लिए बाबा से संपर्क किया था। बाबा ने कुछ दिन समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन फिर कुछ दिन बाद कहने लगा कि उसे प्यार हो गया। वह उससे शादी करना चाहता है। लड़की भी जाल में फंस गई।

बाबा लड़की की बुआ के गांव में आया और घर से जेवरात और अपने प्रमाण पत्र लेकर बाबा ने गांव के अड्डे पर बुलाया। वहां से उसे कार में छछरौली लेकर गया। छछरौली में कार से धक्का देकर लड़की को उतार दिया और जेवरात लेकर फरार हो गया। कुछ दूर जाकर शैक्षणिक प्रमाण पत्र खिड़की से नीचे फेंक दिए। तब लड़की ने घर पर यह बात बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी चरनजीत सिंह ने बताया की लड़की ने शिकायत दी है कि एक व्यक्ति ने बाबा बनकर उससे सोने के जेवरात धोखे से लेकर फरार हो गया है। छछरौली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लड़की ने बताया कि वह अम्बाला के एक गांव की है। दो माह पहले अपनी बुआ के घर सलेमपुर खादर में आई थी। उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। उसने टीवी चैनल पर हर समस्या का समाधान के नाम से विज्ञापन देखकर कॉल की थी।
October 04, 2020

कार्रवाई:दो साल में 750 बेरोजगारों को नौकरी देने का लालच देकर ऐंठे एक करोड़, 6 ठग गिरफ्तार; आरोपी साइन साइट के पोर्टल को 47 हजार में 3 माह के लिए खरीदते

कार्रवाई:दो साल में 750 बेरोजगारों को नौकरी देने का लालच देकर ऐंठे एक करोड़, 6 ठग गिरफ्तार; आरोपी साइन साइट के पोर्टल को 47 हजार में 3 माह के लिए खरीदते

पुलिस ने छह ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने दो साल में करीब 750 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का लालच देकर उन्हें एक करोड़ रुपए का चूना लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में वोडाफोन कंपनी का एक प्रमोटर भी है जो फर्जी सिम कार्ड एक हजार रुपए में उपलब्ध कराता था।

सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार के अनुसार सेक्टर-56ए फरीदाबाद निवासी इश्ताक ने गदपुरी थाने में केस दर्ज कराया कि सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी इरशाद ने अपने रुपए आने की बात कहकर उनसे बैंक का खाता नंबर लेकर उसमें फर्जी तरीके से रुपए डलवाकर निकाल लिए। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक ने उनके खाते को सील कर दिया है। क्योंकि पीड़ित के खाते में हैदराबाद से जल्दी-जल्दी रुपए डाले गए और निकाले गए। पीड़ित के खाते में एक सप्ताह में एक लाख 80 हजार रुपए का लेन-देन हुआ।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया कि आरोपी इरशाद एजेंट के रूप में काम करता है, जो गरीब व अनपढ़ लोगों को पांच-छह हजार रुपए का लालच देकर उनसे बैंक खाता लेकर उसे 35 हजार रुपए में साइबर ठगों को बेच देता था। सीआईए ने बदपुर बॉर्डर से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नांगल दिल्ली निवासी राजा चौधरी उर्फ विवेक, सागरपुर निवासी अजय कुमार, शकूरपुर निवासी विजय, लोधी रोड निवासी विशाल, लोधीपुरम आगरा निवासी हिमांशु व कालकाजी नई दिल्ली निवासी नितिन के रूप में हुई है।

सभी अलग-अलग प्रकार की भाषा बोलने व समझने में एक्सपर्ट हैं। इनमें राजा चौधरी उर्फ विवेक गिरोह का सरगना है। जबकि नितिन वोडाफोन कंपनी का प्रमोटर है, जो फर्जी सिम कार्ड एक हजार रुपए में उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने दिल्ली के संतनगर ईस्ट ऑफ कैलाश में फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा है।

October 04, 2020

:6 हजार रुपए लेकर बुजुर्ग को अवैध तरीके से रखा, नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर और वालंटियर गिरफ्तार

:6 हजार रुपए लेकर बुजुर्ग को अवैध तरीके से रखा, नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर और वालंटियर गिरफ्तार

बेटे को बेदखल कर पाैते, फिर पुत्रवधू के नाम वसीयतनामा कराया ताे पिता का अपहरण

जायदाद के लिए गुरविंद्र सिंह ने बरनाला में रहने वाले अपने 68 वर्षीय पिता संतोख सिंह काे नई किरण नशा मुक्ति केंद्र शाहपुर के मैनेजर अजय और वालंटियर अभिमन्यु के साथ मिलकर किडनैप किया था। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि गुरविंद्र और मैनेजर अजय के बीच 12 हजार रुपए में संतोख सिंह को अवैध तरीके से केंद्र में रखने का सौदा तय हुआ था, जिसमें से 6 हजार रुपए अजय ने लिए थे। शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

गुरविंद्र को पंजोखरा थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संतोख सिंह ने बताया कि उसके पास 3 एकड़ जमीन है। इकलौते बेटे गुरविंद्र को उसने जायदाद से बेदखल कर जमीन का वसीयतनामा 11 वर्षीय पोते के नाम कर दिया था। अलग रह रहे गुरविंद्र को पता चला तो वह बेटे से मिलने उसके स्कूल पहुंच गया और बेटे को अपने साथ सिटी में घर ले गया। इसके बाद संतोख सिंह ने पोते के नाम किया वसीयतनामा रद्द कराकर पुत्रवधू गुरप्रीत कौर के नाम करा दिया था। गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी एक बेटी भी है। पुलिस कार्रवाई के बाद बेटा घर आ गया है।

जमीन के लिए पिता को मंदबुद्धि बताया

संतोख सिंह ने बताया कि गुरविंद्र ने जमीन हड़पने के लिए उसे मंदबुद्धि और मानसिक रूप से बीमार बताकर नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर और उसके वालंटियर के साथ उसे किडनैप करने की साजिश रची। 11 अगस्त को वह गरनाला गांव में साइकिल से दूध देने जा रहे थे तो बेटे ने 4 अन्य के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर कहा कि कोरोना टेस्ट होगा। नशे के इंजेक्शन लगाए। इसके बाद 5-6 जगह पर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। उसका बेटा उसे मानसिक रोगी व मंदबुद्धि घोषित करने के लिए सीएम विंडो पर शिकायतें करता आ रहा है, जबकि वह स्वस्थ है। पुत्रवधू गुरप्रीत कौर की शिकायत पर पंजोखरा थाने में 14 अगस्त को केस दर्ज किया। संतोख सिंह को छुड़वाकर लाए। पुलिस ने गुरविंद्र सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर और वालंटियर को गिरफ्तार किया।

Saturday, October 3, 2020

October 03, 2020

अनलॉक-5 : स्कूल खोलने के लिए अब एसओपी का इंतजार

अनलॉक-5 : स्कूल खोलने के लिए अब एसओपी का इंतजार

बहादुरगढ़ : अनलॉक-5 में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति मिलने पर स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधन सरकार के एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर  का इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों के प्रबंधन सभी कक्षाओं के लिए एक साथ स्कूल खोलने की बजाय सबसे पहले कक्षा नौवीं से 12वीं या कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को ही बुलाने के पक्ष में हैं। स्कूलों के अनुसार बड़े बच्चों को संक्रमण से बचाव को लेकर स्कूलों की तैयारियों में ढालना आसान होगा।
स्कूल खोलने के साथ ही आनलाइन क्लास भी फिलहाल जारी रहेंगी। अभिभावकों की सहमति व अनुमति से ही छात्र स्कूल में पढ़ाई करने आएंगे। जो छात्र आनलाइन ही पढ़ना चाहेंगे, उनके लिए वर्तमान की ही तरह आनलाइन क्लास जारी रहेगी। कुछ बच्चे स्कूल व कुछ आनलाइन रहने की स्थिति में स्कूल अपनी सुविधा व बच्चों के समय के अनुरूप तैयारी करेंगे। कुछ स्कूल आधे समय के लिए स्कूल संचालित करेंगे और आधा दिन आनलाइन क्लास चलेगी। वहीं कुछ स्कूल क्लास की पढ़ाई को ही लाइव व रिकार्ड कर आनलाइन मुहैया कराएंगे।

