Breaking

Sunday, September 27, 2020

September 27, 2020

असुविधा:48 घंटे बाद भी जाखल बठिंडा रेल मार्ग नहीं हुआ बहाल, अवध-आसाम एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट

असुविधा:48 घंटे बाद भी जाखल बठिंडा रेल मार्ग नहीं हुआ बहाल, अवध-आसाम एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट


टोहाना : जाखल बठिंडा रेल मार्ग शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। किसान संगठनों की ओर से कृषि विधेयकों के विरोध में पंजाब में किए गए रेल ट्रैक जाम के 48 घंटे बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। इस रेल मार्ग पर चल रही एकमात्र यात्री ट्रेन अवध आसाम एक्सप्रेस अपना रूट डायवर्ट कर चलाई जा रही है। शनिवार को भी जाखल बठिंडा रेल मार्ग पर आवागमन बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बठिंडा थर्मल प्लांट के लिए होने वाली कोयले की आपूर्ति भी नहीं हो पाई । कोयले से भरी तीन माल गाड़ियां पिछले 48 घंटों से जाखल रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई है। जबकि वहीं इस मार्ग पर चल रही एकमात्र यात्री सवारी गाड़ी अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के भी रूट बदलकर चलने से यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि रेलवे स्टेशन प्रशासन का कहना है कि रविवार से यह रूट बहाल हो सकता है, जिसके बाद इस ट्रेन को इस रूट पर चलाए जाने की संभावना है, लेकिन फिलहाल मानसा रेलवे स्टेशन पर किसानों की ओर से दिए जा रहे धरने व प्रदर्शन के कारण रेलवे इस मामले में कोई भी रिस्क नहीं ले रहा है। स्टेशन अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि फिलहाल इस रूट के बहाल होने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है। जिस कारण ट्रेनों का आवागमन पूर्ण तौर पर बंद है।
September 27, 2020

लोकल ट्रेन चलाने को रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को दिया ज्ञापन

लोकल ट्रेन चलाने को रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को दिया ज्ञापन

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )जयति जयति हिन्दू महान संगठन द्वारा जींद रेलवे स्टेशन अधीक्षक जय प्रकाश व यातायात इंस्पेक्टर को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि जींद में लोकल ट्रेनों को दोबारा सुचारू रूप से चलाया जाए । अतुल चौहान द्वारा बताया गया कि जींद से दिल्ली लोकल व जींद पानीपत,सोनीपत लोकल ट्रेन नहीं चल रही हैं , जिसके कारण आम जनता व व्यापारी परेशान है । जिससे जींद का व्यापार प्रभावित है। बसों का किराया ट्रेनों की अपेक्षा बहुत ज्यादा है व सीटें सीमित होने के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बसों में ज्यादा है ।
दिल्ली जींद की ट्रेन न चलने के कारण डेली पैसेंजर जिनका रोजगार ट्रेनों के माध्यम से ही था वो अब भूखे मरने की कगार पर है ,अगर रेल चलती है तो जींद की अर्थ व्यवस्था पटरी पर अा सकती है और लोग अपना रोजगार दोबारा शुरू कर सकेंगे । अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द रेल विभाग  के समक्ष रखा जाएगा।
इस मौके पर रवि चौपड़ा,मनोज भट्ट,सोमबीर,मुकेश गौतम,रोहित शर्मा,अमित,विजेंदर सिवाच,राजबीर सिंह,हेमराज गुप्ता,मुकेश मौजूद रहे।
September 27, 2020

बरौदा पर हरियाणा सरकार मेहरबान एकबै मौका दे कै तो देखो बरोदा की तस्वीर बदल देवांगे-दलाल किसानों की भलाई विपक्ष को हजम नहीं हो रही

बरौदा पर हरियाणा सरकार मेहरबान एकबै मौका दे कै तो देखो बरोदा की तस्वीर बदल देवांगे-दलाल किसानों की भलाई विपक्ष को हजम नहीं हो रही


गोहाना : प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस इलाके के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि बरोदा हलके मे एक इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, हैफेड 4 मीट्रिक टन प्रति घंटा की क्षमता वाली राइस मिल लगाएगी। इस पर 12 करोड़ रु. लागत आएगी। दोनों प्रोजेक्ट को सरकार ने सैद्घांतिक मंजूरी दे दी है। वहीं, जनता कॉलेज को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार ने हलके में विकास कार्यों के लिए 65 करोड़ रुपए जारी किए हैं। दलाल ने यह बात गांव बुटाना में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि जो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे किसान नहीं कांग्रेसी हैं। किसान तो अपने खेत में मेहनत कर रहा है। जिसके लिए सरकार दिन रात खड़ी है। किसान के हक की बात करने वाली हरियाणा में यह पहली सरकार है। पूर्व की सरकारों ने तो किसानों का शोषण किया है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दावा किया कि बरौदा हलके से इस बार भाजपा का विधायक जीत कर आएगा। उन्होंने कहा कि संयोग से सोनीपत जिले के बरौदा विधानसभा क्षेत्र में तीन कार्यकाल से कांग्रेस का विधायक रहा है,लेकिन लगता है वहां पर जानबूझ कर तत्कालीन सरकार ने विकास कार्य नहीं करवाए। उन्होंने कहा है कि किसान हित में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेशों से किसानों की खुशहाली व उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों अध्यादेशों की हर तरफ सराहना हो रही है, जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन प्रदेश का जागरूक किसान विपक्ष की बातों में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि तीनों अध्यादेश लागू होने पर प्रदेश का किसान और अधिक खुशहाल व उन्नत होगा। किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल बेच सकेगा। किसान पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होगी, लेकिन विपक्ष किसानों को बहकाने का काम कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह किसानों की आर्थिक आजादी के लिए उठाया गया सही कदम है क्योंकि किसान के उत्पाद बेचने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं। किसान स्वयं अपना माल बेचें, उत्पादक संघ बनाकर अपना माल बेचें, किसी व्यवसायी से अनुबंध करके अपना माल बेचें अथवा स्थानीय मंडी में समर्थन मूल्य पर अपना माल बेचें।उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि अध्यादेशों पर राजनीति करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें। लोकतंत्र में जन समर्थन सर्वोपरि है। मंच पर सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, राई से विधायक व जिलाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पहलवान योगेश्वर दत्त, ओम प्रकाश शर्मा व रणधीर लाठवाल मौजूद रहे।

बुटाना को दी भर-भर के सौगात 

गांव की जो भी सड़क कच्ची है या जिसको मरम्मत की जरूरत है सभी के निर्माण के पैसे गांव में पहुंचे। पानी तै खराब हो चुकी जमीन न सरकार खरीदेगी और नये नये उद्योग लगाये जायेंगे। पीने के पानी के तीन ट्यूबवेलों को 1 करोड़ 5 लाख रुपये की मंजूरी दी। बरोदा माईनर 3 करोड़ 25 लाख रुपये का ठेका दे दिया गया काम भी शुरू हो जाएगा। गांव की चौपालों के लिए भी लाखों रुपये की राशि मंजूर की। बुटाना खेतलान को दिए 1.84 करोड व बुटाना कुंडू 1.53 करोड़  रुपये सरकार ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए।
नया औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित होगा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेसवे इस विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि नया औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित किया जाए। इससे निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। दलाल ने कहा कि बरौदा विधानसभा प्रदेश का ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें कोई शहर नहीं पड़ता और इसके तहत 54 गांव आते हैं।

हैफेड स्थापित करेगा अत्याधुनिक चावल मिल
बरौदा में हैफेड अत्याधुनिक चावल मिल स्थापित करेगा। जिसमें बासमती सहित विभिन्न किस्मों की धान की मिलिंग की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 12 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली इस मिल की मिलिंग क्षमता प्रति घंटे 4 मीट्रिक टन होगी। चावल मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को उनकी पैदावार के लाभकारी मूल्य मिलेंगे और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कांग्रेस का विरोध सिर्फ विरोध करने के लिए
90 से 95 फीसदी किसान अपने खेतों में धान और बाजरे की फसल काटने तथा कपास की फसल बीनने में लगे थे। उन्हें कांग्रेस प्रायोजित इस बंद से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के नेता लोकसभा में इन बिलों का समर्थन करते थे, लेकिन आज तक उन्हें पास करने का साहस नहीं कर पाए। भाजपा ने आढ़तियों व किसानों की आर्थिक सुरक्षा वाले इन विधेयकों को पास किया तो अब कांग्रेसी विरोध पर उतर आए हैं। कांग्रेस का विरोध सिर्फ विरोध करने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय डबल करने के लिए इन तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दिलाई है। जेपी दलाल ने कहा कि किसान पिछले पांच दशक से अपनी आय में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंदने कहा कि मोदी सरकार ने उन्हें यह मौका दिया है। हुड्डा ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में अक्सर इन वादों को डाला,मगर वह उन्हें पूरा कराने का साहस नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। वह स्वयं वहां पांच बार लोगों से मिलने गए, लेकिन हर बार कांग्रेस ने किसी न किसी को विरोध कराने की मंशा से भेजा, मगर लोग कांग्रेस के इस कुचक्र में उलझने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की तरह वार करती है। उसमें भाजपा के साथ सीधे लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं है।

शुरू हुई धान की खरीद 
विपक्ष का झूठ अब नहीं बिकेगा : दलाल
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि आज से केंद्र सरकार ने धान की खरीद की अनुमति देकर विपक्ष के मनसूबों पर पानी फेर दिया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शनिवार को ही राज्य सरकारों के लिए 26 सितम्बर से धान की खरीद करने के निर्देश जारी कर दिए।  मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि अब विपक्ष अपनी राजनीति को बचाए रखने के लिए कोई और बहाना ढूंढे। धान की खरीद के निर्देश जारी होते ही देश के किसानों के सामने कांग्रेस समेत उन सभी दलों की सच्चाई सामने आ गई जो किसानों को जाकर बरगलाते थे कि मंडियां बंद होने जा रही है। उन्होंने कहा ना मंडी ख़त्म होगी, ना एम एस पी, किसानों की फसल की खरीद हर साल यूँ ही होती रहेगी। देश में अब किसान का माल तो बिकेगा और एम एस पी पे बिकेगा, पर कांग्रेस का झूठ नहीं बिकेगा।
September 27, 2020

अनाज बिक्री:धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अम्बाला में सरकारी खरीद आज से, बाकी जिलों में 29 से

अनाज बिक्री:धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अम्बाला में सरकारी खरीद आज से, बाकी जिलों में 29 से


चंडीगढ़ : धान का कटोरा कहे जाने वाले करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला व कैथल जिले में धान की सरकारी खरीद 27 सितंबर से होगी। इन जिलों में धान की 38.6% फसल है। बाकी जिलों में खरीद 29 सितंबर से होगी। प्रदेश की मंडियों में अब तक करीब 4 लाख क्विंटल धान आ चुका है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि मंडियों में आने के लिए जारी गेट पास को सत्यापित कराया जा रहा है। यह भी देखा जाएगा कि 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण है या नहीं। 29 से ई-खरीद पोर्टल शुरू हो जाएगा। पहले 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक की शेडयूलिंग होगी। 1 अक्टूबर से कपास, बाजरा व मक्का की खरीद भी शुरू होगी।

एसएमएस भेजना शुरू

जो किसान मंडियों में धान लेकर आ चुके हैं और पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, उनसे 27 सितंबर को खरीद होगी। जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है, वे 27 को पंजीकरण करा सकेंगे और 28 को खरीद होगी। 27-28 को जो खरीद होगी, उसकी पेमेंट सीधे किसान के खाते में जाएगी। 29 से जो खरीद होगी, उसकी पेमेंट किसान से पूछकर की जाएगी। धान बिक्री के लिए 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक के लिए एसएमएस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूं आ सकेंगे
चारों जिलों में फिलहाल बड़ी मंडियों में सुबह 150, दोपहर बाद 150 किसान धान बेचने आ सकेंगे। मध्यम आकार की मंडियों में सुबह-शाम 100-100 व छोटी मंडियों में 60-60 किसान फसल लेकर आ सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।
अमूमन धान की खरीद 1 अक्टूबर से होती है। किसानों के हित में समय से पहले खरीद का फैसला लिया है। -मनोहर लाल, सीएम, हरियाणा
September 27, 2020

यमुनानगर में क्राइम:पेट्रोल पंप का 1 लाख 35 हजार कैश लेकर निकले बुजुर्ग से पहले मारपीट,

यमुनानगर में क्राइम:पेट्रोल पंप का 1 लाख 35 हजार कैश लेकर निकले बुजुर्ग से पहले मारपीट, फिर कैश समेत स्कूटी लूटकर हुए तीन आरोपी फरार


यमुनानगर : यमुनानगर के हरनोली अड्डे से पहले गांव चाहडो में बने रूद्राक्ष फिलिंग स्टेशन के मालिक के साथ 25 सितंबर की शाम को लूट हो गई। पेट्रोल पंप का बुजुर्ग मालिक कैश लेकर स्कूटी से घर के लिए निकला था। एक युवक ने उनकी स्कूटी के आगे स्कूटी लगाकर पहले रुकवाया और फिर दो अन्य आरोपी आ गए। तीनों ने पहले पिटाई की और फिर पैसों समेत स्कूटी को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उसकी उम्र 71 वर्ष है। उन्होंने चाहडो गांव के पास अपना रुद्राक्ष फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। उसका हिसाब बेटा मोहित अग्रवाल देखता है। सुभाष अग्रवाल सेल-परचेज के लेन-देन रखते थे। 25 सितंबर को 7.10 बजे सुभाष पेट्रोल पंप का 1 लाख 35 हजार रुपये कैश अपनी स्कूटी के अंदर रखकर घर के लिए निकले थे।
वे पेट्रोल पंप से महज 250 मीटर की दूरी पर ही गए थे कि एक लड़का सफेद रंग की स्कूटी लेकर उनके पास से गुजरा, उसने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। लड़के ने सुभाष अग्रवाल की स्कूटी के आगे स्कूटी लगा दी और उन्हें रुकवा लिया। वहीं दो लड़के और खड़े थे, तीनों ने सुभाष को मारना शुरू कर दिया।
उन्होंने सुभाष को पानी में गिरा दिया और पैसों से भरी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। कुछ देर में संभलते हुए सुभाष खुद पैदल चलकर पेट्रोल पंप पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। बेटे ने पुलिस को फोन किया और सुभाष अग्रवाल को अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
September 27, 2020

अनुपम खेर ने नए कृषि कानूनों को किसानों का फायदा बताया तो पंजाबी गायक रंजीत बावा ने कहा- आपने कौनसा खेती करनी है, इसलिए ऐसा कह रहे हैं

अनुपम खेर ने नए कृषि कानूनों को किसानों का फायदा बताया तो पंजाबी गायक रंजीत बावा ने कहा- आपने कौनसा खेती करनी है, इसलिए ऐसा कह रहे हैं

नई दिल्ली: देशभर के किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों पर भड़के हुए हैं और सड़कों पर उतरकर अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं।किसानों का कहना है कि नए कृषि कानून उनके विपरीत हैं इन्हें सरकार वापस ले।बतादेंकि, विपक्षीय पार्टियां भी किसानों के इस आंदोलन में उनका साथ दे रही हैं।

इधर, वैसे तो देशभर में भड़के किसानों का व्यापक रूप देखने को मिल रहा है लेकिन हरियाणा औऱ पंजाब के किसानों का उग्र रूप कुछ अलग ही स्तर तक है।पंजाब में किसानों के लिए जहां हरसिमरत कौर मोदी सरकार में मंत्री पद को छोड़ आईं हैं वहीं यहां के कलाकार/सिंगर्स किसानों के साथ डटकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।मसलन, पंजाबी कलाकर/ सिंगर्स अपने प्रदेश के किसानों का उनके इस आंदोलन में भरपूर साथ दे रहे हैं।जहां पंजाब के किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं वहीं वह भी उनके बीच सड़कों पर उतरकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ हल्लाबोल रहे हैं।
आलम यह है कि, पंजाबी कलाकार/सिंगर्स खेती-किसानों से इतना जुड़ाव रख रहे हैं कि खेती-किसानों के बारे में जो भी कुछ गलत कहता है उसका वह मुखर होकर जबाब देते हैं।अभी हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर कलाकर अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर जब नए कृषि कानूनों को किसानों का फायदा बताया तो पंजाबी गायक रंजीत बावा ने उनको गलत करार दिया।
दरअसल, अनुपम खेर ने अपनी एक पुरानी फ़िल्म के एक सीन को ट्वीट करते हुए लिखा- ये सीन मेरी फ़िल्म "जीने दो" से है जिसे राजेश सेठी ने डायरेक्ट किया था।1990 में बनी इस फ़िल्म में किसान कैसे exploit हो रहे थे ये दिखाया गया था।अब जो बिल पास हुआ है उससे किसानों को वो फ़ायदा होगा जो बहुत साल पहले होना चाहिए था। चलिए! अब किसानों के दिन बदल गए।जय हो!

अब वहीं अनुपम खेर के इस ट्वीट का जबाब देते हुए

मशहूर पंजाबी गायक रंजीत बावा ने लिखा- सर फायदा आपको दिख रहा है क्योंकि आपने कौनसा खेती करनी है।किसान मजदूर को तो खाने के लिए अनाज भी नहीं मिलेगा।लोगों का दर्द जमीनी स्तर पर आकर समझो।यह आपकी फ़िल्म का सीन है तो ध्यान से देखो अब ये हाल होगा किसानों का…।
बतादेंकि, इससे पहले पंजाबी गायक रंजीत बावा ने कंगना रनौत के एक ट्वीट का जबाब दिया था।ये रहा वो ट्वीट…

Saturday, September 26, 2020

September 26, 2020

हरियाणा में अब वीटा बूथ पर वितरक बेच सकेंगे ताजी सब्जियां और फल

हरियाणा में अब वीटा बूथ पर वितरक बेच सकेंगे ताजी सब्जियां और फल

चंडीगढ़ : हरियाणा में डेयरी क्षेत्र को और बढ़ावा देने तथा वीटा को उत्तर भारत में एक अग्रणी ब्रांड बनाने के लिए हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड (एचडीडीसीएफ) ने अपने वितरकों, बूथ धारकों और डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आज विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है। सहकारिता मंत्री  बनवारी लाल ने बताया कि आज घोषित योजनाओं में वीटा मिल्क वितरकों के लिए प्रोत्साहन शामिल है। यह प्रोत्साहन 10 पैसे से 25 पैसे प्रति लीटर तक होगा और यह उन वितरकों को दिया जाएगा, जो औसत बिक्री से 5 से 15 प्रतिशत अधिक बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिक्री में वृद्धि करना और कोरोना महामारी के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे वितरकों को राहत प्रदान करना है।  उन्होंने कहा कि एक अन्य पहल करते हुए प्रसंघ ने वीटा बूथों पर ताजा सब्जियों और फलों की बिक्री की अनुमति दी है। ग्राहकों और बूथ मालिकों की लंबे समय से मांग को पूरा करते हुए ताजा सब्जियां और फल अब 1 अक्तूबर, 2020 से वीटा बूथों पर उपलब्ध होंगे।
सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल के अनुसार इस पहल का उद्देश्य वीटा बूथों पर ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करना और लाभ को बढ़ाना है। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड ने बूथ आवंटन नीति में महिलाओं और युद्ध में शहादत प्राप्त सैनिकों की विधवाओं के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। इस पहल से महिलाओं को पर्याप्त अवसर प्रदान होंगे, जो राज्य सरकार की महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम साबित होगा। साथ ही, बूथ आवंटन में दिव्यांगों (सभी प्रकार की दिव्यांगता) के लिए 15 प्रतिशत और दुग्ध उत्पादकों के वार्ड के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की गई है। 
संजीव कौशल के अनुसार हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड की 3300 से अधिक सक्रिय दुग्ध सहकारी समितियां हैं, जिनसे राज्य के एक लाख डेयरी किसान जुड़े हुए हैं। प्रसंघ का लक्ष्य इस नेटवर्क का विस्तार करना है, जिसके लिए पहले ही आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। इस पहल से दूध की खरीद बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा डेयरी किसानों को कवर करने में मदद मिलेगी।
प्रसंघ के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने बताया कि प्रसंघ वीटा ब्रांड को और पहुंच दिलाने और बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक आने वाले महीनों में वीटा उत्पादों की उत्पाद रेंज, गुणवत्ता और पैकेजिंग में बदलाव देखेंगे। 
September 26, 2020

किसानों का प्रदर्शन:शहर में बंद बेअसर, हांसी रोड से 20 मिनट में हटाए प्रदर्शनकारी लोहारू व प्रेमनगर में रूट डायवर्ट कर निकालना पड़ा वाहनों को

किसानों का प्रदर्शन:शहर में बंद बेअसर, हांसी रोड से 20 मिनट में हटाए प्रदर्शनकारी लोहारू व प्रेमनगर में रूट डायवर्ट कर निकालना पड़ा वाहनों को

 हांसी: शुक्रवार को भारत बंद के दौरान जहां लोहारू व प्रेम नगर में किसानों ने चक्का जाम किया वही धनाना, भिवानी व बवानीखेड़ा में किसानों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। भारत बंद के आह्वान के बाद भी शुक्रवार को पूर्णरूप से बाजार खुला रहा। कृषि से संबंधित तीन नए अध्यादेशों को रद्द करवाने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान के तहत शुक्रवार को गांव प्रेमनगर के कुछ किसान व ग्रामीण सवार 12 बजे सड़क के बीच अवरोधक डालकर भिवानी-हांसी मार्ग को जाम कर दिया।

इस दौरान लाेगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। तभी सदर थाना एसएचओ श्रीभगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 20 मिनट बाद ही जाम को हटा दिया गया। इस दौरान किसानों ने एसएचओ को सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। पुलिस अधिकारी ने उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण संदीप मल्हान, राममेहर बूरा, राजसिंह फौजी, संजय नंबरदार आदि ने कहा कि अध्यादेश किसान विरोधी है। लोहारू व प्रेम नगर में लगाए गए जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्हें बाद में पुलिस द्वारा दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य स्थल की तरफ भेजा गया।

देवराला में किसान सभा ने जताया रोष


अखिल भारतीय किसान सभा कैरू खंड की ओर से गांव देवराला में किसानों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सुभाष चंद्र खापड़बास ने की और कार्यक्रम का संचालन राजवीर बुडानिया ने किया। इस दाैरान धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रधान छोटू राम पूनिया ने कहा कि कृषि से संबंधित अध्यादेशों का किसान आखिरी दम तक विरोध करेंगे।

शहर में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार का जलाया पुतला

किसान, मजदूर, श्रमिक समेत 180 संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को भारत बंद के तहत विभिन्न संगठनों से जुड़े लगभग 150 लोग नेहरू पार्क में जमा हुए। यहां सरकार की शव यात्रा लेकर प्रदर्शन करते हुए घंटा घर चौक से और फिर वापस नेहरू पार्क के सामने से होते हुए हांसी चौक पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाया। इससे पूर्व नेहरू पार्क में किसान नेता मास्टर शेर सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। प्रदर्शन में सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, आप पाटी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लेबर क्रांति मोर्चा, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

तोशाम में अनाज मंडी रही बंद


विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के आह्वान के तह विभिन्न किसान संगठनों ने प्रदेश किसान संघर्ष समिति के बैनर तले इकट्ठे होकर तोशाम में प्रदर्शन किया। किसान तोशाम मेन चौक से प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी होते हुए सुरेंद्र सिंह चौक पर पहुंचे। किसानों ने अनाज मंडी को बंद कर दिया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

September 26, 2020

हाई कोर्ट पहुंचा करनाल की महिला लाइब्रेरियन दुष्कर्म मामला, हरियाणा पुलिस को नोटिस

हाई कोर्ट पहुंचा करनाल की महिला लाइब्रेरियन दुष्कर्म मामला, हरियाणा पुलिस को नोटिस

चंडीगढ़ : करनाल के प्रताप पब्लिक स्कूल की पूर्व महिला लाइब्रेरियन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उसके साथ दुष्कर्म मामले की जांच हरियाणा पुलिस से लेकर सीबीआइ या अन्य जांच एजेंसी से करवाने की मांग की है। हाई कोर्ट ने महिला की याचिका पर हरियाणा पुलिस को 10 नवम्बर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
अपनी याचिका में महिला ने हाई कोर्ट को बताया कि जुलाई माह में उसने करनाल महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी थी महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला प्रिंसिपल सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।
इसमें प्रताप पब्लिक स्कूल के मालिक अजय भाटिया, तहसीलदार व स्कूल की प्रिंसिपल  का नाम शामिल है। शिकायत में महिला लाइब्रेरियन ने बताया था कि उसने प्रताप पब्लिक स्कूल में महिला टीचर के लिए आवेदन किया था और साक्षात्कार भी दिया था।

उसे स्कूल में असिस्टेंट लाइब्रेरियन रख लिया गया। एक दिन उसके पास फोन आया कि स्कूल के मालिक अजय भाटिया बुला रहे हैं। जब वह स्कूल गई तो बताया कि प्रमोशन और सैलरी बनवाने के लिए स्कूल के मालिक को खुश करना पड़ेगा। इसके बाद स्कूल के मालिक अजय भाटिया ने उसके साथ गलत काम किया।
साथ ही कहा कि तहसीलदार के साथ भी गलत काम करो तुम्हें पैसे ज्यादा मिलेंगे। इस बारे में उसने कई बार शिकायत करने का प्रयास किया लेकिन स्कूल के मालिक ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिया कि वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।
राजनैतिक दवाब के चलते उसके पति और उस पर ही मामला दर्ज करवा दिया गया। इतना ही नहीं स्कूल का मालिक स्टाफ व अन्य की मदद से उसे बार-बार धमकी देता था कि वह किसी को इस बारे में न बताए। 
September 26, 2020

तीन कंपनियां ही बेच सकेगी सोलर मीटर, सरकार ने ये भी की गाइडलाइन जारी

तीन कंपनियां ही बेच सकेगी सोलर मीटर, सरकार ने ये भी की गाइडलाइन जारी

चंडीगढ़ : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा के सौर ऊर्जा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा अधिकृत दुकानदारों के माध्यम से सोलर मीटर  उपलब्ध करवाए जाएंगे।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सौर ऊर्जा उपकरणों पर लगने वाले बिजली मीटरों की उपलब्धता सुगम बनाने के लिए विभाग ने तीन कंपनियों को अधिकृत किया है। ये कंपनियां बिजली उपभोक्ताओं  को विभाग द्वारा निश्चित की गई दरों पर मीटर उपलब्ध करवाएंगी, जिससे कि दुकानदार अब इन मीटरों की मनमानी कीमत वसूल नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना के अनुसार उपभोक्ताओं को सिंगल फेज सोलर मीटर 1759- रुपये में, थ्री फेज सोलर मीटर 3135- रुपये में, छोटे उद्योगों पर लगने वाले सोलर मीटर 3630- रुपये में और बड़े उद्योगों पर लगने वाले सोलर मीटर 21450- रुपये में कंपनी द्वारा अधिकृत दुकानदारों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए कंपनी द्वारा मीटर की कीमत मीटर के ऊपर भी अंकित की जाएगी ताकि दुकानदार इन मीटरों की ज्यादा कीमत नहीं वसूल सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत पर मीटर बेचने वाली कंपनी पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
September 26, 2020

सिरसा:अब आईएमए के डॉक्टर्स करेंगे गंभीर मरीजों का इलाज

सिरसा:अब आईएमए के डॉक्टर्स करेंगे गंभीर मरीजों का इलाज

 सिरसा:  कोरोना पर अटैक के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई प्लानिंग पर काम शुरू कर दिए है। नए सिविल सर्जन ने जहां एक ओर कोरोना से मृत्युदर रोकने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मदद लेने का प्लान बनाया है वहीं दूसरी ओर होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के इलाज और मॉनीटरिंग के लिए 17 टीमाें का गठन कर दिया है। ये टीमें एक दिन छोड़कर न केवल इलाज करेंगी वहीं नियमित मॉनीटरिंग भी करेंगी। नए सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के सभी एसएमओ और आईएमए के डॉक्टरों की अलग-अलग मीटिंग ली। शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 82 नये संक्रमित मिले हैं।

कोरोना अपने चरम पर है और अब संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। अब तक 3437 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इस स्थिति पर नियंत्रण के लिए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के इलाज के लिए 17 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है वहीं दूसरी ओर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉक्टरों की सहायता ली जाएगी।

इन टीमों को ब्लॉक अनुसार तैनात किया जाएगा और ये टीमें एक दिन छोड़कर होम आइसोलेशन में बैठे संक्रमितों का इलाज करेगी । गंभीर मरीजों को हालत बिगड़ने पर रेफर किया जाता है, लेकिन या तो रास्ते में मौत हाे जाती है या फिर स्थिति कंट्रोल में नहीं होती जिस कारण उनकी मौत हो जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब गंभीर मरीजों को रेफर करने की बजाय उनका इलाज स्थानीय प्राइवेट अस्पतालों में ही किया जाएगा।

कोरोना: बुजुर्ग महिला की मौत, 82 नये संक्रमित मिले


शुक्रवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को 82 नये संक्रमित मिले हैं। इनमें 47 सिरसा सिटी से जबकि अन्य 35 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। डबवाली शहर से 5 केस, ऐलनाबाद से 7 केस, कालांवाली से 3 केस, चौपटा से एक, रानियां से 17 केस मिले हैं। चौटाला और बड़ागुढ़ा से भी एक- केस मिले हैं। सिरसा सिटी में सी-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, रानियां गेट, चत्तरगढ़पट्‌टी, इरा कॉलोनी, नोहरिया बाजार, भीम कॉलोनी, हुडा सेक्टर-20, घंटाघर चौक, अग्रसेन कॉलोनी, कोर्ट कॉलोनी, अनाज मंडी, डी-ब्लॉक, जीटीएम कॉलोनी, राम कॉलोनी, एफ-ब्लॉक, द्वारका पुरी, थेड़ मोहल्ला, रोड़ी बाजार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोशाला रोड सहित अन्य क्षेत्राें से भी केस मिले हैं।
September 26, 2020

उद्घाटन:डीसी ने जींद रोड स्थित रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेंटर का किया उद्घाटन

उद्घाटन:डीसी ने जींद रोड स्थित रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेंटर का किया उद्घाटन

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कुशल भी होना होगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें और आधुनिकता की इस दौड़ में अपनी आय के साधन अर्जित कर सकें। वर्तमान परिवेश में बच्चों में तकनीकी दक्षता का विकास करना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी मांग है इसलिए सभी को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

डीसी शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा द्वारा संचालित छोटूराम चौक के पास जींद रोड स्थित रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का उदघाटन करने के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले डीसी सुजान सिंह, रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, संजय कामरा, बलविंद्र ढुल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

डीसी ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा बच्चों को कुशल बनाने हेतु इन सेंटरों की स्थापना की गई है, जिसके तहत सभी जिलों में रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेंटर खोले गए हैं, जिनमें बच्चों को तकनीकी दक्षता देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

September 26, 2020

कैथल:इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से ‌4.50 लाख का सामान चुराने के आरोपी गिरफ्तार

कैथल:इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से ‌4.50 लाख का सामान चुराने के आरोपी गिरफ्तार

ढांड क्षेत्र के गांव आहूं से इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 4.50 रुपए का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 8 इन्वर्टर बैटरी, होमगार्ड जवान की चोरी की गई बाइक सहित 80 हजार की संपत्ति बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व करीब 16 मामले दर्ज हैं और बाइक चोरी की कई अन्य वारदात सुलझाने में भी पुलिस सफल हुई है।

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम दोपहर को गश्त के दौरान ब्रह्मानंद चौक पूंडरी पर मौजूद थी। इस दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवक को काबू किया गया। आरोपी की पहचान बिंटू उर्फ मिंटू निवासी मघन पट्टी नजदीक बस अड्डा करोड़ा के रूप में हुई। जांच के दौरान 30 हजार रुपए मूल्य की यह मोटरसाइकिल होमगार्ड जवान बबली कुमार निवासी खरकड़ा की पाई गई।

आरोपी ने इसे 21 अगस्त की दोपहर मंडवाल मोड राजौंद से चुराया था। आरोपी की सीआईए-1 पुलिस को सेंधमारी के एक अन्य मामले में भी तलाश थी। संदीप कुमार निवासी आहूं की शिकायत के अनुसार 28/29 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में सेंधमारी करते हुए 18 नई बैटरी, 30 बैटरी स्क्रैप, 10 प्लेट सोलर पैनल, 6 इन्वर्टर, एक पंखा व कुछ नकदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ले गए थे।

एएसआई प्रदीप द्वारा आरोपी बिंटू से पूछताछ करते हुए उसकी निशानदेही पर उसके घरौंडा जिला करनाल स्थित किराए के कमरा से करीब 50 हजार रुपए मूल्य की 8 बैटरी बरामद कर ली हैं। आरोपी के खिलाफ थाना शहर, सिविल लाइन, राजौंद, पूंडरी व गुहला में पहले भी काफी मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की दो अन्य वारदातें भी कबूल की गई हैं। व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया।
September 26, 2020

खुलासा:नशे की लत को पूरा करने के लिए श्याम स्टील के संचालक से मांगी थी एक करोड़ की चौथ

खुलासा:नशे की लत को पूरा करने के लिए श्याम स्टील के संचालक से मांगी थी एक करोड़ की चौथ

 हांसी : स्टील के संचालक प्रवीन गर्ग से एक करोड़ रुपए की चौथ मांगने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खरबला निवासी विक्रम राठी खरबलिया व जमावड़ी निवासी विनीत उर्फ टिंकू के रूप में हुई। दोनों को जींद पुल के समीप गिरफ्तार किया गया। साइबर सेल की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों ने गुरुवार को अंबेडकर चौक के पास स्थित श्याम स्टील के संचालक प्रवीन गर्ग को फोन करके 1 करोड़ रुपए की चौथ मांगी थी। शाम 6 बजे तक चौथ न देने पर गोली मारने की धमकी दी। सेक्टर-6 पी निवासी कारोबारी प्रवीन गर्ग ने कहा कि वह दोपहर सवा दो बजे घर पर खाना खा रहे थे। तभी मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने उनसे एक करोड़ रुपए की चौथ मांगी। उन्हें 2-3 बार फोन किया और धमकी दी कि शाम 6 बजे तक चौथ की रकम दे दो नहीं तो गोली से उड़ा दूंगा।

धमकी देने वाले ने कहा कि वह उनका मकान भी जानता हूं। भलाई एक करोड़ रुपये देने में है। गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने विक्रम राठी खरबलिया पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान विक्रम का टेलीफोन ट्रेस किया गया। साइबर सेल और मुखबिरी के आधार पर वह अपने दोस्त सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रवीन के बारे में थी आरोपियों को पूरी जानकारी


एसपी ने बताया कि राठी एक कारोबारी संजय के पास 8-10 महीने पहले काम करता था। उस दुकान से वह प्रवीन गर्ग के पास सामान लेने के लिए आया करता था। आने-जाने पर उसे पता चला कि प्रवीन गर्ग का कारोबार कैसा है। विक्रम पर लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ और फिर वहां से काम छोड़ दिया। फिर विक्रम ने गंगनखेड़ी में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम किया। वहां पर विक्रम व विनीत की एक दूसरे से पहचान हुई। दोनों ने इकट्ठे शराब पीना शुरू किया। दोनों ने चौथ मांगने की योजना बनाई और फोन करके चौथ मांगी। कॉल ट्रेस के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

शराब ठेके पर बनाई योजना


एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विक्रम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दो लड़ाई झगड़े के हैं व एक रेप का मामला है। लड़ाई-झगड़े के मामले अंडर ट्रायल हैं, रेप के मामले में सजा हो चुकी है। विनीत उर्फ टिंकू पर रेप व अपहरण का मामला दर्ज है। मामला अंडरट्रायल है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। दोनों ने चौथ की साजिश रची। दोनों नशा करते थे। नशा आदि के लिए पैसे की जरूरत पड़ी थी।

विनीत ने की हुई है जेबीटी


विनीत उर्फ टिंकू ने जेबीटी की हुई है। विक्रम राठी सातवीं पास है। विनीत का भाई हरियाणा पुलिस में है और भिवानी में तैनात है। पिता रिटायर्ड फौजी हैं। विनीत अच्छे व पढ़े-लिखे परिवार से बताया जा रहा है। विक्रम के माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।

September 26, 2020

ऑनलाइन लेनदेन में रहें अलर्ट:ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर 37349 रुपए ठगे, ठगी के बाद मैसेज किया- मैं तुम्हारे साथ फ्रॉड कर रहा था, भगवान तुम्हें और पैसे दे

ऑनलाइन लेनदेन में रहें अलर्ट:ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर 37349 रुपए ठगे, ठगी के बाद मैसेज किया- मैं तुम्हारे साथ फ्रॉड कर रहा था, भगवान तुम्हें और पैसे दे

कैथल : ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर आरोपियों ने जम्मू कश्मीर के जिला कुपवाड़ा निवासी फयाजत अहमद मीर से 37349 रुपए ठग लिए। पीड़ित ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि वे हरियाणा में कपड़े बेचने के लिए आया हुआ था और चार फरवरी को ओएलएक्स पर गाड़ी खरीदने के लिए आवेदन किया था। उसके बाद एक फोन आया और कहा कि गाड़ी की फोटाे भेज रहा हूं देख लीजिए।
उसके बाद एक लाख रुपए में गाड़ी का सौदा तय हो गया। आरोपी ने छह फरवरी को सुबह फोन कर कहा कि वे उनके पते पर गाड़ी भेज रहा है और इसके लिए काेरियर का खर्च 7100 जमा करवा दें। उन्होंने राशि जमा करवा दी। उसके बाद दोबारा फोन आया कि उसकी गाड़ी कैथल पहुंच गई है और जीपीएस खत्म हो गया। 8999 रुपए राशि खाते में डलवा दें जीपीएस ऑन हो जाएगा और गाड़ी तुम्हारे पास पहुंच जाएगी।
शाम का आरोपी का दोबारा फिर फोन आया कि गाड़ी का बीमा खत्म हो गया है और रास्ते में दुर्घटना होने का खतरा है और आरोपी ने बीमा करवाने के नाम पर 21250 रुपए की राशि और खाते में डलवा ली। आरोपी ने फिर 17 हजार की डिमांड की तो मैंने रुपए देने से इनकार कर दिया और पहले गाड़ी दिखाने की बात कही। अपने रुपए वापस मांगे।
आरोपी ने कहा कि राशि काेरियर कंपनी में जमा हो गई है जो तीन महीने बाद मिलेगी। इसके बाद आरोपी ने एक मैसेज किया और लिखा मैं तुम्हारे साथ फ्रॉड खेल रहा था और भगवान तुम्हें और पैसे दे। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ विश्वास में लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है ।
September 26, 2020

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार उठा रही कदम : संदीप सिंह

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार उठा रही कदम : संदीप सिंह

चंडीगढ़ :  खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश के खिलाड़ियों  के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार  लगातार प्रयासरत है और खेलों में लगातार पहले नंबर पर रखने की दिशा में कार्य कर रही है। संदीप सिंह शुक्रवार को खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा 'खिलाडियों के स्वास्थ्य एवं खेलों में सुधार के लिए खान-पान का योगदान' विषय पर आयोजित वेबिनार में बोल रहे थे।
जितनी मेहनत जरूरी खिलाड़ियाें के लिए उतनी डाइट भी जरूरी
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत जितनी जरूरी है उतना ही भोजन आवश्यक है। खिलािड़यों को जीतने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसके लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे उनके खेलने की क्षमता बढ़ती है और वह पूरे दमखम के साथ खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खान-पान में आरंभ से ही दूध ,घी, दही मक्खन शामिल हैं जो कि तंदरूस्ती के लिए बहुत ही आवश्यक है, परन्तु इसे कितनी मात्रा में लिया जाना चाहिए इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के वेबिनार का आयोजन किया गया है। घर के भोजन में ही इतने पोषक तत्व होते हैं जिन्हें सही ढंग से लेकर स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है और खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रर्दशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा के अधिकतर खिलाड़ी जमीनी स्तर से उठ कर आगे बढ़े है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 
 
September 26, 2020

15 मिनट का खूनी मंजर कैमरे में कैद:हथौड़ा लेकर पेट्रोल पंप पर आया साइको किलर, सो रहे तीन लोगों पर किया ताबड़तोड़ वार, मैनेजर की 4 पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसने से मौत

15 मिनट का खूनी मंजर कैमरे में कैद:हथौड़ा लेकर पेट्रोल पंप पर आया साइको किलर, सो रहे तीन लोगों पर किया ताबड़तोड़ वार, मैनेजर की 4 पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसने से मौत

हिसार : सिरसा चुंगी के पास हाई-वे पर गोयल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात दिलदहला देने वाली वारदात हुई। सीसीटीवी में कैद हुआ 15 मिनट का खूनी मंजर रोंगटे खड़े करता है। साइको किलर ने पंप परिसर में करीब रात 2 बजकर 15 मिनट पर कदम रखा। 2 बजकर 30 मिनट पर वारदात कर चला गया। पंप कर्मी सोए हुए थे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।
मैनेजर हुनमान की मौत हाे गई तो एक कारिंदा व ऑपरेटर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मैनेजर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर पांच वार और छाती पर चार से पांच वार होना पाया है। सिर में गंभीर चाेटें लगी थी। पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गईं थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक नकाबपोश सबसे पहले पंप के पुराने ऑफिस रूम में पलंग पर सो रहे मैनेजर हनुमान पर हमला करता है। फिर मुख्य ऑफिस के बाहर सो रहे कारिंदे घनश्याम और प्रदूषण जांच केंद्र के ऑपरेटर बृजेश के पास पहुंचता है। पहले बृजेश पर हथौड़े से एक के बाद एक पांच वार करता है। फिर घनश्याम पर सात वार करता है। फिर बृजेश पर दोबारा चार और वार करता है। घनश्याम पर एक वार करता है। दोनों सिर व मुंह के पास लगी चोटाें के कारण बेसुध हो गए। आरोपी उनकी जेबों और पास रखी अलमारी की दराजें खंगालता है। फुटेज में आरोपी के कुछ हाथ लगा है या नहीं, जेब में कुछ था या नहीं इसका पता नहीं चल सका है। लूट हुई है या नहीं इस बारे में घनश्याम व बृजेश ही बता सकते हैं लेकिन इनकी हालत गंभीर बनी है।

मंजर देख घबरा गया था, आंखों के सामने छा गया था अंधेरा : टी स्टॉल संचालक

पेट्रोल पंप के साथ चाय का खोखा है। रूटीन काम में पांच बज गए थे। देखा कि पंप की लाइट्स ऑन नहीं हुई है। जाकर देखा तो पंप के मेन ऑफिस के बाहर पलंग पर कंबल ओढ़े दो कर्मी सोते दिखे। लगा कि उनमें एक फूली उर्फ फूल सिंह उर्फ गुरचरण सो रहा है। पलंग के पास गया तो चप्पल पर कुछ चिपकने का अहसास हुआ। नीचे देखा तो खून था। कुछ समझ नहीं आया। दोनों के मुंह से कंबल हटाए तो होश उड़ गए। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मैं तुरंत मैनेजर हनुमान को जगाने उसके कमरे में गया। देखा तो वह आवाज सुनकर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। पास जाकर हिलाया मगर नहीं उठा। सांस थमी मिली। सिर व मुंह पर खून से सना था। यह देखकर बहुत घबरा गया था। आंखों के सामने कुछ पल के लिए अंधेरा छा गया था। वहां टायर पंक्चर वाला पहुंच गया। उसे घटना के बारे में बताया और कहा कि जैसे तैसे पंप मालिकों को सूचना पहुंचाया। -जैसा कि ढंढूर वासी टी स्टॉल संचालक विनोद ने बताया।

छुट्‌टी पर गया था कारिंदा, जिसकी जगह सोया था बृजेश

पेट्रोल पंप पर मैनेजर हनुमान कभी परिसर में तो कभी कमरे में सोता था। घटना की रात वह कमरे में सो गया था। मिलगेट वासी एक कारिंदा छुट्‌टी पर था। ऐसे में उसकी जगह ऑपरेटर बृजेश कारिंदे घनश्याम के साथ अलग पलंग पर सो गया था। ऐसे में छुट्‌टी पर कारिंदा नहीं गया होता तो शायद बृजेश की जगह वह साइको किलर का शिकार बनता।

करीब साढ़े तीन घंटे तक तड़पते रहे तीनों

नकाबपोश आरोपी ढाई बजे करीब वारदात कर चला गया। इसके बाद मैनेजर, कारिंदा व ऑपरेटर खून से लथपथ तड़पते रहे। सीसीटीवी के अनुसार घनश्याम एक बार उठने की कोशिश करता है मगर वापस पलंग पर गिर जाता है। छह बजे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। ऐसे में करीब साढ़े तीन घंटे तक उनका काफी खून भी बह चुका था।

अलमारियां टूटी मिली हैं, आज संभालेंगे

पेट्रोल पंप संचालक संजय गोयल ने बताया कि वारदात के चलते पेट्रोल पंप को सीज किया हुआ है। लूटपाट के इरादे से किलर ने अलमारी का लॉक तोड़ा हुआ है। दराज भी खंगाली हैं। शनिवार को अलमारियां, तेल की सेल व क्लेक्शन इत्यादि संभालेंगे जिससे लूटपाट के नुकसान का पता चल पाएगा। अंदेशा है कि यह साइको प्रवृति या फिर नशेड़ी का काम हो सकता है।
September 26, 2020

कोरोना संकट:प्रदेश में एक दिन में 1861 नए कोरोना मरीज मिले, 21 की मौत; पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल से बेहतर रिकवरी दर हमारी

कोरोना संकट:प्रदेश में एक दिन में 1861 नए कोरोना मरीज मिले, 21 की मौत; पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल से बेहतर रिकवरी दर हमारी







चंडीगढ़ : प्रदेश में कोरोना संक्रमण जहां अब घटने लगा है, वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। एक लाख से ज्यादा मरीजों के ठीक होने वाले राज्यों में हरियाणा 15वां प्रदेश बना है। राहत की बात यह है कि रिकवरी दर 10 दिन में ही करीब 6% बढ़ गई है। रिकवरी दर में हरियाणा देश में 10वें नंबर पर पहुंच गया है। अच्छी बात यह भी है कि शुक्रवार को रिकाॅर्ड 2863 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
सितंबर में भले मौतों व नए मरीजों की संख्या 45 फीसदी तक रही है, लेकिन ठीक होने वाले करीब 50% है। 29 अगस्त तक 115 दिन में 50 हजार मरीज ठीक हुए थे। अगले 50 हजार मरीज 28 दिन में ठीक हुए हैं। हरियाणा की रिवकरी दर पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल से भी बेहतर है। हरियाणा की 83.58%, वहीं पंजाब व चंडीगढ़ की 77.4% व हिमाचल की 69% रिकवरी दर है।
इधर, प्रदेश में एक दिन में 1861 नए केस मिलने के बाद मरीजों की संख्या 121162 हो गई है। हालांकि, शुक्रवार को सिर्फ 20053 लोगों के सैंपल लिए गए। 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 1352 हो गई है। अभी 18537 सक्रिय मरीज हैं।

यहां मिले नए मरीज

फरीदाबाद में 221, गुड़गांव में 279, सोनीपत में 103, रेवाड़ी में 61, अंबाला में 90, करनाल में 87, हिसार में 155, पानीपत में 48, रोहतक में 79, पलवल में 25, पंचकूला में 121, महेंदगढ़ में 53, झज्जर में 36, भिवानी में 71, कुरुक्षेत्र में 131, नूंह में 5, सिरसा में 82, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 43, कैथल में 41, जींद में 32 और चरखी दादरी में 11 नए मरीज मिले हैं।
यहां ठीक हुए
फरीदाबाद में 253, गुड़गांव में 426, सोनीपत में 171, रेवाड़ी में 58, अंबाला में 254, रोहतक में 124, पानीपत में 138, करनाल में 369, हिसार में 153, पलवल में 145, पंचकूला में 84, महेंद्रगढ़ में 50, झज्जर में 36, भिवानी में 55, कुरुक्षेत्र में 92, नूंह में 7, सिरसा में 115, सिरसा में 115, यमुनानगर में 102, फतेहाबाद में 91, जींद में 115, चरखी दादरी में 25 मरीज ठीक हुए हैं।

*आज तक की स्थिति*

*246464 लोग सर्विलांस पर लिए गए।*

*111278 लोगों का सर्विलांस समय पूरा।*

*1803327 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।*

*6038 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार।*

*6.71% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।*

*1.11% मरीजों की जान गई अब तक।*

*प्रति 10 लाख लोगों पर 71137 के टेस्ट।*

*28 दिन में अब दोगुने हो रहे हैं मरीज।*
September 26, 2020

ड्रग्स इंस्पेक्टर व ड्रग्स कंट्रोल अफसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक हाई कोर्ट ने सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स इंस्पेक्टर व ड्रग्स कंट्रोल अफसर  की भर्ती प्रक्रिया पर रोक हाई कोर्ट ने सरकार व हरियाणा लोक  सेवा आयोग से मांगा जवाब

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा में 26 ड्रग्स इंस्पेक्टर/ड्रग्स कंट्रोल अफसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने यह आदेश जिला पलवल निवासी कृष्ण कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया। इसी के साथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा पर आधारित बेंच ने हरियाणा सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग को 4 नवंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में याचिकाकर्ता के वकील केशव प्रताप सिंह ने बेंच को बताया कि हरियाणा में 26 ड्रग्स इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 3 अक्टूबर 2019 को एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। 12 दिसंबर 2019 को इस लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने 3 जून 2020 को दूसरे स्तर का परिणाम घोषित कर सफल उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट व दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया। याचिकाकर्ता को 7 जुलाई को आयोग की तरफ से एक पत्र मिलता है जिसमें कहा गया कि याची के पास अनुभव नहीं है, इसलिए उसका आवेदन अमान्य किया जाता है। इसके खिलाफ याची ने आयोग के सामने मांग पत्र देकर विरोध भी जताया लेकिन उसकी मांग स्वीकार नहीं की गई। हाई कोर्ट को बताया गया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर/ड्रग्स कंट्रोल अफसर की भर्ती के लिए केंद्रीय सरकार के नियम के अनुसार केवल बी फार्मा की डिग्री जरूरी है। अगर ड्रग्स इंस्पेक्टर/ ड्रग्स कंट्रोल अफसर दवा उत्पादन की इंस्पेक्शन का काम करता है 18 माह का अनुभव जरूरी है, लेकिन हरियाणा सरकार ने केंद्रीय नियमों अनदेखा कर राज्य में ड्रग्स इंस्पेक्टर/ ड्रग्स कंट्रोल अफसर की भर्ती के लिए अनुभव को एक जरूरी योग्यता कर दिया जो केंद्रीय एक्ट के नियम 49 के खिलाफ है। याची ने 2013 में बी फार्मा व 2015 में एम फार्मा की डिग्री हासिल कर ली थी। याचिकाकर्ता के वकील की दलील सुनने के बाद चीफ जस्टिस पर आधारित बेंच ने इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सभी प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया।
September 26, 2020

करसोला माइनर में रेलवे लाइन के पास मिला युवती का सिर कटा

करसोला माइनर में रेलवे लाइन के पास मिला युवती का सिर कटा

जींद :( गौतम सत्यराज ) करसोला माइनर में रेलवे लाइन से तीन-चार एकड़ दूरी पर ग्रामीणों ने वीरवार को एक लड़की का शव देखा। शव पर नीली जिंस, हरे व काले रंग की टी-शर्ट थी। गर्दन से ऊपर का हिस्सा व कलाई से ऊपर के हाथ नहीं थे। शव को देखकर लग रहा था कि युवती की उम्र 22 वर्ष के करीब है। शव अधिक गला व सड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में शव कई दिनों से पानी में होने का अंदेशा लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए पूछताछ की मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी।
शव की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वीरवार शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
September 26, 2020

उचाना के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर लैब

उचाना के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर लैब

उचाना के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई आरटीपीसीआर लैब
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया लैब का उद्घाटन
हरियाणा में स्थापित होगीं चार नई कोरोना वायरस जांच लैब तथा तीन कोविड अस्पताल : अनिल विज  

जींद 25  सितम्बर ( गौतम सत्यराज )   हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित की गई आरटीपीसीआर लैब का विधिवत रूप से उद्घाटन कर लोकापर्ण किया और प्रदेश में चार नई कोरोना वायरस जांच लैब तथा गम्भीर मरीजों के ईलाज के लिए तीन नये कोविड अस्पताल स्थापित करवाने की घोषणा की। अनिल विज ने इस लैब का उद्घाटन विडियों कॉन्फ्रैसिंग के जरिए किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी चरखी दादरी से लाईव जुडक़र उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटे डॉक्टर व अन्य स्टाफ शानदार काम कर रहे है, इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज रिवाईड होम आईसोलैशन प्रोटोकॉल एप्प को भी लांच कर दिया गया है। यह एक ऐसा एप्प है जिसके माध्यम से मरीज की अस्पताल में बैड़ खाली है का पता कर बैठ रिजर्व करवा सकते है। रिजर्ववैशन का संदेश मोबाईल पर आ जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपायुक्त के डैस्कबोर्ड पर यह रिपोर्ट आ जाएगी कि किसी अस्पताल के किस बैड पर मरीज की स्थिति गम्भीर है। इस एप्प के लांच होने से अस्पतालों में मरीजों की देखभाल जहां अच्छी तरह से होगी वहीं उच्च अधिकारी भी स्थिति से अवगत होते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में भिवानी, पानीपत, चरखी दादरी तथा युमनानगर जिलों में कोरोना वायरस जांच लैब स्थापित करवा ली जाएगीं। गम्भीर मरीजों के ईलाज के लिए करनाल, रोहतक व अग्रोहा में एक सौ- एक सौ बैड के कोविड अस्पताल स्थापित करवाए जाएंगे। जिनमें से दो अस्पतालों का काम पूरा हो चुका है तथा तीसरे अस्पताल का कार्य जल्द पूरा करवा लिया जाएगा। इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की डयूटी लगाई जाएगी और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां होम आईसोलैटिड कोविड मरीजों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मरीजों से प्रतिदिन सम्पर्क करें ताकि इन्हें घर बैठे हर प्रकार की आवश्यक चिकित्सा सुविधा व अन्य परामर्श प्राप्त होते रहे।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि उचाना में स्थापित आरटीपीसीआर लैब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इस लैब के स्थापित होने से लोगों को कोविड- 19 की जांच करवाने के लिए अब खानपूर, अग्रोहा मैडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा, फिलहाल इस लैब में 188 सैम्पलों की जांच की जा सकेगी। यहां अधिकाधिक सैम्पलों की जांच हो सके इसके लिए यहां पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता करवाने के लिए सरकार को पदों की स्वीकृति के लिए लिखा जाएगा। फिलहाल इस लैब में 8 लैब टैक्निशियन, 3 डॉक्टर तथा 2 कम्प्यूर ऑपटरों की डयूटी लगाई गई है। इस लैब को स्थापित करवाने के कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस सैम्पल लेने के लिए दस कोलेक्शन सैंटर तथा इतनी ही सख्यां में मोबाईल टीमें बनाई गई है, इसके द्वारा प्रतिदिन एक हजार सैम्पल लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जांच लैब स्थापित होने पर अब सैम्पलों की सख्यां को और बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, निदेशक अशोक मीणा, जीडी एच एस डॉ. सुरजभान कम्बोज, एमडी एनएच एम प्रभात, जींद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
September 26, 2020

ट्रांसफर पॉलिसी:को-एजुकेशन वाले सभी स्कूलों में होगी महिला शिक्षकों की नियुक्ति, तबादले में महिलाओं को मिलते हैं 10 अंक

ट्रांसफर पॉलिसी:को-एजुकेशन वाले सभी स्कूलों में होगी महिला शिक्षकों की नियुक्ति, तबादले में महिलाओं को मिलते हैं 10 अंक

चंडीगढ़ : प्रदेश के को-एजुकेशन वाले चार हजार से ज्यादा स्कूलों में महिला शिक्षकों के न होने की वजह से राज्य सरकार ट्रांसफर पॉलिसी में कोई बदलाव कर सकती है। पॉलिसी में महिला होने पर ट्रांसफर में 10 अंक मिलते हैं। इसके साथ ही मिडिल और सेकंडरी स्कूलों में टीजीटी टीचर ही पढ़ाते हैं। ऐसे में दस अंक का फायदा मिलने पर ज्यादातर वे सेकंडरी स्कूलों में पढ़ाना ज्यादा पसंद करती हैं।
ऐसे में राज्य में 4283 को-एजुकेशन स्कूलों में महिला शिक्षक ही नहीं है। इस मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ने पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजी थी। साथ ही सिफारिश की थी कि इन सभी स्कूलों में महिला शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाए। ताकि बेटियों को कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था कराई जाए। बता दें कि पिछले साल हिसार के एक स्कूल का मामला सामने आने के बाद आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने शिक्षा विभाग से स्कूलों में महिला शिक्षकों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। करीब 14 हजार स्कूलों में 4200 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जहां महिला शिक्षक नहीं है। इनमें 3872 मिडिल और प्राइमरी स्कूल हैं।
हां, इस मामले पर काम शुरू किया है। सभी स्कूलों में महिला शिक्षकों की व्यवस्था हो, इसका कोई विकल्प जरूर तलाश जाएगा। -कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री
September 26, 2020

उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव:बरोदा में आईएमटी व चावल मिल बनेगी, जनता कॉलेज को अपग्रेड कर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी

उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव:बरोदा में आईएमटी व चावल मिल बनेगी, जनता कॉलेज को अपग्रेड कर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी

चंडीगढ़ : बरोदा हलके को दिवाली से पहले नया विधायक मिल जाएगा। बिहार चुनाव के साथ होने वाले बरोदा उपचुनाव के लिए एक ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 सितंबर को शेड्यूल तय करने के लिए बैठक बुलाई है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने इस इलाके के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरोदा हलके मेें एक इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, हैफेड 4 मीट्रिक टन प्रति घंटा की क्षमता वाली राइस मिल लगाएगी। इस पर 12 करोड़ रु. लागत आएगी। दोनों प्रोजेक्ट को सरकार ने सैद्घांतिक मंजूरी दे दी है। वहीं, जनता कॉलेज को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार ने हलके में विकास कार्यों के लिए 65 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्‌डा के निधन से खाली हुई बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव बिहार में होने वाले चुनाव के साथ ही हो सकता है। इस उपचुनाव के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बुलाई बैठक में मतदाताओं की संख्या व मतदान केंद्रों को लेकर डाटा तैयार किया जाएगा। इसी बैठक में उपचुनाव को बिहार चुनाव के तीसरे चरण के साथ कराए जाने की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को हो सकती है।
September 26, 2020

एक्सिडेंट:बाइक से ड्यूटी पर रोहतक डिपो जा रहे रोडवेज चालक-परिचालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

एक्सिडेंट:बाइक से ड्यूटी पर रोहतक डिपो जा रहे रोडवेज चालक-परिचालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

रोहतक : रोहतक एरिया में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोहतक-झज्जर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज चालक-परिचालक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर हादसे के वक्त करौथा निवासी हरदीप, बेरी निवासी नवीन और बेरी निवासी जगपाल ड्यूटी के लिए रोहतक डिपो जा रहे थे।उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार एक महिला चिकित्सक की थी।
दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती किया गया है। करौंथा निवासी करीब 50 वर्षीय हरदीप और बेरी निवासी 37 वर्षीय नवीन और बेरी निवासी रोडवेज परिचालक जगपाल रोडवेज डिपो राेहतक में ड्यूटी के लिए आ रहे थे। जब वें गांव शिमली के पास पहुंचे ताे एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान चालक हरदीप और परिचालक नवीन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे परिचालक जगपाल का अभी उपचार चल रहा है। बेरी के चुलयान पाना निवासी नवीन पुत्र रामकुमार की डेढ़ साल की बेटी है।
नवीन के परिजनों ने बताया कि वो हरियाणा रोडवेज में चालक की नौकरी कर रहा था और ड्यूटी पर जा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया। नवीन परिवार में अकेला कमाने वाला था। बताया गया कि सड़क हादसे के बाद कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हाे गई कार सवार माैके से फरार हो गए। कार में कितने लोग थे इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Friday, September 25, 2020

September 25, 2020

रोष:इनहांसमेंट खातों से नहीं हटाने के विरोध में सेक्टरवासियों का धरना

रोष:इनहांसमेंट खातों से नहीं हटाने के विरोध में सेक्टरवासियों का धरना

 हिसार :-  हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कन्फेडरेशन के बैनर तले सेक्टरवासियों ने गुरुवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ किया गया। हिसार में प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक के नेतृत्व में सेक्टरवासियों ने फैसला किया कि अगले महीने 15 अक्टूबर को बरोदा उपचुनाव में प्रदेश सरकार का बहिष्कार करने के लिए एक कार्यालय खोला जाएगा।

उपचुनाव के क्षेत्र में आने वाले सेक्टरों के प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करेंगे कि यह सरकार लोगों से वादा करके मुकर जाती है। जब तक सरकार इनहांसमेंट खातों से नहीं हटाती है तब तक जागरूकता अभियान जारी रहेगा। मलिक ने बताया कि सिरसा में राजपाल सिंह, फतेहाबाद में बलदेव बजाज, हिसार में राजकुमार रेड्डू, भिवानी में चिरंजीलाल व हर्षदीप, जींद में रामनिवास ढिगाना, रोहतक में कदम सिंह, पानीपत में बलजीत सिंह, सोनीपत में राजिंदर सिंह राठी, कैथल में हरेंद्र सिंह, झज्जर में आरके जैन, गुरुग्राम में मनोज श्योराण, फरीदाबाद में अर्जुन अवार्डी भीमसिंह, रेवाड़ी में शिव कुमार यादव, पंचकूला में भानु प्रसाद शर्मा, हांसी में बीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सेक्टरवासियों ने धरना देकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

September 25, 2020

भारत बंद आज:नए कृषि विधेयक के विरोध में भारत बंद आज, पुलिस के 600 जवान रखेंगे नजर

भारत बंद आज:नए कृषि विधेयक के विरोध में भारत बंद आज, पुलिस के 600 जवान रखेंगे नजर

  भिवानी :-   नए कृषि विधेयकों के विरोध में 25 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। बंद के दौरान शुक्रवार को जिलेभर की पुलिस फाेर्स स्थिति पर नजर रखेगी। लगभग 600 पुलिस कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस संबंध में एसपी व डीएसपी ने जिले में स्थित सभी पुलिस थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने संबंधित क्षेत्रों में हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को 180 संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद के दौरान जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की पैनी नजर रहेगी। संबंधित थाना व पुलिस चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्थिति पर नजर रखेंगे, ताकि कही भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

बाजारों में पीसीआर व बाइक राइडर रहेंगे तैनात


शहर में पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। विशेषकर बाजारों में पीसीआर व बाइक राइडर हर स्थिति पर नजर रखेंगे। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। इसके लिए जिले भर में लगभग 600 पुलिस कर्मचारी अपने अपने ड्यूटी क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगे। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। संबंधित पुलिस थाना व चौकी प्रभारियों को विभाग की तरफ से आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।-विरेंद्र सिंह, डीएसपी।
September 25, 2020

आक्रोश:युवा कांग्रेस ने अध्यादेशों के विरोध में निकाला मशाल मार्च

आक्रोश:युवा कांग्रेस ने अध्यादेशों के विरोध में निकाला मशाल मार्च

 हिसार :-  युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज टाक माही व प्रदेश सचिव तेजबीर पुनिया के नेतृत्व में किसान बिल के विरोध में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के चार नम्बर गेट से लेकर फुवारा चौक तक मसाला मार्च निकाला विधेयक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। मनोज टाक माही ने कहा कि सरकार कृषि पर तीन अध्यादेश लेकर आई है।

उक्त अध्यादेश में बहुत सी खामियां हैं और यह पूर्णतः किसान,मजदूर विरोधी है। इसमें कहीं भी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र नहीं है। किसान की फसल मंडी तक नहीं पहुंचेगी जिससे सरकार को राजस्व का भार नुकसान होगा। इस अवसर पर विकास टाक, अतिकाय सरवटे, विक्रम डाबड़ा, भूपेन्द्र रुतेला,अशोक शर्मा, कुलदीप पंघाल, अनूप मुकलान, अनुपल, विनोद यादव,हर्षित लंबा, सुरेंद्र शर्मा, नवीन डूडी, आकाश बागड़ी, सुरेन्द्र टाक मौजूद थे।
September 25, 2020

भारत बंद की पूरी तैयारी:संगठन एकजुट तो प्रशासन भी सख्त, दुकानें बंद करवाने पर होगी कार्रवाई

भारत बंद की पूरी तैयारी:संगठन एकजुट तो प्रशासन भी सख्त, दुकानें बंद करवाने पर होगी कार्रवाई

सिरसा। तीन अध्यादेश के विरोध  में भारत बंद को सफल बनाने बारे किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान नेता।

तीन विधयकों के खिलाफ आज किसान अनाज मंडी में होंगे एकत्रित, बाजारों में निकालेंगे रोष मार्च
शहर के चौक- चौराहों पर तैनात रहेंगे 500 से ज्यादा जवान, 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त, नहीं बिगड़ने देंगे कानून व्यवस्था

केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन अध्यादेशों के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया हुआ है। इसी के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिनके नेतृत्व में पुलिस के 500 से ज्यादा जवान चौक- चौराहों और नाकों पर तैनात रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

डीसी और एसपी ने मीटिंग करके फैसला लिया है कि पुलिस के जवानों के पास हथियार नहीं होंगे। वे केवल लाठी डंडों से लैस होंगे। अगर प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती बाजार बंद करवाने की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर व्यापार मंडल ने भी बंद को समर्थन देने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। इसका साफ मतलब है कि बाजार खुल सकते हैं।

वहीं बाजार में रोष मार्च के चलते आंशिक रूप से दुकानें बंद रह सकती है। वहीं रोडवेज विभाग की ओर से अलर्ट जरूर जारी किया गया है, मगर बसें बंद रखने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए बसें चलती रहेगी। इसके अलावा इमरजेंसी हालत बनते हैं तो इसके लिए एबुंलेंस, फायर बिग्रेड, क्रेन, रोडवेज बस इत्यादि की तैयारी रखी गई है। मेडिकल स्टाफ को भी अलर्ट रहने के लिए पत्र लिखा गया है। इधर एसपी ने भी पुलिस जवानों को रोड जाम से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने बुलाई किसानों की बैठक


शुक्रवार को बंद से पहले जिला प्रशासन ने किसान संगठनों की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन किसान नहीं मानें, तो शांतिपूर्वक आंदोलन की अपील किसानों से की। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी की आड़ लेकर बिना किसी से सुझाव लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान विरोधी तीन अध्यादेश पारित कर दिए। सरकार की ओर से लागू किए गए तीन अध्यादेशों से देश का किसान बेबस हो जाएगा और व्यापारिक संगठन उसका शोषण करने के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि वास्तव में किसानों की हितैषी है तो ऐसा कानून बनाए कि किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे ना बिके। लेकिन प्रदेश बंद के बावजूद सरकार नहीं चेती। जिसके बाद किसानों ने भारत बंद का फैसला लिया है। जिसमें व्यापारी, आढ़ती, कर्मचारी, मजदूर व छात्र संगठन हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दुकानदारों ने भी किसानों के समर्थन का भरोसा दिलाया है।

छात्र संगठन व अखिल भारतीय नौजवान सभा ने भी दिया समर्थन


ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फैडरेशन व अखिल भारतीय नौजवान सभा की एक बैठक गुरुवार को सराभा भवन में हुई, जहां भारत बंद को लेकर आगामी रणनीति तय की गई। एआईएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रोशन सुचान ने इस मौके पर कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी में लोग अपना जीवन व जीविका बचाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार किसान विरोधी काला कानून बनाकर कृषि क्षेत्र को भी कॉपरेट लोगों के हाथ सौंपना चाहती है। राज्यसभा मेंं पास हुए इस विधेयक से न्यूतनम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा और देश में काला बाजारी व जमाखोरी बढ़ेगी। इसी के साथ महंंगाई व भूखमरी जैसे हालात पैदा होंगे। इसलिए आज भारत बंद किया जा रहा है, जिसमें सैंकड़ों छात्र एवं युवा भी शामिल होंगे।

भारत बंद से प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी बस सेवाएं


देश में किसानों की ओर से बंद के ऐलान से रोडवेज सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। पुलिस सुरक्षा में बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए डीसी व एसपी को पत्र लिख दिया है। सभी चालक- परिचालकों की ड्यूटियां लगा दी हैं।-आरएस पुनिया, जीएम रोडवेज डिपो सिरसा।

September 25, 2020

हिसार:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

हिसार:राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

एचएयू में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इसका आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय की एनएसएस इकाई द्वारा किया गया था।

कृषि कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र जिंकल को वर्ष 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार अभिषेक, अमित गोयल, जिंकल, शरद व मनोज सैनी को एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019-20 के लिए गृह विज्ञान कॉलेज की छात्राओं शिवांगी व स्वरूपा, अक्षय मेहता, प्रियंका गुप्ता व अंकित को पुरस्कृत किया।

एन.एस.एस.इकाई के समन्वयक डॉ.भगत सिंह ने एनएसएस इकाई की वर्ष भर की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वद्यिालय के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज, सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं निदेशक सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी व विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में गुगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन भी विद्यार्थी जुड़े हुए थे

September 25, 2020

जागरूकता:रेड जोन वाले गांव दयोहरा में किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे में किया जागरूक

जागरूकता:रेड जोन वाले गांव दयोहरा में किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे में किया जागरूक

कैथल :-  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल की ओर से गुरुवार को गांव दयोहरा में किसान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को धान अवशेषों में आग न लगाने व धान अवशेष का सही प्रबंध करने वाले प्रेरित किया गया। शिविर में राजस्व विभाग से तहसीलदार के निर्देशानुसार पटवारी सुखविंदर सिंह ने शिरकत की। सरपंच सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एडीओ राजबीर सिंह ने कहा की किसान पराली न जलाएं। गांव में कृषि विभाग की ओर से 8 सीएससी अलॉट किए गए हैं। सभी कस्टम हायरिंग सेंटर संचालक गांव में किसानों की धान अवशेष प्रबंधन करने में अहम रोल निभाएं। किसान इन यंत्रों से गेहूं की बिजाई करें। धान अवशेष खाद का काम करेंगे। पटवारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि कैथल ब्लॉक के 16 गांव को रेड जोन घोषित किया गया है जिनमें दयोहरा गांव भी शामिल हैं। इस सीजन में कोई भी किसान धान की फसल के अवशेष न जलाएं।

अगर कोई पराली के अवशेषों में आग लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए डीसी साहब के दिशा-निर्देश में टीमें गठित की गई हैं। इसी के साथ गांव सरपंच-पंच वह नंबरदार का भी फर्ज बनता है कि वह धान अवशेष जलाने से रोकने में पूर्ण सहयोग करें। कृषि विभाग की ओर से किसानों के सवालों का जवाब दिए गए और उन्हें कस्टम हायरिंग सेंटर के जरिए अवशेषों के बंडल बनाकर व्यवस्था करने बारे प्रेरित किया। सरपंच सुनील कुमार ने आश्वस्त किया कि वे प्रशासन को उचित प्रबंधन में हरसंभव सहयोग करेंगे।

इस मौके पर कृषि विभाग से सुपरवाइजर, किसान रोशन लाल चंद्रभान, मघर, सतपाल, बलबीर व नंबरदार गुलाब समेत भारी संख्या में किसान मौजूद थे। कृषि विभाग की ओर से किसानों को पराली न जलाने का संदेश देने के लिए मास्क भी बांटे गए। गांव में मुनादी कराई गई और प्रचार वैन ने भी गांव में लोगों को जागरूक किया।

September 25, 2020

अनलाॅक-6:मंदिराें में साेशल डिस्टेंसिंग के साथ भजन कीर्तन शुरू, पैकिंग में मिलने लगा प्रसाद

अनलाॅक-6:मंदिराें में साेशल डिस्टेंसिंग के साथ भजन कीर्तन शुरू, पैकिंग में मिलने लगा प्रसाद

साेशल डिस्टेंसिंग के साथ छाेटे कार्यक्रम व कीर्तन की अनुमति

 अम्बाला:-   मन्दिरों में साेशल डिस्टेसिंग के साथ छाेटे कार्यक्रम जैसे सांयकालीन कीर्तन करने की अनुमति दी गई। आयाेजनाें में 100 लाेगाें काे सभी गाइडलाइन का पालन करना हाेता है। इसी काे लेकर मंदिराें में राैनक शुरू हाे गई है। शहर के कई मंदिराें में भजन संध्या व कीर्तन का आयाेजन हाेने लगा है। लेकिन काेराेना के बढ़ते केस के कारण कई मंदिराें में अभी कार्यक्रमाें पर राेक लगी हुई है। ट्रस्ट मंदिर श्री राधे श्याम मंदिर के सेक्रेटरी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय के बाद मंदिर में साेमवार व मंगलवार काे कीर्तन हाेना शुरू हाे जाएगा। लेकिन साेशल डिस्टेसिंग का खास रखकर ही कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगें।

शनिवार काे हाेता है कीर्तन

दुख भंजनी माता के मंदिर के पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार काे कीर्तन का अायाेजन हाे रहा है जिसमें साेशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हैं। मास्क पहनकर व दूर-दूर बैठकर कार्यक्रम हाेता है। भक्त प्रसाद लाते हैं उनका भाेग लगाकर प्रसाद वापिस दे दिया जाता है।

नवरात्रि में चढ़ेगा जल

नीलकंठ मंदिर सेक्टर-7 प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल ने बताया कि अभी सुबह व शाम काे 2 घंटे मंदिर काे दर्शनाें के लिए खाेला जाता है। प्रसाद वितरण व शिवलिंग पर जल चढ़ाना अभी बंद है। लेकिन नवरात्राें के दाैरान दर्शन के लिए समय भी बढ़ा दिया जाएगा व भक्त दूर से जल भी चढ़ा पाएंगें।

पैकिंग में दिया जाता है प्रसाद

साेनिया काॅलाेनी में चंडिका माता मंदिर के पंडित रजनीश शास्त्री ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए कीर्तन का आयाेजन किया जाता है। पैकिंग में प्रसाद का वितरण हाे रहा है। चरणामृत नहीं दिया जाता है।

नवरात्राें में हाेगा कीर्तन

झावरियां माता मंदिर में अभी कम ही भक्त दर्शन के लिए अा रहे हैं। वे भी दूर से ही दर्शन कर रहे हैं। नवरात्रि के दाैरान मंदिर में कीर्तन का आयाेजन किया जाएगा।
September 25, 2020

रोष:रेलवे इम्पलाइज एसो. का रेलवे में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

रोष:रेलवे इम्पलाइज एसो. का रेलवे में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

अम्बाला.:-  मंडल में ऑल इंडिया एसी-एसटी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन ने वीरवार काे मंडल के 14 स्टेशनों पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ स्टेशन पहले ही 99 साल के लिए निजी हाथों में बेच दिया गया है और अब अम्बाला स्टेशन को भी बेचा जा रहा है। डीआरएम कांप्लेक्स के समक्ष एसोसिएशन के मंडल सचिव कमल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे में पहले कर्मचारियों का बड़ा वर्ग काम करता था, मगर अब रेलवे के हर विभाग में ठेकेदार के माध्यम से कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने का काम टाटा को दिया गया है, गुड्स ट्रेन चलाने का काम अदानी ग्रुप को। रेलवे में काम कर रहे कर्मचारियों को 50-55 उम्र के बाद रिटायर किया जा रहा है।

एसोसिएशन द्वारा अम्बाला के अलावा बठिंडा, सहारनपुर, चंडीगढ़ व कालका आदि स्टेशनों पर भी विरोध जताया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मॉस्क पहन व सोशल डिस्टेंस को फॉलो किया गया। माैके पर मंडल सचिव ईशम सिंह, मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मुकेश चंद्रा, राजरानी, देवेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह, वेदपाल रंगा, राजेश बाबू, सुखराम, राजन लाल, महेन्द्र सिंह, विकास कुमार, पवन मेहरा व पुलेन्द्र मौजूद रहे।

September 25, 2020

व्याख्यान:आरकेएसडी की आईक्यूएसी ने नई शिक्षा नीति 2020 पर की चर्चा

व्याख्यान:आरकेएसडी की आईक्यूएसी ने नई शिक्षा नीति 2020 पर की चर्चा

आरकेएसडी कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन समिति (आईक्यूएसी) द्वारा गुरुवार को नई शिक्षा नीति 2020 पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इसमें कोरोना संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए स्टाफ के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस सेल की संयोजिका डाॅ. सीमा गुप्ता ने प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों का स्वागत किया एवं विषय को विचारार्थ पेश किया।

प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने अपने वक्तव्य में इस बात पर जोर दिया कि कोरोना महामारी ने शिक्षा एवं उसके साधनों के प्रयोग में आमूल-चूल परिवर्तन ला दिए हैं। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति की भी घोषणा हो गई है इसलिए हमें नया सत्र शुरू होने से पहले नई शिक्षा नीति से अवगत हो जाना चाहिए। इससे हमें अपना लक्ष्य स्पष्ट होगा कि भावी समाज के लिए नीति निर्माताओं ने कौन से लक्ष्य रखे हैं तथा उन्हें प्राप्त करने का कार्यक्रम क्या होगा।

इसके बाद मुख्य वक्ताओं कॉलेज से ही अस्सिटेंट प्रोफेसर डाॅ. अनुकृति एवं डाॅ. श्वेता गर्ग ने पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नई शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं को क्रमवार प्रस्तुत किया। प्रो. श्वेता गुप्ता ने शिक्षा नीति के आरंभ एवं इसके ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल शिक्षा के बारे में विशेष रूप से अपने विचार रखें। डाॅ. अनुकृति ने उच्चतर शिक्षा के ऐतिहासिक विकास एवं नई शिक्षा नीति को विस्तार से विश्लेषण किया। उन्होंने विशेष रूप से अंतर्विषयक शिक्षा एवं इसके कार्यान्वयन के लिए किये गए प्रावधानों की चर्चा की।

September 25, 2020

कैथल:साधु समाज ने महंत रमनपुरी को सौंपी डेरा स्वामी परमहंस पुरी सूरजकुंड माता गेट डेरे की जिम्मेदारी

कैथल:साधु समाज ने महंत रमनपुरी को सौंपी डेरा स्वामी परमहंस पुरी सूरजकुंड माता गेट डेरे की जिम्मेदारी

डेरा स्वामी परमहंस पुरी सूरजकुंड माता मंदिर माता गेट डेरे की जिम्मेदारी साधु समाज ने महंत रमनपुरी को सौंपी गई। यह जिम्मेदारी महंत विश्वनाथ पुरी एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत मच्छंदर पुरी द्वारा सौंपी गई। इस अवसर पर सुबह हवन का आयोजन किया। इसके बाद महंत रमनपुरी को चादर ओढ़ाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

पूरा कार्यक्रम सेवामडी के अध्यक्ष महंत मच्छंदर पुरी की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कपिल पुरी, सचिव कपिल पुरी, महंत कमलपुरी, महंत कर्णपुरी, थानापति सुरेश पुरी, महंत अभय पुरी, महंत केदारपुरी, महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत भरत पुरी (दिल्ली), महंत कुशपुरी, महंत धीरेंद्र पुरी, महंत मुकेश पुरी (करनाल), महंत वेद व्यास पुरी (गुजरात), महंत गणेश पुरी व देवपुरी, थानापति नारायण गिरी (उत्तर प्रदेश) सहित समस्त साधु समाज सहित कैथल विधायक लीला राम गुज्जर, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, मास्टर रामपाल भट्ट, श्याम बंसल, समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता, समाजसेवी कैलाश भगत, कपिल चौधरी, एडवोकेट धर्मबीर भोला, पवन शर्मा, राजीव, एडवोकेट अखिलेश पाठक, विकास शर्मा, सतीश सिंगला, अखिल भारतीय महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा, ज्ञानचंद भल्ला, श्याम लाल, सतपाल मंगला, आशीष चौधरी, रेल यात्री कल्याण समिति के प्रधान लाजपत राय सिंगला, पवन शर्मा सहित अन्य शहरवासी उपस्थित रहे। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही डेरे के महंत रहे राजेश्वर पुरी ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके कार्यकाल में डेरा ने खूब तरक्की की। यहां औषधीय पौधों की वाटिका भी उनके द्वारा स्थापित की गई थी।