Breaking

Saturday, May 1, 2021

May 01, 2021

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 मई तक शिक्षण अवकाश

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 मई तक शिक्षण अवकाश

कुरुक्षेत्र :  कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण और राज्य सरकार से प्राप्त नवीनतम दिशा-निदेर्शों के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 31 मई 2021 शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेगा। विश्वविद्यालय के यूटीडी/ संस्थान/सम्बद्धित कॉलेज में 1 मई से 16 मई तक शिक्षण अवकाश रहेगा तथा शिक्षक 17 मई से 31 मई तक अपनी ड्यूटी, अध्यापन तथा परीक्षाओं आदि का कार्य आनलाइन अपने घर से करेंगे। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर दीपक राय बब्बर ने बताया कि यदि शिक्षण दिनों की संख्या किसी कारणवश 180 दिन से कम हो जाती है तो विभागाध्यक्ष/निदेशक/प्रिंसीपल की जिम्मेदार होगी कि वो अतिरिक्त ऑनलाईन मोड कक्षाओं के माध्यम से परिस्थितियों के अनुसार इन कक्षाओं को पूर्ण करवाएंगे।
May 01, 2021

अधिक भाप लेना नुकसानदायक हो सकता है, फायदे भी जाने

अधिक भाप लेना नुकसानदायक हो सकता है, फायदे भी जाने

जानलेवा वायरस कोरोना का सबसे अधिक असर फेफड़े पर बताया जा रहा है। संक्रमण से फेफड़ों को सुरक्षित रखने के उपायों में से कारगर उपाय भाप है। इस मुश्किल दौर में हमें बुजुुर्गों की इस सीख का अनुसरण करने की जरूरत है। चिकित्सक भी इसकी सलाह दे रहे हैं। उनके अनुसार दिन में दो या तीन बार पांच मिनट भाप लेने से फेफड़ों पर संक्रमण का अधिक असर नहीं होता। लेकिन, अधिक समय भाप लेना नुकसान दायक हो सकता है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बिजेंद्र दलाल के अनुसार भाप लेना सबसे आसान और असरदार इलाज है। संक्रमण को रोकने में इससे काफी फायदा मिलता है। इससे सांस लेने वाली नली तो ठीक रहती ही है और आपके फेफड़े भी स्वस्थ्य रहते हैं। सामान्य तौर पर भाप लेने का सबसे पुराना और घरेलू तरीका गर्म पानी है। लोगों को सिर पर तौलियां रखकर आंख बंद करके भाप लेनी चाहिए। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बाजार के उपकरण से भी भाप ले सकते हैं, लेकिन इस दौरान ध्यान रखने की जरूरत है कि भाप गले और सांस लेने वाली नली के आखिर तक जानी चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। रोजाना दो से तीन बार भाप लेने से काफी फायदा मिलता है। खांसी व बंद नाक में भी इससे काफी राहत मिलती है

*ये हैं भाप के फायदे*
 
 नियमित भाप लेने से कोरोना का फेफड़ों पर अधिक असर नहीं होगा। - जिस तरह सेनिटाइजर से हाथ साफ होते हैं, उसी तरह स्टीम फेफड़ों को सेनिटाइज करता है। - भाप लेने से गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल सकेगा। - इससे त्वचा की गंदगी हट जाती है। त्वचा को प्राकृतिक चमक मिलती है। - अस्थमा मरीजों को भाप लेने से सांस लेने में राहत मिलती है। - भाप लेने से मुंहासे भी खत्म हो जाते हैं। इस तरह लें भाप - सबसे पहले बर्तन में पानी को अच्छे से गर्म कर लें। - चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। - आप जिस कमरे में हैं, वहां के पंखा, कूलर, एसी बंद कर कर लें। - मेज पर गर्म पानी के बर्तन को रख लेंं। - तौलिया लें और इसे अच्छी तरह से पूरे चेहरे को ढंक लें। - अब अपने चेहरे को गर्म पानी के बर्तन से कुछ दूरी पर रखें। - चेहरे को बहुत पास नहीं ले ले जाएं। - पानी में विक्स, संतरे व नींबू के छिलके, लहसुन, अदरक, नीम की पत्तियां इत्यादि में से कुछ भी मिला सकते हैैंं। यह रखें सावधानी - दिन में तीन बार से ज्यादा भाप नहीं लेनी चाहिए। - साथ ही एक बार में पांच मिनट से ज्यादा भाप नहीं लेनी चाहिए। - भाप लेते वक्त मुंह खुला रखना चाहिए यानि आपको मुंह से सांस लेकर भाप तक पहुंचाना है। - भाप लेते समय और भाप लेने के बाद हवा में मत बैठिए। - साथ ही कुछ घंटे तक ठंडा पानी भी मत पीजिए
May 01, 2021

हरियाणा सरकार का फैसला, कोराना में इन कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा

हरियाणा सरकार का फैसला, कोराना में इन कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा

 चंडीगढ़ : कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में गंभीर रूप से विकलांग (दिव्यांगजन), संवेदनशील व्यक्तियों अर्थात हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, हृदय या फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों, चाहे वे नियमित हों, अनुबन्ध पर हों, आउटसोर्सिंग के माध्यम से हों, डेलीवेजिज पर हों या एडहॉक पर हों, को ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा, भले ही वे आवश्यक सेवाओं में क्यों न लगे हों। इस निर्णय के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर वे घर से काम कर सकते हैं, बशर्ते कि उनके पास आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो। 
यह छूट अगले आदेशों तक लागू रहेगी। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के चलते मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए तथा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मकसद से सरकार ने विस्तृत निवारक उपाय जारी किए हैं। ये उपाय संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने तथा विकलांग व्यक्तियों (दिव्यांगजन),संवेदनशील व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जारी किए गए हैं
May 01, 2021

8 रुपये किलो की लकड़ी श्मशान घाटों में 14 रुपये में मिल रही

8 रुपये किलो की लकड़ी श्मशान घाटों में 14 रुपये में मिल रही

बहादूरगढ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैसे तो 'आपदा में अवसर' वाक्य का उपयोग सकारात्मक सोच व नजरिए के लिए किया था। लेकिन शहर में ऊपरी कमाई कर 'आपदा में अवसर' तलाशने वालों की कमी नहीं है। एक तरफ जहां अस्पतालों में बैड फुल हैं, वहीं दूसरी ओर श्मशान घाटों में भी अंतिम संस्कार करने वालों की कतार लगी हुई है। लेकिन यहां भी लकड़ियों के रेट मनमाने वसूले जा रहे हैं। जी हां, बाजार में लकड़ी जहां 8 रुपये किलो में बिक रही है। वहीं बस अड्डे के निकट रामबाग में 9 रुपये किलो और लाइनपार के श्मशान घाट में यह लकड़ी 14 रुपये किलो मिल रही है। एक तरफ जहां अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और इलाज की व्यवस्था से परिजन बेहद आहत हैं। वहीं बढ़ती मौतों के कारण शहर के श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार करने वालों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन इन श्मशानघाटों में लकड़ी की टाॅल वालों ने अपने हिसाब से लकड़ियों के अलग-अलग रेट निर्धारित किए हैं। एक तरफ जहां अस्पतालों में निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क लेने पर एपिडेमिक डिसीज एक्ट (आपदा अधिनियम) के तहत दंडनीय कार्रवाई संभव है। वहीं श्मशान घाटों में कोई नियम-कायदे या इंसानियत नहीं नजर आ रही। मोक्ष सेवा समिति के प्रधान सुरेंद्र चुघ ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इंसान की अंतिम यात्रा में भी मुनाफाखोरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर जगह आदमी से नाजायज पैसा वसूला जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।
May 01, 2021

फतेहाबाद सीआईए टीम ने Remdesivir Injection ब्लैक में बेचते युवक को पकड़ा,

फतेहाबाद सीआईए टीम ने Remdesivir Injection ब्लैक में बेचते युवक को पकड़ा, 6 इंजेक्शन बरामद


