Breaking

Saturday, February 13, 2021

February 13, 2021

जींद के नागरिक अस्पतालों को मिलेंगे 15 और वेंटिलेटर, डिप्टी सीएम ने की घोषणा

जींद के नागरिक अस्पतालों को मिलेंगे 15 और वेंटिलेटर, डिप्टी सीएम ने की घोषणा 


















जींद :  जींद वासियों के लिए राहत भरी खबर हैं कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। दावा किया जा रहा है कि अब जिले के नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी स्तर पर भी मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जिला अस्पताल को करीब छह महीने पहले छह वेंटिलेटर मिले थे। लेकिन निर्माणाधीन आईसीयू के कारण वे आज तक धूल फांक रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया कराना चुनौती से कम न होगा। यह वेंटिलेटर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।


वेंटिलेटर लगाने के लिए आईसीयू की जरूरत है। इसमें तीन लगातार दरवाजे बंद होने चाहिए, उसके बाद ही अंदर वेंटिलेटर का प्रयोग किया जाता है। वेंटिलेटर के लिए एनेस्थीसिया (बेहोशी) चिकित्सक की आवश्यकता होती है। बिना एनेस्थीसिया चिकित्सक के वेंटिलेटर नहीं लगाया जा सकता। जिले में तीन एनेस्थीसिया चिकित्सक हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अनुसार नागरिक अस्पताल में दो, नागरिक अस्पताल सफीदों व नरवाना में दो-दो, उचाना में चार, जुलाना में दो, सीएचसी मुआना, अलेवा व कालवा में एक-एक वेंटिलेटर लगाया जाएगा। 


नागरिक अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह संभव ही नहीं कि सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर लगाए जा सकें। इसके लिए आईसीयू की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा वेंटिलेटर चलाने के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक की जरूरत पड़ती है। नागरिक अस्पताल में छह वेंटिलेटर छह महीने पहले आए थे लेकिन आज तक उनको लगाने की सुविधा ही नहीं मिली है। सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाना चुनौती होगा। इससे तो अच्छा यह होता कि जिले में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए, जिसका लाभ लोगों को मिल सके ताकि गंभीर मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने से छुटकारा मिल जाए।

जींद के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा किजिन मरीजों के फेफड़े काम करना बंद कर दें और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती हो, उनको वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। वेंटिलेटर फेफड़ों को ठीक नहीं करता बल्कि फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय देता है। वेंटिलेटर से मरीज को सांस लेने में सुविधा होती है और उसके फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय मिल जाता है।  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर देने की घोषणा की है। जिले के लिए यह बहुत अच्छी बात है। सरकार ने जिले को वेंटिलेटर की सुविधा दी है तो इनको लगाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। जिले के लोगों को इससे लाभ होगा।
February 13, 2021

पोषण अभियान पर आधारित गीत पोषण अभियान के सपने ने हम कर साकार दिखावेंगे : रवि शंकर

पोषण अभियान पर आधारित गीत पोषण अभियान के सपने ने हम कर साकार दिखावेंगे : रवि शंकर


जींद -- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जींद जिले में चलाए जा रहे पोषण जागरूकता अभियान के चौथे दिन रवि शंकर शर्मा एंड पार्टी ने जींद खंड के गांव बरसोला व रामराय में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।




 पोषण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक सही पोषण देश रोशन को लेकर गांव बरसोला के सरकारी स्कूल में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी पोषण विषय पर एक तरफ जहां कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी वही पोषण विषय पर गीतों की प्रस्तुति भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गयी वही भारी में महिलाएं भी शामिल थी नुक्कड़ नाटक का जमकर लुत्फ उठाने के साथ-साथ तालियां भी बजाते रहे। 

इस मौके पर बरसोला आंगनवाड़ी केंद्र की कमला, कविता, कांता देवी, संतोष, व गांव रामराय में विमला लखपति, राजबाला सुदेश भी शामिल रही। कार्यक्रम में पोषण अभियान पर आधारित गीत पोषण अभियान के सपने ने हम कर साकार दिखावेंगे प्रदेश हमारे हरियाणा में मिलकर स्वच्छ बनावेंगे की प्रस्तुति भी बेहतरीन रही नुक्कड़ नाटक के कलाकारों सुरेश कल्सन,मनीष नागर, सुनीता सिसोदिया, पूजा शर्मा, विशाखा, सोनू शर्मा ने कलाकारों को अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया और दर्शकों की तालियां बटोरी पार्टी के निदेशक रवि शंकर शर्मा ने पोषण विषय पर शपथ भी दिलवाई।
February 13, 2021

खानपान में सावधानी बरतें और जंग फूड का प्रयोग न करें और देशी खानपीन का प्रयोग करें : डॉ. भोला

खानपान में सावधानी बरतें और जंग फूड का प्रयोग न करें और देशी खानपीन का प्रयोग करें : डॉ. भोला









जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) हरियाणा योग आयोग हरियाणा एवं हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में जिले के सभी पीटीआई और डीपीई का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डीएवी स्कूल में किया गया। योग प्रशिक्षण शिविर 13 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। जिसमें पिल्लूखेड़ा, जुलाना व सफीदों ब्लॉक के 105 अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सामान्य अस्पताल के डिप्टी मैडिकल आफिसर डा. राजेश भोला ने शिरक्त की। योग शिविर में हरियाणा योग आयोग जींद के कॉडिनेटर रामनारायण आर्य ने कहा कि स्वामी रामदेव व हरियाण योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य के प्रयासों से योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है और आगामी 2021-22 से हरियाणा के सरकारी सभी स्कूलों में विषय के तौर पर लागू किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला जींद में भी जिला मुख्यालय पर तीन चरणों में हरियाणा योग आयोग द्वार प्रशिक्षण डीएवी स्कूल में सुबह साढ़े सात बजे शाम साढ़ चार बजे तक दिया जा रहा है। 


डा. राजेश भोला ने अध्यापकों को प्राथमिक उपचार के बारे में ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि फस्र्ट एड के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी हासिल करनी चाहिए। प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) की जानकारी हासिल करके किसी भी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। किसी भी हादसे के बाद किस प्रकार से प्राथमिक सहायता दी जाती है, उसके बारे में जान सकते हैं। घायल व्यक्ति को कैसे एम्बुलैंस के माध्यम से अस्पताल में पहुंचाया जा सकता है। इसके स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टोल फ्री 108 की सुविधा दी गई है। जिसे किसी भी आपतकालीन स्थिति में फंसा व्यक्ति कॉल कर निशुल्क सुविधा ले सकता है। इसके साथ-साथ आधुनिक युग में बदलती हुई बीमारियों के बारे में भी हाईपेटैंशन, शुगर, हैपेटाइटिस, एचआईवी एडस, कैंसर के विषय में भी बारिकी से बताया। उन्होंने कहा कि खानपान में भी सावधानी बरतें और जंग फूड का प्रयोग न करें और देशी खानपीन का प्रयोग करें। 

डीएवी स्कूल के प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि योग शिविर से व्यक्ति को स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। वहीं आपसी भाईचार व राष्ट्र निर्माण की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को जो ये प्रशिक्षण शिविर था वह पिछले एक साल से चल रहे कोरोना काल के दौरान जहां एकतरफ चिकित्सक, पुलिस, प्रशासन व सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा के तौर पर बताया गया। डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने इनके अलावा अध्यापकों को भी कोरोना योद्धा की संज्ञा दी। जिन्होंने ऑन लाइन माध्यम से बच्चों को शिक्षा व जागरूक किया। सूर्य देव आर्य व राजेश बिरौली ने अध्यापकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और हर रोज योग करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजेश कुमार भारद्वाज, सूर्यदेव आर्य, रामनारायण आर्य, राममेहर एबीआरसी, विरेंद्र आर्य, प्रेम सिंह देशवाल, उदय सिंह आदि मौजूद थे।
February 13, 2021

प्रत्येक जन के सहयोग से बनेगा राम मन्दिर - सुशील शास्त्री

प्रत्येक जन के सहयोग से बनेगा राम मन्दिर - सुशील शास्त्री


जीन्द (संजय तिरँगाधारी  ) नरवाना नगर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तहत अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर हेतु निधि संपर्क अभियान में राम भक्तों की टोलीयाँ। द्वारा शहर की सभी बस्तियों में घर-घर जाकर निधि समर्पण अभियान चलाया रहा है। राम मन्दिर निर्माण के लिए घर - घर पहुंच रहे राम भक्तों का सभी बस्ती वासी सहर्ष अभिनंदन कर रहे है और अपनी कमाई में से निधि राशि रामदूतो को श्रद्धापूूर्वक अर्पण कर रहे हैं। इस अभियान के जिला प्रमुख सुशील शास्त्री ने बताया कि नरवाना नगर में इस अभियान में 25 टोलियां प्रतिदिन हर घर में जाकर संपर्क कर रही है।


