Breaking

Wednesday, September 23, 2020

September 23, 2020

शिक्षा को पटरी पर लाने की तैयारी:कोरोना काल में सप्ताह में तीन घंटे की कक्षाएं लगा सकेंगे विवि-कॉलेज के स्टूडेंट्स, डीएचई ने शेड्यूल तैयार कर मांगे सुझाव

शिक्षा को पटरी पर लाने की तैयारी:कोरोना काल में सप्ताह में तीन घंटे की कक्षाएं लगा सकेंगे विवि-कॉलेज के स्टूडेंट्स, डीएचई ने शेड्यूल तैयार कर मांगे सुझाव

रोहतक : कोराेना काल में स्कूलों के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने विवि और कॉलेजों को खोलने का मन बना लिया है। इसके लिए शिक्षकों से रायशुमारी मांगी है कि कॉलेज व विवि को खोलने के लिए किस तरह का पैटर्न प्रयोग किया जाए। फिलहाल कॉलेजों व विवि में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। फाइनल की परीक्षा कराना बड़ी चुनौती है। अब स्कूलों की तर्ज पर विवि व कॉलेज खोलने की भी तैयारी की जा रही है।
इसके लिए 25 सितंबर तक सभी विवि के रजिस्ट्रार, कॉलेजों के प्रिंसीपल व निजी विवि से भी रायशुमारी मांगी गई है। इसी के आधार पर अब आगामी शेड्यूल तैयार किया जाएगा। ऐसे में 26 सितंबर को सुझाव के मुताबिक ट्रायल भी करवाया जा सकता है। फिलहाल उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अपनी ओर से एक शेड्यूल बनाकर सभी विवि व कॉलेजों के मुखियाओं को भेजा है कि यदि सप्ताह में दो कक्षा को सिर्फ दो ही दिन लगाया जाए तो इसका किस तरह का असर रहेगा। चूंकि विवि व कॉलेजों में स्टूडेंट्स को सिर्फ सवालों के समाधान के लिए ही बुलाया जाएगा। जबकि पढ़ाई ऑनलाइन तरीके से ही चलती रहेगी।

फ्रेश बैच की 1 नवंबर से कक्षाएं

केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक 30 सितंबर तक सभी शैक्षिक संस्थान में पढ़ाई संबंधी गतिविधियों को बंद किया है। राज्य सरकार ने तय किया कि यूजी के पहले और दूसरे वर्ष की कक्षाओं के अलावा पीजी पहले वर्ष की कक्षाओं को निर्धारित टाइम टेबल पर लगाया जाए। फ्रेश बैच के लिए 1 नवंबर से कक्षाएं लगाने की सलाह दी है।

कॉलेज खोलना छात्र हित में

हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दयानंद मलिक कहते हैं कि विवि व कॉलेज को खोलना स्टूडेंट्स के हित में रहेगा। चूंकि कई विषयों के न्यूमेरिकल हो या अन्य तरह के सवालों को बच्चा ऑनलाइन नहीं समझ पाता है। यह कक्षाओं में ही संभव है। प्रिंसीपल को नियमों की पालना अनिवार्य तौर पर करानी होगी।
अभी डीएचई ने तैयार किया यह शेड्यूल

कक्षा समय दिन बीए प्रथम वर्ष सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सोमवार-मंगलवार बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक सोमवार-मंगलवार बीएड वर्ष सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बुधवार-गुरुवार बीकॉम द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक बुधवार-गुरुवार बीए द्वितीय वर्ष और पीजी प्रथम वर्ष सुबह 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शुक्रवार शनिवार बीकॉम तृतीय, बीएससी तृतीय और पीजी दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक शुक्रवार शनिवार

स्टूडेंट्स यूनियन भी चाहती हैं कॉलेज खुले, पर सभी तैयारी पहले पूरी हो जाएं

प्रदेश में विवि-कॉलेजों को खोलना स्टूडेंट्स के हित में हैं, लेकिन विवि व कॉलेजों को पहले तैयारी कर लेनी चाहिए। फिर 50 किमी दूर यानि बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल भी खोले जाने चाहिए। परीक्षाओं में हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई। -प्रदीप देशवाल, प्रदेशाध्यक्ष, इनसो।

जब स्कूल खोले जा सकते हैं तो विवि और कॉलेज क्यों नहीं : एनएसयूआई

जब स्कूल खोले जा सकते हैं तो प्रदेश के विवि-कॉलेज को भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगवाने के साथ खोला जा सकता है। हॉस्टल लेने वाले स्टूडेंट का कोविड-19 का पहले टेस्ट करवाया जाए। इसके बाद ही हॉस्टल का रूम दिया जाए। -अमन वशिष्ठ, राज्य प्रवक्ता, एनएसयूआई।
September 23, 2020

सीएम का आढ़तियों को विश्वास:फसलों की सरकारी खरीद नहीं होगी बंद, आढ़ती भी व्यवस्था का अंग : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सीएम का आढ़तियों को विश्वास:फसलों की सरकारी खरीद नहीं होगी बंद, आढ़ती भी व्यवस्था का अंग : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आढ़तियों को विश्वास दिलाया कि फसलों की सरकारी खरीद किसान हित के लिए है। इसे बंद नहीं किया जाएगा। किसान को बाजार में कहीं भी अधिक कीमत मिल सकती है तो उसके लिए मंडी से बाहर फसल बेचने की सरकार ने अब विधेयकों के जरिए अनुमति दी है। आढ़ती इस व्यवस्था का अभिन्न अंग है।
जिसको सरकार द्वारा ही मंडी में लाइसेंस देकर नियुक्त किया है। सरकार दोनों वर्गों के हित ध्यान में रखकर काम करती है। मंगलवार को हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिवकुमार जैन की अगुवाई में मिलने पहुंचा था।

भाजपा करेगी संगठन का विस्तार, प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम के साथ की मंत्रणा

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और संगठन मंत्री सुरेश भट्‌ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से खाली पदों को भरने के लिए बातचीत की। पार्टी के दोनों पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज के साथ भी संगठन को लेकर चर्चा की। अभी प्रदेश स्तर पर कई पद खाली है, जिन्हें भरा जाना है। मुख्यमंत्री ने विधायकों से भी फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें जनता के बीच जाने के लिए कहा। क्योंकि इस वक्त किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है।
September 23, 2020

सुविधा:रोडवेज ने अब दिल्ली बॉर्डर तक बढ़ाई बसें, रोहतक रूट के लिए 22 बसें तो बहादुरगढ़ के लिए लगाई 8 अतिरिक्त बसें

सुविधा:रोडवेज ने अब दिल्ली बॉर्डर तक बढ़ाई बसें, रोहतक रूट के लिए 22 बसें तो बहादुरगढ़ के लिए लगाई 8 अतिरिक्त बसें

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )रोडवेज ने अब दिल्ली बॉर्डर तक बसों की संख्या बढ़ा दी है। इसमें रोहतक रूट के लिए 22 बसें तो बहादुरगढ़ के लिए 8 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। जब तक इंटर स्टेट बसें नहीं चलती, तब तक बहादुरगढ़ रूट पर कुल 10 बसें चलाई गई हैं। पिछले कई दिनों से यात्रियों की संख्या इस रूट पर बहुत अधिक हो रही थी। जिसके बाद रोडवेज ने बहादुरगढ़ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई और इससे रोडवेज की कमाई में काफी हद तक सुधार हो रहा है। इसके बाद अब रोडवेज नए प्लान की तैयारी में है। इससे सभी लंबे रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
दिल्ली बसें नहीं चलने के कारण रोहतक रूट पर सबसे अधिक यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसी कारण बहादुरगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रोडवेज अब सभी लंबे रूट पर दो या इससे अधिक बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है।
अभी तक यूपी व चंडीगढ़ प्रशासन ने ही बसों को चलाने की अनुमति दी है, लेकिन अभी तक रोडवेज ने रोड टैक्स नहीं भरा है। जिसके कारण इंटर स्टेट बसें नहीं चलाई जा रही। पिछले कई दिनों ने रोडवेज की कमाई में काफी सुधार हुआ है। अब रोडवेज की कमाई साढ़े 7 लाख के करीब हो चुकी है। इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग में काफी कमी देखने को मिली है और लोग बस स्टैंड परिसर में टिकट काउंटर से ही टिकट ले रहे हैं।
सवारियां अधिक होने पर बढ़ाई बसें : जीएम
बस स्टैंड परिसर में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आए दिन सवारियां अधिक हो रही हैं। जिसके चलते अब 8 बसें अतिरिक्त बहादुरगढ़ के लिए चलाई गई हैं। इससे रोहतक रूट की बसों पर बोझ कम होगा। बिजेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज जींद।
September 23, 2020

तबादले:करनाल, हिसार समेत 8 जिलों के एसपी बदले, सिरसा के एसपी अरूण को मधुबन एकेडमी में डीआईजी लगाया, झज्जर के एसपी बनाए एसवीबी के डीआईजी

तबादले:करनाल, हिसार समेत 8 जिलों के एसपी बदले, सिरसा के एसपी अरूण को मधुबन एकेडमी में डीआईजी लगाया, झज्जर के एसपी बनाए एसवीबी के डीआईजी

चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 25 आईपीएस और छह एचपीएस के तबादले के साथ कइयों को पावरफुल बनाया है। डीआईजी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन कुलविंद्र सिंह को गुड़गांव का संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीआईजी एवं एसपी, सिरसा डॉ. अरुण सिंह को डीआईजी, एचएपी मधुबन, लगाया गया है। सिंह को डीआईजी, एससीआरबी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
एसपी, झज्जर अशोक को एसवीबी का डीआईजी तो एसपी/कमांडो, नेवल किरत पाल सिंह को कमांडेंट, चौथी बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन लगाया गया है। कमांडेेंट, तृतीय आईआरबी सुनारिया कुलदीप सिंह को एसपी, एसवीबी और कमांडेंट, द्वितीय आईआरबी, भौंडसी डीके भारद्वाज को डीसीपी, ट्रैफिक, गुड़गांव लगाया गया है। कमांडेंट, चौथी आईआरबी, मानेसर सुलोचना कुमारी को एससीबी, फरीदाबाद का एसपी लगाया गया है। भिवानी की एसपी संगीता रानी को एआईजी प्रोविजनिंग लगाया गया है।
उन्हें एआईजी, प्रशासन, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कमांडेंट, चौथी बटालियन, एचएपी राजेंद्र कुमार को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी लगाया गया है। कमांडेंट, चौथी बटालियन, एचपीए, मधुबन सुरिंद्र पाल सिंह को एसपी/जीआरपी, अंबाला कैंट लगाया गया है। उन्हें एसपी, लॉ एंड ऑर्डर-2, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था मोदी को डीसीपी, मुख्यालय, गुड़गांव तो यहां से निकिता गहलोत का तबादला डीसीपी, मानेसर नियुक्त किया है।
डीसीपी, बल्लभगढ़, मकसूद अहमद को डीसीपी, ईस्ट गुड़गांव लगाया गया है और उन्हें सीईओ, मोबिलिटी, जीएमडीए का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। एचपीएस अधिकारियों में डीसीपी, मानेसर, गुड़गांव दीपक शरण को डीसीपी, वेस्ट गुड़गांव लगाया गया है। एसपी, एसटीएफ, अंबाला विजय प्रताप सिंह को एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भेजा गया है।
करनाल के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया को एसपी, सुरक्षा सीआईडी लगाया गया है। साथ ही उन्हें एसपी, कमांडो, नेवल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। डीसीपी, वेस्ट, गुड़गांव सुमेर सिंह को डीसीपी, बल्लभगढ़ लगाया गया है। अतिरिक्त कमांडेंट, द्वितीय बटालियन, एचएपी कृष्ण कुमार को कमांडेंट, पांचवीं बटालियन, मधुबन लगाया गया है। अतिरिक्त कमांडेंट, पहली आईआरबी, भोंडसी अनूप सिंह को कमांडेंट, चौथी आईआरबी, मानेसर भेजा गया है।
September 23, 2020

