Breaking

Sunday, August 30, 2020

August 30, 2020

हरियाणा में सोमवार मंगलवार को नहीं होगा लॉक डाउन, जानिये वजह

हरियाणा में सोमवार मंगलवार को नहीं होगा लॉक डाउन, जानिये वजह

चंडीगढ : हरियाणा में सोमवार- मंगलवार को लॉक डाउन नहीं लगेगा। अनिल विज ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 में प्रदेश सरकारों को लॉक डाउन करने का अधिकार नहीं दिया है, इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त का सोमवार और मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का आदेश वापिस ले लिया है । इसलिए अब कोई लॉक डाउन नहीं होगा।

बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले 21 अगस्त को शनिवार-रविवार को लॉक डाउन लगाया था। लेकिन 28 अगस्त को ये फैसला लिया गया था कि अब शनिवार-रविवार नहीं, बल्कि सोमवार-मंगलवार को लॉक डाउन होगा। लेकिन अब गृह मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब कोई लॉक डाउन नहीं लगेगा।
August 30, 2020

आपकी एक मुस्कान किसी के चेहरे को कर सकती है तनाव मुक्त : जागलान


आपकी एक मुस्कान किसी के चेहरे को कर सकती है तनाव मुक्त : जागलान

जींद : जीवन को कोरोना काल में तनाव मुक्त कैसे बनाया जा सकता है, कैसे हम तनाव से दूर रह कर अपने आपको जिंदादिल बना सकते है। इसी विषय को लेकर रविवार को ब्लू ओशियन फाउंडेशन संस्था ने हुडा काम्पलैक्स में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में मुख्यातिथि के तौर महिला एवं बाल आयोग के सदस्य नरेश जागलान ने शिरक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला प्रधान राजीव यादव ने की। इस अवसर पर नरेश जागलान ने कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कोई भी कार्य करते समय उसमें सेवा भाव जरूर देखना चाहिए। हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कराट जरूर रखना ताकि दूसरे लोगों को खुशी दी जा सके। उन्होंने बताया कि हमें सकारात्मक रहकर कार्य करना चाहिए ताकि हम उसको अच्छे से सीख पाएं। जीवन में अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है उसके लिए हमारी सकारात्मक सोच, निस्वार्थ भाव से किया गया हमारा कार्य हमें अपनी मंजिल की ओर पहुंचाने का काम करेगा। इस वर्कशॉप में कई विद्यार्थियों ने पूछा कि हम किस प्रकार से अच्छे से पढ़ाई करे। उन्होंने बताया कि किसी भी विषय को बेहतर तरीके से करने के लिए हमें विषय को रटने की बजाय उसको समझने का प्रयास करना होगा और लिखने की आदत डालनी होगी तभी हम बेहतर तरीके से विषय को सीख पाएंगे। इस मौके नरेश जागलान ने कहा कि किसी भी कार्यक्षेत्र में अपने आपको मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप जमीनी स्तर पर अपने आपको लेकर आएं। आपका एक-एक कदम आपको उन लक्ष्यों की तरफ लेकर जाएगा जो आपने निर्धारित किए हुए है। वर्कशॉप में संस्था के जिला प्रधान राजीव यादव व जिला सचिव मोहिंद्र वर्मा ने भी जीवन में आने वाले तनाव को कैसे कम किया जा सकता है उसको लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को टी शर्ट देकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेश कालीरमन, सतीश सरोहा, रमेश सहारावत, अनिल बेरीवाल, सतीश मलिक, गौतम सत्याराज , रीतु आर्य, आशुतोष, रितिक सिहाग, अक्षय, दक्ष, नवीन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
August 30, 2020

आपकी एक मुस्कान किसी के चेहरे को कर सकती है तनाव मुक्त : जागलान

आपकी एक मुस्कान किसी के चेहरे को कर सकती है तनाव मुक्त : जागलान तनाव मुक्त वर्कशॉप में दिए सफलता के टिप्स

जींद : जीवन को कोरोना काल में तनाव मुक्त कैसे बनाया जा सकता है, कैसे हम तनाव से दूर रह कर अपने आपको जिंदादिल बना सकते है। इसी विषय को लेकर रविवार को ब्लू ओशियन फाउंडेशन संस्था ने हुडा काम्पलैक्स में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में मुख्यातिथि के तौर महिला एवं बाल आयोग के सदस्य नरेश जागलान ने शिरक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के जिला प्रधान राजीव यादव ने की। इस अवसर पर नरेश जागलान ने कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कोई भी कार्य करते समय उसमें सेवा भाव जरूर देखना चाहिए। हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कराट जरूर रखना ताकि दूसरे लोगों को खुशी दी जा सके। उन्होंने बताया कि हमें सकारात्मक रहकर कार्य करना चाहिए ताकि हम उसको अच्छे से सीख पाएं। जीवन में अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है उसके लिए हमारी सकारात्मक सोच, निस्वार्थ भाव से किया गया हमारा कार्य हमें अपनी मंजिल की ओर पहुंचाने का काम करेगा। इस वर्कशॉप में कई विद्यार्थियों ने पूछा कि हम किस प्रकार से अच्छे से पढ़ाई करे। उन्होंने बताया कि किसी भी विषय को बेहतर तरीके से करने के लिए हमें विषय को रटने की बजाय उसको समझने का प्रयास करना होगा और लिखने की आदत डालनी होगी तभी हम बेहतर तरीके से विषय को सीख पाएंगे। इस मौके नरेश जागलान ने कहा कि किसी भी कार्यक्षेत्र में अपने आपको मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप जमीनी स्तर पर अपने आपको लेकर आएं। आपका एक-एक कदम आपको उन लक्ष्यों की तरफ लेकर जाएगा जो आपने निर्धारित किए हुए है। वर्कशॉप में संस्था के जिला प्रधान राजीव यादव व जिला सचिव मोहिंद्र वर्मा ने भी जीवन में आने वाले तनाव को कैसे कम किया जा सकता है उसको लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को टी शर्ट देकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेश कालीरमन, सतीश सरोहा, रमेश सहारावत, अनिल बेरीवाल, सतीश मलिक, गौतम सत्याराज , रीतु आर्य, आशुतोष, रितिक सिहाग, अक्षय, दक्ष, नवीन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
August 30, 2020

विधायक लक्ष्मण सिंह के राडार पर आखिर कौन आया, जिसका कर दिया तबादला

विधायक लक्ष्मण सिंह के राडार पर आखिर कौन आया, जिसका कर दिया तबादला

 रेवाड़ी : लॉकडाउन के दौरान भाजपा के कोसली से विधायक  लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा स्पीकर को दी शिकायत के बाद सुर्खियों में आई एसपी नाजनीन भसीन का देर से ही सही आखिरकार ट्रांसफर हो ही गया। विधायक की शिकायत के बावजूद करीब दो माह तक नाजनीन भसीन के अपने पद पर बने रहने से सत्तासीन पार्टी से होने के बावजूद विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ-साथ दूसरे पार्टी विधायकों की सरकार में हैसियत पर सवाल उठने लगे थे। जिसका असर दूसरे ऑफिसरों की कार्यप्रणाली पर भी दिखाई देने लगा था। नारनौल के विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री  ओमप्रकाश यादव का एसपी नारनौल को लेकर बातचीत का ऑडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने एसपी नारनौल के साथ-साथ एसपी रेवाड़ी के भी ट्रांसफर आदेश जारी कर अभिषेक जोरवाल को रेवाड़ी का एसपी लगाया है।

अभिषेक जोरवाल अभी अंबाला एसपी थे। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में रही रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में एसपी के पद पर तैनात दोनों महिला आईपीएस अधिकारियों से एसपी की जिम्मेदारी छीनकर भोड़सी व मानेसर में तैनात किया है। लॉकडाउन के बाद से रेवाड़ी की पहचान क्राइम कैपिटल की कटेगरी में होने लगी थी। जनता को उम्मीद है कि नए एसपी कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में लॉ ऍड आर्डर की स्थिति कंट्रोल करने के लिए कारगर कदम उठाएंगे। परिस्थितियां देखकर लिया जाएगा एक्शन रेवाड़ी के नवनियुक्त एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि रेवाड़ी के बारे में मुझे ज्यादा आइडियाज नहीं है। ज्वांइन के बाद यहां की परिस्थतियां देखकर कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने की रणनीति तय की जाएगी। 
जिस प्रकार का अपराध ज्यादा होगा, उसके अनुसार ही रणनीति बनेगी। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सृदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। ज्वाइंनिंग के सप्ताह डेढ़ सप्ताह बाद परिस्थितियों को सभी ढंग से समझकर क्राइम को कंट्रोल करने की नीति अपनाई जाएगी। जन शिकायतों का तत्काल समाधान व पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम विकसित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। आम हो चुका है हत्या व फिरौती लॉकडाउन के बाद जिले में सप्ताह में आधे दिन हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती जैसी घटनाएं होना आम हो चुका है। एक दिन हत्या होती है, तो दूसरे दिन फिरौती, तीसरे दिन फायरिंग और फिर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। अगस्त माह के दौरान सामने आए दर्जनों मामलों में से इक्का-दुक्का मामलों को सुझलाकर पुलिस अपनी सफलता का ढिढोंरा पिटने लगती है।

यह तो होना ही था विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जिले में क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा था। पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बजाय दादागिरी करती आ रही थी। एसपी की आड़ में यह सब हो रहा था। मेरी शिकायत के बाद सरकार ने महिला होने के नाते एसपी को जन शिकायतों का तत्काल समाधान करने व क्राइम रेट कंट्रोल का मौका दिया, परंतु उन्होंने जन शिकायतों के समाधान की बजाए पुलिस की दादागिरी को बढ़ावा देना जारी रखा। जिस कारण ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने में देरी हुई। महेन्द्रगढ़ की स्थिति भी अब ऐसी होने लगी थी तथा वायरल हुए राज्यमंत्री के ऑडियों ने वहां की स्थिति का बयां कर दिया। अपने दायित्व का सही से निर्वाहन न कर पाने के कारण सरकार के पास ट्रांसफर के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उम्मीद है कि नए एसपी जिले में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के साथ जन शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देंगे।
August 30, 2020

खेलों के "म्हारे रत्न"

खेलों के "म्हारे रत्न"

रोहतक : खेल हो या सेना। हरियाणा के युवाओं ने हमेशा अपनी धमक से दुनियाभर में अपना डंका बजवाया है। हर साल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के अवसर पर हरियाणा के युवाओं ने एक बार भी गौरवांवित किया है।

राजीव गांधी खेल रत्न

रानी रामपाल: हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल  का जीवन संघर्षों से भरा है। पिता ने घोडा गाडी चलाकर बेटी को हॉकी खेलने भेजा और बेटी ने पिता को अपनी मेहनत से आज मर्सडीज में घूमा रही है। रानी रामपाल की कहानी हर उस बेटी के काम आ सकती है जो अभावों से जूझकर अपना रास्ता बनाने की कोशिश में है।

विनेश फौगाट: बचपन में पिता का साया सिर से उठने के बाद ताऊ महावीर फौगाट ने विनेश को अखाडे की ऐसी मिट्टी चखा दी जिसके प्रेम में वो डूब ही गई। आज अनेक मेडल और पुरस्कारों से उसकी झोली भरी है और देश का सबसे बडा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल रत्न भी उसे अब मिला है।

अर्जुन अवार्ड

मनु भाकर: झज्जर के गौरिया गांव की रहने वाली शूटिंग सनसनी मनु भाकर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड और मेडल जीत चुकी मनु भाकर को देश की शूटिंग का भविष्य माना जाता है। अपनी जिंदगी को खुलकर जीने वाली मनु भाकर को अर्जुन अवार्ड मिला है।
दीपिका ठाकुर: हॉकी की खिलाडी दीपिका ठाकुर का हॉकी स्टिक थामना और उसके बाद पीछे नहीं मुडकर देखना एक दिलचस्प और संघर्ष भरी दास्तान है। दीपिका के अनुसार, उसने खेल की शुरूआत छटी कक्षा की पढ़ाई के दौरान की थी। इसके लिए उसके चचेरे भाई से प्रेरणा मिली थी, उन्होंने हॉकी टीम बनाई थी। बस तब से उन्होंने एक के बाद एक कई मैच खेले, तीन कॉमनवेल्थ, तीन वर्ल्ड कप और तीन एशियन गेम्स तक पहुंचना और जीतने का उन्होंने सफर तय किया है।

दीपक निवास हुड्डा: रोहतक के सुनारिया गांव के रहने वाले दीपक निवासी हुड्डा को लोग कहते हैं कि वो पैदाइशी कबड्डी का खिलाडी है। जब दीपक निवास हुड्डा रोहतक में रहते हैं, तब भी वह अपने गांव चमारियां में अभ्यास के बिना एक दिन भी नहीं रह पाते। दीपक निवास हुड्डा देश के सबसे अच्छे एथलीटों में से एक है। दीपक अपने मैट पर शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
मनीष नारवाल: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 64 के रहने वाले मनीष नरवाल ने 2018 इंडोनेशिया पैरा एशियन खेलो में दस मीटर के एयर पिस्टल ओर 50 मीटर फ्री पिस्टल में गोल्ड मैडल हासिल किया था। मनीष ने अभी तक खेलो में तीन गोल्ड मैडल, एक रजत पदक हासिल किया हुआ है। मनीष पैरा खेलों में भारत का भविष्य माना जाता है।

मनीष कौशिक: सेना में सूबेदार के पद पर तैनात मनीष कौशिक रिंग में बेहद आक्रामक बॉक्सर होते हैं वहीं रिंग से बाहर वह अपने शांत व्यवहार के जाना जाता है। मनीष कौशिक का जन्म 11 जनवरी 1996 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था।  वह एक साधार परिवार से आते हैं। जहां उन्होंने अपने माता-पिता को गेंहू और कपास की खेती करने में उनका हाथ बटाया। मनीष ने अपने परिवार को एक नया जीवन देने के लिए एक नई दिशा चुनी और मुक्केबाज़़ी की दुनिया में कदम रखा।
संदीप चौधरी: गुरुग्राम के संदीप जब 12 साल के थे, तब उन्होंने हादसे में पैर गंवा दिए थे। इसके बावजूद वो खेले और रियो पैरालिंपिक में मामूली अंतर से मेडल चूक गया था और चौथे नंबर पर रहा था। जब भारत लौटा तो लगा कि चौथे और 40वें नंबर में कोई फर्क नहीं है। संदीप कहते हैं कि वो टूर्नामेंट में पर्सनल जैवलिन और पसंदीदा जर्सी व ट्रैक पेंट लेकर जाता हूं और कॉम्प्टिीशन के दिन वही इस्तेमाल करता हूं।

द्रोणाचार्य अवार्ड

ओपी दहिया: जीवनभर कुश्ती के दांवपेंच से जूझने वाले ओपी दहिया ने पहलवानी में बडे बडों को पटखनी दी है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव होने के चलते वो अभी क्रवांटीन हैं। इन दिनों वो विनेश फौगाट को कुश्ती के दांव पेंच सिखा रहे थे और वो भी फिलहान कोरोना पॉजिटिव हैं।
कृष्ण कुमार हुड्डा: रोहतक के सांगी गांव में जन्मे कृष्ण कुमार हुड्डा इस समय मधुबन में बतौर एसपी तैनात हैं और बचपन से ही कबड्डी खेल रहे हैं। उनका कहना है कि नशे से दूर रह कर प्रत्येक युवा सफलता की सीढि़या चढ़ सकता है। कृष्ण कुमार हुड्डा उस टीम के कोच रहे हैं जिसने सैफ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप जीती है। पिछले दो सीजन से वह दबंग दिल्ली केसी से जुड़े हुए हैं।

ध्यानचंद अवार्ड

नेत्रपाल हुड्डा: गांव दयालपुर में जन्मे नेत्रपाल हुड्डा 18 वर्ष की आयु में ही सेना में सिपाही के रूप में भर्ती हो गए थे। वर्ष 1965 में उनकी पोस्टिंग असम में हुई। सेना में ही रहते हुए प्रसिद्ध पहलवान कैप्टन स्व. चांदरूप से कुश्ती के गुर सीखने वाले नेत्रपाल ने इसके बाद राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ढेरों पदक हासिल किए। पंजाब के अमृतसर में वर्ष 1972 में 'रुस्तम-ए-हिन्द' का खिताब मिला तो वर्ष 1973 में मेहर सिंह पहलवान को चित कर 'भारत केसरी' का तमगा भी हासिल किया था।
मनप्रीत सिंह: मूल रूप से डेराबस्सी हलके के गांव मीरपुरा के 109 किलो वजनी एवं 6 फुट 3 इंच की मजबूत कद काठी वाले मनप्रीत बीते 3 साल से नेशनल कबड्डी प्रो लीग में गुजरात फॉर्च्यून जैंट्स के कोच है। स्कूल के दिनों से ही नेशनल कबड्डी टीम में स्थान हासिल करने वाले मनप्रीत सिंह आक्रामक रीडर की भूमिका में रहे हैं। उन्होंने दो बार इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और दो बार एशियन गेम्स में दो गोल्ड के अलावा इंग्लैंड में सैफ खेलों में भी गोल्ड जीता है। अब तक 12 इंटरनेशनल गोल्ड हासिल कर चुके मनप्रीत सिंह राष्ट्रीय स्तर पर डेढ़ सौ से भी अधिक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। फिलहाल वे सोनीपत स्थित ओएनजीसी कंपनी में क्लास वन अफसर हैं।
August 30, 2020

नई टोल दरें फुलाएगी वाहन चालकों की सांसे, एक सितंबर से टोल दरों में होगा इजाफा

करनाल : नई टोल दरें फुलाएगी वाहन चालकों की सांसे, एक सितंबर से टोल दरों में होगा इजाफा 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेशनल हाईवे 44 बसताड़ा टोल प्लाजा  की टोल दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरों के अनुसार टोल टैक्स में पांच से दस रुपए तक की बढ़ौतरी की गई है। 

करनाल : घरौंडा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेशनल हाईवे 44 बसताड़ा टोल प्लाजा की टोल दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरों के अनुसार टोल टैक्स में पांच से दस रुपए तक की बढ़ौतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें आगामी एक सितंबर से लागू हो जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों को हाईवे के सफर के लिए अपनी जेबें ओर भी ढीली करनी पड़ेगी। कोरोना संकटकाल के बीच एनएचएआई ने वाहन चालकों को तगड़ा झटका दिया है। एक सितंबर को लागू होने वाले नई दरों के कारण बड़े वाहन चालकों पर टोल की मार पड़ेगी, जबकि कार, जीप जैसे वाहनों को टोल में कुछ रियायत दी गई है। कार, जीप व वैन को सिंगल यात्रा के लिए 125 रुपए ही देने होंगें, यदि वाहन 24 घंटे के अंदर टोल  से वापसी करता है तो उसे 185 रुपए की जगह 190 रुपए देने होगें। 

नई टोल दरों के मुताबिक, हल्के वाणिज्य वाहनों (एलसीवी) सिंगल यात्रा पर 220 रुपए और 24 घंटे में वापिस टोल क्रॉस करने (अपडाउन) पर 330 रुपए देने होगें। ट्रक और बस जैसे वाहनों की सिंगल यात्रा 440 रुपए तथा अपडाउन के लिए 660 रुपए तथा बहुध्रुवीय वाहन (एमएवी) वाहनों को सिंगल क्रॉसिंग पर 705 रुपए व अपडाउन पर 1060 रुपए अदा करने होगें। वहीं पुरानी दरों की बात की जाए तो पहले एलसीवी को 215 रुपए सिंगल और अपडाउन पर 325 रुपए देने पड़ते थे, ट्रक और बस जैसे वाहनों को 430 रुपए सिंगल यात्रा तथा 645 अपडाउन के लिए देना होता था। एमएवी वाहनों को 695 सिंगल यात्रा और 1040 रुपए अपडाउन के लिए देना पड़ता था। नई दरें एक सितंबर से लागू हो जाएगी। वर्जन बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक सितंबर को सालाना टोल वृद्धि होती है। एनएचएआई के मुताबिक, आगामी एक सितंबर को नई टोल दरें प्रभावी हो जाएगी। सिंगल यात्रा पर पांच से दस रुपए तक की वृद्धि हुई है। कार व जीप जैसे वाहनों की टोल दरें पुराने रेट पर ही रहेगी, लेकिन अपडाउन पर पांच रुपए बढ़ाए गए है। - मनीष कुमार, टोल मैनेजर
August 30, 2020

युवक पर फायरिंग कर मौत की नींद सुलाया, पकड़ने आए एक साथी पर भी कर दिए चाकू से वार

युवक पर फायरिंग कर मौत की नींद सुलाया, पकड़ने आए एक साथी पर भी कर दिए चाकू से वार

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में शनिवार रात्रि बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या  कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिला में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि दो बाइक सवार बदमाशों ने कीर्ति नगर में युवक विनोद के सिर पर गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने का विनोद के साथी विकास ने प्रयास  किया लेकिन बदमाशों ने विकास को चाकू मार कर घायल कर दिया।
घायल अवस्था में विकास को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कीर्ति नगर में गोली चलने से कॉलोनी वासियों में भय का माहौल है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले बदमाशों ने जिला के उपमंडल पिहोवा में भी गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी थी।
August 30, 2020

रेलमंत्री पीयूष गोयल से किन बड़े प्रोजेक्टों पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की चर्चा, फिर क्या बोले रेलमंत्री

रेलमंत्री पीयूष गोयल से किन बड़े प्रोजेक्टों पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की चर्चा,  फिर क्या बोले रेलमंत्री 

रोहतक :  बहादुरगढ़ केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ प्रस्तावित हरियाणा ऑर्बिट रेल कॉरिडोर को दिल्ली-रोहतक-बठिंडा रेल मार्ग से आसौदा रेलवे स्टेशन पर कनेक्ट करने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए रेलमंत्री के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष रखा। रेल मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। रेल मंत्री के समक्ष स्थानीय निवासियों का पक्ष रखते हुए सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सुझाई जा रही तब्दीली करने से रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़, खरखोदा व बादली आदि क्षेत्र की परिधि में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।  यहां रहने वाले नवयुवक आईएमटी मानेसर तथा प्रस्तावित आईएमटी खरखोदा में रोजगार  करने में सुविधा महसूस करेंगे। साथ ही किसानों को भी इससे अपनी ताजा फल-सब्जी सोनीपत, खरखोदा, बहादुरगढ़, रोहतक, गुरुग्राम व मानेसर आदि मंडियों में उचित मूल्य पर बेचने की सुविधा मिलेगी। इलाके की जनता मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से अपनी आवश्यकतानुसार रेलगाडि़यों की अदला-बदली करने का लाभ उठा सकेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद रामचंद्र जांगड़ा के तर्कों को ध्यानपूर्वक सुना और इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही इस विषय से संबंधित सभी दस्तावेज दो-तीन दिन के अंदर रेल भवन में भेजने का आग्रह किया। इस पर जांगड़ा ने प्रोफेसर हरिओम, जिले सिंह, जितेंद्र व रोशन दलाल को यह जिम्मा सौंपा है।
August 30, 2020

पहले छलकाया जाम, फिर गर्दन काट किया काम-तमाम

पहले छलकाया जाम, फिर गर्दन काट किया काम-तमाम

सोनीपत : गांव जुआं में खेतों में गए युवक की गंडासी से गर्दन काटकर हत्या  कर दी गई। युवक अपने परिचित युवकों संग गांव के पास स्थित एक खेत में ट्यूबवेल पर गया था। वहां से पुलिस ने शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद किया है।
आशंका है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने फिलहाल युवक की मां के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
गांव जुआं का रहने वाला सूरज (23) खेतीबाड़ी करता था। सूरज के पिता की बिजेंद्र की आठ साल पहले मौत हो चुकी है और उसके परिवार में मां, छोटा भाई व बहन हैं। वह शुक्रवार को घर से गया तो वापस नहीं लौटा।

शनिवार की रात करीब दस बजे उसे गांव में देखा गया था। वह एक दुकान से नमकीन लेकर गया था। वह रातभर घर नहीं पहुंचा तो सूरज की मां और भाई ने उसके बारे में आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी  नहीं मिल सकी। वह मोबाइल नहीं रखता था। परिजनों ने सोचा कि किसी दोस्त के पास चला गया होगा। रविवार तडके करीब पांच बजे ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर खेत में ट्यूबवेल के कमरे के बाहर सूरज का शव पड़ा है।
उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई थी। उसके पास ही गंडासी भी पड़ी थी। जिस पर खून लगा था। सूचना पर पहुंचे मोहाना थाना प्रभारी श्रीभगवान व उनकी टीम ने जांच की तो वहां पर शराब की बोतल (जिसमें थोड़ी शराब बची थी), गिलास, कोल्ड ड्रिंक्स व नमकीन के पैकेट पड़े थे।

अंदेशा है कि सूरज अपने परिचितों के साथ आया था। रात को उन्होंने शराब पी थी और उसी दौरान हुए झगड़े में उसकी गंडासी से वार कर हत्या कर दी गई। शव के पास ही गंडासी पड़ी मिली। पुलिस ने सूरज की मां रेखा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि सूरज के साथ रात को कौन था। जिससे हत्यारोपियों का पता लगाया जा सके।
वर्जन
युवक की तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। शव के पास ही गंडासी पड़ी मिली है। उस पर खून लगा है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। युवक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि युवक रात को किसके साथ था। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - श्रीभगवान सिंह, थाना प्रभारी मोहाना। 
August 30, 2020

रेवाड़ी में क्राइम:आधी रात में पहले दरवाजा खुलवाया फिर गेट पर खड़ी महिला पर चलाई गोली, छर्रे लगने से हालत गंभीर

रेवाड़ी में क्राइम:आधी रात में पहले दरवाजा खुलवाया फिर गेट पर खड़ी महिला पर चलाई गोली, छर्रे लगने से हालत गंभीर

रेवाड़ी-:जिले के गांव कुंभावास में बीती रात कार में सवार होकर युवकों ने एक महिला पर गोली चला दी। महिला छर्रे लगने से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए शहर के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को रोहतक की बजाय शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला को गोली मारने का कारण पैसे के लेन-देन को लेकर रंजिश सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोली चलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 3 बजे कुछ युवकों ने एक महिला सुरेश देवी पत्नी ओमप्रकाश के घर का दरवाजा खटखटाया। महिला द्वारा दरवाजा खोलने के बाद बाहर खड़े युवकों ने उस पर गोलियां चला दी तथा मौके से फरार हो गए।
गोली के छर्रे लगने से घायल हुई महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन नींद से जाग गए। उन्होंने तुरंत सुरेश देवी को उपचार के लिए शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। बताया गया है कि परिजन महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां फिलहाल वह उपचाराधीन है।
इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि गोली चलाने वाले युवक उसी गांव के हैं और उनकी महिला के परिवार के पैसे के लेन-देन को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते युवकों ने महिला पर गोलियां दागी है। फिलहाल पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
August 30, 2020

पुरानी रंजिश में युवक पर दनादन फायरिंग, गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक पर दनादन फायरिंग, गंभीर

शहर के बादली रोड पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के नजदीक तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली  मार दी।

बहादुरगढ़ : शहर के बादली रोड पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के नजदीक तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली  मार दी। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब 35 वर्षीय हरिओम पुत्र चांद निवासी बैंक कॉलोनी (बादली रोड) पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हरिओम की छाती में गोली मारकर ये तीनों बालोर की तरफ भाग गए।
घायल हरिओम को गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारों के अनुसार हरिओम भी एक मामले में पिछले दिनों हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था।
परिजनों का आरोप है कि अमित, मोहित व बबलू निवासी बराही ने हरिओम पर हमला किया और फरार  हो गए। गौरतलब है कि इन युवकों ने कुछ महीने पहले शहर के लाइनपार में बराही फाटक पर एक फाइनेंसर की गोली व चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
उस वारदात के सिलसिले में भी ये अभी तक फरार चल रहे थे। हरिओम पर हुए जानलेवा हमले में भी इन्हीं का नाम सामने आया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई हैं।
August 30, 2020

हरियाणा में संक्रमण:61 हजार के पार पहुंचे कुल संक्रमित, 1001 नए मरीज आए, 9 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अब 10 हजार 606 एक्टिव केस मौजूद, 214 मरीजों की हालत नाजुक, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 50 हजार 711 हुआ

चंडीगढ़ : प्रदेश में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद अब प्रदेश के दूसरे मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बिजली एवं ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद यह जानकारी ट्वीट पर शेयर की।

ये है प्रदेश की स्थिति

पिछले 24 घंटों में 1391 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 61987 पर पहुंच गई। हालांकि 1001 मरीज ठीक होकर भी घर लौटे, जिससे ठीक होने का आंकड़ा बढ़ कर 50 हजार 711 हो गया है और 10606 एक्टिव केस हैं। वहीं 9 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 214 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 178 मरीजों की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 36 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
इन जिलों में आए नए मरीज
शनिवार को 20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 158, करनाल में 140, गुड़गांव में 124, रेवाड़ी में 110, अंबाला में 98, पंचकूला में 96, यमुनानगर में 87, हिसार में 78, सोनीपत व कुरुक्षेत्र में 75-75, कैथल में 73, पानीपत में 65, भिवानी में 61, सिरसा में 42, रोहतक में 36, फतेहाबाद में 23, नारनौल में 19, पलवल में 11 तथा नूंह में 10 संक्रमित मिले।

इन जिलों में मरीज ठीक हुए

इसके साथ ही गुड़गांव में 159, फरीदाबाद में 122, अंबाला में 109, यमुनानगर में 96, रेवाड़ी में 78, पानीपत में 67, करनाल व रोहतक में 52-52, हिसार व सोनीपत में 35-35, कुरुक्षेत्र में 29, पंचकूला व नारनौल में 28-28, भिवानी में 26, सिरसा में 24, पलवल में 15, झज्जर में 12, फतेहाबाद में 11, कैथल में 10 तथा नूंह में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं करनाल, पंचकूला, भिवानी व यमुनानगर में 2-2 तथा गुड़गांव में एक मरीज ने दम तोड़ा।

81.81 फीसदी है रिकवरी रेट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1103832 पर पहुंच गया है, जिसमें 1035131 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6714 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.65 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 81.81 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 34 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 43544 पर पहुंच गया है। कोरोना से 670 मौतों से मृत्युदर 1.08 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 670 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 670 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 473 पुरूष और 197 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 168, गुड़गांव में 133, पानीपत में 43, सोनीपत में 41, कुरुक्षेत्र, करनाल व रोहतक में 30-30, अंबाला में 29, रेवाड़ी में 20, यमुनानगर व पंचकूला में 19-19, झज्जर में 17, नूंह व हिसार में 14-14, सिरसा में 12, पलवल में 11, भिवानी में 12, कैथल व फतेहाबाद में 9-9, जींद में 8 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
August 30, 2020

बेसहारा पशु बने काल:सड़कों पर बेसहारा पशु बने काल, दालमवाला के पास सांड से टकराई बाइक, 1 की मौत, 2 घायल

बेसहारा पशु बने काल:सड़कों पर बेसहारा पशु बने काल, दालमवाला के पास सांड से टकराई बाइक, 1 की मौत, 2 घायल

नप रात को गोवंश पकड़ रहा, फिर भी शहर में कम होने की बजाय बढ़ रही तादाद, टैग लगे पशु भी बाहर घूम रहे }400 रुपए एक गोवंश पकड़ने के लिए दे रहा नप, अब भी 2 हजार से ज्यादा गोवंश सड़कों पर

जींद : दालमवाला गांव के पास अचानक सड़क पर आए सांड से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां एक युवक ने इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 युवकों चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 27 अगस्त की रात को दालमवाला गांव के 25 वर्षीय बलराम, राजीव और सतपाल बाइक पर सवार होकर कंडेला गांव जा रहे थे। जब वह दालमवाला गांव के पास अचानक सड़क पर एक सांड आ गया।
इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सांड से जा टकराई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। 25 वर्षीय बलराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजीव तथा सतपाल की गंभीर हालत को देखते हुएपीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पशुओं को नंदीशाला भेजने पर लाखों खर्च, फिर भी सड़कों है इनका डेरा

बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ने के दावे के इतर शहर में गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय सड़कों पर 2 हजार से ज्यादा गोवंश घूम रहे हैं। इसमें कई नगर परिषद द्वारा टैग लगाकर नंदीशाला छोड़े गए पशु भी हैं। इनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। एसपी निवास, लघु सचिवालय के बाहर, राजकीय कॉलेज, रानी तालाब, देवीलाल चौक, रोहतक रोड, पटियाला चौक, सैनी रामलीला ग्राउंड पर इनके झुंडों का सड़क पर कब्जा है।
टैग लगे पशु बाहर क्यों : इन गोवंश को पकडऩे के लिए नगर परिषद ठेकेदार को एक गोवंश पर 486 रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन वहां भेजे गए पशु सड़क पर कैसे आए, इसका जवाब कोइ नहीं दे रहा है।

चल रहा अभियान

शहर में बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान जारी है। रात को गोवंश नंदीशाला में छोड़े जाते हैं। टैग लगे पशु कैसे बाहर आ रहे हैं, इसकी रिपोर्ट लेेंगे। अशोक सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, जींद।
इसके पहले हो चुके हैं हादसे

3 अप्रैल 2019- नरवाना रोड पर गाय सामने आने पर बाइक सवार ने अचानक ब्रेक मारी, पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। अहिरका निवासी

मनोज व राहुल की मौत, दर्शन नामक युवक घायल।

नवंबर 2019- अमरहेड़ी के पास बाइक सवार आगे गाय आने पर सड़क पर गिरे। एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो घायल।

11 जून 20-लिजवाना खुर्द में आवारा सांड ने वृद्ध को टक्कर मार दी। लजवानां खुर्द गांव निवासी बलवान (56) की मौत हो गई।

13 जून 20- पंजाबी बाजार मोहल्ला के गौरव को सांड ने घायल किया, पीजीआई में मौत।

21 जून 20-बाइक पर जा रहे सरनाखेड़ी निवासी मनीष की सांड ने सींग मारा, मौत।

29 जुलाई-सफीदों के रामपुरा रोड पर पशु कोे बचाने के चक्कर में पेड़ से गाड़ी टकराई। ढाठरथ निवासी काला सिंह की मौत, दो घायल।
August 30, 2020

हरियाणा के इस स्कूल में लगा कोरोना रोधी सेटअप, देश का पहला...

हरियाणा के इस स्कूल में लगा कोरोना रोधी सेटअप, देश का पहला...  

सोनीपत। देश का पहला ऐसा स्कूल देखने में आया है, जहां विद्यार्थियों के लिए कोरोना संक्रमण रोधी आधुनिक सेटअल लगाया गया है। निकट भविष्य में कोरोना महामारी खत्म नहीं होने की आशंका के चलते स्कूलों को वायरस रोधी सैटअप से लैस किया जाने लगा है। हरियाणा का सोनीपत जिला इस मामले में सबसे आगे निकल गया है।
यहां के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बेहद आधुनिक सैटअप लगाया गया है। खास बात यह है कि इस सैटअप में चाइनीज प्रोडक्ट्स को दरकिनार करते हुए देसी व मित्र देशों के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं। स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही डिजिटल टर्न स्टाइल गेट बनाए गए हैं। ये गेट केवल स्वस्थ विद्यार्थी का ही स्कूल में प्रवेश होने देंगे।
इस तरह का यह देश में पहला सैटअप है। माना जा रहा है कि इससे सीख लेकर दूसरे स्कूल भी इस प्रणाली को अपना सकते हैं। कोविड-19 सुरक्षित परिसर का उद्घाटन 29 अगस्त को सुबह 11 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल बतौर मुख्यातिथि करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर होंगे। 
स्कूल के प्रवेश द्वार पर भीतर जाने के लिए टर्न स्टाइल डिजिटल गेट (घूमने वाले दरवाजे) लगाए गए हैं, जिनमें प्रवेश करते ही विद्यार्थी का फोटो वहां लगी एलईडी. पर आ जाएगा और उसका तापमान प्रदर्शित होने लगेगा। यदि विद्यार्थी का तापमान ज्यादा है तो सायरन बजेगा और गेट नहीं खुलेगा। ऐसे में विद्यार्थी को वापस जाना होगा। वहीं हर 100 मीटर पर सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई हैं, जो पदचालित हैं। कक्षाओं में ऐसे प्रकाश पुंज लगाए गए हैं, जो वहां मौजूद विषाणुओं व कीटाणुओं को नष्ट कर देंगे।  
स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य ने बताया कि परिसर में मुख्य प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनर व टैब्स भी लगे हैं। जगह-जगह पर हैंड सैनिटाइजर, हैंड्स फ्री वाश बेसिन लगाए गए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बताया कि कक्षाओं में सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने के लिए फर्नीचर में परिवर्तन किए गए हैं एवं यूवीसी लैंप लगाए गए हैं, जो रात को कमरों को कीटाणु रहित करने में कार्यात्मक होंगे। स्कूल बसों में भी यूवीसी. लाइट स्ट्रिप लगाई गई हैं। पानी के नल पद संचालित कर दिए गए हैं एवं सभी कक्षाओं के दरवाजों पर पैरों से खोलने के लिए पैडल लगाए गए हैं। 
August 30, 2020

क्राइम:9 महीने पहले हुई थी शादी, रात में नहीं पहुंचा घर, सुबह खेतों में मिली डेडबॉडी, दोनों पैर थे बंधे

क्राइम:9 महीने पहले हुई थी शादी, रात में नहीं पहुंचा घर, सुबह खेतों में मिली डेडबॉडी, दोनों पैर थे बंधे

0

यमुनानगर के नवा शहर का रहने वाला था मृतक, रस्सी से बांध रखे थे पैर, शव पर नहीं मिले कोई निशान

यमुनानगर : यमुनानगर के गांव नवा शहर निवासी तेजपाल का शव बड़ी पाबनी गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। उसके पैर रस्सी से बांध रखे थे। जिसे देखकर लग रहा था कि हत्या कर बाद में शव ठिकाने लगाया गया। हालांकि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली । सुबह छह बजे जब राहगीरों ने शव सड़क किनारे खेतों में देखा तो सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया।
तेजपाल छोटी पाबनी में चिकन की दुकान चलता था। उसकी नौ माह पहले ही शादी हुई थी। उसके भाई राम अवतार ने बताया कि उसका भाई रात को घर नहीं आया था। वे इंतजार करते रहे। सुबह उसका शव बड़ी पाबनी में खेतों के पास पड़ा होने की सूचना आई।
छप्पर थाना के एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि तेजपाल की मौत के मामले में परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया। लेकिन हालात से पता चलता है कि उसकी हत्या की गई इसलिए इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
August 30, 2020

एमडीयू यूनिवर्सिटी:यूजी स्टूडेंट्स को 1:45 घंटे में हल करने होंगे बहु विकल्पीय प्रश्न, पीजी को देने होंगे 3 प्रश्नों के विस्तृत उत्तर

एमडीयू यूनिवर्सिटी:यूजी स्टूडेंट्स को 1:45 घंटे में हल करने होंगे बहु विकल्पीय प्रश्न, पीजी को देने होंगे 3 प्रश्नों के विस्तृत उत्तर

एमडीयू में 11 सितंबर से ऑफलाइन और ऑनलाइन होगी परीक्षा, दोनों मोड में परीक्षा करवाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाई गई।

रोहतक : केयू और दूसरी विवि के बाद एमडीयू ने भी फाइनल की परीक्षा कराने का प्लान तैयार किया है। एमडीयू प्रदेश के 1.36 लाख छात्रों की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा लेगा। यह परीक्षाएं 11 सितंबर से 30 तक होंगी। डेटशीट बनाई जाना बाकी है। दोनों मोड में परीक्षा करवाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) बनाई है। ऑफलाइन के लिए विवि के विभागों व कॉलेज में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक बेंच छोड़कर बैठाया जाएगा। बेंचों के बीच में 2 गज की दूरी बनाई जाएगी। जो स्टूडेंट्स ऑनलाइन चुनेगा, उसे ऑनलाइन तरीके से ही परीक्षा दिलवाई जाएगी और ऑफलाइन वालों के लिए परीक्षा केंद्र में व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जिन्होंने कोई भी विकल्प नहीं चुना या सर्वे में भाग नहीं लिया है तो उन्हें ऑफलाइन में ही गिना जाएगा।

यूजी के इन काेर्स में होंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

यूजी कोर्स के छठे सेमेस्टर, दूरस्थ शिक्षा एनुअल स्कीम के बीए, बीकाम के थर्ड ईयर, बीएड सेकेंड ईयर की परीक्षा मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन यानी बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। ऑफलाइन मोड में सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक समय रहेगा। शाम को 2 बजे से 3:45 बजे तक होगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए शिफ्ट के समय में 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे, ताकि पीडीएफ अपलोड कर सकें। इस बार एक ही विषय के दो या तीन अलग-अलग पेपर नहीं होंगे। एक ही विषय का एक ही पेपर होगा। एक पेपर में 50 प्रश्न होंगे।

पीजी में 3 विवरणात्मक प्रश्नाें का देना हाेगा उत्तर

पीजी फाइनल सेमेस्टर व वर्ष की 11 सितंबर से सभी कोर्स की परीक्षा होगी। इसमें पीजी कोर्स, बीबीए, बीसीए, ऑनर्स कोर्स, एमबीए की परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए विवरणात्मक प्रश्नों काे हल करना हाेगा। कुल 8 या 9 प्रश्नों में से 3 प्रश्न अनिवार्य होंगे। ऑफलाइन परीक्षा के लिए 1:45 घंटे का समय होगा। ऑफलाइन में केंद्र पर उत्तरपुस्तिका मिलेगी। एक सितंबर से 10 सितंबर तक प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। 7 से पीएचडी व एमफिल कोर्स वर्क के पेपर होंगे।

ऑफलाइन के लिए यह होगी एसओपी


स्टूडेंट्स को मास्क लगाकर परीक्षा देनी होगी।

खुद की सैनिटाइजर बोतल साथ लानी होगी।

पीने के पानी की बोतल भी अपनी ही लेकर जाएंगे।

अन्य स्टेशनरी सामान भी अपना ही लाना होगा, किसी से कुछ लेने की छूट नहीं होगी।

ऑनलाइन में यह लागू हाेगी गाइडलाइन

स्टूडेंट्स को सुनिश्चित करना होगा कि उनके लैपटॉप, कंप्यूटर, एंड्राइड मोबाइल फोन पर सुचारु रूप से काम कर रहा कैमरा उपलब्ध हो।

कैमरे पर अपना सरकारी पहचान प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।

सभी स्टूडेंट परीक्षा के दौरान कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

कैमरा के जरिए निगरानी में यदि कोई स्टूडेंट्स किसी अनुचित कार्रवाई में लिप्त मिला तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

एक समय पर स्क्रीन पर एक ही बहुविकल्पीय प्रश्न उपलब्ध होगा। हालांकि, किसी प्रश्न से आगे बढ़ना और पिछले प्रश्न पर वापस आने की सुविधा स्टूडेंट्स को होगी।

रायशुमारी जानकर लिया गया है फैसला

एमडीयू फाइनल ईयर व सेमेस्टर की दोनों मोड में परीक्षाएं करवाएगा। परीक्षा का मोड जानने के लिए पहली बार एमडीयू ने ही स्टूडेंट्स से रायशुमारी की। छात्र को विकल्प खुद चुनना होगा। -डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू।
August 30, 2020

7 सितंबर से चलेगी मेट्रो, स्कूलों को लेकर निर्देश, हिंदी में पढ़िये अनलॉक-4 की पूरी जानकारी

7 सितंबर से चलेगी मेट्रो, स्कूलों को लेकर निर्देश, हिंदी में पढ़िये अनलॉक-4 की पूरी जानकारी

नई दिल्ली : भारत सरकार ने अनलॉक-4 के लिए शनिवार शाम गाइडलाइन जारी कर दी। यह 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके तहत, 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो रेल शुरू करने की अनुमति होगी। 21 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। हालांकि, इसमें 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति ही होगी।
इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट पर अब कोई रोक नहीं होगी। किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी को राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा। दुकानों पर ग्राहकों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है। इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कंटेनर जोन के बाहर के क्षेत्रों में अधिक गतिविधियों को खोलने के लिए आज नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 1 सितंबर 2020 से लागू होने वाले अनलॉक 4 में, गतिविधियों के फिर से खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श पर आधारित हैं।

नए दिशानिर्देशों की मुख्य विशेषताएं

MHA के परामर्श से, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) / रेल मंत्रालय (MOR) द्वारा श्रेणीबद्ध तरीके से 7 सितंबर 2020 से मेट्रो रेल को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में, MOHUA द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की जाएगी।

सामाजिक / शैक्षणिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक / राजनीतिक कार्यों और अन्य सभाओं में 21 सितंबर 2020 से 100 व्यक्तियों की छत के साथ अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस तरह के सीमित समारोहों को अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने के साथ आयोजित किया जा सकता है, सामाजिक गड़बड़ी, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने या सैनिटाइज़र के लिए प्रावधान।

21 सितंबर 2020 से ओपन एयर थिएटरों को खोलने की अनुमति होगी।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि 30 सितंबर 2020 तक छात्रों और नियमित कक्षा गतिविधि के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन / दूरस्थ शिक्षा की अनुमति दी जाएगी और जारी रहेगी प्रोत्साहित रहो। हालाँकि, निम्नलिखित अनुमति दी जाएगी केवल २१ सितंबर २०२० से प्रभावी होने पर, कंटेनर जोन के बाहर के क्षेत्रों में, जिसके लिए SOP स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  द्वारा जारी किया जाएगा:
राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में 50% तक शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ को ऑनलाइन शिक्षण / टेली काउंसलिंग और संबंधित कार्य के लिए एक समय में स्कूलों में बुलाया जा सकता है।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए, स्वैच्छिक आधार पर, केवल कंटेनर जोन से बाहर के क्षेत्रों में अपने स्कूलों का दौरा करने की अनुमति दी जा सकती है। यह उनके माता-पिता / अभिभावकों की लिखित सहमति के अधीन होगा।
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम या राज्य कौशल विकास मिशनों या भारत सरकार या राज्य सरकारों के अन्य मंत्रालयों के साथ पंजीकृत लघु प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल या उद्यमिता प्रशिक्षण की अनुमति दी जाएगी।
राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान , भारतीय उद्यमिता संस्थान (IIE) और उनके प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी।

उच्च शिक्षा संस्थानों में केवल अनुसंधान विद्वानों (पीएचडी) और तकनीकी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए प्रयोगशाला / प्रायोगिक कार्यों की आवश्यकता होती है। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) द्वारा एमएचए के परामर्श से, स्थिति के आकलन के आधार पर, और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सीओवीआईडी ​​-19 की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी जाएगी।

निम्नलिखित गतिविधियों को छोड़कर, सभी गतिविधियों को नियंत्रण क्षेत्र के बाहर अनुमति दी जाएगी:

(i) सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर (ओपन एयर थिएटर को छोड़कर) और इसी तरह के स्थान।
(ii) MHA द्वारा अनुमति के अलावा यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा।
30 सितंबर, 2020 तक कंटेनर जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।

ट्रांसमिशन जोन की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के उद्देश्य से MoHFW के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखने के बाद जिला स्तर पर सूक्ष्म स्तर पर कंटेनर जोन का सीमांकन किया जाएगा। इन रोकथाम क्षेत्रों में सख्त रोकथाम उपायों को लागू किया जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
नियंत्रण क्षेत्र के भीतर, सख्त परिधि नियंत्रण बनाए रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।
ये कंटेनर ज़ोन संबंधित जिला कलेक्टरों की वेबसाइट पर और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अधिसूचित किए जाएंगे और जानकारी भी MOHFW के साथ साझा की जाएगी।

राज्यों को कंटेनर ज़ोन के बाहर किसी भी स्थानीय लॉकडाउन को लागू करने के लिए नहीं
राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश सरकारें केंद्र सरकार के पूर्व परामर्श के बिना, किसी भी स्थानीय लॉकडाउन (राज्य / जिला / उप-विभाग / शहर / गाँव स्तर) को, ज़ोन के बाहर नहीं लगाएंगी।

अंतर-राज्य और अंतर-राज्य आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं

व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्य और अंतर-राज्य आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह के आंदोलनों के लिए अलग से अनुमति / अनुमोदन / ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

COVID-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश

COVID-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशों का पूरे देश में पालन किया जाना जारी रहेगा
August 30, 2020

बदमाश ने मिष्ठान भंडार मालिक पर रिवाल्वर तान ऐसी कर दी डिमांड, जिसे जानकर आप रहे जाएंगे हैरान

बदमाश ने मिष्ठान भंडार मालिक पर रिवाल्वर तान ऐसी कर दी डिमांड, जिसे जानकर आप रहे जाएंगे हैरान

पानीपत : समालखा में लूटपाट चोरी की घटनाएं आए दिन आम हो रही है। लेकिन शनिवार को हद तो तब हो गई जब शहर के सबसे व्यस्त बाजार रेलवे रोड पर प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार प्रेमचंद हलवाई की दुकान पर एक युवक पहुंचा और दुकान पर मौजूद दुकान मालिक कृष्ण सैनी को रिवाल्वर  दिखाकर 5 किलो देसी घी का घेवर देने के लिए कहा जिस पर दुकान पर मौजूद लड़कों ने युवक को घेवर दे दिया।
लेकिन घेवर लेने के बाद जब दुकान मालिक ने युवक से घेवर के पैसे मांगे तो उसने दोबारा फिर दुकान मालिक को रिवाल्वर दिखा दी। जिस पर दुकान मालिक ने युवक को दुकान से बाहर जाने दिया और जब वह दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने लगा तो पीछे से जाकर दुकान मालिक व बाजार के अन्य लोगों ने जाकर युवक को रिवाल्वर सहित दबोच लिया। युवक के साथ आए अन्य युवक गाड़ी सहित फरार हो गए।
August 30, 2020

अजीब फरमान पर अधिकारियों का यू-टर्न:शिक्षा विभाग ने टीचरों को दिए थे नशेड़ी ढूंढने के निर्देश, वापस लिए

अजीब फरमान पर अधिकारियों का यू-टर्न:शिक्षा विभाग ने टीचरों को दिए थे नशेड़ी ढूंढने के निर्देश, वापस लिए

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिन पहले दिए थे आदेश

करनाल : समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय बैठक हुई थी, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। नशा मुक्त भारत अभियान में करनाल जिला भी शामिल है। ये अभियान मार्च तक चलेगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि व महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए।
वे नशा करने वाले बच्चों और उनके क्षेत्र से संबंधित लोगों की सूचना जिला टास्क फोर्स कमेटी को दें, ताकि उन्हें खोजकर नशे से बचाया जा सके। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय से शुक्रवार को पत्र जारी कर सभी स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई कि एक सप्ताह के अंदर 40 नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूची बनाकर जानकारी दें।
इसके लिए प्रॉफोर्मा भी भेजा गया था। यह लेटर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर अध्यापकों के कार्य का खूब मजाक बनाया गया। शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया, जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय से शनिवार को अध्यापकों की ड्यूटी गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने से पत्र के आदेश को वापस ले लिया गया है।
August 30, 2020

शराब तस्करी:गैस टैंकर में शराब की जोधपुर होनी थी सप्लाई, हिसार में 781 पेटी पकड़ी, ड्राइवर को वॉट्सएप पर मिल रही थी डायरेक्शन

शराब तस्करी:गैस टैंकर में शराब की जोधपुर होनी थी सप्लाई, हिसार में 781 पेटी पकड़ी, ड्राइवर को वॉट्सएप पर मिल रही थी डायरेक्शन

हिसार में गैस टैंकर चालक काे पकड़कर अवैध शराब की पेटियां बरामद की गईं,ड्राइवर बोला- करनाल से टैंकर लिया, हिसार में दूसरे को देना था

781 पेटियों में 9372 बोतलें शराब की थीं, सभी पर हरियाणा का मार्क लगा है

हिसार : एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट ने गैस के टैंकर से शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने शहर के भानू चौक पर टैंकर चालक राजस्थान के बाड़मेर वासी किशनाराम को गिरफ्तार किया है। गैस टैंकर से अंग्रेजी शराब की 781 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 9372 बोतलें शराब की थीं। सभी पेटियों और बोतलों पर हरियाणा मार्का लगा है, जो पानीपत के समालखा और करनाल में जुंडला से भरकर सप्लाई के लिए जोधपुर में सप्लाई होनी थी। टैंकर की नंबर प्लेट पर नागालैंड का नंबर है, लेकिन आगे व पीछे के नंबर से छेड़छाड़ की गई है।
आरोपी चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया है। चालक को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि समालखा में शराब घोटाला उजागर हो चुका है। सील गोदाम से शराब की पेटियां चोरी हुईं थीं, जिसमें पूर्व विधायक जजपा नेता सतविंद्र राणा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। ऐसे में बरामद शराब के उक्त चोरी प्रकरण से कोई संबंध तो नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

चालक को होटल पर दिया था टैंकर

यूनिट इंचार्ज नर सिंह ने बताया कि ड्राइवर किशना राम से अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। आरोपी ने बताया कि पानीपत और करनाल के बीच हाेटल पर उसे गैस टैंकर का स्टेयरिंग संभलवाया गया था। उसे बताया था कि तुमसे वॉट्सएप के जरिए संपर्क रहेगा। डायरेक्शन मिलती रहेगी, जिसके अनुसार टैंकर लेकर आगे बढ़ते रहना है। हिसार पहुंचने पर टैंकर को किसी होटल पर खड़ा कर दूसरे ड्राइवर को गाड़ी सौंपनी थी। जो टैंकर को जोधपुर पहुंचाने के लिए लेकर जाता।

चेन सिस्टम से सप्लाई होती है शराब

शराब माफिया एक्साइज टैक्स बचाने और मुनाफा कमाने के लिए चालबाजी करते हैं। ऐसा एक मामला चौधरीवास गांव में सामने आया था। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर उसके चालक सोमबीर को पकड़कर 1350 अवैध शराब की पेटियों को जब्त किया था। आरोपी ने बताया था कि रायपुर से झुंपा बॉर्डर तक ट्रक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। इसके बाद दूसरा ड्राइवर उसे लेकर जाता। चेन सिस्टम से अवैध शराब की पेटियों को अरूणाचल प्रदेश पहुंचाना था। इस काम के लिए उसे महज 5 हजार रुपए मिलने थे।

करीब 3-4 साल पहले इसी तरह सीआईए टीम ने सिरसा रोड से शराब की पेटियों से लोड ट्रक जब्त किया था। इसे भी चेन सिस्टम की तर्ज पर चालक बदल-बदलकर मंजिल तक पहुंचाना था, लेकिन उससे पहले ही माल जब्त हाे गया।
August 30, 2020

नई गाइडलाइन जारी:खेल नर्सरियों में अब सीनियर खिलाड़ी भी बन सकेंगे कोच, डिग्री के साथ अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

नई गाइडलाइन जारी:खेल नर्सरियों में अब सीनियर खिलाड़ी भी बन सकेंगे कोच, डिग्री के साथ अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

खेल विभाग ने अब कोच नियुक्ति को लेकर नियमों में किया बदलाव, एनआईएस क्वालीफाई या एमपीएड व बीपीएड के साथ जूनियर अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे कोच

करनाल : खेल विभाग सरकारी व गैर सरकारी खेल नर्सरियों में अब डिग्रीधारकों के साथ सीनियर खिलाड़ी कोच बन सकेंगे। इसके लिए विभाग ने अब कोच नियुक्ति को लेकर नियमों में बदलाव कर नई गाइडलाइन जारी की है। अब एनआईएस क्वालीफाई या एमपीएड व बीपीएड के साथ जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, अपने खेल में नेशनल प्लेयर खिलाड़ी, जूनियर नेशनल खिलाड़ी, ग्रामीण नेशनल खिलाड़ी, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी, नेशनल वूमेन स्पोर्ट्स खिलाड़ी को खेल नर्सरी में कोच बनने का मौका मिलेगा। इन खिलाड़ियों को एक निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी को 25 हजार और जूनियर इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ी को 20 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

अपने ही क्षेत्र के सीनियर खिलाड़ियों को कोच बनने का मिलेगा मौका

पहले नियम था कि एनआईएस पटियाला से डिप्लोमा धारक व बीपीएड, एमपीएड किए आवेदकों को ही कोच नियुक्त किया जाता था। खेल नर्सरियों में एनआईएस पटियाला से डिप्लोमा करने वाले कोच बिहार, यूपी व देश के अन्य हिस्सों से आते थे। इससे अपने ही क्षेत्र के सीनियर खिलाड़ियों को कोच बनने का मौका नहीं मिलता था। अब सीनियर खिलाड़ी अपने ही क्षेत्र की खेल नर्सरियों में युवाओं को तैयार कर सकेंगे।

नए सत्र में नई खेल नर्सरियां शुरू होने का इंतजार कर रहे खिलाड़ी

जिले में पिछले साल 51 खेल नर्सरियों में से 35 खेल नर्सरियां चल रही थी। खेल विभाग के नियमानुसार कोच प्रशिक्षण संस्थाओं में न पाना व खिलाड़ियों का मौजूद न हाेने के कारण 16 खेल नर्सरियां बंद हो चुकी हैं। कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में चल रही खेल नर्सरियां बंद पड़ी हैं। जिले के खिलाड़ी नए सत्र में नई खेल नर्सरियां शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे होगी अब नए कोच की भर्ती प्रक्रिया

जो खिलाड़ी किसी रजिस्टर्ड संस्थान से जूनियर नेशनल खिलाड़ी, सीनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी हो तो खेल नर्सरी शुरू होने के बाद जिला स्तर पर ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद शारीरिक टेस्ट के बाद जिस नर्सरी के लिए संबंधित कोच ने आवेदन किया था उस नर्सरी में नियुक्त कर दिया जाएगा। इससे नए खिलाड़ियों को प्रेक्टिस कने में आसानी होगी।

पहले इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की जाएगी

अभी विभाग की तरफ से केवल गाइडलाइन आई है। अभी जिले में खेल नर्सरियां बंद पड़ी हैं, जब नर्सरियां खुलेंगी तब पहले इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसके बाद ही उन्हें कोच नियुक्त किया जा सकेगा।
दिलबाग सिंह, जिला खेल अधिकारी।
August 30, 2020

साहसिक पुरस्कार:विवादों में फंसे रेवाड़ी के माउंटेनियर का अवाॅर्ड होल्ड, नरेंद्र बोले-आरोप लगाने वालों पर केस करूंगा

साहसिक पुरस्कार:विवादों में फंसे रेवाड़ी के माउंटेनियर का अवाॅर्ड होल्ड, नरेंद्र बोले-आरोप लगाने वालों पर केस करूंगा

पर्वतारोही बोले- टीम लीडर समेत हरियाणा से भी 4-5 लोग कर रहे लेग पुलिंग, नेपाल में भी जांच शुरू,पर्वतारोही लकपा शेरपा ने नरेंद्र यादव के एवरेस्ट फतह करने के दावे को गलत करार दिया

रेवाड़ी : साहसिक पुरस्कार के लिए चयनित होते ही एवरेस्ट फतह के झूठे दावे के आरोपों से घिरे रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह का नाम सरकार ने अचानक अवाॅर्ड लिस्ट से हटा दिया। अवाॅर्ड होल्ड होने से शनिवार को बगैर सम्मान ही वापस लौटे नरेंद्र ने कहा कि आरोप लगाने वालों पर सोमवार को केस करूंगा। इधर, खेल मंत्रालय के साथ ही नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने भी जांच शुरू कर दी है। हरियाणा बुलेटिन न्यूज़ ने नरेंद्र से तीखे सवाल किए। पढ़िए मुख्य अंश...
सवाल . आपका अवाॅर्ड रोक दिया गया, क्यों? पर्वतारोही- अवाॅर्ड की घोषणा होते ही आरोप लगाने वाले सक्रिय हो गए। सरकार और कमेटी ने मेरा अवाॅर्ड होल्ड करने का जो निर्णय किया। मैं चाहता हूं कि मामले में निष्पक्षता से जांच हो।
सवाल. कौन चाहता है कि आपको अवाॅर्ड न मिले? पर्वतारोही- मिनिस्ट्री में मुझसे पूछा गया कि आपके टीम लीडर नावा कुमार पोकन आरोप लगा रहे हैं कि आप एवरेस्ट फतह नहीं कर पाए। मैंने वहां भी बताया कि उन्हें दुख है कि उनको अवाॅर्ड नहीं मिला। हरियाणा से भी 4-5 लोग हैं, जो लेग पुलिंग कर रहे हैं। सबके नाम कोर्ट में बताएंगे।
सवाल. आप आराेपों पर जवाब क्यों नहीं दे रहे थे? पर्वतारोही- मेरा मानना है आरोप लगाने वालों से सोशल मीडिया पर बहस के बजाय लीगल कार्रवाई करेंगे तो बेहतर जवाब होगा।
सवाल. टीम लीडर के साथ लाकवा शेरपा ने भी दावा कि आप एवरेस्ट पर असफल थे? पर्वतारोही- लाकवा शेरपा मेरा शेरपा नहीं था। यदि ये साबित हो कि वो मेरा शेरपा था तो सरकार मुझे धाराएं लगाकर जेल में डाल दें, हमें ऐतराज नहीं, वो मेरे शेरपा का नाम दावा मक्कालू या दावा मलाऊ था।
सवाल. कहा जा रहा है कि टॉप पर पहुंचने की आपकी फोटो मोर्फ्ड है? पर्वतारोही- ये केस तो हम सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वालों पर डाल रहे हैं, वो लोग खुद फोटो एडिट कर रहे हैं। कभी दाहीने घुटने का रंग बदल देते हैं, कभी फोटो शॉप से मास्क हटा देते हैं। वहां वकील पूछेगा कि सर्टिफिकेट मैच करो, फोटो का इश्यू पुलिस देखेगी।
सवाल. एवरेस्ट फतह की सर्टिफिकेट पर सवाल उठ रहे हैं? 
A. अगर ऐसा है तो आरोप लगाने वाले नेपाल की मिनिस्ट्री पर केस डालें। मेरे पास सरकारी सर्टिफिकेट है, बड़े ऑफिसर्स के हस्ताक्षर हैं। पहले उनसे फाइट करें, बाद में मेरे पास आएं।
सवाल. कह रहे हैं आप असफल हुए तो रोये थे? 
पर्वतारोही- एवरेस्ट फतेह के लिए 2 अप्रैल 2016 को हम बेस कैंप रवाना हुए। वेदर अच्छा होता है तो हमें 8-9 दिन मिलते हैं, तो समिट के लिए निकले गए। टीम में मैं, नावा कुमार पोकन टीम लीडर व शीमा गोस्वामी थीं। 20 मई 2016 को किया हमने समिट किया। उस रात हम कैंप-2 में ठहरे। मेरे रोने की बात झूठी हैं।

मैंने नरेंद्र को ऑक्सीजन देकर कैंप लौटने में मदद की थी: लकपा शेरपा

सात बार एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही और बचाव दल के सदस्य लकपा शेरपा ने नरेंद्र यादव के एवरेस्ट फतह करने के दावे को गलत करार दिया है। लकपा कहते हैं, 'पर्वतारोहण कालक्रम हिमालयन डेटाबेस' के अनुसार 20 मई 2016 की सुबह एवरेस्ट के शिखर पर फूकन पहुंचे थे, जो इस पर्वतारोहण दल के लीडर थे। नरेंद्र उस समय हमारे दल को महिला पर्वतारोही के साथ दक्षिणी क्षेत्र की 8400 मीटर दूर 'बालकनी' में मिले थे और इनका ऑक्सीजन खत्म हो गया था। तब मैंने फूकन को सूचित किया और हमने यादव और महिला पर्वतारोही को अपनी ऑक्सीजन की बोतलें देकर कैंप-4 में लौटने में मदद की। मैं 200 प्रतिशत सुनिश्चित हूं कि वह आदमी नरेंद्र था। मैं ही नहीं, बहुत से लोग इस बात को जानते हैं।
उन्होंने कहा, 'यादव व उनकी साथी पर्वतारोही सीमा गोस्वामी ऑक्सीजन खत्म हो जाने पर सांस लेने में भारी तकलीफ महसूस कर रहे थे। ये डिंगबोचे और लोबुचे के मध्य ट्रैकिंग इलाके में थे। दोनों का अपने गाइड के साथ संपर्क भी टूट चुका था। यादव शिखर पर पहुंचने के लिए रो रहे थे। तब हमारे बचाव दल ने उन्हें सांत्वना दी थी कि यदि जीवन रहा तो उन्हें आगे भी एवरेस्ट फतह करने के मौके मिलेंगे। मुझे आश्चर्य है कि उन्हें भारत का सर्वोच्च एडवेंचर सम्मान देने के लिए चुना गया।
August 30, 2020

गड़बड़ी:सिविल अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एक फर्जीवाड़ा सामने आया, बेची जा रही बाहर की दवा, बिल भी नहीं मिलता

गड़बड़ी:सिविल अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एक फर्जीवाड़ा सामने आया, बेची जा रही बाहर की दवा, बिल भी नहीं मिलता

प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के द्वारा दिया गया मरीजाें काे बिल और दवा,सिविल अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है

मरीज ने बिल नहीं देने का विराेध किया ताे बिल पर वाे दवा का नंबर नहीं लिखा जाे दी, वाे लिखा जाे वाे बेच सकता है

पानीपत : सिविल अस्पताल में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। मरीजाें का आराेप है कि इस केंद्र पर बाहर की कंपनियों की दवा बेची जा रही हैं। वहीं मरीजों काे इसका बिल भी नहीं दिया जाता। अगर मरीज बिल मांगें ताे कहते हैं कि पूरे देश में बने ये केंद्र भाजपा के एक नेता के बेटे के हैं। शनिवार काे एक ग्राहक ने दवा ली, दवा के 150 रुपए बताए गए ताे मरीज ने कहा कि इसका बिल दे दाे।
स्टाेर पर खड़े व्यक्तियों ने काेई बिल नहीं दिया, काफी विराेध करने पर स्टोर संचालन ने बिल तो दिया। लेकिन उसने यह भी फर्जीवाड़ा कर दिया। जो दवा उसने मरीज को दी थी उसका बैच नंबर पर बिल पर नहीं लिखा, बल्कि जो दवा वह स्टोर में बेच सकता है उसका बैच नंबर डालकर बिल दे दिया। इस मामले की शिकायत रेडक्रॉस सचिव को दी गई है, जिन्होंने एक-दो दिन में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह था पूरा मामला

गांव गुढ़ा के निवासी सलीम ने बताया कि उसने हल्का बुखार होने पर शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंचा था। डॉक्टर द्वारा जांच के बाद पर्ची पर कुुछ दवा लिखी गई, जाेकि वाे दवा अस्पताल की डिस्पेंसरी में नहीं मिली। यहां उसकाे बताया गया कि 14 नंबर कमरे में बने प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र से दवा ले लाे। उनके कहे अनुसार यहां से दवा ली गई। 150 रुपए उन्होंने दवा के ले लिए। उसने दवा का बिल मांगा तो उन्होंने बिल देने से मना कर दिया। किसी कागज पर मोहर लगाकर रसीद देने का कहा तो बोले यहां केवल दवा मिलती है। मरीज ने बिल मिलने की शिकायत रेडक्राॅस में की, क्याेंकि यह केंद्र रेडक्राॅस द्वारा संचालित है। रेडक्राॅस से अाश्वासन मिलने पर दाेबारा बिल लेने पहुंचा। स्टाेर पर खड़े दाेनाें कर्मियाें की इसी स्टाेर के संचालक से बात कराई ताे बिल मिला। लेकिन जो दवा बेची थी उसकी बजाए औषधि के अंदर रखी हुई दवा का बिल बनाकर दे दिया। तीनों दवा के बैच नंबर में अंतर है।

बाहर की दवा बेची जा रही

जब इन दवाईयों को बाहर प्राइवेट मेडिकल स्टोरों पर पता किया गया तो दवाईयों की कीमत बहुत कम बताई गई। जिसके बाद वह दोबारा से औषधि स्टोर पर पहुंचे और दवाईयों की कीमत सही करने को कहा। इसके बाद स्टोर के अंदर मौजूद दवा देने वालों ने कहा कि हमने आपसे 10 रुपए अधिक ले लिए हैं। आप वापस ले लो। मरीज ने फिर से बिल मांगा तो उन्होंने फिर बिल देने से मना करा दिया। कई मरीजाें का अाराेप है कि यहां बाहर के कपसिरप सहित अन्य दवा दी जा रही हैं।

दाेषी मिला ताे कार्रवाई की जाएगी

रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव गाैरव कुमार ने बताया कि मरीज द्वारा शिकायत मिली थी कि उसने जाे दवा जनऔषधि केंद्र से खरीदी थी, उसका बिल नहीं मिला है और बाहर की दवा बेचने की शिकायत है। मंगलवार काे इसकी जांच की जाएगी। अगर इसमें काेई भी दाेषी मिलता है ताे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में दवा की कमी

सिविल अस्पताल की डिस्पेंसरी में पिछले कई सालाें से दवा की कमी चल रही है। सरकार के मुताबिक डिस्पेंसरी में 640 दवाएं हाेनी चाहिए, लेकिन बमुश्किल से इसमें 300 दवा उपलब्ध हाेगी। दवाओं की कमी के चलते ही और मरीजाें की सहुलियत काे देखते हुए इस केंद्र काे रेडक्राॅस साेसायटी ने अस्पताल में पिछले साल खाेला था। लाेगाें का कहना है कि अगर इसमें भी दवा बाहर की मिलेंगी ताे फिर इसे खाेलने का फायदा ही क्या है।
August 30, 2020

यमुनानगर:अस्पताल स्टाफ ने बताया मृत, पोस्टमार्टम कराने पुलिस पहुंची तो जिंदा थी महिला, परिवार ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी

अस्पताल स्टाफ ने बताया मृत, पोस्टमार्टम कराने पुलिस पहुंची तो जिंदा थी महिला, परिवार ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी

शव का संस्कार करने के लिए श्मशान तक तैयारी हो चुकी थी, महिला के परिवार से एक व्यक्ति जबरदस्ती आईसीयू में गया तो देखा डॉक्टर इलाज कर रहे थे।

यमुनानगर : शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ने महिला को मृत बता दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला वेंटिलेटर पर जिंदा मिली। अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को मौत होने की सूचना दे दी थी। शव का संस्कार करने के लिए श्मशान तक तैयारी हो चुकी थी। 2 घंटे तक परिजन इंतजार करते रहे। इससे गुस्साए महिला के परिवार से एक व्यक्ति जबरदस्ती आईसीयू में चला गया। वहां देखा तो महिला जिंदा थी। डॉक्टर इलाज कर रहे थे।
महिला ने हाथ-पैर हिलाए और जीभ तक बाहर निकाल कर दिखाई। यह देखकर वह हैरान रह गया। फिलहाल महिला जिंदा है और वहीं इलाज चल रहा है। उधर, डॉक्टर का कहना है कि महिला को मृत घोषित नहीं किया था। उसकी हालत बेहद खराब थी। वहीं, परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। जठलाना थाना एरिया के एक गांव निवासी की महिला की 3 दिन पहले हालत बिगड़ गई थी।
उसे पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार शाम 4 बजे बता दिया कि सांसें नहीं चल रहीं, लेकिन परिजन बोले कि वेंटिलेटर से मत हटाना। महिला के मायके वाले शक के चलते पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। जठलाना थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि रुक्का आया था कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करना है। आईओ को भेजा तो पता चला कि महिला जिंदा है।
August 30, 2020

फ्रॉड:213 करोड़ के फर्जी बिल जारी कर जीएसटी में हेराफेरी करने वाली 25 फर्मों की होगी जांच

फ्रॉड:213 करोड़ के फर्जी बिल जारी कर जीएसटी में हेराफेरी करने वाली 25 फर्मों की होगी जांच

रोहतक आयुक्तालय की टीम के अधिकारी जांच प्रक्रिया में जुटे,इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करना अपराध की श्रेणी में आता है।

रोहतक : सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जींद, कुंडली, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, राई, बहादुरगढ़ और हिसार में 213 करोड़ 25 लाख रुपए के फर्जी बिल जारी करने के खेल में शामिल 25 फर्मों को चिह्नित करते हुए राडार पर लिया है। रोहतक आयुक्तालय की टीम के अधिकारी अब इन फर्मों का जमीनी स्तर पर जांच प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
अधिकांश फर्म के सर्वे में कागजों पर ही कारोबार दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने का प्रयास किया है, जो जीएसटी एक्ट का उल्लंघन है। उच्चाधिकारी ने कारोबारियों से अपील की कि फर्जी बिल का संदेह होने पर एंटी एवेजन ब्रांच में आकर बिलों का वेरिफेकेशन करा लें। सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय रोहतक के उच्चाधिकारी ने बताया कि फर्जी बिल दिखाकर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करना अपराध की श्रेणी में आता है।

जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर 24 फीसदी तक भरना पड़ सकता है ब्याज

सीए व जीएसटी सलाहकार संजय थारेजा ने बताया कि जीएसटी विभाग यदि किसी फर्म संचालक को जीएसटी चोरी के केस में पकड़ लेता है तो उस संबंधित कारोबारी को टैक्स की राशि 24 फीसदी ब्याज और पेनाल्टी 15 फीसदी से 100 फीसदी तक भरनी पड़ सकती है। विभाग की ओर से उस कारोबारी का बैंक अकाउंट और आईटीसी फ्रीज किया जा सकता है। इसलिए कारोबारियों को समय पर रिटर्न भरने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इन जिलों में सामने आया फर्जीवाड़ा

जींद में एक फर्म ने चार करोड़ 42 लाख, कुंडली की एक फर्म ने नौ करोड़ 30 लाख, सोनीपत की एक फर्म ने 4 करोड़ 80 लाख, सोनीपत की एक फर्म ने 21 करोड़ 83 लाख, सोनीपत की एक और फर्म ने 17 करोड़ दो लाख, सिरसा की एक फर्म ने दो करोड़ 83 लाख, सिरसा के कालांवाली में संचालित फर्म ने तीन करोड़ 29 लाख, रोहतक की एक फर्म ने दो करोड़ 14 लाख, राई की एक फर्म ने 24 करोड़ 42 लाख, सिरसा की एक फर्म ने 84 लाख 34 हजार, बहादुरगढ़ की एक फर्म ने सात करोड़ 68 लाख, सिरसा की एक और फर्म ने 15 करोड़ 28 लाख और दूसरी फर्म ने एक करोड़ 23 लाख और एक दूसरी फर्म के नाम पर दो करोड़ 14 लाख, रोहतक की एक फर्म ने एक करोड़ 30 लाख, बहादुरगढ़ की एक फर्म ने 24 करोड़ पांच लाख, सोनीपत की एक फर्म ने सात करोड़ 87 लाख और हिसार की एक फर्म ने 2 करोड़ सात लाख रुपए के फेक बिल जारी किए हैं, जबकि छह फर्मों के संचालक ऐसे हैं जिन्होंने 59 करोड़ 69 लाख रुपए के फर्जी बिल जारी कर दिए। इनमें से कई फर्म पते पर नहीं मिली।
August 30, 2020

प्राइवेट बसों पर कसा शिकंजा, 16वें से 8वें पायदान पर पहुंची रोडवेज की कमाई

जींद:प्राइवेट बसों पर कसा शिकंजा, 16वें से 8वें पायदान पर पहुंची रोडवेज की कमाई

जीएम ने अच्छी कमाई के करने के लिए सभी परिचालकों को दिए निर्देश

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) प्राइवेट बसों पर शिकंजा कसने के बाद अब रोडवेज की कमाई में काफी सुधार हुआ है और प्रदेशभर में डिपो में 16वें से 8वें पायदान पर पहुंच गया है। रोडवेज की अधिकतर रूटों पर अब अच्छी कमाई हो रही है। इससे डिपो की रैकिंग में काफी सुधार आया है। अधिकतर लोकल रूट पर 22 रुपए किलोमीटर से ज्यादा की कमाई की जा रही है और लंबे रूट पर भी 34 रुपए प्रति किलोमीटर से ज्यादा की कमाई हो रही है।
जीएम बिजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले ही प्राइवेट बसों को समय पर बस स्टैंड परिसर के बाहर निकालने के निर्देश दिए थे और कर्मचारियों को कमी मिलने पर हिदायत भी दी थी। इसके बाद जीएम ने अगले दिन खुद एक निजी बस की चेकिंग कर सवारियों को उतरवाकर रोडवेज की बस में बैठाया था। इससे कर्मचारियों को भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी भी प्राइवेट बस का समय थोड़ा सा भी ज्यादा हो जाए तो उस बस की सवारी उतरवा लो।
इसके बाद से रोडवेज की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब डिपो प्रदेशभर में 16वें से 8वें पायदान पर आ गया है। डिपो रैंकिंग में सुधार होने के साथ-साथ अब डिपो की कमाई में काफी सुधार हो गया है। अब डिपो की प्रतिदिन कमाई 6 से साढ़े 6 लाख रुपए हो रही है। अब यह कमाई धीरे-धीरे 7 लाख के करीब पहुंच रही है।

ज्यादा कमाई करने वाले होंगे सम्मानित

जीएम ने द्वारा दिए निर्देश में कहा कि अगर कोई परिचालक ज्यादा कमाई लाता है तो उसे विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस महामारी में परिचालकों के लिए भी ज्यादा कमाई निकालना काफी कठिन कार्य है।
August 30, 2020

लॉकडाउन:व्यापार मंडल जींद का फैसला-रविवार को रखेंगे दुकानें बंद, सोमवार, मंगलवार खोलेंगे

लॉकडाउन:व्यापार मंडल जींद का फैसला-रविवार को रखेंगे दुकानें बंद, सोमवार, मंगलवार खोलेंगे

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )लॉकडाउन को लेकर शहर में हुई व्यापारिक संगठनों की अलग-अलग बैठकों में कोई विशेष रणनीति नहीं बन पाई व्यापार मंडल जींद ने रविवार को बाजार बंद रखने और सोमवार-मंगलवार को दुकानें खुली रखने का फैसला किया है। दूसरी ओर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से बुलाई गई बैठक में शहर के व्यापारी कोई फैसला नहीं कर पाए। बैठक में व्यापारी आपस में भिड़ गए। फिलहाल रविवार दोपहर को एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से शहर के व्यापारियों की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें सोमवार-मंगलवार को सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन को लेकर चर्चा की जाएगी।
व्यापार मंडल की जींद की मीटिंग तांगा चौक पर हुई। इसमें सर्वसहमति से प्रस्ताव पास किया कि रविवार को दुकानें बंद रखकर सोमवार व मंगलवार को दुकानें खोलकर सरकार के फैसले का विरोध करेंगे। इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी अगर किसी व्यापारी पर कोई कार्रवाई करता है तो इसका विरोध किया जाएगा। इस पर व्यापार मंडल जींद की 26 ट्रेड यूनियनों की सहमति बन गई और अब सोमवार व मंगलवार को दुकानें खोली जाएंगी। इससे अब प्रशासन व सरकार से सीधे टकराव के मूड में व्यापारी दिखाई दे रहे हैं।
दाे घंटे चली मीटिंग, नहीं निकलना नतीजा :हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की मीटिंग सेठों वाली धर्मशाला में आयोजित की गई। यह मीटिंंग दो घंटे तक चली, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं निकल सका। मीटिंग में फैसला हुआ कि व्यापारी वर्ग सरकार के फैसले को लेकर और व्यापार संगठन प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इस फैसले पर व्यापारी नेता आपस में भिड़ गए और विवाद में व्यापारी नेता एक दूसरे के हाथ से माइक मिलने की कोशिश करने लगे। इसके बाद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने रविवार को फिर से व्यापारियों की मीटिंग बुलाने का फैसला लिया है।

आज लिया जाएगा अहम फैसला

फिर से व्यापारियों की मीटिंग रविवार को ली जाएगी। इस मीटिंग में ठोस फैसला लिया जाएगा। काफी ट्रेड यूनियनों के प्रधान शनिवार को हुई मीटिंग में नहीं पहुंच पाए। जिसके कारण कोई नतीजा नहीं निकल सका। रविवार को ठोस रणनीति बनाई जाएगी।- महावीर कंप्यूटर, जिला प्रधान, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल।
August 30, 2020

कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

 कैथल : पाडला गांव में कार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत  हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पाडला गांव के जयनारायण ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसकी मां बाला देवी एक महिला के साथ गांव से गुजर रही थी तो एक अज्ञात कार चालक  ने अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल जयपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Saturday, August 29, 2020

August 29, 2020

मां कोरोना पॉजिटिव आई तो परिवार के सैंपल लेने पहुंची डॉक्टरों की टीम, बेटे वकील ने जमकर गाली-गलौज की और टीम को भगाया।


मां कोरोना पॉजिटिव आई तो सैंपल लेने पहुंची डॉक्टरों की टीम, बेटे वकील ने जमकर गाली-गलौज की और टीम को भगाया।


फतेहाबाद में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसके परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। महिला के बेटे ने टीम के साथ जमकर गाली-गलौज की और घर से बाहर निकाल दिया। वह डंडा भी निकाल लाया और पुलिसकर्मियों के साथ होने के बाद भी कोरोना टेस्ट करवाने से साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि मर जाउंगा लेकिन टेस्ट नहीं करवाउंगा। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया दिया है।मामला फतेहाबाद के गांव धारसूल का है। कुछ दिन पहले एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। महिला के संक्रमित होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को उसके परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेने पहुंची। टीम के साथ पुलिसकर्मी भी थे। घर में महिला का बेटा वकील मौजूद था।वह स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। डॉक्टर दिनेश ने उसे प्यार से समझाया कि चुपचाप सैंपल दे दें नहीं तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। इस पर वकील पलटकर बोला कि मैं मर जाउंगा लेकिन सैंपल नहीं दूंगा। तुम्हारे से जो होता है वो कर लो।आरोपी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर से खदेड़ दिया।काफी बहस के बावजूद उसने सैंपल नहीं दिया और टीम को घर से खदेड़ दिया। वह लाठी निकाल लाया और जोर-जोर से बोलकर गांववालों को भी इकट्ठा कर दिया। बहसबाजी के बाद भी उसने सैंपल नहीं दिया। मजबूरन स्वास्थ्य विभाग की टीम को वापिस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

August 29, 2020

कोरोना की चपेट में हरियाणा सरकार:बिजली मंत्री रणजीत सिंह और घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण की पत्नी भी हुई संक्रमित

बिजली मंत्री रणजीत सिंह और घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण की पत्नी भी हुई संक्रमित


पानीपत: हरियाणा सरकार ने मंत्री और विधायक एक-एक करके कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। शनिवार को हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है परन्तु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारैंटाइन हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। कल्याण विधानसभा सत्र से पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे।