Breaking

Thursday, October 8, 2020

October 08, 2020

सर्वर डाउन होने से नहीं पहुंच रहे मैसेज:दादरी को छोड़ अन्य जगहों पर खरीद गड़बड़ाई एक सप्ताह में सौ से भी कम का खरीदा अनाज

सर्वर डाउन होने से नहीं पहुंच रहे मैसेज:दादरी को छोड़ अन्य जगहों पर खरीद गड़बड़ाई एक सप्ताह में सौ से भी कम का खरीदा अनाज

चरखी दादरी : जिले में एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद तो शुरू हो गई है लेकिन कभी सर्वर डाउन तो कभी पंचकूला से किसानों के पास मैसेज ही नहीं पहुंच रहा। इन दोनों समस्याओं के चलते जिले में किसानों का बाजरा उनके ट्रैक्टर ट्रॉली में ही भरा पड़ा हुआ है। दोनों ही समस्याओं के चलते जिले में 8 खरीद केंद्रों में से अटेला खुर्द और दगड़ौली में तो किसानों के बाजरे का एक दाना तक नहीं खरीदा जा सका है। जबकि अन्य 6 खरीद केंद्रों में सिर्फ दादरी को छोड़कर किसी में भी नियम के अनुसार एक सप्ताह में 350 किसानों का बाजरा नहीं खरीदा गया है। वहीं एक सप्ताह में सिर्फ 711 किसानों का ही बाजरा खरीदा गया है।

अटेला खुर्द व दगड़ौली में अभी तक नहीं हो पाई खरीद

इस बार नई अनाज मंडी में कोरोना महामारी के चलते भीड़ कम रखने के लिए 8 खरीद केंद्र बनाए गए थे। इनमें अटेला खुर्द व दगड़ौली खरीद केंद्र भी शामिल हैं। लेकिन एक अक्टूबर से इन दोनों ही खरीद केंद्रों पर बाजरा बेचने के लिए किसानों के पास पंचकूला एचएसएमएबी की तरफ से मैसेज ही नहीं पहुंचा है। इसलिए इन दोनों खरीद केंद्रों पर बाजरा बेचने के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं।

दादरी को छोड़कर किसी भी खरीद केंद्र पर 100 किसानों का नहीं खरीदा बाजरा

जिले में बाजरा खरीद के लिए प्रशासन ने शुरूआत में 11 खरीद केंद्र बनाए थे। लेकिन बाद में 8 खरीद केंद्र निर्धारित कर दिए थे। सरकार के नियम अनुसार हर एक खरीद केंद्र पर प्रतिदिन 50 किसानों का बाजरा खरीदा जाना है। एक अक्टूबर से जिले में बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई थी। ऐसे में एक से लेकर 7 अक्टूबर तक एक खरीद केंद्र पर करीब 350 किसानों का बाजरा खरीदा जाना चाहिए था। लेकिन सिर्फ दादरी नई अनाज मंडी में 350 किसानों का बाजरा खरीदा गया है बाकि सभी केंद्रों पर सौ-सौ किसानों का भी बाजरा नहीं खरीदा गया है।

पंचकूला से मैसेज आने पर ही होगी खरीद: मैनेजर

दगड़ौली व अटेला खुर्द में अब तक एक भी किसान के पास बाजरा बेचने के लिए मैसेज नहीं पहुंचा है। इस बार पंचकूला एचएसएमएबी सीधे तौर पर किसानों के पास बाजरा बेचने के लिए मैसेज भेज रहा है। कभी कभी सर्वर भी डाउन हो जाता है। ऐसे में खरीद नहीं हो पाती है। अब तक 711 किसानों से 18 हजार 616 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। -विरेंद्र सिंह, मैनेजर, सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड।
October 08, 2020

गुस्सा:घरावठी के निजी स्कूल में महंगी किताबें बेचने पर अभिभावकों ने किया हंगामा

गुस्सा:घरावठी के निजी स्कूल में महंगी किताबें बेचने पर अभिभावकों ने किया हंगामा

रोहतक : कोरोना काल में स्कूल संचालक अभिभावकों को लूटने में पीछे नहीं हट रहे। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को घरावठी गांव में संचालित निजी स्कूल में मिला। अभिभावकों ने स्कूल संचालक पर एक्स्ट्रा फीस लिए जाने और किताबों पर प्रिंट रेट से ज्यादा राशि लिए जाने का आरोप लगाकर स्कूल के बाहर हंगामा किया।
अभिभावकों का गुस्सा बढ़ते देख स्कूल संचालक ने लापरवाही मानते हुए ज्यादा रुपए देने वाले अभिभावकों को राशि रिफंड किए जाने का आश्वासन दिया। अभिभावक अजय, सोनू सहित परिजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक छोटे बच्चों को स्कूल बुलाते हैं।
अभिभावकों से एडमिशन फीस के नाम पर मोटी राशि वसूल की जा रही है। जबकि कोरोना काल में ट्यूशन फीस के अलावा कोई राशि नहीं ले सकते। अभिभावकों ने बताया कि किताब पर 180 रुपए प्रिंट है और उस पर लेमिनेशन करके 245 रुपए लिखकर बेचा जा रहा है। ऐसा एक ही तकरीबन हर क्लास के बच्चों को बेची जाने वाली किताबों पर मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

जिला परिषद की मीटिंग में उठ चुका है निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा

जिला परिषद की मीटिंग में चेयरमैन सतीश भालौठ के समक्ष निजी स्कूलों की ओर से की जा रही मनमानी का मुद्दा उठ चुका है। जिसके बाद चेयरमैन ने प्राइवेट स्कूलों में जाकर नोटिस बोर्ड पर फीस का ब्योरा चस्पा न होना पाया था। लगातार मनमानी का मुद्दा उठने के बाद भी डीईओ कार्यालय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
October 08, 2020

फसल अवशेष प्रबंधन:रेड जोन वाली पंचायतों को अच्छा प्रदर्शन करने पर मिलेंगे 10 लाख, पराली जली तो अफसरों व सरपंचों को जाएगा मैसेज

फसल अवशेष प्रबंधन:रेड जोन वाली पंचायतों को अच्छा प्रदर्शन करने पर मिलेंगे 10 लाख, पराली जली तो अफसरों व सरपंचों को जाएगा मैसेज

चंडीगढ : प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन ने उपायुक्तों को प्रदेश में पराली जलाने के जीरो बर्निंग के लक्ष्य को प्राप्त करने, इन-सीटू व एक्स-सीटू प्रबंधन और छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता आधार पर फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण मुहैया करवाने के निर्देश दिए। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत रेड जोन में आने वाली पंचायतों को अच्छा प्रदर्शन करने पर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पंचायत को 10 लाख रुपए, द्वितीय को 5 लाख एवं तृतीय को 3 लाख रुपए ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
वे बुधवार को फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी डीसी को निर्देेश दिए कि जिलों में फसल अवशेष प्रबंधन की मशीनरी की आपूर्ति, कस्टम हायरिंग केंद्रों व किसानों विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों को 70 प्रतिशत मशीनरी का आवंटन सुनिश्चित करें। साथ ही, इन मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा, बेल्स की खपत के लिए औद्योगिक इकाईयों तथा गोशालाओं के साथ संपर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को इन सभी गतिविधियों की रिपोर्ट 3 दिनों के अंदर मुख्यालय भेजने के भी निर्देश दिए।

निगरानी व नियंत्रण के लिए प्रणाली की गई है तैयार

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखने और नियंत्रण के लिए एक ऐसी प्रणाली विकसित की गई है, जिसके तहत सैटेलाइट इमेज के आधार पर 100 से 115 मीटर के दायरे में पराली जलने की घटना का एक एसएमएस दिन में दो बार सरपंचों, ग्राम सचिव, उप निदेशक, कृषि विभाग, तहसीलदार और उपायुक्तों को भेजा जाएगा, ताकि वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा ले सकें और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में सैटेलाइट इमेज का ईओ इमेज के साथ मिलान किया जाएगा ताकि ऐसे घटनाओं पर और कड़ी निगरानी रखी जा सके।

ऑनलाइन सिस्टम हो रहा है तैयार

कृषि एवं किसान कल्याण वभिाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी और किसानों को मशीनें वितरित कर दी गई हैं। लाल व पीले जोन में आने वाले गांवों में कस्टमर हायरिंग सेंटर व किसानों से आवेदन करवाए गए हैं। छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पंचायती स्तर पर स्थापित 851 कस्टम हायरिंग केंद्रों में दिए जाने वाले उपकरण व फसल अवशेषों के भंडारण पंचायत भूमि पर सुनिश्चित किया जा रहा है।
October 08, 2020

हरियाणा में महिला डॉक्टर गिरफ्तार , घर में ही करती थी गर्भपात

हरियाणा में महिला डॉक्टर गिरफ्तार , घर में ही करती थी गर्भपात

फरीदाबाद : स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संजय कॉलोनी के एक घर में अवैध रूप से गर्भपात करने जा रही कथित डॉक्टर को रंगे हाथ गिरिफ्तार किया है। इस दौरान पास से गर्भपात की दवाइयां भी बरामद कर ली स्वास्थ्य विभाग ने लिखित शिकायत देकर कथित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी है। बतादे स्वास्थ्य विभाग पलवल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ जे पी ने बताया कि उनको सूचनाएं मिल रही थी की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर 5000 से लेकर 15000 तक गर्भपात कराने के लिए ले रही है। 
 दरअसल स्वास्थ्य विभाग पलवल को पिछले काफी लंबे समय से बल्लभगढ़ में अवैध तरीके से अस्पताल में गर्भपात कराने की सूचनाएं मिल रही थी और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय कॉलोनी में चल रहे एक घर में अस्पताल में नकली ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा। कथित डॉक्टर से गर्भपात कराने के लिए 7000 में सौदा तय हो गया जिसके बाद कथित डॉक्टर ने महिला को दूसरे दिन अस्पताल बुलाया और महिला से ₹7000 ले लिए और उसकी गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करने लगी जैसे ही डॉक्टर ने गर्भपात की प्रक्रिया शुरू की स्वास्थ विभाग की टीम ने फौरन मौके पर जाकर कथित महिला डॉक्टर को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
October 08, 2020

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई:विधायकों के फोन न उठाने और आउटसोर्सिंग में भ्रष्टाचार के आरोप पर कैथल के सिविल सर्जन सस्पेंड

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई:विधायकों के फोन न उठाने और आउटसोर्सिंग में भ्रष्टाचार के आरोप पर कैथल के सिविल सर्जन सस्पेंड

कैथल : सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान को स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया। सिविल सर्जन के खिलाफ विधायक लीलाराम गुर्जर व कौल सीएचसी के डाॅ. अजय शेर ने मंत्री अनिल विज को शिकायत की थी। उनके सस्पेंड होने का कारण विधायकों को जानकारी दिए बिना आउटसोर्सिंग पर भर्ती करना माना जा रहा है। भर्ती में भ्रष्टाचार की आशंका के भी आरोप हैं।
विधायक लीलाराम गुर्जर ने दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर सिविल सर्जन को सस्पेंड करने की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाए थे कि सिविल सर्जन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। फोन करते हैं तो ऐसा लगता है कि अधिकारी नशे में है। सीएमओ ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी आदेश दिए हुए हैं कि वे कैथल व पूंडरी के विधायकों के फोन न उठाएं। विधायक लीलाराम के अलावा कौल सीएचसी के एसएमओ डाॅ. अजय शेर ने भी 28 सितंबर को पत्र लिखकर सीएमओ पर भ्रष्टाचार व नाजायज परेशान करने के आरोप लगाए थे।
सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। जयभगवान जून में जींद के सिविल सर्जन रहते एएमओ भर्ती विवाद में सस्पेंड हुए थे। उन पर हाईकोर्ट के स्टे होने के बावजूद एनएचएम में कॉन्ट्रैक्ट पर एएमओ की भर्ती करने व भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जींद विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के साथ भी इनका विवाद रहा था और कहा था कि विधायक प्रेशर बना रहे हैं। इससे पहले उनके गुड़गांव समेत दो जगह भी सस्पेंड होने की बात आई है।
October 08, 2020

अब कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर नहीं लगाया जाएगा स्टीकर

कोरोना संकट:प्रदेश में 23 मौतों के साथ मृतक संख्या 1587, अब कोरोना पॉजिटिव के घर के बाहर नहीं लगाया जाएगा स्टीकर

चंडीगढ़ : राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर पहचान के लिए लगाए जाने वाला लाल कलर का स्टीकर नहीं लगाया जाएगा। जिन मरीजों के घर भी यह लगाया हुआ है, उसे भी हटाया जाएगा। इसे लेकर मुख्य सचिव विजय वर्धन का आदेश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सूरज भाजन कंबोज ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिख दिया है। पंजाब में स्टिकर लगाए जाने पर पहले ही रोक लगाई हुई है।
उधर, हरियाणा में अब कोरोना के नए केसों की संख्या स्थिर हो गई है। पिछले एक सप्ताह से रोज नए मरीज 1100 से 1300 के बीच मिल रहे हैं। बुधवार को 1223 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 53% केस सिर्फ 5 जिलों में मिले हैं। इनमें गुड़गांव में सबसे ज्यादा 293, फरीदाबाद में 178, सोनीपत में 66, हिसार में 65 व अम्बाला में 56 केस मिले। राहत की बात यह है कि 13 जिलों में नए मरीजों का आंकड़ा 50 से कम रहा। नूंह में लंबे समय के बाद एक भी नया मरीज नहीं मिला। अब संक्रमितों की कुल संख्या 137639 हो गई है।
वहीं, चिंता की बात यह है कि एक दिन में 23 मरीजों की मौत हो गई है। पंचकूला में सबसे ज्यादा 5, हिसार में 3, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, हिसार में 2-2, गुड़गांव, नूंह, यमुनानगर, सिरसा, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पानीपत में 1-1 मरीज की जान गई है। अब मृतकों की संख्या 1587 पहुंच गई है। वहीं, 1555 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 124841 लोग ठीक हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीज 11211 रह गए हैं। इनमें 249 मरीजों की हालत गंभीर है। 222 ऑक्सीजन व 27 वेंटिलेटर के सहारे हैं। पिछले 24 घंटे में 24562 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
यहां मिले नए मरीज
गुड़गांव में 293, फरीदाबाद में 178, सोनीपत में 66, हिसार में 65, अम्बाला में 56, पंचकूला में 54, करनाल में 52, सिरसा में 51, रेवाड़ी में 49, महेंद्रगढ़ में 48, जींद में 45, रोहतक व भिवानी में 40-40, कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद में 32-32, झज्जर में 29, पानीपत में 28, पलवल में 26, यमुनानगर में 18, कैथल में 14, चरखी दादरी में 7 नए मरीज मिले हैं।
October 08, 2020

खेल के बाद राजनीतिक पारी शुरुआत की तैयारी:बबीता फौगाट ने खेल विभाग के उप निदेशक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगी सक्रिय, मुख्यमंत्री खट्‌टर से की मुलाकात

खेल के बाद राजनीतिक पारी शुरुआत की तैयारी:बबीता फौगाट ने खेल विभाग के उप निदेशक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगी सक्रिय, मुख्यमंत्री खट्‌टर से की मुलाकात

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट ने भाजपा के लिए एक साल में दूसरी बार सरकारी नौकरी छोड़ी है। उन्होंने करीब सवा दो माह पहले खेल विभाग में मिली डिप्टी डायरेक्टर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अब वे पार्टी के लिए काम करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि संगठन में विस्तार होना है। ऐसे में उन्हें कोई पद भी मिल सकता है। बबीता ने पिछले साल सितंबर में विधानसभा चुनाव से पहले इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।
चरखी दादरी से चुनाव मैदान में भी उतरीं, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद लगातार पार्टी से जुड़ी रहीं। अगस्त में ही उन्हें खेल कोटे से खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर की नौकरी दी गई। इससे भी बुधवार को इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि बबीता बिहार विधानसभा चुनाव के साथ बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी पार्टी का प्रचार करेंगी। बबीता का कहना है कि इस्तीफा किसी भी नाराजगी में नहीं दिया गया है।

बबीता फौगाट से भास्कर की बातचीत

Q. आपने इस्तीफा क्यों दिया है?
A. मैं लंबी सियासी पारी खेलते हुए पूरी तरह पार्टी के लिए काम करूंगी।
Q. जब नौकरी जॉइन की, तब ऐसा विचार नहीं आया?
A. अब विचार आया है।
Q. बिहार व बरोदा में प्रचार करेंगी?
A. मैं पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी। जिसमें दोनों जगह के चुनाव भी शामिल हैं।
Q. क्या पार्टी बरोदा चुनाव लड़ाएगी?
A. पार्टी जो आदेश देगी, पालन करूंगी।
October 08, 2020

बरोदा उपचुनाव:रिश्तेदारियों में वोट खोजेगी भाजपा, बरोदा से सटे 4 जिलों के वर्करों से रिश्तेदारों का ब्योरा मांगा

बरोदा उपचुनाव:रिश्तेदारियों में वोट खोजेगी भाजपा, बरोदा से सटे 4 जिलों के वर्करों से रिश्तेदारों का ब्योरा मांगा

रोहतक : सत्ता पक्ष के लिए बरोदा उपचुनाव नाक का सवाल बनता जा रहा है। जीत के लिए भाजपा जातिगत समीकरणों के साथ वर्करों की रिश्तेदारियां खोज रही है। जींद उपचुनाव की तर्ज पर कार्यकर्ता बरोदा में रिश्तेदारियों के जरिए तैयारी में जुट गए हैं। वर्करों को रिश्तेदारी में जाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया है।
वर्करों से पूछा जा रहा है कि उसकी रिश्तेदारी में कितने वोट हैं और कौन रिश्तेदार लगता है। इसका ब्योरा तैयार किया जाए। रिश्तेदारों के पड़ोसियों तक की सूची तैयार की जाए। रोहतक में बुधवार को भाजपा ने मंडल और जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। धनखड़ ने लिखित में वोट डलवाने के लिए सूची तैयार करने को कहा है।
जो वर्कर 100 वोट, 50 वोट, 25 वोट, 10 वोट या 5 वोट तक डलवाने की ताकत रखता हो, उसकी सूची हाईकमान को चाहिए। बरोदा से सटे 4 जिलों में सोनीपत, जींद, रोहतक शामिल हैं। अब रोहतक में बैठक के साथ कार्यक्रम पूरे कर लिए हैं। अब भाजपा 10 अक्टूबर को डीघल से सांपला तक किसान कानून को लेकर ट्रैक्टर रैली के बाद सीधे बरोदा उपचुनाव पर फोकस होगा।
नाराज सास की बहू की तरह मनोव्वल करनी होगी: धनखड़
रिश्तेदारियों की अहमियत बताते हुए धनखड़ ने कहा कि जब सास रुठी हो तो बहू की ओर से की जाने वाली मान-मनोव्वल ही सास के दुख को हर सकती है। रिश्तेदारियों के जरिए जितनी ताकत लगानी है लगा लियो, फिर दिल पर बोझ सहा नहीं जाएगा।
October 08, 2020

राजनीति:कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी, अब तक 18 ने किया आवेदन, भाजपा ने 10 को सोनीपत में बुलाई बैठक

राजनीति:कांग्रेस से चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी, अब तक 18 ने किया आवेदन, भाजपा ने 10 को सोनीपत में बुलाई बैठक

चंडीगढ़ : बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 10 अक्टूबर को सोनीपत में चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। इसमें प्रत्याशी को लेकर चर्चा होगी, जबकि दोपहर बाद प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है। वहीं, कांग्रेस में चुनाव लड़ने वालों की लाइन लंबी हो गई है। आवेदन की तारीख 6 से बढ़ाकर 8 कर दी है। अब तक 18 नेता चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।
पिछले काफी दिनों से इस पर गहन मंथन चल रहा है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होगी। इसमें सीएम, रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर के बाद सोनिया गांधी तय करेंगी कौन होगा उम्मीदवार
बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर टिकट के लिए 18 कांग्रेस नेताओं द्वारा आवेदन किए हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी। आवेदन फार्मों की छंटनी करने के बाद संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी में मुहर लगने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उम्मीदवार का नाम फाइनल होगा।
October 08, 2020

विधायक असीम के धरने की बैकग्राउंड:गांवों में लगातार विरोध में बैनर लगे, तस्वीर पर कालिख पोती गई और विपक्ष हावी हो रहा था

विधायक असीम के धरने की बैकग्राउंड:गांवों में लगातार विरोध में बैनर लगे, तस्वीर पर कालिख पोती गई और विपक्ष हावी हो रहा था

अम्बाला : अनाज मंडियों में धान खरीद की व्यवस्था सही न होने का आरोप लगाते हुए अम्बाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल बुधवार को चंडीगढ़ में विधानसभा के बाहर अचानक ही धरने पर नहीं बैठे। इसकी पृष्ठभूमि कई दिन से तैयार हो रही थी। अम्बाला में पहले केंद्र के 3 कृषि बिलों और फिर मंडियों में खरीद को लेकर किसान लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें विपक्ष के नेता लगातार पहुंचकर हमलावर हो रहे थे।
पिछले कुछ दिनों से कई गांवों में भाकियू ने भाजपा-जजपा के नेताओं के बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए। तीन-चार दिन पहले नेशनल हाईवे के बोर्ड पर लगी विधायक की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई। विधायक के अपने पैतृक गांव नन्यौला की अनाज मंडी में उनके खिलाफ नारे लगे। मंगलवार को सिटी के किंगफिशर पर्यटन केंद्र में विधानसभा की लोक उपक्रम संबंधित समिति की बैठक थी। यह समिति मंडियों में सुचारू खरीद पर निगरानी के लिए बनाई गई है। गोयल इसके अध्यक्ष हैं।
बैठक में असीम गोयल, बादली से विधायक कुलदीप वत्स, फतेहाबाद से विधायक दूड़ा राम, राई से विधायक मोहन लाल व फरीदाबाद से विधायक राजेश नागर थे। मीटिंग के बाद समिति में शामिल विधायकों को सिटी अनाज मंडी का दौरा करना था। लेकिन मंडी में गेट पास को लेकर किसान मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय पर धरना दे रहे थे। किसानों की नाराजगी भांप कर विधायक वहां नहीं गए। बुधवार को सुबह ही असीम गोयल ने चंडीगढ़ विधानसभा भवन के बाहर अकेले ही धरना शुरू कर दिया। गोयल ने सारी अव्यवस्थाओं के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को दोषी ठहराया। सोमवार तक मंडियों में व्यवस्था ठीक न होने पर बड़ा धरना देने की बात कही।

असीम बोले- सरकार के खिलाफ नहीं, अफसर की ईगो के खिलाफ धरना

मैंने सरकार के खिलाफ नहीं बैठा बल्कि एक अधिकारी की तानाशाही व ईगो के खिलाफ धरना दिया। सरकार ने जनप्रिय नीतियां बनाई लेकिन अधिकारी ने उन्हें बिगाड़ने की कोशिश की। आज किसान व व्यापारी परेशान हैं। किसान सुबह से लाइन में लगता है, शाम तक पोर्टल पर नंबर नहीं चढ़ता। किसान इस अधिकारी से मिले तो उन्हें हड़का कर भेज दिया, व्यापारी मिले तो उन्हें चोर बताया। मैं 5 लाख लोगों का भेजा हुआ वकील हूं, मैं चंडीगढ़ सैर-सपाटा करने नहीं आया। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं। मुख्यमंत्री जी ने मुझे हमेशा प्यार व आशीर्वाद दिया है।
तो क्या सरकार पर अफसरशाही हावी है?

