Breaking

Sunday, September 13, 2020

September 13, 2020

आसान होगा सफर:जाखल में 14 काे शाम 8 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी अवध-आसाम एक्सप्रेस

आसान होगा सफर:जाखल में 14 काे शाम 8 बजकर 8 मिनट पर पहुंचेगी अवध-आसाम एक्सप्रेस

रेलवे की ओर से शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों में वाया जाखल होकर चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार असम राज्य के डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दे दी गई है। सुबह 10 बजे चली यह ट्रेन बिहार, यूपी, दिल्ली के रास्ते हरियाणा में जाखल रेलवे स्टेशन पर 14 सितंबर को शाम 8:08 पर पहुंचेगी व 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद 8:10 पर यहां से रवाना होगी। 14 तारीख को लालगढ़ पहुंचने के बाद 15 सितंबर को लालगढ़ से यह ट्रेन रात 9: 55 पर वहां से चलेगी व जाखल रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर को तड़के 3:29 पर पहुंचेगी। 2 मिनट के स्टॉपेज बाद 3 : 31 पर दिल्ली की ओर रवाना होगी।

अब नए नंबर से चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे की ओर से अब स्पेशल गाड़ियों में चलाए जाने के कारण इसका नंबर भी बदल दिया गया है। 15909 की जगह अब 05909 अप, 15910 की जगह 05910 डाउन एक्सप्रेस के नंबर से यह गाड़ी चलेगीयात्रियों की होगी स्कैनिंग, क्वारेंटाइन की भी सुविधा ट्रेन में सवार होने वाले सभी यात्रियों की स्कैनिंग की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो यात्रियों को क्वारेंटाइन करने के लिए भी रेलवे प्रशासन की ओर से व्यवस्था शुरू कर दी है। जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इसकी सूचना भेज दी गई है स्वास्थ्य केंद्र से स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए एक कर्मचारी नियुक्त करने की मांग रखी गई है।

सुरक्षा का भी किया प्रबंध

रेलवे स्टेशन प्रशासन की ओर से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया गया है।सभी तैयारियां पूरीजाखल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया की अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने के बाद सभी तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। रेलवे टिकट बुकिंग कार्यालय पर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। केवल वहीं यात्री सफर कर सकेंगे जिनके टिकट कंफर्म होगी। बिना कंफर्म टिकट के यात्री इसमें सफर नहीं कर पाएंगे।
September 13, 2020

16 सितंबर से जींद से चंडीगढ़ के लिए चलेंगी बसें

16 सितंबर से जींद से चंडीगढ़ के लिए चलेंगी बसें

जींद : देश -दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो वही दूसरी तरफ जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। वहीं कोरोना भी बेकाबू हो गया है। गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन के बाद बंद पड़ी बसें मई में शुरू हो गई थी लेकिन चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं जा पा रही थी। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को पंचकूला जाना पड़ता था। उसके बाद पंचकूला से चंडीगढ़ पहुंचना पड़ता था। बता दें कि 16 सितंबर से चंडीगढ़ के लिए जींद से बस चलेंगी। फिलहाल जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ समय निर्धारित किए गए हैं। अगर यात्रियों की संख्या कम या ज्यादा हुई तो बस के समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है। वहीं जल्द ही जयपुर के लिए भी बस चलाई जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय पत्र भेजा हुआ है। दरअसल अब सीधे चंडीगढ़ जाने के लिए बसों को अनुमति मिल गई है। लॉकडाउन से पहले जींद से चंडीगढ़ के लिए आठ बसें चलती थी। पहले वाले समय ही कर्मचारियों ने चंडीगढ़ के लिए निर्धारित किए हैं। ऐसे में चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए डिपो ने बड़ी राहत दी है। चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे, उसके बाद 5 बजकर 20 मिनट पर, 6 बजकर 40 मिनट पर पंचकूला के लिए जाने वाली बस भी पहले चंडीगढ़ जाएगी। इसके बाद 7 बजकर 50 मिनट पर, 9 बजकर 20 मिनट पर, 10 बजकर 50 मिनट पर, 12 बजे और उसके बाद दोपहर बाद 2 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए बसें जाएंगी। 3 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए आखरी बस जाएगी।
September 13, 2020

भिवानी:औद्योगिक सेक्टर 21 की खाली भूमि पर बनेगा पार्क


भिवानी:औद्योगिक सेक्टर 21 की खाली भूमि पर बनेगा पार्क

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-21 में खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था। जिला प्रशासन ने सूचना मिलने पर अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया था और सामग्री को जब्त कर लिया था। अब इस जमीन पर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।

विधायक ने बताया कि कुछ दिन पहले औद्योगिक क्षेत्र, विकास नगर व कीर्ति नगर के मौजिज व्यक्ति उक्त जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत को लेकर उनसे मिले थे और उन्होंने लाेगों को भरोसा दिलाया था कि जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि उक्त जमीन पर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होते ही जमीन पर पार्क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पार्क बनने से उक्त तीनों कॉलोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।
September 13, 2020

कैथल:सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही धोखधड़ी, बदल लें पासवर्ड: एसपी


कैथल:सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही धोखधड़ी, बदल लें पासवर्ड: एसपी

सोशल मीडिया एकाउंट हैक करके धोखाधड़ी करते हुए रुपए हड़पने वालों से बचने के लिए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आरोपी सोशल मीडिया एकाउंट पर बने मित्रों के पास खुद को मुश्किल में फंसा होने की बात कहते हैं और बोलते हैं कि जल्द ही रुपए वापस कर दूंगा। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि इस प्रकार के अपराधी उन लोगों का फायदा जरूर उठाते हैं जिन लोगों ने आज तक अपनी सोशल मीडिया आईडी का पासवर्ड भी चेंज नहीं किया और अपना जो पासवर्ड रखा है या तो मोबाइल नंबर या तो अपना नाम या तो 12345 इत्यादि रखा है। बहुत सारे लोगों को तो यह भी पता नहीं होता कि उनका पासवर्ड क्या है। इसलिए सबसे पहले सभी अपनी आईडी का पासवर्ड चेंज कर लें तथा अपने अकांउट का स्ट्रांग पासवर्ड रखें।

एसपी ने कहा कि अपने पासवर्ड के अंदर स्पेशल कैरेक्टर शब्दो का प्रयोग अवश्य करें। सभी को अलग-अलग से चैट करके उनको मैसेज करेंगे कि मेरा एक्सीडेंट हो चुका है या मेरे घर में कोई बीमार है या मैं हॉस्पिटल में हूं और मुझे इमरजेंसी में कुछ पैसो की जरूरत है और जिस आदमी को ये मैसेज जाएगा, अगर वह आपका अच्छा दोस्त हुआ तो कई बार वह बिना आप को फोन किए जाने अनजाने में वह राशि उनके द्वारा बताए गए किसी खाते में या पेटीएम में डाल देगा और बाद में उसको पता लगेगा कि वह तो ठगी का शिकार हो चुका है।

एसपी ने बताया कि कई बार अपराधी आपकी प्रोफाइल के फोटो की कॉपी करके आपके नाम से एक और आईडी सोशल मीडिया पर बना लेता है तथा आपके ही दोस्तों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजता है। आपके बहुत सारे दोस्त जाने अनजाने में उस आईडी को आपकी आईडी समझ कर दोबारा फ्रैंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं तथा उसके दोस्त बन जाते है और फिर दोबारा ठगी का शिकार हो सकते हैं।

अगर आपकी आईडी हैक हो चुकी है और आप उसको प्रयोग कर पा रहे हैं तो आप सबसे पहले उसकी सेटिंग में जाकर रिकवरी ईमेल और रिकवरी मोबाइल नंबर को बदल दे तथा अपना पासवर्ड बदल कर स्ट्रांग पासवर्ड रखें। एसपी ने बताया कि अगर आपकी आईडी हैक हो चुकी है और उसका रिकवरी ईमेल रिकवरी मोबाइल नंबर भी बदला जा चुका है और आप उसको प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं तब आपको तुरंत उसकी रिपोर्ट नजदीकी पुलिस थाना या नजदीकी साइबर सेल में जाकर करें।
September 13, 2020

किससे बोले गृहमंत्री अनिल विज कि आने में कर दी तुमने देरी, मैं सौंप चुका हूं विजलेंस को

किससे बोले गृहमंत्री अनिल विज कि आने में कर दी तुमने देरी, मैं सौंप चुका हूं विजलेंस को

 चंडीगढ़। कोविडकाल के दौरान सूबे में होमगार्ड्स  के पंजीकरण को लेकर सवाल उठाए जाने के पूरे मामले में अपना पक्ष रखने के लिए डीजी होमगार्ड पीआर (प्रभात रंजन) देव सूबे के गृहमंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे देव नहीं चाहते कि उनकी रिटायरमेंट के वक्त में किसी तरह का कोई भी विवाद अथवा बखेड़ा। गत कईं दिनों से गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर अपना पक्ष रखने की तैयारी में जुटे देव की मुलाकात बीती शाम शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय में हुई। पूरे मामले में डीजी होमगार्ड अपना पक्ष रखने औऱ इस विभाग में तैनाती से लेकर अब तक की सारी जानकारी गृहमंत्री  विज के सामने रखने पहुंचे। शुक्रवार की देर शाम को विज ने होमगार्ड्स के पंजीकरण और बाकी बातों को लेकर ब्योरा लिया। 

 इसके साथ ही अनिल विज ने साफ कर दिया कि उन्होंने आने में देरी की है अब क्योंकि वे पूरे मामले में विजिलेंस हरियाणा डीजी को जांच का आदेश कर चुके हैं, इसीलिए उन आदेशों को किसी भी सूरत में वापस नहीं लेंगे, विज ने साफ कर दिया है कि करप्शन के मामले में शामिल किसी भी जिले का कमांडेट हो या फिर निचले ऊपर स्तर का अफसर बख्शा नहीं जाएगा। गृहमंत्री ने साफ कर दिया है कि अब पूरे मामले में विजिलेंस को जिन लोगों की जरूरत होगी, उनको जांच में शामिल किया जाएगा। अफसरशाही में खींचतान भी बखेड़ा के पीछे का कारण कुछ जिलों में होमगार्ड्स के पंजीकरण और उनको रखे जाने के मामले को एक एजेंडे के तहत उठाने के पूरे मामले को पुलिस के चंद अफसरों के बीच में चल रहीं खींचतान को लेकर भी देखा जा रहा है। जिसके कारण सितंबर में रिटायर होने जा रहे पीआर देव भी निशाने पर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे अर्से तक शत्रुघ्न सिन्हा और कुछ अन्य नेताओं के साथ में काम करने वाले देव की कुछ पुलिस अफसरों से पटरी नहीं बैठती।
 