यह रहेगी स्कूलों की तैयारी

- स्कूल गेट पर थर्मल स्कैनर व परिसर में सैनिटाइजर व साबुन की व्यवस्था।
- हर छात्र को मास्क व निजी सैनिटाइजर बोतल रखना अनिवार्य।
- स्कूल आने के लिए अभिभावक की सहमति अनिवार्य।
- ऑनलाइन व फिजिकल क्लास हर दिन रहेगी जारी।
- कक्षा 10वीं-12वीं या नौवीं से 12वीं तक के छात्र बुलाए जाएंगे पहले।
- इसके बाद जूनियर कक्षाओं को बुलाने पर होगा विचार।
- आधे दिन स्कूल और आधे दिन चलेगी ऑनलाइन क्लास।
- कैंटीन रहेगी बंद, कोई सामान आपस में सांझा नहीं करेंगे छात्र।
- अभिभावकों द्वारा निजी वाहनों से स्कूल छोड़ने को दी जाएगी प्राथमिकता।
- माहौल के साथ सुरक्षित रहने की छात्रों की आदत पड़ने पर धीरे-धीरे बढ़़ेगा स्कूल का समय।
- सुरक्षित तरीके से कुछ स्कूल ट्रांसपोर्ट देंगे, वहीं कुछ नहीं देना चाह रहे।
मॉडर्न स्कूल के चेयरमैन राकेश कोच के अनुसार सरकार की एसओपी का पूर्णरूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। पहले बड़े बच्चों को ही बुलाएंगे, जिससे उन्हें सुरक्षित माहौल में ढाला जा सके। किसी बच्चे पर स्कूल आने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। जो आएंगे उनकी क्लास चलेगी, जो नहीं आएंगे उनका भी नुकसान नहीं होने देंगे।
October 03, 2020

मर्डर:ड्यूटी गए युवक का शव सड़क पर मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली चोटों के निशान, हत्या का केस दर्ज

मर्डर:ड्यूटी गए युवक का शव सड़क पर मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली चोटों के निशान, हत्या का केस दर्ज

गुरुग्राम ; सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक का शव सरकारी स्कूल के पास मिला जबकि उसकी बाइक साथ ही खड़ी मिली। इस सूचना पर पुलिस ने मौके से शव बरामद कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड ने किया, जिसमें शव पर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
इस संबंध में सेक्टर-10 थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव पर चोटों के निशान मिले हैं, जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामप्रसाद निवासी रईया जिला झज्जर ने बताया कि उसका लड़का संदीप एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और गांव मेवका में छोटे लाल के मकान पर किराए पर अकेला रहता था।
शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि संदीप सरकारी स्कूल में रोड पर पर मृत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने लाश की पहचान की और कहा कि संदीप की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड द्वारा किया गया। जिसमें डाक्टरों ने बताया कि शव पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।
October 03, 2020

450 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट:कंटेनर डिपो और रेल कोच फैक्ट्री का ट्रैक तैयार, जल्द होगी ढुलाई

450 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट:कंटेनर डिपो और रेल कोच फैक्ट्री का ट्रैक तैयार, जल्द होगी ढुलाई

सोनीपत : कंटेनर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (कॉनकोर) द्वारा बड़ी में 67 एकड़ जमीन पर डिपो बनाया गया है। जहां से मालवाहक ट्रेनों के द्वारा इंडस्ट्रीज से सामान को देश और विश्व के किसी भी कोने में आसानी से लाया व भेजा जा सकता है। करीब 450 करोड़ रुपए खर्च कर इस डिपो का निर्माण किया है। वहीं करीब 65 एकड़ जमीन में रेल कोच नवीनीकरण फैक्ट्री का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
रेलवे लाइन तैयार, ट्रायल के बाद इसी सप्ताह चलेगी
कंटेनर डिपो और रेलकोच फैक्ट्री के कॉनकोर द्वारा पहले से ही राजलुगढ़ी स्टेशन से दिल्ली चंडीगढ़ अंबाला रेल लाइन को क्रॉस करते हुए ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा था। दोनों विभागों के अधिकारियों ने मिलकर के यह निर्णय लिया एक ही लाइन से दोनों का काम हो सकता है। इसलिए यार्ड से ही फैक्ट्री के लिए भी दूसरी लाइन बिछा दी जाएगी। जबकि मेन लाइन स्टेशन को आने के लिए एक ही रहेगी।
इंडस्ट्रीज को रेलमार्ग से माल ढुलाई पर फायदा
जिले के उद्योगों में पैदा होने वाले सामान की आवाजाही अब सरल और सस्ती हो सकेगी। जिले में साढ़े नौ हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग है, जो देश व विदेश में अपने नाम से जाने जाते हैं। सभी उद्योगपतियों को बहुत ही फायदा होगा। ट्रकों से दूरदराज अपना माल भेजते थे। सभी को रेलवे के वैगनआर से माल भेजने में सहूलियत होगी।
October 03, 2020

बड़ा घालमेल:समालखा की पीएनबी ब्रांच में साढ़े 83 लाख का गबन, आरोप लापता हेड कैशियर पर; मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी

बड़ा घालमेल:समालखा की पीएनबी ब्रांच में साढ़े 83 लाख का गबन, आरोप लापता हेड कैशियर पर; मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी

पानीपत : पानीपत के कस्बा समालखा में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में साढ़े 83 लाख रुपए से ज्यादा का कैश कम होने का मामला सामने आया है। इस राज से पर्दा तीन दिन पहले ऑडिट के दौरान उठा। फिलहाल बैंक ब्रांच का हेड कैशियर लापता है और मैनेजर की तरफ से पुलिस शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को भी बैंक से मिलने वाले रिकॉर्ड का इंतजार है। दूसरी ओर लापता हेड कैशियर के परिवार की तरफ से भी शिकायत मिली है।
मामला पंजाब नेशनल बैंक की समालखा कस्बे के पुराना बस अड्डा स्थित ब्रांच का है। पुलिस को दी शिकायत में ब्रांच मैनेजर ने बताया कि 30 सितंबर को क्लोजिंग होने के कारण बैंक में जमा कैश पानीपत करंसी चैस्ट में जमा कराना था। इस बारे में हेड कैशियर को कहा गया, लेकिन वह कुछ देर बाद ही बैंक से बाहर चला गया। घंटेभर तक भी नहीं लौटने पर कॉल की तो फोन नॉट रिचेबल आने लगा। फिर बैंक में रखे कैश और लेन-देन का मिलान किया तो 83 लाख 67 हजार 997 रुपए कम मिले। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं पुलिस को शिकायत दी गई।
समालखा चौकी प्रभारी सब निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से एक शिकायत दी गई है। उन्होंने करीब 83 लाख से ज्यादा रुपए नकद कम होने की बात कहीं है। आरोप हेड कैशियर पर लगा है, जो लापता है। उसके भी परिजनों ने शिकायत दी है। मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ मैनेजर से रिकॉर्ड मांगा गया है। उसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच बैंक प्रबंधन की तरफ से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को ब्रांच पहुंचे मैनेजर ने सर्कल ऑफिस से ही सारी कार्रवाई होने का हवाला देते हुए मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। अन्य अधिकारियों से भी बात करनी चाही, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। चर्चा है कि हेड कैशियर के परिवार की ओर से पैसे का इंतजाम किया जा रहा है।
October 03, 2020

सीआरएसयू छात्राओं द्वारा बनाए गए ग्लास से बन सकेगी एलईडी व लेजर

सीआरएसयू छात्राओं द्वारा बनाए गए ग्लास से बन सकेगी एलईडी व लेजर

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय  की तीन छात्राओं ने ऐसा ग्लास बनाया है जिससे एलईडी और लेजर बन सकेंगें। अब तक एलईडी और लेजर बनाने में फोटोमिक ग्लास का इस्तेमाल होता है लेकिन जींद की सीआरएसयू की छात्राओं  ने केमिकल से ग्लास बनाया है। इस ग्लास पर छात्राओं की रिसर्च को जर्नल ऑफ नॉन क्रिस्टलाइन सॉलिड्स  ने मई महीने में प्रकाशित की थी। अब इस खोज को छात्राओं द्वारा पेटेंट के लिए अप्लाई किया गया है।
तीनों छात्राएं सीआरएसयू में एमएससी फिजिक्स की अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं। केमिकल ग्लास की इजाद करने वाली सीआरएसयू की छात्राओं रवीना, पूनम और शिवानी की इसमें मदद सीआरएसयू के रजिस्ट्रार डा. राजेश पूनिया और डा. निशा ने की।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीआरसयू वीसी डा. आरबी सोलंकी और रजिस्ट्रार डा. राजेश पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय लैब में यह इजाद छात्राओं ने की है। दिल्ली और आंध्र प्रदेश की लैब में इसकी जांच हुई और जांच में यह साबित हुआ कि छात्राओं ने केमिकल से ऐसा ग्लास बनाया है, जिससे एलईडी और लेजर बनाई जा सकती हैं। वीसी डा. आरबी सोलंकी, रजिस्ट्रार राजेश पूनिया ने कहा कि छात्राओं की केमिकल ग्लास की इजाद को पेटेंट करवाने के लिए अप्लाई किया गया है। पेटेंट होने के बाद छात्राओं और विश्वविद्यालय को इससे काफी आय होने लगेगी।
केमिकल ग्लास की इजाद करने वाली छात्राओं में से एक राजपुर भैण गांव की रवीना ने बताया कि केमिकल ग्लास से एलईडी और लेजर बनेंगे। कम इन पुट से ज्यादा आउटपुट मिलेगा। भारतीय नेवी की सब मैरीन में लेजर का इस्तेमाल नेवी को नई मजबूती देगा। कैंसर के उपचार में भी केमिकल ग्लास से बनने वाली लेजर बहुत ज्यादा उपयोगी होगी। रविना ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वीसी डा. आरबी सोलंकी, रजिस्ट्रार डा. राजेश पूनिया और फिजिक्स विभाग की मुखिया डा. निशा को जाता है।
October 03, 2020

फर्जीवाड़ा:खुद को एसपी ऑफिस में क्लर्क-एएसआई बता ठगी की, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर 1-1 लाख रुपए ऐंठे

फर्जीवाड़ा:खुद को एसपी ऑफिस में क्लर्क-एएसआई बता ठगी की, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर 1-1 लाख रुपए ऐंठे

यमुनानगर : एक युवक ने खुद को एसपी ऑफिस का क्लर्क, छछरौली थाने का एएसआई और मधुबन में अंडरट्रेनी सब इंस्पेक्टर बताकर एक युवक ने डीसी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर खुद ही डीसी की तरफ से फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर दिए। सभी को डीसी आफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाना था, लेकिन जब जॉइनिंग करने लेटर लेकर युवा पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ तो ठगी हो गई। परत दर परत खुलासा होता गया और पता चला कि ठगी करने वाला न तो क्लर्क है और न ही एएसआई।
हर दो माह में वह अपना पद बदल लेता था। नवंबर में क्लर्क बताया तो फरवरी 2020 में एएसआई और कुछ दिन बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती होने की बात कहने लगा। मामला बिगड़ा तो ठगी करने वालों ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसे नहीं दिए। एक शिकायत हुडा पुलिस थाने में पहुंच गई, लेकिन हद तो तब हो गई कि यहां पर पुलिस ने भी मामले में आरोपी का ही साथ दिया। मामले में फैसला तक करा दिया और कहा कि डीसी का लेटर जारी करना कोई अपराध नहीं है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं बनती।
हालांकि वहां उस केस में समझौता हो गया, लेकिन ठगी के शिकार हुए ऐसे तीन लोगों तक भास्कर पहुंचा। सभी को 1.20 लाख में डीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाने के नाम पर पैसे ठगे गए। पैसे देने के लिए किसी ने ज्वैलरी बेची तो किसी ने ब्याज पर पैसे लिए। एक शिकायत पर थाने में समझौता हो चुका तो दो में ठगी करने वाले ने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। इसलिए फिलहाल उन्होंने शिकायत नहीं दी।
एसपी ऑफिस के कई कर्मचारियों से ठगी करने वाले की जान पहचान
सामने आया है कि ठगी करने वाला एसपी ऑफिस में कई कर्मचारियों को जानता है। वह उनकी जान-पहचान का फायदा उठाकर ही रौब झाड़ता था। वहीं कर्मचारियों के नाम लेते हुए उसकी ऑडियो भी सामने आई है। वहीं जब ठगी के शिकार हुए लोगों को नौकरी नहीं मिली तो वे उस पर फोन करते थे। वहीं इस दौरान वह फोन नहीं उठाता था। बाद में कॉल आती थी और फोन करने वाले को कहा जाता था कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। सर पर कॉल कर परेशान न करें। इस तरह से षड्यंत्र का पूरा जाल बुना हुआ था। 19 सितंबर को एक समझौता हुडा थाने में हुआ। इसमें पैसे लेने वाले ने लिखकर दिया कि उसके खिलाफ जो शिकायत आई थी, उस पर उनका समझौता हो गया है। 20 हजार रुपए आज दे दिए गए और 30 हजार रुपए नवंबर से पहले देने हैं। अगर वह पैसे नहीं देता तो जिम्मेदारी लेने वाले पैसे देंगे। जो उसने शिकायतकर्ता के कागजात लिए थे, वह भी उन्हें वापस कर देगा। 4 लोगों ने इस समझौते की कॉपी पर साइन किए हुए हैं।

यह शिकायत पहुंची थाने तक

एक युवक ने एसपी ऑफिस में 11 सितंबर को शिकायत दी थी कि आरोपी उसका स्कूल के समय से जानकार है। उसने उसे कहा था कि वह एसपी ऑफिस में क्लर्क लगा हुआ है। उसने उसे सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। तब उसने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए मांगे। कहा था कि वह 4 माह में उसे डीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर लगवा देगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसने किस्तों में कर उसे 1.50 लाख रुपए दिए, लेकिन उसे नौकरी नहीं लगवाया। इस दौरान उसके पास आरोपी ने डीसी ऑफिस के अधीक्षक के नाम से फोन कर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
वहीं बाद में वह कहने लगा कि अब वह एक्साइज विभाग में क्लर्क लग गया है। वहीं कुछ दिन बाद छछरौली थाने में एएसआई लगने की बात कहने लगा। 24 जुलाई 2020 को आरोपी ने उसे डीसी के नाम से एक अपॉइंटमेंट लेटर दिया। 10 अगस्त से उसे ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन वह लेटर फर्जी निकाला। इसके बाद जब उसने आरोपी से बात की तो वह कहने लगा कि वह अब सब इंस्पेक्टर लग गया है और उसकी मधुबन में ट्रेनिंग चल रही है। इसके बाद उसने उसकी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी।

*सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी ड्यूटी*

ठगी करने वाले द्वारा दो लड़कियां और एक युवक को दिए गए लेटर भास्कर को मिले हैं। उसमें उसने 23 हजार रुपए पे स्केल लिखा था। वहीं ड्यूटी का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लिखा गया। वहीं बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा इससे भी होता है कि जो तीन लोगों को लेटर दिए गए, उसमें एक ही मेमो नंबर-एडीयूएलबी/2020/28750 लिखा है।

*लेटर फर्जी हैं, एसपी से कार्रवाई को बात करेंगे*

युवाओं को नौकरी के नाम पर फर्जी लेटर दिए हैं। मैंने इन लेटरों की जांच कराई है। कार्रवाई के लिए एसपी से बात करेंगे। -मुकुल कुमार, डीसी।
जांच से पहले कुछ नहीं कह सकते : एसपी
जो शिकायत आई है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर आई होगी तो जांच से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। -कमलदीप गोयल, एसपी।
October 03, 2020

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले, हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक और घिनौनी है

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले, हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक और घिनौनी है

चंडीगढ़ :  हरियाणा के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज का कहना है कि हाथरस की घटना बेहद ही चिंताजनक औऱ घिनौनी है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है लेकिन इस पर सियासत करने वालों को बाज आना चाहिए।
हाथरस में घटना के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पहुंचने को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कोरी राजनीति करार दिया है। विज ने पूरे मामले में सियासी ड्रामा करने पर राहुल गांधी को भी बड़ी नसीहत दी है। विज ने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं, लेकिन इसका राजनीतिकरण करना शर्मनाक बात है। अनिल विज ने कहा कि बलात्कार की घटना चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहाँ भाजपा की सरकार है या राजस्थान में जहाँ कांग्रेस की सरकार है , उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

विज ने राहुल गांधी को बड़ी नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गाँधी को राजस्थान जाकर भी देखना चाहिए। अनिल विज ने आरोप लगाए कि ये कांग्रेस की कोरी राजनीति है जो लोगों के गले नहीं उतर रही। हाथरस मामले पर प्रियंका गांधी के सरकार के खिलाफ की टिप्पणी पर गृहमंत्री अनिल विज ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए पलटवार किया। विज ने कहा कि प्रियंका गांधी लुकिंग लंदन टॉकिंग टॉकियो वाली बात कर रही हैं। अब ये राजस्थान की सरकार को कह रही हैं या कौन सी सरकार को ये उनकी बात से स्पष्ट नहीं हो रहा।
फरीदाबाद घटना यह बोले 
हरियाणा के फरीदाबाद में भी 8 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कड़े शब्दों के कहा कि दोषी बख़्शा नहीं जाएगा और इसके मामले की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

 *प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है*

कृषि कानून मामले पर एनडीए से अलग हुए अकाली दल ने अमृतसर से लेकर चंडीगढ़ तक रोष प्रदर्शन कर चंडीगढ़ की सीमा पर देर रात तक प्रदर्शन किया। जिसके चलते एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। इस मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदर्शन करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है लेकिन ये ध्यान रखना बेहद जरुरी है कि उससे किसी को असुविधा न हो। विज ने कहा कि महामारी का दौर है ऐसे में कोई भी अपने मरीज को इधर से उधर ले जा रहा होता है।

*विपक्षी किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाह रहे हैं*

गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षी दलों पर किसान के कंधे का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए कहा कि किसान सारे खेल को समझ चुका है विपक्षी किसान के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाह रहे हैं। विज ने कहा कि ये कुछ लोग है जो माहौल खराब करना चाहते हैं लेकिन किसान इनके बहकावे में नहीं आने वाले।
October 03, 2020

किसान यात्रा : राहुल गांधी अब हरियाणा में छह अक्टूबर को आएंगे

किसान यात्रा : राहुल गांधी अब हरियाणा में छह अक्टूबर को आएंगे

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी  की किसान यात्रा को लेकर पंजाब और हरियाणा  दोनों प्रदेशों के कांग्रेसी दिग्गज उत्साहित हैं। खासतौर पर कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में कईं स्थानों पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर जाम, प्रदर्शन, धरने की मुहिम चला रहे हैं। जिसके कारण गुरुवार की शाम से लेकर देर रात तक चंडीगढ़ से हरियाणा और पंजाब के लिए निकलने वाले क्षेत्रों में देर रात तक जाम लगा रहा। खासतौर अंबाला सीमा से लेकर जीरकपुर चंडीगढ़ की सीमा तक बीती रात वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, महिलाएं बच्चे फंसे रहे।
पूरे मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने दोहराया कि प्रदर्शन, धरना करना विपक्ष का अधिकार है लेकिन किसी को भी आम जनता को दुखी करने व रास्ते जाम नहीं करने चाहिए दुख की बात यह है कि पंजाब में कांग्रेस खुद आंदोलन को प्रायोजित करने में लगी हुई है।
राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा में आगमन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राहुल गांधी अब तीन दिनों तक दोनों राज्यों में किसान यात्रा के लिए आएंगे अर्थात चार अक्टूबर से लेकर छह तक दोनों राज्यों में रहेंगे। राहुल गांधी हरियाणा में छह अक्टूबर को आएंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पंजाब और हरियाणा के कांग्रेसी दिग्गज उत्साहित हैं, कृषि बिलों के बहाने कांग्रेस में जान फूंकने और सत्ता पक्ष को घेरने की सभी तैयारी में लगे हुए हैं।
October 03, 2020

हरियाणा में अब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1200 रुपये से ज्यादा चार्ज नहीं ले सकेंगे

हरियाणा में अब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1200 रुपये से ज्यादा चार्ज नहीं ले सकेंगे

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में कोई टेस्ट के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित कर दी है। और से पहले यह फीस 16 सौ थी जबकि पड़ोसी राज्यों में कम ली जा रही थी, जिसको लेकर राज्य विपक्ष हमलावर हो रहा था।
काेरोना की आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए हरियाणा में अब कोई भी लेबोरेटरी लैबोरेट्री 1200 रुपए से ज्यादा नहीं ले पाएगी। इस धनराशि के अंदर ही जीएसटी और हैंडलिंग चार्जेस सैंपल लेने तक सारी चीजें शामिल होंगी। शुरुआती दौर में टेस्ट के लिए 24 सौ रुपए लिए जाते थे बाद में इस राशि को 16 सौ कर दिया गया था। अब इस राशि को घटाकर 12 सौ रुपए कर दिया गया है।
खास बात यह है कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग रेट 650 निर्धारित की गई है। हरियाणा राज्य स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने शुक्रवार देर शाम को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। आईजी जी बेस एएलआईएसए टेस्टिंग की कीमत 250 पहले से ही निर्धारित है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इस दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं ।
October 03, 2020

वाटर कूलर का नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने शुभारंभ किया

वाटर कूलर का नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस  डा. राजेश भोला ने शुभारंभ किया

जींद : ( संजय तिरँगाधारी) गांव सुदकैन खुर्द में स्व. प्रो. वजीर सिंह खटकड़ के बेटे अनुराग ने अपने पिता के याद में बनवाए गए वाटर कूलर का नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस  डा. राजेश भोला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और स्व. प्रो. वजीर सिंह के किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। 
डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि गांव के लोगों को वाटर कूलर से पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस वाटर कूलर का लाभ ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी मिलेगा और गर्मी में वो अपनी प्यास बुझा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. प्रो. वजीर सिंह खटकड़ नेक दिल इंसान थे। प्रोफेसर पद पर रहते हुए उन्होंने छात्रों की मदद की और आज उनके पढ़ाए हुए छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। आज भले ही स्व. प्रो. वजीर सिंह खटकड़ हमारे बीच न हों लेकिन उनके आदर्श हमेशा हमारे बीच रहेंगे। 
स्व. प्रो. वजीर सिंह खटकड़ के बेटे अनुराग ने अपने पिता की याद में वाटर कूलर बनवा कर बहुत ही नेक काम किया है। ऐसे विरले ही हाते हैं जो ऐसा नेक काम करते हैं। अनुराग ने कहा कि उनके पिता स्व. वजीर सिंह की सोच थी कि जब आप ऊंचाई पर हो तो हमेशा नीचे वालों का ध्यान रखना चाहिए। उनके पिता की सोच को लेकर वो चल रहे हैं और हर आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि उचाना क्षेत्र विकास के मामले में अव्वल हो।