नहीं मैं ऐसा नहीं कह रहा। कुछ अफसरों की सरकार से ऊपर ईगो होती है।

क्या मुख्यमंत्री इस मामले को जानते हैं?

मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में सारी बाते हैं।

अधिकारी पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए?

मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। वो मंडियों की व्यवस्था ठीक कर दें। मैं उसके साथ हूं।

क्या इस धरने से विपक्ष को मुद्दा नहीं मिल जाएगा?

मैं राजनीति करने नहीं बैठा हूं। सरकार का कोई और विधायक बैठेगा भी नहीं, इसके लिए बड़ा जिगरा चाहिए। मुझे जनता ने विधायक बनाया है।

25 जून 2019: मंत्री की मौजूदगी में एसपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे

25 जून 2019 को सिटी के पंचायत भवन में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विधायक असीम गोयल ने अम्बाला पुलिस हाय हाय व एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। एसपी मोहित हांडा मंच पर ही बैठे थे। एक युवक ने पुलिस पर पीटने और अवैध हथियार का फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तब विधायक ने कहा था कि अम्बाला को यहां की पुलिस बिहार बनाना चाहती है। मंत्री ने उन्हें शांत करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने व एसआईटी गठित करने का आदेश दिए थे। कुछ दिन बाद एसपी का तबादला हो गया था।
October 08, 2020

स्कूलों के लिए राहत की खबर:20 दिन में निपटाई जाएंगी प्राइवेट स्कूलों की पेंडिंग फाइल, निदेशालय ने जारी किया आदेश

स्कूलों के लिए राहत की खबर:20 दिन में निपटाई जाएंगी प्राइवेट स्कूलों की पेंडिंग फाइल, निदेशालय ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़ : उन प्राइवेट स्कूलों के लिए राहत की खबर है, जिनके मान्यता, परमिशन और एनओसी की फाइलें शिक्षा विभाग में अटकी हैं। अब निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों का सख्त लहजे में प्राइवेट स्कूलों की सभी पेंडिंग फाइलों को 20 दिन में निपटाने के लिए कहा है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में स्कूलों को भी राहत मिलेगी। प्राइवेट स्कूल संगठन कई बार फाइलों के आगे न बढ़ने का मामला कई बार उठा चुके हैं।
कुछ दिन पहले ही निदेशक की अध्यक्षता में प्राइवेट स्कूलों के मामलों को लेकर मीटिंग भी हुई थी, जिसमें भी इन मामलों पर गहनता से मंथन किया गया था। आदेशों में कहा गया है कि सभी कार्य ऑनलाइन ही किया जाएगा। सभी फाइलें मैन्युअली की बजाए ऑनलाइन ही आगे बढ़ाई जाए। इससे कोई कर्मचारी या अधिकारी फाइल भी नहीं रोक पाएंगे। जहां भी फाइल रुकेगी, उसकी जानकारी निदेशालय को मिल जाएगी।
अधिकारियों को स्कूल इंस्पेक्शन की फाइलें भी ऑन लाइन ही भेजनी होगी। निदेशालय की ओर प्राइवे स्कूलों में मैनजर या मालिकों के निदेशालय और जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में जाने पर भी रोक लगा दी है। आदेशों में कहा गया है कि कोई भी मैनेजर या मालिक प्राइवेट स्कूल से संबंधित कार्य के लिए ऑन लाइन ही एप्लाई करेगा।

2007 से पहले से चल रहे स्कूल एग्जिस्टिंग स्कूलों में हों शामिल: फैडरेशन

फैडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि राज्य 2007 से पूर्व से चल रहे प्राइवेट स्कूलों को तुरंत एग्जिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट में शामिल करें । साथ ही भूमि मानक और अन्य शर्तों में राहत देकर जल्द मान्यता दें ताकि ऐसे स्कूल भी शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो। सरकार ने दो बार एग्जिस्टिंग स्कूलों की सूची भी जारी की परंतु विभागीय अधिकारियों की कमी के कारण सैकड़ों स्कूल अनेक स्कूल सूची में शामिल नहीं हो पाए।
October 08, 2020

विरोध:भाजपा विधायक असीम ने धान खरीद व्यवस्था के खिलाफ दिया धरना, सीएम बोले- वे तो आढ़ती हैं

विरोध:भाजपा विधायक असीम ने धान खरीद व्यवस्था के खिलाफ दिया धरना, सीएम बोले- वे तो आढ़ती हैं

चंडीगढ़ : अम्बाला सिटी से भाजपा विधायक असीम गोयल ने अनाज मंडियों में खरीद व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास के खिलाफ चंडीगढ़ में विधानसभा के आगे सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया में कोई सुधार नहीं हुआ तो सोमवार को किसानों, आढ़तियों, मजदूरों समेत कई संगठनों की मदद से विधानसभा के आगे धरना देंगे।
मंडियों में धान के ढेर लगे हैं। उठान नहीं हो रहा। किसान नया धान मंडी में नहीं ला पा रहे हैं और न बिके हुए धान का भुगतान हो रहा है। पोर्टल नहीं खुलता, चावल मिल मालिक भी परेशान हैं। इसे लेकर जल्द सीएम से मुलाकात करेंगे। उधर, सीएम ने असीम गोयल के धरने को लेकर कहा कि आढ़तियों व मिलर्स के कुछ इश्यू थे। एक बात को छोड़कर बाकी बात मान ली हैं।
ट्रांसपोर्टेशन का काम अलग रहेगा, जो पहले से ट्रांसपोर्टेशन का काम कर रहे हैं, उनको ही मिलेगा, मिलर्स को नहीं मिलेगा। आढ़तियों की कठिनाई जरूर है। असीम गोयल स्वयं आढ़ती हैं। उनसे बात करेंगे। अधिकारी को जो हम कहेंगे, अधिकारी वही करेंगे, वे अपने मन से नहीं करेंगे। जहां तक पोर्टल का विषय है, कई बार नई व्यवस्था बनानी पड़ती है। पीके दास ने कहा कि सभी जिलों में खरीद प्रक्रिया सुचारू चल रही है। असीम राजनीतिक व्यक्ति हैं। उनके धरने पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
October 08, 2020

हरियाणा में 15 अक्टूबर से 6वीं से लेकर 10वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी

हरियाणा  में 15 अक्टूबर से 6वीं से लेकर 10वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी

चंडीगढ़ : केंद्र की ओर से अनलाक के तहत 15 अक्टूबर से शिक्षण संस्थाओं  को खोलने के लिए जारी एडवाइजरी को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर  का कहना है कि अभिभावकों की सहमति के साथ में फिलहाल दसवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों  को शिक्षक लगातार गाइड कर रहे हैं। विषयों को लेकर उनकी समस्याओं  का समाधान भी कर रहे हैं, इसी तर्ज पर अब केंद्र की एसओपी आ जाने के बाद छठी से लेकर दसवीं तक की क्लासों को 15 के बाद में सशर्त संचालित करने पर विचार किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में सवाल के जवाब में इस आशय की जानकारी दी। मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही वे राज्य शिक्षा विभाग के आला अफसरों के साथ में नई गाइड लाइन को लेकर विचार मंथन करेंगे और 15 के बाद छठी से दसवीं तक की क्लास भी कोविड की सावधानी को ध्यान में रखते हुए खोलने पर विचार कर रहे हैं। सबसे बाद में पहले से लेकर पांचवीं तक की क्लासों को खोलने का विचार है। राज्य की ओर से पंद्रह से पहले इस संबंध में सही स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा।
निजी स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का कहना है, ट्यूशन फीस की बात हमने पहले कही थी लेकिन स्कूल संचालक इसे लेकर कोर्ट में चले गए थे कोर्ट में जो निर्णय दिया था उसके तहत फीस ली गई थी स्कूलों के निश्चित खर्चों के बारे में कोर्ट का भी यह आदेश था कि जब बसें नहीं चलाई, तो फिर पैसे किस बात के लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से बातचीत में भी टैक्स छोड़ने की बात कही गई थी लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई विषय है तो वह स्कूल संचालक हमसे मिलकर रखेंगे तो समाधान किया जाएगा। 

Wednesday, October 7, 2020

October 07, 2020

गुडगांव:युवक का मिला शव, परिजनों ने सिर में गोली मारकर हत्या करने की बात कही, पुलिस मान रही खुदकुशी

गुडगांव:युवक का मिला शव, परिजनों ने सिर में गोली मारकर हत्या करने की बात कही, पुलिस मान रही खुदकुशी

सोमवार देर रात को एक युवक के सिर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जबकि पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है और उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर सेक्टर-37 थाने में मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। घटना की जगह आसपास सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव सेक्टर-37 में स्थित एमटेक कंपनी के साथ से जा रहे कच्चे रास्ते खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है।

शव के हाथ में कट्टा भी था और मृतक की स्कूटी भी वहीं पर खड़ी हुई थी। लूटपाट का भी पुलिस को मौके से कोई सुराग नहीं मिला। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय गांव मोहम्मदपुर झाड़सा निवासी संजय उर्फ गोलू के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना दी गई और मौके पर मृतक का पिता पवन भी पहुंचा।

सेक्टर-37 थाना प्रभारी देवेंद्र मान ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या ही लग रही है। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लेकिन परिजन आत्महत्या नहीं मान रहे है। उन्होंने संजय की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी।
October 07, 2020