 उन्होंने बताया कि नगर निवासियों की तरफ से इस पुनीत कार्य के लिए भरपूर स्नेह देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि सभी अपने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के लिए वर्षों से आशा लगाए बैठे थे , वह आज साक्षात रुप में बनता दिख रहा है l कई बुजुर्गों ने तो कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देकर अपनी कमाई में से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राशि भेंट की। 


शास्त्री ने बताया कि बस स्टटैं पर जब हम टोली मेंं दुकानदारों, रेहडीवालोंं से समर्पण ले रहे थे वहीं बस स्टैंड के पास राजस्थान के तीन परिवार जो झाडू बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है जब उन परिवारों को पता चला की राम मन्दिर के लिए कूपन काटे जा रहे हैं तो तुरंत उस परिवार के मुखिया भँवर सिंह ने भी टोली को अपना समर्पण देकर परिवार सहित जय श्रीराम के उद्घोष लगाने आरंभ कर दिए।
 नरवाना में रामभक्तों ने आज मुख्य बाजार, दयानन्द बस्ती, विवेकानंद बस्ती, चंद्रशेखर बस्ती, भगत सिंह बस्ती, पटेल बस्ती, आदि में राम भगतो की टोली ने राम भगतो के घर घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान किया, इस अवसर पर राम भगतो ने भी बढ़ चढ़ कर  भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए खुले दिल से आये हुए कार्यकर्ताओ को समर्पण किया कुछ भगतो ने तो आये हुए कार्यकर्ताओ ओर पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया और कार्यकर्ताओ को घर में बैठा कर प्रेम पूर्वक जलपान करवाया। 
जब टोली बस स्टैंड पर शर्मा हास्पिटल पर गई तो उस समय डॉक्टर शर्मा क्लिनिक पर नहीं थे और वहां से टोली आगे बढ चुकी थी परंतु थोड़ी ही देर में डॉक्टर साहब क्लिनिक पर पहुंच गए और उनको जैसे ही पता चला राम मन्दिर निर्माण के लिए निधि समर्पण टोली आई थी तो उन्होंने तुरंत अपने दूसरे कर्मचारी को भेजकर वापिस बुलाया और अपना समर्पण देते हुए कहा इस दिन का हमें बहुत इंतजार था।



 इस तरह पूरे शहर में राम मंदिर निर्माण को लेकर बहुत ही खुशी है। निधि समर्पण अभियान टोली में नरेन्द्र कुमार, कर्मवीर संधू, मास्टर जोगेंद्र, सुरेन्द्र मलिक, जगदीश पांचाल धनौरी, सोनू फरैण, आदि रामभक्त उपस्थित रहे।    
February 13, 2021

एकतरफा प्यार में कर दिया 5 पहलवानों का मर्डर, जिंदगी मौत के बीच झूल रहा बच्चा

एकतरफा प्यार में कर दिया 5 पहलवानों का मर्डर, जिंदगी मौत के बीच झूल रहा बच्चा



रोहतक : हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की रात 5 पहलवानों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सुखविंद्र ने एकतरफा प्यार में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। आरोपी सुखविंद्र की शिकायत पूजा के परिजनों ने की थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी सुखविंद्र पूजा से प्यार से एकतरफा प्यार करता था, वह पूजा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिसके बाद पूजा के परिजनों ने सुखविंद्र की शिकायत की थी। इसी के चलते अखाड़ा संचालक मनोज मलिक ने सुखविंद्र के अखाड़े में आने पर रोक लगा दी थी।


आरोपी सुखविंदर मोर


इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुखविंद्र पूजा पहलवान से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए तो उसने दुश्मनी के तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।


मृतका पूजा पहलवान

आरोपी सुखविंद्र करीब साढे सात बजे अखाड़े में पहुंचा था जिसके बाद उसने अखाड़ा संचालक मनोज मलिक, पत्नी साक्षी मलिक और बच्चे सरताज पर फायरिंग की। जिसमें प्रदीप मलिक और साक्षी की मौत हो गई जबकि सरताज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।


मृतक मनोज मलिक और मृतक साक्षी मलिक

इसके बाद आरोपी ने पूजा पहलवान और अन्य पहलवानों को गोली मारी थी जिसमें पूजा पहलवान, कुश्‍ती कोच सतीश दलाल मंडाैती और प्रदीप मलिक मोखरा की भी मौत हो चुकी है जबकि अमरजीत कोच और सरताज घायल है। महिला पहलवान पूजा उत्‍तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली थी।

घायल सरताज का इलाज करते डॉक्टर

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही केस को ट्रैस कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा है।
 

Thursday, February 11, 2021

February 11, 2021

किसानों ने फिर भरी हुंकार, 18 फरवरी को रोकेंगे ट्रेन के पहिए

किसानों ने फिर भरी हुंकार, 18 फरवरी को रोकेंगे ट्रेन के पहिए 


नई दिल्ली :  कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर आंदोलन कर रहे किसानों ने एलान किया है कि वे 18 फरवरी को 4 घंटे तक देश भर में रेल रोकेंगे। इसका वक़्त दिन में 12 से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने फरवरी के महीने भर में होने वाले प्रदर्शनों के बारे में जानकारी दी। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि 12 फरवरी को राजस्थान में सभी टोल को फ्री कर दिया जाएगा। इससे पहले हरियाणा और पंजाब में किसान कई बार टोल को फ्री कर चुके हैं। 
5 फरवरी को किसानों ने चक्का जाम का आह्वान किया था और यह शांतिपूर्ण रहा था। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान जिस तरह कुछ उपद्रवी तत्वों ने हिंसा का सहारा लिया, उसके बाद किसान संगठन बेहद सतर्कता बरत रहे हैं। चक्का जाम वाले दिन पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे थे और यहां जाम का ख़ासा असर देखने को मिला था। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। 
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में यह भी घोषणा की कि राजस्थान में 12 फरवरी से टोल संग्रह नहीं करने दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि पूरे देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ‘रेल रोको’ अभियान चलाया जाएगा। तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर इस महीने के शुरू में उन्होंने 3 घंटे के लिए सड़कों को अवरुद्ध किया था। 
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने बताया कि किसानों द्वारा 12 फरवरी से राजस्थान के सभी रोड के टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया जाएगा। 14 फरवरी को देशभर में कैंडल मार्च, ‘मशाल जुलूस’ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के बलिदान को याद किया जाएगा। 16 फरवरी को किसान सर छोटूराम की जयंती पर देशभर में एकजुटता दिखाएंगे।
16 फ़रवरी को सर छोटू राम की जयंती के मौक़े पर भी किसान सरकार को अपनी एकजुटता दिखाएंगे। 
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान इसलिए अब भी आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि केन्द्र सरकार के मंत्री तीन नए कृषि कानूनों का कोई ‘विकल्प’ पेश करने में विफल रहे हैं।  लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन पर एसकेएम नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसान संगठन के नेता किसानों के ‘असली’ मुद्दे उठा रहे हैं। पाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आंदोलन इसलिए जारी है क्योंकि 11 दौर की बातचीत के बाद भी मोदी सरकार के मंत्री नये कानूनों या न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कोई ठोस विकल्प सामने नहीं ला पाए।
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी किसान केंद्र में कोई सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान नेता आंदोलन के प्रसार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। टिकैत ने सिंघू बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि केंद्र कृषकों के मुद्दों का समाधान नहीं कर देता। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन (केंद्र में) का हमारा कोई उद्देश्य नहीं है। सरकार को अपना काम करना चाहिए। 
हम कृषि कानूनों को निरस्त कराना और एमएसपी पर कानून चाहते हैं। टिकैत ने यह भी कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे की एकता अक्षुण्ण है और सरकार को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी बैठकों का आयोजन कर और 40 लाख ट्रैक्टरों को शामिल कर आंदोलन को विस्तारित किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि किसान नेता आंदोलन के प्रसार के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे।
कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हो रही किसान महापंचायतों को लेकर माहौल खासा गर्म है। 26 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तरांखड में हुई महापंचायतों में जितनी बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह आंदोलन कई राज्यों में फैल चुका है।
February 11, 2021

होटल में छापेमारी कर वैश्यावृति के धंधे के भंडाफोड़ किया

होटल में छापेमारी कर वैश्यावृति के धंधे के भंडाफोड़ किया 


 होटल में महिला पुलिस ने मारा छापा, अंदर चल रहा था गंदा काम, अरेस्ट 
नारनोंद : हिसार जिले के बास में हांसी पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी कर वैश्यावृति के धंधे के भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक हांसी एसपी नीतिका गहलोत के दिशानिर्देशों पर नारनौंद में स्थित सैवन डेज होटल पर इंस्पेक्टर पुष्पा सिहाग की अगुवाई में टीम ने रेड मारी थी। पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि होटल सैवन डेज में वैश्यावृति का धंधा करवाया जाता था। इसी मुखाबिर के आधार पर पुलिस की टीम रेड मारने पहुंची थी। पुलिस की टीम ने पहले बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा था, जिसके बाद पुलिस की टीम को इशारा मिलते ही होटल में छापेमारी कर दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। होटल के एक कमरे में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले थे। युवतियों की पहचान पंजाब निवासी और कैथल निवासी के रुप में हुई है। वहीं पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को मौके पर काबू किया है। पुलिस ने होटल मालिक की संलिप्तगी पाई है जिसके चलते होटल मालिक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
February 11, 2021

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में केस, जानिये क्या है मामला ?

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में केस, जानिये क्या है मामला ?   







नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सपना चौधरी पर छह करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक हरियाणा और दिल्ली के पांच लोगों ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। कि सपना चौधरी की वजह से उनको छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों ने सपना के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डांस प्रोग्राम के लिए सपना ने उनसे पैसे लिये लेकिन आयोजन में शिरकत नहीं की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सपना चौधरी को एक प्रोग्राम के लिए बुलाया था, लेकिन सपना ने पैसे ले लिये और प्रोग्राम में नहीं आई जिस वजह से उन्हे छह से आठ करोड़ का नुकसान हुआ।

February 11, 2021

हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला से मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत

 हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला से मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत




सोनीपत : दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले सोनीपत के खरखौदा थाने के एसआई को विजिलेंस की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसआई पर आरोप है कि जमीनी विवाद में एक पक्ष को परेशान कर रिश्वत की मांग की गई थी। विजिलेंस की टीम ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।



जानकारी के अनुसार गांव बरोणा निवासी सुनीता ने शिकायत दी थी कि उसके जेठ की मौत के बाद उसके ससुर ने पूरी संपत्ति उसके पति हवा सिंह के नाम कर दी थी। उसकी जेठानी दयावंती के पास छह बेटियां है। हालांकि बाद में उसके पति ने कुछ जमीन भाभी दयावंती के नाम करवा दी।

जिससे उसका गुजर-बसर हो जाए। सुनीता का कहना है कि एक दशक पहले आईएमटी, खरखौदा के लिए हुए भूमि अधिग्रहण में उनकी जमीन का भी अधिग्रहण हुआ था।

जिसके बाद उन्हें व उसकी जेठानी को 56-56 लाख रुपये मुआवजा मिला था। वर्ष 2016 में उसके पति हवासिंह का भी देहांत हो गया। अब कुछ समय पहले उसकी जेठानी दयावंती ने उसके नाम की गई जमीन को सुनीता के नाम कर दिया।

साथ ही मुआवजा के रूप में मिले 56 लाख रुपये में से बचे हुए 21 लाख रुपये सुनीता के बेटे त्रिलोक के नाम कर दिए। इस बात का पता जब उसकी जेठानी की बेटियों को लगा तो उनमें से एक बेटी ललिता उसकी जेठानी दयावंती को अपने साथ ले गई।

उसके बाद उन पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने उसकी मां को बहकाकर जमीन व पैसे अपने नाम करवा लिए हैं। ऐसे में जब मामला थाने में पहुंच गया था। इसी बीच दयावंती की सबसे छोटी बेटी सीमा ने न्यायालय में याचिका देकर अपनी मां को बड़ी बहन के घर से अपने घर लाने की मांग कर दी।



जिस पर न्यायालय की तरफ से पुलिस की मौजूदगी में दयावंती को उसकी बेटी ललिता के घर से लाने के आदेश दिए थे। सुनीता का आरोप है कि इस दौरान खरखौदा थाने से एसआई नरेश दयावंती को लेने के लिए गया था और उसने दयावंती की बेटी से मिलकर उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था।

जिसकी एवज में 30 हजार रुपये वह पहले ही दे चुके हैं, वहीं दस हजार रुपये बुधवार को देने की बात हुई थी। इस पर उन्होंने विजिलेंस सोनीपत को शिकायत दे दी। टीम के कहने पर उसने थाने में एसआई को दस हजार रुपये की नकदी दी, जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

February 11, 2021

कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी पहल : संजय कांसल

 कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी पहल : संजय कांसल





जींद शहर में कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी पहल करते हुए आज ज्यूरिस लॉ  एकेडमी की शुरुआत हुई । इस एकेडमी का उद्देश्य जींद और इसके आसपास के क्षेत्र में लॉ के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को  सक्षम बनाना है । स्मरण रहे कि  पिछले कुछ वर्षों में लॉ के  क्षेत्र में  करियर बनाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है , चाहे वो एक न्यालय के न्यायाधीश बनकर करने का कार्य हो या न्यायाधीश को न्याय में मदद करने वाले वकील का कार्य है । दिन प्रतिदिन इस कैरियर को बनाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है ।  इसी क्षेत्र में जूरिस लॉ अकैडमी की पहल करते हुए इस एकेडमी के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की ठानी है ।  इसी संदर्भ में कल शाम ज्यूरिस लॉ  एकेडमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया ।  जिसमें अधिवक्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस अवसर पर एडवोकेट सूर्या सैनी , एडवोकेट विकास लोहान, संदीप सैनी, एडवोकेट संजय कंसल आदि मौजूद रहे।

Wednesday, February 10, 2021

February 10, 2021

सुनवाई:डीआईजी की जमानत के लिए कोर्ट में तर्क-जान से मारने की धमकी देने का सबूत नहीं

सुनवाई:डीआईजी की जमानत के लिए कोर्ट में तर्क-जान से मारने की धमकी देने का सबूत नहीं

अम्बाला : अम्बाला रेंज के विजिलेंस डीआईजी अशोक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका में तर्क दिया कि जो जान से मारने की धमकी देने का कोई सबूत नहीं है। उनके वकील सत्येंद्र सिंह गर्ग ने दलील दी कि एफआईआर की बाकी दो धाराएं झगड़ा (323) व अश्लील इशारे करने (294) जमानती हैं। ऐसे में जमानत मिलनी चाहिए। एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह की कोर्ट में लगाई गई इस याचिका पर जवाब के लिए सरकारी वकील ने समय मांगा। जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई मंगलवार (9 फरवरी) की रखी है।
अम्बाला रेंज के विजिलेंस डीआईजी के खिलाफ रविवार देर रात गृहमंत्री अनिल विज के छोटे भाई कपिल विज की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि डीआईजी ने सरहिंद क्लब में एक बर्थ डे पार्टी के दौरान कपिल विज के साथ झगड़ा किया। जान से मारने की धमकी और अश्लील इशारे किए। महकमे के बड़े अफसर के नामजद होने पर पुलिस विभाग सकते में है।
मामला गृहमंत्री अनिल से जुड़ा हुआ है, जिस वजह से सोमवार सुबह ही जिले में पुलिस के सीनियर अफसरों ने गृहमंत्री से मुलाकात की। सुबह शास्त्री कालोनी स्थित निवास पर अम्बाला पुलिस रेंज के आईजी वाई पूरन कुमार व एसपी हामिद अख्तर ने मंत्री विज से करीब आधे घंटा बातचीत की। मामला डीआईजी से जुड़ा है जिस कारण इस मामले की जांच डीआईजी से भी सीनियर अधिकारी ही कर सकता है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला रेंज आईजी वाई पूरन कुमार को जांच सौंपी गई है। उन्हीं के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी।

*ड्यूटी पर नहीं आए डीआईजी अशोक कुमार*

आपराधिक मामले में नामजद होने के बाद से ही डीआईजी अशोक कुमार सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं। बताते हैं कि पुलिस टीम रविवार उनके निवास पर पहुंची तो वह नहीं मिले। सोमवार सुबह डीआईजी अपने अम्बाला सिटी स्थित विजिलेंस ऑफिस में ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे। अापराधिक मामले में फंसे डीआईजी अशोक कुमार को आगे निलंबन या तबादले की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। गृह विभाग द्वारा ही इस पर कोई निर्णय लिया जाना है। हालांकि यह कार्रवाई पुलिस अफसरों की रिपोर्ट पर ही आधारित होगी।
आबकारी विभाग ने कहा- पार्टी में शराब परोसने का परमिट नहीं था, आयोजक का दावा- परमिट था
सरहिंद क्लब को लॉन में रविवार दोपहर हुई हाई-प्रोफाइल पार्टी के दौरान शराब परोसने की बात सामने आ रही है। हैरत है कि शराब परोसने के लिए आबकारी विभाग की ओर से कोई परमिट नहीं लिया गया था। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राम प्रकाश ने कहा कि विभाग की ओर से क्लब में होने वाली पार्टी के लिए कोई परमिट नहीं जारी हुआ। हालांकि परमिट के लिए आवेदन अवश्य आया था, लेकिन परमिट जारी नहीं हुआ था। दूसरी ओर पार्टी के आयोजक फीनिक्स क्लब के पूर्व चेयरमैन राकेश अग्रवाल ने दावा किया कि विभाग ने शराब परोसने के लिए परमिट जारी किया था।

*कपिल विज ने यह आरोप लगाए*:

 पुलिस को दी शिकायत में कपिल विज ने आरोप लगाया है कि डीआईजी अशोक कुमार पार्टी में शराब के नशे में थे। डीआईजी ने कपिल विज व उनके परिवार को पार्टी में मौजूद लोगों के बीच गालियां व जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि वह अम्बाला में डीआईजी विजिलेंस है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कपिल विज ने कहा कि वह खाना खाने लगे थे जब डीआईजी ने बुरा बर्ताव किया।
February 10, 2021

