जीन्द : रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया है अब ऑनलाइन परीक्षाएं भी विवि प्रशासन लेगा। ऑनलाइन परीक्षाएं देने के लिए विद्यार्थियों को 5 सितंबर को विवि की मेल पर ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे। ऑफलाइन परीक्षाओं के खत्म होने के 20 दिन बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प यूटीडी के अलावा विवि से एफिलेटिड सभी डिग्री व एजूकेशन कॉलेजों पर लागू होगा। आफलाइन परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। विद्यार्थी केवल ऑनलाइन ऑफलाइन में से एक ही आप्शन चुन सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को जारी किए गए प्रोफार्मा को 5 सितंबर तक मेल पर भेजना होगा। इसमें विद्यार्थियों से अंडरटेकिंग भी मांगी गई है।
इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के लिए क्लेम नहीं करेंगे। विवि द्वारा वीडियो द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग व जारी किए जाने वाले प्रश्न पत्र से वह सहमत हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए सभी प्रकार का हार्डवेयर वह खुद अरेंज करेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कैमरे के सामने से नहीं जाएंगे। यदि ऐसा करते हैं तो उन पर यूएमसी केस बनेगा।
विवि ने पहले ही ऑफलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक सितंबर से शुरू होंगी और 24 सितंबर को खत्म होंगी। इसके लिए सुबह व दोपहर का सत्र रहेगा।
विद्यार्थियों की मांग पर विवि ने ऑनलाइन मोड की परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है। इसके लिए 5 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक, सीआरएसयू, जींद।
जींद : ( संजय तिरँगाधारी )पटियाला चौक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की चौथी मंजिल पर शुक्रवार अल सुबह शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग लगने की घटना के दौरान शोरूम में कोई भी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में चौथी मंजिल पर रखे इंवर्टर, बैटरी, पंखे व अन्य लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।