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:अंतरराज्यीय काशी गैंग का सरगना 25 हजारी विकास उर्फ काशी अंबाला से गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:अंतरराज्यीय काशी गैंग का सरगना 25 हजारी विकास उर्फ काशी अंबाला से गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ टीम ने काशी गैंग के मुख्य सरगना मोस्ट वांटेड 25 हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ काशी को अंबाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। काशी के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट समेत 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने काशी गैंग के मुख्य सरगना गांव पिंजोखरा निवासी विकास उर्फ काशी को बीती रात अंबाला से गिरफ्तार किया। पुलिस रात को ही आरोपी को भिवानी लेकर आई। जहां मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। जिससे पुलिस अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की भी उम्मीद जता रही हैं।

ये हैं विकास के खिलाफ दर्ज मामले

आरोपी के खिलाफ तोशाम थाना में हत्या व मारपीट के तहत मामला दर्ज है। 10 अक्टूबर 2013 को मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी के खिलाफ 8 मई 2015 को पिस्तौल के बल लूटपाट का मामला सदर थाना भिवानी में दर्ज है।
18 मार्च 2018 को तोशाम थाना में मारपीट का मामला दर्ज है।
आरोपी के खिलाफ तोशाम थाना में 19 अप्रैल 2018 को पिस्तौल के बल मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
तोशाम थाना में एक मई 2018 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
20 फरवरी 2019 को तोशाम थाना में मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया था।
30 मार्च 2019 को तोशाम थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी का एक और मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने तोशाम थाना में आरोपी के खिलाफ 16 अप्रैल 2019 को आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था।
इन मामलों में भी काशी को तलाश रही थी पुलिस

तोशाम थाना में काशी पर 9 अगस्त 2019 को हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
9 जून 2020 को तोशाम थाना में आईपीसी की धारा 285, 395, 436, 427 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
6 अगस्त 2020 को हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला तोशाम थाना में दर्ज है।
17 अगस्त 2020 को तोशाम थाना में ही आईपीसी की धारा 285, 294, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला हुआ था।
24 फरवरी 2020 को आरोपी के खिलाफ 395, 397, 307, 458, 120बी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
28 सितंबर 2020 को तोशाम थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज।
आरोपी के खिलाफ हिसार जिले में भी आपराधिक केस दर्ज है।
विकास पर थाना राजगढ़ जिला चूरू राजस्थान में आईपीसी की धारा 399, 402 व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
थाना सिद्धमुख में आईपीसी की धारा 395, 382, 120 व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।
पिस्तौल व कारतूस बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड व 25 हजार के इनामी बदमाश काशी गैंग के मुख्य सरगना विकास उर्फ काशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पर तोशाम समेत विभिन्न थानाें में 20 आपराधिक केस दर्ज हैं। -योगेश कुमार, सीआईए इंचार्ज।

वांछित बदमाश की दें सूचना

अगर कोई इनामी या वांछित अपराधी आपके आसपास रह रहा है तो सूचना तुरंत निकटवर्ती थाने या चौकी व पुलिस कंट्रोल रूम में दें। 8814011408 व 8814011425 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। -सुमेर प्रताप सिंह, एसपी
October 07, 2020

निरीक्षण में खामियां मिलीं:जिले में हवा सांस लेने लायक नहीं, क्रेशर जोन के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पहुंची, सांस के रोगियों के लिए दिक्कत

निरीक्षण में खामियां मिलीं:जिले में हवा सांस लेने लायक नहीं, क्रेशर जोन के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पहुंची, सांस के रोगियों के लिए दिक्कत

लॉकडाउन के बाद जब से क्रेशर जोन में काम शुरू हुआ है जिले में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर 300 हो गया है जो सांस के रोगियों को दिक्कत तो दे ही रहा है साथ ही सामान्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी बूरा असर डाल रहा है। ऐसे में अब नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषण फैलाने वाले क्रेशरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व स्टेट की टीम ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर क्रेशर जोन में निरीक्षण कर प्रदूषण फैलने के कारणों की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। क्रेशर जोन में किए गए निरीक्षण में कई तरह की खामियां भी टीम को मिली हैं जिनके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर नवंबर तक सौंपी जाएगी। ऐसे क्रेशर संचालकों पर एनजीटी की मार पड़ना तय है।

क्रेशर जोन व रिहायश के बीच 1 हजार मीटर की दूरी भी नहीं

क्रेशर जोन रिहायशी कॉलोनियों या गांव के बीच में करीब 1 हजार मीटर की दूरी होनी चाहिए। इसके लिए पटवारी रिपोर्ट तैयार करते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर यह रिपोर्ट गलत है। एक गांव से क्रेशर जोन की दूरी मापी गई तो 1 हजार मीटर का डिस्टेंस मिला। लेकिन क्रेशर जोन के दूसरी तरफ के गांव से यह दूरी मापी गई तो 1 हजार मीटर का डिस्टेंस नहीं मिला है। इसलिए यह रिपोर्ट दोबारा तैयार करवाई जाएगी।

5 साल पहले खनन कार्य शुरू लेकिन पेड़ों की जगह पौधे मिले

2015 में खनन कार्य शुरू हुआ था तो क्रेशर संचालकों को पेड़ पौधे लगाने थे। अब तक पौधे 5 साल में काफी बड़े हो जाते हैं। लेकिन एनजीटी की टीम ने क्रेशर जोन में निरीक्षण किया तो वहां ज्यादातर क्रेशर पर पेड़ पौधे मिले ही नहीं। जहां मिले वहां नए व छोटे पौधे थे जिन्हें देख लग रहा था वह टीम के पहुंचने पर ही लगाए गए हो। इस प्वाइंट को भी एनजीटी टीम ने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

पानी छिड़काव के लिए टेंकर संचालकों से न मिला काॅन्ट्रैक्ट

सभी क्रेशर संचालकों को उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव करवाना होता है। एनजीटी टीम अनुसार 100 टन क्रेशर पीसने पर 10 हजार लीटर पानी का छिड़काव करवाना अनिवार्य है। मगर निरीक्षण में वहां पानी छिड़काव का कोई साधन न मिला। टीम ने क्रेशर संचालकों से पूछने पर जवाब मिला कि वह टेंकर से छिड़काव करवाते हैं। टीम ने कॉन्ट्रैक्ट लेटर मांगा तो दिखा नहीं पाए।

क्रेशर जोन के चारों तरफ लोहे की चद्दर नहीं होने से उड़ रही थी धूल

एनजीटी की टीम ने क्रेशर जोन में निरीक्षण किया तो देखा करीब 30 फुट ऊंचाई से मशीन के माध्यम से डंपरों में क्रेशर व रोड़ी डाली जा रही थी। जो हवा के साथ उड़कर प्रदूषण फैला रही थी। जबकि नियम है कि क्रेशर संचालक जहां पर मशीन लगाकर वाहनों में भवन निर्माण सामग्री भरते हैं उसके चारों तरफ मशीन की ऊंचाई में ही लोहे की चद्दर या दीवार होनी चाहिए। लेकिन कुछ क्रेशर वालों ने चारों तरफ जाली दार कपड़े की चद्दर लगाई हुई थी।

टीम को क्रेशर जोन में कहीं भी नहीं मिली पक्की सड़कें

एनजीटी के नियम अनुसार क्रेशर में एक से दूसरे क्रेशर पर आने जाने व मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण होना चाहिए। लेकिन जिले के क्रेशर जोन में मात्र ही तीन से चार ही सड़कें पाई गई हैं। अन्य सभी जगह कच्चे रास्ते ही बनाए हुए हैं। जहां से गुजरने वाले ओवरलोडेड वाहनों के कारण धूल के गुब्बार उड़ रहे थे। इससे भी वायु प्रदूषण फैल रहा था।

वायु में प्रदूषण की मात्रा अगर इंडेक्स 300 तक पहुंच जाती है तो वह सांस के रोगियों को ज्यादा दिक्कत देती है। इससे तो सामान्य लोगों को भी बचाकर रखकर चाहिए। लोगों को सुबह शाम सैर करने से बचना चाहिए और अपने घर पर ही योगा करना चाहिए। अगर बाहर निकलना भी पड़े तो लोगों को अपना मुंह ढंक कर रखना चाहिए। हो सकते तो तरल पदार्थों का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। -डॉ. उमेद सिंह दिसौदिया, रिटायर्ड एसएमओ।
October 07, 2020

एजुकेशन:महरौली रोड आईटीआई संस्थान में 27 ट्रेड की सीटों के लिए मिले 2128 आवेदन, पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी की जाएगी

एजुकेशन:महरौली रोड आईटीआई संस्थान में 27 ट्रेड की सीटों के लिए मिले 2128 आवेदन, पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी की जाएगी


गुड़गांव के सबसे बड़े आईटीआई संस्थान महरौली रोड में 2020-21 के तहत दाखिले के लिए 27 ट्रेड में 2,128 आवेदन आए हैं। आईटीआई की पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी की जाएगी। जिसके तहत 13 अक्टूबर तक दाखिले दिए जाएंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 14 अक्टूबर को और तीसरी मेरिट लिस्ट 24 अक्टूबर को जारी की जानी है।

आगामी 4 नवंबर से पहले आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी जाएगी। छात्र ऑनलाइन कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से मेरिट सूची देख सकेंगे। पहली सूची में शामिल छात्रों के मूल दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य ऑनलाइन आठ अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके बाद छात्र 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे।
October 07, 2020

बरोदा उप चुनाव:कोविड-19 पॉजिटिव, 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा

बरोदा उप चुनाव:कोविड-19 पॉजिटिव, 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन विभाग बरोदा के उप-चुनाव को स्वतंत्र, पारदर्शी, निष्पक्ष व सुरक्षित तरीके से आयोजित करवाने के लिए कटिबद्ध हैं और इसी कड़ी में कोविड-19 पोजिटिव मरीज मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवाने की सुविधा दी जाएगी।

वे मंगलवार को चंडीगढ़ में बरोदा उप-चुनाव को आयोजित करवाने के उदेश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मतदाताओं को पोस्टल वैलेट की सुविधा पहली बार बरोदा के उप-चुनाव में दी जा रही है। बरोदा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए 57 अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि इससे पहले बरोदा विधानसभा में कुल 223 मतदान केंद्र थे जो अब बढ़कर 280 मतदान केंद्र हो गए हैं ताकि कोविड-19 के चलते मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।

सी विजिल एप पर होगी शिकायत

चुनाव प्रचार या मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति आचार संहिता की उल्लंघना करता है तो उसकी शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से उसी समय वीडियो या फोटो के माध्यम से अपलोड कर भेज सकता है और इस बारे में मूल्यांकन टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि उप-चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सी-विजिल ऐप्प को डाऊनलोड करवाएं। इसके अलावा, उल्लंघना करने वाले लोगों की शिकायत के लिए हैल्पलाइन नंबर 1950 भी है। मतदान केन्द्र से लाइव-वेब-कैम-कास्ट को भी करवाया जाएगा ताकि मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निगरानी रखी जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध व निर्धारित तकनीक का पूरा सहयोग लिया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों को मतदान से एक दिन पहले सैनेटाइज किया जाएगा। मतदान केन्द्रों में साबुन, सैनेटाइजर, मास्क की उपलब्धतता के साथ-साथ मतदाताओं को दस्ताने मुहैया करवाए जाएंगे ताकि वे महामारी से सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा, मतदाताओं की मतदान केन्द्र पर थर्मल स्कैंनिंग भी की जाएगी। यदि किसी मतदाता का शारीरिक तापमान दो बार थर्मल स्कैंनिंग के बाद भी अधिक आता है तो ऐसे मतदाता को टोकन उपलब्ध करवाया जाएगा और वह शाम को मतदान समय के अंतिम एक घंटे के दौरान अपने मत का प्रयोग कर पाएगा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित

हरियाणा सरकार ने बरोदा उपचुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। प्रस्तावों से संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव इस कमेटी के सदस्य हैं। विभागों के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग व राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में सीधा भेजने से पूर्व स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक प्रस्तावों की जांच करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा मंजूर प्रस्ताव संपूर्ण विवरण के साथ भारत निर्वाचन आयोग की सी-विजिल एप के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भेजे जाएंगे। प्रस्ताव के साथ एक आवश्यक सूचना भी लगानी होगी कि विभाग का प्रस्ताव अतिमहत्वपूर्ण है और चुनाव प्रकिया पूरी होने तक प्रस्तावित कार्य को रोका जाना उचित नहीं होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी केवल उन्हीं प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग को भेजेंगे जो स्क्रीनिंग कमेटी से मंजूरी प्राप्त होंगे।
October 07, 2020

एक छोड़ गई दूसरी मां ने सुनी पुकार:दो दिन से आ रही थी रोने की आवाज, झाड़ियों से कट्‌टे में बंद 6 दिन का नवजात जीवित मिला

एक छोड़ गई दूसरी मां ने सुनी पुकार:दो दिन से आ रही थी रोने की आवाज, झाड़ियों से कट्‌टे में बंद 6 दिन का नवजात जीवित मिला

हने वाली सुमन ने बताया कि रविवार रात से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। मंगलवार सुबह गांव के शुभम को बताथवाला गांव में मंगलवार सुबह खेत किनारे झाड़ियों में 6 दिन का नवजात बच्चा प्लास्टिक के कट्‌टे में मिला। यहां रहया तो उसे पास की झाड़ियों में सफेद रंग का कट्‌टा मिला जिसके छेद से बच्चे का हाथ दिखा। नवजात को कपड़े में लपेट कर कट्‌टे में डाला था। अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

वजन 2 किलो, करेंगे कोरोना टेस्ट

एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. निहारिका ने बताया कि बच्चा 6 दिन का है। वजन 2 किलोग्राम है। अभी कोरोना का टेस्ट करेंगे। बच्चे की हालत पर निर्भर करता है कि वह 2 से 3 दिन तक ऐसे हालात में जिंदा रह सकता है या नही। बच्चे को झाड़ियों में फेंकने वालों की तलाश हो रही है।
October 07, 2020

हिसार में लुटेरों की हैवानियत:11 लाख रुपए लूटने के बाद क्रॉकरी कारोबारी को कार समेत जिंदा जलाया; भांजे को फोन कर मांगी थी मदद

हिसार में लुटेरों की हैवानियत:11 लाख रुपए लूटने के बाद क्रॉकरी कारोबारी को कार समेत जिंदा जलाया; भांजे को फोन कर मांगी थी मदद

जिले के हांसी शहर में मंगलवार देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक व्यापारी को जिंदा ही जलाकर मार डाला। बताया जाता है कि देर रात डिस्पोजल व्यापारी से 11 लाख रुपए लूट गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कार में आग लगा दी। कारोबारी ने घायल हालत में भांजे को फोन करके मदद भी मांगी थी, लेकिन इससे पहले कि परिजन मौके पर पहुंचते वह (कारोबारी) कंकाल में तब्दील हो चुके थे। इसी बीच पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक शरीर के अवशेषोंं को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

मरने वाले की पहचान गांव डाटा के रहने वाले राममेहर के रूप में हुई है। वह बरवाला में डिस्पोजल ग्लास की फैक्ट्री है। मंगलवार देर रात व्यापारी राममेहर गाड़ी से कहीं जा रहे थे। उनके पास 11 लाख रुपए का कैश भी था। भाटला-महजत रोड पर अचानक कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान हमला करके व्यापारी से न सिर्फ 11 लाख रुपए का कैश लूट लिया गया, बल्कि कार में आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया। देर रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पूरी तरह जल चुकी कार के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। थोड़ी ही देर में वो भी मौके पर पहुंच गए।

फोन करके कहा था- कार को आग लगा रहे हैं मुझे बचा लो
राममेहर के परिजनों का कहना है कि घटना के समय व्यापारी राममेहर बुरी तरह से घबराए हुए थे। उन्होंने अपने भांजे को मदद के लिए फोन भी किया था। इसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब तक उन्हें पुलिस का फोन आया, वो घटनास्थल के लिए निकल चुके थे। फोन पर व्यापारी ने कहा था, 'जल्दी आ जाओ मेरी जान खतरे में है। दो बाइकों पर सवार लोग मुझे मार डालेंगे।' परिजनों ने जल्द ही मौके पर पहुंचने की बात कही थी।

मंगलवार को बैंक से निकलवाए थे 11 लाख
सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि पुलिस को रात 12 बजे बरवाला रोड पर एक व्यक्ति को कार में जिंदा जला दिए जाने की सूचना मिली थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि राममेहर ने मंगलवार को बैंक से 11 लाख रुपए निकलवाए थे। हिसार से जब गांव डाटा आ रहे थे। महजत के पास दो बाइक सवारों ने कार को घेर लिया और जबरन रोककर पैसे लूटने के बाद कार को आग लगा दी।

एसएचओ कश्मीरी लाल ने कहा कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस रूट पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
October 07, 2020

कृषि कानूनों का विरोध:सिरसा में रातभर धरने पर बैठे रहे किसान, सुबह पुलिस ने बल प्रयोग से खदेड़ा; योगेंद्र यादव समेत 40 हिरासत में


कृषि कानूनों का विरोध:सिरसा में रातभर धरने पर बैठे रहे किसान, सुबह पुलिस ने बल प्रयोग से खदेड़ा;

   

कृषि बिलों के विरोध में सिरसा में बरनाला रोड पर किसानों का धरना मंगलवार को रातभर जारी रहा। हालांकि कल दिन में पुलिस की तरफ से वाटर कैनन और लाठीचार्ज के बावजूद किसान भूमणशाह चौक पर डटे रहे, मगर बुधवार सुबह पुलिस इन्हें खदेड़ने में कामयाब रही। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी यहां धरना देने के लिए पहुंच गए थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कुल 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को किसानों ने भूमणशाह चौक पर पड़ाव डालने का ऐलान किया। किसानों ने वहीं लंगर लिया और रात को वहीं पर सोए। योगेंद्र यादव, प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा सहित अनेक किसान नेता धरनास्थल पर रहे। किसान नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री त्यागपत्र देकर उनके साथ नहीं आ जाते, उनका धरना जारी रहेगा। रातभर डटे भी रहे, मगर बुधवार सुबह करीब 10 बजे डीएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम डॉ. जयवीर यादव की अगुवाई में की गई कार्रवाई में पुलिस ने धरनास्थल पर बिछाई गई दरियों वगैरह को भी कब्जे में ले लिया और धरनास्थल से वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी।
October 07, 2020

बिना सूचना प्रशासन ने बंद किया काछवा ओवरब्रिज:दिन में 5 घंटे रहा शहर जाम, डेढ़ लाख की आबादी रही परेशान, ट्रैफिक डायवर्ट करने को 5 जगह लगाए नाके

बिना सूचना प्रशासन ने बंद किया काछवा ओवरब्रिज:दिन में 5 घंटे रहा शहर जाम, डेढ़ लाख की आबादी रही परेशान, ट्रैफिक डायवर्ट करने को 5 जगह लगाए नाके


करनाल : काछवा रेलवे ओवरब्रिज को जिला प्रशासन ने रात को शहर के लाेगाें काे बिना पूर्व सूचना बंद कर दिया। रात को दाे घंटे शहर के लाेग परेशान रहे। सुबह हाेते ही शहर की सड़काें पर जाम लग गया। कैथल, पेहवा, असंध, जींद जाने के लिए एकमात्र रास्ता कैथल ओवरब्रिज ही बचा है। भारी वाहनों को पश्चिमी यमुना बाईपास से निकाला जाएगा। सबसे बड़ी आफत शहर के लाइन पार बसने वाली डेढ़ लाख की आबादी के लिए बन गई है।
इन लोगों को मुख्य शहर में आने के लिए 10 मिनट के रास्ते को 30 मिनट में तय करना पड़ रहा है। लाइन पार एरिया के लोगों का शहर में आवागमन जोखिम भरा हो गया। यह जोखिम इसलिए भी अधिक बढ़ गया है, क्योंकि इन दिनों में जीरी का सीजन शुरू होने से सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गया है। काछवा पुल को बंद करने का असर घोघड़ीपुर आरओबी तक भी पहुंच गया है। अनाज मंडी की तरफ जाने वाले हैवी वाहनों के कारण घोघड़ीपुर आरओबी पर भी जाम लगने लगा है। हांसी राेड, कैथल राेड, रामनगर और मुख्य बाजार और अनाज मंडी तक सुबह जाम लग गया।
बड़े ट्रैफिक काे निकाला जाएगा पश्चिमी यमुना बाईपास से
ट्रैफिक इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि शेड्यूल तैयार किया है। प्राइवेट और सरकारी बसाें काे यमुना बाईपास से निकला जाएगा। मंडी में जाे ट्रकों का आवागमन हाे रहा है ये सभी पश्चिमी यमुना बाईपास से ही निकाले जाएंगे। ट्रैफिक काे डायवर्ट करने के लिए शहर में पांच जगह नाके लगा दिए हैं। एक नाका काछवा पुल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, कैथल पुल, गिरड़ा वाला पीर और गुरु ब्रह्मानंद चाैक पर नाके लगा दिए हैं। यहां पर पांच पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा हाेम गार्ड के जवानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
आरओबी की मरम्मत पर 63 लाख होंगे खर्च, 2006 में बना था
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दलेल सिंह का कहना है कि काछवा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य निर्माण के बाद पहली बार होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से 800 मीटर लंबे इस ब्रिज की मरम्मत बिचमन मास्टिक से मैनुअली की जाएगी। अब पहले इस कार्य को किया जाएगा और ट्रैफिक ऑन कर देने के बाद साइडों के फुटपाथ की मरम्मत की जाएगी। इस पूरे कार्य पर 63 लाख रुपए की लागत आएगी। अधिकारियों के अनुसार इस पुलिस का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ था।
7 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा कर ओपन होगा काछवा आरओबी
जीरी के सीजन के मद्देनजर प्रशासन ने काछवा ओवरब्रिज की मरम्मत के शेड्यूल को चेंज कर दिया है। एक शिफ्ट में होने वाले काम को तीन शिफ्टों में कराया जाएगा। इस तरह से 21 दिनाें के काम को 7 दिनों में ही पूरा कर ब्रिज को ओपन कर दिया जाएगा। वहीं कैथल राेड पर पश्चिमी यमुना नहर का पुल कमजाेर है। इस पुल से भी बड़े वाहनों काे कम करना हाेगा। जीरी के सीजन में बड़े वाहन निकल रहे हैं। रेता और बजरी से भरे ओवरलाेड वाहन भी यहीं से गुजर रहे हैं। यहां पर नए पुल का निमार्ण चल रहा है।
जीरी के सीजन में पुल को बंद करना सही नहीं
महेंद्र, शाम, कृषण, बलबीर और कुलबीर व काछवा गांव के किसान हरभगवान ने कहा कि जीरी के सीजन में पुल को बंद करना सही नहीं है, क्योंकि अब सीजन शुरू हो गया है। किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से जीरी को मंडी में लेकर पहुंचते हैं। 15 दिन बाद या 15 दिन पहले मरम्मत का कार्य किया जा सकता था। किसान विद्याभूषण भाटिया ने कहा काछवा की साइड से शहर में आने के लिए कैथल पुल ही एक मार्ग बचा है। इस पुल पर तमाम वाहनों का रस है। ऐसे में किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।
October 07, 2020

गन्नौर : बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा लैदर फैक्ट्री में लगी आग

गन्नौर : बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हरियाणा लैदर फैक्ट्री में लगी आग


गन्नौर : बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लैदर जैकेट बनाने वाली हरियाणा लैदर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि दमकल विभाग की गाडि़यों को बुलाया गया। दमकल गाडि़यों ने फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। आग से फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग से फैक्ट्री का भूतल भवन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखी मशीन व अन्य सामान भी जल कर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं।
मंगलवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित 312, 313 नंबर हरियाणा लैदर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री में आग काफी फैल गई। इस पर घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बाहर निकाल लिया गया। फैक्ट्री मालिक ने आगजनी की सूचना कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम से सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फैक्ट्री संचालक रामनिवास ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री भूतल भवन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखी मशीन व अन्य सामान भी जल कर राख हो गया, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। 
October 07, 2020

लेनदेन को लेकर विवाद:सब्जी मंडी में देर रात चली गोली, पिकअप संचालक की मौत, टमाटर व्यवसायी घायल

लेनदेन को लेकर विवाद:सब्जी मंडी में देर रात चली गोली, पिकअप संचालक की मौत, टमाटर व्यवसायी घायल



झज्जर : सब्जी मंडी परिसर में सोमवार देर रात लेनदेन के विवाद में गोली चल गई। इससे सब्जी मंडी में टमाटर का व्यवसाय करने वाले राकेश सैनी व इनके पास टमाटर के लिए ट्रांसपोर्टेशन का काम करने वाले पिकअप संचालक संदीप पुत्र सूरजभान घायल हो गया। बाद में अस्पताल पहुंचने पर संदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वाखड़े होकर गोलियां दागते हुए नजर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मृरदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसमें आरोपी जमीन पर बैठकर पार्टी कर रहे 3 लोगों के पास तक की रिश्तेदारी में ही बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक झज्जर के छावनी क्षेत्र के रहने वाले राकेश सैनी का दुकान संख्या 33 पर टमाटर का कारोबार है। वह गुजरात व हिमाचल से टमाटर की बड़ी गाड़ियां मंगवाते हैं और उसके बाद पिकअप के माध्यम से आसपास की मंडियों में उसका वितरण करते हैं। उनके लिए रेवाड़ी रोड के रहने वाले संदीप यादव पुत्र सूरजभान ट्रांसपोर्टेशन का काम करता है। सोमवार की शाम राकेश, संदीप व नरेश सब्जी मंडी में दुकान के पीछे बैठ थे। इसी दौरान मौके पर माता गेट का रहने वाला सुरेश यादव भी वहां पहुंचा।
रात करीब 9:15 बजे के बाद अचानक गोली चली। एक युवक बीच से उठकर निकल जाता है। जबकि एक अन्य युवक सफेद ड्रेस में मौजूद व्यक्ति को समझाने का प्रयास करता है। इसी दौरान फायरिंग का सिलसिला शुरू होता है। सिर में गोली लग जाने से संदीप पुत्र सूरज भान जमीन पर पड़ गया। जबकि गोली लगने के कारण राकेश सैनी ने अपने आप को संभालता हुआ नजर आता है और वह उठकर बाइक की तरफ चला। लेकिन शरीर की स्थिति ठीक न होने के कारण वह बाइक को छोड़कर बाहर की ओर निकल जाता है।
आवाज सुनने के बाद आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और संदीप काे देखते हैं। बाद में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवाया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि आरोपी सुरेश, संदीप के जीजा का जीजा है। सुरेश भी काफी समय तक ट्रांसपोर्टेशन का काम कर रहा है। लेकिन अब उसने इस काम से किनारा कर लिया।
फायरिंग के दौरान डगमगा रहे थे आरोपी सुरेश के पांव
सब्जी मंडी में लगे कैमरा को देखने वाले लोगों का कहना है कि फायरिंग के दौरान मौके पर अंधेरा था और जिस समय गोलियां चल रही थी तब गोलियों के साथ-साथ चिंगारी अभी स्पष्ट रूप से नजर आ रही थी। फायरिंग के दौरान आरोपी सुरेश के पांव डगमगा रहे थे और ऐसा नहीं लग रहा था कि किसी चार शूटर की तरह वह मौके पर पहुंचा और सीधे आकर फायरिंग शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बातचीत के बाद यह पूरा विवाद बढ़ा और जिसमें सुरेश ने अपनी लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सबूत के रूप में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले में गहराई से जांच शुरू की जा रही है।
संदीप के पास दो बच्चे हैं
सब्जी मंडी में सोमवार की रात हुई गोलाबारी की घटना में 28 वर्षीय युवक संदीप की मौत हो गई। संदीप के पास दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। वह पिछले काफी समय से पिकअप चलाने का काम करता है। और इसी काम से वह अपनी आजीविका चलाते थे। आरोपी रिश्तेदारी में होने के कारण पोस्टमार्टम के दौरान गमगीन माहौल रहा। हालांकि सब्जी मंडी में आढ़तियों के बीच चर्चा थी कि सुरेश के टारगेट पर राकेश था। लेकिन उनकी जान शायद बच जाएगी, संदीप इस पूरे घटनाक्रम की चपेट में आ गया। हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि संदीप और सुरेश की रिश्तेदारी में संबंध पूरी तरह से ठीक नहीं थे। रंजिश की वजह कुछ और भी हो सकती है। हालांकि मामले की जांच कर रही सिटी थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पूछताछ का दौर जारी है और रंजिश के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी रहेगा।
घर जाकर खाना खाया आरोपी ने
सब्जी मंडी में वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेश माता दरवाजे स्थित अपने मकान पर पहुंचा। वह साधारण भाव से गया और उसके बाद खाना खाना शुरु कर दिया। इधर सूचना के बाद जब पुलिस घर पर पहुंची तब उनके बारे में पूछताछ की तो वह मकान पर ही था। पूछताछ की गई कि उसने सब्जी मंडी में फायरिंग की है तब उसने बड़ी सहजता से अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
संदीप हत्याकांड में आरोपी सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब रंजिश के संबंध में कड़ी पूछताछ जारी है। इंटेरोगेशन के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।
राजेश, सिटी थाना प्रभारी झज्जर
October 07, 2020

विवाद:गेट पास न कटने पर भड़के किसान, समझाने आए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी से भी बहस

विवाद:गेट पास न कटने पर भड़के किसान, समझाने आए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी से भी बहस


अम्बाला : तीन दिन से पोर्टल न चलने से गेट पास नहीं कट सके, जिस कारण किसान भड़क गए। किसान मंगलवार को सिटी अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए तथा सरकार और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर को मुख्य विपणन कार्यकारी अधिकारी (सीएमईओ) राजकुमार बैनीवाल जब किसानों को समझाने पहुंचे तो किसान उनके साथ उलझ गए। शाम को पोर्टल शुरू होने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू जयसिंह ने कहा कि शनिवार से पोर्टल बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पोर्टल बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि 19 प्रतिशत नमी की बात कही गई थी, लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों ने कहा कि गेट पास न कटने के कारण धान की फसल नहीं बिक रही है। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं, लेकिन सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। सीएमईओ राजकुमार बैनीवाल ने किसानों से कहा कि खरीद बंद होने के कारण वह मंडी में आए हैं। जब तक किसानों की समस्या का हल नहीं हो जाता तब तक वह यहीं पर रहेंगे।
October 07, 2020

गंदगी से मिलेगी मुक्ती:अब नरवाना के 23 वार्डों में भी डोर टू डोर उठेगा कूड़ा, 2.5 करोड़ का एस्टीमेट अप्रूवल के लिए भेजा मुख्यालय

गंदगी से मिलेगी मुक्ती:अब नरवाना के 23 वार्डों में भी डोर टू डोर उठेगा कूड़ा, 2.5 करोड़ का एस्टीमेट अप्रूवल के लिए भेजा मुख्यालय


जींद : जींद की तरह अब नरवाना नगर परिषद में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से एस्टीमेट तैयार करके उसे अप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा गया है। नरवाना नगर परिषद की तरफ से सालाना लगभग 2.5 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है। फिलहाल शहर के 23 वार्डों में कर्मचारी ही सफाई का काम करते हैं और उसे डंपिंग साइट पर डालते हैं।
नरवाना शहर में कुल 23 वार्ड हैं। पिछले लंबे समय से शहर में सफाई का काम कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। नगर परिषद नरवाना के पास कर्मचारियों की भी कमी है। इसी के चलते अबकी बार सफाई का काम ठेके पर देेने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नप ने 2.5 करोड़ रुपए का सालाना एस्टीमेट तैयार किया है। इसके तहत डोर टू डोर कूड़ा कुलेक्शन कराया जाएगा।
इसमें जिस फर्म को ठेका मिलेगा, उसे 15 से 20 टाटा-एस गाड़ियाें के जरिये घर-घर से कूड़ा उठाना होगा। खास बात यह रहेगी कि फर्म की जिम्मेदारी रहेगी कि वह गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करेगा। इसके अलावा हर वार्ड के लिए एक-एक ट्राई साइकिल भी खरीदी जाएंगी। इनके जरिए उन तंग गलियों से कूड़ा उठवाया जाएगा, जहां गाड़ियाें से कूड़ा नहीं उठ सकेगा। इस एस्टीमेट की मंजूरी के लिए नगर परिषद नरवाना प्रशासन ने फाइल तैयार करके मुख्यालय को भेज दी है।
नई डंपिंग साइट की खोज जारी
नरवाना में प्रतिदिन उठान होने वाले कचरे को एलआईसी रोड पर डाल दिया जाता है, लेकिन अब यह जगह पूरी तरह से भर चुकी है। नप को नई डंपिंग साइट की तलाश भी है, लेकिन लंबे समय बाद भी कोई जगह नहीं मिल सकी है।
नप के पास 122 कर्मचारी
नरवाना नगर परिषद के पास फिलहाल 122 कर्मचारी हैं। इसमें 57 पक्के और 65 पालिका रोल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल सफाई का जिम्मा कर्मचारी के पास हैं।
इधर, उचाना में सभी वार्डों का उठेगा एक ठेका
उचाना नगर पालिका में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। अब तक सभी वार्डों को दो हिस्सों में बांटकर दो टेंडर जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार केवल एक ही टेंडर जारी होगा। इसका एस्टीमेट अधिकारियों द्वारा तैयार किया जा रहा है।
एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा
नरवाना में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। इसका एस्टीमेट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। सालाना लगभग 2.5 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार हुआ है। भूपेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नरवाना नगर परिषद।
October 07, 2020