फतेहाबाद : कोरोना महामारी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने एसपी राजेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए हिसार रोड निर्माणाधीन नए बस स्टैण्ड के समीप छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम भव्य अग्रवाल निवासी मोहना मण्डी, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 35 हजार रुपये की नगदी व 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश कर इंजेक्शन सप्लायर की धरपकड़ व आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए स्टाफ की टीम एसआई महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी कि गांव ठुईयां निवासी विरेन्द्र सिंह बैनीवाल ने उन्हें सूचना दी कि हिसार निवासी भव्य अग्रवाल रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने का काम करता है और उससे मेरी 35 हजार रुपये में एक इंजेक्शन देने की बात हुई है। इस पर सीआईए ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. रजनीश को साथ लेकर एक योजना बनाई और योजना के तहत विरेन्द्र को पैसे देकर भव्य द्वारा बताई जगह हिसार रोड स्थित निर्माणाधीन बस स्टैण्ड के पास भेज दिया। वहां स्कूटी पर आए भव्य ने जैसे ही 35 हजार रुपये लेकर विरेन्द्र को इंजेक्शन दिया, सीआईए की टीम ने छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। जांच में उसकी स्कूटी में से 5 ओर रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने भव्य से कुल 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन व विरेन्द्र से लिए गए 35 हजार रुपये बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
May 01, 2021

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. रितु बजाज ने दिया इस्तीफा

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. रितु बजाज ने दिया इस्तीफा, गबन का है आरोप


गोहाना :  खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा. रितु बजाज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने डा. नीलम मलिक को कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की माने तो डा. रितु बजाज ने मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त होने पर अपने पद से इस्तीफा दिया है। विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार रहते हुए डा. रितु बजाज पर गबन का आरोप लगा। उनके खिलाफ महिला थाना में सीएम फ्लाइंग रोहतक की ओर से इस मामले में केस भी दर्ज करवाया गया है। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने बताया कि डा. रितु बजाज का मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को रजिस्ट्रार के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डा. नीलम मलिक को अगले आदेश तक के लिए कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। डा. नीलम मलिक इससे पहले विश्वविद्यालय में ही डिप्टी रजिस्ट्रार का पदभार संभाल रही थीं।
May 01, 2021

राम रहीम के अनुयायियों के लिए खुशखबरी, अब सुन सकेंगे राम रहीम की आवाज, जानिए कैसे ?

राम रहीम के अनुयायियों के लिए खुशखबरी, अब सुन सकेंगे राम रहीम की आवाज, जानिए कैसे ?

रोहतक : राम रहीम के अनुयायियों के लिए खुशखबरी है। अब राम रहीम के अनुयायी उनकी आवाज को सुन सकेंगे। दरअसल रोहतक की सुनारिया जेल में प्रबंधन ने तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से रेडियो सेवा शुरू की है। इसके लिए 10 कैदियों को रेडियो जॉकी बनाने का प्रशिक्षण दिया है। इसके तहत 5-5 करके कैदियों को रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस दूसरी सूची में डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम का नाम भी शामिल है।
रेडियो जॉकी के लिए राम रहीम की शिक्षा, शौक व आवाज को ध्यान में रखा गया है। राम रहीम के पुराने अनुभव व भजन गाने के शौक को देखते हुए उसका चयन किया गया है। आपको बता दें कि इस समय जेल में 1016 विचाराधीन व 607 सजायाफ्ता कैदी हैं। जेल के भीतर ही एक स्टूडियो बनाया गया है। इसके साथ ही प्रमुख प्वाइंट व बैरक के पास स्पीकर लगाए गए हैं।
सुबह जेल खुलने के बाद इसे शुरू किया जाता है। कैदियों की ओर से अपने गाने व भजन की फरमाइश की जाती है। जिसे आने वाले समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। यह सेवा गुरुवार से अधिकारिक रूप से चालू हो गई है।
बताया जा रहा है कि तीन माह से तिनका-तिनका फाउंडेशन की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। महानिदेशक जेल के सेल्व राज की ओर से सेवानिवृत्त होने के एक दिन पहले इसे लांच किया गया है। उनका मानना है कि कोरोना काल में कैदी बहुत अवसाद में हैं। न मिलाई हो रही है और न ही बाहर की दुनिया की उनको कोई जानकारी है। टेलीविजन के अतिरिक्त उनके पास कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में रेडियो उनके लिए बड़ा सहारा बन सकता है।

सुनारिया रोहतक जेल अधीक्षक, सुनील सांगवान ने कहा कि जेल में रेडियो सेवा शुरू हो गई। इसमें कैदियों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। जेल में 10 कैदियों को उनकी आवाज, शौक व शिक्षा के आधार पर रेडियो जॉकी बनने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगली सूची में रेडियो जॉकी बनाने के लिए गुरमीत राम रहीम का नाम आया हुआ है। फाउंडेशन की ओर से जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।


तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने बताया कि जेल के भीतर रेडियो सेवा शुरू होने से कैदियों के अवसाद को खत्म करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का काम फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। आने वाले समय में इस सेवा को कैदियों के हित में और बेहतर किया जाएगा।









May 01, 2021

कैसे रूकेगा कोरोना : पूरी सवारी भरकर चल रही रोडवेज बसें

कैसे रूकेगा कोरोना : पूरी सवारी भरकर चल रही रोडवेज बसें


नारनौल :  कोरोना महामारी से बचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही उपाय है कि हम घर से बाहर केवल जरूरी काम होने पर ही निकलें। घर के बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरते व सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की पालना करें। परंतु इसके बाद भी लोग इस महामारी को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे। ऐसे में यह लापरवाही लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। ऐसी ही भीड़ का नजारा बसों में आम है। जहां बसों में क्षमता से दोगुणा यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही जीवन का अंतिम सफर भी बन सकती है। बता दे कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 अप्रैल को बसों में क्षमता से आधी सवारियां बैठाने के आदेश जारी किए थे। परंतु जिले में सरकार के इन आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। प्राइवेट बसों के अलावा कुछ रोडवेज बसों में अभी भी क्षमता से आधी सवारियां बैठाने के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
सरकार के आदेशानुसार 52 सीटों की क्षमता वाली बस में 25 यात्रियों की बैठने की परमिशन है। परंतु रोडवेज की लोकल रूट की बसों में 52 सीटों पर सवारियां बैठने के अलावा खड़े होकर भी लोग यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा मास्क, फिजिकल डिस्टेंस व सैनिटाइज के इस्तेमाल के सख्त निर्देश दिए थे। परंतु बस स्टैंड पर न तो सैनिटाइज की कोई व्यवस्था दिखाई देती है और न ही बस स्टैंड व बसों के अंदर सवारियों के मुहं पर मास्क दिखाई देते हैं।  न मास्क न सैनिटाइज लॉकडाउन के बाद बसों का संचालन मास्क, फिजिकल डिस्टेंस व सैनिटाइज का प्रयोग करने के साथ संचालन की गया था। परंतु अब बसों में आधी सी ज्यादा सवारियों के मुंह पर मास्क नहीं होता है। वहीं बस स्टैंड व बसों में सैनिटाइज का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। क्या कहते हैं बस स्टैंड इंचार्ज इस बारे में बस स्टैंड इंचार्ज जयकिशन ने बताया कि बस स्टैंड से बसों को 25 सवारियों यानि आधी सवारियों के साथ ही रवाना किया जा रहा है। अगर किसी बस में अधिक यात्री बैठे जाते है तो उन्हें उतारकर दूसरी बस में बैठा दिया जाता है। यह नियम सरकार के आगामी आदेश तक लागू रहेगा। नहीं आए किसी प्रकार के कोई नए आदेश इस बारे में ओमप्रकाश यादव डीआई नारनौल डिपो ने बताया कि सरकार के आदेशों को पूरी सख्ताई से लागू किया जा रहा है। परंतु फिर भी यात्री बस स्टैंड के बाहर बस निकलने पर उसमें बैठ जाते है। ऐसे में उनके साथ जबरदस्ती भी नहीं की जा सकती है। इसलिए सवारियों को स्वयं जागरूक होना होगा कि निर्धारित संख्या से अधिक यात्री बस न बैठे। ऐसा करके यात्री अपनी, अपने परिवार व समाज को इस माहमारी से बचा सकते है।
May 01, 2021

