Breaking

Sunday, April 25, 2021

April 25, 2021

जींद वालों के लिए जरूरी खबर, अब नागरिक अस्पताल में सिर्फ तीन घंटे ही खुलेगी ओपीडी

जींद वालों के लिए जरूरी खबर, अब नागरिक अस्पताल में सिर्फ तीन घंटे ही खुलेगी ओपीडी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से अब नागरिक अस्पताल में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। इसके बाद ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सक कोरोना संक्रमितों की देखभाल करेंगे। इतना ही नहीं फ्लू कॉर्नर में 24 घंटे मरीजों की जांच करने के अलावा उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन फ्लू कॉर्नर में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ लगने वाले कमरे में सैंपल लेगा। इसके लिए यहां एक कमरे की व्यवस्था कर दी गई है।

फिलहाल नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चिकित्सक ओपीडी में बैठते थे। दिनभर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी। इसे कम करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इसका मकसद 12 बजे के बाद चिकित्सकों को कोरोना संक्रमितों की देखभाल में लगाना है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में स्थित फ्लू कॉर्नर में 24 घंटे मरीजों की जांच करने तथा सैंपल लेने के निर्देश भी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं। यहां फ्लू कॉर्नर में सैंपल देने वालों की लंबी लाइनें लग जाती है। इस भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ लगते कमरे में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया है। अब अस्पताल में दो जगह सैंपल लिए जाएंगे, ताकि एक जगह लोगों की भीड़ जमा नहीं हो।
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी करने के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर को 24 घंटे चलाने के निर्देश भी मिले हैं। फ्लू कॉर्नर पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए एक और सैंपल लेने के लिए अस्पताल परिसर में ही सेंटर बनाया गया है। यहां पर भी सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि एक जगह पर अधिक मरीजों की भीड़ जमा न हो।
April 25, 2021

दीपेंद्र की सरकार को नसीहत:सरकार मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाए

दीपेंद्र की सरकार को नसीहत:सरकार मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाए

चंडीगढ : (सिया शर्मा )राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाओं की भारी किल्लत है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी चरम पर है। सरकार मुनाफाखोरी, कालाबाजारी पर अंकुश लगाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अस्पतालों के चक्कर काट-काट कर बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाओं आदि के लिए जूझना पड़ रहा है। पैसे वाले तो तीन-चार गुना अधिक कीमत चुका लेंगे, लेकिन गरीब की दुर्गति की सोचिए!

संसाधनों पर हर व्यक्ति का हक बराबर है। प्रदेश भर से लोग फोन कर के बता रहे हैं कि अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा, तो कहीं ऑक्सीजन नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कोरोना रोकथाम के लिए तुरंत युद्ध स्तर पर ठोस उपाय किए जाएं।

Saturday, April 24, 2021

April 24, 2021

पानीपत : बदमाशों ने गाड़ी में पीछे से पत्थर मारा, ले उड़े तीन लाख रुपये से भरा बैग

बदमाशों ने गाड़ी में पीछे से पत्थर मारा, प्रिंसिपल देखने उतरा तो खिड़की खोल ले उड़े तीन लाख रुपये से भरा बैग

पानीपत: बेटी की शादी के लिए प्रिंसिपल दो बैंकों से निकाल कर लाये थे कुल 13 लाख रुपये बदमाशों ने समालखा स्थित DPS के पास ध्यान भटकाने के लिए मारा गाड़ी में पत्थर

पानीपत में बदमाशों ने लोगों को लूटने के नए-नए तरीके इजाद किए हैं। समालखा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पहले चलती गाड़ी में पीछे से पत्थर मारा। प्रिंसिपल गाड़ी रोककर देखने उतरे तो बदमाशों ने कंडक्टर साइड की खिड़की खोलकर तीन लाख रुपये से भरा बैग साफ कर दिया और भाग निकले। गाड़ी में 10 लाख रुपये से भरा एक और बैग रखा था। बाकी रुपये बचाने के लिए प्रिंसिपल ने बदमाशों का पीछा नहीं किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ समालखा थाने में केस दर्ज कराया है।

पानीपत के विकास नगर निवासी प्रमोद राठी ने बताया कि वह समालखा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। 25 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। जिसके लिए वह शुक्रवार को समालखा स्थित कैनरा और SBI से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के बाद वह शाम तक स्कूल में रुके।

वह शाम चार बजे अपने घर के लिए निकले। जब वह समालखा स्थित DPS के पास पहुंचे तो उन्हें गाड़ी में पीछे की तरफ जोर से पत्थर लगने की आवाज आई। वह गाड़ी को साइड में रोककर चैक करने लगे। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने गाड़ी की कंडक्टर साइड की खिड़की खोली और सीट पर रखे बैग को लेकर भाग निकले। बैग में तीन लाख रुपये थे। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश करहंस पुल के नीचे से भाग निकले।

सीट के नीचे रखे दस लाख रुपये बचे
प्रिंसिपल ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने दोनों बैंकों से कुल 13 लाख रुपये निकाले थे। तीन लाख रुपये से भरा बैग कंडक्टर साइड सीट और 10 लाख रुपये वाला बैग सीट के नीचे रखा था। बदमाशों ने तीन लाख रुपये वाला बैग उठाया। दस लाख रुपये बचाने के लिए ही उन्होंने बदमाशों का पीछा नहीं किया
April 24, 2021

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने जहरीला पदार्थ निगलकर की सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

करनाल :  पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने जहरीला पदार्थ निगलकर की सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हरियाणा के करनाल :  जिले में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच रही है। बड़ा गांव के सुधांशु शर्मा (18) ने एक कंपनी में पिज्जा डिलीवरी करता था।

तीन दिन पहले 22 अप्रैल को सुधांशु खेलकर घर आया और घर पर उल्टी करने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गया। उसको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चलता रहा। लेकिन वह ब्यान देने की स्थिति में नहीं आया। इस कारण उसके जहरीला पदार्थ निगलने का कारण सामने नहीं आ पाया। इलाज के दौरान सुधांशु की मौत हो गई।

शनिवार को डेडबॉडी परिजनों को सौप दी गई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर समेत अन्य पहलु पर जांच करके मौत के कारण जाने जाएंगे। परिजनों की तरफ से किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
हरियाणा के करनाल : जिले में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच रही है। बड़ा गांव के सुधांशु शर्मा (18) ने एक कंपनी में पिज्जा डिलीवरी करता था।

तीन दिन पहले 22 अप्रैल को सुधांशु खेलकर घर आया और घर पर उल्टी करने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गया। उसको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चलता रहा। लेकिन वह ब्यान देने की स्थिति में नहीं आया। इस कारण उसके जहरीला पदार्थ निगलने का कारण सामने नहीं आ पाया। इलाज के दौरान सुधांशु की मौत हो गई।

शनिवार को डेडबॉडी परिजनों को सौप दी गई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर समेत अन्य पहलु पर जांच करके मौत के कारण जाने जाएंगे। परिजनों की तरफ से किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
April 24, 2021