 यह चैलेंज जिस समय डीजीपी पद पर वर्तमान डीजी की ताजपोशी हुई, उसको लेकर भी देव ने मेरिट डी मेरिट को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बताते हैं कि उस विवाद के कारण भी उनकी कुछ अफसरों से ठनी हुई है। होमगार्ड मामले को भी हवा देने के लिए भी कुछ लोगों को विधिवत तैयारी की गई थी। कुछ समय के लिए पंजीकरण पर लगी थी रोक यहां पर उल्लेखनीय है कि 2016 में लगी अस्थायी रोक, प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ सका। इस बाबत डीजी होमगार्ड आफिस की ओर से पुराने समय से लेकर अभी तक का ब्योरा जारी किया गया था। नवंबर, 2016 में कुछ समय के लिए पंजीकरण पर (एनरोलमेंट) अस्थायी तौर पर रोक लगाई थी। पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधार पर बनाने के लिए तत्कालीन कमांडेंट जनरल के. सेल्वराज ने सरकार को मेरिट आधार पर आनलाइन (पंजीकरण) एनरोलमेंट करने के लिए नवंबर, 2016 में प्रस्ताव दिया था। लेकिन सभी जिला कमांडेंट्स को 3 नवंबर, 2016 को पत्र लिखकर अगले आदेश तक एनरोलमेंट नहीं करने के लिए कहा था। उस समय तत्कालीन सरकार और आला अफसरों ने प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसलिए जब भी जिला कमांडेंट से नई एनरोलमेंट के लिए कमांडेंट जनरल से अनुमति मांगी जाती, उन्हें यह अनुमति दी जाती रही। के सेल्वराज ने स्वयं 3 नवंबर, 2016 के पत्र जारी कने के बाद 6 मार्च, 2017 और 20 अप्रैल, 2017 को पंचकूला जिला कमांडेंट को नई एनरोलमेंट करने की अनुमति भी प्रदान की थी। उनका कार्यकाल 4 जुलाई, 2016 से 27 अप्रैल, 2017 तक था।
September 13, 2020

जेईई मेन्स की परीक्षा में सोनीपत के छोरे का कमाल, ऑल इंडिया की जनरल कैटेगरी में छठा रैंक

जेईई मेन्स की परीक्षा में सोनीपत के छोरे का कमाल, ऑल इंडिया की जनरल कैटेगरी में छठा रैंक

सोनीपत : जेईई मेन्स की परीक्षा में सोनीपत के हर्षवर्धन अग्रवाल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन ने ऑल इंडिया की जनरल कैटेगरी में 100 प्रर्सेंटाइल प्राप्त कर छठा रैंक हासिल किया है। हर्षवर्धन की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। लाडले की उपलबि पर परिजनों का बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। हर्षवर्धन शहर के जानकीदास स्कूल का छात्र है। वह नौवीं कक्षा से ही इंजीनियरिंग  का सपना संजोए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मुंबई में दाखिला लेने के लिए बेहतर पढ़ाई कर रहा है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर रोज 10-12 घंटे पढ़ाई कर रहा है।

जनवरी मास में हुई जेईई मेन की परीक्षा में हर्षवर्धन ने ऑल इंडिया में छठा रैंक प्राप्त किया है। साथ ही इसी माह के अंत में होने वाले जेईई एडवांस की परीक्षा की भी तैयारी कर रहा है, ताकि उसका आइआइटी में दाखिला हो सके। इससे पहले गत वर्ष हर्षवर्धन के बड़े भाई मदन अग्रवाल का आइआइटी में दाखिला हुआ था, उसने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 14 रैंक प्राप्त किया था। हर्षवर्धन के पिता महावीर प्रसाद अग्रवाल भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में बतौर डीजीएम (डिप्टी जनरल मैनेजर) हैं, जो फिलहाल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम (वीआरएस) ले चुके हैं। इनकी माता सीमा अग्रवाल शहर के हिंदू कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बेटे की उपलब्धि माता-पिता फूले नहीं समा रहे। उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है।

 इससे पहले एनटीएसई स्टेज-1 में वह हरियाणा टॉपर रहा था। एनटीएसई स्टेज-2 में क्वालिफाइड इन 2017 रहा। केवीपीवाई एसए स्ट्री में 61वां रैंक हासिल किया। आरएमओ 2017, 2018 क्वालिफाइड किया। 2019 में आईएनएओ व आईएनपीएचओ क्वालिफाइड किया। यही नहीं हर्षवर्धन अग्रवाल ने इसराइल में हुए 50वें (आईंपीएचओ)ओलिंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पांच विद्यार्थियों की इस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इस प्रतियोगिता में 78 देशों से 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उनकी इस उपलब्धि के लिए हरियाणा स्टेट कॉउन्सिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पंचकूला द्वारा 'जैन मंदिर स्कूल, सोनीपत में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा 3 लाख नकद एवं प्रशस्ति पत्र से उसे सम्मानित किया था। विद्यालय प्रबंधन ने भी हर्षवर्धन को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
September 13, 2020

प्रेम कहानी:सहेली से शादी करने कैथल से गंगानगर पहुंच गई युवती, बोली- लड़कों से नफरत है, इसलिए अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती

प्रेम कहानी:सहेली से शादी करने कैथल से गंगानगर पहुंच गई युवती, बोली- लड़कों से नफरत है, इसलिए अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती

5 साल पहले हुई मुलाकात, सिरसा में धार्मिक स्थल पर दोनों का आना-जाना था, शादी करने 500 किलोमीटर अपने सहेली से शादी करने पहुंच गई युवती

हिसार : बॉलीवुड में प्यार की अनोखी कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं। बड़े पर्दे के सितारों की प्रेम कहानियां भी इतनी अचरज भरी नहीं होती जैसा अनोखा दो युवतियों के बीच प्यार का मामला सामने आया है। कैथल की एक युवती को राजस्थान के गंगानगर के एक गांव की युवती से ऐसा प्यार हो गया।वह शुक्रवार को कैथल से 500 किलोमीटर दूर अपनी सहेली से शादी करने के लिए उसके गांव पहुंच गई मगर परिजनों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसे वापस लौटना पड़ा।
कैथल निवासी चंचल (काल्पनिक नाम) और गंगानगर के एक गांव निवासी आंचल ( काल्पनिक नाम) के परिवार के सदस्य सिरसा में एक धार्मिक स्थल पर आते-जाते रहते थे। इस दौरान करीब पांच वर्ष पूर्व दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान इनमें करीबियां बढ़ीं। कोरोना दौर के चलते अब पिछले कुछ दिन से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इस दौरान वे केवल मोबाइल से ही आपस में बातचीत करती थीं।
शुक्रवार को चंचल कैथल से आंचल के घर गंगानगर पहुंच गई। आंचल के परिजनों ने पूरी खातिरदारी की। मगर जब चंचल ने आंचल को साथ ले जाने की जिद शुरू की तो आंचल के परिजनों को पूरा माजरा समझ में आया और वहां पर बहस शुरू हो गई। इसके बाद चंचल घर से बाहर आकर एक गांव के सार्वजनिक स्थल पर बैठ गई थी।

रिश्ता करवाने को राजी नहीं हो रही युवती

चंचल के परिजनों ने बताया कि वे उसके रिश्ते का काफी प्रयास कर रहे हैं, मगर ये रिश्ता नहीं करवा रही है। परिजनों ने बताया कि उसे बस से वापस भेज दो। घड़साना थाना के हवलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कैथल वाली लड़की का कहना था कि वह गंगानगर के उक्त गांव वाली लड़की से बहुत ज्यादा प्यार करती है और वह उसके बिना नहीं रह सकती। युवती ने बताया कि वह लड़कों से काफी नफरत करती है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कैथल की लड़की को समझा-बुझाकर हिसार वाली बस में बिठा दिया था, ताकि वह वापस परिजनों के पास पहुंच सके। दोनों से किसी के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है।
September 13, 2020

ट्रेन में सीट अब टिकट से नहीं बल्कि रर्जिवेशन करवाने पर मिलेगी

जींद : ट्रेन में सीट अब टिकट से नहीं बल्कि रर्जिवेशन करवाने पर मिलेगी

 जींद : ( संजय तिरँगाधारी )  कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च महीने में लगे लॉकडाउन  के छह महीने बाद अब रेलवे ने जींद यात्रियों के लिए बेशक अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जींद जंक्शन पर सुनिश्चित किया हो लेकिन अभी जींद जंक्शन के काउंटर से किसी यात्री ने इस ट्रेन मेें अभी रिजर्वेशन नहीं करवाया है। बता दें कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 सितंबर से 40 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जींद  जंक्शन पर सुनिश्च किया गया है। 12 सितंबर से दिल्ली-डिब्रूगढ़ से लालगढ़ रूट पर 05909 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। यह ट्रेन 12 सितंबर को डिबरूगढ़ से सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर चली, जो 14 सितंबर की शाम सात बज कर दस मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।
 
 यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह फिर ट्रेन लालगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में 05910 अवध-असम एक्सप्रेस लालगढ़ से शाम सात बजकर 50 मिनट पर वहां से चलेगी और अगले दिन सुबह लगभग चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। हालांकि सितंबर माह में जींद जंक्शन से किसी यात्री ने टिकट बुक नहीं करवाई। जींद रेलवे जंक्शन के रिजर्वेशन अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार नवंबर व दिसबंर माह के लिए अभी से ऑनलाइन रिजर्वेशन बुक हो गई हैं। फिलहाल जींद जंक्शन से किसी यात्री ने नहीं करवाया रिजर्वेशन जींद जंक्शन के एसएस जयप्रकाश ने बताया कि सितंबर से अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन डिब्रूगढ़ से चलकर 14 सितंबर को शाम के समय जींद जक्शन पर पहुंचेगी। जींद जंक्शन पर काउंटर से किसी यात्री ने कोई टिकट रिजर्वेशन नहीं करवाया है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने के लिए आरपीएफ की ड्यूटी लगा रखी है।

 आज परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंटेंरस टैस्ट की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जींद से दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सुबह के समय जींद से चलेगी और शाम को वापस नई दिल्ली से चलेगी। इसके चलने से परीक्षार्थियों को खासी राहत मिलेगी। रेलवे इस स्पेशल ट्रेन को केवल एक दिन के ही चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन जींद जंक्शन से सुबह साढ़े 8 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी और उसके बाद शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर वापस जींद के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में सफर करने से पहले परीक्षार्थियों तथा अन्य यात्रियों को एक बात का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। 
 इस ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को टिकट रिर्जेवशन करवानी होगी। तभी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे अन्यथा किसी भी स्टेशन पर यात्री को टिकट नहीं मिलेगी। बिना रिर्जेवेशन करवाए यात्री को सफर से वंचित रहना पड़ेगा। इस स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे ने टिकटों की रिर्जेवेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि रविवार को होने वाली नीट की परीक्षा को लेकर रेलवे ने जींद से नई दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन जींद जंक्शन से सुबह साढ़े 8 बजे चलेगी जो कि वापसी के समय नई दिल्ली से शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर जींद के लिए रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने को लेकर यात्रियों को रिर्जेवेशन करवानी होगीए तभी इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। जबकि किसी भी स्टेशन पर यात्रियों को टिकट नहीं मिलेगी। इसके अलावा 15909 अवध-असम एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू हो गया हैए जो कि 14 सितंबर को जींद जंक्शन पर पहुंच जाएगी।
September 13, 2020

शिक्षा:स्कूल खाेलने के लिए अभिभावकों की राय जान रहे संचालक, ऑड-ईवन दिनों में कक्षाएं लगाने की योजना

शिक्षा:स्कूल खाेलने के लिए अभिभावकों की राय जान रहे संचालक, ऑड-ईवन दिनों में कक्षाएं लगाने की योजना

केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों काे खाेलने के दिए हैं निर्देश

अम्बाला : 18 मार्च से स्कूल बंद हाेने के बाद बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स व अभिभावकाें के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे हाेने की बजाय नुकसान अधिक हैं। ऐसे में 10वीं व 12वीं के बच्चाें के भविष्य काे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलाें काे खाेलने के निर्देश दिए हैं। लेकिन स्कूल संचालक सबसे पहले अभिभावकाें व बच्चाें की स्कूल आने काे लेकर इच्छा जानना चाहते हैं। ऐसे में स्कूलाें की तरफ से पेरेंट्स के लिए कंसर्न फाॅर्म भेजे जा रहे हैं जिसमें अभिभावकाें की राय मांगी गई है। वैसे स्कूलाें ने बच्चाें की सेहत की सुरक्षा के लिए अपने बंदाेबस्त करने शुरू कर दिए हैं। सेनिटाइजेशन से लेकर साेशल डिस्टेंसिंग तक के प्रबंध किए जा रहे हैं।

पैडल सेनिटाइजर व सेंसर टैप लगाएंगे

स्कूल खुलने के बाद एक कक्षा में 12 बच्चाें काे ही बिठाया जाएगा। बच्चाें की क्लास ऑड-इवन दिनाें के हिसाब से लगेगी, यानि एक दिन छाेड़कर। स्कूल की एंट्री पर फिजिकली डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। सभी काेरिडाेर में पैडल सेनिटाइजर, वाॅटर टैप व बाथरूम में सेंसर वाले टैप लगवाए जा रहे हैं। टीचर्स व बच्चाें के परिवार की हिस्ट्री नाेट की जाएगी। अभी सिर्फ स्टडी पर ध्यान दिया जाएगा किसी भी तरह की अन्य गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी। इसके साथ बच्चाें काे याेग जरूर करवाया जाएगा। -नीलइंद्रजीत संधु, दि एसडी विद्या मंदिर स्कूल की प्रिंसिपल व डायरेक्टर

जानना चाहते हैं राय

ओपीएस स्कूल प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स से फाॅर्म भरवाया जा रहा है। पेरेंट्स की राय जानी जाएगी। अभी बच्चाें काे डाउट क्लियर के लिए बुलाया जाएगा। एंट्री व एग्जिट के अलग-अलग गेट लगाए जाएंगे। साेशल डिस्टेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही माइंड ट्री, आईपीएस, सीसी काॅन्वेंट ऑफ सेकर्ड हार्ट आदि स्कूलाें में बच्चाें व अभिभावकाें की राय काे जानने के बाद निर्णय लिए जाएंगे।

एंट्री-एग्जिट अलग

स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नरेश गुगलानी ने बताया कि पेरेंट्स की राय मांगी जा रही है। बच्चाें के स्कूल के अंदर आने व बाहर जाने वाले रास्ताें काे अलग-अलग किया गया है। बच्चाें काे अलग-अलग बिठाने की व्यवस्था की जा रही है। बाॅर्डिंग के बच्चाें काे अभी नहीं बुलाया जाएगा। बच्चाें के लिए अलग-अलग बाथरूम की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल में सेनिटाइजेशन करवाई जा रही है।

Saturday, September 12, 2020

September 12, 2020

जेसीआई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जेसीआई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जींद : ( संजय तिरँगाधारी )जेसीआई जींद द्वारा शनिवार को नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन सीएमओ डा. मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशन पर किया गया। शिविर में मुख्यअतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, रेडक्रॉस सचिव राजकुमार सूरा, समाजसेवी राजकुमार भोला रहे। शिविर में 26 यूनिट रक्त को एकत्रित किया गया। 
एसएमओ डा. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने रक्तदाताओं की हौंसलाअफजाही करते हुए कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्तदाता अपना रक्त देकर दूसरों की जान बचाता है, इससे भारत की समृद्ध एवं संस्कारवान संस्कृति के दर्शन होते हैं। अब तक दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढा जा सका है। ऐसे में हमारे द्वारा दान में दिया गया रक्त पता नहीं किसकी जान बचा ले। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हम रक्तदान करके किसी जरूरत मंद की जान बचा सकते हैं। जबकि हमारा कुछ भी घटने वाला नही है। डा. राजेश भोला ने 
बताया कि दान किया गया रक्त 72 घंटे की अवधि में बिना किसी अतिरिक्त खुराक के स्वयं पूरा हो जाता है और दान की गई रक्त की चंद बूंदे किसी जरूरतमंद मरीज और घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकती हैं। ऐसे में यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है कि हम समय-समय पर रक्तदान अवश्य करते रहें। इस मौके पर संजय वर्मा, डा. नरेश वर्मा मौजूद रहे।
September 12, 2020

शिक्षा:डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत छात्रवृति के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

शिक्षा:डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत छात्रवृति के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

कल्याण विभाग ने डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत वर्ष 2020-21 के लिए छात्रवृति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारीनुसार पात्र छात्र विभाग की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडॉटएससीबीसीहरियाणाडॉटकॉम पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटीएस, टपरीवास तथा पिछड़ा वर्ग के वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार की सालाना आय चार लाख रुपये से अधिक ना हो। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थियों को आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय या मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0172-2771250 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन 11 सितंबर से शुरू किए जा चुके हैं।

टीआईटी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉफ्रेंस 18-19 को

तकनीकी शिक्षण संस्थान टीआईटीएस में 18-19 सितंबर को एआईसीटीई की ओर से दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ई कॉन्फ्रेंस रिसेन्ट ट्रेंड इन टैक्सटाइल का आयोजन फैशन एंड अपेरल विभाग द्वारा किया जाएगा। काॅन्फ्रेंस संयोजक डाॅ. यामिनी ने बताया कि आईआईटी दिल्ली से प्रो. वीके कोठारी एवं प्रो. कुशल सेन, यूनिवर्सिटी ऑफ हुडरसफील्ड से प्रो. परीक्षित गोस्वामी, आरएमआईटी यूनिवर्सिटी वियतान से प्रो. राजकिशोर नायक मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। टीआईटीएस निदेशक प्रो. डाॅ. जीके त्यागी संरक्षक एवं कॉन्फ्रेंस चेयर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। ई-कॉन्फ्रेन्स में लगभग 160 से अधिक शोधकर्त्ता, वैज्ञानिक, प्राध्यापक आदि अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
September 12, 2020

सातरोड कलां के यार्ड में हादसा:क्रेन का हुक टूटने से आयरन कोइल गिरी, मालगाड़ी का डिब्बा पलटा

सातरोड कलां के यार्ड में हादसा:क्रेन का हुक टूटने से आयरन कोइल गिरी, मालगाड़ी का डिब्बा पलटा

सातरोड कलां रेलवे स्टेशन के यार्ड में जिंदल साइट में शुक्रवार को सुबह आयरन कोइल उतारते समय मालगाड़ी का एक डिब्बा रेलवे ट्रैक किनारे पलट गया। सूचना पाते ही रेलवे अधिकारी पहुंचे। तकनीकी दल की सहायता से करीब तीन घंटे में डिब्बे को सीधा किया गया। डीआरएम व अन्य अधिकारियों ने भी हादसे के बारे में जानकारी हासिल की।

बीकानेर से मालगाड़ी सातरोड कलां रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंची। शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे यार्ड के पास मालगाड़ी के डिब्बे से क्रेन की मदद से हिसार जिंदल कम्पनी के लिए आयरन कोइल उतारे जा रहे थे। इसी बीच क्रेन का हुक टूटने से कोइल मालगाड़ी के एक डिब्बे के किनारे जा गिरी। जिसके कारण डिब्बा रेलवे ट्रैक के बराबर में पलट गया।

गनीमत रही कि उस समय कोई कर्मचारी नहीं था। सुबह करीब 8:40 बजे रेलवे अधिकारियों के अलावा आरपीएफ थाना प्रभारी बीरबल कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। क्रेन की मदद से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बे को पटरी पर चढ़ाया गया। सातरोड कला रेलवे स्टेशन प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सूचना पाते ही टीम पहुंच गई थी। कुछ देर बाद ही डिब्बे को सीधा कर दिया गया।

