Breaking

Wednesday, September 9, 2020

September 09, 2020

सीडीएलयू परीक्षाएं:एक कमरे में बैठेंगे 20 विद्यार्थी, बिना मास्क नहीं मिलेगी एंट्री स्नातक और स्नातकोत्तर के स्टूडेंट्स 49 सेंटरों पर देंगे एग्जाम

सीडीएलयू परीक्षाएं:एक कमरे में बैठेंगे 20 विद्यार्थी, बिना मास्क नहीं मिलेगी एंट्री स्नातक और स्नातकोत्तर के स्टूडेंट्स 49 सेंटरों पर देंगे एग्जाम

सीडीएलयू की परीक्षाएं आज से, अंतिम वर्ष के हैं 13 हजार विद्यार्थी

सिरसा : कोरोना काल में विद्यार्थियों की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। सीडीएलयू कैंपस और संबंधित कॉलेजों में 49 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे। बिना मास्क परीक्षा हाल में किसी की भी एंट्री नहीं होगी। सोशल डिस्टेसिंग के साथ परीक्षाएं करवाने के लिए सीडीएलयू ने लंबी जद्दोजहद के बाद तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछली परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक का कारण बनने वाले विवादित कॉलेज में इस बार परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया गया है।
कॉलेज के विद्यार्थियों को दूसरे परीक्षा केंद्र में शिफ्ट किया गया है। इस बार पहले प्रश्न पत्र भेजने की बजाए नई व्यवस्था के तहत उसी दिन प्रश्न पत्र वितरित करने का फैसला लिया गया है।यूजीसी, उच्चतर शिक्षा विभाग और सरकार के आदेशों के बाद चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं में सीडीएलयू कैंपस और संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले नियमित 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

प्रश्नपत्रों में भी किया बदलाव

पांच प्रश्नों को चुनने का भी खुला अवसर परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। इससे पहले यूनिट के हिसाब से प्रश्न करने अनिवार्य होते थे। परीक्षाओं के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय की विभिन्न दिशा निर्देशों की अनुपालना की जाएगी।

पिछली बार जहां पेपर लीक हुआ इस बार बदल दिया एग्जाम सेंटर

पिछली बार परीक्षाओं के दौरान पेपर लीक होने के मामले सामने आए। इस पर परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। वीसी के आदेश पर जांच हुई तो खुलासा हुआ कि फतेहाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज से पेपर लीक हुए हैं। इसलिए वीसी ने फाइनल रिपोर्ट आने तक विवादित कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों को फतेहाबाद के ही एमएम कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। इस बार पेपर लीक की घटना से बचने के लिए प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था में बदलाव भी किया गया है।

ओड व इवन रोलनंबर के हिसाब से होंगी परीक्षाएं

इंग्लिश, हिंदी तथा एन्वायरनमेंट साइंस विषय के पेपर ओड तथा इवन रोल नंबर के हिसाब से प्रातः कालीन तथा सांय कालीन स्तर में होंगे। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना पूर्ण ढंग से हो सके। ओड रोल नंबर वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं प्रातः कालीन स्तर में तथा इवन रोल नंबर वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सांय कालीन स्तर में होंगी।

सीडीएलयू के गेटों पर तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मचारी

परीक्षाओं को लेकर सीडीएलयू के दोनों गेटों पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षार्थियों को सेनेटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मास्क न पहनने वाले परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। वहीं परीक्षार्थियों को भी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों की अनुपालना करनी होगी।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परीधि में लगाई धारा 144

डीसी रमेश चंद्र बिढ़ाण ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के मद्देनजर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। डीसी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इकट्‌ठा नहीं हो सकते और न ही कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से प्रवेश कर सकता है। केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी व अधिकारी ही प्रवेश कर सकते है। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी।
September 09, 2020

प्रदेश में अब 16 सितंबर से वोल्वो बसें चलाने की तैयारी, गुड़गांव से चंडीगढ़ तक चलेंगी, दिल्ली से एनओसी मांगी

प्रदेश में अब 16 सितंबर से वोल्वो बसें चलाने की तैयारी, गुड़गांव से चंडीगढ़ तक चलेंगी, दिल्ली से एनओसी मांगी

गुड़गांव से चंडीगढ़ के सेक्टर-17 तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी 16 सितंबर से बसों को चंडीगढ़ बस स्टैंड तक आने की अनुमति दी

चंडीगढ़ : हरियाणा राेडवेज वोल्वो बसों को 16 सितंबर से एक बार फिर चलाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली से एनओसी के लिए वहां के परिवहन मंत्री से बातचीत की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कारण दिल्ली सरकार एनओसी नहीं देती है तो ट्रायल के तौर पर गुड़गांव से चंडीगढ़ के सेक्टर-17 तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के रास्ते पहुंचेंगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की बसों की चंडीगढ़ में एंट्री पर रोक लगा दी थी। इसलिए सभी जिलों से बसें पंचकूला तक आ रही हैं। चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को जिरकपुर या फिर पंचकूला उतरना पड़ता था। अब 16 सितंबर से बसों को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड तक आने की अनुमति दी गई है।
उधर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जल्द ही पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब में भी जा सकें। राजस्थान, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ ने बसें चलाने की अनुमति दे दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 5 अक्टूबर के बाद बसों में ई-टिकटिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जल्द ही इसके टेंडर होंगे।

Tuesday, September 8, 2020

September 08, 2020

स्टेट टॉस्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन ने नगरपालिका जींद में किया औचक स्वच्छता निरीक्षण

स्टेट टॉस्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन  ने नगरपालिका जींद में किया औचक स्वच्छता निरीक्षण

जींद 8 सितंबर :( संजय तिरँगाधारी )   वेद प्रकाश पांचाल सदस्य स्टेट टॉस्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार ने नगरपालिका जींद में किया औचक स्वच्छता निरीक्षण तथा जींद शहर की सफाई व्यवस्था का बारीकी व विस्तार से लिया जायजा तथा उन्होंने कहा की अब आम जनता जींद शहर से स्वच्छता संबंधित किसी भी शिकायत के लिए हेल्प लाईन नंबर 8181808681पर शिकायत दर्ज करवाकर समस्या का समाधान प्राप्त करें और एक जिम्मेवार व जागरूक नागरिक होने के कर्त्तव्य का पालन करें और 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस पर आइए हम सब मिलकर स्वच्छता रूपी उपहार उन्हें प्रेषित करें।


 औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण की डंपिंग साईटों का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर करते हुए तुरंत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जींद शहर की विभिन्न अनाधिकृत तौर पर चल रही कूड़ा निस्तारण की डंपिंग  साइटों पर जाकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी अनाधिकृत कूड़ा निस्तारण साइटों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक एक जिम्मेवार एवं जागरूक शहर के निवासी होने के नाते ही कूड़े को किसी भी खुले मैदान में ना फेंके  तथा कूड़े को डोर टू डोर कलेक्शन के लिए आने वाले अधिकृत कर्मचारी को ही कूड़ा दें  क्योंकि आम जनता के सहयोग से ही स्वच्छता के सर्वोच्च को प्राप्त किया जा सकता है और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें उन्होंने सभी दुकानदारों तथा रेहड़ी  विक्रेताओं से निवेदन करते हुए कहा कि वे सभी अपनी अपनी दुकानों में व रेहड़ी  के साथ कूड़ेदान को रखना सुनिश्चित करें  इस दौरान उन्होंने सैनिटेशन पार्क का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस सैनिटेशन पार्क  की व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाया जाए ताकि यहां सभी स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम करवाकर कूड़ा निस्तारण के बारे में सिखाया व बताया जा सकें कि किस प्रकार से हम ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं  इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा उनमें मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त करवाने बारे  निर्देश दिए  निरीक्षण दौरे के दौरान कोरोना महामारी  के समय में अग्रिम पंक्ति में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य करने वाले  स्वच्छता प्रहरियों से  मिलकर उनकी समस्याओं को जाना तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए  इस दौरान  वेद प्रकाश पांचाल सदस्य स्टेट टॉस्क फोर्स स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार ने  सभी विभागों एवं सभी नगर पालिकाओं को साफ सफाई की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करने के लिए कहा

 निरीक्षण के दौरान एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नगर पालिका जींद  सुरेश चौहान ,रविन्द्र मलिक अंडर ट्रेनिंग एच.सी.एस. अधिकारी,  चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जींद अशोक सैनी, सुरेंदर कुमार सफाई ठेकेदार तथा युद्धवीर पांचाल स्वच्छता प्रहरी भी मौजूद रहें।
September 08, 2020

अटकीं भर्तियां:छह भर्तियों के खिलाफ हाई कोर्ट में 74 याचिकाएं, अब होगी सुनवाई, निर्णय हुआ तो इसी साल मिलेगी तीन हजार युवाओं को नौकरी

अटकीं भर्तियां:छह भर्तियों के खिलाफ हाई कोर्ट में 74 याचिकाएं, अब होगी सुनवाई, निर्णय हुआ तो इसी साल मिलेगी तीन हजार युवाओं को नौकरी

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का दावा-हाई कोर्ट ने अंतिम फैसला दिया तो दिसंबर आखिर तक जारी कर देंगे परिणाम अभ्यर्थी लगातार नेताओं से मिलने के साथ सोशल मीडिया पर भी अभियान छेड़े हुए हैं


चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में कामकाज बंद होने के बाद अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भर्तियों में तेजी लाने के लिए एक बार फिर एक्टिव हो गया है। ग्रुप-डी के बाद सबसे बड़ी क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनितों को विभागों का आंवटन हो चुका है। अब पेंडिंग अन्य भर्तियों के दस्तावेज उलटने शुरू कर दिए गए हैं।
कमीशन की ओर से की जा रही छह भर्तियां हाई कोर्ट में हैं। इनके खिलाफ 74 याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल हो चुकी हैं। जिन पर अब 2 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में सुनवाई शुरू होने वाली है। सबसे ज्यादा टीजीटी अंग्रेजी भर्ती प्रक्रिया को लेकर 43 अभ्यर्थियों ने कोर्ट में चुनौती दी हुई है।
यह अब सबसे बड़ी भर्ती है। 1200 टीजीटी अंग्रेजी भर्ती होने हैं। अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन को उम्मीद है कि अगली तारीखों पर कोर्ट अपना अंतिम फैसला दे सकता है। ऐसे में दिसंबर आखिर तक इन सभी भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब तीन हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

जानिए... कितनी भर्तियां और कितनी लगी हैं याचिका


टीजीटी अंग्रेजी: भर्ती हाई कोर्ट में अटकी हुई है। इस भर्ती को लेकर 43 अभ्यर्थियों ने याचिका लगाई है। इन याचिकाओं की 8 सितंबर से 3 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में सुनवाई होनी है।

एक्साइज इंस्पेक्टर: हाई कोर्ट में 9 याचिकाएं लगी हुई हैं। जिन पर 14 सितंबर से 10 नवंबर तक सुनवाई होनी है।

टैक्सेशन इंस्पेक्टर: इस भर्ती की हाई कोर्ट में 5 याचिकाएं हैं। इन पर 14 सितंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों पर सुनवाई होगी।

सोशल एजुकेशन एंड पंचायत ऑफिसर: इस पद की भर्ती के लिए 10 अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हुई हैं। 23 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में सुनवाई होनी है।

इंस्पेक्टर फूड एंड सप्लाई: इस भर्ती को लेकर भी 6 याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल हैं। इन पर 21 सितंबर से 2 दिसंबर तक सुनवाई होनी है।

जूनियर कोच साइक्लिंग: इस भर्ती को लेकर एक याचिका हाई कोर्ट में पेंडिंग हैं। इस पर 23 सितंबर को सुनवाई होनी है।

स्टाफ नर्स और जूनियर सिस्टम इंजीनियरों की भर्ती भी अटकी है

एचएसएससी ने स्टाफ नर्स और जूनियर सिस्टम इंजीनियर की भर्ती प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली है। स्टाफ नर्स के 200 पदों की भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। जूनियर सिस्टम इंजीनियर के करीब 150 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी अटकी हुई है। कमीशन परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर चुका है।
लेकिन बीच में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस भर्ती को रद्द करने का पत्र जारी किया था। परंतु यह मुद्दा बनने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा था कि जो परीक्षा हो चुकी है, उसकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी लगातार नेताओं से मिलने के साथ सोशल मीडिया पर भी अभियान छेड़े हुए हैं।

दिसंबर तक सभी के फाइनल परिणाम जारी कर देंगे

कुछ भर्तियों के मामले हाईकोर्ट में है। जिनकी तारीखें करीब हैं। उम्मीद है इन सुनवाई पर निर्णय हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो दिसंबर तक सभी के फाइनल परिणाम जारी कर देंगे।
भारत भूषण भारती, चेयरमैन, एचएसएससी
September 08, 2020

बरोदा उप-चुनाव हुड्डा के लिए चुनौती, भाजपा के लिए अवसर: धनखड़

बरोदा उप-चुनाव हुड्डा के लिए चुनौती, भाजपा के लिए अवसर: धनखड़

जींद (संजय तिरँगाधारी ) : जींद भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बरोदा उप-चुनाव कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती है। यह चुनाव तो भाजपा के लिए अवसर है। जींद उप-चुनाव की तरह भाजपा इस चुनाव को जीतकर इतिहास रचेगी। 

जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह कार्यक्रम के बाद पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा उप-चुनाव पूर्व सीएम और कांग्रेस के लिए चुनौती है, क्योंकि यह सीट पहले उनकी थी, लेकिन अब उप-चुनाव के बाद सीट भाजपा के खाते में आनी तय है। कांग्रेस ने बरोदा में कोई विकास नहीं करवाया है। जिस तरह भाजपा ने विकास के दम पर जींद उप-चुनाव जीता था, ठीक उसी तरह बरोदा उप-चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी।

धनखड़ ने कहा कि विपक्ष के पास केवल वाणी जनसेवा है, लेकिन खजाने की चाबी तो देश और प्रदेश में भाजपा के पास है। सीएम और भाजपा के विधायकों द्वारा मेदांता में इलाज करवाने के सवाल पर ओपी धनखड़ ने कहा कि यह उनका निजी मामला हे। सभी विधायकों को आयुषमान कार्ड दिए गए हैं, उनकी मर्जी है, वह कहीं भी इलाज करवा सकते हैं। इस मामले को राजनीतिक रूप देना गलत है। 
September 08, 2020

धरना:पानी की निकासी के प्रबंध पर रेलवे व निगम एक्सईएन आज देंगे रिपोर्ट

धरना:पानी की निकासी के प्रबंध पर रेलवे व निगम एक्सईएन आज देंगे रिपोर्ट

रेलवे एलीवेटेड ट्रैक के नीचे जलभराव से परेशान 3 कॉलोनी वासियों ने दिया धरना

रोहतक : रेलवे एलीवेटेड ट्रैक के नीचे बरसाती पानी के जलभराव से परेशान कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी और विशाल नगर के निवासियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया। धरने के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात डीसी कैप्टन मनोज से करवाई।
उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान के बारे में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर एवं एसडीएम राकेश कुमार को इस समस्या के समाधान करवाने के लिए आदेश दिए। इस पर एसडीएम राकेश कुमार ने रेलवे व नगर निगम के एक्सईएन को नोटिस जारी करते हुए तत्काल पानी निकासी का प्रबंध कराते हुए मंगलवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
धरने का नेतृत्व सीपीआईएम शहर कमेटी की सचिव जगमति सांगवान एवं संदीप सिंह ने किया। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो माकपा आंदोलन जारी रखेगी। धरने को किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, संदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
नरेश मलिक, ओमप्रकाश कादियान, हवा सिंह, शिव सिंह, नरेश कुमार, एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, नरेंद्र, अनीता, मुनमुन, हुकमचंद दूहन, आजाद सिंह, जिले सिंह, खेमचंद, रामकिशन, राजकुमारी दहिया, राजोदेवी, संजीव सिंह, वीना मलिक, सुरेंद्र जसिया, राजेश व मोनिका प्रमुख तौर पर शामिल रहे।
निगम और रेलवे अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे : जगमति सांगवान
धरने में कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी और विशाल नगर के नागरिकों के बीच माकपा जिला सचिव विनोद ने कहा कि एलीवेटेड ट्रैक निर्माण के लिए कंपनी के ठेकेदार ने खुदाई करके मिट्टी को उठा लिया। इसके चलते ट्रैक के नीचे पानी जमा हो गया है।
शहर कमेटी सचिव जगमति सांगवान ने कहा कि एलीवेटेड ट्रैक से जुड़ी समस्या एवं विशाल नगर, जसबीर कॉलोनी में गलियों को ठीक करने के मामले को लेकर यहां के नागरिक अलग-अलग अधिकारियों व चुने हुए प्रतिनिधियों के यहां कई महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन झूठे आश्वासनों के अलावा समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि ट्रैक के नीचे भरे पानी की निकासी को लेकर निगम अधिकारी, चुने प्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ कर टरकाऊ रवैया अपनाए हुए हैं।
रेलवे अधिकारियों से बात हुई है, जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे
रेलवे के संबंधित अधिकारियों को रेलवे एलीवेटेड ट्रैक के नीचे हुए जलभराव को लेकर मैसेज भेजे गए हैं। उनसे बात भी हो गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-प्रदीप रंजन, रेलवे एलीवेटेड ट्रैक व एसई क्वालिटी कंट्रोल पीडब्ल्यूडी।
September 08, 2020

कोरोना की जांच जल्द जींद के लैब में होगी:डीसी ने सीएमओ को दिए आदेश- जल्द शुरू करो लैब, सीएमओ ने एसएमओ को भेजा सामान खरीदने हिसार

कोरोना की जांच जल्द जींद के लैब में होगी:डीसी ने सीएमओ को दिए आदेश- जल्द शुरू करो लैब, सीएमओ ने एसएमओ को भेजा सामान खरीदने हिसार

माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट एवं डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. जेके मान को बनाया आरटीपीसीआर लैब का इंचार्ज कर्मचारियों को दिलाई गई ट्रेनिंग, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1068, एक्टिव केस 547 हुए

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) कोरोना सैंपल जांच में आ रही दिक्कत व आरटीपीसीआर लैब शुरू करवाने को लेकर सोमवार को डीसी डाॅ. आदित्य दहिया ने सिविल सर्जन सहित कई स्वास्थ्य अघिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने सिविल सर्जन को आदेश दिए कि जल्द से जल्द लैब शुरू करवाओ।
इस पर सिविल सर्जन डाॅ. मंजीत सिंह ने डीसी को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर आरटीपीसीआर लैब को शुरू करवा दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि सरकार जिले में आरटीपीसीआर लैब को जल्द चालू करवाना चाहती है। ताकि सैंपलिंग जांच में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। यदि आरटीपीसीआर लैब को लेकर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह बताई जाए। इसका तुंरत समाधान करवाया जाएगा।
सिविल सर्जन डाॅ. मंजीत सिंह ने सोमवार को ही आरटीपीसीआर लैब के लिए जरूरी उपकरण व अन्य सामान की खरीद करने के लिए एसएमओ एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रघुबीर पुनिया को हिसार भेजा है। बता दें कि पहले स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब का सामान खरीदने के लिए टेंडर छोड़ा हुआ है।
अब सिर्फ सामान की खरीद करना बाकी है। वहीं कई दिन पहले आरटीपीसीआर लैब में काम करने के लिए चिकित्सकों सहित कई कर्मचारियों को अग्रोहा, खानपुर आदि लैब में ट्रेनिंग दिलवाई गई है। वहीं उचाना के नागरिक अस्पताल में शुरू होने वाली आरटीपीसीआर लैब का माइक्रो बायोलॉजिस्ट एंव डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. जेके मान को इंचार्ज बनाया गया है।

ये होगा फायदा

जिले में आरटीपीसीआर लैब के शुरू होने से काफी फायदा होगा। कोरोना सैंपल जांच के लिए दूसरे जिले में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे सैंपलिंग में तेजी आएगी।

एक सप्ताह में शुरू करवा देंगे लैब

मैंने डीसी को आश्वासन दिया है कि अगले एक सप्ताह के अंदर उचाना नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब शुरू करवा देंगे। लैब के लिए अब कुछ उपकरण व अन्य सामान ही खरीदना बाकी है। इसे भी जल्द खरीदा जाएगा। डाॅ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन जींद।

इधर, उचाना के अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब का काम जोरों पर

उचाना नागरिक अस्पताल में शुरू होने वाली आरटीपीसीआर लैब को तैयार करने का काम पिछले कई दिनों से जोरों पर है। अगले दो-तीन के अंदर लैब को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। लैब में जाने के लिए उचाना अस्पताल में लिफ्ट लगाने से लेकर एसी लगाने आदि जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है।
कोरोना संक्रमण: स्वास्थ्य कर्मचारी सहित 28 मिले पॉजिटिव, खरकरामजी सीएचसी 2 दिन के लिए बंद
जिले में सोमवार को कोरोना के कुल 28 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें खरकरामजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खरकरामजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
सोमवार को जिले के जुलाना कस्बे में 3 पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि सफीदों के वार्ड नंबर 12 में दो पॉजिटिव केस पाए गए। इसी तरह से शहर के कानूनगो मोहल्ला, हनुमान नगर, अर्बन एस्टेट, हैप्पी स्कूल का एक कर्मचारी सहित शहर में कुल 10 पॉजिटिव केस सामने आए। नगूरां, बख्ताखेड़ा, बिघाना, खांडा गांव में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।

परीक्षा में ड्यूटी दे रही डिप्टी सुपरिंटेंडेट मिलीं संक्रमित

राजकीय कॉलेज के काॅमर्स डिपार्टमेंट में चल रही सीआरएसयू की परीक्षाओं में ड्यूटीरत डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्हें ड्यूटी से रिलीव कर घर भेज दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार व सोमवार को कामर्स डिपार्टमेंट के सभी कमरों को सेनिटाइज किया गया। उसके बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में बैठने दिया गया। उनकी जगह सीआरएसयू की तरफ से नया डिप्टी सुपरिंटेंडेंट लगा दिया गया है।

लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

जिले में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को यह 547 तक पहुंच गई। राहत की बात यह कि सोमवार को 15 लोग कोरोना से ठीक हुए और उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1068 पहुंच गई है। सिंतबर के 7 दिनों में जिले में 325 केस पॉजिटिव आ चुके हैं।

कल आएंगी 3 हजार एंटीजन किट : डाॅ. कटारिया

मंगलवार को जिले में 3 हजार एंटीजन किट पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में सैंपलिंग बढ़ जाएगी। सोमवार को जिले में कुल 28 पॉजिटिव केस आए। इसमें 7 केस रविवार देर रात को आए थे वे भी शामिल हैं। डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन जींद।
September 08, 2020

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रिपोर्ट पॉजिटिव बता चिता से उठा ले गई शव

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रिपोर्ट पॉजिटिव बता चिता से उठा ले गई शव

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव बताते हुए सौंपी डेडबॉडी: परिजन बिना रिपोर्ट आए परिजन हंगामा कर ले गए शव: डाॅ. विजय पाल

करनाल : रविवार रात को हार्ट अटैक आने के बाद बुजुर्ग को मेडिकल काॅलेज में दाखिल कराया था, रात 12 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि डाॅ. भावना और डाॅ. कुनाल ने करीब साढ़े चार बजे कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव बताते हुए डेडबॉडी सौंपी थी। वहीं मेडिकल स्टॉफ का कहना है कि परिजन डेडबॉडी को रिपोर्ट आने से पहले ही ले गए।
सदर बाजार के अनिल ने बताया कि बुजुर्ग की डेडबॉडी को घर ले गए। घर पर रस्म पूरी कर अंतिम संस्कार के लिए हांसी रोड के शामघाट में ले गए। वहां पर बुजुर्ग के शव को चिता रख दिया और अंतिम संस्कार के लिए अग्नि देनी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई।
पुलिस के कर्मचारी बोले बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और डेडबॉडी का संस्कार रोक दें। इसी मामले को लेकर पुलिस कर्मचारी और परिजनों में काफी देर कहासूनी भी हुई। इसके बाद बलड़ी के शमशान घाट में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। परिनजों का आरोप है कि डेडबॉडी देते समय डाक्टरों ने रिपोर्ट को निगेटिव बताया था, लेकिन बाद में पॉजिटिव रिपोर्ट कैसे आ गई। यह समझ से परे है।
^ परिजन सुबह से ही डेडबॉडी लेने की जिद कर रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को डेडबॉडी देने की बात कही थी। लेकिन परिजन वहां बार-बार हंगामा कर रहे थे। शाम को पोस्टमार्टम हाऊस में स्टाफ कम था, सिक्योरिटी कर्मचारी भी नहीं थे। इसी दौरान परिजन डेडबॉडी उठाकर ले गए। उस समय तक रिपोर्ट नहीं आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेडबाॅडी को वापस लाकर संस्कार किया गया है। पहले रिपोर्ट नहीं आई थी, परिजन गलत बता रहे हैं।
-डा. विजय पाल,कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज

Monday, September 7, 2020

September 07, 2020

धनखड़ के आगमन पर जेबकतरे भी हुए सक्रिय, विधायक के भाई राजन की जेब से निकाले 20 हजार रुपए

धनखड़ के आगमन पर जेबकतरे भी हुए सक्रिय,विधायक के भाई राजन की जेब से निकाले 20 हजार रुपए

रुपया चौक पर लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले


जींद, 7 सितंबर :( संजय तिरँगाधारी )
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अभिनंदन के लिए रुपया चौक पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। इसमें विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा के छोटे भाई राजन चिल्लाना  की जेब से 20 हज़ार रुपए निकाल लिए गए। एक जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  से पार्टी कार्यालय कैथल रोड जीन्द के लिए धनखड़ चले तो रास्ते में रुपया चौक पर विधायक कृष्ण मिड्डा के निवास के पास उत्साही वर्करों ने रोक लिया। भीड़ में एक जेब कतरा भी सक्रिय था। इसने विधायक के छोटे भाई राजन कुमार की जेब से 20 हज़ार रुपए निकाले। विधायक के चाचा ईश्वर मिड्डा के भी पैसे निकाल लिए और भाजपा कार्यकर्ता सुशील सिंगला के भी पैसे निकाले। मौके पर ही कार्यकर्ताओं ने उसको पकड़ लिया और विधायक जीन्द के हॉस्पिटल पर ले गए। वहां पूछताछ करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरिकेश पुत्र मनफूल वासी संडील बताया।
September 07, 2020

सरकार घोटालों में सैंकड़ों का आंकड़ा पार कर देगी : रणदीप सुरजेवाला

सरकार घोटालों में सैंकड़ों का आंकड़ा पार कर देगी : रणदीप सुरजेवाला

जनसेवा ही संकल्प अभियान के तहत जींद पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वितरित की पीपी किट, मास्क, हैंड सैनिटाइजर की बोतलें व सोडियम हाईपोक्लोराईट विभिन्न मुद्दों पर केंद्र व हरियाणा सरकारों को घेरा


जींद, 7 सितंबर ( संजय तिरँगाधारी )
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुर्भाग्य से शीघ्र ही पहले नम्बर पर आने वाला है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। जो दुनिया में सबसे अधिक भारत में हैं। इसी प्रकार से प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौत में भी दुनिया में देश अब पहले पायदान पर है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत देश दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण डबल होने की दर में भारत देश पहले स्थान पर आ गया है। पिछले 29 दिनों की बात की जाए तो भारत देश में 20 से 40 लाख केस हो गए हैं। 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सोमवार को सामान्य अस्पताल में अस्पताल प्रशासन को पीपीई किट व सेनेटाइजर देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 75 पार का नारा लेकर सत्ता में आई थी लेकिन प्रदेश में हो रहे घोटालों से लगता है कि सरकार घोटालों में सैंकड़ों का आंकड़ा पार कर देगी। कोरोना संक्रमण के इस कॉल में जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने अभिनेत्री कंगना राणौत को लेकर कहा कि आलोचना करने वालों के हितों की रक्षा करना कांग्रेस का तरीका है। इसीलिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सांझी सरकार ने भाजपा सरकार के इशारे पर फिल्म एक्ट्रेस द्वारा मुम्बई के लोगों को गालियां दी तो तब भी उनको सिक्योरटी दी गई। हम मोदी की तरह नहीं है कि अपने आलोचकों को जेल में भेज देंगे और उनके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देंगे। यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों पर जब खुद की बात आती है तो वो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो जाते है तो जब जनता की बात आती है तो उन्हें सरकारी अस्पतालों में धक्के खाने को छोड़ दिया जाता है। मुख्यमंत्री को खुद सरकारी अस्पतालों के इलाज पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर को राहत के नाम पर एक पैसा भी गठबंधन सरकार द्वारा नहीं दिया गया। व्यापारियों का धंधा बंद है। हर वर्ग सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र जागलान, संदीप सांगवान, महावीर कंप्यूटर, किरण सैनी, रघबीर भारद्वाज, नरेश भनवाला, अशोक मालिक, दिनेश मिन्नी, वीरेंद्र रायचंदवाला, पूनम चौहान, वजीर ढांडा, लाजवंती ढिल्लो व सुभाष झांझ समेत अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।
September 07, 2020

मुसीबत:ट्यूबवेल लगाकर पेयजल सप्लाई कनेक्शन करना भूला विभाग, विकास नगर में 700 घरों को नहीं मिल रहा पेयजल

मुसीबत:ट्यूबवेल लगाकर पेयजल सप्लाई कनेक्शन करना भूला विभाग, विकास नगर में 700 घरों को नहीं मिल रहा पेयजल

4 साल पहले लगाया गया था ट्यूबवेल, कैंपर और सबमर्सिबल के जरिए लोगों को पीना पड़ रहा है पानी

जींद : ( गौतम सत्यराज ) रोहतक रोड स्थित विकास नगर में 700 घरों को पेयजल नहीं मिल रहा। कॉलोनी में चार साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्यूबवेल तो लगा दिया, लेकिन मामला जा पहुंचा बिजली निगम के पास। बिजली निगम के एसडीओ संजय श्योराण ने कहा कि हमारे पास जनस्वास्थ्य विभाग का कोई कनेक्शन पेंडिंग में नहीं है और ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन छह माह पहले कर दिया गया है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग ने चार साल पहले ट्यूबवेल कनेक्शन किया गया था।
अब बिजली का कनेक्शन होने के छह माह बाद विभाग पेयजल सप्लाई कनेक्शन करना ही भूल गया है। पेयजल कनेक्शन नहीं होने के कारण कॉलोनी के 700 घरों को पेयजल नहीं मिल रहा। इससे लोगों को कैंपर व सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दे कि विकास नगर स्लम कॉलोनी में आती है और तीन साल पहले इसी के आधार पर टयूबवेल लगा था, लेकिन अभी लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों व पार्षद ने कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी में अधिकतर लोग आर्थिक रुप से काफी कमजोर है और वह पीने का पानी दूर-दूर से लाने को मजबूर होते है।

कॉलोनी के लोगों ने विभाग से जमीन वापस लेने की उठाई मांग

लोगों के अनुसार कॉलोनी की सहमति पर जन स्वास्थ्य विभाग को 20 गज जगह ट्यूबवेल लगाने के लिए दी गई थी। ट्यूबवेल को लगे चार का समय बीत चुका है, अभी ट्यूबवेल चालू नहीं किया गया। अगर जल्द ही ट्यूबवेल चालू नहीं होता है तो कॉलोनी की जमीन वापस दी जाए।

कई बार अधिकारियों को कहा जा चुका: पार्षद

विकास नगर में 3 साल पहले टयूबवेल लगवाया गया था, लेकिन इतने साल बाद भी लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा। अधिकारी भी आश्वासन ही दे रहे है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से टयूबवेल को चालू करवाया जाए। राजवंती मेहरा, वार्ड 29 पार्षद जींद।

जल्द किया जाएगा सप्लाई का कनेक्शन

यह मामला नोटिस में नहीं था। इसकों को लेकर जल्द ही रिपोर्ट मांगी जाएगी और विकास नगर में लगे ट्यूबवेल का पेयजल सप्लाई के साथ जल्द ही कनेक्शन कर दिया जाएगा और जल्द ही ट्यूबवेल चालू कर लोगों पेयजल सप्लाई किया जाएगा। संजय शर्मा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग जींद।
September 07, 2020

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों के नाम जल्द होंगे तय, आवेदनों की फिजिकल वेरीफिकेशन शुरू

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में लाभार्थियों के नाम जल्द होंगे तय, आवेदनों की फिजिकल वेरीफिकेशन शुरू

 रोहतक : गांवों के जिन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना  ग्रामीण में सरकार से मकान बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। उनको यह खबर सुकून देगी। क्याेंकि इस योजना पर लगभग दो साल बाद सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। योजना का लाभ परिवारों को देने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय ने आवेदनों की फिजिकल वेरीफिकेशन करवानी शुरू कर दी है, जिन्होंने आवेदन किया हुआ है।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना में एक परिवार को अगर वह पात्रता की सभी शर्ते पूरी करता है तो 1 लाख 38 हजार रुपया सरकार की तरफ से मकान बनाने के लिए दिया जाता है। इसके लिए सरकार बकायदा ऑनलाइन आवेदन  पत्र आमंत्रित करती है।
September 07, 2020

सुविधा:रेलवे ने की 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा, 4 हरियाणा से गुजरेंगी, 10 से होगी रिजर्वेशन

सुविधा:रेलवे ने की 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा, 4 हरियाणा से गुजरेंगी, 10 से होगी रिजर्वेशन

दो जाेड़ी ट्रेनें अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलेंगी ट्रेनों में रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी

अम्बाला : रेलवे ने 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें हरियाणा से होकर गुजरेंगी। इनमें से 2 जाेड़ी ट्रेनें अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलेंगी, जिसका यात्रियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि रेलवे ने जुलाई से 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई थी जिसमें अम्बाला कैंट स्टेशन से 9 जोड़ी ट्रेनें इस समय गुजर रही हैं।
12 सितंबर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में हरियाणा के हिस्से 4 जोड़ी ट्रेनें हैं, जिनमें ट्रेन नंबर 01841-42 कुरुक्षेत्र-खुजराहो एक्सप्रेस है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन नंबर 05933-34 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 04723-24 भिवानी-कानपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन नंबर 03307-08 फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी।
ट्रेनों में रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर या ऑनलाइन यात्री इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा सकेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन पर 12 सितंबर से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरेंगी। नई ट्रेनों के चलने से यात्रियों को थाेड़ी राहत मिलेगी। मगर अभी भी रेलवे द्वारा सैकड़ों प्रमुख ट्रेनें हैं जिनके नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को ज्यादा दिक्कत

एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलने से दैनिक यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। इस समय रेलवे द्वारा अपने स्टाफ के लिए 2 वर्कमैन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें अम्बाला-सहारनपुर सेक्शन और नंगल डैम सेक्शन पर चल रही हैं। रेलवे स्टाफ को ड्यूटी स्थल तक लाने के लिए इनका संचालन किया जा रहा है। मगर हजारों दैनिक यात्री ऐसे हैं जोकि पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से ड्यूटी पर पहले जाते थे, अब उन्हें बसों या फिर अपने वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है।
September 07, 2020

जिले के 9 प्राइमरी, 4 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिला मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा

जिले के 9 प्राइमरी, 4 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को मिला मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा

नाममात्र फीस में आधुनिक संसाधनों के जरिए स्मार्ट तरीके से दी जाएगी शिक्षा महेंद्रगढ़ में पहले से ही चल रहा है एक मॉडल संस्कृति स्कूल

महेंद्रगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे जिले के लिए एक और अच्छी खबर है। जिले के 4 सीनियर सेकंडरी स्कूलों व 9 प्राइमरी विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूलों का दर्जा दिया गया है। इन स्कूलों में आधुनिक तौर-तरीकों व संसाधनों से बेहतर शिक्षा दी जाएगी। जिले में एक मॉडल संस्कृति स्कूल पहले से महेंद्रगढ़ में संचालित है।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम और आधुनिक संसाधनों से शिक्षा देने के लिए वर्ष 2007 में प्रयोग के तौर पर महेंद्रगढ़ जिले सहित प्रदेश में 16 आधुनिक स्कूल बनाए गए थे। इनको मॉडल संस्कृतिक स्कूल का नाम दिया गया था। इन स्कूलों के बेहतर परिणाम को देखते हुए अब प्रदेशभर में 1000 प्राइमरी स्कूलों तथा 112 सीनियर सेकंडरी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों का दर्जा दिया गया है। इन स्कूलों की सूची 4 सितंबर को शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।
इसके अनुसार जिले में 4 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा 9 प्राइमरी स्कूलों को यह दर्जा दिया गया है। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल खंड स्तर तथा प्राइमरी स्कूल आवश्यकतानुसार गांवों व शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। खासकर उन स्थानों पर जहां गर्ल्स तथा ब्वायज दोनों स्कूल हैं, ताकि लड़कोंं के साथ लड़कियों को भी इन स्कूलों का लाभ मिल सके।

4 सीनियर सेकंडरी स्कूलों को बनाया मॉडल संस्कृति स्कूल
1. नांगल चौधरी ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा
2. नारनौल ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) नारनौल
3. अटेली ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) अटेली मंडी
4. कनीना ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) कनीना

इन 9 प्राइमरी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों का दर्जा
1. राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोलियान नारनौल
2. राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना
3. राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसानी महेंद्रगढ़
4. राजकीय प्राथमिक पाठशाला जड़वा
5. राजकीय प्राथमिक पाठशाला पथरवा
6. राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरपुर
7. राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियामतपुर
8. राजकीय प्राथमिक पाठशाला बायल
9. राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूसनौता

मॉडल संस्कृति स्कूलों में बच्चों को ये मिलेंगी सुविधाएं

मॉडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों माध्यमों से डिजिटल क्लासरूम में पढ़ाई कराई जाएगी। सामान्य तथा ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब सहित अन्य प्रयोगशालाओं की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। खेलों के लिए मैदान तथा समुचित सामान की व्यवस्था होगी। बिजली के लिए सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। स्टाफ की कमी को पूरा कर आवश्यकतानुसार अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले सुयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ अन्य आधुनिक जरुरतों को भी पूरा किया जाएगा।

अब सभी खंडों में एक मॉडल स्कूल

जिले के 4 सीनियर सेकंडरी तथा 9 प्राइमरी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों का दर्जा दिया गया है। एक मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में पहले से चल रहा है। अब सभी ब्लॉकों में एक स्कूल हो जाएगा। जो जिले के लिए अच्छी खबर है। - सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल
September 07, 2020

सुनील बिंझौल मामले में आरोपी महिला को हुआ काेराेना, मेडिकल कॉलेज में भेष बदल सिपाहियों के सामने से फरार

सुनील बिंझौल मामले में आरोपी महिला को हुआ काेराेना, मेडिकल कॉलेज में भेष बदल सिपाहियों के सामने से फरार

गैंगरेप का आरोप लगा 38 लाख में समझौता कर भागी महिला को कड़ी मशक्कत से पकड़ा था करनाल जेल में संक्रमित हुई, अस्पताल में टॉयलेट गई, लोअर-टीशर्ट पहन भाग गई

करनाल : कांग्रेस के जिला संयोजक सुनील बिंझौल मामले में पुलिस ने 5 दिन की मशक्कत के बाद गैंगरेप का आरोप लगाकर केस दर्ज कराने वाली महिला को जींद से गिरफ्तार कर करनाल जेल भेज दिया था। जेल में वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद वह पॉजिटिव हो गई थी। 3 सितंबर को उसे करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया था। शनिवार को सुरक्षा में तैनात महिला सिपाहियों के सामने भेष बदलकर भाग गई।

गैंगरेप केस में सौदेबाजी में 38 लाख ले फंसा सुनील

गांव बिंझौल में कांग्रेस नेता सुनील के घर पर किराए पर रहने वाली महिला ने 29 जुलाई को थाना सेक्टर-13/17 में शिकायत दी थी। महिला ने सनौली थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र दाहिया, दुकानदार सुरेंद्र रोहिल्ला सहित 3 पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने सनौली बुलाया था। वह दुकान में गैंगरेप किया। इस बीच महिला ने आरोपियों से सौदेबाजी शुरू कर दी। इस मामले में सुनील बिंझौल बीच में आ गए। आरोपियों से 38 लाख में समझौता करा दिया। 30 लाख रुपए ले लिए। इस मामले की जानकारी एसपी को हो गई थी। एसपी ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच कराई। टीम ने मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर सुनील को गिरफ्तार कर लिया था।

महिला को जींद से गिरफ्तार कर 29 अगस्त को भेजा था जेल

सुनील की गिरफ्तारी के 5 दिन बाद ही आरोपी महिला को एसआईटी ने जींद से गिरफ्तार किया था। उससे 3 लाख रुपए भी बरामद हुए थे। 29 अगस्त को कोर्ट में पेश कर उसे करनाल जेल भेज दिया था। वहां वह कोरोना संक्रमित हो गई। पुलिस ने 3 सितंबर को उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के छठी मंजिल स्थित आइसोलेशन कोविड-19 के वार्ड नंबर 4 में भर्ती करा दिया।
डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि दो महिला सिपाहियों को सुरक्षा में लगाया था। शनिवार दोपहर साढ़े 3:30 बजे वह बहाने से बाथरूम में गई। कुछ देर बाद वह लोअर-टीशर्ट पहनकर बाहर आ गई। महिला सिपाही उसे पहचान नहीं पाईं और वह उनके सामने ही भाग गईं। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई।
September 07, 2020

जानें श्राद्धों से जुड़े ये अनोखे तथ्य, क्यों मनाते हैं श्राद्ध ?

जानें श्राद्धों से जुड़े ये अनोखे तथ्य, क्यों मनाते हैं श्राद्ध ?

एक तरफ तो यह माना जाता है कि जब इंसान मरता है तो उसका पुनर्जन्म होता है.. मतलब अगर घर में किसी बुजुर्ग की मृत्यु हुई है तो वे अगले जन्म में कहीं पैदा हो गए होंगे। दूसरी तरफ श्राद्ध में पितरों को खिला कर हम यह सिद्ध करते हैं कि वह बेचारे कहीं भूख से तड़प रहे हैं पर उन्हें खीर हलवे की जरूरत है। अब यह सोचिए अगर तो उनका जन्म कहीं पर हो गया है तो उन्हें हमारा पहुंच दिया खाना नहीं पहुंचेगा। दूसरी बात अगर जन्म नहीं हुआ वह अभी भी ब्रह्मांड में घूम रहे हैं तो पुनर्जन्म की थ्योरी गलत हो जाती है। लेकिन कोई इस बात पर विचार ही नहीं करना चाहता!
घरों में सुख शांति समृद्धि के लिए श्राद्ध जरूरी है, यह कहकर हम सदियों से श्राद्ध कर रहे हैं। लेकिन क्या हमारे देश से गरीबी दूर हो गई ?ठीक है ,आप कहें कि एक तरह का दान ही है, अगर दान है तो कृपया जरूरतमंद को दीजिए। पंडितों को खिलाने से कोई फायदा नहीं( कृपया पंडित जन क्षमा करें) अब तो पंडित लोग भी श्राद्ध में परेशान हो जाते हैं।
अब इस के वैज्ञानिक कारण पर आते हैं जो कि बहुत ही उचित और सार्थक है। आप जानते हैं कि पितृ पक्ष पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक 15- 16 दिन का होता है और यह वर्षा ऋतु के बाद आता है.. परंतु पितृपक्ष मेँ कौवे को ही भोजन क्यों ?
आप ने कभी पीपल या बड का पेड लगाया?अथवा किसी को लगाते देखा?"नहीं।"यह दोनों पेड बीज के रोपने से नहीं उगते।ये दोनों अति उपयोगी पेड को उगाने की प्रकृति माँ ने अलग ही प्रबंध किया है।इनके बीजों को जब कौवे खाते हैं , तब उनके पेट में एक विशेष क्रिया से इनके बीजों में विशेष परिवर्तन होता है। जो बीजों को पेड़ उगने के लिए परिपक्व करता है।इसके सिवा और कोइ रीत नहीं है !फिर जहाँ कौवे बीट करते है वहाँ ये पेड उगते हैं ।
पीपल वह एकमात्र पेड है, जो सबसे अधिक प्राणवायु ( O2) देता है। पीपल ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों में सबसे पहला स्थान रखता है। बड के गुण भी बहुत हैं। वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड खींचने और ऑक्सीजन देने की इसकी क्षमता बेजोड़ है। दवाओं में तो इसका बहुत ही ज्यादा प्रयोग होता है। ये दोनों पेड तभी तक रहेंगे जब तक कौवे रहेंगे। वर्षा ऋतु के बाद वे अँडे देते हैं। तो उनकी नयी पीढी के भोजन का उपयुक्त प्रबंध करने के लिए हमारे ऋषि मुनियों ने समाज में प्रथा डाली कि श्राद्ध में लोग छतों पर भोजन अवश्य रखें। उसके बीज पेड़ों को उगने में सहायक होंगे। ये हमारा प्रकृति रक्षण में सहयोग होगा। देखिए वह तब के समय में भी प्रकृति के प्रति कितने सजग थे?
मैंने बहुत से लोगों को श्राद्ध पर मजाक बनाते देखा है. अपनी परंपरा पर हँसे नहीं , सहर्ष पालन करें। सनातन धर्म जितना वैज्ञानिक और सार्थक कुछ भी नहीं, हर एक प्रथा, रिवाज के पीछे एक बहुत बड़ा तर्क और विज्ञान कार्य करता है!बस उस तर्क को जानने की जरूरत है। आज के बाद आपसे कोई पूछे कि आप लोग श्राद्ध क्यों करते हो? तो यह कारण बतलाएं कि आपके पूर्वजों ने प्रकृति की रक्षा के लिए एक महान व्यवस्था की है ना कि पितरों को खिलाने वाला। यह कौवे कोई हमारे पितृ बन कर नहीं हमारी प्रकृति के रक्षक बनकर आते हैं। इसलिए उन दिनों में इन्हें जरूर भोजन दें क्योंकि प्रकृति नहीं तो हम भी नहीं।
September 07, 2020

पानीपत:सुरक्षा के लिए मिला गार्ड मजदूर ने लौटाया, बोला- गनमैन शराब-बीड़ी पीकर पूरी रात हथियार घुमाता रहा, इससे ही गोली लगने का डर

पानीपत:सुरक्षा के लिए मिला गार्ड मजदूर ने लौटाया, बोला- गनमैन शराब-बीड़ी पीकर पूरी रात हथियार घुमाता रहा, इससे ही गोली लगने का डर

फिरौती-हत्या की मिली धमकी तो मजदूर की सुरक्षा में लगाया गया था गनमैन श्रमिक को इंटरनेट कॉल पर 10 लाख रुपए रंगदारी और हत्या की धमकी मिली थी

पानीपत : गढ़ सरनाई गांव में दिहाड़ी मजदूर विकास को गनमैन मिलने और गार्ड को वापस लौटाने का रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, श्रमिक को काला जठेडी नीरज बवाना गैंग के सदस्य के नाम से इंटरनेट कॉल कर 10 लाख रुपए रंगदारी और हत्या की धमकी मिली थी। इसलिए पुलिस ने मजदूर को गनमैन दे दिया।
पीड़ित ने यह आरोप लगाते हुए सुरक्षाकर्मी वापस कर दिया कि गनमैन ने पहली ही रात उनके परिवार को सोने तक नहीं दिया। वह रात भर शराब, सिगरेट और बीड़ी पीता रहा। बार-बार कार्बाइन लोड-अनलोड करता रहा। एसएचओ कमलजीत का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। दिहाड़ी मजदूर विकास ने बताया था कि 21 अगस्त को अनजान नंबर से कॉल आई थी।
विकास ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी थी। केस दर्ज कर सेक्टर-13/17 थाना पुलिस, साइबर सेल और सीआईए वन की टीम जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि विकास की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। एक महीने पहले पत्नी सोनीपत अपने मायके चली गई। पुलिस को लगा कि पत्नी ने ही तो यह कॉल नहीं करवाई थी। इसलिए पुलिस ने उसे गनमैन दिया गया था।
अब कोई दूसरा सुरक्षाकर्मी लेने से भी कर दिया मना
विकास अगले दिन सुबह ही गनमैन को लेकर थाना सेक्टर-13/17 में पहुंच गया। गनमैन को वापस देते हुए कहा कि मैं दिहाड़ी मजदूरी करता हूं। गनमैन नहीं संभाल पाऊंगा। आरोप लगाया कि गनमैन ने पूरी रात उसे और उसके परिवार को सोने नहीं दिया। घर के बाहर बिठाए रखा। शराब पी। दो पैकेट सिगरेट और 4 बंडल बीड़ी के पी गया। बार-बार कार्बाइन को लोड-अनलोड करता रहा। उसे डर लग रहा था कि गलती से गोली चल गई तो जान चली जाएगी। उसने अब दूसरा भी कोई गार्ड लेने से मना कर दिया है।
September 07, 2020

किसानों से मजाक, रेस्ट हाउस बुलाकर खुद ही नहीं पहुंचे अधिकारी

किसानों से मजाक, रेस्ट हाउस बुलाकर खुद ही नहीं पहुंचे अधिकारी

सोनीपत : गन्नौर आईएमटी के लिए जमीन अधिग्रहण करने के विषय में बैठक करने के लिए किसानों  को बुलाने वाले एचएसआईआईडीसी पंचकुला के अधिकारी खुद बैठक में नहीं पहुंचे। लड़सौली व आस-पास गांव के ग्रामीण पूरा दिन जीटी रोड स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा।
किसानों ने अधिकारियों के पास फोन भी किया, लेकिन अधिकारियों द्वारा उनके फोन भी नहीं उठाए गए। जिससे किसान निराश होकर अधिकारियों को कोसते हुए अपने घरों को लौट गए।
लड़सौली व आस-पास के गांवो ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एचएसआईआईडीसी पंचकुला के अधिकारी आईएमटी  के प्रोजेक्ट के लिए जमीन के विषय में बातचीत करने लड़सौली रेस्ट हाउस आएंगे। इसके बाद वे जीटी रोड विश्राम गृह में पहुंच गए, लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं आया। शाम तक इतंजार करने के बाद वापिस अपने घरों को लौट गए।
गांव के सरपंच प्रदीप मोर ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि एचएसआईआईडीसी पंचकुला के अधिकारी किसानों से बात करने के लिए लड़सौली रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी और विश्राम गृह में एकत्रित किया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया तो उन्होंने उस नंबर पर सम्पर्क किया, जिस नम्बर से उनके पास फोन आया था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो ग्रामीण नाराज होकर अपने घरों को लौट गए।
September 07, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा बोली, इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा का गिरना, भाजपा-जजपा की बड़ी विफलता

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा बोली, इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा का गिरना, भाजपा-जजपा की बड़ी विफलता

चंडीगढ़ :  हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा  ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में तीसरे स्थान से 16वें स्थान पर लुढ़कना बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने इसे हरियाणा की भाजपा- जजपा सरकार की बड़ी विफलता बताया है।
सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश इस सरकार के कुशासन में बेरोजगारी के मामले में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में हरियाणा प्रदेश का तीसरे स्थान से 16वें स्थान पर लुढ़कना इस सरकार के विफ़लतम कार्यकाल का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल घोटालों और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश पर कर्ज  लगातार बढ़ता जा रहा है।

Sunday, September 6, 2020

September 06, 2020

हरियाणा में पंचायतों को बनाया ज्यादा सशक्त , अब ये काम भी होगा पंचायतों के अधीन

हरियाणा में पंचायतों को बनाया ज्यादा सशक्त , अब ये काम भी होगा पंचायतों के अधीन

चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। गांवों में स्थित जलघरों को पूरी तरह से विकसित करके जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से पंचायतों को सौंपा जाएगा।

डिप्टी सीएम ने विकास एवं पंचायत तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि केंद्र सरकार 'जल जीवन मिशन' योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना चाहती है।

उन्होंने बताया कि हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए फंड की कमी होना बताया है, लेकिन राज्य सरकार प्रदेश के हर घर की रसोई में नल से 55 लीटर शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी, इसके लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जलघरों को दुरुस्त किया जाएगा, फिर दो साल बाद ये सभी जलघर वहां की पंचायतों को सौंप दिए जाएंगे। इन जलघरों की मरम्मत व कर्मचारियों का पूरा जिम्मा पंचायतों का रहेगा। इससे जहां जलघरों का रखरखाव ठीक रहेगा, वहीं पंचायतें सशक्त होंगी।
September 06, 2020

खाकी का फिर खौफनाक चेहरा आया सामने, खाना नहीं दिया तो PCR में डाल ले गए पुलिसवाले

खाकी का फिर खौफनाक चेहरा आया सामने, खाना नहीं दिया तो PCR में डाल ले गए पुलिसवाले

फरीदाबाद : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले गृह मंत्री अनिल विज की पुलिस बेलगाम होती जा रही है। आए दिन पुलिस द्वारा लोगों के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला देर रात का है, जब बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने की पुलिस बेलगाम हो गई और एक होटल पर खाना ना मिलने पर होटल संचालक के साथ जमकर मारपीट की। जिसका होटल संचालक और आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब फरीदाबाद में वायरल हो रहा है और पुलिस की गुंडागर्दी की हकीकत बयां कर रहा है।

फरीदाबाद में वायरल हो रही पुलिस की गुंडागर्दी की यह वीडियो बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना इलाके का है, जहां पर देर रात पुलिस एक एक नहीं बल्कि दो-दो होटलों पर खाना मांगने के लिए पहुंची थी लेकिन दोनों ही जगह उसे खाना नहीं मिला तो खाकी पहनी पुलिस का पारा चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन पुलिस पीसीआर में डाल कर थाने ले गई जैसा कि इस वीडियो में दिखाई दे रहा है।

इसके बाद की हकीकत खुद होटल संचालक ने बयां करते हुए बताया कि पुलिस ने खाना ना मिलने के चलते न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे थाने ले जाकर लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी ने बुरी तरह पीटा और उसके जेब में रखे ₹10000 भी छीन लिए। होटल संचालक के मुताबिक उसके पड़ोसियों की दखल के बाद पुलिस ने उसे जबरन एक कागज पर साइन करा कर छोड़ दिया।

लेकिन पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करता है क्योंकि उसका कोई कसूर नहीं था और फिर भी पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह पीटा वह पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर मंत्री तक न्याय की गुहार लगाएगा।

वही पुलिस की गुंडागर्दी की हकीकत बयां करता दूसरा होटल संचालक भी मीडिया के कैमरे पर यह साफ-साफ कह रहा है कि पहले पुलिस उसके पास खाना मांगने के लिए आई थी । जब उसके पास खाना नहीं मिला तो पुलिस ने उसे कुछ सेवा- पानी करने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी सेवा पानी नहीं की तो वह उसे धमकाते हुए चले गए।
September 06, 2020

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, बरौदा उपचुनाव में जुटे हुए थे हुड्डा

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, बरौदा उपचुनाव में जुटे हुए थे हुड्डा

रोहतक : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद वो होम क्वारंटीन हो गए हैं। अब वो जल्द ही मेदांता या एम्स में दाखिल हो सकते हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा काफी समय से बरौदा उपुचनाव में जुटे हुए थे और गांव गांव जाकर लोगों के बीच प्रचार कर रहे थे। अब मुलाकात करने वालों की भी टेंशन बढ़ गई है। दीपेंद्र हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों के लिए भी टेंशन बढ़ गई है।
September 06, 2020

खुशखबरी: रोहतक पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का पहला चरण सफल

खुशखबरी: रोहतक पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का पहला चरण सफल

रोहतक :  कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई भी वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। कोरोना वैक्सीन को लेकर हरियाणा के रोहतक में तैयार की जाने वाली पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का पहला चरण सफल हो गया है । आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ के नियम के अनुसार फेज वन वैक्सीन के हुमन ट्रायल में शामिल वालंटियर को कोरोना कि फॉर कोल्ड एंड एंटीबॉडी मिली । इसके पहले ट्रायल की सफलता के बाद अब इसके दूसरे ट्रायल की तैयारी की जा रही है । दूसरा ट्रायल भी 7 सितंबर से शुरू किया जाएगा । इसके दूसरे ट्रायल के अंदर देश भर के 12 संस्थानों में से 12 से 65 वर्ष तक के वालंटियर को यह कोरोना वैक्सीन दी जाएगी ।पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ट्रायल का पहला चरण पीजीआईएमएस रोहतक में चल रहा है।

दूसरे चरण के अंदर 380 वालंटियर में से रोहतक पीजीआईएमएस के 40 से 50 वालंटियर इसमें शामिल होंगे । सूत्रों के मुताबिक, यदि इस कंपनी का दूसरा प्रशिक्षण भी सफल होता है तो उस समय के बाद यह कंपनी अपनी वैक्सीन भारतीय बाजार में उतार देगी। हर कंपनी के पहले से इसका पहला ट्रायल पूरा होने का इंतजार रहता है। आपको बता दें यह रिसर्च दिसंबर में समाप्त होने की उम्मीद थी लेकिन यह कुछ समय पहले ही यह संपन्न हो गया है । यदि हम पहले चरण की बात करें तो पहले चरण में यह वैक्सीन 375 वालंटियर को दी गई थी। जिसमें से 81 वालंटियर पीजीआईएमएस रोहतक के वालंटियर थे।

 पीजीआईएमएस रोहतक डॉक्टर वर्मा ने कहा कि पहले भेज के ट्रायल में सभी लोग बिल्कुल स्वस्थ है किसी को भी कहीं एडमिट करने की नौबत नहीं आई । कुछ वॉलिंटियर्स को बुखार, सर दर्द की समस्या हुई लेकिन फिलहाल सब बिल्कुल ठीक है. आपको बता दें पहले फेज में 18 वर्ष से 55 वर्ष के आयु के वॉलिंटियर्स को शामिल किया गया था । जबकि अब दूसरे फेज में 12 वर्ष से 65 वर्ष के वालंटियर को शामिल किया जाएगा । यदि कोई भी वालंटियर में शामिल होना चाहता है तो वह 9416447071 पर संपर्क कर सकता है।
September 06, 2020

राहुल गांधी की बात के तीसरा वीडियो ट्वीट जारी, GST को बताया आर्थिक सर्वनाश।

GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।

 दुसरे वीडियो ट्वीट मे बात की थी नोट-बन्धी की 

पहले वीडियो ट्वीट मे बात की थी अर्थव्यवस्था की 


September 06, 2020

उकलाना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की मंजूरी

उकलाना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार  ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। शिक्षा-क्षेत्र में सुधार की दिशा में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्यमंत्री अनूप धानक  ने मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, डिप्टी सीएम  दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल का आभार व्यक्त किया है।राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल की स्थापना की मंजूरी देकर सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार के अपने संकल्प को दोहराया है।
उन्होंने बताया कि उकलाना हलके में कुल 20 स्कूल खोले जाएंगे। अग्रोहा ब्लॉक में ऐसे कुल 8 स्कूल खुलेंगे। इनमें जीपीएस अग्रोहा, जीपीएस कनोह, जीपीएस कुलेरी, जीजीपीएस कुलेरी, जीजीपीएस नंगथला, जीपीएस नंगथला, जीजीपीएस सिवानी बोलान व जीपीएस सिवानी बोलान शामिल हैं।
September 06, 2020

हरियाणा में बाजरे की फसल के आंकड़े जमा करने पर जुटा कृषि विभाग

हरियाणा में बाजरे की फसल के आंकड़े जमा करने पर जुटा कृषि विभाग

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि बाजरे की फसल के आंकड़ों का सही और समय पर सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सभी जिलों में 1,500 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया है। किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए एक फुल-प्रूफ मैकेनिज्म बनाया है।
उन्होंने बताया कि 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अब तक राज्य के 7,01,061 किसानों ने 38,88,304.45 एकड़ भूमि पर फसल का पंजीकरण किया है। उन्होंने शनिवार यहां बताया कि खरीफ-2020 के दौरान बोई गई बाजरा की फसल का 10 सितंबर, 2020 तक पूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए जिलों में 727 कृषि स्नातक और 800 सक्षम युवा पहले से ही लगाए गए हैं। इस कार्य को करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त लोग लगाने की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी चूक के मामले में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कौशल ने कहा कि जो किसान भूमि रिकॉर्ड से संबंधित मुद्दों का निवारण करवाना चाहते हैं वे उक्त पोर्टल के माध्यम से जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) से संपर्क करें। किसी भी अन्य शिकायत के लिए किसान टेलीफोन या ई-मेल के माध्यम से संबंधित कृषि विभाग के उप निदेशक (डीडीए) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंनें कहा कि फसल का पंजीकरण होने से किसानों को फायदा होगा। 
September 06, 2020

हाईप्रोफाइल गैंग रेप मामले में विधायक के बेटे से बातचीत का दूसरा ऑडियो वायरल

हाईप्रोफाइल गैंग रेप मामले में विधायक के बेटे से बातचीत का दूसरा ऑडियो वायरल

करनाल : स्कूल संचालक व तहसीलदार पर गैंग रेप  के मामले में आए दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। शनिवार को महिला दोबारा मीडिया के सामने आई और उसने विधायक के बेटे से बातचीत का एक और ऑडियों वायरल  किया।
महिला का दावा है ऑडियों में बातचीत कर रहा शख्स विधायक का बेटा है। ऑडियों में विधायक का बेटा महिला पर बयान बदलवाने का दबाव दे रहा है, जिसमें वह महिला को एसपी के समक्ष बयान बदलने की बात कह रहा है। जिस पर महिला कह रही है कि इस मामले में महिला आयोग व मीडिया पीछा पड़ा है, इसलिए वह बयान नहीं बदलेगी और आरोपियों को सजा दिलवाएगी। जिस पर विधायक का बेटा महिला आयोग व मीडिया के बारे में अभद्र टिप्पणी करता हुआ सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं विधायक का बेटा बातचीत में कह रहा है कि आरोपियों द्वारा 25 से 30 लाख रुपये पुलिस के पास पहुंचा दिए गए है, इसलिए ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर रही है। विधायक का बेटा कह रहा है कि आरोपी तहसीलदार सीएम का खास है, जिसको सीएम ने बोल रखा है कि यदि तुम्हारा कोई कसूर नहीं है, तो तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। जिस पर महिला ने कहा कि उसका कसूर है और उसने सीएम को सच्चाई क्यों नहीं बताई। इस पर विधायक का बेटा बोल रहा है कि जब उसे पता है, उसे बचाने वाले है, तो वह क्यों बोलेगा उसने कसूर किया है।

मददगार बन कर आया भेडिया

हनीट्रेप की आरोपी महिला का कहना है कि वह चोरों तरफ भेडियों से घिरी हुई थी। एक भेडिया भाई बन कर उसकी मदद करने का भरोसा देकर उसके पास आया, मगर उसने ही उसे झूठे ट्रेप में फंसा दिया। महिला ने मीडिया के माध्यम से सीएम को भी गुहार लगाई है कि वह इस मामले में संज्ञान लेकर उसकी मदद करें और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए। ट्रेप का मुख्य आरोपी विधायक का बेटा है, उसने ही षडयंत्र कर उसे हनीट्रेप के झूठे केस में फसाया और पुलिस भी उसके साथ मिली हुई थी। उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका उसके साथ न्याय करेगी।
फोन नहीं उठाया : वहीं इस ऑडियों के संबंध में जब विधायक के बेटे का पक्ष जानने के लिए उसे फोन किया गया, तो उसने फोन नहीं उठाया। 
September 06, 2020

हरियाणा पुलिस के दो SHO समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिये क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा पुलिस के दो SHO समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिये क्या है पूरा मामला ?

बहादुरगढ़ : हरियाणा पुलिस के दो SHO समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। रोहतक के आईजी संदीप खिरवार ने छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक बहादुरगढ़ में दो थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। आरोप बामड़ौली में अवैध खनन के मामले में संलिप्तता का है।

आरोप है कि झज्जर के बामड़ौली गांव में पिछले काफी दिनों से अवैध खनन चल रहा था। इस मामले में दो सिंतबर की रात को खनन विभाग के अधिकारियों ने रेड मारी थी। मौके से गाड़ियों और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में पहले से ही शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो ढिलाई बरतने के आरोप में लाइनपार थाना प्रभारी व एक एएसाई को सस्पेंड कर लाइनहाजिर किया गया है।

आसौदा थाना क्षेत्र में पीसीआर कर्मियों द्वारा जांच की जा रही थी। वहां से गुजर रहे पुलिस अधिकारियों की इस पर नजर पड़ी। मामले में कार्रवाई करते हुए आसौदा थाना प्रभारी, मुंशी और दो पीसीआर कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
September 06, 2020

राज्यमंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान,मेरे नाम पर नोकरी लगाने की ऐवज में रुपये ठगने वाले शातिर गिरोह से सावधान रहे जनता

राज्यमंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान,मेरे नाम पर नोकरी लगाने की ऐवज में रुपये ठगने वाले शातिर गिरोह से सावधान रहे जनता

 कुरुक्षेत्र:-राज्यमंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान,मेरे नाम पर नोकरी लगाने की ऐवज में रुपये ठगने वाले शातिर गिरोह से सावधान रहे जनता, नोकरियों के मामले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ बिना किसी खर्ची पर्ची के रोजगार दे रही सरकार.
प्रदेश सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह ने इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में तो गाड़ी किसी और के पास होती थी और चाबी किसी और के पास और सर्विस कोई और करवाता था,
खेल मंत्री संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे उन्होंने कहा कि उनकी पेहोवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं चाहे स्टेडियम बनवाना हो या पीएससी का निर्माण हो तमाम प्रकार के का विकास कार्य पेहीवा विधानसभा में हो रहे हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश जो खिलाड़ी अच्छे मेडल आएगा और प्रदेश का और देश का नाम रोशन करेगा उन्हें खेल विभाग में कोच के उच्च पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
September 06, 2020

विकास की रेस में जींद, अगले कुछ सालों में बदल जाएगी सूरत

विकास की रेस में जींद, अगले कुछ सालों में बदल जाएगी सूरत

जींद। हरियाणा के पिछड़े जिलों में शुमार जींद की सूरत निकट भविष्य में बदलने वाली है। शहर में इंट्री करने वाली सभी सड़कें नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन चौड़ी हो जाएंगी। चार रेल फाटकों पर ओवरब्रिज जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। जींद बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस बाईपास पर पांच रोड ओवरब्रिज भी बने हैं, जिससे शहर के अंदर जाम की समस्या काफी कम हुई है।

जींद के चारों और और बन रही सड़के

किसी भी शहर का विकास अच्छी सड़क और रेल सुविधाओं से होता है। जींद जिला अभी तक इन दोनों सुविधाओं से वंचित रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने जींद से रोहतक, भिवानी, गोहाना, करनाल और नरवाना जाने वाली सड़कों को अपने अधीन ले लिया है। अब इन सड़कों को चौड़ा करने व फाटकों पर पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 
रेल के मामले में भी अभी तक जींद पिछड़ा ही रहा है। कई दशक बाद दिल्ली से वाया जींद होकर फिरोजपुर, लुधियाना का ट्रैक डबल हुआ है। इन रूटों पर इलेक्ट्रिक ट्रेन भी कुछ दिन पहले ही शुरू हुई हैं। जींद से गोहाना तक नया ग्रीन फील्ड हाइवे, जींद से होकर गुजरने वाला इस्माइलाबाद से नारनौल हाइवे व दिल्ली-कटरा हाइवे भी जींद के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

बन रहे नए हाईवे

केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार ने जींद जिले में सड़क तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया है। जींद से भिवानी, करनाल, गोहाना, पानीपत, हांसी और नरवाना जाने वाले मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है। इनमें से जींद से नरवाना तक सड़क का फोरलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। जींद से रोहतक तक फोरलेन का निर्माण कार्य भी तेज गति से शुरू हो चुका है। इस पर करीब 511 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जींद से भिवानी, करनाल व गोहाना तक सड़क को भी 10 मीटर चौड़ा करने का काम अंतिम चरण में है।
एनएचएआइ ने जींद से दिल्ली तक कनेक्टिविटी को आसान करने के लिए जींद से गोहाना तक 816 करोड़ से नया 352ए-ग्रीनफील्ड हाइवे बनाने का काम शुरू कर दिया है। गोहाना से सोनीपत तक जो सड़क है, उसे फोरलेन किया जाएगा। इसके बाद जींद से सोनीपत तक ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोनीपत में इस हाइवे को दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे में जोड़ा जाएगा।
उत्तर हरियाणा को दक्षिण हरियाणा से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र के न्यू इस्माइलाबाद के गांव गंगहेड़ी से नारनौल तक सिक्स लेन हाईवे बनाया जाएगा। भविष्य में इस हाईवे को आठ लेन तक बनाया जा सकेगा। एनएचएआइ ने 152डी नाम दिया है। यह हाइवे जींद जिले के 21 गांवों से गुजरेगा। इसके लिए 373 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है।
जींद से दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा और दिल्ली तक का सफर करना आसान होगा। चार राज्यों को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेस-वे भी जींद के 16 गांवों से होकर गुजरेगा। हरियाणा में यह सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे झज्जर जिले से शुरू होगा और रोहतक, सोनीपत, करनाल, जींद जिलों से होते हुए कैथल जिले में पंजाब की सीमा पर खत्म होगा। हाइवे में दोनों तरफ से गाड़ी को रोका जा सकता है। लेकिन एक्सप्रेस-वे में गाड़ी पूरी स्पीड में चलती है और दोनों तरफ से रोका नहीं जा सकता। इसमें दोनों लेन बाहर की साइड से बंद होंगी।
शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाईपास पर पिडारा के पास बनाए गए नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य 99 फीसद पूरा चुका है। अब यहां फिनिशिग चल रही है। बस स्टैंड से बसों के बाहर निकलने व अंदर आने के लिए सर्विस लेन को बीएंडआर बनाएगा या एनएचएआइ, इस पर पेंच फंसा हुआ है। सर्विस लेन बनने के साथ ही नया बस अड्डा शुरू हो जाएगा।

बड़ा मील का पत्थर मेडिकल कॉलेज व सीआरएस विश्वविद्यालय

जींद के विकास में सबसे बड़ा मील का पत्थर मेडिकल कॉलेज व सीआरएस विश्वविद्यालय साबित होने वाले हैं। इन दोनों संस्थानों के बनने से जींद में हाई सैलरीड लोगों की संख्या में इजाफा होगा। सीआरएस यूनिवर्सिटी के विस्तार से बच्चों व शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ बढ़ेगा। इसका असर मार्केट से लेकर रेंटल बिजनेस पर भी पड़ेगा।
जींद के इतिहास में पहली बार चेयरपर्सन पूनम सैनी के कार्यकाल में शहर के विकास के लिए सबसे ज्यादा पैसा मंजूर हुआ। जींद ऐसा जिला है, जहां बरसाती पानी निकासी के लिए अलग से ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। अब अमरूत योजना के तहत इस पर काम चल रहा है। बारिश व घरों के पानी से बार-बार उखड़ रही तारकोल की सड़कों की जगह ब्लॉक की सड़कें बनाई। बाहरी कालोनियों में सैकड़ों गलियां पक्की करवाई।
रोहतक बाईपास से भिवानी बाईपास के बीच ट्रक मार्केट के पास 109ए फाटक पर रेल ओवरब्रिज का काम भी अंतिम चरण में है। अगले एक-डेढ़ महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा रोहतक रोड बाईपास पर जेल के पास फाटक पर भी रेल ओवरब्रिज का थोड़ा काम बाकी है। सितंबर या अक्टूबर में यह बनकर चालू हो जाएगा। भिवानी से जींद तक 268 करोड़ से 10 मीटर चौड़ी हुई सड़क के टेंडर में इस ओवरब्रिज को शामिल किया गया है। उधर एनएचएआइ ने जींद से गोहाना तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा करवाया जा रहा है। इसी टेंडर में पिडारा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। अगले दो महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इधर बनखंडी से बीड़ की तरफ पुराने हांसी रोड पर रेलवे फाटक पर नेशनल हाइवे की तरफ से रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस पर 32.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शहर में देवीलाल चौक फाटक शहर को दो हिस्सों में बांटती है। दिन में कई बार यह फाटक बंद होने से यहां जाम लगता है। अब हैप्पी स्कूल से पुरानी अनाज मंडी की तरफ से सीधा आरयूबी का निर्माण शुरू हो गया है।
जींद के विधायक  डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जींद जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी जो शहर खुदा हुआ दिख रहा है, काम पूरा होने के बाद अगले कुछ महीनों में इसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिलेगा। शहर की सभी सड़कें सुंदर बनाई जाएंगी। विकास के मामले में जींद अब रोहतक, हिसार व करनाल के समकक्ष दिखाई देगा।
September 06, 2020

मिशन एडमिशन:कल से कॉलेजों में दाखिले शुरू,ऑनलाइन आवेदनों की जांच को लेकर कमेटी तैयार

मिशन एडमिशन:कल से कॉलेजों में दाखिले शुरू,ऑनलाइन आवेदनों की जांच को लेकर कमेटी तैयार

अब सरकारी व एडिड कॉलेजों में दाखिले का इंतजार खत्म,अमित पंघाल और काजल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शहर के इन्हीं काॅलेज से पढ़ चुके

रोहतक : सरकारी व एडिड कॉलेजों में सोमवार से यूजी कोर्सेज के लिए दाखिले की दौड़ शुरू होने वाली है। ऑनलाइन आवेदनों में आवेदकों को आने वाली समस्याओं का समाधान करने और दस्तावेजों की जांच को लेकर कमेटी पूरी तरह से तैयार है। विद्यार्थी जब कॉलेज में आए तो उन्हें अच्छा व सुरक्षित माहौल देने के लिए तैयारियां की जा रही है। कॉलेजों को संवारा जा रहा है। जहां जाट कॉलेज पिछले 27 वर्षों से खेलों में स्टेट चैंपियन रहा है।
वहीं, एमकेजेके कॉलेज शिक्षा के साथ एनसीसी, एनएसएस, खेलों, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करने के वाले असाधारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देता है और दाखिले के समय फीस में छूट भी प्रदान करता है। वहीं दूसरी ओर, ऑनलाइन दाखिले के लिए एक दिन शेष रह गया है। स्टूडेंट्स ने भी दाखिला लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

खेलों में 27 वर्ष से स्टेट चैंपियन के खिताब पर काबिज है जाट कॉलेज

वर्ष 1994 में जाट कॉलेज की स्थापना हुई। यहां 8 यूजी के साथ 9 पीजी कार्सेज है। बीए में विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार को ऐच्छिक विषय के तौर पर पिछले वर्ष शुरू किया गया है। विद्यार्थी भूगोल, संस्कृत, गणित, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान आदि विषयों के साथ एक विषय के तौर पर पत्रकारिता को भी ऐच्छिक विषय के रूप में चुन सकते हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ 100 सीसीटीवी लगाए गए हैं।
छात्र-छात्रा के लिए हॉस्टल सुविधा है। तीन साल से वाईआरसी में स्टेट चैंपियन है और विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में मैरिट ले रहे हैं। कॉलेज के एल्युमिनाई खिलाड़ी अमित पंघाल, काजल सैनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी किसी गलत सूचना के आधार पर ठगी का शिकार न हो। अगर विद्यार्थी को संशय हो तो वह कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लें या टेलीफोन नंबरों से भी सूचना ले सकता है।

200 होनहार छात्राएं ले रहीं हैं कॉलेज में छात्रवृत्ति

एमकेजेके कॉलेज में नेशनल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी क्षेत्र में पहचान बनाने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। फीस में भी छूट मिलती है। प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने कहा कि इस समय 200 होनहार छात्राएं छात्रवृत्ति ले रही है। यूथ फेस्टिवल में हुए कॉलेज के प्ले ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। खेलों में देश-विदेश में कॉलेज की छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। यहां के एल्युमिनाई खिलाड़ी साक्षी मलिक, ममता खरब, हिंद केसरी सुमन कुंडू ने कॉलेज के गौरव को हमेशा ही बढ़ाया है। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र में भी कई नामचीन इसी कॉलेज से पढ़े हैं।