Breaking

Wednesday, February 17, 2021

February 17, 2021

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए जिला स्तर पर स्कीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए जिला स्तर पर स्कीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 जींद 17  फरवरी ( संजय तिरँगाधारी )जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग जींद के तत्वाधान में पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए जिला स्तर पर स्कीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुजाता ने बताया की बच्चो में पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में जिले के राजकीय व् अराजकीय विद्यालयों ने भाग लिया। कोरोना महामारी के चलते पहले पड़ाव में विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई थी, इनमे से चयनित 12 विद्यालयों  को आज जिला स्तर पर प्रतिभागी होने का मौका दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री सुसाशन सहयोगी सुहिता दुग्गर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  नरेन्द्र अत्री, गोपाल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूर्णिमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता आशरी, कलाम बाल आश्रम की संचालिका श्रीमती शान्ति देवी जी ने बतौर जज शिरकत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो के द्वारा बच्चो में पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फैलाना था।

उन्होंने बताया की  विद्यालयों ने एक से बढ़ एक प्रस्तुती दी की निर्णायक मण्डल को बहुत सोच विचार करना पड़ाद्य इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी. स्कूल, अर्बन एस्टेट जींद ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दालमवाला ने दूसरा व् गोपाल वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री सुसाशन सहयोगी सुहिता दुग्गर ने बताया की इन प्रस्तुतियों के विडिओ को सभी विद्यालयों में बच्चो के साथ साँझा कर पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओ को पुरस्कार व् प्रमाण्पत्र जारी किये गये व् सभी प्रतिभागी विद्यालयों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी बच्चो, विद्यालय स्टाफ व् अधिकारिओं को रिफ्रेशमेंट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन द्वारा मास्क. सेनीटाइजर, व् साबुन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला बाल संरक्षण इकाई जींद से  अमित कुमार,  जोनी नारवाल,  विजय गोदरा, श्रीमती ममता शर्मा,  दिनेश कुमार, कुमारी मिनाक्षी,  रविन्द्र कुमार,  नरेश कुमार,  मुकेश व्  कर्मपाल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
February 17, 2021

श्री राम मंदिर को लेकर निकाली शोभायात्रा

श्री राम मंदिर को लेकर निकाली शोभायात्रा

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे निधि समर्पण अभियान में शहर की महिलाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में निधि समर्पण अभियान के नगर पालक महेश सिंगला द्वारा राम मंदिर के मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में 143 महिलाओं ने भाग लिया। इसकी शुरुआत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामा कृष्णा मंदिर से हुई। शोभा यात्रा हाउसिंग बोर्ड, शिव कॉलोनी, बस स्टैंड से अर्बन स्टेट होते हुए कई स्थानों से गुजरी। सभी महिलाएं हाथों में राम ध्वज लिए हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रही थी। समापन पर लड्डुओं का प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा के बाद निधि समर्पण अभियान से जुड़ी महिला दीप्ति, मीना, सुनीता सहित अनेकों महिलाओं द्वारा मंदिर निर्माण के कार्य को लेकर चंदा भी एकत्रित किया गया।
 इसी अभियान के तहत वीरवार 18 फरवरी को शहर में मोटरसाइकिल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी अगुवाई भगवा पगड़ी पहन कर बाइक चलाती हुई लड़कियां करेंगी। यह यात्रा जयंती देवी मंदिर से शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई रानी तलाब के नजदीक श्री राम मंदिर पहुंचेगी। 
February 17, 2021

स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू:शिक्षा मंत्रालय में फिर भेजी फाइल, दो से तीन माह हो सकती है पढ़ाई

स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू:शिक्षा मंत्रालय में फिर भेजी फाइल, दो से तीन माह हो सकती है पढ़ाई

चंडीगढ़ : प्रदेश के तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शिक्षा विभाग ने ताजा फाइल तैयार कर शिक्षा मंत्रालय में भेजी है, इसमें यही लिखा है कि चूंकि 31 मई तक शैक्षणिक सत्र है, इसलिए प्राइमरी स्कूलों में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोला जाना चाहिए।
ताकि कम से कम मार्च और अप्रैल में दो माह विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें। अब जो फाइल तैयार हुई है, उसमें यही मांग की गई है कि 20 फरवरी के आस-पास फिर स्कूल खोले जाएं। फिलहाल शिक्षा मंत्री कंवर पाल केरल के दौरे पर हैं और वे हरियाणा लौटकर फाइल को देखेंगे। इसके बाद संभावना यही जताई जा रही है कि तीसरी से पांचवीं कक्षा तक निजी और सरकारी सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो सकेगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि तीसरी से पांचवीं कक्षा तक स्कूल खोल दिए जाएं तो इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी। इनकी सालाना परीक्षा स्कूलों में ही हो सकेगी। ऐसे में एग्जाम लेने में भी दिक्कत नहीं आएगी। चूंकि ऑनलाइन में कई तरह की दिक्कतें हैं, जैसे इंटरनेट या टेबलेट आदि की दिक्कत हो सकती है।
February 17, 2021

खौफनाक वारदात:होटल में सो रहे शख्स को 4 युवकों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाया, बाहर लाकर सरेआम गोलियों से छलनी किया

खौफनाक वारदात:होटल में सो रहे शख्स को 4 युवकों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाया, बाहर लाकर सरेआम गोलियों से छलनी किया

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में खौफनाक वारदात अंजाम दी गई है। एक युवक को पहले बंधक बनाया गया और फिर उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात बस स्टैंड के नजदीक सेक्टर- 6 रोड पर पोल गार्डन के पास एक होटल में अंजाम दी गई। 4 हथियारबंद युवक होटल में घुसे। एक युवक ने होटल मालिक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया। बाकी ने पूरा होटल खंगाला।
एक कमरे में उन्हें एक शख्स सोते हुए मिला तो वे उसे लेकर बाहर आए और उसे गोलियों से भून दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बदमाशों ने शख्स को 6 से 7 गोलियां मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल मालिक ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस, CIA टीम व बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण करके गोली के 3 खोल बरामद किए। मृतक की पहचान रवि नांदल (32) निवासी गढ़ी बोहर के रूप में हुई है। मृतक रवि की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। वह एक साल की बेटी का पिता था। पुलिस ने हत्या की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार मामला पुराना रंजिश का लग रहा है। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर की जा रही है।
February 17, 2021

हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार:महेंद्रगढ़ सब डिवीजन में एडीजे कोर्ट को लेकर फंस सकता है पेच, सरकार दे चुकी मंजूरी

हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार:महेंद्रगढ़ सब डिवीजन में एडीजे कोर्ट को लेकर फंस सकता है पेच, सरकार दे चुकी मंजूरी

नारनोल : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक पत्र के जवाब में महेंद्रगढ़ सब डिवीजन में एडीजे कोर्ट लगाने के संबंध में सरकार की ओर जारी पत्र पेच फंस सकता है। अगर इसे स्वीकार कर लिया जाता है तो प्रदेश के अन्य उपमंडलों से भी यही मांग उठाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उस पर अमल करने के लिए कोर्ट स्थापना, उसके लिए स्टाफ व उनका वेतन संबंधी खर्च वहन करना सरकार के लिए भारी पड़ सकता है।
हालांकि मुख्यमंत्री का कहना है कि महेंद्रगढ़ सब डिवीजन में एडीजे कोर्ट स्थापना के लिए सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी है, अब हाईकोर्ट को देखना है कि कहां अदालतें बैठानी हैं। सीएम ने कहा था कि अगर अन्य सब डिवीजन के विधायक या लोग डिमांड करते हैं तो सरकार उससे भी गुरेज नहीं करेगी।
बता दें कि हाईकोर्ट की ओर से 18 जनवरी को जारी के तहत पूछा गया था कि सरकार महेंद्रगढ़ सब डिवीजन पर एडीजे कोर्ट बैठाने के लिए क्या सैद्धांतिक मंजूरी देती है? इसके जवाब में 2 फरवरी को सरकार के एसीएस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस की ओर सेे जवाब दिया गया कि सरकार सैद्धांतिक मंजूरी देती है, हाईकोर्ट यह बताए कि कितना खर्चा आएगा।
अब यह मामला जिले के नारनौल और महेंद्रगढ़ सब डिवीजन का नहीं रहा, बल्कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तहत आने वाले सभी उपमंडलों से जुड़ गया है। चर्चा है कि हांसी, नरवाना, लाेहारू समेत अनेक उपमंडलों के वकील इसी प्रकार अपने यहां कोर्ट स्थापना के लिए हाईकोर्ट में प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर एडीजे कोर्ट की स्थापना के खिलाफ सोमवार काे नारनौल जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जिला महेंद्रगढ़ प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा से मुलाकात की।
February 17, 2021

कांग्रेस चलाएगी सोशल मीडिया अभियान , अपने हक की लड़ाई लड़ने वालों को देशद्रोही ठहराने वालो के खिलाफ

कांग्रेस चलाएगी सोशल मीडिया अभियान , अपने हक की लड़ाई लड़ने वालों को देशद्रोही ठहराने वालो के खिलाफ 

आज सुबह कांग्रेस के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी डी गयी कि अब कांग्रेस देशव्यापी आन्दोलन सोशल मीडिया पर उन लोगो के खिलाफ चलाएगी जो देश मे अपने हकों कि लड़ाई लड़ने वालो को देशद्रोही का सर्टिफिकेट दे देते है , इस अभियान का ईशारा सोशल मीडिया पर सक्रिय भाजपा कि टीम को जवाब देना माना जा रहा है, अक्सर देशभर मे जब भी कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ भाजपा सोशल मीडिया टीम अभियान चलाती है और उसके देशभगत होने पर सवाल उठाए जाते है और आखिर मे उन लोगो या संगठन को देशद्रोही जैसा सर्टिफिकेट दे दिया जाता है  

अधिकारिक ट्वीट

किसानो को भी देशद्रोही साबित करने को चली थी मुहीम 
ज्ञात है कि जब किसान आन्दोलन देश भर मे फैलने लगा तो सोशल मीडिया पर भाजपा के लोगो द्वारा मुहीम चला कर इस आन्दोलन को देशद्रोही जैसा दिखाया जाने लगा था, लेकिन समय के साथ आन्दोलन से जुड़े लोगो ने स्पष्ट किया | जिसके बाद अब तक अधिकारिक तौर पर ऐसे किसी आरोप के कोई तथ्य नही मिले है, और आन्दोलन पहला नही है जिसको देशद्रोही साबित करने को मुहीम चली हो, इससे पहले भी जब जब कोई देश मे सरकार के विरोध मे बोलना शरू करते है तो भाजपा कि सोशल मीडिया टीम उसको देशद्रोही साबित करने मे जुट जाती है |

कांग्रेस मे मुहीम कैसी रहेगी
ये तो आने वाला समय बता पाएगा कि इस मुहीम से कांग्रेस देश मे कितने लोगो को जोड़ पाएगी, लेकिन कांग्रेस पूरी तयारी के साथ मुहीम मे उतरी है नए लोगो को मुहीम से जोड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया है |  
February 17, 2021

केंद्र से हरी झंडी:अब बजट सत्र के बाद ही होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा का ध्यान दो विस उपचुनावों पर

केंद्र से हरी झंडी:अब बजट सत्र के बाद ही होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा का ध्यान दो विस उपचुनावों पर

चंडीगढ़ : प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्र से हरी झंडी मिल गई है। हालांकि किसान आंदोलन और बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इसका विस्तार नहीं हो पाएगा। संभावना यही है कि मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र के बाद हो सकता है। इसमें जेजेपी कोटे से एक मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी कालका और ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के बाद भी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। क्योंकि पार्टी हर हाल में इन सीटों पर जीत दर्ज करना चाहेगी। दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत की है।
सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री ने विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी है, लेकिन यह राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार ही किया जाएगा। किसान आंदोलन और बजट सत्र के बाद ही पार्टी में राज्य स्तरीय नियुक्तियां हो सकेंगी। गत दिनों चर्चा यही थी कि पार्टी के संगठन का विस्तार फरवरी में ही हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि अब प्रदेश की जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार पूरा ध्यान बजट पर केंद्रित करेगी।
इस बजट में भी नंबरदारों को नहीं मिल सकेंगे स्मार्ट फोन
नंबरदारों को स्मार्ट फोन देने की योजना फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पाई है। कोरोना काल की वजह से गहराए वित्तीय संकट को देखते हुए सरकार ने इस योजना को टाल दिया है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने फिलहाल यह फाइल लौटा दी है। प्रदेशभर में 15 हजार के लगभग नंबरदार हैं। गौरतलब हे कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने सभी नंबरदारों को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी।
February 17, 2021

जमाबंदी डॉट कॉम से डाउनलोड दस्तावेजों को वेरिफाई करवाने की जरूरत नहीं: दुष्यंत चौटाला

जमाबंदी डॉट कॉम से डाउनलोड दस्तावेजों को वेरिफाई करवाने की जरूरत नहीं: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़ : राज्य सरकार ने जमीन मालिकों की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राजस्व विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए जमीन संबंधी दस्तावेजों को सत्यापित करवाने के लिए किसी सरकारी अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं रहेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अब जमाबंदी डॉट कॉम वेबसाइट से डाउनलोड किए गए दस्तावेज बिना अधिकारी के दस्तखत के भी पूरी तरह मान्य होंगे।
इन दस्तावेजों की डिजिटल वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर ही की जा रही है। अब आम लोग किसी भी समय कहीं से भी अपने दस्तावेज वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे और विभिन्न सरकारी कामों के लिए सीधे इस्तेमाल कर सकेंगे। जमाबंदी डॉट कॉम वेबसाइट पर राज्य की विभिन्न प्रकार की जमीनों से संबंधित आधिकारिक रिकॉर्ड और दस्तावेज उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट से रिकॉर्ड डाउनलोड कर उपभोक्ता रजिस्ट्री, जमीन लेनदेन, वसीयत, बैंक लोन, प्रॉपर्टी आईडी बनवाने आदि कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
February 17, 2021

आपकी कमाई पर साइबर ठगों की नजर:शातिरों ने 4 के बैंक अकाउंट से पार कर दिए 2.36 लाख

आपकी कमाई पर साइबर ठगों की नजर:शातिरों ने 4 के बैंक अकाउंट से पार कर दिए 2.36 लाख

रोहतक : शातिरों ने चार लोगों के अकाउंट से अलग-अलग तरीके से 2 लाख 36 हजार रुपए निकाल लिए। दो वारदातों में शातिरों ने पैसे भेजने के नाम क्यूआर कोड स्कैन करवा रुपए निकाले। दो मामलों में बिना किसी प्रकार की जानकारी लिए ही अकाउंट से पैसे निकाल लिए। चारों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1. *खाते से 15 हजार निकले*
फतेहपुरी कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि मेरे अकाउंट से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अकाउंट ने 15 हजार रुपए निकाल लिए। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
2. *4 बार में उड़ाए 1 लाख रुपए*
शास्त्री नगर निवासी नफे सिंह ने बताया कि मेरे पास एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आपके रुपए देने है। एक क्यूआर कोड भेजा है। शातिर ने 4 बार क्यूआर कोड स्कैन करवा 99 हजार 997 रुपए निकाल लिए।
3. *7 बार में 70 हजार निकाले*
गांव घिलौड़ निवासी सुरेंद्र ने बताया कि मेरे पास फोन पर रविवार को अकाउंट से सात बार में 70 रुपए निकलने का मैसेज आया। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4. *क्यूआर काेड स्कैन करवाया*
सेक्टर-14 निवासी लक्ष्य मलिक ने बताया कि रविवार कोे मेरे पास एक ने फोन कर कहा कि आपके पिता ने कहा कि तुम्हारे अकाउंट में रुपए भेजने है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही 51 हजार 48 रुपए कट गए।
February 17, 2021

महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

जीन्द : अग्रवाल वैश्य समाज जीन्द की महिला विंग द्वारा रोहतक रोड़ बाला जी पार्क में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की पुष्पा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. रेणु गर्ग, कुसुम तायल, नीलम, सरोज, डेजी जैन, संगीता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महिला ने बसंत पंचमी के त्यौहार पर अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर महिलाओं ने देश भक्ति के गीत भी गाए। इस अवसर पर अपने संबोधन में पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि सबसे खुशनूमा महीनों में से एक होता है बसंत का सीजन, जिसमें हर ओर रुमानियत छाई होती है। इस महीने में कई बड़े त्यौहार आते हैं जिनमें से एक है बसंत पंचमी जिसे सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि सरस्वती माता का जन्म इसी दिन हुआ था। इस पर्व के साथ ही बसंत की शुरूआत होती है।
बसंत पंचमी का त्यौहार मनाती महिलाएं।
February 17, 2021

कोविशील्ड वैक्सीन अब फ्रंट लाइन वॅारिर्यस जैसे चिकित्सक, पैरा मैडिकल स्टाफ व आउट सोर्सिंग कर्मी के लिए वैक्सीन उपलब्ध है : डॉ .भोला

कोविशील्ड वैक्सीन अब फ्रंट लाइन वॅारिर्यस जैसे चिकित्सक, पैरा मैडिकल स्टाफ व आउट सोर्सिंग कर्मी के लिए वैक्सीन उपलब्ध है : डॉ .भोला

जींद : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार व सरस्वती कला मंच के माध्यम से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन नागरिक अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर सीएमओ डा. मनजीत सिंह मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन डा. राजेश भोला ने की। कार्यक्रम मे नुक्कड़ नाटक एवं गीत, संगीत के माध्यम से आमजन को कोरोना के बारे में जागरूक किया गया। 
कलाकारों ने मास्क लगाने, दो गज दूरी करने व कुछ अवधि उपरांत हाथों को धोने की जानकारी दी। इस अवसर पर सस्वती कला मंच के अध्यक्ष रविशंकर व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश अरोड़ा ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के न जाए और कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखे। यदि आपके हाथ किसी सतह के संपर्क में आते हैं तो उनको भी 20 सैकेंड तक धोया जाए। कम से कम दो मीटर की दूरी आपस में बनाकर रखी जाए और चेहरे को मास्क से ढक कर रखें। इन चीजों का अनुसरण करने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। सीएमओ डा. मंजीत ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें व चिकित्सक की सलाह लें। कोविड-19 सेंटर के नेशनल हेल्प लाइन नम्बर 1075 भी लोगों की मदद के लिए 24 घंटे खुला है। कोरोना से बचाव के लिए मुंह, नाक व आंखों को बार-बार न छुये। खांसते वक्त अपने नाक, मुंह को रूमाल या टिसू से अवश्य ढक्के। तेज बुखार, सुखी खासी होने पर चिकित्सक की सलाह लें। यदि आपको क्वारंटाइन किया गया है तो निर्धारित अवधि तक बाहर न निकलें। इस प्रकार आप अन्य लोगों को भी संक्रमण से बचाने में सहायक होंगे। यदि आपने नियमों का पालन किया है तो आप खुद भी सुरक्षित रहेंगे और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कड़े प्रशिक्षणों के उपरांत स्वदेशी वैक्सीन को मंजूरी दी है। कोविशील्ड वैक्सीन अब फ्रंट लाइन वॅारिर्यस जैसे चिकित्सक, पैरा मैडिकल स्टाफ व आउट सोर्सिंग कर्मी के लिए वैक्सीन उपलब्ध है। पूरी तरह से सुरक्षित है व सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी बारी आने पर बिना हिचक के इस वैक्सीन को लगवाएं। जिससे सभी कोरोना वायरस से बचाव कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के लिए किया गया है वो सभी आने वाले तीन दिनों में अपनी वैक्सीन की डोज लगवा लें। 
डिप्टी सीएमओ डा. राजेश भोला ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस को वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह वैक्सीन चिकित्सक व पैरा मैडिकल स्टाफ के लिए उपलब्ध हुई थी। दूसरे चरण में यह वैक्सीन पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी। तीसरे चरण में वैक्सीन सीनियर सिटीजन एवं 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से पीडि़त है। उसके बाद आम जनता के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सभी आउटसोर्सिंग के सुपरवाइजर, वेदप्रकाश पांचाल, आउटसोर्सिंग कर्मी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
February 17, 2021

-मोदी जी थारी तोप कड़े है*--- किसान आंदोलन के इस चर्चित गीत के हरियाणवी गायक अजय हुड्डा पर दिल्ली में मामला दर्ज-गाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने की कार्यवाई

-मोदी जी थारी तोप कड़े है*--- किसान आंदोलन के इस चर्चित गीत के हरियाणवी गायक अजय हुड्डा पर दिल्ली में मामला दर्ज
-गाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने की कार्यवाई
February 17, 2021

कोर्ट ने सुनाए दो बड़े फैसले:पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद, 11 साल की छात्रा से रेप के दोषी चौकीदार को 20 साल की सजा

कोर्ट ने सुनाए दो बड़े फैसले:पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद, 11 साल की छात्रा से रेप के दोषी चौकीदार को 20 साल की सजा

फरीदाबाद : पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस घटना में साथ देने वाले दूसरे दोषी को 4 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि छुटटी के दिन स्कूल में खेलने आई 11 साल की छात्रा को पानी लाने के बहाने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले स्कूल के चौकीदार को अतिरिक्त सत्र नयायाधीश जैसमीन शर्मा की कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।
हत्या की घटना अप्रैल 2018 की है जबकि दुष्कर्म की घटना मार्च 2019 में अंजाम दी गई थी। पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के चंडौस निवासी जयप्रकाश की शादी बुलंदशहर के गांव याकूबपुर निवासी रामपाल की बेटी चेतना के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। दोनों यहां फरीदाबाद के सूर्या विहार पार्ट दो में रहते थे। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी थी। 28 अप्रैल 2018 को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब पत्नी सोने लगी, तभी जयप्रकाश ने चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
*किसी को बताए बगैर कर दिया अंतिम संस्कार*
एडवोकेट रवींद्र गुप्ता ने बताया कि जयप्रकाश ने अपने साथी ब्रजभूषण के साथ मिलकर हेमसिंह की टैक्सी किराए पर ली। उसने ड्राइवर से कहा कि पत्नी की तबीयत खराब है। उसे बुलंदशहर ले जाना है। जब टैक्सी कमरे पर पहुंची तो जयप्रकाश और उसके दोस्त ब्रजभूषण शव को पीछे वाले सीट पर लिटाकर ग्रेटर नोएडा की ओर चल दिए। जयप्रकाश ने सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पहुंचकर टैक्सी रुकवाई और उतर गए। इसके बाद सुनसान जगह पर पत्नी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
साथ ही टैक्सी ड्राइवर हेमसिंह को किसी से चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। टैक्सी ड्राइवर हेमसिंह अपने घर आया और 30 अप्रैल को सरायख्वाजा पुलिस से घटना के बारे में शिकायत की। जिस पर केस दर्ज हुआ था। फिर मामले की जांच हुई और कोर्ट ने जयप्रकाश को उम्रकैद और 25 हजार रुपए जुर्माना, जबकि साथी ब्रजभूसण को 4 साल की जेल और 5000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
*बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चौकीदार को 20 साल की कैद*
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले चौकीदार को सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्ची 27 जनवरी 2019 को स्कूल में खेलने गई थी। तभी वहां रहने वाला चौकीदार रंजीतलाल ने उसे पानी लाने के बहाने कमरे में भेज दिया और खुद पीछे पहुंच गया। फिर रंजीत लाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद भी वह छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 11 मार्च 2019 को चौकीदार ने लड़की से फिर दुष्कर्म किया। परेशान होकर लड़की ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल हुई और कोर्ट ने रंजीतलाल को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। आरोपी चौकीदार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
February 17, 2021