सहायक ऑपरेटिंग मैनेजर ने हिसार रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

सहायक ऑपरेटिंग मैनेजर ने शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। रेलवे ट्रैक के अलावा केबिन, प्लेटफार्म आदि का भी जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी व आरपीएफ थाना प्रभारी बीरबल कुमार भी मौजूद रहे।
September 12, 2020

अच्छी खबर:अब पाेस्ट इन्फाे एप्लीकेशन पर एक क्लिक से जानिए आपका डाक और कोरियर कहां पहुंचा

अच्छी खबर:अब पाेस्ट इन्फाे एप्लीकेशन पर एक क्लिक से जानिए आपका डाक और कोरियर कहां पहुंचा

डाक विभाग द्वारा तैयार कराया गया पोस्ट इन्फो नामक एप्लिकेशन,लाेगों की परेशानी काे देखते हुए डाक विभाग ने तैयार कराया विशेष एप

डाक विभाग की सेवाओं का लाभ लेने वाले उपभाेक्ताओं के लिए खुशखबरी है। डाक विभाग ने विशेष एप्लीकेशन तैयार कराया है। जिसके माध्यम से आपका काेरियर या फिर डाक, चिट्ठी कहां पहुंची, एक क्लिक पर ही घर बैठे पता लगाया जा सकेगा। जल्द ही एप्लीकेशन में विभाग में निकाले जाने वाली वैकेंसी का ब्याेरा भी अपडेट किया जाएगा।

अभी तक ऐसा हाेता था कि यदि किसी दूसरे प्रदेश या जिले से डाक, काेरियर आदि भेजी जाती थी ताे वह पहुंची या नहीं, इसकी जानकारी लेने के लिए लाेगाें काे डाक विभाग के चक्कर काटने हाेते थे। कई बार ताे चक्कर काटने के बाद भी सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। हिसार डाक मंडल के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लाेगाें की सुविधा के लिए विभाग ने एन्फाे एप्लीकेशन नामक विशेष एप्लीकेशन तैयार किया है। जिसके अंदर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद घर बैठे ही काेरियर, चिट्टी या भेजे गए अन्य वस्तु का पता एक क्लिक पर ही लगाया जा सकेगा।

इसके लिए एप्लीकेशन में आर्टिकल ट्रेकिंग का ऑप्शन दिया है। जिसके माध्यम से यह पता लग जाएगा कि वर्तमान में आपका काेरियर किस स्थान पर पहुंच चुका है तथा कितने दिन व समय में काेरियर आपके जिला तक पहुंचेगा। खासियत यह है कि एप के माध्यम से देश के किसी भी डाकघर का पिन काेड भी पता किया जा सकता है। यदि किसी तरह की शिकायत की गई है ताे उसके निस्तारण का ब्याेरा भी एप पर हाेगा। एप के माध्यम से फीडबैक भी दिया जा सकता है। यदि काेई अधिकारी या कर्मचारी परेशान कर रहा है ताे एप्लीकेशन पर शिकायत की जाती है ताे विभागीय अधिकारी कार्रवाई कर सकेंगे। डाक विभाग के अधिकारी साेशल मीडिया के माध्यम से लाेगाें काे एप्लीकेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
September 12, 2020

पुलिस जवानों की लापरवाही:काेविड वार्ड से हत्या, बैंक डकैती का आराेपी फरार, 3 जवानों पर केस

पुलिस जवानों की लापरवाही:काेविड वार्ड से हत्या, बैंक डकैती का आराेपी फरार, 3 जवानों पर केस

पुलिस जवानों की लापरवाही से शुक्रवार शाम सामान्य अस्पताल के वार्ड संख्या आठ से कोरोना पॉजिटिव फरार हो गया। कोरोना पेशेंट शामलो गांव, जींद के निवासी शिवम पर हत्या व बैंक डकैती समेत पांच मामले दर्ज हैं। लापरवाही के चलते प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात दो एसपीओ व एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आइसोलेशन केंद्र वार्ड संख्या आठ में जींद के शामलो निवासी शिवम दाखिल था। शिवम पर हाल ही में चांग स्थित बैंक में डकैती का आरोपी था। शिवम पर इसके अतिरिक्त एक बैंक डकैती व एक हत्या समेत पांच मामले दर्ज है। आरोपी के भाग जाने से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया।

पुलिस प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही के चलते एक हैड कांस्टेबल व दो एसपीओ के खिलाफ भादसं की धारा 223 व 224 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शिवम आठ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वार्ड आठ आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था। पुलिस ने हत्यारोपी पर नजर रखने के लिए तीन जवानोें की ड्यूटी लगाई हुई थी।

September 12, 2020

यूटिलिटी:अब किसानों को सिंचाई में नहीं आएगी समस्या, विभाग ने शुरू की कुसुम योजना,पूरे प्रदेश में प्रथम फेस में लगाए जाएंगे 50 हजार पंप

यूटिलिटी:अब किसानों को सिंचाई में नहीं आएगी समस्या, विभाग ने शुरू की कुसुम योजना,पूरे प्रदेश में प्रथम फेस में लगाए जाएंगे 50 हजार पंप

किसानों को सिंचाई में आने वाली समस्या को दूर करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ही कुसुम योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के जरिए देश में किसानों को सिंचाई में किसी तरह की समस्या ना आए। इसके लिए खेतों में सौर पंपों को लगाने का काम शुरू किया गया है। यह योजना नवीं एवं नवीकरणीय सौर ऊर्जा विभाग द्वारा शुरू की गई है। पूरे प्रदेश में प्रथम फेस में 50 हजार पंप लगाए जाएंगे। सिरसा जिला में 3150पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला में किसानों ने पंप लगवाने के लिए 7 हजार ऑनलाइन आवेदन किए हैं। बता दे कि हरियाणा में सबसे ज्यादा आवेदन सिरसा जिला के हैं।

कुसुम योजना के तहत किसान पंप के लिए आवेदन कर रहे हैं व उनका सर्वे भी सरकार द्वारा निर्धारित कंपनी किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 3हाॅर्स पाॅवर, 5 हॉर्स पॉवर, 7.5 हॉर्स पावर व 10 हॉर्स पॉवर के AC व DC प्रकार के सौर पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। पंप लगाने के लगाने के विभाग द्वारा शर्तें भी निर्धारित की गई।

जिसमें आवेदक के खेत में सिंचाई हेतु ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर सेट अथवा अंडर ग्राउंड पाइप में से कोई एक साधन उसके खेत में हो। डार्क जोन में यह भी जरूरी है कि किसान के खेत में पानी की डिग्गी हो या पुराने बोर पर डीजल का प्रयोग कर सिंचाई करता हो तथा उसने नई बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन न किया हो। 20 सितंबर तक किसानों को पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 1500 किसानों के खेतों विभाग के पास पैसे जमा हो गए है। जिनका कंपनी द्वारा सर्वे करवाकर पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सोलर पंपिंग प्रोग्राम के तहत लगे 50 पंप

सोलर पंपिंग प्रोग्राम के तहत किसानों के खेतों में 5 हॉर्स पॉवर, 7.5 हॉर्स पावर के 50 से ज्यादा सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। लॉकडाउन की वजह से यह काम 4 माह तक रूक गया था। अब गांवों में कंपनियों द्वारा पंप लगाने का कार्य जाेरों पर है। डबवाली, रानियां, ओढां व नाथूसरी चोपटा खंडों में पंप लगाए जा रहे हैं।

सक्षम युवाओं ने गांवों में कैंप लगा करेंगे जागरूक

खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए गांवों में विभाग द्वारा 40 सक्षम युवाओं की ड्यूटियां भी लगाई गई थी। सक्षम युवाओं ने गांव-गांव जाकर गोष्ठी व कैंप आयोजित करके सोलर पंप के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं सबसिडी के बारे में भी बताया। पंप के फायदों के साथ-साथ बिजली बचत के बारे में बताया।

घर की बिजली से नहीं चलेंगे सोलर पंप

नवी एवं नवीकरणीय विभाग के परियोजना अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि कुछेक किसान खेतों में लगे सोलर पंप को घरों में मिल रही बिजली से चलाने की कोशिश कर रहे हैं। ्योंकि घरों की बिजली से सोलर पंप नहीं चलेंगे। केवल सौर ऊर्जा से ही पंप चलेंगे। मनोज जैन ने कहा कि किसान सौर ऊर्जा के माध्यम से ही पंप चलाएं।
September 12, 2020

ऑनर किलिंग:सगे भाई अपहरण कर पंजाब ले गए थे अमनदीप कौर को, परिवार ने मिल रची थी हत्या की साजिश, दांतर से गला काट शव फेंक दिया था खेत में

ऑनर किलिंग:सगे भाई अपहरण कर पंजाब ले गए थे अमनदीप कौर को, परिवार ने मिल रची थी हत्या की साजिश, दांतर से गला काट शव फेंक दिया था खेत में

करीब 6 साल पहले गांव दड़बी से पड़ोसी युवक के साथ घर से भागकर हाईकोर्ट में लव मैरिज करने वाली लड़की का गला काटकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों सहित अन्य 11 पारिवारिक सदस्यों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। हत्या और अपहरण करने में शामिल 11 दोषियों में से लड़की के बड़े भाई सहित 7 को उम्रकैद की सजा दी गई है। जबकि चार रिश्तेदारों को अंडरगोन कर एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यानि जितने दिन वे जेल में रहे हैं। उसे ही सजा मान लिया गया है। ये चारों अपहरण सहित अन्य धाराओं के दोषी माने गए हैं।

परिवार वालों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेम विवाह करने वाली अपनी ही बेटी अमनदीप कौर का अपहरण किया था। परिजन उसे पंजाब में मानसा फिर फिरोजपुर ले गए। वहां रिश्तेदार के घर एक पारिवारिक मीटिंग हुई। उसमें सभी ने माना की लड़की ने समाज में नाक कटवा दी है। अब इससे कोई शादी भी नहीं करेगा। इज्जत अब बची नहीं है। इसलिए सभी ने मिलकर हत्या करने की बात पर सहमति जता दी थी। उसके बाद उसे सिरसा लाकर मौत की नींद सुला दिया।

2014 में हाईकोर्ट में अमनदीप कौर और मनमीत ने की थी लव मैरिज

पुलिस मुताबिक गांव दड़बी निवासी मनमीत सिंह और अपनी पड़ोसी अमनदीप कौर ने 10 अगस्त 2014 को घर से भागकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अगले दिन प्रेम विवाह कर लिया। 30 सितंबर को मनमीत सिंह को रास्ते में रोक अमनदीप कौर के परिजनों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वे अमनदीप कौर को उठाकर ले गए। मनमीत सिंह ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।

भरोखां के खेत में वारदात को दिया गया था अंजाम

सिरसा के गांव भरोखा के खेत में ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर 2014 को खून से लथपथ एक युवती का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि यह खेत डिंग थाना की जद में आता है। इसके बाद डिंग थाना प्रभारी विकास कुमार वहां पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव की पहचान अपहृत अमनदीप कौर के रूप में हुई। अगवा करने के बाद भाई कर्ण सहित अन्य परिवार के लोग अमनदीप कौर को गांव भरोखां के खेत में ले गए। वहां भाई कर्ण और अन्य ने दातर से गला काट दिया और शव फेंककर आए आ गए थे।

मनमीत ने 25 लोगों को आरोपी बताया था

डिंग थाना पुलिस ने दड़बी निवासी मनमीत सिंह की शिकायत आरोपी पिता राम सिंह, भाई कर्ण, हरदीप व अन्य रिश्तेदार सोनू, विक्की, गुडो देवी, टीपू, पूजा रानी, रानी देवी व मुख्तयार सिंह सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। हालांकि मनमीत ने 25 लोगों को आरोपी बताया था। मगर पुलिस जांच में 17 आरोपी माने गए। अब कोर्ट ने इनमें से 6 को बरी कर दिया। जबकि 11 को दोषी माना है।

हत्यारों के सिर जुनून सवार था, नहीं था किसी का डर

अपनी ही बेटी के साथ कोई ऐसा कर सकता है, यह किसी ने सोचा न था। खेत में जिस तरह अमनदीप को मारकर फेंका गया था, उससे यही माना जा रहा था कि हत्यारों को न किसी का डर था और न ही किसी की परवाह।

इन्हें उम्रकैद

कर्ण सिंह (लड़की का बड़ा भाई), विकास उर्फ विक्की, मुख्तयार सिंह उर्फ काका, जगतार सिंह उर्फ बाबा, बूटा सिंह, बलबीर कौर, रानी पत्नी बूटा सिंह।

ये रिहा

बिमला, रानी, बलजिंद्र कौर व हरदीप (युवती का भाई) द्वारा ट्रायल के दौरान काटी गई जेल को पूरी सजा मानते हुए रिहा कर दिया।

September 12, 2020

निर्देश:बैंक अधिकारी पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को अधिक से अधिक लाभ दें: ईओ

निर्देश:बैंक अधिकारी पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को अधिक से अधिक लाभ दें: ईओ

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के लिए एडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, एडीएम आरके कटारिया, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से विशाल गुप्ता व अन्नू गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकारी अधिकारी अशोक ने कहा कि अब तक जिले में 171 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।

यह योजना प्रधानमंत्री की फ्लेगशिप योजना है। इसलिए सभी बैंक अगले दो दिनों में इस योजना के पात्रों को लाभ दें। ताकि इसकी जानकारी चीफ सेक्टरी को दी जा सके। क्योंकि योजना का प्रतिदिन रिव्यू किया जाता है। इसलिए इस योजना को लेकर कोई भी कोताही न बरते। सरकार भी इसके लिए गंभीर है। एलडीएम ने बताया कि अब तक जिले में 171 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को दस हजार रुपए का ऋण बिना किसी गारंटी के लिए दिया जा रहा है। नगर परिषद ने इस योजना के लिए कैथल सिटी में 1301 स्ट्रीट वेंडरों की पहचान की थी। इसमें से 700 के करीब स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र जारी करने का काम चल रहा है।

इसी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंकों से ऋण मिलेगा। इसके लिए परिषद की ओर से ऋण मेला भी लगाया गया था और पात्रों का ऑन लाइन आवेदन भी करवाया गया था। इस योजना के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि इन स्ट्रीट वेंडरों को बैंक से जोड़ा आए और उन्हें सूदखोरों से बचाया जाए, ताकि वे ब्याज के चक्र से बच सकें।
September 12, 2020

कार्रवाई:3 डिपो धारकों की प्रतिभूति राशि जब्त, सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिला में 458 दुकानें संचालित

कार्रवाई:3 डिपो धारकों की प्रतिभूति राशि जब्त, सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिला में 458 दुकानें संचालित

जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा अगस्त मास के दौरान तीन राशन डिपो धारकों की प्रतिभूति राशि जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिला में कुल 458 दुकानें संचालित हैं, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 362 तथा शहरी क्षेत्र में 96 सरकारी दुकानें हैं।

डीसी अजय कुमार ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा उपभोक्ताओंं को आवश्यक वस्तुओं का वितरण समय पर व मिलावट रहित करना सुनिश्चित करने के लिए राशन की सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर विभाग द्वारा तीन डिपो धारकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी प्रतिभूति राशि जब्त की गई है।

ग्रामीण क्षेत्र में 362 और शहरों में है 96 डिपो

उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सरकारी दरों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए जिला में कुल 458 दुकानें संचालित हैं, जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 362 तथा शहरी क्षेत्र में 96 सरकारी दुकानें हैं।
September 12, 2020

सीएम फ्लाइंग की रेड:कैथल में 3 गोदामों से 52 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद, 156 ड्रम में काला तेल और 100 में हाईड्रोकार्बन मिला

सीएम फ्लाइंग की रेड:कैथल में 3 गोदामों से 52 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद, 156 ड्रम में काला तेल और 100 में हाईड्रोकार्बन मिला

कैथल|गोदाम मालिक पर कार्रवाई करते सीएम फ्लाइंग के साथ स्थानीय अधिकारी, एक्सपर्ट बोले -विस्फोट होने पर आग पर काबू पाना मुश्किल होता,धुएं से आंखों, स्किन के साथ-साथ सांस और टीबी जैसी बीमारियां हो सकती थी

सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को चंदाना गेट पर तीन गोदामों में छापेमारी की। छापेमारी में 300 ड्रामों में 52 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ मिला। इनमें से करीब 156 ड्राम में काला तेल और 100 ड्राम में हाईड्रोकार्बन मिला है। हैरानी की बात ये है कि गोदामों के मालिक के पास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर न तो किसी तरह का लाइसेंस था और न ही खरीद संबंधी कोई कागजात।

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर कंवर सिंह की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी राजू सैनी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, धोखाधड़ी और ज्वलनशील पदार्थ रखकर मानव जीवन संकट में डालने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्ता सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आरोपी मालिक के गोदामों में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मिला है। इस तरह से तेल जमा करना कानूनी रूप से अवैध है और अब तक किसी तरह का लाइसेंस या दस्तावेज तेल की खरीद और सप्लाई संबंधी आरोपी नहीं दिखा पाया है। अब तेल कहां से खरीदा जाता था और कहां बेचा जाता था, यह  के बाद ही हो पाएगा।

काला तेल व ज्वलनशील पदार्थ जमा करने की स्थानीय प्रशासन को नहीं थी जानकारी

भारी मात्रा में काला तेल और ज्वलनशील पदार्थ जमा करने की सूचनाएं स्थानीय प्रशासन के पास नहीं थी। हालांकि नकली तेल और अवैध रूप से तेल की सप्लाई की सूचनाएं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी और पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप भी लगाए थे। पेट्रोल पंप मालिक पूर्ण चंद ने कहा कि नकली तेल का खेल लंबे समय से चल रहा है और काफी पंपों पर यह मिक्स कर बेचा भी जाता है।

मानव जीवन संकट में डाल सकता था ज्वलनशील से होने वाला विस्फोट : एक्सपर्ट रामकरण शर्मा

अग्निशमन विभाग के असिस्टेंट फायर ऑफिसर व एक्सपर्ट रामकरण शर्मा ने बताया कि काला तेल ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन उसके साथ 100 ड्रामों में हाईड्रोकार्बन (सी-9) भी मिला है। ये बहुत ज्यादा खतरनाक है। विस्फोट होने पर आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान होने की संभावना तो थी ही, साथ ही इस पर काबू पाना भी अग्निशमन विभाग के लिए आसान नहीं होता। पानी डालने पर ये और फैलता है, इससे निकलने वाले धुआं आखों के लिए खतरनाक है, इससे सांस, टीबी और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती थी।

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर कंवर सिंह की शिकायत पर आरोपी राजू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट, धोखाधड़ी और ज्वलनशील पदार्थ रखने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, यह तो पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगा।अमित कुमार, एसएचओ, थाना सिटी, कैथल।
September 12, 2020

कुरुक्षेत्र:डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना के तहत मिलेगी 1 लाख तक की आर्थिक मदद : बराड़

योग्य प्रार्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कर सकता है आवेदन

डीसी शरणदीप कौर बराड़ कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के 18 वर्ष से 70 वर्ष के मध्य आयु के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना चलाई की जा रही है। जिसके तहत दुर्घटना में मृत्यु या अपंगता होने पर एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। इसमें पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आने वाले केस इस योजना में कवर नहीं होंगे। यह एक दुर्घटना बीमा योजना है। इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु या अपंगता होने पर एक लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। नई योजना के दायरे में केवल वही हरियाणा निवासी और राज्य के मूल निवासी आएंगे, जो कि नामांकन न होने या किसी अन्य कारण से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं।

इस योजना के तहत मृत्यु, रेल, सड़क या हवाई दुर्घटनाओं, दंगों, हड़ताल और आतंकवाद जैसी दुर्घटनाओं के कारण स्थायी दिव्यांगता, सांप के काटने, डूबने, विष, करंट लगने, ऊंचाई से गिरने, मकान या भवन के गिरने, अग्नि, विस्फोट, हत्या, जानवरों के हमले, भगदड़ और घुटन, पाला मारने, लू लगने, बिजली गिरने, जलने, भुखमरी (केवल मृत्यु) और प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु जैसे मामले शामिल हैं। योजना में व्यावसायिक खतरों जैसे कि थ्रेशिंग मशीन या औद्योगिक मशीन या किसी अन्य अप्राकृतिक घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण स्थायी दिव्यांगता भी शामिल हैं।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

योजना के तहत युद्ध और इससे संबंधित खतरे, परमाणु जोखिम और जानबूझ कर स्वयं को चोट पहुंचाने, आत्महत्या या आत्महत्या का प्रयास, मादक पेय या मादक पदार्थों के कारण, यात्री के रूप में हवाई यात्रा के अलावा हवाई गतिविधियों में लिप्त होने तथा आपराधिक इरादे से किसी भी कानून का उल्लंघन करने के मामले शामिल नहीं हैं। योजना के तहत पीएमएसबीवाई के अंतर्गत स्वीकृत लाभ का 50 प्रतिशत लाभ मिलेगा।
September 12, 2020

पिपली लाठीचार्ज मामल:किसानों पर 4 जिलों में 9 केस, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष समेत 103 नामजद, हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई

पिपली लाठीचार्ज मामल:किसानों पर 4 जिलों में 9 केस, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष समेत 103 नामजद, हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई

चंडीगढ़:  पिपली में लाठीचार्ज के विरोध व खराब फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया। सवा घंटे तक नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

गुस्साए किसानों ने सिरसा में डिप्टी सीएम के आवास का घेराव किया,सीएम ने सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए कल गुड़गांव बुलाया

कुरुक्षेत्र में किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली के लिए जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज का मामला गरमा गया है। 4 जिलों में भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारियों पर केस दर्ज किए गए हैं। अम्बाला के शहजादपुर व रोहतक में 1-1, यमुनानगर में 3 और कुरुक्षेत्र में 4 एफआईआर हुई हैं। इनमें 103 लोगों को नामजद किया गया है। कुरुक्षेत्र में दर्ज केस में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व कार्यकारी प्रधान कर्म सिंह व रोहतक में निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू को भी नामजद किया है।
कुरुक्षेत्र व अम्बाला में जो केस दर्ज हुए हैं, उनमें आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) गई है। उधर, सिरसा में गुस्साए किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी का घेराव किया। किसान उसके नजदीक नहीं जा सके, क्योंकि कोठी के चाराें ओर पुलिस फोर्स तैनात थी। वहीं, इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कुरुक्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कुरुक्षेत्र में जाकर किसान संगठनों के पदाधिकारियों से मिले और समर्थन दिया। उधर, सीएम ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए रविवार को गुड़गांव बुला लिया है।
इन जिलों में केस दर्ज
कुरुक्षेत्र: भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, कार्यकारी प्रधान कर्म सिंह सहित 15 लोगों को नामजद किया है। कई अन्य को बिना नाम शामिल किया है। 15 लोगों पर दंगा करने, सरकारी डयूटी में बाधा डालने, धारा 144 की उल्लंघना करने एवं जीटी रोड जाम करने पर पर भादंसं की धारा 147, 148, 149, 336, 341, 307 व कोरोना संक्रमण फैलाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51, भादंसं की धारा 269, 270 और तीन पीडीपीपी एक्ट और नेशनल हाइवे एक्ट 1956 केस दर्ज किया है। इनमें तीन महीने से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। शाहाबाद में दर्ज एक केस में 300 अन्य लोग भी शामिल किए हैं।
अम्बाला: शहजादपुर पुलिस ने भाकियू के 7 पदाधिकारियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
रोहतक: निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू समेत 27 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। इन्हें गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
यमुनानगर : किसानों पर अलग-अलग 3 एफआईआर हुई हैं। इसमें 54 लोग नामजद व 300 अन्य हैं।
कुरुक्षेत्र पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता, हुड्‌डा बोले- केस 10 दिन में वापस नहीं लिए तो कांग्रेस आंदोलन करेगी
शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला कुरुक्षेत्र पहुंचे और किसान नेताओं से मिले। हुड्‌डा ने कहा कि किसान आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठियों के बल पर चुप कराया जा रहा है। लाठियां चलाने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती। यदि किसानों पर दर्ज केस 10 दिन में वापस नहीं लिए तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

सरकार ने सुलह के प्रयास तेज किए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज उचित नहीं था। किसानों से संवाद के लिए 3 सांसदों की कमेटी बनाई है। इसमें भिवानी सांसद धर्मबीर, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी व हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह को शामिल किया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों से बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सीएम ने रविवार को सभी किसान संगठनों को बातचीत के लिए गुड़गांव बुलाया है। बैठक में कमेटी में शामिल सांसद और कृषि मंत्री भी होंगे।
September 12, 2020

कारागार में बंद कैदियों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ जिला कारागार यमुनानगर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणा

कारागार में बंद कैदियों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ जिला कारागार यमुनानगर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणा

चंडीगढ, 12 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कारागार में बंद कैदियों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ जिला कारागार यमुनानगर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने और इस औषधालय के सुचारू संचालन के लिए पांच पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत किए गए इन पांच पदों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) का एक-एक पद तथा अंशकालिक वाटर केरियर और स्वीपर के दो पद शामिल हैं।  
उन्होंने बताया कि इन पदों के वेतनमान राज्य सरकार के नवीनतम या संशोधित या अनुमोदित वेतनमान के अनुसार ही होंगे। इसके अतिरिक्त, चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्सिंग नीति भाग-1 के तहत भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से प्रतिवर्ष 35.56 लाख रुपये से अधिक का खर्च आने की संभावना है।
September 12, 2020

मिशन एडमिशन:राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में आगामी सत्र के लिए अंग्रेजी माध्यम में शुरू होंगे दाखिले, इस सत्र में हिंदी मीडियम से ही होगी पढ़ाई

मिशन एडमिशन:राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में आगामी सत्र के लिए अंग्रेजी माध्यम में शुरू होंगे दाखिले, इस सत्र में हिंदी मीडियम से ही होगी पढ़ाई

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने अधिकारियों को पत्र किए जारी, फिलहाल पहली व दूसरी कक्षा में ही कराए जाएंगे एडमिशन

मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से राज्य में स्थापित किए गए 1000 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों को लेकर आगामी गतिविधियों के लिए अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल के नए नाम को लेकर प्रस्ताव पारित करने के साथ ही नया नाम राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय व दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम होंगे तथा इसी माह में ही इन स्कूलों में आगामी सत्र 2021-22 के लिए दाखिले की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। वहीं वर्तमान सत्र 2020-21 में कक्षाएं पूर्व की तरह हिंदी माध्यम में ही चलती रहेंगी। आगामी नवसत्र में केवल अंग्रेजी माध्यम से ही कक्षाएं लगाई जाएंगी पहले सत्र में कक्षा पहली और दूसरी के लिए ही दाखिले लिए जाएंगे।

हर माह 200 रुपये फीस की निर्धारित

मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में एक बार में 500 रुपये दाखिला फीस ली जाएगी तथा अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के लिए प्रतिमाह 200 रुपये फीस भी निर्धारित की गई है हालांकि बच्चों से जो फीस ली जाएगी, उसे स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के रखरखाव पर ही खर्च किया जाएगा।

विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया से लगेंगे अध्यापक

इन विद्यालयों में अध्यापकों के पद नाॅन कोर माने जाएंगे तथा सामान्य स्थानांतरण नीति से बाहर रखा जाएगा। इनमें अध्यापक एक विशेष स्क्रीनिंग प्रक्रिया के अंतर्गत लगाए जाएंगे। जिन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान करके अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए तैयार किया जाएगा।

स्कूल मुखिया भेजेंगे विकास के लिए प्लान

पत्र के अनुसार स्कूल मुखिया एसएमसी की बैठक का आयोजन करते स्कूल डेवलेपमेंट प्लान भी तैयार करेंगे ताकि स्कूलों में ढांचागत विस्तार किया जा सके। धारा 134-ए के अनुसार बीपीएल श्रेणी के मेधावी बच्चों के लिए फीस का अलग प्रावधान किया गया है।

September 12, 2020

भिवानी:अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला

भिवानी:अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला

भिवानी। महाराणा प्रताप चौक पर कंगना रनौत के समर्थन में महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाते सर्वसमाज के गणमान्य नागरिक।

महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को तोड़ने के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर ओमबीर सिंह तंवर ने कहा कि कंगना राणावत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई की गई है।

उनके घर को अवैध निर्माण बताकर तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत फिल्म कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की हत्या मामले में जांच की मांग करती रही है। इसके पीछे उन्होंने एक बड़े गिरोह का हाथ होने का अंदेशा जताया था। उन्होंने कहा कि कुछ पाकिस्तान गिरोह का फिल्म जगत में कई वर्षों से दबदबा बनाया हुआ है।

कंगना रनौत उसे उजागर करना चाहती थी जोकि महाराष्ट्र सरकार को नागवार गुजरा और महाराष्ट्र सरकार ने अपनी असफलता छिपाने के लिए उल्टा कंगना रनौत पर ही कार्रवाई कर दी। कंगना राणावत के खिलाफ गुरुवार को मुंबई में दर्ज करवाई गई एफआईआर की महासभा निंदा करती है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मांग करती है कि कंगना रनौत के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है उसे तुरंत वापस लिया जाए। इस अवसर पर आरके शर्मा, दर्शन मिढ्ढा, बिशम्बर अरोड़ा, करनैल बागड़ी, सतेंद्र परमार एडवोकेट, बंटी प्रधान, धर्मबीर नेहरा, नरेंद्र सर्राफ, रामकिशन हलुवास, राणा दुष्यंत आदि उपस्थित रहे।

September 12, 2020

खुशखबरी:अब भू-विज्ञान विभाग में होगी 111 माइनिंग गार्ड की नियुक्ति, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

खुशखबरी:अब भू-विज्ञान विभाग में होगी 111 माइनिंग गार्ड की नियुक्ति, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग में माइनिंग गार्डस के 111 पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग गार्ड के इन 111 पदों को आउटसोर्सिंग नीति के तहत भूतपर्वू सैनिकों में से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से उत्पन्न खर्च को विभाग द्वारा अपने स्वीकृत बजट से वहन किया जाएगा।
September 12, 2020

रोडवेज:62 बसों का बीमा करवाने काे 42 लाख की राशि पास, 16 से शुरू हो सकती है चंडीगढ़ सेवा

रोडवेज:62 बसों का बीमा करवाने काे 42 लाख की राशि पास, 16 से शुरू हो सकती है चंडीगढ़ सेवा

कोरोना संक्रमण के चलते 24 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगने के कारण नए वित्त वर्ष में बसों का बीमा करवाने के लिए अटके हुए बिलों को वित्त विभाग ने पास कर दिया है। अब बसों के बीमे होने के बाद विभिन्न रूटों पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ेगी जिससे आमजन को राहत मिलेगी। यहां बता दें कि बीमा नहीं होने के चलते अनलॉक के दौरान बस सेवा बहाल होने के बाद से रोडवेज की 84 बसें बस स्टैंड परिसर में ही खड़ी थी।

अब इनमें से 62 रोडवेज बसों के बीमे की 42 लाख राशि के बिल वित्त विभाग ने पास किए हैं। जबकि 22 बसों के 13 लाख के बिल अभी तक पेंडिंग हैं। बसों का बीमा होने बाद अब ऑन रूट बसों की संख्या बढ़ने से माना जा रहा है जल्द ही जिले की बसें चंडीगढ़ व अन्य दूसरे राज्यों में भी जानी शुरू हो जाएंगी।

ट्रैनिंग स्कूल की 5 बसों का भी करवाया बीमा

बता दें कि लॉकडाउन होने के बाद से जिले में चालक प्रशिक्षण केंद्र भी बंद पड़ा है। जिले में भूना में बनाए गए चालक प्रशिक्षण केंद्र में 10 बसें लगाई हुई हैं। इन बसों का भी बीमा नहीं हुआ था। अब जिन 62 बसों की बीमा राशि के बिल पास हुए हैं उनमें ट्रेनिंग स्कूल की 5 बसें हैं।

सबसे व्यस्त रूट हिसार-सिरसा सहित कई लोकल रूटों पर बढ़ाई जाएंगी बसें

ट्रेनिंग स्कूल की 10 बसों को निकाल दें तो रोडवेज की 74 बसें बीमा नहीं होने के चलते बस स्टैंड में खड़ी थी। अब ये बसें ऑन रूट होने के बाद विभाग जिले के सबसे व्यस्ततम रूट हिसार व सिरसा के फेरे बढ़ाएगा। इसके अलावा कई ऐसे रूट हैं जैसे फतेहाबाद-टोहाना, भूना, उकलाना, भट्टू जिन पर कम बसें चल रही थी। इन रूटों पर अब बसों के फेरे बढ़ेंगे। इसके अलावा जिन लोकल रूटों पर बस सेवा लंबे समय से बंद हैं उन रूटों पर भी बसें चलाने के लिए विभाग रूट प्लान तैयार कर रहा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में ही उतरेंगी सवारियां

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग ने राज्य सरकार को पत्र जारी कर 16 सितंबर से बसें चलाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया हैं कि प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों से चंडीगढ़ की बसें 50 फीसदी यात्रियों की सिटिंग के साथ चला सकती हैं। इसके तहत यात्रियों को मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। हरियाणा रोडवेज की बसें चंडीगढ़ के 17 सेक्टर बस स्टैंड के अलावा चंडीगढ़ सिटी में कहीं भी ना ही सवारी उतारेंगी तथा ना ही चढ़ाएंगी। अब जिला रोडवेज को विभाग के डीजी के आदेश का इंतजार है। हालांकि चंडीगढ़ रूट पर बसें चलाने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इंटर स्टेट सिर्फ राजस्थान ही जा रही बसें

अनलॉक शुरू होने के बाद से जिला रोडवेज की बसें इंटर स्टेट में केवल राजस्थान में ही जा रही हैं। बसों के बीमे नहीं होने तथा दूसरे राज्यों के अनुमति नहीं होने से बसें चंडीगढ़, पंजाब व उतर प्रदेश नहीं जा पा रही हैं।

विद्यार्थियों को भी आ रही परेशानी

9 सितंबर से यूजी व पीजी की फाइनल इयर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में लोकल रूटों के विद्यार्थियों को बसें नहीं चलने से परेशानी आ रही है। अब इन रूटों पर बसें चलने से विद्यार्थियों को भी कॉलेज आने में आसानी होगी।
September 12, 2020

तस्करी:एलोवेरा जूस की आड़ में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने 290 पेटी पकड़ी

गोदाम में रखी मिली शराब की पेटियां।
अम्बाला पुलिस ने एलोवि रा जूस की आड़ लेकर अंग्रेजी शराब की तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस ने 290 शराब की पेटी पकड़ी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब कहां से आई औह कहां जा रही थी, इस संबंध में पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम जांच कर रही है।

डीएसपी रामकुमार ने बताया कि अम्बाला जिले के पंजोखरा थाना एसएचओ को सूचना मिली थी कि एलोवेरा जूस के नाम पर अवैध शराब की तस्करी की जी रही है। जूस की पेटियों में शराब भरकर भेजी जाती है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने गांव मंढौर से निकले एक ट्रक को रोककर जब तलाशी ली तो एलोवेरा की पेटियों में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली।

ट्रक में इन पेटियों में भरकर ले जाई जा रही थी शराब।

इसके बाद पुलिस ने गांव में स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां मिली। लगभग 290 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम को बुलाकर जांच करवाई। इस संबंध में अब दोनों विभागों की टीमें जांच में जुटी है कि शराब कहां से आती थी और कहां जाती थी।
September 12, 2020

कोरोना काल में खुलेंगे स्कूल:20-20 के बैच में स्कूलों में आएंगे विद्यार्थी, कंधे पर रिबन और हाथ में उसी रंग का होगा बैंड, ऑक्सीजन लेवल जांचा जाएगा, फोन में आरोग्य सेतु एप भी जरूरी

कोरोना काल में खुलेंगे स्कूल:20-20 के बैच में स्कूलों में आएंगे विद्यार्थी, कंधे पर रिबन और हाथ में उसी रंग का होगा बैंड, ऑक्सीजन लेवल जांचा जाएगा, फोन में आरोग्य सेतु एप भी जरूरी

शुक्रवार को निगदू के राजकीय स्कूल में स्टेट मुख्यालय व जिले से विभिन्न टीमों को भेजा गया, जिन्होंने तैयारी का जायजा लिया।

आज से शुरू होगी दो स्कूलों में शूटिंग, केंद्र को भेजी जाएगी वीडियो,विद्यार्थियों के बबल बनाने होंगे। एक बबल में 20 विद्यार्थी होंगे

करनाल: छह माह से बंद पड़े स्कूलों को खोलने से पहले व्यापक तैयारियां करनी होंगी। कक्षाओं में आने वाले विद्यार्थियों के बबल बनाने होंगे। एक बबल में 20 विद्यार्थी होंगे। हर विद्यार्थी को कंधे पर अपने बबल के कलर का रिबन लगाना होगा। इनमें रेड, ब्ल्यू, ग्रीन, येल्लो, पिंक आदि शामिल होंगे। विद्यार्थी को अपने बबल के कलर का बैंड भी कलई में पहनना होगा। एक बबल के विद्यार्थी दूसरे बबल के विद्यार्थियों से नहीं मिल पाएंगे।
तीन गेट से एंट्री होगी और इन्हीं से लौटकर घर चले जाएंगे। करनाल के निगदू में 12वीं कक्षा के और सोनीपत के बाजीदपुर में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 4 दिनों तक वीडियो शूट किए जाएंगे। हरियाणा शैक्षणिक सत्र चालू करने के लिए समूचे देश का मार्गदर्शन करेगा, क्योंकि यह वीडियो केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। हर विद्यार्थी के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर दी है, जबकि स्कूल में विद्यार्थियों के ऑक्सीजन स्तर को नापने के लिए आक्सीमीटर होंगे।
हर बच्चे का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा, फिर उसे शिक्षा निदेशालय को भेज दिया जाएगा। अभिभावकों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। यह वीडियो सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को भेजे जाएंगे। इसमें केंद्र द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाएगा। संबंधित विभागों की टीमों ने शुक्रवार को निगदू के राजकीय स्कूल का निरीक्षण किया और हर व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक नंद किशोर वर्मा ने निगदू स्कूल में हर व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंप दी है। टीमें चारों दिन स्कूल में मौजूद रहेंगी।

सबके जूते होंगे सेनिटाइज, थर्मल स्कैनिंग भी जरूरी

आज से निगदू के राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा के लिए 120 विद्यार्थियों को शूटिंग के लिए बुलाया जाएगा। इनमें छह बबल बनाए गए हैं। प्रति बबल 20 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। हर बबल के विद्यार्थियों के जूते स्कूल में एंट्री से पूर्व ही सेनेटाइज होंगे। यही नहीं हाथों को भी सेनेटाइज करना होगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही एंट्री मिलेगी। 40-40 मिनट के पीरियड होंगे, जबकि कुल तीन घंटे पढ़ाई कराई जाएगी।

हेल्थ व स्वच्छता विशेषज्ञों की टीम ने लिया जायजा

शुक्रवार को निगदू में स्टेट मुख्यालय व जिले से टीमों को भेजा गया, ताकि कोई कमी न रहे। इस टीम में हेल्थ विशेषज्ञ, स्वच्छता विशेषज्ञों सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी विषयों के टीचर्स को अपनी तैयारी करके आने को कहा गया है। साथ ही हर टीचर को बताया गया है कि उनको किस तरह के शिक्षा देनी है। हर बबल के विद्यार्थी आएंगे, पढ़ेंगे और जाएंगे। उनके वीडियो शूट होंगे।

एक-दूसरे से मिल नहीं पाएंगे बबल के विद्यार्थी

सबसे खास बात यह है कि स्कूल के टीचर्स और प्रोटोकॉल अधिकारी यह ध्यान रखेंगे कि एक बबल के विद्यार्थी दूसरे बबल के विद्यार्थियों के संपर्क में नहीं आएंगे। यानी एक कलर के विद्यार्थी ही एक जोन में रहेंगे। दूसरे जोन में जाने की किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। इस अवधि में जहां विद्यार्थियों के हाथ धुलवाए जाएंगे, वहीं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दी जाएंगी।

सरकार लेगी निर्णय, किन कक्षाओं की होगी पढ़ाई

फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खाेले जाएंगे या नहीं। ऐसी संभावना है कि पहले 10वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू हो सकती है। यह अक्टूबर में ही होने की संभावना है। वहीं, इसके बाद 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा सकता है। सरकार को निर्णय करना है कि किन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया जाए।
September 12, 2020

एक और ट्रेन शुरू:14 सितंबर को जींद जंक्शन पर 172 दिन बाद जींद-बठिंडा मार्ग पर ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक ने महामारी से निपटने को बनाई रणनीति

एक और ट्रेन शुरू:14 सितंबर को जींद जंक्शन पर 172 दिन बाद जींद-बठिंडा मार्ग पर ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक ने महामारी से निपटने को बनाई रणनीति

जींद रेलवे जंक्शन स्टेशन पर बनाए गए सोशल डिस्टेंसिंग के गोलदारे, स्टेशन पर मेन इंट्री गेट पर होगी थर्मल स्कैनिंग व हैंडवॉश करने के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे यात्री

जींद : ( संजय तिरँगाधारी ) 12 सितंबर से अवध-असम ट्रेेन का संचालन शुरू हो जाएगा, यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से चलकर 14 सितंबर को यहां पहुंचेगी। यात्रियों को काेराेना से बचाने की रणनीति तैयार कर ली है। महामारी के चलते 22 मार्च से रेल सेवा बंद पड़ी है और अब 172 दिन बाद 14 सितंबर को ट्रेन बहाल हो रही है। दिल्ली-जींद-बठिंडा मार्ग पर ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। अभी तक जींद जंक्शन से कोई भी पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन नहीं गुजर रही।
जींद से फिलहाल दिल्ली, बठिंडा, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत की तरफ रेलवे ट्रैक हैं लेकिन इन पर अभी तक कोई भी ट्रेन कोरोना काल के बाद शुरू नहीं हो पाई है। अब रेलवे ने 12 सितंबर से 40 और ट्रेनों को चलाने के लिए जो हरी झंडी दी है, उसमें एक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-जींद बठिंडा मार्ग पर भी चलेगी। इन ट्रेनों को चलाने का सर्कुलर भी रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने जारी कर दिया है।
जींद जंक्शन पर ट्रेन आने को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने स्टेशन पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के एक मीटर में गोलदारे बनाए हैं और यात्रियों की मेन गेट से इंट्री के दौरान थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक प्लेटफार्म पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और अगर किसी ने नियमों की अवहेलना की तो जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को जागरूक करने के लिए कर्मचारियों ड्यूटी लगाई है।

रिजर्वेशन कराने पर ही सफर की अनुमति

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में रिजर्वेशन कराए हुए यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जाएगी। बिना रिजर्वेशन के ट्रेन में किसी भी यात्री को सफर करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेनों की रिजर्वेशन गुरुवार से शुरू हो चुकी है।

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

12 सितंबर से दिल्ली-डिब्रूगढ़ से लालगढ़ रूट पर 05909 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेन 12 सितंबर को डिब्रूगढ़ से सुबह 9:25 बजे चलेगी और उसके बाद 14 सितंबर को शाम को 7:10 पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद यह फिर लालगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में 05910 अवध असम एक्सप्रेस लालगढ़ से शाम 7:50 बजे चलेगी और दूसरे दिन 15 सितंबर को सुबह 4 बजे के करीब जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।

जींद जंक्शन पर होगा अवध-असम का ठहराव

अवध-असम एक्सप्रेस का ठहराव जींद जंक्शन पर 14 सितंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही महामारी से बचने के लिए स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के गोलदारे बनाए गए हैं और यात्रियों की मेन गेट से इंट्री पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन रेलवे।
September 12, 2020

किरण चौधरी बोलीं, गठबंधन सरकार को किसानों पर लाठीचार्ज का खामियाजा भुगतना होगा

किरण चौधरी  बोलीं, गठबंधन सरकार को किसानों पर लाठीचार्ज का खामियाजा भुगतना होगा

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक एवं पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने पिपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। किरण चौधरी ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा किसानों  पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है और मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं।
किरण चौधरी ने कहा कि किसान धरतीपुत्र हैं और किसानों पर सरकार ने जो लाठीचार्ज किया है ये सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और गठबंधन सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि किसान अपनी खून- पसीने की मेहनत से खुद का व पूरे देश का पेट भरता है और गठबंधन सरकार बड़े- बुजुर्ग किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिए।
September 12, 2020

तनातनी:काठमंडी में अतिक्रमण करने और हटाने पर आपस में उलझे व्यापारी

नगर निगम टीम कार्रवाई करने पहुंची तो हुआ विवाद

काठमंडी में अतिक्रमण करने और हटाने काे लेकर व्यापारी आपस में भिड़ गए। दाेनाें ओर से समर्थक और दुकानदार आमने-सामने आ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चला, आराेप-प्रत्याराेप लगाए। नाैबत हाथापाई तक आ गई। बाद में कुछ लाेगाें ने शांत कराया। साै साल से ज्यादा पुरानी काठमंडी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें हैं। ऐसे में निगम टीम गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे काठमंडी पहुंची।

तहबाजारी टीम भी थी। टीम में भवन शाखा से बीआई सुमित ढांडा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा शामिल थे। टीम ने व्यापारियों से बातचीत की और उनसे प्राॅपर्टी संबंधी दस्तावेज दिखाने की बात कहीं। ऐसे में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई का समर्थन करने वाले और कार्रवाई का विरोध करने वाले दाेनाें ही पक्ष आपस में उलझ गए। निगम टीम ने व्यापारियाें काे कहा कि दाे दिन तक अपने दस्तावेज लेकर निगम पहुंच जाएं।

रामधारी मल आर्य एंड संस और पड़ाेसी रामस्वरूप महावीर प्रसाद फर्म के मालिक भिड़े

काठ मंडी में रामधारी मल-राजकुमार एवं रामधारी मल एंड संस के साथ एक अन्य फर्म रामस्परूप महावीर प्रसाद फर्म का शाेरूम है। इन दाेनाें दुकानाें समेत सभी दुकानाें के आगे शामलाती चाैक है जाे नगर निगम के अधीन आता है। कभी सभी दुकानदार मिलजुल काम करते थे, लेकिन समय के साथ व्यापारियाें में गुटबाजी हाे गई। इसके बाद ताे अतिक्रमण काे हटाने व करवाने के मामले में शिकवा-शिकायत राेज नगर निगम व प्रशासन के जाने लगी। व्यापारियाें ने आपस में सीएम विंडाे भी लगा रखी है।

क्यों भिड़े व्यापारी

रामधारी मल एंड संस के संचालक राधे आर्य का कहना है कि उन्हाेंने अवैध निर्माण काे लेकर आपत्ति उठाई थी। वह अपने लाखाें की लागत से बने शेड गिराने काे तैयार है, लेकिन अवैध अतिक्रमण नहीं हाेने देंगे। शामलात चाैक पर कुछ लाेगाें ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। वह कल अन्य दुकानदाराें के साथ दुकानाें की रजिस्ट्रियां लेकर नगर निगम कार्यालय जाएंगे और आयुक्त के सामने प्रस्तुत करेंगे। वहीं रामस्वरूप महावीर प्रसाद फर्म के संचालक अनिल कुमार का कहना है कि पड़ाेसी फर्म के संचालक कई सालाें से परेशान कर रहे हैं तथा राजनीतिक धाैंस दिखाकर अवैध अतिक्रमण काे स्वयं बढ़ावा दे रहे हैं। उन्हाेंने सामने बने मकान के पास भी अतिक्रमण किया हुआ है। अनिल कुमार ने कहा कि मंडी के सभी दुकानदार उनके साथ है तथा ज्यादती किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि उनका अतिक्रमण है ताे वह स्वयं हटा देंगे।
September 12, 2020

हरियाणा:सरकार ने राइट-टू सर्विस कमीशन में चीफ कमिश्नर के लिए मांगे आवेदन

हरियाणा:सरकार ने राइट-टू सर्विस कमीशन में चीफ कमिश्नर के लिए मांगे आवेदन

प्रदेश सरकार ने राइट-टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर के लिए आवेदन मांगा है। यह पद पिछले लंबे समय से खाली था। इसके लिए मुख्य सचिव पद से रिटायरमेंट की अनिवार्यता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी माह के आखिर में रिटायर होने वाली मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को चीफ कमिश्नर के पद पर लगाया जा सकता है।

पिछले साल अप्रैल में चीफ कमिश्नर एससी चौधरी का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद से यह पद खाली है। यदि अरोड़ा को इस पद पर लगाया जाता है तो उन्हें सरकारी कोठी-गाड़ी आदि की सुविधाएं मिलती रहेंगी। सरकार ने पिछले साल रिटायर हुए मुख्य सचिव डीएस ढेसी को भी हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का चेयरनमैन लगाया है।
September 12, 2020

क्राइम:70 साल के बुजुर्ग की दो शराबियों ने पहले लाठी छीनी फिर उसकी के प्लाट में ईंटों से मारा, हालत गंभीर

क्राइम:70 साल के बुजुर्ग की दो शराबियों ने पहले लाठी छीनी फिर उसकी के प्लाट में ईंटों से मारा, हालत गंभीर

पानीपत से घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई किया गया रेफर,पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच, दोनों शराबी घर से फरार

पानीपत के बापौली में दो शराबियों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। उन्होंने शराब के नशे में ईंटों से मारा। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पानीपत से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बापौली के 70 वर्षीय बुजुर्ग रामधन पुत्र साधुराम ने शिकायत दी है कि 9 सितंबर की रात को 9 बजे मैं अपने घर से खाना खाकर आईटीआई के पीछे बने प्लाट पर सोने के लिए पहुंचा। वहां प्लाट में बापौली के ही संदीप पुत्र पितमा और गौरव पुत्र रमेश बैठकर शराब पी रहे थे।

रामधन को देखते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने रामधन की लाठी छीन ली और ईंटों से मारना शुरू कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने रामधन के परिवार वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद रामधन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

बापौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि रामधन रोहतक पीजीआई में भर्ती है। शराब के नशे में दो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रामधन को काफी चोट आई हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही है लेकिन आरोपी फिलहाल फरार हैं।