Breaking

Wednesday, September 2, 2020

September 02, 2020

हरियाणा:सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर तक होंगी संपन्न, 31 अक्टूबर तक जारी होगा रिजल्ट

हरियाणा:सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर तक होंगी संपन्न, 31 अक्टूबर तक जारी होगा रिजल्ट

हरियाणा में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सितम्बर माह के अंत तक सम्पन्न करवा दी जाएंगी। इसके बाद 31 अक्तूबर 2020 से पहले सभी रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह निर्णय हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य सरकार की सभी यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रकों ने हिस्सा लिया। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने की।

इनके अलावा, बैठक में हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता, व महानिदेशक अजित बालाजी जोशी भी उपस्थित थे। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के प्रवक्ता ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्स के फाइनल ईयर की कक्षाओं में करीब 2 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं जिनका परीक्षाओं मे बैठने का प्रबन्ध किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सिफारिश के अनुसार राज्य सरकार ने भी सहमति प्रदान की है। उच्चतम न्यायालय ने भी अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं करवाना अनिवार्य बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों ने विश्वास दिलाया कि कोविड-19 के कारण केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जो 'स्टेण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर' के निर्देश दिए गए हैं ,उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के प्रवक्ता ने आगे बताया कि परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र बहुविकल्पी, संक्षिप्त उत्तर व व्याख्यात्मक उत्तर वाले होंगे। उन्होंने बताया कि जिन यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं पहले ही प्रारम्भ कर दी हैं उनमें से कुछ ने तो परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। पिछले वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाओं का ऑनलाइन कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
September 02, 2020

एडमिशन अलर्ट:प्रदेशभर के कॉलेजों में 7 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया,21 तक आवेदन और 26 को लगेगी मेरिट लिस्

एडमिशन अलर्ट:प्रदेशभर के कॉलेजों में 7 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया,21 तक आवेदन और 26 को लगेगी मेरिट लिस्ट

हरियाणा में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए राजकीय, एडिड और प्राइवेट काॅलेजों में दाखिला प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बाला जोशी की ओर से एडमिशन का शेड्यूल जारी किया गया है। 7 सितंबर को पोर्टल खुलेगा। फार्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। 21 सितंबर एडमिशन फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख निर्धारित कर दी गई है।

22 और 25 को फार्मों की जांच होगी। पहली मेरिट लिस्ट 26 सितंबर को लगाई जाएगी। 26 से 29 तक दाखिला फीस जमा कराना होगी। दूसरी मैरिट लिस्ट 30 सितंबर को लगाई जाएगी। इसके लिए एक से पांच अक्टूबर तक फीस जमा होगी। छह अक्टूबर को ओपन काउंसिलिंग होगी। उल्लेखनीय है कि सितंबर में सभी विवि फाइनल की परीक्षाओं को लेकर तैयारी कर चुकी है। यह आदेश यूजीसी ने जारी किए थे।

September 02, 2020

कचरे में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

कचरे में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

हिसार : मुल्तानी चौक पार्क के पास पुलिस चौकी  के ठीक पीछे बुधवार की सुबह कचरे में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गई।
पुलिस चौकी के पीछे भ्रूण मिलने की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब भ्रूण करीब 6 महीने का लग रहा है। कोरोना महामारी के चलते निगम कर्मचारी ने पीपी किट पहनकर भ्रूण को उठाया और पॉलिथीन में डालकर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 6:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओम प्रकाश मुल्तानी चौक पर सफाई कर रहा था। इस दौरान पुलिस चौकी के पीछे चंद कदमों की दूरी पर पार्क की दीवार के साथ लगते कचरे के ढेर में एक भ्रूण देखा। उसने इसकी सूचना तुरंत सफाई दरोगा दुर्गा देवी को दी। सफाई दरोगा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी के कर्मचारियों को मामले से अवगत करवाया। इस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी छानबीन के लिए बुला लिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह भ्रूण किसने कचरे के ढेर में फेंका है।
September 02, 2020

स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार:कोरोना से सरपंच की मौत, सैंपल लेने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा, टेस्ट किटों को आग लगाकर फूंका

स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार:कोरोना से सरपंच की मौत, सैंपल लेने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा, टेस्ट किटों को आग लगाकर फूंका

फतेहाबाद : कोरोना पॉजिटिव पूर्व सरपंच सर्वजीत सिंह की मौत के बाद गांव नकटा में मंगलवार को कोरोना जांच को सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों ने बस स्टैंड पर घेर लिया। टेस्ट किट को ग्रामीणों ने आग लगा दी। टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी।

नागरिक अस्पताल के एसएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ.एसएमओ ने रतिया सदर थाना में ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, किट काे आग लगाने, टीम का रास्ता रोकने, विवाद करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई को लेकर शिकायत दी गई है। इधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के विरोध में गुरुद्वारे में मुनयादी भी कराई। म्योंद चौकी पुलिस जांच कर रही है।
September 02, 2020

अनलॉक 4 के बाद दोबारा पटरी पर आई जिंदगी, सरकार ने ट्रेनों को लेकर किया बड़ा एलान

अनलॉक 4 के बाद दोबारा पटरी पर आई जिंदगी, सरकार ने ट्रेनों को लेकर किया बड़ा एलान

नई दिल्ली : कोरोना काल ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब जिंदगी दोबारा पटरी पर आने लगी है। अनलॉक-4 के एलान के बाद आर्थिक गतिविधियां तेज हो गई है। जिसकी वजह से औद्योगिक शहरों में श्रमिकों की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन महामारी के चलते अपने घरों को लौटे श्रमिकों के लिए आवागमन के साधनों का अभाव है। ऐसे में सरकार से बड़ा फैसला किया है।

इसकी को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ने सौ से अधिक विशेष ट्रेनों को जल्द पटरी पर वापस लाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए और अधिक ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही हैं। जिन राज्यों से ट्रेनें चलनी हैं और जिन राज्यों को जानी हैं उनसे ट्रेनों के संचालन को लेकर संपर्क किया जा रहा है।

जल्द ही राज्यों की मंजूरी मिलने के बाद बाकी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की जाएगी। लेकिन कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों की माने तो सौ से अधिक ट्रेनों को दोबारा पटरी पर उतारा जा सकता है। अभी फिलहाल 230 विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। लेकिन औद्योगिक शहरों में श्रमिकों की बढ़ती मांग के चलते इन ट्रेनों में टिकट की वेटिंग चल रही है।

लॉकडाउन के दौरान विभिन्न शहरों में फंसे श्रमिकों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और सैलानियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने एक मई से कुछ श्रमिक ट्रेनें चलाई थीं। इनके अलावा 12 मई से 15 जोड़ी विशेष वातानुकूलित ट्रेनों का संचालन किया गया और एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनें और चलाई गईं।

पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के लिए जारी दिशानिर्देशों में और कई तरह की रियायतों की घोषणा की थी। इसमें मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करना भी शामिल है। इसी को देखते हुए रेलवे भी और विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी में है।
September 02, 2020

नई शिक्षा नीति से आ सकता है बदलाव

नई शिक्षा नीति से आ सकता हैं बदलाव

 

जींद : जाईट कॉलेज में शिक्षा नीति पर प्रैस कॉन्फ्रेस कीं गई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कीं गई जिसमें जींद शिक्षा सहयोग समिति के चेयरमैन शुभम जयहिंद ने बताया कीं नई शिक्षा नीति बच्चों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा पुरानी शिक्षा नीति से बच्चों को क्या करना हैं यही नहीं पता होता था लेकिन नई शिक्षा नीति से अब बच्चा पाचवीं कक्षा तक अपनी मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण कर सकेगा और छटी कक्षा के बाद से ही जिस फील्ड में जाना चाहता हैं उसका वह अध्यन कर सकेगा ये अहम हैं जो देश कीं शिक्षा नीति काफी बड़ा बदलाव साबित होगा।जाईट ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने बताया कीं सरकार को प्राइवेट इन्स्टिट्यूशन में भी स्किल्स एजुकेशन के ऊपर डेवलपमेंट के ऊपर ध्यान देने कीं बहुत जरूरत हैं पेरेन्ट्स को गोल सैटिंग पर विशेष ध्यान देने कीं आवश्यकता हैं। प्रिंसिप्ल जसविंदर कौर ने बताया कीं सरकार को निजी स्कूलों कीं तरफ ध्यान देने कीं बहुत जररूत हैं क्युकी हर कोई एक दूसरे पर डिपेंड हैं जब बच्चे स्कूलों कीं फीस नहीं दें पा रहे तो निजी स्कूलों को स्टाफ कीं सैलरी देने में सक्षम नहीं हैं जिसके लिए सरकार को विशेष ध्यान देने कीं आवश्यकता हैं। वहीं ईशा जिंदल ने बताया कीं ऑनलाइन क्लास एक मिडिल क्लास के लिए बहुत बड़ी समस्या हैं बच्चों के अंदर इस से दुष्प्रभाव काफी देखने को मिल रहे हैं।
September 02, 2020

आदेश:विभाग के निर्देशानुसार ही प्राइवेट स्कूल केवल ट्यूशन फीस लें, बच्चों की पढ़ाई बंद न हाे : डीईओ

विभाग के निर्देशानुसार ही प्राइवेट स्कूल केवल ट्यूशन फीस लें, बच्चों की पढ़ाई बंद न हाे : डीईओ

अम्बाला : प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से वार्षिक चार्ज और ज्यादा ट्यूशन फीस वसूलने पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। डीईओ सुरेश कुमार ने प्राइवेट स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे विभाग के दिशा निर्देश अनुसार बच्चों से केवल ट्यूशन फीस ही लें। उनसे वार्षिक चार्ज न मांगा जाए। साथ ही किसी भी बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई बंद न हो, ताकि बच्चों पर मानसिक दबाव न पड़े।
यही नहीं डीईओ ने सेंट जोसेफ स्कूल को भी पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि स्कूल विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालना नहीं कर रहा है। अभिभावकों से स्कूल के खिलाफ शिकायतें मिली हैं कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में उन्हें बीईओ अम्बाला-वन ने रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें लिखा गया कि स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतों का समाधान करवा दिया गया है।
वार्षिक चार्ज और ज्यादा ट्यूशन फीस मांगने को लेकर सिटी के सेंट जोसेफ स्कूल, ओपीएस विद्या मंदिर और सेंट पॉल के अभिभावकों ने डीईओ को शिकायत दी थी कि स्कूल वार्षिक चार्ज और ज्यादा ट्यूशन फीस भरने का दबाव बना रहे हैं। चार्ज न भरने पर उनके बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद कर रहे हैं। डीईओ ने सेंट जोसेफ स्कूल की जांच के लिए अम्बाला-वन बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी थी।
बीईओने जांच के बाद डीईओे को रिपोर्ट सौंपी और इसके बाद डीईओ ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ संज्ञान लिया। यही नहीं इस मामले में बाल कल्याण समिति अम्बाला ने भी प्राइवेट स्कूलों को ऑर्डर जारी किए थे कि फीस स्कूल और अभिभावकों के बीच का मामला है। स्कूल बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद न करें। नो स्कूल नो एनुअल चार्जेस स्टूडेंट पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कोमल ने बताया कि अभिभावकों ने लगातार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष किया।
September 02, 2020

कुलपतियों के साथ की रायशुमारी:ऑनलाइन परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल में मिलेगा कमरा


ऑनलाइन परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल में मिलेगा कमरा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूजी-पीजी की फाइनल ईयर की परीक्षा को लेकर सभी विश्वविद्यालयों ने कमर कस ली है। विश्वविद्यालयों की ओर से तय किया गया है कि फाइनल ईयर की परीक्षा के लिए बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की है। जो स्टूडेंट्स दूर स्थानों से परीक्षा देने के लिए आएंगे, उन्हें एक दिन या अधिक दिनों के लिए हाॅस्टल में रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक स्टूडेंट एक कमरा नियम की पालना करनी होगी, ताकि परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स को किसी तरह के संक्रमण का खतरा न हो सके।

कोरोना काल की एहतियात को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है। यह फैसला मंगलवार को कोरोना काल में पहली बार हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने कुलपतियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियां की समीक्षा करते हुए लिया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन प्रो. बीके कुठियाला ने की।

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में यूजी-पीजी की फाइनल परीक्षा एक ही तरह की हो, इसके लिए भी योजना बनाई गई है। परीक्षा केन्द्रों में भी कम से कम दो गज की दूरी दो परीक्षार्थियों में रखनी होगी, इसके लिए या तो बेंच को हटाकर व्यवस्था बनाई जाए या फिर एक बेंच को खाली छोड़कर भी व्यवस्था की जा सकती है। इसी तरह से डेट शीट इस प्रकार से बनाई जाएगी कि एक समय में कम से कम विद्यार्थी ही परिसर में परीक्षा देने के लिए पहुंचे। काॅलेज के विद्यार्थी कॅालेज में ही परीक्षा देंगे। लगभग सभी विश्वविद्यालयों के परिसर में चल रहे पाठयक्रमों की परीक्षा का दायित्व संबंधित डीन और विभागाध्यक्ष को दिया गया है। काॅलेजों में परीक्षा के लिए प्राचार्य को जिम्मेदारी दी गई है।

परीक्षा में 3 तरह के होंगे प्रश्न

इसी के साथ तय किया गया कि अब परीक्षा में तीन तरह के प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। पहला बहु विकल्पीय, दूसरा संक्षिप्त और तीसरा विवरणात्मक प्रश्नों को परीक्षा में दिया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में परीक्षा में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तरपुस्तिका के लिए अपलोडिंग व डाउनलोडिंग के जरिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। इसी के साथ तय किया गया है कि जो भी स्टूडेंट्स फिलहाल परीक्षा नहीं दे सकेंगे, उन्हें परीक्षा का एक मौका और दिया जाएगा। इन फाइनल की परीक्षाओं को सितंबर में ही पूरा करवा दिया जाएगा।
परीक्षा एकरूपता के लिए पैटर्न भी हो एक : टीचर्स एसो.
वहीं दूसरी ओर अभी तक फाइनल की परीक्षा के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों की ओर से अपनाए जा रहे अलग पैटर्न को लेकर भी शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. दयानंद मलिक के नेतृत्व में डॉ. शर्मिला, डॉ. राजबीर गुलिया, डॉ. सतीश नरवाल, मडूटा प्रधान डॉ. विकास सिवाच ने कुलपति से मुलाकात की। डॉ. मलिक ने कहा कि अभी यूजी ऑनर्स के लिए विवरणात्मक प्रश्न और यूजी सामान्य कोर्स की परीक्षा के लिए बहु विकल्पीय प्रश्नों की व्यवस्था की गई है, जोकि ठीक नहीं है। इसे बदला जाना चाहिए। इससे स्टूडेंट्स की प्रदेश में एक ही कोर्स के लिए मेरिट पर असर पड़ेगा। बहु विकल्पीय प्रश्नों से एक स्टूडेंट ज्यादा अंक ले सकता है, लेकिन विवरणात्मक में नहीं। वहीं टीचर्स ने आश्वस्त किया कि एजुकेशन का स्टैंडर्ड मेनटेन करना जरूरी है। वहीं कॉपी की चेकिंग एक कॉलेज की दूसरे में करवाई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

September 02, 2020

आरोपियों ने बेटे को धक्का मारा, बुजुर्ग मां पर गिरने से महिला ने तोड़ा दम


आरोपियों ने बेटे को धक्का मारा, बुजुर्ग मां पर गिरने से महिला ने तोड़ा दम

पानीपत जिले के फरीदपुर गांव में दूध के 1500 रुपये नहीं देने पर मंगलवार रात हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आरोपियों ने धक्का-मुक्की में आरोपियों के बेटे को धक्का दे दिया, वह अपनी बुजुर्ग मां पर जा गिरा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर दूध बेचने वाले पति-पत्नी और उनके मामा के लड़के पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है
फरीदपुर गांव के जसवंत ने थाने में दी शिकायत में बताया कि मैं प्लंबर का काम करता हूं। मेरे पिता जी कि मृत्यु करीब 16 साल पहले हुई थी मेरी माता मनजीत कौर (55) मेरे साथ ही रहती थी। 18 अगस्त को मनजीत कौर बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी, जिस वजह से दायां पैर टूट गया था। उनके पैर का ऑप्रेशन हुआ था।
जसवंत का कहना है कि वह गांव में ही रहने वाले बिट्टू पुत्र प्रेम सिंह से दूध लेता था। पिछले दो महीने से दूध लेना बंद कर दिया था। बिट्टू के 1500 रुपये बकाया था। मंगलवार रात 7.30 बजे बिट्टू उसकी पत्नी संतरो देवी और मामा के लड़के के साथ घर पर आया। उसने दूध के 1500 रुपये मांगे। जसवंत ने कहा कि अभी पैसे नहीं है। आरोप है कि इस बात पर बिट्टू और उसके मामा के लड़के ने कहासुनी व धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
जहां यह धक्का-मुक्की हो रही थी। वहीं जसवंत की मां मनजीत कौर भी लेटी हुई थी। आरोप है कि बिट्टू और उसके मामा के लड़के ने जसवंत को धक्का दे दिया। जसवंत अपनी मां मनजीत कौर पर जाकर गिरा। ऑप्रेशन की वजह से मनजीत कौर पहले ही परेशान थी। उनके ऊपर गिरने से मनजीत कौर को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आरोपी धक्का देकर चले गए।
जसवंत अपनी मां को इलाज के लिए पानीपत अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पानीपत सेक्टर 13-17 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस मृतका का पोस्टमॉर्टम करवा रही है।
September 02, 2020

शिक्षा:करनाल में पहले दिन 90 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मोड में दी जेईई मेन्स की परीक्षा


करनाल में पहले दिन 90 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मोड में दी जेईई मेन्स की परीक्षा

इंजीनियर संस्थाओं में दाखिले के लिए कोरोना महामारी में ऑनलाइन मोड से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई मेन्स) की परीक्षा में पहले दिन करनाल में 90 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। जबकि 73 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। करनाल में 6 सितंबर तक ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह व शाम की दो शिफ्ट में किया जा रहा है। सुबह 9 से 12 जबकि शाम को 3 से 6 तक परीक्षा का आयोजन किया गया
एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा जेईई मेन्स 2020 के लिए करनाल के नीलकंठ ढाबे के समीप 163 विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया था। देश में राजनीति संगठनों ने जेईई मेन परीक्षा का विरोध प्रदर्शन का करनाल में हुई परीक्षा पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
गत सप्ताह एडमिट कार्ड के साथ लिए सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर ट्रेवल व मेडिकल हिस्ट्री न छुपाने यानी सही पाए जाने वाले व स्वस्थ उम्मीदवारों को ही परीक्षा में हिस्सा लेने दिया गया। परीक्षा नकल रहित संपन्न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार को बड़े बटन वाले कपड़े और मोटे तलवे, हाई हील के शूज और सैंडल पहनने की अनुमति नहीं थी। इससे पहले सभी को सेनिटाइजर करने के बाद मास्क पहनकर ही प्रवेश करने दिया गया।
कॅरिअर बनाने के लिए परीक्षा जरूरी
परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी लोकेश व संयम व नितिन ने कहा कि कोरोना महामारी में विद्यार्थियों का कैरियर भी जरूरी है। इसलिए ऑनलाइन मॉड में परीक्षा होने से विद्यार्थियों का कैरियर बच सकता है। यदि परीक्षाएं नहीं होती तो अच्छे शिक्षण संस्थान में दाखिला प्राप्त नहीं होता।

सुबह के सत्र में 62 में से 36 ने परीक्षा दी

पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक व नकल रहित संपन्न हुई। सुबह के सत्र में 62 में से 36 ने परीक्षा दी। जबकि शाम के सत्र में 101 उम्मीदवार थे इनमें 54 ही परीक्षा में शामिल हुए। डाॅ. राजन लांबा, सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, अध्यक्ष, करनाल।
September 02, 2020

जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा मेदांता में शिफ्ट, इंद्री विधायक भी अस्पताल में भर्ती


जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा मेदांता में शिफ्ट, इंद्री विधायक भी अस्पताल में भर्ती

जींद : (गौतम सत्यराज ) हरियाणा में कोरोना का प्रकोप कम हाेने का नाम नहीं ले रहा है अब जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा को गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट किया गया है। दो दिन पहले  कोरोना पॉजटिव पाए गए थे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे । कोरोना पॉजटिव आने के बाद विधायक ने अपने आप को घर में ही आइसोलेट किया हुआ था। 
जानकारी के अनुसार बुखार न उतरने की वजह से मेदांता शिफ्ट किया गया है। वे बुधबार को एम्बुलेंस में अपने घर से मेदांता के लिए रवाना है। वहीं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप भी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आए थे ।
बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर असीम गोयल, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, करनाल के सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा सहित सिविल सचिवालय व विधानसभा के दर्जनों कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
September 02, 2020

फतेहाबाद : जींद से लूटी कार सहित आरोपित गिरफ्तार, भट्टूकलां बेचने आया था

फतेहाबाद : जींद से लूटी कार सहित आरोपित गिरफ्तार, भट्टूकलां बेचने आया था

फतेहाबाद:  जींद जिले से लूटी गई कार को भट्टू क्षेत्र में बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने भट्टूकलां से गिरफ्तार  करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार को बरामद कर पकड़े गए युवक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सुधीर निवासी जींद बताया है।
पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया जहां से उसे हिसार जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार भट्टूकलां पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक स्विफ्ट डिजायर कार को सस्ते में बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान भट्टू मण्डी की ओर से आ रही एक कार को रूकने का इशारा किया तो कार चालक कार को भगाने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।
पूछताछ में युवक ने बताया कि यह कार नवदीप उर्फ छोटू निवासी जेजेवन्ती, जींद व उसके साथियों ने जींद सदर इलाके में छीनी थी और नवदीप ने उसे कार बेचने के लिए दी हुई है। आज वह कार को भट्टू क्षेत्र में बेचने के लिए ही आया था कि पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

September 02, 2020

सैंपलिंग में संकट:पहली बार आए 1 दिन में 100 केस, किट न होने से जांच के लिए अधिकारियों से लगाते रहे गुहार, 258 की ही सैंपलिंग

सैंपलिंग में संकट:पहली बार आए 1 दिन में 100 केस, किट न होने से जांच के लिए अधिकारियों से लगाते रहे गुहार, 258 की ही सैंपलिंग

सैंपलों की जांच की दिक्कत, एंटीजन किट की शार्टेज, उचाना में इमरजेंसी के लिए थी 5 एंटीजन किट सिविल अस्पताल में न मरीज सोशल डिस्टेंसिंग रख रहे हैं न जिम्मेदारों ने व्यवस्था की है

जींद : ( गौतम सत्यराज ) एक तरफ कोराना का संक्रमण बढ़ रहा है तो सैंपलों की जांच, एंटीजन किट की दिक्कत हो गई है। पिछले 2 दिनों से लोगों को सैंपलिंग और एंटीजन किट से जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के पास गुहार लगानी पड़ रही है। मंगलवार को भी जिले के लोग अस्पतालों में कोरोना टेस्ट कराने के लिए पहुंचे लेकिन उनके टेस्ट नहीं हो पाए। 14 लाख से अधिक की आबादी के जिले में 258 लोगों के ही कोरोना टेस्ट हो पाए।
एंटीजन किट न होने से मंगलवार को डेड बॉडी का कोरोना टेस्ट करने के लिए भी डॉक्टरों को लंबा इंतजार करना पड़ा। बाद में पता चला कि उचाना अस्पताल में 5 एंटीजन किट इमरजेंसी के लिए उपलब्ध हैं। इसके बाद एक व्यक्ति को किट लेने के लिए उचाना भेजा गया। यहां से किट आने के बाद डेडबॉडी का कोरोना टेस्ट किया गया। इस दौरान बची 4 एंटीजन किट से टेस्ट कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के पास लोगों के बार-बार फोन आते रहे। इस दौरान लोगों द्वारा सिफारिश भी करवाई गई। लेकिन उनके कोरोना टेस्ट नहीं हो पाए।

साहब व्यवस्था कीजिए : लगातार दूसरे दिन सैंपलिंग में गिरावट

दूसरे दिन भी सैंपलिंग कम हुई। मंगलवार को 258 लोगों के ही आरटीपीसीआर सैंपल हो पाए। खानपुर पीजीआई लैब द्वारा बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल न भेजने के आदेश दिए हुए हैं। इसी तरह से एंटीजन किट के भी अगले दो-तीन दिन तक जिले में पहुंचने की संभावना है। इससे साफ है कि जिले में आने वाले दिनों में भी कोरोना सैंपलिंग सीमित संख्या में ही हो पाएगी। एसएमओ डाॅ. गोपाल गोयल का कहना है कि हर डेडबॉडी का पोस्टमार्टम से पहले कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी है। लेकिन एंटीजन किट के उपलब्ध न होने के कारण अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इमरजेंसी के लिए रखी गई एंटीजन किट भी अब खत्म हो गई है।
3 डिटेक्टिव स्टॉफ व धरने पर बैठे मजदूर नेता पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 874
जिले में कम सैंपलिंग के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे साफ है कि जिले में कोरोना संक्रमण अब काफी बढ़ चुका है। मंगलवार को जिले में 100 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें डिटेक्टिव स्टॉफ के 3 पुलिसकर्मी व एक कर्मचारी नेता शामिल हैं। मंगलवार को 791 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिले के लोगों के अब 530 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। एक ही दिन में इससे पहले जिले में कभी भी 100 पॉजिटिव केस नहीं आए थे। अब तक एक ही दिन में 65 संक्रमित आने का रिकाॅर्ड था। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 874 हो गई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 416 पहुंच गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन सैंपलिंग बढ़ाने के तमाम प्रयास होने के बाद भी यह कम होती जा रही है।

पॉजिटिव आने से पहले धरने पर बैठा था कर्मचारी नेता

लघु सचिवालय के पास धरना देर रहे मजदूरों को एक नेता कुछ दिन पहले कोरोना सैंपल देकर आया था। मंगलवार को पीजीआई लैब से उसकी रिपोर्ट आई तो उस समय भी वह धरने पर बैठा था। इससे साफ है कि उसके संपर्क में काफी संख्या में मजदूर आए। इसी तरह से डिटेक्टिव स्टाफ के 3 पुलिस कर्मी भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी तरह से मंगलवार को भी सफीदों शहर के 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सफीदों कस्बे में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जींद शहर में तांगा चौंक, पटियाला चौंक पर 4-4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले।

एक्टिव केसों की संख्या हुई 416

एंटीजन किट की सप्लाई अभी तक नहीं पहुंची है। खानपुर लैब में बुधवार को भी जिला के सैंपल नहीं लिए जाएंगे। मंगलवार को 100 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 416 पहुंच गई है। डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन जींद।
September 02, 2020

समस्या:कई शहरों में नहीं हुई रजिस्ट्री, अपलोड नहीं हो रहे कागजात; कर्मियों को पता नहीं क्या कागजात चाहिए

समस्या:कई शहरों में नहीं हुई रजिस्ट्री, अपलोड नहीं हो रहे कागजात; कर्मियों को पता नहीं क्या कागजात चाहिए

फरीदाबाद व पानीपत समेत कई जगह रजिस्ट्री का काम शुरू नहीं हो पाया, प्रॉपटी का डाटा सिस्टम में अपलोड नहीं हो पाया था

चंडीगढ़ : शहरी क्षेत्रों में रजिस्ट्री मंगलवार से शुरू करने के राज्य सरकार के आदेश के बाद भी फरीदाबाद व पानीपत समेत कई जगह काम शुरू नहीं हो पाया। लोग रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर लगाकर वापस लौट गए। पहले रजिस्ट्री 17 अगस्त से शुरू होनी थीं, लेकिन सरकार द्वारा मांगी गई प्रॉपटी का डाटा सिस्टम में अपलोड नहीं हो पाया था।
सरकार ने अब नए सॉफ्टेवयर से रजिस्ट्री करने की योजना बनाई है, लेकिन रजिस्ट्री करने वाले कर्मचारियों का इसके बारे में जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है सिस्टम में कागजात अपलोड करने पर नो ड्यूज बताकर उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा। 22 जुलाई से बंद रजिस्ट्रियां शुरू नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान की गई रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी होने की आशंका के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में 21 जुलाई तक हुई रजिस्ट्रियों की जांच कराने के नाम पर 22 जुलाई से रजिस्ट्रियां बंद कर दी थी। गड़बड़ियों को रोकने के लिए वेब हेलरिस साॅफ्टवेयर को अपडेट करने की योजना थी। सरकार ने सिस्टम को अपडेट तो कर दिया, लेकिन एक माह 10 दिन बाद भी रजिस्ट्री शुरू नहीं हुईं। इससे रजिस्ट्री कराने वालों को परेशानी हो रही है। रोज जिलों की तहसीलों व उपतहसीलों में डाॅक्यूमेंट राइटर, वकील व रजिस्ट्री कराने वाले लोग वापस लौट रहे हैं।
September 02, 2020

गुरुग्राम:मेदांता के डाॅक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, जान देने से पहले पत्नी से फाेन पर कहा- कूदने जा रहा हूं

गुरुग्राम:मेदांता के डाॅक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, जान देने से पहले पत्नी से फाेन पर कहा- कूदने जा रहा हूं

मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने आत्मत्या कर ली, डॉक्टर मेदांता हॉस्पिटल में करीब तीन साल से लीवर सर्जन थे

गुरुग्राम : दिल्ली से लगे हरियाणा के गुरुग्राम में 39 वर्षीय एक डॉक्टर ने मंगलवार को आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इससे पहले उन्हाेंने फाेन कर पत्नी से कहा कि वह खिड़की से कूदकर मरने जा रहे हैं। घटना सेक्टर-47 स्थित ईवो अपार्टमेंट की है। डाॅक्टर की पहचान सुरजीत कुमार साहा के रूप में हुई है। साहा मूलत: नेपाली थे। उन्हाेंने 2005 में भारत की नागरिकता ले ली थी। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन थे।
पुलिस के अनुसार, साहा अपने गुरुग्राम के फ्लैट में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी और छह साल की बेटी कोलकाता में रहती हैं। पत्नी से तलाक के मामले में मंगलवार काे ही काेर्ट में सुनवाई थी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है। पुलिस ने कहा कि साहा ने घटना से पहले पत्नी से फोन पर बातचीत की थी, उस बातचीत में साहा ने पत्नी काे कूदने की बात कही। यह सुनकर उनकी पत्नी ने तुरंत गुरु गुरुग्राम पुलिस को तुरंत फोन पर इसकी सूचना दी।
September 02, 2020

पहले इकरार, फिर शादी का सपना दिखा रेप कर फरार

पहले इकरार, फिर शादी का सपना दिखा रेप कर फरार

गुरुग्राम : सोहना रोड स्थित भोंडसी के पास मारुति कुंज क्षेत्र में नॉर्थ-ईस्ट की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म  का आरोप लगाया है। भोंडसी थाना में दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
असम मूल की 19 वर्षीय युवती हैदराबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती है। यहां भोंडसी थाना पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा है कि करीब 4 साल पहले फेसबुक  पर उसकी दोस्ती गुरुग्राम में रहने वाले कृष्ण कुमार जांगिड़ से हुई थी।
दोनों के बीच प्यार होने के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा कर गुरुग्राम के मारुति कुंज क्षेत्र में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया और जबरन संबंध बनाए।
इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। सोमवार शाम को युवती ने भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नम्बर की डिटेल भी खंगाली जा रही है। अभी आरोपी फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
September 02, 2020

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा:बर्बाद फसलों का ज्यादा मुआवजा दिलाने का झांसा दे सर्वेयरों ने किसानों से हड़पे लाखों रुपए, केस दर्ज

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा:बर्बाद फसलों का ज्यादा मुआवजा दिलाने का झांसा दे सर्वेयरों ने किसानों से हड़पे लाखों रुपए, केस दर्ज

झज्जर : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निजी कंपनी के नुमाइंदों ने किसानों से उनका सर्वे बेहतर दिखाने के नाम पर 1 हजार से 70 हजार रुपए मांगे। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बीमा कंपनी के नुमाइंदों ने बेहतर सर्वे दिखाने के नाम पर कुछ किसानों से पेटीएम व गूगल पे के माध्यम से अपने अकाउंट में रुपए डलवा लिए। अब कृषि विभाग ने जांच के बाद कर्मचारियों पर केस दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि फसल बीमा योजना का काम देख रही कंपनी बजाज एलियांज ने सर्वे का काम आगे एक कंपनी को सबलेट किया हुआ था। अब पुलिस जांच में किसानों से रुपए हड़पने वाले चेहरे बेनकाब होंगे। विभागीय जानकारों का कहना है कि अकेले माजरा गांव से करीब 8 लाख रुपए से अधिक का फ्रॉड किया गया है।
योजना के तहत प्रीमियम की राशि का एक छोटा सा हिस्सा किसान को जमा कराना होता है, जबकि प्रीमियम की एक बड़ी राशि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कंपनी को दी जाती है। फसल खराब होने पर कृषि विभाग या कंपनी को 48 घंटे में अवगत कराना होता है। इसके बाद कंपनी के सर्वेयर व ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करती है कि आखिर किसान की फसल में कितना प्रतिशत नुकसान है। हाल ही में साल्हावास और बेरी ब्लॉक के 1500 के करीब किसानों ने अपनी फसल के पानी में खराब होने की शिकायत दर्ज कराई है।

धोखाधड़ी का ऐसा हुआ खुलासा

किसानों की फसल खराब होने की शिकायतों पर निजी कंपनी के नुमाइंदे अकेले ही पहुंचे। उन्होंने सर्वे बेहतर दिखाने के नाम पर किसानों से सौदेबाजी करने की कोशिश की। कई मामलों में यह कामयाबी हुए और कुछ में शिकायत होने पर कृषि विभाग का ध्यान गया। जांच में एक किसान ने बताया कि उनसे कंपनी के नुमाइंदों की 70000 में बात हुई है। इसके लिए कंपनी के नुमाइंदों ने 15000 रुपए ले लिए। हालांकि जांच रिपोर्ट में इस किसान का हवाला नहीं है, लेकिन खुड्डन गांव के किसान ने सर्वे के नाम पर 35000 रुपए की मांग किए जाने की बात कही है। जांच टीम ने एक गांव के 10 लोगों से बातचीत की, जिसमें 4 लोगों से पेटीएम के माध्यम से पैसा लिया गया।

फर्जी कृषि अधिकारी बनकर भी किसानों को ठगा

जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सर्वेयर के रूप में काम करने वाले कंपनी के नुमाइंदों ने फर्जी कृषि अधिकारी बनकर भी किसानों को ठगा है। पहले से नियम यह है कि किसी भी सर्वे में बीमा कंपनी के नुमाइंदों के साथ-साथ उस क्षेत्र का ब्लॉक कृषि अधिकारी भी साथ रहेगा। एक मामले में जब किसान ने ब्लॉक कृषि अधिकारी के बारे में जानकारी जुट आनी चाहिए तब सर्वेयर ने अपने साथ मौजूद एक व्यक्ति को ही कृषि अधिकारी के रूप में दिखाया।

कृषि मंत्री से शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों के साथ हुए इस अन्याय के बाद जांच करवाई गई। उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शहर थाने में शिकायत दी, लेकिन वहां से बेरी व साल्हावास क्षेत्र में जाने का सुझाव दिया। डीसी से भी शिकायत की। इसके बावजूद कोई संतोषजनक जवाब थाने से नहीं मिला। 2 दिनों से उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। जब मामला कृषि मंत्री तक पहुंच तो मंगलवार को शहर थाने में शिकायत दर्ज की गई।

बाजरे की फसल खराब होने पर मिलते हैं 16 हजार

विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाजरे की फसल खराब होने पर किसानों को 16000 रुपए मिलते हैं, जबकि कपास के मामले में यह राशि करीब 35 हजार के आसपास है। ऐसे में सर्वे करने वालों ने उनसे मोटी रकम की मांग की। वहीं दूसरी ओर, किसान भी इस लालच में पड़ गए कि शायद सर्वेयर को कुछ पैसा देने के बाद उनको उनकी फसल का अधिक से अधिक पैसा मिल सकता है।
September 02, 2020

नेटवर्किंग कंपनी का फर्जीवाड़ा:बड़े होटलों में कार्यक्रम कर अमीर बनने और विदेश यात्रा का सपना दिखा फंसाते थे, कई राज्यों से जुड़े थे ओएलएस ह्वीज कंपनी में ग्राहक

नेटवर्किंग कंपनी का फर्जीवाड़ा:बड़े होटलों में कार्यक्रम कर अमीर बनने और विदेश यात्रा का सपना दिखा फंसाते थे, कई राज्यों से जुड़े थे ओएलएस ह्वीज कंपनी में ग्राहक

सोने के सिक्कों का वादा कर 42 हजार लोगों से 16 करोड़ हड़पे : शिकायतकर्ता, पंजाब में रकम न चुकाने पर कंपनी के 2 एमडी गिरफ्तार, सीईओ फरार

जींद : ( गौतम सत्यराज ) ओएलएस ह्वीज नेटवर्किंग कंपनी पर पंजाब के बाद हरियाणा के भी 42 हजार से ज्यादा लोगों से निवेश के नाम पर करीब 16 करोड़ रुपए ठगने के आरोप हैं। पहले समय पर हो रही प्रोडक्ट की डिलीवरी से ग्राहकों को उम्मीद थी कि कोरोनाकाल खत्म होने के बाद उन्हें सोने की सिक्के की डिलीवरी मिल जाएगी, लेकिन कंपनी इससे पहले ही ऑफिस पर ताले लगाकर फरार हो गई। वहीं, कंपनी के फर्जीवाड़े की चपेट में पंजाब के भी हजारों लोग आए हैं।
17 जुलाई को जालंधर में ओएलएस कंपनी के एमडी रणजीत सिंह, गगनदीप सिंह व सीईओ गुरविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। 21 जुलाई को पुलिस ने एमडी रणजीत व गगनदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मामले का तीसरा आरोपी कंपनी का सीईओ गुरविंद्र सिंह फरार है। वर्ष 2014 से शुरू हुई ओएलएस ह्वीज कंपनी का नेटवर्किंग कारोबार वर्ष 2019 तक खूब चला। इस दौरान कई प्रदेशों से लोग इससे जुड़े लेकिन दिसंबर 2019 के बाद कंपनी निवेश की गई राशि पर न तो समय पर प्रोडक्ट दे पाई और न ही राशि वापस कर पाई। शिकायतकर्ता सज्जन सिंह ने दावा किया कि प्रदेश के 42 हजार से ज्यादा लोग पिछले साल दिसंबर 2019 तक कंपनी से जुड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अन्य लोग फंस जाते थे।
कंपनी ने एक हजार रुपए की प्रतिमाह किस्त जमा कराने का काम किया। 11 किस्त ग्राहक द्वारा और एक किस्त कंपनी द्वारा जमा कराई जाती थी। किस्तें पूरी होने पर घरेलू इलेक्ट्राॅनिक्स प्रोडेक्ट्स देते थे। जो 50 नए ग्राहक जोड़ देता था, उसे डिस्ट्रीब्यूटर का पद मिलता था। प्रति किस्त 100 रुपए का कमीशन कंपनी देती थी। ज्यादा ग्राहक जोड़ने पर पदोन्नति दी जाती थी। वर्ष 2018 में कंपनी ने इलेक्ट्राॅनिक्स प्रोडक्ट के साथ सोने के सिक्के की स्कीम दी। किस्त 2 हजार रुपए कर दी गई। इस स्कीम के झांसे में ज्यादा ग्राहक आ गए। शुरुआत में कुछ ग्राहकों को 11 किस्तों के रूप में 22 हजार की राशि जमा कराने पर कंपनी द्वारा 24 कैरेट सोने के सिक्के भी दिए गए, लेकिन बाद में जुड़े काफी ग्राहकों को सोने के सिक्के नहीं मिल पाए।

रिश्ते में आरोपी जीजा-साला, किया पूरा फ्रॉड

ओएलएस ह्वीज नेटवर्किंग कंपनी को पंजाब के जालंधर के रहने वाले 3 जीजा-साला मिलकर चला रहे थे। पंजाब पुलिस ने एमडी रणजीत सिंह व गगनदीप को गिरफ्तार किया तो पता चला कि रणजीत और गुरविंद्र रिश्ते में गगनदीप के जीजा लगते हैं।

लालच में आ लोग जुड़े थे कंपनी से : डीएसपी

डीआईजी के आदेश पर जांच में सामने आया कि प्रदेश के दूसरे जिलों से भी काफी लोग ज्यादा कमाई के लालच में जुड़े हैं। कंपनी ने विदेश यात्रा से लेकर तरह-तरह के प्रलोभन दिए गए। पंजाब में भी ऐसा ही है-जितेंद्र सिंह, डीएसपी जींद।

अकेले जींद के 15 ग्राहकों ने पुलिस को दी शिकायत

कंपनी ओएलएस ह्वीज हजारों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई। टारगेट पूरा होने पर विदेश यात्रा के लिए 50 हजार में वीजा लगवाने के नाम पर कंपनी ने खूब पैसे ऐंठे थे। जींद के 15 लोगों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जालंधर के एमडी रणजीत सिंह, गगनदीप सिंह व सीईओ गुरविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पंजाब ओएलएस ह्वीज प्रा. लिमिटेड नेटवर्किंग कंपनी के ग्राहक रहे सज्जन मलिक, रमेश चंद्र मलिक, अरुण कुमार समेत 15 व्यक्तियों ने एसपी को पिछले दिनों शिकायत कर बताया था कि कंपनी चेन बनाकर ग्राहकों को पहले इलेक्ट्राॅनिक्स और फिर सोने के सिक्के बेचती थी। सोने के सिक्के के लिए हर ग्राहक से हर माह 2 हजार रुपए जमा कराती थी। कंपनी द्वारा 11 किस्तें जमा कराने पर एक किस्त उसके द्वारा जमा कराने का प्रावधान किया गया था। उनकी कई माह पहले ही किस्तें जमा करने का समय हो पूरा चुका है, लेकिन न तो प्रोडक्ट मिला और न राशि।
September 02, 2020

रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में शिक्षक-शिक्षिका की दर्दनाक मौत

रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में शिक्षक-शिक्षिका की दर्दनाक मौत

रोहतक : पानीपत हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार की छत्त उड़ गई और कार में मौजूद शिक्षक और शिक्षिका की बॉडी बुरी तरह से कुचली गई।
जानकारी के मुताबिक पानीपत से उरलाना स्थित सरकारी स्कूल से ड्यूटी करके लौट रहे शिक्षक-शिक्षिका की कार को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रोहतक के सेक्टर-2 के रहने वाले 42 वर्षीय पंकज मलिक जेबीटी शिक्षक थे। जिनकी ड्यूटी पानीपत जिले के उरलाना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में थी। जो रोजाना अपनी कार से स्कूल में जाते थे। उनके साथ में ही माड़ौदी रांगडान गांव की रहने वाली 40 वर्षीय शिक्षिका अनिता पत्नी सतकंवार भी उसी स्कूल में पढ़ाती थीं।

मंगलवार शाम दोनों ड्यूटी कर एक ही कार से लौट रहे थे। हाईवे पर मकड़ौली टोल के नजदीक पहुंचते ही रोहतक की तरफ से जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सीधे कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार की छत भी उखड़ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी से निकाल नहीं सके। हादसे के बाद आरोपित रोडवेज चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। रोडवेज बस में करीब 30 सवारी थी। कई सवारियों को भी मामूली चोट आई है।

Tuesday, September 1, 2020

September 01, 2020

हरियाणा:कोरोना और विरोध के बीच आयोजित हो रही जेईई मेन की परीक्षा, प्रदेश में 9 जिलों में बनाए गए सेंटर

हरियाणा:कोरोना और विरोध के बीच आयोजित हो रही जेईई मेन की परीक्षा, प्रदेश में 9 जिलों में बनाए गए सेंटर

काफी हां-ना के बीच मंगलवार को आखिरकार जेईई मेन की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। हरियाणा में 9 जिलों में जेईई के सेंटर बनाए गए हैं। इनमें फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और हिसार जिला शामिल है। कोरोना काल के कारण इस परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी सवाल खड़े किए जा रहे थे। राजनीतिक दलों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए लेकिन परीक्षा को नहीं टाला जा सका।

परीक्षार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाने के लिए परीक्षा का स्वरूप बदला हुआ है, परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। सभी जिलों में जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के पास जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों को पानी की बोतल साथ ही लाने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक कक्षा में केवल 12 परीक्षार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है।
September 01, 2020

रेवाड़ी में युवक की हत्या कर शव फेंका

रेवाड़ी में युवक की हत्या कर शव फेंका

रेवाड़ी :( पंकज कुमार )  रेवाड़ी में दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बुढ़ला गांव के पास खेतों में एक अज्ञात युवक का शव  मिलने से सनसनी फैल गई । प्राथमिक तौर पर सामने आया है की युवक की लोहे की रॉड से सिर में चोट मार कर हत्या  की गई है। शव की शिनाख्त न हो इसलिए बदमाशों ने बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं छोड़ा, चेहरे को कुचला हुआ है और ना ही वारदात में इस्तेमाल कोई हथियार मौके पर छोड़ा है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुटी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक पानी के टैंकर भरने वाले व्यक्ति ने लहूलुहान हालत में एक डेड बॉडी खेतों में पड़ी हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी और खुद एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया । पुलिस का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है लेकिन प्राथमिक तौर पर लगता है की किसी ने लोहे की रॉड जैसे हवी चीज से इस युवक को यही मारा है और फिर बदमाश यहां से फरार हो गए।
पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए पहले शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है । इसके साथ ही आसपास के झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि शायद कुछ सबूत हाथ लग जाए , जिससे हत्यारे या फिर मृतक की पहचान हो पाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश कर रही है।
September 01, 2020

आरटीपीसीआर मशीन उपलब्ध:अम्बाला को एक और आरटीपीसीआर मशीन मिली, अब दोगुने टेस्ट हो सकेंगे

अम्बाला को एक और आरटीपीसीआर मशीन मिली, अब दोगुने टेस्ट हो सकेंगे

जिले में काेराेना केसाें ने लगातार दूसरे दिन शतक लगाया। साेमवार काे 114 नए मरीज मिलने से अब जिले में काेराेना का आंकड़ा 3842 हाे गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए जिले को सरकार से जिले को एक और आरटीपीसीआर मशीन उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब जिले में रोजाना हो रहे टेस्टों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। अब तक जिले में 60 हजार से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए गए हैं। अकेले अगस्त में 24 हजार 219 टेस्ट हुए। इनमें 2229 पॉजिटव मरीज मिले। अगस्त में ही 19 मौत भी हुई। जिले में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने सिटी व कैंट के सिविल अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का फैसला लिया है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या व आईसीयू सुविधा बढ़ाई जाएगी और जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। इस सिलसिले में दोनों अस्पतालों के डॉक्टर्स से मीटिंग भी की है।

114 केस: लगातार दूसरे दिन काेराेना का शतक

मुलाना में दो और केस, थाना प्रभारी व मुलाजिम संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 20 हुआ

साेमवार काे जाे काेराेना केस मिले हैं उनमें से सबसे ज्यादा 63 मरीज कैंट से मिले हैं। वहीं, सिटी में 33, चाैड़मस्तपुर सीएचसी के एरिया में 9, मुलाना से 4,बराड़ा से 3 और शहजादपुर व नारायणगढ़ से एक-एक केस मिला। मुलाना थाने में पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को थाना प्रभारी व एक कर्मचारी संक्रमित मिले। इस थाने से अब तक 20 पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं।

यहां 31 कर्मचारियों का स्टाफ है। राहत की बात यह रही कि सोमवार को किसी मरीज की माैत नहीं हुई। 45 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3250 हो चुकी है। जिससे अब जिले में 558 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, औसत मृत्यु दर 0.88 प्रतिशत है। अब तक जिले में 60,359 लाेगाें का काेराेना टेस्ट हुआ है और इनमें 10,167 टेस्ट एंटीजन किट से लिए गए। अब जिले में 85 कंटेनमेंट जोन हैं।

कैंट के गाेबिंद नगर से 9 व सेक्टर-9 से 3 समेत इन एरिया से मिले केस

कैंट के गाेबिंद नगर से 9 मरीज मिले जबकि निकलसन रोड व रामनगर से 5-5 मरीज पाॅजिटिव मिले। इसी प्रकार टिंबर मार्केट से 4 मरीज, इंडस्ट्रियल एरिया से 3 मरीज मिले। जबकि महेश नगर, राणा पार्क, गुरु नानक नगर, निशात बाग, रेलवे रोड, विद्या नगर नन्हेड़ा से दो-दो मरीज मिले।

इसी प्रकार जनकपुरी, आजाद नगर, हाउसिंग बोर्ड, न्यू लक्की नगर, आर्य नगर, दयाल बाग, प्रताप नगर, रेलवे कॉलोनी, पटेल नगर, आनंद नगर, अमर नगर, बंगाली मोहल्ला व कच्चा बाजार से एक-एक मरीज मिला। इसी प्रकार सिटी में सेक्टर-9 व जग्गी कॉलोनी में 3-3 मरीज मिले। सेक्टर-7, शांति निकेतन, में दो-दो मरीज मिले। सिटी के सेक्टर-1, जैन बाजार, मनाली हाउस, बलदेव नगर, हरि पैलेस, टाॅकीज रोड, इंद्र नगर, अशोक विहार, विकास विहार, कलाल माजरी से एक-एक केस मिला।

September 01, 2020

किराये पर ले जाकर लूटते थे गाड़ी, दो गिरफ्तार

किराये पर ले जाकर लूटते थे गाड़ी, दो गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ /कनीना :  गाड़ी को किराये पर लेकर एसी लाने के बहाने चालक को धक्का देकर गाड़ी लूटने वाले दो युवक कपिल निवासी कोका कुलाना व पवन कुमार निवासी पाटौदा थाना माच्छरोली जिला झज्जर को कनीना सिटी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार  कर कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड  पर लिया। आरोपितों के म पास से मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक संदीप कुमार सिलारपुर जो गुजरवास में अपनी बुआ के लड़के राजपुरा निवासी गयारसी लाल की गाड़ी चलाता था। करीब पखवाड़ेभर पूर्व दो अज्ञात लड़के आए और गाड़ी दादरी से 3 एसी लाने वास्ते किराये पर कर ले गए। वापस आते समय छितरोली रोड पर सीएसडी कैंटीन के समीप गाड़ी रूकवाकर चालक को धक्का दे नीचे गिराकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपितों के चंगुल से 16 अगस्त को गाड़ी व एक बुलेट बाइक बरामद की। जिसे कोसली से गन प्वाइंट पर लूटा गया था। आरोपितों की तलाश की जा रही थी, जिन्हें सोमवार को कनीना-रेवाड़ी टी-प्वाइंट से काबू किया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि कपिल वासी कोका, पवन कुमार वासी पाटौदा थाना माच्छरोली को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
September 01, 2020

इंतजाम:राय मार्केट में पानी की निकासी के लिए बनेगा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम

नगर परिषद द्वारा अब रोड की मरम्मत के साथ-साथ रोड किनारे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है।

राय मार्केट के पीछे इंदिरा पार्क की ओर स्थित नाला जहां कब्जों की वजह से निकासी प्रभावित हो रही है।
मार्केट में इंदिरा पार्क की तरफ नाले पर दुकानदाराें के अवैध निर्माण, नगर परिषद पाइप डालकर दूसरी तरफ नाले में करेगी पानी निकासी मार्केट में इंदिरा पार्क की तरफ दुकानदारों ने नालों पर कब्जे कर लिए हैं जिस कारण ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हुआ है। मार्केट की रोड जलभराव के कारण खस्ताहाल हो चुकी है। नगर परिषद द्वारा अब रोड की मरम्मत के साथ-साथ रोड किनारे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके तहत राेड के नीचे पाइप दबाए जाएंगे और इनके माध्यम से पानी की निकासी रोड के दूसरे छोर पर जैन स्कूल की अाेर बने नाले के माध्यम से की जाएगी। नाले की सफाई का कार्य मंगलवार से नप द्वारा शुरू किया जाएगा।
करीब 1.36 करोड़ रुपए की लागत से राय मार्केट रोड को नए सिरे से बनाया जा रहा है। रोड का पहला हिस्सा जेसीआई चौक से इंदिरा मार्केट तक सीसी (सीमेंट कंक्रीट) से 74 लाख की लागत से बनेगा। इसी तरह आगे का हिस्सा 62 लाख की लागत से तारकोल का होगा। राय मार्केट में जेसीआई चौक से इंदिरा मार्केट तक ही जलभराव की समस्या रहती है। हल्की बारिश में भी कई दिन तक इंदिरा मार्केट व रोड पर पानी रहता है।
पानी निकासी के लिए राय मार्केट के पीछे नाला है। नाले के दोनों तरफ दुकानें हैं और अधिकतर दुकानदारों ने नालों पर ही कब्जे कर दुकानें बना ली हैं। कई दुकानदारों ने तो नाले का रास्ता गेट लगाकर ही बंद कर दिया है। पानी निकासी न होने से इस क्षेत्र में बारिश के बाद कई दिन तक जलभराव रहता है। पूर्व में बनाई गई रोड भी जलभराव के कारण टूट चुकी है। हैरत है कि नालों पर कब्जे करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पानी निकासी को लेकर दुकानदार भी परेशान

 मार्केट में दुकानदार राजेंद्र, परमजीत सिंह, राजन ने बताया यहां पानी की निकासी मुख्य समस्या है। हल्की बारिश में ही मार्केट में पानी भर जाता है और कई दिन तक जलभराव की समस्या रहती है।
पानी निकासी की समस्या को देखते हुए राय मार्केट रोड पर स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। रोड किनारे पाइप डालकर पानी की निकासी होगी। रोड का पहला हिस्सा सीसी होगा जबकि दूसरा तारकोल से बनेगा।
हरीश कुमार, एमई, नगर परिषद, अम्बाला सदर।
September 01, 2020

नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:कुरुक्षेत्र के बाबैन में भांग के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक

नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:कुरुक्षेत्र के बाबैन में भांग के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक


पुलिस ने नीचे उतरने के बाद पहले समझाया फिर थाने ले गई। एसआई गुलजार सिंह के मुताबिक युवक संभवत: भांग के नशे में है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
बोला- नशा करने पर मां डांटती है, जहां जाता हूं वहीं पर आ जाती है
इंदिरा काॅलोनी निवासी 22 युवक सुखपाल सोमवार सुबह करीब 9 बजे बिजली पावर हाउस से कुछ दूर बिजली की 11 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस व बिजली कर्मियों को सूचित किया। युवक को नीचे उतरने के लिए कई बार बोला गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। हालांकि इस दौरान बिजली सप्लाई बंद थी।

सुखपाल नशे का आदी है। वह भांग का सेवन करता है। जब उससे पूछा कि वह क्यों ऊपर चढ़ा है तो कहा कि उसकी मां उसे डांटती है। अपने खर्च पर नशा करता है। किसी के यहां चोरी नहीं करता। कहीं भी आता-जाता है तो मां भी उसके पीछे आ जाती है इसीलिए वह खंभे पर चढ़ा।

थका तो कर्मचारियों ने दबोचा : 11 बजे तक ड्रामा चला। मां व अन्य परिजनों ने कहा कि वे लोग उसे प्यार करते हैं। नहीं चाहते कि उसकी जिंदगी खराब हो। वह गलत संगत के लोगों का साथ छोड़े। 11 बजे के करीब वह थककर खंभे पर बैठ गया। इसी बीच बिजली कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एसडीओ बिजली बोर्ड वेदप्रकाश गुप्ता ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
September 01, 2020

गुड न्यूज:एचएयू की फल छेदक मशीन को मिला पेटेंट, मुरब्बा बनाने के लिए

गुड न्यूज:एचएयू की फल छेदक मशीन को मिला पेटेंट, मुरब्बा बनाने के लिए एक घंटे में 80 किलो आंवले में किए जा सकेंगे छेद, समय-धन बचेगा

एचएयू के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 2009 में अविष्कार की गई फल छेदक मशीन काे अब भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय की ओर से पटेंट मिल गया है। मशीन की खासियत यह है कि एक घंटे में करीब 80 किलोग्राम आंवला में छेद किया जा सकेगा। एचएयू के कुलपति ने भी पेटेंट मिलने पर मशीन तैयार करने वाले वैज्ञानिकाें की सराहना की है।

विवि के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरके झोरड़ ने बताया कि इस मशीन का अविष्कार महाविद्यालय के प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर मुकेश गर्ग व छात्र दिनेश मलिक की अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि इस मशीन के लिए वर्ष 2009 में पेटेंट के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए अब भारत सरकार की ओर से इसका प्रमाण-पत्र मिल गया है।

उपलब्धि - एचएयू के लिए गौरव की बात, सीएम ने भी ट्वीट कर दी वैज्ञानिकों को बधाई

एचएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. एसके सहरावत अनुसार फलों में आंवला बहुत ही पौष्टिक फल है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन व कई खनिज मिश्रण जैसे कैल्सियम, फास्फोरस और लौह अयस्क पाया जाता है। औषधीय दवाई बनाने में इसका बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होता है और पौष्टिक होने के कारण सालभर इसकी डिमांड रहती है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि केवल अक्टूबर से जनवरी के बीच में ही फल तैयार होने के कारण इसकी सालभर उपलब्धता नहीं हो पाती थी।

इसके अलावा सीजन में बाजार में भरमार होने से अधिक मुनाफा भी नहीं मिल पाता। सालभर उपलब्धता, अधिक मुनाफा व इसकी पौष्टिकता बरकरार रखना बहुत ही जरूरी था। इसके लिए आंवले का मुरब्बा ही सबसे बेहतर तरीका है। आंवले का मुरब्बा बनाने से पहले उसमें छेद करनी की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिना छेद आंवले का मुरब्बा नहीं बना सकते।

सुविधा: कम समय में होगा ज्यादा काम

विभागाध्यक्ष प्रो. रवि गुप्ता के अनुसार पहले सारा काम हाथों से होता था, जिसमें प्रत्येक फल को सुइयों द्वारा छेद किया जाता था, जिसमें अधिक समय लगता था और मजदूरों की संख्या ज्यादा होने के कारण शुद्धता भी नहीं होती थी। काम करते समय मजदूरों के हाथों में सूई भी चुभ जाती थी।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा अविष्कार की गई जिस मशीन का पेटेंट मिला है उसकी प्रतिघंटा 80 किलोग्राम तक फलों में छेद करने की क्षमता है। इस मशीन को बीस साल की अवधि के लिए पेटेंट मिला है। इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। प्रमाण पत्र मिलने पर प्रो. मुकेश गर्ग व छात्र दिनेश मलिक के प्रयास को भी सराहा है।
September 01, 2020

लुवास वैज्ञानिकों का खुलासा: कुत्तों और भेड़ों काे भी चपेट में ले रहा एड्स

लुवास वैज्ञानिकों का खुलासा: कुत्तों और भेड़ों काे भी चपेट में ले रहा एड्स

सावधान यूराेप, नाॅर्थ अमेरिका की तर्ज पर अब एड्स ने भारत में कुत्ते, भेड़ और लाेमड़ी काे भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। यदि लक्षण दिखाई देने के बाद तीन दिन से ज्यादा पशु का उपचार नहीं कराया ताे उसकी जान भी जा सकती है। लुवास के परजीवी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकाें ने कुछ पशुओं के सैंपलाें की जांच की ताे पाॅजिटिव पाए गए। वैज्ञानिकाें ने लंबी रिसर्च के बाद पाया है कि कुत्ते, भेड़ और लाेमड़ी में एड्स एर्लिचिया नामक परजीवी के कारण हाेता है। यह चीचड़ के कारण फैलता है।

भारत में कुत्ताें की कुल संख्या करीब 9 हजार लाख है। हरियाणा प्रदेश में भी करीब 19 लाख कुत्ते हैं। लुवास के परजीवी विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. सुखदीप वाेहरा और वैज्ञानिक डाॅ. अनिल कुमार नेहरा, डाॅ. स्नेहिल गुप्ता ने बताया कि अभी तक एड्स बीमारी विदेशी नस्ल के कुत्ताें में ही पाई जाती थी। भारत में कुत्ताें में एड्स नहीं फैल रहा था।

रिसर्च में पाया गया कि एर्लिचिया केनिस नाम के परजीवी के कारण एड्स कुत्ते, भेड़ और लाेमड़ी काे अपनी चपेट में ले रहा है। यह चीचड़ के कारण हाेता है। पाया गया है कि समय पर यदि उपचार किया जाए ताे पशु काे बचाया भी जा सकता है। हालांकि बीमारी का पता नहीं लगने पर 90 प्रतिशत पशुओं की माैत भी हाे जाती है। लुवास के वैज्ञानिकाें ने निदान के सार्थक प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। लुवास के कुलपति डाॅ. गुरदियाल सिंह ने भी कुत्ताें में एड्स की खाेज करने वाले वैज्ञानिकाें की सराहना की है। कहा कि सभी के अथक प्रयास से परजीवी का पता लगाया जा सका है।

खून का सैंपल लेकर की जाती है जांच, आधा घंटे में आती है रिपोर्ट


डाॅ. सुखदीप वाेहरा, डाॅ. अनिल नेहरा बताते हैं कि कुत्ताेंं, लोमड़ी या भेड़ में एड्स का पता लगाने के लिए उनके खून का सैंपल लिया जाता है। सैंपल लेने के करीब आधा घंटे बाद ही रिपोर्ट आ जाती है। हालांकि बाद में पीसीआर मशीन से भी जांच की जाती है। पीसीआर मशीन से रिजल्ट आने में तीन से लेकर चार घंटे तक का समय लग जाता है। पीसीआर मशीन से हाेने वाली जांच के बाद ही पाॅजिटिव या निगेटिव घाेषित किया जाता है।

जानिए... यह है पशुओं में एड्स के मुख्य लक्षण

लुवास के जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. सुखदीप वाेहरा बताते है कि एड्स पाॅजिटिव हाेने के बाद पशु कमजाेर हाेने लगता है। उसका शारीरिक विकास भी पूरी तरह से रुक जाता है। नाक से ब्लड बहने लगता है। पेट और अंडाशय में सूजन आ जाती है। आंखें भी लाल हाेती है।

बचाव के उपाय : पशु का चीचड़ से बचाव करना चाहिए, साफ-सफाई का भी उचित ध्यान रखें, डाेक्सीसाइक्लीन 5 से 10 मिलीग्राम तक दी जा सकती है। यदि लक्षण दिखाई दें ताे तुरंत ही नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु काे ले जाएं। लुवास के जीव विज्ञान विभाग में भी बीमारी काे लेकर सलाह ली जा सकती है।

September 01, 2020

हरियाणाः अनलॉक-4 का पहला दिन:फतेहाबाद में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत, मेदांता में थे भर्ती

हरियाणाः अनलॉक-4 का पहला दिन:फतेहाबाद में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत, मेदांता में थे भर्ती

हरियाणा में अनलॉक-4 का पहला दिन है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत हो गई। वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। सिंगला की बाइपास सर्जरी हो चुकी थी। बता दें कि 28 अगस्त को रमेश सिंगला और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हालांकि उनके बेटे की हालत अभी ठीक है। वहीं प्रदेश की बात करें तो कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 65 हजार के पास पहुंचने वाला है।

हरियाणा में ये है कोरोना की स्थिति

जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा और पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल समेत सोमवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1450 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में विशेष कैंप में अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। 251 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 217 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 34 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 64732 हो गया, इसमें से 52672 मरीज ठीक हो चुके हैं।

81.37 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1150126 पर पहुंच गया है, जिसमें 1079232 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6148 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 81.37 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 34 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 45370 पर पहुंच गया है। कोरोना से 689 मौतों से मृत्युदर 1.06 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 682 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 682 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 484 पुरूष और 205 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 170, गुड़गांव में 133, पानीपत में 47, सोनीपत में 41, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 32-32, रोहतक 31, करनाल में 30, रेवाड़ी व पंचकूला में 20-20, यमुनानगर में 19, झज्जर में 17, नूंह व हिसार में 14-14, सिरसा में 16, पलवल में 11, भिवानी में 12, कैथल में 11, फतेहाबाद में 9, जींद में 8 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
September 01, 2020

सफाई अभियान:रूपरेखा तैयार, 11 जोन में बांटा शहर, 20 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से उठाएंगे कचरा

सफाई अभियान:रूपरेखा तैयार, 11 जोन में बांटा शहर, 20 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से उठाएंगे कचरा


शहर को साफ-सुथरा और आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को प्रशासन के साथ मिलकर शहर की 25 सामाजिक संस्थाएं एवं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शहर में एक स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सोमवार सुबह नप कार्यालय में नगर परिषद आयुक्त संगीता तेतरवाल व डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। अभियान को लेकर शहर को 11 जोन में बांटा गया।

संस्थाओं ने नहीं दिखाई थी रुचि तो एक दिन टला था अभियान

नगरपरिषद प्रशासन की ओर से सोमवार को यह स्वच्छता अभियान चलाया जाना था। लेकिन इस दौरान सामाजिक संस्थाओं का आगे नहीं आना बताया गया। जिसके कारण अभियान को एक दिन के लिए टालना पड़ा था। जबकि सोमवार को डेरा सच्चा सौदा की 45 मेंबर कमेटी ने नगरपरिषद कार्यालय में नगर परिषद आयुक्त संगीता तेतरवाल के साथ मीटिंग की। जिसके बाद शहर की 25 सामाजिक संस्थाओं ने इस मिशन में शामिल होने का भरोसा दिलाया है।

मास्क और दस्ताने पहनकर साफई करेंगे समाज सेवक

कोरोना महामारी के चलते शहरवासी सोशल डिस्टेंस के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सभी मुंह पर मास्क, हाथों में दस्ताने पहनकर व सेनिटाइजर का छिड़काव करते हुए अभियान में भाग लेंगे। डेरा अनुयायी सफाई में उपयोग होने वाले औजार झाड़ू, कस्सी, खुरपी, दरांति, तसला आदि साथ लेकर आएंगे। महामारी के चलते 10 साल से कम आयु के बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के बुर्जुग इस अभियान में हिस्सा नहीं लेंगे। कूड़ा उठाकर बकरियांवाली प्लांट में भेजेंगे।

नगर आयुक्त संगीता शहर के सुभाष चौक से करेंगी मिशन का आगाज

नप टीम के साथ 25 सामाजिक संस्थाएं व डेरा अनुयायी स्वच्छता अभियान चलाएंगे। नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल शहर के सुभाष चौक से इस मिशन का आगाज करेंगी। कूड़े को उठाने के लिए 20 से अधिक ट्रेक्टर-ट्रालियां लगाएंगे। जिसके जरिये कूड़ा-कर्कट बकरियांवाली प्लांट में भेजा जाएगा।'' -अविनाश सिंगला, एसआई, नगरपरिषद सिरसा।
September 01, 2020

प्रणब मुखर्जी:मां भद्रकाली के उपासक थे प्रणब, अब उनके भेंट किए घोड़े होंगे स्थापित

प्रणब मुखर्जी:मां भद्रकाली के उपासक थे प्रणब, अब उनके भेंट किए घोड़े होंगे स्थापित

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से कुरुक्षेत्र में भी शोक है। प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति रहते हुए भी कुरुक्षेत्र आ चुके हैं। वे और उनका परिवार मां भद्रकाली का उपासक है। यही वजह है कि जब प्रणब कुरुक्षेत्र आए थे तो अन्य तीर्थस्थलों के साथ मां भद्रकाली शक्तिपीठ देवी कूप मंदिर में भी खास तौर पर पहुंचे।

यहां बाकायदा पूजा-अर्चना की। साथ ही मान्यता अनुसार घोड़े भी भेंट किए। उन्होंने तब मंदिर में देवी कूप पर चांदी के घोड़े चढ़ाए थे। अब इन घोड़ों को उनकी यादगार के तौर पर मंदिर परिसर में ही स्थापित किया जाएगा।