खेती बचाओ यात्रा:चार ट्रैक्टरों के साथ राहुल गांधी की हरियाणा में एंट्री, बोले- मोदी नोटबंदी के बाद खेतीबंदी का कानून लेकर आए

खेती बचाओ यात्रा:चार ट्रैक्टरों के साथ राहुल गांधी की हरियाणा में एंट्री, बोले- मोदी नोटबंदी के बाद खेतीबंदी का कानून लेकर आए


कुरुक्षेत्र : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' ने देवीगढ़ के रास्ते ट्यूकर बॉर्डर से करीब 4 घंटे की देरी से मंगलवार शाम 4:30 बजे हरियाणा में प्रवेश किया। पंजाब की सीमा तक पंजाब के सैकड़ाें कार्यकर्ता यात्रा के साथ रहे, लेकिन हरियाणा बाॅर्डर पर मारकंडा पुल पर ही पुलिस ने राहुल का काफिला राेक दिया। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने काेविड-19 को लेकर गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए ज्यादा लाेगाें के साथ प्रवेश न देने की बात कही।
इसे लेकर करीब 45 मिनट बहसबाजी होती रही। इस दाैरान राहुल ट्रैक्टर पर ही बैठे रहे। कुछ वर्कराें ने धरना भी दिया। हरियाणा कांग्रेस की तरफ से यात्रा के स्वागत के लिए भी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा समेत 15 नेताओं काे मारकंडा पुल पर जाने दिया गया। बाद में सिर्फ 4 ट्रैक्टराें के साथ यात्रा को एंट्री दी गई।
राहुल के अलावा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी ट्रैक्टर चलाया। ज्याेतिसर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। पिहाेवा व कुरुक्षेत्र मंडी में राहुल ने जनसभाआओं काे संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 6 सालों में देश की जनता पर कुल्हाड़ी चलाने का काम किया है। नोटबंदी, जीएसटी के बाद मोदी खेतीबंदी का काला कानून लेकर आए हैं।
इसे देश का किसान कभी स्वीकार नहीं करेगा। नोटबंदी के दौरान जनता का पैसा बैंकों में जमा कराकर बड़े उद्योगपतियों का 3.50 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया। किसान का एक रुपया माफ नहीं किया। जीएसटी से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को बर्बाद किया गया। इसका सीधा फायदा अंबानी अडानी को हुआ। कोरोना में लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया।
किसान गुलाम हुआ तो देश गुलाम हो जाएगा
राहुल ने कहा, 'कानून किसानों के हक में थे तो संसद में बहस क्याें नहीं होने दी। कोरोना के समय ऐसे कानून लाने का काम क्यों किया गया। हिंदुस्तान का किसान कोरोना से नहीं डरता, वो लड़ना जानता है। एमएसपी व मंडी किसानों की आर्थिक सुरक्षा तय करते हैं। यदि मंडी टूट गई तो चेन सिस्टम टूट जाएगा। यदि किसान मजदूर गुलाम हुआ तो पूरा देश गुलाम होगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर तीनाें काले कानूनों को रद्द करके डस्टबिन में फेंक देंगे।'
October 07, 2020

सिरसा में संग्राम:डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री का घर घेरने जा रहे किसानों पर वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस पर लोगों ने पत्थर फेंके

सिरसा में संग्राम:डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री का घर घेरने जा रहे किसानों पर वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस पर लोगों ने पत्थर फेंके



सिरसा : नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में किसान प्रदर्शन करने सिरसा पहुंचे। यहां विरोध के साथ-साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह के घर का घेराव भी होना था। इसलिए पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात थी। दोनों मंत्रियों के आवास से करीब 100 मीटर दूर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखा था।
दोपहर बाद जैसे ही करीब 17 अलग-अलग संगठनों से जुड़े किसान, नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे तो उनमें से कुछ ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों से किसानों को खदेड़ा। दो बार किसानों पर आंसूगैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद भी किसान भूमणशाह चौक से नहीं हटे।
मंत्रियों के आवास तक पहुंच अपनी बात रखने की मांग पर अड़े किसानों ने रात को चौक पर ही धरना लगा दिया। उनके लिए वहीं सेवादारों ने लंगर की भी व्यवस्था की। किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान मंच के नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि जिन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया, वे किसान नहीं हैं। ये शरारती लोग हैं।
आंदोलन हरियाणा नहीं देश का: योगेंद्र यादव
सुबह 9 बजे से किसान सिरसा के सीडीएलयू के सामने स्थित दशहरा ग्राउंड में जुटने लगे। इसी मौके पर स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि ये आंदोलन अकेले सिरसा, हरियाणा या पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश का है।
October 07, 2020

कोरोना का कहर:डिप्टी सीएम दुष्यंत समेत 1234 नए पॉजिटिव, 11 की मौत, अभी 284 मरीजों की हालत गंभीर







कोरोना का कहर:डिप्टी सीएम दुष्यंत समेत 1234 नए पॉजिटिव, 11 की मौत, अभी 284 मरीजों की हालत गंभीर


चंडीगढ़ : प्रदेश में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 1234 नए मरीज मिले हैं। डिप्टी सीएम चौटाला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए पॉजिटिव होने की सूचना दी है। अब कुल संक्रमितों की संख्या जहां 136416 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब नए पॉजिटिव मरीजों के साथ मौतों की संख्या भी घटने लगी है। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है।
हिसार में 3, गुड़गांव, सोनीपत में 2-2, कुरुक्षेत्र, रोहतक, फतेहाबाद, पानीपत में 1-1 मरीज की जान गई है। इससे मौतों का आंकड़ा 1564 पर पहुंच गया है। एक दिन में 1690 लोग ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 123286 हो गई है। राज्य में 11566 सक्रिय मरीज हैं। अभी 284 मरीजों की हालत सीरियस है। इनमें 41 तो वेंटिलेटर पर हैं। 243 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं।
October 07, 2020

सपना चौधरी के घर गूंजी किलकारियां:हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी 2020 में वीर साहू से की थी शादी

सपना चौधरी के घर गूंजी किलकारियां:हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी 2020 में वीर साहू से की थी शादी



रोहतक : हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक जलवा बिखेरने वाली डांसर सपना चौधरी व हरियाणवी एक्टर वीर साहू के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। सपना व साहू को शनिवार रात रोहतक के एक निजी अस्पताल में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। मां व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। सपना व साहू ने जनवरी 2020 में शादी की थी। अभी तक दोनों ने न तो शादी और न ही बच्चे के बारे में सार्वजनिक रूप से घोषणा की है।
अब वीर साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। साहू ने कहा कि परिवार में मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे। दो-तीन दिन में मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी।

वीर साहू ने कहा कि दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हुई थी। वे सपना के संघर्ष का सम्मान करते हैं। वे सपना के काम में किसी तरह का दखल नहीं देते। वह जल्द ही अपने अधूरे प्रोजेक्टर पूरे करने के लिए वापस आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वालों को कहा कि महिलाओं और कलाकारों का सम्मान करें। सपना बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, वीर कई हरियाणवी फिल्मों व गानों में काम कर चुके हैं।

Tuesday, October 6, 2020

October 06, 2020

खुला दरबार:गलत बिल भेज डिफाॅल्टर बना मीटर उतारा, ठीक करा पैसे जमा कराए फिर भी नहीं लगाया मीटर

खुला दरबार:गलत बिल भेज डिफाॅल्टर बना मीटर उतारा, ठीक करा पैसे जमा कराए फिर भी नहीं लगाया मीटर

पानीपत : सेक्टर-6 स्थित 33 केवी सब स्टेशन लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को लगे उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के खुले दरबार में बिजली निगम के कई कारनामे सामने आए। सिटी डिविजन में पड़ने वाले क्षेत्र खैल बाजार में गलत बिल भेजकर पहले तो उसे डिफाॅल्टर बनाया गया। सही ढंग से काम करने का तरीका तो यही था कि पहले इस उपभोक्ता का गलत बिल किया जाता। फिर ठीक बिल जमा करवाया जाता।
अधिकारियों ने बिल्कुल इसके उल्टे काम किया। इस उपभोक्ता का सहयाेग करने की बजाय उल्टा उसके घर से मीटर उतरवा लिया। दरबार में इसी तरह की 25 समस्याएं लेकर उपभोक्ता पहुंच। इनमें से 5 का ही मौके पर निपटारा किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ सुनील, योगेश, रामेंद्र मलिक, जतिन जांगड़ा व हेड क्लर्क नरेश मुखिजा मौजूद रहे।
सीजीआरएफ चेयरमैन आर के शर्मा ने पहले ही सख्त हिदायत दे दी थी कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दरबार में अभी भी उपभोक्ता गलत बिलों की समस्या सबसे ज्यादा लेकर आ रहे हैं। मीटर बदलने बाद बिल नहीं भेजे जाना गंभीर चिंता का विषय है। उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन मिलने में देरी होने का कारण समझ से परे है।

2 सीएफएल, 1 पंखा व 1 कूलर का बिल 7.56 लाख

डेढ़ साल पहले मेरे घर का बिल 7 लाख 56 हजार रुपए भेजा था। मेरे घर में 2 सीएफएल, 1 पंखा व 1 कूलर का बिल 7.56 लाख रुपए भेजकर मुझे डिफाल्टर बना दिया गया। इतना भारी भरकम बिल देखकर मैं हैरान था। नया मीटर लगवाया था। कार्यालय में पता किया तो मीटर कागजों में चढ़ा ही नहीं। बिल ठीक कराया तो पहले 23 हजार रुपए भरवाए अब फिर से 76 हजार रुपए बिल भेज दिया गया। मैं दिहाड़ी करने वाला मजदूर हूं। इतना बिल कैसे भर सकता हूं। आज खुले दरबार में बिल को ठीक करवाने आया हूं। - उपभोक्ता रामअजोर, बतरा कॉलोनी
October 06, 2020

क्राइम:नकली नोट बनाने का आरोपी काबू, 500 के 50 नोट बरामद

क्राइम:नकली नोट बनाने का आरोपी काबू, 500 के 50 नोट बरामद

कुरुक्षेत्र : पुलिस ने 500 रुपए के नकली नोट तैयार करने के आरोप में कैथल के कैलरम वासी मनोज कुमार को पकड़ा है, जिससे 500 के 50 नकली नोट बरामद किए हैं। डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट बनाता है, वह पिपली बस स्टैंड के नजदीक नकली नोट लेकर आएगा।
टीम ने पिपली पैराकीट के पास युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसकी जेब से 500-500 के 50 नकली नोट बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला वह 2019 में पिपली-शाहाबाद रोड पर स्वागतम होटल में अन्य साथियों के साथ मिलकर नौकर की हत्या की थी।
तब से ही वह अपने दोस्त जागरसी सोनीपत हाल दिल्ली वासी मोहित के पास रह रहा था। मोहित नकली नोट बनाता था, जिनमें 100, 500, 2000 के नोट होते थे। इस काम के लिए कलर प्रिंटर, कटर, लैपटॉप रखता था। नोट चलाने के लिए अन्य लोगों को रखा था। डेढ़ महीने पहले मोहित को नकली नोटों सहित जींद पुलिस पकड़ चुकी है।
October 06, 2020