ड्रग्स डिप्रेशन में नहीं, शौक से लेते हैं:रेडियो कार्यक्रम 'महारानी' में पहुंचे TV अभिनेता वरुण जोशी, बड़ा बयान- बॉलीवुड में भी हैं नशे के आदी

ड्रग्स डिप्रेशन में नहीं, शौक से लेते हैं:रेडियो कार्यक्रम 'महारानी' में पहुंचे TV अभिनेता वरुण जोशी, बड़ा बयान- बॉलीवुड में भी हैं नशे के आदी

फरीदाबाद :  टीवी कलाकार एवं मॉडल वरुण जोशी ने कहा कि बॉलीवुड में ही नहीं, हर सोसाइटी में लोग किसी न किसी नशे के आदी हैं। लेकिन हर कोई इसका इस्तेमाल करे ये जरूरी नहीं। नशा कोई डिप्रेशन में लेता है तो कोई शौकिया। लेकिन दोनों ही मामलों में ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है। समाज के हर वर्ग को इससे बचकर रहना चाहिए। वरुण जोशी फरीदाबाद में NIT-5 स्थित रेडियो मिर्ची महारानी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इनके साथ मॉडल एवं टीवी कलाकार डॉक्टर नूपुर भी मौजूद थी। ​​​​​​
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के रहने वाले और इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने वाले वरुण जोशी ने कहा कि एक कलाकार एक्टिंग सिर्फ दिखाने के लिए नहीं करता। ये सोचकर करता है कि जनता उसे पसंद करेगी। जो रोल मिलता है, कलाकार उसे बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करता है। क्योंकि जनता की पसंद ही कलाकार को सफलता के मुकाम तक पहुंचाती है। कोई भी रोल अच्छा और बुरा नहीं होता। बल्कि उसे किस ढंग से पर्दे पर प्रदर्शित किया गया और जनता ने उस रोल को कितना पसंद किया ये मायने रखता है।


एक कलाकार एक्टिंग सिर्फ दिखाने के लिए नहीं, बल्कि ये सोचकर करता है कि जनता उसे पसंद करेगी।

*निगेटिव रोल से कलाकार की पहचान अलग होती है*
बेपनाह दिल्ली, श्रीमदभागवत पुराण, कुमकुम भाग्य, कुंडी भाग्य और ये है मोहब्बतें जैसे धारावाहिकों में विलेन का रोल अदा कर चुके वरुण जोशी का कहना है कि सीरियलों और फिल्मों में विलेन का होना बहुत जरूरी होता है। बगैर इसके जनता को भरपूर मनोरंजन नहीं मिल पाता। उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में जगह बनाना बेहद कठिन है। सफलता सिर्फ अपने हुनर से ही हासिल की जा सकती है।
मॉडल एवं कलाकार डॉ. नूपुर का कहना है कि नशा हर फील्ड में है। वह चाहे बॉलीवुड हो, मेडिकल हो, राजनीति हो। आप इनका सहारा तब लेते हैं, जब आप मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। जब आप अपने को कंट्रोल करके रखेंगे तो आप खुद को जीत सकेंगे। सब कुछ हमारे हाथ और हुनर में होता है।
*बॉलीवुड रहता है निशाने पर*
टीवी कलाकार ने कहा कि बॉलीवुड इसलिए हमेशा लाइमलाइट में रहता है, क्योंकि वहां 24 घंटे मीडिया की नजरें लगी रहती हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड हमेशा निशाने पर होता है। जबकि नशा हर फील्ड में मौजूद है लेकिन वह लाइमलाइट में है।
February 17, 2021

अखाड़ा हत्याकांड : तीन साल के मासूम सरताज की भी मौत, पीजीआई में लड़ रहा था जिंदगी की जंग

अखाड़ा हत्याकांड : तीन साल के मासूम सरताज की भी मौत, पीजीआई में लड़ रहा था जिंदगी की जंग

रोहतक : रोहतक के अखाड़े हत्याकांड में अपने मां-बाप को खो चुका तीन साल के मासूम सरताज की पीजीआई में मंगलवार सुबह मौत हो गई। मासूम वेंटिलेटर पर था। गोली सिर में लगी और आंख से होते हुए आर-पार हो गई थी। 
बता दें कि शुक्रवार शाम को जाट कॉलेज के पीछे अखाड़े में तीन साल के बच्चे समेत सात पहलवानों को गोली मार दी गई थी। जिसमें कोच मनोज, उनकी पत्नी साक्षी, सतीश दलाल, प्रदीप मलिक और खिलाड़ी पूजा की मौत हो गई थी। कोच अमरजीत और तीन साल के बच्चे सरताज का इलाज चल रहा था। वहीं आरोपित सुखविंद्र को शनिवार शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। 
 वहीं गोली लगने से घायल कोच अमरजीत का इलाज गुरुग्राम अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मुंह के एक सिरे में लगी और दूसरे सिरे से पार हो गई। 
February 17, 2021

किसान आंदोलन : हरियाणा की रोडवेज बसों को बार्डर खुलने का इंतजार

किसान आंदोलन : हरियाणा की रोडवेज बसों को बार्डर खुलने का इंतजार


 बहादुरगढ़ : किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस द्वारा बार्डरों को सील किया गया है। बार्डर बंद होने के कारण न तो डीटीसी की बसें बहादुरगढ़ आ पा रही हैं और न ही यहां से रोडवेज की बसें दिल्ली जा पा रहीं। इस कारण परिवहन निगम को नुकसान तो हो ही रहा है, यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ गत 27 नवंबर से किसान यहां टीकरी बार्डर पर पड़ाव डाले हुए हैं। तब से ही टीकरी बार्डर को दिल्ली पुलिस द्वारा सील किया गया है। हालांकि किसान सिर्फ टीकरी बार्डर पर ही बैठे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बार्डर को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया था। इसके बाद बीच-बीच में बार्डर खोला गया तो वाहन चालकों को राहत मिली। बहादुरगढ़ डिपो से रोडवेज की बसें भी दिल्ली जाने लगी। गत 26 जनवरी के बाद फिर से झाड़ोदा बार्डर को बंद कर दिया गया। पक्की दीवारें और कई-कई बेरिकेड्स लगाकर इस बार्डर को सील किया गया है। इस तरह से दोनों मुख्य बार्डर बंद पड़े हैं, जिस कारण रोडवेज की बसें दिल्ली नहीं जा पा रही। न केवल बहादुरगढ़ सब डिपो बल्कि रोहतक, जिसार, जींद, सिरसा व अन्य जिलों से बहादुरगढ़ के रास्ते जाने वाली बसें दिल्ली नहीं पहुंच पा रहीं। ये बहादुरगढ़ से ही वापस लौट जाती हैं।

अगर बहादुरगढ़ की बात करें तो यहां के हजारों लोग कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। चूंकि रेल चालू नहीं है और बार्डर बंद होने के कारण बसें जा नहीं रही तो, इन्हें मेट्रो की तरफ रुख करना पड़ रहा है। उन लोगों की परेशानी अधिक बढ़ गई है, जो स्मार्ट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते। ये तो ऑटो व सवारियां ढोने वाले अन्य वाहनों पर निर्भर हो गए हैं। इन वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जाता है।
शहर के निवासी विजेंद्र, राकेश व अनिल ने कहा कि किसान टीकरी बार्डर पर बैठे हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस को कम से कम झाड़ोदा बार्डर तो खोलना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उधर, बहादुरगढ़ सब डिपो के डीआई सतबीर सिंह ने बताया कि बार्डर बंद होने के कारण दिल्ली बसें नहीं जा पा रहीं। बार्डर खुलेंगे तो सेवा चालू कर दी जाएगी।

Tuesday, February 16, 2021

February 16, 2021

मंत्री अनिल विज बोले- ये इंग्लिश स्कूल के पढ़े हुए लोग हैं, इन्हें हिंदी समझ नहीं आती

मंत्री अनिल विज बोले- ये इंग्लिश स्कूल के पढ़े हुए लोग हैं, इन्हें हिंदी समझ नहीं आती

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट को लेकर बेंगलुरु में एक शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि ये इंग्लिश स्कूल के पढ़े हुए लोग हैं, इन्हे हिंदी समझ नहीं आती।
विज ने अपने ट्वीट के अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैंने उस सोच को जो देश विरोधी सोच है उसका नाश करने के लिए कहा है, मैंने बंदो का नाश करने के लिए नहीं कहा है। विज ने कहा कि बंदो का तो हम शुद्धिकरण करना चाहते हैं। किसी के भी दिमाग में अगर देश विरोध का बीज है उस बीज को नष्ट करने की बात कही है। बाकि कोई भी एफआईआर दर्ज करवाए हम उसका जवाब देंगे।
दिशा रवि को लेकर किये ट्वीट पर पहले ट्विटर ने एतराज जताया था फिर उसे क्लियरेंस दे दी थी जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा ट्विटर को भी इन लोगों ने लिखा था। इनमे कुछ लोगों के अंतराष्ट्रीय संबधं हैं। इन्होंने ट्वीट डिलीट करने को कहा था लेकिन टवीटर ने कहा इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसलिए हम इस ट्वीट को डिलीट नहीं करते।
दिशा रवि मामले में और भी कई तरह के लिंक निकल कर सामने आ रहे हैं। जिस पर प्रतिक्रिता देते हुए अनिल विज ने कहा कि खोद खोद कर निकालने चाहिए। ऐसे सारे लोग जो देश के खिलाफ विरोधियों को इकट्ठा कर रहे हैं और विदेशियों के साथ सांठ गांठ कर रहे हैं। विज ने कहा कि विरोध करने का मैं एतराज नहीं करता हूं, विरोध करने का अधिकार सभी को है, यहां पर प्रजातंत्र है और कोई भी किसी मुद्दे पर विरोध कर सकता है।
February 16, 2021

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर

चंडीगढ़ : पंचकूला जमीन घोटाले के केस में ED ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।हुड्डा के अलावा ईडी ने 21 अन्य लोगों के नाम भी इस चार्जशीट में शामिल किए हैं।
यही नहीं चार्जशीट में शामिल लोगों में 4 पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।यह मामला 30 करोड़ रुपये की कीमत के 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन का है। आरोप है कि 2013 में हुड्डा के करीबियों को इन प्लॉट्स का आवंटन किया गया था।
बता दे कि ईडी ने 2015 में हरियाणा सतर्कता ब्यूरो द्वारा एक प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। प्राथमिकी को बाद में 2016 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने भारतीय दंड संहिता (IPC), और धारा 120 120-B, 201, 204, 409, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया।
February 16, 2021

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- आगामी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप हरियाणा में करवाने के लिए हम तैयार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- आगामी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप हरियाणा में करवाने के लिए हम तैयार

पंचकूला : देश व प्रदेश के टेबल टेनिस खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि टेबल टेनिस की इंटरनेशनल चैंपियनशिप हरियाणा में देखने को मिल सकती हैं। इसके लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला आगामी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप हरियाणा की धरती पर करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
डिप्टी सीएम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस बार भारत को कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप करवाने का अवसर प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का पूरा प्रयास रहेगा कि इस चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के जिला पंचकूला की धरती पर हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए हरियाणा का आधारभूत ढांचा सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा प्रयास रहेगा कि आगामी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 28 देशों के भाग लेने वाले खिलाड़ी पंचकूला में खेले। टीटीएफआई अध्यक्ष होने के नाते दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका निरंतर यही प्रयास है कि देश में टेबिल टेनिस खेल को और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की मेहनत से देश में टेबल टेनिस खेल नए आयाम स्थापित कर रहा है और देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समय-समय पर हरियाणा में टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 15 से 23 फरवरी तक आयोजित 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 का शुभारंभ किया गया।
February 16, 2021

पानीपत में पुलिस पर हमला:झगड़े की सूचना पर पहुंचे होमगार्ड की गर्दन पर चाकू से वार, चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई

पानीपत में पुलिस पर हमला:झगड़े की सूचना पर पहुंचे होमगार्ड की गर्दन पर चाकू से वार, चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई

पानीपत : पानीपत में खाकी ही सुरक्षित नहीं है। रविदास नगर में झगड़े की सूचना पर पहुंचे किशनपुरा चौकी इंचार्ज और होमगार्ड पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से होमगार्ड की गर्दन पर चाकू मारा, चौकी इंचार्ज से हाथापाई की। अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। होमगार्ड की शिकायत पर पिता और दो बेटों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चांदनी बाग थाना क्षेत्र की किशनपुरा चौकी में सोमवार देर शाम रविदास नगर में झगड़े की सूचना मिली। जिस पर चौकी इंचार्ज SI रणबीर सिंह और होमगार्ड मोहित मौके पर पहुंचे। जहां अंग्रेज सिंह और गुलाब सिंह के पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। चौकी इंचार्ज अंग्रेज सिंह से झगड़े के संबंध में पूछताछ करने लगे।
आरोप है कि तभी गुलाब उसके बेटे सचिन व राहुल और साथी इरफान वहां पहुंचे और पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगे। सचिन ने चाकू लेकर मोहित की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बाकी ने भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर होने पर अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
*पुलिस और पीड़ित, दोनों ने दर्ज कराया है केस*
चौकी इंचार्ज SI रणबीर सिंह ने बताया कि 100 और 1091 पर शिकायत के बाद उन्हें सूचना दी गई थी। मौके पर उन्हें अंग्रेज सिंह मिला। उससे जानकारी लेने के दौरान ही आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अंग्रेज सिंह के परिवार के साथ मारपीट करने के साथ महिलाओं के कपड़े फाड़े हैं।
आरोपी बोले- हिमायती बनने का सिखाएंगे सबक
घायल मोहित ने बताया कि चौकी इंचार्ज को अंग्रेज सिंह से बात करता देख गुलाब पक्ष तैश में आ गया। वहां पहुंचते ही बोला कि आज पुलिस को अंग्रेज सिंह का हिमायती बनने का सबक सिखाएंगे और हमला कर दिया।
February 16, 2021

आंदोलन पर चौ. बीरेंद्र सिंह की चेतावनी, किसानों ने हिला दी थी अमेरिका की सरकार

आंदोलन पर चौ. बीरेंद्र सिंह की चेतावनी, किसानों ने हिला दी थी अमेरिका की सरकार


जींद /नरवाना (संजय तिरँगाधारी): किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपनी सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अमेरिका की सरकार को हिला कर रख दिया था। अमेरिका में 1500 किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर उतरे थे और अमेरिका की सरकार को कानून बदलना पड़ा था।

बीरेंद्र सिंह यहीं चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मेरी कोई मानता नहीं, अगर मेरी माने तो सरकार को तीनों कानून किसानों को सौंप देने चाहिए कि सरकार ने ये बना दिए अब आपको जो बदलाव करना कर लो। 
February 16, 2021

बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन 22 फरवरी से

बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन 22 फरवरी से


हिसार :  रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार गाड़ी संख्या 09215 बान्द्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 22 फरवरी से से अग्रिम आदेशों तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.30 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09216, हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 23 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक हिसार से प्रत्येक मंगलवार को 15.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09215 बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल से प्रत्येक सोमवार को 12 बजकर 15 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, आनंद, नदियाड, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाना, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, पाली मारवाड, जोधपुर, मेहता रोड, डेगाना, डिडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढु, चुरू, सादुलपुर से होते हुए अगले दिन मंगलवार को 12 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09216, हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट मंगलवार को 15 बजकर 10 मिनट पर हिसार से उक्त स्टेशनों से होते हुए बुधवार को बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
February 16, 2021

युवती को नशीला पदार्थ देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती को नशीला पदार्थ देकर किया सामूहिक दुष्कर्म

यमुनानगर : शहर के रणजीत पार्क ससौली में दो युवकों ने एक युवती को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित युवकों पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपितों समेत तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जगाधरी वर्कशॉप की एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले जोगिंद्र नगर निवासी जीतू के साथ जान पहचान हुई थी। जिसके बाद आरोपित उससे फोन पर बात करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को जीतू ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे ससौली स्थित रणजीत पार्क में ले गया। जहां पर बैंक कालोनी निवासी मोहित अलियास तथा ससौली निवासी इशांत अलियास मौजूद थे। उसने बताया कि आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपित जीतू व मोहित ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने आरोपितों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ 323, 328 व 376 डी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, एएसआई मीना ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Monday, February 15, 2021

February 15, 2021

पिज्जा शॉप से छुट्टी के बाद निकले तीन युवकों के शव मिले; मृतकों में दो रिश्ते में भाई, बड़ा सवाल- हत्या या हादसा

करनाल में दिल दहलाने वाला घटनाक्रम: पिज्जा शॉप से छुट्टी के बाद निकले तीन युवकों के शव मिले; मृतकों में दो रिश्ते में भाई, बड़ा सवाल- हत्या या हादसा

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में रविवार की सुबह एक दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया। तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इनके साथ हादसा हुआ या इनकी हत्या की गई है। क्योंकि तीनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
तीनों मृतक करनाल के असंध क्षेत्र स्थित कबूलपुर खेड़ा गांव निवासी बंटी पुत्र इतवारी निवासी कबूलपुर खेड़ा, अक्षय पुत्र सुरेश निवासी कबूलपुर खेड़ा और मतलौडा निवासी रविंद्र खराजपुर बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो रिश्ते में भाई थे। तीनों पानीपत के मतलौडा स्थित पिज्जा शॉप में काम करते थे।


*मृतकों में दो रिश्ते में भाई थे और तीनों एक पिज्जा शॉप में काम करते थे।*
तीनों युवकों की उम्र 22 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। राहगीरों ने तीनों के शव पड़े देखे तो पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलते ही करनाल सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उनकी जेब से मिले दस्तावेजों से तीनों की पहचान हुई तो पुलिस टीम ने उनके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तीनों के परिवारों में हड़कंप मच गया। क्योंकि परिजन रात भर उनकी तलाश में जुटे रहे। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पिज्जा शॉप पर जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि तीनों दोस्त थे और देर रात काम खत्म करके घर जाने के लिए निकले थे।
पुलिस टीम ने मौके पर मिले तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। बड़ा सवाल ये है कि हादसा हुआ है या हत्या की गई। क्योंकि सिर पर चोट के निशान मिले हैं, इसलिए पुलिस मामले को हत्या के एंगल से भी जांच रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। लेकिन घटनाक्रम एक पहेली है।

Sunday, February 14, 2021

February 14, 2021

विज ने खास अंदाज में किया अपने फैंस का शुक्रिया, देखें

विज ने खास अंदाज में किया अपने फैंस का शुक्रिया, देखें

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार सुबह भावुक ट्वीट कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। अनिल विज ने अपने ट्वीट को कुछ पंक्तियों में समाहित करते हुए कहा कि 'तुम्हारी दुआओं की वजह से ही मैं आज जिंदा हूं। मैं तो इस धरती का एक छोटा सा परिंदा हूं, ऊंचा उडऩे की मैने कभी ख्वाहिश नहीं रखी, चला जाता तो तुम्हारी सेवा और न कर पाता। यह सोचकर ही मैं शर्मिंदा हूं।
विज के ट्वीट का आशय साफ है कि उनके कोरोना की जंग जीतने में आम लोगों की दुआएं ही काम आई है। अनिल विज पहले भी कह चुके हैं कि उनके ठीक होने में दवा से ज्यादा लोगों की दुआओं का असर रहा है। अनिल विज अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं लेकिन उसके बाद भी पिछले 15 दिनों से वह अपने दफ्तर में आकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। 
दिन में अनिल विज का आक्सीजन लेवल ठीक हो गया है लेकिन रात अभी भी वह आक्सीजन के सहारे ही काट रहे हैं। अभी भी डॉक्टर अनिल उसके स्वास्थ्य पर रात दिन नजर रख रहे हैं। विज ने शनिवार को अपने ट्वीट के माध्यम से जहां लोगों का शुक्रिया अदा किया है वहीं उन्होंने कोविड की भयंकर चुनौती से बचकर आने पर पूजा प्रार्थना करने वाले लोगों का आभार जताया है।
February 14, 2021

जीन्द विकास संगठन ने बिजली ट्रांसफार्मर हटवाने को लेकर दिया धरना, की भूख हड़ताल

जीन्द विकास संगठन ने बिजली ट्रांसफार्मर हटवाने को लेकर दिया धरना, की भूख हड़ताल

बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, दिया आश्वासन, कल से काम शुरू हो जाएगा

विकास संगठन ने दी चेतावनी अगर जल्द नहीं हुआ काम शुरू तो फिर होगा आंदोलन

जीन्द: जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में आज बाल भवन रोड़ पर धरना दिया। इस दौरान जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान दोपहर बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिलाया कि कल से ही काम शुरू हो जाएगा और लगभग 15 दिनों के अंदर अंदर काम पूरा कर दिया जाएगा। प्रशासन से मिले इस आश्वासन के बाद जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारियों ने अपना अनशन समाप्त किया और साथ ही प्रशासन को यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ तो जल्द ही तेज आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
आज के इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में जीन्द विकास संगठन के पदाधिकारी राजकुमार गोयल, मुकेश शर्मा, राजकुमार भोला, ईश्वर गोयल, बीएस गर्ग, रामधन जैन, मनजीत भौंसला, सावर गर्ग, सज्जन सैनी, अशोक गोयल, पवन बंसल, पवन सिंगला, सुबे सिहं, संजय चघ, मनोज काहनोरिया, मनीष नगंूरा, रजत सिंगला, गौरव जैन, सुशील धनाना, सुरेश चौहान, राजेश गोयल, विपुल, गोविन्द गुप्ता, जयभगवान, बजरंग, कृष्ण कुमार , राकेश ग्रोवर भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान विभिन्न समााजिक संस्थाओ के प्रतिनिधयों ने धरने पर आकर संगठन के पदाधिकारियों की हौंसला अफजाई की। इनमें सुनील वशिष्ठ, डा. कंवर सेन, महावीर कम्प्यूटर, डा. डीपी जैन, अमित गर्ग, राधेश्याम बिंदल, मनदीप कौशिक, रामफल मंगला, पीसी जैन, तुलसी, प्रवीण जिन्दल, राकेश, विपिन जैन, मोहन लाल, हरेन्द्र, बाबूराम, कमल, जयभगवान जांगडा, धर्मपाल कटारिया, नंद किशोर, अनिल कुमार अग्रवाल, हरिंदर कादियान, जयभगवान जांगड़ा, जयभगवान सैनी, रिषभ जैन  इत्यादि प्रमुख थे।
इस अवसर पर जींद विकास संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा की बाल भवन रोड़ पर बिजली के 4 ट्रांसफार्मर सडक के बीचोबीच लगे हुए हैं जो आते जाते वाहनों और राहगिरों के लिए बाधित बने हुए हैं। पहले तो यहां सिंगल रोड़ था लेकिन जब से यहां वन वे के साथ डिवाईडर बना है तब से ये ट्रांसफार्मर बाधित बन कर रह गए हैं। ट्रांसफार्मर बीच में होने की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। इसको लेकर कईं बार आलाधिकारियों से मिला जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
प्रधान राजकुमार गोयल ने बताया कि जीन्द विकास संगठन लगातार जीन्द की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के संज्ञान में लाकर उन्हें दूरे करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जीन्द विकास संगठन बाल भवन रोड की इस समस्या को कईं बार अधिकारियों के समक्ष रख चुका है। गत 23 नवम्बर को भी जीन्द विकास संगठन का एक शिष्टमंडल जींद के डीसी से मिला था और उनके समक्ष यह समस्या रखी गई थी। डीसी ने मौके पर ही बिजली बोर्ड के एसई को इस बारे जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बावजूद भी आज तक यह समस्या ज्यों की त्यों खड़ी है।
उसके बाद 1 फरवरी को फिर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया गया था की यदि 14 फरवरी से पहले पहले प्रशासन ने ट्रांसफार्मर हटाने बारे कार्रवाई नहीं की तो जीन्द विकास संगठन 14 फरवरी को ट्रांसफार्मर के पास एक दिन की भूख हड़ताल पर रहेगा। दो दिन पहले भी ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर जीन्द के डीसी से मिला गया। गोयल का कहना है कि लगातार बार बार अनुरोध के बाद भी ये ट्रांसफार्मर नही हटाये गए जिसके चलते मजबूर होकर जींद विकास संगठन आज भूख हड़ताल पर बैठा।
जब जीन्द विकास संगठन का यह धरना चल रहा था तो दोपहर बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि कल से ही काम शुरू हो जाएगा और जितना संभव हो सकेगा उतना जल्दी इस काम को करवाया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि खंभे पहुंच चुके हैं और लेबर आ चुकी है। जीन्द विकास संगठन ने अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त किया और साथ ही प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही ट्रांसफर्मार बदलने का काम शुरू नहीं हुआ तो जल्द ही तेज आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
February 14, 2021

खेल-खेल में जान चली गई:जींद में नहर में गिरा बच्चा; बचाने के लिए मां और चाची भी कूदी, एक को बचाया लेकिन दो की मौत हो गई

खेल-खेल में जान चली गई:जींद में नहर में गिरा बच्चा; बचाने के लिए मां और चाची भी कूदी, एक को बचाया लेकिन दो की मौत हो गई

जींद : हरियाणा के जींद जिले के उपमंडल सफीदों के गांव अंटा में खेलते-खेलते एक बच्चा नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां और चाची कूदीं, लेकिन वे भी पानी के तेज बहाव में बह गईं। हादसा हांसी- बुटाना ब्रांच नहर में हुआ। हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी हादसे की खबर दी गई। इसके बाद सभी ने अपने-अपने स्तर पर तीनों की तलाश की।
SHO सदर संजय कुमार ने बताया कि गांव अंटा निवासी पिंकी (31) अपने बेटे आयुष (7) व देवरानी कविता (27) के साथ पानीपत रोड पर हांसी- बुटाना ब्रांच नहर के पास लकड़ियां इकट्ठा करने आई थी। आयुष नहर की पटरी पर खेलने लगा और पिंकी, कविता के साथ लकड़ियां बीनने में जुट गई। खेलते-खेलते आयुष नहर की तरफ चला गया और पैर फिसलने से नहर में जा गिरा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पिंकी-कविता दौड़ी आईं और नहर में कूद गई।
लेकिन नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों पानी में समा गए। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर राहगीर दौड़े आए। गाड़ियों की चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच एक शख्स को महिला का शरीर दिखाई दिया तो उसने एक ट्रक रुकवाकर उससे रस्सी लेकर पानी में फेंक दी। जिसे पकड़कर महिला बाहर आ गई। वह आयुष की मां पिंकी थी। काफी मशक्कत के बाद करीब 6 किलोमीटर आगे दोनों चाची-भतीजे को भी नहर से निकाल लिया गया।
दोनों को गंभीर अवस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में SHO संजय कुमार ने बताया कि खेलते समय मासूम बच्चा नहर में गिर गया था। उसे बचाने के लिए मां और चाची ने भी नहर में छलांग लगा दी। मां को तो बचा लिया गया, लेकिन बच्चे और उसकी चाची को बचाया नहीं जा सका।
*2 बहनों का अकेला भाई था आयुष*
बताया जा रहा है कि मृतक आयुष दो बहनों का अकेला भाई थी। उसका परिवार मेहनत-मजदूरी करके पालन-पोषण कर रहा था। घर का चूल्हा जलता रहे इसके लिए दोनों जेठानी-देवरानी लकड़ियां बीनने के लिए नहर की पटरी पर आई थीं। मृतक बच्चे के पिता ड्राइवरी करते हैं। मां पिंकी तो किसी तरह मौत के आगोश से निकल आई, लेकिन काल ने आयुष को निगल गया। कविता के परिवार में एक लड़का और 2 लड़कियां हैं, जिनकी मां अब दुनिया में नहीं रही।
February 14, 2021

शराब सहित हर प्रकार से करो किसानों की मदद : विद्या रानी

शराब सहित हर प्रकार से करो किसानों की मदद : विद्या रानी

-टोकने पर कांग्रेस नेत्री ने तत्काल होशियारी से सुधारी अपनी गलती
-किसान आंदोलन को लेकर हुई जिला कांग्रेस की बैठक

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन ने जहां सरकार की नींद उड़ाई हुई है, तो वहीं कांग्रेस के कुछ नेता इसे सत्ता में दोबारा आने का जरिया मान रहे है। इसका खुलासा रविवार को जींद में कांग्रेस नेत्री विद्या रानी दनौदा ने किया। नरवाना से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं विद्या रानी जिला बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि हर साथी आंदोलन में किसानों कि मदद करे, चाहे पैसे की हो या फिर शराब बांटकर। जिसका जो भी सहयोग बनता है करे और इस आंदोलन को बढ़ाएं। हालांकि टोकने के बाद उन्होंने यह भी साथ साथ ही स्पष्ट कर दिया की बीमार आदमी को भी कई मर्तबा शराब की जरूरत पड़ती है।
जिला कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में जिला प्रभारी नाहर सिंह संधू पहुंचे थे। इसमें मुख्य रुप से सफीदों के विधायक सुभाष देशवाल, पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, अंशुल सिंगला, संदीप सांगवान, शालू गर्ग, दिनेश मिन्नी, वजीर ढांडा, वीरेंद्र जागलान, कमल चौहान, बनारसी दास वर्मा, मनजीत सैनी, प्रो. रमेश सैनी, धर्मपाल, रणबीर पहलवान, नरेश भनवाला आदि उपस्थित रहे।
यह बैठक किसान आंदोलन को लेकर जन आंदोलन बनाने के लिए की गई है। फैसला लिया गया कि दोबारा दो-तीन दिन में फिर बैठक बुलाई जाएगी। उसमें हलका वाइज टीमें बनाई जाएंगी, जो गांव गांव जाकर घूमेगी। बाद में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उसमें रणनीति बनाई जाएगी कि प्रोग्राम किया जनजागृति अभियान को किस प्रकार चलाना। पैदल यात्रा सहित किसानों के सम्मेलन करने पर विचार किया जाएगा। नरवाना हलके से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही विद्या देवी ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों की मदद करो। इससे कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा और नया बल देगी।
February 14, 2021

मनिका श्योकंद को बेटी गौरव पुरस्कार से करेंगे लोधर में सम्मानित-मुम्बई में चुनी गई थी फैमिना मिस ग्रांड इंडिया, लोधर गांव की भानजी है मनिका

मनिका श्योकंद को बेटी गौरव पुरस्कार से करेंगे लोधर में सम्मानित

-मुम्बई में चुनी गई थी फैमिना मिस ग्रांड इंडिया, लोधर गांव की भानजी है मनिका

जींद / उचाना : मुम्बई में आयोजित फैमिना मिस ग्रांड-2020 इंडिया का ताज हासिल करने वाली मनिका श्योकंद को लोधर गांव के महर्षि लोमश स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करके बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनिका श्योकंद लोधर गांव की भानजी है। मनिका श्योकंद की इस उपलब्धि पर लोधर गांव के लोगों में खुशी है। मामा गजे सिंह गिल, संदीप गिल ने कहा कि लोधर गांव में भी मनिका श्योकंद का अभिनंदन कार्यक्रम महर्षि लोमश स्कूल लोधर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं, बेटियों की भागीदारी अधिक से अधिक की जाएगी। मनिका का एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसका नाम होगा मन की बात। मन की बात में जो बेटिया पढ़ाई कर रही है वो मनिका से अपने मन की बात सांझा कर प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आगे बढऩे के लिए प्रेरित होगी। मनिका श्योकंद को शहर की सामाजिक संस्थाएं भी सम्मानित करेंगी। अग्रवाल जनहित समिति प्रधान रामनिवास करसिंधु, दा फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन प्रधान वीरेंद्र संदलाना ने कहा कि मनिका श्योकंद ने हमारे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। आज उचाना की पहचान पूरे देश में हुई है। बेटी पर हमें गर्व है। मनिका श्योकंद दाडऩ खाप से है। 
जितेंद्र श्योकंद, विकास श्योकंद ने कहा कि यह उचाना कलां ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश की बेटी मनिका श्योकंद को फैमिना ग्रांड इंडिया चुना गया। बेटियों को चाहिए कि वो मनिका श्योकंद से प्रेरणा लेते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें जिस क्षेत्र में उनकी रूचि हो।
मनिका के पिता सूरजमल श्योकंद, माता ममता ने बताया कि अपनी बेटी पर गर्व है जिससे फैमिना मिस ग्रांड-2020 इंडिया का ताज मिला है। बेटी भी बेटों से कम नहीं होती है। कभी भी बेटी को उनके परिवार ने बेटे से कम नहीं समझा है। बेटी भी बेटे की तरह मां-बाप, क्षेत्र का नाम रोशन करती है। बेटी का बेटे की तरह ही अभिभावकों को पालन-पोषण करना चाहिए। आज मनिका ने माता-पिता का ही नहीं बल्कि गांव, पूरे हरियाणा का नाम रोशन करने का काम किया है। ऐसी बेटी पर पूरे प्रदेश को नाज है।
February 14, 2021

सोने की ज्वैलरी सहित आरोपी काबू, घर का ताला तोडकर किए थे गहने चोरी।

आरोपियों के कब्जा से एक लैपटाॅप व करीब 10 लाख के गहने बरामद।

जींद :  रमनजीत कौर पत्नी स्व. महोब्बत सिहं वासी मलिकपुर ने थाना सदर सफिदों में एक दरखास्त पेश की कि वह दिनांक 07.02.2021 को एक शादी समारोह में गई हुई थी जब शाम को वह वापिस आई तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था व घर के अन्दर से अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें से उसके सोन के गहने चोरी हो गये जिस पर थाना सदर सफिदों में मुकदमा नम्बर 50 दिनांक 08.02.2021 धारा 454/380 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज किया गया। 

*जीन्द पुलिस अधीक्षक डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल* द्वारा आरोपियों को पकडने बारे दिए शख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सी.आई.ए जीन्द के *ईन्चार्ज मनोज वर्मा* के नेतृत्व में सी.आई.ए. की टीम ने आरोपी युवराज उर्फ युवी पुत्र दलेर वासी मलिकपुर व आरोपी अमृतपाल सिहं पुत्र होशियार सिहं वासी चैगामा असंध को गिरफतार करने मे कामयाबी हासिल की है। 

*सी.आई.ए ईन्चार्ज मनोज वर्मा* ने बताया कि सी.आई.ए की टीम दिनांक 13.02.2021 को पुलिस प्रजैंस डे पर अपराधों की रोकथाम के लिए सफीदों में मौजूद थी कि मु0सि0 मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली जिस पर आरोपी आरोपी युवराज उर्फ युवी पुत्र दलेर वासी मलिकपुर व आरोपी अमृतपाल सिहं पुत्र होशियार सिहं वासी चैगामा असंध को काबू किया करके उनके कब्जा से एक डैल कम्पनी का लैपटाॅप, तीन कडे सोना, पांच चूडी सोना, एक टीका सोना, 2 हार सोना, एक जुगनी सैट सोना, 5 अंगुठी सोना, एक चैन सोना, 2 झुमके सोना, 2 बाले/टोपस को बरामद किया है। जिनकी किमत करीब 10 लाख रूपये है। आरोपियों को आज  को जुडिशियल रिमाण्ड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
February 14, 2021

अमित शाह से मिले सीएम मनोहर लाल, कई मुद‍्दों पर चर्चा

अमित शाह से मिले सीएम मनोहर लाल, कई मुद‍्दों पर चर्चा


नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को दिल्ली में रहे और देर शाम को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और अमित शाह की इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मौजूदा किसान आंदोलन के साथ-साथ राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार सहित तमाम विषयों को लेकर सीएम ने शाह के साथ चर्चा की है।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद संसद भवन से बाहर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना था कि राज्य में चल रहे किसान आंदोलन तीन कृषि कानूनों,मौजूदा राजनीतिक हालात, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई विषयों पर गृह मंत्री से विस्तार के साथ चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह से संगठनात्मक विषयों, किसान आंदोलन पर चर्चा पुष्टि करते हुए कहा कि किसान आंदोलन पर भी चर्चा हुई है। राज्य में जो हालात है। उसके बारे में हमने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत करा दिया है। धरने और किसान पंचायतों को लेकर सारी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि जो भी आंदोलनकारी भविष्य में पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाएगा, वही उसकी भरपाई करेगा यह कानून विधानसभा के सत्र में लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री ने इस आशय की पुष्टि करते हुए राज्य में आने वाले वक्त में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटने की बात कही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होगा उसकी जानकारी दे दी जाएगी।
February 14, 2021

युवती ने सीएमओ को किया ट‍्वीट : 16 को मेरी शादी है, बारात घर तक कैसे आएगी, ऐसे हुआ समाधान

युवती ने सीएमओ को किया ट‍्वीट : 16 को मेरी शादी है, बारात घर तक कैसे आएगी, ऐसे हुआ समाधान

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार की प्रभावी व त्वरित कार्यशैली का एक खास उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक लड़की ने ट्वीट किया कि पांच दिन बाद उसकी शादी है और उनके एरिया में पानी का जमाव होने से भारी परेशानी हो रही है, सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी करवा दी ताकि शादी में शामिल होने वाले लोगों व बारात को कोई दिक्कत न हो। दुल्हन की मां ने इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार ने इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाली कामिनी नाम की एक लडक़ी ने 10 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री कार्यालय के 'ऑफिसियल ट्विटर हैंडल' पर अपनी समस्या बताई कि 16 फरवरी को उसकी शादी है और उनके आवासीय क्षेत्र में चारों तरफ पानी ठहरा हुआ है। ऐसे में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों व बारात का स्वागत करने में परेशानी होगी।
इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की 'सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर' टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आवश्यक कदम उठाते हुए समस्या का हल करवा दिया। अब परिवार के लोग खुश हैं और कामिनी की मां ने तो मीडिया के लोगों से अपनी बात सांझा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस त्वरित कार्रवाई से वह खुश है ।