रोहतक में चाइल्ड हेल्पलाइन का छापा: मां ने 56 हजार रुपए लेकर 17 साल की बेटी का 40 साल

रोहतक में चाइल्ड हेल्पलाइन का छापा: मां ने 56 हजार रुपए लेकर 17 साल की बेटी का 40 साल के व्यक्ति से कर दिया विवाह, दिल बहलाने के लिए 12 साल की सहेली को भी साथ भेजा

यमुनानगर : 17 साल की लड़की की मां ने 56 हजार रुपए लेकर 40 साल के व्यक्ति के साथ बेटी की शादी कर दी। शादी के दौरान उसके साथ उसकी सहेली की 12 साल की लड़की को दिल बहलाने के लिए भेज दिया लेकिन इसी बीच 12 साल की लड़की का मन नहीं लगा और सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन रोहतक के पास पहुंच गई क्योंकि लड़की की शादी रोहतक के ही एक गांव के व्यक्ति से की गई थी। इसके बाद दोनों किशोरियों को रेस्क्यू किया गया।
इसके बाद उनकी काउंसलिंग की तो खरीद-फरोख्त और नाबालिग होते हुए शादी की बात खुली। शिकायत रोहतक पुलिस को दी गई। बाल कल्याण समिति चेयरमैन की शिकायत पर रोहतक सदर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की शुरुआत यमुनानगर से हुई तो वहां की पुलिस से केस को हमीदा चौकी में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने धारा-370, 366, जेजे एक्ट और चाइल्ड मैरिज एक्ट में शादी कराने के नाम पर पैसे लेने वाले झासू, शादी करने वाले विक्रम और किशोरी की मां पर केस दर्ज किया है।
लड़की ने बाल कल्याण समिति के सामने यह बताया हमीदा निवासी किशोरी ने बाल कल्याण समिति को बताया कि गांव धामड़ के झासू ने उसकी मां से उसे खरीदा और उसकी शादी गांव के ही 40 वर्षीय विक्रम से करा दी। समिति गांव में पहुंची और जांच की तो पता लगा कि किशोरी को खरीदकर लाया गया है। जब उसे शादी कर भेजा गया तो उसके साथ 12 साल की उसकी सहेली की बहन को भी भेजा गया था। बाद में टीम ने दोनों को रोहतक के बाल आश्रम में भेज दिया था। अब दोनों वहीं पर हैं।

हम लड़की के बयान लेकर आगे जांच बढ़ाएंगे

हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पीड़िता फिलहाल रोहतक में है। उसे वहां से लाया जाएगा। इसके बाद उसके मजिस्ट्रेट बयान कराए जाएंगे। बयानों में जो भी बात सामने आएगी, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

काउंसलिंग में बताया- झासू ने मां को 56 हजार दिए थे

बाल कल्याण समिति ने जब किशोरियों की काउंसलिंग की तो उसने बताया कि विक्रम अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ यमुनानगर में आया था। यहां किशोरी के परिजनाें को झासू नाम के व्यक्ति ने 56 हजार रुपए दिए जिसके बाद किशोरी को उसकी सहेली की 12 वर्षीय बहन के साथ रोहतक भेज दिया गया। यहां मंदिर में विक्रम ने उसकी मांग भरी और शादी कर ली। अन्य लोगों के दबाव में किशोरी द्वारा भी विक्रम को जयमाला पहनाई गई जिससे किशोरी व उसके साथ आई 12 वर्षीय बच्ची आहत है और अपने घर जाना चाहती है जिस पर टीम ने दोनों को रेस्क्यू किया।
September 23, 2020

सरकार ने कमेटी गठित की, जोकि आढ़तियों से बातचीत कर सौंपेगी 15 दिन में रिपोर्ट, आगे पढ़े और किन पर हुई चर्चा

सरकार ने कमेटी गठित की, जोकि आढ़तियों से बातचीत कर सौंपेगी 15 दिन में रिपोर्ट, आगे पढ़े और किन पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ : सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा की आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स की प्रदेश सरकार के साथ अलग-अलग बैठकें हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  पत्रकारों से रूबरू हुए और बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद में कृषि संबंधित पास किए गए बिलों के बाद राज्य में मंडी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार ने मार्केट फीस और रूरल डेवलपमेंट फीस में 2-2 फीसद की कमी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन ने प्रदेश की मंडियों में सरकारी खरीद के अलावा वैकल्पिक बाजार शुरू करने मांग की है जिसपर सरकार ने एक कमेटी गठित कर दी गई है जो कि आढ़तियों के साथ बातचीत कर अगले 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों की फसल के भुगतान करने बारे भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान "मेरी फसल मेरा ब्योरा" पोर्टल पर अपने भुगतान के बारे में सहमति देता है तो उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं किसान आढ़ती के जरिये भुगतान चाहता है तो वह भी विकल्प भी उनके पास मौजूद होगा। इसके अलावा यदि किसान सीधे ही अपनी उपज का भाव खाते में चाहता है तो सरकार सीधा भुगातान किसानों के खाते में कर देगी।
खरीफ सीजन की खरीद के बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा सरकार एक तारीख से खरीद को लेकर पूरी तरह से तैयार है और धान, बाजरा, मक्का और कपास की खरीद होगी। उन्होंने ये भी बताया कि हरियाणा ने केंद्र से 25 सितम्बर से खरीद की अनुमति मांगी थी जो अभी तक नहीं मिली हम एक अक्टूबर से खरीद के लिए तैयार है।
राइस मील में खरीद केंद्र बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां क्षमता होगी और सेलर चाहेगा तो सरकार खरीद केंद्र बनाने को तैयार है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से आगामी रबी फसल सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़त को भी सराहनीय बताया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब फसल खरीद शुरू होगी तो विपक्ष और जनता के सारे भ्रम खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही उन लोगों की भी पोल पट्टी खुल जाएगी जिन्होंने अपनी सरकार में इसकी सिफारिश की थी लेकिन आज सरकार के प्रयासों का विरोध कर रही है।

Tuesday, September 22, 2020

September 22, 2020

गृह मंत्री के साथ सीएम ने मिलाए सुर, बोले कांग्रेस कर रही साजिश-लाठीचार्ज जैसा कुछ नहीं हुआ

गृह मंत्री के साथ सीएम ने मिलाए सुर, बोले कांग्रेस कर रही साजिश-लाठीचार्ज जैसा कुछ नहीं हुआ

चंडीगढ़ :  देश में कृषि बिलों को लेकर चल रही सियासत के बीच सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल  ने प्रदेश के अंदर किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को पूरी तरह से नकार दिया है, उन्होंने सूबे के गृह मंत्री अनिल विज की बात पर मुहर लगा दी है।
विज पहले ही दिन से इसे कांग्रेसी नेताओं की साजिश व लाठीचार्ज की घटना से इनकार कर रहे हैं। सीएम मनोहरलाल द्वारा विज की बात पर मुहर लगाए जाने के बाद गठबंधन के साथी एवं डिप्टी सीएम दुष्यंत उनके छोटे भाई दिग्विजिय चौटाला के लिए झटके वाली बात है क्योंकि दोनों लाठीचार्ज की पुष्टि करते हुए विपक्ष के सुर में सुर मिला रहे थे।
कुल मिलाकर सोमवार को चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर में पहुंचे मुख्यमंत्री  ने मीडिया के सवालों पर नो लाठीचार्ज की प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही किसानों के नाम पर सियासत करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया और साफ कर दिया कि तीनों बिल किसानों की आजादी और सम्मान दिलाने वाले हैं। अब किसान किसी के भी हाथो में खेलने वाला नहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने साफ कर दिया कि लाठी चार्ज जैसी कोई बात नहीं हैं।

उन्होंने साफ किया कि कईंं बार भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी जाती हैं, मारी नहीं जाती। अब लोग इसको लाठी मारना कहेंगे क्या ? सीएम ने एक घटना का जिक्र किया व साथ ही कहा कि कईं बार बचाव में भी पुलिस कर्मियों को कदम उठाने होते हैं लेकिन लाठीचार्ज के लिए कोई आदेश नहीं था।
इसके लिए एक पहले से व्यवस्था होती है, बिना मजिस्ट्रेट की पर्मिशन के लाठी नहीं चला सकता। उन्होंने एक घटना का जिक्र भी किया व कहा कि पुलिस कर्मियों पर अगर कोई ट्रैक्टर चढ़ाना शुरु कर दे, तो अपने बचाव में पुलिस को कईं कदम उठाने होते हैं। सीएम ने साफ कर दिया कि कृषि बिलों को लेकर देश का किसान खुश है, इसीलिए आंदोलन फेल हो चुका है।

अनिल विज पहले ही दिन से लाठीचार्ज को रहे नकार

पीपली कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने को पहले ही दिन से पूरी तरह नकार रहे हैं। अनिल विज ने सोमवार को कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर कुछ कांग्रेसी खेल करना चाहते थे लेकिन लोगों ने इसे नकार दिया गया है।
विज ने कहा कि एमएसपी को लेकर जिस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जनता के सामने अपनी बात रख चुके हैं, जिसमें उन्होंने एमएसपी पर पहले की तरह से सरकारी खरीद होगी। विज ने कहा कि अब देश का किसान पूरी तरह से जागरूक है, पहले वाला किसान नहीं रहा है, इसीलिए इस आंदोलन को समर्थन नहीं मिला। विज पहले ही दिन से किसानों पर लाठीचार्ज की बात को पूरी तरह से नकार रहे हैं। विज ने कहा कि किसी भी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ, अगर किसी को कोई शक है, तो जमीनी हकीकत को जान लें।
September 22, 2020

