Breaking

Saturday, February 20, 2021

February 20, 2021

हरियाणा में पेंशनधारक जल्दी जमा करवाए ये जरूरी दस्‍तावेज, नहीं तो कट सकती है पेंशन

हरियाणा में पेंशनधारक जल्दी जमा करवाए ये जरूरी दस्‍तावेज, नहीं तो कट सकती है पेंशन




चंडीगढ : हरियाणा के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है। समाज कल्‍याण विभाग ने हरियाणा में पेंशन धारकों के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। अगर पेंशनधारकों ने संबंधित दस्‍तावेजों को नहीं जमा करवाया तो उनकी पेंशन बंद हो सकती है।

कुरुक्षेत्र में बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा व अन्य सभी प्रकार की पेंशन लेने वाले लाभार्थियों को जिला समाज कल्याण विभाग में अपना परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा करवाना होगा। अगर किसी भी पेंशन लाभार्थी ने जिला समाज कल्याण विभाग में तय समय सीमा पर अपना परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा नहीं करवाया तो उन लाभार्थियों को पेंशन से हाथ धोना पड़ सकता हैं।

जिला समाज कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र की ओर से जिला कार्यालय से पेंशन लेने वाले सभी लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की फोटोकापी 28 फरवरी तक जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विभाग के कार्यालय में 28 फरवरी शाम पांच बजे से पहले दोनों दस्तावेजों की फोटोकापी जमा करवानी अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों के दोनों दस्तावेज समय पर विभाग में जमा हो जाएंगे। सिर्फ उनकी ही पेंशन भविष्य में चालू रहेगी। अन्य सभी लाभार्थियों की पेंशन तुरंत प्रभाव से जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से रद कर दी जाएगी।


विभाग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 909 पेंशन धारक है। इनमें सबसे अधिक पेंशन धारक बुजुर्ग 83 हजार 102 है। इसके बाद 31 हजार विधवा पेंशन धारक है।

कुरुक्षेत्र की जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेशभर के सभी जिलों में पेंशनधारकों को परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड जमा करवाने के निर्देश जारी हुए है। जिसके तहत ही सभी पेंशनधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर दोनों दस्तावेजों को 28 फरवरी तक जमा करवाने का संदेश भेजा जा चुका है।
February 20, 2021

लंबा चलेगा किसान आंदोलन, अब गर्मी की तैयारी में पहुंच रहे कूलर, फ्रिज और वाटर कूलर, देखिये तस्वीरें

लंबा चलेगा किसान आंदोलन, अब गर्मी की तैयारी में पहुंच रहे कूलर, फ्रिज और वाटर कूलर, देखिये तस्वीरें




नई दिल्ली : कृषि कानूनों को लेकर हो रहे किसान आंदोलन का प्रदर्शन स्थल रहा सिंघु बॉर्डर पर जहां एक बार 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद सुनसान हो गया था, वहां अब फिर से रंग जमने लगा है। किसान अपने ट्रैक्टर और ट्राली लेकर धरनास्थल पर लौट रहे हैं।


वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों ने अपनी ट्रालियों में पंखे और छोटे कूलर भी लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन स्थल पर सुनसान हुए पंडाल, लंगर और मंच की रौनक फिर से लौटने लगी है। ठंड के बाद गर्मी से बचने के लिए भी किसानों ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ठंड के चलते हर जगह से बंद किए गए पंडाल को खोला जा रहा है, ताकि ताजी हवा लोगों को मिलती रहे और गर्मी से राहत मिल सके। किसानों को हर समय ठंडा पानी मिलता रहे इसके लिए हर जत्थे में ठंडे पानी के जार और ठंडे पानी की बोतलें पहुंचाने की व्यवस्था शुरू हो गई है।

यूनाइटेड सिख एनजीओ के डायरेक्टर प्रीतम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि गर्मी के चलते किसानों ने अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों में कूलर और लटकने वाले पंखे लगाना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान हमारे पास कूलर और पंखों की मांग लेकर पहुंच रहे हैं।


हमारी टीम ने किसानों को पंखे और छोटे कूलर उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे करना शुरू कर दिया हैं। सर्वे पूरा होने के बाद हम किसानों को पंखे और कूलर उनके जत्थों के लिए उपलब्ध करवाएंगे।
हरियाणा के किसान नेता रविंद्र राणा ने अमर उजाला से कहा हम लोगों ने करीब एक हजार छोटे कूलर अपने स्तर पर मंगवाए हैं। अगले सप्ताह तक सभी कूलर सिंघु बॉर्डर तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद हम महिलाओं और बुजुर्गों के जत्थों में सबसे पहले इसे लगवाएंगे। इसके बाद ट्रैक्टर और ट्राली में अन्य किसानों को देंगे।

जहां तक पानी का सवाल है हम लोग हजारों छोटी पानी की बोतलें रोज आम लोगों और किसानों के बीच बांट रहे है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी पानी की बोतलें ज्यादा संख्या में मंगवाकर लोगों में बांटेंगे, ताकि पानी के कारण किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

प्रदर्शन स्थल पर दोबारा से किसानों की भीड़ बढ़ने के बाद सभी जगह की लंगर सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसके अलावा जगह-जगह किसानों के जत्थों को भी पहले की तरह खाना खिलाना शुरू कर दिया है। किसानों के स्वास
February 20, 2021

मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलटी, रेल मार्ग बाधित रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है

महेंद्रगढ़ : मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलटी, रेल मार्ग बाधित रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है। वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


.
 महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी-नारनौल रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मिर्जापुर बाछौद के पास मालगाड़ी पलट गई। जिसके कारण रेलमार्ग बाधित हो गया। वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी और टेक्नीशियन रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं। वहीं रेलवे द्वारा घटना की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार मालगाड़ी के आगे इंजन व कुछ डिब्बे और पीछे के डिब्बे सेफ है, आप बीच के करीब 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 

वहां की पटरी भी उखड़ गई। किस्मत अच्छी रही कि यह मालगाड़ी थी, कुछ अगर सवारी गाड़ी होती तो हादसा बड़ा होता। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह डबल डेकर डिब्बे की मालगाड़ी काठुवास से सामान भरकर बांद्रा जाने के लिए निकली थी। इस मालगाडी की ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। रेलवे प्रशासन की टीम अभी मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी है। गाड़ी पलटने की मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Friday, February 19, 2021

February 19, 2021

भाई बना भाई का हत्यारा:अंबाला में कूड़ा बीन रहे दो लड़कों में कहासुनी, एक ने बीयर की

भाई बना भाई का हत्यारा:अंबाला में कूड़ा बीन रहे दो लड़कों में कहासुनी, एक ने बीयर की बोतल तोड़ दूसरे का काट दिया गला; PGIMER में मौत


अम्बाला : अंबाला में एक नाबालिग लड़के के द्वारा अपने भाई की जान ले लेने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दोनों भाई कूड़ा बीनते-बीनते किसी बात पर बहस पड़े। इसी बीच एक ने बीयर की बोतल तोड़ी और उससे भाई का गला काट दिया। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ PGIMER रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
मामला जिले के कस्बा मुलाना का है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता धर्मा ने बताया कि उसका 21 साल का बेटा अवतार कबाड़ से निकले सामान को बेच परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार को वह कबाड़ बीनने टंगैल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान पर गया था। वहां चचेरा भाई भी पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