हरियाणा के इन पांच जिलों में बढ़ेगी सख्ती, जिलों में डीसी लेंगे धारा 144 का फैसला

हरियाणा के इन पांच जिलों में बढ़ेगी सख्ती, जिलों में डीसी लेंगे धारा 144 का फैसला

चंडीगढ़ : हरियाणा के पांच जिलों में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कोविड मोनिटरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला हुआ है।

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश के पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब है। यहां पर कोरोना के ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में इन जगहों पर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार और सोनीपत शामिल है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हर तरह की पूरी तैयारी की जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में जिला उपायुक्त और स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलग अलग जिलों में जिला उपायुक्त धारा 144 लगाने के फैसले ले सकते हैं। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन वहां पर अपने फैसले ले सकते हैं।
कोविड-19 कमेटी की बैठक से जुड़ी बड़ी खबर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान -बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

डीसी को धारा 144 लगवाने की छूट-जरूरत के हिसाब से जिलाउपयुक्त लगा सकेंगे धारा 144

केंद्र से ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने की मांग, ऑक्सीजन का कोटा 200 मीट्रिक टन करने की मांग

अभी 162 मीट्रिक टन ऑक्सीजन केंद्र से मिल रही है,जिला उपायुक्तों को धारा 144 लगाने की छूट

– मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कोविड मोनिटरिंग कमेटी की बैठक में हुआ फैसला
– 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाई जाएगी कोविड रोधी वैक्सीन।
– इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा।
– जो रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हीं को वैक्सीन लगेगी।
– प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में लोगों को वैक्सीन फ्री लगेगी।

चण्डीगढ – कोविड-19 मोनिटरिंग कमेटी की बैठक जारी


PGI रोहतक में 1000 ऑक्सीजन बेड बनाए जाएंगे

1200 ऑक्सिजन बेड की मेडिकल कॉलेजों में होगी व्यवस्था,मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया निर्देश

बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बयान, आवश्यक वस्तुओं की होल्डिंग नहीं होने दी जाएगी –

होल्डिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी- दुष्यंत
लॉकडाउन लगाना है तो सारे एनसीआर में लगाने की जरूरत – दुष्यंत

लोग कोरोना को लेकर पैनिक ना हो – दुष्यंत
डॉक्टर की सलाह के बाद अस्पताल जाएं – दुष्यंत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ब्यान,सभी प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश

50% बेड कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएं – मुख्यमंत्री
1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण- मुख्यमंत्री

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में फ्री लगेगा टीका – मुख्यमंत्री
April 24, 2021

कोरोना महामारी की मार:कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने वाली हिमदर्शन टॉय ट्रेन अगले आदेशों तक बंद की गई, 8 महीने बाद अक्टूबर में चली थी

कोरोना महामारी की मार:कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने वाली हिमदर्शन टॉय ट्रेन अगले आदेशों तक बंद की गई, 8 महीने बाद अक्टूबर में चली थी

पंचकूला : कोरोना महामारी की मार:कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने वाली हिमदर्शन टॉय ट्रेन अगले आदेशों तक बंद की गई, 8 महीने बाद अक्टूबर में चली थी

टॉय ट्रेन में यात्रा करने वाले सैलानियों की संख्या मात्र 15 से 20 तक सिमट गई है।

ट्रॉय ट्रेन में सफर करने का मजा अब लोग कुछ समय तक नहीं ले पाएंगे, क्योंकि इस पर भी कोरोना की मार पड़ गई है। रेलवे ने ऐतिहािसक कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ने पर हिमदर्शन टॉय ट्रेन को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। 6 महीने पहले ही ट्रेन 8 महीने बाद चली थी, लेकिन अब दोबारा बंद हो गई। इसकी वजह सैलानियों की संख्या का कम होना बताया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से टॉय ट्रेन में यात्रा करने वाले सैलानियों की संख्या में करीब 75 प्रतिशत तक गिरावट आई है। सैलानियों की संख्या मात्र 15 से 20 तक सिमट गई है। इसलिए ट्रेन का संचालन रोकना पड़ा। अब मात्र 3 टॉय ट्रेन और एक रेलकार ही पटरी पर दौड़ेगी। करीब 118 वर्ष पुराने कालका शिमला रेलवे ट्रैक के इतिहास में पिछले वर्ष पहली बार ऐसा मौका आया था, जब सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
जैसे-तैसे पिछले वर्ष ही 21 अक्टूबर को विभाग ने शिमला के लिए टॉय ट्रेन सेवा शुरू की थी। लेकिन अब दोबारा वहीं स्थिति आ गई है। अगर कोरोना मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो एक बार फिर सभी ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ सकता है।
April 24, 2021

हरियाणा सरकार ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, नहीं काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

हरियाणा सरकार ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, नहीं काटने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

जींद : ( आरती शर्मा )  60 साल से ज्यादा की उम्र के बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता यानि बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए अब बैंकों की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अपने घर के नजदीक ही बने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पेंशन निकासी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा हर गांव में सीएससी खोली गई हैं। कई गांवों में एक से अधिक सीएससी चल रही हैं। अब इन सीएससी पर पेंशन वितरण केंद्र खोल दिए गए हैं। सीएससी पर ही बुजुर्गों की पेंशन निकासी हो जाएगी।

हालांकि ज्यादातर बुजुर्गों ने जिस बैंक खाते में पेंशन आ रही है, उसका एटीएम कार्ड बनवा रखा है और इससे वह पेंशन निकलवा लेते हैं लेकिन तीन महीने में एक बार बायोमीट्रिक पंचिंग जरूरी होती है, नहीं तो पेंशन रूक सकती है, इसलिए बुजुर्गों को बैंकों में जाना पड़ता है। अब बुजुर्गों को बैंकों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। सीएससी पर पंचिंग के जरिये ही उन्हें अपनी पेंशन राशि मिल जाएगी। 
वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत प्रदेश भर में 17 लाख 62 हजार 525 बुजुर्ग योजना का लाभ ले रहे हैं। बुढ़ापा पेंशन के रूप में हर महीने 2250 रुपये बुजुर्गों को मिलते हैं। पेंशन आने की कोई तारीख फिक्स नहीं है, इसलिए हर महीने की 20 तारीख के आसपास ही आती है लेकिन बुजुर्ग पहले सप्ताह से ही बैंकों में जाकर पता करने लग जाते हैं कि उनकी पेंशन आई या नहीं। गांव में कॉमन सर्विस सेंटर पर पेंशन वितरण की सुविधा मिलने के बाद बुजुर्गों को बैंकों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके अलावा कई गांवों में बैंक नहीं हैं, इसलिए बुजुर्गों को शहर आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन सीएससी में जाकर पेंशन लेने से सभी बुजुर्गों को राहत मिलेगी।  

इसी सोमवार को जींद जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर पेंशन वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया जा रहा है। हालांकि कुछ जिलों में सीएससी पर पेंशन वितरण केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। लेकिन बाकी बचे सीएससी पर भी अब यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे 17 लाख 62 हजार 525 बुजुर्गों को राहत मिलेगी।  
April 24, 2021

गुरुग्राम व फरीदाबाद में लाॅकडाउन लगाने की तैयारी में हरियाणा सरकार !

गुरुग्राम व फरीदाबाद में लाॅकडाउन लगाने की तैयारी में हरियाणा सरकार !

चंडीगढ़ :  हरियाणा के एनसीआर वाले जिलों खास तौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद बिगड़ते हालात कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों की बढ़ती संख्या अब सिरदर्द बनती नजर आ रही है। हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों शहरों में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। खास बात यह है कि शनिवार को प्रदेश मॉनिटरिंग कमेटी की अहम बैठक कमेटी के चेयरमैन और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से बुलाई गई है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शामिल होंगे। इस दौरान हरियाणा के जिन जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण हैं, उनको लेकर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने संबंधी फैसला लिया जा सकता है। खास बात यह है कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शुक्रवार देर शाम को प्रदेश के पूरे हालात और कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बैठक की है। जिसमें मुख्य सचिव और हरियाणा के गृह मंत्री द्वारा विचार विमर्श के बाद शनिवार को स्टेट मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग बुलाने के साथ ही गुरुग्राम में फरीदाबाद की स्थिति को लेकर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने की चर्चा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार शाम को फोन पर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों खास तौर पर गुरुग्राम में फरीदाबाद में कोविड-19 संक्रमण को लेकर बन रहे हालातों पर लंबी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश के अंदर धारा 144 लगाने के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 और इंतजाम को लेकर चर्चा की गई। गृह मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर सख्ती करनी होगी। कल दोपहर 2:30 बजे हरियाणा सचिवालय के चौथे फ्लोर पर यह बैठक होगी।
April 24, 2021

पुलिस की कार्रवाई:ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते एक गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 9 सिलेंडर भी किए बरामद

पुलिस की कार्रवाई:ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते एक गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 9 सिलेंडर भी किए बरामद

गुड़गांव  : में जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है और मरीज ऑक्सीजन के बिना हाफ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री उडनदस्ता, क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 व ड्रग कंट्रोलर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 12 हजार रुपए के ऑक्सीजन सिलेंडर को 90 हजार रुपए में बेचने की फिराक में थे।

जबकि एक सिलेंडर को गत गुरुवार को आरोपी 70 हजार रुपए में बेच चुके थे। आरोपियों के कब्जे से संयुक्त टीमों ने दस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़ान दस्ता, क्राइम ब्रांच सैक्टर-40 व ड्रग्स कंट्रोलर की एक संयुक्त टीम गठित की।

कालाबाजारी करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर इनसे फोन पर सिलेंडर लेने की बात की गई। जिस पर उन्होंने सैक्टर-38/39 के पास बुलाया और 48 किलो के ऑक्सीजन सिलेंडर को 90 हजार रुपए में देने की बात तय हुई।

तय जगह पर जाने पर एक युवक आया तथा नकली ग्राहक बने पुलिस कर्मचारी को 90 हजार रूपए के बदले पास में ही खड़ी एक ब्रेज़ा गाड़ी में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर देने को तैयार हुआ। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने उस युवक व गाड़ी में बैठे दो अन्य युवकों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से एक ऑक्सिजन सिलेंडर बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फ्लैट नंबर- 101-102 आवास सोसाइटी सेक्टर-39 गुरुग्राम में इनका सरगना मौजूद है और ब्लैक के लिए रखे अन्य कई सिलेंडर भी वहां रखे हुए हैं।

पुलिस टीम ने फ्लैट से 8 सिलिंडर व एक भूपेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनमें सरगना भूपेन्द्र यादव निवासी किशनपुरा जिला जींद, राजेश निवासी गांव पटिकरा नारनौल जिला महेंद्रगढ़, सत्यम निवासी पालीगंज बिहार व धर्मेंद्र पुनिया निवासी मोठ फरखवास जिला झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई।

गुडगांव : पुलिस की कार्रवाई:ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते एक गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 9 सिलेंडर भी किए बरामद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, क्राइम ब्रांच सैक्टर-40 व ड्रग्स कंट्रोलर की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

April 24, 2021

कांग्रेस ने मदद को बढ़ाया हाथ:हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र, दिया वेयरहाउस देने का ऑफर

कांग्रेस ने मदद को बढ़ाया हाथ:हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र, दिया वेयरहाउस देने का ऑफर

चंडीगढ़ : कुमारी सैलजा ने कोरोना काल में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न भयावह हालातों में करनाल में 50 हजार स्क्वायर फीट और गुरुग्राम में 25 हजार स्क्वायर फीट के वेयरहाउस सरकार को देने की पेशकश की है। जिन्हें अस्थाई कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, प्रदेश में न तो मरीजों को पर्याप्त बेड मिल रहे हैं, न ऑक्सीजन मिल रही है, न ही उन्हें जरूरी दवाइयां मिल रही हैं। इस संकट के समय प्रदेशवासियों को हो रही परेशानियां हम सबकी चिंताएं बढ़ा रही हैं। हम यह भली-भांति जानते हैं कि इस महामारी के समय में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव है। लेकिन, एक सच यह भी है कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रही है। इस संकट के समय हम इस महामारी से लड़ने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

महामारी से पीड़ित व प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हरियाणा कांग्रेस द्वारा प्रदेश और जिला स्तर पर समितियों का भी गठन किया गया है। कुमारी सैलजा ने पत्र में आशा व्यक्त की है कि हरियाणा कांग्रेस की करनाल में 50 हजार स्क्वायर फीट और गुरुग्राम में 25 हजार स्क्वायर फीट के वेयरहाउस देने की पेशकश को हरियाणा सरकार शीघ्र मंजूर करेगी, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को कुछ राहत मिल सके।
April 24, 2021

कोरोना की दूसरी लहर:जिले में कोविड पेशेंट के लिए किसी भी अस्पताल में न तो बेड बचा है, न ही आईसीयू और वेंटिलेटर खाली है

कोरोना की दूसरी लहर:जिले में कोविड पेशेंट के लिए किसी भी अस्पताल में न तो बेड बचा है, न ही आईसीयू और वेंटिलेटर खाली है

गुडगांव: कोरोना की दूसरी लहर:जिले में कोविड पेशेंट के लिए किसी भी अस्पताल में न तो बेड बचा है, न ही आईसीयू और वेंटिलेटर खाली,कोरोना टीका लगवाती महिलाएं।
स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई,ऑक्सीजन व रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए भी अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए

कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। जिला प्रशासन के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को जिले के किसी भी निजी व सरकारी अस्पताल में कोविड बेड नहीं थे और जो मरीज अस्पताल में एडमिट थे वे ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे थे।

कोविड पेशेंट के लिए किसी भी अस्पताल में न तो आईसीयू है और न ही वेंटिलेटर बेड खाली हैं। रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए भी अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए। मरीजों के परिजन दिन भर भटकते रहे, आखिर में मायूसी ही हाथ लगी। यह हाल देश व दुनिया के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने वाले जिले गुरुग्राम का है।

यहां स्वास्थ्य विभाग के पास आइसीयू व वेंटिलेंटर बेड के नाम पर कुछ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से रेमडेसिविर की दवाई की कालाबाजारी हो रही है। सीएमओ डा. बीरेन्द्र यादव कहते हैं कि सरकार ने ड्रग विभाग को अलग कर दिया है और इस बारे में अमनदीप चौहान ही बता सकेंगे।
सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल को पूरी तरह कोविड अस्पताल के रूप में बनाया गया है। लेकिन वहां पर केवल ऑक्सीजन बेड पर ही मरीजों को एडमिट किया जा रहा है। जबकि वहां पर चार वेंटीलेटर खराब पड़े हैं। इससे पहले सीएमओ समेत अधिकारियों ने दौरा किया लेकिन वेंटीलेटर को ठीक करवाने की कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई है।

महामारी चरम पर पहुंची तो तैयार हुए 30 बेड|महामारी पूरे चरम पर है लेकिन जब 300 लोगों की जिला में कोविड से मौत हो गई तब जाकर सेक्टर-10 जिला नागरिक अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है।

यहां पर अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया है कि सभी बेड पर आक्सीजन की सुविधा है। लेकिन गुरुवार की रात को ही सभी बेड फुल हो गए। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. दीपा जाखड़ का कहना है कि यहां पर चार बेड वेंटिलेटर बेड तैयार किए गए हैं।

इमरजेंसी व गायनी के अलावा सभी ओपीडी बंद| कोरोना के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर दस जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं और गायनी व फिजिशियन डाक्टर की ओपीडी को छोड़कर अन्य सभी ओपीडी बंद कर दी गई हैं। अस्पताल में कोरोना संबंधित जांच सैंपल लेने और कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलता रहेगा।

पीडब्ल्यूडी रेस्टहाऊस को कोविड अस्पताल बनाने की मांग| महामारी को दस्तक दिए करीब 13 महीने हो चुके हैं, लेकिन इन 13 महीनों में जिले में एक अस्पताल की व्यवस्था नहीं हो पाई। प्रदेश सरकार ने बजट में कई बार 500 बेड के अस्पताल की घोषणाएं की हैं, लेकिन पिछले छह साल में सरकार एक अस्पताल भी नहीं बना पाई। जबकि मंत्रियों और अधिकारियों केके लिए जिला में 100 कमरों का महल जैसा पीडब्ल्यूडी रेस्टहाऊस 3 तीन साल में ही बनाकर तैयार कर लिया। मगर, जिला का नागरिक अस्पताल बनाने की आजतक शुरूआत नहीं हुई है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए 100 कमरों के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाऊस को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग उठ रही है।
April 24, 2021

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 148वां दिन

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 148वां दिन

बहादुरगढ़ : टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 148वां दिन:किसानों की संख्या बढ़ने से प्रशासन के हाथ पांव फूले, अधिकारियों की सैंपलिंग करवाने की नहीं मानी सलाह
नया गांव में अब किसानों की संख्या रोजाना बढ़ रही
कृषि कानूनों के विरोध में टिकरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोल में एक बार फिर से पंजाब से लोगों के आने से पंडालों में भीड़ एकत्र होने लगी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इस तरह से बाहर से आकर लोगों का आंदोलनकारियों की भीड़ में शामिल होने से यहां भी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।

गुरुवार को डीसी ने भी किसानों को कोरना की जांच करवाने वैक्सीन लगवाने को कहा था। पर तब भी किसान अधिकारियों को गोलमोल जवाब देकर चले गए थे। शुक्रवार को किसानों ने गुरुवार को झज्जर डीसी के आग्रह के बारे में पंडाल में किसानों को अवगत तक भी नहीं करवाना ठीक नहीं समझा।

अब शहर के टिकरी बाॅर्डर व नया गांव स्थिति चल रहे आंदोलन में भीड़ बढ़ने से व पंडालों के दोनों तरफ बढ़ती भीड़, लगातार लोगों की आवाजाही और कोरोना से बचाव के किसी भी नियमों का पालन नहीं होने के कारण आंदोलन स्थल पर संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

*आंदोलनकारी नहीं करवा रहे कोविड की जांच*
गेहूं की फसल कटाई के बाद एक बार फिर से आंदोलनकारी बॉर्डर पर जुटने लगे हैं। नया गांव में आंदोलन स्थल पर पहले से ही पांच-सात हजार लोग मौजद है व गुरुवार को करीब पांच हजार के करीब और किसान व उनके परिवार पहुंचे थे। जिनमें से कुछ शुक्रवार वापस भी गए हैं। अब एक बार फिर से पंजाब से वाहनों के द्वारा बड़ी संख्या में पंजाब से आंदोलनकारी यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। आंदोलन स्थल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आसपास के लोग भी सशंकित हो गए हैं और उन्हें कोरोना का भय सताने लगा है।

खास कर टिकरी बाॅर्डर पर स्थित बाजारों में दुकानदारों में कोरोना को लेकर लोगों में डर बनने व व्यापारी इस बारे में बोलने भी लगे हैं। टिकरी और आसपास के लोगों का कहना है कि जब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, भीड़ आती रहेगी। इसलिए सरकार को किसी भी तरह से इनको यहां से हटाना चाहिए। क्योंकि ये आंदोलनकारी न तो अपनी कोविड की जांच करवा रहें है और न ही रोड को खाली कर रहे हैं।

*आंदोलनकारियों की भीड़ शहरवासियों पर पड़ सकती है भारी*
कोविड-19 का दूसरा चरण बेकाबू होने लगा है। बहादुरगढ़ के अस्पतालों में मरीजों के लिए बैड कर भी नहीं है ऑक्सीजन के लाले पड़ गए हैं। जिले में रोजाना 150 से 160 लोग कोरोना संक्रमित होते जा रहे हैं और इनमें बड़ी संख्या में मरीज बहादुरगढ़ शहर से ही मिल रहे हैं। ऐसे में बिना जांच के सड़कों पर बैठे आंदोलनकारी शहर के लोगों की थोड़ी सी लापरवाही पर भारी पड़ सकती है और कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन स्थल पर इसको लेकर पूरी लापरवाही बरती जा रही है।

शुक्रवार को भी किसानों ने भाषणों में साफ तौर पर कहा है कि मोर्चा किसी भी आंदोलनकारी की कोरोना जांच प्रशासन को नहीं करने देगा। क्योंकि प्रशासन सरकार के इशारे पर उन्हें उठाने की बात कह रहा है। नेताओं को कहना है कि हमें कोई रोग नहीं है। दूसरी तरफ उद्योगपतियों में आरबी यादव का कहना है कि इस महामारी के प्रकोप से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आंदोलन के बारे में सोचना किसानों व शहर के लोगों दोनों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
April 24, 2021