बयान:पूंजीपतियों के फायदा पहुंचाना चाह रही सरकार: मलौर

बयान:पूंजीपतियों के फायदा पहुंचाना चाह रही सरकार: मलौर

पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जसबीर मलौर ने कहा कि किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर, विपक्ष की आवाज को दबाते हुए जिस तरह रविवार के दिन बिना वोटिंग के राज्यसभा में किसानी विरोधी बिल पास किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिन किसानों के इतिहास में काला दिवस के रूप में गिना जाएगा।

अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मलौर ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है और सिर्फ उनके फायदे के लिए किसानों को बर्बाद करने वाले बिल पास कर रही है। इस मौके पर सुरजीत पंजोखरा, लाभ सिंह ठरवा, राजबीर काला, हरबंस ईस्माइलपुर, बलजीत ईस्माइलपुर, बलजिंद्र बलाना, अमरजीत हुमांयूपुर, टिंका कावंला, जसपाल सौंडा, गौरव चोपड़ा, अनंतराम काजल, गोल्डी मलौर, दलजीत सिंह, राहुल भारद्वाज सहित अन्य माैजूद रहे।
September 22, 2020

सरकार ने कमेटी गठित की, जोकि आढ़तियों से बातचीत कर सौंपेगी 15 दिन में रिपोर्ट, आगे पढ़े और किन पर हुई चर्चा

सरकार ने कमेटी गठित की, जोकि आढ़तियों से बातचीत कर सौंपेगी 15 दिन में रिपोर्ट, आगे पढ़े और किन पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ : सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा की आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स की प्रदेश सरकार के साथ अलग-अलग बैठकें हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  पत्रकारों से रूबरू हुए और बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद में कृषि संबंधित पास किए गए बिलों के बाद राज्य में मंडी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार ने मार्केट फीस और रूरल डेवलपमेंट फीस में 2-2 फीसद की कमी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन ने प्रदेश की मंडियों में सरकारी खरीद के अलावा वैकल्पिक बाजार शुरू करने मांग की है जिसपर सरकार ने एक कमेटी गठित कर दी गई है जो कि आढ़तियों के साथ बातचीत कर अगले 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। उन्होंने कहा कि कमेटी में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों की फसल के भुगतान करने बारे भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान "मेरी फसल मेरा ब्योरा" पोर्टल पर अपने भुगतान के बारे में सहमति देता है तो उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं किसान आढ़ती के जरिये भुगतान चाहता है तो वह भी विकल्प भी उनके पास मौजूद होगा। इसके अलावा यदि किसान सीधे ही अपनी उपज का भाव खाते में चाहता है तो सरकार सीधा भुगातान किसानों के खाते में कर देगी।
खरीफ सीजन की खरीद के बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा सरकार एक तारीख से खरीद को लेकर पूरी तरह से तैयार है और धान, बाजरा, मक्का और कपास की खरीद होगी। उन्होंने ये भी बताया कि हरियाणा ने केंद्र से 25 सितम्बर से खरीद की अनुमति मांगी थी जो अभी तक नहीं मिली हम एक अक्टूबर से खरीद के लिए तैयार है।
राइस मील में खरीद केंद्र बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां क्षमता होगी और सेलर चाहेगा तो सरकार खरीद केंद्र बनाने को तैयार है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से आगामी रबी फसल सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़त को भी सराहनीय बताया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब फसल खरीद शुरू होगी तो विपक्ष और जनता के सारे भ्रम खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही उन लोगों की भी पोल पट्टी खुल जाएगी जिन्होंने अपनी सरकार में इसकी सिफारिश की थी लेकिन आज सरकार के प्रयासों का विरोध कर रही है।
September 22, 2020

ज्ञापन:कृषि बिलाें के खिलाफ इनेलो 24 को सौंपेगी ज्ञापन

ज्ञापन:कृषि बिलाें के खिलाफ इनेलो 24 को सौंपेगी ज्ञापन

इनेलो जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने की। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर सुबह 10 बजे एेलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला इनेलो जिला कार्यालय अम्बाला नजदीक नाहन फाउंड्री कचहरी चौक पहुंचेंगे। अभय चौटाला की मौजूदगी में डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रौलों, लाली भानोखेड़ी, कृष्ण राणा, हलका अध्यक्ष जसविंद्र सकराहों, अवतार शेरगिल, भूप सिंह गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष लक्की नगोली, आईएसओ जिलाध्यक्ष संदीप मुकुंदपुर, प्रदेश प्रवक्ता अमन केसरी, ओंकार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपका आर्य, किसान जिलाध्यक्ष जंगबीर राणा, तेजपाल शर्मा, मुकेश अंबली, ब्रिज भूषण, निर्मल लोटों, हरभजन मोहड़ी, गुरपाल सौंडा, सुभाष राणा, सुखदेव रोलाें, गुरजेंट सपहेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद रहे।

September 22, 2020

कान में किसी भी तरह की समस्या को इग्नोर न कर ईएनटी डॉक्टर को तुरंत कंसल्ट करना चाहिए : डॉ. भोला

कान में किसी भी तरह की समस्या को इग्नोर न कर ईएनटी डॉक्टर को तुरंत कंसल्ट करना चाहिए : डॉ. भोला

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )कान शरीर का नाजुक अंग, इससे न करना तुम जंग, परदे पर लग गई चोट तो जीवन भर का लग जाएगा रोग। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्ण एवं श्रवण सुरक्षा को लेकर आगामी सप्ताह तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ डा. मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि सभी तरह की आवाजों को सुनने के लिए हमारे कानों का सही रहना जरूरी है लेकिन कई बार बीमारी या लापरवाही की वजह से लोग हियरिंग लॉस का शिकार हो जाते हैं। अगर समय रहते इसका उपचार करवाया जाए तो इससे बचा जा सकता है। डा. भोला ने बताया कि कई बार जब तक हमें पता चलता है कि सुनने में कोई दिक्कत हो रही है तब तक कान के 30 प्रतिशत हियर सेल्स नष्ट हो जाते हैं। कान में किसी भी तरह की समस्या हियरिंग लॉस का कारण बन सकती है। कान से वैक्स का बहना, सर्दी, जुखाम रहना और कान में दर्द होना, कान लाल होना, कान में अत्यधिक मात्रा में वैक्स बनना, वैक्स साफ  न होने के कारण इंफेक्शन होना या पस पडऩा, पस का बाहर निकलना, बुखार होना, कानों में सीटी जैसी आवाजें सुनाई देना इसके मुख्य कारण हैं। जब भी ऐसा हो तो इसे तुरंत प्रभाव से गंभीरता से लेना चाहि। डा. भोला ने बताया कि कान में किसी भी तरह की समस्या को इग्नोर न कर ईएनटी डॉक्टर को तुरंत कंसल्ट करना चाहिए। डॉक्टर कान के अंदरूनी भाग की जांच कर इंफेक्शन का पता लगाते हैं और ऑटोमाइकोटिक प्लग लगा कर इंफेक्शन को साफ  करते हैं। कान में डालने के लिए एंटी फंगल या एंटी बैक्टीरियल ईयर ड्रॉप्स और एंटीबायोटिक दवाइयां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेकर तो अभिभावकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। जब भी सर्दी-जुखाम के बाद कान दर्द हो रहा हो तो ईएनटी सर्जन को तुरंत दिखाना चाहिए। नियमित तौर पर कान की सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानों को लेकर छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसलिए हमेशा अपने कानों का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर अपनी श्रवण क्षमता की जांच जरूर करनी चाहिए और समस्या को इग्नोर न कर इलाज कराना चाहिए।
September 22, 2020

कलयुगी बेटे-बहु ने बुजुर्ग मां पर लगाया चोरी का इल्जाम, बेहोश होने तक पीटा

कलयुगी बेटे-बहु ने बुजुर्ग मां पर लगाया चोरी का इल्जाम, बेहोश होने तक पीटा

फरीदाबाद : प्रदेश में बुजुर्गों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं और जिला फरीदाबाद तो अत्याचार की हद भी ख़त्म कर चूका है। लगातार जिले से बुजुर्गों के साथ होने वाली हैवानियत सामने आ रही है। आज जिले के  गांव चंदावली में प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे-बहू ने मिलकर 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। बुजुर्ग महिला तो उनके खुद के बच्चों ने तब तक पीटा, जब तक वो बेहोश नहीं हो गई। डंडे की मार से महिला की पीठ में नीले निशान पड़ गए। महिला के छोटे बेटे की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मी गांव चंदावली निवासी जसवीर ने बताया है कि मां कृष्णा देवी उनके पास रहती हैं। बड़ा भाई जोगेंद्र और उसकी पत्नी कुसुम कई साल से गांव में ही अलग रहते हैं। पिता की मुत्यु के बाद जायदाद में मिले हिस्से को लेकर दोनों असंतुष्ट हैं। इस कारण आए दिन मां के साथ झगड़ा करते हैं। आज कृष्णा देवी पशुओं को चारा डालने तबेले में गई थी। जोगेंद्र के पशु भी वहीं बंधते हैं। 

आरोप है कि जोगेंद्र और उसकी पत्नी कुसुम तबेले में पहुंच गए। उन्होंने कृष्णा देवी पर उनकी भैंस को चोरी से दुहने का आरोप लगाकर झगड़ा किया। विरोध करने पर कुसुम ने डंडा उठाकर उनकी पीठ पर दे मारा। दोनों उन्हें खींचकर पास बने कमरे में ले गए। वहां कुसुम ने उन्हें कमर व हाथ पर डंडे से कई वार किए। जोगेंद्र ने भी पत्नी का साथ दिया। कृष्णा के शोर मचाने पर छोटे बेटे जसवीर की पत्नी रीता वहां पहुंची और उन्हें बचाया। 

जोगेंद्र और कुसुम ने दोबारा तबेले में आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चले गए। जसवीर की शिकायत के आधार पर जोगेंद्र व कुसुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, कुसुम की गिरफ्तारी जल्द होगी।
September 22, 2020

अव्यवस्था:कोरोना काल में धूल फांक रही है रेडक्रॉस की विद्या वाहिनी, गांव जाकर बच्चों को कंप्यूटर सिखाना था जो उद्देश्य

अव्यवस्था:कोरोना काल में धूल फांक रही है रेडक्रॉस की विद्या वाहिनी, गांव जाकर बच्चों को कंप्यूटर सिखाना था जो उद्देश्य

फिलहाल आरसीआईटी में इस्तेमाल हो रहे लैपटॉप, बस जल्द शुरू होने के आसार,लगभग 20 लाख की लागत से तैयार हुई थी बस, सिखाने के लिए 20 लैपटॉप भी लगाए थे

गांव-गांव जाकर बच्चों को कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग देने वाली रेडक्रॉस की विद्या वाहिनी कंप्यूटर ट्रेनिंग बस आजकल पार्किंग में धूल फांक रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान कहीं बाहर नहीं निकली। बता दें कि बस का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2015 में किया था। जिसका उद्देश्य रेडक्रॉस सोसायटी का प्रचार-प्रसार और ऐसे में गांव जाकर ऐसे बच्चों को कंप्यूटर सिखाना था जोकि शहर की दूरी तय कर कंप्यूटर सीखने नहीं आ सकते।

लगभग 20 लाख की लागत से तैयार हुई थी बस, सिखाने के लिए 20 लैपटॉप भी लगाए थे

सूत्रों की मानें तो बस की कीमत 20 लाख है। जो पूरी तरह (वाताकूलित) है। साथ ही इसमें बच्चों को सिखाने के लिए 20 लैपटॉप लगाए गए हैं। और प्रशिक्षण के लिए एक बड़ी एलईडी भी लगी हुई है। साथ ही इन सुविधाओं का सुचारू रूप से चलाने के लिए बस में जनरेटर भी है। इसमें चलाए जाने वाले बेसिक कंप्यूटर कोर्स की अवधि 1 महीना है जबकि फीस 1000 रुपये है।

फिलहाल आरसीआईटी में इस्तेमाल हो रहे लैपटॉप, बस जल्द शुरू होने के आसार

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविंद्र लोहान ने कहा कि कोरोना काल में बस हो गांव-गांव नहीं ले जाया गया। साथ ही हार्डवेयर से लैस होने के कारण और ट्रेनिंग के हिसाब से सिटिंग अरेंजमेंट होने के कारण इसका कोई और इस्तेमाल करना अभी संभव नहीं था, बस में जो लैपटॉप लगाए गए थे वह रेडक्रॉस के आरसीआईटी सेंटर में इस्तेमाल किए जा रहे हैं जहां बच्चों को ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास दी जा रही है।
September 22, 2020

तैयारी:हर वार्ड में डेंगू रोगी मिलने पर जागी नप, खरीदेगी 5 फोगिंग मशीन

तैयारी:हर वार्ड में डेंगू रोगी मिलने पर जागी नप, खरीदेगी 5 फोगिंग मशीन

सभी वार्ड में डेंगू के मरीज पाए जाने के बाद अब नगर परिषद के नींद टूटी है। आनन फानन में नगर परिषद में फोगिंग की 5 मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है। मंगलवार को ही दिल्ली से मशीन खरीदी जाएगी और बुधवार से शहर में दवा छिड़काव का कार्य शुरू हो जाएगा। एक महीने से शहर में डेंगू व वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर के सभी 31 वार्डों में बुखार से पीड़ित मरीज है। डेंगू मरीजों की संख्या भले ही स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक 20 तक पहुंची है लेकिन शहर में डेंगू रोगियों की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है। इसके चलते नागरिक लगातार संबंधित पार्षदों से फोगिंग करवाने की मांग कर रहे रहे हैं।

इसी के चलते सोमवार को बुलाई गई नप हाउस की स्पेशल मीटिंग में पार्षदों ने चेयरमैन रणसिंह यादव व ईओ मनोज यादव के सामने शहर में फोगिंग करवाने की मांग रखी। इस पर सफाई निरीक्षक व अन्य नप अधिकारियों ने बताया कि नप में एक फोगिंग मशीन है ओर वह भी खराब है। इसके चलते मीटिंग में पांच नई फोगिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

ये मामले भी रखे गए मीटिंग में

नप हाउस मीटिंग में वायस चेयरमैन मामनचंद, विजय तंवर, नरेंद्र कुमार ने कहा कि पार्कों में बैंच रखने में देरी क्यों हो रही है। इस पर चेयरमैन रणसिंह यादव ने कार्यकारी अभियंता ने कहा कि बैंच क्यों नहीं रखे जा रहे। इस पर अधिकारी ने कहा कि संबंधित ठेकेदार देरी कर रहा हैं। ठेकेदार को इस संबंध में दो बार नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी बैंच नहीं रखे तो उसे ब्लैक लिस्ट कर प्रतिभूति राशि को जब्त कर लिया जाएगा।
पार्षद सचिन ने जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र से दिनोद रोड निर्माण की मांग रखी। इस पर कार्यकारी अभियंता ने कहा कि वे पहले रोड का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद ही रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
^फिजिशियन डॉ. रितु फौगाट ने बताया कि प्रतिदिन ओडीपी में 150 से अधिक बुखार ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। जिनका कोरोना टेस्ट के अलावा डेंगू व मलेरिया टेस्ट भी किया जा रहा हैं। मौसम परिवर्तन व मच्छर के काटने से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
September 22, 2020

अच्छी खबर:यमुना में जलमाना घाट पर डूबे सभी 6 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

अच्छी खबर:यमुना में जलमाना घाट पर डूबे सभी 6 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी आर्थिक सहायता

पानीपत : यमुना मे जलमाना घाट पर 15 सितंबर को 6 लोग डूब गये थे। इनमें जलमाना निवासी सुशील की पत्नी सोनिया व उसका लड़का सागर व लड़की पायल, पड़ोस की युवती सरिता और सुशील की दो सालियों के लड़के बादल व सौरभ शामिल हैं।
पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा सोमवार को गांव जलमाना में सुशील के आवास पर पहुंचे और परिजनों को इस दर्दनाक हादसे पर सांत्वना दी। वहीं महीपाल ढांडा ने परिजनों को बताया कि इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री राहत कोष से जिनकी आयु 18 साल से ऊपर है।
उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपए और जिनकी आयु 18 साल से कम है तो उनको 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस मौके पर चांद भाटिया, भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर किवाना, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र, बापाैली मंडी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रयास रावल व शिवकुमार आदि माजूद रहे।
September 22, 2020

कल से मौसम में राहत की उम्मीद

कल से मौसम में राहत की उम्मीद

 बहादुरगढ़: सोमवार को दिनभर तीखी धूप ने परेशान किया। लेकिन बुधवार से संभावना है कि मौसम में कुछ उलटफेर हो। बुधवार और वीरवार को बारिश होने के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि सोमवार को तापमान में परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहाा। उमस का स्तर भी 56 फीसद तक पहुंच गया था।
सोमवार को सुबह से ही गर्मी और उमस ने परेशान किया। आठ बजे से ही तीखी धूप का सामना करना पड़ा है। सुबह नौ बजे तापमान 32 डिग्री है, यह 39 डिग्री होने जैसा अहसास करा रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार रात के बाद बादल छा सकते हैं और बुधवार को बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
हालांकि सोमवार की भांति मंगलवार को सुुबह से ही धूप तेज पड़ने के कारण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि बुधवार को बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। वीरवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
September 22, 2020

तांत्रिक के कारण शादी बर्बाद होने की 4 कहानियां:500 से 5 हजार रुपए तक लेकर पति-पत्नी

तांत्रिक के कारण शादी बर्बाद होने की 4 कहानियां:500 से 5 हजार रुपए तक लेकर पति-पत्नी को कर रहे दूर, महिला का आरोप- पति का तांत्रिक संग उठना-बैठना, मुझसे बात भी नहीं करते

हिसार : जागरूकता के अभाव में महिला या पुरुष थोड़ा सा मनमुटाव होने पर तांत्रिक के पास पहुंच जाते हैं। एक सर्वे में सामने आया कि तांत्रिक दाम्पत्य जीवन में जहर घोल रहे हैं। इसके बाद परिवार में अधिक झगड़ा हाेने पर राज्य महिला आयाेग और पुलिस काे शिकायत करते हैं। राज्य महिला आयाेग की पूर्व चेयरमैन के सर्वे में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।
प्रदेश में प्रत्येक माह छह दंपति के बीच तांत्रिक की दखलअंदाजी के कारण विवाद हाे रहा है। यही नहीं 500 से लेकर पांच हजार रुपये तक हड़पे जाते हैं। पिछले छह माह के सर्वे के दाैरान पहुंचे करीब 40 केस की सर्वे रिपाेर्ट पूर्व चेयरमैन ने तैयार कराई है। यही नहीं दंपति के जीवन में दखलअंदाजी करने वाले तांत्रिकाें के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही राज्य महिला आयाेग की पूर्व चेयरमैन सर्वे रिपाेर्ट से प्रदेश के डीजीपी और राज्य महिला आयाेग काे भी पत्र भेजेंगी।

सर्वे के दाैरान सामने चर्चित केस पढ़िए...

केस-1 : हांसी की रहने वाली एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले राेहतक के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था। आराेप है कि पति साेनीपत के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आ गए। आराेप है कि तांत्रिक ने झाड़ फूंक कर पति काे अपने वश में कर लिया। पिछले तीन माह से पति उससे काेई बात नहीं कर रहे हैं। बात करने के लिए कहने पर उसकी पिटाई करते हैं।

केस-2 : जींद की रहने वाली एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में जींद के ही व्यक्ति के साथ हुई थी। आराेप है कि पति का उठना-बैठना एक तांत्रिक के साथ हाे गया। आराेप है कि अब पति आए दिन उसकी पिटाई करता है। उसके साथ सही से बात भी नहीं करता। आराेप है कि पति से अब तक पांच हजार से अधिक रुपये तांत्रिक हड़प चुका है।
केस- 3 : पानीपत के नाैकरीपेशा एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी चार साल पहले ही साेनीपत की युवती के साथ हुई थी। आराेप है कि युवती पहले से ही एक तांत्रिक के बहकावे में थी। तांत्रिक के बहकावे में नहीं आने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जिसके कारण वह परेशान है। सही से नाैकरी भी नहीं कर पा रहा है। तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

केस-4 : गुड़गांव की महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति पहले से ही एक तांत्रिक के साथ रहते हैं। तांत्रिक के बहकावे में आने के कारण चार साल से उससे बात नहीं कर रहे हैं। तांत्रिक का घर में भी आना जाना लगा रहता है। तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिसार के एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि लाेगाें काे तांत्रिकाें के बहकावे में कतई नहीं आना चाहिए।

हर माह तांत्रिक के फेर में उलझकर दंपती के बीच झगड़े के छह माह से मामले सामने आ रहे थे। एक सर्वे कराया गया, जिसमें पानीपत, साेनीपत, हिसार, राेहतक, गुरुग्राम, सिरसा के कुछ तांत्रिकाें का राेल दंपती के बीच झगड़ा कराने में आया है। 6 माह में ऐसे 40 मामले सामने आए हैं। रिपाेर्ट जल्द डीजीपी और राज्य महिला आयाेग काे भेज दी जाएगी।

September 22, 2020

नौकरी के बहाने ठगी:हरियाणा सरकार की फर्जी वेबसाइट बना निकालीं डीसी रेट पर नौकरियां, फार्म फीस 320 रुपए ऑनलाइन मांग रहे

नौकरी के बहाने ठगी:हरियाणा सरकार की फर्जी वेबसाइट बना निकालीं डीसी रेट पर नौकरियां, फार्म फीस 320 रुपए ऑनलाइन मांग रहे

रोहतक : काेराेना काल में प्रदेश में युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले आए दिन नए सामने आ रहे हैं। अब शातिरों ने एक और नया तरीका अपनाया है। हरियाणा सरकार की वेबसाइट से मिलते-जुलते नाम वाली वेबसाइट बनाकर उस पर डीसी रेट पर नौकरी का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है।
झज्जर के एडवोकेट रविंद्र कौशिक ने रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को शिकायत देकर मामले के बारे में अवगत करवाया है। कुछ शातिरों ने हरियाणा सरकार की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.हरियाणा.गवर्नमेंट.इन की तरह के नाम की एक मिलती-जुलती वेबसाइट बनाई है। आराेप है कि इस वेबसाइट में हरियाणा सरकार, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और याेजनाओं के प्रतीक चिह्न भी अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल किए गए हैं।
इन शातिरों ने नाैकरी के लिए आवेदन करने वालाें से ड्राफ्ट या चालान की बजाय 320 रुपए ऑनलाइन पेमेंट मांगी है। यह वापसी भी नहीं होगी। वेबसाइट पर सीधे तौर पर संचालनकर्ता में से किसी का नाम या पता भी नहीं दिया गया है। अब यह जांच के बाद ही सामने आएगा कि यह वेबसाइट कब से है और इस पर प्रसारित विज्ञापनों की सच्चाई क्या है।

प्रदेश में विभिन्न जिलों में डीसी रेट पर बताईं रिक्तियां

नर्स, कम्प्यूटर असिस्टेंट, कैशियर, टेली-कालर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेक्निशयन, चपरासी, फील्ड मैन, वार्ड ब्वाय के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस ऑनलाइन फार्म में बेरोजगारों से उनका व्यक्तिगत विवरण यानी आधार कार्ड, पैन नंबर, ईमेल, फोन नंबर आदि जानकारी मांगी है। फार्म फीस 320 रुपए जोकि गूगल पे, फोन पे समेत ऑनलाइन ऑप्शन पर भेजने की शर्त रखी गई है। आरोपी आधार कार्ड, पैन नंबर आदि जानकर ऑनलाइन ठगी भी कर सकता है।

अक्टूबर-नवंबर में इंटरव्यू करवाने का किया दावा

शातिरों ने विज्ञापन में किसी भी जिले के विभिन्न विभागाें में 4 से ज्यादा पदाें पर आवेदन नहीं करने की शर्त रखी है ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन आ सकें। नौकरियों के इंटरव्यू अक्टूबर और नवंबर में होने के संबंध में ईमेल और मोबाइल नंबर पर जानकारी देने की बात कही गई है। इस वेबसाइट पर संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों से किसी भी जानकारी के लिए कोई भी फोन नंबर, किसी अधिकारी या विभाग का नाम व पता तक नहीं दिया गया।

22 सितंबर दी अंतिम तारीख

शातिरों ने लोगों को जल्दी से अपने जाल के फंसाने के लिए 22 सिंतबर अंतिम तारिख दी। जिससे लोगों के पास इन फार्मों के बारे में इंक्वायरी के बारे में भी समय न हो। जल्दबाजी में फार्म भरें और शातिरों के चुंगल में फंस जाए।
September 22, 2020

बदमाशों पर कार्रवाई:गनमैन पर पिस्टल तानने व डंपर चलाने वाले पकड़े, फॉर्च्यूनर, डंपर और गनमैन का छीना गया मोबाइल बरामद

बदमाशों पर कार्रवाई:गनमैन पर पिस्टल तानने व डंपर चलाने वाले पकड़े, फॉर्च्यूनर, डंपर और गनमैन का छीना गया मोबाइल बरामद

यमुनानगर : ओवरलोड वाहनों की जांच के दौरान शनिवार रात को पकड़े गए डंपर में बिठाए गए आरटीए सचिव के गनमैन प्रमोद पर पिस्टल तानने के आरोपी राहुल व उसके डंपर के चालक इरफान को पुलिस ने रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने राहुल से उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी व डंपर के अलावा गनमैन से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसका एक दिन का रिमांड लिया है। उसके पास से पिस्टल बरामद करने के अलावा गनमैन से मारपीट करने वाले बाकी लोगों की पहचान करवाने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि आरटीए सचिव रंजीत कौर द्वारा शनिवार रात को ओवरलोड के शक में रोके गए डंपर का वजन करवाने के लिए अपने गनमैन प्रमोद को इस डंपर में बिठाया गया था। प्रमोद का आरोप है कि कोटला मार्ग पर श्मशानघाट के पास एक फॉर्च्यूनर कार में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट करने के अलावा उस पर पिस्टल तानकर उसे डंपर से नीचे उतार दिया।
वह जैसे ही आरटीए सचिव को इसकी जानकारी देने के लिए फोन करने लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तब प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के नंबर के आधार पर आरोपी की शिनाख्त दहिया माजरा वासी राहुल के तौर पर करते हुए उसके विरुद्ध कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। रविवार देर शाम को पुलिस ने राहुल दहिया व उसके डंपर चालक रतौली वासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ मौके से भगाए गए डंपर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।
एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि राहुल व इरफान से हुई पूछताछ के बाद इस वारदात में शामिल फॉर्च्यूनर कार और गनमैन से छीना गया उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। अब इन्हें रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। अम्बाला पुलिस से जुटाई गई जानकारी में राहुल के पास किसी भी हथियार का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया है। इसी दौरान आरटीए निरीक्षक विकास यादव ने आज अपनी टीम के साथ थाने में पहुंचकर वहां खड़े डंपर में लोड की जांच की। इस जांच के दौरान डंपर में लगभग 11 टन रेत ओवरलोड पाया गया। इसके आधार पर ओवरलोड के लिए 43 हजार जुर्माना लगाया गया है।
September 22, 2020

शराब घोटाले का मामला:सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को नहीं दिए एफआईआर के आदेश, सिर्फ जांच के लिए कहा, विज ने सीएम को लिखा पत्र-दर्ज कराई जाए एफआईआर

शराब घोटाले का मामला:सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को नहीं दिए एफआईआर के आदेश, सिर्फ जांच के लिए कहा, विज ने सीएम को लिखा पत्र-दर्ज कराई जाए एफआईआर

चंडीगढ़ : शराब घोटाले की स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की जांच में अब एक बार फिर शब्दों का गोलमाल हो गया है। इसी एक शब्द को लेकर अब गृह मंत्री अनिल विज सख्त हो गए हैं, क्योंकि विजिलेंस ब्यूरो को जो शराब घोटाले को लेकर जो पत्र लिखा गया, उसमें सिर्फ इस मामले जांच के लिए कहा गया है। उसमें कहीं एफआईआर का जिक्र ही नहीं है।
ऐसे में देखने वाली बात यह है कि एफआईआर का जानबूझकर जिक्र नहीं किया गया या फिर गलती से छूट गया, जबकि गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मामले में एफआईआर दर्ज करने और इन्वेस्टीगेशन की सिफारिश की थी। सिर्फ जांच की बात सामने आने के बाद गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि शराब घोटाले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो में एफआईआर दर्ज कराई। जांच का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
इधर, सूत्रों का यह भी कहना है कि विजिलेंस सिर्फ लॉकडाउन पीरियड में शराब की कमी और इससे जुड़ी गतिविधियों की ही जांच कर रही है, क्योंकि जो आदेश दिया गया है कि उसमें इसी पीरियड का जिक्र किया है, जबकि मंत्री ने स्पेशल एंक्वारी टीम की ओर से दी गई रिपोर्ट में शामिल हर पॉइंट को जांच में शामिल करने की सिफारिश की थी।
बता दें कि 31 जुलाई को एसईटी की रिपोर्ट आने के पांच दिन बाद गृह मंत्री विज ने मुख्यमंत्री से मामले की विजिलेंस से जांच कराने की सिफारिश की थी। साथ ही उन्होंने अपने पुलिस विभाग की जांच के लिए तीन आईपीएस अफसरों की कमेटी का भी गठन किया, जो एसईटी की रिपोर्ट में आए पुलिस से संबंधित हर बिंदू की जांच कर रही है, जबकि एक्साइज डिपार्टमेंट ने भी सभी डीईटीसी से जवाब मांगा हुआ है।
दुष्यंत ने कही थी घोटाला न होने की बात, विज ने घोटाले को मान जांच की सिफारिश की
शराब घोटाले की रिपोर्ट पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज भी आमने-सामने हाे चुके हैं। चौटाला ने जहां घोटाला न होने की बात कही थी। वहीं, विज ने माना कि घोटाला हुआ। चौटाला ने तो इसकी जांच और अधिकारियों पर कार्यवाही की सिफारिश पर भी सवाल उठा दिए थे। बाद में सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि जिसका भी नाम आया है, उसके खिलाफ जांच कर कार्यवाही होगी।

लॉकडाउन पीरियड की जांच के आदेश : विजिलेंस

विजिलेंस ब्यूरो के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उन्हें लॉकडाउन पीरियड की जांच के लिए कहा गया है। जो पत्र मिला है, उसमें एफआईआर का जिक्र नहीं है। सिर्फ जांच के लिए कहा गया है। इसलिए पहले जांच की जा रही है। जांच में क्या सामने आता है, इसके बाद देखा जाएगा कि आगे क्या करना है। यदि कोई गड़बड़ी सामने आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह है मामला : लॉकडाउन पीरियड के दौरान खरखौदा में शराब घोटाले का खुलासा हुआ। गृह मंत्री की सिफारिश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसईटी का गठन किया था। कमेटी ने 30 जुलाई को रिपोर्ट सौंपी थी।
शराब घोटाले पर अभी तक विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इसलिए होम सेक्रेट्री के जरिए सीएम को पत्र भेजा गया है कि मामले में जांच के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
-अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।
September 22, 2020

शर्मनाक:पिता के रेप के बाद गर्भवती हुई 13 साल की बेटी ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की मौत, गर्भपात की नहीं मिली थी अनुमति

शर्मनाक:पिता के रेप के बाद गर्भवती हुई 13 साल की बेटी ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की मौत, गर्भपात की नहीं मिली थी अनुमति

सिरसा : रतिया क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय पिता अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ करीब छह महीने तक रेप करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। इस बीच बीते दिन लड़की ने 7वें महीने में ही बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद रविवार रात नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ बच्ची की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 15 दिन पहले आरोपी पिता पर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बताया गया है कि यूपी निवास एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ एक गांव में किसान की ढाणी में रह रहा है। उसकी पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका है। आरोपी पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ करीब 6 माह तक रेप किया। मामले की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन पर पहुंची तो बाल संरक्षण विभाग की टीम जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया के नेतृत्व में बालिका के पास पहुंची।
टीम ने बालिका से घटना के बारे जानकारी जुटाई। उसकी मां की मौत 3 साल पहले हो चुकी है। उसका पिता उसके साथ काफी समय से रेप कर रहा है। बताया गया है कि बच्ची को करीब 7 महीने का गर्भ था, इसलिए गर्भपात की भी अनुमति नहीं मिल सकी। बीते दिन एक अस्पताल में लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही समय बाद बच्ची की मौत हो गई। बाल संरक्षण विभाग ने मामले से पुलिस को अवगत करवाया है।

पीड़िता ने पिता पर लगाया था रेप का आरोप

जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया ने का कहना है कि हमारे पास पिता द्वारा बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। टीम मौके पर गई। बच्ची ने अपने पिता पर आरोप लगाया। गर्भपात की भी अनुमति मांगी गई थी, लेकिन गर्भ ज्यादा समय का होने के कारण बच्ची की जान के खतरे को देखते हुए अनुमति नहीं दी। मामले से पुलिस को अवगत करवा रखा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर कार्रवाई कर रही है।
September 22, 2020

टहल रही बुजुर्ग महिला को सांड ने रौंदा, मौत

टहल रही बुजुर्ग महिला को सांड ने रौंदा, मौत

बहादुरगढ़ : प्रशासन की अनदेखी से बेकद्री के शिकार गोवंश हादसों  का सबब बने हुए हैं। आए दिन गोवंश के कारण कहीं कहीं लोग घायल हो रहे हैं तो कहीं जान गंवा रहे हैं। सोमवार को बहादुरगढ़ की डीआईजी कॉलोनी में सांड द्वारा टक्कर मारने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत से आस पड़ोस के लोग आहत हैं। बार-बार होते हादसों के बावजूद सड़कों-गलियों पर गोवंश की मौजूदगी बरकरार है, वहीं इनकी व्यवस्था के नाम पर कोई प्रयास तक नहीं किया जा रहा।
मृतका की पहचान करीब 55 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है। बताते हैं कि कृष्णा देवी सोमवार की सुबह अपनी गली में टहल रही थी। इसी दौरान एक सांड वहां आ गया। सांड ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद उसे रौंद दिया। उसे काफी चोटें आई। लोगों ने सांड को भगाकर महिला को संभाला और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से न केवल उसके परिवार के लोग बल्कि आसपड़ोस के लोग आहत हैं।
महिला की मौत से इलाके में रहने वाले उन लोगों के घाव भी ताजा हो गए, जिनके परिवार के सदस्य लावारिस गोवंश के कारण मौत का शिकार हो चुके हैं। बहादुरगढ़ में बेसहारा गोवंश जाने अंजाने में बुजुर्गों की मौत का कारण बन रहे हैं। यहां गोवंश के कारण कई मौतें हो चुकी हैं, जिनमें अधिकतर बुजुर्ग ही हैं।
September 22, 2020

183 दिन बाद खुले स्कूल, अभिभावकों के संग पहुंचे बच्चे

183 दिन बाद खुले स्कूल, अभिभावकों के संग पहुंचे बच्चे

क्लास न लगाकर अध्यापकों ने एक-एक बच्चों से मुलाकात कर उनकी प्राब्लम दूर की

रेवाड़ी, 21 सितम्बर ( पंकज कुमार ): कोरोना संक्रमण को लेकर करीब 6 माह से बंद स्कूलों को प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक बच्चों के लिए खोले गए। 183 दिनों के बाद खुले स्कूलों में मात्र कुछ छात्र ही अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। अध्यापकों ने कक्षाएं न लगाकर एक-एक बच्चे से मुलाकात की और उनकी परेशानियों दूर किया। जिसके बाद बच्चे अपने घरों को लौट गए। वहीं स्कूलों में फीस जमा करने को लेकर भी अभिभावक पहुंचे।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मार्च माह से ही सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, स्कूलों को बंद रखने का फैसला भी बढ़ता गया। देश व प्रदेश अनलॉक होने के साथ-साथ जरूरत की प्रतिष्ठान खुलने लगे। इस दौरान प्रदेश सरकार ने बड़ी कक्षाओं को लेकर स्कूल खोलने का निर्णय लिया। लेकिन अभी बच्चों को केवल परामर्श, सुझाव व पढ़ाई को लेकर आ रही कठिनाइयों को लेकर चर्चा की जा रही है। सोमवार को जिला में 278 के आसपास स्कूलों में बच्चे पहुंचे। दूर-दराज से आने वाले बच्चों के लिए स्कूल की ओर से बसें भी भेजी गई। स्कूल खोलने को लेकर स्कूल मैनेजमेंट व एसोसिएशन द्वारा दो दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार व रविवार को सभी स्कूलों के अध्यापकों व स्टाफ का कोरोना टेस्ट भी किए गए और जिनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई, केवल उन्हीं स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गई।

स्कूल में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों व अभिभावकों का तापमान नामा गया और सेनिटाइजर से हाथ धोकर ही स्कूल में प्रवेश करने दिया गया। स्कूल खुलने के पहले दिन बहुत ही कम मात्रा में विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का विशेष ध्यान रखा गया। बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने दाखिला व फीस प्रक्रिया में भाग लिया।

हरियाणा प्राइवेट प्राइवेट स्कूल के जिला अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि करीब 276 स्कूलों में बच्चे पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर अध्यापक एक-एक बच्चों से मिलकर उनकी परेशानियों को दूर किया गया। अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को बुलाया गया। दूर-दराज के बच्चों के लिए स्कूल बस का भी प्रबंध किया गया। सभी स्कूलों में कोरोना के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
September 22, 2020

हरियाणा की महिला IAS अफसर काे त्रिपुरा बुलाने पर अड़ी वहां की सरकार, जानें क्‍या है पूरा मामला

हरियाणा की महिला IAS अफसर काे त्रिपुरा बुलाने पर अड़ी वहां की सरकार, जानें क्‍या है पूरा मामला

चंडीगढ़: सिविल सर्विस परीक्षाओं में देश भर में 13वें स्थान पर रहीं 2008 बैच की सीनियर आइएएस अधिकारी सोनल गोयल पर त्रिपुरा कैडर में लौटने का भारी दबाव है। सोनल गोयल मूल रूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी सर्विस के आठ साल त्रिपुरा में सेवाएं दी हैं। नियम के अनुसार, सोनल नौ साल तक हरियाणा में रह सकती हैं और उन्हें यहां अभी सिर्फ चार साल हुए हैं, लेकिन त्रिपुरा सरकार उन पर पांच साल पहले ही अपने कैडर में लौटने का दबाव बना रही है।

पानीपत की बेटी सोनल गोयल चार साल से हरियाणा में हैं कार्यरत

वह भी उस स्थिति में जब, कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। सोनल ने अपने दो छोटे बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए त्रिपुरा सरकार से अभी कुछ दिन हरियाणा में रहने देने की अनुमति मांगी है, लेकिन तमाम नियम, कानून और शर्तों को पूरा करने के बावजूद त्रिपुरा सरकार उन्हें हरियाणा से वापस बुलाने पर अड़ी हुई है। वह भी तब, जब हरियाणा सरकार उन्हें वापस भेजना नहीं चाहती।

सिविल सर्विस परीक्षाओं में देश में 13वें स्थान पर रहीं 2008 बैच की सोनल आठ साल त्रिपुरा में दे चुकी सेवाएं
सोनल गोयल मूल रूप से पानीपत जिले की रहने वाली हैं। 2008 की सिविल सर्विस परीक्षाओं में जब उनका 13वां रैंक आया तो उन्हें त्रिपुरा कैडर थमा दिया गया। इतनी बढ़िया रैंकिंग के बाद सोनल को उम्मीद थी कि उन्हें हरियाणा या दिल्ली कैडर मिल सकता है, लेकिन त्रिपुरा काडर मिलने के बावजूद वहां उन्होंने आठ साल तक अपनी सेवाएं दी। सोनल के पति आदित्य 2014 बैच के आइआरएस अधिकारी हैं और दिल्ली में कस्टम में तैनात हैं। सोनल की माता किडनी पेशेंट हैं तथा फरीदाबाद में रहती हैं। दो छोटे बच्चों की सुरक्षा और माता के स्वास्थ्य के मद्देनजर सोनल ने अब हरियाणा सरकार से छुट्टी ले ली है।

हरियाणा सरकार भी नहीं चाहती सोनल गोयल त्रिपुरा जाए, दो छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
हरियाणा में सेवाएं देते हुए सोनल गोयल ने सरकार के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां डाली हैं। प्रदेश सरकार भी नहीं चाहती कि सोनल गोयल त्रिपुरा जाए, लेकिन वहां की सरकार उन्हें त्रिपुरा बुलाने की जिद पर अड़ी है। इसी जिद के चलते सोनल गोयल का केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का रास्ता भी बाधित हो रहा है।

उनकी केंद्रीय जल संसाधन विभाग में नियुक्ति की संभावना जताई जा रही थी। हरियाणा में झज्जर की जिला उपायुक्त, फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त और गुरुग्राम में मिनी बस सेवा लिमिटेड में सेवाएं देते हुए सोनल गोयल ने कई मुकाम हासिल किए हैं। प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए केंद्र व राज्य सरकार से उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर सात लाख फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर सोनल गोयल के सात लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पिछले कई दिनों से उनके केंद्र में जाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन त्रिपुरा सरकार द्वारा उन्हें समय से पहले ही अपने कैडर में वापस बुला लिए जाने से इस बड़े अवसर पर भी ग्रहण लग गया। सोनल गोयल का नाम देश की उन टॉप 25 महिलाओं में शामिल है, जो देश, समाज और प्रदेश के लिए कुछ बेहतरीन करना चाहती हैं। इन टॉप 25 महिलाओं में सोनल गोयल एक मात्र आइएएस हैं, जबकि अन्य महिलायें दूसरे क्षेत्रों से हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर काम करने के लिए उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट की तरफ से पुरस्कृत किया गया था।

कई योजनाओं के लिए मिले सोनल को अवॉर्ड

हरियाणा में सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए उन्हें अवॉर्ड मिले हैं। साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट भारत सरकार की तरफ से सोनल गोयल को नेशनल मनरेगा अवॉर्ड से नवाजा गया है। गोयल के प्रयासों के चलते हरियाणा में आंगनबाड़ी सेंटर की दशा में सुधार हुए और बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई। हालांकि, इस बारे में जब सोनल से बात की गई तो उन्होंने सरकारी सर्विस की सीमाओं का हवाला देते हुए किसी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

Monday, September 21, 2020

September 21, 2020

कुरुक्षेत्र:मामा के साथ नहाने आया युवक संतुलन बिगड़ने से नहर में बहा, सौ मीटर दूर मिला शव

कुरुक्षेत्र:मामा के साथ नहाने आया युवक संतुलन बिगड़ने से नहर में बहा, सौ मीटर दूर मिला शव


नरवाना ब्रांच नहर में रविवार सुबह किरमिच पुल के पास नहाते वक्त संतुलन बिगड़ने से युवक पानी में बह गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 100 मीटर दूरी से गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान अम्बाला के सपहेड़ा निवासी 17 वर्षीय अमन के तौर पर हुई। युवक के डूबने की सूचना पर केयूके थाने से एएसआई कर्मबीर की टीम मौके पर पहुंची।

साथ ही गोताखोर परगट सिंह की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 100 मीटर की दूरी से गोताखोर परगट सिंह की टीम ने शव बाहर निकाल। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह मामा राजकुमार के साथ नहर में नहाने आया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने कार्रवाई की

September 21, 2020

कंपनी में मैनेजर था ये शख्स, 80 लोग नीचे करते थे काम, अब नौकरी गई तो सब्जी बेचकर कर रहा गुजारा

कंपनी में मैनेजर था ये शख्स, 80 लोग नीचे करते थे काम, अब नौकरी गई तो सब्जी बेचकर कर रहा गुजारा



रोहतक : रोहतक में सब्जी बेच रहा ये शख्स लॉकडाउन से पहले एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। कंपनी के 80 कर्मचारी रिंकू के अंडर काम करते थे। लेकिन कोरोना काल में रिंकू की नौकरी गई तो अब सब्जी बेचकर गुजारा करना पड़ रहा है।

घर का गुजारा चलाने के लिए एक मैनेजर की पोस्ट का शख्स अब गली गली में घूमकर सब्जी बेचने को मजबूर हो गया है। रोहतक की गांधी नगर कॉलोनी का रहने वाला रिंकू दिल्ली में स्थित वाटर कूलर कंपनी में प्लांट हेड थे। उसके नीचे 80 कर्मचारी काम करते थे।
लॉकडाउन में रिंकू की नौकरी चली गई। कंपनी पूरी तरह से बंद हो गई। इसके बाद रिंकू के सामने परिवार का गुजारा भत्ता चलाने की नौबत आ गई। रिंकू ने कुछ पैसे ब्याज पर लिये और उसके बाद गली मोहल्लों में सब्जी बेचने का काम शुरु किया।

रिंकू बताता है कि अब ऐसा दौर देखा है कि जिंदगी में कभी सोचा भी नहीं था। रिंकू बताता है कि नौकरी जाने के बाद घर में आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। जिसके बाद उसने लॉक डाउन में ब्याज पर कुछ पैसे लिए और सब्जी बेचने का काम शुरु किया है।

रिंकू ने बताया कि इस काम में छोटा भाई राजेश, बूढी मां और भाभी भी काम में हाथ बंटाती है। रिंकू ने बताया कि नौकरी जाने के बाद दूसरी नौकरी के के लिए कई जगह अप्लाई भी किया लेकिन कहीं पर रोजगार नहीं मिला। आखिर पर सब्जी की रेहड़ी लगानी पड़ी।
रिंकू ने बताया कि उनके पिता, भाई और खुद प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रोजगार ना होने की वजह से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया।
September 21, 2020

कांग्रेस सेवा दल में छह प्रकोष्ठ का गठन, पढें किसे मिली अहम जिम्मेदारियां

कांग्रेस सेवा दल में छह प्रकोष्ठ का गठन, पढें किसे मिली अहम जिम्मेदारियां


चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठन कांग्रेस सेवा दल में 6 प्रकोष्ठ का गठन किया गया है | इन प्रकोष्ठ में वरिष्ठ कांग्रेस  के नेताओं को प्रभारी बनाया गया । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई व कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्षा डॉक्टर पूनम चौहान व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद बहन कुमारी शैलजा जी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख पदों की कमान सौंपी गई है |
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा  व अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद ये नयी नियुक्तिया कि गयी है । नव नियुक्त प्रभारी,व प्रकोष्ठ अध्यक्षो को वरिष्ठ नेताओ ने बधाई दी । पानीपत जिले से युवा कांग्रेसी नेता कृष्ण दुग्गल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल मे पहले से ही प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत ,कांग्रेस प्रार्टी ने उन्हे ,अहम जिम्मजदारी देते हुए,(समाज,सुरक्षा सेवा प्रकोष्ठ)का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है |

दुग्गल का कांग्रेस प्रार्टी के संगठन मे काम करने का काफी अनुभव है और वह कांग्रेस पार्टी मे प्रदेश स्तर पर कई पदो पर काम कर चुके है और वह कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव के साथ-2,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनूसूचित जाति विभाग)मे प्रदेश संयोजक के पद पर कार्य कर चुके है |
कई चुनाव मे बतौर को-ऑर्डिनेटर कार्य कर चुके हैं | कृष्ण दुग्गल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने धानक समाज को विशेष सम्मान दिया है दुग्गल समाज सेवा से जुड़े होने के कारण पूरे प्रदेश में अपनी पहचान रखते व जाने - पहचाने जाने वाले चेहरे हैं | इनकी नियुक्ति से निशांदेह कांग्रेस पार्टी का संगठन मे और मजबूती आएगी ।

दुग्गल ने अपनी नियुक्ति पर कहा की यह सम्मान मुझे नहीं मेरे समाज को मिला है हम अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेकर पार्टी संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे |
जो हम पर हमारे सीनियर नेताओं ने और पार्टी ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे हम अपने वरिष्ठ नेता आदरणीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई व हरियाणा के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा वह हरियाणा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व सांसद बहन शैलजा हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला पूर्व मंत्त्री कैप्टन अजय यादव, राज्यसभा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा वह अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी कुलदीप इंदौरा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्षा डॉक्टर पूनम चौहान व कलानौर से विधायक शकुंतला खटक काग्रेस सेवा दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर कौशिक एवम तमाम कांग्रेस के नेता एव कार्यकर्ताऔ का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम पर विश्वास जताया।
September 21, 2020

कृषि अध्यादेशों का विरोध:6 जगहों पर किसानों ने किया प्रदर्शन, 3 घंटे तक रखे राेड जाम, प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन

कृषि अध्यादेशों का विरोध:6 जगहों पर किसानों ने किया प्रदर्शन, 3 घंटे तक रखे राेड जाम, प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन

फतेहाबाद : किसान संघर्ष समिति हरियाणा की जिला कमेटी फतेहाबाद के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जिले में किसानों, व्यापारियों, मजदूरों व मुनीमों द्वारा साझे तौर पर प्रदर्शन किया। जगह-जगह रोड जाम कर अपना विरोध जताया। जिले भर में छह जगह जाम लगे जोकि डेढ़ से तीन घंटे तक रहे।

जाम लगने पर प्रशासन व पुलिस की ओर से ट्रैफिक को रूट डायवर्ट करके निकाला गया। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, जिससे किसी तरह का कोई विवाद, झड़प आदि नहीं हुई। हालांकि जाम की स्थिति में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। फतेहाबाद शहर में लघु सचिवालय के सामने हिसार-सिरसा रोड पर करीब डेढ़ घंटे जाम रहा। टोहाना में हिसार रोड नेशनल हाइवे 148 बी पर गांव समैण व कन्हड़ी के पास तीन घंटे, भट्टूकलां में फतेहाबाद रोड पर ढाई घंटे तक, कुलां में टोहाना-रतिया रोड पर व जाखल में पंजाब सीमा पर कडैल बैरियर के पास किसानों ने करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा।

तीन अध्यादेशों के विरोध में जिले भर के किसान, आढ़ती, मजदूर आदि फतेहाबाद की अनाज मंडी में एकत्र हुए। यहां साझी सभा करने के बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सुबह 11 बजे सभा करने के बाद करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे। जहां जीटी रोड पर जाम लगा कर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान विभिन्न किसान नेताओं ने सरकार के इन अध्यादेशों को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी अजायब सिंह, दलजीत सिंह व एसएचओ सुरेंद्र कंबोज आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां हुए प्रदर्शन में किसान नेता प्रोफेसर जयपाल लुधियाना, किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और तेज करना होगा। हर गांव में किसान संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह के अलावा कांग्रेस नेता विनीत पूनिया ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनिसन, व्यापार मंडल फतेहाबाद, मुनीम वेल्फेयर एसोसिएशन आदि के सदस्यों ने भाग लिया। किसानों की भारी तादाद मौजूद रही। युवा कांग्रेस जिला प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया ने भी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। किसानों ने किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला की फोटो लगे बैनर को पुतले जलाए।

पुलिस ने भूना मोड और बाईपास से निकाले वाहन

जाम लगने की स्थिति में पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट का ट्रेफिक को निकाला गया। सिरसा रोड से हिसार रोड पर जाने वाले वाहनों को भूना मोड के रास्ते निकाला गया जोकि हुडा बाइपास व नेशनल हाइवे बाइपास के रास्ते निकले। वहीं हिसार रोड से आने वाले लोगों को मिनी बाइपास के रास्ते निकाला गया। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। वहीं लालबत्ती चौक के पास गाड़ियों को टोचन करने वाली गाड़ी भी पुलिस ने मंगवा रखी थी। इसके अलावा एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर खड़ी रखी गई ।

किसान बोले - लाठियों के साथ पानी की व्यवस्था भी कर देते

किसान लघु सचिवालय के सामने पहुंचकर सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान किसानों ने प्रशासन व सरकार को कोसते हुए कहा कि किसानों के लिए लाठियों की व्यवस्था तो कर दी पानी की भी व्यवस्था कर देते।

टोहाना शहर में नाके लगाकर जांचे वाहनों के कागजात


केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए तीन अध्यादेशों के खिलाफ गांव कन्हड़ी व समैण में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न एरिया चंडीगढ़ रोड, नरवाना टी प्वाइंट, हिसार बाई पास, हिसार रोड पर न्यूकेम फैक्टरी के पास, गांव समैण के दोनों साइड पर भी नाके लगाए गए। इस दौरान वाहनों की जांच भी की गई। रोडवेज की बसों को अन्य रास्तों से निकाला गया। गांव कन्हड़ी में तो किसानों ने करीब 11 बजे ही जाम शुरू कर दिया और दोपहर एक बजे जाम खोल दिया। इस दौरान एंबुलेंस व दो पहिया वाहनों को नहीं रोका बल्कि बड़े वाहनों को भी दूसरे रास्तों से जाने में कोई व्यवधान नहीं डाला। दूसरी ओर अनाज मंडी में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। जिसमें हरि सिंह, गुरबचन सिंह अमानी, राजपाल सैनी ने संबोधित किया।
September 21, 2020

पिपली लाठीचार्ज पर सफाई:हंगामे के बीच 11 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले-सेल्फ डिफेंस में उठाया गया कदम था यह, विपक्ष को एक बैठकर चर्चा जरूर कर लेनी चाहिए

पिपली लाठीचार्ज पर सफाई:हंगामे के बीच 11 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले-सेल्फ डिफेंस में उठाया गया कदम था 


चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा की राजनीति में कोलाहल मचा हुआ है। सोमवार को 11 दिन इस मसले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी सामने आई है। आज चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया की तरफ से उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह लाठीचार्ज नहीं, आत्मरक्षा का एक प्रयासभर था। इस पर चर्चा की जा सकती है।
10 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अनाज मंडी में किसान संगठनों की किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली थी। हर रास्ता सील होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए थे। किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चलाई। कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इसके बाद गुस्साए किसानों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इस दौरान के एक वीडियो के बाद प्रदेश के किसानों और विपक्षी राजनेताओं में खासी नाराजगी देखी जा सकती है। यहां कि सत्ता में भागीदार भाजपा और जजपा के मत भी अलग-अलग हैं।
जननायक जनता पार्टी लाठीचार्ज पर किसानों से माफी मांग चुकी है। दिग्विजय चौटाला तो इसकी जांच की मांग कर चुके हैं, जबकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मंत्रणा कर चुके हैं। वहीं भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह, बृजेंद्र सिंह और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित कई भाजपा नेता भी लाठीचार्ज की निंदा कर चुके हैं।
इस घटना के 11 दिन बाद सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित भाजपा कार्यालय में कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर 'ई-बुक' लांचिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सफाई दी। उन्होंने कांग्रेस और इनेलो की घेराबंदी करते हुए कहा कि लाठीचार्ज क्या होता है, चर्चा यह होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि सादी वर्दी वाले सीआईए के पुलिसकर्मी ने लाठी चलाई थी। वीडियो में एक व्यक्ति सादी वर्दी में टोप पहने हुए दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ट्रैक्टर द्वारा बैरीकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मी ने सेल्फ डिफेंस में कदम उठाया है। ऐसे में इसे लाठीचार्ज नहीं कहा जा सकता। विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। इस पर चर्चा की जा सकती है। उधर, प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज शुरू से ही कह रहे हैं कि पुलिस ने किसी किसान पर लाठी नहीं चलाई। अब सीएम द्वारा लाठीचार्ज से इन्कार करने के बाद भाजपा सरकार का रुख साफ हो गया है।

सीएम रिलीफ फंड में जुटे 200 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल जैसी आपदा के समय सरकार और संगठन दोनों ने मिलकर काम किया। सीएम रिलीफ फंड में 200 करोड़ के करीब एकत्र हुए। इन्हें लोगों को सहायता देने का काम किया। ई-बुक के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनसेवा करने वाले तमाम लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इसका प्रसार होता रहेगा। समय-समय पर इसे अपडेट भी किया जाएगा।
September 21, 2020

बहादुरगढ़ : अब बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर असमंजस में अभिभावक

बहादुरगढ़ : अब बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर असमंजस में अभिभावक

बहादुरगढ़ : सरकार के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए स्कूल खोलने  के फैसले के बाद अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक असमंजस में हैं। परिजन दुविधा में हैं कि कोरोना  के बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें या न भेजें।
हरिभूमि प्रतिनिधि रवींद्र राठी से विशेष बातचीत में मौजूदा स्थिति को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में बहुत कम अभिभावक मिले। बता दें कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सोमवार (आज) से छात्र अभिभावकों की अंडरटेकिंग के बाद शिक्षक से समय लेकर स्कूल जा सकते हैं।

स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं
श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र दीपांशु राठी के पिता प्रवीण कुमार का कहना है कि बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बच्चे को स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। बस से सफर करने और पूरा दिन क्लॉस में अन्य बच्चों के साथ बैठने से संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। बच्चे की जिंदगी पहले है, इसीलिए वे अपने बेटे को स्कूल नहीं भेजेंगे।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल कैसे भेज सकते हैं
स्कॉलर्स ग्लोबल में 10वीं कक्षा की छात्रा लतिका के पिता अशोक राठी ने कहा कि बेटी को कोरोना के बढ़़ते मामलों के बीच स्कूल कैसे भेज सकते हैं। बच्चे की पढ़ाई और उसके स्वास्थ्य दोनों की चिंता है। लेकिन बच्चे की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता। स्कूल में एक बच्चे से दूसरे को संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। ऑनलाइन पढ़ाई ठीक है, कम से कम बच्चे तो सुरक्षित हैं।

 बच्चों को स्कूल भेजकर जान जोखिम में नहीं डाल सकते

बाल भारती स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी के पिता वीरेंद्र वत्स कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजकर जान जोखिम में नहीं डाल सकते। यह साल जान बचाने का है, क्यों बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करें। इस कोरोना महामारी को लेकर पहले कभी अनुभव नहीं रहा है। किशोरों द्वारा कोरोना से बचाव के नियमों के पालन को लेकर संशय है।
बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते
सेंच्युरी स्कूल में 12वीं की छात्रा मेघना व हरदयाल स्कूल में 11वीं के छात्र उपांशु के पिता बिजेंद्र राठी का कहना है कि हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते। एक बच्चे को भी अगर कोरोना होगा, तो वह सभी बच्चों तक फैल जाएगा। हम बच्चों को कहां तक देखेंगे। प्रतिदिन बढ़ रहे संक्रमण के प्रकोप के बीच हमें अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर लग रहा है।
बच्चों की शंका दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी
डीपीएस स्कूल की कोऑर्डिनेटर दिव्या राठी का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार स्कूल आने वाले बच्चों की शंका दूर करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। अभिभावकों की लिखित अनुमति के बिना किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी सीमित मात्रा में ही छात्रों को स्कूल आने की अनुमति प्रदान की जाएगी। शिक्षक स्कूल से ही नियमित ऑनलाइन क्लॉस ले रहे हैं।
September 21, 2020

1006 ने किया था आवेदन:नपा ने पीएमएवाई योजना से वंचित रहे 51 लोगों की सूची सरकार को भेजी

1006 ने किया था आवेदन:नपा ने पीएमएवाई योजना से वंचित रहे 51 लोगों की सूची सरकार को भेजी

कैथल : नगरपालिका चीका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आने वाले उन 51 प्रार्थियों की सूची बनाकर निदेशक शहरी स्थानीय निकाय को भेजी है। जिनके पास आवास योजना की रसीद तो है परंतु डीपीआर में उनका नाम नहीं आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने बताया कि गत दिनों हुई हाउस की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर पास किया गया था कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से जो भी प्रार्थी किसी कारण छूट गए हैं उन सबकी सूची सरकार को भेजी जाए। अमनदीप ने कहा कि सर्वे अनुसार पालिका के पास पीएमएवाई योजना का लाभ लेने के लिए 1006 आवेदन आए थे जिन पर कार्रवाई करते हुए पालिका ने पहली किस्त में 327 लोगों को लाभ दिया था। दूसरी किस्त में 280 लाभार्थियों को और तीसरी किस्त में 74 लाभार्थियों को लाभ दिया ।

अमनदीप ने बताया कि पालिका की बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रपोजल तैयार कर सरकार व प्रशासन को पत्र लिखा जाए, कि जिस एएचपी के तहत प्रार्थी के पास अपना स्वयं का मकान नहीं है उसे नगरपालिका के माध्यम से सरकार बना बनाया मकान देगी। इसके लिए नगरपालिका ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

चेयरपर्सन ने कहा कि इस योजना में लाभार्थियों को समय पर लाभ दिया जा सके इसके लिए जल्द ही सरकार को ग्रांट भेजने के लिए पत्र लिखा जाएगा। चेयरपर्सन ने बताया कि पालिका ने 31 लाभार्थियों को अंतिम किश्त, 30 लाभार्थियों को दूसरी व 30 लाभार्थियों को पहली किश्त को ऑनलाइन पोर्टल पर डाल दिया है, जिसके तहत उनके बैंक खातों के उनके नाम पते से मिलान होगा उसके पश्चात उनके बैंक खातों में सीधे किश्त जारी होगी।
September 21, 2020

कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा ने संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रख काले कानून पास किए

कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा ने संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रख काले कानून पास किए

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )कांग्रेस ने सोमवार को तीन किसान बिलों के पास होने खिलाफ प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया है। जींद में कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड की आड़ में जो तीन काले अध्यादेश लाए गए हैं, उनका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा सेशन में किस तरह से ये कानून धक्के से पास करवाए गए हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा ने संसदीय मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए किसी की सुनी ही नहीं और धक्काशाही करते हुए यह काले कानून पास करवा दिए। इस दौरान न सांसदों की बात सुनी गई और ना ही कोई कमेटी बनाई ताकि किसान व मजदूर उस कमेटी के सामने अपनी बात रख सके। ना सांसदों को उनका वोट डालने दिया। सभापति ने जिस ध्वनि से बिल पास किया यह हमारे लोकतंत्र पर संसदीय प्रणाली पर सीधा-सीधा कुठाराघात किया है। यह देश और प्रदेश कभी भाजपा को माफ नहीं करेगा। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही तुरंत प्रभाव से किसान हित में इन अध्यादेशों को वापस ले लिया जाएगा।
September 21, 2020

पहले पिता को मारी पांच गोलियां, फिर कर ली खुदकुशी, जानिये क्या है वजह ?

पहले पिता को मारी पांच गोलियां, फिर कर ली खुदकुशी, जानिये क्या है वजह ?


गुरुग्राम : ( विनिता ) गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में एक एडवोकेट ने अपने पिता की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर में पत्नी और ससुराल वालों की वजह से क्लेश रहता था। इसी से परेशान होकर अधिवक्ता रविंद्र दहिया ने यह कदम उठाया।

पत्नी व ससुराल वालों के चलते घर में चल रही कलह से परेशान अधिवक्ता रविद्र दहिया ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने पिता राजवीर दहिया को पांच गोलियां मारने के बाद खुद को गोली मार जान दे दी थी। रविवार को दोनों के शवों का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार में स्थित पीजी में अधिवक्ता रविंद्र दहिया ने अपने पिता राजवीर दहिया की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसके कुछ ही देर बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिवार धनवापुर गांव का रहने वाला था और राजवीर दिल्ली पुलिस से रिटायर हुए थे।
सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि पीजी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें रविद्र दहिया ने अपनी पत्नी नेहा, सास बाला, साले गौरव व उनके मामा लालसिंह को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने रविद्र के भाई मनजीत दहिया की शिकायत सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस ने रविद्र दहिया के खिलाफ पिता की हत्या का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के कारण ही रविद्र ने पिता की गोली मारकर हत्या की।