Breaking

Monday, August 24, 2020

August 24, 2020

ठगी के कई चेहरे:पहले सट्टेबाजी, फिर एलआईसी अधिकारी बन ठगे लोग, लॉकडाउन में मंदा हुआ धंधा तो बना फर्जी इनकम टैक्स कमिश्नर

ठगी के कई चेहरे:पहले सट्टेबाजी, फिर एलआईसी अधिकारी बन ठगे लोग, लॉकडाउन में मंदा हुआ धंधा तो बना फर्जी इनकम टैक्स कमिश्नर

शहर में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ज्वेलर्स से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना मनीष वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मनीष परिजनों के साथ समर्पण करने लिए पुलिस थाने में पहुंचा। पूछताछ की तो सामने आया कि मनीष वर्मा पहले सट्टेबाजी में व एलआईसी अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। लॉकडाउन के दौरान ओडिशा के एक व्यक्ति से मनीष वर्मा ने कॉल सेंटर से संपर्क कर उसकी लैप्स हुई एलआईसी की इंश्योरेंस पॉलिसी चालू करवाने के नाम पर 5 लाख ठगे थे। इस दौरान श्वेता वर्मा ने भी सहयोग किया था। इसी तरह विभिन्न प्रदेशों में उसने एलआईसी या फिर दूसरी इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी चालू करवाने, उन्हें मैच्योर होने पर राशि दिलवाने के नाम पर ठगी की है।

लॉकडाउन में धंधा मंदा हुआ तो उसने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आईटीआर न भरने, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आय से अधिक संपत्ति के फर्जी नोटिस तैयार कर तलाशी लेने की एवज में ठगने का काम शुरू कर किया। वह बड़ी टीम तैयार करना चाहता था, लेकिन पकड़ी गई दोनों युवतियां श्वेता व स्वाति के अलावा एक-दो और व्यक्ति ही जुड़ पाया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि श्वेता व स्वाति की जींद में ज्वेलर्स को ठगने की पहली वारदात थी, जिसमें वे सफल नहीं हो पाईं और मौके पर ही पकड़ी गई थीं।
August 24, 2020

सीएम विवाह शगुन योजना:शादी से 1 माह पहले आवेदन कर समय पर लाभ लें, विभाग जारी करेगा बधाई पत्र

सीएम विवाह शगुन योजना:शादी से 1 माह पहले आवेदन कर समय पर लाभ लें, विभाग जारी करेगा बधाई पत्र

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं व लड़कियों तथा गरीब परिवारों को बेटियों की शादी हेतू मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 11 हजार रुपए से 51 हजार रुपए तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा दिव्यांगों की शादी हेतू मापदंडानुसार 31 व 51 हजार रुपए अनुदान राशि के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों, महिला खिलाड़ियाें तथा विधवाओं की लड़कियों की शादी हेतू अनुदान राशि दी जाती है। सभी वर्गों की विधवाओं की लड़कियों की शादी के लिए 51 हजार रुपए, अनुसूचित जाति, टपरीवास जाति एवं विमुक्त जाति के बीपीएल परिवारों को लड़की की शादी पर 51 हजार रुपए शगुन के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

बीपीएल श्रेणी में सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के परिवारों को लड़की की शादी हेतू 11 हजार रुपए, अढ़ाई एकड़ से कम कृषि भूमि या एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय के सभी वर्गों को 11 हजार रुपए तथा महिला खिलाड़ी को 31 हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाते हैं। दिव्यांगों की शादी हेतू मापदंडानुसार 31 व 51 हजार रुपए शगुन के रूप में प्रदान किए जाते है।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की पात्रता शर्तों में प्रार्थी का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति एवं टपरीवास जाति, सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के परिवार का नाम गरीबी रेखा की सूची में दर्ज हो। समाज के सभी वर्ग जिनके पास अढ़ाई एकड़ से कम कृषि भूमि या एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय हो। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र परिवार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र अपलोड कर सकते हैं।
August 24, 2020

परिवार पहचान पत्र के लिए शिक्षा विभाग ने 31 स्कूल किए चिह्नित

परिवार पहचान पत्र के लिए शिक्षा विभाग ने 31 स्कूल किए चिह्नित

शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों सहित उनके परिजनों के परिवार पहचान पत्र बनाने की जिम्मेवारी शिक्षक समाज पर सौंप दी है। इसको लेकर जिला स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। 25 अगस्त से 2 सितंबर तक इस कार्य को अमलीजामा पहनाना है। जिसके लिए निर्धारित विद्यालय में स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है व पूरे प्रबंध भी कर दिए गए हैं। 25 अगस्त से यह कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रत्येक विद्यालय में अभिभावक या विद्यार्थी द्वारा जाने पर वहां सामाजिक दूरी स्थापित करके मास्क लगाकर जाना होगा, सेनिटाइजर की व्यवस्था भी मौजूद रहेगी। स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा कहीं विभाग द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना न हो। परिवार पहचान पत्र के लिए प्रयोग उपकरणों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, बिजली व्यवस्था सहित अन्य की तमाम जिम्मेवारी सेंटर हेड को सौंपी गई है। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए क्लस्टर से सभी संबंधित सेंटर हेड से विद्यार्थियों की संख्या का डाटा कलेक्ट किया गया है जिस दिन किस विद्यालय से कितने विद्यार्थी या परिजन आएंगे ताकि भीड़ न हो।
August 24, 2020

राज्य महिला आयाेग:हरासमेंट की 248, घरेलू कलह की 97 व रेप के 32 मामलाें की शिकायतें पहुंचीं

राज्य महिला आयाेग:हरासमेंट की 248, घरेलू कलह की 97 व रेप के 32 मामलाें की शिकायतें पहुंचीं

काेराेना के मद्देनजर लगाए लाॅकडाउन और उसके बाद पिछले तीन माह में राज्य महिला आयाेग में कुल 445 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 50 से अधिक मामलाें में सुलह कराई जा चुकी है। जिनमें सबसे अधिक हरासमेंट की 248 तथा घरेलू कलह की 97 शिकायतें शामिल है। दहेज मांगने के सबसे अधिक मामले राेहतक से 23 और हिसार से 6 मामलाें की शिकायतें पहुंची।

जबकि सिरसा, चरखी-दादरी, रेवाड़ी, जींद में दहेज मांगने के मात्र एक-एक मामले पहंुचे। राज्य महिला आयाेग वीडियाे काॅल के माध्यम से भी मामलाें में सुलह कराने का प्रयास कर रहा है। राज्य महिला आयाेग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 के दाैरान महिलाओं ने विभिन्न अपराधाें से संबंधित 617 शिकायत दर्ज करवाई थी जबकि माैजूदा साल में एक अप्रैल से लेकर 30 जून तक आयाेग काे कुल 445 शिकायतें मिलीं।

इनमें 32 मामले रेप, 2 गैंगरेप, 248 हरासमेंट, 97 घरेलू कलह, 61 दहेज की मांग, याैन उत्पीड़न की 23, हरियाणा पुलिस के खिलाफ 25, धमकाने की 4, 1 दहेज हत्या, 6 जान से मारने की काेशिश, एक सुसाइड की शिकायत शामिल है। वहीं दहेज मांगने वालाें के खिलाफ पूरे प्रदेश में 61 शिकायतें मिलीं।

जिनमें 23 शिकायतें राेहतक, 6 हिसार, 6 पलवल, 5 कैथल, 5 साेनीपत, 5 महेंद्रगढ़, 5 पानीपत, 3 मेवात, 3 भिवानी, 2 झज्जर, 2 यमुनानगर, 2 फतेहाबाद, 2 फरीदाबाद, 2 गुरुग्राम, 1 कुरूक्षेत्र, 1 सिरसा, 1 चरखी-दादरी, 1 रेवाड़ी, 1 जींद से मिली शिकायत शामिल हैं। राज्य महिला आयाेग की कार्यवाहक चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल शिकायतें कम पहुंची है। प्रयास रहता है कि शिकायतों का जल्द निपटारा कराया जाए। घरेलू हिंसा के मामलाें में दंपति काे भी मिल बैठकर सुलह का प्रयास करना चाहिए। काेई भी महिला आयाेग से शिकायत करती है ताे उसकी मदद की जाएगी।
August 24, 2020

कोरोना लैब तैयार:आज से आरटीपीसीआर लैब शुरू, रोज 500 सैंपलों की मिलेगी रिपोर्ट, तीन माइक्रो बायोलोजिस्ट, 10 एलटी संभालेंगे काम

कोरोना लैब तैयार:आज से आरटीपीसीआर लैब शुरू, रोज 500 सैंपलों की मिलेगी रिपोर्ट, तीन माइक्रो बायोलोजिस्ट, 10 एलटी संभालेंगे काम

जनता की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण अब खतरनाक मोड पर आ गया है। मार्च में शुरू हुए महामारी काल के पहले 4 माह के दौरान केवल 118 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 5वें यानी जुलाई महीने में 301 संक्रमित मिले लेकिन सबसे ज्यादा अगस्त के केवल 22 दिन में 514 संक्रमित मिल चुके हैं। खतरा यहीं नहीं टला है, स्वास्थ्य विभाग के सूत्र कहते हैं यदि अब भी नहीं संभले तो 15 सितंबर तक जिला का कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1700 की संख्या को छू जाएगा। इसलिए सिरसा में काेविड-19 अस्पताल के विस्तार की प्लानिंग के साथ-साथ कोरोना टेस्टिंग लैब की शुरुआत भी सोमवार से हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अब कोरोना संक्रमण फैलने का कारण केवल और केवल जनता की लापरवाही है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला में सीरो सर्वे पूरा करवा लिया गया है। 16 टीमों ने 3 दिन के दौरान 850 सैंपल लिए और जांच रिपोर्ट तैयार की। सीरो सर्वे की गुप्त रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने सीधे सरकार और स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। अब सरकार आगामी एक्शन लेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग लैब स्थापित कर दी है। लैब में मशीनें भी स्थापित हो चुकी है। स्टाफ की ट्रेनिंग भी करवाई जा चुकी है। रविवार को सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन की उपस्थिति में आरटीपीसीआर कोरोना टेस्टिंग लैब में हवन का आयोजन किया। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री औपचारिक तौर पर लैब की शुरुआत करेंगे। इस लैब में 3 माइक्रोबायोलोजिस्ट, 10 एलटी के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य काम करेंगे। शुरुआत में प्रतिदिन 500 सैंपल तक की जांच प्रतिदिन की जाएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर लैब को 24 घंटे भी लैब को संचालित किया जा सकता है और टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाने के लिए लैब पूरी तरह तैयार है।
August 24, 2020