घोड़ी पर बैठा दूल्हा नहीं लगाए था मास्क, जिला उपायुक्त ने कटवाया चालान

घोड़ी पर बैठा दूल्हा नहीं लगाए था मास्क, जिला उपायुक्त ने कटवाया चालान

सोनीपत : शहर के दिल्ली रोड पर सिक्का कालोनी के पास वीरवार को बारात निकल रही थी। इस दौरान घोड़ी पर बिना मास्क लगाए दूल्हा बैठा हुआ था। कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण के लिए शहर में निकलते डीसी श्यामलाल पूनिया की नजर दूल्हे पर पड़ी। इस पर उन्होंने तुरंत गाड़ी से उतरकर बारात को रुकवाया और कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर दूल्हे का 500 रुपये का चालान कराया। साथ ही बारात में शामिल अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हिदायत दी। बता दें कि कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। 

*प्रशासन ने शादी समारोह के लिए केवल 30 व्यक्ति खुले में व 20 व्यक्तियों की हॉल में आने की अनुमति दे
 रखी है।*
 शादी कार्यक्रम में मास्क पहनना अनिवार्य है। शुक्रवार दोपहर शहर के सिक्का कालोनी में बारात निकल रही थी। इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर बिना मास्क लगाए हुए बैठा था। इस दौरान कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के साथ शहर में निकले थे। तभी उनकी नजर दूल्हे पर पड़ी और बारात को मौके पर रुकवा लिया। आनन-फानन में दुल्हा रूमाल मुंह पर लगाने लगा। लेकिन जिला उपायुक्त ने चालान काटने के दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दुल्हे का पिता डीसी से विनती करता रहा, लेकिन डीसी ने उसकी एक न सुनी और कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने का हवाला दिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दुल्हे का 500 रुपये का चालान कराया। डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के नियम सभी के लिए बराबर है, इसमें किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दुल्हे ने उसके बाद अपने मुंह पर मास्क लगाया। जिला उपायुक्त निजी अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे। उसी दौरान एक बारात निकल रही थी। दुल्हे ने मास्क नहीं लगा रखा था। उपायुक्त के आदेशों पर दुल्हे का पांच सौ रुपये का चालान काटा गया हैं। नियमों की अवेहलना किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
May 01, 2021

100 ज्यूडिशियल ऑफिसर समेत 500 कोर्ट कर्मचारी हुए पॉजिटिव

100 ज्यूडिशियल ऑफिसर समेत 500 कोर्ट कर्मचारी हुए पॉजिटिव

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले से ही तय कर लिया कि बेहद जरूरी मामलों की ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अब तक 100 ज्यूडिशियल और 400 कोर्ट कर्मचारी करोना पॉजिटिव हो गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस विक्रम अग्रवाल ने शुक्रवार को जानकारी दी कि हाईकोर्ट के भी दो जज 3 ऑफिसर और 62 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हाईकोर्ट के एक कर्मचारी और पंजाब के ज्यूडिशियल ऑफिसर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मौत भी हो गई है। इसके चलते हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले से ही तय कर लिया कि बेहद जरूरी मामलों की ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। मौजूदा समय में हाईकोर्ट बेहद सीमित मामलों पर ही सुनवाई कर रहा है। बाकी मामले अगस्त-सितंबर तक टाले गए हैं।
May 01, 2021

सभी स्कूल-कॉलेज, ITI, आंगनवाड़ी केंद और क्रैच 31 मई तक बंद रहेंगे; सप्ताह में 3 दिन बिजली दफ्तरों में एंट्री नहीं

सभी स्कूल-कॉलेज, ITI, आंगनवाड़ी केंद और क्रैच 31 मई तक बंद रहेंगे; सप्ताह में 3 दिन बिजली दफ्तरों में एंट्री नहीं

चंडीगढ़ : कोरोना महामारी से जंग के लिए केंद्र की तरफ से जारी आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की हैं। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, ITI, लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी केंद्र, क्रैच और अन्य प्रशिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रखने होंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देश के कई राज्यों में 30 अप्रैल तक संस्थानों पर पाबंदी का आदेश लागू था और साथ ही कई जगह नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ था। शुक्रवार को यह अवधि पूरी होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 31 मई तक लॉकडाउन की सिफारिश की गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया कि जिन जिलों में कोविड-19 के ज्यादा मामले हैं, वहां प्रसार को रोकने के लिए गहन और स्थानीय निरुद्ध क्षेत्र बनाने जैसे उपाय किए जाएं।

इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी स्थिति पर विचार करके नए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव और हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत बनाई गई राज्य कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विजय वर्धन ने सभी प्रशासनिक सचिवों, पुलिस महानिदेशक और उपायुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के हेड ऑफिस और फील्ड ऑफिस सहित सभी कार्यालयों को शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाएगा, इसलिए सभी कार्यालय शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान किसी कर्मचारी, अधिकारी या उपभोक्ता को कार्यालय परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा। हालांकि बिजली सप्लाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

हरियाणा में सभी सरकारी और निजी लैब को कोविड-19 की रिपोर्ट 24 घंटे में देनी होगी, ताकि मरीजों को समय पर इलाज शुरू हो सके। SGT गुरुग्राम में 400 बेड का अस्पताल भी जल्द शुरू होगा। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एग्जीक्यूटिव कमेटी और आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्देश दिए थे।

Friday, April 30, 2021

April 30, 2021

किसान-मजदूर दिल्ली बॉर्डर पर 1 मई को ‘मई दिवस’ समारोह मनाएंगे

किसान-मजदूर दिल्ली बॉर्डर पर 1 मई को ‘मई दिवस’ समारोह मनाएंगे


रोहतक : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई को दिल्ली बॉर्डर पर पूरे देश-प्रदेश में किसान और मजदूर मिलकर मनाएंगे। यह निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा और 10 प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों की एक ऑनलाइन बैठक में लिया गया। इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और एआईयूटीयूसी दोनों ने भागीदारी की।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में भी किसान संगठन और ट्रेड यूनियन मिलकर एक मई को मजदूर दिवस व्यापक से व्यापक स्तर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मई दिवस पर भारत सरकार से मांग की जाएगी कि किसान-विरोधी तीन काले कृषि कानूनों और बिजली बिल के अलावा मजदूर, कर्मचारी विरोधी चार लेबर काेड और सार्वजनिक उद्योगों व संस्थाओं के निजीकरण को तत्काल रद्द किया जाए।

काेराेना महामारी से बचाव के उचित इंतजाम न होने पर किसान-मजदूर संगठनों ने रोष जताया। संगठनों ने मांग की है कि केंद्र और प्रदेश सरकार कोरोना से बचाव के सही-सही इंतजाम करें। धारा 144 और जुर्मानों की बजाय इस बीमारी के प्रति जन-जागृति पैदा करें, सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक रूप से सेनिटाइजेशन किया जाए।

फिजूल खर्ची पर सरकार रोक लगाये और लोगों के जीवन व सेहत को बचाने के इंतजाम युद्धस्तर पर किए जाएं। कोरोना महामारी में मरने वालों के हर परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। जिन परिवारों का मुख्य कमाने वाला चला गया, उनके परिवार से एक को सरकारी नौकरी दी जाए। किसान-मजदूर संगठनों के अनेक कार्यकर्ता दिल्ली बाॅर्डरों पर होने वाले मई दिवस समारोहों में भी शामिल होंगे
April 30, 2021

अनिल विज ने दिए आदेश : कोई वीआईपी अस्पताल में आए तो मरीजों का इलाज प्रभावित न हो

अनिल विज ने दिए आदेश : कोई वीआईपी अस्पताल में आए तो मरीजों का इलाज प्रभावित न हो

चंडीगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि अस्तपालों में वीआईपी के दौरे के दौरान कोरोना मरीजों का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पर है। विज ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता मरीज और उनका उपचार है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद के सामान्य अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वे बाहर खड़े मरीजों के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे तो परिजनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां के चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके आने से व्यवस्था बिगड़ गई है। सुरक्षा के नाम पर उनको सुबह आठ बजे ही अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया था।

April 30, 2021

असिस्टेंट ब्रांच इंचार्ज से 3 नकाबपोशों ने लूटे 71 हजार रुपए, 4 गांवों की कलेक्शन कर लौट रहे थे अधिकारी

अंबाला : असिस्टेंट ब्रांच इंचार्ज से 3 नकाबपोशों ने लूटे 71 हजार रुपए, 4 गांवों की कलेक्शन कर लौट रहे थे अधिकारी

अम्बाला : बैंककर्मी ने शोर मचाते हुए नकाबपोशों का पीछा करने की कोशिश की, मगर वह बाइक पर होने के कारण तेजी से भाग निकले। नकाबपोशों ने पांडे की पीठ पीछे से जोर से डंडे से वार किया था
हरियाणा के अंबाला जिले में उत्कर्ष इस्मॉल फाइनेंस बैंक के असिस्टेंट ब्रांच इंचार्ज राकेश पांडे से तीन नकाबपोशों ने 71 हजार रुपए छीन लिए। वारदात गांव सेगता पुल से करीब 500 मीटर आगे गांव नग्गल जा रही सड़क पर अंजाम दी गई। राकेश पांडे गांवों से बैंक की किश्तें लेकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में उन्हें बाइक पर तीन युवक मिल गए, जिन्होंने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था।

नकाबपोशों ने पांडे की पीठ पीछे से जोर से डंडे से वार किया और 71 हजार 250 रुपए से भरा पीठू बैग छीनकर फरार हो गए। हालांकि पांडे ने शोर मचाते हुए नकाबपोशों का पीछा करने की कोशिश की, मगर वह बाइक पर होने के कारण तेजी से भाग निकले। इसके बाद घायल अवस्था में पांडे नग्गल थाना पहुंचे और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने राकेश पांडे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

*4 गांवों की कलेक्शन करके लौट रहे थे पांडे*

शिकायतकर्ता राकेश पांडे के मुताबिक, मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश के जिला गौरखपुर के गांव बडगो का रहने वाला है। वह अंबाला छावनी स्थित उत्कर्ष इस्माल फाइनेंस बैंक में असिस्टेंट ब्रांच इंचार्ज है। इससे पहले वह यमुनानगर की ब्रांच में था। वह ऑफिस के अलावा फील्ड एरिया से भी ग्रुप लोन कलेक्शन का काम करता हूं।

गुरुवार सुबह वह अपनी बाइक पर गांव खासपुर, सकराहो, नग्गल व सेगता में कलेक्शन के लिए निकला था। सबसे पहले उसने गांव खासपुरा में ग्रुप लोन बारे मिटिंग करके लोन की किस्तें 20,970 रुपए, उसके बाद गांव नग्गल से 16,970 रुपए, फिर गांव सेगता से 30,310 रुपए लेकर शाम साढ़े 4 बजे गांव सेगता से महेश नगर के लिए चला था। उसने 20,970 रुपए की किस्त पेंट की दोनों जेबों में डाल रखी थी तथा गांव नग्गल व सेगता से मिली किस्तों 47,280 रुपए को अपने बैग में डाल रखा था। इसके अलावा अपनी जेब खर्ची के लिए अलग से तीन हजार रुपए डाल रखे थे।

*सेगता पुल के पास पहुंचते ही हुई वारदात*

राकेश पांडे के मुताबिक, जब वह गांव सेगता पुल से करीब 500 मीटर आगे गांव नग्गल पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक तेजी से आए और उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और उसकी पीठ पर जोर से डंडा मारा, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। फिर युवकों ने उसकी पेंट की जेब पैसे निकाले और बैग छीनकर फरार हो गए।
April 30, 2021

रोहतक में धार्मिक स्थल पर बवाल

रोहतक में धार्मिक स्थल पर बवाल 

रोहतक : के अस्थल बोहर स्थित औघड़ पीर डेरे के साधु रामकुमार नाथ का शुक्रवार को निधन हो गया। डेरे के महंत रमेश नाथ और राजकुमार नाथ को डेरे से बाहर करके कुछ लोगों ने गद्दी पर अन्य महंत को बिठा दिया था। इसको लेकर लंबे समय से धरने-प्रदर्शन भी किए गए। मिशन एकता समिति की अध्यक्ष कांता आलड़िया ने साधु का निधन तनाव में आने से होने की बात कही और समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर धरने पर बैठ गई।

धरने पर बैठी कांता आलड़िया ने आरोप लगाया कि साधु रामकुमार नाथ की मौत के जिम्मेदार बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ और जिला प्रशासन के अधिकारी हैं। इन सबने मिलकर ही डेरे से महंत रमेश नाथ और उनके गुरु भाई राजकुमार नाथ को बाहर निकालते हुए डेरे पर कब्जा कराया था। रामकुमार नाथ औघड़ पीर डेरे के महंत रमेश नाथ के गुरु भाई थे। लंबे समय से दोनों डेरे में साथ रह रहे थे। 27 मार्च को दोनों किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। पीछे से अन्य साधु को गद्दी पर बिठा दिया गया। जब विरोध किया तो डेरे पर प्रशासन ने कब्जा करते हुए उसे सील कर दिया। इसके बाद महंत रमेश नाथ और राजकुमार नाथ तनाव में थे। इस तनाव के चलते पिछले दिनों बाबा राजकुमार नाथ की तबियत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बाबा के निधन की सूचना मिलने पर अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने बताया कि बाबा मस्तनाथ मठ के महंत पर पहले भी औघड़ पीर डेरे के साधुओं की समाधियां तोड़ने के आरोप लगाए गए थे। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतें हुई, लेकिन कोई भी समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया है। कांता आलड़िया ने कहा कि डेरे में ही राजकुमार नाथ को समाधि दी जाएगी। यहीं पर डेरे के अन्य साधुओं को समाधि दी गई है। अगर प्रशासन ने डेरे में समाधि नहीं देने दी तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ योगी होंगे।
April 30, 2021

जींद में जहरीली लस्सी पीने से एक और व्यक्ति की मौत

जींद में जहरीली लस्सी पीने से एक और व्यक्ति की मौत 

जींद /जुलाना :  23 अप्रैल को उधार की मांगी गई लस्सी पीने से पडाना गांव दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक चार वर्ष की बच्ची सहित सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिनका उपचार रोहतक, हिसार व जींद के अस्पतालों में चल रहा है। वीरवार को धर्मपाल (55) ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद धर्मपाल को हिसार के नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन तीन दिन पहले उसे जींद के एक नीजि अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उसकी चार वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव पडाना का छोटू गांव में परचून की दुकान कर अपना तथा अपने परिवार का पेट पालता है। छोटू दो-तीन भैंस भी रखता है। छोटू के घर से उसके परिवार के लोग व कई पड़ौसी पीने के लिए प्रतिदिन लस्सी लेकर जाते हैं। गुरुवार को छोटू दुकान का समान लेने के लिए जींद चला गया। छोटू का भाई 50 वर्षीय रोहताश, पड़ौसी जयनारायण, रामदिया, रविंद्र व खुशीराम का परिवार के लोग लस्सी लेकर गए। यह लस्सी रोहताश, रोहताश की पत्नी मंजू, भाई राजा, पड़ाौसी जय नारायण, धर्मपाल, धर्मपाली की चार वर्षीय पौती प्राचाी, रविंद्र व खुशीराम ने खाना खाने के साथ पी ली। लस्सी पीने के थोड़ी देर बात इन सभी की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को जींद के सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। रोहताश, जयनारायण व प्राची को हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में पहंुचने से पहले की जय नारायण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 23 अप्रैल देर सायं पीजीआई में उपचार के दौरान रोहताश की भी मौत हो गई थी। धर्मपाल की मौत के बाद परिवार पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अलावा उसकी 4 वर्षीय पौती और राजा का ईलाज अभी भी चल रहा है। दादा की मौत के बाद पोती की हालत गंभीर बनी हुई है।
April 30, 2021

खट्टर-दुष्यंत सरकार का असली चेहरा इतिहास में शर्मनाक, अमानवीय और संवेदनहीन : सुरजेवाला

खट्टर-दुष्यंत सरकार का असली चेहरा इतिहास में शर्मनाक, अमानवीय और संवेदनहीन : सुरजेवाला

कहा- किस कदर तासीर बदल गई है देश व प्रदेश की जिसमें सांस धीमे व आकंड़े तेज चल रहे हैं।
बोले - भाजपा व जजपा सरकार के निक्कमेपन के कारण आज हरियाणा की जनता मौत का ग्रास बन चुकी है
कैथल : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज प्रदेश में मरीजों को लेकर अस्पतालों की जो दुर्दशा है उसमें चौंकाने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार है तो यही मुमकिन है।
सुरजेवाला ने कहा कि गुहला-चीका का सरकारी अस्पताल सहित समस्त हरियाणा के अस्पताल राम भरोसे चल रहे हैं। चीका के अस्पताल में मात्र 2 डॉक्टर्स व 3 नर्स हैं, न आईसीयू और न वेंटिलेटर की सुविधा, न अस्पताल में सर्जन,न फिजिशियन व न स्त्री रोग विशेषज्ञ, न आई सर्जन और न ही स्किन स्पेशलिस्ट हैं। बिना तैयारी और बिना सुविधाओं के मरीज दर दर की ठोकरें खाकर मरने की कगार पर है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल की दूसरी लहर चली हुई है, अस्पतालों में मरीजों का कहर बरपा रहा है। खट्टर व दुष्यंत बताएं कि क्या यही कोरोना से लड़ने की तैयारी है। अगर आप जनता को बचाने में असमर्थ हैं तो अब सत्ता छोड़िए और चलने की तैयारी कीजिए।
मुख्यमंत्री खट्टर पर प्रहार करते हुए कहा कि आप न तो जीने देंगे और अगर मर भी गए तो आँकड़े भी बाहर नहीं आने देंगे। क्योंकि इससे भाजपा-जजपा सरकार की विफलता निकालकर जो सामने आती है।
उन्होंने कहा कि खट्टर साहेब। अगर यह वक्त मौत के आंकड़े बताने का नहीं तो बताइये,
◆ कि मरीजों को अस्पतालों में सम्पूर्ण ऑक्सीजन मुहैया क्यों नहीं करवाई जा रही?
◆ आखिर परिजन क्यों सरकार व प्रशासन पर विश्वास कायम नहीं कर पा रहे?
◆ आखिर कब तक हरियाणा की जनता भय व सदमे में मौत का ग्रास बनते रहेगी?
◆ शायद आपको बिलखते परिवार जनों के दर्द व तकलीफ का एहसास होता?
◆ ये एक बेरहम शासक के शब्द ही हों सकते हैं।
◆ सत्ता पर काबिज अहंकारी व नालायक हुक्मरानों को अपनी विफलता व नाकामियों को स्वीकार करना चाहिए।
◆ हर मौत, जो सरकार के निक्कमेपन का नतीजा है, पर शोर मचाने की आवश्यकता है ताकि बहरी भाजपा सरकार के कान में गूँज सुने।
April 30, 2021

टैटू बनाने की दुकान में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा, देखें फिर क्या हुआ

टैटू बनाने की दुकान में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा, देखें फिर क्या हुआ

सोनीपत : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर टैटू बनाने की दुकान की आड़ में हुक्का बार चलाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को काबू किया हैं। जिनमें से छह आरोपित हुक्का बार पर हुक्का पी रहे थे। आरोपित कोविड नियमों की अवहेलना करते हुए टैटू की दुकान में चल रहे हुक्का बार को शाम छह बजे के बाद भी खोला गया था। पुलिस ने मामले में हुक्का बार को जारी आदेशों के साथ ही कोविड-19 को लेकर जारी डीसी के आदेशों की अवहेलना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई लोकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ गांधी चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांधी चौक के पास ही न्यू लूक टैटू के नाम से चलाई जा रही दुकान की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। गांव कुमासपुर निवासी सुमित उर्फ टैटू दुकान में टैटू गोदने का काम करता है, लेकिन साथ ही इसकी आड़ में हुक्का बार चला रहा है। प्रदेश में सरकार ने वर्ष 2010 से हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा रखा है। साथ ही कोविड संक्रमण के चलते डीसी ने शाम छह बजे के बाद दुकान बंद करने के आदेश दे रखे हैं। उसके बावजूद वह कोविड नियमों की अवहेलना भी कर रहा है। जिस पर एसआई ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तुरंत रेड के लिए टीम तैयार की। पुलिस ने रेड की तो सुमित उर्फ टैटू वहीं मिला। वह वहां बैठे युवकों को कह रहा था कि हुक्का पी लो यह बिना निकोटिन के तंबाकू का है। पुलिस ने सुमित समेत छह अन्य युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान आशीष उर्फ आशी, आशुतोष उर्फ आंशू, साहिल, विक्रम, प्रशांत उर्फ शीलू व आरव के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से चार कांच के हुक्के, चार चिलम, हुक्का पाइप, 500 ग्राम निकोटिन तंबाकू मिला। पुलिस ने मामले में धारा 188 के साथ ही 4 (2) पॉयजन एक्ट-1919 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को जमानत पर छोड़ दिया
April 30, 2021

तेज तर्रार ऑफिसर भारती अरोड़ा को अंबाला में आईजी की जिम्मेदारी

तेज तर्रार ऑफिसर भारती अरोड़ा को अंबाला में आईजी की जिम्मेदारी

अंबाला : हरियाणा पुलिस की सबसे तेजतर्रार ऑफिसर भारती अरोड़ा अब अंबाला की नई आइजी होंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। 11 साल बाद नई जम्मिेदारी के साथ भारती अरोड़ा की अंबाला में वापिसी हुई है। 2010 में भारती अरोड़ा अंबाला में एसपी रह चुकी हैं। अंबाला में एसपी नियुक्त होने से पहले भारती अरोड़ा अंबाला में ही एसपी रेलवे के पद पर तैनात थी। गैंगवार को खत्म करने में निभाई अहम भूमिका 2010 से पहले अंबाला में राकेश बॉबी व निशान सिंह गैंग का बोलबाला था। दोनों में गैंगवार की वजह से निरंतर हत्याओं का दौर चल रहा था। अंबाला की नई कप्तान नियुक्त होते ही भारती अरोड़ा से सबसे पहले इस गैंगवार को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। राकेश बॉबी व उसकी बहन की हत्या के बाद बचे अपराधियों को पुलिस ने जेल पहुंचा दिया था। अब ज्यादातर अपराधी उस समय जुर्म में संलप्ति आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। अरोड़ा की ही अगुवाई में पुलिस को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम चली थी। साथ ही जेल बंदियों को अध्यात्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करने का आगाज हुआ था। भारती अरोड़ा को पुलिस की बड़ी जम्मिेदारी देने के पीछे गृहमंत्री अनिल विज की अहम भूमिका बताई जा रही है। अंबाला को पूरी तरह से अपराध मुक्त करने के लिए ही भारती अरोड़ा को नई जम्मिेदारी दी गई है। आईजी भारती अरोड़ा ने बताया कि अंबाला को अपराधमुक्त करना उनकी बड़ी जम्मिेदारी होगी। इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
April 30, 2021

हरियाणा को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए रेलवे ने कसी कमर

हरियाणा को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए रेलवे ने कसी कमर

चंडीगढ़ : भारतीय रेलवे का राज्यों को राहत पहुंचाने के क्रम में ऑक्सीजन एक्सप्रेस अभियान लगातार जारी है और यह अभियान महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दल्लिी के बाद अब हरियाणा और तेलंगाना के लिए भी शुरू कर दिया गया है। हरियाणा पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस से दो टैंकरों में ऑक्सीजन प्राप्त करेगा जिसके गुरुवार को ओडिशा के अंगुल से रवाना होने के संकेत हैं। इसके अलावा ओडिशा के राउरकेला संयंत्र से ऑक्सीजन लेने के लिए फरीदाबाद से रवाना हुई रेलगाड़ी अपने मार्ग पर आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में हरियाणा को ऑक्सीजन एक्सप्रेस के द्वारा ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति होने की संभावना है जिससे राज्य में कोविड-19 मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनश्चिति हो सकेगी। अभियान को पूरी तत्परता से संचालित करने के क्रम में तीन अतिरक्ति रेलगाड़ियां या तो तरल ऑक्सीजन लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं या खाली रेलगाड़ियां तरल ऑक्सीजन लेने के लिए ऑक्सीजन संयंत्र के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में भारतीय रेलवे द्वारा कुल तरल मेडिकल 

ऑक्सीजन की ढुलाई का आंकड़ा 640 मीट्रिक टन के स्तर पर पहुंच जाएगा। उत्तर प्रदेश पहुंची पांचवी ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 5 टैंकरों में आज 76.29 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई। इनमें से एक टैंकर वाराणसी उतरा जबकि 4 टैंकरों को लखनऊ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के लिए छठी ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर दौड़ रही है और इसके कल सुबह यानी 30 अप्रैल, 2021 को लखनऊ पहुंचने की संभावना है, जो 4 टैंकरों में 33.18 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर आ रही है। खाली टैंकरों को लेकर एक अन्य ऑक्सीजन एक्सप्रेस के ऑक्सीजन संयंत्रों से अगली खेप लेने के लिए आज लखनऊ से रवाना होने की संभावना है। भारतीय रेलवे के अनुसार तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर कई बधाएं भीं हैं, जिसमें क्रायोजेनिक टैंकर्स की उपलब्धता, इन्हें लेकर चलने वाली रेलगाड़ियों की अधिक या कम रफ्तार, इन्हें उतारने के लिए उपयुक्त प्रबंध इत्यादि शामिल हैं। साथ ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए मार्गों का नर्धिारण भी एक चुनौती हैं जिसमें प्रयास न्यूनतम व्यस्त रेल मार्गों के इस्तेमाल का रहता है क्योंकि मार्गों में कई आरयूबी और एफओबी भी आते हैं।

Thursday, April 29, 2021

April 29, 2021

जेजेपी ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की, देखिये पूरी सूची

जेजेपी ने बड़े स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की, देखिये पूरी सूची


चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 9 महासचिव, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक संगठन सचिव, एक प्रवक्ता, एक पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, एक कोषाध्यक्ष, एक चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर और एक सह प्रचार सचिव नियुक्त किए है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला,  जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन 26 पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं जेजेपी ने सरदार कुलदीप सिंह मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक रमेश खटक, जगरूप सिंह, छन्नो देवी व बलिंदर सिंह लंडा प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। वहीं नफे सिंह मान, रणदीप कौल, राव अभिमन्यु व कैप्टन छाजूराम को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जेजेपी ने पूर्व विधायक रामबीर सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक राम कुमार कटवाल व कुसुम शेरवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज व शकुंतला परमार को भी प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

पार्टी ने एक बार फिर से रणधीर सिंह को बतौर प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए प्रदेश कार्यालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जेजेपी ने देवेंद्र कादियान को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है।

इनके अलावा अरविंद भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व उपकुलपति एवं लेखक अभय सिंह मौर्या पॉलिसी एवं प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन, सतबीर लाकड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपकमल सहारण चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा कैलाश पालड़ी सह प्रदेश प्रचार सचिव होंगे।
April 29, 2021

जींद में सीएम के कारण तड़पता रहा कोरोना मरीज, अस्पताल का दरवाजा बंद कर प्रोटोकॉल निभाते रहे अधिकारी

जींद में सीएम के कारण तड़पता रहा कोरोना मरीज, अस्पताल का दरवाजा बंद कर प्रोटोकॉल निभाते रहे अधिकारी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )  मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल बड़ा या फिर कोरोना मरीज की जान? ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि सीएम मनोहर लाल के दौरे की वजह से कोरोना मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर अधिकारी और डॉक्टर मुख्यमंत्री साहब को ये बताते रहे थे कि अस्पताल में सब ठीक है और दूसरी तरफ बंद गेट के बाहर कोरोना मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे और उनके परिजन दरवाजा पीटते रहे। 
दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद के सिविल अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी और डॉक्टर सीएम मनोहर लाल के साथ थे। जिस वजह से अस्पताल का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। करीब 45 मिनट तक गेट बंद रहा और कोरोना मरीज गेट के बाहर व्हील चेयर पर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल निभाना बड़ा या कोरोना मरीजों की जान बड़ी?

कई बार कोरोना मरीज के साथ आए लोगों ने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अधिकारी और डॉक्टर सीएम सहाब की आओ भगत में व्यस्थ रहे।  एक कोरोना मरीज के परिजन ने बताया कि वो 45 मिनट से यहां खड़े हैं। वो यहां सिटी स्कैन के लिए आए थे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद है।  इस दौरान मरीज के साथ आई उसकी मां के आंसू निकलने लगे और जब मरीजों की हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों के संयम ने जवाब दिया और उन्होंने लगातार दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस को दरवाजा खोलना पड़ा और फिर कोरोना मरीजों को वार्ड के अंदर शिफ्ट किया गया। 
April 29, 2021

करनाल, हिसार, गुरुग्राम व रोहतक की जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत

करनाल, हिसार, गुरुग्राम व रोहतक की जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत

 हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने सभी जिलों की जेलों, में जेल रेडियो स्टेशन स्थापित करने के दूसरे चरण मेें चार जिलों करनाल, हिसार, गुरूग्राम तथा रोहतक की जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत की है ताकि बंदियों के जीवन में सुधार व कुछ नयापन लाने का प्रयास किया जा सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने जेल रेडियो की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की और कहा कि जेल रेडियो की यह कोशिश जेलों को सुधार गृह बनाने की तरफ एक बहुत बडा कदम है जो कि सरकार की अनूठी पहलों में से एक है। उन्होंने कहा कि जेल रेडियो के माध्यम से जेलों में संवाद की कमी पूरी होगी। जिससे बंदियों की रचनात्मक एवं मानसिक क्षमता में सुधार होगा जो उनकी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि जेल रेडियो कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित हैं और बंदी ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे हैं। उन्होंने तिनका-तिनका फाउंडेशन द्वारा जेल रेडियो स्टेशन शुरू कराने की पहल को एक बहुत ही सराहनीय कदम बताया।
April 29, 2021

राम रहीम ने चिट्ठी भेज बताए कोरोना से लड़ने के टिप्स, लिखा- भगवान ने चाहा तो सबका इलाज करवाएंगे

राम रहीम ने चिट्ठी भेज बताए कोरोना से लड़ने के टिप्स, लिखा- भगवान ने चाहा तो सबका इलाज करवाएंगे

सिरसा :  वीरवार को डेरा सच्चा सौदा में डेरे का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही जाम ए इन्सां दिवस की 14वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन नामचर्चा हुई, डेरा अनुयायियों ने घरों में रहते हुए नामचर्चा सुनी। नामचर्चा के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की चिट्ठी पढ़कर सुनाई गई। डेरा प्रमुख वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और यह उनके द्वारा डेरा अनुयायियों के नाम भेजी पांचवीं चिट्ठी है। डेरा प्रमुख ने चिट्ठी में जहां कोेरोना से बचने के लिए टिप्स बताएं है वहीं सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया है। राम रहीम ने लिखा है कि भगवान ने चाहा तो हम जल्‍द ही आकर आपका इलाज करवाएंगे और आप सबका इलाज करवाएंगे।

डेरा अनुयायियों को संबोधित करते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने लिखा है कि कोरोना महामारी भयानक रूप से फैल रही है। आप घबनाएं ना बल्कि जो सरकार कह रही है उस पर अमल करें। कोरोना मरीजों के लिए साध संगत अपनी एंबुलेंस की सेवा प्रदान करें। कोरोना वारियर्स डाक्टर, नर्सें, पुलिस व एंबुलेंस के ड्राइवरों को किन्नू, संतरा, नींबू पानी व फ्रूट बांटे। कोरोना वाॅरियर्स जहां भी आपको दिखें उन्हें सैल्यूट करें व उनका पूरा सहयोग करें। डेरा प्रमुख ने लिखा कि डेरे की एक साईट बनाएं जिस पर एक प्रेमी डाक्टर उपलब्ध रहे ताकि कोई भ उनसे कोरोना के बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सकें।

कोरोना से बचाव के लिए बताए टिप्स
- डेरा प्रमुख ने लिखा कि नीम व गिलोय टहनी पत्तों समेत सौ सौ ग्राम कूट कर उसे दो लीटर पानी में डालकर उसकी भांप 25 लंबे लंबे स्वास लेते छोड़ते हुए या दो मिनट लें। रोजाना सुबह के समय। डेरा प्रमुख ने लिखा कि रोजाना प्रार्थना करें = हे सतगुरु जी पूरी दूनियां को कोरोना से बचाने का रास्ता वैज्ञानिकों व डाक्टर के दिमांग में दें जिससे कोरोना सौ प्रतिशत खत्म हो जाए। हम गुरु रुप में वचन करते हैं कि जो साध संगत अपने एमएसजी पर पूरा भरोसा, एकता व वचन मानेगी, एमएसजी हर पह हर जगह साथ देंगे, संभाल करेंगे।
April 29, 2021

राकेश टिकैत बोले- अब सरकार भी फ्री और किसान भी, तेज होगा आंदोलन

राकेश टिकैत बोले- अब सरकार भी फ्री और किसान भी, तेज होगा आंदोलन

सिरसा : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अभी तक कई राज्यों में हो रहे चुनाव में व्यस्त थी और किसान अपनी फसल निकालने में खेत में बिजी थे। इसलिए अब तक दिल्ली बॉर्डर पर किसानों में हलचल कम नजर आ रही थी। अब सरकार चुनाव से फ्री हो गई है और किसान खेत से। फिर से सरकार को घेरेंगे। जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहना चाहिए। वे गुरुवार को प्रेमनगर में आयोजित किसान महापंचायत में एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मेडिकल कॉलेज प्रेमनगर में नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रखो और वे जमीन भी जोतते रहो, जो मेडिकल कॉलेज के लिए दान की थी। सरकार को चाहिए कि उसी भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना चाहिए, जबकि प्रेमनगर में बनाया जाने वाला मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर शहर में बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रेमनगर के किसानों ने सरकार को निशुल्क जमीन भी उपलब्ध कराई थी। मेडिकल कॉलेज बनाने और तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। जाटू खाप.84 के प्रधान सूबेदार राजमल ने महापंचायत की अध्यक्षता की। किसान महापंचायत में राकेश टिकैत के अलावा गुरनाम सिंह चढूनी भी मौजूद थे
हर व्यक्ति को मास्क व हाथ कराए सेनिटाइज महापंचायत में जो भी व्यक्ति पहुंचे, उन सभी को महापंचायत की तरफ से मास्क वितरित किए गए। धरना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर पंचायत में पहुंचे लोगों के हाथ सेनिटाइज करवाए गए। उसके बाद ही वे महापंचायत आयोजन स्थल तक पहुंचे। महापंचायत में उपस्थित लोगों ने भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया। करीब तीन.चार घंटे तक पंचायत का आयोजन रहा।

April 29, 2021

करनाल के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, युवक की मौके पर मौत

करनाल के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, युवक की मौके पर मौत

करनाल :  जिले के असंध के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद नायब तहसीलदार रमेश कुमार मौके पर मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार ने ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने मृतक के शव को खुद अपने हाथों से उठाकर एंबुलेंस में रखा। फिलहाल नायब तहसीदार भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। SHO कमलदीप सिंह हादसे की जांच कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार रमेश कुमार अपनी निजी कार में जींद से असंध आ रहे थे। जैसे ही वे असंध क्षेत्र के गांव बाहरी स्थित बस अड्डे के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचाान घरौंडा क्षेत्र के गांव रायपुरा वासी करीब 50 वर्षीय रमनपाल के रूप में हुई है। वह अपने घर से गांव बाहरी स्थित पीर बाबा पर दूध अर्पित करने जा रहा था।
April 29, 2021

मुख्यमंत्री के चोरी छिपे आने पर भड़के किसान, बीजेपी विधायक के आवास का किया घेराव


मुख्यमंत्री के चोरी छिपे आने पर भड़के किसान, बीजेपी विधायक के आवास का किया घेराव 

जींद : जींद में मुख्यमंत्री के अचानक आने पर किसानों में ग़ुस्सा फूट पड़ा है। मुख्यमंत्री की सूचना मिलने पर जींद रेस्ट हाउस में सैंकड़ो किसान काले झंडे लेकर विरोध करने पहुँच गए। किसानों में काफी रोष व्याप्त था। किसानों का आरोप है कि सीएम बिना बताए चुपके से क्यों आये। स्थिति संभालने के लिए तीन तीन डीएसपी पहुंचे, मौके पर डीएसपी पुष्पा खत्री, जितेंद्र खटकड़ और साधु राम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसानों की पुलिस के साथ बहुत खींचतान भी हुई है। 


किसानों ने कहा अब हम विधायक कृष्ण मिड्डा का करेंगे घेराव। इस पर मौके पर एसपी-डीसी ने स्थिति को संभाला।  डीसी ने कहा आपकी आवाज को आगे पहुंचाने का काम करेंगे। लेकिन फिर भी किसान बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्ढा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। उन्होंने विधायक कृष्ण मिड्ढा के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां भी पुलिस और किसानो के बीच खूब खींचतान और धक्का मुक्की हुई। किसानो ने बैरिकेडिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। 
April 29, 2021

ये कैसा प्रोटोकॉल ! सीएम साहब अंदर तो कोरोना से तड़पते मरीज बाहर !

ये कैसा प्रोटोकॉल ! सीएम साहब अंदर तो कोरोना से तड़पते मरीज बाहर !

जींद  : दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर से बिलख रहा है ! पूरे देश भर में कहीं बेडो की व्यवस्था नहीं है, कहीं ऑक्सीजन नहीं है , तो कहीं करो ना से दम तोड़ चुके मरीजों के संस्कार करने के लिए भी जगह नहीं है ! इन परिस्थितियों को देखकर आप भी अंदाजा लगा चुके होंगे कि राष्ट्र के अंदर हालात कितने भयावह हो चुके हैं ! दम तोड़ती सांसे, बिलखते परिजन, टूटते सपने और बेबस व लाचारी ही आजकल समाचार पत्रों में टेलीविजन चैनलों की हेड लाइन बन रही है ! महामारी के इस दौर में जिस से भी बात की जाए उसका सिर्फ यही कहना होता है की प्लीज भगवान जी बचा लो ! यह शब्द एक इंसान की जिंदगी में तब ही पनपते हैं जब वह अपनी बेबसी की सारी हदें लांघ जाता है !


ऐसे समय में भी क्या राजनेताओं द्वारा अपना प्रोटोकॉल मेंटेन करना और अपनी चकाचौंध को बरकरार रखने के लिए बाहर मरीजों को तड़पते छोड़ देना कहां तक सही है ! क्या हमारे राजनेताओं को उनकी प्रजा के आंसुओं की नाम मात्र फिक्र भी नहीं है ! अपने रुतबे को बरकरार रखने के लिए लाखों सांसों के साथ खेलना किस हद तक सही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है ! दरअसल हम बात कर रहे हैं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आजकल चल रहे प्रदेश के अस्पतालों के दौरों के बारे मे ! दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाकर विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और वहां व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं !
अंदर आने की गुहार लगाते रहे परिजन

एक मुखिया के तौर पर वह सही है की मौके पर जाकर हालातों का जायजा लें लेकिन यह कितना सही है कि उनके प्रोटोकॉल के कारण अस्पताल के बाहर करोना से तड़पते मरीज अंदर आने की गुहार लगाते रहे और मुख्यमंत्री साहब खुद अंदर दरवाजे बंद करके निरीक्षण करते रहे ! ताजा मामला जींद से है जहां आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अचानक से बिना किसी सूचना के अचानक जींद पहुंचे ! एक बार तो मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम देख कर अधिकारी भी हड़बड़ाहट में रह गए लेकिन फिर जैसे तैसे मामले को संभाला गया ! वैसे तो मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण मुखिया के तौर पर एक तरीके से सही है लेकिन अगर उनका प्रोटोकोल बीच में नहीं आए तो ! जींद पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने का दौरा निकाला और वे सीधे नागरिक अस्पताल चले गए ! इसी समय मुख्यमंत्री का सारा दौरा विवादों में आ गया !
जैसे ही मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा करना शुरू किया तो उच्च अधिकारियों ने प्रोटोकॉल की दुहाई देकर दरवाजे बंद कर दिए ! मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के कारण करीब पौने घंटे तक बेबस और लाचार मरीज बाहर तड़पते रहे जिनमें बुजुर्ग, युवा व महिलाएं भी शामिल थी ! इस दौरान मरीजों के साथ आए परिजन दरवाजे को खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन फिर आड़े आ गया प्रोटोकॉल ! क्या प्रोटोकॉल आम जनता की सांसो से ज्यादा जरूरी है !
बेबसी में निकल पड़े मरीज की माँ के आँसू
इस दौरान कई मरीज अंदर जाने को बेबस दिखे तो कई मरीज वार्ड में दाखिल होने को ! हालात ऐसे थे कि एक मरीज के साथ आई उसकी मां की बेबसी में आंसू निकल आए लेकिन प्रोटोकॉल के आगे उनकी एक न चली ! यह सारा वाकया मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गया ! एक मरीज के परिजनों का कहना था कि उन्हें सुबह 8:00 बजे के बाद पानी भी नसीब नहीं हुआ है और वह प्यास से तड़प रहे हैं ! व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री पीड़ितों को और ज्यादा दर्द दे गए ! इस दौरान पीड़ित मरीजों के परिजनों ने के मुखिया जी से व्यवस्था को लेकर शिकायत भी की लेकिन होना क्या था ! मुख्यमंत्री अपनी फॉर्मेलिटी निभा कर वापस चले गए ! अस्पताल के बाहर व्हील चेयर पर मरीजों का तड़पना किस हद तक राहत देने वाला है !
इस दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री जी को शिकायत भी की कि आपके दौरे के कारण हमें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! जब परिजनों का संयम जवाब दे गया तो उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया और आखिर में पुलिस को दरवाजा खोलना पड़ा ! अब सवाल यह उठता है कि प्रदेश के मुखिया को महामारी के इस दौर में भी अपने प्रोटोकोल को कायम रखना कितना सही है ! क्या उनको आम जनता की सांसों की जरा सी भी परवाह नहीं है ? क्या एक मुखिया को मानवता के नाते ही सही इस गंभीर संकट में अपने प्रोटोकॉल को नहीं छोड़ देना चाहिए? क्या यह वीआईपी कल्चर इसी तरह लोगों की सांसो के साथ खिलवाड़ करता रहेगा ? क्या इन सवालों पर मुख्यमंत्री जी ध्यान देंगे या फिर यह महज एक सवाल ही बनकर रह जाएंगे ?
April 29, 2021

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक पहुंचे जींद, काेराना संक्रमण के हालातों पर मंथन किया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक पहुंचे जींद, काेराना संक्रमण के हालातों पर मंथन किया


जींद : ( संजय तिरँगाधारी )  सीएम मनोहरलाल वीरवार दोपहर को कंटेनमेंट जोन घोषित सामान्य अस्पताल में पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने रेस्ट हाऊस में जिला के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के हालातों के बारे में जानकारी ली और उनके साथ विस्तृत बातचीत की। कोरोना संक्रमण के चलते गोहाना रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। रेस्ट हाउस, सामान्य अस्पताल कंटेनमेंट जोन में आते है। सामान्य अस्पताल में सीएम महज आठ मिनट ही रहे। वे सीधे नई इमारत में बने ब्लड बैंक में चंद मिनट चिकित्सकों के साथ बातचीत कर बाहर निकल आए। इस दौरान सीएम मनोहरलाल ने बाहर खड़े मरीजों के तिमारदारों से बातचीत की। तिमारदारों ने सीएम के सामने अपना दुखड़ा भी सुनाया। तिमारदारों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के दिशा निर्देश देकर गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। हालांकि तिमारदारों ने सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों की कार्यशैली की खूब सहराना की। वहीं सीएम के सामने लोगों द्वारा रखी गई बातों से चिकित्सकों के पसीने भी छूटते रहे। इस मौके पर विधायक डा. कृष्ण मिढा, डीसी डा. आदित्य दहिया, डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल, सीएमओ डा. मनजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
April 29, 2021

पर्सनल लाेन की किस्त जमा कराने को दोपहर को डेबिट कार्ड से रुपए डाले, शाम तक ठगों ने तीन बार में निकाल लिए

पर्सनल लाेन की किस्त जमा कराने को दोपहर को डेबिट कार्ड से रुपए डाले, शाम तक ठगों ने तीन बार में निकाल लिए



पानीपत : पर्सनल लोन की किस्त जमा करने के लिए युवक ने मॉडल टाउन स्थित ICICI बैंक के ATM से 15 हजार रुपए जमा किए। वह शाम को घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर तीन बार में 15 हजार रुपए निकलने का मैसेज मिला। युवक ने बताया कि रुपये जमा करने के दौरान दो अन्य युवक भी मौजूद थे। पीड़ित को उन्हीं युवकों पर शक है। ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

गांव सौंदापुर निवासी मनजीत कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। एक मई को उसके पर्सनल लोन की किस्त कटनी थी। अकाउंट में रुपये नहीं थे तो उसने घर से 15 हजार रुपए लेकर बुधवार दोपहर को मॉडल टाउन स्थित ICICI बैंक के ATM से रुपए जमा किए। रुपए जमा कराने के बाद वह शाम को घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर तीन बार में 15 हजार रुपए निकलने का मैसेज मिला। उसने बैंक में जानकारी ली तो बैंककर्मी ने केस दर्ज कराने को कहा। युवक ने बताया कि उसके डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी की गई है।

*दो युवक थे ATM में मौजूद*

मनजीत ने बताया कि रुपये जमा करने के दौरान ATM में दो अन्य युवक भी मौजूद थे। दोनों युवकों ने उसका गुप्ता पासवर्ड भी देखा था, लेकिन डेबिट कार्ड उसके पास होने के बावजूद भी रुपए निकल गए। तीनों निकासी रोहतक के लाखनमाजरा स्थित ATM से हुई है।