Friday, October 2, 2020

October 02, 2020

बदलाव:5 अक्टूबर से नए चंडीगढ़ रूट से चलेगी पश्चिम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस बंद होगी

बदलाव:5 अक्टूबर से नए चंडीगढ़ रूट से चलेगी पश्चिम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस बंद होगी

ट्रेन नंबर 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से नए रेलमार्ग पर चलेगी। इस ट्रेन को अम्बाला-चंडीगढ़-लुधियाना रेलमार्ग पर चलाया जाएगा। पहले ट्रेन अम्बाला-राजपुरा-खन्ना रेलमार्ग पर चलती थी। इस रूट पर कम बुकिंग होने और लिंक रैक जोड़ने के झंझट के चलते अब ट्रेन नए रूट से चलाई जाएगी।

केवल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का नया स्टॉपेज होगा। बांद्रा से चलकर अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 02925 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 02926 चंडीगढ़ दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस और अम्बाला के बीच अन्य स्टेशनों पर समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।

अम्बाला-लुधियाना रेलमार्ग पर ट्रेन पहले अम्बाला सिटी, सरहिंद और खन्ना स्टेशनाें पर रुकती थी। तीनों स्टेशनों के साथ ट्रेन संख्या 20925-20926 बांद्रा टर्मिनस-कालका-बांद्रा टर्मिनस लिंक एक्सप्रेस स्पेशल को भी बंद कर दिया जाएगा। इसी लिंक एक्सप्रेस को चंडीगढ़ से चलाकर अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मुख्य रैक से जोड़ा जाता था।

चंडीगढ़ से ज्यादा रिजर्वेशन थी मुंबई के लिए, इसलिए बदला रूट
सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से ट्रेन को चंडीगढ़ के रास्ते चलाया जा रहा है। चंडीगढ़ से मुंबई के मध्य 3 द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें 12450 गोवा संपर्क क्रांति, 12452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 12218 केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलती हैं। इन ट्रेनों के बाद भी चंडीगढ़-बांद्रा लिंक एक्सप्रेस में भी पूरी रिजर्वेशन हो रही थी।
October 02, 2020

विरोध प्रदर्शन:प्रदर्शनकारियों ने गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलवाने की आड़ में पुलिस पर बरसाए पत्थर, गाड़ी भी तोड़ी

विरोध प्रदर्शन:प्रदर्शनकारियों ने गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलवाने की आड़ में पुलिस पर बरसाए पत्थर, गाड़ी भी तोड़ी

कैथल| करनाल रोड सर छोटू राम चौक पुलिस पर पथराव करते यूपी में रेप की घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोग।

यूपी के हाथरस में युवती से रेप व हत्या मामले में कई संगठनों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले विभिन्न संगठनों व संबंधित समाज के लोग जवाहर पार्क में इकट्ठा हुआ, जहां से प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोग लघु सचिवालय पहुंचे जहां युवती से दरिंदगी करने वालों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसी बीच कुछ लोग करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक पर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोपियों ने गाड़ी भी तोड़ डाली। पुलिस ने उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को मौका से खदेड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदर्शनकारियों की फोटो वीडियो बनाकर वायरल कर दी जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

हाथरस में युवती से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदर्शन करने लघु सचिवालय पहुंचे युवाओं ने जमकर बवाल काटा। यहां काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। तहसीलदार सुदेश मेहरा ज्ञापन लेने पहुंची तो उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में तहसीलदार को ही ज्ञापन देने पर सहमत हो गए। ज्ञापन देने के बाद काफी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक वहां जमे रहे और प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटे नहीं।

हरियाणा वाल्मीकि संघर्ष समिति की बैठक कैथल कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश चंद क्योड़क ने की। उन्होंने मांग की कि वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ घोर अन्याय करने वालों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर अशोक चौहान, सत्यवान, शमशेर, दुर्गादास, रमेशचंद व जयदेव मौजूद रहे।

फोटो व वीडियो से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है जिन्होंने कानून तोड़ा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -शशांक कुमार सावन, एसपी कैथल।

October 02, 2020

सुसाइड:13 पेज का सुसाइड नोट लिख ट्यूबवेल ऑपरेटर ने लगाया फंदा, पत्नी, एएसआई व ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

सुसाइड:13 पेज का सुसाइड नोट लिख ट्यूबवेल ऑपरेटर ने लगाया फंदा, पत्नी, एएसआई व ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

महादेव कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक रमन कश्यप ने कमरे में पंखे से लटककर दी जान मौत से एक घंटा पहले पत्नी से हुई आखिरी बातचीत

सिरटा रोड स्थित महादेव कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक रमन कश्यप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 7 बजे रमन की बहन कमरे में गई थी तो भाई पंखे पर फंदे से लटका था। आत्महत्या से पहले रमन नेे 13 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें पत्नी, ससुरालवालों व कुछ युवकों को मौत को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड नोट में आरोप है कि पत्नी किसी लड़के से मोबाइल पर बातचीत करती थी, जिस वजह से दोनों के बीच तकरार रहने लगी।

पत्नी कई महीने से मायके रह रही थी, उसने पति व ससुराल वालों के खिलाफ शहर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई है। रमन के परिवार का आरोप है कि सिटी थाना की महिला जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने उनसे एक लाख रुपए ले लिए और रमन को प्रताड़ित किया गया। रमन की बहन रेनू की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने रमन की पत्नी, पत्नी के घर वालों व एएसआई बबीता सहित कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

परिवार ने पुलिस के सामने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर शाम पौने 5 बजे सिविल अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे से ज्यादा समय रोड जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, डीएसपी दलीप ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी जिसके बाद परिवार वालों ने जाम खोला। रमन की बहन रेनू ने बताया कि वह एक बहन और दो भाई हैं। रमन पब्लिक हेल्थ में ट्यूबवेल ऑपरेटर था और मार्च 2019 में शादी हुई थी। अभी उसका कोई बच्चा नहीं है। रमन की पत्नी दूसरे लड़कों से कॉल व मैसेज करती थी जिसे लेकर उसका भाई रोकटोक करता।

वीरवार तड़के ऊपर कमरें में गई ताे भाई पंखे से लटका हुआ था: रेनू

रेनू ने बताया कि रमन की ड्यूटी चार से 12 बजे तक थी। वीरवार तड़के वह कमरे में था। जब मैं किसी काम से ऊपर गई तो भाई पंखे पर लटका हुआ था। उसने मेज पर चढ़कर पंखे पर फंदा लगाया और पांव के नीचे से मेज निकाल दी। भाई को मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसने सुबह 5.45 बजे पत्नी के पास कॉल की थी। पत्नी से क्या बात हुई उन्हें पता नहीं है।

हम अपनी बेटी का घर बसाना चाहते थे। सात-आठ महीने से हमारी लड़की घर बैठी है। पंचायत में भी हमने कहा था कि जो निर्णय होगा, वे मानेंगे। एसएचओ से भी कहा था कि ससुराल वाले राजी हैं और तंग नहीं करेंगे तो हम अपनी लड़की को भेजने को तैयार हैं। बुधवार को मैडम ने मेरी लड़की को कैथल बुलाया था। वह हमसे पूछकर गई थी कि मुझे कैथल बुलाया है। एएसआई ने सीना के कॉल से हमसे बात भी कि और कहा कि रमन लड़की को रखने को तैयार है। हमने रमन के परिवार से 15 लाख रुपए नहीं मांगे। धर्मपाल, सीना के पिता

