Breaking

Saturday, September 12, 2020

September 12, 2020

जींद : भिवानी रोड फाटक पर आरओबी बनेगा या अंडरपास, पीडब्ल्यूडी और रेलवे ने किया ज्वाइंट सर्वे

जींद : भिवानी रोड फाटक पर आरओबी बनेगा या अंडरपास, पीडब्ल्यूडी और रेलवे ने किया ज्वाइंट सर्वे

 जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) शहर में भिवानी रोड रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनेगा या अंडरपास  इसे लेकर लोक निर्माण विभाग  के अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर ज्वाइंट सर्वे  किया और यू आकार के अंडरपास की संभावनाएं तलाशी। इस दौरान भिवानी रोड के दुकानदार भी मौजूद रहे, जो पिछले काफी समय से आरओबी(रेलवे ओवर ब्रिज) का विरोध कर यू आकार का अंडरपास बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
भिवानी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल सितंबर में 16 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा था। इसके बाद नवंबर में संबंधित ठेकेदार ने आरओबी निर्माण के लिए पाइल टेस्टिंग कार्य शुरू किया लेकिन इसका दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदार अंडरपास की मांग करते रहे और इसे लेकर विधायक से लेकर डिप्टी सीएम तक मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए रेलवे ओवर ब्रिज की बजाय अंडरपास बनाने की मांग की। आखिर में दुकानदारों के लगतार विरोध और विधायक कृष्ण मिढ़ा के हस्तक्षेप करने के बाद निर्माण कार्य की फाइल सीएम कार्यालय भेजी गई। सीएम कार्यालय द्वारा अंतिम बार इसका सर्वे करने के लिए लोक निर्माण विभाग और रेलवे को पत्र भेजा, जिसके बाद वीरवार को रेलवे अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग ने ज्वाइंट सर्वे किया।

यू आकार के अंरपास बनने की प्रबल संभावना

भिवानी रोड दुकानदारों के अनुसार वीरवार को सर्वे के बाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यू आकार के अंडरपास की संभावना है। इससे दुकानदारों की प्रॉपर्टी को कोई नुकसान होगा नहीऔर फाटक भी हट जाएगी । यहां पर लाइट व्हीकल के गुजरने के लिए अंडरपास बनाया जा सकता है। इसमें साढ़े तीन मीटर ऊंचाई वाले वाहन निकल सकेंगे। बड़े वाहन रजबाहा नंबर 7 पर बने अंडरपास से होकर जा सकेंगे। भिवानी रोड सीधा बस स्टैंड से जुड़ जाएगा।

दाे-तीन दिन में हो जाएगा फाइनल : नैन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नवनीत नैन ने बताया कि दो या तीन दिन में यह फाइनल हो जाएगा कि यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा या अंडरपास बनाया जाएगा। वीरवार को किए गए सर्वे की रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा।
September 12, 2020

सिरसा : किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया

सिरसा : किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया

सिरसा :पिपली में किसानों व आढ़तियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध स्वरूप शुक्रवार को लघु सचिवालय में धरना दे रहे किसानों  ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया। इस दौरान पिछले 3 माह से धरने पर बैठे सुप्रीम कोर्ट द्वारा निकाले गए पीटीआई शिक्षक  भी घेराव में शामिल हुए। 
किसानों के घेराव को देखते हुए दुष्यंत चौटाला के आवास के बाहर पहले ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई और सिरसा के एसडीएम जयवीर यादव व डीएसपी आर्यन चौधरी भी दल बल के साथ पहुंच गए। इस अवसर पर किसान नेता विकल पचार ने पीपली में किसानों आढ़तियों पर हुई लाठीचार्ज के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कहा कि अगर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वास्तव में किसानों के सच्चे हितैषी है और उनकी पीड़ा को समझते हैं तो तुरंत प्रभाव से सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
September 12, 2020

बीजेपी सांसद धर्मवीर बोले - प्रजातांत्रिक देश में किसानों की बात ना सुनकर उनके ऊपर लाठीचार्ज की कार्रवाई निंदनीय

बीजेपी सांसद धर्मवीर बोले - प्रजातांत्रिक देश में किसानों की बात ना सुनकर उनके ऊपर लाठीचार्ज की कार्रवाई निंदनीय

नारनौल : कुरुक्षेत्र के पीपली में आयोजित किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली में शुक्रवार को किसानों पर किए गए लाठीचार्ज मामले पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर ने ट्वीट कर किसानों के पक्ष में ध्यान दिया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रजातांत्रिक देश में किसानों की बात ना सुन कर उनके ऊपर लाठी चार्ज की कार्रवाई निंदनीय है।

ऐसे हालात में प्रजातांत्रिक देश में किसानों की बात ना सुनकर उनके ऊपर लाठीचार्ज की कार्रवाई निंदनीय है। ऐसे वक्त में कोई और समस्या पैदा ना हो, सरकार का फर्ज है कि किसान यूनियन के नेताओं से मिलकर बैठकर बात की जाए और समस्या का समाधान निकाला जाए ताकि ऐसे समय में कोई और नई समस्या पैदा ना हो।

Friday, September 11, 2020

September 11, 2020

यह किसान आंदोलन नहीं है कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन है - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

हरियाणा में लाठीचार्ज के बाद किसानों से बातचीत के लिए भाजपा ने बनाई सांसदों की कमेटी

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज उचित नहीं था। मामला संवाद से सुलझेगा विवाद से नहीं। यह किसान आंदोलन नहीं है कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन है। किसानों के बहाने कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। वहीं उन्होंने किसानों से संवाद के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने तीन सांसदों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में भिवानी के सांसद धर्मबीर, कुरुक्षेत्र से नायाब सैनी और हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह शामिल है। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा तीन सांसदों की कमेटी किसानों से अध्यादेशों पर सुझाव लेगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी किसानों के साथ संवाद के लिए लगाया है।मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों रहे लोगों को भी किसानो के बीच जाकर सुझाव लेने के  निर्देश दिए है। 
वहीं धनखड़ ने सरकार से भी कहा कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों से संवाद और सुझाव के लिए  किसानों के बीच भेजे अध्यादेशों पर पॉइंट वाइज सुझाव किसान दें। धनखड़ ने कहा अध्यादेशों पर कानून बनना अभी बाकी, इसलिए सुझाव दें किसान दें। धनखड़ ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।
उन्होंने ने कहा कुछ लोगों को खासतौर से कांग्रेस को महामारी की बजाय राजनीति की चिंता ज्यादा है। दीपेन्द्र करोना से ग्रसित है।  हमारे, सीएम, बिजली मंत्री कृषिमंत्री, शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व अनेक सासंद व विधायक करोना से जूझे है पर कांग्रेसियो के लिये प्रदर्शन व राजनीति जरूरी है।
September 11, 2020

विधायक बलराज कुंडू पिपली कांड के घायल किसान नत्थाराम से मिलने पहुंचे, जानें क्या नारा दिया

विधायक बलराज कुंडू पिपली कांड के घायल किसान नत्थाराम से मिलने पहुंचे, जानें क्या नारा दिया

कुरूक्षेत्र: पिपली लाठीकांड में घायल अढ़ाई एकड़ के किसान 80 वर्षीय बुजुर्ग ताऊ नत्थाराम से विधायक बलराज कुंडू मिलने पहुंचे। अचानक विधायक को अपने घर आया देख चौ. नत्थाराम भावुक हो गए। पिपली के चिब्बा गांव पहुंचकर कुंडू ने कल खट्टर सरकार द्वारा उछाली गयी पगड़ी को दौबारा ताऊ नत्थाराम को पहनाकर न्याय का विश्वास दिलाया। 
इस दौरान कुंडू ने कहा किसान का बेटा हूं आखिरी सांस तक लड़ूंगा तुम्हारी लड़ाई। ताऊ नत्थाराम को विधायक कुंडू ने छड़ी भेंट की और ईलाज के लिए  50 हजार की आर्थिक मदद दी। वहीं बुजुर्ग ने कुंडू को लाठीचार्ज की आंखों देखी कहानी सुनाई। कुंडू ने कहा, हमारे किसान, कमेरे, मजदूर, आढ़ती के बदन पर पड़ी तानाशाह लाठियां खट्टर सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी।
उन्होंने ने कहा दिल्ली के महलों से उड़कर दाना चुगने आने वाले कबूतरों से हो जाओ सावधान, उन प्रवासी कबूतरों को ये ही नहीं पता कि जो दाना वे चुगने आते हैं हमारे किसान उसे कितना पसीना बहाकर उगाते हैं। इन प्रवासी कबूतरों को दाना डालना बन्द कर दो। ये कबूतर दाना चुगने आये हैं, दाना चुगकर चले जायेंगे। चौधरी छोटूराम की सीख को अपनाओ। अपने और पराए की पहचान करो। मौका परस्त नेताओं को सबक सिखाओ। वहीं कुंडू ने "किसान बचाओ, खट्टर भगाओ, प्रदेश बचाओ" का नारा दिया।
September 11, 2020

विरोध का अनोखा तरीका:गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान लोग हारमोनियम और ढोलक लेकर पहुंचे निगम दफ्तर, कव्वाली गाकर किया प्रदर्शन

विरोध का अनोखा तरीका:गंदे पानी और टूटी सड़कों से परेशान लोग हारमोनियम और ढोलक लेकर पहुंचे निगम दफ्तर, कव्वाली गाकर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद में नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए वार्ड-5 के निवासी, फरीदाबाद के नगर निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर हुआ प्रदर्शन, फरीदाबाद वार्ड-5 के लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे

शासन या प्रशासन के कानों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लोग एक से एक तरीका निकालते हैं। टूटी सड़कों, ओवर फ्लो सीवरेज और गंदे पानी से परेशान फरीदाबाद के वार्ड-5 के लोग शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वे ज्ञापन तो लेकर आए ही थे लेकिन साथ में हारमोनियम, ढोलक भी लेकर पहुंचे थे। उन्हें देखने वालों को पहले तो समझ नहीं आया लेकिन जब वे नीचे बैठकर समस्याओं से जुड़ी कव्वाली गाने लगे तो लोगों को पता चला कि वे प्रशासन के कानों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कव्वाली गा रहे हैं।

फरीदाबाद वार्ड-5 के लोगों ने निगम कमिश्नर को शिकायत दी है कि पिछले साढ़े तीन साल से उनके वार्ड के हालत बेहद खराब हैं। सीवर ओवरफ्लो हैं, सड़कें टूटी पड़ी है। सीवरेज साफ करवाने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। गली नंबर-74 के हालात इतने बुरे हैं कि पिछले 2 महीने से गली में गंदा पानी भरा हुआ है। इसके अलावा भी समस्याएं हैं।

इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में उन्हें ये फैसला करना पड़ा कि कव्वाली गाकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई है। वहीं अब यह देखना विशेष रहेगा कि जिला प्रशासन कितनी जल्दी इस पर कार्रवाई करता है।
September 11, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज का मामला: सुरजेवाला का सवाल- जींस और टी-शर्ट में किसानों को पीटते दिखे, ये पुलिसकर्मी थे या भाजपा-जजपा के गुंडे

किसानों पर लाठीचार्ज का मामला: सुरजेवाला का सवाल- जींस और टी-शर्ट में किसानों को पीटते दिखे, ये पुलिसकर्मी थे या भाजपा-जजपा के गुंडे

किसानों को रैली में जाने से रोकने के लिए इस तरह से किया गया लाठीचार्ज।

केंद्र सरकार के तीन अध्यादेश के विरोध में गुरुवार को रैली कर रहे थे किसान

किसानों को कोरोना काल में रैली करने से रोकने के लिए पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में गुरुवार को किसानों की रैली के दौरान उनपर हुए लाठीचार्ज मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इस मौके को कतई छोड़ना नहीं चाहती, उन्होंने सरकार को इस पर घेरने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला पिपली पहुंचें। यहां उन्होंने किसानों से मुलाकात की। इसके बाद बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार की गुंडागर्दी और पुलिस के जुल्म का नंगा नाच कुरुक्षेत्र की रणभूमि में पूरे देश ने देखा। सीधे सर में लाठियों से वार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए व अनेकों को गंभीर चोटें आईं। यहां तक कि जींस और टी-शर्ट में पुलिस का हैल्मेट पहने कई लोग किसानों को पीटते देखे गए। ये पुलिसकर्मी थे या भाजपा-जजपा के प्राइवेट गुंडे।
किसानों की पगड़ियां उछालने का लगाया आरोप
तीनों अध्यादेशों का विरोध कर रहे किसान-आढ़ती-मजदूर शांतिप्रिय तरीके से किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली का पीपली मंडी में आयोजन करना चाहते थे। परंतु चौबीस घंटों में हजारों पुलिसकर्मी लगा किसानों और आढ़तियों के नेताओं की जबरन धरपकड़ शुरू कर दी गई, घरों पर नोटिस लगाए गए व जगह जगह पुलिस नाके लगाकर किसानों-मजदूरों-आढ़तियों को पीपली आने से रोका गया। इसके बावजूद भी जब हजारों की संख्या में लोगों ने कूच किया तो फिर पगड़ियां उछाली गईं तथा किसानों व आढ़तियों पर निर्दयता से लाठियां चलाई गईं।


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला।


मोदी और खट्टर सरकार का बताया षडयंत्र

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी व खट्टर सरकारों ने एक षडयंत्र के तहत खेती व फसल खरीद की पूरी मंडी व्यवस्था पर हमला बोल रखा है। भारतीय जनता पार्टी खेती के पूरे तंत्र को मुट्ठीभर कंपनियों के हाथ बेच देना चाहती है। इसीलिए एक साजिश के तहत कोरोना महामारी के बीचों-बीच तीन काले कानून अध्यादेश माध्यम से लाए गए ताकि किसान-आढ़ती-मजदूर का गठजोड़ खत्म हो तथा पूरा कृषि तंत्र ही गुलामी की बेड़ियों में जकड़ दिया जाए।

दुष्यंत चौटाला पर भी साधा निशाना

खट्टर-दुष्यंत चौटाला की जोड़ी का नाम इतिहास में उन दुर्दांत शासकों के तौर पर लिखा जाएगा, जिनका शासन किसान-आढ़ती-मजदूर पर 'दमन और जुल्म' की निशानी बन गया है। बुजुर्ग से बुजुर्ग लोगों को बेरहमी से पीटा गया। सरदार गुरनाम सिंह चडूनी सहित पूरे प्रदेश के किसानों और व्यापारियों के नेताओं पर दमन चक्र चलाया गया। सीधे सर में लाठियों से वार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए व अनेकों को गंभीर चोटें आईं। यहां तक कि जींस और टी-शर्ट में पुलिस का हैल्मेट पहने कई लोग किसानों को पीटते देखे गए। ये पुलिसकर्मी थे या भाजपा-जजपा के प्राइवेट गुंडे। सवाल यह भी है कि अगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा अध्यक्ष के पद ग्रहण की रैली कर सकते हैं, तो फिर किसान और आढ़ती पर यह जुल्मो-सितम क्यों? लाठी-डंडे-गोली से खट्टर-दुष्यंत चौटाला की जोड़ी हरियाणा को नहीं चला सकती।
September 11, 2020

सर्वे में खुलासा:कैंटर और ट्रक के बजाय अब लग्जरी गाड़ियों में पर्दे लगाकर

सर्वे में खुलासा:कैंटर और ट्रक के बजाय अब लग्जरी गाड़ियों में पर्दे लगाकर दिल्ली और यूपी में ले जाए जा रहे गोवंश, कई जिलों के एसपी को भेजी रिपोर्ट

प्रदेश के विभिन्न जिलाें में गोवंश तस्करी को लेकर भारतीय पशु कल्याण बाेर्ड के अधिकारियाें की जांच में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस से बचने के लिए हरियाणा, यूपी और राजस्थान के तस्कराें ने तस्करी का नया तरीका निकाल लिया है। तस्कर कैंटर या ट्रक की बजाय अब स्कार्पियाे, बुलेराे और सेंट्राे जैसी लग्जरी गाड़ियों के अंदर पर्दे लगाकर बेसहारा घूमने वाले गोवंश काे दिल्ली से लेकर यूपी भेज रहे हैं।

यही नहीं विभाग की जांच में पता चला है कि हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा फतेहाबाद का नांगल क्षेत्र, सिरसा के पास डबवाली, हिसार के बरवाला क्षेत्र अम्बाला के कुरुक्षेत्र राेड, रेवाड़ी पर पशुओं की अवैध मंडी चल रही है। मंडियाें से सुबह निकलते ही सड़काें पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं काे पकड़ने के बाद गिरोह के सदस्य, दिल्ली, यूपी के विभिन्न स्थानाें पर भेजते हैं।

यही नहीं गाड़ियाें काे दूसरी प्रदेश के सीमा पार कराने के लिए गिरोह के सदस्य एक गाड़ी के बदले 6 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वसूली करते हैं। जांच रिपोर्ट के संबंध में भारतीय पशु कल्याण बाेर्ड के पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु चांदना ने एसपी रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, साेनीपत, पानीपत, आईजी रेवाड़ी के पास पत्र भेजा है। इसके अलावा हिसार, राेहतक काे भी पत्र भेजा जाएगा। गिरोह पर पूरी तरह से शिकंजा कसवाने की मांग की गई है।

पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु चांदना के अनुसार जांच में सामने आया है कि अम्बाला के अलावा रेवाड़ी, फतेहाबाद में हरियाणा और राजस्थान का गिरोह मिलकर बेसहारा गोवंश काे रात में सड़काें से कैंटर के माध्यम से उठवाता है। अगले दिन अवैध मंडियाें के माध्यम से पशुओं काे विभिन्न स्थानाें पर पहुंचाया जाता है। दिन निकलते ही पशुओं की खरीदारी करने वाले भी अवैध मंडियाें से पशुओं काे लेकर जाते हैं।

इनसे समझिए अब कार काे तस्करी में प्रयाेग कर रहे तस्कर

केस नंबर-1 : एक साल पूर्व ही पानीपत - यूपी बार्डर से पुलिस ने एक स्काॅर्पियाे गाड़ी काे चेकिंग के लिए रुकवाया। जांच की ताे स्काॅर्पियाे के चाराें ओर पर्दे लगे हुए थे। पर्दे हटाए ताे स्काॅर्पियाे में तीन गोवंश थे। पुलिस ने यहां से दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया था।

केस नंबर-2 : छह माह पूर्व ही पशु कल्याण अधिकारी की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने बुलेरो काे कब्जे में लिया। इस स्कार्पियाे के चाराें ओर अंदर काले पर्दे लगे थे। जांच की ताे चार गौवंश निकली। हालांकि आराेपी फरार हाे गए थे। पुलिस ने बाद में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया था।केस नंबर - 3 : आठ माह पूर्व ही पुलिस ने गुरुग्राम से ही स्काॅर्पियाे से दाे गोवंश बरामद किए थे, जिन्हें हरियाणा से तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था।

September 11, 2020

जिला प्रशासन अलर्ट:डेरा प्रमुख के अस्पताल का वीडियो वायरल, सिरसा में जांच करने पहुंची टीम

जिला प्रशासन अलर्ट:डेरा प्रमुख के अस्पताल का वीडियो वायरल, सिरसा में जांच करने पहुंची टीम

डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अस्पताल की महिला स्टाफ की ओर से वायरल किए एक वीडियो को लेकर सिरसा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। जैसे ही डेरा के अस्पताल का नाम आया सिरसा डीसी ने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए एसडीएम जयवीर यादव के नेतृत्व में टीम गठित की। गुरुवार सुबह टीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा के शाह सतनाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंची।

वहां पर अस्पताल के प्रबंधन से एसडीएम और डीएसपी ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर डेरा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह वीडियो सिरसा का नहीं है। राजस्थान के गुरुसर मोडिया यानि डेरा प्रमुख के गांव के अस्पताल का है। जिसकी पुलिस को भी शिकायत दी है।

वीडियो में अस्पताल स्टाफ ने लगाए छेड़खानी के आरोप


पिछले कुछ दिनों से सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम इंसा के जन्म स्थान गुरुसर मोडिया राजस्थान में बने अस्पताल की लड़कियों की एक वीडियो वायरल हो रही है। ये लड़कियां खुद को शाह सतनाम अस्पताल की नर्सें बता रही हैं और वीडियो के जरिये इंसाफ मांगा है।

लड़कियां बता रही हैं कि उनके साथ ज्यादती हो रही है। उनके साथ छेड़खानी होती है। लड़कियों ने कमरे में बैड के नीचे लगी चिप को भी दिखाया है, जिसमें उनकी बातों को रिकॉर्ड करने की बात कही है। पहले इस प्रकार की चिप बाथरुम में भी लगी मिली थी।
September 11, 2020

परीक्षा की घड़ी:जीजेयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में एग्जाम आज से, 1 हजार पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और करीब 10 हजार यूजी स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे

परीक्षा की घड़ी:जीजेयू से जुड़े डिग्री कॉलेजों में एग्जाम आज से, 1 हजार पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और करीब 10 हजार यूजी स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे

जीजेयू से संबंधित सभी डिग्री कॉलेजों में आज से एग्जाम शुरू होंगे। एग्जाम्स के लिए एक दिन पहले सभी कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, जिसमें कॉलेजों को गाइडलाइन्स देने के साथ एग्जाम प्रोसीजर पर चर्चा की। इन परीक्षाओं में एक हजार पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और करीब 10 हजार अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे। इनमें से केवल 2400 स्टूडेंट्स ने परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन मोड को चुना है तो वही आठ हजार छह सौ के करीब स्टूडेंट्स ऑफलाइन मोड से परीक्षा देने का विकल्प चुना है। इस जीजेयू से संबंधित 17 कॉलेजों में 15 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

मॉक टेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स ने समझा ऑनलाइन एग्जाम का पैटर्न

गुरुवार को स्टूडेंट्स के लिए खासतौर पर मॉक टेस्ट ऑर्गेनाइज किया गया। इस मॉक टेस्ट के जरिए स्टूडेट्स को ऑनलाइन एग्जाम का पैटर्न समझाया गया। इस मॉक टेस्ट को दोपहर 2 बजे से 6 बजे के लिए ओपन किया। स्टूडेंट्स ने इस माॅक टेस्ट को अटैंड करके ऑनलाइन एग्जाम संबंधित अपने डाउट्स क्लियर किए।

सीटिंग अरेंंजमेंट पर होगा खास ध्यान 1 कमरे में 17 स्टूडेंट्स बैठेंगे : सिंगला

जीजेयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि सभी डिग्री कॉलेजों में जहां ऑफलाइन एग्जाम कंडक्ट किए जा रहे हैं। सभी कॉलेजों में परीक्षा संबंधित गाइडलाइन भेज दी गई है। कॉलेजों को खासतौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। एक रूम में एक सीट छोड़कर केवल 17 स्टूडेंट्स के बैठने का प्रावधान रखा गया है। मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं स्टूडेंट्स को घर से पेन और पेंसिल लाना होगा सेंटर पर किसी तरह का आदान-प्रदान पर राेक रहेगी।

केयू का पेपर आधा घंटा लेट अपलोड

गुरुवार को कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी नेे पहला ऑनलाइन एग्जाम ऑर्गेनाइज किया। इसमें स्टूडेंट्स के पास अपलोड क्वेश्चन पेपर करीब आधा घंटा देरी से खुले, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आनन-फानन में स्टूडेंट्स तक अंधा घंटा देरी से सबमिट करने का ऑप्शन दिया गया। परीक्षा में आई इस परेशानी की वजह से कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से आधा घंटा पहले एग्जाम वेबसाइट पर अपलोड करने का फैसला लिया गया। कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया कि अब 10 बजे के एग्जाम के लिए साढ़े नौ बजे ही क्वेश्चन पेपर अपलोड कर दिया जाएगा।
September 11, 2020

एजुकेशन:सीबीएसई से जुड़ेंगे जिले के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल

एजुकेशन:सीबीएसई से जुड़ेंगे जिले के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल

शिक्षा विभाग ने जिले में मॉडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालय के कार्यालय में हुई बैठक में मौजूदा मॉडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, बीईओ थानेसर संतोष शर्मा, प्रिंसिपल शबनम शर्मा, मदन लाल, अनंत कुमार और अनिल गर्ग सहित सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।

बता दें कि सरकार द्वारा जिले में पहले से चल रहे मॉडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई से संबद्धता करवाने का फैसला लिया है। बैठक में जिले के सभी शिक्षा खंडों में एक-एक विद्यालय को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। डीईओ ने बताया कि खंड थानेसर से राजकीय सीसे कुरुक्षेत्र, खंड लाडवा से राजकीय सीसे स्कूल खैरी, खंड बाबैन से राजकीय सीसे स्कूल बाबैन व खंड पिहोवा से राजकीय सीसे स्कूल पिहोवा को चयनित किया है।

उन्होंने बताया कि शाहाबाद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइलाबाद पहले से ही मॉडल संस्कृति विद्यालय बनाया है। आश्री ने बताया कि इन विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाते हुए प्राइवेट विद्यालय की तर्ज पर आधुनिक कक्षा कक्ष, आधुनिक पठन-पाठन सामग्री, आईसीटी लैब, आधुनिक विज्ञान लैब और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इससे संबंधित सभी दिशा निर्देश व एसएमसी की मीटिंग और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश संबंधित प्राचार्यों को दिए गए।
September 11, 2020

सुबह-सुबह ही सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड, मैगी और सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़

सुबह-सुबह ही सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड, मैगी और सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़

बहादुरगढ़ : झज्जर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक के बाद एक तीन स्थानों पर रेड करते हुए खाद्य पदार्थो की सैपलिंग की और खराब वस्तुओं को नष्ट भी किया। टीम ने गांव छपार में रसगुल्ला फैक्ट्री व माछरौली गांव में एक दुकान पर छापेमारी करते हुए कलाकंद मिठाई के सैंपल लिए। वहीं टीम ने शहर के डाइवर्सन मार्ग पर एक सॉस व मैगी बनाने वाली फैक्ट्री पर भी दबिश दी।
सीएम फ्लाइंग की छापेमार कार्रवाई की सूचना पर अन्य दुकानदारों में भी हडकंप मच गया और एक दूसरे से मामले से संबंधित अपडेट लेते रहे। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व कर रहे उप-निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर नकली खाद्य पदार्थो को बनाया जा रहा है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव छपार स्थित एक रसगुल्ला फैक्ट्री पर रेड की गई। जहां फंगस लगी हुई क्रीम के 12 कनस्तर मिले। जिसकी सैपलिंग करते हुए उसे नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा माछरौली गांव में भी एक दुकान पर छापेमारी की गई। जहां से कलाकंद की मिठाई के सैंपल लिए गए। इसके अलावा झज्जर के रोहतक-सांपला डाईवर्सन मार्ग के निकट सॉस और मैगी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। यह फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। टीम को यहां करीब काफी मात्रा में सॉस मिला। जिसकी सैपलिंग की गई है।
उन्होंने बताया कि सैपलिंग करने के बाद सामान को सील कर दिया गया है और नमूनों की जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। सैपलिंग रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। हम आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है लेकिन लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इन्हें सबक सिखाने के लिए कड़े कानून बनाने को आवश्यकता है।
September 11, 2020

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं अपना

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं अपना

गुरुग्राम :( विनीता )  गुरुग्राम विश्वविद्यालय  में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी कर दी गई है। यूजी पाठ्यक्रमों में बीटेक, बीपीटी, एमबीए-5 वर्ष व एमकॉम-5 वर्ष में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
एमबीए 5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 89 प्रतिशत पर कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 83, एससी कैटगरी के लिए 74 कटऑफ रही। एमकॉम 5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 89 कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 87, एससी कैटगरी के लिए 81 प्रतिशत पर कट ऑफ रही। बीटेक के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 95 प्रतिशत पर कटऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 90.6, एससी कैटगरी के लिए 80 प्रतिशत पर कट ऑफ रही। बीपीटी के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 86.6 प्रतिशत पर कट ऑफ रही, हरियाणा जनरल कैटगरी में 81 प्रतिशत पर, एससी कैटगरी के लिए 66.4 प्रतिशत पर कट ऑफ रही।
एमबीए -5 वर्ष की 40 सीटों पर 19 छात्रों ने सीट पक्की कर ली है, जबकि 21 सीटों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी की गई है। वहीं एमकॉम-5 वर्ष की 40 सीटों पर 22 छात्रों ने सीट पक्की कर ली है बाकी सीटों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी की गई। जबकि बीटेक, बीपीटी की सभी 60-60 सीटों पर क्रमश: 31 व 28 छात्रों की सीट कन्फर्म हुई है। बाकी सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। 
 मेरिट लिस्ट गुरुग्राम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। चयनित छात्र 14 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। यूजी पाठ्यक्रमों की तीसरी कट ऑफ 16 सितंबर को जारी की जाएगी। वहीं पीजी कोर्सेस के लिए एडमिशन फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है।
September 11, 2020

फर्जी IPS बनकर चोरी की गाड़ियां करता था सप्लाई, नाकों पर पुलिसकर्मी भी करते थे सैल्यूट

फर्जी IPS बनकर चोरी की गाड़ियां करता था सप्लाई, नाकों पर पुलिसकर्मी भी करते थे सैल्यूट

फरीदाबाद :फरीदाबाद में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को यह सफलता मिली है। आरोपी खुद को आईपीएस अधिकारी बताता था और चोरी की गाड़ियां मणिपुर तक पहुंचाता था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने वीरवार को आरोपी को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लिलोंग मणिपुर निवासी अबंग मेहताव और कबीर अहमद के रुप में हुई है।


क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चोरी करते हैं और पूरी चैन सिस्टम के जरिये मणिपुर तक गाड़ियां भेज देते हैं। एक कार को पहुंचाने के लिए 10 से 15 हजार रुपये मिलते हैं। क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए बताया कि रास्ते में पड़ने वाले पुलिस नाकों से बचने के लिए आरोपी ने आईपीएस का कार्ड बनवाया हुआ था और खुद को आईपीएस अफसर बताकर निकल जाता था। पुलिस ने बताया कि अबंग मेहताब कार में आईपीएस की वर्दी पहनकर बैठता था।


आरोपित ने फोटोशॉप की मदद से एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) के एसीपी का फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखा था। आइपीएस की वर्दी देखकर नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें सैल्यूट करते थे। अगर कहीं पूछताछ होती तो अबंग एनआइए का फर्जी पहचान पत्र दिखा देता था। पहचान पत्र और आइपीएस की वर्दी क्राइम ब्रांच ने बरामद कर ली हैं।

एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप के मुताबिक कार प्राप्त करने व सौंपने का स्थान और एक कोडवर्ड आरोपितों को मोबाइल मैसेज के रूप में मिलता था। बताए गए स्थान पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को कोडवर्ड बताते थे। चोरी की कारें नंबर प्लेट बदलने व मॉडिफाई करने के बाद उन्हें सौंपी जाती थीं।
ये कारें मणिपुर में निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बाद उनका काम खत्म हो जाता था। कारें कहां से चोरी होती हैं, आगे कहां बेची जाती हैं इसके बारे में जानकारी होने से उन्होंने इन्कार किया है। जांच टीम का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
September 11, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज:कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला पिपली जाकर मिलेंगे किसानों से

किसानों पर लाठीचार्ज:कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला पिपली जाकर मिलेंगे किसानों से

किसानों को रैली में जाने से रोकने के लिए इस तरह से किया गया लाठीचार्ज।

केंद्र सरकार के तीन अध्यादेश के विरोध में गुरुवार को रैली कर रहे थे किसान

किसानों को कोरोना काल में रैली करने से रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज


चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में गुरुवार को किसानों की रैली के दौरान उनपर हुए लाठीचार्ज मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इस मौके को कतई छोड़ना नहीं चाहती, उन्होंने सरकार को इस पर घेरने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला पिपली पहुंचेंगे। हालांकि तीनों अलग-अलग समय पर पिपली पहुंचेंगे। वे यहां किसानों से मिलेंगे। बता दें कि गुरुवार को हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा और कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भी प्रदर्शन किया था।

केंद्र सरकार के इन अध्यादेश का विरोध कर रहे हैं किसान


पहले कानून के मुताबिक हर व्यापारी केवल मंडी से ही किसान की फसल खरीद सकता था। अब व्यापारी को इस कानून के तहत मंडी के बाहर से फसल खरीदने की छूट मिल जाएगी।

अनाज, दालों, खाद्य तेल, प्याज, आलू आदि को जरूरी वस्तु अधिनियम से बाहर करके इसकी स्टॉक सीमा समाप्त कर दी गई है।

सरकार कांट्रेक्ट फॉर्मिंग को बढावा देने की बात कह रही है।
September 11, 2020

फतेहाबाद:राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में मेरिट लिस्ट जारी

फतेहाबाद:राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में मेरिट लिस्ट जारी

डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तहत गांव धांगड़ के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अब विद्यार्थी 11 सितंबर से 15 सितंबर तक अपनी चॉइस लॉक करवा सकेंगे यानी इस अवधि में पहली काउंसलिंग होगी इसी के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन सीट एलॉटमेंट की जानकारी 16 सितंबर को दी जाएगी।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में ही दूसरी काउंसलिंग 24 से 27 सितंबर तक चलेगी और 28 को सीट अलॉटमेंट की जानकारी दी जाएगी डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लैटरल एंट्री कोर्स दोनों में कक्षाएं शुरू करने की आखिरी तारीख फिलहाल 1 अक्तूबर तय की है। वहीं दूसरी और लैटरल एंट्री कोर्स यानि सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिला के लिए 14 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

15 सितंबर से 17 सितंबर तक काउंसलिंग होगी और 18 को सीट अलॉटमेंट की जाएगी जबकि दूसरी काउंसलिंग 24 से 27 सितंबर तक होगी और 29 को सीट अलॉटमेंट की जायेगी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड में दाखिले के लिए कुल 240 सीटें निर्धारित की गई हैं।
September 11, 2020

सर्वे में खुलासा:कैंटर और ट्रक के बजाय अब लग्जरी गाड़ियों में पर्दे लगाकर दिल्ली और यूपी में ले जाए जा रहे गोवंश, कई जिलों के एसपी को भेजी रिपोर्ट

सर्वे में खुलासा:कैंटर और ट्रक के बजाय अब लग्जरी गाड़ियों में पर्दे लगाकर दिल्ली और यूपी में ले जाए जा रहे गोवंश, कई जिलों के एसपी को भेजी रिपोर्ट

पशु कल्याण विभाग ने पेश की जांच रिपोर्ट, पुलिस से बचने का नया तरीका अपना रहे तस्कर

हिसार : प्रदेश के विभिन्न जिलाें में गोवंश तस्करी को लेकर भारतीय पशु कल्याण बाेर्ड के अधिकारियाें की जांच में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस से बचने के लिए हरियाणा, यूपी और राजस्थान के तस्कराें ने तस्करी का नया तरीका निकाल लिया है। तस्कर कैंटर या ट्रक की बजाय अब स्कार्पियाे, बुलेराे और सेंट्राे जैसी लग्जरी गाड़ियों के अंदर पर्दे लगाकर बेसहारा घूमने वाले गोवंश काे दिल्ली से लेकर यूपी भेज रहे हैं।
यही नहीं विभाग की जांच में पता चला है कि हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा फतेहाबाद का नांगल क्षेत्र, सिरसा के पास डबवाली, हिसार के बरवाला क्षेत्र अम्बाला के कुरुक्षेत्र राेड, रेवाड़ी पर पशुओं की अवैध मंडी चल रही है। मंडियाें से सुबह निकलते ही सड़काें पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं काे पकड़ने के बाद गिरोह के सदस्य, दिल्ली, यूपी के विभिन्न स्थानाें पर भेजते हैं।
यही नहीं गाड़ियाें काे दूसरी प्रदेश के सीमा पार कराने के लिए गिरोह के सदस्य एक गाड़ी के बदले 6 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वसूली करते हैं। जांच रिपोर्ट के संबंध में भारतीय पशु कल्याण बाेर्ड के पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु चांदना ने एसपी रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, गुरुग्राम, साेनीपत, पानीपत, आईजी रेवाड़ी के पास पत्र भेजा है। इसके अलावा हिसार, राेहतक काे भी पत्र भेजा जाएगा। गिरोह पर पूरी तरह से शिकंजा कसवाने की मांग की गई है।
पशु कल्याण अधिकारी हिमांशु चांदना के अनुसार जांच में सामने आया है कि अम्बाला के अलावा रेवाड़ी, फतेहाबाद में हरियाणा और राजस्थान का गिरोह मिलकर बेसहारा गोवंश काे रात में सड़काें से कैंटर के माध्यम से उठवाता है। अगले दिन अवैध मंडियाें के माध्यम से पशुओं काे विभिन्न स्थानाें पर पहुंचाया जाता है। दिन निकलते ही पशुओं की खरीदारी करने वाले भी अवैध मंडियाें से पशुओं काे लेकर जाते हैं।
इनसे समझिए अब कार काे तस्करी में प्रयाेग कर रहे तस्कर
केस नंबर-1 : एक साल पूर्व ही पानीपत - यूपी बार्डर से पुलिस ने एक स्काॅर्पियाे गाड़ी काे चेकिंग के लिए रुकवाया। जांच की ताे स्काॅर्पियाे के चाराें ओर पर्दे लगे हुए थे। पर्दे हटाए ताे स्काॅर्पियाे में तीन गोवंश थे। पुलिस ने यहां से दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया था।
केस नंबर-2 : छह माह पूर्व ही पशु कल्याण अधिकारी की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने बुलेरो काे कब्जे में लिया। इस स्कार्पियाे के चाराें ओर अंदर काले पर्दे लगे थे। जांच की ताे चार गौवंश निकली। हालांकि आराेपी फरार हाे गए थे। पुलिस ने बाद में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया था।
केस नंबर - 3 : आठ माह पूर्व ही पुलिस ने गुरुग्राम से ही स्काॅर्पियाे से दाे गोवंश बरामद किए थे, जिन्हें हरियाणा से तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था।
September 11, 2020

धोखाधड़ी:हांसी-हिसार के 500 से ज्यादा लोगों को लोन के नाम पर ठगी, 5 आराेपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी:हांसी-हिसार के 500 से ज्यादा लोगों को लोन के नाम पर ठगी, 5 आराेपी गिरफ्तार

मिलगेट थाना के अधीन सूर्य नगर चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-5 स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां से 5 लाेगाें को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 2 साल से हिसार व हांसी के 500 से ज्यादा लोगों को लोन दिलवाने के नाम पर ठग रहे थे। पुलिस ने इनसे 9 मोबाइल, चार आधार कार्ड, 4 डीएल, 2 लैपटॉप, चार्जर और पांच नोट बुक सहित अन्य सामान बरामद किया है।

आरोपी जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी हैप्पी ठकराल, ढाणी राजू हांसी निवासी विजेंद्र व रविन्द्र उर्फ मोनू, वार्ड नंबर-1 बरवाला निवासी सुनील तथा न्यू राजीव नगर हिसार वासी कविश असीजा हैं, जिनके खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज हुआ है। इन्हें अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

ठगी के लिए फर्जी सिम व बैंक खातों का करते थे प्रयोग

सूर्य नगर चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि पांचों आरोपी विभिन्न माध्यम से विज्ञापन देते थे। इसमें 0 फीसद ब्याज पर फाइनेंस व लोन दिलवाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। फर्जी सिम का प्रयोग करके लोगों से संपर्क करते थे। फिर फाइल प्रोसेसिंग फीस व फाइल चार्ज के नाम पर 1500 से ज्यादा रुपये वसूलते थे। जब लोगों को लोन नहीं मिलता था तो कहते थे कि बैंक में मामला अटक गया है।

लोन के लिए चार हजार रुपये देने होंगे। ऐसे में फर्जी बैंक खाता नंबर देकर उसमें लोगों से रुपए डलवाते थे। सोशल मीडिया पर लोगों से डॉक्यूमेंट्स मंगवाते थे। आरोपी खातों में आए रुपयों को एटीएम के जरिए निकालकर अपने खातों में जमा करवा लेते थे। लोग जब विज्ञापन में दिए नंबरों पर संपर्क करते थे उनकी सुनवाई नहीं होती थी। आरोपी अपना सिम तक बदल लेते थे।

बैंक खातों का पता लगाकर कराएंगे सीज

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पता करेगी कि किन-किन लोगों से ठगी हुई है। 500 पीड़ित हैं या इससे कहीं अधिक। किन-किन खातों में पैसा जमा करवाया था, पैसा कहां ट्रांसफर करवाया है इत्यादि की जानकारी जुटाएगी। खातों में पैसा है तो उन्हें सीज करवाया जाएगा।

September 11, 2020

कोरोना डाटा इंट्री रूम में शराब पी रहे कर्मचारी

कोरोना डाटा इंट्री रूम में शराब पी रहे कर्मचारी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) सामान्य अस्पताल मलेरिया कार्यालय (आईडीएसपी ) में बनाए गए कोरोना  डाटा एंट्री रूम में रात को कर्मचारियों द्वारा शराब  के जाम छलकाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अंधेरा होते ही यहां पर शराब पीने और पिलाने का दौर शुरु हो जाता था। बीती रात कोरोना डाटा रूम में कर्मियों समेत पांच लोग शराब पी रहे थे। मीडिया तथा पुलिस के पहुंचने पर शराब पी रहे कर्मचारी  वहां से भाग निकले।
पुलिस ने मौके से शराब की बोतल, शराब से भरे गिलास व अन्य खाने का सामान बरामद किया है। जब यह मामला डीसी डा. आदित्य दहिया सहित अन्य अधिकारियों के पास पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उधर, कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने वहां डयूटी पर तैनात कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

अंधेरा होते ही शुरु हो जाता था शराब व मुर्गें का दौर

जिले में जहां कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है वहीं जिन कर्मचारियों के कंधों पर डाटा एकत्रित करने तथा उसे अपलोढ करने का जिम्मा है वह अंधेरा होते ही शराब के नशे में मदहोश हो जाते हैं। अधिकारियों के निकलने के बाद अक्सर देर रात तक काम करने का बहाना कर कार्यालय में ही महफिल जमा लेते हैं। स्वास्थ्य सहायक सुशील ने बताया कि यह सिलसिला काफी दिनों से जारी है। न केवल यहां रात को शराब पीते हैं बल्कि मुर्गे भी मंगवाकर खाते हैं। कर्मचारियों की हरकत से यहां रात को डयूटी देने वाले अन्य कर्मचारी भी परेशान है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेखबर, सीसीटीवी भी खराब


आईडीएसपी कार्यालय में कर्मचारी शराब के जाम छलका रहे थे वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात से बेखबर रहे। रात के समय पुलिस भी मौके पर पहुंची, शराब पी रहे कर्मचारी कमरे को छोड़कर भी भागे, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग का कोई भी सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और मामले को लेकर अनजान बने रहे। हालांकि मलेरिया कार्यालय के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन अधिकारी उन्हें खराब बता रहे हैं।

शराब पीने का मामला उनके संज्ञान में आया

सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि आईडीएसपी कार्यालय में शराब पीने का मामला उनके संज्ञान में आया है। नोडल अधिकारी द्वारा वहां डयूटीरत कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं नोडल अधिकारी डा. पालेराम ने बताया कि कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं था। फिर भी शराब की बोतल व अन्य सामान कमरे से मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

शराब की बोतल व खाने का सामान बरामद किया

सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मौके से शराब की बोतल व खाने का सामान बरामद किया है। फिलहाल रपट दर्ज की गई है। अगर विभाग की तरफ से शिकायत आती है तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
September 11, 2020

वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे:आपका किसी के साथ बिताया एक मिनट सुसाइड के विचार को रोक सकता है

वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे:आपका किसी के साथ बिताया एक मिनट सुसाइड के विचार को रोक सकता है

हिसार : सिविल अस्पताल में वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे पर लगाए शिविर में डॉ. पूनम दहिया और डॉ. शालू ढांडा लोगों की काउंसलिंग करते हुए।

आर यू ओके से करें बातचीत की शुरुआत, मन की बात कहने व जानने से दिमाग का बोझ होता है कम

आपका किसी के साथ बिताया सिर्फ एक मिनट उसकी मनोस्थिति पर हावी सुसाइड के विचार को रोक सकता है। बस जरूरी है सिर्फ उससे आर यू ओके से बातचीत की शुरुआत करने की। तब आप बातों-बातों में उसके मन की बात जानकर समस्या के समाधान में मदद करके सुसाइड की राह से भटकाकर जीवन बचा सकते हैं। मनोचिकित्सकों के अनुसार जब समस्याओं से घिरा व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करता है तब उसके जहन में सुसाइड के विचार आने लगते हैं।
इसलिए किसी को समस्याओं के भंवर में अकेला छोड़ने की बजाय उसके साथ खड़े होकर हौसला दें। यही वजह है कि इस बार 10 सितंबर को मनाए विश्व सुसाइड प्रीवेंशन डे की थीम को वॉकिंग टुगेदर टू प्रिवेंट सुसाइड एंड टेक ए मिनट रखा है। विश्व में हर 40 सेकेंड में 1 व्यक्ति सुसाइड करता है। यह कदम किसी समस्या का समाधान नहीं है।
सिविल अस्पताल के मनोरोग विभाग द्वारा विश्व सुसाइड प्रीवेंशन डे पर विशेष शिविर लगाया। इसमें 100 के करीब लोग पहुंचे। इनमें से 2 मामले ऐसे भी थे, जोकि अपनी भिन्न समस्याओं के चलते सुसाइड की सोच रहे थे। काउंसलिंग के जरिए उनके सुसाइड के विचार को परिवर्तित करके नई दिशा दिखाई है।

क्या है आर यू ओक व थीम का मतलब

आर यू ओके: अंग्रेजी में शॉर्ट फार्म में शब्द लिखने पर यह पढ़ा जाएगा रोक। रोक यानी रोकना लेकिन आरयूओके का मतलब आप ठीक हैं। दोनों का एक ही मतलब है कि किसी से बातचीत करके सुसाइड करने से रोकना।
वॉकिंग टुगेदर टू प्रिवेंट सुसाइड: कोई खुद को अकेला महसूस कर रहा है। बार-बार मरने की बात कह रहा है या एकांत में ज्यादा रहता है। खुशियों में भी उदास है और घर या कार्य स्थल पर भागीदारी नहीं है तो ऐसा व्यवहार सचेत करता है। उनका साथ दें और अपनी बातों में शामिल करें। जितना समय उनके साथ बिताएंगे उनके मस्तिष्क में सुसाइड का विचार नहीं आएगा। सोच बदलेगी तो जीवन को नये अंदाज में जी सकेंगे।
टेक ए मिनट: एक मिनट बातचीत को शुरू करने, एक मिनट मन की बात जानने, एक मिनट मन की बात बताने, एक मिनट समस्या का समाधान करने या फिर सुझाव देने, एक मिनट सुसाइड के विचार को परिवर्तित करने। यह एक मिनट जरूरी नहीं कि अपनों के साथ बल्कि जाने-अनजाने किसी पार्क, कार्य स्थल, पड़ोस फिर सबसे अलग एकांत में बैठे लोगों से बातचीत कर सकते हैं।

काउंसिलिंग से इनके हुए विचार परिवर्तित

एक व्यक्ति को 60-65 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था। तीन साल से भरपाई नहीं कर पाया। उसके जहन में सुसाइड का ख्याल आने लगा। किसी ने उससे बात कर मन की बात जानी। सिविल अस्पताल ले आया। मनोरोग विशेषज्ञों ने काउंसिलिंग की तो सुसाइड का विचार नहीं है।

लॉकडाउन में पति संग तकरार बढ़ गई। मामला तलाक तब पहुंच गया लेकिन उनके बीच घरेलू हिंसा जारी है। काउंसिलिंग के लिए दंपति मनोरोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। महिला ने कहा मैं तो सुसाइड करूंगी। काउंसलर ले समझाया तो उनके विचार परिवर्तित हुए।

क्या कहते हैं मनोरोग विशेषज्ञ

मनाेरोग ओपीडी में प्रत्येक माह में 4 से 5 लोग ऐसे आते हैं जोकि सुसाइड की बात करते हैं। वहीं 50 से 60 केस डिप्रेशन संबंधित होते हैं जिनमें सुसाइड के विचार आ सकते हैं। इसके मुख्य कारण गरीब, नशा, आर्थिक नुकसान, बेरोजगारी, लंबी बीमारी, घरेलू हिंसा इत्यादि हैं। ऐसे मनोरोगियों का दवा के साथ काउंसिलिंग से इलाज करते हैं। काफी मामलों में सुसाइड प्रीवेंशन संभव है जिसमें हमारे अलावा परिवार व समाज की भूमिका अहम होती है। सर्पोटिंग या सहयोग कई समस्याओं का समाधान है उनमें से एक है सुसाइड। मन का हाल जानना व बताना जरूरी है। इससे काफी राहत मिलती है। आशावादी बनें।- डॉ. पूनम दहिया, मनोरोग विशेषज्ञ।
September 11, 2020

प्रेमी के साथ भाग रही थी बहन, भाई ने पकड़ा तो सुला दिया मौत की नींद

प्रेमी के साथ भाग रही थी बहन, भाई ने पकड़ा तो सुला दिया मौत की नींद

पानीपत :  भाई-बहन के रिश्ते को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव नामुंडा गांव में एक बहन अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी, जब भाई ने प्रेमी ने ने साथियों संग मिलकर भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या  कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की बहन समेत कुल 5 पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक ने जहर खाकर जान दी है।
जानकारी मुताबिक, सुनील खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनकी दो बेटी पारुल, चारुल और एक बेटा वंश है। चारुल समालखा स्थित कॉलेज से बीएड (BEd) कर रही थी। गुरुवार सुबह 9 बजे वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद ही वंश ने बड़ी बहन पारुल को कॉल किया।

बताया कि चारुल गांव के ही रहने वाले नागेंद्र के साथ भागना चाह रही है। वंश ने बहन को मनाना फाटक के पास पकड़ लिया है। वह उन्हें रोक रहा था। इस पर नागेंद्र ने अपने भाईयों को बुला लिया है। वह झगड़ा करने लगे। यह सुन परिजन उसकी तलाश में निकल गए लेकिन वह मनाना फाटक के पास नहीं मिला।
दोपहर को वंश का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसे अस्पताल लेकर जाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि सूचना पर पहुंचे समालखा एसएचओ हरविंदर ने वंश की हत्या की घटना को मानने से इंकार कर दिया।
पुलिस का कहना था कि वंश ने जहर खाकर जान दी है। परिजन ने जब थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने चारूल समेत प्रेमी नागेंद्र और उसके 3 भाईयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

Thursday, September 10, 2020

September 10, 2020

कुमारी सैलजा ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर क्या कहा और 21 सितंबर के लिए क्या कर दिया ऐलान, पढ़ें

कुमारी सैलजा ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर क्या कहा और 21 सितंबर के लिए क्या कर दिया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़ :  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सैलजा  ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे किसान-मज़दूरों पर लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा की है, आढ़तियों को रोकने के लिए की गई दमनपूर्ण कार्रवाई का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस 21 सितंबर को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी।
सैलजा चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु के साथ पत्रकारों से विमर्श कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को फसलों  के लिए मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करना चाहती है, साथ ही सीधे बड़ी कंपनियों के साथ डील करके आढ़तियों को भी खत्म करना चाहती है। लेकिन किसानों के लिए आढ़ती एटीएम की तरह हैं, जिनसे अपनी हर जरुरत के लिए वक़्त पड़ने पर आर्थिक मदद लेता रहता है।
September 10, 2020

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बोले, प्रदेशभर की पैक्स को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बोले, प्रदेशभर की पैक्स को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा

भिवानी : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल  ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर की पैक्स को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा, जिससे सारा रिकार्ड ऑनलाइन  हो जाएगा, इससे और अधिक पारदर्शिता से काम होगा।
सहकारिता मंत्री भिवानी में सहकारी बैंक में बैंक की आम सभा की 35 वीं वार्षिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता बैंक के माध्यम से लोगों को पेंशन समेत प्रदेश व केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देती है। किसानों को खाद-बीज भी सहकारिता बैंक के माध्यम से गांवों में पैक्स के द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को ऋण की समय पर अदायगी करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान सहकारी बैंक से जुडकऱ व ऋण लेकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। किसानों को पशुधन क्रेडिट कार्ड पर एक लाख 60 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी से दिया जा रहा है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन को बैंक से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
बैठक में बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक सुरेश पाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बैंक द्वारा पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना चालू की गई है और 425 किसानों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना आदि का लाभ पात्र लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने निष्ठावान व कर्मठ कर्मचारियों व पैक्स प्रबंधकों को भी सम्मानित किया
September 10, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज:सियासत हुई शुरू, हुड्डा, अभय, रणदीप उतरे किसानों के समर्थन में, दिग्विजय चौटाला ट्वीट करके लगा रहे मरहम

किसानों पर लाठीचार्ज:सियासत हुई शुरू, हुड्डा, अभय, रणदीप उतरे किसानों के समर्थन में, दिग्विजय चौटाला ट्वीट करके लगा रहे मरहम

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन अध्यादेश के खिलाफ कुरुक्षेत्र में हुए प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े नेता तक इस घटना की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को पूरा समर्थन दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लाठीचार्ज का विरोध किया है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला घटना के बाद ट्वीट करके मरहम लगाने का काम कर रहे हैं।


ये किया है दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट

आज किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना बहुत निंदनीय है। किसानों को हुई पीड़ा को हम अपनी पीड़ा मानते हैं। आज के घटनाक्रम की जांच होनी चाहिए। यह दुःखद घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

ये बोले पूर्व सीएम हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के पिपली में होने वाली किसान रैली में जा रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश जाहिर किया है। हुड्डा का कहना है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लठतंत्र से दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने और कहीं भी जाने का अधिकार है। वो खुद शुक्रवार को पिपली कुरुक्षेत्र जाएंगे और किसान, मजदूर और आढ़तियों से मुलाकात करेंगे। अन्नदाता अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कोरोना काल में किसान विरोधी 3 अध्यादेश लाकर सरकार ने खुद किसान को सड़क पर आने के लिए मजबूर किया है।
इनेलो नेता अभय चौटाला।

ये बोले इनेलो नेता अभय चौटाला

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करने आए थे, न कि कोई हिंसा करने आए थे। सरकार द्वारा किसानों, आढ़तियों एवं मजदूरों को प्रदर्शन करने से रोकना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सरकार पहले से ही किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने पर तुली है और अब लाठीचार्ज करके शारीरिक यातनाएं दे रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार का ये तानाशाही रवैया बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। अगर सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश वापिस नहीं लिए तो इनेलो हजारों किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला।
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला।

ये बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खट्टर-चौटाला सरकार द्वारा प्रदेश भर में सरकारी दमनचक्र चलाकर निहत्थे किसानों और व्यापारियों पर लाठीचार्ज करने और उन्हें हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से तीनों अध्यादेश के खिलाफ किसान-आढ़ती-मज़दूर के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार ये जान ले, पुलिसिया दमन से मंडी व्यापारियों-आढ़तियों की ये जबरन धर-पकड़ ना तो आवाज दबा पाएगी और न ही रोक पाएगी और किसान-आढ़ती-मज़दूर का कारवां चलता रहेगा।
खट्टर साहब और दुष्यंत चौटाला, जिस किसान, आढ़ती और मजदूर के सिर पर आप सत्ता में आए थे, आज आप उसी की पगड़ी को लाठियों से कुचल रहे हैं। ये तीनों अध्यादेश सरकार को तुरंत वापिस लेने पड़ेंगे वरना लोग मोदी-खट्टर सरकारों को चलता कर देंगे।
September 10, 2020

लिंग जांच का खेल:50 हजार लेकर पोर्टेबल मशीन से करते थे भ्रूण लिंग जांच, जींद स्वास्थ्य विभाग ने करनाल के असंध में पकड़ा

लिंग जांच का खेल:50 हजार लेकर पोर्टेबल मशीन से करते थे भ्रूण लिंग जांच, जींद स्वास्थ्य विभाग ने करनाल के असंध में पकड़ा

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जींद के स्वास्थ्य विभाग ने एक भ्रूण जांच के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। भ्रूण जांच का यह खेल करनाल जिले के असंध कस्बे में चल रहा था। पुलिस ने जींद जिले के दलाल और असंध के उस मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया है जो पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से इसे अंजाम देता था। पुलिस ने चार के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गुप्त सूचना पर की स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई

जिला जींद के स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि सफीदों एरिया में कुछ अज्ञात लोग गर्भ में लिंग का पता लगवाने के अवैध काम में संलिप्त है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गुप्त सूत्र की सूचना के आधार पर डॉ प्रभु दयाल उप सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया। बुधवार को एक गर्भवती महिला को एक बिचौलिए के माध्यम से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच करवाने के लिए सफीदों के नजदीक के एक गांव के रहने वाले बिचौलिए से संपर्क करके भेजा।

50 हजार में तय हुआ सौदा

गर्भ लिंग जांच का मामला 50 हजार रुपये में तय हुआ और बिचौलिए ने गर्भवती महिला को असंध के सालवन चौक पर दोपहर 12 बजे बुलाया। असंध पहुंचने पर बिचौलिया एक मोटर साइकिल पर आया और उसने महिला से 50 हजार रूपये लिए उसके बाद उसने एक अन्य बिचौलिये को बुलवाया। वह भी मोटर साइकिल पर सवार होकर आया और गर्भवती महिला और उसके साथ आयी महिला को मोटरसाइकिल पर असंध शहर में गलियों से होते हुए लेकर गया।

पोर्टेबल मशीन से किया अल्ट्रासाउंड

असंध के रत्तर रोड पर एक मकान में उस महिला का अल्ट्रासाउंड एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा किया गया और उसके गर्भ में लड़का होना बताया। लगभग एक घंटे के बाद वह उसे सालवन चौक पर छोड़ कर चला गया। पहला बिचौलिया इसके बाद अपनी मोटर साइकिल से वहां से निकल गया। इस बिचौलिये को सफीदों के नजदीक से मोटर साइकिल का पीछा करके पकड़ लिया गया।
तलाशी में उसके पास से 14500 रूपये बरामद हुए। पूछताछ उपरांत उसने महिला का अल्ट्रासाउंड करवाना स्वीकार किया। इसके बाद टीम करनाल को भी सूचना दे दी गई और आगे की कार्रवाई करनाल टीम के साथ मिलकर की गई। महिला की निशानदेही पर असंध के जिस घर में महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ था को भी ढूंड लिया गया और वहां जो व्यक्ति उस समय मौजूद था, को भी टीम ने वहीं से पकड़ लिया। जिस व्यक्ति ने अल्ट्रासाउंड की थी और जो व्यक्ति महिला को मोटरसाइकिल पर बैठकर लेकर आया था के बारे में जानकारी पकड़े गए व्यक्ति से जांच के दौरान पता चली।

पीएनडीटी एक्ट में दर्ज हुआ मामला

अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति का नाम संजय निवासी फफडाना जिसकी फोटो को गर्भवती महिला ने पहचान कर दी, मोटरसाइकिल वाले लड़के की पहचान असंध में रत्तर रोड स्थित मकान मालिक ने कर दी। थाना असंध में चार लोगों विनोद निवासी धर्मगढ़ जिला जींद, अमरदीप निवासी असंध, संजय निवासी फफडाना, और मकान मालिक कृष्ण के विरुद्ध पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
September 10, 2020

हरियाणा में रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, मिस्ड कॉल नंबर जारी

हरियाणा में रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, मिस्ड कॉल नंबर जारी

चंडीगढ़ :  हरियाणा में रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया कैंपेन किया गया। इस कैंपेन के दौरान नम्बर ( 7998799854 ) जारी करते हुए मिस्ड कॉल के जरिए लोगों से आवाज उठाने की अपील की गई। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा चण्डीगढ़ से कार्यक्रम से जुड़ी वहीं राहुल गांधी भी ट्वीट के जरिए कैंपेन से जुड़े।

प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आज सबसे बडा मुद्दा रोजगार है। सभी राज्यों के मुकाबले हरियाणा में बेरोजगारी 33% से अधिक है।
वहीं सरकार मीडिया और सोशल मीडिया को कंट्रोल करके असल मुद्दे को दिखाने से रोकते हैं, लेकिन देश में बार्डर से लेकर अर्थव्यवस्था तक समस्याएं बहुत है। कुमारी शैलजा ने बताया कि यूथ कांग्रेस का यह अभियान स्पीकअप इंडिया के लिए चल रहा है और हमारी मांग है कि गरीब व बेरोजगारों को 6 हजार प्रतिमाह दिया जाए। हरियाणा में आखिरकार इतनी बेरोजगारी क्यों है इस पर हरियाणा सरकार को जवाब देना चाहिए।

कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारा प्रदेश आर्थिक रूप से पिछड़ गया है। इतना ही नहीं अब प्रदेश के विधार्थियों की शिक्षा का विषय भी चिंताजनक होता जा रहा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं सरकार द्वारा लगाए गए वीकएंड लाकडाउन का क्या मकसद था किसी को मालूम नहीं है साथ ही कोरोना टैस्टिंग भी समझ नहीं आ रही है।
September 10, 2020

झज्जर प्रशासन ने अर्जुन अवार्डी शूटर मनु भाकर का किया सम्मान

झज्जर प्रशासन ने अर्जुन अवार्डी शूटर मनु भाकर का किया सम्मान

- *डीसी जितेंद्र कुमार ने सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों के दमदार प्रदर्शन ने दिखलाई बदलाव की नई चमक* 
 *झज्जर, 10 सितंबर। डीसी जितेंद्र कुमार ने झज्जर की बेटी अर्जुन अवार्डी शूटर मनु भाकर की उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और मनु की उपलब्धियां युवा शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। डीसी ने गुरूवार को कैम्प कार्यालय में मनु भाकर को सम्मानित किया। 
डीसी ने जिला की बेटी मनु के स्वर्णिम प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि निरन्तर इसी लक्ष्य के साथ वे आगे बढ़ें और जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने मनु भाकर की माता सुमेधा भाकर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मनु भाकर को जिला की बेटी के रूप में प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि बेटी की उपलब्धि पर आज हर देशवासी को गर्व है। बेटियों को आगे बढऩे के लिए अवसर व प्रोत्साहन मिले तो उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन श्रेष्ठता के भाव से आगे बढ़ता है। डीसी ने कहा कि मनु भाकर ने महज 16 वर्ष की आयु में वह कर दिखाया जिसकी कल्पना से ही गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मनु भाकर व उनके माता-पिता बधाई के पात्र है। 
उल्लेखनीय है कि निशानेबाजी में मनु भाकर ने 2018 में मेकसिकों में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड, मिक्सड में गोल्ड, आस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2018 मेंं ही युथ ओलंपिक गेम्स में गोल्ड व मिक्सड में सिलवर वहीं 2019 मेंं दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मिक्सड गोल्ड, बिजिंग चायना में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप मेंं मिक्सड गोल्ड, ताईपे चायना में एशियन एयरगन सूटिंग चेम्पीयनशिप में गोल्ड व मिक्सड गोल्ड तथा जर्मनी के मुनिच में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप मेंं टीम में ब्रोन्ज मेडल हासिल किया है। इसके अलावा दोहा कतर में आयोजित एशियन चेम्पीयनशिप में मिक्सड डबल गोल्ड, गोल्ड, मिक्सड डबल गोल्ड तथा टीम में सिलवर ब्राजील में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मिक्सड डबल गोल्ड से मनु भाकर को नवाजा गया है।
सम्मान कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि झज्जर जिला खिलाड़ियों की भूमि है और हर क्षेत्र में यहां के खिलाड़ी जिला का मान बढ़ रहे हैं। ऐसे में समयानुसार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर कोच सिंधुबाला व विनेश भी मौजूद रहे।
September 10, 2020

डॉ. भोला ने किया HR33 सैलून का उद्घाटन

डॉ भोला ने किया HR33 सैलून का उद्घाटन

जींद, 10 सितंबर ( संजय तिरँगाधारी )  आज तक आपने एचआर-33 को किसी गाड़ी के नंबर पर लिखा देखा होगा पर क्या कभी आपने ऐसा कभी सोचा भी था कि इस नंबर का प्रयोग एक दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के नाम के प्रयोग को लेकर किया जाएगा। ऐसी ही अनूठी सोच को लेकर सफीदों में तेजवीर सिंह ने एचआर-33 हेयर सैलून से दुकान खोली है। इस अजीब नाम से दुकान के उद्घाटन को लेकर जब नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला के पास निमंत्रण आया तो वो भी खुद को नहीं रोक सके। डा. भोला ने दुकान पर पहुंच कर एचआर-33 सैलून का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब दुकान का नाम सुना तो बहुत अचंभा हुआ। जब उन्होंने दुकान पर व्यवस्थाओं को देखा तो यहां कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर उपाय पहले किए जाने का प्रबंध किया गया। दुकान संचालक राममेहर सिंह, तेजवीर ने बताया कि सैलून में आने वाले को हेयर, ब्यूटी और स्किन से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध होगी। हाथ धुलवाने, सेनेटाइजेशन, अलग से तोलिये व मास्क का प्रबंध किया गया है। सैलून में आने वाले हर ग्राहक की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर अमन शर्मा, मनजीत शर्मा, अली, अमित, प्रेम आदि मौजूद रहे।
September 10, 2020

जींद में चोरों की मौज , दुकान से गल्ला चुराकर फरार

जींद में चोरों की मौज , दुकान से गल्ला चुराकर फरार...

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) जिले के सफीदों नगर के रेलवे रोड पर स्थित एक खल की दुकान से अज्ञात चोर दिन-दिहाड़े गल्ला उठाकर फरार हो गए। गल्ले में करीब 30 हजार रुपए व जरुरी कागजात थे। चोर अपने साथ मिर्ची पाऊडर भी लाए थे ताकि किसी विपरीत स्थिति  में उसका प्रयोग किया जा सके। गल्ला चोरी होने की सूचना जैसे ही रेलवे रोड पर दुकानदारों को लगी तो मौके पर काफी तादाद में दुकानदार एकत्रित हो गए।घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सिटी एस.एच.ओ. देवीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे औऱ घटनास्थल का जायजा लिया। 

जानकारी अनुसार नगर के रेलवे रोड पर स्थित गणपति खल भंडार का मालिक राजकुमार वर्मा शौच के लिए गया था। जब वह कुछ देर मे दुकान पर वापस लौटा तो वह यह देखकर हक्का-बक्का रह गया कि दुकान की गद्दी पर रखा लोहे का गल्ला नदारद है। दुकान में मिर्ची पाऊडर भी बिखरा हुआ था। राजकुमार समझने मों देर नहीं लगी औऱ उसने आसपास दुकानदारों से गल्ले बारे पूछा लेकर किसी भी चोरों को गला ले जाते हुए नहीं देखा। 
घटना की सूचना पाकर सिटी एस.एच.ओ, देवीलाल पुलिस टीम के साथ पुहंचे और जानकारी हासिल की। पुलिस ने रेलवे रोड व घोड़ापुली की दुकानों के सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी। वहीं पीड़ित दुकानदार राजकुमार ने बताया कि उसे हजारों रुपए, बैंक की पासबुक  व जरुरी कागजात का नुकसान हुआ है।  
September 10, 2020

शितलपुरी कालोनी के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

शितलपुरी कालोनी के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) शितलपुरी कालोनी के लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गौरतलब है कि नरवाना रोड स्तिथ शितलपुरी कालोनी की गली पिछले 5 सालों से कच्ची पड़ी है लोगों ने बताया कि 2015 में गली में सीवर दबाने के लिए गली को उखाड़ा गया था उसके बाद से आज तक इस कालोनी की गली नहीं बनी 
जिसके कारण गलियों में कीचड़ हो जाता है बारिश के समय लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाता है तथा सीवर भी ओवरफ्लो हो जाते है जिसके कारण लोगों के घरों में दुर्गन्ध हो जाती है लोग गंदगी में जीने को मजबूर है 
लोगों द्वारा डी०सी० साहब व जींद विधायक को कई बार लिखित में शिकायत दे चुके है पर इसपर कोई कार्यवाही  नहीं हुई लोगों में नगर परिषद के खिलाफ भारी रोष है 
अतुल चौहान ने बताया कि कालोनी वासियों की समस्या कई सालों से ज्यों की त्यों बनी हुई है इसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई अगर इस समस्या का जल्दी समाधान नहीं होता है तो संगठन लोगों के साथ मिलकर रोड पर उतर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और कानूनी कार्यवाही करेगे
इस मौके पर राजेश, डॉ. जयबीर,संदीप,राजेश दहिया,शमशेर,सत्यनारायण,कुलदीप,वीरभान,ज्ञानचंद,सुरेन्द्र मिस्त्री,सत्यवान,अमन,साधुराम पंडित मोजूद थे |
September 10, 2020

आंखों में स्प्रे डालकर ज्वैलर्स से छीने लाखों के गहने व नकदी

आंखों में स्प्रे डालकर ज्वैलर्स से छीने लाखों के गहने व नकदी

जींद : गांव सफाखेड़ी के निकट बीती रात जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर्स  की आंखों में स्प्रे डालकर सोना, चांदी के जेवरात व नकदी वाले बैग को छीन लिया और फरार हो गए। बैग में लाखों रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी थी। उचाना थाना पुलिस  ने ज्वैलर्स की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव डूमरखा कलां निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव खरकबूरा में ज्वैलर्स की दुकान चलाता है। हर रोज की भांति बीती रात वह दुकान को बंद कर अपने जेवरातों व नकदी को बैग में रखकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। गांव सफाखेड़ी के निकट पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी आंखों में स्प्रे मारा। जिसके कारण उसे दिखाई देना बंद हो गया। युवक उसका बैग छीनकर नरवाना की तरफ फरार हो गए।
दीपक ने बताया कि बैग में 65 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, 50 हजार रुपये की नगदी थी। राहगीरों के सहयोग से उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उचाना थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उचाना थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
September 10, 2020

प्रदेश में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थी ने उत्तरपुस्तिका के पेज पर मोबाइल नंबर लिखा तो अनफेयर मिन्स केस बनेगा

प्रदेश में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू, परीक्षार्थी ने उत्तरपुस्तिका के पेज पर मोबाइल नंबर लिखा तो अनफेयर मिन्स केस बनेगा

अम्बाला : हरियाणा सरकार ने कोरोना के बीच विद्यार्थियों को दिया था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह परीक्षा देने का मौका फाइनल ईयर के साथ-साथ रिअपीयर की भी हो रही है परीक्षा

हरियाणा में बुधवार से कॉलेजों में यूजी-पीजी अंतिम वर्ष रेगुलर और रिअपीयर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा देने के लिए ज्यादातर विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मोड ही चुना है। दिन में दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा में पहली बार कोरोना की वजह से ऑनलाइन तरीके से ली जा रही है। ऐसे में परीक्षा देने विद्यार्थियों पर ऑनलाइन तरीके से ही नजर रखी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा काे लेकर कई नियम जारी किए गए हैं।
इनमें यह भी कहा गया है कि उत्तरपुस्तिका के किसी भी पेज पर विद्यार्थी अपना या किसी और का मोबाइल नंबर नहीं लिखेगा। अगर नंबर लिखता है ताे यूएमसी अनफेयर मिन्स केस समझा जाएगा। कॅालेज में सितंबर से अक्टूबर के बीच अंडर ग्रेजुएट छठे समेस्टर, पीजी चौथे समेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं हाेनी है, जबकि अंडर ग्रेजुएट में दूसरे और चाैथे समेस्टर और पीजी के दूसरे समेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं हाेनी हैं। 10 सितंबर गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हाे गई हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन माेड से परीक्षा देंगे।
September 10, 2020

रोहतक : सांघी में पुलिस के जवान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

रोहतक : सांघी में पुलिस के जवान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

  रोहतक : सदर थाना के गांव सांघी में हरियााणा पुलिस के सिपाही को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में करीब 10 दिन पहले कहासुनी हो गई थी।
सांघी के रहने वाले बिजेंद्र ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर गुरुग्राम में तैनात है। उसकी अपनी पत्नी से काफी दिनों से अनबन चल रही है। वह इस समय बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। बीती देर रात वह घर में अकेला था। तभी वहां पर गांव का रहने वाला कृष्ण आ गया। उसने आते ही बाइक से प्लास्टिक की बोतल में तेल निकाला और बोतल बिजेंद्र पर फेंकी। आरोपित ने तत्काल माचिस से आग लगा दी। विजेंद्र आग लगने से झुलस गया। उसने शोर मचाया तो उसका भाई जोगिंदर उसे बचाने के लिए आया। पीड़ित का शोर सुनकर उसका भाई जोगेंद्र वहां पर पहुंचा। इस दौरान मौका पाकर आरोपित फरार हो गया।
परिवारों के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि दस दिन पहले उसकी कृष्ण के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के कारण आरोपित ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है।