Breaking

Saturday, September 19, 2020

September 19, 2020

यात्रीगण कृपया ध्यान दें:रेलवे ने तय किए प्राइवेट ट्रेनों के टाइम टेबल, दिल्ली से चंडीगढ़ 3 घंटे और दिल्ली से अमृतसर साढ़े 5 घंटे में पहुंचाएगी प्राइवेट ट्रेन


  • रेलवे ने तय किए प्राइवेट ट्रेनों के टाइम टेबल, दिल्ली से चंडीगढ़ 3 घंटे और दिल्ली से अमृतसर साढ़े 5 घंटे में पहुंचाएगी प्राइवेट ट्रेन


रेलवे द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चंडीगढ़ क्लस्टर से चलाई जाने वाली ट्रेनों के टाइम टेबल को तय कर लिया गया है। प्राइवेट ट्रेन में दिल्ली से चंडीगढ़ 266 किलाेमीटर का सफर महज 3 घंटे में तय करेगी। अभी तक इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट का समय लेती है। इसी तरह दिल्ली से अमृतसर 432 किलाेमीटर सफर 5 घंटे 35 मिनट में तय होगा।
अब तक सबसे तेज शताब्दी एक्सप्रेस इस रूट पर 6 घंटे 20 मिनट का समय दोनों स्टेशनों के मध्य लेती है। इन प्रमुख रूटों के अलावा कुल 18 रूट पर रेलवे ने प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए टाइम टेबल तैयार कर लिया है। ट्रेनों का बीच मार्ग किन स्टेशनों पर ठहराव होगा अभी यह स्पष्ट नहीं है।
रेलवे की योजना वर्ष 2023 तक प्राइवेट ट्रेन चलाने की है जिसको लेकर अभी से खाका तैयार किया जा रहा है। रेलवे ने ट्रेनों का संचालन प्राइवेट पार्टी को देने के लिए टेंडर भी कुछ माह पहले आमंत्रित किए थे। चंडीगढ़ क्लस्टर के लिए 2510 करोड़ रुपए इंडिकेटिव कॉस्ट (ट्रेन संचालन) आंकी गई है। अब जो कंपनी इस राशि से ज्यादा की बोली लगाएगी उसे चंडीगढ़ क्लस्टर से ऑपरेट होने वाली 18 ट्रेनों का संचालन दिया जाएगा।

प्राइवेट ट्रेनों की समय सारिणी इस प्रकार है


कहां से कहां तक समय किस दिन चलेगी किमी. रुट
दिल्ली अमृतसर 5:35 घंटे प्रतिदिन 432
अमृतसर दिल्ली 5:40 घंटे प्रतिदिन 432
नई दिल्ली चंडीगढ़ 3 घंटे प्रतिदिन 266
चंडीगढ़ नई दिल्ली 3 घंटे प्रतिदिन 266
नई दिल्ली चंडीगढ़ 3 घंटे प्रतिदिन 266
चंडीगढ़ नई दिल्ली 3 घंटे प्रतिदिन 266
लखनऊ श्री वैष्णा देवी 18:25 घंटे प्रतिदिन 1055
श्री वैष्णो देवी लखनऊ 18:25 घंटे प्रतिदिन 1055
अमृतसर फैजाबाद 17:15 घंटे 3 दिन 977
फैजाबाद अमृतसर 16 घंटे 3 दिन 977
वाराणसी बठिंडा 21:30 घंटे प्रतिदिन 1108
बठिंडा वाराणसी 21 घंटे प्रतिदिन 1108
नागपुर चंडीगढ़ 19:40 घंटे प्रतिदिन 1352
चंडीगढ़ नागपुर 21:25 घंट प्रतिदिन 1352
भोपाल मुंबई 15:30 घंटे प्रतिदिन 918
मुंबई भोपाल 13:20 घंट प्रतिदिन 918
भोपाल पूना 14:35 घंटे 3 दिन 905
पूना भोपाल 12:55 घंट 3 दिन 905
अमृतसर-फैजाबाद व भोपाल-पूना के मध्य सप्ताह में 3 दिन ट्रेन चलेगी
चंडीगढ़ क्लस्टर से ऑपरेट होने वाली 18 ट्रेनों में से 4 ट्रेन सप्ताह में केवल 3 दिन चलेगी। यह ट्रेनें अमृतसर-फैजाबाद और भोपाल-पूना रूट पर अप-डाउन में चलेंगी। इसके अलावा शेष 14 ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी। इनमें चंडीगढ़ से दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर, लखनऊ-श्री वैष्णो देवी कटरा, वाराणसी-बठिंडा, नागपुर-चंडीगढ़, मुंबई-भोपाल व अन्य रूट शामिल है।

सेमी हाई स्पीड पर ट्रेन चलाने की योजना
रेलवे द्वारा देशभर में 109 रूट पर 151 प्राइवेट ट्रेन चलाने की योजना है। 12 क्लस्टर में विभाजित किया है, जिनमें चंडीगढ़ क्लस्टर शामिल हैं। प्राइवेट ट्रेनें सेमी हाई स्पीड पर चलेगी। अभी वंदेभारत, शताब्दी व अन्य ट्रेनें इस रफ्तार पर दौड़ रही हैं।

Friday, September 18, 2020

September 18, 2020

हरियाणा में 8 माह में 1215 चोरी के मोबाइल बरामद

हरियाणा में 8 माह में 1215 चोरी के मोबाइल बरामद

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष 2020 के प्रथम आठ माह के दौरान 1 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की अनुमानित मूल्य के 1215 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन  तकनीकी आधार पर बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। ये मोबाइल फोन राज्य के विभिन्न हिस्सों में या तो चोरी हो गए थे या फिर लापरवाही से गुम हो गए थे।

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल जनवरी से अगस्त तक पुलिस ने इन मोबाइल फोन को तलाश कर समय-समय पर उनके असली मालिकों को वापिस लौटाया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर आईटी और साइबर सेल की टीमों ने इन मोबाइल फोन को ट्रैक कर 1215 हैंडसेट रिकवर किए हैं जिसमें महंगे मोबाइल फोन भी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस नियमित रूप से ऐसे लापता मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए काम कर रही है और आने वाले दिनों में इस तरह की और रिकवरी की भी उम्मीद है।
इनमें से गुरुग्राम जिले से अधिकतम 144 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसी प्रकार, हिसार से 133, कैथल से 93, पंचकुला में 92 और सिरसा से 85 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।
मोबाइल फोन में काॅंन्टेक्टस, पासवर्ड सहित व्यक्तिगत जानकारी जैसा डेटा सेव होने के कारण अधिकांश लोगों के लिए यह उनके मौद्रिक मूल्य से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। पुलिस ने तकनीक को इस्तेमाल करते हुए लापता/गुम/चोरी हुए ऐसे फोन का पता लगाने को प्राथमिकता दी है। इनके एक्टिवेट होने तक हमारी टीमें लगातार ट्रैक करती रहती हैं। हैंडसेट के एक्टिवेट होते ही पुलिस लोकेशन ट्रैक कर डिवाइस को रिकवर कर लेती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस मुहिम को लोगों ने काफी सराहा है तथा यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
September 18, 2020

विरोध:किसानों ने बिजली निगम व सरकार को कोसा, कोई भी सुध लेने को नहीं पहुंंचा

विरोध:किसानों ने बिजली निगम व सरकार को कोसा, कोई भी सुध लेने को नहीं पहुंंचा

जाखल बिजली घर में पिछले 3 दिनों से धरना दे रहे किसान बुधवार को भी अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसान लगातार अपनी मांग के चलते बिजली निगम व सरकार को कोस रहे हैं व नारेबाजी कर अपना रोष जता रहे हैं। लेकिन वहीं ना तो सरकार के ही किसी अधिकारी और ना ही बिजली निगम के किसी उच्चाधिकारी ने ही इसका कोई संज्ञान लिया है। किसानों का धरना स्थल पर ही खाना, पीना व सोना चल रहा है। दिन भर में 4 बार चाय के अलावा सुबह, दोपहर व रात का खाना भी धरना स्थल पर ही किसान ले रहे हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में दिए जा रहे धरना की अध्यक्षता बिंद्र सिधानी ने की। धरना को आज सर्व कर्मचारी संघ की ओर से मुरारी शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सदस्य धर्मेंद्र ढांडज्ञड़ा, मास्टर अजीत शास्त्री, संदीप कुमार के अलावा किसान संघर्ष समिति के जिला सचिव निर्भय रतिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने किसानों की मांगों पर बिजली निगम व सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी पर गहरा रोष जताते हुए इसकी कड़ी निंदा भी की। किसानों की लड़ाई में वह पूर्ण तौर पर उनके साथ हैं।

किसान सभा के प्रधान प्रेम सिंह सिधानी ने कहा के अगर बिजली निगम अधिकारी व सरकार के नुमाइंदे यह सोचते हैं कि वह कुछ दिनों के बाद अपने आप इस धरना को उठा देंगे तो यह उनकी गलतफहमी होगी। धरना में किसान नेता रामपाल, धर्मवीर, विक्रम, राजेश, नायब, मंगत राम, गेजा राम, गुरदीप पुनिया, मुंदलिया से जगजीत, साधनवास से गुरदित्त, भजन, जसवीर, नडैल से गोरा, मोहित, तलवाड़ा से गुरतेज, पंजाब, प्रीतपाल व तलवाड़ी से उत्तम आदि किसानों ने हिस्सा लिया।