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत:राकेश टिकैत ने कहा- दीप सिद्धू की गिरफ्तारी सही, प्रधानमंत्री का भाषण गलत

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत:राकेश टिकैत ने कहा- दीप सिद्धू की गिरफ्तारी सही, प्रधानमंत्री का भाषण गलत

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुमथलागढू में मंगलवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए यह कानून रद्द करवाकर ही रहेंगे। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तार पर टिकैत ने कहा कि सिद्धू की गिरफ्तार सही है। लेकिन, प्रधानमंत्री का भाषण गलत था।
टिकैत ग्रुप की तरफ से पिहोवा-कैथल मार्ग पर स्थित गांव गुमथलागढू की अनाज मंडी में मंगलवार को तीसरी किसान महापंचायत की गई। टिकैत दोपहर तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे थे, यहां किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टिकैत मंच पर पहुंचे और किसानों को संबोधित किया।
इससे पहले पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का ऐलान किया। किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व IPS रणबीर शर्मा भी किसानों को समर्थन देने महापंचायत में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस की तरफ से 5 नाके लगाए गए थे।
महापंचायत में हरियाणा ही नहीं, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग आए। कुरुक्षेत्र आते हुए टिकैत रास्ते में पानीपत में रुके। लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपी दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर टिकैत ने कहा कि यह सही कार्रवाई हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री का भाषण गलत है।

*मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर आपत्ति*

मोदी ने राज्यसभा में कहा, 'मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में नई जमात पैदा हुई है। एक नई बिरादरी सामने आई है- आंदोलनजीवी। आप देखेंगे कि आंदोलन चाहे वकीलों का हो, स्टूडेंट्स का हो, मजदूरों का हो, हर आंदोलन में ये जमात नजर आएगी। ये आंदोलन के बिना जी नहीं सकते। हमें इन्हें पहचानना होगा।' इस बयान पर टिकैत ने आपत्ति जताई है।
February 10, 2021

जींद में नाबालिग छात्रा का अशलील वीडियो वायरल मामला दर्ज

 जींद में नाबालिग छात्रा का अशलील वीडियो वायरल मामला दर्ज।

शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वी की छात्र ने करवाया मामला दर्ज।



रूपगढ़ के हैप्पी पर है आरोप।

हैप्पी डरा धमकाकर करता था वीडियो कॉल।

 वीडियो व्हाट्सअप व फेसबुक पर हुआ शेयर ।

पुलिस ने मामला किया दर्ज।

Tuesday, February 9, 2021

February 09, 2021

किसान आंदोलन का 75वां दिन:3 राज्यों से फल-सब्जी, दूध की सप्लाई रोकी जाएगी

किसान आंदोलन का 75वां दिन:3 राज्यों से फल-सब्जी, दूध की सप्लाई रोकी जाएगी; सरकार ने ट्विटर से 1178 पाक-खालिस्तानी अकाउंट्स हटाने को कहा

भिवानी : दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज यानी 8 फरवरी को 75वां दिन है। रविवार को हरियाणा के कितलाना टोल पर खाप महापंचायत हुई थी। इसमें किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए असहयोग आंदोलन छेड़ना होगा। यह भी फैसला किया कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाली फल-सब्जी, दूध समेत जरूरत के हर सामान पर रोक लगानी होगी। हरियाणा में अडानी और अंबानी के कारोबार को प्रभावित करने के लिए इनके सामान का बहिष्कार करना होगा।
इस बीच, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से 1178 पाकिस्तानी खालिस्तानियों के अकाउंट्स हटाने को कहा है। इसका मकसद किसान आंदोलन को लेकर गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है।

*किसानों की जीत अब कोई रोक नहीं सकता: टिकैत*

205 मृतक किसानों के परिवारों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह भूमि क्रांतिकारियों की रही है। आज भी यहां की खापों की अपनी अहमियत है। पहले जब कभी खापों की बैठक होती थी तो सरकार हिल जाती थी। राजा हर्षवर्धन के समय से खाप और पंचायतें सक्रिय हैं। तीनों कृषि कानूनों को लेकर आए इन काले अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए इसी धरती पर खापें एकजुट हुई हैं। किसानों की इस जीत को अब कोई नहीं राेक सकता।
वहीं, किसान नेता 80 वर्षीय बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 51 साल पहले किसान संगठनों के जत्थों को एकजुट करने का सपना देखा था। उस समय तो यह हुआ नहीं, लेकिन अब मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ आज देशभर के 500 किसान संगठन एक जत्थेबंदी में काम कर रहे हैं। विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि अहिंसात्मक आंदोलन से सरकार मानने वाली नहीं हैं।

*दिल्ली बॉर्डर पर किसान का शव मिला*


टीकरी बॉर्डर पर रविवार को एक किसान का शव पार्क में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसान ने लिखा, 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद। मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही है। कोई नहीं कह सकता कि काले कानून कब वापस होंगे।' पुलिस ने बताया कि मृतक किसान का नाम कर्मवीर सिंह (52) है। वह हरियाणा के जींद का रहने वाला था। उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी सुखदेव सिंह को अरेस्ट कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

NGT दफ्तर पर भी दौड़ेंगे ट्रैक्टर

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर बैन लगाने को कहा है और इनमें ट्रैक्टर भी शामिल हैं। टिकैत ने कहा, 'खेतों में चलने वाले ट्रैक्टर अब दिल्ली में NGT के दफ्तर पर भी दौड़ेंगे। अब तक तो ये लोग नहीं पूछते थे कि कौन सी गाड़ी 10 साल पुरानी है। अब इनका क्या प्लान है? 10 साल से पुराने ट्रैक्टरों को बाहर करो और कॉरपोरेट्स की मदद करो? लेकिन 10 साल से पुराने ट्रैक्टर भी दौड़ेंगे और आंदोलन मजबूत होगा।'

Monday, February 8, 2021

February 08, 2021

कार सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

कार सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

चरखी दादरी : बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने आल्टो कार सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद डीएसपी जोगिंद्र सिंह व सिटी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीती देर रात शहर के गौशाला चौक निवासी बिरेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ महेंद्रगढ़ चुंगी स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। उसी वक्त लाल रंग की ब्रेजा में सवार हो आए युवकों ने बिरेंद्र उसके दोस्त छोटन व दिनेश पर फायरिंग कर दी। वहां से तीनों अपने आल्टो कार में सवार होकर भाग लिए। ब्रेजा गाड़ी सवार युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए बिरेंद्र ने कार को गलियों में दौड़ा दिया। मगर बदमाश लगातार उनका पीछा करते रहे। गलियों में मौका मिलते ही बिरेंद्र की कार में सवार छोटन व दिनेश कूदकर भाग गए, मगर हमलावरों ने बिरेंद्र को गोली मार दी तथा फरार हो गए। बिरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद डीएसपी जोगिंद्र सिंह व सिटी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे तथा बिरेंद्र के शव को गाड़ी से बरामद किया। वारदात स्थल से गोली की खोल भी बरामद किए गए हैं।


हादसे के तुरंत बाद हमलावरों को काबू करने के लिए नाकेबंदी कर दी गई, मगर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। रातभर पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी रखी तथा छापेमारी जारी रखी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
February 08, 2021

हरियाणा के ग्रामीण अंचल की सियासी तासीर जानने को बेताब हैं अभय चौटाला

हरियाणा के ग्रामीण अंचल की सियासी तासीर जानने को बेताब हैं अभय चौटाला

कलायत : हरियाणा विधानसभा से त्याग पत्र देने के बाद इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने ग्रामीण पृष्ठ भूमि से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों की सियासी तासीर जानने की रणनीति तय की है। चौटाला हरियाणा प्रदेश के ग्रामीण अंचल पर आधारित विधानसभा क्षेेत्रों के एक-एक गांवों का दौरा करेंगे। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल मोर ने बताया कि हलका स्तरीय जन संपर्क अभियान को गतिमान करने की रूप रेखा की कड़ी में 9 फरवरी को अभय चौटाला कलायत हलके के गांव नंद करण माजरा में ग्रामीणों से रूबरू होंगे।
कलायत विधानसभा क्षेत्र देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के सत्ताकाल में इनेलो का गढ़ रहा है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में रामपाल माजरा इनेलो टिकट पर इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उपरांत हुए 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने आजाद उम्मीदवार के रूप में विजय परचम फहराया। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पहली मर्तबा भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा ने कलायत की धरती पर कमल का फूल खिलाया।

कमलेश ढांडा हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। यह विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण परिवेश पर आधारित है। इस प्रकार के सियासी परिदृश्य को चौटाला बेहद चुनौती पूर्ण ढंग से ले रहे हैं। कृषि कानूनों के विरोध के बीच वे राजनीति में नया मोड़ लाने की कवायद में हैं। इसलिए एक तीर से कई निशाने साधने के लिए उन्हाेंने किसानों के आंदोलन के बीच हरियाणा प्रदेश के ग्रामीण अंचल से जुड़े इलाकों में जन संपर्क अभियान शुरू करने की ताल ठोकी है।