मनमानी फीस वृद्धि के विरोध में डीएवी स्कूल गेट पर नारेबाजी

मनमानी फीस वृद्धि के विरोध में डीएवी स्कूल गेट पर नारेबाजी

-महामहिम के नाम नगराधीश को सौंप ज्ञापन
जींद : ( आरती शर्मा ) शुक्रवार को शहर के अर्बन एस्टेट स्थित डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल गेट पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड सदर कानूनगो धर्मवीर भुक्कल ने की। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई।
इस दौरान स्कूल की मनमानी फीस वृद्धि व एडमिशन फीस, डेवलपमेंट चार्जिंग के विरोध में  अभिभावकों में भारी रोष दिखाई दिया। आरोप लगाया गया कि इस करोना महामारी के अंदर कुछ अभिभावकों ने एडमिशन फीस नहीं जमा कराने के कारण ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के तहत उन बच्चों को ग्रुप से रिमूव कर के शिक्षा से वंचित करने का काम किया गया है, जबकि देश के संविधान में देश के हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार मिला हुआ है।
 इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में अभिभावक स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नगराधीश दिनेश यादव को ज्ञापन सौंप। ज्ञापन में उपरोक्त तमाम मुद्दों का हल निकालने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की गई। अभिभावकों ने चेतावनी भी दी अगर स्कूल प्रशासन अपनी गलत नीतियों से बाज नहीं आता तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी स्कूल प्रशासन की होगी।
इस मौके पर एडवोकेट अरविंदर नरवाल, एडवोकेट सुरेश गोयल, एडवोकेट देशराज सरोहा, एडवोकेट विजेंद्र सिंह, एडवोकेट संदीप दुहन, एडवोकेट नवीन सिंगला, एडवोकेट सतीश अत्री, रेखा नरवाल, मीनू दुहन, नीतू गोयल, जोगिंदर शर्मा,ज्योति, सविता, रिंकू गर्ग, जयप्रकाश, मोनिका, संध्या, भूपेंद्र, चरण सिंह, गीता सिंगला आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Friday, April 23, 2021

April 23, 2021

जींद के गांवों में सोमवार से नहीं लगेंगे पॉवर कट, पुराने शेड्यूल से मिलेगी बिजली

जींद के गांवों में सोमवार से नहीं लगेंगे पॉवर कट, पुराने शेड्यूल से मिलेगी बिजली 

जींद : ( आरती शर्मा )  बिजली निगम की तरफ से 25 अप्रैल से गांवों और एग्रीकल्चर फीडर की बिजली सप्लाई पुराने शेड्यूल के अनुसार शुरू की जाएगी। फसली सीजन के चलते एक अप्रैल से गांवों में सुबह छह से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहती है। वहीं खेतों में भी रात को साढ़े तीन घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। ताकि शॉर्ट सर्किट की वजह से फसलों में आग ना लगे। बिजली की लाइन खेतों से गुजरती हैं।

दिन में बिजली ना आने से पेयजल सप्लाई, पशुओं के लिए पीने का पानी और हरा चारा काटने में दिक्कत आ रही है। अब फसल कटाई का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। जिसके चलते बिजली निगम ने दोबारा बिजली सप्लाई पुराने शेड्यूल के अनुसार ही शुरू करने का फैसला लिया है। जिन फीडरों के नीचे फसल कटाई का काम पूरा हो चुका है, तो संबंधित फीडर से जुड़े गांवों के सरपंच अपने एरिया में एसडीओ से मिल कर 25 अप्रैल से पहले भी पुराने शेड्यूल अनुसार दिन में बिजली सप्लाई शुरू करा सकते हैं।  
बिजली निगम जींद सर्कल एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि फसल कटाई का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। इसलिए सोमवार से गांवों में दिन में भी पहले की तरह बिजली सप्लाई दी जाएगी। किसी फीडर की बिजली लाइन के नीचे फसल कटाई का काम पूरा हो चुका है और आगजनी का भय नहीं है, तो इस बारे में उस फीडर से जुड़े गांवों के सरपंच सहमति दें, तो तुरंत वहां सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अगर 25 अप्रैल के बाद भी किसी फीडर के नीचे फसल कटाई व थ्रेसिग का काम बचा है, तो वहां सरपंच सूचना दें। ताकि वहां के फीडर पर सप्लाई दिन बंद रखी जाए।
April 23, 2021

सोनीपत : के गांव असावरपुर में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का चाकू और डंडे मारकर कत्ल, कई युवकों पर लगे आरोप

सोनीपत के गांव असावरपुर में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का चाकू और डंडे मारकर कत्ल, कई युवकों पर लगे आरोप

हरियाणा के सोनीपत जिले के कस्बा राई के तहत आने वाले असावरपुर गांव में एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर की चाकू और डंडे मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी गांव के ही एक युवक पर जब लगे हैं, जिसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी। राई थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राई गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनीष उर्फ चिन्टू बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करता था। उसने असावरपुर मोड पर अपना दफ्तर बनाया हुआ था। वह 22 अप्रैल को अपने दफ्तर पर था। इस बीच उसके पास गांव के ही गौतम कौशिक का फोन आया। गौतम कौशिक ने पूछा कि आप कहां पर हो। मनीष ने उसे बता दिया कि वह अपने ऑफिस में है।

इसके बाद दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे गौतम कौशिक अपने भाई सुमित और दो-तीन साथियों के साथ मनीष के कार्यालय में आ गया। उन्होंने दफ्तर में पहुंचते ही मनीष पर हमला बोल दिया। मनीष पर चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए गए। फिर आरोपी मनीष को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने घायल मनीष को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद PGI रोहतक रेफर कर दिया।

लेकिन परिजनों ने गंभीर हालत में मनीष को सक्सेना अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने अमित के बयान पर हत्यारोपी गौतम कौशिक, उसके भाई सुमित व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

रंजिशन दिया वारदात को अंजाम
SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी गौतम व मृतक मनीष के बीच सात- आठ महीने पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की वजह से दोनों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के तहत गौतम ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
April 23, 2021

जींद में जहरीली लस्सी पीने से दो लोगों की मौत; बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, मांग कर लाए थे पेय पदार्थ

जींद में जहरीली लस्सी पीने से दो लोगों की मौत; बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, मांग कर लाए थे पेय पदार्थ

जींद : ( आरती शर्मा ) जहरीली लस्सी पीने से दो लोगों की मौत; बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, मांग कर लाए थे पेय पदार्थ

हरियाणा के जींद जिले के पडाना गांव में जहरीली लस्सी पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की हालत गंभीर है। छोटू, पड़ोसी रविंद्र, धर्मपाल, प्राची, रामदिया का उपचार चल रहा है। इनमें से दो जींद के निजी अस्पताल, दो रोहतक और एक हिसार में दाखिल है।

पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गांव निवासी छोटू ने गुरुवार सुबह दही जमाई थी। रात को उसकी लस्सी बनाई। वह लस्सी छोटू के भाई रोहताश ने पी। फिर उस लस्सी को पड़ोस का एक शख्स मांग कर ले गया और वह लस्सी अन्य लोगों ने भी पी।

लेकिन लस्सी पीने के बाद रोहताश की तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे अस्पताल ले गया। कुछ देर बाद कई और लोग अस्पताल पहुंचे, जिनकी हालत खराब थी। उनमें वह शख्स भी था, जो लस्सी मांगकर ले गया था। शुक्रवार सुबह रोहताश और एक अन्य शख्स जयनारायण की PGI रोहतक में मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि दही में छिपकली गिर गई होगी, जिस वजह से वह जहरीली हो गई। फिलहाल बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि पता चल सके कि दोनों की मौत जहर खाने से हुई या किसी और वजह से।

पडाना गांव में जहरीली लस्सी पीने से लोगों के बीमार होने की सूचना मिली, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है।
April 23, 2021

अब टॉप सिक्योरटी में रहेगी कोरोना वैक्सीन , देखें पूरा मामला

अब टॉप सिक्योरटी में रहेगी कोरोना वैक्सीन , देखें पूरा मामला 

 जींद : ( आरती शर्मा )  जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल से चोरों द्वारा पीपी सेंंटर स्थित वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन चोरी करने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। वैक्सीन चोरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुरूक्षेत्र सहित अन्य जिलों से वैक्सीन की डिमांड की गई थी। जिस पर विभाग को वैक्सीन उपलब्ध हुई और वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया। वहीं चोरी की यह घटना दोबारा न हो इसके लिए अब सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। बाकायदा वैक्सीनेशन के साथ ही ऑक्सीजन टैंक की भी सुरक्षा को बढ़ाते हुए यहां सिक्योरटी गार्ड की तैनाती की गई है। वैक्सीनेशन स्टोर के अंदर तथा बाहर लगाए गए कैमरे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रमेश पांचाल के अनुसार वैक्सीनेशन स्टोर के अंदर तथा बाहर हाई सिक्योरटी कैमरे लगाए गए हैं। जिस जगह वैक्सीन के बॉक्स रखे जाएंगें उनके ऊपर भी सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर पहले एक बड़ा कैमरा लगा था वीरवार को आसपास चार से पांच कैमरे लगवा दिए गए हैं। जो हर समय चालू रहेंगे। अब वैक्सीनेशन सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक नहीं बरती जाएगी। यह था मामला जींद नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर का रात को ताला तोड़कर कोविड 19 से संबंधित कोविशिल्ड तथा कोवैक्सीन की 1710 डोज चोरी कर ली गई थी। हालांकि बाद में चेहरा ढांपा बाइक सवार एक युवक ये वैक्सीन थाने के बाहर बने खोखे पर मुंशी की रोटी कहने की बात कहकर दे गया। वैक्सीन के साथ एक पर्ची भी मिली जिस पर लिखा था कि सॉरी पता नहीं था, ये कोरोना की दवाई है।
April 23, 2021

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को दी यह बड़ी राहतकोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण व उपभोक्ताओं की

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को दी यह बड़ी राहत,कोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण व उपभोक्ताओं की

चंडीगढ़ : कोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण व उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बिजली वितरण निगमों द्वारा अपने सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं की पिछले वित्तीय वर्ष की औसत बिलिंग के आधार पर उनके द्वारा जमा की गई अग्रिम खपत जमा ( एसीडी ) को एक साल के लिए स्थगित किया जा रहा है। इस संदर्भ में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ( एचईआरसी) को आवेदन किया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि एचईआरसी की हिदायतों के अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की एसीडी राशि को पिछले वर्ष की खपत के आधार पर दो औसत बिलिंग चक्र के बराबर रखना अनिवार्य है। विभाग द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के चलते उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से एसीडी को एक वर्ष के लिए स्थगित / टाला जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को ऐसे विकट समय में आर्थिक तौर पर जूझना न पड़े। हरियाणा के बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है।
April 23, 2021

रबी खरीद सीजऩ:प्रदेशभर की मंडियाें में पहुंचा 72 लाख टन गेहूं, किसानों के खातों में 4357 कराेड़ रु. पहुंचे।

रबी खरीद सीजऩ:प्रदेशभर की मंडियाें में पहुंचा 72 लाख टन गेहूं, किसानों के खातों में 4357 कराेड़ रु. पहुंचे।   

 चंडीगढ़ : हरियाणा में चालू रबी खरीद सीजऩ के दौरान 22 अप्रैल तक लगभग 4357 करोड़ रुपए की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की जा चुकी है। राज्य में अब तक 396 मंडी, खरीद केंद्राें पर कुल 71.99 लाख टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से कुल 64.84 लाख टन गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है।

गुरुवार काे 1.89 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है। अब तक 424322 किसानों के 821514 जे-फॉर्म बनाए जा चुके हैं, जिसमें से 22 अप्रैल, 2021 तक 4357 करोड़ रुपए की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की जा चुकी है।

सभी संबंधित को हिदायतें जारी की गई हैं कि मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जाए ताकि मंडियों में गेहूं जमा न हो और किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई न आए। मंडियों के निरीक्षण के लिए सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की डयूटी लगाई है ताकि खरीद कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो।
April 23, 2021

देश में ऐसा पहला केस : पानीपत से 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चला टैंकर चोरी

देश में ऐसा पहला केस : पानीपत से 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चला टैंकर चोरी

पानीपत :  कोरोना काल में सबसे अधिक मारामारी ऑक्सीजन के लिए हो रही है। ऐसे में पानीपत स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित प्लांट से 10 मिट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चला टैंकर चोरी हो गया है। पानीपत ड्रग कंट्रोलर ने बुधवार को टैंकर को सिरसा के लिए भेजा था, लेकिन टैंकर गुरुवार शाम तक भी सिरसा नहीं पहुंचा तो ड्रग कंट्रोलर ने मतलौडा थाने की बिहौली पुलिस चौकी में टैंकर चोरी का केस दर्ज कराया है। वहीं, टैंकर के संबंध में जानकारी देने से अधिकारी बचते रहे। मतलौडा थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और ड्रग कंट्रोलर एक-दूसरे पर टालते रहे। कोई अधिकारी टैंकर में भरी ऑक्सीजन की सही मात्रा तक नहीं बता सका। पानीपत की ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजय राजे ने बताया कि उन्होंने बुधवार को पानीपत के मतलौडा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास स्थित प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर सिरसा के लिए रवाना किया था। टैंकर का नंबर पीबी 03 एपी 8229 है। टैंकर चालक को बुधवार शाम को ही सिरसा पहुंचना था, लेकिन वह गुरुवार तक भी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजय राजे ने मतलौडा थाना क्षेत्र की बिहौली पुलिस चौकी में ऑक्सीजन चोरी का केस दर्ज कराया है।
April 23, 2021

किसानों ने लगाया जाम तो टोल फ्री हुआ KMP, राकेश टिकैत पहुंचे तो पीछे हटा प्रशासन

किसानों ने लगाया जाम तो टोल फ्री हुआ KMP, राकेश टिकैत पहुंचे तो पीछे हटा प्रशासन

बहादुरगढ़ : वीरवार को दलाल खाप के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सैकड़ों किसान केएमपी पर स्थित आसौदा-मांडोठी टोल प्लाजा को फ्री करवाने पहुंच गए। किसानों ने 18 अप्रैल को दिए अल्टीमेटम के अनुसार केएमपी पर चक्का जाम कर दिया। कुछ ही देर में किसान नेता जोगेंद्र सिंह उग्राहा हजारों किसानों के साथ वहां पहुंच गए तो प्रशासन एक तरफ हट गया और टोल प्लाजा से वाहन बिना शुल्क चुकाए गुजरने लगे।
हालांकि बाद में किसान नेता राकेश टिकैत भी वहां पहुंचे और किसानों का उत्साहवर्धन किया। बता दें कि वीरवार सुबह जहां एक तरफ एसडीएम हितेंद्र शर्मा व डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में करीब 300 सुरक्षाकर्मी मुस्तैद खड़े थे। वहीं दोपहर 12 बजे करीब 300 किसान भी वहां पहुंच गए और टोल फ्री करने के अल्टीमेटम को याद दिलाया। लेकिन जब अधिकारी टोल फ्री करने से मना करने लगे तो किसानों ने केएमपी जाम कर दिया। इस तरह टोल वसूली ठप हो गई। कुछ ही देर में वरिष्ठ किसान नेता जोगेंद्र सिंह उग्राहा हजारों किसानों के साथ वहां पहुंच गए तो प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े। टोल वसूली बंद होते ही किसानों ने जाम खोल दिया और टोल प्लाजा के साथ में ही धरना शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद किसान नेता राकेश टिकैत भी वहां पहुंचे और किसानों से शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
April 23, 2021

प्रेमिका मांगती थी रुपये : तंग आकर युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

प्रेमिका मांगती थी रुपये : तंग आकर युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

चरखी दादरी :  गांव मंदौली निवासी एक युवक ने बीती रात प्रेम प्रसंग के फेसबुक पर लाइव आकर जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपनी विवाहित प्रेमिका पर रुपये मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मृतक का शव गांव के बाहरी क्षेत्र में एक गाड़ी से बरामद किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करवा दिया। गांव मंदौली निवासी संदीप का समीपवर्ती गांव की महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों में मुलाकात होती थी। कुछ माह पूर्व दोनों के परिजनों को पता चला तो मिलना जुलना बंद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। जिसके बाद संदीप लगातार परेशान रहने लगा। बीती रात संदीप ने एक सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में अपने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए। उसने लिखा की प्रेमिका ने उसके साथ धोखा किया है। उससे दूरी बनाने के बाद प्रेमिका उसको ब्लैकमेल करती रही तथा बार-बार रुपये देने के लिए दबाव बनाती रही। जिससे तंग आकर वह सुसाइड कर रहा है। इसके बाद संदीप ने अपनी फेसबुक आइडी पर लाइव आकर सल्फास की गोलियां निगल ली। परिजन उसको तलाश करते रहे, काफी देर बाद संदीप अचेत अवस्था में गांव के बाहर गाड़ी में मिला। जिसके सामान्य अस्पताल पहुंचाया, गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। झोझू कलां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
April 23, 2021

कोरोना मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन के लिए भटकते देखा तो अपनी फैक्ट्री से फ्री सिलेंडर बांटे

कोरोना मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन के लिए भटकते देखा तो अपनी फैक्ट्री से फ्री सिलेंडर बांटे

 ऑक्सीजन बांटते राकेश - ऑक्सीजन बांटते राकेश

 सोनीपत : जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसी ही मिसाल पेश की है सोनीपत के अजय छाबड़ा ने। अजय खुद कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन जब लोगों को ऑक्सीजन के लिए भटकते देखा तो अपनी फैक्ट्री से फ्री में 70 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर दे दिए। अजय की राई में ऑक्सीजन गैस की फैक्ट्री है।

अजय का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कोविड का इलाज चल रहा है। उन्होंने टीवी पर अन्य संक्रमितों के परिजनों को ऑक्सीजन के लिए भटकते देखा तो अस्पताल से ही अपने दोस्त रोटरी क्लब व रीमा प्रधान राकेश देवगण को फोन किया। कहा कि फैक्ट्री में जितनी भी गैस का उत्पादन हो रहा है, उसे कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए फ्री सप्लाई कर दो।

गुरुवार को राई स्थित फैक्ट्री से फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर दिए गए। अजय ने बताया, ‘मैंने वाॅट्सएप वीडियो कॉल से मरीजों के घरवालों से बात की। उनके खुश चेहरे देखकर मन को सुकून मिला। अब मैंने सभी कंपनियों के ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। सिर्फ कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है’

डॉक्टर का डिमांड लेटर और खाली सिलेंडर लाएं

राकेश देवगण ने कहा कि उनके दोस्त अजय छाबड़ा अपना कोरोना का इलाज करा रहे हैं। फ्री ऑक्सीजन गैस देने की जिम्मेदारी उन्होंने संभाल ली है। पीड़ित परिवार को डॉक्टर का डिमांड लेटर व खाली सिलेंडर लेकर आना होगा। इसके बाद वे फ्री ऑक्सीजन गैस लेकर जा सकते हैं। अजय छाबड़ा के इस कदम को काफी सराहा जा रहा है।

Thursday, April 22, 2021

April 22, 2021

पुलिस ने सजी हुई दुल्हन का काटा चालान, वजह जान कर हंसी नही रुकेगी

पुलिस ने सजी हुई दुल्हन का काटा चालान, वजह जान कर हंसी नही रुकेगी 

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से रामनवमी के मौके पर लॉकडाउन लगाया गया था।  इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती गई।  वहीं, बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर 8 और 9 की लाइटों पर गाड़ी में जा रही एक ब्यूटी पार्लर से सज कर जा रही दुल्हन को भी पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी, जो कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे में शादी के लिए जा रही थी। 

रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी, जिसने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर दुल्हन का भाई जो कि गाड़ी चला रहा था उसने बताया कि सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है।  इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है।  


दुल्हन बिना मास्क के गाड़ी में सवार थी। वो ड्राइवर सीट के साथ आगे वाली सीट पर बैठी थी।  वहीं पीछे वाली सीट पर भी दो बच्चे भी सवार थे।  वहीं चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों के अनुसार नियम सभी के लिए बराबर हैं, इसमें किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। दुल्हन होने के कारण मेकअप का बहाना लगाकर मास्क लगाने से छूट नहीं मिल सकती।  कोरोना किसी को भी हो सकता है, इसलिए सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है।  जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन का चालान काट दिया। 
April 22, 2021

सीसीटीवी में कैद हुए वैक्सीन चोर, 22 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी में कैद हुए वैक्सीन चोर, 22 मिनट में दिया वारदात को अंजाम 

जींद : ( आरती शर्मा ) नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर से 1710 कोरोना वैक्सीन चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टपार्टम सेंटर के भवन में ही कोरोना वैक्सीन का मुख्य भंडारण कक्ष होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने न तो वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही रात के समय वहां पर गार्डों की तैनाती की गई है।
अस्पताल के पुराने भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सामने आया कि वैक्सीन चोरी दो व्यक्तियों द्वारा चोरी की गई है। पुराने भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरा से बचने के लिए चोर पीसी सेंटर तक पहुंचने के लिए पार्क की ग्रिल से 12:44 बजे आते हैं और 1:06 बजे वैक्सीन को पिट्ठू बैग में भरकर उसी रास्ते से निकल जाते हैं। सीसीटीवी कैमरा दूर होने के कारण चोरों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। चोरी की घटना का पता आज सुबह उस समय लगा जब स्वीपर सुरेश कुमार सफाई करने के लिए पीसी सेंटर में पहुंचा तो उसे ताले टूटे हुए थे।

स्वीपर की सूचना स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा मौके पर आकर देखा तो मुख्य दरवाजे की कुंडे को उखाड़ा हुआ था। इसके बाद उसके अंदर के दो दरवाजों के भी कुंडों को तोड़ा हुआ। जब अंदर जाकर देखा तो कोरोना वैक्सीन जिस फ्रीज में रखी थी वह खुला पड़ा था और बच्चों को लगने वाली बीसीजी, पोलियो वैक्सीन, हिपेटाइटिस बी के इंजेक्शन खुले में पड़े थे, जबकि उसमें रखी 1270 कोविशील्ड व 440 कोवैक्सीन गायब थी। जब दूसरे कमरे को देखा तो उसका भी ताला टूटा हुआ था और अलमारी के दरवाजे खुले पड़े थे। जहां पर जांच से संबंधित रखी दो फाइल गायब थी। बाद में डीएसपी धर्मबीर खर्ब, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र मोर व एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। 

चोरों ने जिस अलमारी से दो फाइल चोरी की है उनके साथ ही  अस्पताल परिसर में स्थित पीर के मंदिर के भंडारे के लिए 50 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। चोरों ने नकदी के बैग को छेड़ा हुआ है, लेकिन उसको चोरी करके नहीं लेकर गए। चोरों द्वारा नकदी को छोड़कर वैक्सीन के साथ जांच संबंधित दो फाइल चोरी करके लेकर जाने के बाद संदेह को गहरा दिया है। पुलिस प्राथमिक दृष्टि से चोरी की वारदात में अस्पताल के किसी कर्मचारी का हाथ मान रही है। कोरोना वैक्सीन के अलावा बच्चों को लगने वाली वैक्सीन भी रखी हुई थी, लेकिन चोर उनको छोड़ गए। 
वैक्सीन चोरी की घटना का पता चलते ही डीआइजी ओपी नरवाल मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने घटना स्थल का बारिकी से जांच की गई। जांच करने के बाद डीआइजी ने वहां पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि चोरी की घटना में किसी जानकार का ही हाथ है। इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी भी अपने स्तर पर इसकी जांच करें। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने पर सवाल उठाए और कहा कि यहां पर तुरंत प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और रात को सुरक्षा कर्मी तैनात होने चाहिए।
April 22, 2021

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
जींद : (आरती शर्मा ) गुरुवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन आर्मी के सैनिकों व आर्मी इंस्पेक्टर धर्मानंद के साथ मिलकर किया गया।
 इसमें प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है यह हमें अनाज से लेकर अनेक औषधि में खनिज पदार्थ हमारे जीवन यापन के लिए देती है आज हमारे समाज में ऑक्सीजन की बहुत किल्लत हो रही है। कोरोना से महामारी के समय ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो रहा है। यदि हम पेड़ पौधों की देखभाल करते रहे उन्हें संभाल कर रख पाए तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। हमें भी पृथ्वी पर अधिक से अधिक पौधारोपण करके इसे हरी-भरी बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का अहम योगदान है, जिनसे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और हम स्वस्थ रहते हैं अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी धरती मां को भी स्वस्थ रखना होगा। वृक्षारोपण के साथ साथ ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन निबंध एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
April 22, 2021

पुलिस की वर्दी पहनकर देते थे लोगों को झांसा

नोट दोगुना करने के आरोप में दो गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी पहनकर देते थे लोगों को झांसा

-आरोपियों के कब्जा से 5600 रुपए व एक बाइक भी बरामद
जींद : ( आरती शर्मा ) सीआईए स्टाफ ने पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को बहला फुसलाकर नोट दोगुना करने का झांसा देने के आरोप में दो युवको को काबू किया है। उनके कब्जा से कुल 5600 रूपये व एक चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
सीआईए टीम इंचार्ज मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए शहर के पटियाला चौक पर मौजूद थी। इस बीच एएसआई सुरेन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शुगर मील जींद के पास बाइक सवार दो नौजवान लडके है, जिनमेें से पीछे बैठे एक लडके ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। वे भोले भाले लोगों को बहला-फुसला कर नोट दोगुने करने का झांसा दे रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर रैड की और दोनों लडकों आशु उर्फ भील वासी घोघडिया व विनोद उर्फ चुहिया वासी जांडली जिला फतेहाबाद को बाइक सहित काबू कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से 20 पैकेट नोटों के मिले। जिनमें 18 पैकेट के उपर व नीचे 100-100 रूपये के 36 नोट थे व बीच में नोट के साईज के सफेद कागज जिनके कोने नीले रंग के 100 रूपये के नोट जैसे थे। इनके इलावा 2 पैकेट जिनके उपर व नीचे 500-500 रूपये के नोट लगे हुए थे व बीच में इसी प्रकार से सफेद कागज जिनके किनारे 500 रूपये के नोट की तरह स्लेटी रंग के थे। जो कुल बरामद किये गये नोट 5600 रूपये पाए गये।
पूछताछ पर पुलिस की वर्दी पहने हुए आरोपी विनोद उर्फ चुहिया ने बताया कि वह पुलिस में नहीं है। हम तो भोले-भाले लोगों को नोट दौगुना करने के लालच में फंसाते है। उसका साथी लोगों के साथ नोटों का लेन-देन करता है तो वह पुलिस की वर्दी पहन कर मौका पर आ जाता है। उसका साथी पुलिस को देखकर लोगों के रूपये लेकर मौका से भाग जाता है। आरोपी आशु उर्फ भील ने पूछताछ पर बताया कि उसने पिछले साल दिनांक 23 सितंबर को राजीव गांधी काॅलेज उचाना से एक बाइक चोरी की थी, जिस पर वे काम करते थे।
दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा।