Breaking

Sunday, August 23, 2020

August 23, 2020

कॉलेजों के फर्स्ट व सेकंड ईयर के विद्यार्थी 28 तक होंगे प्रमोट, इस साल नहीं होगी फीस में बढ़ोतरी

उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में पढ़ रहे फस्ट व सेकंड ईयर के हजारों विद्यार्थियों को 28 अगस्त तक प्रमोट कर एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए यूनिवर्सिटी को निर्देश जारी कर दिए गए है। 28 अगस्त से पहले यूनिवर्सिटी फस्ट व सेकंड ईयर के विद्यार्थी प्रमोट कर सकती है, जो विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में आंतरिक मूल्यांकन व असाइनमेंट के अंकों के 50 प्रतिशत वेटेज और पिछली परीक्षाओं में अंकों के 50 प्रतिशत वेटेज के साथ प्रमोट किया गया है।

हालांकि छात्रों के पास राज्य में सामान्य स्थिति होने के बाद शारीरिक परीक्षा के आधार पर ग्रेड में सुधार के लिए परीक्षाओं का विकल्प होगा। ऐसा ही घर बैठे ओपन से पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए भी यही फॉर्मूला लागू होगा। विभाग जल्द ही कॉलेजों को विद्यार्थियों की फीस को लेकर गाइडलाइन जारी करेगा। इस साल कॉलेजों में फीस की बढ़ोतरी कोरोना के चलते नहीं होगी। पिछले साल की फीस ही सभी कॉलेजों में निर्धारित होगी।

अगस्त बीतने को है, जबकि विभाग की ओर से 15 दिन पहले विद्यार्थियों को प्रमोट करने की प्रकिया शुरू की गई थी। जिसके बाद कॉलेजों से पिछले 3 साल का रजिस्ट्रेशन रिटर्न विभाग की ओर से मांगा गया था। विद्यार्थियों को प्रमोट करने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही विद्यार्थियों की नए सत्र की ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी करने चाहिए। जिससे घर बैठे प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं घरों में ऑनलाइन सुचारू रूप से शुरु हो सके। कॉलेजों में आ रहे स्टाफ का विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा में सहायता ले कर सके।

फाइनल ईयर के विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर रहे तैयार

फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी, इसके लिए विद्यार्थी तैयार रहे। यूनिवर्सिटी जल्द ही परीक्षाओं को लेकर करेगा अधिसूचना जारी करेगा, क्योंकि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश में कहा गया है कि यदि कोई विश्वविद्यालय चाहता है तो वह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर सकता है। परीक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन आयोजित की जा सकती है। फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मंथन कर चुका है। जल्द ही यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।
August 23, 2020

मौसम:2010 के बाद अगस्त में सामान्य से अधिक बरसात, मॉनसून वापसी के संकेत नहीं

माॅनसून की सक्रियता भले ही अगले 48 घंटे कमजोर रहने वाली है, लेकिन अगस्त में सामान्य से 7 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। वर्ष 2010 के बाद यह पहली बार हुआ है। जब अगस्त में सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। एक से 22 अगस्त तक हरियाणा में 127.2 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य 118.5 एमएम होती है।

वर्ष 2010 में प्रदेश में अगस्त में 180.6 एमएम बरसात हुई थी, यह सामान्य से 10.3 फीसदी अधिक थी। इसके बाद अब 2020 में बरसात सामान्य से अधिक हुई है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 28 अगस्त से माॅनसून की बरसातों के अच्छे दौर की संभावना जताई है। इस स्पैल में भी खूब बरसात हो सकती हैं। हालांकि माॅनसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर है।

मौसम:2010 के बाद अगस्त में सामान्य से अधिक बरसात, मॉनसून वापसी के संकेत नहीं

चार एंटी साइक्लोन के बावजूद मेहरबान, 28 से फिर बरसातों का अच्छा दौर, 25 से बढ़ेगी जाएगी सक्रियता, सितंबर से भी उम्मीद
माॅनसून की सक्रियता भले ही अगले 48 घंटे कमजोर रहने वाली है, लेकिन अगस्त में सामान्य से 7 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। वर्ष 2010 के बाद यह पहली बार हुआ है। जब अगस्त में सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। एक से 22 अगस्त तक हरियाणा में 127.2 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य 118.5 एमएम होती है।

वर्ष 2010 में प्रदेश में अगस्त में 180.6 एमएम बरसात हुई थी, यह सामान्य से 10.3 फीसदी अधिक थी। इसके बाद अब 2020 में बरसात सामान्य से अधिक हुई है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 28 अगस्त से माॅनसून की बरसातों के अच्छे दौर की संभावना जताई है। इस स्पैल में भी खूब बरसात हो सकती हैं। हालांकि माॅनसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर है और यह 25 अगस्त से फिर सक्रियता पकड़ने लगेगी।

10 साल बाद माॅनसून सामान्य से ज्यादा,मानसून सीजन में भी सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश

प्रदेश में मॉनसून ने भले ही 24 जून को दस्तक दी थी, लेकिन मौसम विभाग एक जून से 30 सितंबर तक की अवधिक को माॅनसून की अवधि मानता है। एक जून से 22 अगस्त तक हरियाणा में 341.0 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 321.3 एमएम बरसात होती है। यानी अब तक हरियाणा में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बरसात हुई है।

प्रदेश में अब तक 28.76 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल बिजाई

प्रदेश में अब तक 28.76 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलों की बिजाई हो चुकी है। यह लक्ष्य का 94.11 फीसदी है। यानी अभी करीब छह फीसदी बिजाई बाकी है। पिछले साल इस अवधि में 28.73 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बिजाई हुई थी। अबकी बार सबसे अधिक 13.23 लाख हेक्टेयर में धान, 4.37 लाख हेक्टेयर में बाजरा, 7.38 लाख हेक्टेयर में कपास, 1.13 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 1.43 लाख हेक्टेयर में ग्वार की बिजाई हुई।
फिलहाल दो दिन माॅनसून कमजोर रहेगा, 25 से फिर सक्रियता पकड़ेगा। 28 अगस्त से अच्छी बरसातों का दौर शुरू होगा। अबकी बार माॅनसून सीजन के करीब दो माह में चार एंटी साइक्लोन आ चुके हैं। इससे माॅनसून की सक्रियता बीच-बीच में कमजोर होती रही है। सितंबर में भी काफी बरसात होने की उम्मीद है। -डॉ. सुरेंद्र पाल, निदेशक, आईएमडी, चंडीगढ़।
August 23, 2020

स्कूल मालिक पर गैंगरेप का मामला:पुलिस का दावा- महिला और उसके पति को समझौते के सवा 7 लाख रुपये लेते पकड़ा, नोटों पर पाउडर लगाना भूले, खड़े हुए सवाल


करनाल:  प्रताप पब्लिक स्कूल के मालिक अजय भाटिया और तहसीलदार राजबक्श पर दर्ज गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला और उसके पति को समझौते के सवा 7 लाख रुपये लेने के आरोप में पकड़ा है। हालांकि पुलिस नोटों पर पाउडर कोटिंग लगाना भूल गई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा तो कोर्ट ने उन्हें रिमांड नहीं दिया और दोनों पति-पत्नी को जेल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि स्कूल मालिक अजय भाटिया ने शिकायत दी हुई थी कि महिला समझौते के लिए छह लाख रुपये पहले ले चुकी है और सवा सात लाख रुपये दिए जाने हैं। इस पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए पकड़ा है। वहीं महिला का कहना है कि उसने कोई पैसे नहीं लिए। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर झूठी कहानी बनाई है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। स्कूल संचालक अजय भाटिया की तरफ से शिकायत दी गई थी उससे पैसे मांगे जा रहे हैं। पति-पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा गया है।

Saturday, August 22, 2020

August 22, 2020

मंथन:फाइनल परीक्षा पर एमडीयू जानेगा स्टूडेंट्स का फीडबैक

मंथन:फाइनल परीक्षा पर एमडीयू जानेगा स्टूडेंट्स का फीडबैक

परीक्षा के प्रारूप पर स्टूडेंट्स की रायशुमारी के आधार पर फैसला लेने की तैयारी


रोहतक : एमडीयू में फाइनल की परीक्षाओं को लेकर अब स्टूडेंट्स से फीडबैक लिया जाएगा कि वे किस तरह से परीक्षा करवाना चाहते हैं। इसको लेकर गुरुवार को एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्विद्यालयों संकायों के डीन व विभागाध्यक्षों की विभिन्न स्नातकीय व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं करने बारे में बैठक की। इसमें अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधित सभी पहलुओं पर मंथन किया।
कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों से फीडबैक लेने के बाद परीक्षा के माध्यम (ऑफलाइन/ऑनलाइन) के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु व डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह ने विचार रखे। रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन कॉलेज डेवलपमेंट कॉउंसिल प्रो. युद्धवीर आदि मौजूद रहे।
August 22, 2020

एसवाईएल पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कही बड़ी बात- जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलेगा

एसवाईएल पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कही बड़ी बात- जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलेगा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पानी  राष्ट्रीय संसाधन है और कोई भी इसे रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले को नकारा नहीं जा सकता। पंजाब सरकार को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करे और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे।

चंडीगढ़। हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह  ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने राष्ट्र की कई प्रमुख समस्याओं को सुलझाने का काम किया है और एसवाईएल मुद्दे  का समाधान भी आपसी सहमति से शीघ्र ही कर लिया जाएगा। अब यह मामला अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलेगा।
रणजीत सिंह ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसवाईएल मामले का निपटारा सौहार्दपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की संयुक्त बैठक भी हो चुकी है और दोनों मुख्यमंत्री इस विषय पर अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि पानी राष्ट्रीय संसाधन है और कोई भी इसे रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले को नकारा नहीं जा सकता। पंजाब सरकार को चाहिए कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करे और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे।
August 22, 2020