*ये है चौटाला के जन संपर्क अभियान की कार्ययोजना*

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल मोर ने बताया कि सात से अठारह फरवरी तक जारी रहने वाले इन जन संपर्क अभियानों के तहत अभय चौटाला 7 फरवरी को टोहाना व उकलाना, 8 को भिवानी व बाढ़डा, 9 को कलायत व जुलाना, 12 को गन्नौर व इसराना, 13 को इंद्री व शाहबाद, 14 को नारायणगढ़ व रादौर, 15 को कालका, 17 को पुन्हाण व सोहना और 18 को बावल व नांगल चौधरी का दौरा करेंगे। इस दौरान जमीनी स्तर पर वे हर पहलू की समीक्षा करते हुए लोगों से संवाद करेंगे।
कहीं पर नजरें और कहीं पर निशाना
नंदकरण माजरा प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा का पैतृक गांव है। रामपाल माजरा ने हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ा है। माजरा स्पष्ट तौर से यह कहते आए हैं कि उन्हाेंने चौटाला की बात को मानते हुए भाजपा से त्याग पत्र दिया है। वे तर्क देते हैं कि अभय चौटाला ने भी उनकी राय पर ही विधानसभा से त्याग पत्र दिया था। इस दृष्टि कोण से चौटाला के दौरे को नंद करण माजरा में कई मायनों से लिया जा रहा है।
February 08, 2021

सरकार का विरोध:सांसद सैनी की गाड़ी को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर किसानों ने घेरा, काले झंडे दिखाए

सरकार का विरोध:सांसद सैनी की गाड़ी को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर किसानों ने घेरा, काले झंडे दिखाए

कैथल : सांसद नायब सैनी रविवार शाम को कैथल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे और यहां पर प्रेसवार्ता कर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इससे पहले कि सांसद यहां से निकल पाते, किसान रेस्ट हाउस पहुंचना शुरू हो गए। यहां काफी संख्या में किसान भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान होशियार गिल के नेतृत्व में एकत्र हो गए। इसके बाद यहां सांसद व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
कुछ ही देर बार जब सांसद रेस्ट हाउस से गाड़ी में बैठकर बाहर आने लगे तो किसानों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को ताेड़ने तो सांसद की गाड़ी को रोक लिया और सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। सांसद काे काले झंडे भी दिखाए गए। सांसद की गाड़ी निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। धक्कामुक्की में प्रदर्शन कर रहे एक युवक को बाजू पर चोट भी लगी, जिसे अस्पताल में ले जाया गया।
सीएम-विधायक करनाल से ही कर चुके थे उद्घाटन, अफवाह पर घरौंडा बस स्टैंड पहुंच गए किसान, फिर किसान से कटवाया फीता
करनाल, घरौंडा  बसताड़ा टोल पर रविवार को किसी ने अफवाह फैला दी कि विधायक हरविंद्र कल्याण नए बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे। किसान नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। उन्होंने बुजुर्ग किसान से बस स्टैँंड का उद्घाटन कराया, जबकि सीएम व विधायक पहले ही करनाल से उद्घाटन कर चुके थे।
February 08, 2021

हरियाणा में स्कूल बस व ट्राला की भिड़ंत, कई छात्र घायल

हरियाणा में स्कूल बस व ट्राला की भिड़ंत, कई छात्र घायल

रेवाड़ी : ( पंकज कुमार )  हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा एक स्कूल बस व ट्राला की आमने सामने की टक्कर होने की वह से हुआ। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -352 पर रोहड़ाई मोड़ के निकट आज सुबह स्कूल बस व ट्राला की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति यह बन गई कि वैन का चालक बस में फस गया। हादसे में चालक सहित कई छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने तत्काल बस का अगला हिस्सा उखाड़ कर चालक को बाहर निकाला। सूचना के बाद एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद चालक व घायल बच्चों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्राला को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। रोहड़ाई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। इस दौरान हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम स्थिति बन गई।

गांव पालहावास स्थित निजी स्कूल की बस सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर रेवाड़ी से गुरावडा की तरफ जा रही थी । रोहड़ाई मोड़ पर जाटूसाना की तरफ से आ रहा ट्राला अचानक सड़क पर आ गया तथा दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चों को चोटें आई है।

Sunday, February 7, 2021

February 07, 2021

जीन्द विकास संगठन ने नीतिन गडकरी को लिखा पत्र प्रशासन तीन साल से नहीं बना रहा मात्र डेढ किलोमीटर लंबी सड़क

प्रशासन तीन साल से नहीं बना रहा मात्र डेढ किलोमीटर लंबी सड़क तीन महीने पहले सड़क बनाने के नाम पर इस रोड़ को नहर बनाकर रख दिया गया,न इधर का छोड़ा न उधर का, लोगों के सब्र का टूटा बांध
न तो प्रशासन का ध्यान और न ही जनप्रतिनिधियों का

जीन्द : तीन साल से बदहाल रोहतक रोड़ मामले में कोई सुनवाई न होती देख अब जीन्द विकास संगठन ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में नीतिन गडकरी को सड़क की खस्ता हालत के बारे में एक एक प्वाइंट से अवगत करवाया गया है और उनसे इस बदहाल सड़क के मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने नीतिन गडकरी को लिखे पत्र में जीन्द प्रशासन का रोना रोया है। गोयल ने लिखा है कि जीन्द में चौधरी देवी लाल चौक से लेकर रोहतक रोड़ बाईपास तक मात्र डेढ किलोमीटर लंबी सड़क पिछले तीन साल से बुरी तरह से बदहाल है। इस सड़क को बनवाने को लेकर यहां के लोगों द्वारा तीन साल से हर संभव कोशिशें की गई लेकिन आज तक जीन्द प्रशासन ने इस सड़क को बनाने में कोई रूचि नहीं दिखाई। पत्र में लिखा गया है कि तीन साल से बदहाल इस सड़क की वजह से न जाने कितनी मौतें हो चुकी हैं और लोग इसे मौत की सड़क के नाम से जानने लगे हैं।
इस रोड़ के वांशिदे रोड़ बनाने की मांग को लेकर मानव श्रंृखला बना चुके हैं। गत विधानसभा उपचुनाव में यहां के दुकानदार वोट का बहिष्कार कर चुके हैं। उस समय खुद मुख्यमंत्री ने रोहतक रोड के शिष्टमंडल को यह आश्वासन दिया था कि उपचुनाव के तुरंत बाद सड़क बनवा दी जाएगी लेकिन उसके बावजूद भी सड़क के हालात और ज्यादा खस्ता होते चले गए। इस रोड़ से निकली अमरूत योजना ने तो इस सड़क को और भी ज्यादा खत्म करके रख दिया। यहां पूरी सड़क को 30 फूट गहरा खोद दिया गया और उसके बाद यहां कच्ची सड़क की वजह से लगातार रेत के गुब्बार उड़ने लगे। एक तो बदहाल रोड़ और उपर से रेत के गुब्बार ने यहां के लोगों की जिन्दगी नरक बनाकर रख दी।
यहां के वांशिदे सैकड़ों बार जीन्द प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दर्जनों बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखे गए। दर्जनों बार मुख्यमंत्री को टवीट किया गया। उनको उनका किया वायदा याद दिलाया गया लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई। आखिरकार जीन्द के विकास के लिए लड़ाई लड़ रहे जीन्द विकास संगठन को आगे आना पड़ा। जीन्द विकास संगठन, फर्नीचर एसोसिएशन व अन्य कईं सगठनों के सहयोग से इस पूरे रोड़ को बंद रखा गया और कुंभकर्णी नींद सो रहे प्रशासन को जगाने के लिए एक जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
उसके बाद जीन्द प्रशासन ने वायदा किया जल्द से जल्द सड़क बनवा दी जाएगी। गत 1 नवम्बर को सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए डेढ किलोमीटर लंबी सड़क को पूरी तरह से खोद दिया गया। यहां नहर बनाकर रख दी गई। यहां के लोगों का पहले ही जीना मुश्किल हो रहा था अब तो और भी तीन महीने से खुदी नहर की वजह से हालात बद से बदतर हो गए। यहां के लोगों का जीना दुस्वार हो गया है। यहां सड़क से निकलना किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। पिछले दिनों 70 साल की एक बुजुर्ग महिला इस बदहाल रोड़ की वजह से मौत का शिकार बनी। इससे पहले यहां फर्नीचर की दुकान चला रहे एक व्यापारी बदहाल रोड़ की वजह से हुई दुघर्टना से जिन्दगी भर के लिए दोनों टांगों से अपाहिज हो गया। इससे पहले मामा-भांजे की इस रोड़ पर सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई। ऐसी न जाने कितनी मौते हैं जिनके लिए यह बदहाल रोड़ जिम्मेवार रहा।
गोयल ने पत्र में लिखा है कि एक तरफ तो मोदी सरकार करोड़ो रूपये सड़कों पर लगा रही हैं वहीं दूसरी ओर जीन्द प्रशासन इस डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को नहीं बनाकर आपकी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। जीन्द प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। शायद प्रशासन लोगों के सब्र की परीक्षा ले रहा है और किसी बड़े हादसे की इंतजार कर रहा है।

जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने पत्र में लिखा है कि मंत्री महोदय यह कैसे व्यवहारिक हो सकता है कि घरों और दुकानों के बाहर डेढ़ किलोमीटर लंबी और तीन फीट गहरी खाई तीन महीने से ख्ुादी पड़ी है और प्रशासन सड़क बनाने की अगली कार्रवाई की ओर नहीं बढ़ रह हो। मंत्री महोदय यह कैसे व्यवहारिक हो सकता है कि तीन साल से सड़क टूटी पडी हो और प्रशासन सुनवाई न करे। साफ साफ जाहिर हो रहा है कि न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि इस सड़क को बनाने में रूचि ले रहे हैं। मंत्री महोदय से इस सडक मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की गई है।  
February 07, 2021

रोहतक में दिनदहाड़े गैंगवार, विक्की पंडित को गोलियों से भूना

रोहतक में दिनदहाड़े गैंगवार, विक्की पंडित को गोलियों से भूना

रोहतक : रोहतक के बलियाना गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब बदमाशों ने पैरोल पर आए विक्की पण्डित की गोली मारकर हत्या कर दी और पिता पर भी गोलियों से हमला किया जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए और पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया । हत्या की पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो चुकी है ।
आरोपियों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब विक्की पण्डित और उनके पिता कुछ लोगों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहे थे कि तभी काले रंग की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की दी । जिससे विक्की पंडित की मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए ।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें बदमाशों की सारी करतूत कैद है ।  पुलिस के मुताबकि विक्की पैरोल पर बाहर आया हुआ था । विक्की की पत्नी बीजेपी से वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है जो कि काफी विवादित बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहा था लेकिन इस चुनाव में विक्की पंडित की पत्नी को जीत हासिल नहीं हुई थी । वहीं अब पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

 
February 07, 2021

हरियाणा में हैवान बना पिता, सोते हुए बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, बेटी की मौत

हरियाणा में हैवान बना पिता, सोते हुए बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, बेटी की मौत

झज्जर : हरियाणा के जिले झज्जर के डीघल गांव में आज सुबह एक पिता अचानक हैवान बन गया और उसने बेड पर सो रहे अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता द्वारा किए गए जानलेवा हमले में करीब 11 वर्षीय बेटी दीपिका की मौत हो गई। करीब 8 वर्षीय बेटे रौनक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पिता मौके से फरार हो गया। 
घटनाक्रम के दौरान आनंद की पत्नी ललिता प्लाट में पशुओं को चारा डाल रही थी। उधर, डीएसपी राहुल देव की अगुवाई में थाना बेरी प्रभारी, डीघल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना करते हुए तथ्य जुटाए हैं। प्रारंभिक रूप से मौत के पीछे का कारण आरोपित के नशे का आदी होने के रूप में सामने आया है। बहरहाल, मृतका के शव का झज्जर सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
खेतीबाड़ी का काम करने वाले डीघल गांव निवासी आनंद की बड़ी बेटी दीपिका की उम्र करीब 11 साल और बेटा रौनक 8 साल का है। शुक्रवार की रात को परिवार ठीक ढंग से सोया था। पत्नी ललिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह के समय में पशुओं के चारा आदि डालने के लिए जल्दी उठ गई थी। जबकि, दोनों बच्चे बेड पर सो रहे थे। कमरे में पति चारपाई पर सोता है। वह चारा डालकर वापस कमरे में घुसी तो देखा कि पति कुल्हाड़ी से बच्चों पर हमला कर रहा है। किसी तरह से साइड में सो रहे बेटे को तो उसने उठा लिया। लेकिन, बेटी को नहीं उठा पाई। हालांकि, बेटे रौनक के भी सिर में चोट आई है।
बेड पर अपने भाई के साथ सो रही दीपिका कक्षा छठी में पढ़ती थी और रौनक कक्षा चार का विद्यार्थी है। पुलिस के मुताबिक दीपिका के बाई साइड से कान के पीछे के हिस्से में चोट लगने से गहरा घाव बना है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बेटे रौनक को सिर में चोट आई है। डीघल अस्पताल से उसे उपचार दिलाया गया है। घटना के बाद से रौनक काफी सहमा हुआ है। जो कि ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पा रहा है। परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोग घटना को लेकर स्तब्ध है। बहरहाल, आरोपित हथियार के साथ मौके से फरार है। जिसे जद में लेने के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है। 
ललिता और उसकी छोटी बहन की एक ही परिवार में शादी हो रखी है। साथ के कमरे में आनंद के छोटे भाई का परिवार रहता है। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में ऐसा कुछ सामने नहीं आया जिसमें विवाद जैसी बात सामने आई हो। इसीलिए, आरोपित को जद में लेने के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। 
डीघल चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय में घर में सो रहे बच्चों पर पिता ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें बेटी की मौत हो गई। बेटा घायल हुआ है। आरोपित घटनाक्रम के बाद से मौके से फरार है। बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। शीघ्र ही आरोपित को जद में ले लिया जाएगा। 
February 07, 2021

नौदीप कौर की गिरफ्तारी के पीछे किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है...

नौदीप कौर की गिरफ्तारी के पीछे किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है...

सोनीपत : दलित श्रम अधिकार एक्टिविस्ट और मजदूर अधिकारी संगठन की सदस्य नौदीप कौर की गिरफ्तारी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी का किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। नौदीप कौर  को जबरन वसूली, दस्तावेज छीनने व पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी सोनीपत रणदीप सिंह रंधावा ने इन आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब नौदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इससे पहले भी उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। नौदीप कौर पर लगाये गये कोई भी आरोप झूठे नहीं हैं। क्योंकि फैक्टरी परिसर से मिले सीसीटीवी फुटेज में नौदीप कौर मारपीट करते हुए देखी गई हैं। वहीं लगभग 25 दिन से जेल में बंद नौदीप कौर  की जमानत याचिका दो बार खारिज कर दी गई है। जमानत के लिये अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी। इस बीच नौदीप कौर  की छोटी बहन राजवीर कौर ने इन आरोपों का खंडन किया है। राजवीर कौर का दावा है कि उनकी बहन को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि 'मेरी बहन मजदूर और दलित अधिकार कार्यकर्ता है।
वो फैक्टरी में कुछ मजदूरों की मजदूरी दिलाने के लिये गई थीं, लेकिन कारखाना मालिक ने उन पर गोली चलवा दी, इसकी शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने एक ट्वीट में दावा किया  कि पुलिस हिरासत में नौदीप कौर  को यातनाएं और यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्हें 20 दिनों के लिए जमानत के बिना हिरासत में लिया गया। पंजाब के मुक्तसर साहिब के तहत गांव ग्यानंदर की रहने वाली नौदीप कौर  के पिता का नाम सुखदीप सिंह है।
नौदीप कौर को 12 जनवरी 2021 को आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 452, 384 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया था। नौदीप कौर  पर कुंडली पुलिस स्टेशन में इन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ये एफआईआर पीड़ित ललित खुराना की शिकायत के बाद दर्ज की गई थी, जो एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा गया था कि नौदीप कौर  के साथ दो अन्य महिलाओं सहित 50 लोगों ने कंपनी कार्यालय पर धावा बोलते हुए अवैध रूप से पैसे की मांग की।
जब पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने हंगामा कर दिया। पुलिस के पास जब फोन किया, तो आरोपियों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मारपीट  शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पुलिस के साथ भी झड़प हुई. पुलिस के जवान से उसकी बंदूक और दस्तावेज छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पुलिस पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें इंस्पेक्टर रवि कुमार और दो कांस्टेबल घायल हो गये। इस मामले में नौदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है। 
February 07, 2021

फरीदाबाद में दर्दनाक घटना:खेलते-खेलते लापता हो गया डेढ़ साल का मासूम, चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में मिला शव

फरीदाबाद में दर्दनाक घटना:खेलते-खेलते लापता हो गया डेढ़ साल का मासूम, चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में मिला शव

फ़रीदाबाद : सेक्टर 56-A आशियाना कॉम्पलेक्स में फ्लैट की चौथी मंजिल पर रखी 1 हजार लीटर की पानी की टंकी, जिसमें डेढ़ साल के बच्चे का शव मिलना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि उसका कद टंकी की ऊंचाई के आधे के करीब ही होगा।
फरीदाबाद में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गए और फिर वह चौथी मंजिल पर रखी 1 हजार लीटर की पानी की टंकी में मृत मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 56-A आशियाना फ्लैट में रह रहे शान मोहम्मद ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। यहां इस फ्लैट में पहली मंजिल पर 35 ब्लॉक फ्लैट नंबर 1380 में परिवार के साथ रहते हैं। इंद्र कॉलोनी में इनकी चिकन शॉप है। शुक्रवार शाम को पत्नी और दो अन्य बच्चे घर में ही खेल रहे थे। इसी दौरान डेढ़ साल का बेटा अदनान अचानक लापता हो गया। काफी देर तक पत्नी ढूंढती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब साढ़े 6 बजे बच्चे का शव चौथी मंजिल की छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। शान मोहम्मद का आरोप है कि उसके बेटे की किसी ने हत्या की है और शव टंकी में डाला है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर अलीगढ़ चले गए हैं।

*बच्चा चौथी मंजिल पर कैसे पहुंचा? किसी को पता नहीं।*

डेढ़ साल का बच्चा अदनान चौथी मंजिल पर कैसे पहुंचा, न तो परिजनों को पता है और न ही किसी पड़ोसी को। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चा आखिर चौथी मंजिल परप हुंचा कैसे? डेढ़ साल का बच्चा तीन मंजिल ऊंचाई पर जा नहीं सकता और पानी की एक हजार लीटर की टंकी पर चढ़ने का तो मतलब ही समझ में नहीं आता। इधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चूंकि परिजन अभी अपने पैतृक गांव चले गए हैं, ऐसे में उनके वापस आने के बाद ही जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।
February 07, 2021

भतेरी देवी आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी दलाल गिरफ्तार -अब तक हो चुकी तीन गिरफ्तारी

भतेरी देवी आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी दलाल गिरफ्तार-अब तक हो चुकी तीन गिरफ्तारी

जींद : उचाना के एसडीएम कार्यालय में कार्यरत रही महिला कंप्यूटर ऑपरेटर आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अलीपुरा गांव के पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि खटकड़ गांव की 34 वर्षीय भतेरी देवी करीब 2 साल से एसडीएम कार्यालय उचाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। उसने 31 दिसंबर रात को खटकड़ गांव स्थित घर पर ही जहर निगल लिया था और बाद में उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट व वॉयस रिकॉर्डिंग भी मिली थी, उसमें आरोप लगाए थे कि एसडीएम उचाना राजेश कोथ, स्टाफ सदस्य एमटीएस सुखदेव, डीईओ अतुल, एमटीएस अर्जुन, संदीप क्लर्क, प्रवीण क्लर्क, भारत भूषण जेपी, डीईओ मन्नु श्योकंद उससे फर्जी कार्य करवाते थे और टाइपिस्ट दीपा, टाइपिस्ट तरसेम, दलबीर सिंह गिल अलीपुरा, बलकार घसो से पैसे भी लेते थे। उसका यूजर नेम और पासवर्ड का प्रयोग कर रसीद काट देते थे। इसका खामियाजा उसको भुगतना पड़ता था। यही लोग उसके साथ छेडख़ाड़ कर उसे परेशान करते थे। 
पुलिस ने मृतका के पति दिनेश की शिकायत पर एसडीएम राजेश कोथ समेत 12 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने, छेड़छाड़ करने तथा परेशान करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अलीपुरा गांव के पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पप्पू एसडीएम कार्यालय में दलाली करता था और पैसे लेकर लोगों के कार्य करवाता था।
February 07, 2021

अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से पैसे ऐंठती थी महिला, अब गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से पैसे ऐंठती थी महिला, अब गिरफ्तार

सिरसा : सिरसा के कल्याण नगर में टायर पंक्चर के पास टायर ठीक करवाने गए व्यक्ति से 70 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की पहचान सुमन के तौर पर हुई है।

बता दें कि पीड़ित खाजाखेड़ा क्षेत्र में टायर पंचर की दुकान पर टायर की ट्यूब बदलवाने के लिए गया था। इस दौरान उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने ट्यूब के बदले मोबाइल मिस्त्री के पास रख दिया। जब मोबाइल वापस मांगा गया तो मिस्त्री की दुकान से मोबाइल गायब हो गया था।

जिसके बाद पंचायत बुलाई गई तो पंचायत में फैसला हुआ कि मोबाइल की जितनी रकम बनती है उसमें से ट्यूब के पैसे काटकर बाकी रकम पीड़ित को दे दी जाएं। बता दें कि आरोपी सुमन को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में उसने बताया कि इस गिरोह मे कुल 7 सदस्य शामिल गिरोह को रानी और हरपाल नामक व्यक्ति चलाते हैं जिसमें तीन महिला और 4 पुरूष शामिल है। आरोपी रानी पहले भी एक बार पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने बाकी के सभी आरोपियों के पते मालूम कर लिए है। उनके ठीकानों पर दबिश दी जा रही है।
February 07, 2021

एजुकेशन:प्राइमरी के बच्चों को स्कूल बुला रहे निजी स्कूल संचालक, मास्क भी नहीं लगा रहे बच्चे

एजुकेशन:प्राइमरी के बच्चों को स्कूल बुला रहे निजी स्कूल संचालक, मास्क भी नहीं लगा रहे बच्चे

जींद : कोरोना बेशक अब सिमट रहा है और प्रदेश सरकार ने छठी से बारहवीं कक्षाओं के स्कूल और कॉलेज भी खोल दिए हैं। स्कूल, कॉलेज खोलने के साथ ही एसओपी जारी कर कोविड-19 की हिदायतों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। बावजूद इसके जींद शहर में कई निजी स्कूल संचालक प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को बुलाकर कक्षाएं लगा रहे हैं। जो सरासर नियमों का उल्लंघन है। यही नहीं न तो स्कूलों और न ही बसों में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। बसों में सीटों से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है।
ऐसे में यदि किसी बच्चे को बुखार या अन्य कोविड के लक्ष्ण मिलते हैं तो दूसरे बच्चों को भी कोरोना होने का डर रहता है, लेकिन निजी स्कूल संचालक अपने लाभ के चलते प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को बुलाने लग गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल लगाने का समय भी 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया हुआ है, जबकि कई निजी स्कूल संचालक 9 बजे ही बच्चों को स्कूल बुला रहे हैं। यही नहीं स्कूलों में सेनिटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकतर बच्चों के मुंह पर मास्क नहीं होता है। उसके बावजूद बच्चों को कक्षाओं में बैठाया जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र लाने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन बिना स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र के ही बच्चे स्कूल आ रहे हैं। ऐसी ही स्थिति कॉलेजों में भी है।सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा। कॉलेज के अंदर विद्यार्थी झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। मास्क केवल गेट तक रहता है। सेनिटाइजेशन की व्यवस्था यहां भी नहीं है।

*बीईओ की टीम ने पटियाला चौक पर किए स्कूल चेक*

खंड शिक्षा अधिकारी जींद की टीम ने शुक्रवार को पटियाला चौक पर स्थित कई स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में प्राइमरी स्कूल के बच्चे बैठे हुए मिले। टीम के स्कूल पहुंचने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। स्कूल संचालक ने टीम से भविष्य में आदेशों तक प्राइमरी कक्षाएं नहीं लगाने की बात कही और इसके लिए माफी भी मांगी।

*बसों की तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं*

बसों में बच्चों की ज्यादा संख्या बैठाई जा रही है, लेकिन इस तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है। न ट्रैफिक पुलिस, न शिक्षा विभाग और न ही स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के नियमों की अनदेखी होने पर कोई कार्रवाई कर रहा है। यही हाल रोडवेज बसों का भी है। सोशल डिस्टेंस बिल्कुल खत्म हो चुका है।

*प्राइमरी के बच्चाें काे बुलाया ताे हाेगी कार्रवाई* : सुशील जैन

पिछले कई दिन से शिकायत आ रही थी कि कुछ निजी स्कूल संचालक प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को बुला रहे हैं। उनको समझाया, लेकिन नहीं माने। आज टीम भेजकर स्कूलों की जांच करवाई गई तो कुछ स्कूलों में प्राइमरी के बच्चे मिले। उन्होंने माफी मांगी कि भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। यदि कोई निजी स्कूल संचालक प्राइमरी कक्षा के बच्चों को बुलाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुशील जैन, खंड शिक्षा अधिकारी, जींद

*प्राइमरी की कक्षाएं आदेश आने के बाद ही लगेंगी*

विभाग के आदेश अनुसार केवल छठी से बारहवीं की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कोविड-19 नियमों का पालन किया जा रहा है। प्राइमरी की कक्षाएं आदेश आने के बाद ही लगाई जाएंगी।
-पुरुषोत्तम शर्मा, जिला प्रधान, जींद प्राइवेट स्कूल संघ
February 07, 2021

दिल्ली हिंसा में कनेक्शन की जांच, पंजाब, UP और हरियाणा में पुलिस ने की छापेमारी

दिल्ली हिंसा में कनेक्शन की जांच, पंजाब, UP और हरियाणा में पुलिस ने की छापेमारी

नई दिल्ली : दिल्ली हिंसा मामले को लेकर पुलिस लगाचार जांच कर रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी की जा रही है। दीप सिद्धू की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पहुंची है। ट्रैक्टर ट्रेस करने में जुटी दिल्ली पुलिस कार्रवाई क रही है। डेढ़ दर्जन ट्रैक्टरों को ट्रेस किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ किसान आंदोलन में इस्तेमाल ट्रैक्टरों को ट्रेस किया जा रहा है। दिल्ली हिंसा को लेकर बागपत के खाप चौधरी और एमएसए सहित 9 को नोटिस भेजा गया है। आरएलडी के पूर्व विधायक वीरपाल राठी और खाप थाम्बा के चौधरी बृजपाल सिंह को दिल्ली पुलिस का नोटिस मिला है।
February 07, 2021

अटेली में अज्ञात हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर किया हमला, कैश लूट ले गए हमलावर

अटेली में अज्ञात हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर किया हमला, कैश लूट ले गए हमलावर

नारनोल : हरियाणा के अटेली में शनिवार रात 8 बजे के करीब नकाब पोश अज्ञात हमलावरों ने पुराने बस स्टैंड स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और करीब डेढ़ लाख से अधिक नकदी को लूट लिया। मिष्ठान भंडार में घुस कर लोहे की रॉड से तोड़फोड़ कर दी।। पुलिस को किसी प्रकार की सूचना आदि देने पर अंजाम भुगतने की कड़ी चेतावनी भी दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
इस घटना से लाखों रुपए की मिठाई भी खराब हुई है। इसी मिष्ठान भंडार पर कुछ साल पहले फिरौती मांगने को लेकर फायरिंग भी हुई थी। अटेली थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंच कर मिष्ठान भंडार मालिक व कस्बे के लोगों को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, करीब बाईक व बुलेरो गाड़ी में 5-6 नकाबपोश बदमाश आये तथा उन्होंने मिष्ठान भंडार पर आते ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कहा कि देख लिया ना अंजाम। ज्यादा कुछ बोलने पर गोली से मारने की भी धमकी दी। अटेली कस्बे में जैसे ही इस घटना की सूचना मिली आस-पास दुकानदार व व्यापारी मौके पर पहुंच कर पुलिस व प्रशासन की ढिलाई की निंदा की।
घटना की सूचना पाकर अटेली नपा के पूर्व चेयरमैन विकास यादव, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश माडू, सुरेंद्र नांगल, रिंकू, धुरेद्र पाल, तरूण तिवाड़ी, डॉ. धर्मपाल आदि मौके पर पहुंच कर मिष्ठान भंडार मालिक को भरोसा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विकास कुमार से मिष्ठान भंडार पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा कस्बे में अमन चैन स्थापित करने की मांग की।
अटेली पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की हैं। अटेली कस्बे में मिष्ठान भंडार पर ताबड़तोड़ हमले की घटना को लेकर नारनौल-रेवाड़ी मुख्य मार्ग को मार्ग को विरोध स्वरूप बंद कर दिया। पीड़ित दुकानदार लक्ष्मण ने बताया कि शाम के समय अपनी दुकानदारी में मशगुल थे। अचानक बाईक व बुलेरों में 4-5 नकाबपोश बदमाश आये तथा मिठाईयों कसोकेस को लोहे की रॉड और सरिए से हमला कर दिया।
February 07, 2021

हत्या आरोपी सिपाही को बचाने के लिए बदल दी थी पूरी रिपोर्ट, डीएसपी सहित कई पुलिस कर्मचारी तलब

हत्या आरोपी सिपाही को बचाने के लिए बदल दी थी पूरी रिपोर्ट, डीएसपी सहित कई पुलिस कर्मचारी तलब

हिसार : सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस विभाग के सिपाही द्वारा पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस विभाग के कई आला अफसर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी संदेह के घेरे में आ गए हैं। अदालत ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के इस मामले में 9 फरवरी को डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी जींद कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार, एएसआई सतपाल, सुमन कुमारी, सुमेर सिंह, राजू, सीन ऑफ क्राइम के डॉ. अजय व हवलदार बनवारी लाल को तलब किया है। इसके अलावा अदालत ने हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक तथा एसपी हिसार से उक्त सभी के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित पक्ष के वकील हरदीप व मनमोहनराय ने केस में छेड़छाड़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीआरपीसी 193, 156, 173 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

16 अप्रैल 2020 को की थी हत्या 

पीड़ित पक्ष के वकील हरदीप ने बताया कि 16 अप्रैल 2020 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस में कार्यरत सिपाही एवं मूल रूप से भिवानी जिले के गांव देवास निवासी विक्रम ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी। घटना के समय उसकी पोस्टिंग जींद डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन के तौर पर थी। मृतका रिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीएफएसल रिपोर्ट से उजागर हुआ है कि रिंकू की हत्या सिर में 2 गोलियां लगने से हुई है, जबकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसे सोटे से की गई हत्या बताया था। इस मामले में जांच टीम ने आरोपित विक्रम को लंबी सजा से बचाने के लिए हत्या की पूरी थ्योरी ही बदल कर रख दी। मृतका के भाई प्रदीप का आरोप है कि डीएसपी ने तय शुदा साजिश के तहत वारदात में प्रयोग किए सर्विस पिस्टल को फर्जी तरीके से पिछली तारीख में जमा करवा दिया।
February 07, 2021

देखिये जब CM मनोहर लाल ने बैडमिंटन में किया स्मैश

देखिये जब CM मनोहर लाल ने बैडमिंटन में किया स्मैश

करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल आगमन पर शहर के सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक केन्द्र में करीब 15 लाख रुपये से तैयार लॉन टैनिस कोर्ट व बैडमिंटन हॉल लोगों को समर्पित किए। मुख्यमंत्री ने लॉन टैनिस में खड़े होकर स्मैश भी किया। उन्होंने केन्द्र परिसर में बनाए गए पाथ-वे पर भी चहलकदमी की। इसके बाद सामुदायिक केन्द्र में मुख्यमंत्री ने इंडोर बैडमिंटन हॉल का विधिवत उद्घाटन किया और यहां भी रैकेट से स्मैश किया। मुख्यमंत्री सामुदायिक केन्द्र में बनाए डे-केयर सैंटर में भी गए और वहां उपस्थित वरष्ठि नागरिकों का अभिवादन लिया। बता दें कि सामुदायिक केन्द्र में आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेदिक औषधालय और पंचकर्म चिकित्सा सुविधा भी दी गई है।

जनता को समर्पित खेल सुविधाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टरों में रहने वाले लोगों को टैनिस और बैडमिंटन खेलने की सुविधा दी गई है, उन्होंने इसे मिनी स्पोर्टस कॉम्पलैक्स करार दिया और कहा कि इससे लोगों को शारीरिक लाभ मिलेगा व हष्ट पुष्ट रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के साथ लोगों की खेलों में भी रूचि बढ़ाने का अभियान लिया गया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर के साथ-साथ करनाल में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी, उनको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं दी जाएगी। म्यूनीसिपल कोष में यदि सहायता की आश्यकता होगी तो अवश्य करेंगे। शहर की जो सड़कें मरम्मत योग्य होंगी, उन्हें भी ठीक करेंगे, ताकि यातायात सुगम रहे।
February 07, 2021

एक और आंदोलनकारी की मौत:बहादुरगढ़ में दिल्ली की दहलीज पर जींद के किसान ने लगाया फंदा, लिखा- तारीख पर तारीख दे रही मोदी सरकार

एक और आंदोलनकारी की मौत:बहादुरगढ़ में दिल्ली की दहलीज पर जींद के किसान ने लगाया फंदा, लिखा- तारीख पर तारीख दे रही मोदी सरकार

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित टीकरी में धरने पर बैठे एक और किसान ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने सुसाइड नोट में केंद्र सरकार के खराब रवैये के परेशान होने की बात लिखी है। अब तक किसान आंदोलन में 200 से ज्यादा मौत हो चुकी है। किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ धरना दे रहे हैं। रविवार को उनके धरने का 74वां दिन है।

मृतक की पहचान हरियाणा के जींद जिले के सिंघोवाल गांव निवासी 52 वर्षीय कर्मवीर सिंगवाल के रूप में हुई है। बीती रात ही वह अपने गांव से टीकरी बॉर्डर पहुंचा था। कर्मवीर की तीन बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। रविवार को बहादुरगढ़ के बाईपास स्थित नए बस स्टैंड के पास एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
सुबह किसानों को उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किसानों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
साथी किसानों ने बताया कि कर्मवीर किसानों की मांगें सरकार की ओर से पूरी न किए जाने से परेशान था। कर्मवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है, 'भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद। प्यारे किसान भाइयो! ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देती जा रही है। इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।
अब तक हो चुकी 200 से ज्यादा मौत
बता दें कि अब तक किसान आंदोलन में 200 से ज्यादा मौत हो चुकी है। इनमें से सोनीपत के कुंडली और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर धरना का हिस्सा रहे हरियाणा-पंजाब के ज्यादातर किसानों की ठंड या दिल के दौरे की वजह से मौत हो गई। इनमें 10 लोग आत्महत्या भी कर चुके हैं।