शिक्षा:हरियाणा बोर्ड में 6वीं से 8वीं तक अब बाल चित्रकला की जगह लगी कला सेतु पुस्तक, आधुनिक तकनीक के साथ लोककला व परंपरा को भी सिखाएंगे

शिक्षा:हरियाणा बोर्ड में 6वीं से 8वीं तक अब बाल चित्रकला की जगह लगी कला सेतु पुस्तक, आधुनिक तकनीक के साथ लोककला व परंपरा को भी सिखाएंगे

हमारे बाप-दादा ने जिस पुस्तक को देख सीखी चित्रकला, उसे अब 54 वर्ष बाद बदला

रोहतक : लेखन समिति के अध्यक्ष अहलावत ने कहा- पहले वाली पुस्तक केवल नकल करना सिखा रही थी, अब अभिव्यक्ति को आजादी मिलेगी


हमारे बाप-दादा 6 से 8वीं कक्षा में जिस बाल चित्रकला को पढ़कर कलाकार बने, अब 54 वर्ष बाद उसमें पूरी तरह बदलाव किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के हाथ में अब बाल चित्रकला की जगह दृश्य कला यानी विजुअल आर्ट की नई पुस्तक कला सेतु होगी। बरसों से किताब के ऊपर सुराही और डिब्बे की बनाते आ रहे विद्यार्थियों को अब नए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कला का सौंदर्यबोध कराना है।
पुस्तक को राष्ट्रपति अवॉडी ड्राइंग टीचर धर्मसिंह अहलावत, रमेश कुमार शर्मा और उनके साथियों ने करीब दो वर्ष के अनुसंधान में तैयार किया है। पुस्तक स्कूलों में पहुंच चुकी है। शिक्षा विभाग निशुल्क वितरण की तैयारी कर रहा है। मकसद बच्चों की प्रतिभा केवल चित्रों की नकल करने तक ही सीमित न रहे, बल्कि वे स्वयं को अभिव्यक्त करने में दक्ष बन सकें। पुरानी कला पुस्तक और बदलाव के साथ नई पुस्तक के सृजन की कहानी कला सेतु लेखन समिति के अध्यक्ष व सेवानिवृत अध्यापक धर्मसिंह अहलावत की जुबानी जानते हैं।
चार वर्ष के प्रयास के बाद मिली नई पुस्तक बनाने की मंजूरी, करीब दो वर्ष में 11 सदस्यीय टीम ने बनाई
मेरी पीढ़ी के सभी लोग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 54 वर्ष पुरानी बाल चित्रकला पुस्तक पढ़कर कला शिक्षक बने हैं। चूंकि हमने कला के क्षेत्र की और कोई पुस्तक न देखी न ही पढ़ी थी, ऐसे में हम इसी पुस्तक को पूर्ण व सही मानते थे। वर्ष 1986 में राष्ट्रीय कला संग्रहालय दिल्ली में 4 माह का आर्ट एप्रिसिएशन कोर्स करने का अवसर मिला, तब वहां देश-विदेश के चित्रकारों के मूल चित्र देखने, कला विशेषज्ञों व प्रसिद्ध चित्रकारों के लेक्चर के उपरांत मुझे लगा कि हमारी कला पुस्तक चित्रों की नकल करना भर सिखा रही है। जबकि दृश्यकला का मूल उद्देश्य अपने मौलिक विचार, दृष्टिकोण और अभिव्यक्ति के लिए बच्चों को तैयार करना है।
सीसीआरटी नई दिल्ली में वर्ष 2008 में 30 दिन के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण में इस विचार को और मजबूत किया कि बच्चे परंपरा के वाहक हैं। एससीईआरटी गुड़गांव में वर्ष 2009 में कला शिक्षकों को प्रशिक्षण देते समय मैंने और रमेश कुमार शर्मा ने वहां के निदेशक के समक्ष कला की नई पुस्तक की अवधारणा रखी, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। फिर भी हमने नई पुस्तक के जुड़े रिसर्च वर्क को जारी रखा। वर्ष 2014 में गुड़गांव में ही वर्कशॉप के दौरान तत्कालीन निदेशक स्नेहलता अहलावत ने नई पुस्तक के प्रस्ताव को स्वीकारते हुए इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी टीसी गुप्ता से हमें रूबरू करवा दिया। फिर तो उनकी सहमति मिलते ही नई कला पुस्तक का रचना विज्ञान आकार लेने लगा।
वर्ष 2018 में नई पुस्तक लेखन के बाबत प्रदेश भर के कला शिक्षकों को एससीईआरटी में आमंत्रित किया गया। 35 में से 11 कला शिक्षकों की लेखन समिति बनी। इसमें से 5 कला अध्यापक रमेश कुमार शर्मा, सुंदर, नीरज, जितेंद्र और मैं धर्म सिंह अहलावत रोहतक से हैं। हमारी टीम की सवा दो साल की साधना और अनुसंधान की बदौलत कला सेतु पुस्तक अस्तित्व में आई। एनसीईआरटी और सुपवा, रोहतक ने इसमें मार्गदर्शन किया। पुस्तक में शामिल आर्ट वर्क को कुछ कला अध्यापकों ने किया तो कुछ शक्ति सिंह आदि साथियों के सहयोग से किया गया। शिक्षा मंत्रालय की स्वीकृति के बाद अब 72 पृष्ठों की यह पुस्तक सभी सरकारी स्कूलों में पहुंच चुकी हैं। - धर्म सिंह अहलावत, सेवानिवृत कला अध्यापक व नेशनल अवॉर्डी, पुस्तक के लेखन समिति के अध्यक्ष
कला सेतु सृजन में इनका रहा अहम योगदान
रोहतक के कला टीचर सुंदर ने कला सेतु पुस्तक का आवरण चित्र और अंदर के मुख्य चित्रों की रचना की है। पुस्तक की थीम, रूपरेखा, प्रस्तुति और मार्गदर्शन में एनसीईआरटी कला विभाग की विशेषज्ञ प्रोफेसर ज्योत्सना तिवारी, सुपवा रोहतक से सलाहाकार के रूप में प्रोफेसर विनय कुमार, प्राध्यापक दीपक सिंकर, प्राध्यापक अतहर अली व प्राध्यापक उज्जवल का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा जितेंद्र, रविंद्र दलाल, कोमल कटारिया, योगिता सतीजा, संगीता गुप्ता, कपूर सैनी, प्रदीप मलिक, रमेश यादव, नीरज सैनी, दीपक मोर, नरेंद्र डबास व अनिल अरोड़ा का भी योगदान रहा।
कला सेतु को अलग करतीं खूबियां

पुरानी पुस्तक बाल चित्रकला रेखा चित्रण तक सीमित है, जबकि नई पुस्तक कला सेतु संपूर्ण दृश्यकला की खूबियों को समेटे हुए हैं।
कला सेतु पुस्तक में विद्यार्थियों को पेंसिल के विभिन्न प्रकार के अनुसार जैसे 2बी, 4बी, 6बी आदि से चित्रण सिखाया गया है।
कला सेतु पुस्तक में विद्यार्थियों को मानव, प्रकृति और परम्परा आधारित अध्यायों में कला सामग्री को सम्मिलित किया गया है।
विद्यार्थियों को नई पुस्तक में अपनी लोक कलाओं सांझी, मधुबनी, वरली आदि से भी रूबरू करवाया गया है।
लोक कला को जिंदा रखने के लिए पुस्तक में ठाठिया, बीजणा, फुलझड़ी, बिंदरवाल, रंगोली आदि बनाना भी सिखाया गया है।
बच्चों को नई पुस्तक में प्रैक्टिस करने के लिए खाली शीट भी दी गई हैं। गतिविधियां करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
कला सेतु में देश व विदेश के विख्यात चित्रकारों का जीवन परिचय व उनकी कलाकृतियों को समेटा गया है।
August 24, 2020

बचाई की जान:शराब पीकर पीटता है बेटा, छोटी-छोटी बातों पर होता है क्लेश परेशान होकर 25 फुट गहरे कुएं में कूद गई 55 वर्षीय पार्वती

बचाई की जान:शराब पीकर पीटता है बेटा, छोटी-छोटी बातों पर होता है क्लेश परेशान होकर 25 फुट गहरे कुएं में कूद गई 55 वर्षीय पार्वती

घरेलू कलह से परेशान 55 वर्षीय महिला ने रविवार को चौ. बंसीलाल पार्क के पीछे बने 25 फुट गहरे कुएं में कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई देवेंद्र सिंह ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर अन्य लोगों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। महिला में बेटे का डर इस कदर था कि वह कुएं में भी बार-बार यहीं चिल्लाती रही कि उसे मरने दो बचाओ मत। महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

सुबह आठ बजे बाबा जहरगिरि आश्रम की गली निवासी कुछ लोग बंसीलाल पार्क के पास बने एक कुएं के पास से गुजर रहे तो कुएं से महिला की आवाजें सुनाई दीं। लोगों ने कुएं के अंदर देखा तो एक महिला गिरी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर दिनोद गेट चौकी प्रभारी एएसआई देवेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों से रस्सी मांगकर कुएं में उतर गए। सूचना पर दर्जनों लाेगों की भीड़ जमा हो गई। सीढ़ी की भी मदद ली गई और मौके पर ही लोगों ने बोरी व लकड़ी की मदद से महिला को कुएं से निकालने के लिए अस्थायी स्ट्रेचर बनाया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।एएसआई देवेंद्र की बहादुरी: सूचना पाते ही पहुंचे और महिला को बचाया
सूचना मिलते ही एएसआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से रस्सी के सहारे महिला को बचाने के लिए 25 फुट गहरे कुएं में उतर गए। हालांकि कुएं में चार फुट ही पानी है। कुआं बरसों से बंद है और उसमें गंदा पानी जमा है। एएसआई रातभर नाइट डोमिनेशन के तहत ड्यूटी पर थे और सुबह पांच बजे घर पहुंचे थे, लेकिन सुबह आठ बजे उन्हें महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कुएं में उतरकर महिला की जान बचाई।
August 24, 2020

रोहतक : मदवि की पहली मेरिट लिस्ट 27, दूसरी दो सितंबर व तीसरी आठ सितंबर को

रोहतक : एमडीयू की पहली मेरिट लिस्ट 27, दूसरी दो सितंबर व तीसरी आठ सितंबर को

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज, गुरुग्राम  के शिक्षा सत्र 2020-21 में चार, पांच, छह वर्षीय इंटिग्रेटिड, आनर्स पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए दूसरी बार संशोधित शेड्यूल जारी किया है।

 रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू-सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज, गुरुग्राम के शिक्षा सत्र 2020-21 में चार, पांच, छह वर्षीय इंटिग्रेटिड, आनर्स पाठ्यक्रमों में दाखिलों  के लिए दूसरी बार संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
इससे पहले 10 अगस्त को दाखिला कार्यक्रम में संशोधन किया था। उसके मुताबिक 21 अगस्त को पहली वरीयता सूची जारी की जानी थी। इसके बाद दूसरी 28 अगस्त को और तीसरी मेरिट लिस्ट का डिस्पले 1 सितम्बर को किया जाना था। लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से यह सब नहीं पाया तो दूसरी बार दाखिला कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधन किया है।
August 24, 2020

बुजुर्ग महिला मारपीट मामला : पुलिस ने आरोपित बहु व उसकी मां को किया गिरफ्तार

सोनीपत : बुजुर्ग महिला मारपीट मामला : पुलिस ने आरोपित बहु व उसकी मां को किया गिरफ्तार

शहर थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 स्थित मकान में सास  को पीटने के मामले में आरोपित बहु व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।


सोनीपत : शहर थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 स्थित मकान में सास को पीटने के मामले में आरोपित बहु व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार  कर लिया हैं। आरोपित सरोज निवासी हमाऊपुर, ममता निवासी जुआं हैं। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया।
जहां से उन्हें करनाल जेल दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया पर हुई वीडियों वायरल के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सेक्टर-23 निवासी रामेहर ने 22 अगस्त को शिकायत देकर बताया कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता हैं। सुबह जल्दी घर से चला जाता हैं। घर पर उसके बच्चे व उसकी 82 वर्षीय मां रहती हैं। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर तैनात हैं। उसके साले ने उसे वीडियों भेजकर मारपीट करने व काम करवाने के मामले को लेकर अवगत करवाया।
August 24, 2020

पीटीआई भर्ती परीक्षा:4 अभ्यर्थियों से 8-8 लाख में किया पीटीआई परीक्षा में नकल कराने का सौदा, 5 गिरफ्तार

पीटीआई भर्ती परीक्षा:4 अभ्यर्थियों से 8-8 लाख में किया पीटीआई परीक्षा में नकल कराने का सौदा, 5 गिरफ्तार

पीटीआई भर्ती के परीक्षा केंद्रों पर कोरोना की गाइडलाइन का प्रयोग किया गया।

1983 पदों पर 9294 ने किया था आवेदन, नकल का प्रयास विफल दनौदा कलां का मंदीप जैमर ऑपरेटर बनकर पहुंचा था नकल करने

चंडीगढ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से शारीरिक शिक्षकों के चयन के लिए आयोजित परीक्षा में नकल करवाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने चार परीक्षार्थियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें दनौदा कलां वासी मंदीप जैमर ऑपरेटर कार्ड के साथ पकड़ा गया है। इस मामले में जहाजपुल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पर्यवेक्षक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मंदीप के अलावा 4 परीक्षार्थी खांडाखेड़ी वासी विक्रम, नारनौंद वासी भूपेंद्र, हिसार के पटेल नगर वासी सुनीता, बड़छप्पर वासी युद्धवीर को गिरफ्तार किया है।
पर्यवेक्षक ने शक होने पर पुलिस कर्मियों की सहायता से मंदीप को पकड़कर तलाशी ली थी। इस दौरान उसके पास से जैमर ऑपरेटर कार्ड बरामद किया था। हालांकि वह नकल करवाने में सफल नहीं हो सका। मंदीप से पूछताछ में बाकी आरोपियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ तो उन्हें भी काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी मंदीप ने खुलासा किया कि लितानी वासी रोहताश, खांडाखेड़ी वासी कपिल के साथ मिलकर सौदेबाजी हुई थी। परीक्षार्थियों को नकल करवाने के लिए 8-8 लाख रुपए में सौदा हुआ था। मंदीप ने परीक्षार्थी सुनीता को नकल करानी थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ओर से रविवार को आयोजित पीटीआई परीक्षा में 9294 में 7485 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। जबकि बर्खास्त किए जाने पर परीक्षा का विरोध कर रही बर्खास्त पीटीआई की शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का दावा है कि इनमें से परीक्षा देने केवल 120 अभ्यर्थी पहुंचे हैं। कुल 1983 पीटीआई की 2006 में शुरू हुई पीटीआई की भर्ती 2010 में पूरी हुई थी। इनमें 38 का निधन हो चुका है। कुछ रिटायर भी हो गए हैं। समिति का दावा है कि बाकी कोई परीक्षा देने नहीं गया। एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि 9294 अभ्यर्थियों में पांच जिलों में 7485 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।
नौकरी बहाली के लिए होगा संघर्ष, बराेदा से शुरू होगा पोल खोल अभियान
समिति, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान धर्मेंद्र पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वजीर सिंह गागौली व शौर्य चक्र विजेता दिलबाग जाखड़ ने कहा कि बर्खास्त पीटीआई ने टेस्ट का बहिष्कार किया है। नौकरी बहाली के साथ सरकार की नीतियों की पोल खोलने को अभियान बरोदा से चलेगा।
August 24, 2020

एजुकेशन:नीट के लिए हरियाणा में सिर्फ दो सेंटर, वो भी सबसे संक्रमित गुड़गांव और फरीदाबाद में

एजुकेशन:नीट के लिए हरियाणा में सिर्फ दो सेंटर, वो भी सबसे संक्रमित गुड़गांव और फरीदाबाद में

कई बार अलग-अलग डेट पर भी हुआ है नीट, कोरोना काल में एक ही दिन में हरियाणा के करीब 75 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे


चंडीगढ़ : काेराेनाकाल के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 13 सितंबर काे नीट और 1 से 6 सितंबर तक जेईई मेन्स कराए जाने की तैयारी है। नीट एक ही दिन में हाेगा और करीब 16 लाख अभ्यर्थी टेस्ट देंगे। हरियाणा के करीब 75 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जेईई मेंस के लिए 9 जिलों- पानीपत, करनाल, गुड़गांव, अम्बाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत, हिसार में सेंटर बनाए गए हैं। जबकि नीट के लिए राज्य में सिर्फ 2 सेंटर बनाए हैं।
वो भी सबसे ज्यादा संक्रमित गुड़गांव व फरीदाबाद में। इसलिए स्टूडेंट्स में परीक्षा से ज्यादा कोरोना का डर बना हुआ है। अनेक स्टूडेंट्स का सेंटर पंजाब, चंडीगढ़ में भी दिया गया है। यानी 200 किमी से ज्यादा का सफर करना पड़ेगा। बहुत से बच्चों ने एनटीए को ई-मेल कर प्रदेश में ही और सेंटर बनाने की मांग की है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि राज्य में कम से कम तीन-चार सेंटर और बनाने चाहिए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।
विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि पहले कई मौकों पर नीट की परीक्षा अलग-अलग समय पर कराई गई है। अब कोरोना को देखते हुए ऐसा किया जा सकता है। साल 2013 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के कारण नीट 10 से 15 दिन बाद हुआ था। 2016 में नीट-1 व नीट-2 अलग अलग हुए थे। 2019 में ओडिशा में चक्रवात के कारण बाद में परीक्षा ली गई थी।
छात्र बोले- कितनी सतर्कता बरत लें, रिस्क रहेगा, 15 अगस्त के प्रोग्राम टल सकते हैं, परीक्षा क्यों नहीं
सिरसा के हिमांशु का कहना है, 'मेरा सेंटर पंजाब के बठिंडा में आया है। बठिंडा भी पास नहीं है। कितनी भी सतर्कता बरतें, फिर भी रिस्क तो रहेगा। एनटीए की मेल पर हिसार में सेंटर बनाने की अपील की है। अनेक स्टूडेंट्स ने मेल किए हैं।' हिसार की किंजल कहती हैं, 'मैंने ग्लव्ज व मास्क लगाकर एग्जाम हॉल की तरह घर पर बैठकर देखा तो अहसास हो गया कि पेपर पूरा हो पाना कठिन है। मेरा सेंटर भी पंजाब में आया है। जब 15 अगस्त के प्रोग्राम पोस्टपोन हो सकते हैं तो परीक्षा क्यों नहीं।
परीक्षाएं टालने के लिए भूख हड़ताल, राहुल ने कहा-सरकार परीक्षार्थियाें के मन की बात सुने
काेराेना महामारी के बीच जेईई और नीट टालने की मांग के बीच ही रविवार काे देशभर में छात्राें ने एक दिन की भूख हड़ताल की। सीबीएसई पूरक परीक्षा के साथ यूजीसी-नेट, क्लैट, नीट और जेईई काे टालने की मांग काे लेकर हुई भूख हड़ताल में 4,200 विद्यार्थी शामिल हुए। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर अभियान भी छेड़ दिया है। इन परीक्षार्थियाें और उनके माता-पिता का साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'भारत सरकार विद्यार्थियों के मन की बात सुने और काेई सर्वमान्य समाधान निकाले।'
August 24, 2020

जाट आरक्षण आंदोलन:साढ़े चार साल में चार करोड़ से ज्यादा खर्च, एक मामला हाईकोर्ट में होने से रिपोर्ट नहीं हो रही फाइनल

जाट आरक्षण आंदोलन:साढ़े चार साल में चार करोड़ से ज्यादा खर्च, एक मामला हाईकोर्ट में होने से रिपोर्ट नहीं हो रही फाइनल

झा कमीशन के एक्सटेंशन पर गृह विभाग की आपत्ति गृह मंत्री ने तलब किया अब तक हुए खर्च का ब्योरा 7 जुलाई को हो चुका कमीशन का समय पूरा


चंडीगढ़ : हरियाणा में साढ़े चार साल हुए जाट आरक्षण आंदोलन की जांच कर रहे झा कमीशन की जांच अभी तक पूरी नहीं हई। एक बार फिर तीन माह का एक्सटेंशन मांगे जाने की फाइल पर इस बार गृह मंत्री अनिल विज ने ऑब्जेक्शन लगा दिया है। उन्होंने पहले इसके अब तक के खर्च का ब्यौरा मांगा था। लेकिन फिर इस पर एक और ऑब्जेक्शन लगाया गया है।
सूत्रों का कहना है कि कमीशन की जांच लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन प्रो वीरेंद्र सिंह का मामला अभी हाई कोर्ट में होने की वजह से यह रिपोर्ट सरकारी को नहीं सौंपी जा रही है। क्योंकि वीरेंद्र सिंह पर इस मामले में आरोप लगे थे और जब तक हाई कोर्ट में मामला है, उनके नाम का कहीं भी रिपोर्ट में जिक्र नहीं हो सकता। आयोग पर हर माह करीब सात-आठ लाख रुपए का खर्च हो रहा है। जो अब तक 4 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। बता दें कि कमीशन का 7 जुलाई को समय पूरा हो चुका है।
इसका और समय बढ़ाने के लिए सरकार के पास फाइल भेजी गई थी। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि झा कमीशन का समय बढ़ाने की फाइल आई थी। उसमें कुछ क्योरी है, उसके लिए लिखा गया है। इस पर अब तक हुए खर्च की जानकारी भी मांगी गई है। आंदोलन के मामले में आयोग में 97 गवाह पेश हुए हैं। जबकि आरोपियों की ओर से भी 14 गवाह पेश किए गए हैं। इनकी गवाही को बाकायदा पूरी तरह रिकॉर्डिंग की गई है। झा कमीशन को 2016 में 18 से 23 फरवरी तक हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ इसमें इसी तरह से 18 से 23 फरवरी के बीच रोहतक, झज्जर, सोनीपत, हिसार, जींद, भिवानी और कैथल में हुई दंगों की सियासी साजिश की जांच के लिए भी कहा गया था।

प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट के बाद हुआ था कमीशन का गठन

हरियाणा में फरवरी, 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन हुआ था। जिसमें राज्यभर में न केवल तोड़फोड़ हुई बल्कि 32 लोगों की जान भी चली गई थी। इस मामले की जांच के लिए पहले प्रकाश कमेटी का गठन किया था। जिसकी रिपोर्ट पर कुछ अधिकारियों पर कार्यवाही हुई थी। लेकिन बाद में अप्रैल, 2016 में रिटायर्ड जस्टिस एसएन झा की अध्यक्षता में आयोग का गठन हुआ। पहले छह माह के लिए आयोग बना, लेकिन बाद में इसका समय बढ़ता गया।
August 24, 2020

हरियाणा में उद्योगपतियों को उनके उनके उत्पादों की बेहतर कीमत मिलेगी, सरकार ने बनाई ये योजना

हरियाणा में उद्योगपतियों को उनके उनके उत्पादों की बेहतर कीमत मिलेगी, सरकार ने बनाई ये योजना

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार  ने अपने छोटे से छोटे उद्योग को आधुनिक तकनीक से लबरेज करके उसके उत्पादों को गुणवत्तापरक बनाने का निर्णय लिया है। इससे उद्योगपतियों को उनके उत्पादों की बेहतर कीमत मिलेगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रदेश के सूक्ष्म,लघु व मध्यम स्तर के उद्योगों को कोविड-19 (COVID-19) महामारी के दौरान भी पूरा सहयोग कर रही है। सरकार ने इस दिशा में फोकस करते हुए दो ग्रामीण एमएसएमई कलस्टरों में अत्याधुनिक 'कॉमन फैसिलिटी सेंटर'(सीएफसी) स्थापित करने की मंजूरी दी है। इससे बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां आधुनिक तकनीकों से लाभान्वित होंगी।

डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने 10 वीं राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में बताया कि नए सीएफसी से जिला सिरसा में फर्नीचर कलस्टर और जिला पानीपत में हैंडलूम एवं टेक्सटाइल कलस्टर को लाभ होगा। उन्होंने एमएसएमई निदेशालय द्वारा मंजूर की गई इन परियोजनाओं के बारे में राज्य सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया और बताया कि एमएसएमई राज्य के आर्थिक परिदृश्य का एक अभिन्न हिस्सा हैं और राज्य सरकार इन एमएसएमई पर फोकस करके इनको पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इन सीएफसी की मंजूरी से न केवल एमएसएमई इकोसिस्टम मजबूत होगा बल्कि तीसरे पक्ष के सेवा प्रदाताओं पर सूक्ष्म उद्योगों की निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।

 सीएफसी परियोजनाओं को मंजूरी दी 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 'राज्य मिनी कलस्टर विकास योजना' के तहत गठित 10 वीं राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक के दौरान इन सीएफसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत इन सीएफसी में सामान्य सुविधाएं स्थापित करने के किए राज्य सरकार 90 प्रतिशत अनुदान देगी। चौटाला ने कहा कि कुल 4.50 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश वाली इन दोनों परियोजनाओं के डिजाइन व फिनिशिंग से सम्बंधित सामान्य सुविधाओं को स्थापित करने के लिए राज्य सरकार 3.50 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि ये सीएफसी अगले छह महीने के भीतर स्थापित कर दिए जाएंगे और इससे सम्बंधित जिलों में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे, जबकि साथ ही साथ इनसे हजारों सूक्ष्म इकाइयों को अपनी उत्पादन लागत कम करने और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करने में फायदा मिलेगा।
August 24, 2020

महेंद्रगढ़ के गांव झगडौली राजपूत की घटना:पांच बच्चे चूर्ण समझ खा गए सल्फास, सभी पीजीआई रेफर

महेंद्रगढ़ के गांव झगडौली राजपूत की घटना:पांच बच्चे चूर्ण समझ खा गए सल्फास, सभी पीजीआई रेफर

गांव झगडौली राजपूत में शनिवार सुबह खेल रहे बच्चों ने रास्ते में पड़ी मिली डिब्बी से चूर्ण समझकर सल्फास खा लिया। जब दम घुटने लगा तो परिजन उन्हें महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार सुबह पहली कक्षा के 5 वर्षीय छात्र पूर्व, 4 वर्षीय छात्रा रुबी, 4 वर्षीय अक्षरा, कक्षा छठीं की छात्रा 12 वर्षीय प्रतिका व कक्षा तीसरी की 8 वर्षीय छात्रा नेहा घर से बाहर खेल रहे थे।

इन बच्चों को कूड़े के पास से एक डिब्बी मिली। बच्चों ने सल्फास को चूर्ण समझकर खा लिया। का दम घुटने लगा तो घर की तरफ दौड़े। परिजनों को डिब्बी दिखाई तो पता चला कि उसमें जहर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
August 24, 2020

मौसम:2010 के बाद अगस्त में सामान्य से अधिक बरसात, मॉनसून वापसी के संकेत नहीं

मौसम:2010 के बाद अगस्त में सामान्य से अधिक बरसात, मॉनसून वापसी के संकेत नहीं

चार एंटी साइक्लोन के बावजूद मेहरबान, 28 से फिर बरसातों का अच्छा दौर, 25 से बढ़ेगी जाएगी सक्रियता, सितंबर से भी उम्मीद


चंडीगढ़ : माॅनसून की सक्रियता भले ही अगले 48 घंटे कमजोर रहने वाली है, लेकिन अगस्त में सामान्य से 7 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। वर्ष 2010 के बाद यह पहली बार हुआ है। जब अगस्त में सामान्य से ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। एक से 22 अगस्त तक हरियाणा में 127.2 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य 118.5 एमएम होती है।
वर्ष 2010 में प्रदेश में अगस्त में 180.6 एमएम बरसात हुई थी, यह सामान्य से 10.3 फीसदी अधिक थी। इसके बाद अब 2020 में बरसात सामान्य से अधिक हुई है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 28 अगस्त से माॅनसून की बरसातों के अच्छे दौर की संभावना जताई है। इस स्पैल में भी खूब बरसात हो सकती हैं। हालांकि माॅनसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर है और यह 25 अगस्त से फिर सक्रियता पकड़ने लगेगी।

10 साल बाद माॅनसून सामान्य से ज्यादा

मानसून सीजन में भी सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश

प्रदेश में मॉनसून ने भले ही 24 जून को दस्तक दी थी, लेकिन मौसम विभाग एक जून से 30 सितंबर तक की अवधिक को माॅनसून की अवधि मानता है। एक जून से 22 अगस्त तक हरियाणा में 341.0 एमएम बरसात हो चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 321.3 एमएम बरसात होती है। यानी अब तक हरियाणा में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बरसात हुई है।

प्रदेश में अब तक 28.76 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसल बिजाई

प्रदेश में अब तक 28.76 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसलों की बिजाई हो चुकी है। यह लक्ष्य का 94.11 फीसदी है। यानी अभी करीब छह फीसदी बिजाई बाकी है। पिछले साल इस अवधि में 28.73 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बिजाई हुई थी। अबकी बार सबसे अधिक 13.23 लाख हेक्टेयर में धान, 4.37 लाख हेक्टेयर में बाजरा, 7.38 लाख हेक्टेयर में कपास, 1.13 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 1.43 लाख हेक्टेयर में ग्वार की बिजाई हुई है।

मौसम वैज्ञानिक बोले- सितंबर में भी बारिश

फिलहाल दो दिन माॅनसून कमजोर रहेगा, 25 से फिर सक्रियता पकड़ेगा। 28 अगस्त से अच्छी बरसातों का दौर शुरू होगा। अबकी बार माॅनसून सीजन के करीब दो माह में चार एंटी साइक्लोन आ चुके हैं। इससे माॅनसून की सक्रियता बीच-बीच में कमजोर होती रही है। सितंबर में भी काफी बरसात होने की उम्मीद है। -डॉ. सुरेंद्र पाल, निदेशक, आईएमडी, चंडीगढ़।

Sunday, August 23, 2020

August 23, 2020

हालात सामान्य होने तक नहीं होनी चाहिए परीक्षाएं - दिग्विजय चौटाला

 इनसो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर की जेईई व नीट की परीक्षा स्थगित करने की मांग

*- हालात सामान्य होने तक नहीं होनी चाहिए परीक्षाएं - दिग्विजय चौटाला*
*- कोरोना काल में जेईई और नीट परीक्षा के लिए 15 लाख युवाओं को खतरे में डालना ठीक नहीं - दिग्विजय*

*नई दिल्ली, 23 अगस्त।* छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर सितंबर में प्रस्तावित जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि देशभर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप दिनों-दिन फैलता जा रहा है और हर रोज 70 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने न सिर्फ छात्रों की शारीरिक सेहत बल्कि उनकी मानसिक सेहत पर भी बड़ा प्रभाव डाला है इसलिए कोरोना महामारी से हालात सामान्य होने तक नीट व जेईई की परीक्षाएं न करवाई जाए। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेईई व नीट की परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 15 लाख छात्र परीक्षा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देशभर में यातायात की सेवाएं पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पाई है और रेलवे ने भी सितंबर अंत तक अपनी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में जहां परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा तो वहीं इतनी भारी संख्या में जब परीक्षार्थी अपने घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें कोरोना संक्रमण के खतरे का सीधा सामना करना पड़ेगा। दिग्विजय ने ये भी बताया कि जहां भी अभी तक परीक्षाएं हुई है, वहां सरकार द्वारा जारी एसओपी लागू न हो पाने की वजह से बड़ी संख्या में छात्र कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल के इस समय में सामयिक व रोगजन्य बीमारियों के फैलने का खतरा वैसे भी काफी ज्यादा रहता है। 
                   
दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने नीट व जेईई परीक्षा करवाने की हरी झंडी दी है, तब से देश के अलग-अलग हिस्सों में कई परीक्षार्थियों के आत्महत्या करने के मामले भी सामने आये  है। उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों में परीक्षार्थियों में डर का माहौल है और उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। दिग्विजय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीट व जेईई की परीक्षाओं को कोरोना महामारी से हालात सामान्य व सुरक्षित होने तक स्थगित की जाए ताकि छात्रों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
August 23, 2020

फतेहाबाद:दो सड़क हादसे, पत्रकार की पत्नी और 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 10 घायल

फतेहाबाद:दो सड़क हादसे, पत्रकार की पत्नी और 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 10 घायल:-

फतेहाबाद में रविवार दोपहर को दो सड़क हादसे हो गए। इसमें दो की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। एक हादसे में पत्रकार का पूरा परिवार घायल हो गया। इस हादसे में दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों कारों में सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उपचार के दौरान पत्रकार की पत्नी की मौत हो गई। वही सभी घायल 9 लोगों को हिसार के लिए रेफर कर दिया है। वही दूसरे सड़क हादसे में 9 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है पहला हादसा
फतेहाबाद शहर में रह रहे पत्रकार रामकुमार भारती, 54 वर्षीय पत्नी कमलेश, बेटी राजबाला व बेटा मोनू रविवार को फतेहाबाद से अपने गांव ईशर जाने के लिए रिड्ज कार में निकले थे। दोपहर 12 बजे जैसे ही हांसपुर रोड से फोरलेन को पार कर रहे थे तो इसी दौरान हिसार से तेज गति से आ रही डिजायर गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शहर के डीसी कालोनी निवासी रामकुमार भारती, उसकी पत्नी कमलेश, बेटा मोनू व बेटी राजबाला गंभीर रूप से घायल हो गए। वही दूसरी कार में सवार जींद निवासी कुलदीप उसकी पत्नी मंजू, बेटी अलका, साली अंजू, बेटा हिंमाशु व अमन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान पत्रकार रामकुमार की पत्नी कमलेश की मौत हो गई। वही सभी 9 लोगों को हिसार रेफर कर दिया।
August 23, 2020

हनीट्रैप मामले में कांग्रेस नेता सुनील बिंझौल गिरफ्तार

पानीपत: हनीट्रैप मामले में कांग्रेस नेता सुनील बिंझौल गिरफ्तार

कांग्रेसी नेता पर हनीट्रैप  में एक पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों को फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। अब इसी केस में 30 लाख रुपये की वसूली के आरोप में सुनील को गिरफ्तार किया गया है।

पानीपत । महिला के साथ मिलकर पुलिसकर्मी व व्यापारियों को हनी ट्रैप  में फंसा कर ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेसी नेता सुनील बिन्झौल को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। वहीं साथी महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है पुलिस सुनील बिंझौल को फंसा रही है।
बिंझौल पर आरोप है कि उसने अपनी किराएदार के जरिए पुलिसकर्मी और दो दुकानदारों को हनीट्रैप में फंसाया और फिर ब्लैकमेल कर रहा था। तीनों का रेप केस में करीब 38 लाख में समझौता कराकर 30 लाख लेने का आरोप है। महिला ने 29 जुलाई को सेक्टर-13/17 महिला थाना में सनौली पुलिस चौकी के सिपाही सुरेंद्र दहिया, उद्यमी घनश्याम गुप्ता और सनौली के संजय रोहिल्ला पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसी केस में वसूली के आरोप में अब सुनील को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रेप का मुकदमा दर्ज करवाने वाली महिला तक पुलिस अभी नहीं पहुंचा पाई है। 
 डीएसपी वीरेंद्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर सुनील बिंझौल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 383 यानि डरा-धमकाकर पैसे एंठने, 120 बी यानि षड्यंत्र रचने और धारा 506 धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
August 23, 2020

हरियाणा:विरोध के बीच बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों की लिखित परीक्षा, सेंटरों पर चंद कैंडिडेट ही पहुंचे

हरियाणा:विरोध के बीच बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों की लिखित परीक्षा, सेंटरों पर चंद कैंडिडेट ही पहुंचे

पीटीआई ने दावा किया प्रदेश के करीब 1750 पीटीआई ने इस परीक्षा का बहिष्कार किया

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बर्खास्त कर दिए जाने के बाद से बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे पीटीआई

कैथल : प्रदेश सरकार ने भले ही शनिवार और रविवार को वीकएंड लॉकडाउन घोषित कर दिया हो लेकिन हरियाणा में रविवार को पीटीआई शिक्षकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा देने के लिए चंद कैंडिडेट ही सेंटरों पर पहुंचे हैं। कुरुक्षेत्र, कैथल में सेंटरों के बाहर न के बराबर ही कैंडिडेट नजर आए। वहीं दूसरी तरफ पीटीआई शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी है। रोहतक में आंदोलन कर रहे पीटीआई ने दावा किया प्रदेश के करीब 1750 पीटीआई ने इस परीक्षा का बहिष्कार किया है।

सुबह 11 बजे शुरू हुई एंट्री

परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे एंट्री शुरू हो गई, जो 12.30 बजे तक हो सकेगी। 12.30 बजे के बाद सेंटर पर एंट्री नहीं होगी। परीक्षा 1 बजे शुरू होकर 2.15 पर खत्म होगी।

ये है पीटीआई शिक्षकों का मामला

वर्ष 2010 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में 1983 पीटीआई शिक्षक भर्ती किए गए थे। भर्ती के बाद कुछ लोगों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया था कि सैकड़ों चयनित उम्मीदवारों का शैक्षिक रिकॉर्ड बेहद खराब है। ऐसे में महज मौखिक परीक्षा के आधार पर नियुक्ति कर ली गई। आरोप लगा था कि 90 फीसदी मेधावी उम्मीदवार मौखिक परीक्षा में बुरी तरह असफल रहे। उन्हें 30 में से 10 नंबर भी नहीं आए। इसी के साथ यह भी आरोप लगा था कि इंटरव्यू के लिए तय 25 अंक को बदलकर 30 कर दिया गया।

परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की गई है।

इन सबके मद्देनजर हाईकोर्ट ने पीटीआई भर्ती को रद्द कर दिया था। इसके बाद पीटीआई सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। इसके बाद अब पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट के फैसले को सही बताया था। अर्थात भर्ती को रद्द कर दिया था। अब मनोहर सरकार ने उन्हीं पीटीआई को मौका दिया है कि वे लिखित परीक्षा पास करके दोबारा नौकरी में आ सकते हैं। पीटीआई इस लिखित परीक्षा का विरोध कर रहे हैं, इस संबंध में उनका प्रदर्शन जिलास्तर पर जारी है।
August 23, 2020

पीटीआई भर्ती की परीक्षा आज:हटाए गए पीटीआई परीक्षा न देने पर अड़े, रोहतक से 50 लोग गुपचुप पलवल रवाना, वहीं करेंगे आंदोलन

पीटीआई भर्ती की परीक्षा आज:हटाए गए पीटीआई परीक्षा न देने पर अड़े, रोहतक से 50 लोग गुपचुप पलवल रवाना, वहीं करेंगे आंदोलन

रोहतक : नौकरी की बहाली को लेकर लगातार 69 दिन से संघर्ष कर रहे हटाए गए पीटीआई रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा नहीं देंगे। राेहतक में आंदाेलन कर रहे पीटीआई ने दावा किया प्रदेश के करीब 1750 पीटीआई ने इस परीक्षा का बहिष्कार किया है।
सरकार का विरोध करने के लिए अब वो पलवल में संयुक्त तौर से आंदोलन चलाएंगे। पलवल जाने के लिए रोहतक से शनिवार देर शाम 50 पीटीआई गुपचुप तौर पर रवाना हुए। इनका कहना है कि रोहतक में क्रमिक अनशन व धरना जारी रहेगा।
August 23, 2020

खेल:ओलिंपिक-पैरालिंपिक में क्वालीफाई करने पर तैयारी को मिलेंगे 5 लाख रुपए

खेल:ओलिंपिक-पैरालिंपिक में क्वालीफाई करने पर तैयारी को मिलेंगे 5 लाख रुपए

चंडीगढ : सरकार ने ओलिंपिक व पैरालिंपिक खेलों में क्वालीफाई खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस देगी। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योजना को मंजूरी दी है।
खेल मंत्री ने बताया कि पहले ओलिंपिक व पैरालिंपिक खेलने के बाद खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाती थी, जबकि तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि बेहद जरूरी है।
August 23, 2020

लापरवाही:जिस ब्लीचिंग से धोई जाती हैं बसें उसी से धुलवा रहे यात्रियों के हाथ

लापरवाही:जिस ब्लीचिंग से धोई जाती हैं बसें उसी से धुलवा रहे यात्रियों के हाथ

सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा सावधानी जरूरी, मगर बस स्टैंड की स्थिति उलट दिखी, भीड़ बढ़ी तो सतर्कता के नाम पर हो रही औपचारिकता

हिसार : काेविड 19 काे लेकर एक तरफ जहां सरकार संक्रमण काे रोकने के लिए लगातार प्रयास में जुटी है वहीं दूसरी ओर राेडवेज विभाग काेराेना काे बुलावा देता नजर आ रहा है। बस स्टैंड पर यात्रियाें के हाथ सेनिटाइज करने काे लेकर लापरवाही बरती जा रही है। राेडवेज कर्मचारी यात्रियाें के हाथ ब्लीचिंग युक्त पानी से धुलवा रहे हैं। जाेकि यात्रियाें के शरीर के लिए हानिकारक साबित हाे सकता है और वायरस रोधी हो भी या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता।

जायजा लिया गया ताे सामने आया खेल

स्थान - दाे नंबर गेट-समय 11 बजकर 40 मिनट : यहां खड़े राेडवेज कर्मचारी से भास्कर संवाददाता ने हाथ सेनिटाइज करने के लिए कहा गया। हाथ सेनिटाइज करने के बाद शक हाेने पर कर्मचारी से कहा कि ये ताे पानी है ताे कर्मचारी ने भी हंस कर जबाब दे दिया कि हां जी पानी ही है। इसके बाद मामला जब एसएस ऑफिस में पहुंचा ताे एसएस द्वारा कर्मचारी काे सेनिटाइज की बाेतल अलमारी से निकाल कर दी गई।
मुझे सूचना नहीं,लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी
सेनिटाइज के लिए क्या प्रयाेग किया जा रहा है मुझे सूचना नहीं है। हमने इसके लिए अलग कमेटी बनाई है। मामले का पता करके लापरवाही करने वाले के खिलाफ सख्त कदत उठाया जाएगा। राहुल मित्तल, जीएम हरियाणा राेडवेज हिसार

स्टाेर में रखा है ड्राम, वहीं से सभी कर्मचारी भरते हैं

सेनिटाइजर भरा ड्रम स्टाेर में रखा है। वहीं से सभी कर्मचारी बाेतलाें में भरकर लाते हैं। हमें नहीं पता की उसमेंं सेनिटाइजर है या पानी। सूरजमल, एसएस हरियाणा राेडवेज, हिसार
डिमांड की है साेमवार काे आएगा सेनिटाइजर
डिपाे पर सेनिटाइजर खत्म हाे गया है। ब्लीचिंग पाउडर से ही बसें सेनिटाइज करते हैं और उसी से यात्रियाें के हाथ साफ करवाए जा रहे हैं। सेनिटाइज कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ है। राजबीर, नाजर
August 23, 2020

जेजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषित, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जननायक जनता पार्टी ने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डा. केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही जेजेपी ने हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी द्वारा जारी की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में गुड़गांव निवासी अनंतराम तंवर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के सोनीपत से वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगी, महेंद्रगढ़ से राव कंवर सिंह कलवाड़ी, पानीपत से बहन फूलवती, पानीपत से जेजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान तथा पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को जेजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

सिरसा से जेजेपी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। पार्टी ने हिसार निवासी राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। गुड़गांव निवासी दलबीर सिंह धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया है।
August 23, 2020

हरियाणा:सीएम हाउस के दो और कर्मचारी संक्रमित मिले; प्रदेश में 1161 नए केस आए, 12 मरीजों की कोरोना से मौत-

हरियाणा:सीएम हाउस के दो और कर्मचारी संक्रमित मिले; प्रदेश में 1161 नए केस आए, 12 मरीजों की कोरोना से मौत-

मुख्यमंत्री आवास में आईटी सलाहकार व नौ कर्मचारियों के बाद अब दो कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 1161 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार को पार कर गया। इससे रिकवरी रेट में 0.59 फीसद की गिरावट आई है जबकि पॉजिटिव रेट में 0.1 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 600 मरीज कोरोना को मात देकर घर भी लौटे हैं, वहीं 12 की कोरोना से मौत हो गई। 217 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 189 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 28 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

प्रदेश में 53,290 हुए कुल संक्रमित

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 53,290 पर पहुंच गई, जिसमें से 44,013 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8680 एक्टिव मरीज हैं। शनिवार को 21 जिलों में सबसे ज्यादा यमुनानगर में 157, गुड़गांव में 102, फरीदाबाद में 97, करनाल में 91, अंबाला में 90, पानीपत में 78, पंचकूला में 66, कैथल में 65, रेवाड़ी में 62, कुरुक्षेत्र में 51, सोनीपत में 48, हिसार में 43, रोहतक में 39, सिरसा में 33, फतेहाबाद में 32, भिवानी में 31, नारनौल में 22, जींद में 19, पलवल में 18, झज्जर में 13 तथा नूंह में 4 संक्रमित मिले।

इन जिलों में डिस्चार्ज हुए मरीज

इसके साथ ही फरीदाबाद में 108, गुड़गांव में 94, अंबाला में 72, सोनीपत में 38, कैथल में 36, करनाल में 30, भिवानी में 26, कुरुक्षेत्र में 25, रेवाड़ी में 23, पंचकूला व नारनौल में 21-21, हिसार में 20, जींद में 18, पलवल में 16, झज्जर व फतेहाबाद में 14-14, यमुनानगर में 11, सिरसा में 9 तथा पानीपत व नूंह में 2-2 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं यमुनानगर में 3, कुरुक्षेत्र में 2, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, पंचकूला, सिरसा व जींद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

82.59 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 94,4764 पर पहुंच गया है, जिसमें 88,5193 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6281 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.68 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 82.59 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 33 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 37269 पर पहुंच गया है। कोरोना से 597 मौतों से मृत्युदर 1.12 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 597 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 597 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 422 पुरूष और 175 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 160, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 41, पानीपत में 38, रोहतक में 27, अंबाला में 24, करनाल में 22, कुरुक्षेत्र में 23, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 15, नूंह में 13, हिसार में 12, पलवल में 11, सिरसा व पंचकूला में 10-10, भिवानी में 9, जींद में 8, फतेहाबाद व कैथल में 4-4 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
August 23, 2020

मुफ्त में सब्जी लेने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वीडियो वायरल हुआ था

मुफ्त में सब्जी लेने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वीडियो वायरल हुआ था

पिछले कुछ समय से झज्जर रोड पर मंडी के आसपास लगती दुकानों से पुलिसकर्मी  मुफ्त में सब्जी ले रहे थे। रुपये मांगने पर दुकानदार को धमका देते थे। जब शुक्रवार को दो पुलिसकर्मी सब्जी लेने लगे तो किसी जागरूक व्यक्ति ने उनकी करतूत कैमरे में कैद कर ली।

बहादुरगढ़ : झज्जर रोड पर विक्रेताओं से मुफ्त सब्जियां लेने के मामले में दोनों पुलिस कर्मियों  के खिलाफ अधिकारियों ने एक्शन लिया है। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसी के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच  भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने ये साफ कहा है कि दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
दरअसल, कोरोना के चलते मुख्य सब्जी मंडी बंद हो गई थी। मंडी बंद होने के बाद जगह-जगह सब्जियों की बिक्री शुरू हो गई। झज्जर रोड पर भी मंडी के सामने सब्जियाें की रेहड़ी-दुकानें लगती हैं। पिछले कुछ समय से झज्जर रोड पर मंडी के आसपास लगती दुकानों से पुलिसकर्मी मुफ्त में सब्जी ले रहे थे। रुपये मांगने पर दुकानदार को धमका देते थे। अवैध तरीके से बैठे होने के कारण सब्जी वाले भी ज्यादा विरोध नहीं कर पाते थे। कई दिनों से पुलिस कर्मियों का मुफ्त में सब्जी लेने का सिलसिला जारी था। जब शुक्रवार को दो पुलिसकर्मी सब्जी लेने लगे तो किसी जागरूक व्यक्ति ने उनकी करतूत कैमरे में कैद कर ली।
यह वीडियो फुटेज बेहद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। शनिवार को समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई तो विभाग भी हरकत में आया। मामला सेक्टर-6 थाना क्षेत्र का था। दोनों पुलिस कर्मियों की पहचान हो गई। मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने इन दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, सेक्टर-6 थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों को लाइन हाजिर करने के साथ-साथ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
August 23, 2020

गुरुग्राम में फ्लाइओवर का हिस्सा गिरा, रात होने की वजह से टला बड़ा हादसा

गुरुग्राम में फ्लाइओवर का हिस्सा गिरा, रात होने की वजह से टला बड़ा हादसा

गुरुग्राम : गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर का हिस्सा गिर गया है। गनीमत की बात यह रही कि रात का वक्त होने की वजह से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही लोगों ने फ्लाइओवर का हिस्सा गिरते देखा तो फोटो और वीडियो बनाने शुरु कर दिये।

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सोहना रोड पर पुल बन रहा है। इसका हिस्सा निर्माणाधीन है, लेकिन रात के करीब 11 बजे पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिसके बाद वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि यह बादशाहपुर एलिवेटेड हाईवे का फ्लाईओवर का हिस्सा है।

दिल्ली-अलवर हाईवे वे पर सुभाष चौक से बादशाहपुर के आगे तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। रात एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 11 और 12 के बीच एलिवेटेड रोड का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। एक पिलर के बीच करीब 30 मीटर की दूरी होती है।

गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना तक का यह प्रोजेक्ट करीब दो हजार करोड़ रुपये का है। प्रोजेक्ट का टेंडर ओरिएंटल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के पास है। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड शैलेश सिंह ने बताया कि एलिवेटेड रोड का जो हिस्सा गिरा है। वह तार के माध्यम से बंधा हुआ था। एकदम गिरने की बजाय वह धीरे-धीरे नीचे आया है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गनीमत की बात यहां पर यह रही कि रात का समय होने के कारण ज्यादा ट्रैफिक नहीं होता है और लोग भी इसके आसपास नहीं थे। जिस वजह से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। अब NHAI ने फ्लाइओवर के हिस्से के गिरने की जांच करवाने के आदेश दिये हैं।
August 23, 2020

महेंद्रगढ़ के गांव झगडौली राजपूत की घटना:पांच बच्चे चूर्ण समझ खा गए सल्फास, सभी पीजीआई रेफर

महेंद्रगढ़ के गांव झगडौली राजपूत की घटना:पांच बच्चे चूर्ण समझ खा गए सल्फास, सभी पीजीआई रेफर

महेंद्रगढ़ : गांव झगडौली राजपूत में शनिवार सुबह खेल रहे बच्चों ने रास्ते में पड़ी मिली डिब्बी से चूर्ण समझकर सल्फास खा लिया। जब दम घुटने लगा तो परिजन उन्हें महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार सुबह पहली कक्षा के 5 वर्षीय छात्र पूर्व, 4 वर्षीय छात्रा रुबी, 4 वर्षीय अक्षरा, कक्षा छठीं की छात्रा 12 वर्षीय प्रतिका व कक्षा तीसरी की 8 वर्षीय छात्रा नेहा घर से बाहर खेल रहे थे।
इन बच्चों को कूड़े के पास से एक डिब्बी मिली। बच्चों ने सल्फास को चूर्ण समझकर खा लिया। का दम घुटने लगा तो घर की तरफ दौड़े। परिजनों को डिब्बी दिखाई तो पता चला कि उसमें जहर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
August 23, 2020

डॉक्टर साहब को तीन दिन बाद पहनना था सेहरा, कोरोना ने डाल दिया अड़ंगा

डॉक्टर साहब को तीन दिन बाद पहनना था सेहरा, कोरोना ने डाल दिया अड़ंगा

जींद : (संजय तिरँगाधारी ) सामान्य अस्पताल में मैडिकल आफिसर के पद पर कार्यरत 28 वर्षीय चिकित्सक ने कोरोना संक्रमण  के चलते एंटीजिन किट से सैंपलिंग करवाई थी। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह भी है कि मैडिकल आफिसर की शादी 25 अगस्त को निर्धारित की गई थी।
पॉजिटिव रिपोर्ट ने शादी में अड़ंगा डाल दिया। मैडिकल आफिसर को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही परिजनों व उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में मैडिकल आफिसर समेत आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिसमें तीन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। जिसके साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 477 तक जा पहुंचा गया है।
अब तक जिले में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दो पॉजिटिव व्यक्तियों की रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव रही है। 334 लोग पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 133 एक्टिव केस है। जिनमें से 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग बाहरी मान रहा है।
August 23, 2020

पंचकूला:मां-बेटी से मारपीट के आरोपी आईजी होमगार्ड पंचकूला में गिरफ्तार

पंचकूला:मां-बेटी से मारपीट के आरोपी आईजी होमगार्ड पंचकूला में गिरफ्तार

पंचकूला में हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर नशे में अपनी महिला कुक के घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौच का आरोप है। घटना शुक्रवार रात की है। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पिंजौर पुलिस स्टेशन में महिला व एक अन्य व्यक्ति ने आईजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला कुक अंजली और उसकी बेटी का आरोप है कि कंसल उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं। शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त को आईजी हेमंत कंसल रात 8 बजे शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जैसे ही उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो कलसन ने उसके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। आरोप है कि कलसन ने पास वाले वाले घर की भी घंटी बजाई। जैसे ही एक महिला ने गेट खोला तो उसने उसे जोर से धक्का दिया। महिला जोर से चिल्लाई। इससे उसका पति भी बाहर आया, तो उसके साथ आईजी ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आईजी की कार को घेर कर पुलिस बुला ली।

दो मामले दर्ज, एक में मिली बेल

पुलिस आईजी को जिप्सी में पिंजौर थाने ले गई। पिंजौर पुलिस ने आरोपी आईजी पर दो शिकायतों में दो अलग-अलग केस दर्ज किए। थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी आईजी कलसन काे शनिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत से सत्येंद्र सिंह के केस में आरोपी को बेल दे दी गई जबकि वॉलंटियर कुक अजंली के केस में 24 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
August 23, 2020

री-वैल्यूएशन से बढ़े छह अंक तो रोहतक की टॉपर को पछाड़ मोखरा की आकृति बनी जिले में टॉप

री-वैल्यूएशन से बढ़े छह अंक तो रोहतक की टॉपर को पछाड़ मोखरा की आकृति बनी जिले में टॉप

रोहतक : हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के आए परिणाम में सेकेंड  पॉजीशन पर आने वाली आकृति अब जिले की टॉपर होगी। जबकि हरियाणा में अब इस छात्रा का तीसरा स्थान होगा।

रोहतक/महम : हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा के आए परिणाम में सेकेंड पॉजीशन पर आने वाली आकृति अब जिले की टॉपर  होगी। जबकि हरियाणा में अब इस छात्रा का तीसरा स्थान होगा। मोखरा खास निवासी आकृति पुत्री नरेंद्र चौधरी ने बोर्ड में री-वैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया था।
जिसके बाद दौबारा से हुई चेकिंग  में बोर्ड द्वारा छात्रा के 6 अंकों की बढ़ौतरी की है। अब छात्रा के 500 में से 496 अंक हो गए हैं, जबकी 493 अंक पाने वाली छात्रा को रोहतक जिले की टॉपर मानी गई थी।
जज बनना चाहती है आकृति
छात्रा आकृति ने बताया कि वह जज बनना चाहती है। जज बनने का सपना उसने सातवीं कक्षा में पढ़ते समय ही देखा था। छात्रा के पिता नरेंद्र चौधरी जो पेशे से डाक्टर हैं तथा गांव में ही अपना क्लीनिक चलाते हैं।
पिता कहना है कि उनकी बेटी ने जो सपना देखा है उसको वह जरूर हासिल करेगी। उस पर हमें पूरा भरोसा है। मां अंजू रानी का कहना है कि हालांकि बेटी ज्यादा समय पढ़ाई नहीं करती, लेकिन जब भी पढ़ने बैठती है मन लगाकर पढ़ती है।
छात्रा ने अब बीए एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए अप्लाई कर दिया है। छात्रा ने 12वीं तक की पढ़ाई आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाना से की है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक व परिजनों ने खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
August 23, 2020

अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से नाम हटाए जाने पर सवाल उठाने वाली ओलिंपियन साक्षी मलिक से तीखे सवाल, कहा-सरकार ने हकीकत छुपाई है,बड़ी नौकरी बता छोटी ऑफर की

अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से नाम हटाए जाने पर सवाल उठाने वाली ओलिंपियन साक्षी मलिक से तीखे सवाल, कहा-सरकार ने हकीकत छुपाई है,बड़ी नौकरी बता छोटी ऑफर की

हरियाणा बुलेटिन न्यूज़ :साक्षी मलिक ने केंद्र व राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाए,खेल मंत्री से पूछा-अर्जुन अवाॅर्ड के लिए कौन सा मेडल जीतकर लाऊं

सोनीपत : देश की पहली ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने अर्जुन अवॉर्ड से उनका नाम बाहर किए जाने के बाद केंद्र व राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने देश के खेल मंत्री से पूछा है कि अर्जुन अवाॅर्ड के लिए कौन सा मेडल जीतकर लाऊं। वहीं, उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार ने भी जॉब के नाम पर एमडीयू खेल निदेशक की बात कह कुश्ती की खेल निदेशक बनने का ऑफर देकर गुमराह किया। उन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिलने और जॉब का ऑफर मिलने के बावजूद क्यों सवाल उठाए, पढ़िए सवाल जवाब।
Q. आपको जब अर्जुन अवाॅर्ड से बड़ा खेल रत्न मिल चुका है तो सवाल उठाना कितना जायज है?
A. वह मेरे लिए महज एक अवाॅर्ड नहीं है, बल्कि वह ख्वाहिश है जो मैंने खेल जीवन की शुरुआत में की थी।
Q. आपके खिलाड़ी साथियों का कहना है कि कोई एमए के बाद बीए करता है क्या?
A. राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड का अपना महत्व है, लेकिन अर्जुन अवाॅर्ड के मायने ही अलग हैं। सरकार चाहे तो नीति में बदलाव कर सकती है अथवा कहे कि वे इस अवाॅर्ड के लिए और क्या करें। वैसे अवाॅर्ड के लिए तय मापदंड के मुताबिक पदक ताे पहले ही जीत चुकी हूं।
Q. आपका कहना है कि सरकार ने 'न जमीन दी, न नौकरी', जबकि अनिल विज ने कहा है कि आपने ही नौकरी का ऑफर रिफ्यूज की?
A. यह गलत बात है। हकीकत को छुपाया गया। सरकार ने एमडीयू के खेल निदेशक की नहीं बल्कि विवि में कुश्ती खेल की निदेशक की जॉब ऑफर की थी। जबकि कुछ खिलाड़ियों को छोटी प्रतियोगिता में मेडल के बावजूद जाॅब में प्रमोट किया जा रहा है। खेल नीति में साफ है कि ओलिंपिक मेडलिस्ट को पांच सौ गज जमीन दी जाएगी, मैं कई साल से प्रयास कर रही हूं, लेकिन नहीं मिली।
Q. आपका कहना है कि आपकी उपलब्धियों को सरकार नजरअंदाज कर रही है?
A. क्योंकि मेरे साथ निरंतर ऐसा हो रहा है। चाहे बात जॉब की हो या जमीन की अथवा अब अवाॅर्ड की। जब दूसरे खिलाड़ियों को सम्मानित पद दिए जा रहे हैं।
August 23, 2020

उपलब्धी:पर्वतारोही अनिता कुण्डू को तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

उपलब्धी:पर्वतारोही अनिता कुण्डू को तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति

हिसार : अनिता कुण्डू का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड के लिए किया गया है। पर्वतारोहण में इनकी उपलब्धियों को देखते हुए चयन समिति ने इनके नाम का चयन किया था, जिसपर खेल मंत्री किरिन रिजिजू ने अनिता के नाम पर मोहर लगा दी। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान अनीता कुंडू काे मिलेगा।
29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर ये दिया जाएगा। अबकी बार इस अवॉर्ड के लिए 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए देने पर विचार किया जा रहा है। ये पर्वतारोहण के साहसिक खेल में भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।

2009 में पर्वतारोहण के बेसिक, एडवांस के साथ सभी कोर्स पास किए। 18 मई 2013 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया।

2017 में फिर चीन के रास्ते से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई, 60 दिन के कड़े संघर्ष के बाद 21 मई 2017 को एवरेस्ट फतेह किया। नेपाल और चीन दोनों ही रास्तों से माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली हिंदुस्तान की इकलौती बेटी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
August 23, 2020

गड़बड़ी:7.5 करोड़ के रिटर्न को भेजे 150 करोड़ के फर्जी बिल, डेढ़ माह पहले पकड़ी थी फर्जी बिलिंग

गड़बड़ी:7.5 करोड़ के रिटर्न को भेजे 150 करोड़ के फर्जी बिल, डेढ़ माह पहले पकड़ी थी फर्जी बिलिंग

सोनीपत के फर्म संचालक को दस्तावेजों में हेर-फेर का दोषी माना

रोहतक : साेनीपत जिले के एक कारोबारी ने जीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के एक माह में बादाम के तेल का कारोबार कागजों पर 150 करोड़ रुपए दिखाकर साढ़े सात करोड़ की जीएसटी चोरी का प्रयास किया। कारोबारी ने मारुति ट्रेडर्स के नाम से जनवरी 2020 में विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 5 महीने तक संचालक ने कारोबार की जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं की।
छठे महीने जैसे ही संचालक ने फाइल रिटर्न की ताे रोहतक जीएसटी आयुक्तालय की एंटी एवेजन शाखा के उच्चाधिकारियों की ओर से किए जा रहे सर्वे में जुटी टीम की इस पर नजर पड़ गई। टीम काे जीएसटी चाेरी का संदेह हुआ। जांच में जीएसटी चाेरी का भेद खुल गया। उच्चाधिकारियों ने टीम गठित कर सोनीपत के फर्म संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
आयुक्तालय के उच्चाधिकारी बताते हैं कि टीम ने सोनीपत में जाकर फर्म के पते की जांच की तो वहां पर कुछ नहीं मिला। साढ़े 7 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि फर्म संचालक के खाते में सरकार की ओर से ट्रांसफर की जाती इससे पहले आयुक्तालय के कमिश्नर विजय मोहन जैन के आदेश पर आरोपी के फर्म के नाम पर खुले बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। रोहतक आयुक्तालय की टीम की ओर से फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद आरोपी फर्म संचालक ने ग्रेटर नोएडा में फेक बिल लेने का फर्जीवाड़ा किया है। अब गिरफ्तारी को टीमें गठित की हैं।

78 फेक बिलों से कच्चा माल खरीदना दिखाया

आयुक्तालय के जांच अधिकारी बताते हैं कि सोनीपत की फर्म मारुति ट्रेडर्स के संचालक ने एक 78 फेक इनवाइस के जरिए बादाम का तेल तैयार करने के लिए कच्चा माल खरीदना दिखाया। चंद दिनाें में 150 कराेड़ रुपए का कारोबार रिटर्न में दिखा दिया। आरोपी फर्म संचालक सरकार की ओर से दी जाने वाली साढ़े सात करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि पाने के लिए क्लेम करता, इससे पहले की एंटी एवेजन शाखा के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए नुकसान से बचा लिया।

जून 2019 में सोनीपत में मिला था 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का केस

सीजीएसटी विभाग की एंटी एवेजन टीम ने जून 2019 में साेनीपत जिले के आरोपी फर्म संचालक को दो बाेगस फर्म शाह इंपैक्स व ऑर्चिड ओवरसीज नाम से सीजीएसटी विभाग में रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटी नंबर लिया था। आरोपी ने दो साल में 18 शहरों में 142 लोगों को फेक इनवाइस जारी कर 254 करोड़ रुपए का टर्न ओवर दिखाया। इसके बाद सरकार से 38 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट का भुगतान पाने के लिए क्लेम कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदेहास्पद लगा, जिस पर सीजीएसटी कमिश्नर विजय मोहन जैन व तत्कालीन अपर आयुक्त महेंद्र सिंह ने एंटी इवेजन टीम के प्रभारी व अपर आयुक्त अनिल रावल को फर्म के पते पर जाकर वेरिफिकेशन करने को कहा। 18 जून 2020 को टीम सोनीपत में फर्म के पते पर पहुंची तो वहां पर एक बैंक्वेट हॉल मिला। आरोपी फर्म संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद सुनारिया जेल भेज दिया था। अब जमानत पर है।
August 23, 2020

बरोदा की जनता को भाजपा से उम्मीदें, कमल का फूल खिलेगा बरोदा में : सोमवीर सांगवान

बरोदा की जनता को भाजपा से उम्मीदें, कमल का फूल खिलेगा बरोदा में : सोमवीर सांगवान

विधायक सांगवान ने हलके के गांवों का दौरा कर दी योजनाओं की जानकारी 

चंडीगढ़, 22 अगस्त-हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में भय-भ्र्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर लगाम लगाई है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से काबिलियत के आधार पर नौकरियां देकर उनमें सरकारी तंत्र के प्रति भरोसा जगाने का काम किया है। श्री मनोहर लाल ने ईमानदारी के साथ प्रदेश के विकास को गति दी है और बतौर मुख्यमंत्री वे जनता की पहली पसंद हैं।
        सोमवीर सांगवान ने कहा कि मौजूदा सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणा एक की तर्ज पर पूरे प्रदेश और हर प्रदेशवासी को ध्यान में रखते हुए इलाकावाद की राजनीति से ऊपर उठकर पूरे हरियाणा में समान विकास कार्य करवाए हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने खुले दिल से भाजपा का समर्थन किया है। विकास के लिए जिस तरह से समस्त प्रदेश भाजपा पर भरोसा जताया है उसी तरह बरोदा की जनता की उ मीदें भी भाजपा पर ही टिकी हुई हैं। इस उप-चुनाव में यहां भी कमल खिलेगा।
        पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमवीर सांगवान ने ये बातें आज बरोदा हलके के गांवों के दौरे के समय कही। उन्होंने हलके के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।
        उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए हर तरह की जन सुविधाओं को सुदृढ़ किया है। विशेष रूप से बिजली, पानी तथा सडक़ों को बेहतर किया गया है। इससे लोगोंं में वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने रभड़ा व बली ब्राह्मणान गांवों में लोगों से सीधे संपर्क साधते हुए बरोदा उप-चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील भी की।      
        इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष व राई हलके से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बरोदावासियों के लिए हिस्सेदारी करने का यह अच्छा मौका है और उन्हें इससे चूकना नहीं चाहिए।
        इस अवसर पर बलजीत मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, पहलवान योगेश्वर दत्त, राजबीर सिंह, भलेराम नरवाल और श्यामलाल वशिष्ठ समेत कई मौजिज व्यक्ति मौजूद थे।
August 23, 2020

एजुकेशन अपडेट:पढ़ाई की स्पीड तेज करने को एमडीयू बढ़ा रही ई-कंटेंट का दायरा, रोज लग रही 3 घंटे की ऑनलाइन क्लास:

एजुकेशन अपडेट:पढ़ाई की स्पीड तेज करने को एमडीयू बढ़ा रही ई-कंटेंट का दायरा, रोज लग रही 3 घंटे की ऑनलाइन क्लास:

कोरोना काल में काॅलेज खुलने के आसार नहीं दिख रहे। एमडीयू ने पढ़ाई का नुकसान बचाने के लिए डिजिटल लर्निंग पर फोकस बढ़ा दिया है। वर्ष 2017 में बनी डिजिटल लर्निंग मॉनिटरिंग सेल को बदलकर डिजिटल लर्निंग सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। अब बनारस हिंदू विवि और साइबर सिटी गुरुग्राम की तर्ज पर डिजिटल लांज बनाने की तैयारी है।

नई बिल्डिंग का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है, ताकि आने वाले सत्र में एमडीयू में स्टूडेंट्स डिजिटल लांज के जरिए लेक्चर वीडियो, ई-क्लास, ई-कंटेट, रिसोर्स, डाक्यूमेंट्स, पीडीएफ व पीपीटी की फाइल को अपलोड व डाउनलोड करने की पूरी सहूलियतों का फायदा उठा सकें। अभी एमडीयू में विद्यार्थियों की 3 घंटे की ऑनलाइन क्लास गूगल मीट पर चल रही है। इसमें 15-15 मिनट के ब्रेक में 45-45 मिनट के लेक्चर दिए जा रहे हैं। एमडीयू का ई-कंटेंट बढ़ाने पर जोर है। आईएलएमएस गुजरात का 337 कोर्स का ई-कंटेंट पढ़ सकेंगे। एमडीयू में सैंपल सर्वे के तहत पढ़ाई कर रहे फिलहाल 70 से 80 फीसदी स्टूडेंट्स के पास डिजिटल लर्निंग के लिए स्मार्टफोन व लैपटाप की सुविधा है।

एमडीयू ने लाइव क्लासरूम के लिए खरीदे 90 वेबकैम

एमडीयू ने अलग से डाटा सेंटर तैयार किया है। ये कोर्स वाइज ई-कंटेट उपलब्ध कराता है। ज्यादा बड़ा डाटा बैंक होने की वजह से अलग से सर्वर से जोड़ा है। एक वेब पोर्टल बनाया गया है। लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम यानि एलएमएस के नाम से वेब पोर्टल पर सभी पाठ्यक्रमों की सामग्री को डाला गया है। अभी कंटेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हरेक क्लासरूम से ऑनलाइन लाइव क्लास देने के लिए 90 वेबकैम खरीदे गए हैं। ये इंटीग्रेटेड एचडी वेबकैम हैं, जिसमें कैमरा के साथ माइक्रोफोन भी यूज कर सकते हैं।