*टूटे बोतल से गर्दन पर किए दो वार*

इस पर चचेरे भाई ने बीयर की बोतल तोड़कर अवतार की गर्दन पर दो वार कर दिए। अवतार की गर्दन की नस कट गई और वह लहूलुहान होकर चिल्लाने लगा। पता चलने के बाद परिवार के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। यहां से उसे मुलाना MM मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाने को कहा गया। वहां से PGIMER रेफर कर दिया गया। वहां रात में उसकी मौत हो गई।
उधर, सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में मुलाना के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया है और साथ नाबालिग को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
February 19, 2021

खुशखबरी- केंद्र सरकार ने इनकी पेंशन में की ढाई गुना बढ़ोतरी, ऐसे मिलेगा फायदा

खुशखबरी- केंद्र सरकार ने इनकी पेंशन में की ढाई गुना बढ़ोतरी, ऐसे मिलेगा फायदा


नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। कोरोना संकट के चलते पुरानी दर (17 फीसदी) पर महंगाई भत्ता (डीए) दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्दी डीए पर राहतभरा फैसला ले सकती है।

हालांकि डीए पर फैसला लेने से पहले नौकरी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में परिवार को मिलने वाली पेंशन में ढाई गुना इजाफा कर दिया गया है। यानी कि अब अधिकतम सीमा 45 हजार न होकर 1.25 लाख रुपये हो गई है। सातवें वेतन आयोग के आधार पर अब पेंशन मिलेगी। इससे पहले छठें वेतन आयोग में 45 हजार रुपए अधिकतम पेंशन की व्यवस्था थी।

केंद्रीय कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) पैनल के बाहर के प्राइवेट अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में ईलाज करवाने पर भी मेडिक्ल क्लेम मिल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी राहत दी है।

संसद में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में हाल में संसद में जानकारी भी दी है। अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है तो उनके परिवार के सदस्यों ( मृत कर्मचारी पर निर्भर) के जीवन यापन के लिए यह पेंशन दी जाती है।
February 19, 2021

सिस्टम की लाश!:चूहों ने फ्रीजर में रखे किसान के पार्थिव शरीर का पैर-आंख कुतरी, हडि्डयां दिखने लगीं

सिस्टम की लाश!:चूहों ने फ्रीजर में रखे किसान के पार्थिव शरीर का पैर-आंख कुतरी, हडि्डयां दिखने लगीं


सोनीपत : टिकरी बॉर्डर के आंदोलनकारी किसान की मौत के अगले दिन सोनीपत में गुरुवार को शव की बेकद्री और सिविल अस्पताल की मरी हुई व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। मोर्चरी के फ्रीजर में सुरक्षित रखे अन्नदाता के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन दंग रह गए।
उन्होंने देखा कि चूहों ने शव को चेहरे से लेकर पैर तक बुरी तरह कुतर दिया था। शरीर खून से भीगा हुआ था और पैरों की दिख रहीं हड्डियां घोर लापरवाही बयां कर रही थीं। दरअसल, गांव बैंयापुर के रहने वाले 70 वर्ष के किसान राजेंद्र सरोहा की बुधवार को मौत हो गई थी। उनके बेटे प्रदीप ने बताया कि मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फ्रीजर में रखवाया गया था।

अन्नदाता के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन दंग रह गए।

गुरुवार की सुबह वह पहुंचे तो देखा कि फ्रीजर में शव से खून निकला हुआ था। आंख व पैर के पास गहरे जख्म थे। बताया गया है कि शव गृह का हाल ही में एक्सटेंशन हुआ है। फ्रीजर 4 से 8 किए गए हैं। लेकिन इसमें चूहे कहां से आए, यह किसी को पता नहीं है। सवाल यह भी है कि शव चूहों ने कुतर दिया और निगरानी करने वाले को पता भी नहीं चला।
परिजनों का हंगामा, कमेटी बनी

गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया तब सिविल सर्जन डॉक्टर जसवंत पूनिया व पीएमओ डॉक्टर जयभगवान पहुंचे।

मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है, ताकि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।
February 19, 2021

मामी के साथ रात को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा फौजी भांजा, दोनों ने जहर निगलकर दी जान

मामी के साथ रात को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा फौजी भांजा, दोनों ने जहर निगलकर दी जान


भिवानी : मामी और भांजे ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। वारदात हरियाणा के जिला भिवानी के जुई थाना क्षेत्र की है। वहीं मृतक भांजा जिला सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरमाना का निवासी था। जानकारी के अनुसार मामी भांजे के जहर निगल लेने के बाद दोनों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जूई निवासी 35 वर्षीय विवाहिता मनोज देवी को उसके घर में ही रात को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में 23 वर्षीय प्रेमी भांजे अमित के साथ पकड़ लिया था। अमित भारतीय सेना का जवान था।

जिसके बाद लोक लाज के चलते दोनों ने गुरुवार सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जाता है कि महिला की हालत बिगड़ी तो सैनिक उसे खुद किसी वाहन में डालकर रोहतक पीजीआइ पहुंचा। वहां पर महिला की मौत हो गई। उसके कुछ देर बार ही जहर खाए हुए अमित की भी हालत बिगड़ी तो वह महिला के शव को पीजीआइ छोड़कर खुद पीजीआइ के पास ही एक निजी अस्पताल में जाकर दाखिल हो गया।
उसने खुद ही अपने परिजनों व महिला के घर फोन कर घटना की सूचना दी। दोनों के परिजन जब तक रोहतक पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। जुई कलां थाना पुलिस भी रोहतक पहुंची। पुलिस ने रोहतक पीजीआइ में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए।

फरमाना निवासी अमित महिला के पति का भांजा था और अक्सर अपने मामा के घर आता जाता था। इस दौरान उसकी अपनी मामी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका को तीन बच्चे हैं जबकि भांजा अविवाहित था।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की उम्र 35 साल और उसके प्रेमी की उम्र 23 साल है। प्रेमी सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फरमाना का निवासी था, जो भारतीय सेना में था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। वह प्रेमिका मामी से मिलने के लिए जूही थाना क्षेत्र के गांव में पहुंचा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया, जिसके कुछ समय बाद दोनों ने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।
February 19, 2021

टिकैत की दो टूक:चुनाव में किसी दल का न समर्थन न विराेध, हमें समर्थन दे ताे हर्ज नहीं पर उसे मंच नहीं

टिकैत की दो टूक:चुनाव में किसी दल का न समर्थन न विराेध, हमें समर्थन दे ताे हर्ज नहीं पर उसे मंच नहीं


हिसार : किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदाेलन में अनेक राजनीतिक दल और नेता भी भागीदारी कर रहे हैं। लेकिन उनकी ओर से आगामी चुनाव में न ताे किसी पार्टी काे समर्थन दिया जाएगा और न ही किसी का विराेध किया जाएगा।
आंदाेलन और धरने के दौरान यदि किसी पार्टी का नेता समर्थन करता है ताे उसमें काेई हर्ज नहीं हैं। वह गुरुवार शाम काे सेक्टर 16-17 में किसान नेता रणदीप लाेहचब के आवास पर पत्रकाराें से रूबरू थे। हरियाणा में अभय चाैटाला के इस्तीफे और कांग्रेस नेताओं के किसान आंदाेलन के समर्थन पर बाेलते हुए टिकैत ने कहा कि यह फैसला राजनीतिक दलाें द्वारा अपने अपने स्तर पर लिया जा रहा है।