हरियाणा में 15 सितंबर तक ई-ऑफिस से निपटाए जाएंगे सरकारी कामकाज

हरियाणा में 15 सितंबर तक ई-ऑफिस से निपटाए जाएंगे सरकारी कामकाज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग की फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाने का शुभारंभ किया


 चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग की फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाने का शुभारंभ किया, साथ ही 15 सितंबर, 2020 तक राज्य के सभी विभागों में ई-ऑफिस शुरु करने के निर्देश दिये।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी सरकारी कार्य तेजी से व पारदर्शी ढंग से बाधा रहित हो सकेंगे उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर, 2020 तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में सभी फाइलों को ई-ऑफिस (E-office) के माध्यम से शुरू कर दिया जाएगा।
August 22, 2020

गैस पाइप लाइन टूटी, गैस रिसाव होने से मच गई अफरा-तफरी

गैस पाइप लाइन टूटी, गैस रिसाव होने से मच गई अफरा-तफरी

शुक्रवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर एक अस्पताल  के साथ लगती नाले वाली गली में सड़क तोड़ते समय नीचे दबी गैस पाइप लाइन टूट गई।

 रेवाड़ी : ( पंकज कुमार ) शुक्रवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर एक अस्पताल  के साथ लगती नाले वाली गली में सड़क तोड़ते समय नीचे दबी गैस पाइप लाइन टूट गई। गैस का रिसाव होने से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद गैस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी  भी पहुंच गए। इससे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आधे घंटे बाद गैस के रिसाव को रोका गया। उसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, गढ़ी बोलनी रोड पर डा. अनिल अस्पताल के साथ लगती गली में जेसीबी से सड़क खोदी जा रही थी। सड़क खोदने वाले कर्मचारी नीचे दबी गैस पाइप लाइन को भूल गए और जेसीबी से गैस लाइन पाइप लाइन टूट गई।
इस गैस पाइप लाइन से कॉलोनी के सैकड़ों घरों को गैस की सप्लाई होती है। गैस का रिसाव होते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ-साथ कॉलोनी के लोगों में भी दहशत फैल गई। सूचना के बाद गैस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। फायर कर्मचारियों को भी बुलाया गया। करीब आधे घंटे बाद गैस के रिसाव को रोका गया।
August 22, 2020

कोरोना के खिलाफ जंग:पंजाब के बाद हरियाणा में भी वीकेंड लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगीं

कोरोना के खिलाफ जंग:पंजाब के बाद हरियाणा में भी वीकेंड लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगीं

पीजीआई डायरेक्टर ने शुक्रवार को हुई मीटिंग में बताया कि इस वक्त पीजीआई के इस कोविड वार्ड में कुल 148 मरीज हैं जिनमें से सिर्फ 46 मरीज चंडीगढ़ हैं जबकि  पंजाब से 60 और बाकी मरीज दूसरे राज्यों के हैं।

प्रशासक ने जारी किए निर्देश, नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेग कोरोना को हराने के लिए चंडीगढ़ में शुरू होगी स्पेशल कैंपेन


चंडीगढ़ : पंजाब के बाद हरियाणा की तरफ से वीक एंड लॉकडाउन के निर्देश जारी करने के बाद शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन ने भी हर शनिवार-रविवार सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए। प्रशासक की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि हर शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान जैसे कैमिस्ट शॉप, सब्जियों और करियाना वगैरह की दुकानें ही खुलेंगी। जबकि बाकी सभी तरह की दुकान है बंद रहेंगी। हालांकि लोगों के आने-जाने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है और नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन में हरियाणा राज्य के पैटर्न पर यह पाबंदियां लगाई हैं जो कि शनिवार ही लागू हो‌ जाएंगी।

क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा

जरूरी सामान की दुकानें जैसे करियाना शॉप्स, सब्जी व फ्रूट बेचने वाली दुकानें, कैमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। इंडस्ट्रीज और रेस्टोरेंट्स भी खुलेंगे।कपड़ों की दुकानें, मोबाइल मार्केट, बर्तन वगैरह की दुकानें व बाकी किसी तरह की सिगरेट पान बीड़ी की दुकानें बंद रहेंगी।
चंडीगढ़ के पीजीआई में इस वक्त करीब 140 से ज्यादा कोरोना मरीज कोविड वार्ड में हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर साथ लगते राज्यों के मरीज हैं। पीजीआई डायरेक्टर ने शुक्रवार को हुई मीटिंग में बताया कि इस वक्त पीजीआई के इस कोविड वार्ड में कुल 148 मरीज हैं। इनमें से सिर्फ 46 मरीज चंडीगढ़ हैं जबकि पंजाब से 60 और बाकी मरीज दूसरे राज्यों के हैं।

कोरोना को हराने के लिए चंडीगढ़ में शुरू होगी 3 डब्ल्यू स्पेशल कैंपेन

चंडीगढ़ में अब कोरोना को हराने के लिए 3 डब्ल्यू नाम से स्पेशल ड्राइव शुरू की जाएगी। नगर निगम के सभी काउंसलर और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को कहा गया है कि उनके एरिया में अगर किसी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण हैं तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें। ताकि टाइम पर उनका ट्रीटमेंट किया जा सके। वहीं प्रशासक ने ही 3 डब्लयू के नाम से कैंपेन शुरू करने के लिए कहा है। इसमें वॉश युअर हैंड, वियर युअर मास्क और वॉच डिस्टेंस को लेकर अवेयरनेस कैंपेन चलाई जाएगी। जिसमें सभी लोगों को साथ जोड़ने को लेकर काम होगा।
August 22, 2020

लॉटरी से खुली किस्मत:250-250 रुपए में 5 टिकट खरीदे थे; छठा टिकट एजेंट जबरदस्ती दे गया, उसी ने 1.5 करोड़ जिता दिए

लॉटरी से खुली किस्मत:250-250 रुपए में 5 टिकट खरीदे थे; छठा टिकट एजेंट जबरदस्ती दे गया, उसी ने 1.5 करोड़ जिता दिए

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले के कलांवाली में मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मपाल (नीली शर्ट में) उस टिकट को दिखाते हुए, जिसके नंबर खुले हैं।

मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मपाल 15 साल से लॉटरी खरीद रहे लॉटरी के पैसों को बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक कामों में खर्च करेंगे


कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। हरियाणा में सिरसा जिले के कलांवाली में रहने वाले धर्मपाल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मपाल शुक्रवार सुबह उठे तो पता चला कि करोड़पति बन गए हैं। लॉटरी के जिस टिकट को एजेंट जबरदस्ती धर्मपाल को दे गया था, उसी का नंबर लग गया और धर्मपाल ने डेढ़ करोड़ रुपए जीत लिए। लॉटरी खुलने का फोन आया तो धर्मपाल को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट का नंबर चेक किया तो भरोसा हो गया।
सब किस्मत का खेल
धर्मपाल ने बताया, 'पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी आई थी। सिरसा जिला पंजाब की सीमा से सटा होने की वजह से एजेंट यहां लॉटरी बेचने आते रहते हैं। हफ्ते भर पहले आए एक एजेंट से हमने 250-250 रुपए के 5 टिकट खरीदे थे। एजेंट कुछ घंटे बाद फिर आया। उसका कहना था कि एक टिकट बच गया है, इसे भी आप खरीद लो।'

धर्मपाल (नीली शर्ट में खड़े हुए) ने 1500 रुपए में कुल 6 टिकट खरीदे थे।


धर्मपाल ने कहा, 'पहले तो मैंने एजेंट को मना कर दिया कि हमने तो पहले ही 5 टिकट खरीद लिए हैं, अब जरूरत नहीं। लेकिन, एजेंट नहीं माना और छठा टिकट खरीदने की गुजारिश करने लगा। वह नहीं माना तो हमने छठा टिकट भी खरीद लिया। शुक्रवार सुबह मेरे पास उसी एजेंट का फोन आया। उसने लॉटरी जीतने की खबर दी। ये किस्मत ही थी, कि न चाहते हुए भी आखिरी टिकट मुझे मिला और डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीत गया।'
15 साल से टिकट खरीद रहे, अब किस्मत खुली
उनका कहना है कि हर दिन टिकट नहीं खरीदते हैं, लेकिन त्यौहार पर जब भी बंपर लॉटरी आती है, तब जरूर लेते हैं। हर बार दीपावली बंपर की लॉटरी खरीदते हैं। पिछले करीब 15 साल से ये सिलसिला चल रहा, लेकिन किस्मत अब जाकर खुली।

लॉटरी के पैसों से बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे

धर्मपाल के तीन बेटे हैं। उनका कहना है कि लॉटरी में जीते पैसों से बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे। साथ ही सामाजिक कामों में भी खर्च करेंगे।
August 22, 2020

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो की गई अपलोड, केस दर्ज

फरीदाबाद:भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो की गई अपलोड, केस दर्ज

फरीदाबाद जिले में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा। मुंबई से किसी ने फोन कर उनकी डिटेल भी मांगी पुलिस ने जिलाध्यक्ष की शिकायत पर दर्ज किया केस


भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की आईडी पर किसी शरारती तत्व ने अश्लील फोटो अपलोड कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलने पर गोपाल शर्मा ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से शिकायत की। सीपी के आदेश पर शहर थाना बल्ल्भगढ़ ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने भाजपा अध्यक्ष की आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड उन्हें लिंक भेजा है।
गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को उनके किसी परिचित ने बताया कि सीही गांव निवासी नवीन दलाल नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया है और उस पर भाजपा नेता गोपाल शर्मा लिखा है। इस अश्लील फोटो में एक अधेड़ उम्र का पुरुष और एक औरत अश्लील हरकत कर रहे हैं।
गोपाल शर्मा का कहना है कि उनका नाम बदनाम करने के लिए किसी फर्जी फोटो पर उनके नाम का इस्तेमाल किया गया है । उन्होंने ये भी बताया कि कुछ देर बाद मुंबई से उनके मोबाइल नंबर पर किसी का फोन आया। फोन करने वाला खुद को पत्रकार साकेत तिवारी बता रहा थआ।
इस शख्स ने अश्लील फोटो से सम्बन्धित फोटो का लिंक भेजा और पूछा कि ये आपकी फोटो जो कि आपके नाम से वायरल हो रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गोपाल शर्मा की पर्सनल डिटेल भी हासिल करने की कोशिश की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फोटो अपलोड करने वाले की तलाश की जा रही है।
August 22, 2020

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर:3 दोस्तों को बदमाशों ने एक ही दिन ढूंढ-ढूंढ कर गोली मारी, जमीनी विवाद में की गई तीनों की हत्या

गुरुग्राम में ट्रिपल मर्डर:3 दोस्तों को बदमाशों ने एक ही दिन ढूंढ-ढूंढ कर गोली मारी, जमीनी विवाद में की गई तीनों की हत्या

कार सवार हमलावरों ने एक दोस्त को गुड़गांव के बसई गांव में तो दो को रिहायशी सोसाइटी में मारा

तिहरे हत्याकांड के बाद सोसाइटी में दहशत का माहौल, पुलिस की कई टीम कर रही मामले की जांच


गुरुग्राम : गुरुग्राम के बसई गांव व भवानी एनक्लेव में रहने वाले तीन दोस्तों की गुरुवार देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे पहले बसई गांव की वाल्मीकि चौपाल के पास एक युवक को कार सवार हमलावरों ने गोली मारी, इसके बाद सेक्टर-9 की सोसाइटी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोली कांड से सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है। मामला प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।
दो दोस्तों को पहले सोसाइटी में घुसकर मारा
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बसई गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी, 19 वर्षीय अनमोल व 20 वर्षीय विकास उर्फ समीर तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों का एक प्लॉट को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में गुरुवार देर शाम विंग्स अपार्टमेंट के बाहर पहले सन्नी को गोलियां मारी।
इसके बाद अपार्टमेंट के अंदर जाकर अनमोल पर गोलियां बरसा दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बसई गांव में घुसकर बदमाशों ने विकास उर्फ समीर पर भी गोलियां की बौछार कर दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस भी सहमी हुई है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस तिहरे हत्याकांड को एक प्लाट के मामले में गांव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा से विवाद चल रहा था, इस हत्याकांड को इसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।
August 22, 2020

सीबीएसई से जुड़ेंगे मॉडल सीसे. संस्कृति स्कूल:108 नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की सीएम मनोहर लाल ने दी मंजूरी

सीबीएसई से जुड़ेंगे मॉडल सीसे. संस्कृति स्कूल:108 नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की सीएम मनोहर लाल ने दी मंजूरी

सितंबर 2020 से शुरू होंगे दाखिले, एक अप्रैल-2021 से शुरू होंगी कक्षाएं


चंडीगढ़ : सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में 108 नए अंग्रेजी मीडियम सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल और 1000 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों (बैग फ्री स्कूल) की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। राज्य में 23 सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल हैं और 418 बैग फ्री स्कूल पहले से ही चल रहे हैं।
इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का एक अलग कैडर होगा और इनका चयन मौजूदा सरकारी स्कूलों के शिक्षण स्टाफ में से स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की एक अलग स्थानांतरण नीति तैयार की जाएगी। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में चल रहे मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जाएगा, ताकि पढ़ाई का स्तर और तेजी से बदला जा सके। 1000 प्राइमरी संस्कृति मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी-हिंदी दोनों माध्यम होंगे।
इन स्कूलों में फिजिक्स, बॉयोलॉजी, मैथ, कंप्यूटर व कैमिस्ट्री की लैब बनेंगी। स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंक, बास्केटबाल, डिजिटल व कंप्यूटर लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। आधुनिक गार्डन आदि भी बनाए जाएंगे। इस बारे में गुरुवार को सीएम मनोहर लाल ने शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह सहित विभाग के अन्य आला अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में गहन मंथन किया।
ये लिया जाएगा शुल्क
जबकि 1 से 5 वीं कक्षा के छात्रों से 500 रुपए का एक बार प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, 6वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए यह 1000 रुपए होगा। कक्षा 1 से 3 के छात्रों से 200 रुपए, कक्षा 4 और 5वीं के लिए 250 रुपए, कक्षा 6 से 8 वीं कक्षा तक के लिए 300 रुपए, कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 400 रुपए और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 500 रुपए मासिक शुल्क लिया जाएगा। स्मॉक डिटेक्टर, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी, सौर ऊर्जा पैनल और भूनिर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा, ये सभी संस्कृति मॉडल स्कूल छात्रों के लिए डिजिटल सुविधाओं जैसे डिजिटल कक्षा, प्रोजेक्टर, इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, एलसीडी, डिजिटल पोडियम, क्लाउड आधारित ई-लर्निंग पहल, वाई-फाई और बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से सुसजित होंगे।
यह स्कूल पूरी तरह से बैग फ्री होंगे : नए प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूल पूरी तरह से बैग फ्री होंगे। विद्यार्थियों के लिए यहां लॉकर बनाए जाएंगे। कापी-किताब आदि यहीं पर मिलेंगी। इनकी संख्या हर जिले में 40 से 50 होगी। इनमें स्मार्ट टीवी, विश्व स्तर के क्लासरूम, अलग से भवन आदि बनाए जाएंगे। सभी स्कूलों में एक सितंबर 2020 से दाखिले शुरू होंगे। जबकि कक्षाएं 2021 से शुरू होंगी। इन स्कूलों मंे अंग्रेजी में दक्ष टीचर ही नियुक्त किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने में किसी तरह की दिक्कत न रहे और वे विश्व स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ मुकाबला कर सकें।

हर स्कूल की छत पर सोलर पैनल

अब तक स्कूलों में बिजली न होने के कारण स्मार्ट पढ़ाई नहीं हो पाती थी। क्योंकि बिजली की उपलब्धता स्कूल समय में कई बार नहीं होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। हर स्कूल की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इन्हीं के जरिए स्कूलों में बिजली उपलब्ध होगी। यदि स्कूल में अधिक बिजली तैयार होगी तो स्कूल इस बिजली को बिजली निगम को बेच भी सकेंगे। यही नहीं स्कूलों में बिजली से चलने वाले सारे उपकरण सोलर पैनल के जरिए ही चलेंगे।
प्रदेश में फिलहाल 23 मॉडल सीसे. संस्कृति स्कूल चल रहे हैं, जबकि 108 और ऐसे स्कूल खोले जाएंगे। इन सभी 131 स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जाएगा। इसी तरह 1000 मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।
-कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा।
August 22, 2020

अभिभावकों की नारेबाजी:पेरेंट्स बाेले- ट्यूशन फीस न भरने पर ओपीएस स्कूल ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद की, प्रिंसिपल ने कहा- खर्च कैसे चलेंगे

अभिभावकों की नारेबाजी:पेरेंट्स बाेले- ट्यूशन फीस न भरने पर ओपीएस स्कूल ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद की, प्रिंसिपल ने कहा- खर्च कैसे चलेंगे

अम्बाला | सिटी के डीईओ ऑफिस में स्कूलाे द्वारा मांगी जा रही फीस काे लेकर नारेबाजी करते बच्चाे के परिजन।

ट्यूशन फीस में एक्स्ट्रा चार्ज जाेड़ने का आराेप लगा ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के बाहर अभिभावकों की नारेबाजी
शिक्षा विभाग ऑफिस में भी पहुंचे थे पेरेंट्स, डीईओ नहीं मिलने पर लाैटे


ट्यूशन फीस में एक्स्ट्रा चार्ज जाेड़ने का आराेप लगाते हुए पेरेंट्स सेक्टर-9 ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के बाहर एकत्रित हुए। पेरेंट्स ने आराेप लगाया कि फीस न देने पर स्कूल ने बच्चाें की ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर दी है। पेरेंट्स प्रिंसिपल से बात करने के लिए अड़े रहे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे पहले पेरेंट्स शिक्षा विभाग ऑफिस में भी पहुंचे थे, मगर डीईओ नहीं मिलने से वह लाैट गए।
पेरेंट्स संजय, दीपक, निखिल, गाैरव, विशाल सहित अन्य ने बताया कि स्कूल द्वारा पहली से 7वीं कक्षा तक के बच्चाें की करीब 3800 रुपए ट्यूशन फीस प्रति माह के हिसाब से मांगी जा रही है, जबकि 7वीं से ऊपर कक्षा के बच्चाें से 4100 रुपए से ज्यादा फीस ली जा रही है। उनका कहना है कि स्कूल ज्यादा ट्यूशन फीस मांग रहा है। इस फीस में ट्यूशन फीस के अलावा अन्य जाे चार्ज लिए जा रहे हैं, उनके बारे में क्लियर नहीं बताया जा रहा। पेरेंट्स की मांग की कि ट्यूशन फीस भरने में उन्हें छूट दी जाए।

ट्यूशन फीस पेरेंट्स काे भरनी पड़ेगी, स्कूल के भी अपने खर्च हैं : प्रिंसिपल नीलम

ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल नीलम शर्मा का कहना है कि पेरेंट्स ट्यूशन फीस में से 50 प्रतिशत फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि लाॅकडाउन से लेकर अभी तक स्कूल बच्चाें काे ऑनलाइन पढ़ा रहा है। अभी तक स्कूल की तरफ से वार्षिक चार्ज नहीं मांगे गए। कई पेरेंट्स ने 5 महीने से ट्यूशन फीस भी जमा नहीं करवाई। पेरेंट्स काे कहा गया था कि अगर उन्हें फीस भरने में काेई समस्या आ रही है ताे वह उनसे 2-2 कर मिल सकते हैं, मगर पेरेंट्स एक साथ मिलना चाहते थे।
स्कूल द्वारा बच्चाें काे ब्राॅडकास्ट ग्रुप से पढ़ाई करवाई जा रही है। पहले जूम एप के जरिए टीचर पढ़ाते थे। अब स्कूल ने 17 अगस्त से माइक्राेसाॅफ्ट सिस्टम शुरू किया है, जाेकि पेड है। जिन पेरेंट्स ने जुलाई तक ट्यूशन फीस जमा करवा दी है, उन बच्चाें काे ही माइक्राेसाॅफ्ट सिस्टम उठाता है। उन बच्चाें काे ही टीचर ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं, जबकि ट्यूशन फीस जमा न करवाने वालाें काे सिर्फ ब्राॅडकास्ट से ही पढ़ाई करवाई जा रही है। उन्हाेंने ट्यूशन फीस पेरेंट्स काे भरनी पड़ेगी। स्कूल के भी अपने खर्च हैं। कई पेरेंट्स से वह किस्त बनाकर भी फीस ले रहे हैं।
वार्षिक चार्ज काे लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं : कालड़ा
डिप्टी डीईओ सुधीर कालड़ा को प्राइवेट स्कूल संचालकों ने हाईकाेर्ट की काॅपी साैंपी। जिस काॅपी काे लेकर वह पेरेंट्स से वार्षिक चार्ज मांग रहे हैं। कालड़ा ने बताया कि स्कूल पेरेंट्स से वार्षिक चार्ज ले सकते हैं या नहीं, इस बारे में निदेशालय की तरफ से विभाग काे काेई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं।
August 22, 2020

शिक्षामंत्री के बेटे सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 1203 मामले आए, 7 मरीजों ने कोरोना से तोड़ा दम

चंडीगढ़ :शिक्षामंत्री के बेटे सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 1203 मामले आए, 7 मरीजों ने कोरोना से तोड़ा दम

प्रदेश में 203 मरीजों की हालत नाजुक, 177 की रखा गया ऑक्सीजन पर प्रदेश में अब 52129 हुए कुल मरीज, इसमें से 43413 मरीज ठीक हुए


चंडीगढ़ : प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से सप्ताह के अंतिम दो दिनों में बाजार बंद करने का फैसला लिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने वर्तमान में कोरोना की स्थिति को लेकर की गई बैठक के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने बाकायदा ट्वीट करके सप्ताह में दो दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की जानकारी साझा की।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1203 केस

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1203 मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार के पार पहुंच गया। कोरोना ने सीएम आवास के बाद शिक्षा मंत्री के आवास पर दस्तक दी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के बेटे निश्चल कंवर संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि 620 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो 7 जिंदगियों की सांसें थम गई। जबकि 203 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 177 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 26 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 52129 पर पहुंच गई, इसमें से 43413 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8131 एक्टिव केस हैं।

यहां-यहां आए हैं मामले

शुक्रवार को 21 जिलों में सबसे ज्यादा पानीपत में 132, फरीदाबाद में 127, गुड़गांव में 120, रेवाड़ी में 111, अंबाला में 98, करनाल में 73, रोहतक में 65, कुरुक्षेत्र में 63, नारनौल व सिरसा में 58-58, हिसार में 56, सिरसा में 48, सोनीपत में 46, पंचकूला में 43, भिवानी में 24, फतेहाबाद में 21, पलवल में 19, कैथल में 14, झज्जर में 12, नूंह में 9 तथा जींद में 6 संक्रमित मिले।

यहां मरीज हुए ठीक

इसके साथ ही फरीदाबाद में 127, अंबाला में 71, गुड़गांव में 65, पानीपत में 53, सोनीपत में 52, नारनौल में 35, रोहतक व रेवाड़ी में 30-30, हिसार में 27, कुरुक्षेत्र में 26, यमुनानगर में 25, करनाल में 17, झज्जर में 14, कैथल में 13, भिवानी में 11, पलवल, सिरसा व फतेहाबाद में 10-10, पंचकूला में 7 तथा नूंह में 4 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं कुरुक्षेत्र में 2, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, पलवल तथा भिवानी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

रिकवरी रेट 83.28 फीसदी

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 926568 पर पहुंच गया है, जिसमें 868016 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6423 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.67 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 83.28 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 33 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 36551 पर पहुंच गया है। कोरोना से 585 मौतों से मृत्युदर 1.12 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 585 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 585 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 413 पुरूष और 172 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 160, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 40, पानीपत में 37, रोहतक में 26, अंबाला में 24, करनाल में 22, कुरुक्षेत्र में 21, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 14, नूंह में 13, हिसार में 12, पलवल में 11, सिरसा, भिवानी व पंचकूला में 9-9, जींद में 7, फतेहाबाद व कैथल में 4-4 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
August 22, 2020

बिजली चोरी:आइस फैक्टरी में 1.38 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के एसडीओ और जेई सस्पेंड

बिजली चोरी:आइस फैक्टरी में 1.38 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के एसडीओ और जेई सस्पेंड

संचालक अग्रिम जमानत के लिए पहुंचा तो कोर्ट ने कहा- पहले आधा जुर्माना भरो


अम्बाला : जगाधरी नेशनल हाईवे पर साहा-तेपला के बीच आइस फैक्टरी में 1.22 करोड़ रुपए की बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के एसडीओ एसके गोयल व जेई चांद राम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर व मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है। लेटर में निलंबन का कारण नहीं बताया, लेकिन निगम के सूत्र बताते हैं कि फैक्टरी दो साल से चल रही थी तो बिजली चोरी पकड़ने में देरी होना ही निलंबन का आधार बना। एसई (ऑपरेशन) आरके खन्ना के मुताबिक आरोपी ने अभी कोई जुर्माना नहीं जमा कराया है, लेकिन उसने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। मामले की जांच के लिए अम्बाला सिटी व पंचकूला के एक्सईएन व एसडीओ की कमेटी बनी है।

सस्पेंशन की बड़ी वजह- पहले क्यों नहीं पता चला

बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि निलंबन की दो वजह हैं। एक तो फैक्टरी में दो साल से बिजली चोरी हो रही थी और केसरी सब डिवीजन के एसडीओ व एरिया के जेई को इसका पता क्यों नहीं लगा। दूसरा फैक्टरी का हाईटेंशन पोल नियमों के विपरीत लगा था। पोल फैक्टरी की दीवार से सटा होने का फायदा संचालक ने उठाया। हालांकि निलंबित जेई चांद राम ने स्पष्टीकरण में कहा है कि एचटी पोल और कनेक्शन उससे पहले के जेई के कार्यकाल में लगा था।
August 22, 2020

धमाकों की धमकी:अम्बाला समेत दिल्ली, अयोध्या व पंजाब में धमाका करने को कहा गया

धमाकों की धमकी:अम्बाला समेत दिल्ली, अयोध्या व पंजाब में धमाका करने को कहा गया

अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन को मिला पत्र

अम्बाला : रफाल विमानों के गढ़ अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन अथॉरिटी को कई स्थानों पर धमाके करने की धमकी भरा पत्र मिला है। गुमनाम पत्र में अम्बाला के अलावा, दिल्ली, अयोध्या व पंजाब में धमाके करने की बात कही गई है। एयरफोर्स अथॉरिटी ने मामले की जानकारी जिला पुलिस को दी और पत्र भी पुलिस के सुपुर्द किया है। कैंट थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
धमकी भरा खत एयरफोर्स स्टेशन अथॉरिटी 7 विंग को मिला जिसके बाद जिला पुलिस को सूचित किया गया है। कैंट थाना पुलिस टीम ने दोपहर एयरफोर्स अथॉरिटी से यह पत्र हासिल किया। बताते हैं कि पत्र में धमकी दी गई है कि 15 अगस्त से 29 अगस्त तक अम्बाला, अयोध्या, दिल्ली व पंजाब के हिस्सों में धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ लोगों के नाम भी पत्र में लिखे गए हैं। इसमें एक नाम यमुनानगर के एक दुकानदार का भी है। पत्र किस डाकखाने से पोस्ट किया गया एवं वह कब पोस्ट किया गया इसको लेकर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। धमकी भरे इस पत्र को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है, मगर अभी ज्यादा जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि बीती 29 जुलाई को आधुनिक मल्टी फाइटर 5 रफाल विमान फ्रांस से अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में स्थित 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में तैनात किए गए हैं। ऐसे समय में ऐसे धमकी भरे खत को एयरफोर्स हल्के में नहीं ले रही है जिस कारण मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। अलग-अलग स्थानों में 29 अगस्त तक धमाके करने की धमकी दी गई है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
August 22, 2020

JJP के बागी विधायक रामकुमार गौतम का यू टर्न, दुष्यंत चौटाला पर उमड़ा प्‍यार, कहा- मेरा पोता है

JJP के बागी विधायक रामकुमार गौतम का यू टर्न, दुष्यंत चौटाला पर उमड़ा प्‍यार, कहा- मेरा पोता है

नारनौंद (हिसार)। अब तक बागी तेवर दिखाते रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक राम कुमार गौतम अब शांज हो गए हैं। अब उनका उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला पर प्‍यार उमड़ पड़ा है। गौतम पिछले काफी समय से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया और वह दुष्यंत को अपना पोता कहने लगे हैं। उन्‍होंने कहा, दुष्‍यंत चौटाला मेरा पोता है। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई तक मैं ही दुष्यंत को लेकर गया।
बोले- मैं बूढ़ा हो चला हूं और जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हूं, बुजुर्ग तो हमेशा आशीर्वाद ही देते हैं
अब यह तो समय ही बताएगा कि दादा-पोता की खिचड़ी कब तक पकेगी। विधायक राम कुमार गौतम दुष्यंत चौटाला से काफी आस लगाए हुए थे, लेकिन मंत्री पद न देकर उन्होंने रामकुमार गौतम को नाराज कर दिया और दादा गौतम लगातार उन पर सियासी हमले बोल रहे थे।

नारनौंद में विशेष बातचीत में वह यू टर्न लेते दिखे और दुष्यंत चौटाला को एक बार फिर अपना पोता बताया। उन्‍होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका अहम रोल है। दुष्यंत चौटाला आज प्रदेश का मालिक है। उनके पास 11 बड़े महकमे हैं। उनको लोगों के काम करवाने चाहिए। अब मैं तो बूढ़ा हो चला हूं और जिंदगी के आखिरी पड़ाव में हूं। बूढ़े तो हमेशा आशीर्वाद ही देते हैं। अगर मेरे पास ताकत होगी तो मैं हलके में और भी विकास के काम करूंगा।

बोले- बरोदा चुनाव में हुड्डा मजबूत

इसके साथ ही उनका पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति भी नरम रुख दिखा। उन्‍होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा प्रभाव है। हुड्डा मजबूत हैं। भाजपा वहां पर किस आदमी को टिकट देती है, उस पर उनका दामोदार रहेगा। टिकट सही नहीं दी गई तो भाजपा को नुकसान हो सकता है।
उन्‍होंने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार व भेदभाव बड़ी बीमारी हैं। हमें इनको जड़ से मिटाना होगा। आज प्रदेश में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही हैं और यह बड़ा अच्छा काम है। वहीं तबादले भी ऑनलाइन किए जा रहे हैं। नौकरियों में मेरिट और ऑनलाइन तबादले के बाद विधायकों का कोई खास काम नहीं रहता। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुष्यंत के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। वह उनके दादा हैं और उनका आशीर्वाद दुष्यंत के साथ है, लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में यह भी कह दिया कि वह दुष्यंत के पास नहीं जाएंगे।
August 22, 2020

क्राइम:ऑनलाइन रोड टैक्स के 8500 रुपये लेकर दे दी फर्जी रसीद, चैकिंग हुई तो फर्जीवाड़ा उजागर, मंत्री ने दर्ज करवाई एफआईआर

क्राइम:ऑनलाइन रोड टैक्स के 8500 रुपये लेकर दे दी फर्जी रसीद, चैकिंग हुई तो फर्जीवाड़ा उजागर, मंत्री ने दर्ज करवाई एफआईआर

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर रेवाड़ी के बावल में दर्ज हुई एफआईआर,जगह-जगह रोड टैक्स को ऑनलाइन जमा करवाने की खोल रखी हैं दुकानें

रेवाड़ी जिले के बावल में मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बावल थाने में मामला दर्ज करवाकर, सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के आरटीए अधिकारियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार नजर रखने को कहा है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के साथ लगती हरियाणा सीमा पर कुछ लोगों ने मोटर व्हीकल टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर प्राइवेट दुकानें (खोखे) खोली हुई हैं। ये लोग वाहन मालिकों से पैसे लेकर उसकी फर्जी रसीद बना देते हैं और सरकार के खजाने में पैसा जमा नहीं करवाते। अगर रास्ते में कोई जांच होती है तो ऐसे वाहन चालक पकड़ में आ जाते हैं वरना इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाना मुश्किल होता है। इससे एक ओर जहां सरकार को चपत लगती है वहीं वाहन मालिकों के साथ भी ठगी होती है।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला रेवाड़ी के बावल में इस तरह का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया है कि 18 अगस्त को एक दुकान में उसने राजस्थान के लिए 8500 रुपये का टैक्स कटवाया था। आरोपी ने उससे पैसे लेकर रसीद दे दी। बस जयपुर पहुंची तो चैकिंग के दौरान उस रसीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और वह फर्जी निकली।
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी इस तरह की प्राइवेट दुकानें चल रही हैं उनकी जांच की जाएगी और टैक्स चोरी या वाहन मालिकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
August 22, 2020

जमीन हड़पने का मामला:देवर ने जमीन हड़पी, पति को भड़का 3 तलाक कहलवाया, यमुनानगर में पति, देवरों समेत देवरानी पर केस

जमीन हड़पने का मामला:देवर ने जमीन हड़पी, पति को भड़का 3 तलाक कहलवाया, यमुनानगर में पति, देवरों समेत देवरानी पर केस

यमुनानगर : गांव सलेमपुर में देवर-देवरानी और पति की जमीन हड़पने का विरोध करने पर उन दोनों ने पहले तो विवाहिता के साथ मारपीट की। उसके बाद जब इस मसले को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी तो देवर-देवरानी के भड़काने पर पति ने पंचायत में ही उसे तीन बार तलाक कह दिया। पुलिस ने पति नेक मोहम्मद, देवरों हनीफ व रहीश तथा देवरानी मीना के विरुद्ध मारपीट करने व तीन तलाक कहने का केस दर्ज किया है।
गांव तेवर की लड़की का 2014 में सलेमपुर के नेक मोहम्मद के साथ निकाह हुआ था। महिला का आरोप है कि इस विवाह के कुछ समय बाद उसकी देवरानी मीना ने उसके पति नेक मोहम्मद का वशीकरण करके उसकी 24 कनाल जमीन का कुछ हिस्सा अपने नाम करवा लिया। 2019 में उसके देवर रहीश ने बाकी जमीन अपने नाम करवा ली। महिला ने इसका विरोध किया ताे उसके साथ मारपीट की गई।
माता-पिता का देहांत होने के बाद महिला ने अपने भार्ई तासिम को इसकी जानकारी दी। उसके समझाने के बावजूद मारपीट जारी रही। 18 अगस्त को देवरानी मीना व देवर हनीफ ने उसके पति नेक मोहम्मद के साथ मिलकर फिर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने भाई को सूचित किया ताे उसका भाई अपने रिश्तेदारों के साथ आ गया। जब दोनों पक्षों की बात चल रही थी तो नेक मोहम्मद ने महिला को रखने से इंकार करते हुए तैश में आकर महिला को 3 तलाक कह दिया गया।
August 22, 2020

हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र:सदन में स्पीकर के सामने पहली पंक्ति में बैठेंगे अभय और नैना चौटाला

हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र:सदन में स्पीकर के सामने पहली पंक्ति में बैठेंगे अभय और नैना चौटाला

कोरोना की वजह से बदला सदन का सीटिंग प्लान, सोशल डिस्टेंसिंग से चलेगी कार्यवाही सीएम और डिप्टी सीएम की लाइन के आखिर में बैठेंगे राज्य मंत्री संदीप सिंह और अनूप धानक


चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा विधानसभा के 26 अगस्त से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में विधायकों की संभावित सीटिंग व्यवस्था कर दी गई है। इनेलो के एक मात्र विधायक अभय चौटाला की सीनियरिटी को देखते हुए अब उनकी सीटिंग आखिरी लाइन की बजाए स्पीकर के सामने पहली लाइन में कर दी गई है। वे पहली लाइन में आखिरी कुर्सी पर कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के पास बैठेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर उचित स्थान देने मांग की थी। इसी लाइन में रघुबीर सिंह कादयान और इसके बाद नैना चौटाला की सीट तय की है। इसी पहली लाइन में हरविंद्र कल्याण, कमल गुप्ता, घनश्याम सर्राफ और जगदीश नैयर बैठेंगे।
स्पीकर के कुर्सी के दाईं तरफ सत्ता पक्ष की तरफ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास बैठने वाले गृह मंत्री अनिल विज इस बार उनके पीछे वाली सीट पर दिखेंगे। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीछे वाली सीट शिक्षा एवं पार्लियामेंट्री मीनिस्टर कंवरपाल गुर्जर के लिए तय की गई है। इस लाइन में एक के पीछे एक मंत्री बैठेंगे। गुर्जर के पीछे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, उनके पीछे सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी और इसके बाद राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और आखिर संदीप सिंह बैठेंगे।
जबकि दूसरी डिप्टी सीएम वाली लाइन में अनिल विज के पीछे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, उनके पीछे कृषि मंत्री जेपी दलाल बैठेंगे। उनके बाद राज्य मंत्री ओपी यादव और आखिर में अनूप धानक के लिए सीट निर्धारित हुई है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बताया कि विधानसभा में मुख्य सचिव से लेकर सीएम के प्रधान सचिव और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों को भी सोशल डिस्टेसिंग से बैठाया जाएगा।अफसरों की गैलरी में जिस तरफ तीन कुर्सियां हैं, उनमें बीच की कुर्सी पर क्रॉस का निशान बना दिया है।

ऐसे होगा डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर विधायकों का सीटिंग प्लान

स्पीकर के बाईं तरफ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा होंगे तो उनके बराबर वाली सीट पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बैठेंगे। डिप्टी स्पीकर के पीछे एक-एक कुर्सी पर किरण चौधरी, राव दान सिंह, जयवीर सिंह और आखिर में धर्मसिंह छोकर बैठेंगे। जबकि हुड्‌डा के पीछे जयबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, बिशनलाल सैनी और आखिर में आफताब अहमद के बैठने की व्यवस्था की गई है।

स्थाई सीटिंग व्यवस्था में 50 और दर्शक व वीआईपी गैलरी में 39 विधायक बैठेंगे

स्थाई सीटिंग प्लान में अब 89 की बजाए 50 विधायक बैठेंगे। इनमें एक तरफ 14 और दूसरी तरफ 13 विधायक बैठेंगे। जबकि वीआईपी गैलरी में 11 विधायकों का सीटिंग प्लान किया गया है।
32 विधायकों के 280 सवाल आए, दो सीटिंग के लिए ड्रा से 40 का चयन
सरकार से जवाब मांगने के लिए 32 विधायकों ने 280 सवाल लगाए हैं। इनमें 180 तारांकित और 100 अतरांकित हैं। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायकों की मौजूदगी में गुरुवार को ड्रा सिस्टम के जरिए दो सीटिंग प्लान के लिए 40 सवालों का चयन किया है।
August 22, 2020

धोखाधड़ी:विदेश भेजने के चार मामलों में 89 लाख 35 हजार रुपए की ठगी, एजेंटों पर केस दर्ज

धोखाधड़ी:विदेश भेजने के चार मामलों में 89 लाख 35 हजार रुपए की ठगी, एजेंटों पर केस दर्ज


पीड़ित बोले- एजेंट ने जो चेक दिए वह भी बाउंस हो गए

करनाल : जिले में विदेश भेजने के चार मामलों में 89 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुरानी मस्जिद इंद्री की प्रियंका ने आरोप लगाया कि उसके दो भाई गौरव बेदी व मोहित बेदी विदेश जाना चाहते थे। एजेंट ने बताया कि दोनों के 12 लाख 35 हजार रुपए लगेंगे। कनाडा का वीजा लग जाएगा। 12 जनवरी 2018 को आरोपी के कहे अनुसार एक लाख रुपए खाता से ट्रांसफर किए व उसके बाद 22 जनवरी 2018 को 3 लाख 60 हजार रुपए डाले।
इसके बाद अलग-अलग टाइम में 7 लाख 75 हजार रुपए दिए। एक साल तक काम नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस मांगे। जून 2019 में एजेंट ने जो चेक दिए वह भी बाउंस हो गए। इसी तरह गांव कौल के जोगिंद्र सिंह ने शिकायत दी है कि वर्ष 2018 में कनाडा भेजने पर एजेंट ने 20 लाख रुपए खर्चा बताया। 3 लाख रुपए लेकर उसे वियतनाम भेज दिया। वियतनाम में घर वालों को फोन कर 7.50 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाया। पैसे लेकर भी उसकाे काम नहीं दिलाया और उसको वापस इंडिया भेज दिया।

बेटे को अमेरिका भेजने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन बेची

गांव तलहेड़ी पेहवा के हरदीप सिंह ने शिकायत दी है कि उसके लड़के सहज दीप सिंह को अमेरिका भेजने के 30 लाख का खर्चा बताया। करीब 15 दिन दिल्ली होटल में रहा। मैक्सिको में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और करीब 20 दिन जेल में रहा। आरोपियों ने जेल से निकलवाने के भी 5 लाख रुपए और लिए। रकम उतारने के लिए उसे डेढ़ एकड़ जमीन बेचनी पड़ी। अभी भी बेटा जेल में है।

17 लाख रु. लेकर भी झूठ बोलकर टालता रहा एजेंट

पानीपत की न्यू मुखीजा कॉलोनी के राजेश ने शिकायत दी कि आस्ट्रेलिया का वर्क परमिट के 17 लाख की डिमांड की गई। 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2019 तक आरोपी के खाता में 2 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए। बकाया राशि उसने किस्तों में नकद अदा की। एजेंट कहने लगा कि कुछ समय बाद आपको वर्क परमिट दिलवाकर भेज देंगे। बार-बार झूठे आश्वासन देकर टाल मटोल करते रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी है।
August 22, 2020

अपराध:बिजनेस के बहाने बुला 40 हजार छीने, फिर रेप केस की धमकी दे मांगे 5 लाख रुपए

अपराध:बिजनेस के बहाने बुला 40 हजार छीने, फिर रेप केस की धमकी दे मांगे 5 लाख रुपए, हिसार में 2 युवतियों समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

हिसार : मॉडल टाउन में रहने वाले अनिल कुमार ने 2 युवतियों व एक युवक पर बिजनेस के बहाने होटल में बुलाकर मोबाइल और 40 हजार रुपये छीनने और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत देकर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को अनिल कुमार ने बताया कि पेशे से कबाड़ का काम करता हूं। मेरी बरवाला की एक युवती से पुरानी जान पहचान थी। उसने 15 अगस्त को मुझसे संपर्क साधा था। बोली कि मार्केट में मिलकर पैसा लगाकर कोई काम करते हैं। बिजनेस की बात करने के लिए 17 अगस्त को होटल मून में बुलाया था। वहां पर दादरी की रहने वाली युवती मौजूद थी। मैंने उससे अपनी महिला परिचित के बारे में पूछा था। बोली कि वह अभी आएगी। आरोप है कि उसने मेरा मोबाइल व पर्स छीन लिया था। उसमें 40 हजार रुपये थे। इसके बाद उसने मुझे वहां से धमकाकर भगा दिया था।
इसके बाद मेरे घर पर फोन करने लगे। मेरे फोन को लेकर कहा कि यह सड़क पर मिला है। इसे लेने आ जाओ। ऐसे में मेरी पत्नी व परिवार वालों को फोन देने के बहाने इधर-उधर घुमाया। काफी देर बाद डाटा डिलीट करके मेरा फोन पकड़ा दिया था। आरोप है कि युवक सौरभ व दाे युवतियां मेरे घर आए थे। बोले कि आपने लड़की के साथ रेप किया है। पांच लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा कर लो। इसके बाद बोले कि ऐसा नहीं किया तो रेप केस में फंसा देंगे।
हमारे पास रिकॉर्डिंग भी है। आरोप है कि लगातार फाेन करके रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाकर बदनाम करने की कह रहे हैं। अनिल कुमार ने रुपये देने की बजाय पुलिस को शिकायत देकर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इनमें से 2 दादरी व एक युवती बरवाला की रहने वाली है। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ प्रह्लाद राय ने बताया कि युवक-युवतियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि कितने रुपये वसूले हैं और कितने लोगों को शिकार बना चुके हैं।
August 22, 2020

गुरुग्राम में तीन दोस्तों की हत्या:हरिओम गैंग के गुर्गों पर घूम रही तिहरे हत्याकांड के शक की सुई

गुरुग्राम में तीन दोस्तों की हत्या:हरिओम गैंग के गुर्गों पर घूम रही तिहरे हत्याकांड के शक की सुई

गुरुग्राम : गुरुवार शाम को गोलियों से भूनकर तीन युवकों की हत्या किए जाने के पीछे गैंगवार सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। मारने वाले बदमाश व जिनकी हत्या हुई, दोनों ही अलग-अलग गैंग से संबंध रखते हैं। दोनों गैंग के पीछे पिछले कई साल से रंजिश चल रही है। इस मामले का खुलासा पुलिस के सामने इस हमले से बचकर भागे अंग्रेज नामक युवक ने किया है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में देखकर यह हमला किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लग रहा है।
हाथों में हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ते बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। वहीं इस तिहरे हत्याकांड से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है। कोई भी चश्मदीद पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में पुलिस को जो कुछ जानकारी मिली है, वह अंग्रेज ने ही दिया है।
गुरुवार शाम को आठ से 10 बदमाशों ने अनमोल, सन्नी एवं समीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ये तीनों युवक कुख्यात गैंगस्टर जॉनी के नजदीकी बताए जाते हैं। जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वे हरिओम नामक गैंगस्टर के गुर्गे बताए जा रहे हैं। वहीं अभी गैंगवार आगे बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी हत्यारों को पकड़ने के लिए धरपकड़ तेज कर दी है।
आसपास के लोगों ने बताया कि जॉनी व हरिओम दोनों ही अपराधिक प्रवृति के हैं और दोनों ही फिलहाल जेल में बंद हैं। दोनों ही बदमाशों पर एक-दूसरे के भाईयों की हत्या का आरोप हैं। बताया जा रहा है कि जॉनी व उसके भाई पर गौशाला वाला संदीप शूटर की हत्या का आरोप है। जॉनी के भाई को हरिओम ने रेवाड़ी में हत्या कर दी थी। इसके बाद हरिओम को पुलिस ने बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।
August 22, 2020

कोरोना के खिलाफ जंग:पंजाब के बाद हरियाणा में भी वीकेंड लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगीं

कोरोना के खिलाफ जंग:पंजाब के बाद हरियाणा में भी वीकेंड लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेगीं


पीजीआई डायरेक्टर ने शुक्रवार को हुई मीटिंग में बताया कि इस वक्त पीजीआई के इस कोविड वार्ड में कुल 148 मरीज हैं जिनमें से सिर्फ 46 मरीज चंडीगढ़ हैं जबकि  पंजाब से 60 और बाकी मरीज दूसरे राज्यों के हैं।

प्रशासक ने जारी किए निर्देश, नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेग, कोरोना को हराने के लिए चंडीगढ़ में शुरू होगी स्पेशल कैंपेन

चंडीगढ़ : पंजाब के बाद हरियाणा की तरफ से वीक एंड लॉकडाउन के निर्देश जारी करने के बाद शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन ने भी हर शनिवार-रविवार सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए। प्रशासक की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि हर शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान जैसे कैमिस्ट शॉप, सब्जियों और करियाना वगैरह की दुकानें ही खुलेंगी। जबकि बाकी सभी तरह की दुकान है बंद रहेंगी। हालांकि लोगों के आने-जाने पर पाबंदी नहीं लगाई गई है और नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ही रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन में हरियाणा राज्य के पैटर्न पर यह पाबंदियां लगाई हैं जो कि शनिवार ही लागू हो‌ जाएंगी।

क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा

जरूरी सामान की दुकानें जैसे करियाना शॉप्स, सब्जी व फ्रूट बेचने वाली दुकानें, कैमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। इंडस्ट्रीज और रेस्टोरेंट्स भी खुलेंगे।कपड़ों की दुकानें, मोबाइल मार्केट, बर्तन वगैरह की दुकानें व बाकी किसी तरह की सिगरेट पान बीड़ी की दुकानें बंद रहेंगी।
चंडीगढ़ के पीजीआई में इस वक्त करीब 140 से ज्यादा कोरोना मरीज कोविड वार्ड में हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर साथ लगते राज्यों के मरीज हैं। पीजीआई डायरेक्टर ने शुक्रवार को हुई मीटिंग में बताया कि इस वक्त पीजीआई के इस कोविड वार्ड में कुल 148 मरीज हैं। इनमें से सिर्फ 46 मरीज चंडीगढ़ हैं जबकि पंजाब से 60 और बाकी मरीज दूसरे राज्यों के हैं।

कोरोना को हराने के लिए चंडीगढ़ में शुरू होगी 3 डब्ल्यू स्पेशल कैंपेन

चंडीगढ़ में अब कोरोना को हराने के लिए 3 डब्ल्यू नाम से स्पेशल ड्राइव शुरू की जाएगी। नगर निगम के सभी काउंसलर और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को कहा गया है कि उनके एरिया में अगर किसी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण हैं तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें। ताकि टाइम पर उनका ट्रीटमेंट किया जा सके। वहीं प्रशासक ने ही 3 डब्लयू के नाम से कैंपेन शुरू करने के लिए कहा है। इसमें वॉश युअर हैंड, वियर युअर मास्क और वॉच डिस्टेंस को लेकर अवेयरनेस कैंपेन चलाई जाएगी। जिसमें सभी लोगों को साथ जोड़ने को लेकर काम होगा।
August 22, 2020

गलियां बदहाल:सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क की गलियां बदहाल, सीवरेज दबाने को लेकर उखाड़ी गई गलियों की प्रशासन ने नहीं ली सुध

गलियां बदहाल:सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क की गलियां बदहाल, सीवरेज दबाने को लेकर उखाड़ी गई गलियों की प्रशासन ने नहीं ली सुध

कैथल : क्योड़क से बरोट मोड़ वाली बदहाल गली, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन बोले - सीवरेज के दौरान उखाड़ी गलियों की रिपेयर के लिए 98 लाख का भेजा था एस्टीमेट, मंजूरी मिलते ही किए जाएंगे टेंडर

सीएम के गोद लिए गांव क्योड़क की गलियां या तो उबड़ खाबड़ है या फिर कीचड़ भरा हुआ है। पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से गांवों की गलियों में सीवरेज लाइन बिछाई जा रही हैं लेकिन उखाड़ी गलियों की अभी तक कोई सुध नहीं ली है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सीएम के संज्ञान में जब ये मामला आया तो उन्होंने स्थानीय विधायक लीलाराम को निर्देश दिए कि वे क्योड़क गांव में जाकर विकास कार्यों का जायजा लें और अधिकारियों से जल्द से जल्द अधूरे पड़े कार्य कराए जाएं। सीएम के निर्देश पर विधायक लीलाराम संबंधित अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे और अवलोकन कर जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा करने को कहा। सीएम ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के एक साल बाद ही आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव क्योड़क को गोद लिया था और वर्ष 2015, 2016 में गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं की हुई हैं। लेकिन उनमें से अभी भी आधी पेंडिंग हैं।
करीब 25 हजार की आबादी वाले गांव में सीएम घोषणा के मुताबिक सभी गलियों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पब्लिक हेल्थ अधिकारियों के मुताबिक गांव की 10 फीट से चौड़ाई वाली सभी गलियों में पाइप लाइन बिछाई गई है। करीब 10 करोड़ की राशि से गांव में करीब 42 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसका अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन करीब एक से डेढ़ साल पहले उखाड़ी गई गलियों में पैचवर्क तक नहीं किया जा सका है। विभाग ने उखाड़ी गलियों को पैचवर्क के लिए करीब 98 लाख रुपए का प्रपोजल सरकार को भेजा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि इसकी मंजूरी मिल चुकी है जल्द ही लिखित स्वीकृति लैटर भी आ जा एगा। वहीं ग्रामीण सेठपाल, सत्यवान, रमेश आदि का कहना है कि गांव में गलियों में निकलने का रास्ता ही नहीं है।
गांव में हैं करीब 350 गलियां : क्योड़क गांव में छोटी मोटी करीब 350 गलियां हैं। गांव की सभी गलियों में सीवरेज लाइन बिछाकर ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर सुविधाएं देने की योजना है। करीब डेढ़ साल से गांव में सीवरेज लाइन बिछाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक एसटीपी का निर्माण नहीं क राया गया है। इसके अलावा कोटिकूट तीर्थ का जीर्णोद्धार, लाला लाजपत राय पशु विज्ञान अनुसंधान केंद्र का कार्य भी अभी पूरा नहीं हो पाया है।
गलियों के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने पर सहमति : विधायक लीलाराम की मौजूदगी में अधिकारियों ने सुझाव दिया कि पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा उखाड़ी गई गलियों का पैचवर्क किया जाना है। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में ब्लॉक्स धंस गए हैं और जगह जगह गड्ढे बने हैं। ऐसे में गलियों को दोबारा से समतल कर नए सिरे से निर्माण किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की इस बात पर सहमति जताई और नया प्रस्ताव लाने पर सहमति बनी है।
क्योड़क गांव की गलियों में करीब 42 किलोमीटर की सीवरेज लाइन बिछाई गई है। इसका ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। सीवरेज दबाने के लिए उखाड़ी गलियों के पैचवर्क के लिए विभाग ने सरकार को करीब 98 लाख का एस्टीमेट भेजा हुआ है, जिसकी स्वीकृति जल्द ही मिलेगी और उसके बाद टेंडर देकर गलियों को सुधारा जाएगा। इससे पहले कुछ रास्तों के लिए विभाग द्वारा मार्केटिंग बोर्ड व पीडब्ल्यूडी को तीन करोड़ की राशि दी जा चुकी है।
-करणवीर सिंह, एक्सईएन, पब्लिक हैल्थ, कैथल।
^सीएम के गोद लिए गांवों में ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। गांवों में विकास कार्य प्रगति पर हैं और उन्होंने सीएम साहब के आदेश पर मौके पर जाकर जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। गांव की गलियों को सही तरीके से बनवाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इसके लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है। सीएम मनोहरलाल प्रदेश के विकास को लेकर प्रयासरत हैं।
-लीलाराम गुर्जर, विधायक, कैथल।

Friday, August 21, 2020

August 21, 2020

हरियाणा में फिर लॉकडाउन:शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे, 22 अगस्त से आदेश लागू

हरियाणा में फिर लॉकडाउन:शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे, 22 अगस्त से आदेश लागू

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी,सरकार इस बारे में जल्द जारी कर सकती है जरूरी दिशा-निर्देश

चंडीगढ़ : कोरोना वायरस के चलते हरियाणा में शनिवार और रविवार को सभी दुकानें और दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। जरूरी सेवाओं और चीजों से जुड़े लोगों को छूट दी जाएगी। इस संबंध में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है।

गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना की वर्तमान स्थिति का रिव्यू किया था। हरियाणा में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर शनिवार से साप्ताहिक लॉकडाउन लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह आदेश 22 अगस्त की सुबह से ही यानी कल से ही लागू होंगे। जिसके चलते हरियाणा में हर तरह के कार्यालय, दुकानें तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली दुकानें ही खुली रहेंगी। अनिल विज ने बताया कि यह आदेश जारी रहेंगे। इस बीच कोरोना की स्थिति का रिव्यू करने के बाद ही इन आदेशों को नियमित रूप से जारी रखने तथा बंद करने पर फैसला लिया जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

केंद्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। क्योंकि वे भी उनके साथ उस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बैठे थे, जिसमें एसवाईएल पर हरियाणा व पंजाब के सीएम के साथ चर्चा हुई थी।

हरियाणा के विधायकों और मंत्रियों के लिए जा रहे कोरोना सैंपल

हरियाणा के सभी जिलों के सिविल सर्जन द्वारा अपने-अपने जिलों के विधायकों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। आगामी 26 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि सभी सिविल सर्जन अपने विधायकों के कोरोना टेस्ट करना सुनिश्चित करें। हरियाणा विधानसभा में इस बार बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के एंट्री नहीं होगी। जिस भी विधायक, पत्रकार व अधिकारी का कोरोना निगेटिव आया होगा, उसे ही एंट्री दी जाएगी। 3 दिन पुरानी रिपोर्ट ही मान्य होगी।
August 21, 2020

हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र:सदन में स्पीकर के सामने पहली पंक्ति में बैठेंगे अभय और नैना चौटाला

हरियाणा विधानसभा मॉनसून सत्र:सदन में स्पीकर के सामने पहली पंक्ति में बैठेंगे अभय और नैना चौटाला

कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा विधानसभा के 26 अगस्त से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में विधायकों की संभावित सीटिंग व्यवस्था कर दी गई है। इनेलो के एक मात्र विधायक अभय चौटाला की सीनियरिटी को देखते हुए अब उनकी सीटिंग आखिरी लाइन की बजाए स्पीकर के सामने पहली लाइन में कर दी गई है। वे पहली लाइन में आखिरी कुर्सी पर कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के पास बैठेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर उचित स्थान देने मांग की थी। इसी लाइन में रघुबीर सिंह कादयान और इसके बाद नैना चौटाला की सीट तय की है। इसी पहली लाइन में हरविंद्र कल्याण, कमल गुप्ता, घनश्याम सर्राफ और जगदीश नैयर बैठेंगे।

स्पीकर के कुर्सी के दाईं तरफ सत्ता पक्ष की तरफ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास बैठने वाले गृह मंत्री अनिल विज इस बार उनके पीछे वाली सीट पर दिखेंगे। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीछे वाली सीट शिक्षा एवं पार्लियामेंट्री मीनिस्टर कंवरपाल गुर्जर के लिए तय की गई है। इस लाइन में एक के पीछे एक मंत्री बैठेंगे। गुर्जर के पीछे बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, उनके पीछे सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी और इसके बाद राज्य मंत्री कमलेश ढांडा और आखिर संदीप सिंह बैठेंगे।

जबकि दूसरी डिप्टी सीएम वाली लाइन में अनिल विज के पीछे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, उनके पीछे कृषि मंत्री जेपी दलाल बैठेंगे। उनके बाद राज्य मंत्री ओपी यादव और आखिर में अनूप धानक के लिए सीट निर्धारित हुई है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बताया कि विधानसभा में मुख्य सचिव से लेकर सीएम के प्रधान सचिव और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों को भी सोशल डिस्टेसिंग से बैठाया जाएगा।अफसरों की गैलरी में जिस तरफ तीन कुर्सियां हैं, उनमें बीच की कुर्सी पर क्रॉस का निशान बना दिया है।

ऐसे होगा डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर विधायकों का सीटिंग प्लान

स्पीकर के बाईं तरफ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा होंगे तो उनके बराबर वाली सीट पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बैठेंगे। डिप्टी स्पीकर के पीछे एक-एक कुर्सी पर किरण चौधरी, राव दान सिंह, जयवीर सिंह और आखिर में धर्मसिंह छोकर बैठेंगे। जबकि हुड्‌डा के पीछे जयबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, बिशनलाल सैनी और आखिर में आफताब अहमद के बैठने की व्यवस्था की गई है।

स्थाई सीटिंग व्यवस्था में 50 और दर्शक व वीआईपी गैलरी में 39 विधायक बैठेंगे

स्थाई सीटिंग प्लान में अब 89 की बजाए 50 विधायक बैठेंगे। इनमें एक तरफ 14 और दूसरी तरफ 13 विधायक बैठेंगे। जबकि वीआईपी गैलरी में 11 विधायकों का सीटिंग प्लान किया गया है।

32 विधायकों के 280 सवाल आए, दो सीटिंग के लिए ड्रा से 40 का चयन

सरकार से जवाब मांगने के लिए 32 विधायकों ने 280 सवाल लगाए हैं। इनमें 180 तारांकित और 100 अतरांकित हैं। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायकों की मौजूदगी में गुरुवार को ड्रा सिस्टम के जरिए दो सीटिंग प्लान के लिए 40 सवालों का चयन किया है।
August 21, 2020

गोशाला में बिन ब्याहे दूध दे रही जन्मजात अंधी बछड़ी

सोनीपत : गोशाला में बिन ब्याहे दूध दे रही जन्मजात अंधी बछड़ी

गोशाला के सचिव  राम कुमार गर्ग ने बताया कि बछड़ी एक बार भी ब्याही नहीं है। इस के बावजूद वह सुबह और शाम दूध दे रही है। गोशाला का धारिया शकील 15 अगस्त को तब दंग रह गया जब उसने बछड़ी के नीचे एक नवजात बछड़े को खड़े देखा और वह छोटा बछड़ा बड़े आराम से दूध पी रहा था।

 गोहाना : शहर में देवीनगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गोशाला में एक जन्मजात अंधी बछड़ी बिन ब्याहे दूध दे रही है। बछड़ी के दूध देने का ज्ञान 5 दिन पहले तब हुआ जब एक गाय मर गई और उसका बछड़ा उक्त 3 साल की बछड़ी (calf) के थनों से दूध पीता मिला। यह बछड़ी वर्तमान में सुबह और शाम, दोनों वक्त डेढ़-डेढ़ लिटर दूध दे रही है।
गोशाला के सचिव राम कुमार गर्ग ने बताया कि बछड़ी एक बार भी ब्याही नहीं है। इस के बावजूद वह सुबह और शाम दूध दे रही है। गोशाला का धारिया शकील 15 अगस्त को तब दंग रह गया जब उसने बछड़ी के नीचे एक नवजात बछड़े को खड़े देखा और वह छोटा बछड़ा बड़े आराम से दूध पी रहा था।
वस्तुत: उस छोटे बछड़े की मां अचानक मर गई थी। शकील ने बछड़ी की थनों के ऊपर की लोटी देखी तो उसे यकीन हो गया कि बछड़ी बिन ब्याहे दूध दे सकती है। गर्ग ने दावा किया कि पहली बार जब बछड़ी को दुहा गया, उसने तब 2.500 लिटर दूध दिया।
उसके बाद से वह दोनों समय सुबह-शाम डेढ़-डेढ़ लिटर दूध दे रही है। पशु विशेषज्ञों से भी सम्पर्क  किया गया, पर कोई यह नहीं बता पाया कि बिन ब्याहे बछड़ी दूध दे कैसे रही है। सचिव ने खुलासा किया कि बछड़ी जन्म से अंधी है तथा कोई व्यक्ति इसे गोााला में छोड़ गया था।
August 21, 2020

योजना:आत्मानिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि क्षेत्र के लिए 3170 करोड़ रु. की परियोजनाएं तैयार

एक लाख करोड़ कार्यान्वयन के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति और जिला स्तरीय निगरानी समितियों का भी गठन किया जाएगा

हरियाणा सरकार आत्मानिर्भर भारत अभियान आर्थिक पैकेज के तहत केंद्रीय वित्त मंत्रालय को 3170 करोड़ रुपए की कृषि आधारभूत संरचना विकास और किसान कल्याण परियोजनाएं प्रेषित करने पर विचार कर रही है। योजना के तहत परियोजनाओं की जांच एवं सिफारिश करने के लिए सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

केंद्र सरकार ने कृषि आधारभूत सरंचना कोष के तहत वित्तीय सुविधा योजना के अंतर्गत आर्थिक पैकेज के हिस्से के रूप में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आधारभूत संरचना और लॉजिस्टिक सुविधाओं के लिए उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स, एग्री-टेक प्लेयर्स और किसान समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए के कोष के साथ कृषि आधारभूत संरचना कोष शुरू किया है।

निगरानी के लिए बनाई हैं कमेटियां

योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति और जिला स्तरीय निगरानी समितियों का भी गठन किया जाएगा। राज्य स्तरीय निगरानी समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग के प्रधान सचिव, सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक और राज्य द्वारा मनोनीत किए जाने वाले अधिकतम तीन अधिकारी इस समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे जबकि राज्य नोडल अधिकारी इसके सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि टास्क फोर्स हितधारकों से प्रस्ताव आमंत्रित करेगा, प्रस्तावों की व्यवहार्यता की जांच करेगा और सरकार के विचारार्थ या अनुमोदन के लिए परियोजनाओं की सिफारिश करेगा।
August 21, 2020

CM को भी लगा कोरोना का डर, ट‍्वीट कर लिखा खुद को कर रहा हूं तीन दिन के लिए क्वांरटीन

CM को भी लगा कोरोना का डर, ट‍्वीट कर लिखा खुद को कर रहा हूं तीन दिन के लिए क्वांरटीन

चंडीगढ़। पिछले दिनों एसवाईएल के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री के साथ में मीटिंग  और कईं कमांडों, सीएम आवास पर आईटी सलााहकार आदि के संक्रमित पाए जाने के बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने खुद को तीन दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है।
इस आशय की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मनोहरलाल  ने एक टवीट के माध्यम से दी है। उन्होंने टवीट में यह लिखा है- प्रिय मित्रो, मैं पिछले दिनों में कईं इस तरह के लोगों के संपर्क में आया हूं, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। 
हालांकि मैने अपना कोरोना टैस्ट करा लिया है, जो निगेटव आया है। लेकिन एहतियात के तौर पर मैॆ अपने आपको तीन दिन के लिए क्वारंटीन कर रहा हूं। सजग रहें सुरक्षित रहें। 
August 21, 2020

फीडबैक:क्या अपने बच्चे को सितम्बर 2020 से स्कूल भेजना चाहते हैं?

फीडबैक:क्या अपने बच्चे को सितम्बर 2020 से स्कूल भेजना चाहते हैं?

स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से ऑनलाइन जान रहा राय, स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर पेरेंट दे सकेंगे जवाब

चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह से सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं बंद हैं। इसके बाद अभी तक स्कूल व कॉलेजों में कक्षाएं लगाने की अनुमति नहीं मिल पाई है। इसी कड़ी में अब सरकार द्वारा स्कूल खोलने की तरफ तैयारियां शुरू की जा रही है। स्कूल खोलने को लेकर जहां शिक्षा विभाग ने पहले अभिभावकों व शिक्षकों की राय ली थी, वहीं अब एक बार फिर से विभाग ने सितंबर माह में बच्चों को स्कूल में बुलाने के लिए अभिभावकों की राय जानने के लिए पर्पोजल बनाया है। इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों से कुछ प्रश्नों के उत्तर लेकर स्कूल खोलने के लिए राय ली जा रही है।
शिक्षा विभाग ने गूगल लिंक के जरिये अभिभावकों के लिए एक प्रश्नावली तैयार की गई है जिसे 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावक ही लॉगइन कर सकते है। अभिभावकों को अपने बच्चे के एसआरएन नंबर द्वारा लॉगइन कर कुछ प्रश्नों के उत्तर देने हैं। जिसके नतीजों के आधार पर सितंबर माह से 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाए जाने का फैसला किया जा सकता है।
अभिभावकों से पूछे गए ये प्रश्न

*विद्यार्थी का नाम लिखें*

*विद्यार्थी के पिता का नाम लिखें*

*विद्यार्थी का स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें*

*10 अंक का अपना मोबाइल नंबर लिखें*

*अपना जिला चुनें*

*खंड का नाम लिखें*

*विद्यार्थी के स्कूल का नाम लिखें*

*विद्यार्थी की कक्षा पर टिक करें*

*क्या आप चाहते कि सितम्बर 2020 से 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं के लिए विद्यालय खोल देने चाहिए?*

क्या अपने बच्चे को सितम्बर 2020 से स्कूल भेजना चाहते हैं?

क्या आपके परिवार में किसी सदस्य की कोरोना की जांच हुई है?

क्या आपके परिवार में कोई कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

लॉगइन कर अभिभावक दे सकते हैं फीडबैकइस
फीडबैक में केवल 10वीं व 12वीं कक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के अभिभावक ही जवाब दे सकते हैं जिससे वे अपने बच्चों को भविष्य खुद तय कर सकेंगे। सरकार द्वारा सितंबर माह में फिलहाल केवल 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं को खोलने पर ही विचार किया जा रहा है, ताकि इस सत्र में एहतियात बरतते हुए पढ़ाई को भी समुचित जारी रखा जा सके।
Newer Posts Older Posts Home