एसडीओ संजय सिंगला ने कहा कि किसानों की मांगों पर वह काम कर रहे हैं। जुर्माने की रिपोर्ट, नए ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने, ट्रांसफार्मर अपग्रेड कर लगाने संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है लेकिन फिलहाल इस पर उच्चाधिकारियों की ओर से उन्हें दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। दिशा निर्देश मिलते ही इस पर कार्रवाई हो जाएगी।
September 18, 2020

रोहतक : युवाओं को बेची जा रही थी प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट, पान विक्रेता से 80 पैकेट बरामद

रोहतक : युवाओं को बेची जा रही थी प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट, पान विक्रेता से 80 पैकेट बरामद

रोहतक : शहर के कुछ दुुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में युवाओं को विदेशी नशे के आगोश में धकेल रहे हैं। उन्हें महंगे दामों पर प्रतिबंधित सिगरेट एवं निकोटिन उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसमें कई ऐसे उत्पाद है जिनकी युवाओं को लत लग चुकी है। कई ठिकानों पर यह सामान सरेआम उपलब्ध हो रहा है। जिसका खुलासा पुलिस द्वारा अशोका चौक की एक दुुकान की गई रेड के बाद हुआ है। पुलिस ने विदेशी सिगरेट के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है। सिगरेट निकोटिन जांच के लिए लैब भेजी गई हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जिले में छापेमारी करने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार, दुकानदार के पास मिली विदेशी सिगरेट की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह सिगरेट शहर के कई होटलों, रेस्टारेंट समेत कई शॉप पर आराम से मिल जाती है। ज्यादातर सिगरेट के विदेशी ब्रांड हैं। युवाओं का इन सिगरेट की लत लगाकर पैकेट के बदले चार सौ से पांच सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे दुकानदार को ज्यादा मुनाफा होने की बात भी सामने आई है। जबकि यह सिगरेेट प्रतिबंधित है। इन पर चेतावनी चित्र भी सरकार के नियमों के मुताबिक नहीं दर्शाए गए हैं। इसके अलावा निकोटिन की मात्रा को लेकर भी असमंजस है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी राहुल शर्मा द्वारा शहर के अलग अलग ठिकानों पर ऐसे उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद पुिलस अिधकारी ने दुकान पर छापेमारी की।  

अमेरिका, कोरिया और तुर्की की सिगरेट मिली

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि अशोक कुमार निवासी डेयरी मोहल्ला मस्त बनारसी पान शॉप अशोका चौक पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिगरेट का भंडारण एवं बिक्री करता है। अगर रेड की जाए तो सामान बरामद हो सकता है। पुुलिस टीम दुकान पर पहुंची और अशोक कुमार से तलाशी लेने केे लिए कहा। इस दौरान काउंटर एवं रैक से ऐज लाइट सिगरेट के 28 पैकेट मिले। जिन पर मेड इन कोरिया छपा हुआ मिला। पैकेट से कुल 560 सिगरेट बरामद हुई। मोंड सुपर स्लीम सिगरेट के 10 पैकेट से 200 सिगरेट मिली। डनहिल स्वीच ग्रीन के 10 पैकेट मिले, जिसमें 200 सिगरेट थी। डनहिल स्वीच रेड के 14 पैकेट से 280 सिगरेट मिली। ऐज स्पेशल गोल्ड के 10 पैकेट पर मेड इन कोरिया लिखा मिला। जिसमें 200 सिगरेट मिली। इसके अलावा किंग एडवार्ड के 2 पैकेट से 10 सिगरेट मिली जिस पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ मिला। मेड इन कोरिया पाइन के 6 पैकेट से 120 सिगरेट मिली। डनहिल इंटरनेशनल एक पैकेट बंद और पाइन स्लीप एक पैकेट खुला मिला। करीबन 80 पैकेट बरामद हुए हैं।

सूत्रों ने बताया दुकानदार इन सिगरेट को विदेशी बताकर महंगे दामों पर बेच रहा था। चॉकलेट के पैकेट पर प्रतिबंधित लिखा हुआ मिला। इन पैकेट पर कोई भी चेतावनी चित्र वा लिखित चेतावनी नहीं मिली। कुछ पैकेट पर 85 हिस्से पर चेतावनी व चित्र छपे हुए नहीं मिले। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया। जिसके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। 

जांच के लिए लैब में भेजा गया

पुलिस ने सिगरेट के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। सिगरेट में मिलने वाली निकोटिन की मात्रा को देखते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह सिगरेट देश में पूरी से प्रतिबंधित हैं।

पुलिस अधीक्षक की तरफ से सख्त आदेश

जिला पुुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा की तरफ से सख्त आदेश हैं कि जिला में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले सामान नहीं बेेचेगा। ऐसा करते पाए जाने पर न केवल केस दर्ज किया जाएगा बल्कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला भर में यह अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा। जिले में गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -गोरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वाटर
September 18, 2020

बैठक:किसान फसल अवशेष प्रबंधन करके बढ़ाएं आय के साधन :डीसी सुजान सिंह

बैठक:किसान फसल अवशेष प्रबंधन करके बढ़ाएं आय के साधन :डीसी सुजान सिंह

डीसी सुजान सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जायजा लिया। कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत जागरुकता अभियान जोरों पर चल रहा है। सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के तहत सीएससी व व्यक्तिगत तौर पर कृषि यंत्रों को उपलब्ध करवाया गया है। अबकी बार प्रशासन ने अवशेषों पर आग लगाने वालों की निगरानी के लिए कमेटियां गठित की गई हैं, जो धान कटाई के दौरान क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अगर कोई व्यक्ति फानों में आग लगाने की प्रक्रिया में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीसी सुजान सिंह ने कृषि विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि वे संबंधित विभागों के साथ जाइंट बैठक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि सभी अधिकारियों को इस कार्य के लिए अपडेट व चुस्त रखा जा सके। जिला में कोई भी किसान बचे हुए अवशेषों को जलाएं नहीं, बल्कि फसल अवशेष प्रबंधन करके उसे अपनी आय का जरिया बनाए। इस कार्य में जिला के किसान भी अपना सकारात्मक सहयोग दें।

पंचायत भवन में कैथल खंड के किसानों को किया जागरूक

सुजान के निर्देशानुसार प्रत्येक खंड में फसल अवशेष प्रबंधन हेतू किसानों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके तहत पंचायत भवन में कैथल खंड के किसानों को जागरूक करने के लिए खंड स्तरीय जागरुकता अभियान कार्यक्रम किया गया। मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, उपकृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रशासन के पास फसल अवशेष प्रबंधन हेतू व्यापक स्तर पर कृषि यंत्र उपलब्ध है। जिला के किसान बचे हुए अवशेषों को जलाने की बजाए उसका उचित प्रबंधन करें। मौके पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, सतीश नारा आदि मौजूद रहे।

September 18, 2020

समीक्षा बैठक:800 से कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएं

समीक्षा बैठक:800 से कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएं

कन्या भ्रूण हत्या करना व करवाना महापाप है तथा जघन्य अपराध है। इसके साथ-साथ यह एक कानूनी अपराध भी है। जिला में कन्या भ्रूण हत्या की पूर्ण रोकथाम के लिए हम सभी को अथक प्रयास करने होंगे और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं तथा जन प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। यह बात डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पीएनडीटी एक्ट, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न महत्वाकांक्षी अभियानों के तहत आयोजित समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कहीं।

उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए छापामार कार्यवाही करें और जिला के जिन गांवों में 800 से कम लिंगानुपात है, उन गांवों में अधिकारी विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएं।

उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे 11 से 14 वर्ष तक की जो भी बच्चियां स्कूल नहीं जा रही हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से स्कूल के साथ जोड़ा जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह सके। बैठक में नगराधीश अनुभव मेहता, डीईओ दयानंद सिहाग, सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, डीईईओ देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
September 18, 2020

अलर्ट:डेंगू के बाद फैला वायरल फीवर, अस्पताल की ओपीडी में हर रोज पहुंच रहे हैं बुखार से पीड़ित 200 से ज्यादा मरीज

अलर्ट:डेंगू के बाद फैला वायरल फीवर, अस्पताल की ओपीडी में हर रोज पहुंच रहे हैं बुखार से पीड़ित 200 से ज्यादा मरीज

जिले में कोरोना संक्रमण के साथ नागरिक डेंगू व वायरल फीवर से भी ग्रस्त हो रहे हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार से ग्रस्त 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के 7 मेडिसिन वार्डों में भर्ती 21 मरीजों में से 17 बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार अभी तक 14 डेंगू पेशेंट मिले हैं लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में यह संख्या 50 से पार पहुंच चुकी है।

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा कोई वार्ड व गांव शेष नहीं जहां बुखार से ग्रस्त मरीज न हो लेकिन शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप अधिक फैल रहा हैं। विभाग के रिकार्ड में डेंगू मरीजों की संख्या भले ही 14 तक पहुंची हो लेकिन वास्तव में जिले में डेंगू के 50 से अधिक मरीज है। प्राइवेट अस्पताल संचालक अपने स्तर पर मरीज में डेंगू का पता लगाते हैं और उनका उपचार करते है।

इस संबंध में वे मौखिक रूप से परिजनों को मरीज में डेंगू के लक्ष्ण होने के बारे में बताते हैं लेकिन सभी मरीजों के सैंपल जांच के लिए सिविल अस्पताल में नहीं भेजते। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्वे व एंटी लारवा अभियान चलाए हुए हैं और जिस घर में डेंगू का लारवा मिलता है उस मकान मालिक को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। विभाग को पिछले लगभग डेढ़ महीने में लगभग 400 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है।

जानें कहां-कहां फैला है डेंगू

शहर के सेक्टर 13, डाबर कॉलोनी, बावड़ी गेट क्षेत्र, जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र, दादरी गेट क्षेत्र, हनुमान गेट, नया बाजार, कीर्ति नगर, विद्यानगर, गांव सैय आदि क्षेत्रों में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यहां एंटी लारवा अभियान के दौरान 300 से ज्यादा घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। 15 दिन पहले तक जिले में डेंगू के 4 मरीज थे, लेकिन अब तक 14 मरीज मिल चुके हैं।

हर गांव और शहर में हैं बुखार के रोगी

वायरल फीवर जिले में लगभग हर गांव व शहर के वार्ड में फैला हुआ है। इसके चलते सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिविल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार से ग्रस्त 200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

नोडल ऑफिसर एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार डेंगू एंटी लारवा अभियान चलाए हुए हंै। विभाग की टीमों को अभी तक लगभग 400 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला है। जिन घरों में लारवा मिला है उन्हें नोटिस दिए गए हैं। वायरल फीवर भी चल रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

September 18, 2020

कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू होगी, जानें क्यों

कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू होगी, जानें क्यों

फरीदाबाद :  कोरोना संक्रमण  को मात देने वाले लोग सामान्य मरीजों के बीच जाकर चिकित्सकीय परामर्श नहीं ले सकेंगे। निजी अस्पतालों  में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों के लिए अलग से ओपीडी सेवा शुरू होगी।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रणदीप सिंह पूनिया ने सभी निजी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालों में भी तेजी आई है। हालांकि संक्रमण को मात देने वाले मरीजों में हृदय, तंत्रिका संबंधी, गुर्दा सहित अन्य परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में उनका सामान्य मरीजों की ओपीडी में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना घातक हो सकता है। सामान्य ओपीडी में कोरोना संक्रमित मरीज भी मौजूद हो सकते हैं।
September 18, 2020

MDU कर्मचारियों ने कहा- बरोदा का उप-चुनाव करवाया गया तो हम भी इलेक्शन के लिए अड़ेंगे

रोहतक : काेविड-19 की वजह प्रदेश में सभी पंजीकृत संस्थाओं के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। लेकिन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय  गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारी कह रहे हैं कि अगर सरकार ने बरौदा विधानसभा का चुनाव करवाया तो फिर उनकी एसोसिएशन का चुनाव भी हर हाल में करवाना पड़ेगा।
कर्मचारियों का कहना है कि जब विधानसभा का चुनाव करवाया जा सकता है तो गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का क्यों नहीं। मालूम हो कि राज्य सरकार ने लगातार फैल रही महामारी के कारण सभी पंजीकृत संस्थाओं के चुनाव न करवाने का निर्णय लिया है। मदवि के कर्मचारी अब इसका विरोध करने लगे हैं। इनका कहना है कि प्रदेश के सभी दल बरौदा विधानसभा चुनाव की तैयारियां में लगे हुए हैं। लेकिन दूसरी ओर राज्य सरकार संस्थाओं के चुनाव करवाने में असमर्थता जाहिर कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में केवल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ ऐसी यूनियन है, जो विधानसभा से स्वीकृत है। कोविड-19 के दौरान अगर विधानसभा के चुनाव करवाए जा रहे हैं तो मदवि गैर शिक्षक संघ के चुनाव पर सरकार को बिल्कुल भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

*संविधान में हर साल चुनाव करने का प्रावधान*

संघ के संविधान में प्रत्येक वर्ष चुनाव करवाए जाने का प्रावधान है। इसलिए सरकार चुनाव को स्थगित नहीं कर सकती है। विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्था है। इसलिए राज्य सरकार के सभी नियम लागू नहीं होते हैं। अगर बरौदा विधानसभा का चुनाव करवाया गया तो हम चुनाव करवाने के लिए कहेंगे। - सुरेश कौशिक, महा सचिव महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक

तो हम भी हर हाल में गैर शिक्षक संघ का चुनाव करवाएंगे

बरौदा विधानसभा का उप चुनाव अगर सरकार ने करवाया तो हम भी हर हाल में गैर शिक्षक संघ का चुनाव करवाएंगे। क्योंकि यह हमारा अधिकार है। ऐसा नहीं हो सकता है कि सरकार चाहे वह चुनाव करवाए जाएं। और न चाहे वह इलेक्शन न हो।- फूल कुमार बोहत, पूर्व प्रधान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक

बरौदा हलके में नहीं कोरोना

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का गठन हरियाणा विधानसभा की संस्तुति के आधार हुआ है। इसलिए सरकार बरौदा उप चुनाव करवा सकती है तो मदवि कर्मचारी एसोसिएशन क्यों नहीं। कोरोना का प्रकोप क्या बरौदा हलके में नहीं है। सुमेर सिंह अहलावत, पूर्व प्रधान, मदवि रोहतक

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 अक्टूबर को हो रहा पूरा

फुल कुमार गुट से पूर्व प्रधान रणधीर सिंह कटारिया, कुलवंत मलिक से राजकुमार शर्मा और एसडीओ निरंजन उर्फ निन्नी चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में चुनाव उससे पहले करवाने अनिवार्य हैं। लेकिन यह तभी सम्भव है, जब कोविड-19 को लेकर स्थिति सामान्य रहती है। अगर महामारी बढ़ती है तो चुनाव स्थगित भी किया जा सकता है। लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी काम नहीं करेगी। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद संघ की आगामी गतिविधियां चलाने के लिए एक कमेटी का गठन पूर्व प्रधान करते हैं।

ऐसे समझें मामले को

गत 17 अगस्त को जाट सभा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल संपन्न हो गया। इससे पूर्व सभा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी। काफी दिनों तक प्रशासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। इसके बाद जिला साेसायटी रजिस्ट्रार की तरफ से गत 27 अगस्त को जाट सभा को पत्र भेजा। जिसमें बताया गया कि कोविड-19 की वजह से जाट सभा का चुनाव नहीं करवाया जा सकता है। और बताया गया कि सभा अपना प्रशासनिक कामकाज करने के लिए तदर्थ कमेटी का गठन करे। 

संघ ने की बैठक

सरकार द्वारा चुनाव स्थगित करने की जानकारी बृहस्पतिवार को जब संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को मिली तो दोपहर को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संघ ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि 31 अक्टूबर तक नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाएं जाएं। क्योंकि संघ के संविधान में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। प्रधान कुलवंत मलिक ने मीटिंग में कहा कि हम तय समय पर ही चुनाव करवाने के पक्ष में हैं।
September 18, 2020

अपराध:ट्यूटर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, केस दर्ज

अपराध:ट्यूटर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, केस दर्ज

महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म व रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को साढ़े 16 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ती थी। 27 अक्टूबर 2019 की शाम को एक युवक ने गलत नीयत से मुझे रास्ते में रोका था। छेड़छाड़ कर अपशब्द बोले थे। किसी तरह उससे अपना हाथ छुड़वाकर घर पहुंची थी।

28 अक्टूबर को ट्यूटर के घर के आंगन में उसके छोटे भाई ने मेरे साथ गलत हरकत की थी। 29 अक्टूबर को ट्यूशन सेंटर पर पहुंचने के बाद दोनों युवकों की गंदी हरकत के बारे में ट्यूटर को बताया था। तब ट्यूटर ने कहा कि मैं दोनों को समझा दूंगा। दोबारा गलत हरकत नहीं करेंगे। यह बात घर भी नहीं बताना। पढ़ाई नहीं छोड़ना चाहती थी इसलिए घर पर बात नहीं बताई थी।

पीड़िता का आरोप है कि 30 अक्टूबर को ट्यूटर की नीयत खराब हो गई। ट्यूशन पढ़ाने के बाद उसने दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन में मेरी अश्लील वीडियो बना ली। इसे वायरल करने का भय दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि ट्यूटर ने मुझे वीडियो दिखाई और कहा कि इसे डिलीट कर दूंगा। पर, इसकी एवज में रुपये देने होंगे।

वह ब्लैकमेल करने लगा। 31 जुलाई, 2020 तक उसे 50 हजार रुपये दे चुकी हूं। उसने वीडियो को डिलीट नहीं किया। आरोप है कि 6 सितंबर को ट्यूटर ने फिर से धमकी दी थी। घर की अटैची से रुपये निकाल रही थी, तब मां ने देख लिया था। उन्होंने रुपये निकालने बारे पूछा तो आपबीती सुना दी।

September 18, 2020

केंद्र व प्रदेश सरकार की गल्त नीतियों के कारण पूर्ण तरह हरियाणा की मंडियॉं में हड़ताल रही : बजरंग गर्ग

केंद्र व प्रदेश सरकार की गल्त नीतियों के कारण पूर्ण तरह हरियाणा की मंडियॉं में हड़ताल रही : बजरंग गर्ग

चण्डीगढ़ – हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने अपने राज्यस्तरीय दौरा करने के उपरान्त कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधित जो तीन नए अध्यादेश लाई है व हरियाणा सरकार द्वारा आढ़तियों की गेंहू खरीद के कमीशन में 160 करोड़ रूपये लोस्टर लोस के नाम के काटने के विरोध में आज पूरे प्रदेश भर की मंडियॉ हड़ताल पर रही। जब तक सरकार इन समस्या का समाधान नहीं करती तबतक अनिश्चित काल मंडियॉ की हड़ताल रहेगी।
 गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की गल्त नीतियों के कारण देश व प्रदेश का व्यापारी बर्बादी की कगार पर है। सरकार द्वारा जो नए तीन अध्यादेश जारी किए गए है इससे किसान व व्यापारियों को बड़ा भारी नुकसान होगा। केंद्र सरकार ने बड़ी-बड़ी कम्पनियों के मालिक को लाभ पहुचाने के लिए यह नए अध्यादेश लाए है। इस नए अध्यादेश में कही नहीं लिखा की किसान की फसल सरकारी एजेंसियॉ व प्राईवेट कम्पनियां एमएसपी रेटों से कम में नहीं खरीदेगी।
अगर सरकार की नियत साफ है तो सरकार को अनाज एमएसपी खरीद की गारंटी का चौथा अध्यादेश जारी करना चाहिए और सरकार को यह भी अध्यादेश में लिखना चाहिए कि किसान की हर फसल मंडी के आढ़तियों के माध्यम से ही बिकेगी। जब तक सरकार मंडी के माध्यम से फसल खरीदने व एमएसपी के रेटों पर फसल खरीदने का अध्यादेश जारी नहीं करती तब तक किसान, मजदूर व आढ़तियों का अंदोलन जारी रहेगा और आज पूरे देश का किसान, आढ़ती, मजदूर इन तीन अध्यादेश के खिलाफ सड़कों पर अंदोलन कर रहा है।
September 18, 2020

हिसार में सीएम फ्लाइंग का छापा:रिफाइंड में केमिकल मिला बनाते थे देसी घी, 1643 लीटर घी जब्त

हिसार में सीएम फ्लाइंग का छापा:रिफाइंड में केमिकल मिला बनाते थे देसी घी, 1643 लीटर घी जब्त

सीएम फ्लाइंग टीम ने सदर थाना पुलिस के साथ मिर्जापुर रोड स्थित उद्योग विहार काॅलोनी में घी बनाने वाली श्री गणेश फूड प्रोडेक्ट फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से 1643 लीटर घी बरामद हुआ है। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने पैक्ड घी के तीन सैंपल लिए। डिब्बों पर बैच नंबर व एमएफजी नंबर तक अंकित नहीं मिला। फैक्ट्री मालिक अर्जुन इन्कलेव वासी रवि और सिवानी वासी कृष्ण कुमार घी बनाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। टीम को मौके से एक प्लास्टिक डिब्बे में रसायन केमिकल फ्लेवर प्राप्त हुआ, जोकि 88 ग्राम हुआ था।

फैक्ट्री में रिफाइंड ऑयल में कैमिकल युक्त सेंट मिला दीप गोपाल कुकिंग मीडियम, मधु सुदन कुकिंग मीडियम व श्री कन्हैया किंग कुक मीडियम के नाम से नकली घी तैयार किया जाता है। नकली घी तैयार करने के लिए भटि्ठयां, 2 घरेलू गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रोनिक कांटा, 50 खाली रैपर, 15 लीटर के 10 टीन रिफाइन ऑयल, 1100 लीटर मधु सुदन कुकिंग मीडियम नकली घी, श्री कन्हैया कुकिंग मीडियम नकली घी 15 लीटर वाले प्लास्टिक के 5 पीपे कुल 75 लीटर, 360 लीटर दीप गोपाल नकली घी टेटरा पैकिंग (गत्ते वाली ) एक लीटर वाली, 15 लीटर वाले 3 तीन पीपे दीप गोपाल नकली घी कुल 45 लीटर, दीप गोपाल नकली घी दो लीटर वाली 24 पीपी कुल 48 लीटर तैयार मिला था।

एफएसओ ने कन्हैया किंग के चार सैंपल, मधु सुदन कुकिंग मीडियम नकली देशी घी के चार सैंपल, दीप गोपाल कुकिंग मीडियम के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अरविंद्र जीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

September 18, 2020

कुरुक्षेत्र:इफको ने राष्ट्रीय पोषण दिवस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे न्यूट्री गार्डन के लिए बीज पैकेट

कुरुक्षेत्र:इफको ने राष्ट्रीय पोषण दिवस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे न्यूट्री गार्डन के लिए बीज पैकेट

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. प्रद्युम्मन भटनागर ने कहा कि असंतुलित आहार व अपर्याप्त भेजन के लिए सदैव धन की कमी ही जिम्मेदार नहीं होती बल्कि लोगों को आहार एवं पोषण का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है। महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए पोषण वाटिका न्यूनतम निवेश वाला लाभकारी उपक्रम है।

डवे गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में इफको के राष्ट्रीय पोषण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और इफको की ओर से न्यूट्री गार्डन के लिए बीज पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको जिला प्रबंधक डॉ. शमशेर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन केवीके की वरिष्ठ गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लता ने किया और उन्होंने महिलाओं को पोषण थाली में तिरंगा भोजन शामिल करने का आह्वान किया।

इफको जिला प्रबंधक डॉ. शमशेर सिंह सागवाल ने कहा कि महिलाओं के पोषण को लेकर जागरुकता जरूरी है। इफको की ओर से समय-समय पर महिलाओं व किसानों को न्यूट्री गार्डन के बीज पैकेट उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि वे घर में ही सब्जियों का उत्पाद कर सकें, जिससे आहार संतुलित हो और पोषण की मात्रा भी बढ़े।

इफको के डीजीएम डॉ. ओंकार सिंह ने कहा कि इफको की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि न्यूट्री गार्डन में रासायनिक उर्वरकों की बजाय बायो फर्टिलाइजर व बायोसीड बायो पेस्टी साइड का उपयोग किया जाता है, जिसमें पोषण की मात्रा ज्यादा होती है। केंद्र के पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. फतेह सिंह ने बायो फोर्टिफाइड किस्मों के बारे में विस्तार से बताया।
September 18, 2020

सिरसा:चौबुर्जा-बकरियां वाली रोड पर खाद फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग ने रिकाॅर्ड जांचा

सिरसा:चौबुर्जा-बकरियां वाली रोड पर खाद फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग ने रिकाॅर्ड जांचा

गांव चौबुर्जा-बकरियां वाली रोड पर स्थित खाद बनाने की एक फैक्ट्री में गुरुवार को सीएम फ्लाइंग हिसार जांच करने पहुंची। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने फैक्ट्री का सारा रिकार्ड खंगालकर अपने कब्जे में लिया। टीम ने फैक्ट्री के कोना-कोना में जाकर वीडियो बनाए और फोटो खींची। सीएम फ्लाइंग की टीम एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में आई थी।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री के खिलाफ कई शिकायतें सरकार को भेजी गई थी। इन शिकायतों में से एक शिकायत यह भी थी कि उक्त फैक्ट्री के कारण आसपास के खेतों व बागों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा यहां नकली खाद बनाई जाती है।

उक्त फैक्ट्री का मालिक राजस्थान में रहता है। फैक्ट्री से जुड़ी कई शिकायतें मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने कृषि अधिकारियों को साथ लेकर यहां छापेमारी कर रिकॉर्ड अपने कब्जे मेें लिया। सूत्रों के अनुसार कृषि अधिकारियों ने फैक्ट्री में जो दाना व जैविक खाद तैयार की जाती है उसके सैंपल भी लिए हैं। सरकार को की गई शिकायत में ग्रामीणों ने ये भी बताया है कि ये फैक्ट्री बिना लाइसेंस के अवैध रूप चल रही है। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की हिसार टीम ने उक्त फैक्ट्री में छापेमारी करके सारा रिकार्ड खंगाला।
September 18, 2020

रोष:पीटीआई और आशा वर्कर्स ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेराव, पुलिस ने गेट से दूर ही रोके रखा

रोष:पीटीआई और आशा वर्कर्स ने किया डिप्टी सीएम के आवास का घेराव, पुलिस ने गेट से दूर ही रोके रखा

पिछले एक सप्ताह के दौरान किसान, पीटीआई और मजदूर और आशा वर्करों के प्रदर्शन की गति ने तेजी पकड़ ली है। तीनों ही वर्ग से रोजाना कभी डिप्टी सीएम तो कभी बिजली मंत्री के आवास का घेराव करके प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही है। गुरुवार को एक बार फिर आशा वर्कर और पीटीआई अपनी मांग को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी पर पहुंचे और घेराव करके नारेबाजी की। करीब 50 मिनट तक प्रदर्शन चलता रहा। इस दैारान कोठी की सुरक्षा में भारी पुलिसबल तैनात रहा। प्रदर्शन लंबा ना चले इसके लिए एसडीएम जयवीर यादव ज्ञापन दिलाने के लिए पहुंचे हुए थे।

मगर पीटीआई और आशा वर्कर ने जेजेपी नेताओं को ज्ञापन नहीं दिया। आखिर में उन्होंने एसडीएम जयवीर यादव को ही ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन खत्म किया। डिप्टी सीएम के आवास आगे जब दोपहर को धरना देकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कड़ी धूप पड़ रही थी। गर्मी के चलते कुछ महिलाएं जिनमें आशा और पीटीआई शामिल थी। वे डिप्टी सीएम की कोठी के दीवार के पास आकर बैठ गई। भीड़ को कोठी की ओर बढ़ती देख महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और उन्हें वहां से खड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर कुछ महिलाओं ने पुलिस को खरी खोटी भी सुनाई।

विरोध में इन संगठनों ने दिखाई एकता

घेराव करने वालों में आशा यूनियन, मिड डे मिल यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर यूनियन, बिजली यूनियन, रोडवेज यूनियन, रिटायरमेंट कर्मचारी संघ, सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन, नगर पालिका, फायर यूनियन, अध्यापक संघ सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीआई नेता कुलवंत सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ व जिला सचिव राजेश भाकर ने संयुक्त रूप
से की।

सीएम से वार्ता के लिए आशा वर्कर्स ने भी सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर पिछले 7 अगस्त से हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स ने गुरुवार को सीएम से वार्ता करवाने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नाम एक ज्ञापन सौंपा। डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंची जिला प्रधान कलावती माखोसरानी व जिला सचिव सिलोचना ने बताया कि 7 अगस्त से लगातार उनका धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने कर्मचारियों से बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा है। उनकी जायज मांगों को भी सरकार मानने को तैयार नहीं है।
September 18, 2020

हरियाणा में तीन टन तक के बॉयलरों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी

हरियाणा में तीन टन तक के बॉयलरों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी

पानीपत : हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेश में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तीन टन व इससे अधिक क्षमता वाले बॉयलर के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने हरियाणा के सभी जिलों के बॉयलरों का प्रयोग करने वाले उद्यमियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इन सबकी मॉनिटरिंग दिल्ली व चंडीगढ़ से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) करेगा।
वहीं आदेश की पालना नहीं करने वाले उद्योगों को बंद कर दिया जाएगा। स्मरणीय है कि हरियाणा में बसे अधिक बॉयलरों का प्रयोग पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग में कपडे व धागे की रंगाई के लिए किया जाता है। वहीं पानीपत देश का 11वां व सूबे का दूसरा सबसे प्रदूषित जिला है। इसके मद्देनजर वायु प्रदूषण पर निगरानी रखने के लिए सीपीसीबी ने पानीपत समेत अन्य जिलों में बड़े व मध्यम दर्जे के उद्योगों की चिमनियों पर ओसीईएमएस लगाने के आदेश दिए थे।

हाल ही में बोर्ड ने रेड कैटेगरी में आने वाले औद्योगिक इकाइयों की ऑनलाइन ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए स्टेट्स मांगा था। इसमें सामने आया कि 40 प्रतिशत उद्योगों में यह सिस्टम लागू ही नहीं हुआ, जबकि कईं ने सीपीसीबी और स्टेट बोर्ड के सर्वर से खुद को नहीं जोड़ा। इस सिस्टम के मुताबिक उद्योगों का डाटा दिल्ली व चंडीगढ़ मुख्यालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिलता है। पानीपत जहां विश्व प्रसिद्ध टेक्सटाइल नगरी है, वहीं पानीपत से हर रोज लगभग 80 हजार वाहन आवागमन करते हैं। उद्योगों में चोरी छुपे कूड़ा कचरा जलाया जाता है। जिससे निकलने वाला काला धुआं प्रदूषण का मुख्य कारण बन रहा है। इसलिए सरकार अब उद्योगों में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम पर जोर दे रही है ताकि उद्योगों की निगरानी की जा सके और उन पर कार्रवाई की जा सके।
इधर, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर कमलजीत सिंह ने बताया कि तीन टन व इससे अधिक क्षमता के बॉयलरों का प्रयोग करने वाले सभी उद्यमियों को ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करना अनिवार्य है, आदेशों का पालन उद्यमियों को करना होगा, वहीं बोर्ड के नियमों की अवेहलना करने वाले उद्यमियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
September 18, 2020

हमला:सेक्टर-8 में महिला पर चाकू से हमला कर बदमाश ने मांगे 10 लाख, चकमा दे बाहर निकल मचाया शोर

हमला:सेक्टर-8 में महिला पर चाकू से हमला कर बदमाश ने मांगे 10 लाख, चकमा दे बाहर निकल मचाया शोर

सेक्टर-8 के मकान नंबर 391 में करीब 58 वर्षीय महिला सविता नागपाल को घर में अकेला पाकर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सविता के पति मानव चौक पर गए हुए थे। बदमाश ने महिला काे करीब 18 से 20 बार चाकू मारे, लेकिन चाकू आकार में ज्यादा बड़ा व तीखा नहीं होने से सविता बदमाश को चकमा देकर किसी तरह ड्राइंग रूम से होते हुए बाहर सड़क पर आ गईं। जिसके बाद बदमाश भाग गया। सविता को उसके पति 61 वर्षीय रमेश नागपाल व आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सविता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

यह वारदात वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई। रमेश नागपाल घर से मानव चौक जाने के लिए निकले, लेकिन गलती से मुख्य दरवाजा खुला छोड़ गए। वहीं, पहले से रैकी कर चुके करीब 22 वर्षीय युवक ने इसका फायदा उठाया और घर में घुस गया। अंदर भी उसे गेट खुला मिला। सविता कमरे में बैठी टीवी देख रही थीं। सेक्टर-9 पुलिस के मुताबिक युवक ने कमरे में घुसते ही सविता को गले से पकड़ लिया और 10 लाख रुपए की डिमांड की।

सविता ने जब उसे कहा कि घर में मौजूद 15-20 हजार उसे दे सकती है तो उसने तकिये से उसका गला दबाने का प्रयास किया। डरी-सहमी बुजुर्ग ने जब अपने पति को आवाज लगाई तो बदमाश ने उसे कहा कि वह घर पर नहीं है तभी तो वह अंदर आ गया। इसके बाद उसने सविता को डराने के मकसद से चाकू मारना शुरू किए। जो उसकी बाजू, पेट पर कई जगह लगे। महिला घबराने के बजाय बेड रूम से ड्राइंग रूम की ओर दौड़ीं व दरवाजा खोलकर बाहर निकल आईं। महिला के बचाव में शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।

दंपती के बच्चे यूएसए में रह रहे, सेक्टर-9 में बना रहे मकान

सेक्टर-9 पुलिस के मुताबिक इस दंपती के बच्चे यूएसए में रह रहे हैं। जिस मकान में दंपती रह रहे हैं वह करीब एक कनाल में बना हुआ है जो इनके रिश्तेदारों का है। यह दंपती अपना मकान सेक्टर-9 में बना रहे हैं। वहीं, इस मकान में सीसीटीवी नहीं होने व आगे पूरी लाइन में बाहर सीसीटीवी नहीं होने से हमलावर का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मकान में सीसीटीवी नहीं था। आरोपी की तलाश की जा रही है।- हमीर सिंह, एसएचओ सेक्टर-9, अम्बाला सिटी
September 18, 2020

हरियाणा में बंद नहीं होगी सरकारी मंडियां , सीएम मनोहर लाल का ऐलान

हरियाणा में बंद नहीं होगी सरकारी मंडियां , सीएम मनोहर लाल का ऐलान

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनके हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी और उनकी फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में सरकारी मंडिया बंद नहीं होगी।
उन्होंने विपक्ष को सीधा निशाने पर लेते हुए कहा कि तीनों कृषि अध्यादेश देश के किसानों के हित में है और मुद्दाविहीन विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि इन अध्यादेशों के आने से किसी भी प्रकार से सरकारी मंडियां बंद नहीं होंगी और एमएसपी पर फसलों की खरीद जारी रहेगी। एमएसपी से नीचे किसी भी फसल की खरीद नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई भी किसान संगठन या अन्य कोई व्यक्ति सुझाव देना चाहते हैं या इन अध्यादेशों के बारे में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो वे सरकार से बातचीत करने के लिए आगे आएं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनके सुझावों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे विपक्ष की दोगली राजनीति से सतर्क रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के कृषि संबंधी मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष 'कृषि अदालत' की स्थापना की जाएगी ताकि किसानों द्वारा की गई हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों में केवल किसानों को यह सुविधा दी गई है कि यदि कोई निजी एजेंसी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य पर सरकारी मंडियों के बाहर उनकी फसल की खरीद करना चाहती है, तो किसान अपनी फसलों को अधिक मूल्य पर बेच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग में एमएसपी से नीचे कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं होगा। हरियाणा में अभी भी कुछ जिलों में 333 कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग हो रही है, जिसमें सिरसा में 1100 एकड़, फतेहाबाद में 350 एकड, भिवानी में 900 एकड़ और गुरुग्राम में 321 एकड़ भूमि पर कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग होती है। यह एक सफल प्रयोग है।
मनोहर लाल ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान हितैषी होने का दंभ भरने वाले नेता किसानों को गुमराह कर उन्हें भडक़ा रहे हैं, लेकिन किसान अब इन अध्यादेशों के लाभ को समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इतना ही किसान हितैषी है तो कांग्रेस शासित राजस्थान और पंजाब से कहना चाहिए कि वे बाजरा और मक्का की सरकारी खरीद शुरू करें, जैसे हरियाणा कर रहा है। इस बार हमने तय किया है कि प्रदेश सरकार राजस्थान और पंजाब सहित अन्य राज्यों से आने वाली उपज की खरीद नहीं करेगा। जबकि हरियाणा के प्रत्येक किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार द्वारा खरीदी जाएगी।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खरीफ 2020 खरीद सीजन के  लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर 1 अक्टूबर की बजाय 25 सितंबर, 2020 से खरीद शुरू करने  की अनुमति मांगी है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संकट के समय में गेहूं और सरसों की खरीद के लिए किसानों की सुविधा के लिए मंडियों और खरीद केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई। इसी प्रकार, इस साल, धान की खरीद के लिए राईस मिलों में 200 नई मंडियां खोली जाएंगी, ताकि खरीद के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
September 18, 2020

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने आंसर शीट अपलोड करने के लिए विद्यार्थियों को दिए तकनीकी विकल्प

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने आंसर शीट अपलोड करने के लिए विद्यार्थियों को दिए तकनीकी विकल्प

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  द्वारा नियमित, दूरवर्ती पाठ्यक्रमों तथा प्राइवेट विद्यार्थियों  की स्नातक/ स्नातकोत्तर/इंजीनियरिंग/बी.एड. की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं 10 सितम्बर से शांतिपूर्ण व सुचारु रूप से चल रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा  में कोई भी परेशानी ना हो इस बात के लिए कुलपति डॉक्टर नीता खन्ना तत्परता से परीक्षा संबंधी फैसले ले रही है।
इस बारे जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा सभी कक्षाओं की डेटशीट व विद्यार्थियों के अनुक्रमांक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जोकि इंटर-मीडिएट सेमेस्टर, प्राइवेट व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की वार्षिक परीक्षाएं सुचारु व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हितों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही उक्त परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
September 18, 2020

मोदी के जन्मदिवस पर चित्र प्रदर्शनी अनोखी पहल - राजू मोर

मोदी के जन्मदिवस पर चित्र प्रदर्शनी अनोखी पहल - राजू मोर

       

 नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश की पहली चित्र प्रदर्शनी

जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर युवा चित्रकार दीपक कौशिक द्वारा निर्मित व्यंग चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर उर्फ राजू मोर ने किया व अध्यक्षता विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्डा ने की। राजू मोर ने अपने वक्तव    
में कहा कि रेखाचित्रों के माध्यम से नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को चित्रकार ने अपनी तूलिका व रंगों के माध्यम से बड़े सहज भाव से समझाने का अनोखा प्रयास किया है। जिसमें सशक्त नेतृत्व के कठोर फैसले, धारा 370, चाइना पर नकेल, किसानों के हित का ध्यान, जगमग योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार पर नकेल, विदेश नीतियों, नई शिक्षा नीति को सुंदर ढंग से दिखाया गया है। दर्शकों के लिए योजना समझने में यह प्रदर्शनी कारगर सिद्ध हो रही है। विधायक कृष्ण मिड्ढा ने दीपक कौशिक के चित्रों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जींद में ऐसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार है, जो अपनी चित्रकारी में राष्ट्र चिंतन की सोच रखते हैं। दीपक कौशिक ने बताया कि देश में सशक्त नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण आज  भारत विश्व मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहा है  देश का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रहित में कुछ  बेहतर करता है  तो  अपनी विद्या कौशल के माध्यम से  उन योजनाओं में सहयोग करना चाहिए जिला भाजपा द्वारा दीपक कौशिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर डॉ पहल , डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी, कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा , मोहित बब्बर ,नितिन व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
September 18, 2020

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल बोले - कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल बोले - कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगह

सैलजा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. फूल चंद मुलाना तथा चौ. धर्मपाल सिंह मलिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष दुआ व वीरेन्द्र राठौड़ ने भी भाग लिया।
September 18, 2020

कृषि अध्यादेश पर सियासत:हरसिमरत कौर बादल के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जजपा पर बढ़ा दबाव, सुरजेवाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत से पूछा- पद प्यारा है, किसान प्यारे क्यों नहीं?

कृषि अध्यादेश पर सियासत:हरसिमरत कौर बादल के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जजपा पर बढ़ा दबाव, सुरजेवाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत से पूछा- पद प्यारा है, किसान प्यारे क्यों नहीं?

चंडीगढ़ : संसद में कृषि अध्यादेश के पारित हो जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा पर भी दबाव आ गया है। किसानों की राजनीति से जुड़ी पार्टी जजपा का अगला फैसला क्या होगा, यह देखने लायक होगा क्योंकि कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत, हरसिमरत के इस्तीफे के नाटक को ही दोहरा कर छोटे सीएम के पद से इस्तीफा दे देते। पद प्यारा है, किसान प्यारे क्यों नहीं? कुछ तो राज है, किसान माफ नहीं करेंगे। जजपा सरकार की पिछलग्गू बन किसान की खेती-रोटी छिनने के जुर्म की भागीदार है।

एक दिन पहले डिप्टी सीएम के भाई दिग्विजय चौटाला साफ कर चुके हैं पार्टी का स्टैंड

एक दिन पहले यानि गुरुवार को चंडीगढ़ में जननायक जनता पार्टी की आधिकारिक प्रेसवार्ता करते हुए डिप्टी सीएम के भाई व जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कृषि अध्यादेश के सवाल पर कहा था कि हम एमएसपी के मुद्दे पर अडिग है। किसान को एमएसपी मिलना ही चाहिए। इस बात पर देश के कृषि मंत्री साफ तौर पर कह चुके हैं कि एमएसपी खत्म नहीं होगा। वैसे भी कृषि अध्यादेश से जुड़ा मामला केंद्र का है, राज्य सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कुछ लोग बेवजह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को इस मुद्दे पर टारगेट कर रहे हैं। कृषि अध्यादेश पर दिग्विजय ने कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री की बात पर विश्वास करना चाहिए।

किसानों के लाठीचार्ज पर ये कहा था दिग्विजय चौटाला ने

दिग्विजय चौटाला ने 10 सितंबर को पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया था। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज दुष्यंत चौटाला ने नहीं करवाया। जिसने भी यह किया, उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए। किसी भी किसान को यदि लाठी लगी है तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।
कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में जुटी
कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता तक इस मुद्दे को भुनाने में जुटे हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला लगातार सीधे जनता के बीच जा रहे हैं। वे किसानों से मिलकर उनके साथ होने का आश्वासन दे रहे हैं।
September 18, 2020

स्कूल खोलने की अधूरी तैयारी:जिले में 3 दिन में करवाने होंगे 3 हजार शिक्षकों और कर्मियों के कोरोना टेस्ट, शिक्षा विभाग की प्लानिंग नहीं, डीसी आज लेंगे बैठक

स्कूल खोलने की अधूरी तैयारी:जिले में 3 दिन में करवाने होंगे 3 हजार शिक्षकों और कर्मियों के कोरोना टेस्ट, शिक्षा विभाग की प्लानिंग नहीं, डीसी आज लेंगे बैठक

जींद : शिक्षा विभाग 21 सितंबर से नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को परामर्श देने के लिए स्कूल खोल रहा है। स्कूल खोलने से पहले सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों व स्टाफ के कोरोना टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं। अब तक कोरोना टेस्ट को लेकर न तो शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया है और न ही स्कूलों को कोई गाइडलाइन जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों ने कोरोना टेस्ट कराने का जिम्मा अपने स्तर पर स्कूलों पर छोड़ दिया है।
जींद जिले में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में (9वीं से 12वीं) लगभग 3 हजार से ज्यादा शिक्षक व 700 से ज्यादा गैर शैक्षणिक स्टाफ है। स्कूल खुलने में 3 दिन का समय है, लेकिन अब तक अधिकतर स्कूलों के शिक्षकों के कोरोना टेस्ट नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में प्रतिदिन 800 से 900 टेस्ट किए जा रहे हैं, ऐसे में 3 दिन में सभी 3700 शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के कोरोना टेस्ट होना मुमकिन नहीं है। टेस्ट कराने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं।
टेस्ट कराने के लिए अब तक सरकारी व प्राइवेट किसी स्कूल को जिला स्तर पर गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। शिक्षक अपने स्तर पर भी कोरोना टेस्ट अभी नहीं करवा रहे हैं। वह भी जिलास्तर पर विभागीय आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। 14 सितंबर तक सरकारी व निजी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 हजार 65 छात्रों में से मात्र 2859 ने ही गूगल फार्म भरकर सहमति या असहमति प्रदान की है। अब तक 15206 अभिभावकों ने अपनी सहमति या असहमति नहीं दी है।

स्कूलों को सेनिटाइज करने का काम शुरू

21 सितंबर से स्कूल खोलने के निर्देश मिलने के बाद जिले के हाई व सीसे. स्कूलों को सेनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। कमरों, लैब, शौचालयों, मुख्य गेट को सेनिटाइज किया जा रहा है। विभाग द्वारा सेनिटाइजर, मास्क आदि के लिए बजट जारी किया गया है। कई जगह बजट की कमी के कारण गांवों में सेनिटाइज करने के लिए मशीन उधार लेकर काम चलाया जा रहा है।

सीधी बात (मदन चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी)

Q. विभाग 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं के स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है। उसके लिए जिलास्तर पर क्या प्रबंध किए गए हैं? A. स्कूलों को सेनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। Q. कोरोना टेस्ट के लिए क्या व्यवस्था की गई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया है? A. कोरोना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग व स्कूल अपने स्तर पर समन्वय करेंगे। हमारी तरफ से कोई संपर्क स्वास्थ्य विभाग से नहीं किया गया है। Q. स्कूल खुलने में 4 दिन शेष है? क्या सरकारी व प्राइवेट के लगभग 4 हजार शिक्षकों व गैर शैक्षणिक स्टाफ के टेस्ट हो पाएंगे? A. यह व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी है। उन द्वारा मुख्यालय व सीएससी स्तर पर टेस्ट किए जा रहे हैं। वह स्कूल मुखियाओं से संपर्क कर टेस्ट करें। Q. स्कूल खोलने पर सहमति अब तक कितने अभिभावकों ने दी है? A. इसकी जानकारी नहीं है। यह स्कूल स्तर का काम है।
ऐहतियातन यह उठाने होंगे कदम

*स्टूडेंट्स में कम से कम 6 फीट की दूरी होगी।*

*फेस कवर व मास्क अनिवार्य होगा।*

*कम से कम 20 सेकंड के लिए हाथ सैनिटाइज करना अनिवार्य।*

*छींकते व खांसते वक्त टिशु व रूमाल का प्रयोग करना होगा।*
September 18, 2020

कांट्रेक्ट फार्मिंग:प्रदेश में 333 जगह हो रही कांट्रेक्ट फार्मिंग, एक सीजन में पता चल जाएगा कृषि अध्यादेश कितने लाभकारी: सीएम मनोहर लाल

कांट्रेक्ट फार्मिंग:प्रदेश में 333 जगह हो रही कांट्रेक्ट फार्मिंग, एक सीजन में पता चल जाएगा कृषि अध्यादेश कितने लाभकारी: सीएम मनोहर लाल

चंडीगढ़ : सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में 333 जगहों पर कांट्रेक्ट फार्मिंग हो रही है। इसमें सबसे अधिक सिरसा में 1100 एकड़ में खेती होती है। इसके दो भाग हैं बिजाई से पूर्व की कांट्रेक्ट और फसल पैदा होने के बाद की। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर सीएम ने कहा कि इसकी 201 रिक्मेंडेशन मान ली गई हैं, केवल एक बकाया है। जो कि जमीन की कीमत के आधार पर फसलों के भाव तय करने की है। इसे हरियाणा में लागू करने में दिक्कत है, क्योंकि महेंद्रगढ़ में जमीन के रेट कम हैं और गुड़गांव या फरीदाबाद में करोड़ों में हैं।
सीएम ने किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के कृषि से संबंधित तीन अध्यादेशों के विरोध को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। अब धान की खरीद होगी, यह दो माह में पूरी की जाएगी। इसी सीजन से पता चल जाएगा कि किसानों के लिए यह अध्यादेश कितने लाभकारी हैं। हम किसानों को अध्यादेशों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। 10 हजार से अधिक किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन योजना फसलों के इन-सीटू यानी खेत में ही प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन के तहत कृषि उपकरणों के लिए आवेदन करके कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष जलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है।
कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि व्यक्तिगत किसानों और सोसायटियों से 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके परिणामस्वरूप 13620 उपकरणों के लिए 10967 किसानों ने आवेदन किया, जबकि लक्ष्य 3561 उपकरणों का था। इनमें से 2300 आवेदन सीएचसी से उपकरण किराए पर लेने के लिए और 11311 आवेदन व्यक्तिगत लाभार्थियों के हैं।
सरकार वहन करेगी लस्टर लॉस
सीएम ने कहा कि अबकी बार सरकार लस्टर लॉस वहन करेगी। वर्ष 2019 में 19.37 करोड़ रुपए का खर्च सरकार ने उठया था। अबकी बार यह करीब 26 करोड़ रुपए है। इसे सरकार ही वहन करेगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार दूसरे राज्यों का बाजरा या फिर मक्का हरियाणा में नहीं खरीदा जाएगा।
किसी भी परिस्थिति से भागें नहीं, डटकर सामना करें
सीएम मनोहर लाल ने युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन से भय शब्द को निकल दें। जीवन की किसी भी परिस्थिति में भय से भागें नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करें। यदि वे ऐसा करते है तो भय शब्द उनके जीवन से हमेशा समाप्त हो जाएगा। वे गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा आयोजित युवा प्रेरणा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा जारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 का उल्लेख करते हुए।
उन्होंने कहा कि इस नीति में जो नए सुधार किए गए हैं वे निश्चित रूप से देश के युवाओं को प्रेरित करेंगे। इसी तरह, केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के रूप में भर्ती सुधार करोड़ों युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रमुख रूप देने के साथ-साथ युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई नई नीतियों और कार्यक्रमों को लागू किया गया है जिनमें खेलों इंडिया कार्यक्रम भी एक है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने का संकल्प लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश को विकास के पथ पर आगे ले जाएं।
September 18, 2020

हनीट्रैप में फंसा सेनाकर्मी:पाकिस्तान सैन्य खुफिया इकाई की महिला कर्मचारी को जानकारियां भेज रहा था, गुड़गांव एसटीएफ ने पकड़ा

हनीट्रैप में फंसा सेनाकर्मी:पाकिस्तान सैन्य खुफिया इकाई की महिला कर्मचारी को जानकारियां भेज रहा था, गुड़गांव एसटीएफ ने पकड़ा

रेवाड़ी : जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में तैनात रेवाड़ी जिले का एक सैन्यकर्मी पिछले ढाई साल से हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान सैन्य खुफिया इकाई की महिला कर्मचारी को जानकारियां भेज रहा था। मिलिट्री की इंटेलिजेंस की तरफ से लगातार की जा रही जांच के बाद बुधवार रात आरोपी जवान को इंटेलिजेंस एवं गुड़गांव स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने धारूहेड़ा बस स्टैंड से जयपुर जाते समय पकड़ लिया।
आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपी जवान महेश कुमार रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव दखौरा का रहने वाला है। 26 वर्षीय महेश कुमार ढाई साल से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी सैन्य खुफिया इकाई की एक महिला कर्मचारी के संपर्क में था। आरोपी जयपुर एमईएस में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है और इस दौरान महिला को वह खुफिया जानकारियां भेज रहा था। वह एक सप्ताह पहले 7 दिन के लिए अवकाश पर घर आया था और बुधवार रात वापस जयपुर जाने के लिए धारूहेड़ा बस स्टैंड पहुंचा था।
हरलीन को भेजी थी रिक्वेस्ट, खातों में पाक से पैसा भी आया
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 2018 में हरलीन गिल नाम की महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला के संपर्क में आने के बाद उसने खुद को लेखा नियंत्रक कार्यालय जालंधर में तैनात बताया। उसने जयपुर स्थित आर्मी ब्रिगेड का ओआरबीएटी, जयपुर के वरिष्ठ अधिकारियों का विवरण, पीसीडीए जयपुर का स्थान, एमईएस शिकायत रिकॉर्ड का विवरण, जयपुर राजघराने सहित एमईएस के कर्मचारियों की जानकारी भेजना स्वीकार किया है। आरोपी के खातों में पाक से पैसा भी आया।

Thursday, September 17, 2020

September 17, 2020

सोनीपत : केजीपी गोल चक्र पर कैंटर चालक की गोली मारकर हत्या

सोनीपत : केजीपी गोल चक्र पर कैंटर चालक की गोली मारकर हत्या

सोनीपत: केजीपी गोलचक्र पर अज्ञात हमलावरों ने कैंटर चालक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या  कर दी। देर रात गोल चक्र पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया और कैंटर को सड़क मार्ग से हटाकर जाम की स्थिति को समाप्त किया। पुलिस  ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केजीपी पर देर रात कुंडली से दिल्ली की तरफ उतरने वाले गोल चक्र पर एक कैंटर सड़क पर खड़ा होने के चलते जाम लग गया। रात को बहालगढ़ के पास गश्त कर रहे राई थाना प्रभारी विवेक मलिक को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कैंटर केजीपी गोल चक्र के बीच खड़ा था। उसकी दोनों तरफ की खिड़कियां खुली थी। पुलिस ने देखा कि कैंटर में एक व्यक्ति पड़ा था। जांच करने पर पुलिस ने देखा कि व्यक्ति के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। साथ ही कैंटर को हटाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव गंगेपुर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मामले से परिजनों को अवगत कराया गया।
September 17, 2020

गृह मंत्री अनिल विज हरियाणा पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, ADGP चावला पर गिरी गाज

गृह मंत्री अनिल विज हरियाणा पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, ADGP चावला पर गिरी गाज

पंचकूला : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कई दस्तावेजों को खंगाला। एडीजीपी ए एस चावला के कार्य में लापरवाही को लेकर जानकारी मिली थी।
गृहमंत्री डायल 112 का प्रोजेक्ट सिरे न चढ़ने व देरी से नाखुश थे। उन्होंने ADGP ए एस चावला से सभी चार्ज लिए। गृहमंत्री ने कहा डायल नम्बर 112 का कार्य एक साल से लंबित था। तुरंत प्रभाव से ADGP ए एस चावला से सभी चार्ज वापिस लिए। वे सिर्फ कार्यालय आएंगे लेकिन कोई कार्य नहीं करेंगे।
September 17, 2020

बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव रद, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव रद, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल द्वारा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन के ऑनलाइन चुनाव करवाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए चुनाव न करवाने का आग्रह किया है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा है कि चुनावों में पारदर्शिता और गुप्त मतदान सबसे महत्वपूर्ण होता है और ऑनलाइन चुनावों में यह संभव नहीं है। ऐसे में फिलहाल इन चुनाव की कोई जरूरत नहीं है। जस्टिस आरके जैन एवं जस्टिस जसवंत सिंह की विशेष खंडपीठ ने ऑनलाइन चुनाव के खिलाफ वकीलों द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया हैं। हालांकि यह चुनाव तो हाई कोर्ट ने रद्द कर दिए हैं लेकिन याचिका पर हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला आना अभी बाकी है। 
यह भी बता दें कि हाईकोर्ट से सभी सीनियर एडवोकेट भी इस पूरे मामले में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पक्ष में आ गए थे और इन सभी ने भी बार काउन्सिल ऑफ़ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा ऑनलाइन चुनाव करवाए जाने का विरोध किया था। इस पुरे मामले को लेकर हाईकोर्ट में 5 वकीलों ने याचिका दायर कर बताया था कि बार काउन्सिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने 9 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर हाईकोर्ट सहित चंडीगढ़ और पंजाब की सभी जिला और सव डिवीजन बार एसोसिएशन के 30 सितंबर को और हरियाणा की सभी बार एसोसिएशन के 1 अक्तूबर को चुनाव करवाए जाने का निर्णय लिया है, कोरोना महामारी के कारण यह सभी चुनाव ऑनलाइन ही करवाए जाएंगे। याचिकाकर्ता वकीलों का कहना है कि बार काउन्सिल ने यह निर्णय लेने से पहले किसी भी पक्ष से परामर्श तक नहीं किया है।
यह भी बताया गया कि इन चुनाव करवाए जाने के निर्णय में बार काउन्सिल के कुछ सदस्य शामिल नहीं थे, क्योंकि बार काउन्सिल के कुछ सदस्यों ने जल्दबाजी में करवाए जाने वाले इन चुनावों का विरोध भी दर्ज करवा दिया है। ऐसे में जब एक और कोरोना महामारी के चलते अदालतें बंद हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही है। ऐसे में चुनाव करवाया जाना जरुरी नहीं है लिहाजा चुनावों की इस नोटिफिकेशन को रद किए जाने की हाईकोर्ट से मांग की गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने स्वीकार करते हुए यह चुनाव करवाए जाने की नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया है।
September 17, 2020

जजपा विधायक देवेंद्र बबली के बगावती सुर:नेता दिग्विजय चौटाला करते नजर आए क्राइसिस मैनेजमेंट, बोले- दादा गौतम भी हमारे और बबली भी, हम अपने घर में बैठकर चर्चा कर लेंगे

जजपा विधायक देवेंद्र बबली के बगावती सुर:नेता दिग्विजय चौटाला करते नजर आए क्राइसिस मैनेजमेंट, बोले- दादा गौतम भी हमारे और बबली भी, हम अपने घर में बैठकर चर्चा कर लेंगे

चंडीगढ़ : जजपा के नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली के पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अख्तियार कर लेने पर जजपा बैकफुट पर नजर आ रही है। गुरुवार को जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान इस मामले पर क्राइसिस मैनेजमेंट करते नजर आए। उन्होंने कहा कि दादा गौतम भी हमारे हैं और देवेंद्र बबली भी। हम अपने घर में बैठकर चर्चा कर लेंगे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर बबली को किसी बात को लेकर बात करनी है तो पार्टी के अंदर चर्चा करेंगे। टोहाना को लेकर उनके कुछ मुद्दे हैं, उनपर हम उनसे चर्चा करेंगे। देवेंद्र बबली द्वारा डिप्टी सीएम की लोकप्रियता और कामों पर सवाल खड़े करने पर दिग्विजय ने कहा कि यदि देवेंद्र बबली डिप्टी सीएम को कोई अच्छी सलाह देना चाहते हैं तो हम उनकी सलाह जरूर मानेंगे, वे आखिरकार हमारे अपने हैं।
किसानों के लाठीचार्ज को बताया गलता
दिग्विजय चौटाला ने 10 सितंबर को पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज दुष्यंत चौटाला ने नहीं करवाया। जिसने भी यह किया, उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए। किसी भी किसान को यदि लाठी लगी है तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।
कृषि अध्यादेश पर खड़े सरकार के साथ
दिग्विजय चौटाला से जब कृषि अध्यादेश से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम एमएसपी के मुद्दे पर अडिग हैं। किसान को एमएसपी मिलना चाहिए। इस बात पर देश के कृषि मंत्री साफ तौर पर कह चुके हैं कि एमएसपी खत्म नहीं होगा। वैसे भी कृषि अध्यादेश से जुड़ा मामला केंद्र का है, राज्य सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कुछ लोग बेवजह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को इस मुद्दे पर टारगेट कर रहे हैं। कृषि अध्यादेश पर दिग्विजय ने कहा कि हमें देश के प्रधानमंत्री की बात पर विश्वास करना चाहिए।
September 17, 2020

अब हरियाणा में अलवर- दादरी रेल लाइन बनाने की मांग उठी

अब हरियाणा में अलवर- दादरी रेल लाइन बनाने की मांग उठी

महेंद्रगढ़ :केंद्र सरकार ने कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर  बनाने की नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत पलल से सोहना, मानेसर व खरखौदा होते हुए सोनीपत तक 121 किलोमीटर लंबी रेल लाइन डाली जाएगी। केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी  भी दे दी है। जिस पर 5617 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस रेल योजना की मंजूरी के बाद यहां के लोगों को फिर से अलवर-महेंद्रगढ़-दादरी  रेल लाइन की याद आ गई है। यहां के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार को पहले यूपीए सरकार में मंजूर की गई लाइन डालने का कार्य करना चाहिए। 

केंद्र सरकार ने दिल्ली में यातायात का दबाव कम करने के लिए एक नई रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत एक नई रेल लाइन प्रदेश में बिछाई जाएगी। इस रेल लाइन की घोषणा होने के साथ ही यहां के लोगों ने अलवर-महेंद्रगढ़-दादरी रेल लाइन डालने की मांग शुरू कर दी है। यहां के लोगों का कहना है कि केंद्र की यूपीए-टू सरकार द्वारा इस रेल लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी रेल बजट में दी थी, मगर अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं सरकार नई-नई रेल लाइन डालने की घोषणा कर रही है, जबकि पुरानी की गई घोषणाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि अगर अलवर से चरखी दादरी रेलवे लाइन बन जाए और रेवाडी से महेंद्रगढ़ तक डबल ट्रेक हो जाए दक्षिण हरियाणा के इस पिछड़े जिले की तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। साथ ही यहां के लोगों को प्रदेश के अन्य शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ने का सपना भी पूरा हो जाएगा। दूसरा महेंद्रगढ़ जिला राजधानी चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। लोगों को इस रेल लाइन के सर्वे की भाजपा सरकार से आस थी लेकिन अब तक वह पूरी नहीं हो पाई है। लाइन बिछने से प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ राजस्थान के लोगों को भी इसका फायदा होगा।

दादरी व नारनौल के लिए नहीं है कोई सुविधा
रेलवे ने देश के हर क्षेत्र में रेल लाइनों का जाल बिछाया हुआ है, किंतु अलवर से वाया बहरोड़, नारनौल, महेंद्रगढ़ चरखी दादरी तक के रेल यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसससे जिला के लोगों को दादरी, रोहतक, भिवानी, और हिसार आने-जाने में परेशानी होती है। जिले के नागरिकों तथा दैनिक यात्रियों की बार-बार मांग उठाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
160 किलोमीटर का है फासला
अलवर से चरखी दादरी सड़क मार्ग का लगभग 160 किलोमीटर का फासला है जिसको तय करने में पांच घंटे का समय लगता है। और इसका बस किराया लगभग 150 रुपये खर्च करना पड़ता है। यदि रेल सेवा प्रारंभ हो जाए तो एक यात्री पैसेंजर गाड़ी का लगभग 35 रुपये तथा एक्सप्रेस गाड़ी का 70 रुपये किराया पड़ता है। बसों में यात्रियों को अधिक समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

पहले सरकार को अलवर-दादरी रेल लाइन की देनी थी मंजूरी: कुलदीप यादव
सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने बताया कि एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अलवर-दादरी रेलवे लाइन बिझाने की परियोजना सिरे नहीं चढ़ पाई। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों में नेताओ ने मंच के माध्यम से कई बार इसकी घोषणा करवाई। यह सब हमारे जन प्रतिनिधियों की कमजोरी के कारण हुआ है। जनप्रतिनिधियों की कमजोरी के कारण अभी तक अलवर-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी रेल लाइन नहीं बनवा पाए। अनेक राजनेताओं ने वायदे किए, लेकिन सभी वायदे और बातें धरी की धरी रह गई। ऐसा नहीं है कि हरियाणा में पिछले कई वर्षों से कोई नई रेल लाइन ना बनी हो इसलिए इनके हाथ बंधे हुए हो, हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में अनेक रेल लाइन बनी या मंजूर हुई हैं। अभी इस मानसून सत्र में भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट-पलवल से सोनीपत वाया सोहना-मानेसर-खरखौदा को मंजूरी दी है। कुलदीप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को इस मांग को ध्यान में रखते इसी मानसून सत्र में अलवर-दादरी रेलवे लाइन को मंजूरी देकर काम शुरू करवाना चाहिए था, ताकि महेन्द्रगढ़ जिले के लोगों का जुड़ाव राजधानी चंडीगढ़ से रेलमार्ग के माध्यम से हो सके।