किसान आंदाेलन के दाैरान किसी पार्टी के नेता विशेष काे मंच से बाेलने की इजाजत कतई नहीं है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार काे केवल बड़े औद्योगिक घरानाें और व्यापारियाें काे चिंता ज्यादा है। किसान आंदाेलन में जाट समाज की प्रमुख भागीदारी हाेने के सवाल का जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि यह प्रॉपेगैंडा सत्तादल का फैलाया हुआ है। इस आंदाेलन में देश और प्रदेश की 36 बिरादरी के लाेग शामिल है। सभी जाति वर्ग बढ़चढ़ हिस्सा ले रहा है।
पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामाें पर बाेलते हुए कहा कि यह परिणाम वहां की जनता ने सुनाया है। आने वाले राज्याें के चुनाव में स्थानीय मतदाता इसी तरह अपना निर्णय सुनाएंगे। इस माैके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, दिलबाग सिंह हुड्डा, राजेंद्र अार्य राेड, संदीप राेड एडवाेकेट, साहिल जामिनी, शमशेर आर्य, जेपी ज्याणी सहित कई लोग माैजूद रहे।
February 19, 2021

लाइव क्लास के दौरान रोमांटिक हो गई पत्नी, फिर जो हुआ वो हो गया कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो

लाइव क्लास के दौरान रोमांटिक हो गई पत्नी, फिर जो हुआ वो हो गया कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो


नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो के वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है। इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादातर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में ऑफिस के सामान्य कामों से लेकर मीटिंग तक घर से ही अटेंड की जा रही हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घर से ऑफिस की लाइव कॉन्फ्रेंस अटेंड कर रहा है। तभी उसकी पत्नी आकर उसे किस (Kiss) करने की कोशिश करने लग जाती है। वह शख्स पीछे हटकर उसे बताता है कि वह ऑन एयर है। यह सुनकर उसकी पत्नी हंसने लग जाती है और शख्स फिर से मीटिंग में व्यस्त हो जाता है। आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने वीडियो शेयर कर लिखा- वर्क फ्रॉम होम के नुकसान।

कोरोना काल  में कई भारतीय कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत की गई है। बहुत लोगों के लिए यह कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है। इस वजह से कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही वीडियो में मौजूद शख्स के साथ भी हुआ। शायद पत्नी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि पति लाइव कॉन्फ्रेंस में है और न ही पति को मालूम रहा होगा कि पत्नी उसी समय रोमांटिक होगी।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिक्स रिएक्शंस मिल रहे हैं। 13 फरवरी 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक ढाई हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट्स में कुछ लोगों ने इन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स का प्रोफेसर बताया है। कुछ यूजर्स शख्स को काफी सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि उनकी पत्नी इतनी रोमांटिक है।
February 19, 2021

शराब और रजिस्ट्री घोटालों की जांच सीबीआई से हो : अभय सिंह चौटाला

शराब और रजिस्ट्री घोटालों की जांच सीबीआई से हो : अभय सिंह चौटाला

-आरोप लगाया कि सभी सरकारी विभागों में दलाली के बगैर कोई काम नहीं होता

-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बताया भाजपा एजेंट


चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर जमकर हमले बोले। साथ मे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी भाजपा एजेंट की संज्ञा दी।
गुरुवार को इनेलो कार्यालय में उन्होंने पूर्व विधायक जसविंदर संधू के पुत्र गगनदीप संधू को घरवापसी करवाते हुए इनेलो में शामिल किया। उन्होंने कहा कि जितना सम्मान उन्हें पहले मिला था उससे भी ज्यादा सम्मान देंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया की प्रभारी रेनू राणा को भी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस-जेजेपी और बीजेपी को छोडक़र आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल किया। 
इनेलो नेता ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान नौ बड़े घोटाले किए गए जिसमें सिर्फ दो घोटालों की जांच की गई। एक रजिस्ट्री घोटाला और दूसरा शराब घोटाला। उन्होंने कहा कि उनकी मांग शुरू से ही इन घोटालों की जांच सीबीआई से करने की रही है लेकिन सरकार ने लीपापोती करते हुए इनकी जांच सीबीआई को नहीं दी। रजिस्ट्री घोटाले पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि जांच में तीन सौ से ज्यादा लोग दोषी पाए गए हैं। इस घोटाले में विभाग का मंत्री भी शामिल है। तहसीलदारों की नियुक्ति दलालों द्वारा पैसे लेकर की गई। शराब घोटाले में भी सरकार ने लीपापोती करते हुए एसआईटी के बजाय एसईटी द्वारा जांच की गई जिसके पास कोई अधिकार नहीं थे। इससे साफ साबित होता है कि मुख्यमंत्री आबकारी मंत्री को बचाना चाहते थे। जहां एसईटी की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करनी चाहिए थी उसकी बजाय जांच विजिलेंस को सौंप दी गई जिसका मुखिया आईपीएस अफसरी श्रीकांत जाधव को बनाया गया। जाधव की रिपोर्ट में जो जानकारी उनके पास है उसके अनुसार जांच में दो प्रमुख लोगों के नाम सामने आए हैं, एक ईटीओ आनंद मलिक और दूसरा मीनू बेनिवाल, जिन्होंने पैसे लेकर अधिकारियों की नियुक्ति करवाई। जिनकी नियुक्ति करवाई उन्होंने जाधव के सामने यह सब स्वीकार किया और लिखित में देने से मना कर दिया और उन्हें मीनू बेनिवाल द्वारा उनकी हत्या करवाए जाने की आशंका जाहिर की।  इनेलो नेता ने दोबारा से दोहराया कि इन घोटालों की जांच सीबीआई से करवाई जाए ताकि जो असली दोषी हैं उनको पकड़ा जा सके। 
इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश में सरकार जमकर लूट मचा रही है। कोई भी सरकारी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें बगैर कमीशन लिए काम हो रहा हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कि मुख्यमंत्री ने जब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की मीटिंग बुलाकर ठेकेदारों से पूछा कि काम करने में कोईदिक्कत तो नहीं आ रही, तब वहां मौजूद ठेकेदारों ने कहा कि उन्हें पांच प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। वैसे ही पंचायती राज में कोई भी ठेका लेना हो तो दो प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।
उनके इस्तीफे से किसानों पर पडऩे वाले असर पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तीन मार्च को ऐलनाबाद में किसान महापंचायत होगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वहां पर तिल फैंकने तक की भी जगह नहीं मिलेगी। उस दिन उनके इस्तीफे के मायने का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पुलिस के घेरे में निकलते हैं। पुलिस सुरक्षा के बगैर भाजपा के मंत्री घर से बाहर नहीं निकल सकते। अब लोग उन्हें शादी तो दूर दुख में भी अपने घर नहीं आने देंगे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी खाप का नहीं है और न ही किसी जाति का है, यह आंदोलन पूरी दुनिया का आंदोलन है। विदेशों में भी किसान इस आंदोलन के पक्ष में एकत्रित हो रहे हैं। भाजपा इस आंदोलन को जाति विशेष से जोडक़र लोगों को बांटना चाहती है जबकि गुज्जर, ब्राह्मण, राजपूत, यादव सभी जाति के लोग आंदोलन में मदद कर रहे हैं। 
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के इस्तीफे को उनके पिता अजय चौटाला द्वारा अपनी जेब में रखने के बयान पर बोले कि अजय चौटाला तो अब जेल में है, तो क्या इस्तीफा भी जेल में ले गए हैं? उन्होंने सरकार की गठबंधन पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी थी, लेकिन उतनी ही तेजी से उसका अंत भी हो गया है।
पत्रकारों द्वारा पीजीटी संस्कृत टीचर की नियुक्ति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को संस्कृत अध्यापकों को नियुक्ति देनी चाहिए थी। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है उसके बावजूद सरकार ने नई नोटिफिकेशन जारी कर दी जो कि सरासर गलत है। 
किसान संगठनों द्वारा आज किए गए रेल रोको को पूर्ण सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का समर्थन किसान संगठनों के साथ था। उन्होंने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव को जानबूझकर टालने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि सरकार को जनता ने नकार दिया है उनके पास पंचायत चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवार तक नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सरकार अगर आज पंचायत के चुनाव करवाती है तो उन्हें पांच प्रतिशत वोट भी नहीं मिलेंगे।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबंधी एक अन्य सवाल पर उन्होंने बीजेपी को बचाने के लिए इस्तीफा दिया है, का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सब आपके सामने है इसका सीधा और साफ प्रमाण है कि भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा के चुनाव में सुभाष चंद्रा को जिताने के लिए अपना बैलेट पेपर खाली छोड़ दिया था। उनके विधायकों के पैन की स्याही बदलवाकर वोट कैंसिल करवाए थे। इसके एवज में भाजपा ने अहसान चुकाते हुए राज्यसभा चुनाव में दिपेंद्र हुड्डा के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया और दिपेंद्र को चुनाव जितवाया। विधानसभा सत्र में भी जहां नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें कृषि कानूनों पर चर्चा के दौरान बहस करनी चाहिए थी वहीं कांग्रेस प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने पर अड़ी रही और सदन से वॉकआउट कर चले गए थे जिससे साफ जाहिर होता है कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा सत्र में भी भूपेंद्र हुड्डा कोई चर्चा नहीं करेंगे और विधानसभा में हंगामा करके बाहर आ जाएंगे।
February 19, 2021

मसीहा बनकर पहुंचे हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी-विधवा पूनम के तीन-तीन बच्चों की सालाना फीस

-- मसीहा बनकर पहुंचे हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी

-विधवा पूनम के तीन-तीन बच्चों की सालाना फीस की अदायगी कर किताबें भी कराई उपलब्ध
-सभी के लिए प्रेरणादायक कारगुजारी
जींद : बेरोजगारी के साथ पति की लंबी बीमारी और फिर मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी थी। विधवा हुए मात्र 10 दिन ही हुए थे कि कोरोना काल के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भी साल के अंतिम दिनों में एक फरवरी से खुल गए। रोजी-रोटी के लिए तीन लड़कियों सहित चार बच्चों का बोझ शहर के बुलबुल होटल के पीछे रहने वाली 30 वर्षीय पूनम पर आ पड़ा। ऊपर से तीन बच्चों का स्कूल दाखिला और फीस के तौर पर करीब 50 हजार रुपया की अदायगी कैसे होगी, इस चिंता में वह घुटने लगी। मायका व अन्य रिश्तेदार भी कोई ऐसा नहीं है कि उसकी कोई मदद कर सके। भगवान की मेहर ऐसी हुई कि रोजी-रोटी के लिए पड़ौसी आगे आये तो बच्चों की स्कूल फीस के लिए मोहल्ले के कुछ लोगों ने एसडी स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। प्रबंधन इस बात पर राजी हो गया कि किसी तरह आधी फीस लगभग 16 हज़ार रुपए तीनों बच्चों की जमा कर दी जाए। अब 16 हज़ार रुपया जमा कौन कराए, यह भी संकट था। इस मामले की जानकारी किसी तरह शहर की सामाजिक संस्था हेल्प ए मिशन के पदाधिकारियों के पास पहुंची। संस्था के प्रधान रजनीश क्वात्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी मनोज कुमार, राकेश तनेजा, हरमीत सिंह, सचिन, आकाश नारंग व अमित अरोड़ा आदि एसडी स्कूल प्रबंधन से मिले। आर्थिक संकट से जूझ रहे एसडी स्कूल की प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान श्याम लाल बंसल से मिले। मामले को सही आंकलन कर और हेल्प के मिशन संस्था के पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने भी करीब चार हज़ार रुपए फीस में कम कर दिए। 
गुरुवार को जब संस्था हेल्प के मिशन के पदाधिकारी पीयूष गर्ग ने 12 हजार रुपए का चेक सौंपा तो विधवा पूनम इसलिए भावुक हो गई कि भगवान किसी न किसी रूप में मदद करता है। उसने कहा कि हेल्प ए मिशन के पदाधिकारी उसके लिए भगवान का प्रतिनिधि बनकर पहुंचे। पूनम की तीन-तीन बच्चों की फीस की चिंता तो दूर हो ही गई साथ मे संस्था ने बच्चों को किताबें भी उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया।
-सेल्यूट है हेल्प ए मिशन को-
शहर की प्राचीन भूतेश्वर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान देशराज अरोड़ा ने कहा कि हेल्प ए मिशन संस्था के सभी सदस्यों का यह कार्य अति सराहनीय है अन्य के लिए प्रेरणादायक है। इस नेक कार्य के लिए सेल्यूट करता हूं।
फ़ोटो-एसडी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र राणा को पूनम के तीनों बच्चों की फीस संबंधी चेक सौंपते हेल्प ए मिशन संस्था के पदाधिकारी पीयूष गर्ग
February 19, 2021

कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है : डॉ . भोला

कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है : डॉ . भोला


जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) नागरिक अस्तपाल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कोविशिल्ड की दूसरी वैक्सीन वीरवार को लगवाई। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के न जाए और कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखे। यदि आपके हाथ किसी सतह के संपर्क में आते हैं तो उनको भी 20 सैकेंड तक धोया जाए। कम से कम दो मीटर की दूरी आपस में बनाकर रखी जाए और चेहरे को मास्क से ढक कर रखें। इन चीजों का अनुसरण करने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। 
उन्होंने कहा कियदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें व चिकित्सक की सलाह लें। कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नंबर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है। कोरोना से बचाव के लिए मुंह, नाक व आंखों को बार-बार न छुएं। खांसते वक्त अपने नाक, मुंह को रूमाल या टिसू से अवश्य ढक्के। तेज बुखार, सुखी खासी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। यदि आपको क्वारंटाइन किया गया है तो निर्धारित अवधि तक बाहर न निकलें। इस प्रकार आप अन्य लोगों को भी संक्रमण से बचाने में सहायक होंगे। यदि आपने नियमों का पालन किया है तो आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। डा. भोला ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस को वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए। 
February 19, 2021

दूल्हे ने मां की इच्छा को पूरी करने के लिए किया ये अनोखा काम, चौंक गई दुल्हन

दूल्हे ने मां की इच्छा को पूरी करने के लिए किया ये अनोखा काम, चौंक गई दुल्हन


जींद : दूल्हे की मां की इच्छा थी कि उसका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर दहलीज पर लाए। बेटे ने मां की इच्छा को पूरा करते हुए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा। गांव दबलैन निवासी स्व. गंगा सिंह की पत्नी सुमित्रा ने अपने बेटे विकास से कहा था कि उसकी इच्छा है कि वो उसकी पुत्रवधु को हेलीकॉप्टर से उसकी दहलीज पर आए।

बुधवार को उसका बेटा विकास उसकी अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर गांव पहुंचा तो सुमित्रा खुशी से झूम उठी। एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले विकास ने बताया कि उसकी मां की सिर्फ एक ही इच्छा थी जो आज उसने पूरी कर दी। जिसके बाद वह बेहद खुश है।

वहीं जैसे ही दूल्हा दूल्हन का हेलीकॉप्टर गांव में पहंचा को लेकर हेलीकॉप्टर व दूल्हन को देखने के लिए गलियों व अपने घरों में छतों पर चढ़ गए। गांव दबलैन के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मौका है कि जब गांव का कोई युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया है।

वहीं, दुल्हन गांव राखी खास निवासी सिमरन ने बताया उसे अंदाजा नहीं था कि वह अपनी ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। सिमरन ने कहा कि वह इस पल को हमेशा याद रखेगी। बता दें कि विकास मोर के एक्सपोर्ट का कारोबार भारत के अलावा दूसरे देशों में भी है।
February 19, 2021

अजय चौटाला फिर पहुंचे तिहाड़ जेल, अगले सप्ताह जाएंगे ओपी चौटाला

अजय चौटाला फिर पहुंचे तिहाड़ जेल, अगले सप्ताह जाएंगे ओपी चौटाला


नई दिल्ली : जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ़ अजय चौटाला बुधवार को वापस तिहाड़ जेल में लौट गए। वहीं, इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला अगले सप्ताह तिहाड़ लौटेंगे। आपको बता दें कि जेबीटी भर्ती मामले में दोनों 10 साल की सजा काट रहे हैं।

कोरोना की वजह से चौटाला पिता-पुत्र का करीब एक साल जेल से बाहर निकल गया। महामारी के कारण देशभर की जेलों से बड़ी संख्या में कैदियों व बंदियों को पैरोल व फरलो पर बाहर भेजा गया था। जेल प्रशासन के आदेशों पर बुधवार शाम अजय चौटाला ने तिहाड़ में समर्पण कर दिया।


हरियाणा की जेलों में भी 23 फरवरी से पैरोल व फरलो पर गए कैदियों व बंदियों की जेल में वापसी होगी। हरियाणा में 9 चरणों में कैदियों को जेलों में वापस लिया जाएगा। इतने चरण इसीलिए रखे गए हैं ताकि कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न हो।

सभी कैदियों व बंदियों के कोरोना टेस्ट के बाद ही जेल में भेजा जा रहा है। जेल से बाहर आने के बाद इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने अपने पोतों के शादी समारोह में भी भाग लिया और परिवार व समाज के दूसरे कार्यक्रमों में भी उन्होंने शिरकत की। वहीं, अजय ने जजपा की कई बैठकों में हिस्सा लिया।
जेल जाने से पहले भी बुधवार को उन्होंने नयी दिल्ली में जजपा के छात्र संगठन इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया।

Thursday, February 18, 2021

February 18, 2021

लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे : डॉ. भोला

लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे : डॉ. भोला


जींद, 18 फरवरी (ललित) : लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं और लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी अलग पहचान बना रही हैं। यह बात सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने हुडा ग्राऊंड में हारमोनिक आईआईटी मैडीकल सैंटर का उद्ïघाटन मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर बोलते हुए कही।
डॉ. राजेश भोला ने कहा कि घरेलू फील्ड के साथ लड़कियां पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर करके दिखाती है, लेकिन रूढि़वादी परंपराओं के चलते कई बार लड़कियों को शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढऩे के मौके कम मिल पाता। ऐसे में लड़कियों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती। डॉ. भोला ने कहा कि आजकल लड़कियां आईपीएस और आईएएस जैसे फील्ड में बहुत ही बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे रही हैं। लड़कियां मैट्रो ट्रेन से लेकर फाइटर प्लेन भी चलाती है। पुलिस से लेकर मिल्ट्री में अपना विशेष योगदान देश की बेटियों और लड़कियों द्वारा दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हारमनी आईआईटी मैडीकल सैंटर में जींद में बेटियों को आगे बढ़ाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के एक साल के बाद इस तरह के सैंटर स्टूडैंटस को मैडीकल और इंजीनियरिंग फील्ड के अंदर आगे बढऩे में बढ़ावा देंगे। डॉ. भोला ने बताया कि कोचिंग सैंटर में विशेष बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार की तरफ से जारी कोरोना गाइडलाइन सैंटर में फोलो की जाएंगी। गेट पर विद्यार्थियों और स्टाफ के हैंड सैनिटाइज करवाए जाएंगे। मास्क के साथ ही स्टूडैंट्स और स्टाफ की एंट्री होगी। सैंटर के संचालक मोहित एवं नागेंद्र ने बताया कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके पैकेज में विशेष छूट का प्रावधान रखा गया है ताकि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। मोहित एवं नागेंद्र ने बीपीएल के विद्यार्थियों एवं लड़कियों के लिए अपने पैकेज में 10 प्रतिशत की विशेष छूट देने का प्रावधान रखा है। इस मौके पर बिट्ïटू वशिष्ठï, ललित और हर्ष गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
18जेएनडी1-हुडा ग्राऊंड में हारमोनिक आईआईटी मैडीकल सैंटर का रिबन काटकर उद्ïघाटन करते डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला।
18जेएनडी2-हुडा ग्राऊंड में हारमोनिक आईआईटी मैडीकल सैंटर के उद्ïघाटन समारोह के दौरान मौजूद डॉ. राजेश भोला।
18जेएनडी3-हुडा ग्राऊंड में हारमोनिक आईआईटी मैडीकल सैंटर के उद्ïघाटन समारोह में मुख्यातिथि डॉ. राजेश भोला को सम्मानित करते संचालक।
February 18, 2021

वसूली:कोविड-19 के संक्रमण काल की चुनौती के बाद भी बिजली विजिलेंस ने की 139.87 करोड़ की वसूली

वसूली:कोविड-19 के संक्रमण काल की चुनौती के बाद भी बिजली विजिलेंस ने की 139.87 करोड़ की वसूली


चंडीगढ़ : बिजली निगम में विजिलेंस ने कोविड-19 के संक्रमण काल की चुनौती के बाद भी एक जनवरी से 30 दिसंबर 2020 तक 139.89 करोड़ रुपए की रिकार्ड राजस्व की वसूली की है। इस वर्ष पिछले वर्ष से 11.23 करोड़ अतिरिक्त राजस्व इस वर्ष के लिए उपलब्धि है।
बुधवार को एचपीयूएस के सतर्कता निदेशक कुलदीप सिआग ने जांच अधिकारियों को कहा कि जांच अधिकारी अपने कार्यों में ढिलाई ना बरतें। वैधानिक कारणों को छोड़कर किसी जांच प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम करके हमने खरीदकर बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के साथ न्याय किया है। कला को भी बिजली संरक्षण की अपील के लिए माध्यम बनाया जा रहा है।
February 18, 2021

शराब नीति:अबकी बार बजट के बाद आएगी शराब पाॅलिसी, शराब बिक्री से था साढ़े सात हजार करोड़

शराब नीति:अबकी बार बजट के बाद आएगी शराब पाॅलिसी, शराब बिक्री से था साढ़े सात हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य


चंडीगढ़ : अबकी बार शराब पॉलिसी बजट के बाद आएगी। हालांकि अमूमन बजट से पहले शराब पालिसी आ जाती है। कोरोना की वजह से शराब पालिसी के लिए वित्तीय वर्ष दो माह देरी से माना गया। इस बार शराब की बिक्री से करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य रखा गया था।
अभी चार से पांच माह और बाकी हैं। यह राजस्व बढ़कर नौ हजार करोड़ रुपए तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। दूसरी ओर सीएम मनोहर लाल प्रदेश का बजट बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। वे पहले केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से फीडबैक हासिल कर चुके हैं। अब उन्होंने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला बढ़ा दिया है। सीएम मनोहर लाल दूसरी बार हरियाणा का बजट पेश करेंगे। पिछले साल करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
February 18, 2021

बारात में विवाद:मिलनी में चाचा काे छाेटा कंबल मिला ताे बिना दुल्हन के लाैटा डेंटल सर्जन

बारात में विवाद:मिलनी में चाचा काे छाेटा कंबल मिला ताे बिना दुल्हन के लाैटा डेंटल सर्जन


 अम्बाला : बैंड, बाजा और बारात लेकर पिंजौर से अम्बाला कैंट पहुंचे डेंटल सर्जन को मिलनी रस्म पर हुए विवाद के बाद बिना दुल्हन लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि कंबल की वजह से बात बिगड़ी। लड़की वालों ने जो कंबल दूल्हे के रिश्तेदारों की मिलनी के लिए रखे थे, वे पसंद नहीं आए।
दूल्हे के चाचा की मिलनी छोटे कंबल के साथ करा दी तो विवाद हो गया। इसके बाद फेरों के बजाय दोनों पक्ष मंगलवार रात थाने पहुंच गए। समझौता बुधवार सुबह हुआ। लड़के वाले लड़की वालों के शादी की तैयारियों पर हुए खर्च की एवज में 4.50 लाख रुपए चुकाने पर राजी हुए। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से शिकायत आई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद समझौता हो चुका है। दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया है, इसलिए मुकदमा दर्ज करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

*परिजन बोले- मिलनी पर बवाल कर दिया तो ससुराल में बेटी के साथ न जाने क्या होता*

शिमला में डेंटल सर्जन (बीडीएस) का रिश्ता अम्बाला कैंट में बीडी फ्लोर मिल के पीछे कॉलोनी में ग्रेजुएट युवती से हुआ था। शगुन पैलेस में शादी के इंतजाम थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे बारात आई। लड़की वालों ने स्वागत किया। बाराती जहां पैलेस में खाने का आनंद ले रहे थे, वहीं वर-वधू पक्ष में मिलनी की रस्म हाे रही थी। जब दूल्हे के चाचा की मिलनी छोटे कंबल के साथ कराई तो विवाद हाे गया। दूल्हे के परिजनों ने कहा कि उन्होंने मिलनी के मामले में पहले ही बता दिया था फिर भी उनके मुताबिक मिलनी नहीं की गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हुई और बात बिगड़ गई।
रात साढ़े 11 बजे हाउसिंग बोर्ड चौकी में मामला पहुंच गया। यहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष पर कई तरह के आरोप लगाए। रात को ही बारात को पिंजाैर लौटा दिया गया, लेकिन दूल्हा व उसके परिजन अम्बाला में रुके रहे। बुधवार को समाज के लोगों ने समझौते का प्रयास किया। पुलिस के सामने दूल्हे ने शादी से इनकार नहीं किया, लेकिन लड़की वालों का कहना था कि जब मिलनी को लेकर इतनी बड़ी बात हो सकती है तो ससुराल में जाने के बाद उनकी बेटी के साथ न जाने क्या होगा।
February 18, 2021

राम मंदिर के लिए पेंटिंग करेंगे दान : दीपक कौशिक

राम मंदिर के लिए पेंटिंग करेंगे दान : दीपक कौशिक

चित्रों की नीलामी से प्राप्त राशि को समर्पण निधि में करेंगे दान
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर को भव्य बनाने के लिए देशभर में श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान चल रहा है। अनेक धार्मिक संगठन स्वयंसेवक आम जन-जन के पास जाकर इस महायज्ञ में अपनी आहुति डालने का आग्रह कर रहे हैं। मंदिर निर्माण में आमजनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। युवा चित्रकार दीपक कौशिक ने इस अभियान के लिए अनूठी पहल की है। दीपक कौशिक शिवाजी स्मारक समिति हिसार को अपनी तीन कलाकृतियां दान करेंगे। समिति इन चित्रों की खुली बोली करेगी जिससे प्राप्त धनराशि राम मंदिर समर्पण निधि में जमा की जाएगी। युवा चित्रकार दीपक कौशिक समाज में अपनी कला के माध्यम से पहले भी अनेक जन जागरण अभियान चलाकर कला के माध्यम से समाज को दिशा देते रहे हैं। इस बार अपने चित्रों को शिवाजी स्मारक स्मृति को समर्पित करके राम जन्मभूमि निर्माण के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं। दीपक कौशिक ने बताया कि ऐसे अभियानों में हमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि समाज के अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। दीपक ने बताया कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्या देव व प्रेरणा स्त्रोत है। उनका मंदिर भव्य बने और प्रत्येक व्यक्ति की इसमें भागीदारी हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। लोगों को समर्पण निधि अभियान में शामिल होने के लिए उन्होंने यह पहल की है। पेंटिंग की बोली से आने वाली राशि को वह समर्पण निधि अभियान में देंगे। 19 फरवरी को हिसार में होने वाले कार्यक्रम में बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
February 18, 2021

पुलिस थानों में स्थापित धार्मिक स्थानों का मामला:गृह मंत्री अनिल विज ने डीजीपी से जवाब तलब किया, नीतिगत फैसला सरकार की मंजूरी के बिना कैसे लिया गया

पुलिस थानों में स्थापित धार्मिक स्थानों का मामला:गृह मंत्री अनिल विज ने डीजीपी से जवाब तलब किया, नीतिगत फैसला सरकार की मंजूरी के बिना कैसे लिया गया

चंडीगढ : डीजीपी द्वारा सभी जिलों में लिखे गए पत्र पर गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा नोटिस लिया है। पुलिस लाइनों, थानों व चौकियों में स्थापित धार्मिक स्थानों को लेकर डीजीपी ने पत्र लिखा है। ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में रिपोर्ट भी मुख्यालय में तलब की है।
ये निर्देश दिए हैं कि पुलिस कैंपस में किसी तरह के धार्मिक स्थल स्थापित न किए जाएं। विज ने इस मामले में जवाब तलब किया है कि उन्होंने किस आधार पर यह निर्णय लिया है। इस तरह के नीतिगत फैसलों में सरकार की मंजूरी अनिवार्य है। बिना सरकार की मंजूरी के डीजीपी इस तरह के निर्देश जारी नहीं कर सकते।
विज ने डीजीपी के इस स्टैंड पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के फैसले लेने से पहले सरकार को विश्वास में लिया जाना जरूरी है। बिना सरकार की मंजूरी के किसी अधिकारी के पास इस तरह के निर्देश जारी करने के अधिकार नहीं हैं।
विज ने कहा कि डीजीपी से इस बारे में जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। इस मामले में डीजीपी मनोज यादव का कहना है कि कुछ संगठनों ने कहा है कि पुलिस थानों, चौकियों में कानून तोड़कर धार्मिक स्थल बनवाए जा रहे हैं। इसके बाद अब हर रेंज आईजी के कार्यालय में ऐसे सभी स्थलों की लिस्ट मेनटेन की जाएगी। फिर इनका अध्ययन होगा, जिनकी अनुमति नहीं है उन सभी को रेगुलर कराने के लिए सरकार के पास प्रपोजल भेजा जाएगा।
February 18, 2021

जींद में सोनीपत की सीआईए टीम से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

जींद में सोनीपत की सीआईए टीम से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

जींद :  जींद जिले के गांव बुढाखेड़ा भारतीय रिसर्च एंड ब्रडिंग फार्म पर मुकद्दमें में वांछित व्यक्ति को पकड़ने आई सोनीपत की सीआईए वन स्टाफ के साथ आरोपित व उसके साथियों ने हाथापाई की। जिसमे एक पुलिस कर्मी के कपड़े फट गए, हाथापाई का फायदा उठाकर आरोपित फरार होने में कामयाब हो गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पुलिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनीपत सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गोहाना थाना में दर्ज मामले में वांछित गांव बुढाखेड़ा निवासी नरेंद्र को पकड़ने के लिए पहुंची थी। सीआईए स्टाफ के साथ रिमांड पर चल रहा आरोपित गांव कासंडी निवासी जसबीर भी था। जिस समय पुलिस पार्टी गांव बुढाखेडा भारतीय रिसर्च एंड ब्रडिंग फार्म पर पहुंची तो नरेंद्र बाहर बैठा हुआ मिला। जब पुलिस कर्मियों ने नरेंद्र को पकड़ा तो उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर उसके तीन अन्य साथी आ गए। जिस पर नरेंद्र व उसके साथी पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई पर उतर आए।
एक व्यक्ति ने गाड़ी रास्ते में खड़ी कर पुलिस की गाड़ी के रास्ते को रोक लिया। इसी बीच पुलिस पार्टी ने सदर थाना सफीदों से पुलिस बल भेजने के लिए कहा। जब तक सफीदों पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक नरेंद्र व उसके साथी दीवार फांदकर फरार हो चुके थे। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर गांव बुढाखेड़ा निवासी नरेंद्र, रविंद्र, राजू तथा धर्मबीर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।सदर थाना सफीदों प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सीआईए वन सोनीपत पुलिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
February 18, 2021

ट्रेन हादसा टला, जिंदगियां बचीं:फरीदाबाद में जानवर से टकराई तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस; ट्रैक क्षतिग्रस्त, डिरेल होने से बची रेलगाड़ी

ट्रेन हादसा टला, जिंदगियां बचीं:फरीदाबाद में जानवर से टकराई तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस; ट्रैक क्षतिग्रस्त, डिरेल होने से बची रेलगाड़ी

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। ट्रेन डिरेल होने से बच गई और हजारों जिंदगियां भी बाल-बाल बच गईं। दरअसल, हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरुवनंतपुरम जाने वाली तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस, मेवला महाराजपुर फाटक के पास एक जानवर से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ट्रेन दुर्घटना होने से बच गई। सूचना मिलते ही RPF और रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल के बाद ट्रैक की मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मथुरा से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को 20 किमी की रफ्तार से चलाने के निर्देश जारी किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मेवला महाराजपुर फाटक से पास हो रही थी। इस दौरान एक जानवर ट्रेन के सामने आ गया। लोको पायलट जब तक ट्रेन को कंट्रोल करता, जानवर उसकी चपेट में आ गया।
जानवर करीब 500 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता गया। लेकिन इस हादसे के कारण रेलवे ट्रैक में ब्रेक हो गया और फिर बहुत सूझबूझ से लोको पायलट ने टूटे हुए ट्रैक से ट्रेन को पास किया। लोको पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी तो RPF थाना प्रभारी उत्तम तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिल्ली और मथुरा की ओर आने जाने वाली ट्रेनों को 20 किलोमीटर की रफ्तार से निकाला गया है।
टूटे हुए ट्रैक की मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पर सामान्य तरीके से ट्रेनों का परिचालन शुरू करा दिया जाएगा। हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लोको पायलट ने सूझबूझ से हादसे को टाल दिया। अगर ट्रैक टूटने का पता न चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
February 18, 2021

मेले व फन फेयर का आयोजन लोगों को कोरोना के भय से मुक्त रखने में और स्वस्थ रहने में मदगार साबित हो : डॉ. भोला

मेले व फन फेयर का आयोजन लोगों को कोरोना के भय से मुक्त रखने में और स्वस्थ रहने में मदगार साबित हो : डॉ. भोला
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जींद हुड्डा ग्रांउड में मंगलवार शाम को जींद ट्रेड फेयर मेले का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर सामान्य अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. राजेश भोला ने शिरकत की। जींद ट्रेड फेयर मेला सात मार्च तक चलेगा। मेले के संचालक सुखबीर भुक्कल ने बताय कि कोरोना काल के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलना शुरु हो गए है। इसलिए इस तरह के मेले व फन फेयर का आयोजन लोगों को कोरोना के भय से मुक्त रखने में और स्वस्थ रहने में मदगार साबित होगी। क्योंकि ऐसे मेलों में परिवार अपने बच्चों के साथ पहुंचकर झूलों का आंनद ले सकता है और साथ सामान की खरीददारी भी कर सकता है। 
भुक्कल ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना भी मेले में की जाएगी। मेले के अंदर मास्क पहनकर ही इंट्री करवाई जाएगी और मुख्य गेट पर ही लोगों के हाथ सेनेटाइज करवाए जाएंगे, सोशल डिस्टेङ्क्षग का विशेष ख्याल रखा जाएगा, जिसको लेकर झूलों की भी एक दूसरे से उचित दूरी रखी गई है। 
मुख्यअतिथि डा. राजेश भोला ने बताया कि इस तरह के आयोजन लोगों की तनावूपर्ण जिंदगी और कोरोना महामारी से बाहर निकलने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि अच्छी बात है कि इस तरह के मेलों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना की जा रही है। जिसमें मनोजरंजन के साथ बचाव के तरीकों का अनुसरण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह, नाक व आंखों को बार-बार न छुये। खांसते वक्त अपने नाक, मुंह को रूमाल या टिसू से अवश्य ढक्के। तेज बुखार, सुखी खासी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। यदि आपने नियमों का पालन किया है तो आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कड़े प्रशिक्षणों के उपरांत स्वदेशी वैक्सीन को मंजूरी दी है। कोविशील्ड वैक्सीन अब फ्रंट लाइन वॅारिर्यस जैसे चिकित्सक, पैरा मैडिकल स्टाफ व आउट सोर्सिंग कर्मी के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है व सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी बारी आने पर बिना हिचक के इस वैक्सीन को लगवाएं। जिससे सभी कोरोना वायरस से बचाव कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के लिए किया गया है वो सभी आने वाले तीन दिनों में अपनी वैक्सीन की डोज लगवा लें। इस अवसर पर महेंद्र कमांडो, सुखविंद्र, रिषी, मनजीत शर्मा मौजूद थे।

Wednesday, February 17, 2021

February 17, 2021

28 जगह हुईं तय:कल 4 घंटे ट्रैक पर बैठेंगे किसान, ट्रेनों पर असर आज से ही दिखेगा

28 जगह हुईं तय:कल 4 घंटे ट्रैक पर बैठेंगे किसान, ट्रेनों पर असर आज से ही दिखेगा


रोहतक : दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान 18 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे। अभी तक लोकल स्तर 28 जगह तय हुई हैं, जहां किसान ट्रैक पर बैठेंगे। इससे गुरुवार को प्रदेश से चलने वाली करीब 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। संयुक्त मोर्चा बुधवार को बैठक कर स्थान और गाइडलाइंस तय कर सकता है।
किसानों की तरफ से स्थिति स्पष्ट न होने के चलते रेलवे भी असमजंस में है और तैयारी सही से नहीं कर पा रहा है। हालांकि रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रणनीति बनाई है। हरियाणा पुलिस से भी मदद मांगी गई है। जीआरपी और आरपीएफ में जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
हरियाणा से गुजरने वाले देश के बड़े रेलवे ट्रैकों पर पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों की लिस्ट तैयार हो रही है। वहीं, रेलवे के अनुसार ट्रेन रोको कार्यक्रम का असर 17 फरवरी को भी कई जगह दिखेगा। इसके लिए नॉर्दन रेलवे 17 जनवरी को चलने वाली 1 ट्रेन रद्द की है। 3 ट्रेनों को अल्प रद्द किया गया है और 13 के रूट डायवर्ट हुए हैं। शेष | पेज 7 पर
आज किसान मोर्चा तय कर सकता है गाइडलाइंस और स्थान
आज इन ट्रेनों पर असर

रेलवे चीफ पीआरओ दीपक के अनुसार ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 17 फरवरी को रद्द रहेगी।

नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस (02715) बुधवार को चंडीगढ़ में अल्प रद्द रहेगी। अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस (02716) 19 फरवरी को चंडीगढ़ से ही चलेगी।

ट्रेन 08237 कोबरा-अमृतसर एक्सप्रेस बुधवार को अम्बाला में अल्प रद्द रहेगी। इसके चलते ट्रेन संख्या 08238 अमृतसर-कोबरा एक्सप्रेस 19 फरवरी को अम्बाला से ही चलेगी।

अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (09613) बुधवार को जालंधर सिटी में अल्प रद्द रहेगी। अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (09612)19 फरवरी को जालंधर सिटी से ही चलेगी।

17 फरवरी को चलने वाली कुल 11 ट्रेनों का रूट बदल कर वाया बेस-तरनतारन-अमृतसर कर दिया गया है।

अब बंगाल में भाजपा का विरोध करेंगे
रोहतक के गढ़ी-सांपला में सर छोटूराम की जयंती पर महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ‘नए कानून से जनता ही नहीं, पशु भी भूखे मर जाएंगे।’ उन्होंने ऐलान किया कि प. बंगाल में भी किसान पंचायतें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गांव के बाहर जहां भी ट्रैक है, वहीं पर रेल को किसान रोक लेंगे। स्थान तय करने की जरूरत नहीं है।
*नड्‌डा ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक*
शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किसान आंदोलन को लेकर बैठक की। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। हरियाणा व यूपी के किसान नेताओं से प्रतिक्रियाएं ली गईं और इन राज्यों में हो रही किसान महापंचायतों के असर के बारे में भी चर्चा की गई है।
*कलाकार अजय हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज*: 
किसान आंदोलन पर गीत लिखने वाले हरियाणवी लेखक और कलाकार अजय हुड्डा पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर हिंसा के लिए भड़काने के आरोप हैं। उन्होंने आंदोलन को लेकर किसान बनाम दिल्ली एक गाना लिखा था। इस गाने में पीएम मोदी पर टिप्पणी की गई हैं और तोप निकालने का आह्वान किया गया है। अजय हुड्डा ने कहा कि ऐसी 10 एफआईआर भी मंजूर हैं।
February 17, 2021

बसंत पंचमी ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी का दिन: त्रिपाठी

बसंत पंचमी ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी का दिन: त्रिपाठी

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया बसंत उत्सव
जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बसंत उत्सव मनाया गया।  सभी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किये व पूजा अर्चना की साथ ही भजनों द्वारा माँ सरस्वती की आराधना की गई और बसंत के विभिन्न रूपों का वर्णन संगीत अध्यापक मोहित बब्बर द्वारा किया गया। 
विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की ऋतुराज बसंत का बहुत महत्व है इसकी छटा निहार कर जड़-चेतन सभी में नवजीवन का संचार होता है स्वास्थ्य की दृष्टि से यह ऋतु सब ऋतुओं में उत्तम मानी गई है बसंत पंचमी मां सरस्वती के आराध्य दिवस के रूप में देश के कोने-कोने में बनाया जाता है बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है विशेष रुप से विद्यार्थी, कलाकार, संगीतकार व ज्ञान प्राप्त करने वाले  इस दिन मां सरस्वती की विशेष आराधना पूजा करते हैं विद्या की देवी विद्या मंदिरों में विशेष स्थान रखती है ऐसे आयोजन स्कूली स्तर पर जरूर होनी चाहिए तांकि हम अपनी भावी पीढ़ी को अपनी सभ्यता व संस्कृति के बारे में अवगत करा सकें इस मौके पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरत अत्रि,   बलवान सिंह व सभी अध्यापकों ने भी माँ सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
February 17, 2021

रेल रोको कार्यक्रम कल 18 को :दिल्ली-अम्बाला लाइन की 8, रोहतक-बहादुरगढ़ की 4-4 गाड़ी होंगी लेट, हिसार, रेवाड़ी, सिरसा में ट्रैक पर बैठेंगे किसान, पर किसी ट्रेन का टाइम नहीं

रेल रोको कार्यक्रम कल:दिल्ली-अम्बाला लाइन की 8, रोहतक-बहादुरगढ़ की 4-4 गाड़ी होंगी लेट, हिसार, रेवाड़ी, सिरसा में ट्रैक पर बैठेंगे किसान, पर किसी ट्रेन का टाइम नहीं

चंडीगढ़ : प्रदेशभर में किसान संगठन गुरुवार को 12 से 4 बजे तक 4 घंटे के लिए ट्रेनों का आवागमन ठप करेंगे। इस दौरान लंबी दूरी की 19 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें दिल्ली-अम्बाला लाइन पर 8 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा।
रोहतक, बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाली 4-4 ट्रेनें प्रभावित होंगी। दूसरी ओर हिसार, रेवाड़ी और सिरसा से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि 12 से 4 बजे के बीच किसी ट्रेन का टाइम शेड्यूल नहीं है। हालांकि इन जिलों में भी किसान ट्रैक पर धरना देंगे।
जिलों में टोल प्लाजा धरना दे रहे किसान संगठनों ने बताया कि वे सभी स्टेशनों के पास यार्ड में ट्रैक पर प्रदर्शन करेंगे। विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्वक होगा। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए वॉलंटियर की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। कुछ जिलों में रेल रोकने के लिए आज भी बैठकें होनी हैं।
यात्रियों के लिए किसान खुद करेंगे लंगर और पानी की व्यवस्था
*रोहतक* : जीआरपी व आरपीएफ ने संवेदनशील एरिया में मकड़ौली, समरगोपालपुर, इस्माइला रेलवे स्टेशन को शामिल किया है। वहीं महम में किसान लाहली व खरैंटी गांव में रेल रोक सकते हैं। छोटे-छोटे स्टेशनों पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम पेट्रोलिंग कर करेंगी।
*बहादुरगढ़*: केवल रेलवे स्टेशन पर ही रेल रोकने की घोषणा की। किसान नेता भारतीय किसान यूनियन राजवाल के महासचिव प्रगट सिंह ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए लंगर और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
*सिरसा*: हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि गांव- गांव से किसान सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, डिंग व ऐलनाबाद , लक्कड़वाली, साहरणी रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित होंगे, जहां दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैक पर बैठेंगे।
*चरखी दादरी*: जिला चरखी दादरी की सर्वखाप, किसान, सामाजिक व कर्मचारी संगठनों की पंचायत आज सुबह 11 बजे ढाणी फौगाट के बाबा जोतनाथ धाम पर होगी। 18 फरवरी को चरखी दादरी जिले में पातुवास के पास ट्रेन रोके जाने का कार्यक्रम इसमें तय किया जाएगा।
*अम्बाला*: अम्बाला कैंट के पास पड़ते शाहपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान रेल राेकाे अभियान चलाएंगे। इधर, यमुनानगर में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन समीप ट्रेन रोकने के लिए जुटने की रणनीति है। आरपीएफ ने कैंट व सिटी में सुरक्षा बढ़ा दी है।
*सोनीपत* : रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के ट्रैक को जाम कर अपना विरोध जताएंगे। किसान सुबह 11 बजे से स्टेशन परिसर में इकठ्‌ठा शुरू होंगे। इसके बाद यह सभी लोग दोपहर 12 बजे यार्ड के रेलवे ट्रैक पर लेट जाएंगे। यहां के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।