Breaking

Saturday, August 29, 2020

August 29, 2020

सोनीपत : पंचायत फंड घोटाले के मामले में निलंबित सरपंच सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज


पंचायत फंड घोटाले के मामले में निलंबित सरपंच सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज


सोनीपत :गांव मलिकपुर के निलंबित सरपंच, फर्म संचालकों व बैंक प्रबंधकों के खिलाफ ग्राम सचिव की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में डीसी सोनीपत ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। पंचायत फंड घोटाले  में 25 अगस्त को ही डीसी ने सरपंच प्रमोद को सस्पेंड कर दिया था। मलिकपुर गांव के पंचायत फंड में 9541710 रुपये का घोटाले का आरोप है। ग्राम सचिव मलिकपुर नवीन कुमार ने मुरथल थाना में शिकायत दी है कि गांव मलिकपुर के पंचातय फंड में वित्तीय हानि पहुंचाई गई है। जिसमें मलिकपुर के तत्कालीन सरपंच प्रमोद कुमार, तत्कालीन ग्राम सचिव (अब मृतक) सुरजीत, मलिक इंटरप्राइजेज, साइन इंटरप्राइजेज, मैनेजर ओबीसी बैंक गुरुद्वारा रोड सोनीपत व मैनेजर पीएनबी शाखा सेक्टर-14 ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकार की हिदायतों को ताक पर रखकर 9541710 रुपये निकाल लिए थे। 

  मामले में गांव के तत्कालीन सरपंच प्रमोद ने बीडीपीओ कार्यालय को एक पत्र सौंपकर कबूल किया था कि मृतक ग्राम सचिव सुरजीत ने उसे गुमराह कर पंचायत के 9541710 रुपये का गबन किया है। प्रमोद ने अपने एक रिश्तेदार के बैंक अकाउंट से पंचायत के खाते में 9606870 रुपये जमा भी करा दिए थे। जिससे गड़बड़ी होने की पुष्टि हो गई थी। 25 अगस्त को इसी मामले में डीसी श्यामलाल पूनिया ने मलिकपुर गांव के सरपंच प्रमोद को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही 18 अगस्त को डीसी ने पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिस पर अब ग्राम सचिव मलिकपुर नवीन के बयान पर पुलिस ने निलंबित सरपंच प्रमोद, मृतक ग्राम सचिव सुरजीत, मलिक इंटरप्राइजेज, साइन इंटरप्राइजेज, ओबीसी बैंक के मैनेजर व पीएनबी बैंक के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में भादसं की धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 120बी व भ्रष्टाचार अधिनियम 7 व 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पहले भी पांच सरपंचों पर दर्ज हो चुका है मुकदमा पंचायत फंड में गड़बड़ी के आरोप में छठा सरपंच नामजद हुआ है। इससे पहले हसनपुर, धतूरी, कामी, पिपलीखेड़ा व टिकौला के सरपंच पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। इनमें हरसनपुर के सरपंच की मौत हो चुकी है। मामले की जांच के लिए पहले ही डीएसपी हंसराज के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जा चुकी है। जांच की जा रही है ग्राम सचिव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सबूत जुटाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - 

August 29, 2020

जींद : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा दे 24 लाख हड़पे, फर्जी ज्‍वाइनिंग लेटर भेजे


ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा दे 24 लाख हड़पे, फर्जी ज्‍वाइनिंग लेटर भेजे


 जीन्द : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा दे फर्जी ज्‍वाइनिंग लेटर भेज 24 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सुदकैन कलां निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जानकार सुरेश ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर से सामान लेकर अम्बाला कैंट आता जाता रहता है। सुरेश के माध्यम से उसका संपर्क ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत सुभाष नगर महाराजपुर जबलपुर मध्यप्रदेश निवासी राधेश्याम शर्मा से हुआ। राधेश्याम ने बताया कि उसकी फैक्टरी में अच्छी जान पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है। जिसके चलते फरवरी 2018 में उसने खुद तथा उसकी पत्नी को स्टोर कीपर तथा उसके साले गांव मांडी कलां निवासी दीपक और मनजीत को फायरमैन लगवाने की बात कही। जिसकी एवज में राधेश्याम ने उनसे 24 लाख रुपये ले लिए और चारों का सलेक्शन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करवाने का आश्वासन दिया। राधेश्याम ने उन्हें ज्‍वाइनिंग लेटर भी भेज दिए।

August 29, 2020

नगर परिषद ने तीन वाहनों के चालान कर 15 हजार का किया जुर्माना

नगर परिषद ने तीन वाहनों के चालान कर 15 हजार का किया जुर्माना

रेवाड़ी 29 अगस्त : ( पंकज कुमार ) नगर परिषद रेवाड़ी ने शनिवार को कूड़ा गलत जगह डम्पिंग करने पर तीन वाहनों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया है। गौरतलब है कि बीएमजी शॉपिंग मॉल के सामने खुली जमीन पर ट्रेक्टर व डंपर कूड़े को खाली कर रहे थे, जब ही किसी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर नगर परिषद के अधिकारियों ने पहुँचकर तीन वाहनों पर जुर्माना किया।

उलेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर रेवाड़ी में कूड़ा के लिए डम्पिंग यार्ड रामसिंह पूरा में बनाया हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि कूड़ा ईधर-उधर फैकने पर जुर्माना किया जाएगा।

August 29, 2020

आगे-आगे दौड़ता रहा युवक, पीछे दे दनादन फायरिंग, पास से ही गुजर रहा बुजुर्ग घायल

आगे-आगे दौड़ता रहा युवक, पीछे दे दनादन फायरिंग, पास से ही गुजर रहा बुजुर्ग घायल

रोहतक : झज्जर चुंगी के पास स्थित कमला नगर में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप  मच गया, जब दो युवकों ने जिम से जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। युवक जान बचाने के लिए पैदल ही भागने लगा और हमलावर गोलियां चलाते हुए उसके पीछे दौड़ते रहे।
इस दाैरान युवक तो गोंलियाें से बचने में सफल हो गया लेकिन एक राहगीर बुजुर्ग के घुटने में गोली जा लगी। गोलियों की आवाज से कालोनी में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस काफी देरी से माैके पर पहुंची।
मामले के अनुसार, सुनारियां निवासी दीपक कमला नगर में एक जिम में आया था। वह एक्सरसाइज करने के बाद बाहर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके सामने हमलावर पिस्तोल लिए हुए खड़े हैं। उसने बिना देरी किए दौड़ लगा दी।

बदमाश पैदल ही उसके पीछे गाेलियां चलाते हुए दौड़ने लगे। उन्होंने कई फायरिंग की। एक गोली  गली में जाते हुए 62 वर्षीय बुजुर्ग हरीश कत्याल के घुटने में जा लगी। वह गोली लगते ही गिर पड़े। कुछ देर बाद बदमाश पैदल ही वापिस आए और अपने वाहन उठा कर फरार हो गए।
राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। शिवाजी कालोनी एसएचओ बलवंत सिंह सूूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंचे। जिम संचालक समेत जिम करने आए युवकों से बातचीत कर जानकारी एकत्रित की। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
फुटेज में दो युवक कैद
पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। जिसमें दीपक जान बचाने के लिए पैदल आगे भाग रहा है। दो युवक हथियार लेकर उसके पीछे दौड़ रहे हैं। दीपक जब हाथ से निकल जाता है तो वह वापस भागते हुए जिम के पास आते हैं और बाइक उठा कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फटेज में कैद दोनों युवकों की पहचान कर ली है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
वर्जन
दीपक ने शिकायत दी है। उसने मोहित, अक्षय पर फायरिंग के आरोप लगाए हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बलवंत सिंह, एसएचओ शिवाजी कालोनी

August 29, 2020

40 स्कूटियों से भरे ट्राले से टच हुई हाइटेंशन तारें, तो जानें फिर क्या हुआ

40 स्कूटियों से भरे ट्राले से टच हुई हाइटेंशन तारें, तो जानें फिर क्या हुआ

रेवाड़ी : धारूहेड़ा गांव नंदरामपुर बास के पास हाइटेंशन तारों  के टच होने से स्कूटी से भरे एक ट्रॉला में भीषण आग लग गई। आग के कारण ट्रॉला के साथ-साथ उसमें रखी दर्जनों स्कूटी भी जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया, जिससे कुछ स्कूटी जलने से बच भी गई। जानकारी के अनुसार नागालैंड के रजिस्ट्रेशन नंबर का एक ट्रॉला राजस्थान के ओद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा स्थित एक ऑटो मोबाइल कंपनी से स्कूटी भरकर चला था। ट्रॉला में करीब 40 स्कूटी थी। रास्ते में धारूहेड़ा के गांव नंदरामपुर बास के समीप ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों के टच होने से पहले जिंगारी निकली और फिर ट्रॉला में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉला धूं-धूं कर जलने लगा। चालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रॉला में रखी करीब 20 से ज्यादा स्कूटी खाक हो चुकी थी। इसके साथ ही ट्रॉला का एक हिस्सा भी पूरी तरह जल गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