10-15 दिन पहले दरखास्त आई थी। अगले दिन दोनों पक्ष आ गए। पंचायत समय ले गई कि हम दोनों पक्ष घर पर बैठकर बात कर लेंगे। घर पर उनकी सहमति नहीं हुई तो दोबारा फिर दोनों पक्ष थाने में आए। रमन व उसकी मां ने कहा कि हमारे खिलाफ आप पर्चा ही दर्ज कर दो। आसपास बैठे पुलिसवालों व पंचायत वालों ने भी समझाया कि पर्चे में कुछ नहीं रखा, घर बसा लो। लड़की ने कहा था कि पर्चा दर्ज करवाने के लिए वे सोमवार को आएंगी। बुधवार को लड़का व लड़की अकेले ही बिना बुलाए थाने आए। उन्होंने कहा कि हम घर बसाना चाहते हैं । हम किराए पर कमरा लेकर परिवार से अलग रह लेंगे। मैंने कहा कि तुम मौजिज व्यक्ति को ले आओ जो जिम्मेदारी ले सके और घर बसा लो। लड़के ने कहा कि मैं अपने दफ्तर वालों को बुला लेता हूं। दफ्तर वाले आए गए थे। रमन खुद ही उसकी पत्नी को लेकर आया था और खुद ही छोड़ने गया। सीना ने घर जाकर मेरे पास फोन भी किया कि रमन मुझे सही सलामत छोड़ गया है। उसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं। -बबीता, एएसआई सिटी थाना जांच अधिकारी

सुसाइड नोट में एएसआई को रुपए देने की बात नहीं है। युवक की पत्नी ने सिटी थाना में पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज करवाया था, जिसके सिलसिले में उन्हें थाने में बुलाया गया। परिवार की ओर से अभी कोई सबूत नहीं मिला है। जांच में जो सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई होगी। -शशांक कुमार सावन, एसपी कैथल।
October 02, 2020

धरना:हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने सरकार पर लगाया आंदोलन को कुचलने का आरोप

धरना:हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने सरकार पर लगाया आंदोलन को कुचलने का आरोप

हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के आंदोलन को भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार कुचलना चाहती है। जिसे पीटीआई अध्यापक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बात लघु सचिवालय के बाहर लम्बे समय से बहाली के लिए चलाए जा रहे धरने की अध्यक्षता करते हुए पीटीआई अध्यापक बिरेंद्र सिंह जाखड़ ने कही। इस दौरान पीटीआई अध्यापकों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।

राजेश लांबा हेमसा सचिव, अजीत राठी प्रधान, राजकुमार, कविता, रविंद्र, राजेश बंसल, मनोज, कर्मजीत, मीनू रानी, रविंद्रपाल, सुभाष कौशिक राज्य ऑडिटर, अशोक कुमार, लोकश, राजबीर सिंह, अमित कुमार, शीला बलियाली, सतबीर, सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार सभी महकमों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। वे आए दिन नए-नए फरमान जारी कर कर्मचारियों का शोषण करती रही है।

उन्होंने कहा कि वे रेलवे व बिजली निगम जैसे महत्वपूर्ण विभागों को निजीकरण की भट्ठी में झोंका जा रहा है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों को पंचायतों के अधीन दिया जा रहा है जिससे कि हमारे पढ़े लिखे युवाओं को आगे आने वाले समय में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अगर समय रहते हुए सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया और शारीरिक शिक्षकों को बहाल नहीं किया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। शारीरिक शिक्षकों ने किसानों पर कुरूक्षेत्र में भांजी गई लाठियों की निंदा करते हुए रोष जताया।

October 02, 2020

सरेआम गुंडई:जिंदल अस्पताल रोड पर दो भाइयों पर हमला कर गाड़ी तोड़ने का मामला, पांच नामजद सहित चार अन्य पर एफआईआर दर्ज

सरेआम गुंडई:जिंदल अस्पताल रोड पर दो भाइयों पर हमला कर गाड़ी तोड़ने का मामला, पांच नामजद सहित चार अन्य पर एफआईआर दर्ज

जिंदल अस्पताल रोड पर गाड़ी सवार दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने घायल प्रवीण की शिकायत पर पांच नामजद सहित तीन-चार अन्य युवकों पर धारा 148,149, 323, 341, 506, 427 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को बुडाना वासी प्रवीण ने बताया कि 14 सितंबर बाइक से गिरने पर पांव में फ्रैक्चर हुआ था। बुधवार को भाई नवीन के साथ नई गाड़ी में इलाज के लिए जिंदल अस्पताल गया था।

वहां डॉक्टर से जांच करवाकर दवाई लेकर वापस गाड़ी में घर लौट रहे थे। बीच रास्ते गाड़ी व बाइक पर सवार युवकों ने आकर रोक लिया था। उनमें बुडाना वासी सौरभ ढांडा, हरिकेश, जितेंद्र, अमित, ढाणी मिरान वासी रूपेश सहित तीन-चार अन्य हमलावर थे। उनके पास तेजधार व भारी हथियार थे। सभी ने मुझ पर व मेरे भाई पर हमला कर दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जांच अधिकारी सुनील लौरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ था। शिकायतकर्ता व हमलावर एक संगठन से जुड़े हुए थे जोकि बाद में अलग हो गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी थी। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। उधर, एसपी बलवान सिंह राणा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस का रेपिड रिस्पोंस मिलेगा। शहर में सरेआम गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है। इन घटनाओं की जैसे-जैसे सूचना मिलती गई, पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थी।

October 02, 2020

मिड डे मील:14.50 लाख स्कूली बच्चों को अभी तीन दिन मिलेगा दूध, सीएमओ में अटकी बच्चों को सप्ताह में छह दिन दूध देने की फाइल

मिड डे मील:14.50 लाख स्कूली बच्चों को अभी तीन दिन मिलेगा दूध, सीएमओ में अटकी बच्चों को सप्ताह में छह दिन दूध देने की फाइल

प्रदेश के मिडल तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 14.50 लाख बच्चों को मिड डे मिल में अभी 6 दिन दूध नहीं मिलेगा। सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील में अलग-अलग फ्लेवर का 6 दिन दूध दिया जाएगा, जबकि दो दिन दूध देने की योजना पहले से है, लेकिन अभी तक सीएमओ से इस योजना की फाइल पास नहीं हुई है। विभाग ने सभी जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को चिट्‌ठी जारी कर कह दिया कि बच्चों को अभी तीन दिन ही दूध दिया जाए। स्कूलों में इस सत्र से छह दिन दूध दिया जाना भी शुरू कर दिया गया था।

सूत्रों का कहना है कि पहले से दूध देने की चल रही स्कीम में सरकार को सालाना 84 करोड़ रुपए खर्च हो रहा है। 6 दिन दूध देने की स्कीम का प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग के निदेशालय की ओर से 84 करोड़ रुपए की डिमांड का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया। लंबे समय तक फाइल सीएमओ में रखी रही।

बताया गया है कि अब सीएमओ से फाइल वापस भेज दी गई है। इस पर दूध वितरण के लिए न तो हां कहा गया है और न ही ना। फाइल पर लिखा गया है कि यह बताया जाए कि विद्यार्थियों को अभी गेहूं, चावल और कुकिंग कोस्ट मिल रही है या नहीं। निदेशालय ने जवाब बनाकर अब भेज दिया है। परंतु बच्चों को छह दिन दूध तभी मिलेगा जब फाइल को सरकार की मंजूरी मिलेगी।

फेडरेशन को तीन दिन के अनुसार दूध तैयार करने को लिखा पत्र

शिक्षा विभाग ने हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड को भी तीन दिन के अनुसार ही दूध सप्लाई के लिए निर्देश दिए हैं, क्योंकि दूध की सप्लाई फेडरेशन ही कर रहा है। पहले उसे 6 दिन दूध सप्लाई की तैयारी के लिए पत्र लिखा गया था। दूध का फ्लेवर भी बदल दिया गया है। अब मैंगो और पाइनेपल की जगह चॉकलेट और रोज फ्लेवर का दूध मिलेगा।

स्कूल बंद, इसलिए घर पहुंचाया जा रहा सूखा राशन

फिलहाल स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों को घरों पर ही मिड डे मील का सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। तीन दिन के हिसाब पैकेट में सूखा दूध भी दिया जा रहा है, जबकि कुकिंग कोस्ट उनके खातों में जमा कराई जा रही है। पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन 4 रुपए 17 पैसे और कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को 6 रुपए 18 पैसे कुकिंग कोस्ट दी जाती है, जबकि बच्चों को प्रतिदिन 20 ग्राम दूध देने का प्रावधान है।

October 02, 2020

राजनीति:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा 5 को पंजाब से गुहला-चीका में करेगी प्रदेश में प्रवेश, 7 को समालखा में होगा समापन

राजनीति:राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा 5 को पंजाब से गुहला-चीका में करेगी प्रदेश में प्रवेश, 7 को समालखा में होगा समापन

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने की बात कह रहे हैं। वहीं, दूसरी हरियाणा कांग्रेस ने यात्रा का समय और रूट लगभग तय कर दिया है। राहुल की यह यात्रा 5 अक्टूबर को हरियाणा में गुहला-चीका, पेहवा से प्रवेश करेगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेसी सीधे उस पिपली कस्बे में लेकर जाएगी, जहां किसानों का आंदोलन हुआ था। वे तीन दिन हरियाणा में रहेंगे।

पिपली के बाद ट्रैक्टर यात्रा नेशनल हाइवे पर करनाल और पानीपत होकर समालखा पहुंचेगी। बरोदा चुनाव की वजह से सोनीपत में चुनाव आचार संहिता लागू होने से यात्रा का समापन समालखा में ही किया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ सीनियर नेताओं ने दिल्ली में मीटिंग की और यह रूट चार्ज फाइनल किया।

सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस इस यात्रा में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करेगी। इसे सफल बाने के लिए 3 अक्टूबर को एक बार फिर मीटिंग करेगी, जिसमें उन क्षेत्र के सीनियर नेताओं को भी बुलाया जाएगा, जहां से राहुल गाधी की यात्रा गुजरेगी। गृह मंत्री के बयान पर सैलजा ने कहा कि उन्हें किस बात का डर है। राहुल गांधी के साथ यूपी भी बुरा बर्ताव हुआ है। यह लोकतंत्र है। विपक्ष की जिम्मेदारी है जनता की आवाज उठाना। मीटिंग में प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव मौजूद रहेंगे।

विज के बाद धनखड़ बोले- राहुल को नहीं आने देंगे

गृहमंत्री विज के बाद धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में माहौल खराब करने के लिए आना चाहते हैं। यदि वह केंद्र सरकार की तरह किसानों को साढ़े 12 हजार करोड़ देने आते तो उनका स्वागत होता लेकिन कांग्रेस झूठा संघर्ष कर माहौल खराब करने आना चाहते हैं, इसे लेकर राहुल को हरियाणा में एंट्री नहीं करने देंगे। एमएसपी पर ही खरीद होगी। तीन अध्यादेशों को लेकर कांग्रेस झूठा संघर्ष कर रही है। उसका झूठ नहीं चलने देंगे। कहा कि सभी मंडलाध्यक्ष किसानों व जनता के बीच जाकर इन अध्यादेशों की खूबियां बताएंगे। इन मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से जनता के बीच सरकार का पक्ष रखेंगे।

October 02, 2020

दो दोस्तों की हत्या का मामला:शराब के नशे में दाढ़ी खींचने पर दो दोस्तों ने 48 घंटे में की गमछे से गला घोंटकर 3 हत्याएं, फुटेज से पकड़े

दो दोस्तों की हत्या का मामला:शराब के नशे में दाढ़ी खींचने पर दो दोस्तों ने 48 घंटे में की गमछे से गला घोंटकर 3 हत्याएं, फुटेज से पकड़े

सनौली रोड पर 28 सितंबर की रात हुई दो दोस्तों के मर्डर के मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 26 सितंबर की रात को किए गए एक और मर्डर का खुलासा किया। कबूला कि हत्या के बाद शव को गोहाना रोड स्थित गोशाला के पीछे गली में फेंक दिया था। इस शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। आरोपियों ने 48 घंटे के अंदर एक-एक कर तीन लोगों को गमछे से गला घोंटकर मारा।

हत्या कारण कुछ और नहीं नशे में दाढ़ी खींचना था। आरोपी सनौली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। फुटेज की मदद से ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि 28 सितंबर की रात को राजकॉलोनी के रहने वाले हरिनारायण और दलबीर नगर के रहने वाले राजेंद्र की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को सनौली रोड स्थित कांशीगिरी मंदिर के पास और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गली में दोनों शव मिले थे। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया था।

एसआईटी सीआईए वन और थ्री की टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को संजय चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम आशीष निवासी कलाहवड़, थाना सांपला (रोहतक) और सोनू निवासी सेवा समिति रोड, समालखा बताए। पूछताछ में आरोपियों ने इन दोनों हत्याओं के साथ ही गोहाना रोड स्थित गोशाला के पीछे गली में हुए मर्डर केस को भी कबूल लिया।

आरोपी आशीष पिता से झगड़ा करके आया था पानीपत


आशीष ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। वह नशे का आदि था। इसलिए पत्नी उसे छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसे दिल्ली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया। 28 अगस्त को वह भाग निकला। घर पहुंचा तो पिता से झगड़ा हो गया। एक सितंबर को वह पानीपत आ गया। वह जाटल रोड पर काम करने लगा।

आरोपी सोनू ने धारण कर लिया था साधू का वेष


आरोपी सोनू समालखा का है। वह भी नशेड़ी है। उससे मां-बाप परेशान थे। वह 5 साल पहले पानीपत आ गया। संजय चौक के पास पुल के नीचे रहने लगा। साधू का वेष धारण कर लिया। दाढ़ी बढ़ा ली। दिन में भीख मांगता तो रात को नशा करता था। आशीष भी उसके पास फुटपाथ पर रहने लगा।

मर्डर वाली रात राजेंद्र, हरिनारायण आरोपियों के साथ पी रहे थे शराब


राजेंद्र और हरिनारायण भी नशे के आदि थे। रात को संजय चौक पर पुल के नीचे नशा करने आते थे। वहां उनकी मुलाकात आशीष और सोनू से हुई। 28 सितंबर की रात को चारों सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास शराब के ठेके के बराबर में शराब पी रहे थे। नशे में राजेंद्र ने सोनू की दाढ़ी खींच दी थी। वह राजेंद्र के साथ मारपीट करने लगा। हरिनारायण बचाने आया तो उसे भी पीटने लगे। वह वहां से भाग गया। सोनू और आशीष ने राजेंद्र की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बैंक ऑफ बड़ौदा के बराबर गली में फेंककर भाग गए। एक घंटे बाद हरिनारायण उन्हें कांशीगिरी मंदिर के पास मिल गया। पास की ही गली में ले जाकर गमछे से गला घोंट दिया। हाथापाई में हरिनारायण का सिर दीवार से टकराया था। इसलिए चोट आ गई थी।

तीसरी हत्या भी सनक में की


आरोपियों ने कबूला कि 26 सितंबर की रात को गोहाना रोड स्थित गोशाला के पीछे गली में शराब पी रहे थे। तभी वहां एक युवक आ गया। वह भी शराब पीने लगा। उसने सोनू की दाढ़ी खींच दी। सोनू ने उसे पकड़ लिया। गमछे से गला घोंट हत्या के बाद शव को वहीं फेंककर फरार हो गए।
October 02, 2020

स्वच्छ हरियाणा एप लॉन्च:शहरों में गंदगी की फोटो एप पर डालने पर 3 घंटे में उठेगा कचरा, स्ट्रीट लाइट 24 घंटे में ठीक होगी

स्वच्छ हरियाणा एप लॉन्च:शहरों में गंदगी की फोटो एप पर डालने पर 3 घंटे में उठेगा कचरा, स्ट्रीट लाइट 24 घंटे में ठीक होगी

शहरी स्थानीय नगर निकाय मंत्री अनिल विज ने 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले स्वच्छता पखवाड़े से एक दिन पहले गुरुवार को स्वच्छ हरियाणा एप लॉन्च किया है। इस पर शहरी एरिया में गंदगी की फोटो अपलोड करने पर ठेकेदार को तीन घंटे में कचरा साफ करना होगा। यही नहीं, ठेकेदार कचरा उठवाकर साफ जगह की फोटो अपलोड करेगा और शिकायतकर्ता को सूचना भी देगा।

यदि तय समय में कचरा नहीं उठता है तो ठेकेदार पर प्रति एक जगह की शिकायत पर 50 रुपए का जुर्माना लगेगा। कुछ ऐसा ही स्ट्रीट लाइट के लिए प्रावधान किया है। यदि फोटो अपलोड करने के बाद 24 घंटे में स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई तो ठेकेदार पर 50 रुपए जुर्माना लगेगा। दोनों मामलों में स्थिति ठीक न होने पर हर दिन 50 रुपए का जुर्माना बढ़ता जाएगा। वहीं, नगर निकाय विभाग की नई वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। इस पर सभी 88 निकायों की जानकारी उपलब्ध होगी।

फोटो कूड़ा स्थल के 15 मीटर के दायरे से ही अपलोड होगी

एप में 5100 जगह जियो मैपिंग के जरिए जोड़ी गई हैं। जहां गंदगी होगी, उसके 15 मीटर के दायरे में रहकर ही फोटो क्लिक कर अपलोड की जा सकेगी। एप में फोटो अपलोड होते ही ठेकेदार व संबंधित नगर निकाय के पास सूचना पहुंचेगी। शहरवासी नाली, टॉयलेट, कचरा पात्र, मृत पशु आदि की फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

October 02, 2020

सड़क सुरक्षा सर्वाेपरि:परिवहन मंत्री ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए निर्देेश, टोल प्लाजा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

सड़क सुरक्षा सर्वाेपरि:परिवहन मंत्री ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए निर्देेश, टोल प्लाजा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

प्रदेशभर में बेसहारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाएगी और बिना सींग वाले पशुओं के गले में पट्टा बांधा जाएगा, ताकि सर्दियों के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं को टाला जा सके। सभी आरटीए सचिवों और सहायक सचिवों के वाहनों में एक महीने के अंदर जीपीएस सिस्टम लगवाना होगा। हल्के वाहनों हेतु लाइसेंस बनवाने के लिए कम से कम 10 दिन का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा। बिना प्रशिक्षण लाइसेंस जारी नहीं होगा। यह निर्देेश गुरुवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जारी किए। वे राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कर रहे थे।

मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित बिंदुओं के रेक्टिफिकेशन से जुड़े मामले 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में हरियाणा विजन जीरो का अहम योगदान रहा है। इसलिए इसे पुन: शुरू करने के लिए संभावना तलाशी जानी चाहिए। जल्द गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे भी रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाए।

सभी टोल प्लाजा कर्मियों की ड्रेस पर नाम भी लिखा होगा

मंत्री ने आदेश दिए कि सभी टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाए, जिस पर कर्मचारी का नाम भी स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। शिकायत दर्ज करवाने के लिए रजिस्टर रखा जाए और फोन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाए ताकि किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी होती है तो वह तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। टोल प्लाजा पर अधिक भीड़ होने पर सरकारी वाहनों को साइड से निकलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाए जाएं

स्कूल खुलने पर स्कूल बसों की नियमित जांच करके सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के प्रावधानों का पालन किया जाए। बसों में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाए जाएं। छात्राओं वाली बसों में महिला सहायक को तैनात किया जाए। नाबालिग बच्चों द्वारा ड्राइविंग के मामलों में सख्ती से निपटा जाए। साइनेज, ओवरलोडिंग, स्पीड ब्रेकर और बैरियर तोड़ने जैसे सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों की निगरानी और रिर्पोटिंग के लिए समेकित एप बनाना चाहिए।

राजमार्गों पर दो किलोमीटर पहले लगेंगे साइन बोर्ड

राजमार्गों खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइन बोर्ड न होने या ठीक से दिखाई न देने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। उन्हें कई किलोमीटर से वापस आना पड़ता है। इन मार्गों पर पड़ने वाले शहरों में प्रवेश के लिए कम से कम दो किलोमीटर दूर बड़े-बड़े साइनेज बोर्ड लगाने चाहिए, जोकि दूर से दिखाई दें। ट्रॉमा केयर आदि से संबंधित साइन बोर्ड लगाए जाएं। साइन बोर्ड से जानकारी दें कि दुर्घटनाग्रस्त को उपचार के लिए कहां जाना है।

Wednesday, September 30, 2020

September 30, 2020

फरीदाबाद:फैक्चर गैंग के दो मोस्टवांटेड को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 50-50 हजार रुपए का था इनाम

फरीदाबाद:फैक्चर गैंग के दो मोस्टवांटेड को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 50-50 हजार रुपए का था इनाम

पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। फरीदाबाद में रंगदारी वसूलने के लिए बनाया था फैक्चर गैंग गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में रह रहे थे


फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 और साइबर सेल की टीम ने दो 50-50 हजार रुपये के मोस्टवांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो फैक्चर गैंग के सदस्य हैं। इनके गैंग का मकसद फरीदाबाद में दहशत पैदा कर लोगों से रंगदारी वसूलना था। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ये दोनों बदमाश दिल्ली एनसीआर के शहरों में फरारी काट रहे थे। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें दिल्ली के वजीराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा पुलिस ने पिछले दिनों इन बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तभी से ये क्राइम ब्रांच की रडार पर थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गांव नाचौली निवासी रोहितज एवं विक्की पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी को ग्रेटर फरीदाबाद के वर्ल्ड स्ट्रीट मार्केट के पास हुई गैंगवार में भैसरावली निवासी अनिल उर्फ अन्नी पर इन बदमाशों ने गोलियां चलायी थी जिसमें इलाज के दौरान अन्नी की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के दो तीन बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
September 30, 2020

अपराध:महिला ने व्यवसायी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

अपराध:महिला ने व्यवसायी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

एक महिला ने व्यवसायी पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाद में शादी से मुकर गया। आरोप है कि महिला ने इसकी शिकायत यमुनानगर में भी दी थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। महिला थाना सेक्टर-51 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप चोपड़ा का व्यवसाय है।

उनकी पहचान कुछ साल पहले बादशाहपुर निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने उनके व्यवसाय में साझेदारी की थी। दोनों साल 2018 में पहली बार सेक्टर-29 मार्केट की पार्किंग में मिले थे। उनकी दोस्ती गहरी हो गई। आरोप है कि साल 2018 में व्यवसाय के लिए संदीप उन्हें सेक्टर-29 के लेमन ट्री होटल में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नूंह सीआईए पुलिस ने राहगीरों के साथ अवैध हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से एक कार, रॉड, एक लाठी, अवैध हथियार के साथ एक कारतूस को बरामद किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीते 28 सितंबर को नूंह सीआईए इंचार्ज अमित कुमार की टीम ने गुप्त रूप से सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर उक्त आरोपियों को अवैध हथियार के बल पर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान जुनैद पुत्र उसमान निवासी सिंगार पुन्हाना, राशिद पुत्र इब्राहिम निवासी हाथियाका उतर प्रदेश व तीसरे आरोपी की पहचान सलमान पुत्र हसन मोहम्मद निवासी फरडी थाना बिछौर के रूप में हुई।