कुटा चुनाव में 360 शिक्षक डालेंगे मत

कुटा चुनाव में 360 शिक्षक डालेंगे मत

कुरुक्षेत्र: कुरूक्षेत्र विश्वविद्यिालय शिक्षक संघ के 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव  के लिए सोमवार को सदस्यों की सूची जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी कृृष्ण चन्द्र पाण्डे ने बताया कि चुनाव में प्रधान सहित पाच पदों एवं 11 से फैक्लटियों से 20 कार्यकारी सदस्यों का चुनाव में 360 शिक्षक अपने मत का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी पाण्डे ने बताया कि 6 अक्टूबर मंगलवार को सांय 4 बजे तक सदस्यों की सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता हैं। इसी दिन सांय 5 बजे सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
7 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से सांय 4 बजे तक नामकंन पत्र भरे जाएंगे। इसी दिन उम्मीदवार  की जांच कर सांय 5 बजे अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 10 अक्टूबर को 1 बजे तक नामंकन पत्र वापस लिए जाएंगे और इसी दिन 2 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची लिस्ट जारी की जाएगी।
चुनाव अधिकारी पाण्डे ने बताया कि 20 अक्टूबर मंगलवार को कुटा का चुनाव प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन 3 बजकर 30 मिनट से वोटों की गिनती कर सांय रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 
October 06, 2020

हरियाणा के आढ़तियों की चमकी किस्मत

हरियाणा के आढ़तियों की चमकी किस्मत

चंडीगढ़ : हालिया समय में केंद्र सरकार तीन विषयों पर कृषि अध्यादेश लेकर आई है जिन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। ये तीनों अध्यादेश भारत के करोड़ों किसान और आढ़तियों के परिवारों के भविष्य से जुड़े हुए हैं। जिसको लेकर किसानो और आढ़तियों ने धरना प्रदर्शन भी किए। तो वही दूसरी तरफ हरियाणा के हजारों आढ़तियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। दरअसल गेहूं की फसल के लस्टर लॉस के नाम पर खरीद एजेंसियों द्वारा आढ़तियों से वूसली गई करोड़ों रूपये की राशि अब वापस उनके खातों में पहुंच गई है। बतादे कि आढ़तियों की मांग की थी उनके खाते से लस्टर लॉस की राशि न काटी जाए बल्कि सरकार स्वयं इस लॉस को वहन करें। द फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, उचाना के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित अन्य आढ़ती एसोसिएशन ने सितंबर माह में चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री से मिलकर लस्टर लॉस की रकम वापस करने की मांग की थी। उचाना एसोसिएशन के प्रधान विरेंद्र उचाना ने कहा कि लास्टर लॉस कटने से प्रदेश के आढ़तियों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि प्रदेशभर के हजारों आढ़तियों के खातों से करोड़ों रूपये की राशि हैफेड, फूड कारपोरेशन आफ इंडिया, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा वसूली गई थी। गौरतलब है कि प्रदेश में विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई गेहूं की सरकारी खरीद में खरीद एजेसियों ने लस्टर लॉस के रूप में लस्टर 9 रुपए 62 पैसे प्रति क्विंटल की दर से राशि काट ली थी। प्रदेशभर में लस्टर लॉस की दर क्षेत्रवार भिन्न-भिन्न थी। लस्टर लॉस का आर्थिक बोझ प्रदेश के हजारों आढ़तियों की जेब पर पड़ा था। बतादे कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस मांग को पूरा करने को लेकर आढ़तियों को लेकर आश्वस्त किया था। आढ़तियों की अब यह मांग पूरी हो गई है और अधिकांश आढ़तियों के लस्टर लॉस की राशि उनके खातों में यह पहुंच गई है, जिससे प्रदेश के हजारों आढ़तियों को लस्टर लॉस का नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 22 हजार गेहूं खरीददारों को करीबन 50 करोड़ रूपये की लस्टर लॉस की राशि उनके खातों में पहुंची है। इसके साथ ही आढ़तियों की लस्टर लॉस की वापसी की प्रमुख मांग पूरी हो गई है। इसके लिए आढ़ती एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। लस्टर लॉस की यह राशि सरकार स्वयं वहन करेगी। 
 
October 06, 2020

खुदकुशी:आढ़ती मदन जिंदल ने दुकान में फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-डीएम हैफेड जिम्मेदार

खुदकुशी:आढ़ती मदन जिंदल ने दुकान में फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-डीएम हैफेड जिम्मेदार

अम्बाला : आढ़ती मदनलाल जिंदल उर्फ बबली ने सिटी की नई अनाज मंडी में अपनी आढ़त नंबर-65ए में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। 55 वर्षीय जिंदल ने दो सुसाइड नोट छोड़े हैं। दोनों में लगभग एक जैसी बात लिखी है। इनमें डीएम हैफेड विकास देशवाल को जिम्मेदार ठहराया है। बबली के बेटे शुभम जिंदल की शिकायत पर देशवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
चौकी नंबर पांच के प्रभारी सुलतान सिंह के मुताबिक यह सुसाइड नोट मृतक आढ़ती के बेटे शुभम जिंदल ने उन्हें दिया। सुसाइड नोट दुकान की अलमारी में रखा हुआ था। एसएचओ सिटी रामकुमार के मुताबिक सुसाइड नोट व मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। देशवाल के पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने संपर्क करने के कई प्रयास किए। न तो कॉल रिसीव की और न मैसेज का जवाब दिया।
जिंदल मूलरूप से कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद के रहने वाले थे। करीब 20 साल से अम्बाला में शिफ्ट हो गए थे। उनकी सेक्टर-8 में 725 नंबर कोठी है। मंडी में बेटे के नाम पर शुभम ट्रेडिंग कंपनी है। नोट बंदी के बाद करीब 4 साल पहले उन्होंने बैंक से लोन लेकर सुल्लर रोड पर शुभम राइस मिल शुरू किया था। दूसरा बेटा ऑस्ट्रेलिया में है।
सोमवार को करीब 11 बजे बजे अपनी दुकान पर आए। शटर डाउन कर छत में लगे कुंडे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक शटर नहीं खुला तो मंडी की लेबर व आसपास के आढ़तियों ने जाकर देखा। आढ़ती की मौत की सूचना पाकर लेबर भी रोने लगी।

सुसाइट नोट में लिखा- मेरी इज्जत का सवाल है राइस मिल

मैं मदनलाल जिंदल पुत्र मिश्रीलाल जिंदल आत्महत्या करने जा रहा हूं। जिसका कारण हैफेड डीएम विकास देसवाल हैं। मेरा काम राइस का है। शुभम राइस मिल में 3 सालों से सीएमआर का हैफेड का काम कर रहा हूं। मैंने अपना काम समय पर निपटा दिया है। मैं कभी भी किसी एजेंसी का डिफाल्टर नहीं हुआ।
अब मेरे को डीएम हैफेड जीरी लेने की परमिशन नहीं दे रहा है। मैंने बैंक से लोन लेकर राइस मिल लगवाया है। अगर मिल बंद हो गया तो मैं बैंक की किस्तें कहां से भरूंगा। मैं डीएम हैफेड से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। (दूसरे सुसाइड नोट में लगभग यही बातें लिखी हैं। उसमें आखिर में लिखा है-मेरी इज्जत का सवाल है मेरा राइस मिल।

बड़े भाई का आरोप- डीएम 8-10 लाख रिश्वत मांग रहा था

बबली के बड़े भाई सुभाष जिंदल ने आरोप लगाया कि उनका भाई चार साल से राइस मिल चला रहा था। सरकार का कोई बकाया नहीं देना था। हर साल जीरी लेने के लिए डीएम से परमिशन लेनी पड़ती है। उसका भाई आठ-दस दिनों से डीएम के पास जाता था।
दिन में दस-दस चक्कर लगा रहा था, लेकिन डीएम उससे आठ-दस लाख रुपए मांग रहा था। उसने 50 हजार से एक लाख देने की बात कही थी। बबली को लग रहा था कि सेलर शुरू नहीं होने से लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
October 06, 2020

भर्ती को लेकर सीआरएसयू में मचा बवाल,डीन ऑफ एकेडमिक सस्पेंड

भर्ती को लेकर सीआरएसयू में मचा बवाल,डीन ऑफ एकेडमिक सस्पेंड

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सीआरएसयू के असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती धांधली आरोपों के चलते विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक संदीप बेरवाल ने विश्वविद्यालय में धरना शुरू कर दिया था। जिसको लेकर न केवल टीचिंग स्टाफ की लिस्ट जारी कर दी गई ,बल्कि सीआरएसयू के डीन आफ अकादमी डा. संदीप बेरवाल को तुरंत प्रभाव से निंलबित कर दिया गया है। बतादे कि सीआरएसयू में दो दिन से चल रही शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के साक्षात्कार मामले में गड़बड़ी के आरोप लगाकर विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक संदीप बेरवाल ने विश्वविद्यालय में धरना शुरू कर दिया था । जानकारी के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पूर्व रजिस्ट्रार पर रिकार्ड गायब होने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा कुछ अन्य भर्तियों पर भी सवाल उठ चुके थे। बताना लाजमी है कि सीआरएसयू प्रशासनिक खंड के बाहर धरने पर बैठे डीन आफ अकादमी डा. संदीप बेरवाल ने आरोप लगाया कि रात को वीसी तथा रजिस्ट्रार के इशारे पर डीएसपी साधुराम तथा सदर थाना प्रभारी संजय ने उन्हें जबरदस्ती कांफे्रंस हाल से घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसके साथ दुव्र्यवहार किया गया और प्रशासनिक खंड के गेट को बंद कर दिया गया। जिसके चलते उन्हें बाहर धरना शुरु कर दिया। उन्होंने भर्ती में वीसी, रजिस्ट्रार व सलैक्शन कमेटी के सदस्यों पर धांधली बरतने के आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें ईसी की बैठक में भी नहीं बुलाया गया, जिसके बारे में उन्होंने वीसी को मैसेज भी भेजा लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जिसको लेकर उनके खिलाफ चार प्रोफेसरों के नेतृत्व में जांच कमेटी को बैठा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डा. संदीप बेरवाल का धरना सीआरएसयू प्रशासनिक खंड के सामने जारी रहा। वहीं, सफीदों के विधायक सुभाष देशवाल भी सीआरएसयू पहुंचे लेकिन वीसी उनसे नहीं मिले। उन्होंने चल रही भर्ती पर रोक लगाने और भर्ती की जांच सीटिंग जज से करवाने की मांग की। वहीं, सीआरएसयू प्रशासनिक खंड के साथ मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।