मां के उपासक है मुखर्जी परिवार : भद्रकाली शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया। उनकी आत्मिक शांति के लिए मंदिर में प्रार्थना भी की। सतपाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मां भद्रकाली के उपासक थे। उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में तो मां काली का मंदिर भी बना है।

9 अप्रैल 2013 को वे कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विशेषतौर पर मां भद्रकाली मंदिर में का दौरा रखवाया। यहां उन्होंने माता रानी की पूजा की। मंदिर की मान्यता के अनुसार वे यहां देवी कूप पर अर्पित करने के लिए चांदी के छोटे घोड़े भी साथ लाए थे।

अब इन घोड़ों को उनकी यादगार के तौर पर भद्रकाली शक्तिपीठ में स्थापित किया जाएगा। बताया कि उनके बेटे अभिजीत अक्सर मंदिर में पूजा करने आते हैं। वे बिना किसी को सूचित किए ही मंदिर में पूजन के लिए आते हैं।

प्रणब मुखर्जी के निधन से राष्ट्र को बड़ी क्षति : बवेजा प्रणब मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने भी शोक जताया। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रणब मुखर्जी एक महान व्यक्तित्व थे। केंद्रीय मंत्री रहते उन्होंने कई अहम फैसले लेकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया।

वहीं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु सूदन बवेजा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से राष्ट्र को बड़ी क्षति है। देश ने एक दूरदर्शी नेता खोया है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने अपनी क्षमता, कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के सहारे देश का शीर्षस्थ पद पाया था।
September 01, 2020

परीक्षा:विद्यार्थियों को आधे प्रश्नों को भी हल करने के लिए मिलेगा पूरा 3 घंटे का समय : खन्ना

परीक्षा:विद्यार्थियों को आधे प्रश्नों को भी हल करने के लिए मिलेगा पूरा 3 घंटे का समय : खन्ना

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 10 सितंबर से यूजी और पीजी स्तर की परीक्षा शुरू होगी। इसे लेकर केयू की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि छात्रों के हित एवं भविष्य को देखते हुए सबसे पहले पहल करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 10 सितंबर से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के मिश्रण के माध्यम से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करने का निर्णय लिया। इसके लिए डेटशीट भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

डॉ. खन्ना ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ 278 कॉलेज संबद्ध हैं जिनमें 1.20 लाख छात्र परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि यूजीसी ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी विश्वविद्यालयों को अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है।

दूर के जिलों के छात्र भी कोरोना से सुरक्षित रहें, इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के मॉडल को डिजाइन किया गया है। विश्वविद्यालय के लिए इस कठिन समय में परीक्षाएं कराना एक चुनौती है। परीक्षाओं संबंधी निर्णय लेने के लिए विश्वविद्यालय के डीन और काॅलेजों के प्राचार्यों से चर्चा करने के बाद ही ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के मिश्रण के माध्यम से ही परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

डॉ. नीता खन्ना ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों की जिन विषयों में प्रेक्टिकल परीक्षाएं होनी हैं, उन्हें एक सितंबर से नौ सितंबर तक करवाया जाएगा।संबंधित कॉलेजों में जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका| डॉ. नीता खन्ना ने कहा कि आधे प्रश्नों के लिए भी विद्यार्थियों को पूरा तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

संबंधित संस्थान के चेयरपर्सन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल को प्रश्न पत्र और ईमेल से उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए समय दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के पास डाउनलोड और स्कैन करने की सुविधा नहीं है, वे अपनी उत्तरपुस्तिका संबंधित कॉलेज में जमा करवा सकते हैं।

परीक्षार्थियों को उत्तर अधिकतम 20 पृष्ठों में लिखने होंगे। उन्होंने बताया कि प्राइवेट विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका भी जमा करवाने के लिए जिला स्तर पर केंद्र बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
September 01, 2020

किसान विरोधी अध्यादेशों को वापिस ले भाजपा सरकार : दीपा शर्मा

किसान विरोधी अध्यादेशों को वापिस ले भाजपा सरकार : दीपा शर्मा

सोनिया ब्रिगेड आल इंडिया कांग्रेस की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष दीपा शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों को तुग़लशाही फरमान बताते हुए वापिस लेने की मांग करते हुए कहा पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब पंजाब विधानसभा किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकती है तो हरियाणा सरकार क्यों किसानों की दुश्मन बनी हुई है ।किसान विरोधी अध्यादेशों को खत्म करने के लिए न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के भी किसान हितैषी विधायक व सांसदों का नैतिक दायित्व बनता है कि वो सभी एक मंच पर आकर इन तुग़लशाही फरमानों को वापिस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं व इन अध्यदेशों के खिलाफ प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार को भेजें ताकि कृषि और उससे जुड़े कमेरे वर्ग को बर्बाद होने से बचाया जा सके। सत्ता पक्ष के विधायकों व सांसदों को किसानों के साथ किये गए धोखे और विश्वासघात के लिए तुरन्त किसानों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित प्रदेश में खुद को सबसे बड़ा किसान हितैषी बताने वाले कुछ नेताओं ने भी विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधकर जो पाप किया है उसे अन्नदाता कभी माफ नहीं कर पायेगा क्योंकि सब जानते हैं कि ये अध्यादेश किसान और कृषि समुदाय को पूरी तरह बर्बाद करके रख देंगे लेकिन फिर भी खुद को किसानों का हितैषी बताने वाले हरियाणा के तमाम बड़े नेता मोनी बाबा बने हुए हैं। केंद्र सरकार को ही अपने इन अध्यदेशों पर पुनर्विचार कर इनको वापिस ले लेना चाहिए।
September 01, 2020

गर्भवती की मौत पर हंगामा, ससुराल-मायके पक्ष हुए आमने-सामने

गर्भवती की मौत पर हंगामा, ससुराल-मायके पक्ष हुए आमने-सामने

 रोहतक : सोमवार को नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान एक गर्भवती महिला  की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। महिला एकता कालोनी की रहने वाली थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उपचार कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सिविल अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में मायके पक्ष ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
हांसी की रहने वाली रीना ने करीब नौ माह पहले एकता कालोनी निवासी जीत के साथ प्रेम विवाह  किया था। जीत कपड़ों की दुकान पर काम करता है। रीना फिलहाल गर्भवती थी, जिसमें 20 दिन बाद डिलीवरी होनी थी। शाम के समय ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उसे ब्लड चढ़ाया गया था। उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई।

पता चलने पर मायके पक्ष के लोग भी हांसी से सीधे अस्पताल में पहुंच गए। रीना की मां सुनीता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार है। उन्होंने समय पर उसका उपचार नहीं कराया। उपचार में काफी लापरवाही बरती, जिस कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के लोग भी आमने-सामने आ गए।
तनाव की स्थिति को देखते हुए आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मामला शिवाजी कालोनी थाने का होने के कारण वहां की पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के समझाने के बाद मायके पक्ष ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।
वर्जन मामला जानकारी में आया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले को लेकर फिलहाल मायके पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - गाेरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर
September 01, 2020

बरोदा उप चुनाव के लिए सरकार ने क्या-क्या की तैयारी, जानें

बरोदा उप चुनाव के लिए सरकार ने क्या-क्या की तैयारी, जानें

सोनीपत : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि 33-बरोदा विधानसभा उप-चुनाव में कोविड-19 से संरक्षण के दृष्टिगत बरोदा में एक हजार मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों के सहायक मतदान केंद्र बनाये जाएंगे। इस संदर्भ में उन्होंने राजनीतिक दलों से सुझाव व आपत्तियां भी मांगी।
सभी दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान सहायक केंद्र स्थापित किये जाने पर सहमति व्यक्त की। सोमवार को लघु सचिवालय में बरोदा विधानसभा उप-चुनाव के संबंध में स्थापित सहायक मतदान केंद्रों तथा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल पूनिया  ने की। कोविड-19 के संदर्भ में सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए तथा 1 जनवरी, 2020 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव तथा आपत्तियां भी मांगी।
उपायुक्त ने बताया कि बरोदा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में 223 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तथा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऐसे मतदान केंद्र जहां पर एक हजार से अधिक मतदाता हैं के लिए सहायक मतदान केंद्र की स्थापना की गई है।

ऐसे कुल 57 सहायक मतदान केंद्रों का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें 53 सहायक मतदान केंद्र उसी भवन में स्थापित किये गये हैं जहां पर मुख्य मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। केवल चार सहायक मतदान केंद्र साथ लगते दो भवनों में स्थापित किये गये हैं।
इनमें मुंडलाना (37 क व 38 क) राजकीय हाई स्कूल मुंडलाना से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मुंडलाना में तथा शामड़ी बुरान (30 क व 33 क) राजकीय व. मा. स्कूल शामड़ी बुरान से राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय शामड़ी बुरान में शामिल है।
उपायुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में राजनीतिक दलों को अपना बूथ लेवल असिस्टेंट (बीएलए) नियुक्त करना है। सभी राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की नियुक्ति करते समय यह ध्यान रखें कि नियुक्त बीएलए उसी मतदान केंद्र का मतदाता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आयोग की हिदायतानुसार दिनांक 01.01.2020 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25.09.2020 को किया जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि बरोदा उप-चुनाव हेतु मतगणना केंद्र बिट्स मोहाना की कार्यशाला में स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है।
मतगणना केंद्र के लिए भी सुझाव व आपत्तियां मांगी गई। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि मुकेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर धीमान, बहुजन समाज पार्टी के राम कुमार, सीपीआई (एम) के एसएन सोलंकी तथा इंडियन नेशनल लोकदल के कुणाल गहलोत और जेजेपी के बंसी कुमार सहित तहसीलदार इलेक्शन सरला कौशिक व सहायक वेदपाल, चुनाव कानूनगो अमरेंद्र दहिया मौजूद रहे।