August 29, 2020

रेवाड़ी : घर से लौटी छात्राओं ने आखिर क्यों डाला इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गेट पर डेरा

रेवाड़ी : घर से लौटी छात्राओं ने आखिर क्यों डाला इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गेट पर डेरा 

 रेवाड़ी : शनिवार को मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान की छात्राओं ने हॉस्टल  सुविधा नहीं मिलने के कारण विश्वविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर महिला छात्रावास इंचार्ज विशाखा व डॉ. सविता श्योराण मौके पर पहुंची। उन्होंने छात्राओं को रविवार तक हॉस्टल दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन कर रहीं छात्रा रेखा, निशा, ज्योति व पारूल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पूर्व सभी छात्राओं को छात्रावास में कमरे दिए हुए थे। कोरोना संक्रमण के चलते वे सभी अपने घर चली गई थीं। अब 25 अगस्त से परीक्षाएं शुरू होने पर विश्वविद्यालय में परीक्षाएं देने के लिए आए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें छात्रावास में कमरे नहीं दिए जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें रहने व पढ़ने में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मीरपुर चौकी प्रभारी सुशील कुमारी भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला छात्रावास इंजार्च विशाखा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विवि में आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ था। शनिवार को वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया दिया गया है। रविवार को छात्राओं को कमरे दे दिए जाएंगे।

August 29, 2020

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी री-अपीयर Second And Fourth सेमेस्टर की डेटशीट

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी री-अपीयर Second And Fourth सेमेस्टर की डेटशीट

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  ने यूजी पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर के री-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि यूजी री-अपीयर की परीक्षाएं 12 सितम्बर से होंगी। उन्होंने बताया कि यूजी कक्षाओं की डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट केयूकेडाटएसीडाटइन पर अपलोड कर दी गई हैं और डेटशीट जारी करने की जानकारी संबद्ध कॉलेजों के सभी प्रिंसिपलों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि छात्रों को इसकी जानकारी दी जा सके। स्नातकोत्तर कक्षाओं व इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की डेटशीट तैयार की जा रही है जो शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
August 29, 2020

खेेलकूद:खेल नर्सरियों में अब सीनियर खिलाड़ी भी हो सकेंगे कोच नियुक्त

खेेलकूद:खेल नर्सरियों में अब सीनियर खिलाड़ी भी हो सकेंगे कोच नियुक्त

जीन्द :  विभाग ने अब कोच नियुक्ति को लेकर नियमों में बदलाव कर नई गाइडलाइन जारी की है। अब खेल विभाग डिग्रीधारक के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियाें को भी खेल नर्सरियों में कोच नियुक्त कर सकेगा। पहले एनआईएस क्वालीफाई व एमपीएड खिलाड़ियाें को ही नर्सरियों में कोच नियुक्त किया जाता था। खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में 30 नर्सरियां खोली हुई है। परंतु कोच के अभाव में यहां प्रेक्टिस करने के लिए आने वाले खिलाड़ी सही से प्रशिक्षण नहीं ले पाते थे।

पहले नियम था कि एनआईएस पटियाला से डिप्लोमा धारक व एमपीएड किए गए आवेदकों को ही कोच नियुक्त किया जाता था। वहीं अब खेल विभाग ने ऐसे खिलाड़ियाें को भी कोच नियुक्ति करने की अनुमति प्रदान कर दी है कि जिन्होंने इंटरनेशनल व नेशनल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियाें को एक निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी को 25 हजार और जूनियर इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ी को 20 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

कोच के तौर पर सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी को दिए जाएंगे 25 हजार

ऐसे होगी अब नए कोच की भर्ती प्रक्रिया : जिन खिलाड़ियाें ने नेशनल, किसी रजिस्टर्ड संस्थान से, जूनियर नेशनल खिलाड़ी, सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी हो तो खेल नर्सरी शुरू होने के बाद जिला स्तर पर अनुभवी खिलाड़ियाें का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद शारीरिक टेस्ट के बाद जिस नर्सरी के लिए संबंधित कोच ने आवेदन किया था। उस नर्सरी में नियुक्त कर दिया जाएगा।

जिले में 300 से अधिक हैं नेशनल खिलाड़ी

अब अनुभव के आधार पर कोच नियुक्ति की सूचना मिलते ही खिलाड़ियाें में अब उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। जिलेभर में 300 से अधिक नेशनल व जूनियर नेशनल खिलाड़ी ऐसे हैं जो एकेडमी या फिर निजी स्तर पर कोचिंग दे रहे हैं। अब इन कोच के लिए सरकारी विभाग में नए खिलाड़ियाें को निखारने की जिम्मेवारी होगी। इसके लिए अब खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

नर्सरियां शुरू होने के बाद किए जाएंगे इंटरव्यू

अभी विभाग की तरफ से जो गाइडलाइन आई है। अभी इस पर काम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए नर्सरियां खुलेगी तो सबसे पहले इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद ही उन्हें कोच नियुक्त किया जा सकेगा। कुलदीप, कार्यकारी खेल अधिकारी जींद।
August 29, 2020

जागरूकता:जिले को ड्रग्स फ्री करने को फील्ड में उतरे 80 कर्मचारी अधिकारी, गांवों को गोद ले करेंगे नशे के प्रति जागरूक

जागरूकता:जिले को ड्रग्स फ्री करने को फील्ड में उतरे 80 कर्मचारी अधिकारी, गांवों को गोद ले करेंगे नशे के प्रति जागरूक

सिरसा:  जिला में नशा का प्रकोप बढ़ने के बाद अब डीसी ने सिरसा को ड्रग्स फ्री करने के लिए कमान अपने हाथ में ले ली है। पूरी प्लानिंग के साथ शैड्यूल तैयार किया गया है। इसके लिए डीसी आरसी बिढ़ान ने 80 कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में उतारे हैं। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों को शिक्षा विभाग, स्काउट, एनसीसी व रैडक्रॉस की टीमों ने संदेश दिया। इन टीमों में लगभग 80 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें शामिल रही।

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्काउट इंचार्ज सुखदेव सिंह व उनकी टीम ने रोडवेज की बसों में जिला के सिरसा, ओढां, डबवाली, रानियां, नाथूसरी चौपटा, बड़ागुढा, कालांवाली, जीवन नगर व डिंग बस स्टेंड पर यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया व दूसरों को भी नशा न करने को प्रेरित करने का आह्वान किया।

नशा तस्करों की सूचना के लिए डायल करें ये नंबर


आस पड़ोस में कोई भी व्यक्ति नशे की बिक्री करता है तो उसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 88140-11620, 88140-11626 व 88140-11675 प्रशासन के नंबर 01666-248890 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

युवा क्लबों की भी टीमें की जाएंगी गठित

डीसी ने कहा कि सिरसा जिला पंजाब सीमा के साथ लगता है, जिसके कारण यहां पर नशे की तस्करी होती है। तस्करों व इसकी सप्लाई करने वालों लगाम लगाना जरूरी है। इसके लिए युवा क्लबों को नशा मुक्ति अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। युवा क्लबों की टीमें बनाई जाएंगी। वहीं दूसरी और प्रशासन के अधिकारी एक-एक गांव गोद लेंगे और ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला का कोई भी एक गांव गोद लें और समय-समय पर वहां पर जाकर नशा प्रवृति के नुकसान व इसकी दलदल से निकलने बारे जागरूक करें।

सेंटर के लिए भेजा प्रस्ताव

डीसी ने बताया कि नशा छुड़वाने के उद्देश्य से दो सेंटर शुरु किए गए हैं। इनमें एक सेंटर में नशा के बारे में जागरूक किया जाता है। एक सेंटर में नशा ग्रस्त लोगों को नशा छुड़वाने के साथ उन्हें नशा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में एक 50 बिस्तर का सैंटर बनाने को सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

31 मार्च 2021 तक चलेगा नशा के खिलाफ अभियान

नशे के खिलाफ यह स्पेशल अभियान 31 मार्च 2021 तक चलेगा। अभियान के तहत देश में नशे से प्रभावित 272 जिले चुने गए हैं, इनमें हरियाणा के 10 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें जिला सिरसा भी शामिल है। जागरूक करने वाली टीमों ने यात्रियों से कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृति आज बेहद चिंता का विषय है। नशे का जड़ मूल से समाप्त करने के लिए हमें अपनी मानसिकता के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिï को अपनाते हुए समाज हित में जिला प्रशासन का सहयोग करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। स्थानीय बस स्टैंड सिरसा पर डीओसी गाइड ऊषा गुप्ता, बीओसी पवन कुमार, सुशील पूरी, जीसी सर्वजीत कौर, निधी, ज्वाइंट सेक्रेटरी अजय सिंह भाटी, अनिल सिंगला, बिजेंद्र सिंह ने लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
August 29, 2020

अपहरण:सुभाष बस्ती और गांव कर्मगढ़ से नाबालिगों का अपहरण

अपहरण:सुभाष बस्ती और गांव कर्मगढ़ से नाबालिगों का अपहरण

सिरसा:शहर के सुभाष बस्ती क्षेत्र व गांव कर्मगढ़ से दो नाबालिगों के अपहरण का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त की दोपहर को सुरेंद्र उर्फ छिंदा, साफी निवासी सुभाष बस्ती व कुलदीप जांदू, राजेश चौधरी, नवनीत कौर, अमन, प्रवीन अत्री, लवप्रीत, कुलदीप उनकी नाबालिगा बेटी का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।

उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में गांव कर्मगढ़ निवासी नाबालिगा के परिजनों ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह साहुवाला निवासी रोहताश उनकी बेटी को अगवा कर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गया है। काफी तलाश की पर पता नहीं चला।
August 29, 2020

विरोध:जेईई और नीट की परीक्षा के विरोध में फूंका केंद्रीय मंत्री निशंक का पुतला

विरोध:जेईई और नीट की परीक्षा के विरोध में फूंका केंद्रीय मंत्री निशंक का पुतला

भिवानी: परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने रोहतक गेट पर नारेबाजी कर जताया विरोध ,जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में रोहतक गेट पर नारेबाजी कर विरोध जताया व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का पुतला फूंका।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह लाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक से 6 सितंबर तक जेईई व 13 सितंबर को नीट का पेपर करवाने का निर्णय लिया है, जोकि छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। इन दोनों परीक्षाओं में पूरे देश से लगभग 28 लाख छात्र भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते वर्तमान में परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि इस परीक्षा का आयोजन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में कोविड-19 के केस संख्या में भारत का स्थान तीसरा है। ऐसे में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि जो छात्र परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचेंगे वे कोविड-19 के संक्रमण से अछूते रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा करवाने की यह हठधर्मिता छोड़कर छात्रों व उनके अभिभावकों के हित में फैसला लेते हुए तुरंत परीक्षा रद्द करनी चाहिए
August 29, 2020

कोरोना काल में केयू का कुटा चुनाव:केयू शिक्षक संघ की कार्यकारिणी परिषद में कुटा चुनाव 19 को कराने का लिया फैसला

कोरोना काल में केयू का कुटा चुनाव:केयू शिक्षक संघ की कार्यकारिणी परिषद में कुटा चुनाव 19 को कराने का लिया फैसला

कोरोना महामारी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में केयू शिक्षक संघ कुटा के चुनाव की डुगडुगी बज गई है। केयू शिक्षक संघ कुटा की कार्यकारिणी परिषद में कई सदस्यों ने सितंबर में चुनाव करवाने को लेकर बात रखी। इस पर कार्यकारिणी की ओर से प्रशासन को कुटा का चुनाव करवाने को लेकर पत्र लिखा गया है। जिसमें सितंबर में चुनाव करवाने की अनुमति मांगी गई है। वहीं केयू शिक्षक संघ कुटा के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने केयू की कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीता खन्ना को पत्र लिखकर प्रशासन पर चुनाव करवाने या न करवाने का निर्णय छोड़ दिया है। अब केयू प्रशासन को तय करना है कि कोरोना महामारी के बढ़ते दायरे के बीच कुटा के चुनाव सितंबर में कैसे करवाए जाएंगे।

जिले में रोजाना आ रहे 50 से अधिक केस| अगस्त का महीना शुरू होने के बाद से जिलेभर में कोरोना के रोजाना औसतन 50 केस आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना का पीक जिले में अब शुरू हुआ है। वहीं कोरोना 30 लोगों की जिंदगी भी निगल चुका है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 360 शिक्षक हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सभी शिक्षकों से मिलना भी होगा। कोरोना के दौर में चुनाव के चलते नजदीकी खतरनाक साबित हो सकती है।
मार्च में होना था कुटा चुनाव| केयू शिक्षक संघ कुटा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल मार्च तक था। मार्च के महीने में कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। जिसके चलते कुटा के चुनाव टल गए थे।
अंतिम फैसला प्रशासन पर है - शर्मा | केयू शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कुटा ईसी की बैठक में सदस्यों की ओर से चुनाव करवाने की बात रखी गई थी। प्रशासन पर चुनाव करवाने का जिम्मा छोड़ा गया है। उन्होंने माना कि कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कई शिक्षक कोरोना की स्थिति ठीक होने के बाद चुनाव करवाने के पक्ष में हैं। इसलिए चुनाव कैसे करवाए जाएं इसे लेकर अंतिम फैसला प्रशासन पर छोड़ा गया है।
August 29, 2020

विरोध:री-चेकिंग की मांग पर स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन वीसी ने समाधान को एक सप्ताह का मांगा समय

विरोध:री-चेकिंग की मांग पर स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन वीसी ने समाधान को एक सप्ताह का मांगा समय

 हिसार : बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी बॉटनी, बीएससी कंप्यूटर साइंस व बीएससी मेडिकल थर्ड सेमेस्टर के गत दिसंबर माह में हुई परीक्षा में डीएन व जाट कॉलेज के ज्यादातर विद्यार्थी किसी न किसी एक विषय में फेल हैं। इस रिजल्ट का विरोध जताते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले पांच दिन से वो लगातार अपनी समस्या लेकर वीसी ऑफिस पहुंच रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में शुक्रवार को इनसो के नेतृत्व में इन स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन करते हुए वीसी से मुलाकात की। इनसो नेता व लॉ कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष विकास देशवाल ने बताया कि डीएन व जाट कॉलेज में उक्त विषयों के अधिकांश स्टूडेंट्स को एक विषय में फेल कर दिया गया है।

री वैल्यूएशन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आश्वासन

वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्टूडेंट्स को एक सप्ताह में पेपर रीचेक करवाने और री-वैल्यूएशन की अंतिम तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से सात दिन का समय मांगते हुए पेपर की री चेकिंग कराकर दोबारा रिजल्ट जारी करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने री वैल्यूवेशन की अंतिम तिथि को 30 अगस्त से आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

लॉ कॉलेज: कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी के तर्ज पर एग्जाम करवाने की मांग

हिसार| शुक्रवार को लॉ फाइनल वर्ष के छात्रों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार एग्जाम करवाने की मांग करते हुए जीजेयू के वीसी को ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट्स ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन क्लासेस में पूरा सिलेबस कवर नहीं हो पाया है, ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को स्टूडेंट्स की मजबूरी समझनी चाहिए। स्टूडेंट्स के अनुसार लॉ फाइनल वर्ष के छात्रों के पेपर बार काउंसिल की गाइडलाइन के अनुसार होने के साथ ही कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करवा के एग्जाम लिए जाने चाहिए।

जिससे कोविड-19 के इस दौर में छात्राें के स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई बुरा प्रभाव न पड़े। ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि सीआरएम कॉलेज के छात्र जो कुरूक्षेत्र के अंतर्गत आते हैं उनको नोटिफिकेशन के तहत प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करवाई गई है। वहीं जीजेयू के तहत आने वाले छात्रों की परीक्षाएं करवाना सरासर गलत है।
August 29, 2020

ऑनलाइन परीक्षा:सीआरएसयू में ऑनलाइन भी होगी परीक्षा, इसके लिए 5 तक करना होगा आवेदन, देना होगा अंडरटेकिंग

ऑनलाइन परीक्षा:सीआरएसयू में ऑनलाइन भी होगी परीक्षा, इसके लिए 5 तक करना होगा आवेदन, देना होगा अंडरटेकिंग

जीन्द : रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया है अब ऑनलाइन परीक्षाएं भी विवि प्रशासन लेगा। ऑनलाइन परीक्षाएं देने के लिए विद्यार्थियों को 5 सितंबर को विवि की मेल पर ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे। ऑफलाइन परीक्षाओं के खत्म होने के 20 दिन बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएंगी।

ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प यूटीडी के अलावा विवि से एफिलेटिड सभी डिग्री व एजूकेशन कॉलेजों पर लागू होगा। आफलाइन परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। विद्यार्थी केवल ऑनलाइन ऑफलाइन में से एक ही आप्शन चुन सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को जारी किए गए प्रोफार्मा को 5 सितंबर तक मेल पर भेजना होगा। इसमें विद्यार्थियों से अंडरटेकिंग भी मांगी गई है।

इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के लिए क्लेम नहीं करेंगे। विवि द्वारा वीडियो द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग व जारी किए जाने वाले प्रश्न पत्र से वह सहमत हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए सभी प्रकार का हार्डवेयर वह खुद अरेंज करेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कैमरे के सामने से नहीं जाएंगे। यदि ऐसा करते हैं तो उन पर यूएमसी केस बनेगा।

एक से होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं

विवि ने पहले ही ऑफलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक सितंबर से शुरू होंगी और 24 सितंबर को खत्म होंगी। इसके लिए सुबह व दोपहर का सत्र रहेगा।

मांगे गए हैं आवेदन

विद्यार्थियों की मांग पर विवि ने ऑनलाइन मोड की परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है। इसके लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक, सीआरएसयू, जींद।

August 29, 2020

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद, भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद, भाजपा नेता के बेटे को मारी गोली

नारनोल : हरियाणा में बदमाशों को हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। नारनौल में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व में चुनाव लड़े दयाराम यादव के बेटे को घर में घुसकर गोली मारी है। बदमाशों ने रात के सवा नौ बजे घर की घंटी बजाई, जैसे ही भाजपा नेता का बेटा गेट खोलने के लिए गया तो बदमाशों ने पैर में गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक रात सवा नौ बजे की घटना है। हूडा सेक्टर में स्थित भाजपा नेता दयाराम यादव के घर पर बदमाश आए और घर की घंटी बजाई। जिसके बाद बेटा अमित यादव बाहर आया तो बदमाशों ने एक पर्ची उन्हे पकड़ाते हुए पैर में गोली मार दी। परिजन कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी वहीं घायल को अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही नांगल चौधऱी से विधायक अभय सिंह यादव भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली और बदमाशों को जल्द ही पकड़ने की बात कही।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने पर्ची दी है जिसमें 50 लाख रुपये की मांग की है। पर्ची में लिखा है कि "अगर तू शांति के साथ अपने परिवार के साथ रहना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर ले वरना बेमौत मारा जाएगा। शेरो का काम शेर ही कर सकते हैं। मुकेश ठेकेदार, रवि गुप्ता, ये काम किसी बागड़ पिल्लों के बस का नहीं है। समय का इंतजार कर सब पता चल जाएगा कि यह बस किस गैंग का काम है।"

एसएचओ विकास कुमार ने कहा कि बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगते हुए अमित यादव को गोली मारने की सूचना पर वह घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
August 29, 2020

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का फैसला:फीस जमा न करवाने वाले छात्र का नहीं लेंगे असाइनमेंट: परमानंद


कैथल : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चीका की बैठक, बच्चों को अगली क्लास में नहीं करेंगे प्राेमोट
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चीका की बैठक सरदार कर्म सिंह ग्रेवाल स्कूल में जिला प्रधान परमानंद गोयल व ब्लाॅक प्रधान सुभाष राणा की अगुवाई में बुलाई गई। बैठक में लगभग बीस स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्कूलों द्वारा बच्चों को दिया जा रहा ऑनलाइन होमवर्क व अभिभावकों द्वारा फीस जमा न करवाने पर चर्चा हुई।

जिला प्रधान परमानंद गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते जब से स्कूल बंद किए गए हैं तभी वे सभी स्कूल संचालक बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर निरंतर चिंतित हैं। बच्चों का समय खराब न हो और उनकी पढ़ाई लगातार जारी रहे, इसके लिए प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन सिलेबस भेजना शुरू किया। स्कूल संचालकों द्वारा शुरू किया गया यह प्रयोग काफी कारगर रहा।

इस प्रकार से ऑनलाइन सिलेबस मिलने से बच्चे पढ़ाई और अध्यापक दोनों से जुड़ रहे और उनका किताबों से मोह भंग नहीं हुआ। ब्लाॅक प्रधान सुभाष राणा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के प्राइवेट स्कूल के प्रयास के बावजूद कुछ अभिभावक स्कूल फीस जमा नहीं करवा रहे जिससे स्कूल संचालकों के सामने अपने रोजमर्रा के खर्च चलाने मुश्किल हो रहे हैं।

राणा ने कहा कि जो अभिभावक बच्चों की फीस जमा नहीं करवाएंगे, स्कूल उनके असाइनमेंट नहीं लेगा और न ही बच्चे को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने भी स्कूलों के हक में फैसला देते हुए अभिभावकों को फीस जमा करवाने को कहा है। इस अवसर पर एडवोकेट जीवानंद कौशिक, अवतार सीड़ा, कमलजीत कौर, आलोक वासु राय, रघुबीर शर्मा, कृष्ण दत्त, मनीश कुमार, रणजीत सिंह ग्रेवाल, मोहन लाल शर्मा, गुरविंदर सिंह, सुरजीत कुमार व सुखबीर भी मौजूद रहे।
August 29, 2020

हरियाणा:केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने फिल्म एक्टर सुशांत के पिता से की मुलाकात, बोले- आत्महत्या नहीं हत्या की गई

हरियाणा:केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने फिल्म एक्टर सुशांत के पिता से की मुलाकात, बोले- आत्महत्या नहीं हत्या की गई

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से मुलाकात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले।

अठावले ने किसी बड़े गैंग का हाथ होने की संभावना जतायी सीबीआई जल्द जांच पूरा कर सच्चाई को रखे देश के सामने


फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के आवास पर पहुंचे और फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बहन रानी सिंह से मुलाकात की। करीब 30 मिनट तक हुई मुलाकात में केके सिंह ने मुंबई पुलिस पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने मंत्री से कहा कि सुशांत सिंह जाना पहचाना नाम था उसके बाद भी जांच में जिस तरह से देरी लापरवाही की गई इससे साफ है कि मुंबई पुलिस हत्यारे को बचाने की कोशिश की है।
उधर, राज्यमंत्री ने अपनी पार्टी की ओर से जांच में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारवार्ता में कहा कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसमें किसी बड़े गैंग का हाथ होने की आशंका है। अब इस केस की जांच सीबीआई जल्द से जल्द पूरा कर सच्चाई देश के सामने रखे। क्योंकि पूरे देस में सुशांत के समर्थकों में इसे लेकर गुस्सा है।
मुंबई पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए मंत्री ने कहा कि वैसे तो मुंबई पुलिस देश की नंबर वन पुलिस मानी जाती है। लेकिन जिस तरह से सुशांत के मामले में जांच पड़ताल की वह बेहद ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 56 लोगों के स्टेटमेंट लेने फिर भी एफआईआर दर्ज न करने से पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
अठावले ने कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई को भी संदेश है। अब तो ड्रग कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है। सीबीआई इस केस को जल्द से जल्द जांच पूरी कर सच्चाई जनता के सामने लाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

August 29, 2020

गोहाना : भैंसवाल और बरोदा के कॉलेजों में 60-60 सीटें मंजूर

गोहाना : भैंसवाल और बरोदा के कॉलेजों में 60-60 सीटें मंजूर

गोहाना : गांव भैंसवाल कलां और बरोदा में नए कॉलेजों में विद्यार्थियों  के दाखिलों के लिए सीटें मंजूर कर दी गई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोनों कॉलेजों में बीए की कक्षाएं शुरू करने के लिए 60-60 सीटें मंजूर की हैं। दोनों कॉलेजों के अधिकारियों को मंजूर सीटों के अनुसार ही विद्यार्थियों के दाखिले करने होंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां और बरोदा में नए कॉलेजों की सौगात दी थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीए में दाखिले करने के लिए 60-60 सीटों की मंजूरी दे दी है।
विद्यार्थी कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी अनिवार्य विषयों के साथ इतिहास और राजनीति शास्त्र  विषय में पढ़ाई कर सकेंगे। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद दाखिलों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
दोनों कॉलेजों के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार राजकीय महिला कॉलेज गोहाना के प्राचार्य दिनेश कुमार को दिया गया है। दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा जैसे ही दाखिलों के लिए जैसे ही शेड्यूल जारी होगा, उसी आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गांव भैंसवाल कलां के सरपंच राजेश कुमार और गांव बरोदा के सरपंच विजय खासा ने कहा कि सरकार से कॉलेजों में विज्ञान संकाय भी शुरू करने की मांग की जाएगी।
0
No comments:
Location: Haryana, India
August 29, 2020

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का फैसला:फीस जमा न करवाने वाले छात्र का नहीं लेंगे असाइनमेंट: परमानंद

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का फैसला:फीस जमा न करवाने वाले छात्र का नहीं लेंगे असाइनमेंट: परमानंद

कैथल / गुहला चीका : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चीका की बैठक, बच्चों को अगली क्लास में नहीं करेंगे प्राेमोट

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चीका की बैठक सरदार कर्म सिंह ग्रेवाल स्कूल में जिला प्रधान परमानंद गोयल व ब्लाॅक प्रधान सुभाष राणा की अगुवाई में बुलाई गई। बैठक में लगभग बीस स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्कूलों द्वारा बच्चों को दिया जा रहा ऑनलाइन होमवर्क व अभिभावकों द्वारा फीस जमा न करवाने पर चर्चा हुई।
जिला प्रधान परमानंद गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते जब से स्कूल बंद किए गए हैं तभी वे सभी स्कूल संचालक बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर निरंतर चिंतित हैं। बच्चों का समय खराब न हो और उनकी पढ़ाई लगातार जारी रहे, इसके लिए प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन सिलेबस भेजना शुरू किया। स्कूल संचालकों द्वारा शुरू किया गया यह प्रयोग काफी कारगर रहा।
इस प्रकार से ऑनलाइन सिलेबस मिलने से बच्चे पढ़ाई और अध्यापक दोनों से जुड़ रहे और उनका किताबों से मोह भंग नहीं हुआ। ब्लाॅक प्रधान सुभाष राणा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के प्राइवेट स्कूल के प्रयास के बावजूद कुछ अभिभावक स्कूल फीस जमा नहीं करवा रहे जिससे स्कूल संचालकों के सामने अपने रोजमर्रा के खर्च चलाने मुश्किल हो रहे हैं।
राणा ने कहा कि जो अभिभावक बच्चों की फीस जमा नहीं करवाएंगे, स्कूल उनके असाइनमेंट नहीं लेगा और न ही बच्चे को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने भी स्कूलों के हक में फैसला देते हुए अभिभावकों को फीस जमा करवाने को कहा है। इस अवसर पर एडवोकेट जीवानंद कौशिक, अवतार सीड़ा, कमलजीत कौर, आलोक वासु राय, रघुबीर शर्मा, कृष्ण दत्त, मनीश कुमार, रणजीत सिंह ग्रेवाल, मोहन लाल शर्मा, गुरविंदर सिंह, सुरजीत कुमार व सुखबीर भी मौजूद रहे।
0
No comments:
Location: Haryana, India
August 29, 2020

विरोध प्रदर्शन:जेईई और एनईईटी परीक्षाएं स्थगित कराने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन:जेईई और एनईईटी परीक्षाएं स्थगित कराने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

अम्बाला : जेईई और एनईईटी परीक्षाओं को स्थगित कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जीएमएन कॉलेज से लेकर एलआईसी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। सरकार पर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, परविंदर सिंह परी, पूर्व पार्षद हीरा लाल यादव की अध्यक्षता हुआ।
पूर्व पार्षद परविंदर परी ने कहा कि कांग्रेस परीक्षा का विरोध नहीं कर रही, बस परीक्षा को कुछ दिन के लिए स्थगित करवाना चाहती है ताकि कोरोना से बच्चों को बचाया जा सके। प्रदर्शन में सुधीर जयसवाल, चेतन चौहान, मनीष राणा, कुलदीप सिंह गुल्लू, नरेंद्र पाली, ओंकार नाथी, तरुण चुघ, अशोक बरतिया, रश्मि शर्मा, खुशवीर वालिया, रिम्पी वत्स, सतपाल मलिक, आदित्य कपूर, मान सिंह मौजूद रहे।
0
No comments:
Location: Haryana, India
August 29, 2020

बाजार पर काेराेना की मार:दुकानदार बाेले : दुकानें बंद करवा चाबियां भी रख लो , जब मर्जी हो बुला लेना

बाजार पर काेराेना की मार:दुकानदार बाेले : दुकानें बंद करवा चाबियां भी रख लो , जब मर्जी हो बुला लेना

फ़तेहाबाद : सोशल मीडिया पर दुकानदारों ने सरकार के साेमवार और मंगलवार काे दुकानें बंद करने के अादेश पर किए तंज में दिखी नाराजगी

कोरोना महामारी के चलते पिछले पांच महीने से लॉकडाउन और कम समय दुकानें खुलने से परेशान दुकानदारों का गुस्सा अब फूटने लगा है। प्रदेश सरकार की ओर से पहले वीकेंड में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के आदेश दिए तो शुक्रवार को अपने आदेश में बदलाव करते हुए शहर के बाजार को शनिवार व रविवार की जगह सोमवार और मंगलवार को बंद रखने को कहा।
जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दुकानदारों का गुस्सा फुट पड़ा। इसमें दुकानदारों ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए तरह-तरह के व्यंग्य किए व अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इतना ही नहीं कुछ दुकानदारों ने तो इस आदेश को न मानने व एक जुट होकर सड़कों पर उतरने तक की सलाह दे दी। मंदी के कारण दुकानदार काफी नाराज दिखे।

पिछले पांच महीनों से संकट में दुकानदार

कोरोना के चलते मार्च के तीसरे पखवाड़े में लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिससे जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रही। 100 से भी ज्यादा दिनों तक काम बंद रहे। इसके बाद अनलॉक हुआ तो समय तय कर दिया गया। पहले 9 से 5 बजे तक रहा, फिर 7 बजे तक कर दिया गया। अब फिर से कोरोना केस बढ़ने लगे तो पिछले सप्ताह दो दिन शनिवार व रविवार को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को और नए आदेश आ गए। लंबे समय से दुकानें बंद रहने व काम काज ठप होने से परेशान दुकानदारों को जब सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद रखने के आदेश की जानकारी मिली तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
August 29, 2020

5840 करोड़ रुपयों का भुगतान: जीएसटी परिषद की मीटिंग में डिप्टी सीएम ने उठाया मुद्दा, हरियाणा के 5840 करोड़ रुपयों का भुगतान जल्द करे केंद्र: दुष्यंत

5840 करोड़ रुपयों का भुगतान: जीएसटी परिषद की मीटिंग में डिप्टी सीएम ने उठाया मुद्दा, हरियाणा के 5840 करोड़ रुपयों का भुगतान जल्द करे केंद्र: दुष्यंत

चंडीगढ़ : डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41वीं जीएसटी परिषद में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के क्षतिपूर्ति का 5840 करोड़ पिछले 4 माह से लंबित हैं इसलिए उसका भुगतान जल्द किया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए क्योंकि कोविड-19 के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था पर खासा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2022 में समाप्त होने वाली जीएसटी की 5 सालों की अवधि से आगे भी राज्यों को राजस्व की क्षतिपूर्ति की जानी चाहिए।
हरियाणा मेन्युफैक्चरिंग व एक्सपोर्ट के मामले में एक अग्रणी राज्य है। जीएसटी प्रणाली लागू होने से प्रदेश के राजस्व कलेक्शन पर ज्यादा असर पड़ा है क्योंकि जीएसटी का लाभ उन राज्यों को ज्यादा हो रहा है जहां पर किसी उत्पाद की बिक्री होती है। डिप्टी सीएम ने जीएसटी परिषद का इस बात की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया जिसमें संविधान में संशोधन कर संसद को राज्यों के लिए क्षतिपूर्ति का भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
August 29, 2020

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बोल:किसान विरोधी पंजाब सरकार किसानों से छीन रही फसल बेचने की आजादी: धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बोल:किसान विरोधी पंजाब सरकार किसानों से छीन रही फसल बेचने की आजादी: धनखड़

चंडीगढ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव किसान विरोधी कदम है। पंजाब विधानसभा में सरकार ने माॅनसून सत्र में केंद्र सरकार की ओर से जारी तीनों कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों से फसल को बेचने की आजादी छीन रही है। यह तीनों बिल किसानों के हित में लाए जा रहे हैं और यदि कोई इसका विरोध करता है तो वह किसान विरोधी है। पंजाब सरकार ने किसानों के विरोध में पहले भी काम किए हैं और आज तक पंजाब अपने गन्ना किसानों को हरियाणा के बराबर का समर्थन मूल्य नहीं दे सका।
August 29, 2020

काेराेना के चलते 2 साल तक नहीं मिलेगा सांसद निधि का पैसा, पंचायतें व विभाग अपने स्तर पर कराएंगे काम

निर्देश:काेराेना के चलते 2 साल तक नहीं मिलेगा सांसद निधि का पैसा, पंचायतें व विभाग अपने स्तर पर कराएंगे काम

जिला सभागार में दिशा कमेटी की बैठक में सांसद बृजेंद्र सिंह ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

सचिवालय में दिशा कमेटी की बैठक में सांसद ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, अफसरों काे दिए निर्देश

हिसार : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की मीटिंग शुक्रवार काे सचिवालय के सभागार में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता सांसद बृजेंद्र सिंह ने की। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और इनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्हाेंने दिशा की अगली मीटिंग में एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी बुलाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव भी मौजूद थे।
सांसद ने मीटिंग में बताया कि अब दाे साल तक सांसद निधि का पैसा नहीं आएगा। जिन विभागाें काे के अंडर काम हैं, उन्हें ही अपने स्तर पर करने हाेंगे। साथ ही ग्रामीण एरिया व ढाणियाें काे जाने वाले कच्चे रास्ताें काे पक्का करने के लिए लेबर मनरेगा के तहत लगाई जाएगी और इस पर आने वाले खर्च का प्रबंध पंचायताें काे करना हाेगा।
काेराेना में मृत्युदर राज्य व राष्ट्रीय मृत्युदर से कम
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि जिले में अब तक 2000 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिनमें से फिलहाल 590 एक्टिव केस हैं जबकि 1316 केस रिकवर हो चुके हैं। जिले में अब तक 52 हजार कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं और अब तक 14 मृत्यु हुई हैं जोकि एक प्रतिशत से भी कम है। जिला का मृत्युदर राज्य व राष्ट्रीय मृत्युदर से कम है।
सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, एमपी लैड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी व ग्रामीण, अमरुत योजना सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

नारनाैंद विधायक की शिकायत पर लिया संज्ञान, अब सड़क निर्माण की एसडीएम करेंगे जांच

बैठक के दौरान विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ने नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नारनौंद के एक सड़क निर्माण के मामले की जांच एसडीएम से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने हांसी-रोहतक रेल लाइन व हांसी-जींद रेलवे लाइन के निर्माण की प्रगति, नारनौंद बाइपास, जिला स्थित ढाणियों में बिजली कनेक्शन व रास्तों को पक्का करवाने के बारे में अधिकारियों को हिदायतें दीं। दिशा कमेटी में नवमनोनीत सदस्यों ने भी पहली बार बैठक में भागीदारी की।

पेंशन याेजना में जिला के 2.17 लाख लाभार्थी

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी ने बताया कि जिला में 2.17 लाख लाभार्थी विभिन्न सामाजिक पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं जिन पर 50 करोड़ रुपये मासिक का खर्च किया जा रहा है।
बैठक में एसीयूटी अंकिता चौधरी, जिला परिषद की सीईओ व डीडीपीओ सूरजभान, डीएचबीवीएन के एसई आरएस सभ्रवाल, सिंचाई विभाग के एसई जसमेर सिंह, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसई एनके तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी आिद मौजूद थे।
August 29, 2020

लॉकडाउन में चढ़ा कंप्यूटर इंजीनियर पर कर्ज, 20 दिन में चुरा लिए छह वाहन

लॉकडाउन में चढ़ा कंप्यूटर इंजीनियर पर कर्ज, 20 दिन में चुरा लिए छह वाहन

रोहतक : कई साल तक कम्प्यूूटर रिपेयर कर गुजारा करने वाला इंजीनियर शहर में वाहन चोरी कर रहा था। जांच खुलासा हुआ कि वह लॉकडाउन के दौरान कर्ज की चपेट में आ गया। जब कर्ज उतारने के लिए कोई और रास्ता नहीं मिला तो उसने अपराध का रास्ता चुना और मात्र 20 दिन में छह वाहन चोरी कर डाले। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिविल लाईन निरीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि शेखर निवासी गांव खजूर यमुनानगर हाल तिलक नगर ने बाइक चाेरी की शिकायत दी थी। जांच में सामने आया कि 18 अगस्त की रात को शेखर तिलक नगर में अपने दोस्त के पास गया था। शेखर ने बाइक गली में खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद शेखर  वापस आया तो गली में बाइक नही थी। अज्ञात युवक बाइक चोरी करके फरार हो गया।

मॉडल टाउन चाैकी प्रभारी एसआई हरपाल सिंह ने फ्रेंड्स कालोनी से अमन सपरा निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अमन की उम्र 27 साल है। उसने कम्प्यूटर रिपेयर करने का काम शुरू किया था।
जिसमें अमन को काफी नुकसान हो गया और वह कर्जदार हो गया। अमन ने कर्जा उतारने के लिए अपराध का रास्ता चुना। अमन कुछ समय से दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी स्थित एक पीजी में रहने लगा। अमन ने 20 दिन के अदर-अंदर शहर से 6 वाहन चोरी किए। वाहनों को अमन ने पीजी के साथ खाली प्लाट में खड़ा किया हुआ था। अमन चोरीशुदा वाहनों को बेचकर पैसे कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
यहां से चोरी किए वाहन
आरोपित ने देव कालोनी से स्कूटी चाेरी की। एग्रो माल से स्कूटी चोरी की गई। मेडिकल मोड़ स्थित ऑस्कर अस्पताल के सामने से स्कूटी चोरी की गई। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के सामने से बाइक चोरी की गई। ओमेक्स सिटी से बाइक चाेरी की वारदात को अंजाम दिया।

August 29, 2020

विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री मामले पर उच्चतर शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट

विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री मामले पर उच्चतर शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट

गुरुग्राम : जुलाई माह में हरियाणा  के विभिन्न जिलों से कुछ संदिग्ध लोगों ने बिना ही किसी जांच एवं पड़ताल के लगभग 18 विश्वविद्यालयों की डिग्री को फर्जी करार दिए जाने के बाद अब इस पर आगे का संज्ञान भी लिया जा रहा है। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों  को आदेश दिये हैं कि वे हरियाणा के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेन्शन लेक्चरर की पीएचडी डिग्री की जांच करके एक माह के अंदर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपे। पटौदी हलके के राजकीय महवद्यिालय जाटौली-हेलीमंडी की एक्सटेन्शन लेक्चरर एशोसिएशन के प्रधान तथा एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के गुरुग्राम के जिला सलाहकार डा. त्रिलोक सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेशों की अनुपालना करते हुए एक महीने के भीतर संबंधित यूनिवर्सिटी से वेरिफिकेशन रिपोर्ट लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। यूनिवर्सिटी से प्राप्त वेरिफिकेशन रिपोर्ट तथा एक्सटेन्शन लेक्चरर से प्राप्त किये गये पीएचडी डिग्री के दस्तावेज के आधार पर रिपोर्ट भेजी गई है। जिसमें किसी तरह की कोई खामी नहीं पाई गई है।

Friday, August 28, 2020

August 28, 2020

इलेक्‍ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख

इलेक्‍ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )पटियाला चौक इलेक्‍ट्रॉनिक शोरूम  की चौथी मंजिल पर शुक्रवार अल सुबह शार्ट सर्किट  से आग भड़क उठी। आग लगने की घटना के दौरान शोरूम में कोई भी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड  की गाड़िया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में चौथी मंजिल पर रखे इंवर्टर, बैटरी, पंखे व अन्य लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

पटियाला चौक स्थित पंवार इलेक्‍ट्रॉनिक शोरूम की चौथी मंजिल पर शुक्रवार अल सुबह आग भड़क उठी। घटना का उस समय पता चला जब राहगीरों ने चौथी मंजिल से उठ रही आग की लपटों तथा धूएं को देखा। जिसकी सूचना शोरूम मालिक को दी गई। चौथी मंजिल पर आग होने के कारण स्थानीय लोग आग पर काबू नहीं पा सके। उसी दौरान घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शोरूम के मालिक जयकुमार पंवार ने बताया कि चौथी मंजिल पर इंवर्टर, बैटरी, पंखे, मधानी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान था। साथ ही वहां पर बैटरियों को चार्ज भी किया जाता था। शार्ट सर्किट के कारण चौथी मंजिल पर आग लग गई। जिसमें वहां पर रखा लगभग दस लाख रुपये का सामान व फिटिंग जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि आग निचली मंजिलों की तरफ नहीं आई, इससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया।
August 28, 2020

पीएम अवार्ड 2020 : महेंद्रगढ़ जिला देश के 12 उत्तम जिलों में शामिल

पीएम अवार्ड 2020 : महेंद्रगढ़ जिला देश के 12 उत्तम जिलों में शामिल

महेंद्रगढ़ जिले ने सरल केंद्र के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं देने व जनशिकायतों के निपटान के मामले में देश के सामनेे उदाहरण पेश किया है। नागरिकों के फीड बैक के आधार पर स्टेज एक को पार कर चुके देश के 12 जिलों के उपायुक्त ने पीएम अवार्ड-2020 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के सामने अपनी प्रजेंटेशन दी। उपायुक्त आरके सिंह ने महेंद्रगढ़ जिला की ओर से इस अवार्ड के लिए अपनी प्रेजेंटेशन दी। ये स्क्रीनिंग कमेटी अब इन 12 जिलों में से इस अवार्ड के पहले व दूसरे स्थान का चयन करेगी जिसके लिए डीसी ने पुख्ता तरीके से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपनी बात रखी। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपायुक्त आरके सिंह ने जिलों के सरल केंद्रोंं व सीएससी केंद्रों पर दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिला में 39 विभागों की 542 प्रकार की सेवाएं व योजनाएं इन केंद्रों के माध्यम से दी जा रही हैं। लगभग 90 फीसदी आवेदनोंं पर सरकार द्वारा तय किए गए समय मेंं सेवाओं का लाभ दिया गया है। ग्रीवेंश रिडरेशल मैकेनिज्म के तहत जिला में सीएम विंडोंं पर आई 8722 शिकायतों का निपटारा किया गया है तथा ट्विटर हैंडल पर 3349 पर शिकायतेंं दूर की हैं। महेंद्रगढ जिला में 400 अटल सेवा केंद्र तथा उपमंडल व तहसील स्तर पर 4 अंत्योदय-सरल केंद्र खोले गए हैं।

August 28, 2020

दसवीं की छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

दसवीं की छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

सोनीपत : शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म  करने का मामला सामने आया है। अब छात्रा गर्भवती  हुई तो परिजनों को पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस  ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपित व उसके परिजनों के रात को भागने के दौरान छात्रा के परिजनों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
सिटी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी के साथ मूलरूप से मध्यप्रदेश व फिलहाल उनके पड़ोस में रहने वाले युवक सुशील ने दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि युवक ठेकेदार के पास काम करता है। करीब छह महीने पहले उसने उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसकी बेटी को बताया था कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बाद दुष्कर्म करता रहा। उसने छात्रा को शादी करने का भी भरोसा दिया। 25 अगस्त को छात्रा की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां उसके करीब चार माह की गर्भवती होने का पता लगा। जिस पर छात्रा ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया।
आरोप है कि जब युवक के परिजनों को इस बारे में कहा तो उन्होंने 20000 रुपये देने और चुप रहने की धमकी दे डाली। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच रात को आरोपी ने सामान लेकर भागने का प्रयास किया तो लड़की के परिजनों व लोगों ने उसे दबोच लिया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
August 28, 2020

सरेआम गुंडागर्दी:फतेहाबाद में बाइक रुकवाकर 5 युवकों ने बेरहमी से पीटा, पैर तोड़े; वीडियो बनाकर वायरल किया

सरेआम गुंडागर्दी:फतेहाबाद में बाइक रुकवाकर 5 युवकों ने बेरहमी से पीटा, पैर तोड़े; वीडियो बनाकर वायरल किया

फतेहाबाद जिले के बीघड़ रोड पर पांच युवकों ने एक बाइक सवार युवक को रुकवाकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में दो आरोपी ही नजर आ रहे हैं लेकिन संख्या 5 बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का है।

आरोपियों ने बुरी तरह पीट-पीटकर विकास के पैर तोड़ दिए।

घटना 26 अगस्त की है। आरोपियों ने बीघड़ रोड पर बन्नावाली गांव के रहने वाले विकास को रोक लिया। विकास बाइक पर जा रहा था। आरोपियों की संख्या 5 थी। उन्होंने विकास पर लाठी-डंडों से बेरहमी से वार करना शुरू कर दिया। विकास बाइक से नीचे गिर गया और फिर आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। विकास के पैर तोड़ दिए। बुरी तरह से खून से लथपथ हो गया। पास खड़ा एक आरोपी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विकास को घायल अवस्था में फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में विनोद, सुनील, अजय, नरेश, सुनील पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
August 28, 2020

अब Haryana में जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों का डाटा तैयार किया जाएगा

अब Haryana में जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों का डाटा तैयार किया जाएगा

चण्डीगढ़। हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों व अर्ध सैनिकों का डाटा तैयार किया जाए ताकि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह बात विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कही। यादव ने कहा कि दिव्यांग, नेत्रहीन, पैराप्लेजिक, टैटराप्लेजिक और हैमियाप्लेजिक भूतपूर्व सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 4200 रूपये मासिक दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से सेना में कमीशन पाने वाले अधिकारियों को उनके कुशल प्रशिक्षण के उपरांत एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर, 2014 से अब तक शहीद सैनिकों व अर्ध सैनिक बलों के 320 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरियां प्रदान की हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है और देश की सरहदों पर डटा हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। प्रदेश की युवा पीढ़ी में देश की रक्षा के प्रति जज्बा है। देश की सीमाओं पर रक्षा करते शहीद हुए प्रदेश के सैनिकों के परिवार वालों को सरकार द्वारा 50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक मनी राम शर्मा भी मौजूद थे।

August 28, 2020

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय बावल व आरओबी का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने निर्माणाधीन मिनी सचिवालय बावल व आरओबी का किया निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

रेवाड़ी, 28 अगस्त। सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारीलाल ने आज बावल में निर्माणाधीन  उपमंडल सचिवालय बावल, रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी, पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।

  डॉ बनवारी लाल रेलवे रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि अब तक पुल का काम हो जाना चाहिए था, उन्होंने कहा कि तेज गति से काम करके आरओबी के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने पुल के नीचे बनाए जा रहे अंडरपास में लाईट और बारिश के पानी की निकासी के भी समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री निर्माणाधीन उपमंडल सचिवालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों का निर्देश दिए कि उपमंडल सचिवालय में सभी सुविधाओं के साथ आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।

इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, कार्यकारी अधिकारी सचिन भाटी, कार्यकारी अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग रविंद्र गोठवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
August 28, 2020

धारूहेड़ा की गौशाला का जिला नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

धारूहेड़ा की गौशाला का जिला नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

-- गौसेवा व रक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य: जिला नगर आयुक्त

रेवाड़ी, 28 अगस्त ( पंकज कुमार )  जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह यादव ने शुक्रवार को धारूहेड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया तथा यहां पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी ली। जिला नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि गौशाला में शैड का निर्माण करें ताकि पशुओं की देखभाल सही तरीके से हो सकें। यहां यह भी बतां दे कि धारूहेड़ा कस्बा में नगर पालिका की सात एकड़ जमीन पर गौशाला की स्थापना की गई है, जिसमें आवारा पशुओं को पकडक़र छोड़ा जा रहा है ताकि सडक़ो पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकें तथा साथ ही पशुओं की देखभाल की जा सकें।

  दिनेश यादव ने गौशाला में रखी जा रही गायों को गुड भी खिलाया। उन्होंने कहा कि जो भी गौशाला की आवश्यकता है, उन्हें पूरा किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि गायों के लिए उचित चारा पानी व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। गौशाला में नियुक्त कर्मचारी गायों की नियमित देखभाल करें। किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो उसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि  गौसेवा व रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गायों की सेवा के लिए आगे आएं।
August 28, 2020

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सही विवरण अपलोड करें किसान:यशेन्द्र सिंह

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सही विवरण अपलोड करें किसान:यशेन्द्र सिंह

--मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का रजिस्ट्रेशन अब 31 अगस्त तक: डीसी

रेवाड़ी, 28 अगस्त। हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत किसानों द्वारा पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कर दी है।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए है, वे अब अपना पंजीकरण नजदीकी सीएससी या किसान स्वयं कृषि विभाग की वेबसाईट पर अपना पंजीकरण 31 अगस्त तक करा सकते है। उन्होंने किसानोंं का आह्वïन किया है कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत अपनी फसल का पंजीकरण करवाकर प्रदेश सरकार की योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सही विवरण अपलोड करें।

  डीसी ने बताया कि कृषि विभाग व बागवानी विभाग की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं।
August 28, 2020

यमुनानगर में क्राइम:दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद के पति की 5 गोलियां मारकर हत्या, आरोपियों ने पहले नाम पूछा फिर की अंधाधुंध फायरिंग

यमुनानगर में क्राइम:दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद के पति की 5 गोलियां मारकर हत्या, आरोपियों ने पहले नाम पूछा फिर की अंधाधुंध फायरिंग

यमुनानगर आईटीआई के पास शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने 6 से 7 राउंड फायर किए और व्यापारी को गोली मारकर फरार हो गए। मृतक पूर्व पार्षद का पति है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी को धमकी मिल रही थी।
जानकारी के मुताबिक रघुनाथ (60) आईटीआई यमुनानगर के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी पुष्पलता यमुनानगर की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। शुक्रवार को आम दिनों की तरफ वे दुकान पर आ गए थे। करीब 12 बजे 1 बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचते हैं। दोनों पहले दुकान के अंदर आते हैं और व्यापारी से उसका नाम पूछते हैं।

नाम पूछते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब 6 से 7 राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोली रघुनाथ को लगी। गोली मारते ही आरोपी बाइक पर फरार हो गए। रघुनाथ को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के वक्त दो लोग थे दुकान में मौजूद

वारदात के वक्त दो लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। दोनों वहां पर काम करने वाले कर्मचारी थे। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई वे जान बचाकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। उनमें से एक दुकान के अंदर ही छिप गया। उन्होंने पूरा मंजर अपनी आंख से देखा। दुकान में सीसीटीवी लगे हुए थे लेकिन वारदात के वक्त सीसीटीवी बंद पड़े हुए थे।परिजनों का आरोप धमकी मिल रही थी
परिजनों का कहना है कि मृतक रघुनाथ को पिछले काफी दिनों से धमकी मिल रही थी। उनकी हत्या उसी आरोपी ने करवाई है जो उन्हें धमकी दे रहा था। हालांकि अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
August 28, 2020

OSSC JOBS 2020: असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर निकले आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

OSSC JOBS 2020: असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर निकले आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

OSSC Vacancy 2020 उड़ीसा कर्मचारी चयन आयोग  ने  पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

विभाग- उड़ीसा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC)
पद नाम- Assistant Scientific Officer
स्थान- Bhubaneswar Odisha
Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)
Master Degree/ M.Tech/ M.SC/ या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।
रिक्त पदों की संख्या – 45 पद
Assistant Scientific Officer
Important Dates (जरुरी तिथि )
नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 09-08-2020
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 07-09-2020
Age Limit (आयु सीमा)
उम्मीदवार की आयु 21 – 32 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
नोटिफिकेशन देखिये।
Salary (वेतनमान)
सैलेरी 16,880/- होगी।
Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)
आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
Gen/OBC: 200/-
SC/ST/PWD: 0/-
अधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in
Official Notification- Click Here
August 28, 2020

आशा आंदोलन को मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन नेे समर्थन दिया

आशा आंदोलन को मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन नेे समर्थन दिया

रेवाड़ी, 28 अगस्त : जिला मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की है। इस आशय का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर यूनियन की राज्य प्रधान सरोज दुजाना ने एकत्रित मिड डे मिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रधान मीनाक्षी, जिला सचिव पुष्पा ने कहा है कि आशा वर्कर्स कोरोना काल में संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने उनकी मांगों को स्वीकार करने के साथ-साथ सरकार से मिड डे कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी करने की मांग रखी है। 
August 28, 2020

व्हाट्सएप यूज़र्स सावधान! स्कैमर्स कर सकते हैं ठगी हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

व्हाट्सएप यूज़र्स सावधान! स्कैमर्स कर सकते हैं ठगी, हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप यूज़र्स को एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने के लिए जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साइबर क्राइम के एक नए चलन के बारे में सचेत किया है। वित्तीय धोखाधडी से बचने के लिए यूजर्स उनके फोन पर आए किसी भी वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज का रिप्लाई न करें।
          साइबर जालसाजों के फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था),  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि कोविड-19 की स्थ्तिि के बाद काफी संख्या में आनॅलाइन गतिविधियों का चलन बढने से साइबर अपराधी टारगेट किए लोगों और संगठनों को ठगने के लिए नए तरीकों का सहारा ले रहे हैं। इस नए तरह के साइबर क्राइम में जालसाज भोले-भाले लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय धोखाधडी करने के लिए करते हैं।
           हैकिंग के तरीके बारे में बताते हुए  विर्क ने कहा कि पहले हैकर एक फर्जी खाता बनाकर व्हाट्सएप तकनीकी टीम को प्रदर्शित करते हुए 'आॅफिशियल व्हाट्सएप लोगो' को डिस्पले पिक्चर के रूप में लगाते हैं। उसके बाद टारगेट को मैसेज भेजकर अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए छह अंकों का वैरिफिकेशन कोड साझा करने को कहते हैं। व्हाट्सएप तकनीकी टीम से प्रतीत होता मैसेज आने पर पीडित झांसे में आकर वैरिफिकेशन पिन शेयर करता है। तत्पश्चात लाॅगइन के बाद अकाउंट स्कैमर की कंट्रोल में आ जाता है और वह किसी को मैसेज भी भेज सकता है। हैकर्स दोस्तों और परिवार के लोगों से धोखाधड़ी वाले संदेश भेज कर पैसे, पिन, ओटीपी आदि की मांग करते हैं।
*गलती से भी न शेयर करें कोड*
           विर्क ने एहतियाती उपायों पर प्रकाश डालते हुए यूज़र्स से कहा कि वे वैरिफिकेशन कोड को किसी के साथ शेयर न करें। उन्होंने सोशल मीडिया अकांउटस के लिए 'टू-स्टैप वैरिफिकेशन' अपनाने का भी सुझाव दिया। इससे उनके आकंउटस सेफ होंगे भले ही हैकर्स की वैरिफिकेशन कोड तक पहुंच हो, क्योंकि अकांउट में सफलतापूर्वक लाॅग इन करने के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होगी। साथ ही पिन या ओटीपी मांगने वाले मैसेजों पर कभी प्रतिक्रिया न करें क्योंकि सोशल मीडिया एप्लिकेशन कभी भी ऐसी जानकारी के लिए कॉल या मैसेज नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, यूज़र्स यदि किसी के साथ छह अंकों का वैरिफिकेशन पिन साझा करते हैं, तो अपने व्हाट्सएप अकांउट को तुरंत रि-वैरिफाई करें।
August 28, 2020

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के करोना टेस्ट कर सैंपल  लिए गए । विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार प्रोफेसर राजेश पुनिया ने बताया कि जींद विश्वविद्यालय 1 सितंबर से परीक्षाएं आयोजित करवा रहा है । परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आज विश्वविद्यालय में जींद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ,सफाई कर्मियों, पुलिस अधिकारियों ,पुलिस कर्मियों ने अपनी सेवाओं द्वारा अतुलनीय योगदान दिया है और  ऐसे में  स्वास्थ्य कर्मियों ने  फ्रंट फुट पर करोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ने का काम किया है और इससे पूरा विश्व कोरोना संकरण के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आह्वान किया कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य बनता है कि वह समाज में इस महामारी को रोकने के लिए जागरूकता लाने मदद करें। इस दौरान डॉ राजेश भोला भी मौजूद रहे।

August 28, 2020

हरियाणा:सरकार ने पलटा फैसला, अब शनिवार और रविवार को नहीं सोमवार और मंगलवार को होगा लॉकडाउन

हरियाणा:सरकार ने पलटा फैसला, अब शनिवार और रविवार को नहीं सोमवार और मंगलवार को होगा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने बीती 22 अगस्त से शुरू किए वीकएंड लॉकडाउन का फैसला शुक्रवार को बदल दिया। व्यापारी वर्ग की मांग पर सरकार ने फैसला लिया है कि अब शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। बाकि मॉल व अन्य दुकानें बंद रहेगी। सरकार ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है।

ये रहेगा बंद
सरकारी और प्राइवेट ऑफिस।
बाजारों में सामान्य दुकानें, शॉपिंग मॉल।
स्कूल और कॉलेज। सरकार ने सभी ऑफिस।
एसेंशिएल सर्विस के अलावा बाजारों में स्थित सभी दुकानें बंद रहेंगी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक से लेकर क्रॉकरी, हार्ड वेयर, गारमेंट, स्टेशनरी, हेयर सैलून आदि सभी दुकानें हैं।
ये खुले हैं

बाजारों में एसेंशिएल सर्विस पूरी तरह चालू रहेगी, इनमें राशन, दूध, सब्जी आदि की दुकानें शामिल हैं। मेडिकल शॉप पूरी तरह खुले रहेंगी। ट्रांसपोर्ट पूरी तरह चालू रहेगा। बाजारों से बाहर पंक्चर की दुकानें, पेट्रोल पंप, ढाबे आदि खुले रहेंगे।

मंदिर आम दिनों की तरह खुले रहेंगे, कुछ जगह लोगों ने किया था विरोध

22 अगस्त को जब हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री के आदेश के बाद वीकएंड लॉकडाउन लगा था तो कुछ जगह व्यापारियों ने इसका विरोध किया था। बल्लभगढ़ के व्यापारियों का कहना था कि मुश्किल से काम धंधे पटरी पर आने लगे हैं लेकिन सरकार ने फिर से लॉकडाउन कर दिया। वहीं पुलिस व जिला प्रशासन ने कुछ शहरों में गुजारिश करके तो कुछ जगह चालान करके दुकानों को बंद करवाया था।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पहुंच गई है। 218 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 181 मरीजों की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 37 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 59298 पर पहुंच गया है, जिसमें से 48690 मरीज ठीक हो चुके हैं और 9962 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक 646 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
Newer Posts Older Posts Home